एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1435
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
प्रियंका मिश्रा जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी जब मनुष्य को उसके पूर्व जन्मों के कर्मों के हिसाब से दुख या सुख भोगना पड़ता है तो क्या पांडवों और कौरवों को भी उनके पूर्व जन्मों के कर्मों की वजह से सुख अथवा दुख भोगना पड़ा था? अवश्य अवश्य भोगना ही पड़ता है। जीव को भोगना ही पड़ता है। अपने अपने कर्मों का अनेकों जन्मों का जैसे भीष्म जी ने कहा कि हम बाणों की सैया में हमें तो 100 जन्म तक देख रहे हैं कि हम भगवान ने कहा 100 जन्म के आगे की बात है। तो अपने हजारों करोड़ों जन्म हो गए हैं।
तो ऐसे ही चाहे पांडव हो, चाहे कौरव हो, चाहे अरे यहां तक कि भगवान ने अपने आप को भी उसी कानून के अंतर्गत रखा। यदि बाली को छुप के मारा तो अंत समय में व्याध ने भगवान के चरणों में बाण मारा कि नहीं मारा? और भगवान को परमधाम जाने के समय उसको निमित्त बनाना पड़ा व्याध को। तो हमें लगता है जैसे दशरथ जी से गलती हो गई श्रवण कुमार का वध हो गया शब्द वेदी बाण से डुबेब से घड़े की आवाज थी तो उन्होंने समझा कोई मृग पानी पी रहा है तो शब्द वेदी बाण संधान किया श्रवण कुमार की छाती में लगा तो उनके पिता माता ने यही कहा जैसे मैं पुत्र वियोग में तड़प रहा हूं ऐसे तुम तड़प कर प्राण त्यागोगे तो देखो भगवान समर्थ उनके पुत्र हुए पर उनको भोगना पड़ा अंतिम समय हा राम ह राम तड़पते हुए प्राण त्यागे तो हमें लगता है कि कर्मों का भोग सबको भोगना पड़ता है।
चाहे ऋषि हो, चाहे महात्मा हो, चाहे दुष्ट हो, चाहे पुण्यत्मा हो। हां जो इस जन्म में अपने नए कर्म सुधार लिए तो उन भोगों को भोग लेगा। आगे उसका परम मंगल हो जाएगा। महाराज जी युधिष्ठिर तो धर्मराज थे। फिर तो धर्मराज को नहीं भोगना पड़ेगा क्या? धर्मराज से त्रुटि हो गई मांडव्य ऋषि के द्वारा तो उनको विदुर जी के रूप में आना पड़ा। वो तो धर्मराज जी के अंश से थे। तो हम भगवान के अंश है सीधे। वो तो धर्मराज के अंश हैं। और हम किन के अंश हैं? तो हमें भोगना पड़ रहा है कि अरे वो तो धर्मराज के अंश हैं।
हम तो भगवान के अंश हैं। नहीं है। तो हमको जब भोगना पड़ रहा है तो धर्मराज के अंश वाले को क्यों नहीं भोगना पड़ेगा? वो तो धर्मराज के अंश हैं। हम तो भगवान के अंश हैं। सीधे भगवान के अंश हैं। कोई मिलावट नहीं है। तो अब ऐसा थोड़ी कि एक ही युधिष्ठिर जी जो जन्मे तो पहली बार सृष्टि में जन्मे हो। नहीं पीछे कई बार जन्म हो चुके हैं। उनके धर्मराज के कई बार जन्म हो चुके हैं। अरे ब्रह्मा के कई बार जन्म हो चुके हैं। राजसु यज्ञ में एक चीटा की टांग टूट गई थी। वह तीन टांगों से एक अन्न का कण लेकर बड़ी मुसीबत से जा रहा था।
तो अर्जुन जी ने देखा कहा प्रभु राजस्व यज्ञ में सब आनंद लूट रहे हैं। बेचारा एक चीटा क्या कभी इसको सुख मिलेगा? तो भगवान ने जानते हो क्या कहा? 14 बार इंद्र बन चुका है। ये 14 बार ये इंद्र बन चुका है। तो अब आप विचार करो। अब आप सोच सकते हो कि इंद्र 14 बार इंद्र पद पर बैठा हुआ चीटा बना हुआ इंद्र की पदवी में महाराज नस और सीधे अजगर योनि में पहुंचे तो ऐसे ही जीव की बड़ी गतियां होती हैं तो वो तो धर्मराज के अंश से हम भगवान के अंश से हमें अपने कर्मों का भोग भोगना पड़ता है तो फिर धर्मराज के अंश से क्या है नहीं साक्षात धर्मराज विदुर जी हैं कि नहीं और कितना कष्ट भोगना पड़ा और धर्म के अंश से युधिष्ठिर जी हैं तो वायु के अंश से भीम जी हैं तो सब भोगना पड़ता है।
अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म अनेक जन्मों का जाल बिछा हुआ है। किस जन्म में कौन कहां हुआ? इसके बाद वो धर्मराज में लीन हुआ। फिर वो धर्मराज के अंश से वो युधिष्ठिर के रूप में जीव आया। तो ये बड़ी लीलाएं भगवान की हुई। ये भगवान ही जान सकते हैं। पर भोगना अवश्य पड़ता है। जी राजेश जी भोपाल से राधे-राधे। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी गृहस्थ जीवन में नियम से सेवा और भक्ति में कभी-कभी देर हो जाती है। महाराज जी ऐसे में कोई गृहस्थ में सबसे बड़ा नियम रखे नाम स्मरण का और दिनचर्या तो प्रातः कालीन जैसे 3:00 बजे 4:00 बजे उठके कई बजे उठते हो 6:00 बजे उठते हैं।
यह कोई साधना है। कई बजे सोते हो? 11:00 बजे। 11 10:00 बजे क्यों नहीं सोते? समय व्यर्थ क्यों करते हो? 10:00 बजे सो जाओ। 11 12 एक दो तीन। अगर 6 घंटे सो तो चार। 6 घंटे से ज्यादा सोना राक्षसी बुद्धि है। आसुरी बुद्धि है। साधक तो 4 घंटे 5 घंटे में अब आपकी मानो गृहस्ती में क्या सेवा है मुझे तो पता नहीं। दैनिक सेवा होती है। उसमें कभी देर हो जाती है तो ग्लानी महसूस होती है कि नहीं 6 घंटे से ज्यादा सोने का नियम ना लो और मोबाइल और टीवी इनसे बचने की कोशिश करो।
यदि भगवान की प्राप्ति के मार्ग में चलना है नहीं तो कुछ भी खोलो YouTube तो सब देता चला जा रहा है मनोरंजन अब मोबाइल में लग गए तो घंटों मोबाइल में लग गए नहीं तो आओ खाओ पियो थोड़ा अपना परिवार से मिले और इसके बाद एकांत होकर के भगवान का सुमिरन करते हुए सोए फिर उठकर के अपनी दिनचर्या की अगर 4:00 बजे उठ जाओ तो कितनी बढ़िया दिनचर्या बन जाए अब ये 6:00 बजे 7:00 बजे सोकर के जगने वाले क्या दिनचर्या करेंगे जब भुवन भास्कर उदय होने वाले हैं। अब दिनचर्या क्या होगी?
लोग तो 8 8 10 बजे तक सोते हैं। ऐसा भी सुना है। आठ वैसे 6:00 बजे वाला तो बहुत कृपा पात्र माना जाता है महाराज। अच्छा अच्छा 8 10 11 12 एक दो तो ये तो मतलब अपने जीवन को बर्बाद करना है। अपने जीवन को बर्बाद करना है। ऐसा नहीं करना चाहिए। उत्तम बात तो यही है कि ब्रह्म मुहूर्त में जग ही जाना चाहिए। सबको जग जाना चाहिए। अब जिनकी नाइट ड्यूटी उनकी बात अलग है। नहीं तो हमें लगता है ऐसी प्रमाद स्थिति नहीं रखनी चाहिए। दोद बजे तीन-तीन बजे रात तक मनोरंजन करते हैं। फिर सो जाते हैं।
10 11 बजे तक सोते हैं। तो क्या जीवन है? पशुवत जीवन है। कोई जीवन है क्या? तो पहले तो जगना सीखो। समय से उठना सीखो। 4:00 बजे उठना सीखो। अब क्या है? अब धीरे-धीरे जीवन वृद्धावस्था की तरफ जा रहा है। अगर सावधान ना रहे तो एक अवस्था सबके ऊपर आती है। मृत्यु अवस्था वो सब हरण कर लेगी। आपका सब हरण कर लेगी। ना बैंक बैलेंस जाएगा आपके साथ ना परिवार जाएगा ना ये शरीर जाएगा तो फिर और क्या जाएगा? कुछ जाना तो है नहीं। जो जाना है वह कमा नहीं रहे। जाना है भजन। गृहस्ती में थोड़ी देर के लिए सेवा पाठ आदि कर लें।
फिर हर समय उठते बैठते चलते फिरते काम करते हुए नाम जप का अभ्यास रखें। नाम जप समर्थ साधन है और इसमें कोई परेशानी नहीं है। आपको कहीं जाना है नाम जप करते हुए जा रहे हैं। कोई कार्य कर रहे हैं जब बात करना है तो बात अलग है। नहीं तो नाम जप कर रहे हैं। अंदर बार-बार राधा राधा कृष्ण कृष्ण राम राम हरे हरि जो नाम प्रिय हो वो नाम जप कर रहे हैं। तो नाम जप से भगवान की प्राप्ति होती है। कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरह पारा बार-बार नाम सुमिरन करने से हम इस संसार समुद्र से पार हो जाएंगे समझ पा रहे हैं आप ठाकुर जी की सेवा में कभी-कभी नियम से जो देरी हो जाती है तब दुख होता है वो हां वो प्रियता के कारण दुख होता है लेकिन गृहस्ती में ऐसा कुछ नहीं है जब समय मिले तब ठाकुर सेवा कर ले मान लो आपको कभी सुबह ऐसे कार्य लग गए सुबह चले जाओ कार्य में जब समय मिले तब आओ अपने ठाकुर सेवा कर ली।
गृहस्थी में ज्यादा नियम इस बात का इसीलिए नाम का नियम देते हैं कि उठते बैठते चलते फिरते हर समय नाम जप करो और जब समय मिले तब ठाकुर सेवा प्रकट में कर लो। शास्त्रों का स्वाध्याय कर लो पाठ कर लो। गृहस्ती में बहुत से कार्य हैं। मान लो कोई व्यापारी है, कोई किसान है, कोई ड्यूटी में है, कब कहां, कैसे क्या तो जब समय मिले तब ठाकुर सेवा पाठ कर लो नहीं हर समय नाम जप करो। महारा जी कुछ साधक जन ऐसे हैं जो मतलब आपके शरणागत हैं। वो मतलब नियमित रूप से उन्होंने अपनी दिनचर्या फिक्स कर रखी है।
तो कह रहे जब आप मतलब यद्यपि जो एकदम संसार में उनको लगाने के लिए आप ये वाक्य बोलते हैं तो कह रहे हैं कि थोड़े शिथिलता आ जाती है कि महाराज जी ने बोला गृहस्ती में हो तो नहीं वो उनके लिए है। अब ये कोई अष्ट प्रहर सेवा थोड़ी करते हैं श्री जी की लेकिन जिनको श्री जी मिली हुई है और जिनकी अष्ट प्रहर सेवा की भावना है उनको इन बातों को सुनकर शिथिलता नहीं लानी चाहिए उनको प्रवीणता पूर्वक करनी चाहिए। अब जैसे जो संसार में हैं अभी दीक्षा नहीं लिए अभी कोई उनके अंदर श्री जी के प्रति सेवा की भावना नहीं है तो उनके लिए यह बातें हैं लेकिन जो दीक्षा ले चुके हैं जिनको अष्ट प्रहर सेवा की भावना में मान लो दो ही प्रहर सेवा करते हैं तो वो तो प्रहर के अनुसार ही होगी वो तो टाइम से ही होगी अगर टाइम के अनुसार नहीं तो फिर सेवा का क्या मान क्योंकि मन आगे इतना चंचल है वो सपोर्ट लेता है महाराज जी कि महाराज जी ने बोला है कि यही बात समझना है कि बुखार की दवा डॉक्टर 10 मरीजों को देता है लेकिन अलग-अलग देता है।
एक ही थोड़ी देता है। अब कौन सा बुखार है? उसको मलेरिया है। उसको डेंगू है। उसको कौन सा बुखार? किसी को साधारण बुखार है तो साधारण टेबलेट दे दिया। हाई बुखार है तो भर्ती कर लिया। तो अब कह दे उस बुखार वाले को तो टेबलेट देकर भगा दिया। हमको भर्ती क्यों कर लिया? क्योंकि तुम सीरियस मरीज हो। इसलिए भर्ती कर ली। ऐसे ही प्रश्न का उत्तर जो अधिकारी है उसके अनुसार होता है। अब जैसे आप हैं तो आपकी जो दिनचर्या है उसके अनुसार आपको बता रहे हैं कि आप नाम पर विशेष ध्यान दीजिए और जब समय मिले तब सेवा कीजिए और यह जो दुख होता है कि समय से सेवा नहीं हुई।
यह आपकी प्रियता है। भगवान के प्रति प्रियता है। पर गृहस्ती में बहुत से ऐसे कार्य हैं। पर जो नियम निष्ठ हैं जिन्होंने दीक्षा ले रखी है जो श्री जी की सेवा अष्ट प्रहर करते हैं उनको इस बात में प्रमाद नहीं लेना चाहिए कि अब आप 12:00 बजे आकर मंगला कर देंगे। नहीं मंगला के समय मंगला करो और 5 मिनट 10 मिनट में करके फिर अपने कार्य में जाओ। नहीं महाराज जी जब आप कहते हैं ना गृहस्ती में बहुत ज्यादा कार्य होते हैं तो बड़ा सुख सा मिलता है कह रहे हैं कि नहीं यह महाराज जी सपोर्ट कर रहे हैं अभी चलो महाराज जी भी समझ रहे हैं हमारी नहीं अलग-अलग है अलग-अलग है प्रवीण जी राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी अगर मेरी पत्नी पूजा पाठ कर रही हो तो क्या उसका फल उसके पति को प्राप्त होता है क्या महाराज जी नहीं उसका चिंतन उसका भजन उसको पूरा का पूरा प्राप्त होगा।
आप यदि साधन भजन करेंगे तो आपने पाणी ग्रहण लिया है। आपकी अर्धांगिनी में उसको प्राप्त होगा। लेकिन उसका साधन भजन किया हुआ वो चाहे आपको दे तो आपको प्राप्त हो सकता है। नहीं तो नहीं। आपका आप चाहो या ना चाहो वो चाहेगा। जैसे आप गंगा स्नान करने गए तो उसका आधा पुण्य फल उसको मिलेगा क्योंकि वो अर्धांगिनी है। पानी ग्रहण आपने किया उसने थोड़ी आपका हाथ रखा है। आपने उस उसका हाथ पकड़ा है तो पानी ग्रहण किया है तो पति का किया हुआ धर्म पत्नी को मिलता है। लेकिन पत्नी जो स्वयं धर्म करती है वो चाहे तो पति को दे नहीं तो स्वयं में वो परमात्मा प्राप्ति के लिए समर्थ हो सकती है।
तो करना चाहिए आपको। पत्नी पूजा करती है तो आप भी पूजा करो। भक्ति महाराज जी बहुत करते हैं लेकिन भजन आपका भजन सुनते हैं रात में नींद नहीं लगती है दोद ढाई बज जाता है महाराज जी भक्ति बहुत करते हैं यार आज तक हम नहीं कह पाए भक्ति बहुत करते हैं हमें हमको भी संकोच लगता है कि अभी बहुत करते हैं महाराज जी जितना हो पाता है उतना करते हैं ड्यूटी के जितना समय निकाल पाते ये शब्द ठीक है जितना हो पाता है उतना कर बहुत करने में तो हम लोगों की हिम्मत नहीं इतना कह दें कि बहुत भक्ति करते आधे आधा पत्नी ले जाते हैं ना ना खूबखूब
नाम भगवान का नाम जप करो रात में नींद नहीं लगती है महाराज जी टेबलेट ले लो नींद का टेबलेट ले लो क्या करें बताओ उसके लिए तो डॉक्टर से बात कर लो कि आपको नींद नहीं आती नींद ना आने का मतलब है शरीर का अधिक परिश्रम से युक्त ना होना माइंड का अधिक परिश्रम से युक्त हो जाना अगर शरीर का परिश्रम सही हो जाए और माइंड शांत रहे तो आराम से नींद आ जाए अब शांत कैसे रहे मनोराज्य यही सबका चलता रहता है यह होने के बाद ऐसा हो जाएगा इतना हो जाएगा फिर वैसे हो जाएगा फिर ऐसा कर लेंगे फिर वो भोग लेंगे फिर कोई टेंशन वाली भी बात आ जाती है प्रतिकूलता वाली वही सब सोचते सोचते क्या होता है मन अशांत हो जाता है अशांतस कुता सुखम जो अशांत मन है उसमें सुख नहीं सुख नहीं तो नींद कहां शरीर उतना श्रमित नहीं होता जितना माइंड श्रमित हो जाता है और माइंड को विश्राम दो और शरीर को श्रम से युक्त करो तभी बात और विश्राम भगवान के नाम रूप लीला धाम में मिलेगा तब लग कुशल न जीव को सपने हो मन विश्राम जब लग भजत न राम को शोक धाम तज काम इसलिए भाई नाम
जप करो भगवान के सत्संग सुनो भगवान की लीला कथा सुनो तो उससे आनंद की प्राप्ति हो पाप कर्म से बचो पाप कर्म जो जानते हो कि ये सब पाप कर्म है उन पाप कर्मों से बचो आजकल तो बहुत गंदी बातें चल गई है बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड गंदी गंदी गंदी बातें ये तो बहुत हानिकारक हो गई। ब्याह हो गया पति दूसरी से पत्नी दूसरे से यह सब बहुत गलत गलत बातें हो रही हैं। और कितना सुंदर पति हो उसको अपने पति पर संतुष्टता नहीं। कितनी सुंदर पत्नी हो उसको अपनी पत्नी पर संतुष्टता नहीं। आज हमारे धार्मिक भारत देश में ये जो गंदी बातें प्रचलित हो गई।
कितना मतलब अनिष्ट हो रहा है। पति पत्नी पर विश्वास नहीं रह गया। पतिवंचक परपति रति कर रौ नरक कल्प सत पर जो अपने पति को त्याग कर दूसरे पुरुष से संभोग करती है वो करोड़ों कल्प तक रोरो नरक में डाली जाती है बहुत दुख मिलता है पर कौन जब शास्त्र स्वाध्याय नहीं तो मनमानी आचरण होते चले जा रहे हैं इसलिए पुरुष को भी चाहिए अपनी पत्नी के सिवा किसी की तरफ गंदी दृष्टि ना करें पत्नी को चाहिए अपने पति के सिवा किसी की तरफ गंदा भाव ना रखें गंदी दृष्टि करने से पाप बनता है और पाप अशांति दुख डिप्रेशन यही प्रदान करता है।
महाराज जी पिछले दो दिन से आप सत्संग में जो हॉल में कर रहे हैं महाराज जी उसमें वर्णन कर रहे हैं कि जो भक्त जन मतलब भजन करते हैं और उनसे गलत आचरण भी बन गए तो उनकी दुर्गति नहीं होगी। उनको उच्च लोकों में मतलब उनको वो भोग भुगवाए जाएंगे। ये उन भक्तों की बात हो रही है जिन्होंने निश्चय किया है कि अब मुझे इसी जन्म में भगवत प्राप्ति करना है और खूब डट के प्रयत्न करके भजन कर रहे हैं। पर उनका कुसंग हो गया और वह भ्रष्ट हो गए। वह जितेंद्र नहीं है। वह मनोनिग्रही नहीं है।
मन पर विजय प्राप्त नहीं कर पाए। अब वो भ्रष्ट हो गए। अब भ्रष्ट का मतलब है लगातार भ्रष्ट हो थोड़ी है। अब वो भ्रष्ट हो गए। प्रयासरत थे भजन में। उनका लक्ष्य था भगवत प्राप्ति। और शरीर पूरा हो गया। भगवान के दर्शन नहीं हो पाए। भगवत प्राप्ति नहीं हुई। तत्व बोध नहीं हुआ। तो उस भ्रष्ट का क्या गति होगी? भगवान श्री कृष्ण से अर्जुन जी ने पूछा तो उस भ्रष्ट की क्या गति होगी? तो भगवान ने बताया कि ऐसे जो भ्रष्ट होते हैं वो नरक तो जा नहीं सकते क्योंकि भगवान का नाम जप करते थे।
भगवान के मार्ग में थे। भगवान के आश्रित थे। वो नर्क नहीं जा सकते। अच्छा उनका पतन नहीं हो सकता। क्योंकि जैसे आपने 500 नाम जप किया तो आपके 500 नाम तो स्टाक में जमा है। अब आप भ्रष्ट हो गए। गलत आचरण किए तो उसका आपको दंड मिलेगा। लेकिन वह दंड खत्म होते ही आप 500 भजन से ऊपर चलेंगे। 499 नहीं पूरे 500 भजन से ऊपर आपकी गति होगी। तो अब जैसे उनका शरीर छूटा तो उनको पुण्यवान के लोकों में ले जाया जाता है। स्वर्ग आदि लोकों में स्वर्ग आदि लोकों में जैसे वो स्त्री से भ्रष्ट हुए या जिससे भ्रष्ट हुए वो सारे भोग उनको दिए जाते हैं।
ये उनका पुण्य छय नहीं होगा। जैसे यज्ञ करके कोई स्वर्ग जाए दान पुण्य करके स्वर्ग जाए तीर्थ यातन करके स्वर्ग जाए तो उनका पुण्य क्षय होगा और वो पुण्य क्षय होने के बाद मृत्यु लोक में फिर पुनः अशुभ गति को भी प्राप्त हो सकते हैं लेकिन वो भजन करने वाले का भजन तो स्टॉक में जमा है और उसका जैसे वीआईपी स्वागत हो ऐसे स्वर्ग आदि लोकों में जिन भोगों के कारण भ्रष्ट हुआ है उन भोगों की बाहुल्यता उसको होगी और जब उसकी उन भोगों में अरुचि हो जाएगी तब उसका जन्म होगा श्रीमान कुलवान धनवान राज वैभव संपन्न भोग संपन्न और वहां जन्म लेकर के उसको ऐसा वातावरण मिलेगा भक्ति का वैराग्य का कि पूर्व का जो साधन है वो उन्हें उन भोगों में लगने नहीं देगा।
उन भोगों के बीच में रहते हुए भी उसको वैराग्य होगा। अब उसका वैराग्य इतने जोर का होगा कि जब कभी आकर्षण किसी भोग का हुआ तो वो सोचेगा कि मैं तो अपना इतना वैभव छोड़कर आ रहा हूं। इतना भोग छोड़कर आ रहा हूं। अब मैं भोग नहीं भोगूंगा और वो डट करके जहां से उसका भजन रुका था वहां से भजन उसका चालू होगा और वो प्रयास करके इसी जन्म में भगवत प्राप्ति कर लेगा। अगर कहीं फिर चूक हो जाती है तो फिर उसको वही गति प्राप्त होगी। वो स्वर्ग आदि लोकों को भोग करके वो मतलब पतन नहीं हो सकता।
पर जी फिर तो थोड़ा भी भजन करने वाले का पतन नहीं हो सकता। नहीं नहीं उसका चेंज हां इसीलिए तो हम सबको प्रार्थना करते हैं। नाम जप करो नाम जप करो कैसे भी करो भाव से करो कुभाव से करो। जैसे भी करो मानो आप बुरी आदत नहीं छोड़ पा रहे तो भली आदत पकड़ लो ना तो कम से कम तुम्हारे पास बुराई के साथ-साथ बहुत बड़ा भजन भी तो है जो तुम्हारी हर जगह रक्षा कर लेगा तुम्हारी बुराइयों का नाश करके यह तुम्हें उन्नति प्रदान करेगा हम गलत बात नहीं छोड़ पा रहे हैं। हम असमर्थ हैं।
तो सही बात भी तो पकड़ लो। राधा राधा बीच में डाल लो तो आपकी जो असभ जो अशुभ गति होने वाली वह नहीं होगी। आपकी अशुभ गति नहीं होगी। आपका जो असत भाव है वो नष्ट हो जाएगा और यह सद्भाव एक दिन आपको भगवत प्राप्ति करा देगा। इसीलिए पूज्य राधा बाबा ने कहा एक बार जी भी जो राधा कृष्ण बोला उसने मोक्ष के लिए कमर कस लिया। एक बार भी एक बार भी राधा कृष्ण बोला तो उसने मानो मोक्ष के लिए कमर कस लिया। अब एक बार राधा कृष्ण जो बोला तो उसका पतन नहीं हो सकता। वो नर्क नहीं जा सकता क्योंकि भगवान का नाम उसके पास ये तो बहुत बड़ी बात है।
शब्दों में तो छोटी लगे। हां तो इसीलिए तो पर सबकी रति कहां होती है? जो इसीलिए कहा गया है कि भगवान जब कृपा करते हैं तो संत संग देते हैं क्योंकि संत संग से भगवान के नाम रूप लीला धाम में आसक्ति हो जाती है बिना सत्संग के नाम जप होगा ही नहीं तो अगर नाम थोड़ा भी जप लिया तो मंगलमय हो जाएगा उसका पतन नहीं होगा वो कभी अधोगति को प्राप्त नामे भक्ता प्रणसति अपिचेत सुदुराचारो भजते माम अनन्य भाग साधु समंतव्य सम्यक व्यवतासा सुदुराचारो माने होता है सांगोपांग दुराचार करने वाला भरपूर दुराचार करने वाला अपि चेत सुदुराचारो बहुत भारी पापी आदमी अब उसको सत्संग मिल गया अब उसने सुना कि मैंने तो बहुत पाप किए और पाप कर रहा हूं मेरा कल्याण कैसे हो सकता है एकमात्र भगवान ही है जो हमारा कल्याण कर सकते हैं तो सम्यक व्यवस्थिता ऐसा उसने अपनी बुद्धि में बैठा लिया कि मैं नीच हूं पापी हूं पापाचरण हो रहा है पर मैं भगवान की शरण में हूं।
अब भगवान ही मेरा उद्धार करेंगे और कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधा राधा राधा और पाप कर रहा है। वर्तमान में पाप कर रहा है तो भी उसकी दुर्गति नहीं होगी। भगवान कह रहे उसे साधु मानो मैं उसको साधु बनाऊंगा। करो सते साधु समाना अपिचेत सुदुराचारो भजते माम अनन्य भाग साधु समंतव्य उसे साधु मानो क्योंकि अब मैं बनाऊंगा साधु छिपम भवती धर्मात्मा अब मैं उसे शीघ्र धर्मात्मा और भगवान जिसे साधु बनाना चाहे वो असाधु रह कैसे सकता है तो दुराचारी होकर के भी यदि वो भगवान का आश्रय लेकर नाम जप करता है तो वो नरक नहीं जाएगा वो भगवान की प्राप्ति के मार्ग में जहां से गिरा है उन भोगों को स्वर्ग आदि लोकों में भोगेगा जो बड़े-बड़े पुण्य आत्माओं के लिए दुर्लभ वस्तु है वो उस भजनानंदी को भोगने को मिलेगा और फिर बड़े पवित्र कुलों में राज वैभव कुलों में उसका जन्म होगा कोई साधारण नहीं क्योंकि नाम जप उसने किया है इसलिए नाम जप अवश्य करना चाहिए महाराज जी ये तो हो गया कि वो भजन कर रहा है फिर वो अपने उससे जाएगा महाराज जी एक शरणागति का मार्ग आप बिल्कुल साथ-साथ में चलाते हैं तो महाराज जी शरणागति का इसमें सिद्धांत क्या रहेगा उसमें तो प्रभु खुद बचाते हैं।
आप कहते हैं कि उसको तो महाराज जी इसमें शरणागति में जब हम भगवान की शरण में होते हैं तो जहां हमें भ्रष्ट होना होता है वहां भगवान कहते करो सदा तिन के रखवारी जिम बालक राखे महातारी अगर अभिमान है भगवान के शरणागति होने के बाद भी तो गिरना पड़ेगा नहीं तो भगवान बचा लेंगे और भगवान का शरणागत अगर गिर भी जाता है तो इसी जन्म में उसको इतना कष्ट दिया जाएगा कि उसके पाप का मार्जन हो जाएगा और अंत अंत में भगवान उसकी स्मृति बनेंगे और उसको यह सब अगला जन्म नहीं होगा स्वर्ग नहीं जाएगा वो इसी जन्म में भगवान को प्राप्त भगवान उसके अहंकार का विनाश करने का विधान करते हैं।
हां करेंगे जरूर क्योंकि वो तो ऐसा ही है ना हां भगवान उसके अहंकार का विनाश करेंगे और उसको यह नहीं सोचना चाहिए कि भगवान ने हमारी रक्षा क्यों नहीं की क्योंकि तुम्हारा अहंकार जो है उसका नाश करने के लिए कि तुम कुछ नहीं हो। जब यह समझ में आ जाए मैं कुछ नहीं हूं और हे नाथ केवल तो भगवान केवल इस संबंध से कल्याण कर देंगे। भगवान ने कहा है मतित सर्व दुर्गाण मत प्रसादा तरति इसमें साधन नहीं बताया मत चित्ता सर्व दुर्गाण मत प्रसादा तरसति जो मेरी शरण में आ गया तो मेरे प्रसाद माने कृपा से वो सब दोषों से मुक्त होकर मेरे को प्राप्त कर लेता है एक ही जन्म में भगवान की शरण होकर भगवान का भजन कर रहा है अगर कहीं गिरने के चांस आए तो भगवान उसकी रक्षा करते हैं अगर रक्षा नहीं की तो तुम्हारे अहंकार का नाश होने के लिए वो भगवान लीला करेंगे पर ज्यादा दिन वो लीला टिकेगी नहीं मायामई वो
तुरंत निकल कर के फिर परमार्थ में चलेगा और भगवान को प्राप्त क्षमा कीजिएगा महाराज जी पर ये मार्ग और ज्यादा आसान लगता हां तभी तो शरणागति दुर्लभ वस्तु है शरणागति हृदय से हो जाए तो निहाल हो जाए मत चितान भगवान कह रहे मत चित्ता मत चित मेरे में चित्त लगाने वाला बस भगवान आप ही मेरे हमारे में तो कोई ना मैं इंद्री विजय हूं ना मन विजय हूं हे नाथ आप ही मेरा कल्याण करो हे पतित पावन प्रभु आप देख लो ऐसे भक्त का कभी ना में भक्ता प्रणसति ऐसे भक्त का नाश नहीं होता भगवान कहते हैं मतित सर्व दुर्गाण मत प्रसादात तरति मेरे में चित्त लगाने के कारण सारे दोषों का मैं नाश कर देता हूं और मत प्रसादात तरिशति मेरी कृपा से वो मुक्ति को प्राप्त हो जाता है मेरी कृपा से वो एक जन्म में ही भगवत प्राप्त भगवान सब सब कुछ कर सकते हैं।
करतुम अन्यथा करतुम एक है साधन पक्ष और एक है कृपा पक्ष। तो जो भगवान की शरण में कृपा पक्ष से है वो साधन करते हुए भी अगर कहीं लड़खड़ा जाता है तो उसके दोषों को प्रभु मानते ही नहीं। जन अवगुण प्रभु मान न काऊ दीन बंधु अति मृदुल स्वभाव उसके दोषों को मानते नहीं दोष है उसका कल्याण कर देते हैं मत प्रसादात तरति मेरी कृपा से वो पार हो महाराज जी एक और समाधान चाहिए महाराज जी साधन पक्ष भी देते हैं प्रभु और कृपा पक्ष भी देते हैं महाराज जी कृपा पक्ष किनको देते हैं महाराज जी जो सत्संग में साधु महात्माओं के सत्संग में अपने को अनाधिकारी समझ पाए कि मैं तो नहीं मन को जीत पाऊंगा।
इंद्रियों को भी नहीं जीत पाऊंगा। पर भगवान को तो प्राप्त ही करना है। तो हे भगवान मैं आपकी शरण में हूं। मैं जैसा भी हूं। हे पतित पावन हे भक्त जन रंजन जैसा भी हूं नाथ मैं आपका हूं। अब आप देख लो। आपको जो कराना है हमसे करा लो। भजन कराना है भजन करा लो। जितेंद्रियता जैसे आप चाहो वैसे चला लो। प्रभु मेरे मेरे बस में नहीं। मैं तो सिर्फ आपके हे नाथ मैं आपकी शरण में हूं। अंदर से जो बार-बार भगवान की वो शरणागति और जिसका अच्छा ऐसे से ऐसा ऐसे से ऐसा वो हर साधन को पकड़ता हुआ चल रहा है वो भी भगवान का कृपा पात्र है क्योंकि साधन पकड़ रहा है पर उसमें कुछ अहम है उसमें अपनी बुद्धि का भरोसा है और उसमें बुद्धि का जैसे शरणागति के दो प्रकार बताए एक बिल्ली के बच्चा की शरणागति और एक बनरिया के बच्चा की शरणागति बनरिया के बच्चा की शरणागति विवेकवान साधन धन संपन्न उसको इशारा भगवान देंगे कि भ्रष्ट होने का अवसर आ रहा है।
जैसे बंदरिया अपने बच्चे को इशारा देती है जब छलांग लगाना होता है। ऐसे करेगी तो कस के पकड़ ले। अब वो छलांग मारी अगर कस के ना पकड़े गिरे तो गिर जाए। वो इशारा देगी कि मैं छलांग मार रही हूं। जरा सा ऐसे बच्चे को संभालेगी। बच्चा समझ जाता है कि अभी छलांग लगाने वाली है और कस के पकड़ लेता है। ऐसे ही भगवान इशारा देंगे कि माया का आक्रमण होने वाला है। तुम्हारे सामने प्रश्न आने वाला है। तुम सावधान विवेकवान हो इसलिए अपने आप को पकड़ के बचाओ। साधन को पकड़ लो कस के और लेकिन जो बिलैया के बच्चा की शरणागति है वो ऐसे है।
तुम्हें ले जाना है जहां ले जाओ। हमें झटकावटका से कोई मतलब नहीं है। इशारा इशारा दे मैं हूं। चुप हो। अब वो बिलैया क्या करती है? अपने मुंह में दबा के ले जाती है। जिन दांतों से चूहों को मारती है, उन्हीं दांत वही मुंह में दांत है। लेकिन इतनी सेफ्टी से उस बच्चे को पकड़ती है जहां उसको ले जाना होता है स्वयं ले जाती है। ऐसे ये अजात पक्षायु मातरम खगा ये बहुत सुंदर मार्ग है। जैसे जिस पक्षी के बच्चे के अभी पंख नहीं निकले। घोंसले में बैठे केवल मां की बाट जोता रहता है।
ऐसे जो केवल भगवान की कृपा की बाट जोते हुए भगवान का सुमिरन करता रहता है। ऐसे भक्त का निश्चित इसी जन्म में कल्याण हो जाता है। ऐसी कोई व्यवस्था होनी चाहिए कि हमारे पाप नष्ट हो गए हैं और कितने पाप बचे बचे हैं। ये हमें समझ में आए। वो तो हृदय में ही पता हृदय में ही पता चल जाता है। इसके लिए कोई कागजात की लिखित थोड़ी चाहिए। इसका अपना हृदय जानता है। जिस समय हृदय में संसार के किसी भोगों का आकर्षण ना रह जाए। केवल भगवान का ही आकर्षण हृदय पवित्र हो गया। अब अभी कुछ समय भगवान का आकर्षण कुछ समय संसार का आकर्षण तो अभी मलिनता बजी है।
ज्यादा संसार का आकर्षण और कम भगवान का आकर्षण तो अभी ज्यादा मलिनता है। बिल्कुल भगवान का आकर्षण नहीं केवल संसार का आकर्षण वो घोर पाप जनित मन है। तो ये तो व्यवस्था शास्त्रों में है। अब इसको लिखित थोड़ी दिया जा सकता है। अंदर का विषय, अंदर का हृदय, अब आपका हृदय आपको पता चलेगा कि आपके हृदय में क्या हो रहा है। संसार की प्रियता या भगवान की प्रीता। संसार अच्छा लग रहा है या भगवान अच्छा लग रहे हैं। अगर संसार अच्छा लग रहा है, भगवान अच्छे लग नहीं रहे तो पूरा का पूरा मन पाप से सना हुआ है।
पापवंत कर सहज सुभाव भजन मोर ते भाव न काऊ। पापवंत जो जीव होता है उसको भगवान का भजन भगवान की चर्चा संत महात्मा ये सब अच्छे नहीं लगते उसको खाओ पियो अपने मनमानी आचरण करो ये अच्छा लगता है तो व्यवस्था तो है ही पर अब वो कोई लिखित नहीं दी जा सकती कि इतने परसेंट आप पापी हैं। इतने परसेंट आप पाप [गला साफ़ करने की आवाज़] से रहित हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि हमसे बहुत कम नाम जप हो रहा है और और ज्यादा होना चाहिए। हां यह तो सबको होता है। हर साधक को होता है कि चाहे जितना भजन हो लगता है अभी वह भजन नहीं हो रहा जैसा होना चाहिए।
हां ये भजन की सच्चाई है। जब हम सच्चाई से भजन करेंगे तो हमारे अंदर ये बात आने लगेगी। भजन की भूख बढ़ जाएगी कि मन में बस यही लगेगा कि अधिक से अधिक भजन करूं और कोई जैसे भजन करने वाला दिखाई दिया तो लगेगा हे भगवान ये कितना भजन करते हैं मैं कितना कम करते हो हां उनके चरण छूने का मन होगा उनकी सेवा करने का मन होगा उनकी वंदना करने का तो समझे कि हमारा भजन ठीक चल रहा है जो भी भजन चल रहा है हमारा वो ठीक चल रहा है किरण जी ग्वालियर से श्री हरिवंश महाराज जी गुरुदेव भगवान [गला साफ़ करने की आवाज़] मंत्र मिलने के बाद बहुत से विकारों से मुक्ति मिल गई है।
लेकिन गुरुदेव भगवान चित्त की एकाग्रता में अभी भी बहुत कमी का अनुभव करती हूं। गुरुदेव जन्मजन्म के विकारों से मुक्ति मिल जाए और पूर्ण शरणागति प्राप्त हो महाराज जी इसके लिए और क्या करें? जो भजन है इसी को अधिक करो। अधिक समय तक उठते बैठते चलते फिरते खाते पीते सोते जागते हर समय यदि नाम धन एकत्रित हो जाए हमारा तो हमारा मन भी निर्मल हो जाएगा और निर्मल मन होने पर फिर निर्विकारता होती है कोई विकार नहीं रह जाएगा मन को स्वाद मिल जाए भगवान के नाम का तो ऐसे ब्रह्मादिक के भोग सब विषम लागत ताए नारायण ब्रज चंद की लगन लगी है जाए जिसे भगवनंद मिल जाता है फिर यह विषय आनंद अच्छा नहीं लगता है।
इसलिए भगवनंद के लिए अव्यावत भजनात अखंड भजन करो। [नाक से की जाने वाली आवाज़] जितने आचरण करो वो पवित्र होने चाहिए। कोई गंदी बात नहीं होनी चाहिए जीवन में। और जो कर्म हम करें वह भगवान को समर्पित कर दें। तद्पर्पिता अखिलाचारिता और हर समय भगवान का नाम जप करें। भगवान की लीला कथा सुने, भगवान की सेवा करें। अगर हम ऐसे चलेंगे तो दीर्घ काल तक यह नहीं कि दो चार 10 दिन में दीर्घ काल तक ऐसे करने के बाद हम देखेंगे कि हमारा मन प्रभु में लगने लगा है। हम देखेंगे हमें आनंद आ रहा है।
हम देखेंगे हमारे अंदर जो पहले विकार थे वह अब विकार कम हो रहे हैं। धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं। हमारी आध्यात्मिक उन्नति हो रही है। पर हमें लगना पड़ेगा। परहेज यह कि कोई गंदी बात ना होने पावे। गंदी बात अगर है तो जैसे घड़े को हम भरने की चेष्टा करें लेकिन उसमें छेद हो तो निकल जाएगा। छेद बंद करना मानो गंदी बात को बंद करके हम अपनी साधना को सुरक्षित रख रहे हैं। नहीं तो साधना भी हो रही और छेद भी है। उसी से साधना का बल निकलता चला जा रहा है। कुछ अनुभव में नहीं आएगा।
पहले गंदी आदतों को छोड़े। जो शास्त्र विरुद्ध पापाचरण है वह हमसे ना होने पावे और हम खूब डट के नाम जप करें तो हमारा मन शांत हो जाएगा। हमारी स्थिति बन जाएगी। हमें भगवनंद की अनुभूति होने लगेगी।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…