॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

धन और जीवन-निर्वाह की चिंता छोड़ दो, भगवान सब संभाल लेंगे

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

अनंत जन्मों से जिस महा सुख की खोज में हम भटक रहे हैं। इस जन्म में हमें उसे प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। हमें मार्ग का ज्ञान कराया गया है। हमें मार्ग में चलने की सामर्थ्य दी गई है। अब हम अनन्य भाव से पूरा प्रयास करके अपनी एक-एक चेष्टा एक एक श्वास एकमात्र जो महा सुख सिंधु है परम करुणामय है जिनकी प्राप्ति के बाद कुछ प्राप्त करना बाकी नहीं रहता जहां दुख का लेश भी नहीं है। शोक, विषाद, चिंता, भय इनका प्रवेश ही नहीं है। वह महा सुख प्रभु के आश्रित, प्रभु के निरंतर चिंतन परायण उपासक को प्राप्त होता है।

उस उपासक को कभी भी किसी भी तरह की ना जीवन निर्वाह की चिंता करनी पड़ती है, ना परम पद की चाह ही करनी पड़ती है। जैसे पिता की संपत्ति पर पुत्र का स्वयं अधिकार हो जाता है। ऐसे भगवत आश्रित अनन्य चिंतन परायण सुख दुख को समान भाव से सहने वाला उपासक परम पद का अधिकारी स्वयं हो जाता है। आवश्यकता है जो श्री भगवान कह रहे हैं कि मेरा तुम अनन्य भाव से आश्रय स्वीकार करो। अन्य भाव ही माया है और अनन्यता ही भक्ति का स्वरूप है। प्रायः सब भक्त ही हैं। क्योंकि हमारी दृष्टि में हमारे प्रभु के सिवा कोई है नहीं।

तो सब भक्ति कर रहे हैं। कोई विषय की, कोई पुत्र परिवार की, कोई धन की, कोई मान प्रतिष्ठा की। मेरे प्रभु ही सब रूपों में हैं। पर यह ना जानने के कारण अन्य भावों का आरोप कर लेने से दुर्गति हो गई। मेरे प्रभु ही हृदय में विराजमान है। पर उनकी महत्वता उनकी महिमा को विश्वास पूर्वक ना स्वीकार करने के कारण हमारा हृदय आनंद सिंधु में नहीं डूब पा रहा। नाना प्रकार की चिंताएं, क्लेश, अशांति, अभाव यह हमें सताए जा रहा है। जबकि पूर्ण कृपा सिंधु, आनंद सिंधु हमारे हृदय में ही विराजमान है।

तो हमारी कहीं त्रुटि हो रही है। नहीं हृदय में विराजमान प्रभु और दीनता दुख भय विषाद यह दीनता भक्ति जनित नहीं विषय दीनता अभाव जनित दीनता जो भक्ति की दीनता होती भाव की चरम सीमा है वो लेकिन यह दीनता विषय प्राप्ति के लिए कामनाओं की पूर्ति के लिए दैन्य हुआ भटक रहा है जबकि सर्व सामर्थ्यशाली सर्व सुख सिंधु प्रभु हमारे समीप है हमें क्यों क्यों अनुभव में नहीं आ रहे? आनंद सिंधु मध्य तो भाषा फिर हम क्यों आनंद की खोज विषयों में कर रहे हैं? अज्ञान के कारण अविद्या के कारण उस अज्ञान अविद्या की निवृत्ति कैसे होगी?

मामे प्रपद्यते माया मेंता तरते जो मेरी शरण में आ गया वह माया अविद्या से तर गया उसके अज्ञान का नाश हो गया तो प्रभु की शरणागति का स्वरूप क्या है सर्व भाव से अपने प्रभु को प्रसन्न कर लेना भगवान वर्णन करते हैं अनन्यास चिंतयंतु माम ये जना परपासते मेरी सर्व भाव से उपासना मन से वचन से कर्म से प्रत्येक चेष्टा से केवल एकमात्र उपासना का तात्पर्य अपने प्रभु के समीप रहना हमारा भाव हमारी चेष्टाएं हमारी इंद्रियां प्रभु से जुड़ी होनी चाहिए उपासना अपने प्रभु के समीप ही होनी चाहिए भलीभांति जो उपासना में है परपासते अन्य भावों का त्याग करके अनन्य भाव से मेरा जो भजन करते हैं।

भलीभांति से मेरी उपासना करते हैं। अब उसको योगक्षेम की चिंता की परवाह नहीं होनी चाहिए। यह चिंता परवाह उनको होती जो भगवत आश्रित नहीं होते। स्वयं श्री भगवान कह रहे योगक्षम भाम्यम लोक परलोक में जो तुम्हें चाहिए वो मैं प्रदान करूंगा और जो प्रदान किया है उसकी रक्षा मैं करूंगा। तुम्हें बिल्कुल चिंता नहीं करनी। ना साधन की और ना व्यवहार की इ परलोक सकल सुख पावत देखो इतने बड़े मालिक कह रहे हैं छेम मैं तुम्हारी रक्षा करूंगा योगम जो तुम्हें प्राप्त कराना है वो मैं कराऊंगा तुम्हें बिल्कुल चिंता नहीं करनी केवल मेरी शरण में होकर मेरे आश्रित होकर मेरा अनन्य चिंतन करो प्रसंग चल रहा था कि पूर्ण शरणागति किसे कहते उस पूर्ण शरणागति के प्रसंग में कुछ लक्षण अपने लोगों ने श्रवण किए थे।

पहला है हमें शरणागत की तैयारी करनी है। पूर्ण समर्पण प्रभु कर लेते हैं। तो शरणागति तैयारी का पहला लक्षण है नित्य निरंतर अपने प्रभु का अनन्य भजन होना। अपने हम किसी और का भजन नहीं कर रहे। अपने प्रभु का कर रहे हैं। तभी नित्य निरंतर होता भी है। अपने प्रभु के सिवा मेरा कोई अपना नहीं। इस अपने शब्द में कोई भी वस्तु, व्यक्ति, स्थान, पद, प्रतिष्ठा नहीं आनी चाहिए। अपनापन आपका सुरक्षित केवल प्रभु के लिए हो। हम लोग यहां चूक कर बैठते हैं। किसी न किसी को अपना मान लेते हैं।

अपना धन, अपना जन्म, अपना बल, अपना ज्ञान, अपनी तपस्या, अपना व्रत, अपना नियम। कोई बिरला ही होता है जो केवल प्रभु को अपना मानता है। अपनापन केवल प्रभु को फिर तो बात बन गई। फिर तो मतलब ऐसी जीवन में दिव्यता आएगी कि आप खुद अनुभव करेंगे। शब्द याद कर लीजिए। अपनापन केवल प्रभु से दूसरा कोई अपनेपन को ना लेने पावे। यही हमारी सावधानी है। पर हमारे हृदय में जांच करके देखा जाए तो सब जगह अपनापन हो सकता है लेकिन प्रभु से नहीं। तो कैसे जांच की जाती है हृदय की जिससे हम यह जान पावे कि प्रभु से अपनापन है या किसी वस्तु व्यक्ति से।

तो जिसके मिलने से प्रभु का विस्मरण हो जाए तो उससे विशेष अपनापन है क्योंकि उससे कम अपनापन वाले को हम भूल जाते हैं। ज्यादा अपनापन वाले की स्मृति आ जाती है। यदि किसी व्यक्ति वस्तु पद प्रतिष्ठा स्थान की प्राप्ति पर अपने प्राण प्रीतम प्रभु का विस्मरण हो जाए तो अभी अपनापन हम पूरा नहीं दे पाए। प्रभु छोटे हो गए। उनका अपनापन कम हो गया और संसार के संबंध भोग सामग्री यश कीर्ति प्रतिष्ठा यह ज्यादा हो गए। हृदय में देखो प्रभु के समान केवल प्रभु ही है और हमारा अपनापन केवल उनके लिए है।

यह बहुत बड़ी महिमामय शरणागति की बात है। पहला है नित्य निरंतर अपने प्रभु का अनन्य भजन होना। फिर दूसरा है प्रभु को ही अखिल विश्व रूप में प्रकट भावना में देखना। मेरे ही इनकी व्याख्या हो चुकी है। तीसरा है आपसे जितनी चेष्टाएं हो रही हैं। आप यंत्रवत कर रहे हैं। आपके यंत्री चलाने वाले प्रभु हैं। मैं कुछ नहीं कर रहा। मेरे द्वारा जो कुछ करा रहे हैं वह प्रभु करा रहे हैं। बीच से स्वीकार मत करना। क्रम से स्वीकार करना। नहीं तो आपको भ्रम हो जाएगा। कैसे भ्रम? आपने यह बात स्वीकार कर ली केवल अपनी बुद्धि से कि जो कुछ करा रहे हैं प्रभु करा रहे हैं।

फिर अब विधि निषेध की क्या बात रह गई? फिर तो हम जो पापाचरण कर रहे हैं, भोग कर रहे हैं, हिंसा कर रहे हैं, चोरी कर रहे हैं, खानपान गलत कर रहे हैं। तो बोले आपने ही कहा था प्रभु जो करा रहे हैं वही हो रहा। तो वही हो रहा है। इसका मतलब आपने शरणागति का सिद्धांत समझा नहीं। बीच से केवल बात पकड़ ली है। इसीलिए कह रहे सावधान जब वो नित्य निरंतर अपने प्रभु का भजन करता है और विश्व को अपने प्रभु का रूप समझता है तो पापाचरण किससे होगा? इसीलिए तीसरी लक्षण वृत्ति में रखा गया है कि वह अनुभव करता है कि मेरे द्वारा जो कुछ हो रहा है वह मेरे आराध्य देव करा रहे हैं।

चौथा प्रभु को ही सबसे बढ़कर एकमात्र अपना प्राण प्रियतम अनुभव करना प्रभु की जगह केवल प्रभु दूसरा कोई नहीं। पांचवा अपने प्रभु पर पूर्ण विश्वास। छठवा सर्वदा सर्वथा अपने प्रभु के अनुकूल ही आचरण होना। सिद्ध शरणागत में होते हैं। साधक शरणागत इसको आदर्श मानकर चलता है। श्री कृष्ण अनुकूल लेन। कभी वो अपने प्रभु के प्रतिकूल आचरण नहीं कर सकता। प्रभु के अर्थात जो भगवान ने आदेश किया है श्रीमद् भागवत जी में गीता जी में और संतों की गुरुदेव की वाणी में बैठकर कभी उसके प्रतिकूल आचरण उससे नहीं होते।

सातवां सब कुछ प्रभु का समझना और प्रभु से कभी कुछ ना चाहना। हमारा शरणागति हमारा भजन प्रभु से लेने के लिए नहीं है। प्रभु को प्राप्त करने के लिए प्रभु का भजन प्रभु से अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए चाहे वो मोक्ष कामना ही क्यों ना हो बड़ी प्रशंसनीय है मोक्ष कामना। पर यह प्रेमी महाभागवतों की बात हो रही है जो मोक्ष का भी त्याग कर चुके हैं। प्रभु का भजन केवल प्रभु के लिए करना। अब जब हमारा शरीर, मन, जीवन प्रभु को समर्पित है तो जिनके प्रति समर्पित है उन्हीं के लिए भजन करना।

यह तो समर्पित जीवन। अब हमारा कुछ बकाया ही नहीं रहा। जो कुछ हमारा अपनापन था वो सब प्रभु के चरणों में समर्पित है। तो सिद्ध पुरुष में ऐसी वृत्ति रहती है। पर साधक को ऐसी धारणा करनी पड़ती है। सब कुछ प्रभु का समझना और केवल प्रभु के लिए ही भजन करना। प्रभु से कुछ नहीं चाहना। तो लगेगा फिर क्या भजन का आनंद हुआ? अरे बावरे जिसने एक निमश मात्र में अनंत ब्रह्मांडों का सृजन कर दिया अपने आनंद सिंधु के एक बिंदु के शिखर से अब वो आनंद सिंधु मिल गया तो अब और क्या चाहिए कोई चाह ही नहीं रह जाएगी उस स्थिति में तो आइए आठवा प्रभु के प्रत्येक विधान में परम प्रसन्न होना अब इसकी व्याख्या है अभी तक जो सूत्र बोले कल इनकी चर्चा हुई थी ऐसे ऐसे शरणागत भक्त जो ऊपर के लक्षणों से युक्त हैं।

ऊपर के लक्षणों को धारण करने की चेष्टा कर रहे हैं। वह समझते हैं कि हमारे प्रभु का जो भी विधान है वो बड़ा मंगलमय है। कभी अमंगल हो ही नहीं सकता। प्रभु के विधान से पूज्य श्री राधा बाबा जैसे भगवान सूर्य उपस्थित है तो अंधकार ढूंढने पर भी नहीं मिलता है। तो हम भगवान सूर्य को अगर ऐसा कहे कि तुम्हारी ताकत हो तो अंधकार करके दिखाओ तो असमर्थ है। क्योंकि वह जब सामने होंगे तो अंधकार टिकेगा ही नहीं। ऐसे ही अगर विनोद की भाषा में भगवान से कहें कि तुम्हारी ताकत हो तो अमंगल करके दिखाओ तो भगवान कभी अमंगल कर ही नहीं पाएंगे।

उनकी सामर्थ्य नहीं है। अमंगल हम करते हैं और मंगल भगवान करते हैं। कैसे? भगवान जब कभी क्रोधित हुए दिखाई देते हैं और उनका वध करते हैं तो उनको वो परम पद मिलता है जो ऋषि मुनि साधना करके प्राप्त करना चाहते हैं। क्या हुआ? अमंगल हुआ क्या? अरे महामंगल हो गया। तो मंगल भवन प्रभु को अगर कह दिया जाए कि तुम्हारी ताकत हो तो अमंगल करके दिखा देना। तो एक विनोद की भाषा में कह सकते हैं कि भगवान की ताकत ही नहीं कि अमंगल कर सके क्योंकि वो मंगल भवन है। जैसे सूर्य की ताकत ही नहीं कि वो अंधेरे का दर्शन करा दे।

वो चले गए तो अंधकार छा जाएगा। जब तक सूर्य है तो अंधकार नहीं छाएगा। ऐसे जिसके जीवन में भगवान की शरणागति उतर गई। अब हर विधान मंगलमय है। हर विधान एक मंत्री प्रभु का भजन करते थे और शरणागति के सूत्र को अच्छी तरह समझते थे। तो कुछ भी हो कह देते भगवान की बड़ी कृपा। तो एक दिन राजा शिकार खेलने के लिए जाते ही हैं। जो प्रजा के नाशक पशु हैं, जो रुग्ण पशु हैं, जिनके द्वारा संक्रामक रोग फैलते हैं, उनको वध करके प्रजा को सुरक्षित रखते हैं। उनका शिकार खेलना स्वाद के लिए नहीं होता।

प्रजा रक्षा के लिए होता है। मंत्री भी साथ थे तो किसी पशु का पीछा किया और बड़े आवेश में आए। सावधान नहीं रहे तो प्रत्यंचा से अंगूठा कट गया और उनका मंत्री अंगूठा कट गया उनको भगवान ने बहुत अच्छा किया बड़ी कृपा उनके ये शब्द ही थे क्योंकि जानते थे भगवान का प्रत्येक विधान परम मंगलमय होता है बड़ा गुस्सा आया उनका दुष्ट कहीं का तो हमारा मंत्री है दुश्मन है हमारा अंगूठा कटा तो कहता भगवान ने बहुत अच्छा किया बड़ी कृपा हुई इसको बंदी बनाया जाए और तुरंत कड़ी सजा के द्वारा इसे जेल में रखा जाए राजा राजा का आदेश उनका बड़ी कृपा महाराज भगवान की बड़ी कृपा बहुत अच्छा किया भगवान पागल हो गया ये मंत्री मंत्री पद से हटा के इसे जेल में रख रहे कह रहा भगवान ने बहुत अच्छा किया बड़ी कृपा कुछ दिन बाद वैद्य के द्वारा अंगूठा ठीक हुआ स्वभाववश फिर शिकार खेलने के लिए गए एक पशु का पीछा किया जो राज सैनिक थे वो जंगल की गलियों में पीछे रह गए और वो आगे निकल गए पशु का पीछा करते हुए उधर कोई बलशाली राजा के परिकर बलि देने के लिए पुरुष की खोज कर रहे थे।

भद्रकाली को प्रसन्न करने के लिए नरबलि का उन्होंने संकल्प लिया था। ये मिल गए राजा। इनको ले गए। स्नान आदि करा के जब पुरोहित के सामने ले गए। जहां बलि दी जाती थी तो पुरोहित ने सर्वांग पुष्टता का निरीक्षण किया कि सर्वांग पुष्ट है कि नहीं। तो देखा तो अंगूठा कटा हुआ था। उन्होंने कहा यह अंग भंग पुरुष की बलि नहीं दी जाती। छोड़ो इसको छोड़ दिया। अब वो मनाए कि बात तो सही थी। अगर भगवान कृपा करके अंगूठा ना काटते तो आज गला कट जाता। मंत्री ने ठीक कहा था। भगवान का हर विधान मंगलमय होता है।

वापस आए मंत्री को सादर बुलाया और कहा आप जो कहते हैं आज मुझे समझ में आया अगर मेरा अंगूठा ना कटा होता तो मेरा गला कट जाता। पूरी बात बताई आप कहते भगवान की बड़ी कृपा भगवान ने अच्छा किया। यह बात तो समझ में आ गई। लेकिन तुम मंत्री पद से हटा के कड़ी सजा भोग रहे हो जेल में। इसके लिए भी कहा भगवान की बड़ी कृपा भगवान का मंगल विधान इसमें क्या कृपा आपने देखी तो उन्होंने कहा महाराज सैनिक भले पीछे रह जाते लेकिन जहां आपका घोड़ा होता वहां मेरा होता आप बंदी बनाए जाते और मैं बंदी बनाया जाता आपका तो अंगूठा कटा था आप बच जाते लेकिन मेरी बलि चढ़ जाती इसलिए भगवान ने मुझे जेल में रख दिया भगवान की बड़ी कृपा जो भक्त होता है हर विधान और निश्चित परम कृपा छुपी होती है अपने को लगता है कि भगवान ऐसा क्यों किए ऐसा क्यों किए लेकिन उनके विधान में परम मंगल होता है।

कई बार प्रताप राय जी के चरित्र में उदाहरण में दिया है बड़े ही निर्मल भागवत गृहस्थ भक्त थे। उनके कुल परंपरा में जीवन यापन के लिए एक वृत्ति थी कि जैसे आपको कोई काम है तो आप अपना आभूषण रख जाइए और पैसा ले जाइए। और फिर ब्याज सहित पैसा दे जाइए और आभूषण ले जाइए। महाजन लोग पहले ऐसा करते थे। उसी से ठाकुर सेवा, संत सेवा और भजन अन्य कोई वो कार्य नहीं करते थे। जो कुल परंपरागत चल रहा था वैसा भी करते। बड़ी समाज में प्रतिष्ठा थी क्योंकि सत्यवादी धर्म से चलने वाले और हर समय भजन करने वाले माला लिए बैठे रहते थे गद्दी में कोई आया वशिष।

तो जो वहां के काजी थे वह अन्य धर्मावलंबी थे तो कुछ दुष्ट लोगों ने उनको भड़काया कि इसकी इतनी प्रतिष्ठा हो रही है इतना मान हो रहा है और धन भी आ रहा है तो उन्होंने एक मन में जो ठाना था नीचा दिखाने के लिए अपना पूरा का पूरा प्लान बताया कि ऐसा ऐसा किया जाए तो समाज में भी इसकी निंदा होगी और सारा धन इसका छीन लिया जाएगा और इसको दंड भी दिया जाएगा। काजी को सहमत कर लिया। तीन लोग इसमें प्रमुख बने। एक गया प्रणाम किया प्रताप राय जी को और कहा हमारी बेटी का ब्याह है।

₹100 चाहिए। तो बोले आपको हमारे यहां का सिद्धांत पता होगा। बोले हां हम पहले से जानते हैं। ये कुछ हमारे स्वर्ण आभूषण है। वो देखते भी नहीं थे। एक बड़ा बॉक्स रखा था। अपना नाम लिखकर पर्ची रखिए उस पर और आभूषण रख दीजिए और उनका सेवक रहता ₹100 ले जाइए और जब आपको हो काम हो जाए तो ब्याज सहित वापस कर जाना अपने आभूषण ले जाना देखा भी नहीं क्या है थोड़ी देर बाद दूसरा आया हमारे घर में खाने को भी नहीं है हमें अर्थ चाहिए तो हमारे स्वर्ण आभूषण ये है आप बिल्कुल 10 द हजार तीन लोग ले गए और अपने आभूषण ऐसे रख गए पर्ची लगा चार पांच पांच दिन बाद ही आए ₹100 ब्याज सहित वापस किए और आभूषण पहले ने उठाया अपनी अरे देखो कितना नाटकीय है इसमें एक भी आभूषण नहीं इसमें तो पत्थर भरे पत्थर ही रख गए थे उन्होंने देखा भी नहीं भक्त का जीवन विश्वासमय होता है क्यों कोई छल कपट करेगा ऐसी भावना से थोड़ी देर में दूसरा गया थोड़ी देर में तीसरा गया तीनों ने अरे देखो ये नाटक हमारा स्वर्ण आभूषण हटा के पत्थर भर के रखा है हमने तो ब्याज से इसको पैसा दिया ऐसा थोड़ी देर में काजी जी को बुला लिया।

काजी ने आतंक मचा दिया। बादशाह से दस्तखत करा के राज सैनिकों के द्वारा पूरा इनका परिवार बंदी बना लिया गया। इन्होंने अपनी पत्नी को कहा ठाकुर जी लो आभूषण लो पीछे की खिड़की से भाग जाओ। यह कोई भगवान की लीला हो रही है। हमारे द्वारा तो कोई गलती हुई नहीं। बहुत ही उनको अपमानित किया गया। गांव के लोग समझ गए कि यह पाखंड कर रहा था, भक्ति नहीं कर रहा था। अरे एक आदमी झूठ बोलेगा। तीन आदमियों के साथ वो कपटी ठग थे ही। ऐसा होता है भगवान की बड़ी विचित्र लीला होती है।

कभी-कभी सत्य को पर्दे में ढक दिया जाता है और असत्य का बोलबाला दिखाई देता है। लेकिन ज्यादा दिन नहीं चलता वो। इनको बंदी बना लिया गया। सारी संपत्ति अपहरण कर ली गई। कुछ लोगों ने कहा कि इनकी पत्नी है और वो ठाकुर जी के आभूषण और ठाकुर जी के लेकर के अपने मायके चली गई। वहां सैनिक भेजे गए। उसको भी बंदी बनाकर ठाकुर जी को भी लाकर जहां सब स्वर्ण आभूषण जमा किए जाते हैं उस खजाने में ठाकुर जी को भी रख दिया। जब पत्नी पास में ही बंद करके आई और उनको एकांत मिला तब वो रोने लगे प्रताप राय कि मुझे ये जो अपमान मिला है बंदी बना लिया गया।

मुझे इसका कष्ट नहीं। नाथ मैं आपको प्रगट मानकर आठों पैर सेवा करता था। आपको एक आभूषण की तरह ही खजाने में रख दिया गया। यह मैं सह नहीं पा रहा हूं। आपको कैसे भोग लगे? आपको कैसे जल पिलाऊं? आपको कैसे शयन कराऊं। प्रभु और दंड जो चाहो दिला दो। पर मुझे ऐसा कुछ सहयोग बना दो जिससे आपकी और आर भाव से रोने। जे भी रोने लगे ते वही प्रिया प्रीतम प्रकट हो गए। साक्षात ओ जो बड़े-बड़े ऋषि मुनियों की आकांक्षा होती साधना करते हुए वो आराध्य देव कैसे मिलते हैं? उनका विधान कड़वा हो सकता है लेकिन परिणाम महामंगल में लूट गए चरणों में तत्काल भगवान ने कई विश्वसनीय जनों को अधिकारियों को प्रेरणा दी कि यह निर्दोष है जांच की गई तो काजी सहित उन तीनों को झूठा पाया गया बादशाह की तरफ से उनको दंड मिला और पूरे नगर में ससम्मान के साथ प्रताप राय जी को फिर स्थापित उनकी प्रतिष्ठा उनका मान उनके ठाकुर उनकी संपत्ति और राजा ने ने कहा आज के बाद सदैव हमारा सहयोग रहेगा।

क्या हुआ? थोड़ी देर के लिए कड़वा विधान नजर आया लेकिन भगवत साक्षात्कार का योग बन गया। जो भक्त है उसके हृदय में निश्चय हो जाता है कि अब जो होगा वो सब मंगल विधान भगवान का होगा। एक होता है सहना कि अब क्या करें? भगवान है। जो करेंगे सहना ही पड़ेगा। और एक होता है आनंदित होकर के। मेरे प्रभु जो कर रहे हैं बहुत मंगलमय कर रहे हैं। आप इतना समझ लो कि भगवान के भंडार में आनंद ही आनंद है। दुख तो है नहीं। अमृत ही अमृत है। जहर है नहीं। विश्वास कर लीजिए। किसी भी तरह से वो प्रयोग करेंगे तो अमृत और आनंद की अनुभूति होगी।

यदगे विष्म परिणाम अमृतोम शुरुआत तुम्हें विष जैसी लग सकती है पर वो विधान तुम्हें अमृत में डुबो देगा विश्वास कर लो कृपा का स्वरूप कई तरह से प्रकट होता है कभी बहुत ही मधुर स्वरूप प्रकट होता है कभी बहुत कोमल कभी बहुत सुख स्वरूप कभी-कभी कृपा बहुत ही भयानक रूप में आती है बड़ी ही कट रूप में आती है बड़ी ही भीषण रूप में आती है। पर उसका परिणाम बहुत मंगलमय होता है। उपासक मृदु कोमल मधुर कृपा या कटु भीषण दुखमय इन दोनों के भेद को नहीं देखता। केवल कृपा देखता है।

कृपा है आपकी। कृपा है। बड़े लीला बिहारी है। उनकी लीला वही समझ सकते हैं या जिसको समझा दे। वामन रूप से जाते हैं। तीन पग भूमि मांगते हैं। नाप करके एक ही पग में ब्रह्मलोक तक दूसरे में ब्रह्मांड बोल बड़ा दानी बनता था। बांध दिया वरुण पास में और कहा अब बोल तीसरा पग कहां से दे? दो पग में सब ना। यह बड़ी भीषण कृपा का स्वरूप है। सब आसपास भगवत पार्षद खड़े हुए हैं जो पूरी सृष्टि का लय सृजन पालन करने की सामर्थ्य रखते हैं और भगवान गर्जना करके कह रहे बड़ा अहंकार करता था तीन पग पृथ्वी का दान कर दूंगा अपने को दानी अब पूरा कर मुस्कुराए बलि जी प्रभु अभी तो आपको प्रणाम भी नहीं किया है प्रणाम भी कैसे करूं आपने तो बांध रखा है प्रार्थना करता हूं कि जिन श्री चरणों के नपने से आपने मांगा था उनहीं श्री चरणों से दो में तो संपत्ति नाप ली अब एक में संपत्तिवान को नाप लीजिए अपने चरण हमारे

माथे पर पधराइए और मुझे भगवान बंध गए बलि जी को नहीं बांधा बंध गए करुणा समुद्र भगवान मुस्कुरा दिए बोले तुम्हें तनिक भी शोभ नहीं हो बोले प्रभु छो किस बात प्रहलाद जी आ गए स्तवन कर रहे हैं उनकी पत्नी स्तवन कर रही भगवान ने कहा आज के बाद द्वारपाल मैं तुम्हारा आज भी भगवान बलि के द्वारपाल बने हुए खड़े आज भी बोलो भगवान ने बलि को बांधा या बलि ने भगवान को बांध दिया लेकिन कृपा इतनी भीषण दिखाई दे रही थी कि कोई मंगल का विधान ही नहीं समझ में आ रहा था इतने बड़े महान भक्त को भगवान ने वरुण पास में जिसमें प्रतिपल मृत्यु का कष्ट होता है।

वरुण पास प्रतिपल जकड़ता जाता है। प्राणों को भीषण कष्ट होता है। तो कृपा मृदु भी हो सकती है, भीषण भी हो सकती है। पर भक्त मृदु और भीषण नहीं देखता। केवल कृपा देखता है तो परिणाम में कृपा सिंधु को अपने हृदय में अपनी दृष्टि में अपने प्राणों में अपने जीवन में बाहर भीतर उनकी कृपा ही कृपा उनका अनुभव करता

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…