॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

भीमसेन और जरासंध का ऐसा युद्ध, देखकर कांप उठे सभी

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण प्रसंग चल रहा है। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो भीमसेन और अर्जुन चैत्रक पर्वत के शिखर को तोड़ के नगाड़े को फोड़ करके पर्वत की तरफ से रास्ता बना के जहां जरासंध ब्राह्मणों का सम्मान करता था और उनकी मुंह मांगी वस्तुएं देता था। उस समय उसका नियम था जैसे कर्ण का नियम था जिस समय भगवान सूर्य की आराधना प्रातः काल सूर्य उदय होते ही मुंह कर लेता और जब तक सूर्य भगवान पीठ में नहीं आ जाते तब तक खड़ा हाथ उठाकर मंत्र जपता रहे उस समय अगर कोई मांग ले तो प्राण दे देगा ना नहीं कहेगा ऐसे ही जरासंध का नियम था जिस समय ब्राह्मणों को दान देने के लिए आता उस समय कोई कुछ मांग ले वो उसे प्रदान कर दे भगवान इसी समय को देख के गए उसकी उसकी दृष्टि पड़ी वो जरासंध ने कहा नर श्रेष्ठ तीन डोड़ियों को पार होकर बड़े अभिमान के साथ तुम महाबली जरासंध के निकट निर्भय होकर के आ गए हो वैसे मैंने तुम्हारा स्वागत किया मधुपर्क दान करके अर्घ दान करके ब्राह्मण के रूप में परंतु मुझे कुछ छल नजर आ रहा है आप में जरासंध ने कहा श्री कृष्ण चंद्र जो और महाबली भीम और अर्जुन इन तीनों से कहा कौन हो आप?

भगवान श्री कृष्ण बोल उठे ये दोनों मौन है। अर्जुन और भीम मौन है। ये रात के 12:00 बजे के बाद अपना मौन खोलते हैं। हमसे बात करो। क्या पूछना चाहते हो? तब राजा ने कहा ठीक है। बात तभी करेंगे जब इनका मौन खुलेगा। यज्ञशाला में टिको। बढ़िया व्यवस्था करा दी यज्ञशाला में और ठीक रात के 12:00 बजे आ गया। बड़ा नियम का कट्टर नियम का पालन करने वाला जरासंध था। आधी रात के समय उनके पास आया शत्रुओं का नाश करने वाले भगवान श्री कृष्ण भीमसेन अर्जुन देखते ही बोले महाराज आपका कल्याण हो जैसे ब्राह्मण आशीर्वाद देते हैं और खड़े हो गए क्योंकि महाबली जरा संदेह कोई साधारण नहीं है।

तीनों खड़े हो गए। भीमसेन, अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण कहा महाराज आपका कल्याण हो। जरासंध ने फिर नीचे से ऊपर तक तीनों को दृष्टि भर करके देखा। जरासंध ने कहा बैठ जाओ। बैठ जाओ। बैठ गए। बहुत तुम्हारी शोभा उद्भाषित हो रही। जैसे तीन अग्नियां बैठी हो ऐसे मुझे दिखाई दे रहे हो। लेकिन भेश के विपरीत आचरण है तुम्हारे। स्नातक ब्राह्मण वेश और आचरण विपरीत अब इतने में क्या आचरण पहचान लिया हमें लगता है हम तुम तीनों की निंदा करें तुम ब्राह्मण नहीं हो सर्वत्र तुम्हें शास्त्र का ज्ञान है स्नातक व्रत का पालन करने वाला ब्राह्मण केवल समावर्तन के समय माला और चंदन धारण करता है।

इस समय तुम माला और चंदन कैसे धारण किए हो? मुझे अच्छी तरह मालूम है एक गले में फूलों की माला और यह सुगंधित चंदन और भुजाओं में प्रत्यंचा की रगड़ और हाथ में टंकार करने वाली अंगूठे में ये ब्राह्मणों के लक्षण तो नहीं है। तुम ब्राह्मण नहीं हो सकते। आप लोग क्षत्रियोचित तेज से उद्भाषित दिखाई देते हैं। परंतु ब्राह्मण बनकर हमारे सामने आए परिचय दिया है। ये रंगीन कपड़े अकारण माला अकारण चंदन अभी-अभी तो आए हो। सच बताइए हमें लगता है तुम कोई राजा हो। ब्राह्मण नहीं हो।

ये चैतक पर्वत के शिखर को क्यों तोड़ा? सीधे राजमार्ग से क्यों नहीं आए? भयभीत हो हमसे। छश धारण करके क्या अपना काम बनाना चाहते हो? ब्राह्मण के वचन में वीरता होती है। क्षत्रिय की भुजाओं में वीरता होती है। तुम्हारी भुजाएं बता रहे कि तुम बहुत बड़े योद्धा हो। तीनों क्योंकि पर्वत शिखर को तोड़ने का काम ब्राह्मण नहीं कर सकता। ये कोई भुजबल क्षत्रिय कर सकता जो भुजाओं से बलवान हो। आपका वेश, आपकी चाल, आपके वर्ण, आपकी योग्यता के विपरीत है। जरासंध ने कहा [गला साफ़ करने की आवाज़] क्या चाहते हो मेरे यहां आकर के?

क्या प्रयोजन है? जरासंध से तुम्हारा क्या प्रयोजन है? भगवान श्री कृष्ण ने गंभीर वाणी में कहा, राजन आपकी जय हो। मैं स्नातक ब्राह्मण हूं। अच्छा व्रत पालन करना अभी आपको पूरा शास्त्र का ज्ञान नहीं है। स्नातक ब्राह्मण भी हो सकता है, स्नातक क्षत्रिय भी हो सकता है, स्नातक वैश्य भी हो सकता है। और स्नातकों के कुछ विशेष नियम होते हैं। साधारण साधारण नियम पालन करते हैं। हम लोग विशेष हैं इसलिए विशेष नियम पालन कर रहे हैं। पुष्प धारण करना। पुष्प में लक्ष्मी का निवास और हम सब लक्ष्मी स्त्री वैभव से संपन्न स्नातक हैं।

हम इसलिए पुष्प माला धारी है और पराक्रम भुजाओं में होता है। बोलने वाला वीर केवल वीर नहीं कहा जाता। जिसकी भुजाओं में भी बल होता है। वाणी में भी बल होता है वही वीर कहा जाता है। बृहदत नंदन ये धष्टता रहित विनय युक्त वाणी मेरी सुनो। विधाता ने मुझे भुजाओं में इतना बल दिया है जितना वाणी में बल दिया है। हम ऐसे स्नातक हैं कि जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं और देखना चाहते हो तो दिखाने आया हूं तुम्हें अपनी भुजाओं का बल और ये जो पूछा कि तुम रास्ते से क्यों नहीं आए?

तो इतना समझ लो धैर्यवान महा बलवान कभी शत्रु के रास्ते से नहीं जाता। वह अपना रास्ता खुद बनाता है। रास्ते से मित्र के दरवाजे आया जाता है। शत्रु के लिए दरवाजा नया बनाया जाता है। और हम समझ गए होंगे तुम्हारे किस कार्य से आए हैं। तुम्हारी इसीलिए पूजा ग्रहण नहीं की क्योंकि तुम हमारे शत्रु हो। यह बात अच्छी तरह समझ लो। पर हम तुम्हें फिर कह रहे हैं हम सनातन व्रत का धारण करने वाले हैं। जरासंध ने कहा मुझे याद नहीं आता कि आप लोगों से मैंने कभी कोई युद्ध किया हो, कभी कोई वर किया हो या कभी आपका कुछ अहित किया हो।

मैं बहुत सोच रहा हूं लेकिन मेरी सोचने में नहीं आता कि मैंने कभी आपका मंगल किया। आप मुझसे क्यों बैर करते हैं? मेरे से क्या अपराध हुआ? और निरपराध मुझको आप शत्रु कह रहे हैं। क्या यही साधु पुरुषों का बर्ताव है? क्या यही आपके वेश के अनुरूप भाषा है? मैंने तुम्हारे किस धर्म में बाधा डाल दी? धर्म महारथी क्षत्रिय लोक में धर्म के विपरीत आचरण करने वालों पर दंड देता है। इसके अलावा नहीं। सत्कर्म करने वाले क्षत्रियों के लिए तीनों लोकों में क्षत्रिय धर्म से श्रेष्ठ बड़ा और कर और कौन धर्म होगा?

तो मैंने अगर कभी किसी को दंड दिया तो अपने छात्र धर्म के अनुसार दिया है। तुम ब्राह्मणों का मैंने क्या विरोध किया? मैं अपने मन को वश में रखता हूं। इंद्रियों को अपने वश में रखता हूं। प्रजा का पालन करता हूं। किसी का अपराध नहीं करता। फिर तुम्हारा दुश्मन कैसे हो गया? भगवान श्री कृष्ण ने कहा महाबाो समूचे कुल में सब कोई समर्थ नहीं होता। उसमें एक समर्थ होता है जो पूरे परिवार को पोषण करता है। ऐसे संपूर्ण क्षत्रियों में एक महापुरुष है जिसकी आज्ञा से हम तुम्हारा मान मर्दन करने के लिए आए हैं और तुम अपराधी हो।

तुमने 20,000 राजाओं को कैद में रख लिया है भैरव यज्ञ चढ़ाने के लिए। ये अपराध नहीं है। एक राजा दूसरे राजा का सम्मान करता है। राजाओं को कैद करके रुद्र देवता की भेंट चढ़ाना। यह किस शास्त्र में लिखा है? ये शास्त्रीय आदेश पालन कर रहे हो। तुम अपराधी हो। तुम्हें दंड देंगे। हम महाराज नाम नहीं लिया। कहा एक महापुरुष है महाराज युधिष्ठिर। चक्रवर्ती सम्राट महाराज युधिष्ठिर के आदेशानुसार हम तुम्हें दंड देने आए हैं। बृहद्रथ कुमार तुमने बहुत पाप किए हैं और हम धर्म की रक्षा करने वाले हैं और हम समर्थ हैं इसलिए तुम्हें दंड देने आए हैं।

किसी भी देवी देवता की पूजा में किसी की भी बलि चढ़ानी चाहिए। भगवान कह फिर तुमने राजाओं की बलि चढ़ाने की बात सोच ली और हिंसा द्वारा कोई देव देवी देवता प्रसन्न होता है क्या? तुम्हारी बुद्धि मारी गई है। जरासंध तुम उसी वर्ण के हो जिस लोक के राजाओं को कैद करके तुम हिंसा करना चाहते हो। तुमने अपने जाति भाइयों के हत्या का विचार किया। हत्या किया इसलिए तुम हत्यारे हो। कहते हो हम प्रजा का पालन करते हैं। तुम जो ये मान बैठे हो कि इस जगत में तुम्हारे समान कोई वीर योद्धा नहीं।

तुम्हें बहुत बड़ा भ्रम हो गया है। स्वाभिमानी क्षत्रिय वही है जो दूसरों को सम्मान देता है। दूसरों की रक्षा करता है। स्वर्ग प्राप्ति के उद्देश्य से रखकर रण यज्ञ की दीक्षा लेने वाले क्षत्रिय अपने अभी लोकों पर विजय पात करते हैं। तुम भलीभांति जानते हो। क्षत्रिय का परम कर्तव्य जब तक प्राण ना निकल जाए तब तक शत्रु को पराजित करने की चेष्टा करना चाहिए। मैं तुम्हारे यहां एक चीज मांगने आया हूं। दोगे जरा संत ने कहा बोलो जब ब्राह्मण बनकर मेरे भय से आए हो तो तुम जो मांगोगे दे द्वंद युद्ध की भिक्षा द्वंद युद्ध होता है आमने सामने एक एक लड़ो द्वंद युद्ध की भिक्षा तुम्हें स्वर्ग लोक की प्राप्ति की कामना करनी चाहिए मैं द्वंद युद्ध में तुम्हें स्वर्ग लोक भेज दूंगा तुम्हारा घमंड और मगध देश की अगणित सेनाओं द्वारा तुम दूसरों का जो अपमान किए हो ये सब शांत कर दूंगा।

भोपाल जब तक तुम इस बात को नहीं जानते हो कि हम लोग कौन है तभी तक घमंड भरी बातें करते हो और जिस समय तुम यह जान लोगे ना कि हम लोग कौन है तो तुम्हारा घमंड चूर हो जाएगा जानने मात्र से दंबोद्भव कार्तिवीर हजार भुजा वाला शास्त्र अर्जुन उत्तर बृहद्रथ इन सब बड़े जनों का तुमने अपमान किया है। क्षत्रिय धर्म के विरुद्ध आचरण करके राजाओं को कैद में करके तुमने ठीक पहचाना मैं ब्राह्मण नहीं हूं। मैं वासुदेव हूं। वासुदेव पुत्र वासुदेव और ये जो बीच में खड़े हैं महाबली पर्वताकार भीमसेन पांडुपुत्र महाराज भीमसेन और ये जिनकी भुजाओं में प्रत्यंछा की रगड़ बनी हुई गांडीव धनुषधारी अर्जुन है।

और जानते हो हमारा इनका क्या संबंध है? मैं इन दोनों के मामा का पुत्र हूं और तुम्हारा पूर्व का प्रसिद्ध दुश्मन श्री कृष्ण पहचान ले अच्छी तरह मगध नरेश मैं युद्ध के लिए तुझे ललकारता हूं और तेरे घर में आकर ललकारता हूं युद्ध कर मुझसे जरासंध बहुत जोर से हंसा श्री कृष्ण हो तुम श्री कृष्ण जो युद्ध छोड़ के भाग गए थे भगवान से कहा ओ तुमने ये बात कही कि मैं 20,000 राजाओं को बंदी बनाए हूं तो ऐसे फुसला के नहीं बंदी बनाए हूं। अपनी भुजाओं के बल से उनके अभिमान को रौंद करके उनको कैद किया है।

यहां कौन ऐसा शत्रु होगा जो अजय कहलाए? मेरे से अजय कहलाए। श्री कृष्ण ये छात्र धर्म है। धर्मानुकूल जीविका है ये। कि किसी भी राजा को ललकार करके उसको परास्त करके उसके समस्त वैभव को छीन लेना यह महावीरों का काम होता है। फिर तुम इसको अपराध कैसे बता सकते हो? श्री कृष्ण मैं क्षत्रिय व्रत में रहता हूं और देवताओं को बलिदान देने के लिए मैं लाया हूं और इनकी बलि दूंगा। कोई बचा नहीं सकता। तुम्हारी सेना मेरी व्यू रचना सेना के साथ लड़ ले या जो चाहो स्वर्ग चाहते हो मर के तो जो चाहो द्वंद युद्ध लड़ लो।

जब ऐसा जरासंध ने कहा भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो श्री कृष्ण चंद्र जी का वै स्वाभाविक नहीं है पर कंस के मारने के कारण जरासंध भगवान को अपना शत्रु मानता है और भगवान का अवतार भी ऐसे महाबली दुष्टों को परमधाम देने के लिए है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा राजा तुम्हारा उत्साह किससे लड़ने में होगा? हमसे वासुदेव भीमसेन या अर्जुन से? बोलो किसके साथ युद्ध करोगे और मर करके स्वर्ग जाने की इच्छा रखोगे। स्वस्तिवाचन करा लो। ब्राह्मणों से और जिसके साथ चाहो तीन में युद्ध कर लो और पक्का समझो मर करके स्वर्ग जाओगे।

जरासंध ने श्री कृष्ण से कहा तुम कोई योद्धा हो युद्ध छोड़ के भाग गए 18वीं बार तुम्हारे लड़ना मतलब अपमान करवाना है नहीं लडूंगा तुमसे तुम हमारे सामने योद्धा नहीं हो अर्जुन तो बच्चा है अभी हां भीमसेन है अगर ये चाहते हैं कि द्वंद युद्ध में स्वर्ग की प्राप्ति इनको हो तो मैं तैयार हूं जरासंध ने ब्राह्मणों से कहा स्वस्ति वाचन करो क्योंकि आदेश हुआ इनका कि स्वस्ति वाचन तो करो स्वस्ति वाचन मुकुट उतार करके रख दिया। केश पास बांधा भान बलि ताल ठोक करके खड़ा हो गया।

उस समय भीमसेन से कहा भीम आओ मुझसे युद्ध करो। मैं समझता हूं कि तुम महान बलि श्रेष्ठ पुरुष हो। यदि कहीं मैं हार भी गया तो मेरा अपयश नहीं होगा क्योंकि तुम जैसे महाबली से लडूंगा। और जरासंध ने भीम की ओर कदम बढ़ाया। भीमसेन ने कहा कि प्रभु यह तो आ रहा है अभी। अभी तो बातें चीत हो रही थी। तो भगवान ने कहा स्वस्तिवाचन हम पढ़ दे रहे हैं। उसका स्वस्तिवाचन ब्राह्मण के हरि ओम मा स्वस्तिना इंद्र लपक आ गए। हमारे लिए क्या चलो जरासंध बिल्कुल भीमसेन के पंजे के पास आकर पैर धमा।

अरे कोई डरने वाला थोड़ी था। सिंह के समान पराक्रमी उत्साह भर के भीमसेन की भुजा में एक चट से मारा मानो जैसे बिजली कड़की हो और कहा आओ भगवान ने कहा चलो लड़ लो भीमसेन ने कहा मर्यादा है झुक कर के जरासंध के आगे पहले ये मर्यादा होती है जरासंध ने भी हाथ मिलाया जरासंध और भीम ने एक दूसरे के चरणों का स्पर्श करके अभिनंदन किया पादाभिव वंदनम फिर एक दूसरे को गले से लगाया। भाई ऐसा दुश्मनी तो बहुत प्रिय दुश्मनी। पहले चरण छुए एक दूसरे के। फिर गले लगाए और फिर बाजू बंद को हल्का किया।

थोड़ा ढीला करके घुमाया जैसे पहलवान लोग अपना और भीमसेन ने ताल ठोकी। भीमसेन का ये था कि अगर वो पृथ्वी का स्पर्श कर लिए तो उनमें दुगना पावर आ जाता था। अगर घुटने टेक दिए और भूमि का स्पर्श हुआ तो उनमें दुगना जब ये बालक थे तो दुर्योधन ने इनको मारने के लिए खीर में जहर मिला दिया था। अब ये तो मानो वैश्व नर अग्नि इनके पेटे में पूरी विश्व की हो तो पूरी कड़ा हकी पा गए थे। खूब जहर मिलाया गया था तो बेहोश हो गए तो इनको लताओं से बांध करके और गंगा जी में फेंक दिया।

यह गंगा जी में डूब रहे थे। तो वहां एक नाग इनको अपने पास में बांधकर नाग लोक ले गया। वहां परिचय की निकल आए। नाग बोले हम जानते हैं महाराज पांडु के पुत्र भीम है। अच्छा दुर्योधन ने ऐसा किया है। उस इच्छाधारी नाग तो नाग लोक में 10 द हजार हाथियों का बल रखने वाले कुंडों में अमृत था। तो उनसे कहा जितने कुंड पी जाओ तो छह कुंड पी गए। 60 हजार हाथियों का बल आ गया। आराम से सो जाओ। तो ये था कि जितनी बार ये भूमि में उतनी बार इनमें बल का विक्रम बढ़ेगा और जबकि भूमि पर गिरने पर बल ह्रास होता है।

अब दोनों भिड़ गए। जैसे कोई बलवान गजराज भिड़े हो ऐसे जरासंध और भीमसेन का युद्ध होने लगा। बाहु पास चरण पास दाव पेच एक दूसरे को पैरों से भीषण प्रहार करना। लात का प्रहार करना, घसे का प्रहार करना, पूर्ण कुंभक नामक दाव दोनों हाथों की अंगुलियों को परस्पर ग हाथों की हथेलियों से शत्रु के सिर को दबाना उरो हस्त का प्रयोग किया और छाती पर घुसे थप्पड़ फिर एक दूसरे को दबा के दोनों गर्जना करते भुजाओं का प्रहार करते सिंहनाद करते घसे थप्पड़ घुटने पैरों की मार उस समय भयंकर युद्ध अब इतनी प्रतिद्वंदता एक दूसरे को पछाड़ने के लिए दोनों मल युद्ध की शिक्षा में प्रवीण उठा उठाकर पटकने लगे एक दूसरे को जरासंध भीम को भीम

जरासंध को पृष्ठभंग नामक दाव एक दूसरे की पीठ को धरती से लगा देने की चेष्टा करना दोनों भुजाओं से संपूर्ण मूर्छा अर्थात मूर्छित करने के लिए प्रहार करना इच्छा अनुसार जैसे रस्सी बटी जाती है ऐसे भुजाओं को ऐठना पैर को ऐठना मल युद्ध देखने के लिए पुरवासी ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य सब एकत्रित हो गए परस्पर इतना आघात कि लोग वो चट चट शब्द मारने का ऐसा था कि लोग कानों में अंगुलियां रख लेते इतनी जोर का आवाज होता अब समरभूमि में दोनों तर्जना कर रहे गर्जना कर रहे लड़

रहे हैं और जब शाम होती तो दोनों हाथ मिलाकर के फिर महल में सारी व्यवस्था भोजन खाओ पियो आनंद से पैर दबवाओ समय से फिर सुबह होती तो हाथ मिलाकर फिर कुश्ती शाम तक शाम तक घंटा घंटा वाली कुश्ती नहीं थी कार्तिक मास के पहले दिन से शुरू हुआ था दोनों का युद्ध दिन में कोई खाना पीना नहीं और आगे चलकर के इतना आवेश बढ़ा कि रात में विश्राम खत्म अब रात दिन युद्ध 28 दिन पूरा युद्ध जो है 28 दिन हो रहा मगध नरे जरासंध थक गया भीमसेन भगवान की कृपा और बचपन से वो वरदानी महापुरुष जरासंध थक गया भगवान श्री कृष्ण ने इशारा किया भयानक कर्म करने वाले भीमसेन को थक गया है क्योंकि इसकी हालत बता रही है और पीड़ा दो जब शत्रु थक जाए तो उसे और पीड़ा देना चाहिए और पीड़ा दो।

यदि अधिक पीड़ा दी जाएगी तो ये शिथिल हो जाएगा। फिर इसके प्राण वश में कर सकते हो। जरासंध को अधिक पीड़ा दो। भुजा पास में बांधो। भगवान श्री कृष्ण के ऐसा कहने पर भीमसेन ने जरासंध को थका हुआ देखकर के उत्साह संपन्न होकर वध करने का विचार किया। बृदधर महाबली पवन पुत्र श्री भीमसेन जी ने भारी क्रोध धारण किया। जरासंध के लंगोट को पकड़ कर के उठाया और पटक दिया। भीमसेन ने देखा फिर उठ के खड़ा हो गया। भगवान की तरफ देखा इतनी जोर पटकने पर तो ये मर जाना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण का प्रयास करो।

तुम अपने सर्वोत्कृष्ट दैवी स्वरूप का चिंतन करो। जानते हो तुम वायु पुत्र हो। हनुमान जी के छोटे भ्राता उठा फिर पटक इसको जोर से भगवान भी इसीलिए कि यह रह ना जाए भीम के कि हमारे थोड़ा बल रह गया था खोटी बुद्धि वाला महारथी जरासंध तुम्हारे हाथों मारा जा सकता है ये बात मैंने आकाशवाणी से सुनी है समय आ रहा है जिस समय बलराम जी ने मथुरा में इसको मारने की कोशिश की तो आकाशवाणी हुई थी नहीं तुम्हारे हाथ से नहीं मारा जाना चाहिए क्योंकि इसकी मृत्यु भीमसेन के हाथ से लिखी हुई है।

इसलिए बलराम भैया ने जीवित छोड़ दिया था। महाबली भीम [गला साफ़ करने की आवाज़] तुम्हारे द्वारा ही इसकी मृत्यु है। वायु देवता का चिंतन करो और मगधराज को मार डालो। महाबली भीमसेन भगवान वायुदेव का चिंतन किया। जरासंध को उठाया और आकाश में ऐसे घुमाया। आकाश में उठाया उठा के पटक दिया और गर्दन में घुटना रखा। फिर वह खड़ा हो गया। बहुत प्रयास किया लेकिन फिर भगवान से इशारे से कहा नस नस टूट गई बार-बार उठा उठा के पटकने में कहीं हमको ना पटक दे मर ही नहीं रहा है ये तो उठा के घुमा के पटका गर्दन में ट्यूना रखा घुटने रखे दबाया कुछ नहीं हुआ फिर उठ के भगवान श्री कृष्ण ने देखा भीमसेन ने इशारे से कहा हमारे बस की बात नहीं रह गई ये इतना सुनना चाहते हैं कि जीव को कहीं अहंकार ना रह जाए कि हम तो अपने बल से मारा है।

यह अनुभव होना चाहिए कि मेरे में बल नहीं। यह भगवत बल से मारा गया। भीमसेन ने भगवान से कहा कि प्रभु अब हमारे में बल नहीं रह गया है। और यह निश्चित है कि ऐसे युद्ध रहा तो हो सकता है कि ये हमारा ही अहित ना कर दे क्योंकि मर ही नहीं रहा। भगवान ने इशारा किया एक बार फिर प्रयास करो। भीमसेन ने फिर उठाया फिर घुमाया और पटक दिया। भगवान ने भीमसेन की तरफ देखा एक नरकट उठाया तिका ऐसे चीर करके फेंक दिया भीमसेन समझ गए कि घुटनों से नहीं मरेगा ये गला दबाने से नहीं मरेगा ये मारने से नहीं मरेगा चीरने से मरेगा भीमसेन ने उठाया 100 बार घुमा कर धरती पर पटका और पीठ की तरफ उल्टा उसको दबा करके मरोड़ा जी मरोड़ी इसके बाद एक हाथ से एक पैर पकड़ा दूसरे पैर पर अपना दूसरा पैर रखा।

महाबली भीमसेन ने उसे चीर दिया। दोनों टुकड़े फेंक दिए। जब ये फेंके सो फिर जुड़ गए। भीमसेन ने कहा प्रभु अब हमें मरना निश्चित है। अरे दो टुकड़े करने पर भी ये जीवित है। क्योंकि ऐसे सम फेंका तो जे सम फेंका तो जरा राक्षसी ने कहा था जिओ जिओ जुड़ गया था। तो ऐसे ही वो जुड़ गया अपने आप। दोनों टुकड़े फिर जुड़ गए। अब जरासंध ने भीम को उठाकर के पटका। भीमसेन और जरासंध का बड़ा रोमांचकारी युद्ध। भगवान ने भीमसेन की तरफ देखा। भीमसेन ने कहा प्रभु ये मरेगा ही नहीं। ये तो अमर है।

जब फाड़ दिया और फिर जीवित हो गया। भगवान ने इशारा किया नहीं मरेगा रुको। एक नरकट लिया चीरा और ऐसे फेंका। भीमसेन ने कहा यह भी करके देख लेते हैं। भीमसेन समझ गए और उठाकर पटका पटक करके पैर से फिर फाड़ करके उल्टा फेंक दिया। जैसे सीधा फेंका था तो जुड़ गए। उल्टा फेंका ऐसे दोनों टुकड़े विपरीत दिशा में गिरे। इसके बाद वो नहीं जुड़े। अब तो भीमसेन गर्जना करने लगे। राजन जरासंध का शरीर दो मांस का लोचड़ा हो गया। एक पैर एक आंख ऐसे बीच से ऐसे दो भागों में विधियों ने पढ़ा था।

पांडु भीमसेन बार-बार भुजा ठोक कर जैसे विजय योद्धा गर्जना करता है। थर्रा गया पूरा मगध नरेश का राज्य। अब क्या होगा? जब जरासंध मारा गया। अब क्या होगा? भीमसेन की गर्जना से समस्त प्राणी भय और जब चीरा जा रहा था जरासंध तो उसका चीकार दोनों से भयभीत हो गए। समस्त प्राणी यहां तक कि नगर निवासी थरथर कांपने लगे। भीमसेन की गर्जना सुनकर मगध के भयभीत लोग सोचने लगे कि अब सबका नाश कर देगा यह महाबली। शत्रुओं का दमन करने वाले तीनों वीर राजभवन के द्वार पर जरासंध के शरीर को छोड़ा।

भीमसेन अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण सबसे पहले पूछा कहां गिरिव्रज है? और 20,000 राजा जो कैद है वह कहां है? अब वहां तो सब हाथ जोड़ के बात करने वाले जब राजा मारा गया भगवान वहां गए और उन राजाओं को छुड़ाया जो भगवान श्री कृष्ण की बाट जो रहे थे 20800 राजा निकले। जब भगवान ने उस पहाड़ी में जो गुफा थी जेल कैदखाना तो 20,800 दूत ने तो बताया था 20,000 लेकिन 800 और निकले तब तक 800 और बंदी बना लिए थे। भगवान ने सबको निकाला सबके शरीर मैले कुचले सब गंदे वही गुफा में ही सब तो बहुत दुर्गति थी।

शरीर वस्त्र सब मैले कुचले गंदे भूख से दुर्बल प्यास से मुंह सूख रहा था। ना पानी की व्यवस्था ना भूख की व्यवस्था ना शौच लघु शंका की व्यवस्था एक एक अंग बड़ा ही कुरूप और कष्ट युक्त हो गया था भगवान ने सबका स्नान कराना नए वस्त्र पहनाना आभूषण धारण करवाना आदेश किया अब वहां तो जो आदेश होगा वही होगा सबको रेशमी वस्त्र पहनाए सबको मुकुट धारण करवाए स्नान आदि करवाने के बाद सबने जब देखा सामने कि जिन श्री कृष्ण की कृपा से हमारे प्राण बचे हमारा जीवन बचा चार भुजाएं शंख चक्र गदा पद्म धारण किए हुए पीतांबर धारण किए हुए छाती पर श्रीवत्स का चिन्ह कौस्तुभ मणि कोमल रत्नारे नेत्र सुंदर वदन प्रसन्नता का सदन कानों में मकराकृत कुंडल झिलमिला रहे सुंदर मुकुट मोतियों के हार कड़े करधनी बाजुबंद अपने अपने स्थान में शोभा पा रहे हैं।

राजाओं ने भगवान को ऐसे देखा जैसे प्यासे को पानी मिल जाए, भूखे को भोजन मिल जाए, प्राण जा रहे हो और प्राण बच जाए। ऐसा लग रहा था मानो नेत्रों से पी जाएंगे, जीभ से चाट जाएंगे, नासिका से सूंघ रहे, बाघों से आलिंगन कर रहे हैं। सारे पाप ताप उन राजाओं के नष्ट हो गए। भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करके भगवान श्री कृष्ण के चरणों में सब 20800 राजा साष्टांग दंडवत किए और भगवान से हाथ जोड़कर स्तुति करने लगे नमस्ते देव देव प्रपना हराव प्रपना पाहन कृष्ण निरान घ संस्कृते शरणागतों के सारे दुख और भैर लेने वाले देव देवेश्वर हे सच्चिदानंद स्वरूप अविनाशी श्री कृष्ण हम आपको नमस्कार करते हैं।

आपने जरासंध के कारागार से तो हमें छुड़ा ही दिया। अब इस जन्म मृत्यु रूप घोर संसार चक्र से भी छुड़ा दीजिए। प्रभु मैं ऊब गया हूं। बड़ा दुखमय संसार है। अब मैं आपकी शरण में आया हूं। प्रभु अब आप हमारी रक्षा कीजिए। मधुसूदन हे हमारे स्वामी श्री कृष्ण अब हमें दिखाई दे रहा है कि जरासंध ने बड़ी कृपा की। भगवन बड़ा अनुग्रह किया क्योंकि मुझे राज्य लक्ष्मी से चित कर दिया तो आज मुझे पता चला। क्योंकि राजा होने का जब अहंकार था तो मैं सच्चे सुख को जानता नहीं था। जरासंध ने कृपा करी और मुझे राज्य चित किया, बंदी बना लिया।

तो आज मुझे पता चला कि सच्चा सुख क्या है? आपका साक्षात्कार भगवत प्राप्ति सच्चा सुख है। भगवन हम लोग धन संपत्ति के नशे में चूर होकर अंधे हो रहे थे। इस पृथ्वी के ही ऐश्वर्य को सब सुख मान रहे थे। सच्चिदानंद श्री कृष्ण काल की गति बड़ी गहन है। वह इतना बलवान है कि किसी के ताले तल नहीं सकता। क्यों ना हो वह आपका शरीर ही है। प्रभु हम लोग श्रीहीन निर्धन बहुत ही दुखी अवस्था को प्राप्त हो गए थे। आज हम मुक्त हो गए आपके चरणों की कृपा से प्रभु आपकी अपार कृपा हुई।

कृष्णााय वासुदेवाय हरेय परमात्मने प्रणत क्लेश नासाय गोविंदाय नमो नमः हे श्री कृष्ण हे वासुदेव हे हरि हे परमात्मा हे गोविंद हम बार-बार आपको प्रणाम करते हैं क्योंकि प्रणाम करने वाले के समस्त क्लेशों का नाश केवल प्रणाम करने से आप प्रणत क्लेश नासाय प्रणाम करने वालों के क्लेश का नाश करने वाले हे श्री कृष्ण हे वासुदेव हे हरि हे परमात्मा हे गोविंद हम बार-बार आपके चरणों में नमस्कार करते हैं। जब नरपतियों ने ऐसी भगवान की स्तुति की तो भगवान श्री कृष्ण ने कहा राजाओं तुम लोगों ने जैसी इच्छा प्रकट की उसके अनुसार आज से मुझ में तुम सबकी निश्चय सुदृढ़ भक्ति होगी।

कितना बढ़िया भगवान ने वरदान दिया और यह ज्ञान तुमको हो जाएगा कि मैं सबका आत्मा हूं। सबका स्वामी हूं। तुम लोगों ने जो निश्चय किया सचमुच तुम्हारे लिए बड़े सौभाग्य और आनंद की बात है। तुम लोगों ने मुझसे जो कुछ कहा वह बिल्कुल ठीक है। क्योंकि मैं देखता हूं धन संपत्ति और ऐश्वर्य के मद से चूर होकर बहुत लोग उच्च संकल्प मत वाले हो जाते हैं। जैसे शास्त्राव अर्जुन वेन रावण नरकासुर आदि आदि बड़े-बड़े तुम लोग ये समझ लो कि शरीर और शरीर के संबंधी पैदा हुए हैं इसलिए मरेंगे।

भगवान कह रहे यह जन्म लिए हैं इसलिए इनका नाश अवश्य होगा। शरीर और शरीर संबंधियों का। अतः आसक्ति मत करो किसी से क्योंकि मरना है यहां। बड़ी सावधानी से मन और इंद्रियों को मेरे में लगा दो और समाज सेवा प्रजा सेवा यज्ञ आदि के द्वारा मेरी आराधना करो। तुम लोग अपनी वंश परंपरा रक्षा के लिए भोग के लिए नहीं संतान उत्पन्न करो और प्रारब्ध के अनुसार जन्म मृत्यु सुख दुख लाभ हानि जो कुछ प्राप्त हो समान भाव से मेरा प्रसाद समझकर सेवन करो और अपना चित्त मुझ में लगाओ जाओ तुम्हारा आनंदमय जीवन व्यतीत हो भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने जब ऐसा उपदेश किया उसी समय जरासुंध के पुत्र पुत्र सहदेव जी अपने मंत्रियों के साथ डर से कांपते हुए भगवान की शरण में आए।

भगवान ने उनको अभय दिया। डरो मत। ये हम राज्य नहीं लेंगे। केवल जरासंध को मारा है। राजाओं को मुक्त किया है। इस सम्राट पद के अधिकारी तुम ही हो। भगवान ने आदेश करवाया। सबका स्नान चंदन आदि से श्रृंगार राजाओं का सबको भोजन कराया। बंदी राजाओं को सम्मानित किया और सबको रात घोड़े हाथियों पर यथा योग बैठालकर कहा अपने अपने देश को जाओ और महाराज युधिष्ठिर राजस्व यज्ञ कर रहे हैं। सब राजस्व यज्ञ में उपस्थित हो और भगवान ने फिर सहदेव का राज्या अभिषेक किया जरासंध के सिंहासन पर।

उन्हीं के पुत्र सहदेव को विराजमान किया। इस प्रकार भगवान श्री कृष्ण संपन्न होने जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण भीमसेन से जरासंध का वध कराकर अर्जुन के साथ सहदेव से पूजित होकर जरासंध के पुत्र से पूजित होकर बहुत सी स्वर्ण राशि रत्न राशि लेकर इंद्रप्रस्थ वापस लौट आए और जाकर पांच जन शंख बजाया। महाराज युधिष्ठिर समझ गए जरासंध मारा गया। बहुत प्रसन्न हुए शंख ध्वनि सुनकर अब वो समझ गए जरासंध मारा गया मतलब राजस्व यज्ञ हो गई भीमसेन अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण ने राजा युधिष्ठिर की चरण वंदना की युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण को हृदय से लगाया फिर आनंद से बैठकर पूरी चर्चा की कि कैसे कैसे हम वहां गए कैसे जरासंध का वध हुआ कैसे 20800 राजा कैद से छुड़ाए और फिर उसी के पुत्र का राज्या अभिषेक करके के हम पुनः आए हैं।

अब वह 20800 राजा भी यज्ञ में आएंगे। सहदेव जरासंध पुत्र भी भेंट लेकर यहां आएगा। राजस्व यज्ञ पक्का। अब कोई विघ्न नहीं। शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल की जी

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…