॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1434

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

सिद्धार्थ अग्रवाल जी राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं कि खुद पर संशय डर स्ट्रेस डिप्रेशन से बाहर कैसे निकला जा कौन किसका हां खुद को जानते ही नहीं हो तो खुद पर संशय क्या है खुद खुद को जानते हो क्या? खुद को जान जाओ तो सब सब समस्याएं ही खत्म हो जाए। आप भगवान के स्वरूप हैं। आप विमुख होकर के अपने को मनुष्य शरीर में आसक्त कर लिए हैं। मनुष्य शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए हम जब उतरे भोगों में तो इतनी आवश्यकताएं बढ़ा ली कि आपसे उन आवश्यकताओं की पूर्ति करतेकरते खुद को भूल के इतनी बड़ी गलतियां बन गई कि मन मलिन हो गया।

अब वही मन ओवरथिंकिंग ज्यादा सोच में गलत सोचों में जरा सी बात में भी भय कर बैठना जरा सी बात में संशय हो जाना अब ये सब दुख के कारण है बिना अध्यात्म के इस दुख को तो दूर किया नहीं जा सकता इसलिए भोगेश्वर प्रसक्त नाम तपत चेत साम व्यवसायत्मिका बुद्धि समाध विधते जो भोग और ऐश्वर्य में रत बुद्धि है जिनका चित्त अपर ित हो गया है भोगों में वो भगवान की तरफ चलना ही नहीं चाहते भगवत प्राप्ति करना ही नहीं चाहते तो उनको सुख कहां से मिले शांति कहां से मिले जितना भोग भोग लिए हो किसी में शांति मिली क्या और भोग भोग लो क्या है ना जीवन व्यर्थ हो जाना है कुछ मिलना तो है नहीं अगर आज से संभलना चाहो तो नाम जप करना शुरू कर दो सत्संग सुनना शुरू करो शास्त्रों का स्वाध्याय करना शुरू करो परोपकार करना शुरू करो अभी शांति मिल जाएगी।

नाम जप में महाराज जी क्या नाम का जप करें? अब हम तो राधा राधा जपते हैं। वृंदावन वासी हैं। अब आप देख लो राम नाम प्रिय हो, कृष्ण नाम प्रिय हो, शिव नाम प्रिय हो, हरि नाम प्रिय हो, राम जो नाम वो सब भगवान की सामर्थ्य है उनमें। हमें तो गुरुदेव ने जो राधा नाम दिया तो राधा राधा राधा राधा नाम हमारा जीवन है। आपसे आकर्षित होकर के हम पतिप आपका दर्शन लाभ लेने आए हैं। नाम जप करो अध्यात्म में आओ। बिना अध्यात्म में आए सुख नहीं प्राप्त होगा। भाई ये जन्म मरण का दुख तो बना ही रहेगा।

जब तक आप अपने स्वरूप का बोध नहीं प्राप्त करते या भगवान की भक्ति नहीं करते तब तक मंगल नहीं हो सकता। बात पक्की समझ लो। चाहे अरबों रुपया बैंक में जमा कर लो, चाहे विश्व की सुंदरियां भोग लो, चाहे विश्व का सब वैभव एकत्रित कर लो, स्वप्न में भी शांति नहीं मिल सकती। शांति तभी मिलेगी जब परमात्म बोध हो या भगवान के चरणों की भक्ति हो। दो में एक तो होना ही चाहिए। तो नाम जप करो, भगवान की आराधना करो। चार रोटी में से एक रोटी दूसरों को देने की कोशिश करो। परोपकार करो तब मंगल होगा।

पर जी आजकल ओवरथिंकिंग बहुत ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि जब सत चिंतन नहीं तो असत चिंतन ही तो होगा मन फसा के तुम्हें दंड नहीं देगा तुम मनमानी आचरण कर रहे हो तो देखो कितना पाप किया उस पाप का क्या प्रायश्चित किया तो इनको जलाएगा नहीं और क्या करेगा इन्होंने कोई तपस्या की कोई साधना की कोई तीर्थ याटन किया कोई धर्म कार्य किया कोई भजन किया लेकिन मनमानी आचरण सब होते रहे सबसे हो रहे हैं सबसे हो रहे हैं हम कह रहे ईमानदारी से इसी जन्म के अगर आप अपने पापों का चिंतन करें और उनका दंड मिले तो आप सोचो कितना भारी दंड मिलेगा।

एक गलती खुल जाती है ना एक गलती तो आजीवन कारावास मिलता है और न जाने कितने हमसे पाप ऐसे हुए हैं तो क्या वो कर्म हमको दंड नहीं देंगे वो कर्म दंड देंगे क्योंकि उन कर्म के विनाश के लिए आपने कोई साधना की कोई अनुष्ठान किया कोई भजन किया कोई तो साधन भजन किया नहीं इसलिए आप शुरू कर दो नाम जप करना महाराज जी इतना ज्यादा चिंता बढ़ जाता है कि व्यर्थ का चिंतन महाराज जी कल एक मिले थे वो कह रहे थे कि अभी कुछ नहीं करते कह रहे मैं बहुत बड़ी कंपनी खोलूंगा फिर उसमें करोड़ों रुपए आएंगे अगर एक करोड़ भी बैंक में जमा हो गया तो उसका 70000 ब्याज आएगा और एक महीने से बहुत बढ़िया होगा।

फिर इसमें चिंता हो रही थी। फिर उसमें कह रहे कि यार बड़े अकाउंट हो जाते हैं तो सरकार की नजर हो जाती है। फिर सरकार की नजर हो गई तो मेरा मेरा बैंक जंप जप्त हो गया तो फिर मैं मतलब वो व्यर्थ की चिंता मतलब आ गया आ गया। एक थे। होली की जैसे कतल है। उनका एक एक भैंस लाऊंगा। उसका दूध निकालूंगा। फिर उसका घी बनाऊंगा। और जब घड़ा घी का भर जाएगा तो उसे बाजार में बेचूंगा और बाजार में बेचूंगा तो ऐसे कई घड़े हो जाएंगे और ऐसे कई घड़े जब बाजार में घी का बेचूंगा तो खूब रुपया मिलेगा और जब रुपया मिलेगा तो दुल्हन बढ़िया मिलेगी दुल्हन मिलेगी तो तीन चार बच्चे होंगे और जब बच्चे होंगे हमारा कार्य नहीं मानेंगे तो हम कहेंगे हम आकार नहीं मानते इतने में वो उनका तो उनके घी का घड़ा रखा था वो भी फूट गया अब बच्चे भी नहीं पतली भी नहीं और डिस्टर्ब इसी में टेंशन हो गया कि बैंक भी हो

गया महाराज जी ये मनोराज्य है इसी में तो सबको फंसा है संसार को यही मनोराज्य ही तो फंसा है इसी से हटा के भगवान के चिंतन में लगाना चाहिए भगवान का नाम जप करना चाहिए नाम जप नहीं करोगे तो इसी में फंसा है इतना बैंक बैलेंस हो गया और इतना हो जाए तो इतना हो जाए ऐसा हो जाए वै इसी में फंसा और इतना सोते सोते मर जाता है होता कुछ नहीं मर गया जो मनुष्य जीवन इतना कीमती मिला मिला था भगवत प्राप्ति के लिए ब्रह्म बोध के लिए वह भी हाथ से निकल गया सूअर कुत्ता पशु पक्षी

नाना प्रकार की योनियों में उसे जाना होता है नाम जप करो सत्संग सुनो शास्त्रों का स्वाध्याय करो तभी बुद्धि पवित्र होगी मोहन दास जी राधे-धे महाराज जी महाराज जी भजन को कैसे बढ़ाया जाए जैसे चाहते हैं होता नहीं है पद में मन लगता है पर नाम जप में नहीं लगता महाराज जी पद भी तो भगवान की परम पावन लीलाओं से युक्त है पर उनको गाए तो तन्मयता पूर्वक गावे। जैसे स्वामी जी के खेल मालू के जो पद है ना तन्मयता पूर्वक गावे। यह कौन बात जो अब ही और अब ही और अब ही और एकांत किसी लता के नीचे बैठ जाओ और उच्च स्वर से गान करते हुए और उस पद की भावना में डूबो।

जैसे प्यारी जी के लिए कह रहे ना यह कौन बात जो प्यारी जो अभी और आपका मुखारविंद अभी और आपका मुखारविंद अभी और आपका मुखारविंद पाछे ना सुनी अब हूं आगे हूं ना होए है ये गति अद्भुत रूप की और की और पाछे न सुनी ना बहु ना आगे ही होगा हे प्यारी जी आपका जैसे एक पद में कहते हैं प्यारी जो जब देखो तेरो मुख तब तब नयो नयो लागत अब उसी रूप की भावना करें प्यारी जी के रूप की भावना तो ये पद सीधे निकुंज रस में डूबे हैं सीधे प्रिया प्रीतम के प्रेम रस में डूबाते हैं तो ऐसा नहीं कि अगर हम मंत्र जप नहीं कर रहे नाम जप नहीं कर रहे पद गायन कर रहे तो भजन नहीं है।

नहीं यही रसिकों का भजन है। पद गायन करते हुए श्यामा प्यारी कुंज बिहारी में डूब गए। रात दिन इन्हीं पदों को गुनगुनाओ और कुछ ना करो तो देखो निकुंज रस में प्रवेश हो जाएगा। प्यारी जी की सेवा का अधिकार प्राप्त हो जाएगा। क्योंकि यह पद सर्व समर्थ प्रियाल की रसमई लीला जो योगेंद्रों मुनिद्दों के लिए दुर्लभ है जो ब्रह्म रुद्र सुख नारद भीष्म मुख्य लालक्षितो सहसा पुरुषस तस सद वशीकरण चूर्ण अनंत शक्तिम तम राधिका किशोरी जो ऐसे अनंत ब्रह्मांडों के स्वामी श्री लाल जी को अपने प्रेम के अधीन किए हुए हैं और उस प्रेम अधीनता का भाव पदों में गाया गया है तो जब हम पद गायन करते हैं तो प्यारी जु प्यारे जु को सुख मिलता है और प्यारी जु प्यारे जो हमें अपनी सेवा में ले लेते हैं तो पद को

न्यून भाव से ना देखें कि हम मंत्र जप कर नहीं पा रहे तो पद गायन कर रहे तो इससे पता नहीं क्या होगा कि नहीं होगा हमारी चतुरासी जी के पद फल स्तुति में लिखा है चौरासी हरिवंश कृत पढ़े सुने निशभोर छुट चौरासी भ्रमते निरखय जुगल किशोर निरखय जुगल किशोर भोर अरुण न जाने पिए रूप रस मत भयो कछु मनह नाने प्रेम लक्षणा भक्ति होय ही आनंदकारी और वृंदावन वास सखी सुख के अधिकारी कुंज महल की टहल सुख दंपति संपत्ति पाई है जैसे रूप लाल हित प्रीति सो जो चौरासी गाई केवल गायन का फल है कुंज महल की टहल सु द छुट चौरासी भ्रमते निरख जुगल किशोर प्रियाल की लीला तव कथा मृतम तप्त जीवनम भगवान की जो चर्चा है वो तो वही आनंद देने वाली फिर तो प्रियाल का प्रेम रस है यह तो और अद्भुत गाढ़ रस है जो योगेंद्र मुनिंद्रों के लिए भी दुर्लभ रस है जी श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी दो साल पहले आपसे जुड़ने के बाद भजन मार्ग को जाना और भगवत प्राप्ति के मार्ग पर आपकी आज्ञा अनुसार चलने का पूर्ण प्रयास कर रही हूं।

सब कुछ ठीक चल रहा था परंतु कुछ समय पहले पति का धर्म विरुद्ध आचरण के बारे में जानने के पश्चात हृदय बहुत विकल हुआ और निरंतर चिंतन उसी विषय का होने लगा जिसके कारण दैनिक दिनचर्या तो दूर गंभीर ओवरथिंकिंग डिप्रेशन के लक्षण आ गए। मैं इससे उभर पाने में पूर्ण असमर्थता का अनुभव कर रही हूं। मेरा चिंतन भगवान से हटकर निरंतर इस बात पर स्थित हो गया। महाराज जी क्या ये अंतिम गति में बाधा उत्पन्न करेगा? बहुत बड़ी बाधा बहुत बड़ी बाधा हो जाएगी। कोई किसी का पति नहीं है।

कोई किसी की पत्नी नहीं है। कोई किसी का पुत्र नहीं। अगर अपने धर्म से कोई चलता है तो हम धर्म पालन के लिए उसका सहयोग करते हैं। और अधर्म से चलता है तो अंदर से संबंध हटा दें। नहीं तो ममता से ही तो नाश होता है। और भगवान कहते सबकी ममता ताग बटोरी मम पद मन ही बांध बर डोरी। अब मान लो पति दुराचार में स्थित हो जाए तो तुम्हारी बुद्धि इसी बात से विकल हो जाएगी कि हमें छोड़ दिया। हमारा संबंध शिथिल हो गया। वो दूसरे से संबंध कर रहा है। अब आपका जो संबंध भगवान का था उस पर ध्यान ही नहीं दे रहे कि भगवान ने हम पर कृपा की।

चलो पिंड छूटा। वो संसार के भोगों के लिए दूसरे को वरण कर रहा है। मुझे भगवान संयम से रखकर अपनी तरफ घसीट रहे हैं तो आनंद आ जाए। अभी आनंद आ जाए कि छोड़ो तुम्हें तो छोड़ना ही था। आज नहीं तो कल छोड़ देते हमें क्योंकि कौन मेरे साथ जाता आज हमें छोड़ दिया तो मेरी समझ में आ गया कि कोई मुझे प्यार नहीं करता। प्यार करने वाले एक भगवान हैं। चलो अच्छा हुआ कि तुमने सही आईना हमें दिखा दिया कि कोई मेरा नहीं है। अगर यह सद्भाव लाओ तो अभी भजन और बढ़ जाए कि हे भगवान अब तो आपके सिवा कोई है नहीं।

और जब पति प्रियता जागृत होगी तो ये होगा कि देखो ये हमको छोड़कर दूसरे की तरफ तो फिर सारी बुद्धि उधर ही चली जाएगी और राग द्वेष में फंसकर यह जन्म बर्बाद हो जाएगा और कुछ नहीं। जिसका पत्नी में राग है उसको अगला जन्म स्त्री का मिलेगा। जिसका पुरुष में राग है तो जहां राग है वही जन्म तो काहे को जन्म हम भगवान की तरफ बढ़े कि प्रपंच की तरफ बढ़े और कोई किसी का नहीं है। बिल्कुल सच्ची समझो भोगी पुरुषों को कभी किसी से प्यार नहीं होता। केवल भोग से प्यार होता है। उससे अच्छी उसको तीसरी मिल जाए तो तीसरी से प्यार करेगा।

चौथी मिल जाए तो चौथी से प्यार। उसको किसी से प्यार नहीं। उसको अपने इंद्रिय भोग से प्यार है तो ऐसे लोगों से क्या प्यार करें? पति रूप में हो ठीक है। भगवान ने आपको हमारा साथी बनाया था। अब आप भटक रहे हो तो हम क्या कर सकते हैं? आप भटकिए। हम तो सतमार्ग में चलेंगे। बिल्कुल शांत होकर भगवान को अपना प्रीतम मानकर नाम जप करते हुए चलिए। दुखी मत होइए। अगर दुखी होगी तो फिर कई गंदे रास्ते निकल जाते हैं। मन कहेगा अच्छा तुम जा रहे हो गलत तो फिर अब हम भी गलत हो रहे हैं।

महाराज जी श्री कृष्ण तो परम प्रेम है ना यानी कि उनका प्रेम तो कभी मिटने वाला नहीं तो आप मुझे वो दे दीजिए। क्या पता मैं उनके बाद इसको भूल जाऊंगी। मुझे श्री कृष्ण दे दीजिए आप। हां बस उन्हीं की शरण में रहो। भगवान से यही प्रार्थना एकांत में करो रोकर तो बड़े कृपालु हैं। वहां वो बहुत करुणा करते हैं। मेरे अंदर बिल्कुल पेशेंस नहीं बचा। मेरे को श्री कृष्ण चाहिए। अब अगर वो नहीं मिलेंगे तो मुझे कौन प्रेम? हां खूब नाम जप करो। खूब नाम जप करो। भगवान बड़ी कृपा करते हैं।

सही मानो। भगवान बड़ी कृपा करते हैं। ऐसी बड़ी कृपा होती है जिससे जीव का सब राग नष्ट होकर भगवान की तरफ हमारी एक गति हो जाती है। इसलिए चिंता ना करो। यह भी भगवान की कृपा मानो। वैभव जी बालाघाट राधा श्री हरिव श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी भगवान श्री कृष्ण जी गीता जी में कहते हैं कि सत भी मैं हूं और असत भी मैं हूं और ना मैं सत हूं ना मैं असत हूं। महाराज जी इन दोनों भाव कैसे समझे महाराज जी इन दोनों बातों को? पहली बात तो है जब तक भगवान का भजन नहीं करोगे बुद्धि शुद्ध नहीं होगी तब तक भगवान की बात को समझना बड़ा कठिन है।

भगवान कहते हैं मैं सत्य हूं और मैं भी असत हूं। तो असत क्या है? और सत्य क्या है? जो आप यह देख रहे हो यह सब असत है। इसमें जो दिखाई नहीं दे रहा है वह सत्य है। जो दिखाई नहीं दे रहा वह कौन है? वो ईश्वर का अंश परमात्मा अंश परमात्मा स्वरूप सत है। वो दृष्टि से कहां दिखाई दे रहा है? और जितना दृष्टि से दिखाई दे रहा है। गोचर जहां लग मन जाई सो सब माया जानो भाई। जहां तक हमारी दृष्टि जाए, जहां तक हमारी इंद्रियां जाए, जहां तक हमारा मन जाए, वो सब माया है। जहां मन का प्रवेश नहीं है, वो सत है, वह अपना स्वरूप है।

जो अंतःकरण को बाधित करके अपने स्वरूप को पहचान लेता है। वो भगवत स्वरूप हो जाता है। तो भगवान सत स्वरूप है। तो फिर यह क्या है? बोले यह असत है। तो यह भी तो भगवान है। जैसे सोना जब गहना नहीं बना था तब सोना था। जब गहना बिगड़ जाएगा तो भी सोना रहेगा। तो बीच में क्या है? सोना ही तो है। जब यह मनुष्य शरीर तुम्हें नहीं मिला था तब तुम परमात्मा स्वरूप थे। जब यह नहीं रह जाएगा तब तुम परमात्म स्वरूप हो जाओगे। तो बीच में कौन है? परमात्म स्वरूप ही तो है। तो यह जो सृष्टि प्रकट हुई वह स्वयं परमात्मा ही बना।

कोई और नहीं बना। वही पंचभूत बना, वही इंद्रियां बना, वही मन बना, वही पूरा जगत बन गया। वासना वासुदेवस्य वासितम भत्रम सर्वभूत निवासोस्म वासुदेव नमोस्तुते वो वासुदेव भगवान अपनी ही इच्छा से अपने आप को इस संसार के रूप में प्रकट कर लिया। तो जब बोध होता है तो होता है वासुदेवा शमित समात्मा सु दुर्लभा सब भगवान वासुदेव पूरे के पूरे इतना भी कुछ नहीं है। केवल भगवान ही भगवान हैं। बात समझ में आई? तो पहले सिद्धांत है ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या। पहले हम ब्रह्म को सत्य मान करके जगत को मिथ्या जान के इसका त्याग करते हैं।

जब जगत का त्याग होकर ब्रह्म स्वरूप में स्थित होते हैं तो सर्वम खलमिदम ब्रह्म सब ब्रह्म ही है। अब जो भगवान ने कहा मैं सत और असत दोनों से परे हूं। जैसे हमारा यह शरीर असत है। यह भगवान नहीं है। हमारा जो स्वरूप है भगवान का अंश है। पुरुष लेकिन पुरुषोत्तम उससे भी परे है। हम इतना ही जान लिया तो सब कुछ नहीं जान लिया। वेद नेति नेति कहते हैं। इसलिए सत भी है, वह असत भी है। वह सत असत दोनों से परे भी है। तो भगवान का स्वरूप ये जितने भी आप देख रहे हो पूरे के पूरे भगवान के स्वरूप हैं।

पर कहां भगवान है? जब तक हमें ज्ञान नहीं होगा तब तक हमें अनुभव में नहीं आएगा। वह असत भी है, वह सत्य भी है, ना वह सत है, ना वह असत है, वह क्या है? आज तक पूर्ण रूप से कोई नहीं वर्णन कर पाया। वेद भी नेति नेति करके वर्णन करते हैं। तो इसीलिए संत महात्मा जन अनुभव कर लेते हैं। अनुभव करके उन्हीं में लीन हो जाते हैं। जैसे समुद्र की तरंग समुद्र ही है। वायु विकार होने के कारण तरंग नाम पड़ा। जहां वायु विकार हटा तो समुद्र में लीन हो गए। समुद्र से करोड़ों तरंग उत्पन्न होते हैं।

लेकिन एक तरंग क्या समुद्र उत्पन्न कर सकती है क्या? नहीं कर सकते ना। ऐसे ही हम करोड़ों अंश रूप में भगवान के हैं। लेकिन भगवान तो समुद्र है। हम जैसी तरंगे भगवान रूपी समुद्र में करोड़ों असंख्यों अरबों अनंतों प्रकट होती हैं। लेकिन एक तरंग की ताकत नहीं कि समुद्र प्रकट कर दे। वायु हटा वो समुद्र रूप हो गया। तो माया का विकार होने के कारण हम ब्रह्म से बिलग अपने को मानकर स्त्री पुरुष जड़ चैतन्य भेद देख रहे हैं। और जब माया का विकार हटा तो सब लहरें समुद्र ही है।

वो शांत समुद्र हो गया। तो परमात्मा को जानना पूर्ण रूप से वो अनुभवगम्य है। अनिर्वचनीयम स्वरूपम। परमात्मा का क्या स्वरूप है? वो अनिर्वचनी है। वो सत्य भी है। वो असत भी है। वो सत्य और असत दोनों से परे भी है। जी तुषार खुराना जी हरिद्वार से राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी नाम जप के दौरान अगर मन भटक रहा हो लेकिन भक्त का भाव सच्चा है तो क्या भगवान उस जप का फल देते हैं? उसको स्वीकार करते हैं। भाव सच्चा ना हो तो भी फल प्राप्त होता है। हमने कई बार सत्संग में बताया कि जैसे अग्नि में दाहिका शक्ति है तो हम प्यार से छुए, श्रद्धा से छुए तो वो जला देगी।

अश्रद्धा से छुए तो जला देगी। भूल से छू जाए तो जला देगी। क्योंकि उसमें दाहिका शक्ति है। ऐसे भगवान के नाम में पाप नाशक तारण शक्ति सुख प्रदान करने वाली भगवान को अधीन करने वाली अनंत शक्तियां विराजमान है। तो इसीलिए गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा भाव कुभाव अनख आलसहु नाम जपत मंगल दसहु भाव से जपो या कुभाव से जपो श्रद्धा से जपो या अश्रद्धा से जपो तुम्हारा मंगल दसों दिशाओं में होगा। प्रारंभ में सबका मन भजन में नहीं लगता। भजन करते करते अभ्यास करते करते हमारा मन भजन में लगने लगता है और जब मन भजन में लगने लगता है तो मन पवित्र हो जाता है।

जब मन पवित्र हो जाता है तो उसे भगवत आनंद मिलता है। निर्मल जन मन सो मोहे पावा। जहां उसे भगवनंद मिला विषय आनंद छूट गया। विषयों का आनंद का आकर्षण जहां छूटा भगवत आनंद मिला त जीवन मुक्तता की तरफ बढ़ जाता है। वो भगवत प्राप्ति की तरफ बढ़ जाता है। इसलिए किसी भी साधक को उबना नहीं चाहिए। उकताहट नहीं होनी चाहिए। जल्दीबाजी नहीं होनी चाहिए। धैर्य पूर्वक खूब नाम जप करें और मन से लड़ता रहे। मन गलत संकल्प करेगा। गलत जगह ले जाना चाहेगा। गलत क्रियाएं कराना चाहेगा, गलत दृश्य देखना चाहेगा।

तो हमको बहुत सावधान रहना है। सबसे ज्यादा साधक को सावधानी एकांत में रखनी है। जब वह अकेला हो, एकांत लेटा हो, बैठा हो, उस समय उसको बहुत सावधान रहना है। एकांत पाकर अध कचरे योगी के ऊपर मन अपना हावी होता है और हावी होकर उससे गलत चिंतन कराता है। गलत दृश्य दिखाने की चेष्टा करता है। अब जैसे मोबाइल है, एकांत में है आप बहुत आप नाम जप कर रहे हैं। और लेकिन वो मन आपको जबरदस्ती मोबाइल खुलवाएगा और गलत दृश्य देखने के लिए विवश करेगा। गलत संकल्प करेगा। गलत क्रियाएं करने के लिए विवश करेगा।

जिस साधक का एकांत पवित्र है, वह साधक का जीवन पवित्र है। समाज में तो सब होश में रहते हैं। हमारा जो होश उड़ाता है मन वो एकांत में होता है। एकांत में मन हावी होकर अपनी मनमानी कराना चाहता है। इसलिए उसकी एक भी बात ना माने। एकांत में बहुत सावधान होना चाहिए। जब अकेले कमरे में बैठे हो या सहय करने जा रहे हो उस समय बहुत सावधानी की जरूरत है कि मन हम पर हावी होकर कोई गलत क्रिया ना करा ले कोई गलत दृश्य ना दिखा दे कोई गलत संकल्प ना बना दे कोई गलत मनोराज्य में ना ले जाए अगर हम ऐसी सावधानी रखेंगे तो नाम धीरे-धीरे खुद अनुभव कराने लगेगा कि हमको कितना आनंद प्राप्त होता है।

जी सुरजीत सिंह जी महाराज जी मन को संतुष्टि कैसे मिलती है परमात्मा की प्राप्ति के बाद अन्यथा नहीं तब लग कुशल न जीव को सपने मन विश्राम जब लग भजत न राम को शोक धाम तज काम आपकी कितनी अवस्था शरीर की है 48 वर्ष में कौन सा ऐसा भोग है जो आपने भोगा नहीं विचार करके देखो तो क्या मन मन शांत हो गया क्या मन संतुष्ट है तो जब तक भगवान की प्राप्ति नहीं होगी तब तक यह संतुष्ट नहीं होगा तब लग कुशल न जीव को सपने मन विश्राम जब लग भजत न राम को शोक धाम तज काम जब तक कामनाओं का त्याग करके भगवान का भजन नहीं होगा तब तक मन ये शांत नहीं होगा चाहे इसे दुनिया के भोग दे दो एक आदमी को सब वैभव भोग सामग्री मिल जाए और भगवान से विमुख हो तो कभी शांति नहीं मिल सकती और कुछ ना हो और भगवान का भरोसा हो संतोष हो नाम जप हो अरे वो चैन से आराम से सो जाएगा उसे टेबलेट नहीं खाना पड़ेगा उसे नींद का टेबलेट नहीं खाना पड़ेगा वो चौड़े में सो जाएगा भगवान का भरोसा हो हृदय में संतोष हो नाम जप चल रहा हो इससे बढ़िया जीवन क्या है अब सबके हृदय

में असंतोष है सब भगवान से विमुख होने की वाली क्रियाएं कर रहे हैं तो कहां से मन संतुष्ट होगा? कहां से मन शांत होगा? शांत तो शांत स्वरूप भगवान है। शाकारकारम और आश्चर्य की बात है। भुजग शयनम सांप की सैया पर शयन कर रहे हैं। शांत है। सांप को देखकर अशांति हो जाएगी और शेषनाग पर शयन करते हैं। शाकारकारम भुजग शयनम। तो भगवान यह दिखाते हैं कि भारी प्रतिकूलता में भी शांति तभी आ सकती है जब तुम हमारा चिंतन करोगे। भगवान का चिंतन करो तो शांति मन को मिले। भगवान का भजन करो।

बुरे आचरणों का त्याग करो तो फिर आनंद की अनुभूति हो। तब भगवान की तरफ आनंद मिले तो मन शांत होगा। बिना भगवान के भजन के मन शांत नहीं हो सकता। चाहे लाख उपाय कर लो, लाख भोग दे लो, थोड़ी देर राजी होगा, फिर यह अशांत हो जाएगा। फिर वही नए-नए भोग मांगता हुआ देखो इतना जीवन हो गया। अब आगे का जीवन जितना बचा है उसे भगवान में लगा लो चाहे भोगों में लगा लो। भोगों में लगाओगे तो जीवन व्यर्थ चला जाएगा। अभी सावधान हो जाओगे। रामकृष्ण हरि नाम जपने लगोगे तो यह धन आपका मंगल करेगा।

आपका कल्याण करेगा। शिल्पी यादव जी राधे-राधे महाराज राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं आप एक खेल कूद के उसमें उसमें हैं 9 साल से गेम खेल रहे हैं गेम के बदौलत उनकी नौकरी लगी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका मिला महाराज जी पर जब से आपको सुनने लगे हैं तब से खेल में अरुचि सी होने लग गई है मन भक्ति में ज्यादा लगने लग गया है महाराज जी लेकिन ऐसा ऐसा नहीं है ऐसा नहीं है भक्ति हम जिस डिपार्टमेंट में होते हैं उसी में सच्चा बनाती है हम एक सच्चे सच्चे खिलाड़ी बने।

भगवान का नाम जप करते हुए हम एक सच्चे अच्छे खिलाड़ी बने। आपके विजय से भारतवासियों को सुख मिलता है। जैसे कोई अपने भारत का किसी भी खेल में विजय प्राप्त करता है तो ऐसा लगता है मानो मुझे ही नंबर मिला हो। मानो मैं ही जीता हूं। हर भारतवासी को लगता है भारत वाला जब विजय को प्राप्त होता है। चाहे क्रिकेट हो चाहे कोई भी खेल हो तो हमें लगता है हम ही विजय को प्राप्त हुए। इतने भारतवासियों को सुख मिलेगा। यदि आप जिस खेल में हो बहुत अच्छे खिलाड़ी बनकर नाम जप करते हुए और अगर विजय को प्राप्त करें तो यह हमारी भक्ति का स्वरूप होगा।

अरुचि नहीं होनी चाहिए। अगर हमारी अरुचि हो जाएगी तो फिर भक्ति का मतलब मार्ग सही नहीं बैठेगा। क्यों? अब जो जिस पद पे उसको अरुचि हो जाए। जो जिस काम में उसको अरुचि हो जाए तो सब काम ही बंद हो जाएंगे। नहीं। भक्ति सही मार्ग पर कदम बढ़ाने की प्रेरणा देती है। जैसे कोई पदाधिकारी है तो निर्दोष को छोड़ देना, दोषी को दंड देना और परफेक्ट बिल्कुल घस ना लेना, खूब नाम जप करना, धर्म से चलना यह भक्ति सिखाती है। नहीं तो चक्रवर्ती सम्राट अमरीश जी कैसे भजन करते? महाज्ञानी जनक जी कैसे भजन करते?

विभीषण जी कैसे भजन करते? ये सब बड़े-बड़े चक्रवर्ती राजा हुए। राजा होते हुए भी भजन कर रहे हैं और अपने राज पद का संचालन कर रहे हैं। तो हमें लगता है बच्चा अपनी रुचि को खेल में रखिए और नाम जप कीजिए। सत्संग सुनिए और जिस खेल में हो उस खेल का अभ्यास रोज कीजिए जिससे आपका अवसर आने पर विजय प्राप्त हो। महारा जी भक्ति के साथ खेल खेलने पे हमें क्या लाभ मिलेगा? मतलब जो भक्ति करते हुए हां तो भक्ति से भगवान की प्राप्ति होगी और खेल करने से जगत के भोग और यश और सम्मान प्राप्त होगा।

ज जो जागतिक उन्नति है वह भी होगी इ परलोक सकल सुख पावत मेरी सो भैया कृष्ण गुण सं इस लोक में भी सुखी रहोगे और परलोक में भी भगवत प्राप्ति और आनंद मिलेगा कभी द्वंदात्मक स्थितियां आ जाती है कि मतलब खर में हार मिल गई तो उसमें कोई बात नहीं यही भक्ति सिखाती है सुख दुखे समय कृत्वा लाभा लाभो जया जेव यदि हम हार गए हैं तो हमारे अभ्यास में कमी है उस सामने वाले ने अभ्यास श्रेष्ठ किया है अगली बार हम अभ्यास श्रेष्ठ करेंगे उसको पछाड़ेंगे हम उदास होकर निराश हो के नहीं बैठ जाएंगे।

हम अपने अभ्यास को और बढ़ाएंगे और अभ्यास बढ़ाकर सामने वाले को पछाड़ देंगे। बल भी भक्ति से मिलेगा। नाम से हां नाम जप से मिलेगा। भक्ति से मिलेगा। अमन जींद हरियाणा से राधे राधे-राधे महाराज जी गुरु जी यह मन सभी के सामने तो इंद्रियों पर संयम का दिखावा करता है परंतु एकांत में ठीक इससे उल्टा हो जाता है महाराज जी इससे हां वैसे वैसे कहा भी गया है जिस साधक का एकांत पवित्र है वही साधक है। नेत्रों के सामने समाज के सामने सब होश में रहते हैं। लेकिन सही होश उसका माना जाता है जो एकांत में होश में रहता है।

एकांत में जब मन चंचल हो तभी हम साधन का बल प्रयोग करें। जो भजन बल है उसी समय तो नाम जप करें। हम एकांत में खाली ना रहे। जब तक नींद ना आ जाए तब तक हमें खाली नहीं रहना। कोई ग्रंथ रख लें जिसका हम अवलोकन करें। संख्या रख लें जो नाम जप कर नाम जप करें या सत्संग रख लें। सत्संग सुने। हम खाली बैठेंगे तो हमारा मन तुरंत एकांत में हावी हो जाएगा और कोई ना कोई हमसे पाप कर्म करवा बैठेगा या पाप चिंतन करवा बैठेगा। तो इसलिए बहुत सावधान रहना चाहिए। एकांत में मोबाइल रहता है।

कोई गंदी बात ना देखें। हम सत्संग सुने या शास्त्र स्वाध्याय करें या नाम जप करें और नींद जब आ जाएगी तो अपने आप आ जाएगी। उसमें परेशानी नहीं है। नींद जो 4 घंटे पांच घंटे लेनी है उसके अलावा हमें सावधान होकर समय काटना है। खास समय एकांत का और जब खास समय सोने जा रहे हैं उस समय तो और बिल्कुल सावधान होकर बिल्कुल नामाकार वृत्ति करके जैसे अपने लोग सोते हैं ना तो सोने नहीं जाते ध्यानस्थ होते हैं। लेट गए और एकदम परमात्मा में ध्यान अब कब सो गए पता नहीं। फिर जब जगे तो फिर उसी ध्यान में बैठ गए।

पहले सबसे पहले बस नाम जप तो एकांत को संभालना होगा। यह आपका ही नहीं सबका है। एकांत सबका गंदा हो जाता है। यदि चतुर सुजान साधक नहीं है तो एकांत में गंदगी कर ही बैठता है। और जिसका एकांत गंदा है उसकी साधना ठीक नहीं है। जिसका एकांत पवित्र है वही वास्तविक संत है। वही साधु है। वही साधक है। वही महात्मा है। चाहे गृहस्थ हो चाहे विरक्त हो। ये साधु संत महात्मा गृहस्थ विरक्त के लिए भेद नहीं है। इसमें गृहस्थ भी महात्मा हो सकता है। स्थिति है तो महात्मा है। स्थिति नहीं है तो वेश से महात्मा नहीं माना जाता।

स्थितियों से माना जाता है। तो हमें लगता है कि हमें एकांत में ज्यादा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि एकांत पाकर मन कच्चे साधकों का सच्चे साधकों का तो एकांत पाते ही वो तो एकदम डूबेगा भगवान में। एकांत पाते ही तो बिल्कुल मन ऐसे उल्लसित होकर भगवान में डूबेगा कि एक मतलब इतना एकांत प्रिय हो जाता है कि घड़ी का सेल का जो आवाज आती है ना टक टक अब मान लो कमरा शांत है तो अभी आपको घड़ी की आवाज सुनाई देगी टक टक टक जैसे अब डूबने में वो भी पर तो फिर उसको हटाना पड़ता है कि हटाओ एकांत में वो बहिर्मुख भोगों का चिंतन या बहिर्मुख बातें जो कच्चे साधक हैं अभी जो प्राथमिक स्थिति के साधक हैं उनका जो छलांग लगा चुके हैं आध्यात्मिक उनका तो एकदम एकांत होते और एकदम शांत परमात्मा में डूब गया और जिसका अभी विषय रस भोगने की लालसा बनी हुई है उसको बहुत परास्त कर देता बड़ी दुर्दशा कर देता है एकांत में नाना प्रकार के कुकृत करवा देता है जहां एकांत हुआ तो वहां वो हावी हो जाता है इसलिए उस समय बहुत सावधान रहना चाहिए यह चार बातें याद कर लें।

नाम जप, शास्त्र स्वाध्याय, सत्संग और सदविचार इनके द्वारा हम एकांत को व्यतीत करें। एकांत में यह जरूर लागू करें। ऐसे उड़िया बाबा के उपदेश ऐसे हर समय जीवन भर सिराने रखा है। जब सोने जा रहे होते जहां देखा मन चंचल हो रहा। फौरन खोला दो चार सूत्र पढ़े एकदम चिंतन में बस जैसे कोई बंदूक रख के पढ़ता है ना ऐसे आसपास माला झोली और ग्रंथ आसपास बिल्कुल सिराहाने जरा सामान भटका तुरंत ग्रंथ खोला तुरंत जरा सामान भटका माला उठाया बैठ गए उसको रोकना है अगर उसको रोक लिया एकांत पवित्र हो गया तो बढ़िया पवित्र हो गया जी

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…