एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1436
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
कावेरी जी राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी क्या अंदर की शांति संघर्ष से आती है या स्वीकार कर लेने से आ जाती है अंदर की शांति ज्ञान से आती है ना संघर्ष से आती है ना स्वीकृति से आती है ज्ञान ज्ञान से आते हैं क्योंकि अशांति का कारण अज्ञान है। अज्ञान के कारण ही हम परिस्थितियों में, विपत्तियों में, दुख में, भोगों में फंसे हुए हैं। भगवान ने कहा है श्रद्धावान लभते ज्ञानम तत्परा सहितेंद्रिया ज्ञानम लब्ध पराम शांति पराम शांति मचरे आदि गच्छति जब कोई श्रद्धा करके संत महात्माओं का संग करता है शास्त्र का स्वाध्याय करता है तो उसे ज्ञान होता है क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए क्या करने से शांति मिलती है क्या करने से अशांति मिलती है फिर वो अपनी इंद्रियों को कब्जे में करता है अभी हम इंद्रियों के गुलाम वो अपनी इंद्रियों को अपने अधीन करता है।
मन और इंद्रियों को अधीन करके जब परमात्मा का चिंतन करता है तब उसे जो अंदर ज्ञान प्राप्त होता है तब शांति प्राप्त होती है। जिसे शाश्वत शांति कहते हैं। कि भारी से भारी विपत्ति में भी उसके हृदय में कोई हलचल नहीं उसे शांति कहते हैं। प्रारंभ की शांति त्यागा शांतिंतम जो जितना भोगों का त्याग करता जाएगा उतना ही वो शांत होता जाएगा और भोगी पुरुष अशांत होता है और त्यागी पुरुष शांत होता है। तो अगर हम संघर्ष से कहें तो संघर्ष से नहीं ज्ञान से ज्ञान से प्राप्ति होती है।
अब हम स्वीकृति करें कि मैं शांत हूं तो इतने मात्र से शांति थोड़ी आ जाएगी। कोई विपत्ति आ जाएगी। अब ये शांत हो जब हमारे अंदर ज्ञान है कि विपत्ति किसके ऊपर प्रभाव डाल रही है? यह क्यों आई है? इसका कारण क्या है? और उस कारण को जानते हैं कि हमारे ही कर्मों का फल है। तो हम बहुत शांत होकर निरपेक्ष होकर उसको सह लेते हैं। तब तब शांति रहेगी जब ज्ञान रहेगा। अगर ज्ञान नहीं तो शांति नहीं रहती। काफी बार ऐसा होता है कि ज्ञान होने पर भी वो नहीं हो पाता। इसका क्या कारण है हमारे?
वो ज्ञान केवल ऐसी जानकारी जैसे स्वप्न में हम देखते हैं कि हम जगे हुए हैं। हम कार्यरत हैं लेकिन हम सोए हुए होते हैं। जगे हुए नहीं होते। उनको ज्ञान नहीं हुआ। केवल वाचिक ज्ञान है। असली ज्ञान जब प्राप्त हो जाए। बताया ना जो अंदर से भजन करने से ज्ञान आएगा। तभी एक आता है शास्त्रीय ज्ञान। सुन सुनाकर ज्ञान और एक होता है अंदर का ज्ञान। अंदर का ज्ञान शांति प्रदान करेगा। जो भजन करोगे इंद्रियों को भोगों से हटाओगे और जब असली ज्ञान है तो हमें पता है कि फिर वो शांति भंग नहीं होगी।
जब तक ब्रह्म ज्ञान नहीं है, भगवत ज्ञान नहीं है तब तक तो अशांत रहेगा ही जीव। और जो देखो संत महात्माओं को परम शांत हर परिस्थिति में शांत। बड़ी से बड़ी विपत्तियां फिर भी सब शांत। नहीं तो परेशानियां सबको अशांत कर देती है। अगर हमको वास्तविक ज्ञान है तो बड़ी से बड़ी विपरीत परिस्थिति में भी हम आनंदित रहेंगे। हम अशांत नहीं होंगे। हम शांत रहेंगे। महारा जी उस समय साधक तो कटिंग करता है अंदर से जो आप गुरुजनों के वचन होते हैं तो महाराज जी सिद्धावस्था में क्या इसका भी भान नहीं रहता वो सह भान रहता है स्थिति नहीं रहती वहां भान तो रहता है जैसे अब इनके शरीर में घाव है तो हमें दिखाई तो दे रहा है शरीर में घाव लेकिन पीड़ा इनको हो रही हमें नहीं हो रही ऐसे इस शरीर की पीड़ा इस शरीर को हो रही है हमें नहीं हो रही स्थिति प्रज्ञ में यह स्थिति होती है और साधक इसे काटता है कि मैं शरीर तो नहीं हूं ना यह शरीर मेरा घर है।
मैं इसमें रहने वाला अविनाशी हूं। और जो सिद्ध पुरुष होता है, वह अपनी स्थिति में होता है। वह भगवान में चित्त को जोड़े होता है। इसके जो कष्ट होते हैं, भान होता है पर उसका दुख नहीं होता। भान होता है। गर्मी है तो भान होगा पर उसका दुख नहीं है। शरीर में पीड़ा है, भान होगा पर उसका दुख नहीं। साधक विवेक के द्वारा काटता है कि नहीं मैं शरीर नहीं हूं। यह इसका प्रारब्ध भोग है। इसको भोग लेने दो। मैं इसका देखने मात्र दृष्टा हूं। मैं इसका भोगता नहीं हूं। वह बार-बार ऐसे कटिंग करके वह अपने आप को बचाता है।
लेकिन जो सिद्ध पुरुष होता है बचा बचाया भगवान की स्थिति में रहता है। उसको दुख नहीं होता कष्ट होता है। जैसे पीड़ा हो रही है। सर दर्द हो रहा है तो सर दर्द होगा लेकिन सर दर्द का दुख नहीं होगा। महाराज जी कटिंग करते-करते कितना समय लगता है महाराज जी उस स्थिति में? भजन भजन केवल कटिंग से नहीं बात बनेगी। उसके साथ-साथ भजन भी भजन जितना जोर का भजन होगा उतने जोर का विवेक जागृत हो जाएगा। भजन नहीं तो विवेक जागृत हुआ जो ज्ञान है ना वो प्रयोग में नहीं आएगा। ज्ञान तो सबको है।
किसको ज्ञान नहीं कि संसार नाशवान है। किसको ज्ञान नहीं कि मरना है। किसको ज्ञान नहीं कि सब कुछ यहां छूट जाएगा। लेकिन कौन सब उसी में तो लगे हुए हैं। कौन उससे विरक्त होकर भगवान में लग रहा है? मतलब बिना भजन के शाब्दिक ज्ञान से बार मथे घत होए बर शिकता ते बर तेल बिनु हरि भजन न भतर या सिद्धांत पेल बिना भगवान के भजन के कोई भी ज्ञान प्रयोग में नहीं आएगा। प्रयोग में तभी आएगा जब आप डट के भजन करोगे। संसार से हट के भजन करोगे और खूब डट के भजन करोगे तब तो ज्ञान विज्ञान सब अंदर जागृत हो जाएगा।
जी डॉक्टर विवेक तांगड़ी जी श्री राधे श्री राधे महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं कि आप एक मंदिर के सेवायत हैं। महाराज जी कह रहे हैं कि भक्तजन बहुत सारे अपनी सुविधा अनुसार संस्कार का चयन करके मार्ग पूछते हैं। मतलब जो नवीन पीढ़ी पूजा की या संस्कार हां मार्ग सुविधा अनुसार नहीं होता। मार्ग शास्त्र अनुसार होता है। तस्मात शास्त्रम प्रमाणम ते कार्या अकार व्यवस्थितौ कार्य और अकार्य की व्यवस्था शास्त्र प्रमाणित होती है रुचि अनुकूल नहीं रुचि अनुकूल मनमानी तो भोगाचरण होते हैं जो भगवत आचरण है वो शास्त्र आज्ञा के अनुसार होते हैं और उसी के अनुसार चलने से हमारा मंगल होगा हम अपनी सुविधा के अनुसार चलेंगे तो हमारा मंगल अपनी सुविधा अनुसार पूछते हैं तो उनको कौन सा ऐसा ग्रंथ या शास्त्र का उदाहरण देख सबसे बड़ी बात है कि जो ऋषि मुनि बोले वह तो भगवान की कृपा से बोले स्वयं भगवान जो बोले वह गीता जी है।
स्वयं भगवान जो है वो गीता जी है। अगर गीता शास्त्र का स्वाध्याय करें तो उसमें कर्म योग भी है। भक्ति योग भी है और ज्ञान योग भी है। और जब हम गीता की टीका पढ़ेंगे तो महापुरुषों ने बड़ी सुविधा कर दी है। उसकी बड़ी व्याख्या कर दी। जैसे पूज्य श्री स्वामी राम सुखदास जी महाराज की जो टीका है साधक संजीवनी संपूर्ण शास्त्रों का सार उसमें गीता व्याख्या में कर दिया है। तो पढ़ना चाहिए और सरल भाषा में रामचरितमानस है। पढ़ना चाहिए जिससे हमारा क्या आचरण होना चाहिए? कैसा हमारा धर्म होना चाहिए?
कैसा हमारा कर्म होना चाहिए। यह गीता रामचरितमानस और सरल भाषा में 18,000 श्लोकों की व्याख्या श्रीमद् भागवत महापुराण और तो फिर वेदांत है, शास्त्र है पर अगर इन तीन ग्रंथों का स्वाध्याय करें श्रीमद् भागवत महापुराण श्री [गला साफ़ करने की आवाज़] रामचरितमानस और श्री गीता जी तो सम्यक रास्ता मिल जाएगा परमार्थ जीवन के जो व्यवहारिक संस्कार होते हैं जैसे मुंडन हुआ जनेऊ हुआ इसमें भी सब अपनीप सुविधा अनुसार नहीं इसमें इसमें ब्रह्म ऋषियों के ब्रह्म ऋषियों के वाक्य प्रमाणित है।
जो ब्रह्म ऋषियों ने जो महान पुरुषों ने एक परंपरा रखी है। इतने वर्ष में ऐसे ऐसे तो वैसे ही करना चाहिए। आजकल यह मनमानी चल गया है कि ब्याह के समय एक दो दिन तीन दिन यज्ञ पहले करवा लिए और फिर उतार के टांग दिए तो बुद्धि भ्रष्ट है और सतमार्ग का अनुसरण नहीं है। हमारे धर्मशास्त्र में ऐसी कौन सी पुस्तक है जिसमें बहुत से ग्रंथ है बहुत से ग्रंथ जैसे बहुत सी स्मृतियां हैं। जिन स्मृतियों को मनुस्मृति पाराशर स्मृति इन स्मृतियों में इन छोटी-छोटी बातों को बहुत खोल खोल करके कहा गया है।
जैसे पाराशर स्मृति है, मनुस्मृति है और भी शास्त्र हैं। अब जैसे गीता प्रेस में आप जाइए आप कह दीजिए यज्ञोपित संस्कार के लिए हमको कौन सी वाणी तो वो खुद अपने आप आपको दे देंगे ये यज्ञप संस्कार की वाणी है। और सबसे बढ़िया बात यह है कि हमारी पूर्व परंपरा चली आ रही है। उस परंपरा को हम तोड़े ना तो शास्त्रों के अनुसार ही परंपरा चली आ रही है। आठ से लेकर के जो 12 13 वर्ष तक का ब्रह्म ऋषि बालक है उस बालक की जो है सांगोपांग यज्ञप पर ये सब गुरुकुल में होते थे। समाज की समस्या यही है कि एकल परिवार होने के कारण ये सब विलुप्त होती जा रही है।
हां नहीं अब वर्ण आश्रम की मर्यादा को मानना कठिन हो रहा है। सबसे पहली बात तो यह है कि वर्ण आश्रम की मर्यादा को मानना कठिन हो रहा है। तो फिर शास्त्र का कैसे संयम लागू होगा और जो हमारी प्रथम मर्यादा है ब्रह्मचर्य ब्रह्मचर्य नैष्टिक ब्रह्मचर्य सन्यास ब्रह्मचर्य गृहस्थ वानप्रस्थ सन्यास ये चार जो व्यवस्थाएं हमारे शास्त्रों में पहले ही खराब हो चुकी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ये जो दलित दुराएं चली है जो अमंगलकारी कृत चले हैं तो अब वो क्या शास्त्र को मानेंगे जिनकी बुद्धि पवित्र होना चाहिए इस अवस्था स्था में इसी अवस्था में बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।
जो व्यभचार परायण है, जो व्यसन परायण है, वह शास्त्रज्ञा का कैसे पालन कर सकते हैं? शास्त्रज्ञा का पालन करने के लिए तो पहला ही सूत्र है कि जन्म से लेकर के जब तक ब्याह ना हो तब तक ब्रह्मचारी रहना चाहिए। सबके लिए है। ब्रह्मचर्य आश्रम सबके लिए है। गृहस्थ आश्रम फिर द्वितीय फिर वानप्रस्थ फिर सन्यास और मोक्ष पदवी की प्राप्ति। तो यहां पहली सीढ़ी नी ही खराब हो गई। ब्रह्मचर्य कोई नहीं रहना चाहता। सब अपनेप मनमानी विभचार में लगे हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चे हैं। हाथ में मोबाइल है।
गंदी बातें सीख गए हैं। किसी न किसी प्रक्रियाओं के वो ज्ञाता बनकर अपने ब्रह्मचर्य का नाश कर रहे हैं। तो पहला ही आश्रम पहली ही वर्ण व्यवस्था तो कैसे शास्त्र? शास्त्र तो तब लागू हो जब उनके सिद्धांतों को आप पालन करें। उनकी शुरुआत ही खराब हो गई। माता-पिता के प्रातः काल उठकर के भगवान चरण छूते थे। प्रातः काल उठ के रघुनाथा मात पिता गुरु नाव माता आजकल बच्चों में कहां संस्कार है? जवाब देते हैं माता-पिता को उल्टा जवाब देते हैं। कठोर वचन बोलते हैं। जहां विद्या विनय देने वाली होती है।
वहां अभिनय और उददंडता दिखाई देती है। नवीन बच्चों में जो नवीन बच्चे हैं उनमें विनय नहीं दिखाई देता। उनमें उददंडता दिखाई देती है। तो शास्त्र आज्ञा का पालन कोई विरला ही कर पाएगा और जो शास्त्र आज्ञा का पालन करेगा वही महापुरुष बन सकता है। वही भगवान को प्राप्त कर सकता है। वही हमारे समाज सेवक बन सकता है। नहीं तो समाज सेवक के रूप में समाज का शोषण होता है। सेवा कहां होती है? सेवा तो एक दिखावा होता है जो बाहरी होती है और शोषण करके अपनी वासनाओं की करते हैं।
तो ये है जो गलतियां हो गई उसको सुधार कैसे? पहले गलती पता चले कि कौन सी गलती तो आज के बच्चे जो गलतियां कर रहे हैं हां सत्संग के द्वारा हो सकता है। यदि हम साध संग करें शास्त्र स्वाध्याय करें और अपने गलतियों को जिनको हम जानते हैं गलतियां उनको नियम लें कि हम दोबारा नहीं करेंगे तो सुधार हो सकता है। यदि साधु संग नहीं तो शास्त्रों की बातें सतमार्ग की बातें सुनने में ही नहीं आएंगी। समझने में ही नहीं आएंगी। जैसे अभी इस कुछ वातावरण में सुधार शुरू हुआ। जैसे हजारों लोग आकर के कहते हैं कि हमारा जीवन परिवर्तन हुआ।
आपके वचन सुने परिवर्तन हुआ। तो अगर वह साधु संग ना सुने सत्संग ना सुने तो उनका परिवर्तन कैसे होता? तो साधु संघ से और शास्त्र स्वाध्याय से और मानी हुई जो हमारी गलती हुई है कि हमने ये गलती किया है उसको आजीवन नियम ले ले कि दोबारा हम ऐसा पाप कर्म नहीं करेंगे। अब नशानी अब ना नसो और नाम जब भगवान का करने लगे तो सब पाप नष्ट हो जाएंगे और उसके अंदर ऐसा बल आएगा कि वो गलतियों को रौंद करके अच्छाई पर सद्गुणों को वो स्वीकार कर लेगा। पर बिना साधु संग के नहीं हो सकता।
कन्हैया लाल जी राजस्थान से राधे राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मुझे बार-बार अपने पूर्व पाप कर्म को देखकर लगता है कि मुझ जैसे नीच को श्री जी क्यों स्वीकार करेंगे महाराज जी हां पूर्व पापों का ऐसा चिंतन करके हृदय में जलन करने से उस पाप का जो प्रभाव है वो नष्ट हो जाता है ऐसा करना चाहिए कृतम स्मर कृतम स्मरण शास्त्र आज्ञा करता है कि अगर आप गलत किए हो उसका बार-बार स्मरण करके जलन पैदा हो रही मेरे से गलती क्यों हो तो उस पाप का नाश होता है और हम पतितों को ही पावन करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
तो ऐसा नहीं है कि हम पतितों को भगवान क्यों स्वीकार करेंगे? अस्पताल बने ही होते हैं। बीमारों के लिए नहीं बने होते। वो स्वस्थ पुरुषों के लिए नहीं होते हैं। बीमारों के लिए होते हैं। तो भगवान की शरणागति है ही है। पतितों के लिए भगवान का नाम पतित पावन दीन बंधु करुणा वरुणालय। तो अगर हम पतित हैं तो हमारा नाता है भगवान से। उनका नाम पतित पावन है। अगर हम दीन है तो हमारा नाता है भगवान से। उनका नाम दीन बंधु है। हम आर हैं, दुखी हैं तो आर हरण भगवान हैं। हमारे हमारे भगवान के संबंध हैं।
इसलिए हमें यह उत्साह रखना चाहिए कि हम जैसे भी हैं भगवान के शरण में हैं और भगवान के लायक हैं। क्योंकि हम भगवान के अंश हैं। हम चाहे जितना पतित हो जाए लेकिन हम भगवान के लायक हैं। बेटा चाहे जितना बड़ा निकृष्ट आचरण कर बैठे पर वह कहेगा तो अपने बाप का ही नाम तो हम है तो भगवान के ही हमारे अंश ही तो भगवान ही है ईश्वर अंश जीव अविनाशी ईश्वर का अंश ही तो जीव है तो हम भगवान के ही अंश है हां हमसे गलती हो गई हमसे पाप हो गए तो हे भगवान हमें क्षमा करो या दंड दो मैं आपकी शरण में हूं यह पक्की बात है हम श्री जी के शरणागति के लायक हैं क्योंकि हम किसी लायक नहीं है।
इसीलिए हम शरण में हो रहे हैं। तो यह हमारी शरणागति पक्की स्वीकार करते हैं। चाहे जितना बड़ा दुराचारी हो भगवान की शरण में आ जाए। भगवान कह रहे कोटि विप्र बध लागे जाहु आए शरण तजहु नहीं ताहु करोड़ विप्रों के मारने का ब्रह्म ऋषियों के मारने का पाप हो और मेरी शरण में आ जाए तो मैं उसे त्यागता नहीं भगवान कह रहे हैं जो नर होई चराचर द्रोही पूरे विश्व का द्रोह करने वाला हो आवे सब शरण तक मोह भयभीत होकर भगवान के शरण में आ गया कि हे भगवान अब आपके सिवा हमारी कोई रक्षा नहीं कर सकता तो भगवान उसे प्राणों के समान रखते हैं जो सभी आवा शरणाई रखो ताई प्राण की नाई भगवान उसे बहुत प्यार करते हैं इसीलिए भगवान है वो इसीलिए भगवान है कि नीच पतित दुराचारी को भी गले लगाते हैं और उसका कल्याण करते जो पहले पाप करते रहे वो भगवान की शरण में हुए तो महात्मा बन गए।
ब्रह्म ऋषि बन गए। जो राम राम नहीं कह पाते थे मरा मरा कहे वो ब्रह्म पदवी को प्राप्त कर लिए। यही भगवान की भगवतता है। यही भगवान की महिमा है कि हम पतितों को भी वो पावन कर देते हैं। हम दीन जनों को भी वो गले लगाते हैं। हम असमर्थ असहाय को भी वो सहायता करते हैं। हम वो अगर देखे हमारी तरफ देखें तो हमारा कभी कल्याण ना हो। वह हमारी तरफ ना देखकर अपने स्वभाव की तरफ देखते हैं। अपने प्रभाव की तरफ देखते हैं तो उसी से हमारा कल्याण हो जाता है। सिद्धि शाह जी, अहमदाबाद से।
राधे-राधे महाराज। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी, भक्ति करने बैठे, तो कभी वह अपनी जो असफलताएं मिली है जीवन में, उसका स्मरण करता है जिसके कारण सही से भक्ति नहीं हो पा रही महाराज जी। भक्ति में मन स्थिर नहीं हो रहा महाराज जी। हां, मन को मेहनत करने पर भी मन को बार-बार जब हमारा मन लक्ष्य से हटे। लक्ष्य कहते जैसे हम राधा राधा जपने बैठे। वो बार-बार गलत चिंतन करता है या भूत का चिंतन करता है या भविष्य का चिंतन करता है तो हमको उस चिंतन से हटा के नाम में लगाना होगा।
यह अभ्यास करना होगा। अभ्यास योग युक्तन चेतसा नान्यगामिना यदि हम बहुत समय तक ऐसा अभ्यास बार-बार करें कि जो नाम छोड़कर मन बार-बार संसार में जा रहा है उसे बार-बार नाम में लगाएं। बार-बार नाम में लगाएं तो यह लगने लगेगा। या जहांजहां मन जाए वहांवहां भगवान को देखने की चेष्टा करें कि जब सृष्टि नहीं थी तब भगवान थे। जब सृष्टि नहीं रहेगी तब भगवान रहेंगे। तो बीच में भगवान ही तो हैं। जिस रूप का ध्यान हो, जिस वस्तु का ध्यान हो, जिस व्यक्ति का ध्यान हो उसमें भगवान की भावना कर लो तो आपका भजन अच्छा होने लगेगा।
दो प्रक्रियाएं अपनाओ। एक तो जहांजहां मन जाए वहां वहां से हटा के अपने लक्ष्य में लगाना या जहांजहां मन जाए वहां कोई वस्तु हो कोई व्यक्ति कोई पदार्थ का चिंतन होगा तो उसे भी भगवान देखना कि इसमें भी भगवान विराजमान कोई कण ऐसा नहीं जिसमें भगवान विराजमान ना हो यदि हम भजन के समय ऐसा चिंतन करेंगे तो धीरे-धीरे मन जब पवित्र हो जाएगा वो भगवान में लग जाएगा पर दीर्घ काल तक ऐसा अभ्यास करना पड़ेगा ये कोई दो चार दिन में ऐसा नहीं कि दो चार दिन हम करें और हमारा मन मन भगवान में लग गया दीर्घ काल तक।
अब जब तक हमारा मन निर्मल नहीं होगा तब तक वो चंचल होकर भागता रहेगा। जहां निर्मल हुआ तो जिस जप में लगे उसी में लग जाएगा। और मन अभी स्वाद नहीं पाया भजन का इसलिए भागता है। नहीं तो देखो आप लोग आपके मनोनुकूल फिल्म हो तो तीन घंटे मन कहीं नहीं भागेगा। नहीं भागेगा। ना भगवान का भजन है ना सत्य है झूठी है। कोई भी फिल्म झूठी तो रची जाती है। पूरी की पूरी 100% झूठी रची जाती है। लेकिन हम पैसा देकर के भी झूठा दृश्य देखने में इतने तन्मय हो जाते हैं कि तीन घंटे कब व्यतीत हो गए पता नहीं चलेगा।
मनोनुकूल होना चाहिए। अगर ऐसे ही भगवान में स्वाद मिल जाए भगवान के नाम में भगवान के रूप में तो फिर मन नहीं भागेगा। कभी उसको स्वाद नहीं मिला तो संसार की तरफ भाग रहा है। जहां स्वाद मिलेगा तो नहीं तब तक हमको ये परेशानी करनी है कि बार-बार उसको हटा के ना ये परेशानी ही है कि अब हम भजन में बैठे हैं। हम शांत होना चाहते हैं। वो अशांत कर रहा है तो बार-बार उसको हटा हटा के भगवान के नाम में लगाने से वो करत करत अभ्यास के जड़ मत होत सुजान रस्सी आवत जात ही सिल पर होत निशान।
तो ऐसे ही मन फिर अभ्यास के कारण वो भगवान में लग जाता है। निधि जैन जी गुजरात से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मुझे बहुत अधिक नकारात्मक विचार और अधिक डर सताता है। मन अपने निरंतरण में नहीं रह पाता। ये बहुत खतरनाक की हद हो गई है महाराज जी। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। अगर नकारात्मक सोच बनी रही तो डिप्रेशन में पहुंचा सकती है और परेशानियां पैदा कर सकती है। जब यही सोच ज्यादा बढ़ जाती है तो शरीर के नाश की भी सलाह देने लगती है। नकारात्मक सोच बहुत खराब चीज है।
यह पाप से आती है। जब हमारे से कोई पाप बन जाता है इस जन्म में या पूर्व जन्म में वह जब सवार होता है तो देखो चाहे जितनी विपरीत परिस्थिति हो अगर सकारात्मक भाव है तो हम उसमें भी आनंदित रहते हैं। भगवान की कृपा है। आज आई है परिस्थिति बदल जाएगी। जैसे दिन नहीं रहा रात आई ऐसे रात नहीं रहेगी। दिन आएगा। ऐसे सुख और दुख है। दुख आया है तो सुख आ जाएगा। सुख है तो फूलो मती दुख आने वाला है। एक क्रम है इसका। तो हमें चाहिए कि नकारात्मक सोच को हम नष्ट कर दें। भजन बल के द्वारा हम खूब नाम जप करें और अपनी नकारात्मक सोच को छोड़ें और भय करने की जरूरत नहीं।
सर्वत्र भगवान हैं। जब जिसको जहां मरना है आप ना आवे आप पर ताई तहां ले जाए वह वहीं जाएगा। वैसे घटना घटेगी। वैसे परिस्थिति बन जाएगी। एक बार मरना है 100 बार मरना नहीं तो ना मरने का डर होना चाहिए ना और कोई भय होना चाहिए। नाम जप करो और अच्छे आचरण करो और भगवान की कथाएं सुनो। भगवान और भक्तों के चरित्र सुनने से बहुत जल्दी हृदय पवित्र होता है। जी आर्यन मौर्या जी राधे-राधे महाराज राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मेरा सवाल है कि हम युवाओं को अपने करियर और व्यक्तित्व विकास दोनों का सामंजस्य कैसे बिठाना चाहिए?
अपने विकास के प्रति आगे बढ़ना है। जब तक बच्चा अध्यात्म जीवन में नहीं होगा तब तक विनाश की ओर तो बढ़ सकते हो। विकास की ओर बढ़ना संभव नहीं। यहां जो कुछ देख रहे हो सब विनाशी है। आप बेईमानी करके रुपया कमा सकते हो। आप घस देकर के किसी डॉक्टर बन सकते हो। कोई पद प्राप्त कर सकते हो। लेकिन वो सब विनाशी है। चार दिन बाद जब तुम्हारे प्राण छूट जाएंगे तो शरीर ही छूट जाएगा, पद छूट जाएगा, बैंक बैलेंस छूट जाएगा तो इसको विकास हम कहें या विनाश कहें। विचार करके देखिए।
विकास तो तब है जब लोकर की भी गति हमारी अच्छी हो। हमें भगवान की प्राप्ति हो या भगवान के द्वारा ऐसे उत्तम फिर हमारा जन्म हो। हम उत्तम कर्म करने वाले बने। हमारे अंदर सद्गुण हो। हम परोपकार करें। समाज को सुख पहुंचा सके। इसके लिए अध्यात्म की आवश्यकता है। हम अगर अध्यात्म से नहीं जुड़े, शास्त्रों के अनुसार नहीं चले। देखो कितना गंदा माहौल है नवयुवकों में नशा करना और यह गंदी बातें करना है कि नहीं बढ़ रहा है कई कई लड़कियों से कई कई लड़कों से ऐसे गंदे संबंध बनाना ये सब क्या है जो गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चल रहा है ये सब क्या है यह विनाश की तरफ है या विकास की तरफ है आप विचार करके देखो ब्रह्मचर्य का नाश करना पवित्रता का नाश करना मन को गंदे संस्कार देना यह तो विनाश की तरफ जा रहे हो।
इसके बाद फिर व्यसन करना। फिर इसके बाद व्यसन के लिए उदंडता करना, हिंसा करना, चोरी करना, अपने माता-पिता को प्रताड़ित करना यह सब विनाश की बातें हैं। बच्चा अगर हम लौकिक और पारलौकिक दोनों उन्नति चाहते हैं तो हमें अध्यात्म से जुड़ना चाहिए। हमें सत्संग सुनना चाहिए। हमें शास्त्र स्वाध्याय करना चाहिए और भगवान का नाम जप करना चाहिए। और अपने माता-पिता बूढ़े जनों की सेवा करनी चाहिए। उनके चरणों के आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ेंगे। ऐसी भावना रखनी चाहिए। अपने बुजुर्गों को भगवान की तरह पूजे।
अगर उनका आशीर्वाद मिला तो भगवान का आशीर्वाद मिला। अगर उनका मंगल भावना हमारे प्रति बनी रहे तो सामाजिक और पारमार्थिक दोनों उन्नति हमारी होती रहेगी। हमारा नाम जप, शास्त्र स्वाध्याय, सत्संग और सेवा यह हमारे जीवन को उठा देगी। और जिसके जीवन में यह नहीं है तो वो जीवन विनाश की तरफ बढ़ रहा है। भले वो अपने को समझ रहा है। मैं विकास की तरफ जा रहा हूं। यहां विकास नहीं है। यहां विनाश है। अंत का देखना होता है। परिणाम बुद्धिमान जन परिणाम देखते हैं। जो मूर्ख होता है वो वर्तमान के सुख को देखता है।
जो बुद्धिमान होता है वो भविष्य की बात सोचता है कि यह जो कार्य कर रहा हूं इसका परिणाम क्या होगा? इसका भविष्य क्या होगा? जो विवेकी है वह परिणाम देखता है। तो परिणाम यहां जो कुछ भी है वह सब विनाशी है। अगर हमने भगवान का भजन नहीं किया, सद आचरण नहीं किए, परिवार में हम शांति प्रेम नहीं बना पाए, समाज को हम परोपकार के द्वारा सुख नहीं पहुंचा पाए तो हमारा जीवन विनाशी और विनाश ही कमा पाए। अविनाशी कुछ हाथ में लगा नहीं। अविनाशी है भगवान का नाम भगवान का ध्यान भगवान का चिंतन करते हुए भगवत भाव से समाज की सेवा समझ पा रहे हो आप जी हरिवंश महाराज जी महाराज जी मैंने संकल्प लिया था बाबा विश्वनाथ जी के सामने कि ब्रह्मचर्य नष्ट नहीं करूंगा लेकिन कुछ महीने में टूट गया हे प्रभु बचा लो क्या भगवान मुझे माफ करेंगे अभी संकल्प से काम नहीं चलता सावधानी से काम चलता है अगर आप हस्तमैथुन का अभ्यास दृढ़ किए हैं आप मोबाइल में गंदी बातें देखते आप गंदा संग करते हैं तो आप हनुमान जी, राम जी, शंकर जी जिनको चाहो हाथ में ले लो।
नहीं गंदा आचरण छोड़ो। कसम संकल्प नहीं करना चाहिए। कसम नहीं खानी चाहिए। हम अभ्यासत हैं। प्रयासरत हैं। हम ऐसा प्रयास करेंगे कि जीवन में ना हो। कसम नहीं खा रहे। अगर हम प्रयास में फेल हो गए। फिर हम प्रयास करेंगे। फिर प्रयास करेंगे। ऐसे करना चाहिए। कसम नहीं खानी चाहिए। कसम किसी बात की नहीं खानी चाहिए। हम प्रयास करेंगे भरपूर प्राणपन से टूटने नहीं देंगे पर कसम नहीं खाते। अगर टूट गया तो कोई अपराध नहीं क्योंकि हमने कसम नहीं खाया है। हम फिर उसका प्रयास करते हैं।
ऐसे प्रयास करना चाहिए और जब दो चार वर्ष निकल जाएं तब कसम खा सकते हो। कि अब मैं कसम खाता हूं कि भूल करके भी मैं ऐसा कार्य नहीं करूंगा क्योंकि चार वर्ष 5 वर्ष हो गए। मैं संयम से चल रहा हूं तो कसम खाई। कसम बिगड़ैल में नहीं खाई जाती। कसम बनने पर खाई जाती है। बिगड़ैल में तो प्रयत्न किया जाता है अपने बिगड़े स्वभाव को सुधारने का। तो देखो विश्वनाथ जी पिता हैं। परम ज्ञानी ज्ञान के समुद्र हैं। हम जैसे अज्ञानियों की बातों पर वो ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए डरो मत।
अब अपने को सुधार करो। हमको चाहिए कि अब हम सुधार करें। जहां हमसे गलती हो रही वो गलती की दूरी बनावे। जब हस्तमैथुन के लिए मन कहे तो बिल्कुल ऐसा समझो मेरे हाथ टूट गए हैं। मैं बिल्कुल नहीं करूंगा। अगर ज्यादा मन परेशान करे तो बाहर निकल कर टहलने लगो। राधा राधा राधा राधा राधा उससे बचो। अब अगर आप ऐसी क्रिया को सहयोग करोगे तो फिर तो पतन हो ही जाएगा। और हमारा कई जन्मों का अभ्यास गलत है। अच्छा अभ्यास तो अब हम शुरू कर रहे हैं और बुरा अभ्यास तो बहुत जन्मों का है तो हमको गिरा तो देगा ही इसलिए बहुत सावधान रहना चाहिए।
डॉक्टर सोनू यादव जी बिहार राधे-राधे महाराज राधे-धे महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं कि आप इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी देते हैं और गंभीर रोगी आते हैं तो उन्हें ज्यादातर रोगी कृपा से ठीक हो जाते हैं हम जितना प्रयास करते हैं काफी बार ऐसे होता है कि रोगी की स्थिति खराब हो जाती है पारिवारिक जन बहुत गाली निकालते हैं संबंधियां दुर्व्यवहार करते हैं महाराज जी ऐसी घटना मन में निकलती नहीं है महाराज जी और फिर बहुत ज्यादा मतलब वैसे चाहिए कि मरीज के परिवार वालों को चाहिए कि यह विधान भगवान के द्वारा रचित है जीव के कर्म का।
अब जैसे एक सीरियस आता है और स्वस्थ होकर चला जाता है। तो इसका मतलब है डॉक्टर और टेक्नशियन अपना कार्य पूरा किए ना और एक आता है वही डॉक्टर है। वही टेक्नशियन है। वही सेवा करने वाले हैं। पर वह असफल हो जाता है। तो उसमें मरीज का भी तो प्रारब्ध होता है ना। मरीज को भी तो दुख भोग करके मान लो मृत्यु प्राप्त करनी है तो वह अमर थोड़ी डॉक्टर की इतनी सामर्थ थोड़ी कि अमर कर दे तो हमें लगता है गाली गलौज तो नहीं करना चाहिए लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए हां डॉक्टरों को भी चाहिए आए हुए मरीज को भगवान का स्वरूप समझकर जितना अपना ज्ञान है उसके अनुसार वैसे औषधि करके स्वस्थ करने की पूरी चेष्टा करनी चाहिए उसमें तनिक भी प्रमाद नहीं होना चाहिए और जो मरीज के जन हैं उनको यह भी विचार करना चाहिए कि इस जीव का प्रारब्ध भोग है।
वह कहां ज्ञान है उस समय उस समय ममता के कारण ज्ञान काम तो करता नहीं। वह अपना प्रयास करता है। तुम्हारा जीवन भय आगे तो बचोगे नहीं है तो मर जाओगे। चाहे जितना बड़ा सर्जन हो चाहे जितना बड़ा डॉक्टर हो जीवन दान परमात्मा के द्वारा है। वो जितने स्वासे निश्चित है उतनी ही स्वासे रहेंग और अंतिम स्वास है तो चाहे ब्रह्मा आ जाए तो भी नहीं बचा सकते। डॉक्टर की तो बात जाने दो। तो इसलिए हमें लगता है मरीज के परिवार वालों को इस बात को लेकर के कि असफलता प्राप्त हुई तो डॉक्टर की कमी है।
ऐसा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि प्रायः जो डॉक्टर ही पढ़े होते हैं तो उनका विचार ही यही है मरीज को स्वस्थ रखना। अब कोई प्रमादी हो, कोई गलत हो तो हम नहीं कह सकते क्योंकि कभी-कभी ऐसी भी शिकायत आती है कोई हो सकता है हजारों में डॉक्टरों में कोई एक आध प्रमादी ऐसा हो कि जो मरीज की अवस्था को देख के प्रमाद स्थिति में सही दवा या सही ऑपरेशन आदि सफलतापूक ना कर पावे। नहीं तो प्राय डॉक्टर प्राय भगवान के स्वरूप माने गए हैं और वह ऐसा ही उपाय करते हैं कि मरीज स्वस्थ हो जाए।
पर मरीज का भी तो भाग्य है। अगर उसको दुख भोगना है और मरना है तो फिर कोई भी डॉक्टर नहीं बचा सकता। इसलिए चाहिए कि आपको प्रसन्न रहना चाहिए। वो लोग गलत हैं जो इस तरह की गाली गलौज करते हैं। आपकी उसमें कोई गलती नहीं है। हां अपनी तरफ से कोई प्रमाद स्थिति कोई गलती होने ना पावे। हम्म।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…