॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

प्रेम प्राप्ति के लिए सबसे बड़ा सहायक और बाधक क्या है?

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

सुमित पटेल जी मध्य प्रदेश से हेलो राधे-राधे महाराज जी जय सीताराम महाराज जी महाराज जी प्रभु का प्रेम पाने के लिए सबसे बड़ा सहयोगी व सबसे बड़ा बाधक क्या है सबसे बड़ा सहयोगी भगवत प्रेमी महात्मा है महासंगस दुर्लभो अगम्यो अमोघस यदि महापुरुषों का संग ना मिले तो फिर भगवत प्रेम हो ही नहीं सकता। किसी को भी भगवत प्रेम आज तक प्राप्त हुआ है तो महापुरुषों के द्वारा ही प्राप्त हुआ है। कोई भी अगर थोड़ा भी परमार्थ में चला है तो किसी न किसी संत का संग प्राप्त हुआ है।

बिना भगवत प्रेमी महात्मा के प्रेम हो ही नहीं सकता। जैसे भगवान का संग करने वाले उद्धव जी, परम ज्ञानी उद्धव जी, भगवान के मित्र उद्धव जी, भगवान के मंत्री उद्धव जी, बृहस्पत शिष्य उद्धव जी लेकिन भगवान के प्रेम को नहीं जानते थे। जब प्रेमी गोपिकाओं की चरण धूल माथे पर लगी और वृंदावन आकर उनके आंसुओं को देखा तब उनको अपना ज्ञान सब फीका लगा और कहा वृंदावन की कोई लता गुल औषधि बन जाऊं जिनसे इन ब्रज गोपियों की चरण धूल माथे पर लगे और मैं भी प्रेमी बन जाऊं तो बिना भगवत प्रेमी महात्माओं के संग के प्रेम नहीं होता और सबसे बड़ी बाधा देवर्षि नारद जी ने कहा है कस्तरति कस्तरति मायाम माया से कौन तर सकता है कौन तर सकता है तो बोले यो संगजति यो महानुभाव सेवते संगजति महानुभाव सेवते जो महापुरुषों का संग करता है और संगास्त जो कुसंग का त्याग करता है हमारे देखने की वृत्ति कुसंग में ना हो बोलने की वृत्ति कुसंग में ना हो हमारे विचार में कुसंग ना हो हमारे आचरण में कुसंग ना हो अभी महापुरुषों का संग मिल जाएगा तो प्रेम की प्राप्ति हो जाएगी।

यह को कुसंगति पाए नशा रहे नीच मते चतुराई बड़ा प्रभाव कुशंग का पड़ता है। जो हम दृश्य देखते हैं अगर वह कुसंग का हुआ गंदा हुआ तो प्रभाव पड़ जाएगा। देखो एक महात्मा सौभरी जी यमुना में निर्विघ्न भजन करने के लिए जल को स्तंभित करके भजन कर रहे हैं और एक मछली का मैथुन देखा तो 50 ब्याह किए। एक दृश्य ने अजामिल को भ्रष्ट कर दिया। वह अपने पिता के लिए जंगल से लकड़ी लाने गया था यज्ञ के लिए। वहां देखा एक वैश्या और व्यभचारी पुरुष बस वो दृश्य देखते ही उसके दिमाग में पागलपन छा गया।

सब धर्म भ्रष्ट हो के वैश्यागामी वैश्या के पास ही रहने लगा। सब संपत्ति दे दी। एक दृश्य ने नष्ट कर दिया। श्रवण इंद्री से गंदी बात सुनना, गलत प्रपंच की बात सुनना, विचार में गलत बात रखना, क्रियाओं में गलत यह सबसे ज्यादा भगवत भक्ति में नाश भाव है। कुसंग सबसे और सत्संग भगवत प्रेमी महात्माओं का यह प्रेम प्रदान करने वाला है। देवर्षि नारद जी के यो महानुभाव सेवते जो महापुरुषों का संग करता है। यो संग तेजति जो अन्य सत्संगों का त्याग कर देता है। जो कुसंग के अंतर्गत आते हैं यो निर्ममो भवती जो कहीं भी ममता नहीं रखता एकमात्र भगवान के चरणारविंद के सिवा कहीं ममता नहीं रखता वो इस संसार समुद्र से पार हो जाता है वो भगवत प्रेम को प्राप्त हो जाता है भगवत प्रेम प्राप्त करने के लिए दो बातें सुदृढ़ महापुरुषों का संग और उनके संग का मतलब है उनके बताए हुए मार्ग पर चलना जैसे नाम जप करो लीला गुण गायन करो ठाकुर सेवा करो ऐसे ऐसे आचरण करो ऐसे ना करो ये उनका संग संग माना जाएगा।

संग का मतलब केवल पास बैठ जाना नहीं है। उनकी बात को मानना और कुसंग का त्याग कर देना। कुसंग किसे कहते हैं? जिस वस्तु व्यक्ति स्थान के संग से हमारा मन चंचल होकर भोगों में चला जाए। प्रभु का स्मरण छोड़ दे उसे कुसंग कहते हैं। और सत्संग किसे कहते हैं? जिनके संग से हमारे मन का संसार की तरफ जाने का स्वभाव हटकर प्रभु की तरफ जाने लगे। हमारे गलत आदतें छूटने लगे। समझ लो महात्मा का संग हो गया। सत्संग का मतलब है कुसंग का त्याग करके भगवत मार्ग में चल देना। जैसे बहुत से सत्संग सुनकर शराब, मांस, गंदे आचरण छोड़ के फिर वो मिलते हैं कि हमें छ महीना हो गए छोड़े हुए।

हमने सत्संग सुना तो सत्संग वाणी जो ही कान में पड़ी तो आपका परिवर्तन कर देगी। तो उससे भी ज्यादा प्रभाव कुसंग का है। छ महीना सत्संग और छ घंटा कुसंग क्योंकि सत्संग हम जन्म जन्मांतर से करते नहीं आ रहे। कुसंग करते आ रहे हैं। तो कुसंग का अभ्यास बहुत जल्दी प्रभाव पड़ जाता है। तो इसलिए कुसंग का त्याग और सत्संग का सेवन तो निश्चित भगवत प्रेम प्राप्त हो जाता है। अनुज शर्मा जी दिल्ली से। राधे राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी चेतना और साधना किसे कहते हैं? देखो चैतन्य तो आत्म स्वरूप है और उसी को जानना साधना कहते हैं।

साधना का सीधा अर्थ है साधना। साध माने चाह चाह ना रह जाना ही। अचाह स्थिति आत्मा की है। जाह ना चाहिए कबहु कछु। तुम सन साज सने बसो निरंतर ता सुर सुरा निजगे चेतना चैतन्य शक्ति चैतन्य शक्ति आत्मा और उसी की प्राप्ति करना साधना और हमें जो साधना करनी है इच्छा रहित होना भगवत प्राप्ति का स्वरूप क्या है ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा न सोचति न काक्षति ना कोई चाह रह जाए ना कोई सोच रह जाए एकमात्र श्री भगवान एकमात्र आत्मा स्वरूप में तो साधना का तात्पर्य भगवत प्राप्ति के जो साधन बताए गए हैं उसमें चलना और चैतन्यता का चेतन का तात्पर्य है ईश्वर अंश जीव अविनाशी चेतन अमल सहज

सुख राशि बताया गया चेतन कौन है आत्मा और उसकी प्राप्ति करने के लिए जो साधन बताए गए हैं उसे साधना कहते हैं और साधना का सीधा अर्थ है किसी भी भोग की इच्छा ना रह जाना जब तक इच्छा है तब तक साधना में बाधा है और सकल कल कामना हीन जे राम भगत रस लीन जब कोई कामना नहीं कोई इच्छा नहीं तो अपने चैतन्य स्वरूप को प्राप्त हो जाएगा जितनी कामनाएं हैं सब शरीर को ले है स्वरूप को आत्मा को लेकर के नहीं है शरीर का राग छूटे तो कामना रहित हो गया इसी बात की साधना है साधना चाह नहीं बोले हमारी बड़ी साध पूरी हो गई लोग कहते हैं ना साध माने चाह पूरी हो गई और साधना चाहना चाह ना रह है और साधना माने चाहना चाहना प्रभु की प्राप्ति साधना का मतलब है चाहना प्रभु की प्राप्ति हो जाना संसार के भोगों की चाह ना रह जाना इसी का नाम साधना है अपनी इंद्रियों को साधना अपने मन को साधना इंद्रिय मन को प्रभु में लगा देना इसी का नाम साधना है हृदय में कोई चाह ना रह जाना इसी का नाम साधना है प्रभु की चाह में भर जाना कब प्रभु मिलेंगे?

कब प्रभु की स्मृति में मैं डूबूंगा। कब प्रभु के लिए मैं रोऊंगा? इसी का नाम साधना है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…