प्रतिदिन सत्संग सुनने की महिमा / गोपियों का दिव्य वेणुगीत / चीर हरण लीला // 18/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल मा श्रयाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष नमन कोटिष प्रणाम नमस्कार प्रतिपल हमारी आयु के नष्ट होते चले जा रहे हैं।
पता नहीं कौन सा क्षण और कौन सी श्वास आखिरी हो। इसलिए हर स्वास कई कई नाम लेते हुए व्यतीत करो। नाम स्वास दो बिलग चलत है इनको भेद नमो को भावे स्वास ही नाम ही स्वासा नाम स्वास को भेद मिटावे जब साधक इस कोटि का भजन करता है कि स्वाभाविक स्वास श्वास पे अपने आराध्य देव का नाम चलता है। यही पूर्णता है। अभी शरीर छूट जाए तो अभी भगवत प्राप्ति हो जाए। हमको हर समय सावधान रहना है। किसी भी क्षण काल मृत्यु हमको हमारे शरीर से अलग कर देगी। फिर हमसे कोई साधन बनने वाला नहीं।
शरीर में रहते हुए ही साधन बन सकता है। इसलिए बहुत सावधान रहिए कि आपकी कोई भी स्वास जो बड़ी अमूल्य है हाथ उठाए कहत हो कहा बजाऊं ढोल स्वासा खाली जात है जा में तीन लोक का मोल त्रिलोकी के स्वामी प्रभु को आप खरीद सकते हैं अधीन कर सकते हैं अजीत को जीत सकते हैं भगवान बिक जाते हैं भक्तों के हाथ भगवान अधीन हो जाते हैं भक्तों के हाथ प्रेमाधीन मैं तुम्हारा जन्म जन्म जनम ऋणी हूं। ऐसा गोपी जनों से कहते हैं। किस कारण से? सब संबंधों का त्याग करके एकमात्र श्री भगवान के अनुराग में डूबी हुई हर समय नाम गुण कीर्तन करती रहती हैं।
तो प्रभु कहते हैं जिन गृहस्थ की बेड़ियों को बड़े-बड़े योगी जन नहीं तोड़ पाते। उन गृहस्थ की ममता मोह की बेड़ियों को तोड़कर तुमने हमसे प्रेम किया। हम तुम्हारे प्रेम के ऋणी लो अनंत महिमाशाली भगवान अपने भक्त के ऋणी हो गए अजीत भगवान को जीत लिया भक्तों ने भजन के प्रताप से प्रेम के प्रताप से भगवान उनके वशीभूत हो गए नाम में इतनी सामर्थ है ये चौपाई हजारों बार सुनाया आपको याद भी होगी सुमिर पवन सुत पावन नामु अपने बस कर राखे राम भगवान को अपने बस में कर लिया जहांजहां मेरा भक्त चरण रखे वहां वहां रखूं हाथ पीछे पीछे मैं फिरूं कभी ना छाडू साथ ये अनुभव हो जाएगा जब आप हर स्वास नाम जप करेंगे नाम में असीम
अपार सामर्थ्य है पर माया जल्दी श्रद्धा नहीं होने देगी और मन का स्वभाव है नवम नवम एक नाम में बहुत देर टिक नहीं सकता इसका स्वभाव है बस इसी स्वभाव को पलट दे सो महात्मा स्वभाव के अधीन हो गया तो दुरात्मा श्रत राधिका कीर्तता स्वभावे गुरा राधिकाया श्रियात दी सदा राधिका नाम जिभ्याग्रता सदैव हमारी जिभ्या में प्रियाजु का नाम हो श्रुत राधिका कीर्तिता स्वभावे यह हमारा स्वभाव बन जाए प्रिया प्रीतम की बात सुनने का भगवान की लीला कथा सुनने का स्वभाव परिवर्तन कारण
शरीर का परिवर्तन है। पहले स्थूल शरीर से भक्ति की क्रियाएं की जाती हैं। उसका प्रभाव होता है सूक्ष्म शरीर पर। सूक्ष्म शरीर का प्रभाव होता है कारण शरीर पर। और जब तीनों शरीर परम पवित्र भगवान के अनुराग में डूब जाते हैं तो हमारा स्वरूप ही प्रेममय हो जाता है। हम अपने प्रेम में भाव देह से प्रेममय प्रिया प्रीतम की प्रेममय लीला में प्रेम पात्र बनकर के सम्मिलित हो जाते हैं। इससे बड़ा कोई लाभ नहीं। इसलिए श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी कहते हैं विषयान विश्वत परित्यजन ना पदाम पुनभव भजन दृर्थ सारता मति रस्मिन वस राधिका मुदितो सत संपदा रुदितो दात्म भूत उदित प्रणय राट परा विदित भज राधिका वनम हे भाई विषय भोगों की लालसा बहुत कठिन है।
प्रवचन कर लेना सरल है। प्रवचन सुन लेना सरल है। लेकिन इसका त्याग करना बड़ा कठिन है। भक्त के हृदय में विषय प्रीता तभी आती है जब अभिमान आ जाता है। मैं जितेंद्र, मैं बाल ब्रह्मचारी, मैं ज्ञानी, मैं महात्मा जहां ये आया तहां प्रश्न सामने माया खड़ी कर देगी। लो दो उत्तर फिर आप फेल हो जाएंगे। इसलिए महाप्रभु चैतन्य देव जी ने कहा तणादु नीचे अगर इस माया से निकलना है तो अपने को तण से भी नीच समझो बहुत सहनशील बनो वृक्ष के समान और दूसरों को मान प्रदान करो स्वयं अमानी रहो अमानी ना मान देना फिर कीर्तन या सदा हरि तो तुम्हारे हृदय में सदा भगवान का स्मरण बना रहेगा विषय चिंतन नहीं आएगा जहां साधक को लगता है मैं कुछ हो गया वही प्रश्न आ जाएगा।
फिर उत्तर देना बहुत कठिन है। माया का उत्तर दे पाना वो भगवान की ही सामर्थ है। दूसरे की सामर्थ्य नहीं। यह विषय इतने प्यारे लगते हैं कि एक तरफ श्री भगवान खड़े हो एक तरफ विषय तो हम विषय की तरफ मुड़ जाएंगे। कोई नाम जापक उपासक ऐसा विरला होता है जो विषय त्यागी और भगवन नाम अनुरागी। विषय सेवन के समय देखो कितना नाम जप करते हो आप चाहे कोई भी विषय हो नाम छूट गया ना तो विषय श्रेष्ठ हो गया ना कोई व्यक्ति मिला नाम छूट गया वो व्यक्ति श्रेष्ठ हो गया कोई वस्तु मिली कोई स्थान कोई भोग सामग्री भगवान का स्मरण छूटा तो बड़ा हो गया ना स्मरण छोटा हो गया छोटा छोड़ के ही तो बड़ा स्वीकार करते हैं तो नाम को जब तक इतना छोटा समझोगे छोटे-छोटे विषय व्यक्ति वस्तु स्थान फिर आप लाभ नहीं ले पाओगे।
त्रिभुवन की राज लक्ष्मी देने पर भी जो आधे पल के लिए भगवान का विस्मरण नहीं करता वही महाभागवत है। यहां कह रहे हैं जितने भी विषय हैं सब विष प्रदान करने वाले जलन प्रदान करने वाले अशांति प्रदान करने वाले जन्म मरण चक्र में फंसाने वाले इसलिए इनका त्याग करो। मोक्ष की भी अभिलाषा ना रखो क्योंकि प्रियाल के प्रेम रस में डूबना है। मुदितों खिल सत संपदा दूसरों को सुखी देखकर के सुखी होना यह महात्मा का लक्षण है। और अपने पास वैभव सुख संपदा आ गई उसको भोगने में यही विषय पुरुष का लक्षण है।
यदि साधु स्वभाव वाले के पास संपत्ति आती है तो दूसरों के सुख में खर्चा करता है। उसका भोग नहीं करता। दूसरों को सुखी देखकर जिसका हृदय शीतल होता है उसे कहते हैं साधु। जो दूसरों से सुख छीनकर स्वयं भोग कर सुखी होना चाहता है। उसी को कहते हैं असाधु। इसलिए अपने प्रारब्ध अनुसार प्राप्त भोग को दूसरों की सेवा में लगाओ। भोगने में नहीं। श्रीपाद कह रहे हैं रुदतो द कृत्म भूतता यदि वैभव भोगने की इच्छा आवे तो रोने लगो। प्रियाल इन खिलौनों में मुझे मत फसाओ। मुझे अपने चरणों का प्रेम प्रदान करो।
अगर भोग में राजी हो गए तो योग आपका फिसल जाएगा। भोग कोई भी ऐसा त्रिभुवन में नहीं प्रभावित हमें कर पावे कि हम प्रभु को भूल जाए तो निकल जाओगे। अगर भोग मिला और उसमें प्रभु को भूल गए फिर बड़ी मुश्किल पड़ जाएगी। अगर आप सतत स्मरण करते हैं तो आप महान योगी हैं क्योंकि भगवान इसको सबसे बड़ा योगी बताया है। तपस्वी से भी अधिक, ज्ञानियों से भी अधिक, कर्मकांडियों से भी अधिक, इस योगी को बताया है जो सतत भगवान का अनन्य भाव से स्मरण करता है। जो सतत भगवान का अनन्य भाव से स्मरण करता है।
उसकी भगवत प्राप्ति वर्तमान में है। भविष्य की बात मत सोचो। भगवत स्मृति चल रही अखंड तो आप भगवत प्राप्त हैं। साधक में भगवत स्मृति के साथ विषय चिंतन भी होता है। घबराने की जरूरत नहीं है। नाम चल रहा है। बहुत बड़ा पहरेदार है। भ्रष्ट नहीं होने देगा। इसलिए महान योगी वही है जो सतत भगवान का स्मरण करता है। प्रारब्ध वसात प्राप्त वैभव को दूसरों की सेवा में लगाता है। दूसरों को सुखी देखकर खुद प्रसन्न होता है। ऐसा वृंदावन का आश्रय लेने वाला प्रिया प्रीतम का भजन करने वाला नौ निवत्त निकुंज में श्री स्वामिनी जी की सेवा का अधिकार प्राप्त कर लेता है।
पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के अनुभव तो ग्रंथों में लिखे दबे रख रहे हैं। उन अमृत जैसे वचनों को यदि हम श्रवण करके आचरण में उतार ले तो हमारे हृदय की समस्त अशांति नष्ट हो जाए। एक परमानंद की बाढ़ आ जाए। ब्रह्म मूर्ति अनुभव गम्य बात कहते हैं। पढ़ी लिखी बात जो अनुभव नहीं की गई है उसका प्रकाश उसका प्रभाव श्रोता पर नहीं पड़ता। और जो अनुभव गम में बात कही जाती है तो उसका प्रभाव पड़ता है। बलात श्रोता की बुद्धि को बदल करके वो उसी मार्ग में स्थापित कर देता है।
महाराज शिव बाबा जी कह रहे हैं कि जो महात्माओं से आसक्ति कर लेता है उसे निश्चित भगवत प्राप्ति हो जाती है। मेरे संत भगवान मेरे गुरुदेव आसक्ति जैसे अपने मां से आसक्ति होती है पिता से आसक्ति होती है कैसा भी पिता हो पिता पिता ही रहता है मां मां ही रहती है ऐसी आसक्ति गुरुदेव से हो जाए सब आसक्ति छूट कर गुरुदेव से आसक्ति हो जाए तो कपिल भगवान कहते हैं मोक्ष का खुला हुआ द्वार है बाबा कहते उसे निश्चित भगवत प्राप्ति है। पर यह मुश्किल है। संतों से आसक्ति नहीं होती।
किसी बिरले को होती आसक्ति। अर्णो फलम तदश दर्शनम ही जिभ्या फलम तदश कीर्तनम च तनवा फलम तद स्पर्शनम ही सुदुर्लभा भागवता भवती जो भगवत प्रेमी महात्मा का दर्शन पा ले तो नेत्रों का यही परम फल है अविनाशी फल है अक्षुण फल है और उनके द्वारा बताए हुए नाम का जप नाम का कीर्तन यह जबान का अविनाशी फल है, अक्षुण फल है। और यदि ऐसे महात्माओं का स्पर्श प्राप्त हो जाए तो शरीर को निष्पाप करके भगवत सेवा में तत्पर कर देते हैं। यह बड़ी कृपा से प्राप्त होता है। जो अपनी करुणा करके स्पर्श कर दे।
सचमुच भगवत भक्तों का दर्शन, भगवत भक्तों की आज्ञा पालन करना और भगवत भक्तों का स्पर्श प्राप्त होना अत्यंत कठिन बात है। राग तो सब कोई कर रहा है। लेकिन महात्मा से कोई राग करे यह बड़ी दुर्लभ बात है। बाबा सत्संग किसे कहते हैं? जहां भगवत प्राप्त महापुरुष अपने अनुभूत वचन बोलते हैं उसे सत्संग कहते हैं। सत भगवान और संग अर्थात भगवान का संग भगवान का संग मतलब भगवत प्रेमी महात्मा में और भगवान में अंतर नहीं। तस्मित तजने भेदा भावात भगवान और भक्त में अभेद स्थिति है।
ब्रह्मविद ब्रह्म भवती जो ब्रह्म को जान लेता है वो ब्रह्ममय हो जाता है। जानत तुम्हें तुम्हें होय जाई मोरे मन प्रभु हस विश्वासा राम ते अधिक राम कर दासा सातो सम मोह में जग देखा मोते अधिक संत कर लेखा जाने संत अनंत समाना बहुत जगह प्रमाण होता है कि भगवान का भक्त साक्षात भगवान का स्वरूप होता है तो भगवान का संग होना ही सत्संग है अर्थात भगवत स्वरूप में स्थित महात्मा का संग होना होना ही सत्संग है। सत्संग का मतलब है परमात्मा में रति। सत परमात्मा और उसका संग अर्थात परमात्म प्राप्त महात्मा के संग से परमात्मा की प्राप्ति का प्रबल भाव जागृत हो जाता है।
जो परमात्मा के मार्ग में तत्परायण है। जिसने परमात्मा की प्राप्ति कर ली है। या ठीक परमात्म प्राप्ति के मार्ग में चल रहा है। ऐसे सिद्ध पुरुष या ऐसे साधक का संग सत्संग कहलाता है। जो ठीक परमात्मा की प्राप्ति के मार्ग में चल रहा है। ऐसा साधक या जो ठीक परमात्मा प्राप्ति कर चुका है। ऐसे महात्मा का संग सत्संग कहलाता है। सत्संग क्यों करना चाहिए? पूज्यपाद बाबा बोले सत्संग करने से समस्त दुख दोष पाप ये निवत्त हो जाते हैं और भगवत प्राप्ति का मार्ग सूझने लगता है।
दिखाई देने लगता है। जिसे सत्संग मिल गया उसके ऊपर भगवान की विशेष कृपा है। यह दुर्लभ वस्तु है। संत समागम हरि कथा तुलसी दुर्लभ दो उमा संत समागम सम न लाभ कछु आन जो भगवान के स्वरूप में स्थित हैं उनके पास बैठकर भगवान की वार्ता सुनने से भगवान की प्राप्ति की प्रबल लालसा भजन में रुचि पाप प्रवृत्ति से निवृत्ति यह स्वाभाविक होने लगती है। इसलिए पाप त्याग के लिए परम शांति सुख के लिए भगवत प्राप्ति के लिए सत्संग करना अत्यंत अनिवार्य है। सत्संग मिलने से भगवान का नाम जप होने लगता है।
भगवान का चिंतन होने लगता है। भगवान प्यारे लगने लगते हैं। संसार में फिर मन भोगों की तरफ नहीं जाता। अगर सत्संग ना करें तो क्या हानि है? बड़े-बड़े भजन करने वाले एकांत में जो है उनमें बहुत से दोष बने रहते हैं। बिना सत्संग के उन दोषों का नाश नहीं होता। एकांतिक भजन से भी दोषों का नाश नहीं होता। अहंकार और ईर्ष्या मत्सरता जैसे किसी की बाई उनके सामने कर दो तो अपने अहम की पुष्टता के लिए वो दोष जरूर वर्णन करेंगे। हां ठीक है। ऐसा कह के फिर निंदा करने लगेंगे।
मत्सरता मेरे से आगे बढ़ा जाता है। ईर्ष्या बहुत से ऐसे दोष हैं जो बिना सत्संग के नष्ट नहीं हो सकते। इसलिए सत्संग में जो जाता है तो सत्संग एक दर्पण है। वह अपना स्वरूप दिखाता है कि हम कितने अच्छे हैं। तो अपने दोषों का भान होता है सत्संग में। फिर वह प्रयत्न करता है साधु महात्माओं की सेवा के बल से अपने अवगुणों के त्याग का। बिना सत्संग किए प्राय बहुत भजनंदियों को देखा है कि कई भयानक दोषों से युक्त रहते हैं। जो सत्संग करेगा वह भजन तो करेगा ही और निर्दोष हो जाएगा।
जो सत्संग करता है तो मात्र सत्संग सुनने से उसके पाप छूट जाते हैं। मात्र सत्संग सुनने से अंतःकरण पवित्र हो जाता है। वायुमंडल सत्संग का इतना भागवतिक होता है कि वहां बैठते ही हृदय भगवान की तरफ लगने लगता है। इसलिए सत्संग अवश्य करना चाहिए। जो लोग सत्संग की निंदा करते हैं और अपने को एकांतिक भजनंदिक मानते हैं, वह कभी पवित्र नहीं हो सकते। वह कभी निर्दोष नहीं हो सकते। सत्संग की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता। सत्संग से महापुरुषों के हृदय में जो भाव होते हैं, वह हमें प्राप्त हो जाते हैं।
केवल सत्संग में जाकर बैठ जाए सोए ना। जगता रहे तो कुछ ना कुछ कोई ना कोई शब्द उसका महापुरुष का हृदय में जाएगा और आपके अंदर दिव्य भाव पैदा कर देगा। सत्संग करने का अधिकारी कौन है? जीव मात्र सत्संग का अधिकारी है। यदि पशु पक्षी भी सत्संग सुन ले तो उनका मंगल हो जाए। चाहे चांडाल दुष्ट स्वभाव का हो। यदि उस रोज सत्संग जाएगा तो एक दिन वो साधु स्वभाव का हो जाएगा। सत्संग जहां हो रहा है अगर वहां आसपास कोई पशु पक्षी है और उसके कान में सत्संग के शब्द पड़ रहे हैं तो इतने मात्र से उनका कल्याण हो जाएगा।
जैसे बिल्ली है, तोता है, कुत्ता है, आसपास के कोई पशु पक्षी हैं जिनके कानों में आवाज पड़ रही उनका परम मंगल हो जाएगा। सत्संग करने वालों से देखा गया है कि पाप कर्म नहीं छूटते। सत्संग भी सुनते हैं और गंदी बात भी करते हैं। पूज्य पादुड़िया बाबा उत्तर दे रहे हैं। यह बात वही लोग कह सकते हैं जिनकी आचरण में दृष्टि में दोष है। जो रोज सत्संग जाते हैं उनसे प्राय पाप कम होने लगते हैं। और धीरे-धीरे पाप मिट जाते हैं। शब्द का प्रहार सीधे हृदय पर होता है। रोज अगर आप रोज सत्संग सुने तो आप देखें आपकी सारी कमियां आपके सामने आने लगेंग।
पर भागिएगा मत, सत्संग से हटिएगा मत। कोई बिरला ही ऐसा है जो शब्द का प्रहार सह कर अपने को ठीक करना चाहे। पाप का कितना भी बड़ा पहाड़ हो और जो सत्संग में जाता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। सत्संग प्रतिदिन पापों का नाश करके विवेक जागृत करता है। बिन सत्संग विवेक न होई और जब विवेक हो गया तो पाप होते ही नहीं है। नित्य प्रति सत्संग जाने वाले लोगों का एक अलग ही प्रभाव होगा। धीरे-धीरे जब मन का मैल दूर हो जाता है सत्संग से तो फिर कभी पाप नहीं होते। सत्संगी में एक विशेषता होती है।
एक रोज एकांत भजन करता हो, एक सत्संग करके भजन करता हो तो सत्संगी में एक विशेषता होगी। सत्संग क्या पुरुषार्थ से मिलता है? भाग्य से मिलता है या कृपा से मिलता है? प्रयत्न करने से सत्संग मिलता है या हमारे भाग्य में लिखा है तो सत्संग मिलता है या कृपा से मिलता है? भाई सिद्धांत तो यही है कि सत्संग केवल भगवत कृपा से मिलता है। सत्संग पुरुषार्थ से नहीं मिलता है। सत्संग भाग्य से नहीं मिलता है। सत्संग केवल भगवत कृपा से मिलता है। बिन सत्संग विवेक न होई और राम कृपा बिन सुलभ न सोई।
भगवान की कृपा के बिना सत्संग नहीं मिल सकता है। यदि भगवत कृपा से सत्संग मिलता है तो फिर पुरुषार्थ का क्या महत्व रहा? पूज्य बाबा प्रभु की कृपा से हमें खजाना मिल गया है तो उसकी रक्षा करना पुरुषार्थ है। हमें सत्संग मिल गया। अब हम सत्संग में सुना कि नाम जप करो। इंद्रियों को संयम में रखो। गलत आचरण में अब लगाओ इसमें पूरा पुरुषार्थ। सत्संग कृपा से मिलता है और सत्संग के वचन, सत्संग की बातें पुरुषार्थ से हृदय में उतारी जाती है। तो सत्संग और पुरुषार्थ अर्थात भगवत कृपा और स्वयं की कृपा स्वयं का प्रयत्न ये दोनों भगवत प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
बिना भगवान की कृपा के कोई सत्संग मंडल पर पैर भी नहीं रख सकता। पूज्य पादु बाबा और बिना पुरुषार्थ के सत्संग की बातें हृदय में धारण नहीं कर सकते। उसके लिए तुम्हें प्रयत्न करना पड़ेगा। श्रोता सोई परम सुजान सुनत चित रति करे। सुनते ही वही आचरण शुरू कर दिया। सत्संग मिलने के लिए हमें क्या उपाय करना चाहिए? बस एकमात्र भगवान से रोरो कर प्रार्थना करनी चाहिए कि मुझे भगवत प्रेमी महात्मा का संग प्राप्त हो जाए। महाराज जी संतों में अनुराग नहीं होता। क्या यह भी भगवान की कृपा से ही होता है?
अनुराग तो भगवान की ही कृपा से होता है। पर जैसे लोहा चुंबक की सीमा के अंतर्गत आ जाए तो चुंबक घसीट लेगा और सीमा के बाहर है तो फिर घसीट नहीं पाएगा। ऐसे ही जब कोई संत शरण की लालसा प्रकट करता है तो मानो सीमा में आ गया। फिर कोई ना कोई महापुरुष उसे घसीट लेंगे। लोहे का चुंबक घसीटने वाला स्वर्ण को नहीं घसीट सकता। अर्थात अगर आप भगवान से प्रार्थना नहीं करते तो आपकी ऐसी सामर्थ्य नहीं कि किसी महापुरुष का आकर्षण कर सके। महापुरुष की सामर्थ्य है कि आपका आकर्षण कर सकते हैं।
इसीलिए प्रधान बात हुई सत्संग की भगवान की कृपा। प्रार्थना करना चाहिए कि मुझे सत्संग मिले। सही मानो हम कह रहे हैं इसलिए नहीं। कौन सा सौभाग्य अपने लोगों को प्राप्त है कि सवा5 चार बजे भगवान की पावन चर्चा कहने और सुनने को मिलती है। नहीं इस समय नींद नहीं खुलती है। परसों के एकांतिक में उन्होंने कहा कि जब लोग 7 आठ बजे तक सोते हैं तो उनमें एक वयो वृद्ध थे। उनका 7 आठ बजे नहीं 2:00 बजे तक हम कहा जिंदगी क्या है? जिंदगी क्या है? रात्रि में जगना और 2:00 बजे दिन तक सोना।
तो दिनचर्या क्या है? क्या दिनचर्या है? पशुवत दिनचर्या है। शास्त्री दिनचर्या तो कितनी कृपा है कि वो 2:00 बजे दिन तक सोते हो। आप 2:00 बजे रात्रि के जग करके अपनी दिनचर्या करते तभी तो आ पाते हैं। उचित नींद ले लो, उचित भोजन ले लो, रात दिन भजन करो। यही जीवन है तो दोनों तरफ से अनुराग हो तब अनुराग पुष्ट होगा। संत भगवान की कृपा से मिले और आप उनमें आसक्त हो जाओ तो बस बात बन जाए। नेत्र में नेत्र मिले आंसू टपक गए बस गर्दन झुका ली। इसे प्रेम कहते हैं। संतों का प्रेम क्या होता है?
उनके दर्शन किए रोमांच हो गया। शरीर कंपायमान होने लगा। अशु चलने लगे। शिथिल हो गए। यह बता भी नहीं पाए कि हम आपको प्राणों से भी अधिक प्यार करते हैं। यह बोल भी उनको बोलना भी यह उपहासास्पद लगेगा। नहीं वो बोल सकते और ऐसे कितने हैं कोई कोई ऐसे होते हैं बड़े गंभीर मुद्रा में कोई प्रदर्शन नहीं और उनकी दृष्टि में दृष्टि मिली तो बहुत देर स्मरण रहता है कि हां ठीक है। अनुराग दोनों तरफ से होता है। भगवान की कृपा से संत मिलन और संत पर आसक्ति हो जाना। सत्संग प्राण प्यारा लगे इसके लिए क्या करना चाहिए?
प्रतिदिन सत्संग में पहले जाए और सबसे बाद के उठे ये प्रीति का लक्षण सत्संग में प्रीति होने लगेगी। सत्संग में पहले जाए। सत्संग के समय के पहले और बैठ जाए जाके नाम कीर्तन सुने और सत्संग में बैठा रहे। जब निकल जाए तो जहां पावदान है वहां की चरण नजर लेकर माथे पर देख लो आप देखना जहां सबके पावदान है वहां पावदान उठाओ नीचे से रज लो और ऐसे माथे पर लगाओ देखो सत्संग में प्रीति होने लगेगी ऐसों को प्रीति नहीं होती जो समय से नहीं आते एक दिन सत्संग चार दिन सत्संग नहीं सत्संग के लिए देखो पूज्य राधा बाबा ऋषिकेश में सत्संग हो रहा था गंगा किनारे पूज्य भाई जी महाराज कभी करते बड़े बड़े महापुरुष थे तो भगवत चर्चा तो राधा बाबा ने अपने निज जन को कहा जो सेवा में थे शायद है कि वो सेवा से बहुत थकित हो गए होंगे तब ऐसा बोले होंगे क्योंकि बाबा ने कहा भैया हमको पहुंचा दो सत्संग में सत्संग शुरू होने वाला है तो उन्होंने कहा बाबा अब हम तो नहीं पहुंचा पाएंगे ऐसा सेवक उत्तर दे तो अच्छा नहीं लगता।
मतलब जरूर वह थकित हो गए होंगे या वह सेवा के महत्व को नहीं जानते होंगे। इतने बड़े महापुरुष कह रहे हैं मुझे पहुंचा दो और वो कह रहे हैं नहीं बाबा हम तो नहीं पहुंचा पाएंगे। तो उनका क्या तुम जानते हो? श्री कृष्ण हमको इतनी सामर्थ्य नहीं देंगे कि हम सत्संग में पहुंच जाए। दोनों गांठों में बात वायु रोग था इसलिए बहुत पीड़ा थी। चल नहीं पा रहे। एक बांस उठाया और बाबा कहिलते हुए वहां गए जमीन में और जहां से सत्संग सुनाई दे रहा था वहां बैठ गए। सत्संग अब आप बताओ ऐसे महापुरुषों को ऐसे पर सही बात तो यह है कि सत्संग का महत्व ऐसे ही महापुरुष जानते हैं।
भगवान शंकर को क्या चाहिए? क्या जानना है? लेकिन काग भसुंड जी उच्च आसन पर बैठकर चर्चा कर रहे और भगवान शंकर नीचे हंस रूप धारण करके भगवत चर्चा सुन रहे हैं। जो आज गए, कल नहीं गए, एक दिन सुना, दो दिन नहीं सुना, ऐसों को सत्संग में आसक्ति नहीं होती। सत्संग सुनने पर परिवर्तन क्यों नहीं होता? जो कुछ लोग ऐसे होते हैं कि केवल सत्संग जाना है, पाप नष्ट हो जाते हैं। बैठ गए। सत्संग में क्या कहा जा रहा है पकड़ नहीं रहे। एक दुकानदार थे तो रोज सत्संग जाते थे। एक दिन उनको अत्यंत आवश्यक कार्य था।
कहीं बाहर जाना था दो-तीन दिन के लिए तो लड़के से अपने कहा कि 20 साल से रोज सत्संग जा रहा हूं। सत्संग का नियम नहीं टूटना चाहिए। इसलिए तुम जरूर जाकर सुनना। तो सत्संग सुनने गया तो उसमें कहा गया था कि गौ सनातन धर्म के मूल है। यदि तुम्हारा कुछ खा रहे हो घास खेत ऐसे तो मारना नहीं चाहिए। निश्चित मानो उस जितना खाया उससे कई गुना अधिक भगवान दे देंगे। वो अपनी दुकान में आटा और सब ऐसे बाहर लगाया और कई गौएं आ गई। वो खाने लगी तो सत्संग की बात उसमें कि गौओं को हटाना नहीं चाहिए और मारना नहीं चाहिए।
और इतने में उसका पिता आ गया। उसने कहा अरे अंधे यह गाय आटा खा रही है और तू ऐसे गद्दी पर बैठा है। उनका पिताजी सत्संग में कहा गया था कि गाय यदि खा रही हो तो हटाना नहीं चाहिए। मारना नहीं चाहिए। भगवान उसका कई गुना अरे बोले 20 साल से सत्संग सुन रहा हूं। तू एक दिन सत्संग सुनने गया बात मान ली। अरे 20 साल से सुन रहा हूं। एक बात भी नहीं मानी। तो ऐसे सुनने वालों को परिवर्तन नहीं होता सत्संग से कि इस कान से सुनाओ इस कान से निकाल। ये तो रोज ही सुन रहे हैं यार जो रोज नवम नवम रोज अपने सुधार की बात कुछ लोग महात्मा की परीक्षा करने के लिए सत्संग जाते हैं तो उनको लाभ होगा या नहीं?
देखें क्या बोलते हैं। एक आए हुए थे बड़े विद्वान प्रवचनकर्ता थे। तो आकर प्रणाम जो प्रणाम करके बैठे सो पता चल गया। श्री जी ने तुरंत बता दिया कि केवल परीक्षा के लिए आए हैं। जैसा किसी का भी प्रश्न होता उत्तर उन्हीं को देख के देते हैं। भगवान की कुछ ऐसी कृपा होती है ना कि तो इसके बाद अशुभ प्रवाह करते हुए उन्होंने खुद कहा कि हम आए ही थे केवल ये देखने कि क्या है? तो जितना सुना उससे बढ़ के पाया ऐसे प्रणाम किए अशु करते हुए बोले आज मैं धन्य हो गया और वापस चले गए आप यदि परीक्षा के लिए भी आएंगे तो आपका मंगल हो जाएगा आपका कल्याण हो जाएगा परीक्षा के लिए भी सत्संग में जाने वाले को लाभ मिल जाता है क्योंकि वो जाके गौर से सत्संग की बात सुनता है क्योंकि उसकी परीक्षा लेने कि कहीं कोई त्रुटि मिल जाए कहीं कोई गलत बात तो हम उसका निंदा करेंगे सत्संग की तो बड़े गौर से सुनता है।
बस गौर से सुनने से ही उसका मंगल हो जाता है। जो सत्संग में आता है उन सबके लिए महात्मा भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इनका मंगल हो जाए। सच्ची मानिए ये किसी एक महात्मा की नहीं महात्मा का हृदय ही ऐसा होता है। चाहे जितना भीषण कष्ट हो आपके मंगल के लिए उनके कदम अपने कष्ट को देख के कभी लड़खड़ाते नहीं कभी रुकते नहीं। आपको क्या पता संतों को कैसे कैसे कष्ट भोग करके समाज को पवित्र करते हैं। ये शरीर ये जीवन केवल इस समय जब साधन काल था तो हमें मोक्ष की चिंता थी।
हमें ब्रह्म प्राप्ति की चिंता थी। अब हमारे पास एक ही बात है कि इस शरीर से जितना किस मंगल हो जाए हमारा भजन हमारा जगना हमारा कष्ट पूर्वक दिनचर्या करना बस एक ही कि सबका मंगल हो जाए किसी को हमारी बात पकड़ में आ जाए हमारा भजन किसी के लग जाए और भजन करने लगे सच्ची मानिएगा एक उत्साह है एक आनंद है हमें भगवान सेवा दिए हैं और उस सेवा का बल भगवान देते हैं यह किसके लिए हो रहा है यह हमें बातें जाननी है क्या जो हम तुम्हें सुना रहे हैं? सच्ची बात तुमसे कहते हैं।
यह हमें जाननी नहीं है। हमें करना नहीं है। कुछ नहीं करना है। ना कुछ पाना है और ना कुछ करना है। बस देखना है कि मेरे प्रभु इस शरीर से करा क्या रहे हैं। अब हमको कोई फल फूल नहीं चाहिए। जैसे होता है ना साधना का फल ये कोई ना फूल चाहिए ना कोई फल चाहिए। जो हमें चाहिए वो है। यह सिर्फ आपके लिए है। मान लो सिर्फ आपके लिए प्रयत्न है। सिर्फ आपके लिए प्रयास है। आपके लिए सिर्फ बोल रहे हैं। आपके मंगल के लिए बोल रहे हैं। अगर इसे पकड़ लो तो आपका मंगल हो जाएगा। आप कहां बैठे हैं?
वृंदावन की पावन भूमि में। क्या सुन रहे हैं? प्रिया प्रीतम की बात, भगवान की चर्चा, महापुरुषों की बात, यह अहो भाग्य यह जो दंभी पुरुष होते हैं, पाखंडी होते हैं, क्या इनको भी सत्संग से लाभ हो जाएगा? नहीं, इनको नहीं होगा। क्योंकि ये काहे के लिए आएंगे? सुन के सुनाने के लिए। इनका उद्देश्य अपने में कोई परिवर्तन जो दंभी है, जो पाखंडी है, उसको अपने परिवर्तन की बात नहीं। उसको है कि यह बात पकड़ करके हम दूसरी जगह सुना दे। फिर वो सुनी सुनाई बात वो अपने परिवर्तन के लिए सत्संग होता है।
सत्संग सिर्फ अपने परिवर्तन के लिए होता है। ये जो दंभ पाखंड के दोष में होते हैं। यह अपना दंभ पाखंड छोड़ना नहीं चाहते। इसीलिए सत्संग में इनका लाभ ले लेना बड़ा कठिन। अगर यह छोड़ना स्वीकार करें तो लाभ मिल सकता है। लेकिन दंभी और पाखंडी पूज्य भाई जी महाराज ने कहा दंभी और पाखंडी का बहुत बुरी तरह नाश होता है। बहुत बुरी तरह नाश होता है। इसलिए दंभ पाखंड तो बहुत दम का जो है नहीं उसको दिखावा करना पाखंड जो है नहीं वो ऐसे नौटंकी नाटक करना यह बिल्कुल खतरनाक है।
जैसे हो वैसे रहो और सत्संग सुनो तो मंगल हो जाएगा। सत्संग किनका करना चाहिए? किनका सुनना चाहिए? जो पुरुष भगवान के गुणानुवाद के सिवा और कुछ नहीं बोलता। जो स्वयं में कामी नहीं है, क्रोधी नहीं है, लोभी नहीं है, दंभी नहीं है, पाखंडी नहीं है। मेरा विचार है कि ऐसे महापुरुष का संग करना चाहिए। फिर एक और बात बता दे मिठाई की दुकान वाले में जब हम जाते हैं तो ये नहीं पूछते कि तुम मिठाई खाते हो कि नहीं हमें पसंद आई हमने ले लिया तो दो प्रकार से सत्संग सुना जाता एक ऐसे महापुरुष का सत्संग जो केवल भगवान में आसक्तित है।
काम तो इसी से बनेगा और दूसरी बात है कि अगर अच्छी बात हमें कहीं सुनने को मिल जाती है उसे हम ग्रहण कर लेते हैं। लेकिन बिना महापुरुषों के संग के भव समुद्र से पार होने वाला ज्ञान प्राप्त नहीं होता। अत साधक को चाहिए कि कोशिश करें भगवान से प्रार्थना करें कि सर्व सद्गुण संपन्न भगवान के भक्त का संग मिले। उसी से लाभ होता है। नहीं तो दोषों की वृद्धि हो जाती है। दोषों की वृद्धि यह भी बड़ी बात है। दूसरे की निंदा, दूसरे का उपहास ऐसे बहुत सी बातें हैं और स्वयं में वो सब है नहीं तो सत्संग में बैठने पर वो लाभ नहीं मिल पाता।
वो बात नहीं बन पाती। अंदर वैराग्य की भावना नहीं आ पाती है। क्या बाबा कोई ऐसा साधन सर्वोत्तम सुलभ है जो सत्संग से बढ़कर के हो? नहीं भाई। सब शास्त्रों का और साधनों का सर्वोच्च मूल कारण सत्संग है। सत्संग बीज है और सब साधनाएं शाखा प्रशाखा है। अगर सत्संग मिला तो सब साधन अपने आप आ जाएंगे। बाबा यदि सत्संग ना मिले तो क्या करें? तो मैंने तो यही विचार किया कि फिर सत शास्त्रों का खूब स्वाध्याय करना चाहिए। बाबा आप बता सकते हैं कौन से सत शास्त्रों का स्वाध्याय करना चाहिए।
अगर ज्ञान मार्ग में जाना हो तो वेदांत उपनिषद का योग वाशिष्ट का। अगर भक्ति योग में जाना हो तो गीता जी, रामायण जी और भागवत जी और विनय पत्रिका जी बाबा कह रहे हैं मेरे विचार से इनहीं सद ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। ज्ञान मार्गी हो तो वेदांत उपनिषद, भक्ति मार्गी तो गीता जी, रामायण जी, भागवत जी, विनय पत्रिका जी और भगवान की कृपा से यह आपको सुनने को मिलती है। बाबा एक आदमी सत शास्त्र का स्वाध्याय करता है, एक सत्संग करता है तो लाभ किसको अधिक प्राप्त होगा? सत्संगी।
सत्संगी को लाभ अधिक प्राप्त होगा क्योंकि उसमें महापुरुषों के वचन अनुभूत होते हैं। शास्त्र में हम पकड़ पाए कि ना पकड़ शास्त्रों के वाक्यों को पकड़ पाना बड़ा कठिन है। सत्संग में सुलझे हुए सार बातें वो आपको सुनने को मिल जाती है। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। जैसे पूरा भोजन पाना हो ना तो थोड़ी चटनी भी चाहिए, थोड़ी सब्जी भी चाहिए तो हर चीज तुम्हें दे रहे हैं। वृंदावन महिमा, अमृत महापुरुषों के वचन और अब भरपूर भोजन पाओ। भगवान की लीला कथा वेणु गीत आज है।
बड़ा मंगलमय श्रवण मात्र से भगवान के चरणों का प्रेम प्रदान करने वाला। इसी वेणु गीत के एक श्लोक ने श्री सुखदेव जी को ब्रह्म चिंतन से हटाकर श्री कृष्ण चिंतन में लगा दिया। बरहा पीडम नटवर बपु ये इसी वेणु गीत का है। इम सर स्वच्छ जलम पद्मा कर सुगंधना नद वायुना वातम स गोपाल कोता कुसुमित बनराज सुष्म भंग द्विज कुल घ सरा सरीन महेंद्रम मधुपति रवगाय चार गा स पशुपाल बलसुकवेणु शरद ऋतु है छिटिक चांदनी बड़ा ही सुंदर वन वृंदावन और चांदनी निर्मल जल जिधर देखो वायु सुगंध लेकर के ऐसे पराग युक्त जल थल में कमल खिले हुए हैं।
ऐसी लताएं हैं कि वायु उनको स्पर्श करके जब बहती है तो सुगंध ही सुगंध भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो ऐसे वन की अद्भुत शोभा देख के अपने अधों पर वंशी विराजमान करके नाद करते हैं। जिधर देखो उधर कहीं मयूर नृत्य कर रहे हैं। कहीं भरे गुंजार कर रहे हैं। कहीं कोकिला गूंज रही है दिव्य सरोवर नदियां भगवान ने बड़ी मधुर बंसी दान छ भगवान की बंसी क्या है विश्व विजय करने वाली जहां कामना चलता था तीर और कमानों से विजय नटवर की वहां होती थी मुरली की तारों से गजब की बांसुरी बजती थी वृंदावन बसैया की करूं तारीफ मुरली की या मुरलीधर कन्हैया की अद्भुत जहां प्रेम बीज का राधा राधा उच्चारण किया संपूर्ण वृंदावन प्रेममय हो जाता श्री कृष्ण की बंसी ध्वनि क्या मानो भगवान के प्रेमाकर्षण का बीज हो विकल हो जाते थे जड़ द्रवित हो जाते थे एक गोपी हाथ जोड़कर बोली नंद नंदन तुमसे प्रार्थना है जब मैं भोजन बनाऊं तब तुम बंसी मत बजाना बोले तेरे भोजन बनाने के समय यदि मेरी बंसी बजेगी तो तुझे क्या परेशानी होगी बंसी सुनते हुए भोजन बनाना नहीं लकड़ियां गीली हो जाती है सूखी लकड़ियां द्रवित हो जाती है सर्वा भगवान है भगवान के मिलन की प्रबल आकांक्षा बंसी जगाती है।
गोपियों का हृदय परिपूर्ण हो जाता। सब जड़वत हो जाती। जो जहां है जैसे एक दिन बहुत सी प्रेममय ब्रज गोपियां एकत्रित हुई और आपस में वशी के प्रभाव का वर्णन करती है। तद वर्णतु मारधा स्मरत्या कृष्ण चेष्टितम नासक स्मरवेन विक्षिप्त मनुष नप बरहा पीडम नटवर बप करणयो करणकारम विभदवास कनक कपिशम वैजयती चमाला रान वेणो रध सुधया पू वृंद वृंदण्यम स्वपद रमणम प्रावित कीर्ति इतिवे राज सर्वभूत मनोहरम श्रत्वा ब्रजस्त सर्वा वर्णयंतो भिरे भिरे बहुत सी प्रेममय ब्रज गोपिया एकत्रित होकर वंशी ध्वनि काुर्य आपस में वर्णन करना तो चाहा पर वंशी का स्मरण होते ही श्री कृष्ण की वो मधुर चेष्टाएं प्रेम पूर्ण चितवन वो भकुटी के इशारे वो मधुर मुस्कान स्मृति में छा गई।
जे ही स्मृति में छाई तो श्री कृष्ण मिलन का प्रबल वेग हृदय में प्रकट हो गया। उनका मन हाथों से निकल गया और वह देख रही है बड़ा सुंदर स्वरूप श्री कृष्ण का है। मन ही मन देख रही है कि श्री कृष्ण ग्वाल बालों के साथ वृंदावन में प्रवेश कर रहे हैं। कैसा सौंदर्य है? बरहा पीडम नटवर बपो सिर पर बरहा कहते हैं मोर को। मोर का मुकुट धारण किए हुए है। कानों पर कनेर के पीले पीले पुष्प है। शरीर पर दिव्य सुनहरा पीतांबर गले में पांच प्रकार के सुगंधित पुष्पों की माला वैजयंती माला।
मानो रंग मंच पर अभिनय करते हुए श्रेष्ठ नट का सा क्या सुंदर वेश है लालू का। और ऐसे सुंदरता के सागर ओठों पर अधरामृत पर बंसी विराजमान करके बंसी बजाते हुए उनके पीछे लोकपाल जैसे भगवान का यश गान करते हैं। ऐसे सखाग भगवान की कीर्ति का गान कर रहे। बैठ से भी सर्वश्रेष्ठ वृंदावन भगवान के चरण चिन्हों से अत्यंत परम पावन अत्यंत महामहिम परीक्षित इति वेणु रवम राजन सर्वभूत मनोहरम ये वंशी ध्वनि क्या है सर्वभूत के मन का हरण करने वाली चाहे वो जड़ हो चैतन्य हो गोपिया उसे सुन सुन के तन्मय हो गई भाव में श्री कृष्ण का आलिंगन कर रही है।
फिर हिम्मत की और एक गोपी बोली अता फलमदम न परम विदा सख्या पशु नन विवेत वयस वक्रम ब्रजेस सुतयो रनवे दुष्टम यवापीत मनुरक्त कटाक्ष मोक्ष क्षम नूत प्रहस्त बकोला माला परिधान विचित्र वेशो मध्य विरेज तुरलम पशुपाल गोष् रंग यथा नटवरो कच गाय मानो गोप्या किमा चद दयं कुशलमवेर दामोदरा धर सुधा मप गोपिका नाम भते स्वयं यद वशिष् रसम रिन्योच तर यथ्या गोपी अपनी सखियों से कहती है अरे सखी अताम फलदम न परम पिदामा ये आंख वालों की आंखें धारण करना उनकी सफलता आंखों की बस यही है कि एक बार इनको देख ले एक बार भगवत साक्षात्कार हो जाए जब श्याम सुंदर श्री कृष्ण गौर सुंदर बलराम ग्वाल वालों के साथ बन जा रहे हो या लौट कर ब्रज में आ रहे हो और जब वो अपने अधों पर बंसी विराजमान किए प्रेम भरी तिरछी चितवन से हमारी ओर देख रहे हो उस समय हम जब नेत्रों से नक्षी खून की रूप माधुरी का पान करते हैं।
यही नेत्र वालों की सफलता है। एक बार इनको देख एक बार ऐसा रूप देख अरे सखी जब ये आम की नई कोपले मोरों के पंख फूलों के गुच्छे रंग बिरंगे कमल और कुमुद की मालाएं धारण कर लेते हैं। ये सांवरे किशोर जब पीतांबर धारण करते सब श्रृंगार और गोरे बलराम जी जब नीलांबर धारण करते हैं बड़ा विचित्र वेश आसपास ग्वाल बालों की मंडली और मध्य में सांवरे गोरे किशोर और जब ये बंसी की मधुर तान छ प्यारी सखी उस समय ऐसा जान पड़ता है मानो रंग मंच पर कोई महान नट अभिनय कर रहा हो कैसे हमारेित पर वो शोभा प्रभाव डालती है कैसे बताओ तीसरी श्री अरे सखी यह वेणु पुरुष जाति का होने पर पूर्वजन में न जाने कौन सा साधन भजन किया कि हम गोपियों की अपनी संपत्ति दामोदर के अधरों की सुधा स्वयं ही पान कर रहा है।
ये थोड़ा सा भी अधरामृत शेष नहीं रखता। इस वेणु को अपने रस से सींचने वाली हृददिनी आज कमलों के मिश्र रोमांचित हो रही है। जैसे किसी के वंश में भगवत प्रेमी संतान हो जाए तो श्रेष्ठ गति को ऐसे ही वृक्ष भी फूल रहे हैं आनंदित हो रहे हैं कि बंसी भी हमारे ही परिवार की है। अरे सखी वृंदावनम सखी भो वितनो कीर्तम यद देवकी सुत पदा भुजला लक्ष्मी गोविंद [गाना गाने की आवाज़] वेणु मनुमत मयूर नृत्यम प्रक्षा परत समस्त सतम ये वृंदावन परम धन्य है। बैकुंठ लोक में भी वृंदावन की महिमा का गान किया जाता है।
फिर अन्य लोकों की तो बात जाने दो। देखो कैसी जगह हमें बैठाल कर भगवत चर्चा सुनने का सौभाग्य दिया प्रियाजु ने कहां बैठकर सुन रहे हैं परम पावन यमुना जी के पुलिन पर बैठकर कहां पुलिन है श्री धाम वृंदावन कैसा वृंदावन वृंदावनम सखी भ विनोति कीर्तिम यहां से लेकर वैुंठ तक जिसकी महिमा गाई जाती है वो वृंदावन है। यह यशोदा नंदन श्री कृष्ण के चरण कमलों से चिन्हित सखी जब यह श्री कृष्ण अपनी मुनि जन मोहिनी मुरली बजाते हैं तो बंसी ध्वनि सुनकर मोर मतवाले होकर ताल पर नृत्य करने लगते हैं।
जब यह बंसी बजाते हैं तो पर्वत की चोटियों पर विचरने वाले पशु पक्षी चुपचाप शांत होकर खड़े रह जाते हैं। मानो कोई मुनि हो और अपने कानों के दोनों से भर भर करके भगवान की बंसी ध्वनि का पान करते हैं। अरे सखी धन्य मूढ़ मतयोप हरता [चीखने की आवाज़] या नंद नंदन पात्र विचित्र वेशम आकर वेणुितम सह कृष्ण सारा पूजा दधुर विचिता प्रणयावोक कृष्णम निरीक्षित्स रूप शीलम श्रुतवा तत्वित वेणु विचित्र गीतम देव विमानतया स्मरण सारा भसत प्रस कवरा मुनी अरे सखी ये मेरे प्राण वल्लभ श्री कृष्ण जब विचित्र वेश धारण करके बांसुरी बजाते हैं तो मूढ़ बुद्धि वाली हिरणिया ये बंसी की तान सुनकर के अपने पति कृष्णसार मृगों के साथ नंद नंदन के पास चली आती हैं और अपनी प्रेम भरी बड़ी-बड़ी आंखों से उन्हें निहारने लगती है।
निहारती क्या है सखी? मुझे तो ऐसा लगता है अपने कमल के समान बड़े-बड़े नेत्र श्री कृष्ण के चरण कमलों पर न्योछावर कर देती है। श्री कृष्ण जब प्रेम भरी चितवन से इन हिरण हिरणियों की तरफ देखते हैं तो उनका जीवन धन्य हो जाता है। उनका जीवन धन्य हो जाता है। अरे सखी तुम हरिनियों की बात कर रहे हो। देखो आकाश की तरफ यह स्वर्ग की देवियां हैं। जब बंसी ध्वनि सुनती है तो सौंदर्य और शील के खजाने ये श्री कृष्ण को देखने के लिए विमानों पर आ जाती है और बांसुरी का मधुर संगीत चित्र विचित्र आलाप सुनकर वो मूर्छित हो जाती है।
विमानों पर गिर जाती है। तो हमें कैसे मालूम हुआ सखी सुनो जब उनके हृदय में श्री कृष्ण से मिलने की तीव्र आकांक्षा जग जाती है तब वह धीरज खो बैठती हैं बेहोश हो जाती हैं और इस बात का पता तब चलता है जब उनके पुष्प माला वस्त्रा आदि नीचे गिरते हैं। उनको यह भी शुद्ध नहीं है कि हमारे पुष्प माला वस्त्राद नीचे गिर रहे हैं। अरे सखी तुम विमानों पर विराजमान उन दिव्य देवियों की बात कहती हो जरा देखो गावस कृष्ण मुख निर्गत वेणु गीत पीयूष समित कर पुट पव्या चावा तनपया कवला गोविंद कला प्रस प्रायोतागा मुनयो वनेिन कृष्णितम तदितम कलवे गीतम आरु धुम भुजान रुचर प्रवा शणवंत मिलित दशो विगतावाच सखी तुम विमानों पर विराजमान देवियों की बात करती देखो ना इन गओं को जब हमारे कृष्ण प्यारे अपने श्री मुख में बांसुरी विराजमान करके अधों में स्वर भरते हैं तो गौए उनका मधुर संगीत सुनती दोनों कान खड़े कर देती है और मानो अमृत पान कर रही हूं उस बंसी का संगीत रस ले रही है ऐसा क्यों होता है सखी?
क्योंकि अपने नेत्रों के द्वार से श्याम सुंदर को हृदय में ले जाकर विराजमान करती है और मन ही मन उनका आलिंगन करती है। देखती नहीं इन गओं के नेत्रों से आनंद के आंसू बरस रहे हैं। और सखी उनके बछड़े बछड़ों की तो दशा ही निराली हो जाती है। यद्यपि वृंदावन की गायों का वात्सल्य प्रेम के कारण थनों से अपने आप दूध झरता है। पर जब बछड़े बंसी ध्वनि सुनते हैं तो मुंह में लिया हुआ दूध ना उगल पाते हैं ना निगल पाते हैं और कान खड़े करके भगवान के द्वारा बजाई हुई बंसी का अद्भुत और बछड़ों के भी नेत्रों में अशुभ प्रवाह हो जाता है।
वो जीव के तठके रह जाते हैं। अरे सखी तू गौवे और बछड़े की बात करती है। यह तो वृंदावन की वस्तु है। अर्थात यह तो वृंदावन के प्रेमी जन है। उनकी बात तो जाने दे। तू वृंदावन के पक्षियों की तरफ तो देख। इन्हें पक्षी कहना बड़ी भूल है। यह अधिकांश बड़े-बड़े परमहंस ऋषि मुनि वृंदावन में पक्षी के रूप में विराजमान है। वृंदावन के सुंदर सुंदर वृक्षों की नई और मनोहर कोपलों वाली डालियों पर यह पक्षी चुपचाप बैठ जाते हैं और आंखें बंद नहीं करते। निरनिवेश नैनों से श्री कृष्ण की रूप माधुरी प्यार भरी चितवन देख देख कर निहाल होते हैं।
कानों से कोई अन्य शब्द नहीं सुनते। केवल भगवान की मोहिनी वाणी और बंसी ध्वनि सुनते हैं। नेत्रों से केवल भगवान के रूप का पान करते हैं। कितना जीवन धन्य है वृंदावन के पक्षियों का। अरे सखी नस्तदा तद मुकुंद गीत माव लक्षित मनो भवभंग वेगा आलिंगित मूर् भुज मुरारे गणती पाद युगलम कमलोहारा दृष्ट [चीखने की आवाज़] तपे ब्रज पशु सहरा गोप संचार्त मनवेु मुदीयंतम प्रेम प्रबद्ध उदििता कुसुमावली भी सखधा स्वप बुत्रम सखी तुम देवियों की बात करती हो, गौओं की बात करती हो, पक्षियों की बात करती हो।
अरे ये तो चेतन है। देखो यमुना जी की तरफ देखो। इनमें जो भवर दिख रही है ना ये श्याम सुंदर के मिलने की तीव्र आकांक्षा उनके हृदय में हो रही। ये बता रही है। देखो यमुना का प्रवाह रुक गया। बंसी ध्वनि सुनकर प्रेम स्वरूप श्री कृष्ण की बंसी का प्रभाव तो देखो देखो यमुना जी अपने तरंग रूपी हाथों से कमल के फूल लेकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में उपहार भेंट कर रही और ऐसा लगता है मानो आलिंगन कर रही है मानो उनके चरणों पर अपना हृदय न्योछावर कर रही अरे सखी ये यमुना जी तो हमारे वृंदावन की वस्तु है यह हमारे वृंदावन के सब प्रेममय है।
तनिक इन बादलों को तो देखो। जब ये देखते हैं कि ब्रजराजकुमार श्री कृष्ण बलराम जी ग्वाल बालों के साथ धूप में गौए चरा रहे हैं और बांसुरी बजा रहे हैं। तब बादलों के हृदय में प्रेम उमड़ता है और वे ऊपर आकर श्याम घन के ऊपर छाता बनकर के कहीं धूप ना लग जाए। प्रभु श्याम सुंदर को इतना ही नहीं सखी वे श्याम घन घनश्याम के ऊपर नन्ही नन्ही फुलियों की वर्षा करते हैं। ऐसा जान पड़ता है उनके ऊपर सुंदर सुंदर श्वेत कुसुम चढ़ा रहे हैं। नहीं नहीं सखी कुसुम नहीं वो मानो अपना जीवन चढ़ा रहे हैं।
अपने आप को न्योछावर कर रहे हैं। अरे भटु पूर्णा पुलिंद उगाय पदा राग श्री कुमकुम दस्ता तन मंडतेन त दशन स्मर रुजण रुषतेन लिंन कुचे सुजहु तदा हता मदला हरिदास वर्यो यद राम कृष्ण चरण स्पर्श प्रमोद मानम तनो सहगो गणयोत पानी सूक कंद मूल गावनम नय तोदार वेणु स्वै कल्पद तनुस्पंदनम गतिता पुलक तरुणा निर पास कृत लक्षण विचित्रम एवं विधा भगवतो या वृंदावन चार वर्णो गोप्या क्रीडा तन्मयता यू अरे भट्ट हम तो वृंदावन की इन भीलिनियों को ही धन्य और कृत कृत मानती हैं। ऐसा क्यों सखी इसलिए कि इनके हृदय में बड़ा प्रेम है।
ये जब हमारे कृष्ण प्यारे को देखती है ना भीलिनिया तो इनके हृदय में भी श्री कृष्ण के आलिंगन की इच्छा जाग उठती है। इनके हृदय में भी प्रेम की व्याधि लग जाती है। उस समय क्या उपाय करती हैं यह भी सुन लो। हमारे प्रीतम की प्रसी गोपियां अपने वक्षा स्थल पर जो केसर लगाती है और जब वह श्याम सुंदर के चरण वक्षा स्थल पर लगाती तो चरणों में केसर लग जाती है और जब श्याम सुंदर नंगे पैर वृंदावन की भूमि पर चलते तो घास पत्तों में चरणों में लगी हुई केसर लग जाती है। तब यह भीलिनिया प्रेम व्यथित हृदय को शीतल करने के लिए चरणों में लगी हुई जो केसर वह जो घास में लग गई थी उसे उठाकर अपने हृदय से लेपती है।
तिनकों से छुड़ाकर अपने मुख मंडल पर वक्षा स्थल पर लगाती है। इस प्रकार वो अपने हृदय की प्रेम पीड़ा शांत करती है। अरे गोपियों जरा देखो गिरिराज गोवर्धन को। यह भगवान के भक्तों में सबसे श्रेष्ठ है। हताय मदला हरिदास यदि राम कृष्ण चरण स्पर्श प्रमोदा देखो ना देखो ये गिरिराज जी कितने प्रफुल्लित हो रहे हैं। इसका कारण क्या है सखी ये हमारे प्राण वल्लभ श्री कृष्ण नैनाभिराम बलराम के चरणों का स्पर्श प्राप्त करते हैं। गिरिराज जी की सराहना कौन कर सकता है? क्योंकि भगवान भगवान के सखा और गओं का बड़ा सत्कार करते हैं।
स्नानपान के लिए जल देते हैं। गओं के लिए सुंदर हरी हरी घास देते हैं। विश्राम और खेलने के लिए सुंदर कंदराएं देते हैं और पाने के लिए कंदमूल फल देते हैं। वास्तव में धन्य है गिरिराज जी महाराज। अरे सखी इन सांवरे गोरे किशोरों की तो गति ही निराली है। यह जब सिर पर नोना बांधते हैं ना नोना जो गाय के पीछे पैरों में लपेट कर फिर दूध दुहा जाता है। और कंधे पर गाय को पकड़ने वाली रस्सी फंदा। और एक वन से दूसरे वन की ओर जब सखाओं के साथ अधों पर बंसी बजाते हुए जाते हैं ना तो मनुष्यों की तो बात ही क्या चेतन पशु पक्षी की बात ही क्या जड़ भी प्रेम विभल हो जाते हैं उसी देश में हम वास करते हैं जहां की चर्चा हो रही असल प्रेम युक्त हो जाते जड़ प्रेम युक्त हो जाते चैतन्य की तो बात क्या जादू भरी बंसी का क्या चमत्कार सखी सुनाऊं परीक्षित वृंदावन बिहारी भगवान श्री कृष्ण ऐसी ऐसी एक नहीं अनेक लीलाएं करते हैं।
गोपियां प्रतिदिन आपस में उनहीं लीलाओं का गान करती हुई भगवान में तन्मय रहती हैं। हर गोपी के हृदय में श्री कृष्णित हो रहे हैं। हर गोपी के हृदय में भगवान दर्शन दे रहे हैं। अब बड़ा गढ़ प्रसंग है चीर हरण लीला। यह है सन्यास लीला। बिना देह अभिमान नष्ट हुए बिना देह भाव का त्याग किए कोई भगवान श्री कृष्ण की लीला में प्रवेश नहीं कर सकता। पांचो भूले देह शुद्ध छठे भावना रास की ये देह शुद्ध विस्मरण देह आध्यास का सन्यास है हेमंत ऋतु है गोपियां मार्गशीर्ष में नंद बाबा के ब्रज की कुमारियां कात्यायनी देवी की पूजा और व्रत करने लगी रोज रोज सुबह यमुना स्नान ब्रह्म मुहूर्त में करना फिर बालू की मूर्ति बनाकर कात्यायनी देवी की पूजा करना और व्रत रहना केवल हविष्यान वो कुमारियां पूर्व दिशा में जो ही लालिमा होती यमुना जल में स्नान के लिए कंठ तक पहुंच जाती स्नान करती ये अगन ही तो चल रहा है।
अगन मास ही चल रहा है। इसी मास में मार्गशीष कहते हैं इसे अगन का महीना हेमंत ऋतु क्योंकि कार्तिक के बाद अगान ही आता है। वे कुमारियां देवी की बालुकामय मूर्ति बनाकर चंदन फूलों के हार भाति भाति के नौवेद धूप दीप ये सब भेंट पल्लव फल चावल सब पूजा करती और फिर प्रार्थना करती कात्यायनी महामाए महा योगिन्यधीश्वरी हे कात्यायनी हे महामाए हे महायोगिनी हे सर्वशक्ति समन्वित सबकी स्वामिनी हम आपसे इस सेवा के बदले में व्रत के बदले में एक फल मांगती हैं और वो फल क्या हो नंद गोतम देवी पति में कुरते नमः इति मंत्रम जपंतस्ता पूजा चक्रहु कुमारिका कहा सब कुमारी है नौ किशोर अवस्था है और सब एक साथ जाती किसी को ईर्ष्या नहीं है भगवत मार्ग में ये नहीं होता ईर्ष्या नहीं होती सब एक साथ जाती सबका एक ही उद्देश्य है श्री कृष्ण सब प्रेम से यमुना स्नान करते हैं पर एक त्रुटि है साधना में अभी नवकिशोरी बच्चे सब निर्वस्त्र स्नान करते हैं।
क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त अंधेरा छाया रहता है। सब अपने अपने कपड़े उतारे निर्वस्त्र स्नान ये साधना में त्रुटि है। धारा जी में निर्वस्त्र स्नान करना निषेध है। सब एक ही मंत्र जपती है। नंद गोप सुतम देवी पति में कुरते नमः नंद गोप सुतम देवी पति में कुरते नमः ये सब मंत्र जपती है। सब कात्यायनी महामाए महा योगिनिधीश्वरी आराधना करती है और सब कुमारियों के हृदय में एक ही बात है नंद नंदन मेरे पति हो सब प्राण न्योछावर किए हैं नंद नंदन पर महीना पूरा हुआ व्रत पूरे महीने व्रत कात्यायनी पूजा और नंद गोप सुतम देवी पति कुरते नमः इस मंत्र का जप प्रतिदिन उषा काल में सब सखियां एकत्रित होती है और सब श्री कृष्ण का गुणगान करते हुए यमुना स्नान फिर कात्यायनी देवी की पूजा पूरा नियम है और पास में कदंब का वृक्ष था यमुना के पावन तट पर वह अपने अपने वस्त्र ऐसे उतार के रख दिए।
देखो यहां क्यों परमहंस जी कह रहे हैं क्योंकि लीला विचित्र है। इसलिए पहले बता रहे कि है कौन? बोले सनकाद योगियों और भगव भगवान शंकर आदि योगेश्वरों के भी परम गुरु ईश्वर हैं। उनसे गोपियों की अभिलाषा छिपी नहीं रही। कितने वर्ष के हैं भगवान इस समय छ और सात के बीच में क्योंकि सात वर्ष की अवस्था में गिरिराज जी को उठाया है। अभी पूरे छह के आगे भले हो सकते सात नहीं हुए। बालक है। वहां कोई दोष दृष्टि थोड़ी परबह्म परमात्मा है। अब अपने प्रधान प्रधान सखाओं को लिया जो सब ब्रह्म स्वरूप है।
और उनकी आकांक्षा पूर्ण करने के लिए यमुना के पावन तट पर पहुंचे। सखाओं से कहा तुम सब उधर खड़े हो जाओ। दूर खड़े कर दिया और सब गोपियों के वस्त्र समेटे और कदंब के वृक्ष पर जाकर चढ़ के बैठ गए। सब गोपियां यहां तक स्नान करने की पद्धति है। कम से कम ना भी तो डूब जाए। इतना धाराजों में जाना चाहिए और कंठ तक तो सिद्ध बात है लेकिन तैरना ना आवे तो कंठ तक के लिए मत जाना नहीं तो अपना नजदीक ही डुबकी लगा ले जितने में तैरना नहीं आता तो क्या होगा अब भगवान हंसते हुए समस्त वस्त्र लिए और कदंब के वृक्ष पर बैठ गए।
जब गोपिकाएं स्नान करके दृष्टि डाली तो किनारे वस्त्र नहीं। तब सब एक दूसरे की तरफ देखी। भगवान ने कहा वस्त्र यहां है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। हंसी मजाक नहीं कर रहा हूं। तुम लोग व्रत करते करते दुबली हो गई हो। लेकिन तुम्हारी त्रुटि हो रही है। उस त्रुटि का मार्जन करने के लिए कह रहा हूं। सब निकलो और यहां आओ और फिर वस्त्र लो। देखो मेरे सखा ग्वाल बाल सब जानते हैं कि मैंने कभी मजाक में भी असत्य भाषण नहीं किया। सुंदरियों तुम कहती हो कि हम तुम्हारी दासी हैं।
तो हमारी आज्ञा का पालन करो। सब बाहर निकलो और वस्त्र लो। भगवान की ये विनोद भरी बात सुनकर गोपियां तो प्रेम में डूब गई। तनिक सकुचाकर एक दूसरे की ओर देखने लगी और बोली श्री कृष्ण की आज्ञा इसलिए तुरंत सब बाहर निकलो। भगवान हंसी हंसी में उनके देह भाव का नाश कर रहे हैं। उनके विनोद से कुमारियों का चित्त भगवान में और न्योछावर हो गया। ठंडा जल कंठ तक डूबी शरीर थरथर कांप रहा था। उनमें एक ने कहा रुको हम बात करते हैं। श्री कृष्ण ऐसी अनीति मत करो। हम जानते हैं कि तुम नंद बाबा के लाडले लाल हो।
हमारे प्यारे हो। सारे ब्रजवासियों के प्राण हो तुम। पर देख रहे हो ना हम जाड़े में ठिठुर रहे हैं। हमारे वस्त्र दे जाओ यहां। श्याम सुंदर श्याम सुंदर ते दास्य करवा तितम देह वास धर्मज्ञ नोचे रावाहे श्याम सुंदर तुम जानते हो कि हम तुम्हारी दासियां हैं। तुम जो आज्ञा करोगे हम पालन करेंगे। तुम धर्म का मर्म भलीभांति जानते हो। हमारे वस्त्र दे दो नहीं तो हम बाबा से शिकायत करेंगे जाकर नंद बाबा से भगवान ने कहा कि कुमारियों तुम पवित्र हो तुम प्रेम से युक्त हो देखो जब तुमने कह दिया कि हम तुम्हारी दासी है तो हमारी आज्ञा का पालन करो सब निकलो और अपने अपने वस्त्र ले जाओ परीक्षित कुमारियां ठंड से ठठुर रही थी भगवान की बात सुनी सब बाहर निकले भगवान [नाक से की जाने वाली आवाज़] ने वस्त्र उठाए और कंधे पर रख लिए कि आज से तुम्हारा भार मैं स्वीकार करता हूं।
देखो ये बाहरी दृष्टि से मत देखना इस लीला को। बहुत उत्तम कोटि की देहातीत स्थिति पहुंचाने वाली लीला है। भगवान ने वस्त्र कंधे पर रख लिए और मुस्कुराते हुए बोले गोपियों तुमने जो व्रत किया था अच्छी तरह निभाया। पर वस्त्रहीन होकर यमुना में स्नान करने से तुम्हारी व्रत में त्रुटि हो गई। अपराध बन गया। यमुना जी का अपराध बन गया। अतः इस दोष के लिए हाथ जोड़ो। सिर पर लगाकर यमुना जी को प्रणाम करो। वरुण देवता को प्रणाम करो। अभी वस्त्र ले लो। भगवान श्री कृष्ण की बात सुनकर कुमारियों ने तत्काल आज्ञा का पालन किया।
पर यमुना जी को प्रणाम नहीं किया। वरुण जी को प्रणाम नहीं किया। श्री कृष्ण को प्रणाम किया और कहा हे श्री कृष्ण आपके प्रणाम मात्र से समस्त अपराधों का मार्जन हो जाता है। देखो गोपियां जानती है श्री कृष्ण कौन है? परम ब्रह्म परमात्मा। बहुत हृदय में करुणा भगवान श्री कृष्ण के हृदय में उमड़ी। पर गोपिकाओं के हृदय में तनिक भी रोष नहीं हुआ कि हमारे कपड़े हटा लिए और ऐसा ऐसा भगवान ने समस्त गोपियों को वस्त्र दिए, वस्त्र धारण किए। अब वह सब भगवान की तरफ प्रेम भरी चितवन से देख रहे हैं।
भगवान श्री कृष्ण ने कहा तुमने जो हमारे चरण कमल स्पर्श करने की कामना से व्रत किया। तुम्हारे जीवन का एक संकल्प है श्री कृष्ण। तो मेरी प्रेषि कुमारियों तुम्हारी पूजा सफल हुई। मैं तुम्हारी अभिलाषा का अनुमोदन करता हूं। तुम्हारा संकल्प पूरा हुआ। जिन्होंने अपना मन, प्राण, तन मुझे समर्पित कर दिए हैं। उनके मन या इंद्रियां उनको कभी सांसारिक भोगों में नहीं ले जा सकती। ठीक जैसे भुने हुए या उबले हुए अन्न में अंकुरण नहीं होता। ऐसे मेरे साक्षात्कार किए हुए भक्त के हृदय में काम आदि दोष नहीं रहते।
उसर बरस तण नहीं जामा संत हृदय जिम उपज न कामा इसलिए कुमारियों तुम सिद्ध हो गए जाओ अब तुम्हारा पांच भौतिक शरीर नहीं ये चिदानंदमय है आने वाली शरद ऋतु की रात्रियों में मेरे साथ विहार करोगी हे देवियों तुम्हारा व्रत पूरा हुआ कात्यायनी देवी की आराधना पूरी हुई तुम सब हमको प्राप्त करोगे। आने वाली शरद रात्रि में अद्भुत रास ये सच्चिदानंद घन भगवान की दिव्य मधुर रसमय लीला ये चिन्मय लीला है। ये सच्चिदानंदमय भगवान की चिन्मय स्तर में लीला हुआ करती है। [गला साफ़ करने की आवाज़] प्राकृतिक भाव इसमें मत लगाना।
भगवान की परमोज्जल दिव्य लीला भगवान की स्वरूप भूता नित्य निकुंजेश्वरी वृषभानु नंदनी श्री किशोरी जो और उनकी तदंग भूता प्रेममय गोपियों के हृदय में प्रकाशित होती है। निरावरण होकर के ही लीला में प्रवेश होता है। पांचो भूले दे छठे भावना रास की भगवान के जन्म कर्म सभी दिव्य हैं। परंतु ब्रज लीला इसमें सबका अधिकार नहीं। उसमें भी ब्रज निकुंज लीला यह तो और गुप्त और उसमें केवल निकुंज लीला ये तो सहचरियों के साथ होने वाली दिव्या दिव्य सर्व गहितम है। इसलिए अंतरंग लीला है ये चीर हरण इसे ये ना समझा जाए बाहरी बातों में ना लाया जाए।
यह भगवान की चिदानंदमय लीला का चिन्मय खेल है। जो भगवान के चरणों में समर्पित होते हैं। भगवान उसके देहाभिमान को गलित कर देते हैं। ब्रह्म नहीं माया नहीं जीव नहीं काल अपनी सुधि ना रही एक रहो नंदलाल। भगवान की आज्ञा हुई वस्त्र धारण करके सब कुमारियां भगवान श्री कृष्ण चरणों का नमन करके उनका ध्यान करते हुए भाव में डूबी हुई बड़े कष्ट से ब्रज में प्रवेश किया सारी कामनाएं गोपियों की पूर्ण हो गई प्रिय परीक्षित भगवान श्री कृष्ण और ये ब्रजवासी ये सब चिदानंद प्रकट हुए ये कोई पार्थिव देहधारी नहीं सब चिदानंद हैं।
इसलिए जब तक चिदानंद भाव नहीं आता एक बार पूज्य श्री जयदयाल गोविंदका जी ने इन दो लीलाओं पर भाई जी से परामर्श किया कि चीर हरण लीला और रास लीला भागवत से हटा दी जाए क्योंकि सांसारिक प्राणी ये जागतिक भाव वाले प्रपंची लोग इनके रहस्य को नहीं जानेंगे तो उतना ही दो जितना जान पाए तो भाई जी ने कहा यदि चरण लीला और रास लीला हटा दी गई तो भागवत निष्प्राण हो जाएगी। जैसे पंच प्राणों से शरीर चलता है ऐसे पांच जो अध्याय रास पंचध्याय है ये भागवत के प्राण है। प्राण है जीवन है।
बड़े-बड़े परमहंस इसका रसास्वादन करते हैं। इसलिए जो भगवान की लीला समझ में ना आए तो उसे प्रणाम करें। बस दोष दर्शन की वृत्ति ना करें। नहीं तो जब भगवान में दोष हो जाएगा तो फिर निर्दोष कहां होंगे? फिर बहुत बुरी तरह पतन हो जाएगा। पहली बात तो भगवान रास बिहारी सच्चिदानंद रूपाय तो सच्चिदानंद में ना रक्त होता है ना मांस होता है ना हड्डी होती है ना स्त्री पुरुष के चिन्ह होते हैं। तो काम का प्रवेश ही नहीं है भगवान की लीला में। तो सच्चिदानंदमय गोपियां हैं। केवल आपको दिखाई दे रहा है स्त्री स्वरूप में सब भगवत स्वरूप आत्म स्वरूप है।
जैसे आत्मा में कोई विकार नहीं ऐसे गोपी निर्विकार भगवान निर्विकार और परम रसमय लीला हो रही। शेष चर्चा के श्री राधावल्लभ लाल की जय।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- यमुना जी का प्राकट्य, महिमा और आराधना का अद्भुत फल // 10/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वापय परम शीतल माशयाम निर्वापय परम शीतल माशयामि परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज…
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृदपितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वापय परम शीतल माशयाम निर्वापय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि…
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — परम सच्चिदानंद घन प्रेमामृत रस प्रवाही श्री युगल सरकार के अत्यंत सुकुमार गौर सावल चरणारविंद यही हमारे जीवन सर्वस्व हैं। यही हमारे परम धन है। यही हमारे सर्वश्रेष्ठ साधन हैं और यही…
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — वृंदावनेशेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद ितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शीतल माश्रया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम…
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…