॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

भगवान की प्राप्ति चाहते हो तो जीवन में ये 5 बातें अपना लो

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

हर समय नाम चल रहा है तो हमें कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यदि भगवत विस्मरण है तो बहुत चिंता का विषय है क्योंकि किसी भी समय हमारा शरीर छूट सकता है। और जब शरीर छूटेगा और भजन पूरा नहीं हुआ तो हमारा अगला जन्म होगा। पता नहीं भजन का कैसा माहौल मिलेगा। कैसा वातावरण मिलेगा। अगर चूक हो गई तो अन्य योनियों में जाना जा सकता है। कितनी योनियां हैं और सब योनियां भोग प्रधान है। केवल प्रारब्ध भोग भोगती है। क्रमाण नहीं कर सकती। क्रिमान नया कर्म करने का अधिकार केवल मनुष्य शरीर को है।

विवेक प्रधान भगवत आराधना करके समस्त पापों का नाश करके भगवत प्राप्त होने का सौभाग्य केवल मनुष्य को है। मनुष्य शरीर एक निश्चित अवधि तक के लिए है। जैसे अंजुली में जल कितना भी कसकर बांधो वो निकल ही जाएगा। जैसे पत्ते में लटकी हुई बूंद पानी की ओस की वो गिर ही जाएगी। ऐसे ही मृत्यु इस शरीर को नष्ट कर देगी। इस शरीर के नष्ट होने के पहले यदि आप भगवत प्राप्ति कर लिए तो मनुष्य जीवन का परम लाभ मिल गया। श्रीपाद कह रहे हैं व सततम किमे दखिलम कोहम कविती छिंद सदपासनुरिकया दुने पास दणमध सततम कद्द गणम वृंदावा्यम परम वृंदा निशवय सु सखे किम दान यज्ञादिक हे प्रिय सखे हे प्रिय मित्र मेरी बात मान लो इस मर्त लोक में क्या किसी भी लोक में कोई वस्तु सत्य नहीं है माया रचित है जादू का तमाशा जो कल नहीं थी और कल नहीं रहेगी केवल आज भास रही है उसे माया कहते हैं।

यहां सब आ्रह्म भनान जितना तिनके से लेकर ब्रह्मलोक तक है पुनरावर्तनो अर्जुन बार-बार आने जाने वाला है। स्थाई पद नहीं है। स्थाई पद है। हरिदासत्व श्री भगवान का मैं दास हूं। इसकी सिद्धि हो जाए। इसका अनुभव हो जाए। यह स्थाई है। इसलिए जितनी भी निखिल जगत की वस्तुएं हैं वह सब झूठी है। तुम्हारा बैंक बैलेंस झूठा है। तुम्हारा घर झूठा, तुम्हारा शरीर झूठा, शरीर संबंध झूठे। ये कब पता चलेगा? जब शरीर छूटने का समय आएगा। सब छूट रहा है। कोई साथी नहीं। यदि नाम जप कर लिया तो यह पश्चाताप नहीं होता कि कोई साथी नहीं है।

एक अद्भुत आनंद होता है इस बात को सोच के कि हमारा शरीर छूटेगा कोई परवाह नहीं। क्योंकि हमारे पास राधा नाम धन है। किसी भी लोक में कहीं भी मुझे अन्यत्र जाना नहीं। मुझे वृंदावन में ही रहना है। अभी वृंदावन में है और शरीर छूटने के बाद भी वृंदावन में ही रहेंगे। हम हमारे पास राधा नाम रूपी धन है जिससे हम प्रिया प्रीतम की सेवा प्रिया प्रीतम के सानिध्य प्रिया प्रीतम के अपनेपन में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलता है। इसलिए संपूर्ण जगत की वस्तुओं पर अभिमान मत करो कि मैं विद्वान हूं, धनवान हूं, कुलवान हूं आदि आदि निखिल समस्त जगत की वस्तुएं मिथ्या है।

ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या और यह भी जानने की चेष्टा मत करो कि मैं कौन हूं ईश्वर कौन है श्रीपाद कह रहे हैं कोहम का ईश्वति ईश्वर कौन है और मैं कौन हूं यह भी जानने की चेष्टा ना करो छिंदाना सदपासन छुरिकाया दुने पास दृढ़म उपासना के द्वारा बुद्धि में जो विवेक है उस छुरी को पैनिक करना लो विवेक के द्वारा सारे संबंधों को काट दो ना किसी से दुश्मनी ना किसी से मित्रता ना कोई अपना ना कोई पराया रुंध सततम कद्द इंद्रिय वप्यम परम रोक दो अपनी इंद्रियों को विषय भोगों की तरफ जाने से ये इंद्रियां कभी तृप्त नहीं हो सकती चाहे जितना इनको सुख दे दो जैसेजैसे सांसारिक सुख मिलेगा वैसे वैसे और भड़क उठेगी आग इसलिए इसको बुझाना है तो इंद्रियों को रोको।

भोगों की तरफ ना जाने पावे। इंद्रियों को भोगों की तरफ से रोको। मन को साधना के प्राप्त होने वाले सुखों से रोको। तन को गलत आचरणों से रोक दो। यह जानने की चेष्टा मत करो कि मैं कौन हूं और ईश्वर कौन है। केवल नाम जप शुरू करो। नाम जप से आपकी इंद्रियां परास्त हो जाएंगी। आप जितेंद्र हो जाएंगे। नाम जप करने से बाहरी वस्तुओं का महत्व खत्म हो जाएगा। नाम जप करने से आंतरिक ज्ञान का प्रेम का प्रादुर्भाव इसलिए हम निरंतर भजन में लगे। श्रीपाद कह रहे हैं वृंदावण निशव यव सुसखे किम दानम यज्ञ आद यज्ञ दाना आदि तीर्थ आदि से विशेष लाभ नहीं प्राप्त होगा।

विशेष लाभ प्राप्त होगा। श्री धाम वृंदावन का आश्रय और निरंतर स्मरण जीवन में और किसी बात का महत्व नहीं रखा। गुरु के वचन प्रतीति न जे जिसे गुरुदेव भगवान के वचनों पर विश्वास नहीं वो स्वप्न में भी किसी सिद्धावस्था को नहीं प्राप्त हो सकता। तो बचपन में पूज्य गुरुदेव भगवान ने लगन बैठाल दी कि निरंतर भगवत स्मरण ही जीवन का सार है। खूब भजन करो। यह संस्कार डाल दिए। तो शास्त्र स्वाध्याय करने पर वेदांत श्रवण करने पर योग वाशिष्ठ अष्टावक गीता संपूर्ण महाभारत श्रीमद् भागवत महापुराण और भी अन्य पुराणों में जहां तक भगवान ने अवसर दिया सांख्य योग ज्ञान योग भक्ति योग नित्य विहार रस यत किंचित इनमें भी प्रवेश हुआ सबका सार निकला राधा नाम एकांतिक में पूछ रहे थे कल शायद कि आपका अंतिम लक्ष्य क्या है?

इस समय आपके हृदय में क्या चाह है? बड़े विचित्र विचित्र प्रश्न करता आते हैं। हमारा अंतिम लक्ष्य राधा है। हमारे हृदय की अंतिम चाह राधा है। राधा के सिवा कुछ नहीं है। नहीं ऐसे वैसे ना ऐसे ना वैसे सिर्फ राधा। जैसे हमसे पूछो आप क्या खाओगे? तुम ढूंढते हैं तो बस दो ही अक्षर आ जाते हैं। राधा क्या देखना चाहोगे? राधा। प्रश्न किया आपके हृदय में कभी यह नहीं आता मैं कहीं घूमूं कहीं देखूं कुछ देखूं तो उस समय जो बात निकली हम कहा नजरों से नजरें नहीं हटती नजारे अब क्या देख नजरों से नजरें नहीं हटती नजारे अब क्या देख पी मूरत नैन बसे ते रस रहा समाए अब क्या देखना है संपूर्ण सृष्टि की सुंदरता तो हमारे भगवान के एक अंश से है और अंशी भगवान स्वयं जिस सुंदरता में अपने आप को न्योछावर कर चुके हैं वह हमारी गौरांगी प्रियाजु की सुंदरता अब क्या देखें हम देखो माई सुंदरता की सेवा अब क्या देखें संपूर्ण जगत जिनके रोम कूप में वास करता है वो प्रभु हमारी लाडली जो के रूप सौंदर्य में बिके हुए हैं प्रेम के अधीन है अब हम क्या देखें ईश्वरोहम को हम से कोई मतलब नहीं राधा राधा राधा राधा राधा राधा आप देख लेना श्रीपाद कह रहे संपूर्ण विश्व के भोगों में कोई सार वस्तु नहीं है।

संपूर्ण इंद्रियों को रोक लो ये तुम्हें नष्ट कर देंगे। यज्ञ दान आद से कोई छा लगने वाला नहीं। एकमात्र राधा राधा राधा राधा मान लो हमारी बात मान लो। बहुत जन्म में बहुत से प्यार किया। बहुतों की बात मानी। यह भी प्रश्न हुआ था कि जैसा स्त्री से प्यार होता है, पुत्र से प्यार होता है, परिवार से प्यार होता है। वैसा गुरु से प्यार क्यों नहीं होता है? गुरु इतने प्यारे क्यों नहीं लगते? नहीं लगेंगे। क्योंकि स्त्री से प्यार नहीं होता, काम का संबंध होता है। पुत्र से प्यार नहीं होता, मोह का संबंध होता है।

किसी मित्र से राग का संबंध होता है। और गुरु से केवल प्रेम होगा। ना राग होगा, ना मोह होगा, ना काम होगा। केवल प्रेम होगा। और मा संग दुर्लभ अगम्य देवर्षि नारद जी कहते पहले तो महापुरुष का मिलना ही कठिन है। मिल जाए तो उनसे प्यार होना कठिन है। और प्यार हो गए तो अमोगस निश्चित भगवत प्राप्ति जो प्यार आसक्ति संसार में की जाती है वो बंधन का कारण है। भगवान कपिल देव जी के वचन वही आसक्ति यदि संत महापुरुषों से कर ली जाए तो मोक्ष का खुला हुआ द्वार है। इस आसक्ति का स्वरूप सेवक जी महाराज कह रहे हैं।

मन कर्म वचन तुद्ध सकल मत हम श्री हित हरिवंश उपासी जो हरिवंश तजो भजो और तो मोह श्री हरिवंश दुहाई भजो राहु को काहु में नहीं दिए मेरे प्राणनाथ श्री श्यामा शपथ करो त यहां अपनी तरफ से है वहां दिखावे की बात नहीं कि मैं आपसे प्यार करता हूं नहीं आप हमारी तरफ मत देखो आप कभी मुझे मत मिलना आप कभी हम पर कृपा मत करना लेकिन रात दिन आें भर केवल आपको पुकारते रहे इतनी इतनी कृपा कर दो। बस बार-बार जन्म दो। हर बार कष्ट दो और हर कष्ट में पुकारो। राधा राधा राधा। बस आपसे नहीं चाहिए कुछ।

नहीं चाहिए वो कृपा जिसमें आप सबको सुख प्रदान करते हो। मुझे वो दुख दो जिसमें मैं आप भरकर पुकारू। राधा राधा राधा बस। अपनी तरफ से एकाकी प्यार हमें भगवान से करना है। प्रभु से करना है। प्रिया प्रीतम हमें किसी से कोई मतलब नहीं। प्रभु से भी यह याचना नहीं कि मैं आपको प्यार करता हूं। आप हमें प्यार करो। मत करो। आपके प्यार करने वाले बहुत लाखों। आप उनसे प्यार करो। पर हमारे लाखों नहीं हमारे आप हो। हम सिर्फ आपसे प्यार करेंगे। और वो प्यार अपनी तरफ से करेंगे। आप करो या ना करो।

तो वो तो प्यार के समुद्र है। हमारा प्यार क्या है? हमारा प्यार तो दिखावा भी हो सकता है। लेकिन प्रभु सत्य है। उनका प्यार सत्य है। वह हमें बहुत प्यार करते हैं। इसलिए कोहम मैं कौन हूं? मैं ब्रह्म हूं, मैं ईश्वर हूं। क्या हूं? क्या कोई मतलब नहीं। राधा राधा राधा राधा राधा देखो हम तो जाएंगे लेकिन तुम्हें साथ ले जाएंगे। चाहे जहां ले चलो साथ चलना पड़ेगा। यत्र यत्र मम जन्म कर्म भी नारके परमे पदेवा चाहे परम पद ले चलो चाहे नरक में ले चलो। राधिका रति निकुंज मंडली तत्र तत्र हृद में विराजता।

बेपरवाह हो जाओ भाई। मेरी बात मान लो। ज्यादा झंझट माथे पे मत रखो। कैसे कल्याण होगा? कैसे यह होगा कैसे वो होगा छोड़ो सब राधा राधा राधा राधा द्वक्षर परा विद्या देख लो अगर लोक परलोक में सब कुछ तुम्हारे हथेली पे ना आ जाए तो हमें बताना पर पहले पाप नष्ट होगा अब कितने जन्मों के पाप है वो कितना समय लगेगा आप राधा राधा जपिए वो नष्ट होगा फिर आप देखो कैसा प्रकाश होता है वृंदावण निश सुखे हे सखे यदि इसी जन्म में सुख पाना चाहते हैं तो वृंदावन का आश्रय ले लो अखंड वृंदावन वास वृंदावन को छोड़ के और तीर्थ जे जात पाई विमल चिंतामणि कौड़ी को ललचात पाई रतन चीन नहीं दीन करते डार प्रयागराज भी तरसते हैं वृंदावन में आने के लिए और जब वृंदा सखी आदेश करती तो 12 वर्ष में एक बार आने का अवसर मिलता है।

वृंदावन में भी कुंभ पड़ता है। एक बार उनको 12 वर्ष में यहां आने का अवसर मिलता है। अब निज धर्म अपनों कहे तहां नित्य वृंदावन रहित बहुत प्रेम सागर जहां बस यही है कि जो हमें मिला हम उसका गौरव नहीं समझ पाते। वृंदावन मिला तो गौरव नहीं। बाद में तुम्हारी समझ में आएगा। जब हिसाब होगा रतन फेंक करके कौड़ी उठाने का तब तुम्हारी समझ में आएगा कि क्या है। हम यह नहीं कहते कि तीर्थ याटन नहीं करना चाहिए। करना चाहिए। किनको? जिनको यह सौभाग्य नहीं मिला। यदि श्री धाम वृंदावन का थोड़ा भी परिचय मिला है तो गर्व आ जाए इस बात का खंड खंड होए जाए तन अंग अंग सतक वृंदावन ने छाड़ छाड़ो है बड़ी चूक बड़ी चूक यही बात अपने हृदय में बैठा लो प्यारे तो लाडली लाल आपको मिल जाएंगे वृंदावन की कृपा से नहीं वृंदावन मिल गया अब नहीं रजरानी मिल गई नहीं कि हम उस चरण रज में बैठे हुए हैं जहां प्रिया प्रीतम और जहां गोपियों के आंसुओं से भीगी हुई और महान प्रेमियों के आंसू विश्व में ब्रज रज से बढ़कर कोई रज है।

यहां के पानी एक बूंद पानी की बराबरी कोई तीर्थ नहीं कर सकता। ये प्रिया प्रीतम का निजम है। हम अपनी वस्तु जो प्राप्त हुई है उसका गौरव नहीं समझ पा रहे। हमें किसी तीर्थ या किसी भी परम पावन क्षेत्र की अब आवश्यकता नहीं रह गई क्योंकि जितने भी तीर्थ है तीर्थ पाद श्री हरि से और वो हरि का घर है और हरि जिनके चरणों में मोर मुकुट रखते हैं वो महारानी प्रिया चरण रज जान के लुटत रसिक सिर मोर इसलिए वृंदावन का आश्रय राधा नाम हो गया काम अब हमें कोई ज्ञान की जरूरत नहीं कि मैं कौन हूं ईश्वर कौन कौन है सब पता चल जाएगा।

कहां जाना है? अपने लाडली लाल अपने घर के जो है बोले ईश्वर नहीं क्या? तुम मानो तुम्हारे लिए होंगे ईश्वर। हमारे लिए तो हमारे प्राण है। हमारे जीवन है हमारे हैं। हमारे लाडली लाल है। ईश्वर को कोई आशीर्वाद दे सकता है क्या? हम तो अपनी लाडली जी को अपने लाडू को प्रतिफल आशीष देते रहते हैं। चिरंजीवी भव जैसी धरिवंश विपिन भूतल पर संतत अविचल जोरी अविचल जोरी लाडली जो थारो अभी चल रहो जो सुहाग दशीष हरिवंश प्रशंसत कर अंचल की कैसे जानोगे पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन स्वार्थ और परमार्थ दोनों में हमें बलवान बना देते हैं।

इसलिए ध्यान पूर्वक सुनो और आचरण में उतारो। महाराज जी पाप कैसे होता है? शास्त्र विरुद्ध आचरण करने से पाप होता है। और जो भगवान का चिंतन नहीं करता केवल संसार का चिंतन करता है उससे पाप होता है। दो बार संसार के चिंतन से पाप होता है और शास्त्र विरुद्ध आचरण करने से पाप होता है। जो शास्त्र आज्ञा है उसके विरुद्ध आचरण पाप कहा जाएगा। महाराज जी पाप दूर कैसे होता है? भगवन नाम जप करने से भगवान के चिंतन से शास्त्र आज्ञा का पालन करने से जो शास्त्रज्ञा के अनुसार आचरण करता है हर समय भगवन नाम जप करता है वो निष्पाप हो जाता है सतर सतर सा लोकति वो स्वयं तर जाता है स्वयं तर जाता है और लोक के लोक को पावन कर देता है महाराज जी जो भक्ति तो नहीं करते किंतु पाप भी नहीं करते आचरण शुद्ध है और देश की सेवा करते हैं।

यह कैसे है? क्या देश की सेवा भक्ति नहीं है? क्या? क्या समाज सेवा भक्ति नहीं है? क्या? यदि भगवान का नाम स्मरण करते हुए देश सेवा और समाज सेवा हो रही है। ये महान भक्ति है। आचरण शुद्ध और अपने कर्तव्य का पालन और नाम जप। ये तीन बातें बड़े जोर से प्रत्येक एकांतिक में कहते हैं। आज चरित्र पावन, आचरण शुद्ध और नाम जप का अभ्यास और जो कर रहे हो आप वो भगवान की सृष्टि की सेवा है। पूजा है ये मान लो तो पूज्य बाबा भी कह रहे क्या ये भक्ति नहीं है? देश सेवा, समाज सेवा, भगवन नाम स्मरण करते हुए आचरण शुद्ध ये महान भक्ति है।

नहीं हम ये कह रहे हैं कि देश सेवा करता है। कोई भगवान की भक्ति नहीं करता तो यह संसार क्या भगवत स्वरूप नहीं है क्या? क्या देश भगवत स्वरूप नहीं है क्या? जब वो भगवत स्वरूप की आराधना कर रहा है तो भक्ति ही हुई। पर यदि वह ईश्वर को ना मानता हो तो केवल से सेवा समाज सेवा देश सेवा करता ईश्वर को नहीं मानता है तो भी कल्याण कदापि नहीं हो सकता फिर कल्याण नहीं हो सकता यदि वो ईश्वर को नहीं मानता तो उसका कल्याण कदापि नहीं हो सकता समाज सेवा या देश सेवा करने के लिए प्रत्येक प्राणी को भगवत स्वरूप समझना पड़ेगा और नाम जप करना पड़ेगा अचित भाव वर्जित जो भी कार्य करेगा सब निष्फल हो जाएगा अर्थात भगवत भावना विहीन हर कर्म व्यर्थ है।

अगर भगवत भावना विहीन है तो ज्ञान भी निष्फल है। आजकल ये धन के घमंड में लोग अपने को मनमाने आचरण करने से रोक नहीं पाते। इसीलिए उनका अंतःकरण अपवित्र हो जाता है। और वो अपने को भगवान मानने लगते हैं। ईश्वर की अवहेलना कर देते हैं। और जब इसका दंड मिलेगा तो इनका नशा उतर जाएगा। धन का घमंड उतर जाएगा तो अपने आप ईश्वर की शरण में आ जाएंगे। चाहे जितना शुभ कर्म करो यदि भगवन नाम जप नहीं करते तो आपका कल्याण नहीं होगा। पूज्य पादु बाबा जी महाराज फिर ध्यान से सुन लो। चाहे जितना बड़ा शुभ कर्म कर लो यदि भजन नहीं करोगे नाम जप नहीं करोगे तो तुम्हारा कल्याण नहीं होगा।

नाम रूपी जहाज में बैठ जाओ। बिना प्रयास के पार हो जाओ। राधा राधा राधा नानक नाम जहाज है चढ़े सो तरे पार यदि पूर्व के बड़े-बड़े पर्वत जैसे पाप हैं और आप नाम जप करते हैं तो नाम जप के प्रभाव से पर्वत जैसे पाप भी नष्ट हो जाएंगे। भगवान का नाम कल्प वृक्ष है। जो इच्छा करोगे वो मिलता चला जाएगा। जीव स्वाभाविक चाह करता है सुख की पर वह जगत में वो नहीं है। जगत में माया है। माया में छल है। सुख नहीं सुख का छलावा है। जिसे तुम सुख समझते हो वो सुख नहीं सुख की छाया है।

समझ पड़ती नहीं। ये मेरे गिरधर की माया है। सुख तो श्री भगवान में है। चराचर जगत भगवान का स्वरूप समझो। और निरंतर भगवान का नाम स्मरण करो। देखो तुम सुखी नहीं परम सुखी हो जाओगे। महाराज जी मौन रहना चाहिए। सुनते हैं तो मौन से किसको लाभ होगा? मौन से वही लाभ ले सकता है जो नाम जप का अभ्यासी है। केवल मुंह बंद करने से कुछ लाभ नहीं होगा। ऐसे इससे काम लाभ नहीं। नाम जप का अंदर चल रहा है। तो मौन आपका सार्थक है। करने से कुछ नहीं होता। बहुत समस्या होती है। कोई कार्य बताना है ना तो समझे नहीं यह देना।

अब वो पूरी जान की अरे बोल दे यार काहे को उसमें क्या चला जाएगा? जब तुम्हारे अंदर बात आ रही सैकड़ों बार उस बात को घुमा रहे तो एक बार बोल दो राधा राधा जपो चैन से। मौन का मतलब है स्फुरणा ही ना होना। भगवान के सिवा और कोई स्फुर ना होना। उसके लिए कह रहे हैं नाम जप का अभ्यास। नाम जप चल रहा है आप मौन ही हैं। ऐसे मौन से कोई लाभ नहीं होता जो बैठे-बैठे संसार का चिंतन कर रहा है। मनोराज कर रहा है। ऊपर से मौन आजकल प्राय यही बातें हैं। दिखावा बहुत बढ़ता चला जा रहा है।

ऐसा नहीं ऐसा नहीं ऐसा नहीं ये करना ये करना ये करो। सब वो भजन से मतलब भजन नहीं है तो कुछ नहीं। एक अंक लगा दो फिर शून्य बढ़ाओ तो 10 गुना बढ़ता चला जाएगा। अंक क्या है? राधा राधा राधा अब मौन रह के जपो चाहे मुखर होकर जपो चाहे रोटी खा के जपो चाहे कुटू की पूरी खा के जपो राधा राधा जपो मंगल है नाम जप नहीं है तो सब शून्य है तुम्हें बहुत खास बात बता रहे हैं काशी से संत भगवान एक आए प्रवचन सुनकर के YouTube से उन्होंने कहा कि हम अपने गुरु से वेदांत का श्रवण करते हैं शास्त्री पद्धति से गंगा रोज स्नान करते हैं।

विश्वनाथ जी में रोज जल चढ़ाते हैं। अपनी दिनचर्या करते हैं। लेकिन मुझे शांति नहीं है। इसके लिए सिर्फ एक प्रश्न का उत्तर लेने के लिए मैं काशी से आया हूं। बताया कि महाराज शांति ना है ना होगी। आज हम जो बता रहे हैं उसे स्वीकार करो। लिखो हमारे सामने राधा लिखो। हां दिखाई दे रहा है। हां अब करके देखना। महीने भर बाद वो फिर पुनः आकर साष्टांग दूर से अरे प्रसन्न मुख प्रसन्न तन तेज अरे बोले सब बात बन गई क्योंकि तैयार भूमि थी एकदम जो चिंतन में लगे सो एक अंक लगा दो फिर शून्य लगाओ 10 गुना लाभ मिलता चला जाएगा अंक हटा दो तो शून्य शून्य शून्य अंक है निरंतर नाम रटन जो मौन होकर मनोराज्य करता रहता है कल्पनाएं करता रहता है भजन नहीं करता ऐसे मौन से ऐसे फलाहार से ऐसे सब त्याग से कोई मतलब नहीं एक आम में खोजी जी के गुरु जी का चित्त लगा तो कीड़ा बनकर के उस आम में

राग है तो एक रुपया भी काफी है राग नहीं है तो पूरे विश्व का वैभव तुम्हें परेशान कर रहा है क्या कितना विश्व में रुपया पैसा तुम्हें परेशान कर रहा है क्या बोले नहीं क्यों क्योंकि मेरा नहीं है बस यह बात समझ में आ जाए मेरा नहीं तो पूरे विश्व के तुम सम्राट हो तो क्या फर्क पड़ता है और मेरा है एक तो वो एक तुम्हें बांध लेगा एक हिरन का बच्चा बांध लिया चक्रवर्ती सम्राट महाराज राज्षि भरत को पूरे परिवार का त्याग किया जिसके लिए उसी परमात्मा की प्राप्ति में बाधक

बन गया। एक हिरण का बच्चा सामान्य मनुष्य मौन कम ज्यादा पाठ नाम कीर्तन इसमें लगे। पहले मन को पवित्र करें तब मन का मौन ही मौन माना जाता है। देखो साधक उत्तम कोटि का जो पांच मिनट में इतना भजन कर लेगा जो 24 घंटे माला घुमाने पर आप लाभ नहीं ले पाएंगे। जैसे मजदूर आठ घंटे काम करता है तो उसके ₹00 मिलते हैं। और कुछ ऐसे होते हैं कि एक दशखत मात कर दिए तो लाखों रुपए मिल गए। ऐसे ही जब मन एकाग्र करके नाम का चिंतन करते हुए तो पांच मिनट भजन से वह लाभ मिल जाएगा जो 24 घंटा माला घुमाने से नहीं मिलेगा।

पांच मिनट में भजनानंद की पूर्ति हो जाती है। एकदम प्रेम में मस्त होकर पांच मिनट डूब के गाया या सुमिरन किया वो जो लाभ मिलेगा तो प्रपंच का चिंतन करते हुए बातें करते हुए माला घुमाने से हम तो कहते हैं जिसकी भजन में आसक्ति नहीं हुई है उसे एकांत बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। हर समय साधु समाज में रहना चाहिए। सत्संग करना चाहिए। शास्त्र स्वाध्याय करते रहना चाहिए। और जो ये ऐसे सोचते हैं कि भजन करूं मुझे जुखाम ना हो बुखार ना हो कोई विपत्ति ना हो कोई दुख ना हो इनको 14 जन्म में भी भगवान नहीं मिलेंगे बुढ़िया बाबा कह रहे उनको 14 जन्म में भी भगवान नहीं मिलेंगे जिनको ऐसा लगता है दुखों को हंसकर सहन करते हुए भगवान का स्मरण बढ़ाते चलो तो इसी जन्म में भगवान की प्राप्ति हो जाएगी दुख से डरना नहीं चाहिए दुख को भोग भोगने की कला सीख लेनी चाहिए।

दुख को भोगने जैसे तुम्हारे शरीर में पीड़ा है तो हमें क्या फर्क है? ऐसे हमारे शरीर में पीड़ा है तो हमें क्या फर्क है? ये कला होनी चाहिए। अगर यह बात आ गई तो बोले प्रवचन केवल देते हो तुम्हें दुख तो मिला नहीं तो बात यहां पूरा दुख ही दुख पूरे जीवन मिला है। सुख किसे कहते हैं? संसार के शब्दों में वो तो जीवन में मिला ही नहीं। जब मिला है तो हाथ मिलाकर दुख ही मिला है और जिसे सुख कहते हैं उसमें इस दुख सुख की पहुंच नहीं है और बिना यह दुख भोगे वो सुख मिलता नहीं है और इसी दुख को देखकर प्राय पीछे हट जाते हैं लोग और अगर क्रॉस कर गए तो आगे वो सुख है जो यहां ना सुख है ना दुख है उसकी समानता दुख भी उसमें है जो मैं ऐसा जानती प्रीत किए दुख होए तो नगर ढिंढोरा पीटती अजी प्रीत न करियो जब बिछड़े तो महान पीड़ा और जब मिले तो महान सुख प्रारंभिक प्रेम की दशा होती है।

दुख को स्वीकार करो। ये बहुत बढ़िया बात है। बहुत बढ़िया बात है। इसका स्वाद लिए हुए बहुत आनंद आता है। आपको निरंतर भजन करना है। तो एक बनियान पहन लो केवल ऊपर से बस ऐसे जब राधा वल्लभ श्री राधा वल्लभ ठंडे ठंडे में नहाओ। अगर तुम अपने आप राधा वल्लभ श्री हरवल से ना निकलने लगे तो बता रहा चलो यमुना जी चलो पांच डुबकी गिन के मारो और देखो मशीन की तरह चलता है कि नहीं राधा वल्लभ श्री राधा श्री राधा श्री अपने आप चले अब गीजर के पानी से तो राधा वल्लभ श्री हरिव चलेगा जब कष्ट पूर्वक रहा जाता है तो भजन में वृत्ति रहती है भजन भजन होता है यार रूखा सूखा खाए के ठंडा पानी पियू देख पराई चुपड़ी मत ललचावे जीवा भजन का तेज नेत्रों में होता है।

भजन का तेज उनकी वाणी में होता है। भजन का तेज उनके संकल्प में होता है। पहले के महात्मा ऐसे थे झुजिया पड़ गई। चमड़ा काला हो गया। तो तेज विहीन थे क्या? भस्म कर दे ऐसा तेज रहता था। भगवत चिंतन में जो आनंद है वो त्रिभुवन में कहीं किसी भी पद प्रतिष्ठा कहीं आनंद नहीं है। एक दिन श्री रुक्मणी जी भगवान को पंखा झल रही थी। अकस्मात उनकी भाव समाधि लग गई। भगवान को प्रसन्न मुद्रा में सुखी देखकर और पंखा जलना छूट गया। जब चेतना आई तो उन्होंने ऐसे समाधि सुख को धिक्कारा।

भगवत सेवा सुख के आगे समाधि सुख भी तिरस्कृत है। समाधि सुख भी। इसलिए शरीर से खूब सेवा करो और मुख से नाम जप करो और जितना बन सके भगवान की कृपा से आचरण पवित्र रखो। इसी से सब काम हो जाएगा। नाम जप नहीं तो जीवन निरर्थक

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…