॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1433

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

रानी अग्रवाल जी लखनऊ राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मेरा प्रश्न है कि जब हम भोजन प्रसादी पाते हैं तो लाश कवल लेते हैं उसमें पता लग जाता है कि हमारा पेट भर गया है। इसी से जब हमारे जीवन का अंतिम समय आ जाता है तो क्या कुछ घंटे दो दिन या 15 दिन पहले हमें संकेत ये पुण्य आत्मा महात्माओं का यह कोई भोजन नहीं है। भोजन की प्रक्रिया से मृत्यु की प्रक्रिया को नहीं जोड़ा जा सकता। अंतिम समय उनको पता चलता है जो महात्मा होते हैं। निरंतर भजन करते रहते हैं।

उनको संकेत हो जाता है कि अब हमारा आज शरीर पूरा हो जाएगा। जैसे पूज्य पादुड़िया बाबा जी महाराज वो सुबह सुबह उठे और कहा भाई आज यहां स्मशान होगा तो कोई समझ ही नहीं पा रहा था कि मतलब क्या और बस जाकर के प्रवचन किया दो श्लोकों का कि जिसका जन्म निश्चित है उसकी मृत्यु निश्चित है। आत्मा का ना जन्म है ना मृत्यु है। तो कोई समझ नहीं पा रहा था कि मतलब क्या है इन श्लोकों का और बस सत्संग में बैठे आनंद ब्रह्मचारी प्रभुद दत्त ब्रह्मचारी की भागवती कथा कह रहे थे बाबा ऐसे शांत बैठे थे इतने में वही आश्रम में रहने वाला एक भगवान दास नाम था वो आया और उसने कहा लाओ मैं मोरछल करता हूं तो मना कर दिया कि नहीं तुम्हें नहीं देंगे क्योंकि मोरछल के लिए पर्सनल जन होते हैं।

अब वह गया और गड़ासा जिससे चारा काटा जाता है वह गड़ासा छुपा के ऐसे लाया और बाबा के ऐसे 6 इंच गड़ासा घुस गए ऐसे चार पांच गड़ासे जोर से मारे खुली चांद बाबा की तो ऐसे फव्वारे जैसे उड़ते हैं ऐसे खून के फव्वारे उड़े बाबा ओम सा बाबा को सुबह पता था कि आज ये घटना होने वाली है तो जो सिद्ध महापुरुष होते हैं जो पवित्र आत्मा होते हैं। उनको संकेत हो जाता है कि उनकी मृत्यु का अब इतना समय रह गया है। सबको नहीं होता। सबको नहीं नाचते नाचते लोग नहीं मर जाते। देखो ना खाते खाते मर जाते।

कवल भोजन मंगाया होटल में और ऐसे बैठे ऐसे क्यों मर गए। अगर उनको पता होता तो काहे को कहते पता होता सिद्ध पुरुषों को जो भगवान का भजन किए हैं जिनकी आत्मा निरंतर परमात्मा में जुड़ी रही उनको पता चलता है सांसारिकता नहीं है ये भोजन पाना सांसारिकता लेकिन मृत्यु सांसारिकता नहीं कि जैसे आखिरी कवल को पता लगता है हमारा हो गया ऐसे ये सिद्ध पुरुषों को होता है जिन्होंने भजन किया है साधारण प्राणियों को तो पशुओं की तरह मर जाते उनको क्या पता पशुओं की तरह जन्मे पशुओं की तरह आचरण करते रहे और पशुओं की तरह मर गए जो मनुष्य रूप में जन्मे और भजन करके भगवान के चिंतन में पूरा जीवन व्यतीत किया।

ऐसे सिद्ध महापुरुषों को अंतिम निर्णय आ जाता है कि आपका एक घंटे में दो घंटे में शरीर पूरा होने वाला है। जैसे यहां राधा टीला है ना राधा टीला के महंत जी थे तो उनको खून की उल्टी हुई तो रामकृष्ण मिशन ले गए तो रामकृष्ण मिशन में वह कहा कि यहां तो ठीक नहीं होंगे। आगरा ले जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा हम वृंदावन से बाहर नहीं जाएंगे। आए रात अपने यहां कुटिया में व्यतीत की सुबह कहा जल्दी करो जल्दी ठाकुर जी को स्नान कराओ जल्दी ठाकुर जी को भोग लगाओ और प्रसाद लाओ चरणामृत लाओ और सब बैठो कुंज बिहारी श्री हरिदास कुंज बिहारी श्री उनको सुबह पता हो गया कि आज मेरा शरीर छूटेगा तो पहले सब पूरी जैसे भाई जी से हनुमान प्रसाद पोतदार जी सबको बुलाया सबको बुला के कहा हमसे जो कोई मन वचन कर्म से गलती हुई हो सब क्षमा करना आज हम प्रिया प्रीतम के यहां जा रहे हैं और ऐसे जैसे कोई बारात नहीं जाती ऐसे सब भीड़ लगी हुई है और सबसे हाथ जोड़कर ऐसे ये सिद्ध पुरुष जो भगवान का भजन करते हैं भगवान को प्राप्त होते हैं।

ऐसे महापुरुषों को पता होता है कि हमारा कब शरीर छूटने वाला है अन्यथा अज्ञानी जीवों को नहीं पता होता। अपनी मृत्यु के समय को आगे टाल भी सकते। क्यों टाल सके? क्योंकि जोई जोई प्यारो करे सोई मोहि भावे वो वो अपनी इच्छा रहित महापुरुष है इच्छा रहित महापुरुष क्यों इच्छा करेंगे अंतिम समय क्यों अपनी बात बिगाड़ेंगे इच्छा करना अपनी बात बिगाड़ना है जोई जोई प्यारो करे सोई मोह भावे प्यारे की इच्छा बुला रहे तो मेरी इच्छा क्यों हो जाए कि मैं आ रहा हूं प्यारे बुला रहे हैं तो दौड़ के जाऊंगा तो वो तो अपने शरीर को छोड़कर शरीर से प्यार थोड़ी होता योग साधन में योगी जन तो महाराज जी आपने एक बार सुनाया था कि वो 1400 चांगदेव

जी नहीं ये ये भगवत प्रेमी जन थोड़ी है प्रेमी जनों का मार्ग अलग है योगी जन हां योगी जनों का अलग है वो जी सकते हैं लेकिन वो क्या क्या थे सिंह पर सवार हुए सांप की चाबुक ली लेकिन ज्ञानदेव जी के सामने क्या थे बालक थे कोरे बालक थे कुछ नहीं 1400 वर्ष जी गए लेकिन उनके अंदर कोई भी भागवतिकता तो नहीं थी ज्ञानदेव ने दिखाया कि चबूतरा चल पड़ा जड़ चबूतरा चल पड़ा तो उन्होंने कहा तुम कोरे कागज हो अभी केवल अपनी स्वास वायु को रोक कर जीना सीखे हो लेकिन जीवन का जो रंग है वो ब्रह्म बोध या प्रेम दोनों नहीं प्राप्त है तो वो योगी जन अपनी प्राण वायु को रोक करके मृत्यु के आगे अपनी आयु बढ़ा लेते हैं लेकिन उससे कोई लाभ नहीं है लाभ है भगवत प्रेम तत्व बोध जो ज्ञानदेव जी से मिलने के बाद चांगदेव जी को हुआ भक्ति मार्ग में भक्ति मार्ग में भक्ति मार्ग में जो जोई प्यारो करे जो राखत हो त्यों त्यों रहतो हरी जैसेजैसे आप रख रहे हो वैसेवैसे हम रह रहे भक्त की अपनी कोई इच्छा ही नहीं होती वो भगवान की इच्छा में अपनी इच्छा को मिला

देता है भगवान चाहे अभी बुला ले भगवान चाहे 100 वर्ष बाद बुलाए उसका ना कोई शिकायत है मरने की ना कोई जीने की मनु जी कानपुर से श्री हरिवंश महाराज श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं कि आप कुछ जने आए हैं और एक ही ऑफिस में काम करते हैं ऑफिस में भागवत में वातावरण रहे इसके लिए पूरा प्रयासरत रहता है नाम जप करने का महाराज जी कारोबार में आसक्ति हटाने का एवं ऑफिस से जो प्रपंच होता है महाराज जी उससे बचने का क्या उपाय है महाराज जी आसक्ति हटानी नहीं है कारोबार से आसक्ति हटानी नहीं उसे पूजा समझना है आसक्ति हटा देंगे तो कारोबार नहीं हो पाएगा और कार्य जब हम भगवान की पूजा जैसे हम आपसे कहें जाओ आप हमारे लिए दिल्ली जाओ और दिल्ली से आप अमुक चीज खरीद करके लाओ तो आप बड़े उत्साहित होकर कर जाएंगे।

आपसे कोई पूछेगा कि आप दिल्ली जा रहे हैं। प्रपंच है तो आप प्रपंच ठाकुर सेवा महाराज ने बोला है ठाकुर जी के लिए मैं जा रहा हूं। ठाकुर जी के लिए कहा तो आपको कितना भी कष्ट मिले आप प्रपंच में घुस के वो काम करके आनंदित रहेंगे। क्यों? क्योंकि आपको लग रहा है कि संत ने आदेश किया भगवंत सेवा है। तो बस यही बात मान लो। ऑफिस भगवान की पूजा है। जो हम समाज की सेवा कर रहे हैं। जिस भी डिपार्टमेंट में हो आप, वह समाज के लिए ही है। समाज की सेवा भगवान की सेवा है। हमारी ऑफिस पूजा ग्रह है।

हम अपने ऑफिस में ईमानदारी से समाज के प्रति कैसे उनको सुख मिले इस भाव का बर्ताव रखते हुए हम हम कोई व्यसन ना करें शराब ना पिए मांस ना खाएं गंदे आचरण ना करें बेईमानी ना करें तो वही पूजा आपको भगवत प्राप्ति करा देगी देखो खास बात समझो श्री रैदास जी महाराज अपना ही कार्य करते थे कठौता बड़ा सा था उसी में चमड़े को धोना उसी अपना कार्य करते थे। बड़े-बड़े योगियों को परास्त कर दिया। कठौते के पानी से बड़े-बड़े योगियों को क्यों? राम राम राम जो भी कार्य कर रहे हैं वो भगवान का नाम जप करते हुए कर रहे हैं।

तो बड़े-बड़े योगियों को चमत्कार के द्वारा पर प्राप्त कर दिया। उसी कठोते के जल से क्योंकि बस निरंतर नाम जप और अपने कुल का कर्तव्य कर्म अपना कर्तव्य कर्म पूजा मानकर जैसे सदन जी कसाई थे मांस काट के बेचते थे पशुओं की हत्या नहीं करते थे कसाई वाड़े से मांस ले आते थे कुल परंपरा का था और नाम जप करते इतने सिद्ध संत हुए कि उनकी गाथा गाई गई है तो हमारा जो कर्म है उसे हम ईमानदारी से यदि करें तो वह पूजा हो जाएगा और नाम जप कर रहे हैं तो इसी से हमें भगवत प्राप्ति हो जाएगी।

हमको आसक्ति नहीं छोड़नी क्योंकि अगर हम अपने कर्म में आसक्ति नहीं करेंगे, एकाग्रता नहीं करेंगे तो कर्म पूरा नहीं होगा। जब हमें आपसे मतलब नहीं तो कैसे पूरा हो जाएगा? हमें मतलब है क्योंकि यह हमारी पूजा है। हम इसको बड़े मनोयोग से करेंगे। एकाग्रता से करेंगे और उसका परिणाम चाहेंगे कि समाज को सुख मिले और उसका परिणाम चाहेंगे कि भगवान प्रसन्न हो। यही हमारे जीवन का लक्ष्य है। समझ पा रहे हैं आप? सृष्टि शर्मा जी हिमाचल राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपने आपके श्री मुख से भी और साधकों के साक्षात्कार जब सोशल मीडिया पर सुने तो सुना कि राधा केली कुंज में काफी साधक ऐसे हैं जो पदों पे अच्छे परिवार नौकरी धन दौलत उन्हें अचानक से सन्यास मार्ग मिल गया।

गुरुदेव मैं यह पूछना चाहती हूं कि क्या यह उनके पूर्व जन्म का भजन था या उनको मार्ग मिला या गुरुदेव और श्री जी की उन पर संग दोष संग दोष नारद सिख जे सुन नर नारी अवश्य भवन तज होए भिखारी समझ में आया प्रेमानंद का संग दोष प्रेमानंद का संग दोष लग गया उनको तो नौकरी पैसा सब छोड़ कर के और वो बाबा जी बन गए तो संघ का रंग चढ़ता है। यह संघ का प्रभाव होता है। संत संघ का प्रभाव होता है। यह नए-नए बच्चे एक थोड़ी है। हमें लगता है 1000 500 होंगे सफेद और पीले सब लगा के और सब नौजवान हैं।

202 से लेकर 40 के अंतर्गत ही सब हैं। सब अपनेप सतार्ग में लगे हुए हैं। सब अपनेप कार्य में लगे हुए हैं। सत्संग सुनकर अपने अपने आचरणों को सुधारते हुए भगवान के मार्ग में लगे हैं। ये संत समागम का प्रभाव होता है। साधु संघ का प्रभाव होता है। जैसे बहुत से लोग हमारे दीक्षित नहीं हैं। लेकिन वह अपने आचरण सुधार रहे हैं। शराब छोड़ दिए, मांस छोड़ दिए, गंदी बातें छोड़ दी तो वह शिष्य बने या ना बने लेकिन साधु समागम का प्रभाव उनका कल्याण कर रहा है। उनका मंगल कर रहा है।

तो यह प्रभाव प्रारब्ध से नहीं होता। संत समागम प्रारब्ध से नहीं होता। जब द्रवह दीन दयालु राघव तो साधु संगति पाइए। जब भगवान कृपा करते हैं, जब द्रवित होते हैं, तब संतों का संग मिलता है। यह पुण्य से नहीं मिलता है। यह प्रारब्ध से नहीं मिलता है। और अब मोह भाव भरोस हनुमंता बिनु हरि कृपा मिले नहीं संता। जब भगवान कृपा करते हैं तब संत समागम मिलता है और जब संत समागम मिलता है तो उसका रंग चढ़ जाता है। और उसका रंग चढ़ेगा चढ़ेगा पक्का चढ़ेगा। ऐसा कोई नहीं है कि रंग बरस रहा हो और वह अछूता चला जाए।

जैसे काजर की कोठरी में कैसेो भी सयानो जाए दाग लागी है पैलागी है पैगी है ऐसे ही साधु समागम में कितना भी नीच पुरुष चला जाए उसका मंगल होगा मंगल होगा मंगल होगा पक्का मंगल होगा कुछ ना कुछ उसका सुधार शुरू हो जाएगा जिस दिन से साधु संगति मिलेगी उस दिन से उसकी मति गति परिवर्तित होनी शुरू हो जाएगी जी ज्योति शर्मा जी मेरठ से महाराज जी भक्ति करके भगवत प्राप्ति जीवन का लक्ष्य होना चाहिए या भक्ति जीवन को सरल बनाने का साधन समझना चाहिए? नहीं साधन सरल बनाने का नहीं है।

सरलता तो एक गुण है भक्ति का। संपूर्ण भक्ति सरलता थोड़ी सरलता तो भक्ति का एक गुण है। ऐसे शास्त्रों गुण प्रकट करके भगवान को अधीन कर ले उसे भक्ति कहते हैं। सुमिर पवन सुत पावन नाम अपने बस कर राखे रामू। प्रेमाधीन भगवान भक्त के पीछे पीछे डोलते हैं। वह भक्ति के सामर्थ्य केवल सरलता ये तो एक सद्गुण है। शांति निर्भयता क्या-क्या सद्गुणों का भंडार है भक्ति जो भगवान को अधीन कर ले उसे भक्ति कहते हैं। भगवान का नाम प्रेमाधीन है। भक्ताधीन मना पूज्यो भगवान भक्त के अधीन है।

भगवान भक्ति के मन की बात पूर्ण करने वाले हैं। तो भक्ति तो बड़ी सामर्थ्यशाली वस्तु है। बच्चा उसमें केवल एक सरलता ही नहीं है। उसमें तो अपार सद्गुण है जो भगवान को लुभाए मान के भक्ति के पीछे पीछे जहांजहां मेरा भक्त चरण रखे वहां वहां रखूं हाथ पीछे पीछे मैं फिरूं कभी न छाडू साथ अनुब्रजाम्यम नित्यम पुर अत्यंग रेणुमि मैं भक्तों की चरण रज मेरे ऊपर पड़ जाए इसलिए मैं पीछे पीछे घूमता हूं भगवान कहते लेकिन कौन भक्त निरपेक्षम मुनिम शांतम निर्वेम सम दर्शनम अनुजाम्यम नित्यम पुरतण जो निरपेक्ष हैं।

किसी से कोई अपेक्षा नहीं रखते जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते। भक्त कभी किसी से पैसा नहीं मांगेगा। अगर वह पैसा या अपनी किसी बात की फीस लेता है तो भक्त नहीं है। वो व्यापारी है। हम भगवान की चर्चा कर रहे हैं। अगर इसकी फीस ले रहे हैं तो हम व्यापार कर रहे हैं। भक्ति नहीं कर रहे हैं। भक्ति सबका जैसे हमारे भगवान ऐसे आपके भगवान। हम भगवान की चर्चा कर रहे हैं। इसी यही हमें आनंद मिल रहा है। यह हमारा सौभाग्य कि आप सुनने के लिए आए हैं। यही हमारी फीस है कि आप बैठकर सुनिए और सुनकर अपने आचरणों में उतारिए और आप भी भगवान के बनिए।

तो भगवान के चरणारविंद की जो आसक्ति जो भक्ति है वो कभी बिकती नहीं है। अगर जहां बेचा जाता है तो भक्ति नहीं होती। भक्ति का स्वरूप क्या है? निरपेक्षम कोई चाह नहीं। जिसकी कोई चाह नहीं। अगर चाह रखता है तो भक्त नहीं जिसकी चाह मिट गई चाह मिटी चिंता मिटी मनवा बेपरवाह जिनको कछु न चाहिए वो साहन के सा वो शहनशाह भक्त होता है जिसकी चाह जाही ना चाह कबहु कछु तुम सन सहज सने बसो निरंतर तास सुर सो रा निज निरपेक्षम किसी की अपेक्षा नहीं और मुनि हर समय जो मंत्र का मनन करता रहता है शास्त्रों का मनन करता रहता है शांतम चाहे अपमान की स्थिति हो या सम्मान की स्थिति हो जो शांत रहता है।

किसी भी परिस्थिति में अशांत नहीं रहता। निर्वैरम जो पूरे संसार में किसी एक से भी शत्रुता नहीं रखता। समदर्शनम जो सम में भगवान का दर्शन करता है। ऐसे भक्त के पीछे पीछे भगवान डोलते हैं कि उसके चरण रज पड़ जाए और मैं पावन हो जाऊं। तो भक्ति की महिमा जो भगवान को अधीन कर ले। सरलता तो उसका एक साधारण सद्गुण है। जी बबली जी राधे-राधे महाराज जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपसे प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो तो जाने अब हमें पतित से पावन सरकार करो तो जाने यह जीवन नैया जजर है छन छन विनाश का डर है ऐसे भी एक पथिक को भव पार करो तो जाने महाराज जी कृपा करें तुम राधा राधा हर समय उच्चारण करो जो पद में लिखा है वह हृदय में आ जाए बात समझना है।

जिस समय हृदय में बात आ जाएगी तो हमारे आंखों से आंसू आएंगे और यह आएगा प्रभु क्या मुझ नीच मुझ पतित को जैसे आपने औरों को पावन किया है। क्या मुझे पावन करोगे? पर इसका भाव तभी माना जाएगा जब हर समय भगवान का सुमिरन होगा। हर समय भगवान का चिंतन होगा। बहुत अच्छे भाव है। यह तो पद है। किसी का रचना है, किसी की लिखी हुई है। पर हम इस पद को तभी मानेंगे जब हर समय हमारे अंदर दैन्यता हो और भगवान का मधुर मधुर स्मरण हो तो पक्का। देखो हम विषयों की तरफ जाएंगे तो हमारी दुर्गति होगी।

खुली बात समझ लो। भगवान ने खुला छूट दे दी। और हम भगवान का भजन करेंगे। हमसे कुछ गलतियां हो रही तो क्षमा हो जाएगा और हमारी सद्गति होगी। भगवान का भजन करने वाले की दुर्गति हो नहीं सकती। हम प्रार्थना करें या ना करें खुली बात समझ लो। यदि हम गलत करेंगे और प्रार्थना करेंगे तो भगवान नहीं सुनेंगे। अगर हम सही चलेंगे तो प्रार्थना नहीं करेंगे तो भी भगवान हमारी जिम्मेवारी ले लेंगे। हमारी बात समझ लो। हम बहुत प्रार्थना भगवान से करें और मनमानी आचरण करें। कभी भगवान नहीं सुनेंगे हमारी प्रार्थना।

हम बिल्कुल भगवान से प्रार्थना ना करें और सही आचरण से चले तो भगवान हमें प्यार देंगे, दुलार देंगे, अपने आप देंगे। हमारी बात समझ लो। अगर हम भगवान की आज्ञा का पालन नहीं करेंगे और हम खूब प्रार्थना करते रहे वो कपट पूर्ण प्रार्थना होगी। असली प्रार्थना यह है कि जो हमारे शास्त्र कह रहे हैं, भगवान कह रहे हैं, हम गलत नहीं करेंगे। हम अपने शरीर से अपवित्र आचरण नहीं करेंगे। पाप आचरण नहीं करेंगे। किसी को दुख नहीं देंगे। किसी से छल कपट नहीं करेंगे। प्रार्थना करो ना करो अपने आप भगवान की कृपा आपको प्राप्त होगी और आप गलत करें मनमानी आचरण करें और खूब भगवान के सामने प्रार्थना करें तो इसे कहते हैं दम दिखावा इसे कहते हैं पाखंड पाप का खंड कर्ता पाप है और भगवान क्या चोर डाकू लोग भी तो देवी के मंदिर में जाकर घंटा चढ़ाते हैं दूसरों का गला काटते हैं दूसरों की जेब काटते हैं और उसे फिर देवी के चढ़ाते हैं तो क्या देवी से प्रसन्न हो जाएंगे।

अब बताओ गलत आचरण करके आप पैसा गलत पैसा लेकर के आप भगवान को भोग लगाओ। भगवान भूखे बैठे हैं। बिल्कुल एक टुकड़ा का भोग मत लगाओ लेकिन बुरे आचरण मत करो भगवान प्रसन्न हो जाएंगे। गलत आचरण मत करो भगवान प्रसन्न हो जाएंगे। अब बेईमानी से करके लाखों करोड़ों कमाओ और उसमें आकर भगवान को तुम भोग लगाओ तो भगवान नहीं पाएंगे भोग। भगवान भूखे नहीं मरते। वो जगत को दान करने वाले हैं। विश्व का भरण पोषण करने वाले हैं। वो केवल तुम्हारे भाव देखते हैं। तो भाव तो पहले गलत करे आए हो।

तुम बेईमानी के द्वारा रुपया कमा के लाए हो और उसे भगवान को भोगना हम कभी नहीं चाहते। तो हम प्रार्थना भगवान से करें। लेकिन प्रार्थना के साथ यह भी ध्यान रखें कि हमारे आचरण सही होने चाहिए। हमारे द्वारा किसी का गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए। और हम खूब नाम जप करें तो प्रार्थना करो या ना करो भगवान आपका जिम्मेवारी अपने आप ले लेंगे। वो सब मम प्रिय सब मम उपजाए सब भगवान के लाडले हैं। सब भगवान की दृष्टि में है। सब भगवान के द्वारा ही प्रकट किए हुए सबको देख रहे हैं।

भगवान गलत आचरण करो प्रार्थना करो तो नहीं सुनी जाएगी। सही आचरण करो प्रार्थना ना करो तो भी आपकी जिम्मेवारी भगवान ले लेंगे। प्रद्युमन जी भीलवाड़ा से श्री राधे राधे-राधे महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी रामचरितमानस में काक बसुंडी जी ने इस दोहे में कहा है कि यह रहस्य रघुनाथ कर वेग ना जानह कोई जो जाने रघुपति कृपा तो सपने मोह ना होई महाराज जी किस रहस्य की बात भगवान के लीला चरित्र के रहस्य भगवान के जो लीला चरित्रों का भूषण जी ने वर्णन किया कि एक बार भगवान पा रहे थे तो मैं उनका जूठन लेने के लिए दौड़ा भगवान भागे मुझे लगा भगवान भगवान मेरे से भयभीत हो रहे हैं।

ये सर्वशक्तिमान भगवान है। कहीं लौट कर हंस दिया तो हम उनके मुख में चले गए। जब उनके मुख में गए तो उनके पेट में अनंत ब्रह्मांड देखा। अनंत ब्रह्मांड देखतेदेखते जब व्याकुल हुआ तो फिर हंस दिया। फिर मैं बाहर निकला। फिर बाहर निकला तो वही फिर बाल लीला। तो भगवान की इन लीलाओं के रहस्य को या रहस्य रघुनाथ कर वेग न जाने कोई और जो जाने रघुपति कृपा तो सपने मोहन हो भगवान अंदर भी बाहर भी अनंत ब्रह्मांडों में इतने सूक्ष्म है कि वो चींटी के भी हृदय में आराम से सोते हैं और इतने महान है कि दिखलावा माते तन अद्भुत रूप प्रचंड रोम रोम प्रति लागे कोटि कोटि ब्रह्मांड ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रतििद कह या रास रघुनाथ कर वेग न जाने कोई वे इतने छोटे हैं अणु अणयान महतो महयान महान से भी महान और छोटे से

भी छोटे उनकी अनंत लीला है यह रहस्य रघुनाथ कर वेग न जाने कोई और जो जाने रघुपति कृपा सपने मोह न हो उसे स्वप्न में भी अज्ञान स्पर्श नहीं कर सकता मोह नहीं हो सकता अंधकार अज्ञान नहीं छा समझ पा रहे हैं आप आप समझ पा रहे हैं महाराज जी एक और है इनका जो संपत्ति शिव राव नहीं दीन ही दिए दसनाथ सोई संपदा भविष्य नहीं सकुची दीन ही रघुनाथ रघुनाथ किस संपत्ति और संपदा की बात कर जिस समय लंका का निर्माण भगवान ने पार्वती जी के लिए किया था जब लक्ष्मी जी के यहां गई तो लक्ष्मी जी का वैभव देखा जब ब्रह्माणी के यहां गई तो ब्रह्माणी का वैभव देखा।

मानो उन्होंने कहा कि तुम तो बरगद के नीचे रहती हो। तुम्हारे पास क्या व्यवस्था है? भगवान ने लंका का निर्माण किया। स्वर्णिम लंका का। उस स्वर्णिम लंका को पार्वती जी ने देखा पर कहा कि हमें जो आपके साथ वट वृक्ष के नीचे रहने में अच्छा लगता है। रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई बार अपने सर काट के उनके चरणों में अर्पित किए। तो भगवान ने वो स्वर्ण की लंका रावण को प्रदान कर दी। बिना सर काटे केवल सर झुका देने मात्र से विभीषण जी के शरणागति होने पर भगवान ने बहुत सकुच पूर्वक दिया।

सकुच मतलब क्या है यह मायाकृत लंका भगवान सकुच क्योंकि भगवान प्रसन्नता पूर्वक देते हैं अपने चरणों की प्रेम लक्षणा भक्ति लेकिन एक कल्प तक लंका का जो राज्य दिया वो सकुच करके दिया तो इसीलिए कहा जो संपदा शिव रावण दीन दिए दसात सो संपदा विभीषण सकुच दीन रघुनाथ क्योंकि भगवान प्रसन्नता से देते हैं अपना प्रेम प्रेम अपने चरणारविंद का अनुराग तो भगवान ने अविरल भक्ति भी दी और एक कल्प तक का लंका का राज्य दिया क्योंकि लंका का राज्य ना देते भगवान ना देते अपनी प्रेम लक्षण भक्ति ही देते केवल लेकिन उर कछु प्रथम वासना रही विभीषण जी कह रहे हैं जब भगवान के समीप विभीषण जी पहुंचते हैं तो भगवान ने कहा लाओ समुद्र का जल लाओ और लंकेश कहकर तो उन्होंने कहा प्रभु मुझे यह नहीं चाहिए।

मुझे आपके चरणों का प्रेम चाहिए। तो भगवान ने प्रश्नवाचक चिन्ह से देखा तो बोले हां उ कछु प्रथम वासना रही। जब लात मारा था विभीषण जी को रावण ने तो विभीषण जी ने उसी समय संकल्प किया था कि मैं भगवान की शरण में जाकर तेरा विनाश कराऊंगा और इसी लंकाधिपति के सिंहासन पर मैं बैठूंगा। तो उ कछु प्रथम वासना रही प्रभु पद प्रीति सरित सोही अब आपके चरणों का दर्शन किया तो आपके चरणों की प्रेम सरिता में मेरी वासना बह गई प्रभु भगवान ने कहा नहीं जो प्रथम वासना रही पहले उसको लो और जो अविरल भक्ति की बात है वो भी तुम्हें प्रदान करते हैं।

तो बात समझ में आई आपके? राजेंद्र कुमार पोदार जी कोलकाता से राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी पिछले ढाई साल से मैं आपके द्वारा दिए गए प्रवचन का श्रवण करता हूं। YouTube के माध्यम से एकांतिक वार्तालाप सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होता हूं। मन से निरंतर नाम जब भी अधिक से अधिक करने का प्रयास कर रहा हूं। पिछले कुछ दिनों से मन महाराज जी भयभीत सा है क्योंकि श्री सेवक वाणी के नौवें प्रक्रम श्री हित अकृपा जब प्रकरण पड़ा तो महाराज जी उसमें महसूस हुआ कि मतलब जो लक्षण इसमें वर्णन किए हैं वो सारे के सारे मेरे अंदर हैं।

महाराज जी अब लगने लगा है कि अहंकारी हूं, दंबी हूं। पहले लगता था कि आनंद रस की वृद्धि हो रही है। अब हृदय पवित्र हो रहा है। सही पूछो तो अब हृदय पवित्र हो रहा है। जब अपने में दोष दर्शन होने लगे तो भगवान की विशेष कृपा समझनी चाहिए। और इसी दोष दर्शन को लेकर हम भगवान से आर भाव पुकारते हैं कि प्रभु क्या मुझ जैसे नीच अहंकारी का भी आपके चरणों में आश्रय हो जाएगा। जब तक अपने को लगता है कि मैं भगवान के प्राप्त करने का अधिकारी हूं तब तक वो अहंकारी है। वो भगवान की प्राप्ति करने का अधिकारी नहीं है।

और जब यह लगने लगता है कि मुझ जैसा नीच, मुझ जैसा अहंकारी क्या भगवान को प्राप्त करने लायक है? कदापि नहीं तो भगवान को प्राप्त करने लायक बन जाता है। जैसे एक प्रसंग हम सुनाते हैं महाप्रभु चैतन्य देव का। जब महाप्रभु चैतन्य देव का यश प्रकट हुआ तो एक फलाहार रहते थे। पूरे भारत की नदियों का भ्रमण किए हुए थे। तो उनको लगा कि जब महाप्रभु चैतन्य देव के पास जाऊंगा तो मैं फलाहार करता हूं। मैं पवित्र तीर्थों का भ्रमण किए हूं तो मुझे दौड़कर आलिंगन करेंगे। लेकिन उल्टा हुआ।

जब महाप्रभु का कीर्तन चल रहा था और वह पहुंचे तो महाप्रभु ने कीर्तन बंद कर दिया और कहा कौन ऐसा आ गया शुष्क पुरुष जिससे हमारा भाव शुष्क हो रहा है तो वही संत जी आए थे बोले निकालो इनको हटाओ यहां से जब उनको निकाल दिया तब वो एकांत में जाकर रोने लगे प्रभु आपका अवतार दीन और पतितों को पावन करने के लिए है मुझ जैसे दीन और पतित को प्रभु अगर आप त्याग देंगे तो मैं कहां जाऊंगा महाप्रभु दौड़े और उनको गले लगा लिया। बात समझे? जब अहंकार था कि मैं फलाहारी और तीर्थ याटन करने वाला हूं तो तिरस्कार करके उस अहंकार को दूर किया क्योंकि महापुरुष के पास जाने से जीव का कल्याण निश्चित होना चाहिए।

और जब उनको ये आया कि मैं पतित मैं नीच, मैं अधम तो महाप्रभु ने गले से लगा लिया। तो ऐसे ही हमारे अंदर जब ये वास्तविक बात आता है, वास्तविक हम देखते हैं कि ओहो मेरे अंदर तो अहंकार है। मेरे अंदर तो यह दोष है। तो हम भगवान की विशेष कृपा के पात्र बन जाते हैं। क्योंकि हमारे अंदर ये दैन्यता आ जाती है कि मैं किसी योग्य नहीं हूं। और जिसको ये अहंकार आ जाता है मैं योग्य हूं वो वास्तविक भगवान के योग्य नहीं हूं। और जिसको यह आ जाता है मैं पतित हूं, मैं नीच हूं तो बात फिर बन जाती है।

तो सही पूछो तो आपके भजन की बात बन रही है। यही आपको रुलाएगी। यही बात आपको रुलाएगी। आपको एकांत में बैठकर भगवान के सामने रोना आएगा। क्या प्रभु क्या मुझ जैसे अहंकारी को भी आपके चरणों में शरण मिल सकेगी? प्रभु क्या मुझ जैसे पतित दीनहीन को भी आप कृपा करेंगे? प्रभु आप स्वीकार। अब आ गई भक्ति का रंग आ गया। तो यह सही है, गलत नहीं है। यह आपके ऊपर भगवान की कृपा है। आप अपने साधन भजन को और बढ़ाइए। यही जब और आ जाती है ना तो रोना शुरू हो जाता है। कभी-कभी क्या प्रतिकूलताएं होती है ना तो मैं फिर प्रवचन निकाल के सुनने लग जाता हूं या फिर जोर-जोर से नाम लेने लग जाता हूं।

तो क्या घर में लोग बोलते हैं कि तुम पागल हो गया क्या जो? हां नहीं घर वालों की तो बात ले। ये बहुत अच्छी दवा है जो आप कर रहे हो। बहुत अच्छे चल रहे हो आप कोई त्रुटि नहीं है साधना में बिल्कुल करेक्ट आप चल रहे हो आप ऐसे चलते रहिए और लोग घर के या बाहर के पागल कहे या बुद्धिमान कहे उससे हमें क्या फर्क पड़ता है दिग्विजय सिंह जी सीतापुर महाराज जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मन अशांत रहता है बार-बार भोगों की तरफ ही ले जाता है और अब भोगों की तरफ उसकी हिम्मत भी नहीं कि चल पाए क्योंकि हर समय आप खड़े रहते हैं जब राधा नाम लेता हूं।

महाराज जी नाम और भोग दोनों के बीच में पिसने के कारण कभी नाम छूटता है। फिर कभी भोग में मन लगता है। महाराज जी ऐसा ये प्रारंभ में ऐसी दशा रहती है। हर साधक की रहती है क्योंकि पूर्व जन्मों का हमारा जो भोगाकर्षण है जो भोग संयोग है वो हमको खींचता है। जो नवीन विषयों को भोगने की इच्छा होती है उसे कामना कहते हैं। और जो भोगे हुए विषयों को भोगने की इच्छा होती है उसे तृष्णा कहते हैं। तो कामना को तो बुद्धि के द्वारा मिटा सकते हैं। लेकिन तृष्णा बार-बार हमको जलाती रहती है।

तो जब हम नाम जप करते हैं तो कभी भविष्य की चिंता, कभी भूत की बीती हुई बातें, कभी नवीन कामना भोगने की इच्छा और कभी भोगे हुए भोगों की तृष्णा यह हमारे अंदर आती है। तो हमको क्या करना चाहिए कि नाम में डटे रहना चाहिए। तो नाम इन सबको नष्ट कर देगा। हमें विश्वास रखना चाहिए। जैसे नाम छोड़िएगा नहीं। अगर नाम छोड़ देंगे तब तो वो घसीट ले जाएंगे। कामना, तृष्णा, वासना ये हमको पतित कर देंगे और यदि नाम हमारे पास है तो वह नष्ट हो जाएंगे। वह घसीट नहीं सकती। तो इसलिए उपासक को चाहिए कि उधर की तरफ ध्यान ना दे।

जब मन वासना कामना इन चिंतनों में हमें फंसाना चाहता हो। उस समय हमको राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा। अभी जहां आप बैठे हैं यही एक साधक बैठे थे। उन्होंने कहा जब ऐसा होता है तो मैं जोर-जोर से कहता हूं राधा राधा राधा तो घर वाले लोग एकदम आ जाते कहते पागल हो क्या चिल्ला बैठे बोले हमारी तो समस्या है हम अंदर की समस्या को हटाने के लिए लेकिन घर वाले लोग आ जाते क्या हुआ राधा राधा राधा राधा आप इतनी जोर से बोले तो लोग कुछ भी कहे जब अंदर हम फंस रहे हो तो उस समय एक ही उपाय जोर-जोर से पुकारे राधा राधा राधा तो आप देखो तुरंत शांति मिलेगी तुरंत आपका हृदय बदलेगा क्योंकि नाम में बड़ी सामर्थ्य है अच्छा मन मन में कैसे जपे उस समय क्योंकि मन तो गंदा हो रहा है।

गंदे विचार ला रहा है तो उस समय में जोर से शुरू कर दे राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा तो हम उससे बच जाएंगे और सोचता महाराज जी दोनों चीजें अगर नाम छूट जाता है तो बहुत चिंता होती है कि नाम छूट गया और उधर जब होता है तो फिर उसके लिए बड़ी चिंता मतलब दोनों इतना चिंता आपस में पूरी तरह की बहुत बस ये इसी स्थिति से जहां निकल जाओगे तो आनंद मिल जाएगा। अब ये स्थिति कितने दिन आपकी बनी रह सकती है। आप जितना अधिक नाम जप करेंगे उतनी जल्दी इस स्थिति से निकल जाएंगे।

यह आपकी स्थिति नहीं है। यह हर साधक की स्थिति है। जैसे साधक चलता है तो भोग छोड़ने की चेष्टा करता है। भगवान को पकड़ने की चेष्टा करता है। महाराज जी ने भोग तो कर ही नहीं सकता क्योंकि आप राइफल लिए बिल्कुल सामने कि भोग की तरफ जा ही नहीं सकता। भोग तो खत्म। कभी-कभी कार्यता है तो नाम छूट जाते हैं। कार्यों में हां तो उन कार्यों को भगवान को समर्पित कर दे। दो घंटे काम किए तो बीच-बीच में राधा राधा स्मरण करके उन कार्यों को भी भगवान को समर्पित कर दें तो वह भी भजन हो जाता तो आप चिंता ना करो आप बहुत सही चल रहे हो आप बहुत सही चल रहे हो बस चलते रहो तो इस स्थिति को क्रॉस कर जाओगे जहां स्थिति को क्रॉस किए तो सामने मधुर मधुर झांकी और नाम चल रहा है तो फिर हृदय द्रवित हो जाएगा हृदय आनंदित हो जाएगा विषय चिंतन खत्म हो जाएगा आप चलते रहिए चुपचाप हां बहुत सही चल रहे हो तभी ऐसा आपका हां अंदर ही अंदर मन जहां निर्मल हुआ ना तो आनंद की धारा आ जाएगी।

बिल्कुल और हानि तो होनी नहीं। जितना नाम जप कर लिया है तुम्हारा मंगल किए बिना छोड़ेगा नहीं। पक्का समझ लो तुम्हारा आगे मंगल ही मंगल है। आनंद ही आनंद है। इस जन्म में जिस कर्म से शरीर बना है। वो हो सकता है दंड आ जाए। हो सकता है शरीर में रोग जैसे तो हमारा कर्म आ गया ना। अब वो हमारी किडनी को फेल कर दिया। तो इस शरीर का निर्माण शुभ और अशुभ कर्म से हुआ। लेकिन इस जन्म के जो हमारे कर्म है वो हमारा श्री जी से मिला के मंगलमय आनंद ऐसी स्थिति में भी भगवान की चर्चा हो रही है।

भगवान का आनंद हो रहा है। तो इसलिए अब बहुत आनंद का विषय घाटे का विषय नहीं मंगल ही मंगल होना है। नाम जपत मंगल दशहहु दसों दिशाओं में मंगल होना है। अब लोक परलोक कहीं भी जाओ आनंद ही होना है। अब कोई पतन नहीं होना। ना में भक्ता प्रणसति मेरे भक्त का पतन नहीं हो सकता। यमराज जी अपने दूतों से कहते हैं जब अजामिल वाला प्रसंग आया कि जिसके गले में कंठी बंध मस्तक पर तिलक है और मुख में नाम है भूलकर उधर मत चले जाना भूलकर भी उधर मत चले जाना तो मतलब यमराज का पार्षद तो आएगा नहीं लेने अपने स्वर्ग जाना नहीं क्योंकि स्वर्ग की इच्छा नहीं है तो हमें भगवान ही मिलेंगे हमारा मंगल ही होगा इसमें कोई हानि नहीं है गुरुदेव भगवान ये जो स्थिति आप बता रहे हैं साधक की कि प्रत्येक के साथ होती है तो तो इसमें प्रत्येक के समय अवधि भी अलग-अलग होती।

भजन की भजन की तीव्रता व्याकुलता अब जैसे इनकी भजन की व्याकुलता बढ़ती है। ये कह रहे हैं कि हमारे जब भोगों की व्याकुलता बढ़ती है तो आप हमें खड़े दिखाई देते हो। तो ये ये इनकी तीव्रता है कि वो भोगों से बचा करके गुरु को सामने रख के और भजन बढ़ाते चले तो जल्दी क्रॉस कर जाएंगे। अब जैसे कभी भोग भी लिया, कभी भजन भी कर लिया तो यह लंबा समय चलेगा और जो ऐसे कि भोगों की तरफ तो जा ही नहीं सकता। भोग तो हो ही नहीं सकता। गलत काम तो हो ही नहीं सकता। बोले क्यों नहीं हो सकता?

बोले आप खड़े हो। मान लो गुरु खड़े हैं, इष्ट खड़े हैं। तो जिसकी ऐसी मंगलमय भावना है कि जहां पतन होना है वहां गुरु और इष्ट को देखता है तो उसकी तत्परता बहुत प्रवीण है और वो क्रॉस कर जाएगा। जल्दी क्रॉस कर जाएगा और जो है कि यार भजन तो करना ही है जिंदगी भर। भगवान तो मिल ही जाएंगे। उसका बहुत लंबा समय जाएगा। वो बहुत हो सकता है जन्म जन्मांतर अभी भटकना पड़े क्योंकि जब तक असत भोगों का त्याग नहीं होगा तब तक क्रॉस नहीं कर पाओगे इस स्थिति को असत भोगों का अब जैसे गृहस्थ है काम सताए अपनी पत्नी से मिल लिए तो ये इनके भजन में बाधा नहीं पहुंचाएगी लेकिन पराई माताओं बहनों की तरफ से गंदी दृष्टि बिल्कुल बंद कर दे तो क्रॉस कर जाएगा समझ पा रहे हैं जैसे आपकी अवस्था है तो आप ब्रह्मचर्य से रहिए आप कोई गलती मत कीजिए खूब नाम जप कीजिए तो तो आप क्रॉस कर जाएंगे।

अब यह हो सकता है कि वर्ष में क्रॉस करें, दो वर्ष में क्रॉस करें, 10 वर्ष में क्रॉस करें। आपका भजन शैली कितनी है? इसको तो आप ही समझ सकते हैं ना या भगवान समझ सकते हैं। अब बाहर से तो नहीं जाना जा सकता कौन साधक कितना भजन कर रहा है अंदर? वो तो गणना वाला भजन थोड़ी होता है। भजन का तात्पर्य होता है वृत्ति का चिंतन होना। तुम्हारी वृत्ति भगवदाकार होनी चाहिए। तुम्हारा अंदर का चिंतन प्रभु से होना चाहिए। समझ पाए ना।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…