संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता श्री यमुना रस रानी रजरानी समस्त बृजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटि नमन नमस्कार [गला साफ़ करने की आवाज़] प्रतिप आयु नष्ट हो रही है।
[गला साफ़ करने की आवाज़] हमारी स्वासे गिनी चुनी है और वह एक-एक श्वास कम हो रही है। जैसे अंजुली का जल कितना भी जोर से बांध लो वो एक समय खाली हो ही जाएगा। ऐसे ही हमारी आयु, हमारी स्वासे खाली हो रही है। जैसे पत्ते में लटका हुआ बूंद एक समय टूट कर गिर ही जाएगा। ऐसे ही हमारी आयु पूर्ण होते ही यह शरीर नष्ट हो जाएगा। इसलिए शरीर नष्ट होने के पहले ही भगवत प्राप्ति कर लो। अगर भगवत प्राप्ति ना हो पाई और हमने भगवत प्राप्ति का प्रयास किया तो अगला जन्म हमारा श्रीवान कुलवान भक्ति संपन्न घर में होगा और हम पुनः भगवत भजन करके भगवत प्राप्ति करेंगे।
पर यदि इस जन्म में प्रयास ही नहीं किया तो फिर 83 लाख999 योनियां हैं। उनमें हमें जाना ही पड़ेगा। एकमात्र केवल मनुष्य योनि ऐसी है जिससे हम भगवत प्राप्ति कर सकते हैं। अन्य योनियों में क्रियमाण नहीं है। केवल संचित और प्रारब्ध है। मनुष्य शरीर में क्रियमाण है। नया कर्म कर सकते हो। वह चाहे पाप कर्म हो, चाहे पुण्य कर्म हो या भगवत भजन हो। इसलिए बहुत सावधानी से भगवत समर्पित जीवन व्यतीत करो। एक एक शसे बड़ी कीमती है। श्यामा श्याम के नाम रूप में लगा दो। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कहते हैं इदम भगवत अर्पणा चरित सर्व सत्कर्मणा फल च भगवत पदाम भुजो सुभक्ति मत संगते फलात्म भगवत कथा रुचि श्रुति नाम परम फलम मदन मोहनो यजमक्ष वृंदावने हे भाई जीवन की सार्थकता है भगवत अर्पण जीवन कल बस केवल इतने की चर्चा हुई थी इदम भगवत अर्पणा चरितम तुम्हारा जीवन तुम्हारा चरित्र भगवत अर्पित होना चाहिए उसका फल है साधु संग फल भगवत पदांबु सुभक्ति मत संगते जो भगवत चरणविंद में सुभक्ति प्राप्त किए हुए महापुरुष हैं।
ऐो का संग मिलेगा। यदि आपने मन से सोच लिया कि मैं प्रिया प्रीतम का हूं। मैं प्रिया प्रीतम के शरण में हूं तो इसका फल मिलेगा। भगवत पदाम रति प्राप्त सुभक्तिमान महापुरुष महापुरुषों का संग मिलेगा। फलात्म भगवत कथा अमृत रुचि उसका फल होगा संत समागम का कि तुम्हें भगवत चर्चा प्राणों से भी अधिक प्रिय लगने लगेगी। अगर सत्संग ना मिले तो ऐसा लगेगा आज का हमारा दिन व्यर्थ गया। हम कैसे समय काटेंगे? सत्संग के लिए नशा हो जाए, रुचि हो जाए, आसक्ति हो जाए, वो कैसे होगी?
बोले भगवत पदांबुज रति सुभक्तिमान महापुरुष के द्वारा जब हम भगवत प्रेमी महात्मा का संग करते हैं तो गर्मी सर्दी बरसात ये सब कुछ सुहाई नहीं देता केवल भगवत चर्चा सुनाई देती है सत्य कहते हैं हृदय उस दिन हमारा बहुत व्यथित हुआ जब हित धाम में वर्षा हो रही थी और सब संत बैठे कथा सुन रहे थे आप लोग जो पुराने हैं उनको याद होगा कि ठंडी है, वर्षा हो रही और ज्यों के त्यों सब कोई टस से मस नहीं। केवल भीतर 25 लोग बैठते 40 लोग बैठ सकते थे। बाहर सैकड़ों लोग भजते हुए कथा तब ये आया था कि हृदय में भगवान कभी ऐसी व्यवस्था हो जाए कि श्रोता जन भगवत चर्चा सुन सके।
तो ऐसे कुछ सुहद जन जो वास्तविक सुहद जन है उन्होंने अपने जीवन की कमाई लगाई। ऐसा ये नहीं हुआ कि दान चंदा से बना हो ये नहीं उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जीवन अर्पित कर दिया। सब कुछ अर्पित कर दिया। ऐसे ऐसे भावुक भक्त हुए। ये जो सौभाग्य मिला है प्रिया प्रीतम के चरण रज में बैठकर सत्संग सुनने का। अगर हमें प्रिया प्रीतम की चर्चा में रुचि ना हुई तो हमारे किसी साधन का कोई फल नहीं मिला। जैसे इसमें वर्णन है कि भगवत अर्पित जीवन का फल है महापुरुष का संग और महापुरुष के संग का फल है भगवत कथा में रुचि।
ऐसे वर्णन है गोस्वामी जी कह रहे हैं कि तीर्थटन साधन समुदाई जोग विराग ज्ञान निपुनाई नाना कर्म धर्म व्रत दाना संजम दम जप तप मख नाना भूत दया द्विज गुरु सेवका विद्या विनय विवेक बढ़ाई जहां लगी साधन वेद बखानी सब कर फल हरि भक्ति भवानी सब कर फल हरि भक्ति भवानी तीर्थटन विविध तीर्थों का नियम पूर्वक अवगाहन करना उसका फल क्या हुआ? बोले भगवत प्राप्ति की साधना में रुचि जिज्ञासा कैसे भगवत प्राप्ति हो कौन सा मार्ग है विविध साधना योग वैराग्य ज्ञान निपुणता नाना कर्म धर्म व्रत दान संयम दम अर्थात इंद्रियों का दमन जप तपस्या मख नाना प्रकार के यज्ञ और समस्त प्राणियों पर दया और ब्रह्म ऋषियों की सेवा गुरु की आज्ञा में रहना विद्या विनय विवेक ये सब इन सब का फल है भगवान के चरणों में अहेतु की भक्ति हो जाना जहां लगी साधन वेद बखानी सब कर फल हरि भगत भवानी सबका फल है भगवान के चरणों में प्रेम हो जाना, भगवान के नाम में प्रेम हो जाना, भगवान की लीला कथा सुनने में आसक्त हो जाना।
अगर यह नहीं तो सो सब धर्म कर्म जर जाऊ। जहां न राम पद पंकज भाव। यदि प्रभु के चरणों में भाव नहीं बना, प्रेम नहीं हुआ तो सब धर्म कर्म बेकार हो गया। सब साधन कर यह फल सुंदर प्रभु पद पंकज प्रीति निरंतर समस्त साधनाओं का सुंदर फल है। प्रभु के चरणों का निरंतर मधुर मधुर स्मरण। अगर भक्ति प्रकट नहीं हुई तो साधन सब व्यर्थ हो गए। भगवान कह रहे हैं ना हम वेद न तपसा न दानेन न चेज्याया शक्य एवं विधो दृष्ट दृष्ट माम यथा भक्त त्यया सको अर्जुन ज्ञात दृष्ट तत्व प्रवे च परम तप बहुत जोर की बात है अर्जुन जी से कह रहे हैं तुम जैसा मुझे देख रहे हो ऐसा मैं वेद से तपस्या से दान से यज्ञ से बड़े-बड़े अनुष्ठानों से मैं देखने में नहीं आ सकता जैसा तुम मुझे दर्शन कर रहे हो ऐसा ना मैं वेद पाठ से ना तपस्या से ना दान से ना यज्ञ से मैं देखने में नहीं आ सकता कैसे आ सकते हो महाराज देखने में तो कह रहे केवल अनन्य भक्ति से अनन्य भक्ति के द्वारा ही तुम मुझे देख सकते हो और ज्ञात तुम मेरा ज्ञान प्राप्त कर सकते हो तत्व प्रवेश तुम तत्व से मेरे को समझ सकते हो।
मेरा ज्ञान प्राप्त कर सकते हो। तत्व बोध हो सकता है। मेरे को तुम जान सकते हो मैं कौन हूं? कितना हूं, कैसा हूं। किससे? अनन्य भक्ति के द्वारा। केवल अनन्य भक्ति के द्वारा। श्री भगवान स्वयं अपनी बात कह रहे हैं कि न साध माम योगो न सांम धर्म उद्धव न ध्याप त्यागो यथा भक्ति ममता भक्त में ग्राह श्रद्ध आत्मा प्रिय सता भक्ति पात मन निष्ठा सुपाका संभवत अगर मुझे कोई वश में कर सकती है तो भक्ति वश में कर सकती है अगर भक्ति नहीं है तो मुझे योग के द्वारा ज्ञान के द्वारा धर्म के द्वारा स्वाध्याय के द्वारा तपस्या के द्वारा त्याग के द्वारा वश में नहीं किया जा सकता।
मैं संतों का प्रिय आत्मा हूं। मैं केवल श्रद्धा भक्ति के द्वारा ही वश में हो सकता हूं। अगर मेरी श्रद्धा भक्ति अनन्य भक्ति चांडाल के हृदय में जागृत हो जाए तो वह भी जगत को पवित्र करने वाला बन जाता है। अगर मेरी भक्ति नहीं तो वो कोई भी हो जिन हरि भगत हृदय नहीं आ जीवित 100 समान ते प्राणी वो जीते हुए मुर्दा है और चांडाल के भी हृदय में यदि भक्ति आ जाए तो अहो पचतो गर य जिज्ञ वर्तते नाम त्यम वो सबसे श्रेष्ठ त्रिभुवन में महान है जिसकी जिभ्या पे भगवन नाम चल रहा है हृदय से भगवत चरणारविंद का आश्रय है इसलिए भगवान करुणा करके जब सत्संग देते हुए बात समझ में आती है कि जीवन भगवान को अर्पित कर दिया जाए तो उसका फल होता है भगवान के नाम में रुचि हो जाना भगवान के धाम में आसक्ति हो जाना भगवान की लीला कथा में आसक्ति हो जाना श्रीपाद प्रभुंद जी महाराज कह रहे हैं फलात्म भगवत कथामृत रुचि और फिर उस कथा सुनने का फल क्या हुआ?
बोले श्रुति नाम परम फलम मदन मोहनो यज वृंदावन वृंदावन में विराजमान मदन मोहन श्री लालजू और मोहिनी श्री प्रियाजू इनको अपने नेत्रों से देख पाता है। यहां घटना घटती है। यहां घटना घटती है। गलवया दिए हुए युगल सरकार अव्यक्त रूप से हमारी दृष्टि में नहीं आ रहे पर व्यक्तण करते हैं और जिसको ये देखते हैं कि ये मेरा अनन्य है। बस केवल अनन्यता देखते हैं। जहां देखा मेरा अनन्य है। बस वही पर्दा हटा दिया माया का और साक्षात्कार हो गया। यहां कोई ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती।
धाम है। यहां केवल अनन्यता की बात है और वह अनन्यता अनन्य रसिक महापुरुषों के संग से ही आती है। श्रीपाद कृपा करके कह रहे हैं फिर उसकी स्थिति क्या होती है? बहुत सुंदर बात है। अगर ये समझ में आ जाए। भगवत समर्पित करने की जहां भावना हुई तो दीन दयाल प्रभु द्रवित होकर अपने भगवत प्रेमी महात्मा का संग दे देते महा संगसस्त दुर्लभ हो यह दुर्लभ बात है भगवान प्रसन्न होकर के रुपया पैसा दे देते हैं मकान दे देते हैं सुंदर स्त्री दे देते हैं पुत्र दे देते हैं ये ये बात नहीं सुत दारा धन लक्ष्मी पापियों के घर हो संत समागम हरि कथा तुलसी दुर्लभ दो दुर्लभ बात क्या हुई महत संगस्त दुर्लभ हो समात्मा सु दुर्लभा भगवत प्रेम में मत वाला संत मिल गया जिसको कंचन कामिनी कीर्ति ने अपने आप हाथ जोड़कर छोड़ दिया है या जिसने इन तीनों के राग को नष्ट कर दिया है ऐसे भगवत प्रेमी महात्मा के संग संग से भगवत कथा में रुचि, भगवत नाम में रुचि, भगवत आचरणों में रुचि और उसका फल होगा कि प्रिया प्रीतम का साक्षात्कार वृंदावन में होगा।
आप चाहे अमेरिका में रहते हो वही वृंदावन प्रकाशित हो जाएगा आपके नेत्रों के सामने और वृंदावन में अद्भुत विहार करते हुए प्रिया प्रीतम का साक्षात्कार हो। फिर क्या स्थिति होती है? फिर स्थिति क्या होती है? तो बोले जागृत स्वप्न सुशुप्त नित्य मिलनो नित्यानुरागोति नित्याच्यम नवीन दिव्य वयसो नित्य स्मरो मादिनी नित्यान्य विचित्र केलनो नित्या वृंदती श्री वृंदावन नागर भजमन ताव नित्यो अब उसकी जागृत अवस्था हो चाहे स्वप्न अवस्था हो चाहे सुशुप्त अवस्था हो वो मिलनोत्सव एक महान उत्सव में रहता है क्या हर समय मिला हुआ रहता है कल किसी ने प्रश्न किया कि महाराज यदि आपका अंतिम समय आवे और प्रिया प्रीतम पूछे कि आपकी अंतिम इच्छा क्या है तो आप क्या मांगोगे?
प्रिया प्रीतम हमसे पूछेंगे अंतिम इच्छा क्या है? उल्टा बात कर रहे हो। हम उनसे पूछेंगे कि शरीर छूटने वाला है जिसका नाम प्रेमानंद है। अब आप बताओ आपकी आखिरी सेवा क्या है? हमारे को आदेश करो कि अब वो बेचारा क्या जाने? हमारे को आदेश करो कि इस शरीर से अंतिम सेवा क्या आपकी बन जाए? क्योंकि हम तो नित्य सेवा में समर्पित होने जा रहे हैं। अब इस अनित्य शरीर से आखिरी सेवा क्या बन जाए? और समझ पाया हो कि ना समझ पाया हो। हमारी इच्छा आपको सच्ची कहते हैं। ना जीने की इच्छा, ना मरने की इच्छा, ना हमको भक्ति की इच्छा, ना शक्ति की इच्छा।
आप कहोगे क्या बात कर रहे हो? आप समझो। जब निकुंजेश्वरी ने हमें स्वीकार कर लिया तो अब हम उनसे इच्छा करें क्या कि हमें निकुंज बुलाओ। अरे भैया हमारी प्रॉपर्टी है। इच्छा तो उसकी की जाती है जो अप्राप्त है। अब अप्राप्त नहीं है। अब अप्राप्त नहीं है। ये हम अपनी तपस्या साधना के बल से नहीं कहते। हां तो हमारी अंतिम इच्छा क्या है? कि हमारे प्रिया प्रीतम बोल दे कि अंतिम सेवा ये करके जा और उनसे कहा ये अंतिम ही सेवा चल रही है। आप क्या समझ रहे हो? जो कक्षा नौ पढ़े हैं।
बिल्कुल बोलने की तमीज नहीं उसे प्रवचन करा रहे जिसे कोई ज्ञान नहीं उससे प्रश्न उत्तर करा रहे भूकम करोति वाचालम पंगुम लंगते गिरी यत कृपा तमाम जिसके शरीर की सामर्थ्य 10 कदम चलने की नहीं उसे सेवा करवावे ये उनकी अंतिम इच्छा है ये अंतिम इच्छा है हमारी इच्छा हमारी इच्छा तो न जाने कब खत्म हो गई थी कुछ इच्छाएं थी जब घर से निकले उन इच्छाओं का नाश हो गया। कैसे पालन होगा? कौन हमें संभालेगा? कैसे लक्ष्य की प्राप्ति होगी? ये कुछ इच्छाएं थी। ये इच्छाएं थोड़ी होती है।
काम, क्रोध, लोभ, मुझे तो अटैक है। ये इच्छा थोड़ी ये तो आक्रमण है उनका। उस आक्रमण को तो उन्होंने संभाला। इच्छाओं की पूर्ति उन्होंने कर दी। अब जो इच्छा है वो एक ही इच्छा है कि मन मन की रुचि जान ने विधि अनुसरे हे युगल सरकार आपकी इच्छा जानकर [नाक से की जाने वाली आवाज़] ये जीवन केवल आपको समर्पित रहे आपकी इच्छा क्या है मैं जानू आपकी इच्छा मन मन की रुचि जान ने विधि अनुसरे आपके हाथ का यंत्र ये आपकी रुचि के अनुसार चले बस हमारी इच्छा क्या है? अब हमारी तो श्री श्यामा श्याम इच्छा है।
और सही पूछो तो हम श्यामा श्याम की इच्छा रूप ही है। समझ पाओ तो समझ पाओ। हम श्यामा श्याम की इच्छा रूप हैं। उनकी जो इच्छा होती है वही चेष्टा हो रही है। तुम्हें क्या पता चाहे वो उज्जवल हो या मलिन वो केवल श्यामा श्याम की इच्छा है। तो जागृत स्वप्न सुशुप्त नित्य मिलनो नित्यानुरागोति क्या स्थिति आती है? जागृत में स्वप्न में सुशुप्त में नित्य उत्सव चलता रहता है। कौन? मिलनोत्सवा छिन छिन विहरत संग अब ये विशुद्ध स्थिति की बात है तो सबकी समझ में आवे कि ना आवे जैसे हरिवंश महाप्रभु कहते हैं जागृत स्वप्न सुशुप्त में राधा पदा छटा अब बैकुंठे नरकेवा मम गति राधा बिना कैसे समझ पाओगे जागृत स्वप्न सुशुप्त नित्य मिलनोत्सव अब जागृत में स्वप्न में सुशुत में नित्य मिलनोत्सवा कोई भी रूप रख के आओ कोई भी बात रख के आओ आप ही आ रहे हो अब दूसरा नहीं नित्यानुरागो उन्नति नित्य ही उसके अनुराग का वर्धन होता है क्योंकि अनुराग का स्वरूप
ही है प्रक्षण वर्धमानम और नित्य आश्चर्य में उसका जीवन होता है नित्य आशा ऐसा कैसे हो सकता है नित्या आश्चर्यमय जीवन नित्या आश्चर्यमय नवीनम जीवन आप अभी क्या समझते हो रामकृष्ण परमहंस जी से कहा गले में कैंसर अब आपको बोलना बंद बोले दो घंटा हमारा नियम है हम तो बोलेंगे दो घंटा हम दिन भर बोलते रहते हैं दिन भर बोलते रहते हैं कभी तुम्हें प्रवचन सुनाते हैं तो कभी श्री जी को सुनाते हैं हमारा नाम जानते हो क्या है प्रियवादिनी हमारी सेवा ही है प्रियवादन करना करना सबको सुख पहुंचाना और प्रिया प्रीतम को सुख पहुंचाना यही हमारी सेवा है।
हम वहां जाकर क्या करेंगे जानते हो? यही करना है। हां उनके सामने उनका जस गा के नृत्य करना है। उनको रिझाना है। उनको सुख पहुंचाना है। और सब सेवाएं ग है। हमारी प्रधान सेवा है। गायन प्रधान सेवा है। ऐसे हमें राग रंग नहीं आता। लेकिन स्वयं सकला कला सुशली ना कदा सुरा मधुर स्वाम हम खोल के इसलिए कह रहे हैं समझ जाओ हमारा जो उद्देश्य है वो केवल प्रिया प्रीतम की प्राप्ति को लेकर के है। ये जो चर्चा है एकमात्र उद्देश्य प्रिया प्रीतम की प्राप्ति। प्रिया प्रीतम की प्राप्ति के मार्ग में आप चलोगे तो आपको आसक्ति हो जाएगी।
संतों से संतों से आसक्ति हो जाएगी तो प्रिया प्रीतम में रुचि हो जाएगी। प्रिया प्रीतम में रुचि होगी। उनकी कथा में रुचि होगी। उनके नाम में रुचि होगी। वो यहां मिल जाएंगे। यहां बहुत जल्दी मिलते हैं। कदावा खेलंतो ब्रज नगर विथ सु हृदयम हरंतो श्री राधा ब्रजपति कुमारो सुन अकस्मात को मारे प्रकट कैसेोर विभव किसी दिन देखना अकस्मात जिनका कशोर अवस्था का अद्भुत वैभव अद्भुत लावण्य है वो खेलते हुए आएंगे कदावा खेलंतो ब्रज नगर विथ सुदयम नपुरों की झनकार हुई दृष्टि गई देखा युगल सरकार निहाल हो जाओगे ये वृंदावन धाम है कौन सा सुकृत है जिससे प्रिया प्रीतम दर्शन देते [गला साफ़ करने की आवाज़] कौन सा तप है जिससे प्रिया प्रीतम पर्दा माया का हटा देते हैं कोई दान
पुण्य तीर्थटन व्रत उपवास ये नहीं है वो है भगवत प्रेमी महात्माओं की आराधना श्री हरिवंश प्रसिद्ध धर्म समझ नाल तप समझो श्री हरिवंश कृपा सेवो धर्मन जप जो प्रिया प्रीतम के प्रेम में डूबे हुए हैं उनकी आज्ञा पे चलना और उनका नाम स्मरण करना और उनका ध्यान करना इस सुकृत के फल से कदावा खेलंतो ये सिद्धांत है श्याम श्यामा पद कमल संगना तो कदावा खेलंतो ब्रज नगर विथ हृदय हरंतो श्री राधा ब्रजपति कुमारो सुना कभी तुम्हारे हृदय का हरण कर लेंगे और उसी समय तुम देख पाओगे हृदयारा श्री प्रिया प्रीतम कैसे आ रहे कल निकस कुंज ठाड़े भए भुजा परस्पर अंश श्री राधा वल्लभ मुख कमल निरख नयन हरिवंश हम आपसे सच्ची कहते हैं।
हमने कभी इच्छा ही नहीं की कि श्री जी हमें दर्शन दे। कभी इच्छा नहीं की। एक ही इच्छा की है कि पता नहीं हम अधिकारी हैं कि नहीं आपके दर्शन के। पर आपका स्मरण ना छूटे। बस हमारे जीवन का लक्ष्य रहा है। आपका भजन ना छूटे। आपका चिंतन ना छूटे। बस ये हमने गुरु जी से भी कहा था। एक दिन ऐसे चर्चा हुई तो बहुत पहले की बात है। जब पूज्य महाराज जी लाडली कुंज में विराजमान थे। ये 25 26 वर्ष पहले की बात तो कहा महाराज जी हमने कभी इच्छा ही नहीं की भगवत दर्शन की। पर इच्छा यही कि एक सेकंड भी भजन ना छूटे।
तो गुरु ने कहा इसी का तो नाम भगवत दर्शन इसी में तो सब कुछ हो जाता है। भजन विषय और हमारे यहां संध्या आरती में के बाद जब वो विनय गाई जाती है चंद्र मिटे दिनकर मिटे मिटे त्रिगुण विस्तार उसमें बिसरी हो ना ये बहुत जोर की बात है बिसरी हो ना बिसारी हो यही दान मोहि देव तो जागृत में स्वप्न में सुसुप्त में मिलनोत्सवा जैसे हितज महाराज कह रहेत में राधिका पद ऐसे यहां कह रहे मिलनोत्सवा हर समय जागृत में है तो मिलन में है स्वप्न में है तो मिलन में है सुशुप्त में है तो मिलन में है और नित्यानुरागोति उसका नित्य अनुराग बढ़ता है और नित्याम नवीन वो नित्य आश्चर्य नवीन नवीन उसकी जीवन शैली हो जाती है नित्य आश्चर्य ऐसा कैसे हो सकता है ऐसा कैसे हो सकता है ऐसा ऐसे हो सकता है कि वो प्रिय प्रीतम का है क्या नहीं हो सकता है नित्य ही आश्चर्यमय और नित्य नवीन तीन वय जिनका नित्य प्रेमोदी नित्य परस्पर विचित्र केल विनोदी और नित्य सखी मंडल से घिरे हुए प्रिया प्रीतम को वो प्राप्त हो जाता है।
सखी मंडली में वो सम्मिलित हो जाता है और अपार सुख समुद्र प्रिया प्रीतम अपार सुख समुद्र उद्धव जी [गला साफ़ करने की आवाज़] ब्रज में आए भगवान का संदेशा लेकर के भगवान को रुदन करते देखकर के उद्धव जी को लगा था कि भगवान रुदन किसके लिए करते हैं? भगवान ने उद्धव जी का हाथ रखकर अपने हाथ में कहा उद्धव ये ब्रजवासी जन बावरे हैं प्रेम में ये रुदन करते हैं तो हमें रुदन करना आता है। अगर हमारा रुदन रोकना है तो इन ब्रज प्रेमियों को तुम जाओ और इनको समझा दो। उद्धव जी के मन में बड़ा फूलन हो रही है।
भगवान स्वयं कह रहे हैं कि जाओ तो हरि गोकुल की प्रीति चलाई सुनो उद्धव मोहि न विसरत ये ब्रजवासी सुखदाई ये परम सुख मेरे को देने वाले ब्रजवासी जन देखो भगवान कह रहे विस्मरण नहीं होता। जब देखो तब ब्रजवासी ही हमारे दिमाग में छाए हुए है। कभी सखा कभी मैया बाबा कभी ब्रजवासी जन कभी गोपी जन क्या करें? इसीलिए रोना रहा है। यह चित होत जाऊं मैं अब यहां नहीं मन लागत। गोपी ग्वाल गाय वन चारन अति दुख पायो त्यागत क्या करूं? मन होता है अभी उड़कर पहुंच जाऊं। हमें हमारे ब्रज की गंगा गोपग सखाग गोपी जन इन सब की बहुत याद आती है और आपको सही बताऊं आज तक पेट नहीं भरा उद्धव जी से कह रहे जब मैया हमको डांट डांट करके माखन मिश्री रोटी पवाती वो प्यार मथुरा में कहो मथुरा में तो 56 भोग लग रहे हैं लेकिन मुझे वो प्यार नहीं मिल रहा कहां माखन रोटी कहां जसुमति जेव कही प्रेम अरे नहीं अभी इतना नहीं और पा लाला और पाओ ये कौन पवाएगा सुर श्याम के वचनत हसन सुनी खापत अपनों ने उद्धव जी हंस रहे हैं अखिल कोटि ब्रह्मांडों का ईश्वर कैसे प्रेम विवश होकर बात कर रहे हैं उद्धव ब्रज को गमन करो तुम बड़े ज्ञानी हो।
हम बिना गोपिका विरहनी तिनके दुख हररो। जाओ तुम ज्ञान का प्रकाश करो। उद्धव जी को लग रहा था वो मोह वसात भगवान का दुखी होकर चिंतन करते हैं। इसलिए भगवान यथा माम प्रपद्यते मैं जाऊंगा और ज्ञान का उपदेश करूंगा। उनकी समझ में आ जाएगा। जो ज्ञान परबन को जो सुख पावे नारी पूर्ण ब्रह्म सकल परिचय कर दारे मोह बिसारी [गला साफ़ करने की आवाज़] सही बात पूछो तो उद्धव को रंगना चाहते हैं अपने प्रेम रंग में भगवान उद्धव से कहते तुम्हें पूर्ण ज्ञान है योग का ज्ञान है वो बेचारी ग्वालिने पूर्ण ब्रह्म का ज्ञान तो उन्हें यहां है नहीं इसलिए तुम जाओ और उनको परिचय दो मेरा।
यदि वह मुझे भूल जाए, रोना बंद कर दे तो फिर बात बन जाए। तो मैं नहीं रोऊंगा। अगर वो रोएंगी तो सखा प्रवीण हमारे तुम हो तुम ते नहीं महंत। सुर श्याम ही कारण पटवत होए आवेगो संत। हे उद्धव तुमसे बढ़कर मेरा प्रवीण कोई सखा नहीं है। तुम हमारे एकांतिक प्रेमी हो। तुम ज्ञानी महान महंत हो। तुम्हारा अंतःकरण ज्ञान से भरा हुआ है। इसलिए मैं तुम्हें भेज रहा हूं। तुम वहां जाओ जाकर के गोपियों को उपदेश करो। और बाद में कह रहे हैं कि जब लौटोगे ना तब तुम देखना क्या बन जाते हो।
उधो मन अभिमान बढ़ो। जब भगवान ने ऐसा कहा तो उद्धव के मन में ज्ञान गर्व फूला कि आज जाकर के अपना ज्ञान प्रकाशित करने का अवसर मिलेगा समस्त ब्रजवासियों और गोपियों के बीच में उधव मन अभिमान बढ़ो जदुपति जोग जान सांचो नैन आकाश चढ़ो सोचने लगे कि वास्तविक मैं योगी कितना बड़ा हूं और ज्ञानी कितना बड़ा हूं यह तो श्री कृष्ण जानते हैं सच्चाई इसीलिए मुझे भेज रहे हैं कन्हैया यदि मुझे भेज रहे हैं कृष्ण तो मैं ब्रज की गोपियों का अज्ञान दूर करके उनके अंदर ज्ञान प्रकाशित करूंगा यह गर्व बढ़ा उद्धव के हृदय में वो ब्रजांगनाए गोप बाला क्या जाने ब्रह्म ज्ञान मैं जाकर उनको उपदेश करूंगा इसलिए उनकी आंखें आकाश चढ़ गई।
आकाश चढ़ मतलब गर्व हो गया। आंखें गर्व युक्त हो गई। और वे मन ही मन अप करत प्रशंसा यह मिथ्या सुख भोग। मन ही मन अपनी प्रशंसा कर रहे कि बृहस्पति जी से ज्ञान प्राप्त हुआ। आज ज्ञान सार्थक होगा। भगवान मेरी सच्चाई जानते हैं कि मैं कितना बड़ा योगी और ज्ञानी हूं। अब गर्व से भर के मैं ब्रज जाऊंगा और वहां उपदेश करूंगा। आयश मान लियो सिर ऊपर प्रभु आज्ञा परमान तो प्रभु मुझे आज्ञा दीजिए। सूरदास प्रभु गोकुल पठवत मैं क्यों कहो की आन मुझे स्वयं भगवान भेज रहे अपना एकांतिक जन जान के तो मैं जाकर के उनको ज्ञान का उपदेश करूंगा।
उद्धव जी रथ पर सवार हुए। आपने कल सुना बड़ी शीघ्रता से रथ को संचालन तो उद्धव जी की वेशभूषा साक्षात श्री कृष्ण की वेशभूषा उद्धव रथ बैठ चले ब्रज तन समुहाई ब्रज की तरफ रथ मोड़ दिया मथुरा ते निकस परे गैल माझ में आई मथुरा से उस मार्ग में जो ब्रज वृंदावन की तरफ जा रहा है रथ संचार कैसे हैं उद्धव वह मुकुट मोर मुकुट वह पीतांबर जो भगवान का प्रसादी और वैसे भी श्याम अंग है उद्धव के पूरे श्याम सुंदर लग रहे हैं वह मुकुट वह पीतांबर श्याम रूप का बस अंतर इतना है कि भगुपद एक वंचित और और अंगाचे ना तो कौस्तुभ मणि है और ना भगु चिन्ह है बकाया पूरे श्री कृष्ण लग रहे हैं श्याम अंग उद्धव के मोर मुकुट पीतांबर वैसे धारण किए बस वक्षा स्थल पर कौस्तु मणि और भगुपद चिन्ह नहीं है।
उद्धव जी महाराज बहुत ज्ञान को अभिमान किए। मोको हरि पठयो मेरो ही भजन थाप माया सुख झूठो मधुबन ते चले तब गोकुल नियरानो देखत ब्रज लोग श्याम आयो अनुमान्यो उद्धव जी को अभिमान है किस बात का कि अगर मैं इतना उत्तम ज्ञानी ना होता तो भगवान मुझको अपने प्रेमियों के बीच में ब्रज में ना भेजते मैं जाऊंगा और शुद्ध भजन की स्थापना करके आऊंगा। शुद्ध भजन ज्ञान ये माया के सब सुख झूठे हैं। मैं मेरा तू तेरा सब झूठा है। देहाभिमान के कारण ही द्वैत भासता है। नहीं तो तत्व मसी तुम वही हो।
किसके लिए रो रहे हो? शुद्ध ज्ञान शुद्ध भजन मधुबन से चले और जब ब्रज में प्रवेश किया तो लोग अनुमान करने लगे कि क्या श्री कृष्ण आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि श्री कृष्ण वापस आ गए। तो सखा लोग दौड़ते हैं वैसो ही रथ देखत सब कहत हरस बानी सूरज प्रभु से लागत तरुणी मुस्कानी आपस में सब गोपियां हमें लगता है हमारे श्री कृष्ण आ गए। जैसे रथ में गए थे वैसा ही रथ है और मोर मुकुट पीतांबर धारण किए हुए श्याम शरीर दूर से लगा कि भगवान श्री कृष्ण आ गए। नंद गोप हर्षित होए गए लेने आगे।
नंद बाबा बड़े हर्षित हुए। लाला आ गया। जो बाहर निकल कर देखा इतने में यशोदा मैया ने सुना श्री कृष्ण आ गए जैसे कोई बावरी भागे मेरा लाला आवत बलराम श्याम सुनत दौड़ चले बाम मुकुट झलक पीतांबर मन मन अनुरागी निश्चय आए गोपाल आनंदित भई बाल मिट विरह को जंजाल जोत ते काल जो जो सुन रहा है भागे सबके विरह दुख मिट रहे हैं प्रभु आ गए प्रभु आ गए निश्चय आए वो निश्चय प्रभु ही आए हैं क्योंकि मोर मुकुट धारण किए दूर से देख पीतांबर धारण किए हुए हैं गदगद तन पुलक भयो मुकुट पीत बसन नयो मन में कछु सोच भयो श्याम
किधो को जब नजदीक जा रहे तो मोर मोर मुकुट पीतांबर वही धोती वैसे ही स्वरूप सांवला लेकिन नजदीक जाके नहीं नहीं ये तो और कोई है श्याम सुंदर नहीं सखा दौड़ के नहीं ये तो श्याम सुंदर नहीं ये तो उनकी पोशाक धारण किए उनके रंग वाला कोई और है अगर श्याम सुंदर होते तो साथ में हलधर भी होते बलराम जी होते सब दौड़ दौड़ के उद्धव जी के रथ के पास आए वसो ही रथ वसो ही सब साज मानो बहरी बिचारी कछु मन सुफलक सुत आयो ब्रजाज वही रथ है वही साजबाज है हमने लगता है कि अक्रूर जी को लज्जा लग गई और हमारे श्री कृष्ण को वापस ले आए पहले गमन गयो ले हरि को परम परम सुमति राो रतिराज अजहु किया कहा कि चाहत है याते अधिक कंस को काज ये अब क्या करना चाहता है बलराम जी को वहां छोड़ आया श्री कृष्ण को यहां ले आया ये क्या करना चाहता है कोई सोचता है अक्रूर जी का ये वही रथ है अक्रूर जी लेकर के श्याम सुंदर को आए पर जब वहां नजदीक पहुंचते तो कोई सारथी नहीं केवल उद्धव जी उद्धव जी को कोई सारथी नहीं उद्धव जी स्वयं इसलिए कि बहुत एकांतिक वार्ता करनी
है। ब्रज में घरघर ये बात फैल गई कि मथुरा से कोई आया है। आज ब्रज कोऊ आयो है। कोई कहता कौन आया? वही अक्रूर आया है। अब क्या मार करके हमको ले जाएगा? हमारे प्राण धन तो ले गया। अब काहे को आया है अक्रूर? कोई ऐसी बातें करता है। कोई कहता है देखो देखो वो रथ आ रहा है। तुम ठीक ठीक बताओ क्या जो दीनों पर दया करने वाले हरि हैं वही वापस आए हैं। सब मिलकर के आपस में दौड़ पड़े। जगत के समीप जब गए तो चल मिल समिति सखी पूछन को तब उधो दरस दिखायो तब पहचान जान प्रभु को भ्रत करन जोर सिरनायो अरे ये प्रभु नहीं ये तो सुना है प्रभु के मित्र उद्धव जी है सखाजन सब प्रणाम करते हैं उद्धव जी से अभी रथ में उद्धव जी से पूछते हरि है कुशल हमारे श्री कृष्ण कुशल से हैं जो जो आ रहा है वो सब श्री कृष्ण के कुशल पूछ रहा उद्धव जी नंद बाबा के दरवाजे पर रथ खड़ा किया भीड़ लग गई नंद बाबा के यहां क्योंकि श्री कृष्ण विरही जन है अहो भाग्य जिनको प्रभु से अपनापन हो गया है।
अपनापन क्यों मतलब अब जिया नहीं जाता आपके बिना फिर ये तो प्रभु के संग खेले हैं खाए हैं हसे हैं कूदे हैं। प्रभु के संग रहे हैं। इनकी विरह की क्या महिमा का वर्णन करें? प्राण हमारे तब ही ले गयो अब की कारण आयो मैं जानिए बात सुनत प्रभु कृपा करन उठ धायो पहले तो हमारे प्राण ले गए थे अब ये उद्धव जी क्या लेने आए हैं किसी ने कहा हम पर कृपा करने आए हैं क्योंकि हम सब विरह में जल रहे थे श्याम सुंदर की कम से कम प्रसादी पोशाक तो पहने हैं। हमें उनकी पोशाक के तो दर्शन हो रहे हैं।
यह तो श्याम रंग वाले हैं। हरि रथ जतन जरे की अनूप दिखावे जी मग कृष्ण गए उत ही ते आवे उत ही ते आवे सखन बुलावे देखो मन ही बिचारी मणि मुकुट किरण तन पीत बसन को गोविंद के अनुहारी सोई आभूषण लागे देखन जब लगरे आए उधव जी जाने मुख को मिलाने कृष्ण संदेश पठाए आए दौड़ दौड़ के सखा ब्रजवासी जन बूढ़े लोग आते हैं उद्धव जी के वस्त्र छूते क्योंकि श्री कृष्ण के प्रसादी है ना कोई चूम रहा है कोई हृदय से लगा रहा है कोई स्पर्श कितना प्रेम है हमारे प्रभु का प्रसादी वस्त्र धारण किए सब प्रसादी वस्त्र को स्पर्श कर रहे हैं।
सच्ची बात भगवान के निज जनों में जो प्रेम है वही प्रेम का किनका जागृत हो जाए तो जीवन हम उन्हीं के हैं ममवा भगवान कह रहे मैं उन्हीं का हूं मैं भूल कर के हां जगत के भ्रम में फंस गया नंद बाबा उद्धव जी का हाथ पकड़ के उतारते हैं महल में ले जाते हैं सेवक चरण धोता है उद्धव जी के नंद बाबा पलंग पर बैठा ढालते हैं और प्यार से पूछते हैं उद्धव क्या हम ब्रजवासियों की कवि श्री कृष्ण कैसे जीते होंगे जिनकी गोद में बैठकर श्री कृष्ण खेले उन बाबा की हालत क्या होगी अपने लोग तो केवल सहारा लिए हैं।
सब थोड़ी देख पाए हैं। केवल सहारा लिए। उनके नाम का सहारा लिए। तब ऐसा लगता है कि वो जीवन ही नहीं जिसमें प्रभु ना हो। वो जीवन किस कार्य का? पर बाबा की हालत थोड़ा चित्त लगा के देखो। जिनकी गोद में बैठे जिनका उनकी हालत क्या होगी? उस मैया की हालत जो सुबह से शाम तक केवल लाला की परिचर्या में लगे वह लाला उनकी हालत क्या होगी उन गौओं की क्या हालत होगी उन सखाओं की क्या हालत होगी उन गोपियों की क्या हालत होगी जो केवल इनहीं के लिए है इनहीं से जीवित है बाबा पूछते हैं कि तुम बताओ क्या कभी भी अपनी मैया यशोदा की याद करते हैं और यशोदा वर्ण मानानी पुत्रस चरितान च मैया तो ऐसी बावरी है कि उनको ये पता ही नहीं उद्धव आए हैं वो तो अपने भाव रुक लाला रुक ला थोड़ा माखन खाता जा फिर जा बाबा दिखा रहे हैं कि देखो क्या हालत है अरे वह तो मथुरा चले गए।
फिर विकल होकर रो पड़ती है। कभी पालने के पास जाती है वही पालना जिसमें श्री कृष्ण झूलते वहां श्री कृष्ण झूलते फिर देखते हैं ये तो खाली है। श्री [गला साफ़ करने की आवाज़] कृष्ण तो चले गए। उनकी प्रतिपल नवीन नवीन प्रभु की लीलाएं और उनहीं लीलाओं में खोई हुई कभी आर भाव में पुकारती कभी उनके पीछे दौड़ती कभी हंस देती है। बड़ी उत्तम दशा श्री यशोदा मैया की है। उद्धव जी कंपायमान हो रहे आए गर्व रख के ज्ञान के लेकिन यहां जब प्रेमियों की दशा देखी अभी तो दास सख्य वात्सल्य इनहीं का दर्शन कर रहे हैं।
श्री कृष्ण की एक एक लीला का चिंतन करके नेत्रों से आंसू बहाते हुए नंद बाबा और यशोदा मैया पुत्र स्नेह की बाढ़ उनके स्तनों से अब भी दुग्ध धारा बहने लगी यशोदा मैया के उद्धव जी ने देखा यशोदा मैया की दशा और नंद बाबा की कि श्री कृष्ण के प्रति कैसा अगाध अनुराग है। यह देखकर वे प्रेम से विकल होने लगे। अभी तक प्रेम उद्धव को नहीं आया। जे ही बाबा का वात्सल्य प्रेम और मैया का प्रेम देखा तो उद्धव आनंद मगन हो गए और कहने लगे हे बाबा इसमें संदेह नहीं कि आप दोनों समस्त शरीर धारियों में अत्यंत भाग्यवान है।
सराहना करने योग्य है। सारे चराचर जगत के बनाने वाले उन्हें ज्ञान देने वाले सर्वेश्वर भगवान के प्रति आपके हृदय में ऐसा वात्सल्य स्नेह ये पुत्र भाव मैंने तो पहली बार देखा मेरे प्रभु से इतना प्यार पर बाबा हम आपको बताने आए हैं एतौ ही विश्वस चोनी रामो मुकुंद पुरुष प्रधानम अनवी भूतेशु विलक्षणस ज्ञानस चे सात इमो पुराणो बाबा ये श्री कृष्ण बलराम साक्षात भगवान है पुराण पुरुष है सारे संसार को बनाने वाले हैं और स्वयं संसार रूप बन बनने वाले हैं। अर्थात उपादान कारण और निमित्त कारण दोनों प्रभु है।
भगवान श्री कृष्ण प्रधान पुरुष है तो बलराम जी प्रधान प्रकृति है। यही दोनों समस्त शरीरों में प्रविष्ट होकर उन्हें जीवन दान देते हैं। बाबा अत्यंत विलक्षण जो ज्ञान स्वरूप जीव है उसका नियमन करने के कारण इन्हें ई कहा गया है। जो जीव मृत्यु के समय अपने शुद्ध मन को एक क्षण के लिए भी प्रभु में लगा दे तो उसके समस्त कर्म वासनाएं नष्ट हो जाती है और वह शीघ्र ही सूर्य के समान तेजस्वी ब्रह्ममय होकर परम गति को प्राप्त करता है। और उनहीं भगवान में आपका ऐसा चित्त लगा हुआ है।
वे भगवान है। सबके आत्मा है। परम कारण है। भक्तों की अभिलाषा पूर्ण करने और पृथ्वी का भार उतारने के लिए ही वह मनुष्य शरीर में प्रकट हुए हैं। उनके प्रति आप दोनों का ऐसा प्रेम भाव हे महात्माओं आप दोनों के लिए अब कौन सा कर्म करना शेष रह जाता है? भक्तवत्सल यदुवंश शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो यह बोले थे कि हम आएंगे वो आएंगे और आप दोनों को आनंदित करेंगे। जिस समय उन्होंने समस्त यदुवंशियों के द्रोही कंस को रंगभूमि में मार डाला और आपसे वापस होते समय कहा था मैं ब्रज में आऊंगा।
उस कथन को सत्य करेंगे। नंद बाबा यशोदा मैया आप दोनों परम भाग्यशाली हैं। आप खेद ना करें। आप श्री कृष्ण को अपने पास ही देखेंगे क्योंकि जैसे काष्ट में अग्नि सदा ही व्यापक रूप से रहती है। वैसे ही वे समस्त प्राणियों के हृदय में सर्वदा विराजमान है। फिर भी उद्धव जी ने यहां अपना ज्ञान वर्णन किया। देखो बाबा एक शरीर के प्रति अभिमान ना होने के कारण भगवान का ना तो कोई प्रिय है और ना अप्रिय है। यह ज्ञान है केवल ऐसी बात नहीं है। अगर आप एक आंसू श्री कृष्ण के लिए डालेंगे ना तो श्री कृष्ण बिक जाएंगे।
ये ज्ञान है। जब यह ज्ञान होता है तो आंसू नहीं निकलते। इसीलिए इस ज्ञान को नमस्कार और हमें वह अज्ञान अच्छा जो यह बात लगती है कि मेरे लाडली लाल बस ये कौन है? क्या है यह सब मेरे हैं जो भी हैं जितने भी हैं जैसे भी हैं वो मेरे हैं। मेरे अपने प्यारे हैं। बस यह बात के लिए धन्यति धन्य है रसिक महापुरुष जो ऐसे ज्ञान का भी मिटिया मेट करके आसक्ति पैदा कर दिए कि मेरे लाडली लाल विषय पुरुष का परिवर्तन करना तो सहज है लेकिन ज्ञानी का परिवर्तन करना बहुत कठिन है। ये ब्रजर ज्ञानियों का भी परिवर्तन कर देती है।
देख लो उद्धव जी ज्ञान बघार रहे हैं। कह रहे ना उनका कोई प्रिय देख के आ रहे हैं रो रहे थे देख के आ रहे हैं रो रहे अभी समझ नहीं पा रहे उधर वो रुधन कर रहे हैं तो इधर ये रुधन कर रहे ना उनका कोई प्रिय है ना उनका कोई अप्रिय है। मन सुख नहीं जाएगा इस बात में उनका कोई प्रिय नहीं है अरे उनके जैसा कोई प्यार करने वाला है आपसे सच्ची कहते हैं अगर थोड़ा भी जान जाओगे कि प्रभु आपको कितना प्यार करते हैं तो उनके जैसा प्यार करने वाला कोई है ही नहीं। हर स्वामी में एक बात होती है कि उसका सेवक दोष रहित हो, गुणवान हो।
लेकिन हमारे स्वामी ऐसे कि हजारों दोष होने पर भी कभी त्यागते नहीं। जब प्रभु के स्वभाव की तरफ देख तो कैसे होता है ये सब ज्ञान विज्ञान केवल संसार का राग त्यागने के लिए प्रभु के अनुराग में इनकी कोई जरूरत नहीं मेरे प्रभु बस प्रभु का स्वभाव जान जाओगे तो केवल रोते रहोगे जब अपनी नीचता और प्रभु की महानता इन दोनों का होता है तब लगता है इतने महान होकर इतने नीच को स्वीकार ना उनका कोई प्रिय है ना कोई अप्रिय है परे ऐसा नहीं इसलिए ऐसा नहीं कि हम अनुभव की बात कहते हैं।
बहुत प्यार करते हैं। थोड़ा भी कोई नाम जप कर रहा है, थोड़ा भी भजन कर रहा है, थोड़ा भी आश्रय लिए वैसे तो सबको प्यार करते हैं। पर कर्म परंपरा जो हमारे अनंत जन्मों के कर्म है वो अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म शुभाश शुभम ये सिद्धांत है। लेकिन जो थोड़ा भी भजन करता है तो मिटिया मेट कर देते हैं कर्मों का और भगवान परम सुख प्रदान करते हैं। भगवान की सबके प्रति समान दृष्टि है। समान दृष्टि होते हुए भी पक्ष पाते हैं। अपने भक्तों का पक्ष लेते हैं। अपने प्रेमियों के अधीन हो जाते हैं।
भगवान की दृष्टि में कोई अपना और पराया नहीं है। नहीं है। जो भगवान से अपनापन करते हैं, भगवान उनसे अपनापन करते हैं। जो भगवान से अपनापन नहीं करते, उनको कर्मों के हिसाब भोगने होते हैं। जिनकर काल रूप में भ्राता उनके लिए ना कोई उत्तम है ना अधम है। भगवान कहते हैं उद्धव जी से ही कहा था कि ना मैं अपने शरीर को उतना प्यार करता हूं ना मैं अपनी आत्मा भगवान शंकर को उतना प्यार करता हूं ना अपनी लक्ष्मी जी को उतना प्यार करता हूं जितना अपने अनन्य भक्तों को प्यार करता हूं।
सिद्धांत ज्ञान का अलग है। भक्ति का सिद्धांत अलग है। भगवान सम है। ये ज्ञान की बात है। सम होते हुए भक्त का पक्षपात ले लेते हैं। भीष्म जी महाभागवत है लेकिन अधर्म के पक्ष में है। पांडवों के विरुद्ध पक्ष में है। बाणों की सैया में सुलवा दिया। और एक भी बाण पांचों पांडवों का कभी भेदन नहीं कर पाया। भगवान पक्षपाती भी है। जो उनका आश्रय ले लेता है भगवान उसका पक्षपात ले लेते हैं। भगवान के ना तो कोई माता है और ना पिता है। देखो ये ज्ञान है। प्रेम सूख जाए बात सुन के।
ना कोई अपना है ना पराया है और ना उनका जन्म है ना उनकी देह है यह है ज्ञान ना उनका कोई कर्म है ये तो धर्म स्थापना के लिए संतों को सुख देने के लिए साधुओं के परित्राण के लिए जैसे भगवान मत्स्या अवतार वामना अवतार धारण किया ऐसे ही भगवान श्री कृष्ण अवतार धन ये ज्यादा ज्ञान अच्छा नहीं। वह अजन्मा है। उनमें सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण नहीं है। इस प्रकार के गुणों से अतीत होने पर भी लीला के खेल खेल में वे तीनों गुणों को स्वीकार करके जगत की रचना पालन और संहार करते हैं।
बाबा जैसे बच्चे घूमरी परेता खेलने लगते हैं तो मनुष्य वेग के चक्कर लगाने लगता है तो उसको लगता है जगत घूम रहा है। वृक्ष घूम रहे हैं पर घूम वो रहा है। ऐसे ही वास्तविक सब कुछ करने वाला चित्त है। परंतु उसित में अहंकार बुद्धि हो जाने के कारण भ्रमवश उसे अपना मैं समझ लेता है। और जीव इसी के कारण कर्ता भाव से जन्म मरण के चक्र में पिसता है। बाबा भगवान केवल आपके पुत्र नहीं है। वे समस्त प्राणियों की आत्मा है। पिता हैं, माता हैं, स्वामी हैं, सब कुछ है। बाबा जो कुछ देखा सुना जाता है चाहे वह भूत से संबंध रखता हो, वर्तमान से अथवा भविष्य से, स्थावर हो या जंगम हो, महान हो या अल्प हो वो श्री कृष्ण से पृथक नहीं है।
सब श्री कृष्ण में है। श्री कृष्ण के अतिरिक्त ऐसी कोई वस्तु नहीं जिसे हम वस्तु कह सके। वास्तव में सब वे ही हैं। वे ही परमार्थ सत्य है। यह ज्ञान की बात उद्धव जी वर्णन कर रहे हैं जो उनको भगवान की कृपा से ही प्राप्त हुआ है। पर भेजा इसीलिए है कि इस निर्मल जल में शक्कर मिल जाए। अभी निर्मल जल है उद्धव जी। प्रेम रूपी शक्कर मिल जाए तो शरबत मीठा जल बन जाए। भगवान श्री कृष्ण के सखा उद्धव ये सब बातें एक तरफ रखी रहती है। सब बातें हैं। दिमाग में सबको ज्ञान होता है जब भगवान भगवत मार्ग में लेकिन सब बातें भूल जाए।
इसीलिए भाई जी का एक पद है हमें बुद्धिहीन बना दो। हे भगवान हमें बस इतना मेरे लाडली लाल और एकांत में बैठा रोता रहे। उनसे बातें करता रहे। उनको दुलार कर। इससे बड़ी कोई स्थिति नहीं। इससे बड़ी कोई स्थिति नहीं। ये सब साधनों का फल, सब ज्ञान, ध्यान, व्रत सबका फल है कि केवल इतनी आसक्ति हो जाए मेरे लाडली लाल। और उन्हीं का नाम ले लेकर रोए, उन्हीं को पुकारे, उन्हीं में हम अपने चित्त को लगाएं। बस और ज्यादा इसमें फैलाव नहीं है। ये प्रेम है। प्रेम गलियत सा करी इसमें ज्यादा नहीं।
बस रसिकन ने निशान बजायो एक श्याम श्यामा पद प्रीति भगवान श्री कृष्ण के प्रिय सखा उद्धव नंद बाबा और से ऐसी बातें कर रहे थे पूरी रात बीत गई रात शेष रहने पर गोपियां उठी दीपक जलाकर उन्होंने घर की दहेलियों पर वास्तुदेव का पूजन किया सोहनी लगाई दही मथने लगी ठीक जैसे भगवान श्री कृष्ण के समय ब्रज की उत्सवमय स्थिति होती थी। गाय धोने का घर शब्द होने लगा। मथानी चलने लगी और श्री कृष्ण के मंगलमय गीत गाते हुए गोपिकाएं सेवारत हैं। भगवान श्री कृष्ण के मंगलमय चरित्रों का गान कर रही है गोपियां और दही मथती जा रही है।
जिसकी स्वर लहरी पूरे ब्रज में फैल रही है। धीरे-धीरे भुवन भास्कर का उदय हुआ। ब्रजांगनाओं ने देखा नंद बाबा के दरवाजे पर एक सोने का रथ खड़ा है। एक दूसरे से पूछने लगी यह रथ किसका है? किसी गोपी ने कहा कंस का प्रयोजन सिद्ध करने वाला ये अक्रूर तो नहीं आ गया दोबारा। जो हमारे कमल नयन प्राण प्यारे श्याम सुंदर को यहां से मथुरा ले गया था। किसी दूसरी गोपी ने कहा क्या वह हमें ले जाकर अपने मरे हुए स्वामी कंस का पिंडदान कराएगा। अब यहां उसके आने का क्या प्रयोजन हो सकता है?
बृजवासनी युवतियां आपस में बातचीत कर रही थी। उसी समय नित्य कर्म से निवत्त होकर उद्धव जी आ पहुंचे। परीक्षित गोपियों का तन मन प्राण सब श्री कृष्ण में गोपियों की दृष्टि श्याम में जिधर अपने तन में भी देखते हैं तो श्याम सुंदर दिखाई देते हैं। श्याम तन श्याम मन श्याम है हमारो धन आठो जाम उधो हमें श्याम ही सो काम है श्याम ह श्याम जिए श्याम बिनु ना आंधे की शीला करी आधार श्याम राम नाम है। गोपियों का तन भी श्याम सुंदर है। मन भी श्याम सुंदर है। धन भी श्याम सुंदर है।
आठों पहर केवल श्याम सुंदर में ही स्थिति है। श्याम ही श्याम जिए श्याम बिन नाहती हृदय में मन में सब कुछ श्याम सुंदर बने हुए श्याम मतलब ब्रज युवती का मतलब श्याम सुंदर जैसे अंधे आदमी के चलने के लिए उसका सहारा लाठी ही है ऐसे मन बुद्धि चित्त अहंकार तन सब कुछ श्याम सुंदर श्याम गति श्याम मति श्याम ही है प्राण पति श्याम सुखदाई सो भलाई शोभा धाम है कैसी स्थिति है गति भी श्याम मति भी श्याम प्राण पति भी श्याम श्याम से ही सुख श्याम से ही शोभा श्याममई है गोपियां श्याममई है सब एकत्रित हो गए देखा रथ खड़ा
है कौन आया है इतने में नित्य कर्म निवत्त होकर उद्धव जी सामने से आते हुए दिखाई दे बाबा के घर से निकलते हुए श्री कृष्ण के सेवक उद्धव जी की आकृति वेशभूषा श्री कृष्ण की वही कमल दल लोचन अजान बाहु शरीर पर पीतांबर गले में कमल पुष्पों की माला मणि जटित कुंडल मुखारविंद पर मुस्कुराहट पीतांबर धारण किए हुए मोर मुकुट धारण किए गोपियां कहने लगती ये देखने में तो श्याम सुंदर जैसा है परंतु है नहीं ये कौन है कहां से आया है इसने श्री कृष्ण जैसी वेशभूषा क्यों धारण कर रखी सब की सब गोपियां उनका परिचय प्राप्त करने के लिए उत्सुक है।
पवित्र कीर्ति भगवान श्री कृष्ण के चरण कमलों के आश्रित समस्त गोपियां जानना चाहती कौन है? उद्धव जी जब उन्हें मालूम हुआ कि यह तो हमारे लिए आए हैं। ये हमारे प्राण प्रीतम श्री कृष्ण के प्रिय सखा हैं। तब सब गोपियां जहां विराजमान थी उद्धव जी उधर गए। हृदय तो भगवान के प्रेम में डूबा है। नेत्र श्याम सुंदर के रूप में छके हैं। जे उद्धव जी नजदीक गए तो गोपियों ने नेत्रों से नमन किया। प्रेमी को सर झुकाने की फुर्सत नहीं होती। किसको सर झुकाए? वो तो डूबे हुए हैं। नेत्रों से हल्का नमन किया और आसन डाल दिया।
उद्धव जी बैठ गए। फिर उद्धव जी और गोपियों के मध्य में जो वार्ता हुई वो आ गई। इतनी प्रार्थना जरूर करते हैं कि इस जन्म की सार्थकता है। जैसे बने वैसे ये हमें प्यारे लगने लगे। जैसे बने वैसे हम इनके सहारे हो जाए। केवल एक बात हृदय में हो जाए कि जैसा हो आपका हो। आपके सिवा हमारा कोई नहीं। भाई यह बात आ जाए भक्ति का, ज्ञान का, योग का, साधना का सबका एक फल है कि हमें पता नहीं कि हम आपके योग्य हैं कि नहीं है। बस आप मेरे हैं। बस आप मेरे हैं। आपके सिवा हमारा कोई नहीं है।
इतनी बात आ जाए। इतनी बात के लिए साधना हो रही। दूसरो ना कोई मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो ना कोई साधना इसी बात की कोई दूसरा मेरे दिमाग में ना आने पावे कोई दूसरा हमारे हृदय पर अधिकार ना करे केवल एक बात है मेरे प्रभु जैसा भी हूं आपका हूं आप मेरे हैं। इसी से भगवत प्राप्ति होती है। हमारा बल केवल रो देना है। निर्बल का बल क्या हो सकता है? किसी को साधना का बल, किसी को तपस्या का बल, किसी को हमारा बल केवल रो देना है। हमसे पूछोगे कि आपके पास क्या है? तो रोना है रोना बस।
दूसरी बात आपके लिए रो सकता हूं। वो भी आपकी कृपा से। वह भी हम नहीं कर पा रहे हैं। वह तो आप कृपा कर रहे हो तो आपके लिए रोना आ रहा है। बस इतने से ही भगवत प्राप्ति है। ये सब जितना दौड़ भाग है सब बुद्धि का मार्जन है। भगवत प्राप्ति केवल इतने से है कि बस मैं आपका हूं। आप मेरे हैं। हे नाथ जैसा भी हो आप कहो। कोई आशा मत रखो हमसे कि हम आपके लिए कुछ बन पाएंगे। बस जैसा हो आपका हो। आप जैसा बनाना चाहो बना लो। मैं आपका हूं। हृदय से बात तब आएगी जब पहले वाणी से शुरू करो।
हे प्रभु हे नाथ मैं आपका हूं। जैसा हूं आपका हूं। फिर हृदय में आ जाएगी और हृदय में आ गए तो निश्चिंत हो जाओगे। निर्भय हो जाओगे। निशुख हो जाओगे। उनको और कुछ नहीं चाहिए। क्या चाहिए उनको? बच्चे से क्या चाहिए? बच्चा बस केवल इतना कह दे कि हमारे आप पिता हो। आप हमारे माता हो। भूल से जो इधर उधर भटक रहा था वह लौट आवे। बस इतनी बात उनको है। यह जो हम जननी जनक बंधु सुतारा तन धन धाम सुद परिवारा इसमें हम भूल चुके हैं। इसको समेट लो भूल को और प्रभु के चरणों में कर लो।
बस हो गई भगवत प्राप्ति। आप खुद देख लेना। बहुत जल्दी आपको जो बड़े-बड़े मुनियों के ध्यान में नहीं आते हो मुस्कुराते हुए सामने दिखाई देंगे। शेष चर्चा आ गई। श्री राधा वल्लभ लाल
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निरंतर नाम जप में बाधक हैं ये 5 बातें / कंस वध / देवकी-वसुदेव जी से मिलन / गुरुकुल शिक्षा ग्रहण — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद धन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…