सखियों के प्रेम का अद्भुत वर्णन
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
उपासना और दिखावा दोनों अलग-अलग है। उपासना दैन्यता और गुप्त दिखावा अहंकार और प्रगट प्रकाशित कर देना। उपासना छिपाव और वासना छपाव। छप जाना और छिप जाना बड़ा अंतर है। जब कोई छिपकर साधना करता है और उसकी साधन वृत्त भगवत आनंद की तरफ बढ़ती है तो भगवान के प्रताप से स्वयं उसका यश फैल जाता है। यदि वह उस यश का भोगता ना बने तो भगवान की कृपा से उसकी भगवत प्राप्ति में कोई बाधा नहीं हो सकती। यदि यश का भोगता बन गया तो थोड़ा विलंब हो जाएगा। कंचन, कामिनी, कीर्ति ये तीन ऐसी खाइयां हैं जिनमें प्रायः लगभग सब गिर जाते हैं।
कोई बिरला निकल पाता है। चलन चलन सब कोई कहे बिरला पहुंचे कोई एक कंचन एक कामिनी दुर्लभ घाटी दोए। यहां कीर्ति को अभी नहीं लिया। कहा कि चलना चलना सब कोई कहते हैं भगवत मार्ग में पर कोई बिरला पहुंच पाता है नहीं तो एक कंचन एक कामिनी ये दो घाटियां ऐसी जिसमें मार के गिरा दिया जाता है अब कंचन तजना सहज है सहज तिया का ने मान बढ़ाई ईर्ष्या दुर्लभ तजनाए मान सकते हैं आप धन के त्यागी आप काम भोग के त्यागी है पर प्रशंसा यश कीर्ति अपनी और दूसरे की यश कीर्ति बढ़ती देखकर के ईर्ष्या मत्सरता इससे बच पाना बहुत कठिन है।
जो इससे भी बच जाए तब रिद्धिया सिद्धियां जो इनसे भी बच जाए तब वह मोक्ष आदि जब इनसे भी बच जाए तब प्रेम और प्रेम का चरम रूप सहचरी स्वरूप श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं सदा राधा कृष्ण प्रणलय पुलका श्रुद गमम भूत किशोरी कंदपा कुल कनक गौरांग लतिका प्रसाद शगवस्ता भरण कृत भूष प्रणय प्रपद श्री वृंदावन भूमि विचित्रा खिल कला महा प्रेम रस में डूबी हुई श्री जी का प्रसादी चंदन श्री जी के प्रसादी वस्त्र आभूषण धारण किए हुए प्रिया प्रीतम के प्रेम रस में डूबी हुई जो किंचिन मात्र भी कहीं ना तो स्वा का स्मरण है ना स्वा सुख की चाह है केवल तत सुख प्रिया प्रीतम के प्रेम सुख में निमग्न ऐसी सहचरियों की मैं वंदना करता हूं प्रियाजू के प्रेम की महावत्ति में लालजू महाराज अपने आप को विस्मृत कर देते हैं।
और लालजू की आसक्ति देखकर के प्रिया जो अपने आप को भूल जाती हैं। और ऐसे प्रिया और प्रीतम दोनों की आसक्ति से युक्त होकर सहचरिया परम चैतन्य चेतना युक्त रह के प्रिया प्रीतम की सेवा करती है। इसलिए सबसे बड़ा प्रेम सखियों का जो प्रिया प्रीतम के प्रेम में अश्वधारा प्रवाहित करती हुई अत्यंत सुंदर देह वाली प्रियाजू [गला साफ़ करने की आवाज़] की सहचर्या कैसी है अत्यंत सुंदर देह वाली करोड़ करोड़ लक्ष्मियों को भी आश्चर्यचकित कर देने वाली सुंदरता श्री जी की दासियों में है सहचर्यों में है वो रस से आकुल स्वर्ण गौर देह वाली जो हमारी प्रियाजु है इनकी ठसक में भरी हुई और प्रीतम को प्रियाजु के सुख में निमग्न करने में बड़ी प्रवीण सखियां जो समस्त कलाओं में जानने वाली किशोरी गणों में सर्वश्रेष्ठ हैं।
ऐसी सखियों को मैं वृंदावन की भूमि से बार-बार प्रणाम करता हूं। ऐसा क्यों कहा वृंदावन की भूमि से? क्योंकि बिना वृंदावन भूमि के सखियों का परिचय ही नहीं मिल सकता। जब तक वृंदावन की रज का सेवन नहीं होगा तब तक सखियों का परिचय नहीं हो सकता। श्री ध्रुवदास जी बलिहारी जाते हैं सखियों की हो निज सखियन की बलिहारी जुगल प्रीति अर रूप जिनह के जीवन यह सुधारी हो निज निज सखियन की बलिहारी प्रिया प्रीतम की निज सखियों की मैं बलिहारी जाती हूं। [गला साफ़ करने की आवाज़] सखियों का जीवन क्या है?
युगल सरकार श्री श्यामा श्याम श्री श्यामा श्याम लाडली लाल की प्रीति ही लाडली लाल का सुख ही लाडली लाल की सेवा ही सखियों का जीवन है। सखियों का जीवन लाडली लाल लाडली लाल की प्रीति लाडली लाल की सेवा यही सखियों का जीवन है। ऐसी निज सखियों की मैं बलिहारी जाता हूं। नैन मग होए पान करत दिन तह रस में रहे लीन सह न सकत पल पल कन अंतर जैसे जल में मीन हर समय सखियों के नेत्र श्री प्रिया प्रीतम की रूप माधुरी का पान करते रहते हैं। एक क्षण के लिए भी कोई सखी प्रिया प्रीतम से विलग नहीं होती।
जहां ऐसा वर्णन है कि कोई सखी नहीं है तो फिर लीला का वर्णन कौन सी सखी कर रही है? अगर कोई सखी नहीं है तो वो जो वर्णन कर रही सखी उसने कैसे उस लीला को देख लिया। इसका आंतरिक भाव है कि प्रिया प्रीतम को पता है कि कोई सखी नहीं देख रही। लेकिन सब सखियां देख रही प्रिया प्रीतम को क्योंकि इसमें स्पष्ट वर्णन है सही ना सकत पल पल कन अंतर जैसे जल ते मीन हो निज सखियन की बलिहारी एक पलक झपकने के अंतर को वो सखियां सह नहीं सकती जैसे ऐसे जल से मछली को अलग कर दो तड़प कर प्राण त्याग देगी।
ऐसे एक निमश मात्र के लिए भी प्रिया प्रीतम से विलक्ष सखियां नहीं रह सकती। तो फिर लीला में जैसे वर्णन है कि यहां कोई सखी नहीं है। प्रिया प्रीतम खेल रहे हैं। तो ये प्रिया प्रीतम को पता है कोई सखी नहीं। पर सब सखियां कुंज रंधों से प्रिया प्रीतम को देख रही छुप के। छिन छिन नवल प्रिया सुख चाहत और न मन कछु भावत हित ध्रु जिह विधि रुचि प्यारी मन तह तह भांति लड़ावत जैसी रुचि हमारी प्रिया जी की यह है सिद्धि हमारे प्रियाजू की इस समय क्या रुचि है? यह सखियों के मन में आ जाता है।
क्योंकि सखी का मन, प्रियाजू का मन, लालजू का मन एक है। प्रियाजू के मन में जो आया वही सखियों के मन में आ गया। सखियों के मन में आया वही प्रियाल के मन में आया। सखियन की उसी आई ब्याह विनोद रच सुखदाई। उसी समय दूल्हा दुल्हन बनकर ब्याह के लिए राजी प्रिया प्रीतम छिन छिन नवल प्रिया सुख चाहत सखियों का सुख क्या है पल पल में प्रिया प्रीतम को सुख प्रदान करना अब कौन सा सुख प्रदान करें अब कौन सी लीला अब कौन सी ऋतु अब कौन सा गान कौन सी राग रागिनी कौन सा भाव यह सब सखियां प्रतिपल प्रवीणता पूर्वक प्रिया प्रीतम को सुख पहुंचाने के लिए चिंतन करती रहती और ना मन कछु भावत कुछ है ही नहीं मन में प्रिया प्रीतम के सिवा कुछ नहीं है तभी तो ग्रह नक्षत्र तीर्थ आदि आदि
ये सब बहुत दूर सृष्टि आदि वार्ता केवल अपने लाडली लाल और उनहीं के दुलार में मगन ये बहुत समटा हुआ प्रेम का मार्ग है प्रेम गली अति सा में दोनों समाए जैसे पूछा जाता है कि आपका मन नहीं होता कि आप अमुक जगह जाए आप अमुक जगह जाए मन तो तब होना जब हमारे पास हो एक हो तो सो गयो श्याम पे अब को आराधे ई उधव मन न भय द 20 एक था वो प्रिया प्रीतम के चरणों में अब कहां किसकी आराधना करने के लिए मन भी तो चाहिए ना और मन है नहीं तो मन के बिना क्या आराधना होगी मन तो गया प्रिया प्रीतम के चरणों में गया अगर नहीं गया तो उसे संजो कर तैयारी रखो पहुंचाने के लिए केवल प्रिया प्रिया प्रीतम हमें और कुछ नहीं चाहिए और इससे बड़ी बात क्या होगी जिसके हृदय में प्रिया प्रीतम बिलस रहे हैं प्रिया प्रीतम विहार कर रहे हैं वो हृदय धन्य हो गया छिन छिन नवल प्रिया सुख चाहत और न मन कछु भाववत हित ध्रु जी विधि रुचि प्यारी मनती भांति लड़ावत जैसी प्यारी जो की रुचि सखियां वैसे ही सब समझ विधान करके प्रिया प्रीतम को सुख पहुंचाती हो निज सखियन की
बलिहारी ऐसी सखियों की बलिहारी महान शंग नाम सहज मधुरात्म प्रिय कथा अब सखी भाव की कैसे प्राप्ति होगी बोले जो सबसे अलग है ऐसे महापुरुष का वर्णन करो महा निशंगा नाम काफी था निशंगा नाम किसी का संग नहीं किसी का रंग नहीं अपने प्रेम मार्ग में सबसे बड़ी बात है हमसे कोई साधन बने ना बने हम बिल्कुल अपने को प्रियाल के लिए धरोहर के रूप में रखे बैठे हैं। जब चाहे तब ले लो आपकी वस्तु है इस पर हमारा कोई अधिकार नहीं। शरीर पर, मन पर, इंद्रियों पर, वाणी पर और स्वयं पर मेरा अब कोई अधिकार नहीं।
ये आपकी वस्तु है। यह है असंग होना। हम असंगता को एकदम बाहर लेते हैं कि किसी स्त्री पुरुष से ना मिलना असंगता है। यह तो बाहरी असंगता है। आंतरिक असंगता है कि शरीर से, इंद्रियों से, मन से, वाणी से, क्रिया से और स्वयं से हम असंग है। क्योंकि यह सब कुछ धरोहर है प्रिया प्रीतम की मेरी नहीं है। तो महान निशंगा नाम जो सबसे असंग है ऐसे पहले महापुरुषों का संग हो। पूज्य सदगुरुदेव भगवान अभी जो दृष्टि में वृंदावन रस में सहचरी भाव में इतनी ऊंचाई पर पहुंचे हुए महापुरुष श्री सदगुरुदेव भगवान किसी से कोई मतलब नहीं ये तो अभी चार दिन हुए हैं लोगों का जुड़ना किसी से कोई मतलब नहीं कमंडल छड़ी वो रहनी 20ों वर्ष से एक ही रहनी एक ही खानपान एक ही खानपान आज कुछ और ऐसा कभी नहीं देखा दो रोटी रोटी सब्जी शाम के आधा लीटर दूध श्री जी का भोग 12 महीना 12 महीना वही रोटी वो तो उच्चिष्ट में मिलती है और दों वर्ष सेवा में सरकार की रहे
तो वही मन बदलने वाली कोई चीज नहीं वही उतना ही जितना उतना ही रोज श्री जी को महान शंगा नाम कभी किसी से कोई मतलब नहीं किसी से मतलब नहीं महान संग नाम बस अपने प्रिया प्रीतम में तृप्त रात दिन प्रिया प्रीतम ऐसे महापुरुष का संग हो नित धर्मन संग अन्य नहीं नित एक धर्मन संग तो रंग भरत नित नित सरस नित नित प्रेम अभंग यह जो कृपा हरिवंश की निरखत नित्य विहार पुलकित तन रोमावली आनंद नैन सुधार यह जो कृपा हरिवंश की नितिक धर्म संग महान संग नाम सबसे अलग सबसे अलग कहीं कोई उत्साह नहीं ना देखने का ना मिलने का ना खाने का ना पीने का ना जाने का ना आने का बैठ गया मन प्रिया प्रीतम के चरणों में महान शंगा नाम सहज मधुरात्म प्रिय कथा उसका व्यसन बन गया है प्रिया प्रीतम की चर्चा करना सुनना भगवत चर्चा करना एक नशा बन गया है सहज में ऐसी ऐसी प्रियता है कि बिना सत्संग सुने बिना भगवत चर्चा किए बिना भगवत चर्चा सुने उसका समय पार नहीं हो सकता।
उसका नशा है। प्रसंग नाम प्रेम पुलक गलदस कुलगिराम और जब प्रियाल का प्रसंग चर्चा करे तो गदगद कंठ हो गया। अश्रु धारा बह रही है। अपारे श्री वृंदावन रस महा विहरताम सिरो में सोल्लासम वह महताम श्री पद अपार संसार समुद्र से बिल्कुल विलग प्रेम समुद्र वृंदावन में नित्य विहार करने वाले श्यामा श्याम में आसक्तित ऐसे महापुरुषों के चरण रज मस्तक पर धारण करने की आकांक्षा करता हूं। श्रीपाद कह रहे हैं जो सबसे अलग है। किसी से कोई मतलब नहीं। केवल प्रिया प्रीतम केवल प्रिया प्रीतम प्रेम तभी होता है जैसे मीरा जी कह रही जाके सिर मोर मुकुट मेरो पति सोई मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो ना कोई ऐसे ही प्रिया प्रीतम के सिवा मेरा कोई नहीं मेरे तो श्यामा श्याम दूसरो ना कोई एकमात्र श्यामा श्याम की आक्ति बस और सब भजन का सार है अनन्यता और अनन्यता का स्वरूप है कहीं मन ना चले चले अपने इष्ट के सिवा अगर चले तो अनन्यता नाही श्री ध्रुवदास जी ने कहा ऐसे महापुरुषों का संग मिल जाए जो निशंगा नाम महान निशंगा नाम ऐसे महापुरुषों का संग मिल जाए जिनका स्वभाव बन गया है प्रिया प्रीतम की चर्चा करना भगवत चर्चा करना भगवत चर्चा सुनना और भगवत चर्चा करते करते अशुभ प्रवाह होना गला अवरुद्ध हो जाना रोमांचित हो जाना तो श्रीपाद कह रहे हैं ऐसे महापुरुषों की चरण रज मैं मस्तक पर धारण करने की आकांक्षा करता हूं।
क्योंकि ऐसी चरण रज धारण करने पर वही रस आ जाएगा जो उनके हृदय में है। जिनके जाने जानिए युगल चंद्र सुकुमार श्री ध्रुवदास जी ने लिखा है उनकी चरण रज माथे पर धारण करो और उनको प्रिया प्रीतम से भी बढ़कर मानो। तिनको तनु ते अधिक प्रिया प्रीतम से अधिक भाव उन रसिक महापुरुषों में हो जिनके परिचय कराने से हमारा प्रिया प्रीतम से परिचय हुआ है। एक बोर्ड में आज लिखे हुए थे कि जो जानना है वो यही जाना कि तुम्हें जाना नहीं जा सकता। गलत लिखे हो तुम। जो जानना है वो यही जानना है कि हमारा तुम्हारा संबंध क्या है?
जाना नहीं जा सकता। तो इतने ब्रह्म ऋषियों ने जाना क्या? झूठ जाना क्या? इतने महापुरुषों ने जाना सम्यक रूप से जाना पर वो अनंत है इसलिए एक शब्द कहा जाता है कि सम्यक रूप से जानते हुए भी पूर्ण जाना नहीं जा सकता क्योंकि वो अनंत है वो बाहर की बात है वृंदावन में नहीं जो रस ने श्रुति भाको त अध सुधा रस चाख्यो वृंदावन में बोल्ड काम नहीं करेगा कि जानने में केवल यही जाना कि तुम्हें जाना नहीं जा सकता नहीं तुम्हारी रगरग जानते हैं तुम्हारी एक एक हरकत जानते हैं। कैसे जानते हो?
तुम्हारे नाम की कृपा से, तुम्हारे पावन चरित्र की कृपा से, तुम्हारे चरणों के आश्रय से और जानत तुम्हें हो जाए। और आपकी कृपा से जब आपको जान गए तो फिर आप और आप में कोई अंतर नहीं रह जाता। हमारे को जानना इतना ही है कि हमारा किसी से संबंध नहीं। इनहीं से संबंध है और इनसे क्या संबंध है ये गुरु बताएंगे। और गुरुदेव ने जो संबंध बता दिया उसी को सिद्ध कर ले। हो गया जीवन का परम लाभ।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…