साधक को इस एक चीज़ से हर हाल में बचना चाहिए
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
यह जो बाहरी भजन नहीं होता ना उन लोगों को देखें बड़ा प्रपंच करते रहते हैं। यह ग्रंथ वो पंथ ये उनकी टांग खींचना उनकी दाढ़ी खींचना यही बैठे करते रहते हैं। ऐसे लोगों से बहुत दूर रहना चाहिए। हम अमुक धर्मावलंबी अमुक आचार्य के मार दूसरे की निंदा ये सब कुछ नहीं। ये प्रपंची लोग हैं। ना ये आचार्य के हैं ना आचार्य के स्वरूप को जानते हैं। आचार्य का स्वरूप क्या है? व्यास नंदन [गाना गाने की आवाज़] जगत आधार सेवक जो महाराज जान रहे हैं आचार्य का स्वरूप जगत का आधार ही है व्यास नंदन हरिवंश महाप्रभु व्यास नंदन जगत आधार जगमग जग जस सब जग बंदनीय जग भय विहंडन जग शोभा जग संपदा जग जीवन सब जग मंडन सब जग मंडन एक बार गीता जी की टीका में चर्चा हुई थी कि संसार का उलझा हुआ सूत है 250 ग्राम और संप्रदाय का उलझा हुआ सूत है मन 100 मन सुलझाना मुश्किल हमें प्रिया प्रीतम से मतलब है आचार्य से मतलब है बस दुनिया से कुछ मतलब नहीं अगर हम अपने आचार्य की वाणी मानेंगे और आचार्य द्वारा उपासना करेंगे तो निकुंज पहुंच जाएंगे लाठी चलाने से नहीं पहुंच जाएंगे।
एक आचार्य के अनुयाई दूसरे आचार्य की निंदा करें। इन दोनों को नरक मिलेगा। चाहे किसी भी आचार्य की निंदा करने वाले सुनने वाले इन दोनों को नरक मिलेगा। ये किसी आचार्य के नहीं। आचार्य के हो तो देखो क्या कह रहे हैं। जगत का आधार व्यास नंदन। जगत का मंगल है व्यास नंदन। जगत का उद्धार करने वाले हैं व्यास नंदन। आधार मंगल उद्धार जग मंगल जग उद्धण जग निधि जगत प्रशंस चरण शरण सेवक सदास जय जय श्री हरिवंश समझो आचार्य विश्वंभर सब जग आभास जस वर्णो हरिवंश विलास श्री हरिवंश श्री हरिवंश विदिति विधि भेदम श्री हरिवंश जो तत्वभेदम कहां समझ में आ रहा है सब ये जो संप्रदायवाद लड़ाई झगड़ा प्रपंच इनसे बचो या वृंदाद भय समता ये जो खंडन मंडन करने वाले हैं इनको भजन से कोई मतलब नहीं कोई मतलब नहीं आचार्य से कोई मतलब आचार्य से मतलब है तो आचार्य की वाणी पढ़ो आचार्य क्या कह रहे हैं ये क्रूरा पापिनो नत सताम संभास दश जो क्रूर है पापी है देखने योग्य छूने योग्य संभाषण योग्य भी नहीं सर् वस्तु दया निरीक्ष परम स्वराध्य बुद्धम मेरे श्री राधा वल्लभ लाल साक्षात विराजमान है।
अब बोलो दुष्टों में पापी में नीचों में भी भगवान का दर्शन करने वाला महात्मा कहीं वैर विरोध नहीं करता। कह रहे साक्षात आराध्य देव राधा वल्लभ लाल है। हित जो महाराज कह रहे हमें केवल आचार्य से मतलब है ध्यान रखना और प्रिया प्रीतम से मतलब है और ना वाद से मतलब है ना विवाद से मतलब है दुनिया से मतलब नहीं ध्यान रखना संप्रदाय का मतलब है मार्ग और मार्ग है चलने वालों के लिए खड़े होकर ना देखने वालों के लिए वो बुरा देख रहा है और वो बुरा कर रहा है दोनों का समय बर्बाद हो रहा है बिल्कुल मत फसना संप्रदायवाद में हम ये आपको इसलिए सुना रहे हैं कि आप इसे अपने मन में धारण करो।
हम नहीं है किसी के। हम राधा वल्लभ लाल जी के हैं। हरिवंश महाप्रभु के हैं। हरिवंश महाप्रभु हमारे राधा वल्लभ लाल हमारे बस इसके आगे कुछ नहीं। पड़ोसी क्या कह रहा है? अमुक क्या कह रहा है? ये तुम सुनो। तुम्हारे कानों में अभी जगह है। हमारे कानों के लिए हरिवंश महाप्रभु ने कहा श्रवण फटो जो अन सुनो श्री राधा जस बैन। ये हरिवंश महाप्रभु को मानते हैं। ये हरिवंश महाप्रभु की बातें समझ रहे हैं। श्रवण फूटो जो नहीं सुनना मुझे ऐसी बातें। ये संसार कभी कहीं भी सम्यक रूप से नहीं चल सकता।
ये विषम है। इसलिए हमें कोई मतलब नहीं। हम किसके? हेतु जो महाराज के प्रिया प्रीतम के। हम यहां श्री जी की प्राप्ति करने आए और श्री जी की प्राप्ति के लिए श्री जी आदेश कर रहे हैं हरिवंश महाप्रभु के रूप में कि दुष्ट पापी निंदक सबको प्रणाम करो सब में महाप्रभु कह रहे हैं राधा वल्लभ लाल देखो बस हमें देखना है अपने राधा वल्लभ लाल सब में विराजमान अगर कोई हमारे सामने हमारे इष्ट गुरु की न्यून बात कहता है तो हम वहां छाती फुला के इस बात में रहते हैं कि हे प्रभु आप परीक्षा ले लो मैं अपने गुरु निष्ठा से आचार्य निष्ठा से और आपकी निष्ठा से कभी फेल
होने वाला नहीं करो आप निंदा हमें क्या मतलब हम अपनी निष्ठा में रहेंगे तो भाया वृंदाद भय समता ये जहां संगोष्ठी हो वहां नहीं जाना चाहिए जहां एक दूसरे की टांग खींची जा रही हो नहीं जाना चाहिए वही हरिवंश महाप्रभु है वही चैतन्य महाप्रभु है वही स्वामी जी महाराज है वही भगवान शंकराचार्य है वही भगवान भगवान वल्लभाचार्य है वही नारकाचार्य है भगवान कह रहे आचार्य मामा में जाना मैं आचार्य रूप से आता हूं सेवक जी कह रहे जब जब होए धर्म कहान तब तब तन धर प्रगट तान जान
और दूजो नहीं का समझ है कहां समझ एक भी व्यक्ति संसार में यदि हमारा वैरी है तो हम हरिवंश उपासक नहीं है हरिवंश नाम लीन जे अजात शत्रु ते सदा कोई पैदा ही नहीं हुआ दुश्मन यह है नाम का प्रताप इसलिए हमारी प्रार्थना है श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी जो कह रहे हैं उसे समझो जहां कहीं टांग खींची जाने वाली बातें हो एक दूसरे की निंदा हो वहां नहीं सुनना चाहिए हमारा संप्रदाय क्या है प्रिया प्रीतम है हमारे संप्रदाय आचार्य चरण है हमारे संप्रदाय बस हरिवंश वाणी और हरिवंश केली यही हमारा आहार विहार है इसके अलावा नहीं हम कुछ नहीं जानते सिद्धांत से चल रहे हो तो आप हरिवंश के हो।
सिद्धांत से नहीं चल रहे तो तिलक कंठी बांधे हुए भी आप हरिवंश के नहीं हो। तिलक कंठी लगाने से हरिवंश के हो जाओगे। सिद्धांत से चलो। जो आचार्य कह रहे हैं उसके अनुसार चलो। बैर विरोध खंडन मंडन ये उपासक के जीवन में नहीं होना। फुर्सत नहीं यार। अगर अपने से कोई बाहरी ना मिले तो पता नहीं कि आज रविवार है कि सोमवार है कि कौन सा वार है, कौन सी तिथि है, कौन सा नक्षत्र है। कोई मतलब नहीं। सुबह से वही शुरू राधा और विश्राम राधा, जागृति राधा, स्वप्न राधा, सुशुप्त राधा हमसे दुनिया से मतलब नहीं।
इसीलिए तो हम भजन मार्ग में आए हैं कि हमें दुनिया से मतलब ना रह जाए। हम किस संप्रदाय के? हरिवंश महाप्रभु के प्रिया प्रीतम के वृंदावन के बस और हमको इसकी बात करो तो हम सुनेंगे नहीं मानेंगे तुम संप्रदाय के हो लड़ाई झगड़ा ईर्ष्या द्वेष राग ये सब किसी भी ऐसी संगोष्ठी में ना जाए जहां किसी की भी निंदा होती हो सब हमारे ही प्रभु हैं सब हमारे प्रभु हैं दूसरा कौन है साराधिका नव कुंजवाट साराधिका पूर्ण रसोत्सवेन है हम उन किशोरी जो की उपासना करते जो निकुंज वाटी वृंदावन में प्रीतम के साथ अद्भुत अद्भुत सुख वर्षा करती रहती है।
अरे कहां फुर्सत है किसी से बात करने की कौन रस बायो जहां बोलबो भारी जहां कबीर दास जी के लिए केवल इतनी बात कह दी हरिराम व्यास जी ने कि कबीर दास जी तो निर्गुणिया संत है वो प्रिया प्रीतम के विहार की बात और उनका भजन बंद हो गया और यहां पूरा कमर में फेंट बांधे घूम रहे हैं एक दूसरे की निंदा करने के लिए पता नहीं कौन संप्रदाय के हैं। हमारा भजन सुरक्षित रहे। इसलिए श्रीपाद कह रहे हैं भाया वृंदाद भय समता ये भय देने वाला है। केवल किशोरी जु किशोरी जु का नौ निवृत निकुंज वृंदावन उनके प्रेमी रसिक जन पूज्य सदगुरुदेव भगवान के यहां प्रिया प्रीतम के सिवा और दूसरी चर्चा नहीं होगी।
वही वाणी जी और बस इसके बाद मौन बोलना तो है ही नहीं। रात दिन प्रिया प्रीतम ना कहो सो बोलबो ना कोई व्यवहार अपनी कुंवर किशोरी को जयत निहार निहार आठों पहर भजन में ये सब भाई चाहे विश्राम घाट नहाओ चाहे जुगल घाट नहाओ चाहे केसी घाट नहाओ नहाओगे तो यमुना जी अब हम कहे जुगल घाट श्रेष्ठ तुम कहो केसी घाट श्रेष्ठ को कहे विश्राम घाट श्रेष्ठ तो तुम्हारा मन जहां लग गया कि भाई विश्राम घाट में स्नान करने से ज्यादा लाभ मिलता है हमें लगा जुगल घाट में लेकिन लेकिन लाभ क्या मिल रहा है?
वो यमुना जी तो मिल रही। ऐसे ही परमानंदमय रस स्वरूप परमात्मा ही हर संप्रदाय का आनंद है। उसका आनंद लो। आकाश इतना बड़ा है तो उड़ा लो जितनी पतंग तुम्हारे पास डोरी ही नहीं इतनी जितना आकाश बड़ा है। पर वो अपनी पतंग उड़ाने की कोशिश नहीं करेगा। वो दूसरे की काटने की कोशिश करेगा। यह संसार का बड़ा विचित्र स्वरूप है। इसलिए किसी संगोष्ठी में किसी ऐसे सभा में नहीं जाना चाहिए जहां किसी की भी निंदा हो। आचार्य और भगवान की उपासना की तो बात जाने दो। किसी की भी निंदा हो।
उस सभा में नहीं जाना चाहिए। भैया सेवक जी महाराज कह रहे हैं त्रते नीच पनपो कहत शुभ अशुभ इसलिए कह रहे हैं बिल्कुल सुलझा हुआ जीवन उपासक का चाहिए। चतुरासी जी गाएंगे, सुधा निधि गाएंगे और राधा वल्लभ श्री हरिवंश गाएंगे और पड़े पड़े वृंदावन में अपना जीवन बिताएंगे। बस हमें दुनिया से मतलब नहीं। बिल्कुल पक्की समझ लो। हृदय की बात कह रहा हूं। अगर आपको कभी कहीं फंसना ना हो तो हमारी बात पकड़ लेना। राधा वल्लभ हमारे महाप्रभु क्या कह रहे हैं? राधा वल्लभ लाल को हृदय ध्यान मुख नाम।
मुख में नाम जप करो महाराज पिंड नहीं छोड़ेंगे। राधा वल्लभ लाल जी वो यही मंदिर में बैठे हैं। अगर इस मंदिर में ना हो ना तो उस मंदिर में तुम्हें दिखाई नहीं देंगे। जाओ दर्शन कर आओ। और एक बार दर्शन का फल है कि जीव के अनंत जन्मों के संस्कार भस्म हो जाए। क्या भस्म हुए? पहले यहां दर्शन होते हैं। पहले छाती में दर्शन होते हैं। नारायण या गौर श्याम को हृदय निकुंज बस। सब बाहरी तभी सार्थक होगा जब आंतरिक आप आओगे। अंतर्मुखता में आओगे। नहीं बाहर सार्थक नहीं होने वाला।
लड़ाई, झगड़ा, ईर्ष्या, निंदा, स्तुति, संप्रदायवाद इन सब से दूरी बनाकर साधक को केवल भगवत प्राप्ति करनी है। रात दिन भजन करो। किसके हो? प्रियाल के। किसी से बताने की जरूरत नहीं। अपने हृदय की बात है। हमें किसी से कोई संबंध नहीं। ना [खांसने की आवाज़] किसी को बुलाना है और ना किसी के बुलाने पर जाना है। नियम बना ले। किसी को बुलाना नहीं अपने पास। किसी को बुलाने आए हैं हम। राधा वल्लभ लाल को बुलाने आए वह तो आ नहीं रहे वह आ नहीं रहे तो हम किसको बुलाए किसी को नहीं किसी को नहीं बुलाना और किसी के यहां नहीं जाना हम व्यवहार करने आए हम श्री जी का भजन करने आए राधा वल्लभ श्री हरिवंशी वृंदावन श्री मंत्र उपासना नाम वाणी बस इसी से परम पद की प्राप्ति जो इसके अलावा उतर गए भजन से संप्रदाय का विस्तार होता है भजन से संप्रदाय के तत्व का अनुभव होता है।
भजन से संप्रदाय आचार्य प्रसन्न होते हैं। भजन से इष्ट का साक्षात्कार होता है। खुली बात है। और भजन नहीं तो झंडा ऊंचा रहने से आचार्य प्रसन्न नहीं होंगे। भजन नहीं तो इष्ट देव तुम्हारे नेत्रों में नहीं झलकेंगे तो लाभ क्या मिलेगा? पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन व्यवहार और परमार्थ को पुष्ट करते हैं। जब तक हृदय में काम, क्रोध, लोभ की स्पुरणा होती रहे तो समझना चाहिए अभी पाप पूरा नष्ट नहीं हुआ। और भजन बढ़ाओ, खूब भजन करो, स्वाध्याय करो, सत्संग करो।
भगवदाकार वृत्ति जब होने लगे तब जानना कि अब हमारा भजन पूर्ण हो गया। कब? जब ना कामुरित हो, ना क्रोधुरित हो, ना लोभुरित हो, ना अहंकार केवल प्रभु का चिंतन स्वाभाविक भगवदाकार वृत्ति तब समझना चाहिए कि अब हम निष्पाप हो चुके हैं। हमारा भजन परिपक्व हो गया है। जब तक कोई भी विकार हृदय में पुरित हो तब तक ये नहीं मान लेना चाहिए कि मेरा भजन पूरा हो गया। एक प्रश्न्ता ने एकांतिक में प्रश्न किया कितने माला रोज जपे कि भगवत प्राप्ति हो जाएगी हम कहा हमारा विश्वास इस पर नहीं है हमारी श्रद्धा माला पे नहीं है हमारी श्रद्धा स्वासों की माला पे है कोई भी स्वास आपकी खाली ना जाए भगवत प्राप्ति निश्चित श्वासा स्वासा नाम जपे दुविधा रहा ना कोई स्वास स्वास सुमिरन करे तत्काल आनंद की अनुभूति मान लो हमने कहा कि 20 माला जप तो 20 माला के बाद आप स्वतंत्र हो गए ना कि हमारा भजन हो गया पूरा।
गुरु ने कहा 20 माला और इसके बाद सांसारिक चिंतन में उसी समय मर गए तो सांसारिक चिंतन के प्रभाव से आपका भाव बिगड़ गया। आपका जन्म होगा जो चिंतन होगा। हिरण का चिंतन हुआ। हिरण बने इतने बड़े महापुरुष तो अपने को नाली के कीड़ा बनने में कितने सेकंड लगेंगे? इसलिए हर स्वास नाम जप करें। और भजन हमारा परिपक्व कब हुआ? जब हमारे हृदय में कोई विकारित ना हो पूज्य पादुिया बाबा जब तक भगवलाकार वृत्ति ना हो जाए तब तक भजन पूर्ण नहीं माना जाता कभी किसी भी विषय के संयोग में भोगने की इच्छा ना हो कभी भी कोई भी परम लाभ मिलने पर भी भगवत विस्मरण ना हो तो जानो कि भगवदाकार वृत्ति हो गई भक्त और अभक्त दोनों संसार में रहते हैं।
भक्त संसार में रहते हुए शरीर वो भगवान में स्थित रहता है और अभक्त कहीं भी रहे वो संसार का ही चिंतन करता है। अभक्ति की पहचान जो संसार का चिंतन करता है। भक्ति की पहचान जो भगवान का चिंतन करता है। अब जैसे भेष नहीं है भगत का। पर रात दिन नाम जप करता है। परिवार में रहते हुए भगवान का चिंतन करता है। व्यापार नौकरी करता है। भगवान के आश्रित है। वो भक्त है। भष बाबा जी का चिंतन रुपए का हो रहा है। मान सम्मान का हो रहा है। भोगों का हो रहा है। प्रपंच का हो रहा है।
वो अभक्त है। भष धारी हरि के उर साले। बिन विवेक वैराग्य भक्त बिन सत्य न एक को मानो भगवत विमुख कपट चतुराई। सो पाखंड नहीं जानो भजन। भगवत चिंतन यही हमारा हर समय चलता रहे तो हम भक्त हैं। जिसका चरित्र भ्रष्ट है वो ना कभी भक्त हो सकता है और ना कभी भगवत प्राप्ति कर सकता है। जिसका चरित्र भ्रष्ट है वो कभी अब उनको तो पता नहीं था। एक बड़े विद्वान थे तो बाबा के पास आए और स्वामी अखंडानंद जी भी महाराज बैठे थे बड़े-बड़े तो कहने लगे कि बाबा हमें भगवत प्राप्ति कब होगी?
ऐसे ही बाबा ने ऐसे देखा सात जन्म में तुम्हें भगवत प्राप्ति नहीं होगी। बोले बाबा ऐसा क्यों? तो बाबा ने यही शब्द कहा था आचरण भ्रष्ट पुरुष को कभी भगवत प्राप्ति नहीं होती। उसको हो ही नहीं सकती। हो सकती है यदि आचरण सुधार कर भगवान से क्षमा याचना करे और ये नियम ले ले अब नसानी अब ना नसो तो फिर यह श्लोक काम कर जाएगा। अप सुदचारो भजते माम अनन्य भाग साद समव्या समिता घोर दुराचारी रहा है। अब उसने नियम ले लिया है भगवान के चरणों का कि अब हमसे गलती नहीं होगी तो भगवान उसे करो सत्यते साधु समाना उसे साधु के समान बना देते हैं।
जो गंदा भोजन करता है। गंदा भोजन, तामसी भोजन, रजोगुण भोजन, अभक्ष भोजन और जो गांव ग्राम्य कथा, लोक कथा, राजनीति कथा यह बातें करता रहता है, उसके हृदय में कभी भक्ति का उदय नहीं हो सकता। जो असात्विक आहार पाता है अर्थात अपवित्र भोजन पाता है जो ग्राम्य कथा लोक कथा राजनीति की कथा इसी में वार्ता करता है उसके हृदय में भक्ति उदय नहीं होती अपने को तो बड़ी कृपा होती है जब संतों के अनुभव होते हैं कल एक वेशधारी 65 वर्ष के होंगे तो उन्होंने सत्संग सुना होगा उससे प्रभावित होकर के आए होंगे सत्संग के प्रभाव से उनका इतनी इतनी आयु हो चुकी है और मैं ध्यानस्थ रहता हूं।
पर जिस समय जो विषय चाहता है मुझे गिरा देता है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मेरे पास वो बल क्यों नहीं आप बता सकते हैं। कहा हां पक्का पता है। आप जहां बोल रहे हैं व बैठकर के हम बात कर रहे हैं। उसमें बिल्कुल शब्द यही हम कहा आप जहां बोल रहे हैं वही बैठकर बात कर रहे हैं। आप उसका तो ध्यान कर नहीं पाते जो ध्यान का विषय है। कहा आप विचार करके देखना स्थूल सूक्ष्म कारण तीनों शरीरों का त्याग करके स्वरूप में स्थित होना वो है नहीं। बोले नहीं तुम कहा निरंतर नाम जप नहीं है।
नाम जप करते हो बोले बिल्कुल नहीं। तो हम कहा फिर कहां से आ जाएगा आपके अंदर बल? तो क्या ध्यान करते हो? किसका ध्यान करते हो? क्या लाभ मिला? कुछ नहीं। अब क्या करें? आज से नाम जप शुरू करो और एक महीना बाद हमें बताना तुम्हें कैसा लग रहा है एक महीना क्योंकि कहीं ना कहीं साधन में तो लगे हो लेकिन सही ठिकाने पर नहीं लगे हो नाम जप नाम जप के द्वारा बहुत जल्दी हर लाभ प्राप्त किया जा सकता है पर लोग अरे पूरा जीवन का जीवन निकल गया कुछ छाप नहीं लगा हम कह रहे हैं 100 नाम जप करोगे तो तुम्हारे 100 सतनाम तो कम से कम जमा हो गए वो तुम्हें अमंगल नहीं होने देंगे यही बात सबकी समझ में आ जाए तो मंगल हो जाए।
भजन का स्वरूप क्या है? बाबा से पूछा गया। कहा भगवदाकार तैल धारावत वृत्त भजन का स्वरूप है अखंड भजन। राधा राधा राधा राधा ये तो ये अखंड भजन कैसे हो सकता है? जो गुरु की उपासना करता है, गुरु के वचन और शास्त्र में पूर्ण श्रद्धा रखता है और स्त्री पुत्र धन मकान सब कुछ श्री भगवान का ऐसी भावना करता है। उसका अखंड तैल धारावत भजन होने लगता है। गुरु उपासना भजन किस स्थान में श्रेष्ठ है करना। कह रहे हैं भाव स्थान में। यही समझना है। भाव में भरकर जब भजन कर रहे हो उसी समय वह चाहे जहां बैठे हो वो बढ़िया स्थान है।
बैठे वृंदावन में चिंतन राग द्वेष का प्रपंच का हो रहा है तो क्या है? ये खास बात समझनी है। खास बात भाव और भजन शशान में बैठे हो बहुत बढ़िया भाव है तो तुम बहुत बढ़िया जगह बैठे हो। मंदिर में बैठे हो भाव बिगड़ गए तो बहुत क्योंकि तुम्हारा बैठना कहां है? मंदिर में नहीं है। तुम्हारा बैठना उस प्रपंच में है। अंदर जहां तुम्हारा चिंतन होता है वही तुम्हारी उपस्थिति मानी जाती है। इन सब बाहरी बातों का विशेष महत्व नहीं है। महत्व है तुम्हारा अंदर चिंतन कहां हो रहा है।
भजन कहां करना चाहिए? भजन भाव में करना चाहिए। मेरे प्रभु मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई जाके सिर मोर मुकुट मेरो पति सोई। यह भाव भजन का सबसे बड़ा विघ्न क्या है? भोगों की आसक्ति और भोगी पुरुषों से मित्रता। भोगों की आसक्ति और भोगी पुरुषों से मित्रता सबसे बड़ा भजन का विनय है। भोगी पुरुषों से डरो और भोग से डरो। भजन में सहायता किससे मिल सकती है? संत संग शास्त्र स्वाध्याय पवित्र आहार शरीर वचन मन इनके द्वारा अपवित्र चिंतन अपवित्र संकल्प अपवित्र क्रिया ना हो तो भजन बहुत जल्दी बनने लगेगा बढ़ने लगेगा परिपक्व होने लगेगा सब मिलाकर ये बताइए बाबा कि भक्ति का मुख्य साधन क्या है बहुत से साधन है भक्ति के पर मुख्य साधन क्या है यही भगवन नाम जप मुख्य साधन है भजन तद स्मरण परम व्याकुलते तदपिता अखिलाचारिता समस्त कर्म भगवान को समर्पित और रात दिन नाम जप यही मुख्य भक्ति है देवर्षि नारद जी के द्वारा भक्ति का स्वरूप बताया गया तदता अखिलाचारिता त स्मरण परम व्याकुल तेति समस्त आचरण कर्म भगवान को समर्पित हो और थोड़ी भी देर के लिए नाम छूटे तो हृदय में व्याकुलता पैदा हो जाए।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…