एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1437
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
ईशा जी दुबई से राधे राधे महाराज जी मुझे स्टेप बाय स्टेप बताएं कि जिससे मेरा मन शांत हो जाए मतलब कैसे चलूं शुरू कहां से करूं और कहां तक इसका भोजन सुधारो सबसे पहले भोजन सुधारो अल्पाहार करो नींद सुधारो नींद सुधारने का मतलब 5 घंटे या छ घंटे जो टाइम रखो वह रात्रि में होना चाहिए और ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। अगर स्टेप बाय स्टेप चलना चाहती हो तो पहले भोजन सुधारो। आपका भोजन सात्विक होना चाहिए। पवित्र होना चाहिए और धर्म के द्वारा कमाए हुए धन से होना चाहिए।
दूसरा आप अपनी नींद सुधारो। नींद में 6 घंटे सोने को होने चाहिए। 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक कितना समय हुआ? हां। 4:00 बजे ठीक ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाओ। अगर आपको ठीक चलना है, भजन करना है तो ये 7 8:00 बजे तक जो 9:00 बजे तक सोते हैं ये स्टेप बाय स्टेप भजन कर पाएंगे। उनका जीवन ही व्यर्थ है। सूर्य भगवान उदय हुए और जो सैया में सो रहा है उसकी आयु श्री कीर्ति बुद्धि सब नष्ट हो जाती है। जिसका भोजन ठीक और जिसका शयन ठीक और जबान सुधारो हर समय नाम जप करो मौन का आश्रय लो।
अगर उत्तर देना है तो उचित शब्दों का उत्तर दो। व्यर्थ की वार्ता ना करो। वाणी संयम में जिसका सुनना संयम में हम गंदी बातें ना सुने। प्रपंच ना सुने भगवान की लीला कथा सुने भगवान की चर्चा सुने संत वाणी सुने शास्त्रों की वाणी सुने तो हमारी श्रवण इंद्री पवित्र जब हमारी एक एक इंद्री पवित्र हो जाएगी तब हमारा मन भगवान में लगने लगेगा और समस्त शास्त्रों में वर्णन है नौधा भक्ति से श्रेष्ठ कोई साधना नहीं है जो श्रवणम कीर्तनम स्मरणम विष्णु पाद सेवनम अर्चनम वंदनम दास्य सख्य आत्मसमर्पणम इससे बढ़कर के कोई श्रेष्ठ भक्ति नहीं है।
नौ प्रकार की भक्ति ही प्रेम लक्षणा भक्ति प्रदान करती है। पर हम पहले अपने आचरण सुधारे। हर इंद्रिय को पवित्र करें। अब जो व्यभचार करते हैं गंदी आदतें गंदे आचरणों में और वह सोचे कि हम भक्ति तो भक्ति का नाटक कर ले। भक्ति नहीं हो सकती। भक्ति होती है पवित्र इंद्रियों के द्वारा। अब जो गंदी बातें देखेंगे मोबाइल में गंदे आचरण करेंगे गंदा भोजन पाएंगे होटलों का भोजन पाएंगे मनमानी जागे मनमानी सोएं मनमानी आचरण करें और अध्यात्म नहीं हो सकता वो मनमानी आचरण उनको नरक दुर्गति की तरफ ले जाएगा भगवान की प्राप्ति की तरफ नहीं ले जाएगा तो इसलिए पहले सुनना ठीक करो देखना ठीक करो बोलना ठीक करो सोना ठीक करो भोजन ठीक करो और फिर नौ प्रकार की भगवान की भक्ति को अपने हृदय में धारण करो।
भगवान का ही श्रवण, भगवान का ही कीर्तन, भगवान का ही स्मरण, भगवान का ही पूजन, भगवान ही हमारे मित्र हैं। भगवान ही हमारे स्वामी हैं। भगवान को आत्मसमर्पण अर्चन वंदन इसी से भगवत प्रेम प्राप्त हो जाता है। जी ईशा यादव जी हैदराबाद से। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी जैसे हमारा अपने परिवार जनों से मोह होता है। क्या वैसे ही हमारा अपने गुरुदेव के प्रति मोह होता है या स्नेह होता है? महाराज जी ये कैसे पता चला? मोह नहीं होता। गुरुदेव से प्रेम होता है। जो सत मार्ग में है उसे प्रेम शब्द कहते हैं।
और जो असत से है उसे मोह कहते हैं, राग कहते हैं, आसक्ति कहते हैं, स्नेह कहते हैं। असत है पंचभूतों से रचित ये शरीर। जब हम गुरुदेव से प्रेम करते हैं तो गुरुदेव हमें भगवान का नाम सत, भगवान का रूप सत, भगवान की लीला सत, भगवान का धाम सत यह सत का संग कराते हैं। इसलिए गुरुदेव सत स्वरूप है। गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरुदेव महेश्वरा, गुरु साक्षात परम ब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः, गुरु साक्षात परम ब्रह्म है। गुरुदेव कोई पंचभूत शरीर नहीं है। तो जब हम गुरुदेव से प्यार करते हैं तो वह हमारे शास्त्री पद्धति में वो प्रेम माना जाता है।
ध्यान मूलम गुरु मूर्ति पूजा मूलम गुरु पदम मंत्र मूलम गुरु वाक्यम मोक्ष मूलम गुरु कृपा तो गुरुदेव भगवान है ना कि मनुष्य तो गुरुदेव से जो हमारा अनुराग है वो प्रेम है और जैसे माता-पिता परिवार में यह मोह है यह राग है यह आसक्ति है यह स्नेह है यही जन्म मरण में पहुंचाएगा और गुरुदेव से जो प्रेम है आसक्ति है वही जन्म मरण से मुक्त कर देंगे। तो गुरुदेव से जो किया हुआ अनुराग है वह प्रेम कहा जाता है। वह आसक्ति परम कल्याणकारी है। किसी बिरले को अपने गुरुदेव में आसक्ति होती है।
नहीं तो गुरुदेव में आसक्ति नहीं होती। परिवार में भले हो जाए। भगवान और गुरुदेव समान माने गए हैं। जो यह भाव मान लिया कि गुरुदेव और भगवान गुरु गोविंद न भेद कराए। संतत सकल सुनो चित लाए। जो गुरु और गोविंद में भेद नहीं मानता। और अगर भेद भी माने तो इतना कि गोविंद दूसरे नंबर पर पहले में गुरुदेव गुरु गोविंद दो खड़े काके लागो पाए तो बलिहारी गुरु आपने जिन गोविंद दियो बताए तो बलिहारी है गुरुदेव की गुरुदेव में आसक्ति हो जाए तो मंगल हो जाए अभिषेक जी मुंबई से राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं कि जैसे प्रह्लाद जी ने अपनी भक्ति पे ही फोकस रखा अपनी जो दिक्कतें आई जो इनको प्रतिकूलता आई उस पे ध्यान नहीं दिया वैसे ही हमें भी ऐसे ही रखना चाहिए केवल भक्ति पे फोकस रखें या दिक्कतों का भी सामना करें।
नहीं दिक्कतें ऐसा नहीं कि प्रह्लाद जी को महसूस नहीं होती थी। पर प्रह्लाद जी को यह दिखाई देता था कि भगवान सदैव उनको अपनी गोद में लिए हुए हैं। भक्ति का लक्ष्य रखने के कारण जैसे पहाड़ के नीचे दबाए गए तो देखते थे कि भगवान मुझे गोद में लिए हुए हैं। पहाड़ भगवान में टिक गया और हम बचे हुए। जैसे जल में डुबो दिया पत्थर बांध के तो उनको दिखाई देता था कि भगवान मुझे ऐसे किए हुए हैं जिससे भगवान की कृपा से मेरी श्वासों में जल नहीं आ रहा और मैं मृत्यु को प्राप्त नहीं हो रहा आग में बैठाल दिए गए विष पिलाया गया क्या क्या नहीं किया गया लेकिन हर समय भगवान को देखते थे और भक्ति का लक्ष्य है भगवान को देखना जब हम भगवान को विपत्ति में बीच में ले आएंगे तो भगवान आनंद समुद्र है भगवान करतुम अकर्तुम अन्यथा करतुम सर्व समर्थ है वो विपत्ति भी हमारे लिए आनंददायक हो जाएगी।
दुख देने वाली वस्तु हमारे लिए सुख देने वाली बन जाएगी। जैसे प्रह्लाद जी को आग में बैठाला गया तो जल गई हिरण्यकश्यप की बहन और प्रह्लाद जी का एक रोम भी नहीं जला। आनंद रहा क्योंकि भगवान का सानिध्य है ना भगवान लक्ष्य है ना भगवान का चिंतन है ना तो विपरीत परिस्थिति हो जाती थी। जिस उसने शीतल पट प्राप्त किया था। अग्नि से वरदान प्राप्त किया था। नहीं जलेंग तो शीतल पट ओढ़कर बैठी तो ऐसी वायु चली कि सामने प्रहलाद के ऊपर शीतल पट हो गया और वह जलकर राख हो गए तो प्रतिकूलता भी आनंद प्रदान करने वाली बन जाएगी यदि हम भक्ति का लक्ष्य रखें और जो आई हुई विपत्ति है उसमें भगवान का विधान देखें मंगलमय कोई भगवान का विधान है जो दुख आया है यह सुख को प्रकट करने के लिए आया है ऐसी जब भावना रखेंगे तो दुख आदर पूर्वक हम सह जाएंगे और जब हम दुख दुख को दुख मानकर भयावा तो फिर हम घबरा जाएंगे।
भगवान का स्मरण छूट जाएगा और हम दुख से निकल भी नहीं पाएंगे। भगवान का भक्त कभी डिप्रेशन में नहीं जाता। भारी से भारी दुख, भारी से भारी विपत्ति, भारी से भारी समस्या में भी वह भगवान को अपने सानिध्य में रखता है कि भगवान सब जगह हैं तो इस जगह भी है, सबके हैं तो मेरे हैं। सब समय में है तो इस समय में भी है। तो जब भगवान है तो भगवान मंगल भवन है, सुख समुद्र है, आनंद सिंधु है। मुझे दुख कैसे व्याप्त हो सकता है? तो ऐसी भक्ति को हम अपने हृदय में धारण करें और संघर्ष तो करना ही है।
ऐसा नहीं है कि भक्त हाथ पर हाथ रख के बैठा रहता है। नहीं वो प्रयासरत रहता है पर उस प्रयास को भगवान का दिया हुआ प्रयास मानता है। सफलता असफलता दोनों में समान भाव रखता है। प्रयत्न पूर्वक वो दुख सुख को सदुपयोग करता है। सुख का सदुपयोग औरों को बांटकर दुख का सदुपयोग भगवान की कृपा मानकर अगर भगवान की हम कृपा मानेंगे तो हम दुख को सह जाएंगे। कुंती जी ने तो पद पद पर विपत्ति मांगी भगवान से। भगवान ने कहा आज तक किसी ने वरदान नहीं मांगा। विपत्ति दुख कौन चाहता है?
तो उन्होंने कहा प्रभु जब विपत्ति आई तो आपको अपनी तरफ आते हुए देखा। और जब संपत्ति आ गई तो आप द्वारिका जा रहे हो पीठ करके। मुझे ऐसी संपत्ति नहीं चाहिए। मुझे वो विपत्ति चाहिए जिसमें आप दौड़ते हुए हमारी तरफ आ रहे हो। तो भक्त दुख में विपत्ति में भगवान के सानिध्य का अनुभव करता है। महाराज जी आप कह रहे हैं कि आप एक विकट परिस्थिति में फंसी हैं। पहले तो इसमें ज्यादा वो नहीं था अज्ञानता वश बट कह रहे हैं कि जब से आपको सुना है एक किसी से प्रेम करते थे और जीवन साथी बनाने का दोनों का दृढ़ निश्चय हो गया।
बट अभी उनको पहले पता था कि उनके जो जहां जाना है वो नॉनवेज खाते हैं। मतलब अभक्ष पदार्थ का सेवन करते हैं। बट अभी जब से सुना है तो इनको लगता है कि मतलब उसका परिणाम बड़ा महापाप है। तो अभी ऐसे उनको भी छोड़ नहीं सकते। अगर उनको छोड़ते हैं तो फिर कहते हैं कि शादी नहीं करेंगे तो फिर माता-पिता दुखी होते हैं तो अभी मैं इतना डिप्रेशन में हो गए हैं कि दिन रात रोते रह रहे हैं कि क्या करूं? मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा। और मैं अभी अच्छे मार्ग पर भी चलना चाहते हैं। उस घर को भी छोड़ना नहीं चाहते।
माता-पिता भी द्वंदात्मक स्थिति में अब इस समस्या का समाधान हमारे पास तो है नहीं क्योंकि आपके द्वारा जिस पुरुष का चयन किया गया वो अभक्ष पदार्थों का सेवन करने वाला है। आप पुरुष की आसक्ति को नहीं त्याग सकते और वह पुरुष मानस आदि नहीं त्याग सकते तो फिर गलत चयन किया है आपने। अब हम यह नहीं कह सकते कि आप उनको छोड़ दो क्योंकि आप डिप्रेशन में जाने की बात वैसे ही कर रहे हो। हमने कह दिया छोड़ दो तो आप वैसे डिप्रेशन में चली जाओगी। आप में अध्यात्म बल तो है नहीं कि आप अपने अध्यात्म बल के द्वारा उनको कहें यदि आप मुझे स्वीकार करना चाहते हैं तो पवित्र भोजन आपको पाना होगा।
पवित्र आचरण करना होगा। अगर आप ऐसे नहीं करेंगे तो हमारा आपसे कोई संबंध नहीं। इतनी क्षमता आप में है नहीं। नहीं है ना? अंदर का उल्लास शक्ति पूरी आध्यात्म गलत चयन किया है ना आपने गलत चयन किया है आपने आपको पहले पता था कि ये मांस खाते हैं अब आपने चयन किया है अब आप जाओगे तो आपको आप खाओ या ना खाओ आप तो भ्रष्ट हो ही जाएंगे क्योंकि जिस पुरुष का हम संग कर रहे हैं वो मांस खाने वाला है और वह हमारा पति स्वरूप होगा तो वो तो खानपान तो उनका गंदा ही है तो आप भ्रष्ट तो हो ही जाएंगे भगवान की प्राप्ति के लिए जो सतमार्ग चाहिए चाहिए।
उसके इसीलिए तो सहसा कोई कदम नहीं उठाया जाता। अपने बड़े बुजुर्गों से पहले कैसा नियम था? बड़े बुजुर्ग तय करते थे कि हमारा पति कौन होगा और वो संयम नियम सब देख के गांव से पूछ के व्यवहार करके सालों बातें चलती थी ब्याह की। तब वो ब्याह होता है। आज लड़कियां बॉयफ्रेंड कर लिए व्यभचार कर लिए। अब वो ब्लैकमेल कर रहा है। तो अब वो डिप्रेशन में पहुंच रहे हैं। अब फिर ब्रेकअप करके दूसरा बॉयफ्रेंड कर लिया। फिर जब तीसरा पति होगा तब वो चैन से रह पाएंगे। वही गंदी आदत वही भ्रष्ट आचरण उनको गिराएंगे।
तो अब यह तो बहुत बढ़ रहा है। अब इसके विषय में हम क्या कह सकते हैं? हमारे पास इसके विषय में कोई निर्णय नहीं है। अगर निर्णय हम दें तो हम तब निर्णय दे सकते हैं जब हमारा कोई शिष्य हो। हमारी आज्ञा पर चलता हो। अपने पुत्र को या अपने बच्चे को डांटा जा सकता है। दूसरों को नहीं डाटा। आप दूसरे हैं। हम आपको अपनी नहीं कह सकते क्योंकि हमारी वही होगी जो हमारे धर्म का पालन करे। प्रश्न ही नहीं आता आपके अंदर कि हमारे गुरु जी हैं जब उन्होंने हमको मना किया है तो या तो आप मुझे स्वीकार करो तो आप वो छोड़ दो।
नहीं हमारा आपका कोई संबंध नहीं। तो यह समस्या का समाधान आपने खुद समस्या बना रखी है। आपने खुद गलत संबंध स्वीकार कर रखा है। अब आपने स्वीकृति की तो उसको हम कैसे तोड़ सकते हैं? जी श्वेता जी मेरठ से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आत्म साक्षात्कार में और भगवत साक्षात्कार में क्या अंतर है? महाराज जी भगवत साक्षात्कार में भगवान के सगुण रूप का दर्शन होता है और आत्म साक्षात्कार में स्वयं का बोध होता है। आत्मा कोई और नहीं है। मैं ही हूं। मैं इस शरीर को लेकर नहीं जो स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर, कारण शरीर तीनों शरीरों का प्रकाशक है, वह है आत्म तत्व और वह मैं हूं।
यह ब्रह्म ज्ञान के मार्ग के द्वारा इसका बोध होता है। आत्म साक्षात्कार होता है। अर्थात अपने आप से अपने आप का अनुभव होता है। और भगवत साक्षात्कार का मतलब है राम रूप के दर्शन, कृष्ण रूप के दर्शन, शिव रूप के दर्शन, नरसिंह रूप के दर्शन जो भगवान के भावमय उपासना है, उसमें जो भगवान का रूप है, उसका जो दर्शन होता है उसे भगवत साक्षात्कार कहते हैं और इसे आत्म साक्षात्कार कहते हैं। और सर्वत्र वही विराजमान है। इसे तत्व बोध कहते हैं कि तत्वज्ञानी है। सर्वत्र भगवान का दर्शन या सर्वत्र आत्म स्वरूप का दर्शन वो तत्व ज्ञानी कहलाता है।
जी भार्गव हेमंत राधे-राधे महाराज राधे-राधे महाराज जी गुरुदेव मैं एमबीबीएस डॉक्टर हूं एवं वैज्ञानिक भी हूं। देश के बड़े चिकित्सक संस्थान में कार्यरत हूं। महाराज जी मेरे अनुसंधान का मुख्य लक्ष्य हमारी भारतीय चिकित्सा पद्धति जैसे आयुर्वेद एवं योग की विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक विकारों पर उपयोगिता का आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों द्वारा परीक्षण करना है। गुरुदेव अपने परीक्षण के नतीजे वैज्ञानिक शोध पत्र महाराज जी इनका भाव यह है कि उसमें अपने खुद के नाम पर प्रकाशित करने होते हैं।
मतलब जो शोध किया पहले मुझे अपना नाम देखकर बहुत हर्ष होता था। किंतु आपके बताए भजन मार्ग पर विगत दो वर्षों से चलने का प्रयास कर रहा हूं। अब यह नाम और कीर्ति की अभिलाषा भजन में विघन सी प्रतीत होती है। किंतु यदि अपना नाम हटाकर बिना कोई दावेदारी दिखाए अनुष्ठान करता नाम से ही अपनापन हटा दो ना। आपका नाम थोड़ी है। आपके शरीर का नाम है। जैसे इनका नाम है। ऐसे आपके शरीर का नाम है। तो आपको जैसे इनके नाम से कोई हर्ष या शोक नहीं। ऐसे शरीर के नाम से हर्ष या शोक नहीं होना चाहिए।
अपनापन हटा दीजिए उससे। आप थोड़ी हैं। आपका क्या नाम है? हेमंत। तो यह शरीर का नाम है। हेमंत भार्गव ना कि आपका नाम है। आप तो आत्म स्वरूप ईश्वर अंश जीव अविनाशी चेतन अमल सहज सुख राशि आप तो भगवत स्वरूप हैं। यह नाम रूप शरीर का है। जो शीशा में रूप देखते हो। यह पांच भौतिक है। और इसी पंच भौतिक का नाम हेमंत है ना कि आपका नाम है। तो इस नाम से ही अपना नाता हटा लीजिए। यह मेरा नाम नहीं है। यह शरीर का नाम है। तो चाहे जहां गर्भ से लिखो कोई परेशानी नहीं। संबंध का ही तो सारा खेल है।
संबंध रखे हुए हैं कि यार मेरा नाम नहीं आना चाहिए। नहीं तो परमार्थ में बाधा होगी। तो परमार्थ में बाधा तो आपने खड़ी कर ली। मेरा नाम जोड़ के कि यह मेरा नाम है। यही तो हटाना है। मैं और मोर तोड़ तय माया जे बस की जीव निकाया। इस शरीर से भी गाड़ी की तरह काम लेना है और शरीर का नाम हेमंत है ना कि मेरा नाम हेमंत है। तो अगर गाली मिल रही हेमंत को तो उसके कर्म और अगर हेमंत को यश मिल रहा है तो उसके कर्म मैं तो दृष्टा हूं। मैं थोड़ी हेमंत हूं। समझ पा रहे हैं आप?
बस इस भाव से चलिए। तो उसमें अपना नाम भी जो शरीर का है उसको लिखते रहिए। कोई परेशानी नहीं। जब उसे अपनापन जोड़ के ना करेंगे तो जो परेशानी हां करने में वही परेशानी ना करने में है। क्योंकि अपनापन तो जुड़ ही गया ना। अपनापन परेशानी है। अपनापन को हटाकर प्रभु के चरणों में लगाते हैं। यही खास बात है। इस शरीर से अपनापन नहीं। इस शरीर के नाम रूप से अपनापन नहीं। भगवान के नाम रूप से अपनापन। हां। हमारा नाम नहीं है। हम इसके दृष्टा हैं। इसके साक्षी हैं। और सत्य बात है।
आपका नाम नहीं इस शरीर का नाम हेमंत है। आप तो भगवान के स्वरूप हो। आप तो ब्रह्म स्वरूप हो। आप भगवत स्वरूप हो। ईश्वर अंश जीव अविनाशी अविनाशी चेतन अमल सहज सुख राशि यह आपका स्वरूप है। यह मरण धर्मा शरीर थोड़ी आपका स्वरूप है। इसी मरण धर्मा शरीर में अहम करके हमारी दुर्गति हो गई है। अब इस मरण धर्मा शरीर से अपना संबंध हटाकर मरण धर्मा शरीर के संबंधियों से संबंध हटाकर सबकी ममता ताग बटोरी मम पद मनह बांध बबर डोरी। श्री भगवान के चरणों में समर्पित करते हैं। कोई बाधा नहीं है।
जब हम अपनापन इसमें रखेंगे तो ही बाधा है। अपनापन इससे हटा दें तो कोई बाधा नहीं। सब राधा ही राधा है। दूसरे लोग प्रशंसा करें उस शोध की इनकी तो इनकी दूसरे लोग प्रशंसा करें तो आपको क्या लगेगा? इनकी हो रही है। आपकी थोड़ी हो रही है। आप तो प्रशंसा के साक्षी हैं। प्रशंसा हो रही। शरीर, बुद्धि, मन इंद्रियों के द्वारा जो भगवान ने कराया उसकी प्रशंसा हो रही। आपसे जो त्रुटि हुई उसकी निंदा हो रही है। जो मन इंद्रियों, बुद्धि के द्वारा त्रुटि हुई उसकी निंदा हो रही।
आप उसके दृष्टा है तभी तो वह द्वंदातीत होता है। जो साधक द्वंदातीत होता है। मान अपमान में सुखदख में लाभ हानि में जय पराजय में समान तभी समान होता है। जब वो अपने को ना देख कर के इनको देखता है। और यही है ज्ञान इसी बात का है। ये माया के गुणों के द्वारा संचलित है। इंद्रियां मन सब कुछ जितना कुछ है। अगर अच्छा बन गया तो इनकी प्रशंसा होती है। बुरा हो गया तो इनकी निंदा होती है। आप दोनों के दृष्टा है अच्छा और बुरा के करता नहीं है। जब आप ऐसा समझेंगे तो शुद्ध ज्ञान आपके अंदर रहेगा तो उसकी प्रशंसा हो रही तो कोई और निंदा हो रही तो कोई बात नहीं है।
धंधा तो भी मत सलाह अपनापन अपनापन का अपनापन हट जाए तो उससे कोई परेशानी नहीं अंजलि मिश्रा जी अमरावती राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपके चरणों में सादर प्रणाम महाराज श्री मैं अपने जीवन में कुछ नया कार्य करने चलती हूं तो मेरे आसपास के लोग मुझे मेरे बचपन के जैसे ही समझते हैं और मतलब उत्साहहीन कर देते हैं जिसके कारण मेरे कार्य में उत्साह की कमी हो जाती है। मैं अपने कार्य में या केवल अपने लक्ष्य और भगवान को देखना चाहिए। किसी व्यक्ति के सपोर्ट या उसके हटने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
वही सच्चा कर्ता होगा क्रियावान जो केवल भगवान को देखें और अपने लक्ष्य को देखें। मुझे यह करना है। मेरे सहयोगी भगवान है। बस चार लोग प्रशंसा करते हैं। यह उनकी बुद्धि है। चार लोग निंदा करते हैं। यह उनकी बुद्धि है। हम किसी की बुद्धि के सपोर्ट से नहीं चल रहे हैं। हम अपनी बुद्धि के सपोर्ट से चल रहे हैं। हमारी बुद्धि को सपोर्ट भगवान का मिल रहा है। इस तरह अगर हम चलें तो हम बड़े उत्साह युक्त रहेंगे। नहीं तो उत्साह दिलाने वाले बहुत कम होते हैं। उत्साह गिराने वाले बहुत लोग होते हैं।
जो उत्साह को गिराते हैं वह ठीक नहीं है। उनको भी चाहिए कि बच्चों को या नौजवानों को उत्साह युक्त करें। अच्छे मार्ग में हां गलत मार्ग में हो तो निषेध करें। उनका उत्साह भंग करें। लेकिन यदि सही मार्ग में हो तो उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। उनको सपोर्ट देना चाहिए। पर यदि ऐसा ना मिले तो अपना लक्ष्य दृढ़ रखें और भगवान को अपना सपोर्ट करता माने। भगवान का आश्रय ले ले तो फिर हमें कोई परेशानी नहीं पड़ेगी। अमित कुमार जी राधे-राधे प्रभु जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मैं 16 वर्षों से फिल्म लाइन में था।
महाराज जी जब से मैंने मोबाइल के माध्यम से आपका सत्संग सुना मेरा मन अभिनय में नहीं लग रहा और मैं मुंबई सब छोड़-छोड़ के वृंदावन रहने के लिए आ गया हूं महाराज जी। नहीं हमें लगता है कि अभिनय जीवन जीने के लिए है और जीवन प्रभु के लिए ऐसा बना लो अभिनय करना जीवन जीने के लिए अर्थ मिलता है और अर्थ से हमारे जीवन का पोषण होता है और जीवन प्रभु के लिए कर ले तो इसमें कोई परेशानी नहीं होगी अभिनय कोई निषिद्ध बात नहीं है कि हम त्याग करें ऐसी हां भगवान का जब हम सत चिंतन करने लगते हैं तो फिर असदत बातों में मन नहीं लगता।
यह बात तो है। लेकिन जीवन जीने के लिए भगवान ने हमें यहां भेजा है। अपना अपना रोल है। सब अभिनय कर रहे हैं। सबका अभिनय, कोई माता का अभिनय, कोई पिता का अभिनय, कोई पति का अभिनय, कोई समाज के बहुत बड़े पद का अभिनय, सबको अभिनय। तो आपको जो अभिनय मिले वो आप अभिनय करो और भगवान का भजन करते रहो तो क्या परेशानी है? नहीं? हां ऐसा करो क्योंकि जीवन सबका एक रोल है। सबको अभिनय करना पड़ रहा है। अब यहां वृंदावन में जैसे तो वृंदावन में मान लो कैसे रहोगे? कुछ ना कुछ तो अभिनय यहां भी करना पड़ेगा।
नहीं करना पड़ेगा। तो यहां कोई गलती का होने का चांस अगर हो तो हमें लगता है दूर रह के वृंदावन का चिंतन करें तो ज्यादा अच्छा है। यहां रहकर अगर कोई हमसे पाप बनने लगे, कोई गंदी बातें बनने लगी, गंदे आचरण हो जाए तो हमें लगता है दूर रहकर यहां आओगे तो तत्काल पाप नष्ट हो जाएंगे। क्योंकि धाम है ना और धाम में पाप बन गया। मान लो जवान शरीर है। अब कहीं इधरउधर किसी से गंदी बातें हो जाए तो सब गड़बड़ हो जाएगा ना। मैं सोचता हूं छोड़ के यही रहे प्रभु जी मन नहीं लग रहा बाबा जी बन रहा है क्या मैं तो वैसे ही सोच रहा अरे बहुत कठिन है बाबा जी बनना बहुत कठिन है बाबा जी बनना सच्चाई का बाबा जी बनना सच्चाई में चलने में हमें लगता है कि अगर भष ना रखे और सच्ची भक्ति की जाए तो और ज्यादा अच्छा है।
मान लो अब हम लोग दूसरों के द्वारा दिए हुए अन्न पैसा कपड़ा लत्ता उनका प्रयोग करके भजन कर रहे हैं तो हमारे भजन का हिस्सा वहां भी तो जाएगा आप मेहनत करके रोल करके कमा रहे हैं और खा रहे हैं और सच्चाई से भजन कर रहे हैं तो आपका भजन आपके पास ही है। तो हमें लगता है जब कभी ऐसा कोई बैरागी अच्छा तो भले संत बन जाए नहीं तो हमें लगता है संत बनना अब कलिकाल में धीरे-धीरे कठिन हो रहा है। संतत्व में चलना। अब ऐसे ढोंग करना तो बहुत लेकिन सच्चाई से चलने में बच्चों बहुत कठिन बात है।
बहुत कठिन बात है। इसलिए हमें लगता है साधु भेष तो धरो मत। साधु बनो। अंदर से साधु बन जाओ और भष सांसारिक रखो और मेहनत करके कमाओ खाओ। दूसरों को खवाओ और खूब भजन करो। यह बढ़िया है। ठीक है? हां। शिवपाल जी झज्जर हरियाणा से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मैंने किसी ग्रंथ में पढ़ा था कि मृत्यु के समय जीवात्मा अपने सूक्ष्म शरीर के माध्यम से बाहर निकलती है तो तत्काल उसका संरक्षण करने के लिए उसके पूर्व स्वजन इष्ट गुरु आदि का सहयोग मिलता है। कुछ नहीं कुछ नहीं सब नहीं ऐसा कुछ नहीं होता जो अज्ञानी जीव शरीर छोड़ता है तो कर्म बंधन में बंधा हुआ होता स्वतंत्र नहीं होता और उसकी कोई रक्षा करने की जरूरत नहीं होती।
वह दो प्रकार की गतियों को प्राप्त होता है। या तो नारकी गति को और या पुण्य आत्मा है तो स्वर्ग गति को। अगर स्वर्ग गति को जाता है तो देवलोक से आते हैं उसको लेने के लिए। अगर नर्क गति को जाता है तो यमदूत लेने के लिए आते हैं। हरि गुरु सबकी रक्षा करते होते तो बात बन गई होती ना। सबकी बात बन गई होती और जो भक्त है उसका जब शरीर छूटता है जो वास्तविक भगवान की भक्ति करता रहा है अंत समय में स्मरण हो गया भगवान का तो भगवान को प्राप्त हो जाता है अगर अंत समय स्मरण नहीं हुआ उसका तो पुण्यवानों के लोकों में जाकर के सुख भोगता है।
फिर यहां मृत्यु लोक में श्रीवान कुलवान धनवानों के यहां उसका जन्म होता है और वह पूर्व भजन जहां से उसका रुका हुआ था वहां से फिर भजन चल के वो भगवान को प्राप्त हो लेता है तो ऐसी गतियां ऐसा नहीं कि सब परिवार के स्वजन कोई स्वतंत्र है क्या कोई स्वतंत्र है क्या सब परतंत्र है कर्म के वशीभूत सब हैं तो ऐसा थोड़ी कि तुम्हारे पिता आकर तुम्हारी समीरक्षा करेंगे वो न जाने कौन से नर्क में है या न जाने कौन से स्वर्ग में न जाने कौन सी योनि में चले गए। वहां कोई परिवार स्वजन संबंधी तुम्हारा थोड़ी है।
शरीर तक है। शरीर का काम खत्म। कर्म बंधन से वो जीव कहां कीड़ा बनेगा जाके कि देवता बनेगा जाकर कि क्या बनेगा उसका कोई ये सब प्रमाणिक किसी ग्रंथ में लिखा हो तो हमें बताओ। क्योंकि जहां तक बचपन से हम ग्रंथ ही पढ़ते रहे हैं। समझ में आ रहा है आपको? तो यह बात ऐसा है जीव स्वतंत्र नहीं है। जीव परतंत्र है। कर्म के परवर और जिस दिन कर्म पर विजय प्राप्त कर ली उसने तो फिर वो तो भगवान का स्वरूप हो गया। ब्रह्मविद ब्रह्म भवती वो तो परमात्मा स्वरूप उसका कहां आना जाना है।
जैसे तरंग समुद्र में लीन हो गई तो समुद्र हो गए। तरंग का अस्तित्व खत्म हो गया। तो जब जीव को ज्ञान हो गया तो ब्रह्म विद ब्रह्म विभवती ब्रह्म स्वरूप हो गया। उसका कहीं आना जाना नहीं। सर्वत्र व्याप्त कण-कण में परमात्मा में लीन हो गया। समा गया जैसे तरंग समुद्र में लीन हो गई। अब खोजने पर भी तरंग नाम पता नहीं चलेगा। तरंग वायु विकार जीव माया विकार माया विकार नष्ट हुआ परमात्मा स्वरूप हो गए। जब आना जाना है तो वो जहां आना जाना है वहां के पार्षद ले जाएंगे। माता-पिता परिवार ये सब इन सबका प्रवेश नहीं है।
जी राजेश कुमार जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी जब यह शरीर भक्ति करने योग्य था तब यह शरीर प्रपंच में रहा परंतु गुरुदेव भगवान भजन नाम जप अभी शुरू किया है अब ये शरीर एक अवस्था में नहीं बैठ सकता महाराज जी बैठना भक्ति नहीं है भक्ति का स्वरूप है तदपिता अखिलाचारिता तद स्मरण परम व्याकुलते देवर्षि नारद जी कहते हैं हमारे हर आचरण भगवान के अनुकूल हो और भगवान को समर्पित हो। अनुकूल का तात्पर्य है शास्त्र धर्म मर्यादा के अनुसार अब हमारे आचरण हो। कोई भी आचरण धर्म के विरुद्ध ना हो।
पाप आचरण नहीं होना चाहिए। और वह कर्म भगवान को समर्पित होना चाहिए। जो भी कर्म करें भगवान को समर्पित करें और उठते बैठते चलते फिरते खाते पीते सोते जागते जब हमारी स्मृति आवे राधा राधा राधा राधा जो भगवन नाम प्रिय है वो नाम हम जप कर रहे हैं इसी का नाम भक्ति है। भगवान की लीला कथाओं को सुनना, भगवान की पूजा करना, भगवान के भक्तों का संग करना, भगवान जहांजहां जो लीलाएं किए उन तीर्थ स्थलियों में जाना तो ये सब भक्ति के अंतर्गत आता है। बैठना कोई साधना भक्ति की नहीं है कि हम बैठकर ही भजन नहीं।
फावड़ा चलाते हुए, झाड़ू पोछा लगाते हुए, व्यापार करते हुए, नौकरी करते हुए भी भगवान की भक्ति कर सकते हैं। नाम जप निरंतर नाम जप का अभ्यास करें अंदर ही अंदर और बाहर व्यवहार करते रहे तो क्या फर्क पड़ता है? तो भक्ति का स्वरूप है भगवत स्मृति। प्रभु से चित्त जोड़े रहना। मैयासक्त मना भगवान में मन जोड़ना। अगर हमारा मन प्रभु में जुड़ा हुआ है तो हमारी भक्ति हो रही है। वह हम चाहे पढ़े हैं तो पढ़े हैं हमारा मन भगवान में जुड़ा हो। शरीर की स्थिति को भगवान नहीं देखते।
आप गंगा जी में खड़े होकर गलत चिंतन कर रहे हैं तो आपको गलत चिंतन का फल मिलेगा। गंगा जी में खड़े होकर गलत चिंतन करें तो गलत चिंतन का फल मिलेगा। और आप सोच में बैठकर के बढ़िया चिंतन कर रहे हैं तो आपको बढ़िया फल मिलेगा। शरीर सोच में है या गंगा जी में? इससे मतलब नहीं ज्यादा खास मतलब है आपका चिंतन क्या है? आपका चिंतन यदि भगवान का है तो आपकी भक्ति हो रही है। आपका चिंतन संसार का है तो वृंदावन में रहते हुए भी भक्ति नहीं हो रही है। चिंतन भगवान का चाहिए। जैसे आपने त्राटक के बारे में बोला वो चाहता था कि वैसा नहीं हो सकता बैठे हुए।
त्राटक बोला था एक बिंदु पर। हां देखो सबके लिए सब साधन नहीं है। सबके लिए सब साधन नहीं है। अब जो हमारे सामने जैसे 500 जवान साधक है तो उनको तो हम बोलेंगे यार एक घंटा तो बैठो पद्मासन में अब वो जवान है वो आराम से बैठ सकते हैं। अब यह बात सबके लिए नहीं है। अब वो विरक्त है। उनके लिए अल्पाहार करो। चार घंटे सो ऐसे चलो। अब गृहस्थ आदमी चार घंटे सो के कैसे चल पाएगा? उसको तो सात घंटे चाहिए। और वो अल्पाहार करेगा तो फावड़ा कैसे चलाएगा? उसके लिए तो अच्छा भोजन चाहिए।
तो यह देखना चाहिए कि उपदेश किसको दिया जा रहा है। अगर उपदेश विरक्त को दिया जा रहा है तो उसमें से जो बातें हमारे लायक है वो हम ले लेते हैं। बकाया वो तो विरक्त के लिए है। अपने को देखना अपने गृहस्थ हैं। अपना सतमार्ग कैसे चलना है? या कभी किसी बात पर संशय हो तो पूछ लेना चाहिए। जैसे अभी पूछा। ठीक है? जी
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…