एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1438
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
पासना गोस्वामी जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मुझे ऐसा लगता है कि मेरा कोई मित्र नहीं है जब हमको ऐसा लगा तो हमने सारे संबंध छोड़े और भागे कि हमें एक ऐसा दोस्त चाहिए जो अविनाशी हो वह भगवान ही तो बचपन से उन्हीं से दोस्ती की और आज तक उन्होंने दोस्ती का निर्वाह किया और आगे भगवान जा लेकिन आज तक तो निहाल कर दिए वही हमारे दोस्त हैं। वही हमारे दोस्त हैं। वही सच्चे मित्र हैं जो अविनाशी हैं और हर समय हमारे पास हैं। हमसे कभी दूर नहीं होते। सर्वत्र हैं तो जहां हम है वहां हैं।
सब समय हैं तो जिस समय हम है उस समय हैं। सबके हैं तो मेरे भी हैं। सब में है तो मेरे में भी है। ऐसा मित्र जो मेरे में समाया हुआ है वही नारायण है। वही हरि है। वही कृष्ण है। इसलिए हमें लगता है कि सच्चा प्यार तो भगवान से ही मिलता है। और यहां तो छल कपट का प्यार होता है। आपसे अच्छा कोई तो दूसरा उससे लुभायमान हो जाएगा। फिर तीसरे से लुभायमान हो जाएगा। लेकिन कोई हमें प्यार करे नहीं अपने लिए हमें प्यार कर सकता है। अपने लिए हमें प्यार कर सकता है। लेकिन हमारे लिए हमें प्यार तो केवल भगवान ही कर सकते हैं।
दूसरा नहीं कर सकता है। जैसे माता बच्चे के लिए बच्चों को प्यार करती है। अपने लिए नहीं करती। वो बच्चे के लिए करती है। तो अनंत माताओं का वात्सल्य भगवान को वात्सल्य सिंधु कहा गया है। तो भगवान ही है ऐसे जो हमारे सच्चे मित्र हैं, सच्चे पति हैं। सच्चे पुत्र हैं, सच्चे गुरु हैं, सच्चे शिष्य हैं। जो चाहे वो भगवान से संबंध कर ले वो स्वीकार कर लेते हैं। महाराज जी लोग मुझे अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग करते हैं। मुझे यह भाव बहुत परेशान करता है महाराज जी। नहीं तो पाए जान जगत में सब जन कपटी कुटिल कलयुगी टंचु जगत में तो इसी का राज्य है स्वार्थ कपट छल इसी से तो माया अपना राज्य चला रही है अगर स्वार्थ ना हो कपट ना हो छल ना हो झूठ ना हो माया कहां सच्चिदानंद भगवान का खेल आ जाए सच्चिदानंद भगवान के खेल तक ना पहुंचने देने की यही वृत्तियां है स्वार्थ कपट छल छिद्र तभी भगवान कहते हैं ना मोह कपट छल छिद्र न भावा निर्मल जन्म मन सो मोह पावा वो यहां कहां मिलेगा वो तो भजन करने वालों में निर्मल मन होता है नहीं तो छली कपटी स्वार्थी आपसे बहुत प्यार की बात करेंगे आपको लगेगा ये मेरे ऊपर जीवन बलिहार कर रहे हैं लेकिन वो सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति करना चाहता है वो अपनी वासना की पूर्ति करना चाहता है इसलिए कुछ भी कह सकता है लेकिन प्यार नहीं करता प्यार तो सिर्फ भगवान करते हैं और सच्चा प्यार भगवान करते हैं और सदा प्यार भगवान करते हैं ये संसार में नहीं मिलेगा सच्चा सदा यह केवल भगवान से ही मिलेगा।
आप करके देख लो। जब हार जाना तो हमारे श्री कृष्ण को अपना यार बना लेना बद निर्वाह हो जाएगी। जटा शंकर जी गाजियाबाद से राधे राधे राधे-राधे महाराज जी चरण स्पर्श महाराज जी ईश्वर पर अटूट आस्था के बाद भी मन छोटी-छोटी कठिनाइयों से क्यों भयभीत हो जाता है? इसका क्या निवारण गलत ईश्वर में अटूट आस्था होने के बाद ये नहीं होता। अभी आप केवल शब्द याद कर लिए हो अटूट आस्था अटूट आस्था गर्म तवे पर बैठाला गया तप्त बालू डाली जा रही नाखून उखाड़ लिए गए और जानते हो शब्द क्या निकला था तेरा किया मीठा लागे समझ रहे हो गुरु अर्जुन देव जी का तेरा अटूट आस्था में तेरा किया मीठा लागे विचिलता कैसे आ गई इसका मतलब नाम जप अभी जो होना चाहिए वह नाम जप नहीं हो रहा।
जैसी साधना होनी चाहिए वैसी साधना नहीं और जैसा विश्वास होना चाहिए वैसा विश्वास नहीं। हरिदास जी महाराज चैतन्य महाप्रभु के परिकर के 22 बाजारों में मार डंडे मार कोड़े प्राण ले लिए जाए। ये फरमान जारी हो गया। मारे जाते उनके कोमल शरीर पर कोड़े तो चमड़ा उधिल जाता। उन्हीं पर फिर कोड़े मारते हुए हरि बोल हरि बोल आ नहीं कहा मरा जान करके उनको गंगा जी में फेंक दिया गंगा जी का जल पावन लगते ही उनको शुद्धि आई पूरी चेतना हुई बाद में उनकी कथा और जब उनसे पूछ पूछा गया तो उन्होंने यही कहा कि मेरे किसी कर्मों का फल होगा मुझे कोई कष्ट नहीं भगवान की मेरे ऊपर बड़ी कृपा है क्या शब्द था भगवान की मेरे ऊपर बड़ी कृपा है विश्वास स वही जो हमको विचलित ना होने दे।
विचलित हो रहे हैं तो अभी विश्वास में कमी है। अभी हमारे भजन में कमी है। अटूट विश्वास में विचिलता नहीं हो सकती। कोई काम रुकता नहीं है। ईश्वर हमेशा सहायक रहते हैं। काम का मतलब ही नहीं रह गया। जब भगवान पे विश्वास है तो काम और कामनाओं की तो बात ही अलग रहीला। सकल कामना हीन जे राम भगत रस लीन। जब कामनाओं की पूर्ति को लेकर तुम भगवान पर विश्वास की बात करोगे तो बहुत हल्के पर आपने बात कर दी। बहुत हल्के पर क्योंकि जितनी कामना है वो सब विनाशी है आपकी। कोई अविनाशी कामना है क्या?
इतना भजन बढ़ाओ कि हर परिस्थिति में हां केवल आनंद ही आनंद। मान में, अपमान में, निंदा में, स्थिति में, लाभ में, हानि में, सुख में, दुख में, जय में, पराजय में एकमात्र मेरे भगवान की कृपा। कृपा के सिवा और कुछ दिखाई ही ना दे। समझ रहे हैं ना? हां। य दृष्ठा लाभ संतुष्टो जैसी परिस्थिति दे दे य दृष्टा लाभ संतुष्टो द्वंदातीतो विमत्सरा द्वंदो में समान भाव किसी से ईर्ष्या नहीं और यथा लाभ संतोष सदा काहु सो कछु ना चाहो दृढ़ विश्वास मंगवो भलो न बाप सो जो प्रभु राखे टेक भगवान का भरोसा अगर दृढ़ है ना तो किसी से मांगने की कोई बात नहीं किसी से सहयोग की कोई आकांक्षा नहीं वो सर्व सामर्थशाली परमात्मा स्वयं आकर करेगा और अगर वह नहीं करता है तो मुझे नहीं करवाना है वो जिस स्थिति में रखना चाहता है मैं उसी में राजी हूं जोई जोई प्यारो करे सोई मोहि भावे फिर परेशानी क्या है कि हमारी जहां कमी उसको हम पूरी करें हमारे भगवत चिंतन में हमारी साधना में जो त्रुटि हो रही उसको हम और संभाले तो हम और बलवान होते चले जाएंगे।
जैसे प्रह्लाद जी महाराज को कितना कष्ट दिया गया लेकिन हर स्थिति में भगवान ने उनकी रक्षा की। ऐसे ही भगवान हमारी रक्षा करते हैं। ऐसे ही पर यह जरूर है कि हमारी कामना के अनुसार भगवान नहीं चलेंगे। भगवान के चलने के अनुसार हमको राजी होना पड़ेगा। क्योंकि हम बच्चे हैं। हमारी जो बुद्धि है वो अल्प है और भगवान सर्वज्ञ हैं। भगवान दूर की देखते हैं और हम नजदीक की देखते हैं। हमें उतना ही दिखाई देता है और भगवान भविष्य को पूरा देख रहे हैं तो जिससे हमारा भविष्य मंगलमय होगा वो वही करेंगे क्योंकि वो मंगल भवन है।
उनके द्वारा किया हुआ विधान अमंगल हो ही नहीं सकता। जी भंवर सिंह जी श्री राधे महाराज जी राधे-राधे महाराज जी मैं कुछ वर्षों से अध्यात्म को जानने समझने का निष्फल प्रयास कर रहा था विभिन्न धर्मों के संतों के प्रवचन सुनता रहा परंतु जीवन में कोई भी ठहराव नहीं आया किसी एक साधना पद्धति में संतुष्टि नहीं मिली मन निराकार की ओर आकर्षित था और भक्ति मार्ग अध्यात्म मार्ग एकमात्र अवस्था लगती थी पहली अवस्था पिछले ढाई वर्षों से आपके सानिध्य एवं संगति में आया हूं ढाई वर्षों से निरंतर एकांतिक वार्तालाप सत्संग सुनता हूं नाम जप भी करता हूं आपके आज्ञा एवं अनुशासन में चलने का प्रयास कर रहा हूं।
अब जीवन में ठहराव आने लग गया है। साकार निराकार का भेद खत्म हो अब यह बात समझ ली है कि भक्ति प्रथम भी है और भक्ति पूर्णता भी है। भक्ति को कोई ऐसा ना समझे जितना भी ज्ञान है जितना समग्र ज्ञान भगवान ने कहा तपस्वी से भी अधिक योगी ज्ञानी से भी अधिक योगी और कर्म योगी से भी अधिक योगी वो योगी जो श्रद्धावान भजते माम जो श्रद्धा पूर्वक मेरा भजन करता है क्योंकि सच्चा ज्ञान भगवान के द्वारा दिया जाता है सोई जाने जे देहु जनाई और जब जान जाओगे तो जानत तुम हो जाई तत्व रूप से भगवान को जानना सहज है।
लेकिन लीला रूप भगवान का जानना बहुत कठिन है। बहुत कठिन है। जैसे तत्व रूप में सोना तो सोना मान लिया जान लिया लेकिन गहने रूप में जानना बहुत कठिन है। कितने गहने बन सकते हैं। हर गहने में वही सोना है। ऐसे भगवान का जो साकार रूप है वो बड़ा विचित्र है। उसको जानना बड़ा कठिन है। बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी सती देवी को भी भ्रम हो गया जो तत्व ज्ञान स्वरूप भगवान शिव के अर्धांग में विराजमान रहते हैं। जब भगवान श्री राम रो रहे हैं असुर प्रवाह कर रहे हैं और कह रहे हे खग हे मृग हे मधुकर श्रेणी तुम देखी सीता मृग नैनी हे खग हे मृग हे भ्रमर की पंक्तियों हे लताओं हे वृक्षों तुमने कहीं मेरी प्राण प्रिया मृग नैनी सीता को देखा है क्या और भगवान शिव जय सच्चिदानंद परमधाम सती जी को लगा अगर सच्चिदानंद तत्व है ये तो सर्वज्ञ होना चाहिए ये तो खगमग पशु पंछी लताओं से पूछ रहे हैं कि मेरी सीता को देखा है क्या भ्रम हो गया बड़े-बड़े गरुण महाज्ञानी गुणरासी जब मेघनाथ ने भगवान को नागपास में बांध दिया और देखा कि मैं आकर के मुक्त कर रहा हूं।
तो उनको लगा यह भगवान कैसे हो सकते हैं? जो हमारे वाहन रूप में हमें स्वीकार करते हैं। मैं उन भगवान को जानता हूं। सर्व सामर्थ्य है। वो ऐसे बंधे कैसे एक नीच निशाचर बांध दिया और आप हमारा इंतजार कर रहे हैं। आप बंधे पड़े हैं। मोह हो गया। भ्रम हो गया। फिर जाना पड़ा का भुसुंड जी के पास। उनको वही तत्व रूप में सर्वत्र विराजमान है। किंचिन मात्र भी कोई भी त्रिभुवन में ना कोई ऐसा जड़ है ना चैतन्य है जो परमात्मा ना हो। स्वयं परमात्मा बना हुआ है। भगवान की अपरा प्रकृति और परा प्रकृति दो हैं।
भेद करके वर्णन करने में पंच महाभूत मन बुद्धि अहंकार कितने हुए? आठ। यह आठ भगवान की अपरा प्रकृति है। माया माया प्रकृति है। और जीव ये भगवान की परा प्रकृति है। जब हम भेद करके वर्णन करते हैं तो माया और जीव और जब तत्व रूप में देखते हैं तो वही माया है और वही जीव बना हुआ है। कोई अंतर नहीं है। वही पंचभूत बना हुआ है। इंद्रिय नाम मनस्म वही मन बना हुआ है। वही बुद्धि बना हुआ है वही अहम बना हुआ है। उसके सिवा कोई है मत्ता पर तरम न्यतत किंचिदस्त धनंजय मेरे सिवा किंचिन मात्र कोई नहीं।
तो तत्व रूप से सियाराम में सब जग जानी करो प्रणाम जोर जुग पानी और लीला रूप से रसास्वादन सियाराम का कर रहे हैं गोस्वामी जी। यह भक्ति की स्थिति है। केवल तत्व ज्ञान नहीं होता उसे। तत्व बोध होने के बाद भगवत प्रेम भी होता है। तो भक्ति सर्वश्रेष्ठ है। स्वरूपानुसंधान भक्ति रे गसी भगवान शंकराचार्य जी ने कहा स्वरूप बोध के लिए भक्ति सर्वश्रेष्ठ है जो ज्ञानी बड़ी मेहनत से तत्व बोध करता है स्वरूप बोध करता है मम दर्शन फल परम अनूपा जीव पाव निज सहज स्वरूपा मेरे दर्शन की भावना उसको स्वरूप बोध करा देती मम दर्शन फल परम अनुपा जीव पाव कोई ऐसा ना समझे भक्ति का हां हम ज्ञान मार्ग अष्टांग योग मार्ग कर्म योग मार्ग सब मार्गों से चल के आए हुए तब राधा राधा बोल रहे हैं ऐसे ऐसे ना समझे कि भाई बस राधा राधा राधा ऐसे ले बचपन से बहुत प्रवीण विज्ञान मय बुद्धि थी सब ऐसे हम किसी को आज तक हमारा कोई दोस्त नहीं हुआ हम किसी को अपना नहीं माना और किसी से जल्दी हमने श्रद्धा नहीं की।
हमारा स्वभाव था बहुत तार्किक बुद्धि सन्यासी थे। बहुत तार्किक बुद्धि थी। हम किसी पर श्रद्धा नहीं करते थे। तुम्हारे प्रवचनों से हम लुभाईमान तुम्हारे आचरण कैसे हैं? तुम्हारा एकांत क्या है? तुम्हारी स्थिति क्या है? तब तुम बोलने को तो माइक में बोलना एक एक्टिंग भी की जाती है साधुता की लेकिन साधुता साधुता एकांत होगी। तो जब पीछे हटकर के देखें और सही तो संग किया नहीं तो संग नहीं किया। बहुत प्रवीण बुद्धि रही। तब वो आकर के जब यहां महादेव जी की कृपा से राधा राधा राधा तो यह कोई ना समझे कि भक्ति प्राथमिक स्थिति है।
प्राथमिक स्थिति भी है और पूर्णता ही है। ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा सोचति का समेश भूतेशु मद भक्तिम लते पराम मेरी भक्ति का परम लाभ क्या हुआ? ब्रह्म भूत हो गया। प्रसन्न आत्मा न सोचति न का ना कोई चाह ना कोई इच्छा परम स्थिति ब्रह्म भूत स्थिति तो सबका स्वरूप निराकार है आपका स्वरूप भी तो निराकार है विचार करके देखो ये आकार तो मायाकृत पंचभूत जनित है ये तो प्रकृति का है आपका क्या स्वरूप है निराकार है अब उसको जानो तो कैसे जानोगे उसका साधन साकार है उसका साधन साकार है साकार गुरुदेव को स्वीकार करो।
साकार वेदांत को स्वीकार करो और चिंतन करते करते अचिंत हो जाओ तो अपने से अपने को जान जाओगे। इंद्रियों के द्वारा या मन के द्वारा अपने को नहीं जाना जा सकता। क्योंकि इंद्रिय और मन अपने से प्रकाशित है। ये अपने प्रकाशक को कैसे जान सकते हैं? अपने से अपने को तो पहले भजन किया जाए डट के तो सब अभी राधा बोल रहे हो अभी प्राण निकल जाए। अभी भगवत प्राप्ति हो गई। जब पुत्र के बहाने नारायण बुलाया तो भगवत प्राप्ति हो गई। हम जान के नारायण बुलाएंगे तो हमें भगवत प्राप्ति नहीं हो जाएगी।
खूब धैर्य पूर्वक विचार कर लेना चाहिए कि हमें भगवत प्राप्ति करनी है तो नाम नहीं छोड़ना पक्की बात समझ लो। परम ज्ञानी भगवान शंकर हर समय नाम जप करते रहते हैं। परम ज्ञानी सनकाद हरि शरणम हरि शरणम हरि शरणम हर समय जपते रहते हैं। कोई ऐसा महात्मा नहीं कोई ऐसा सृष्टि में जो भगवान का नाम जप ना करता हो। नाम जप ही सर्वोपरि है। इसलिए खूब नाम जप करो। कुछ समझ में आवे ना आवे अपने आप समझ ठीक हो जाएगी। नाम जप कर नाम जप करने का प्रयास कर रहे हैं जब से आपने बोला है बट कह रहे हैं कि आयु के इस पड़ाव में भी सांसारिक विषयों में मन भटक जाता है महाराज जी उसकी चिंता मत करो लेकिन अब क्रिया से बचो मन के संकल्प विकल्प तो धीरे-धीरे शांत होंगे जैसेजैसे मलिनता नष्ट होगी पर अब क्रियाओं से ऊब जाओ कि बहुत हो गया अब हमने जीवन में जो देख लिया देख लिया ये तृष्णा कभी पापिनी बुझने वाली नहीं अब इसको रोकना होगा तृष्णा कहते हैं भोगे हुए विषय को पुनः भोगने की इच्छा अब
इसको रोकना होगा राधा राधा राधा राधा जहां मन संकल्प विकल्प करने लगे वहां राधा राधा राधा राधा नहीं भाई नहीं अब लौ नसानी अब ना नस सही हो अब तक हमने बहुत नाश किया अपने जीवन की स्वासे व्यर्थ के माया की विलासिता में अब नहीं अब तो बस राधा राधा राधा राधा तो धीरे धीरे धीरे धीरे अंतःकरण पवित्र होगा पवित्र हो या ना हो बता दिया अगर राधा कहा प्राण छूटा तो भगवत प्राप्ति हो हो गए इसलिए हर समय राधा राधा पकड़े रहो जी दीपेश जी राधे-राधे महाराज जी गुरु जी मानसिक पूजा वास्तविक पूजा के समान ही होती है क्या वास्तविक से भी श्रेष्ठ जो मानसिक सेवा है वो वास्तविक सेवा से भी श्रेष्ठ होती है क्योंकि वास्तविक प्रगट सेवा में अल्प समय और अल्प वस्तुएं होती हैं।
मानसिक सेवा में तो चलते फिरते भी कर सकते हैं और विस्तार पूर्वक कर सकते हैं। मनो प्रगट सेवा में तो हम स्वर्ण की थाल स्वर्ण के पात्र विविध भोग सामग्री ये नहीं कर पाएंगे ठाकुर जी लेकिन भाव में हम कर सकते हैं। भाव में विशाल स्वर्ण की थाल है। छोटी-छोटी कटोरियां है। किसी में खीर है, किसी में रस मलाई, किसी में रबड़ी, किसी विविध प्रकार की भोग सामग्री एकत्रित करके अपने हाथ से पवाते हैं। भाव में अपने हाथ से पवार रहे हैं। हमारे ठाकुर जी भाव में पार रहे हैं।
उनको पवार रहे हैं जो दुलार कर रहे और वह सत्य है। वो केवल कल्पना नहीं है। वो सत्य है। एक बार श्री विट्ठलनाथ गोस्वामी जी से किसी धनी मानी ने पूछा कि बिना पैसे के भगवान की सेवा हो जाए और भगवान प्रसन्न हो जाए। बहुत कंजूस आदमी था। होते हैं ना कभी कभी कोई कोई बहुत कंजूस स्वभाव के होते हैं तो उसने कहा एक पैसा ना लगे और भगवान की सेवा हो जाए और भगवान प्रसन्न हो जाए है ऐसा कोई उपाय बोले हां उपाय है मानसिक सेवा एक पैसा नहीं लगता तो बताया पद्धति ऐसे ऐसे ऐसे ऐसे मानसिक करो तो कुछ दिन हो गए तो एक दिन उसने मानसिक में दूध में चीनी डाला तो थोड़ा ज्यादा हो गई तो उसको थोड़ा चुभा कि चीनी ज्यादा हो गई कंजूस स्वभाव तो ठाकुर जी ने एक थप्पड़ मारा प्रगट में जब थप्पड़ तो ठाकुर जी प्रकट हो गए और कहा मानसिक में तेरे पैसा कहां लगा मानसिक चीली ज्यादा हो गई तो तेरे को बुरा क्यों लगा मतलब ठाकुर जी मानसिक सेवा को स्वीकार करते हैं।
पक्का स्वीकार करते हैं। पर मानसिक सेवा का स्वरूप तभी माना जाता है जब मानसिक इष्ट दिखाई दे। जैसे हम ऐसे बैठे हैं तुम्हारे सामने हमारे प्रिया प्रीतम है मानसिक तभी तो उनकी सेवा होगी। मानसिक देव दिखाई दें तब उनकी सेवा होगी। उनको स्नान कराना, अंग पोछना, वस्त्र पहनाना, तिलक रचना करना, आभूषण पहनाना, भोग लगाना, आरती करना, प्रणाम करना, नृत्य करना सब मानसिक हो सकता है। अपने मानसिक सब कर सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा तो कल्पना में कर ही सकते हैं। और और वो लाभ वैसे ही मिलेगा।
मतलब वास्तविक जो प्रगट में आप भोग अर्पित करते हैं वैसे ही लाभ आपको मिलेगा। तो देखो एक पैसा का खर्चा नहीं और पुण्य बहुत बड़ा लाभ तो थोड़ी देर बैठ के करना चाहिए। ठाकुर जी को हम रबड़ी पवा रहे। ठाकुर जी को आम पवा रहे। ठाकुर जी को सेव पवा रहे। जो जो भाव आवे अच्छे-अच्छे पदार्थ तो एक थाल में करके ठाकुर जी को पवा रहे। आचमन कराया मुख पोछा पान की बीड़ी पवा दी। इत्र लगा जो चाहो मन चाहा खूब सेवा हो सकती है बिना पैसे के और भगवत प्राप्ति पक्की मानसिक सेवा भगवत प्राप्ति पक्की क्योंकि मन सेवा कर रहा है ना तो मानसिक सेवा में लगने के लिए प्रगट सेवा आवश्यक है क्योंकि प्रगट सेवा के बिना मानसिक सेवा तक पहुंचना कठिन है।
जब हमने प्रगट में भोग नहीं लगाया तो मानसिक में कैसे हमारा भाव बनेगा तो कोशिश करें कि थोड़ी देर प्रगट सेवा करें तो 5 10 मिनट मानसिक सेवा भी करें। अगर समय मिले तो और अधिक करें तो मानसिक सेवा वास्तविक से सेवा से भी श्रेष्ठ है क्योंकि उसमें सब पवित्र वस्तुएं हैं। मान लो इसमें तो हम बाजार से लाए तो अपवित्र भी हो सकता है। लेकिन उसमें हम भाव से लाए हैं। भाव से सामग्रियां लाए तो परम पवित्र भगवान भाव का ही भोग लगाते हैं तो बहुत उत्तम बात है। मानसिक सेवा आशीष जी राधा वल्लभ श्री महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।
महाराज जी मेरा प्रश्न है कि जब नाम जप करते हैं तो जिनका नाम जप करते हैं यानी ना के स्वरूप का ध्यान आता है। जैसे राधा नाम में राधा जी का स्वरूप का ध्यान आता है। जैसे राम जी में राम जी इसी प्रकार जब तत्व रूप में राम कृष्ण राधा जी एक ही हैं तो नाम जप में स्वरूप में भेद क्यों है महाराज जी क्योंकि नाम में भेद है ना नाम में भेद है ना राधा नाम लिया तो राधा रूप उन्होंने धारण किया है तो राधा रूप आएगा राम नाम लिया तो राम रूप आएगा शिव नाम लिया तो शिव रूप आएगा अगर ओम नाम लियो तो तत्व आएगा महाराज जी एक छोटा सा प्रार्थना है किसी ने स्वरूप के दर्शन ही नहीं किए दिए हुए हैं तो नाम देखी रूप नाम आदिना वो नाम ही तो करवा
रहा है बिना नाम जप के ऐसे झांकी आ जाएगी क्या ऐसे आ जाएगा क्या ये चित्रपटों में जो है वही है क्या अरे भाई कोटि कोटि रसना जो रोम रोम प्रति हो प्यारी जो के रूप को ना प्रमाण कहो जात है जो को कोटि कल्प लग जीवे रसना कोटिक पावे तो रुचिर बदनारविंद की शोभा कहत ना आवे जब हम राधा राधा राधा राधा राधा राधा बहुत जपेंगे हमारा मन निष्पाप होगा तब राधा रूप झलकेगा और जब राधा रूप झलकेगा तो प्रेममय हो जाओगे समझ पा रहे हो आप महाराज जी प्राकृत स्वरूप चिदानंद स्वरूप एक नहीं हो सकता किसी से नहीं कदापि नहीं हो सकता भगवान का कभी प्राकृतिक रूप होता ही नहीं है।
जैसे यह चित्रपट आप देख रहे हैं। यह मानसिक कल्पना में आया। इसमें जो स्याही लगी वह मायाकृत लगी हुई है। इसमें चित्रकार की भावना है। जैसे मनु ये सखी है तुंग विद्या जो तो ऐसी है तुंग विद्या जो कल्पना कर सकते हैं। अब हम मानी संख्या तुंग विद्या जो मानी संख्या जैसे स्कूल में सवाल हल करना होता था तो लगाया जाता था मानी संख्या कुछ भी रख लो और सवाल हल हो जाता था तो मानी संख्या तुम विद्या जो अब हम इन्हें मान के हे तुंग विद्या जो पूजन करते हैं और ध्यान में तत्पर होते हैं तो हम प्राकृतिक तुंग विद्या जो के रूप का चिंतन करते हुए चिदानंद रूप में पहुंच जाएंगे।
यह जो हमारा प्राकृतिक स्वरूप है आज तक कोई स्याही ही नहीं बनी जो श्याम सुंदर की श्यामता है। आज तक वह कोई गोरा वर्ण ही नहीं है जो हमारी प्यारी जू का है। पीता अरुण अनंत तड लताभम एक बिजली चमकती तो होश खराब हो जाते हैं। अनंत बिजलियां एक साथ उदय हो ऐसी कांत है श्री राधा किशोरी जी की कैसे झेल पाएगा कोई तो हम माना श्री राधा जी और पूजन करने लगे और नाम जप करने लगे तो हमारी इंद्रियों में प्राकृतिक जो क्षमता थी वो हटने लगी और चिदानंद क्षमता आने लगी धीरे धीरे धीरे धीरे यह रूप गायब हो जाएगा जो असली स्वरूप है वो स्वरूप आ जाएगा यदि नाम जप कर रहे हैं और प्राकृतिक रूप की आराधना कर रहे जो प्राकृतिक हम पाषाण मूर्ति विराजमान किए या अष्ट धातु या चित्रपट रूप में इन्हीं की आराधना से हमें चिदानंद रूप की प्राप्ति हो जाएगी।
हमें चिदानंद तक पहुंचना है। हां चिदानंद तक पहुंचना है क्योंकि जैसे हमारे प्राकृतिक नेत्र हैं और बिहारी जी चिदानंद में है। तो क्या हमें सुख मिलता है? अगर सुख मिले तो फिर बिहारी जी के सिवा कुछ याद ना आवे। बिहारी जी के सिवा और कुछ देखने का मन ना हो। सुख मिले तब ना हो। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर मंदिर देखने लगते हैं। इधरउधर देख के फिर अच्छा तो ना वो नेत्र है और ना वो हम रूप देख पा रहे हैं। जो बिहारी जी का रूप स्वामी जी देखते थे वो हम देख पा रहे हैं क्या?
है तो वही बिहारी जी। अब जब हम कुंज बिहारी श्री हरिदास कुंज बिहारी श्री हरिदास खूब नाम जप करें। हमारे नेत्रों में जब चिदानंद पावर जागे तो देखेंगे कि कोटि-कि कामों को भी मूर्छित कर देने वाले बिहारी जो है कोटि काम लावण्य बिहारी कोटि काम करोड़ों एक काम पूरे त्रिभुवन को नचने नाच नचाए करोड़ों काम को भी मूर्छित कर देने वाले बिहारी जी जो है अब वो भजन से होगा खूब हम भजन करें बिहारी जी की आराधना करें तब हमें नेत्रों में नेत्र मिले मानस नेत्र तब फिर हम सच्चिदानंद मैं देह तुम्हारी विगत विकार जान अधिकारी फिर अधिकार वो आ जाएगा फिर जानने में आ जाएगा वता जी हरियाणा से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी क्या नाम जप से मनुष्य की मतलब मेरी रजोगुण की प्रवृत्ति बदल सकती है।
अरे रजोगुण की बात क्या रजोगुण तमोगुण तो नष्ट ही हो जाएंगे और सतोगुण से ऊपर त्रिगुणातीत अवस्था प्राप्त हो जाएगी। नाम जप निरंतर जप का अभ्यास बन जाए तो य लब्धमान सिद्धो भवती अमृतो भवती तृप्तो भवती जो सिद्ध हो जाता है जो अमृत पान कर लेता है जो तृप्त हो जाता है वो नाम जापक नाम जाप नाम में समझते हो बड़ी अपार सामर्थ नाम भगवान में विराजमान बड़े भाग्यशाली हैं जो निरंतर नाम जपने का अभ्यास लेते हैं पर नाम जप आनंद मिले ना मिले सुख मिले मिले ना मिले लाभ मिले ना मिले इसकी कोई परवाह ना करके एक ड्यूटी बाय जब जप करें तब जाकर सातु दीर्घ काल निरंतर सत्कार सेवितो दृढ़ भूमि जो दीर्घ काल तक आदर सहित नाम भगवान का निरंतर जप करता है वो दृढ़ भूमि वो सिद्ध हो जाता है वो भगवत प्राप्त हो जाता है पहले नाम जप में अभ्यास के द्वारा ध्यान लगाना सीखें सही जप हाथ में माला चल रहा है जबान में नाम चल रहा मन संसार में घूम रहा है।
अभी सही जप नहीं हुआ। सही जप हुआ माला हो या ना हो जबान चले या ना चले मन के द्वारा हमारा नाम जप पर यह बहुत ऊंचाई की बात है। इसलिए नए साधकों को घबराना नहीं चाहिए। नहीं क्लास बाय क्लास भूमिका है। नाम जप की भूमिका है। तो हमें प्रथम भूमिका में चाहिए कि जिभ्या हिलाते हुए नाम जप करें और जहांजहां मन हमारा जाए वहां वहां से हटाकर नाम में लगाएं। बार-बार ये अभ्यास करें और जहांजहां मन जाए वहां वहां भगवान को देखने की चेष्टा करें कि वहां भी परमात्मा विराजमान कोई भी वस्तु कोई भी व्यक्ति कोई भी स्थान ऐसा नहीं जहां परमात्मा ना विराजमान हो।
तो नाम जप करते करते दो अभ्यास करें। एक तो जहां जाए वहां से हटा के नाम में लगावे और एक जहां जाए वहीं भगवान को देखने की चेष्टा करें। वहीं परमात्मा को देखने की चेष्टा करें। धीरे-धीरे हमारा मन यह हम नहीं कह रहे कि तुम दो महीने में सिद्ध हो जाओगे, चार महीने में अभ्यास लंबा खींचना पड़ेगा क्योंकि बहुत जन्मों का अभ्यास हमारा विषय चिंतन का है। तो जब हम नाम को ध्यान पूर्वक जपते हैं। ध्यान पूर्वक कैसे कहते हैं? कि जैसे हमने कहा राधा तो अब हमारे कान में गूंज गया राधा।
हमारी आंखों के सामने लिख गया राधा। चाहे आंखें बंद हो, चाहे खुली हो। कोई जबान नहीं चल रही अंदर से राधा राधा या राम राम राम राम ऐसे एक ध्वनि चल रही और हम उसी ध्वनि में डूबते चले जा रहे हैं तो जब एकाग्रता होती है नाम जप की तब उसे ध्यान सहित जप कहते हैं। जब एकाग्रता टिक जाती है घंटा दो घंटा टिक गई तब उसे संप्रज्ञात समाधि कहते हैं। और जब एकाग्रता उठते बैठते चलते फिरते खाते पीते सब समय बनी रहती है। एक क्षण के लिए भी नाम नहीं छूटता तो उसे असम प्रज्ञाति विचक्षणा समाधि कहते हैं।
वही सिद्ध पुरुष हो गया। कबीर दास जी कहते ठाड़े बैठे परे उताना कबीर काहे हम ठिकाना। चाहे हम खड़े हैं या बैठे हैं या पड़े हैं या खा पी रहे हैं। हम ठिकाने में रहते हैं। अर्थात हर समय भगवान के चिंतन में रहते हैं। तो यदि इस प्रकार नाम जप किया जाए तो नाम जप से त्रिगुणातीत अवस्था समाधि परमात्म दर्शन लीला में प्रवेश जो चाहे वह सब प्राप्त हो सकता है। नाम से बढ़कर कोई साधना नहीं है। नाम ही जीवन का सार है। ऐसा नहीं कि अपने साधन नहीं किए। अपने अष्टांग योग का साधन किए हुए हैं।
सांख्य योग का साधन किए हुए हैं। कर्म योग का साधन किए हुए हैं। सब करके आपको बता रहे हैं कि सबका सार है नाम में प्रीति हो जाना। हर समय मधुर मधुर भगवान का नाम चल रहा है। जो नाम प्रिय है। अगर नाम नहीं है तो हम सब अधूरा समझते हैं। जिसके जीवन में नाम नहीं उसका जीवन कूड़ा है। जैसे शून्य शून्य शून्य क्या मतलब रह गया? अब एक लगाओ फिर शून्य रखो तो 10 एक शून्य और बढ़ा दो 100 एक शून्य और बढ़ा दो हजार वो बढ़ता चला जाएगा एक है नाम अगर नाम रूपी एक है तो और साधन रूपी शून्य लगाते चले जाओ महिमा बढ़ती चली जाएगी और नाम रूपी अंक हटा दो तो शून्य शून्य शून्य शून्य कोई उसका अर्थ नहीं रहता इसलिए सबको नाम जप करना चाहिए नाम जप से रजोगुण ही नहीं तमोगुण भी नष्ट हो जाएगा सतोगुण के ऊपर अवस्था आ जाएगी।
त्रिगुणातीत गुणातीत अवस्था आ जाएगी। श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी असंग कैसे रहा जाए? इसके क्या नियम है? मतलब इनका डिवोर्स हो गया महाराज जी। उसके बाद जीवन में असंग रहने मतलब चाहते हैं कि मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति होती रहे उनकी और आजकल के मॉडर्न जमाने में कैसे महाराज जी इसको? जब तक हम अंतवृत्ति को भगवान से नहीं जोड़ते हैं तब तक असंगता हो ही नहीं सकती क्योंकि मन किसी ना किसी वस्तु व्यक्ति स्थान का आश्रय लिए बिना रह नहीं सकता। इसका स्वभाव है। यह आश्रय लेके ही रहेगा।
देखो आप शांत होकर देखो तो कोई व्यक्ति चल रहा है दिमाग में या कोई वस्तु या कोई स्थान या कोई घटना या कोई परिस्थिति वो आश्रय लेकर उसका चिंतन करता रहता है। तो इसके इन आश्रयों का जो पूर्व में आश्रय लेकर अपने अंदर कैसेट बना ली है जब हम नाम जब करते हैं तब हमें खोल के दिखाता है कि यह कमाई है हमारे पास तो हमें उसे डिलीट करनी है और नई होने ना पावे। इसके लिए हमें हर समय नाम जप करना है। अंदर से वृत्ति जोड़नी है। अब बाहर से अंगुली से माला चल रहा है और जबान चल रही मुख में और मन चल रहा है संसार में तो भी असंग नहीं हो पाए।
मन मैयासक्त मना पार्थ भगवान ने कहा मेरे में आसक्त मन वाला बने तो भगवान की जब हम लीला कथाएं सुनते हैं जैसे भागवत का दशम स्कंध है हम स्वयं पढ़ें हम खूब कानों से सुने भगवान की लीला कथाएं सुनते हैं भगवान का नाम जप करते हैं और भगवान के मार्ग में चलते हैं तो हमारे अंदर एक पावर आता है भागवतिक पावर उससे हम असंग रहते हैं हमें अच्छा ही नहीं लगेगा ऐसे लगता है कि मैं अकेला हूं। कोई तो मेरा होना चाहिए। ऐसा लगता है ना सबको लगता है जिसके हम गोद में सर रखकर चैन से सो सके।
वो केवल भगवान है। नहीं तो संसार कपटी है। ये पाए जान जगत में सब जन कपटी कुटिल कलयुगी टंच। ऊपर से क्या है? अंदर से क्या है? जान पाना बड़ा कठिन है। ऊपर से कुछ और भाषा है और दिखावा है और अंदर से बहुत और दिखावा है। तो एक है जो भीतर और बाहर दोनों से एक है वो भगवान है। भगवान का हम आश्रय लें। जिससे भी मिले हमारा पवित्र व्यवहार होना चाहिए। गंदा आचरण नहीं होना चाहिए। कोई हमको गाली दे तो हम सुन के सह जाए। हम किसी को पलट के गाली ना दें और नाम जप करें तो धीरे-धीरे हमारे अंदर अध्यात्म की वह योग्यता आएगी जिसे असंगता कहते हैं।
असंगो हम पुरुष मैं असंग हूं। यह ऐसा अनुभव होगा क्योंकि वास्तविक हम असंग है। हमारा जो स्वरूप है वो असंग ही है। वो कभी पर वो स्वरूप जो है गलती कर बैठा। देह को मैं मानकर अंतःकरण मन बुद्धि को मैं मानकर वो फंस गया। इसलिए नाम जप करो, भगवत चर्चा सुनो, सत्संग सुनो और अच्छे आचरण करो, पवित्र आचरण करो। तभी असंगता है। गलत आचरण करें और अध्यात्म की बातें करें तो वो बातें बातें केवल है। जीवन में प्रकाश नहीं होगा। अगर जीवन को उन्नतिशील बनाना है, बढ़िया सुखमय जीवन व्यतीत करना है तो गंदे आचरणों को पहले रोको।
जो पाप आचरण है उनको रोको। अच्छे आचरण करो और नाम जप करो। बाबा इसका बल आपको मिला। नहीं यह बल जो हमें जहां से मिला है वही खजाना तुम्हें दे रहे हैं। मान लो हम कह रहे राधा राधा जपो भगवत चर्चा सुनो तो इसी से तो हमें बल मिला है। जिस बल से हम टिके हुए हैं वही बल हम सबको दे रहे हैं। अगर इस बल को आप स्वीकार करें तो लंबे समय में आप खुद अनुभव करेंगे कि आपके अंदर कैसी क्षमता बढ़ रही है। आपके अंदर कैसे भाव बढ़ रहे हैं। जी
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…