उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता श्री यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटि सा नमन नमस्कार बड़ी कृपा है हर समय कृपा है हर विधान कृपामय है।
हर परिस्थिति कृपा है। कृपा ही कृपा है। जिनकी कृपा कृपा करते हुए कभी तृप्त नहीं होती। अघाती नहीं है। सदैव कृपा बरसती ही रहती है। ऐसी श्री लाडली लाल की अपार कृपा हम सबके ऊपर है। हम ऐसा अनुभव करें। जब हम कृपा का अनुभव करते हैं तो हम प्रियाल को प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा उत्साह बढ़ता है और जब हम अपनी तरफ देखते हैं तो हमारे कदम पीछे हो जाते हैं। लड़खड़ाने लगते हैं कि हमारी सामर्थ्य नहीं कि हम इन काम, क्रोध, लोभ आदि पर विजय प्राप्त कर ले। हमारी सामर्थ्य नहीं कि हम माया के आकर्षण से अपने को बचा पावे तो हमें लगता है भगवत प्राप्ति बहुत कठिन है।
लेकिन जब कृपा की तरफ देखते हैं तो लगता है बहुत कृपालु हैं। हम नहीं चल पाएंगे तो वह हमारे पास आ जाएंगे। यह दृढ़ विश्वास है। हमारी योग्यता नहीं है पर वह हमें अपने योग्य बना लेंगे। हम जैसे भी हैं हे प्रिया प्रीतम आपके हैं। बस इस कृपा का भरोसा ही हमें भगवत प्राप्ति के नजदीक ले जा रहा है। हम देख रहे हैं। विश्वास मानिए जितना आप कृपा का भरोसा करते जाएंगे, जितना विश्वास करते जाएंगे, उतने ही आप प्रभु के नजदीक होते जाएंगे। विश्वास से बढ़कर कोई साधना नहीं है।
शायद यह बात कोई बिरला ही समझता हो। प्रभु पर विश्वास कर लेने से बढ़कर कोई साधना नहीं है। हित ध्रुव जो विश्वास है तब ही सुधरे बात ना तर माया पंथ में फिरे जो टक्कर खात बिन विश्वास भगत नहीं ते बिन द्रवह न राम और राम कृपा बिन सपने हूं जीवन लह विश्राम विश्वास विश्वास है मैं नीच हूं अधम हूं बिल्कुल योग्य नहीं हूं कहां वो रसिक महापुरुष जो रात दिन प्रिया प्रीतम के प्रेम में अशुभ प्रवाह करते और कहां अपने लोग जो रात दिन इंद्रियों के भोगों में सुख का अनुभव करके एक बार भी आंसू नहीं बहाते प्रिया लाल के लिए एक बार भी नहीं तड़पते तो हम कैसे अधिकार पेश कर सकते हैं कि हम आपकी प्राप्ति के योग्य हैं।
नहीं केवल कृपा कृपा ही कृपा चारों तरफ से कृपा हर समय कृपा हर परिस्थिति में कृपा हम ऐसा अनुभव करें। जब आप कृपा का अनुभव करोगे तो कृपा दोनों तरफ आकर्षित करती है। भगवत कृपा बहुत बड़ी सामर्थ्य रखती है। वह प्रभु को भी आकर्षित करती है। जीव की तरफ और जीव को आकर्षित करती है ई की तरफ और दोनों को मिलाकर के मुस्कुराती है। हमारे प्रभु की कृपा का साक्षात स्वरूप है हरिवंश महाप्रभु। कृपा रूप जो वप धर कृपा रूप जो वप धर कृपा ने जब रूप धारण किया बपू धारण किया तो हरिवंश महाप्रभु भूतल पर अवतरित होकर अधम जीवों को भी नित्य विहार रस का अधिकारी बना देना और प्रिया प्रीतम को अपनी गोद में लेकर के उस जीव को सेवा का अधिकार दे देना यह कृपा का स्वरूप है।
मूर्तिमान कृपाित जो महाराज हरिवंश चंद्र जो महाराज हैं बड़े अहोभाग्य हैं उनके जिन्होंने ऐसे कृपा सिंधु हरिवंश महाप्रभु की शरण ले ली चाहे वचन से ही क्यों ना हो इतने उदार हैं कि प्रिया लाल को भी सुख पहुंचाते हैं। इतने उदार हैं कि वो देखते ही नहीं है कि कितना अधम है। कैसे वो पापी क्यों ना हो। हरिवंश नाम जो ले अलक लड़ती रीज के महल खवासी दे कृपा रूप जो धरे ऐसी करुणा उदय होती है जिसको अभय दान दे दिया उसके सारे कर्म बंधन नष्ट कर दिए कटे कर्म बंधन संसारी सुख सागर पूरी अति भारी विधि निषेध श्रंखला छुड़ावे छुड़ावे और निज आलय बना बसावे।
अपने महल में बसा लेते हैं। बड़े कृपालु है क्योंकि कृपा का ही अवतार है। इसलिए आचार्य शरणागत होकर उनके द्वारा बताई हुई उपासना पद्धति में चित्त जोड़ने से अलौकिक अनुभव होने लगते हैं। श्रीपाद कह रहे हैं महंद निश्चंदनी विश्व चेतो मृगा बंधिनी आहा रंधिनी बंध संधे रसो मत वृंदावी वल्गिनी ता हरे दिव्य बंसी महम शीलयामि बंसी हरिजू की बंसी हरिवंश हरिवंशी कह रहे हैं महानंद निशंदिंदनी विश्व चेतो मृगाव बंधिनी विश्व केित रूपी मृग को वेध करके प्रियाल के चरणों में सदा सदा के लिए बंधन युक्त कर देना माया बंधन ों को काट के चित्त रूपी जो चंचल चित्त है उसको वेध करके बंसीनाद प्रियाल की आसक्ति से युक्त कर देना और महा आनंद निश्चंदनी महा आनंद रस बरसाने वाली श्री हरिजू की बंसी है।
ये सुनने को मिलते हैं। अचानक केवल कानों में बंसी ध्वनि सुनाई दे रही। वो बंसी ध्वनि जो यहां कोई बजा ही नहीं सकता। अलौकिक जो भगवान शंकर की समाधि भंग कर दे जो जड़ को चेतन कर दे चेतन को जड़ कर दे रंधनी बंद संदेह जितने भी बंधन है सब का विनाश करने की सामर्थ्य एकमात्र बंसी जी में वशी ध्वनि समस्त मोहों का समस्त रागों का समस्त कामनाओं का नाश कर देती हैित को सदा सदा सदा के लिए प्रियाल में अर्पित कर देती है। महा आनंद रस का वर्धन करने वाली बंसी रसोन्मत रस में उन्मत्त कर देती है।
वृंदावी वगिनी ताम हरे दिव्य बंसी महाम शीयामि हरि की उस दिव्य बंसी का मैं ध्यान करते हुए नमन करता हूं जो वृंदावन में सदैव बजती रहती है। यहां बंसीनाद और नपुर नाद होता रहता है। महारानी जी के चरणों का नपुर नाद और लाल जी के अधरों पर विराजमान बंसीनाद किसी दिन तुम्हारे चित्त का अपहरण कर लेगी। यदि आप वशी जी की शरण में हैं और वशी जी के गाए हुए चतुरासी जी के पदों का गायन करते हैं और बंशी जी के बताए हुए नाम और मंत्र का जप करते हैं तो ये हरिवंशी एक दिन आपके चित्त का अपहरण करके प्रियाल की आसक्ति से युक्त करके रसो मस्त करके सदैव सदैव के लिए दिव्य वृंदावन वास प्रदान कर देगी।
जब बंसीित का आकर्षण करते हैं तो क्या देखने को मिलता है? बोले कदावा मदा घदा करण नेत्रा कुलीभ वृंदावन श्री रसेन निजांगम मुदा गुठ तदजोभ प्रिया सुमापिनी भात राधा जिनके के करणाायत नेत्र है। कान तक विशाल नेत्र है। और जो प्रेम मद से घूर्णित है आकरण लंबित नेत्र प्रेम मद से घूर्णित है। वो श्री किशोरी जो नीलांबर का ऐसे घूंघट किए हुए प्रीतम श्री श्याम सुंदर की ओर देख रही है और समस्त सखी मंडली से घिरी हुई है। ऐसी किशोरी जो का साक्षात्कार करवाती है बंसी जीित का अपहरण करके रसोन्मत करके समस्त बंधनों का नाश करके अपनी आराध्या श्री राधा किशोरी का दर्शन कराने की सामर्थ बंसी जी में है।
बंसी जी दर्शन कराती है। कैसे स्वामिनी जो है मदा घूर्णन नेत्रम प्रेम रस से घूर्णित नेत्र रुचिर मनोहर बंक विलोकन ऐसी और घूंघट नीलांबर का उठाकर अपने प्रीतम की तरफ देख रही सखी मंडलियों जूथ की जूत सखियां घेरे हुए हैं। स्वामिनी जो प्रीतम के मुखारविंद की तरफ देख रही है। दिव्य वृंदावन की अद्भुत कुंज विश्व वंदे हो जाएगा वो जो स्वामिनी जी के ऐसे रूप का ध्यान करेगा। श्रीपाद कह रहे हैं वो विश्व वंदित क्योंकि प्रियाजु के रूप का दर्शन अत्यंत दुर्लभ विषय है। सदा राधिका कृष्ण के स्थली नाम विलना तर दिव्य शोभा विभांद कंदे महाश वृंदे निव्याति वृंदावने विश्व वंद्या वो विश्व वंदनीय हो जाएगा जो हमारी प्यारी जु के रूप का साक्षात्कार कर लेगा प्यारी जु के रूप का साक्षात्कार वही कर पाएगा जो हरिवंशी जु की शरण में है।
हरिवंशी जूही संपूर्ण सांगोपांग सेवा की पद्धति और सेवा की योग्यता और सेवा की सौज सब प्रदान करती है। श्री प्रिया प्रीतम के दिव्य लीला स्थली वृंदावन का नेत्रों में प्रकाशित होना और श्री वृंदावन के आराध्य देव श्री प्रिया प्रीतम का नेत्रों में प्रकाशित होना महा आंद कंद महामोद महा प्रेम ये उसके हृदय में जागृत हो जाता है। इसलिए अब सावधानी महामोहिनी कोटि दुर् दृष्टि महा सिद्धि कोटि दुर्गंध बुद्धि हद व्यक्त राधा पदा भोज शोभा कदा लोभ्याम वृंदावन करोड़ करोड़ सुंदरी अप्सराएं मिल जाए तो भी भोगने की इच्छा ना हो या सुंदर देवता जैसे पुरुष मिल जाए तो भी भोगने की इच्छा ना हो।
तभी हमारी किशोरी किशोर जो की सेवा की योग्यता प्राप्त होगी। महामोहिनी कोटि दुर् यह केवल अज्ञान के कारण ऐसी बुद्धि होती है कि इन शरीरों में सुख है। नहीं तो शरीरों में सुख नहीं है। केवल सुखास है। सुखास सुख की छाया। जिसे तुम सुख समझते हो। यह सुख नहीं सुख की छाया है। समझ पड़ती नहीं। यह मेरे गिरधर की माया है। यह दुर्मोह है। ये अज्ञान है। ये अविद्या है। जो उपासक इतना सुदृढ़ है कि कोटि कोटि अप्सराएं यदि उसे घेर ले तो भी उसका मन चलायमान ना हो। वो हमारी स्वामिनी जी के दर्शन का अधिकार प्राप्त कर सकता है।
श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज ने वृंदावन महिमामृत में पीछे वर्णन किया है कि जो गोरे चरणारविंद का आश्रय ले लेता है उसमें ऐसी सामर्थ आ जाती है कि भगवान के मोहिनी अवतार में भी सामर्थ्य नहीं कि मोहित कर सके। जो गोरे चरणारविंद का शरणागत हो चुका है हृदय से उसमें ऐसी सामर्थ महारानी जो प्रदान कर देती है कि भगवान की मोहिनी अवतार में भी सामर्थ्य नहीं कि उसके चित्त को चुरा ले अरे स्वयं भगवान की सामर्थ नहीं स्वयं भगवान की जब निज प्राणेश्वर्या ये समझ के आलिंगन चुंबन परिभन करते हैं तो सखी क्या कहती है तव श्री राधे पद रस विलासे मम मना मेरा मन हे किशोरी जी उस समय भी आपके चरण कमल की सेवा सुख में ही है।
और कह रहे हैं दृष्टि महा सिद्धि कोटि दुर्गंध बुद्धि बड़ी-बड़ी सिद्धियां यदि जागृत हो जाए तो उनके प्रति हे भाव करके उनको त्याग दे। प्रेम सिद्धि प्राप्त करने के लिए हर सिद्धि का त्याग किया जाता है। जो अन्य सिद्धियों को स्वीकार कर लेता है भगवत साक्षात्कार रूपी सिद्धि का अधिकारी नहीं रहता। इसलिए गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है कि रिद्धि सिद्धि पेरे बहु आई बुद्धि लोभ दिखावे भाई होए बुद्धि जो परम सयानी चिंतन चित नहित जान हमारा अनहित हो जाएगा इसलिए सिद्धियों को स्वीकार करना निषेध कहा गया कह रहे हैं दृष्टि महा सिद्धि कोटि दुर्गंध बुद्धि तुम्हारी दृष्टि ऐसी होनी चाहिए सिद्धि में कि करोड़ों करोड़ों दुर्गंध युक्त पदार्थ अर्थों से भी हे सिद्धि क्या बहुत रूपों में प्रकट हो जाना दूसरे के मन की बात जान लेना बहुत दूर की बात देख लेना कई जगह एक साथ प्रकट हो जाना आकाश में विचरण करना बहुत सी सिद्धियां है अगर इन सिद्धियों को स्वीकार कर ले तो प्रियाल की प्रेम सिद्धि नहीं मिलती मन मन की रुचि जान ने विधि अनुसरे प्रियाल के मन की चाह क्या है यह जानने की सामर्थ्य नहीं रहेगी इसलिए हमारे ब्रज के जितने सिद्ध हुए हैं सबको कोई ऐसे नहीं हुए कि चुटकी बजाएं कोई चमत्कार दिखाएं।
यही चमत्कार आंखों से अशु प्रवाह हो रहा है। हां राधा हां प्राणनाथ हां कृष्ण ऐसे रोतेरोते पूरा जीवन व्यतीत किया। यही परम सिद्धि मिली। यही प्रेम रूपी सिद्धि मिली। श्री राधा चरण कमल की शोभा का पान वही कर सकता है जो कोटि कोटि सुंदरी अप्सराओं को भी या सुंदर पुरुषों को भी देखकर के मन चलायमान ना हो। कोटि कोटि महासिद्धियों की तरफ भी दुर्गंध बुद्धि हो। वही हमारे वृंदावनाधीश्वर युगल सरकार का साक्षात्कार करने की योग्यता प्राप्त कर सकता है। और इतनी सामर्थ हम में है नहीं।
यह सामर्थ आचार्य प्रदान करते हैं। हित जो महाराज प्रदान करते हैं। हित सजनी जो प्रदान करते हमारी सामर्थ्य नहीं। हम तो एक छोटी सी वस्तु में लुभायमान हो जाए। हम तो एक छोटे से पदार्थ में लुभायमान हो जाए। ऐसी बड़े-बड़े आकर्षणों से बचाकर प्रियालाल के चरणों तक पहुंचाना। ये जिम्मेवारी है आचार्य की। जब हम आचार्य शरणागत हो जाते हैं तो कमल कर जिन उन्होंने ग्रहण किया जिनका कर कमल उसे पार कर दिया। इस भव समुद्र से सुख पूर्वक और प्रियाल तक पहुंचा दिया। इसलिए उपासक को आचार्य निष्ठा रखनी चाहिए।
जो हरिवंश तजो भजो और तो मोह श्री हरिवंश दुहाई मुझे हरिवंश की कसम है यदि हरिवंश छोड़कर और किसी का आश्रय लूं और भजन करूं। मन क्रम वचन त्रिशुद्ध सकल मत हम श्री हित हरिवंश उपासी दृढ़ आचार्य निष्ठा तो पूरा भजन और पूर्ण भजन का फल प्रियाल ये निश्चित मिल जाएंगे विश्वास करो हरिवंश शरणागति में बहुत बड़ा बल है। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज पूज्य बाबा कहते हैं कि अगर यह छह बातें जिसके जीवन में है वह साधना या आराधना या उपासना नहीं कर सकता। ध्यान से सुनना बड़े अनुभवी महापुरुष है।
पहली बात जिसको भोग बहुत प्रिय लगते हैं। देख लो चाहे रसेंद्र का भोग हो, चाहे जनेंद्र का भोग हो, चाहे नेतेंद्र का भोग हो, चाहे श्रवण इंद्री का भोग हो। यह सब भोग ही है। जिनको भोग प्रिय है वो उपासना साधना इस मार्ग में नहीं चल सकता अध्यात्म मार्ग में अब आप निराश हो जाएंगे तभी हमने कहा आचार्य शरणागति हम यह है तैरना और आचार्य शरणागति है नाव में बैठना श्री हरिवंश प्रताप नाम नौका निज खेवक भवसागर सुख तरत निकट हरि हरिवंश जो सेवक अब देखो हमको बहुत अच्छे-अच्छे पदार्थ खाने का शौक है।
यह दुर्गति कर देगा। बंधन कारक है। और वही शौक हम प्रियाल को अर्पित करते हैं। जो जो पदार्थ अच्छे लगते हैं वो सब प्रियालाल को प्यार से पवाते हैं। प्रसाद रूप से पाते कुछ नहीं बिगड़ेगा। जो भोग हमें प्रिय हम अपने प्रीतम को समर्पित कर देते हैं। वह संभाल लेंगे। पहला भोगों में विशेष प्रियता यह साधक के लिए कलंक है जो भगवान के मार्ग का पथिक हो बड़े से बड़े संपत्ति बड़े से बड़े वैभव बड़े से बड़े भोग का एक क्षण में त्याग कर देता है एक क्षण में क्योंकि जानता है एक हमारे प्रभु का संकल्प मात्र अनंत ब्रह्मांडों का सृजन कर दिया यह कोई सत्य वस्तु नहीं है दूसरा सांसारिक पुरुषों से प्रेम करना।
साधना में उपासना में बहुत बाधक है। जो भोगी पुरुष सांसारिक पुरुष हैं उनके शरीर में ऐसे परमाणु होते हैं जिससे हमें भोग प्रिय लगने लगता है जिससे संसार की बातें अच्छी लगने लगती है। घर परिवार रिश्ते नाते ये सब सत्य लगने लगते हैं। तीसरा बहुत बोलने का स्वभाव जिसका है। बहुत प्रपंच की बातें करने का स्वभाव जिनका है। कुछ लोगों की तो ऐसी स्थिति है कि अगर वह मिल जाए तो पिंड छुड़ाना मुश्किल हो जाए। बातें ही नहीं खत्म होती। बात ही नहीं खत्म होती। बीच में उनको प्रणाम करके चलना होता है।
अच्छा महाराज तो जो बहुत बोलने का अगर बहुत बोलने का है तो नाम कीर्तन करो। भगवान की चर्चा करो। पूरी चतुरासी जी का पाठ करो। शांत हो जाएगा वाणी का वेग। जो बहुत बोलने का अभ्यास और चौथा जो बहुत खाने का अभ्यास बहुत खाने का अभ्यास ये भजन नहीं होने देता क्योंकि पूरी जीवनी शक्ति भोजन पचाने में लग जाती है। तो जो भजन के लिए हमें स्वास प्रवास खाली जगह चाहिए वो मिलती नहीं। ठास के भर लिया अन्न फिर ऊपर से पानी तो वायु की जगह नहीं रह गई। अब श्वास प्रश्वास में बड़ी बाधा पड़ती है तो फिर भजन नहीं होता।
आराम से श्वास प्रश्वास ले सके। पानी पीने के बाद मतलब 10 रोटी खा सकते हो तो चार रोटी खाओ और आधा पानी भर लो। पानी बहुत गर्मी शांत करता है। ब्रह्मचर्य पुष्ट करता है। पेट साफ करता है। बहुत आवश्यक है। यह नए बच्चे तो पानी पीते नहीं। अधिकतर कब्ज से बीमार रहते हैं। अभी 1820 के हैं और कई बीमारियां लगी। उसका कारण है जब आप तीन सा तीन लीटर पानी 24 घंटे में एक शरीर को चाहिए। वह शरीर की गर्मी नष्ट करता है, पेट साफ करता है और उज्जवल कांत बनाता है। जल अत्यंत आवश्यक क्योंकि हमारा शरीर पांच से बना है।
वो पांचों तत्व हमें चाहिए इस शरीर के पोषण के लिए। तो पृथ्वी तत्व से जो गंध आदि है वह हमें जल तत्व से जल हमें कांत बढ़ाता है। हमारे शरीर को पुष्ट करता है। पृथ्वी तत्व से अन्ना आदि की भी पूर्ति होती है। वायु तत्व भगवान की कृपा से मिल ही रहा है। आकाश तत्व शब्द सब जगह है ही और जठराग्नि के रूप में अग्नि तत्व विराजमान है। अह वैरो भूत प्राणी नाम देह मा वै अग्नि के रूप में भगवान यहां विराजमान है। भोजन ज्यादा ना पावे। ज्यादा भोजन पाना बहुत नुकसान प्रद है और बिल्कुल ना पाना भी नुकसान प्रद है।
युक्तहार विहारस उचित भोजन करें। अगर साधना ठीक करनी है तो उचित वस्त्र धारण करें। जितने में आपको लगे कि हां सर्दी है। इतना वस्त्र धारण करना चाहिए। अब या वयोवृद्ध हो या रोगी शरीर हो तो बात अलग। हम आपको कहते हैं अभ्यास की जय। इतने पे क्या पहनते हो? यहां क्या पहनते हो? कोई भी बताओ। यहां क्या पहनते हो? और यह सबसे सुकोमल जगह है। और पूरी सर्दी सह जाती है कि नहीं सह जाती? तो क्यों? अभ्यास जन्म से ऐसा अभ्यास दिया गया कि यहां कोई वस्त्र नहीं धारण कराया गया।
तो इसका अभ्यास बन गया है। हर सर्दी को सहने का, गर्मी को सहने का। अब आप इतना नहीं शरीर में उतना ही वस्त्र धारण करो जितना लगे कि हां सर्दी है। जैसा हम कहे वैसा चलोगे। अगर शरीर कंपायमान हो रहा है तो स्वेटर पहन लो। आप उतना वस्त्र ओढ़ लो जितने से काम चल जाए। कुछ लोग अनावश्यक वस्त्र धारण करते हैं। नहीं धारण करना चाहिए। साधना अगर करनी है तो अनावश्यक नहीं। गरम पर गम कपड़े और फिर ऊपर से लोई फिर ऐसे टोपी फिर मफलर फिर ऐसे मतलब हवा छू ना जाए फिर ब्रह्मचर्य क्या तुम हो सही बताएं अगर सही मायने में ब्रह्मचर्य रहो ना तो इन सब की जरूरत ही नहीं है।
गंगा के किनारे आप अनुमान करो माह में कैसी सर्दी होती होगी और उस समय केवल एक वस्त्र मार के लाल गेरू से रंगा हुआ बस ना कोई स्वेटर ना कोई लोई था ही नहीं ना कोई अगर कंबल आद कोई देता था तो वैराग्य इतना प्रवीण सुदृढ़ वैराग्य था कि बुरा लगता था जैसे कोई गाली देना ऐसे सम्मान लगता था जैसे कोई हमको कुपथ वाली वस्तु देना ऐसे से सुख वाली वस्तुएं लगती थी। एक बहुत महंगा साल इधर फतेहगढ़ की तरफ गंगा किनारे जब थे तो दो दिन रुके थे वहां बहुत महंगा साल गरम एकदम अब उनकी श्रद्धा से ऐसे ओढ़ लिया कि चलो भगवान ने प्रेरणा करी तो वो बहुत श्रद्धालु थे।
जो ओढ़ के चले तो प्रश्न हो गया अगर कोई श्रद्धा करे तो तुम सब ले लोगे। जो चाहे वह दिल ले लोगे उसकी वासना के अनुसार ले लोगे तुरंत वहां तो सब मुरदे के पड़े रहते ऐसे फेंका साल फिर ऐसे चल दिए इतना वैराग्य प्रबल था वो स्वीकार ही नहीं करता था कुछ अगर हम स्वीकार भी कर ले तो वैराग्य एक क्षण में उसे हटवा देता था उतना ही भोजन उतना ही वस्त्र युक्तहार विहारस और उतनी ही क्रिया जितने से हमारा भगवत चिंतन न छूटे छटदम शील विरत बहु कर्मा निरत निरंतर सज्जन धर्मा बहुत कर्म ऐसे ऊटपटांग के ना करें जिससे हमारा चिंतन छूट जाए और पांचवा
बहुत सोना जब आपका भजन में प्रेम हो जाएगा तो नींद ऐसे शत्रु की तरह लगेगी दुश्मन की तरह ये लगेगा छ घंटे बर्बाद कर दिए व्यर्थ में अगर हम छ घंटे भगवत चिंतन में इंद्रियों को पुष्ट कर पावे तो नींद में क्यों ले जाए सच्ची सच्ची कहते हैं इस नींद रूपी दुश्मन से लड़ा गया तो है ही नहीं है ही नहीं बिल्कुल आप समझ लीजिए जिद्दी स्वभाव लड़ने का स्वभाव किसे दूसरों से नहीं अपने विषयों से अपनी सुख सुविधा से लड़ना नहीं है मेरे जो गर्मी में उड़ते थे वही उड़ते हैं अभी तक सर्दी का कपड़ा नहीं शुरू हुआ ये हम अपने अहंकार के नहीं कह रहे अभ्यास पूर्वाभ्यास जबकि किडनी फेल है।
शरीर में कोई दम नहीं है। तब अगर किडनी सही होती ना तो एक ही अचला केवल बांधे होते। यही कहीं टाट पट्टी में पड़े होते। पर क्या करें? व्यवस्था है शरीर की क्या वैसा ऐसा ऐसा तो अधिक वस्त्र धारण करना अधिक भोजन करना अधिक सोना ये सब साधकों के लक्षण नहीं है। साधक को तो बेचैनी बढ़ती है। हम अपनी दिनचर्या को इतनी तीव्र बनाएं कि हमारा हृदय भगवत प्राप्ति के लिए व्याकुल हो जाए। रुदन करने लगे। यह सोना ठीक नहीं। इससे लड़ो। शायन उतना ही जितना आवश्यक है उतना कर लो। श्री कृष्णानंद स्वामी जी महाराज थे।
बहुत बड़े महापुरुष हुए। उन्होंने लड़ना शुरू किया दो घंटे में 24 घंटे में केवल दो घंटे विश्राम करते थे। और उड़िया बाबा तो बस ऐसे अपने पद्मासन में बैठे-बैठे ऐसे टेक देते और ऐसे लगा के बस ऐसे थोड़ी देर विश्राम करते। ऐसे ही कभी लेट के विश्राम नहीं किया। वर्षों कभी सीधा नहीं लेटे। बस पद्मासन में बैठे-बैठे ऐसे इन महापुरुषों ने माया पर विजय प्राप्त की। हम जवान शरीर होकर के बस खानपान विश्राम वस्त्र कपड़ा मिल गया। इसी में राजी नहीं। छठवा हंसी मजाक मनोरंजन करना।
ये छह बातें जिसमें होंगी वो साधक नहीं हो सकता। वो उपासक नहीं हो सकता। कौन सी? पहला भोगों में विशेष प्रेम होना। दूसरा सांसारिक पुरुषों से प्रेम करना। तीसरा बहुत बोलना। चौथा बहुत खाना। पांचवा बहुत सोना और छठवा आपस में हंसी मजाक करना। तीन में माया विशेष रख दी गई है। अधिक सोना, अधिक बोलना, अधिक खाना इसमें विशेष माया। अधिक खाओगे, अधिक बोलोगे, अधिक सोओगे, भजन में रुचि नहीं रह जाएगी। जब रातरात भर जगकर भजन होता है तब सायं मचती है। वही मंत्र, वही नाम गूंजता है।
और ऐसा कभी नहीं हुआ। ये झटका मारे। झटका मारे तो ऐसे ठंडा पानी ऊपर डाल ले। खड़े हो गए। एक पैर के बल खड़े। तो मजाक समझोगे। जब गायत्री अनुष्ठान होता था तो चोटी को ऊपर जो उसकी फूस की झोपड़ी होती थी ना उसमें मोटे मोटे मूज के ऐसे बंधन डाले जाते हैं तो उसमें एक डोरी बांध देते उसमें चोटी बांधे कि ऐसे ना हो वो सीधे ऐसे खड़े सीधे खड़े होकर के जप कर ये लड़ाई है भाई ये लड़ाई है ये युद्ध है ये छह बातों पर कंट्रोल करो भोगों से विशेष प्रेम त्याग करो सांसारिक पुरुषों से संबंध त्याग करो।
बहुत बोलना बंद करो। बहुत खाना कम खाओ। बहुत सोना तीन घंटे चार घंटे साधक के हैं। छ घंटे संसारी पुरुष के हैं। छ घंटे से ज्यादा जो सोता है वो प्रमादी पुरुष है। तो आपस में हंसी मजाक हो मनोरंजन। भाई बैठ गए टीवी चल रही। खूब तालियां बज रही, हंस रहे हैं। ये सब ये सब भजनंदियों का नहीं है। अरे वो टीवी देखे कि अपने हृदय में अंतर्मुख परमात्मा को देखे। बाहर के सांसारिक पुरुषों को देखे या परम पुरुष परमात्मा को देखे। साधक को देखना चाहिए कि मैं साधक हूं। जब ये तुम्हें याद रहेगा मैं साधक हूं तो आप होश में रहोगे।
जब ये भूल जाते हो तब यह बात होती है कि चलो मनोरंजन कर लेते। नहीं तो कहां मनोरंजन? अरे मरना है आज नहीं तो कल मरना है। मनोरंजन क्या मनोरंजन? हमारा मन का रंजन तो प्रभु का नाम भक्त जन मनोरंजन प्रभु से होता है। हमारे मन का अल्हाद तो प्रभु से होता है। भक्त जन मनोरंजन हमारा मनोरंजन संसार नहीं प्रभु में मनोरंजन होना चाहिए। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। परम करुणामय भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने उद्धव जी को अपनी पोशाक पहना करके भेजा। उद्धव जी पहले नंद बाबा और यशोदा मैया से मिले।
समस्त ब्रजवासियों से मिले। ब्रज गोप सखाओं से मिले। इसके बाद प्रातः काल जिस समय समस्त गोपियां एकत्रित हो रही हैं कि हमें लगता है कि फिर अक्रूर आ गया। क्या आप क्या लेने आया है? तो गोपियों ने कहा क्या अपना पितृ तर्पण कराने के लिए हम सबको लेने आया है। हमारे प्राण प्रीतम श्री कृष्ण को ले गया। तो किसी ने कहा अक्रूर नहीं आए हैं। इस बार कोई दूसरा आया है। इतने में देखा तो अजान बाहु श्याम वर्ण कमल दल लोचन मोर मुकुट पीतांबर धारण किए। बस अंतर इतना है कौस्तुभ मणि नहीं श्री लांछन चिन्ह नहीं।
पूछा है कौन है? पता चला है श्री कृष्ण का एकांतिक प्रिय सखा प्रिय सखा एकांतिक इनका नाम उद्धव है। सुनते हैं ये श्री कृष्ण का संदेशा लेकर आए हैं। रमा रमण भगवान श्री कृष्ण का संदेश लेकर आए। यह सुनते ही गोपियां जो विराहा अग्नि से तप रही थी कुछ हृदय शीतल हुआ इतने में उद्धव जी नजदीक पहुंच गए गोपियों ने मधुर वाणी आओ पधारो और प्रेम पूर्ण चितवन इससे उद्धव जी का सत्कार किया और एकांत में जाकर के उद्धव जी को आसन दिया बैठाला उद्धव जी बड़े गर्व में आंतरिक हैं। अभी कि इन ब्रज गोपियों को शुद्ध ज्ञान नहीं है।
इसीलिए प्रभु श्री कृष्ण के लिए रुदन करती हैं। अपने को प्रभु से दूर मानती है। उद्धव जी ने कहा कि उधव को उपदेश सुनो ब्रजनारी रूप शील लावण्य सब गुण आगरी प्रेम ध्वजा रस रूपनी उपजावन सुख पुंज सुंदर श्याम विलासिनी नव वृंदावन कुंज सुनो ब्रजनागरी उद्धव जी ने कहा हमने प्रभु से आपके प्रेम की बातें सुनी है आप प्रेम की ध्वजा हो आप रूप शील लावण्य सब गुणों से आगरी हो सुंदर श्याम नव वृंदावन में आपके साथ विलास किए हैं। हे ब्रजनागरी मेरी बात सुनो। कहन श्याम संदेश एक मैं तुम पे आयो कहन समय संकेत कहूं अवसर नहीं पायो।
सोचत ही मन में रहो। कब पाऊं एक ठाऊ कह संदेश नंदलाल को बहरी मधुपुरी जाऊं सुनो ब्रज नागरी उद्धव जी ने कहा श्याम सुंदर ने बहुत एकांतिक संदेश दिया है। मैं यही खोज रहा था कि आप लोगों को कभी एकांत में पाऊं और मैं वह संदेश सुनाऊं और पूरा मथुरा पूरी को वापस लौट जाऊं। जे भी कहा मैं श्याम सुंदर का संदेशा लेकर आया हूं तो सुनत श्याम को नाम बाम गृह की सुधि भूली भर आंद रस हृदय प्रेम बेली ध्रुम फूली पुलक रोम सब अंग भए भरिया आए जल नैन कंठ घुटे गदगद गिरा बोल जात न बैन व्यवस्था प्रेम की जेवी का में श्याम सुंदर का संदेशा ले श्याम सुंदर सब तन्मय हो गए देह शुद्ध विस्मृति स्थिति हो गई सबकी आंखों से अशुभ प्रवाह हो रहे आवाज नहीं निकल रही।
गदगद कंठ हो गया। शरीर रोमांचित प्रेम की ऐसी व्यवस्था उद्धव जी ने केवल यह कहा अभी कि मैं श्याम सुंदर का संदेशा लेकर आया हूं और एकांत खोज रहा था कि मैं आपसे मिलूं और एकांत में वर्णन करूं। थोड़ी देर में चेतना बाहें हुई। अरे प्रीतम के सखा है सावधान हुई और आसन दिया अरघासन बैठाए बहुरी परिक्रमा दीनी श्याम सखा निज जानी बहुरी हित सेवा कीनी हमारे प्रीतम के तुम प्यारे मित्र हो इस भाव से सुंदर अर्घ दिया आसन दिया बैठाला और चार परिक्रमा करके प्रणाम करके बझत सुधि नंदलाल की बिहसत मुख ब्रजपाल नीके हैं बलवीर जो बोलत वचन रसाल सखा सुन श्याम के सही बताओ हमारे बलवी श्री कृष्ण कुशल सेना सुख पूर्वक है ना उनको कोई परेशानी तो नहीं है मथुरा में उद्धव जी कहते हैं कुशल श्याम अरु राम कुशल संगी सब उनके जद कुल सिगरे कुशल परम आंद सबन के बझन ब्रज कुशलात को हो आयो तुम तीर मिली है थोरे दिवस में जन जिधीर सुनो ब्रज नागरी उद्धव जी ने कहा श्याम सुंदर कुशल से हैं गौर सुंदर बलराम जी कुशल से हैं उनके सब निज जन कुशल से हैं।
जकुल में सब कुशल आनंद है और आपका कुशल मंगल लेने के लिए मुझे भेजा है। यह हम आपको प्रभु के एकांतिक बात कहते हैं कि उन्होंने कहा मैं थोड़े दिन में अवश्य आऊंगा। तुम अधीर मत हो। हम तुम लोगों से जरूर मिलेंगे। सुनि मोहन संदेश रूप सुमिरन होए आयो पुलकित आनन कमल अंग आवेश जनायो बिहल धरनी परी ब्रज बनिता मुरझाए द जल छी प्रभु दह उधो बैन सुहा सुनो ब्रजनागरी कितना अपार प्रेम है सुनि मोहन संदेश मैं आऊंगा तुमसे मिलूंगा बहुत जल्दी आऊंगा इतनी बात सुनते ही सबके सामने प्रभु श्री कृष्ण मानो नेत्रों के समक्ष विकल हो गई इतना विकल हो गई कि मूर्छित हो विहल हो धरनी पर ब्रज बनिता मुरझाए बेशुद्ध हो गई मूर्छित हो गई श्याम सुंदर की यह संदेश भरी बात सुनते ही कि मैं आऊंगा बहुत जल्दी आऊंगा आप धैर्य धारण करें भाई इतनी बात धैर्य धारण करें विहल विकल होकर समस्त गोपिकाएं मूर्छित हो गई उद्धव जी ने जो अर्घ के लिए जल लाया गया था उससे छींटा दिया फिर उसने दूसरी को दूसरी ने तीसरी को सबको होश दिलाए।
उद्धव उपदेश देने लगे। सोचा कि अब ज्यादा अगर प्रेम की बात कहेंगे तो ये विकल हो जाएंगे। इसलिए जो मैं संदेश देने आया हूं इनको ज्ञान जागृत करने वो मैं जागृत करूं। उद्धव जी ने कहा हे गोपिकाओं वे तुमते नहीं दूरी ज्ञान की आंख देखो अखिल विश्व भरपूर रूप सब उन विषो लोह दारू पासान ते में जल थलम आकाश सचर अचर बरत सब ज्योति ब्रह्म प्रकाश सुनो ब्रज नागरी उद्धव जी ने कहा गोपी जनों आप ये मोह का त्याग करो श्याम सुंदर के प्रति जो आप मोह किए हो हम जो ज्ञान तुम्हें उपदेश कर रहे हैं उसे धैर्य से सुनो तुम्हारा रोना बंद हो जाएगा वे तुमसे दूर नहीं है तुम ज्ञान के नेत्रों से देखो अखिल विश्व श्री कृष्ण है भरपूर श्री कृष्ण ही है।
श्री कृष्ण के सिवा और कोई नहीं है। देखो लोह में, लकड़ी में, पाषाण में, जल में, थल में, पृथ्वी में, आकाश में चर अचर सब ब्रह्ममय है। सर्वम खलमिदम ब्रह्म सब ब्रह्ममय है। हे ब्रजनागरी श्री कृष्ण साक्षात ब्रह्म है और वही उन सर्व रूपों में व्याप्त है। वही पृथ्वी है। वही आकाश है, वही जल है, वही पाषाण है, वही लकड़ी में भी है, वही लोहे में भी है, वो चर अचर सब में ब्रह्म व्याप्त है। क्योंकि श्री कृष्ण ब्रह्म है। ब्रज गोपी ने कहा कौन ब्रह्म को ज्योति ज्ञान का सो काहे उधो हमरे सुंदर श्याम प्रेम को मार्ग सुधो नैन बैन श्रुति नासिका मोहन रूप दिखाई सुधि बुद्धि सब मुरली हरि प्रेम ठगोरी लाई सखा सुन श्याम के ये कौन से ब्रह्म की बात कर रहे हो उद्धव कौन से ज्योति और ज्ञान की बात कर रहे हो किससे कर रहे हो तुम्हें पता है अरे हमारे श्याम सुंदर है हम उनके हैं बस सीधा है मार्ग इसमें बीच में सब वो हमारे प्रीतम है हमारे प्राण प्यारे तुम मानो ब्रह्म हम तो अपना प्रीतम मानते हैं हमारे नेत्र देखो श्याम सुंदर समाए हैं मेरी वाणी देखो केवल श्याम सुंदर के लिए है हमारी कान देखो केवल श्याम सुंदर की चर्चा सुनते हैं।
मेरी नासिका केवल श्याम सुंदर के श्री अंग की गंध अरे मोहन ने हमारे सब अंगों में अपना अधिकार कर लिया है। मोहन ने सर्वत्र अधिकार कर लिया। मैं जिधर देखूं जिधर सुनू जिधर सुनूं जित देखूं तित श्याम मई है तुम देख पा रहे हो तो श्याम कुंज बन जमुना श्यामा श्याम गगन घन घटा छई है जित देखूं तित श्याम मई है। मैं जिधर देखती हूं मुझे श्याम सुंदर दिखाई देते हैं। श्याम कुंज कुंज की तरफ देखती हूं तो श्याम सुंदर। वृंदावन में देखती हूं जिधर श्याम सुंदर। जो श्यामा यमुना जी है उधर देखती हूं तो श्याम सुंदर अगर आकाश की तरफ देखती हूं तो श्याम सुंदर घन घटा को देखती हूं तो श्याम सुंदर जिधर देखती हूं तो श्याम सुंदर ही दिखाई देते हैं सब रंगन में श्याम भरो है लोग कहते यह बात नई है हो बरी की लोगन ही की श्याम पुतरिया बदल गई है।
जित देखो तित श्याम मई है। सब रंगों में मुझे तो श्याम रंग ही भरा दिखाई देता है। लोग कहते हैं तो नई बात है। पता नहीं मैं बावरी हो गई हूं या लोगों की पुत्री ठीक नहीं है। अरे देखो ना सर्वत्र श्याम सुंदर ही श्याम सुंदर दिखाई दे रहे हैं। चंद्रसार रविसार श्याम है मृगद श्याम काम विजय है नीलकंठ को कंठ श्याम है मनो श्याम तालीब है चंद्रमा सूर्य जिधर देखती हूं मुझे श्याम सुंदर ही दिखाई देते हैं नीलकंठ का कंठ श्याम है मृगमद श्याम है सब ऐसा लगता है श्यामता की बेली बो गई है।
श्रुति को अक्षर श्याम देखियत दीप शिखा पर श्याम तई है। नर देवन की कौन कथा है अलख ब्रह्म छवि श्याम मई है जित देखो तित श्याम मई है। मैं जिधर देखती हूं उधर श्याम सुंदर ही दिखाई देते हैं। उद्धव यह तो मेरी दृष्टि की बात है। मेरे कान पहले ही जाए मिले गुण में श्रवण फेरी रूप सुधा मति कीनो नैनहु पयान है हसन नटन चितवन मुसिकन सुघराई रसिकाई मिली मति पै पान है मोहि मोहि मोहन मय री मन मेरो भयो मोहि मोहि मोहन मय री मन मेरो भयो हरिचंद भेदना परत पहचान है कान भय प्राण में कान भय प्राण में प्राण भय कान में कि में ना जान पर कान है कि प्राण है मेरी श्रवण इंद्री चली गई श्याम सुंदर के पास मेरी नेत्र चली गई उनका मुस्कुराना, उनका चलना, उनका देखना, उनकी सुघराई, उनकी रसिकाई ये हमें बावरी कर गए।
ऐसा हम सब गोपियों को मोह लिया है मोहन ने कि मेरा मन, मेरा तन, मेरा प्राण सब श्याम सुंदर हो गए। हे उद्धव कान भय प्राण में प्राण भय कान में हे में ना जान पड़े कि कान है कि प्राण है मेरे प्राण कृष्णमय हो गए कृष्ण प्राणमय हो गए पता नहीं चलता कि प्राण है कि कृष्ण है बाटन में घाटन में बीथिन में बागन में वृक्षन में बेलिन में बाटिका में वन में धरन में दीवार में देहरी दरीचन में हिरन में हारन में भूपन में तन में कानन में कुंजन में गोपिन में गायन में गोकुल में गोधन में दामिनी में घन में जहां जहां देखो तहां श्याम ही दिखाई दे जिधर मैं देखती हूं तुम्हें और कुछ दिखाई दे रहा है?
मैं जिधर देखती हूं उधर केवल श्याम सुंदर ही दिखाई देते हैं। हे उद्धव किस ब्रह्म की बात करते हो? उद्धव सरगुण सब उपाधि रूप निर्गुण ले उनको निराकार निर्लेप लगत नहीं तीनों गुण को हाथ पाए नहीं नासिका नैन बैन नहीं कान अचुत ज्योति प्रकाशिका सकल विश्व के प्राण सुनो ब्रज नागरी उद्धव जी ने कहा देखो ये जो शगुन रूप है यह उपाधि युक्त ब्रह्म की उपाधि है जो निर्गुण रूप है उसका चिंतन करो निराकार निर्लेप तीनों गुणों से परे ना हाथ ना पैर नासिका ना नैन ना बैन ना कान वो प्रकाश स्वरूप है सकल विश्व का आधार वही है निराकार निर्गुण परबह्म परमात्मा हे ब्रजनागरी
सुनो तो ब्रजनागरी गोपिकाओं ने कहा तुम्हारे ब्रह्म के मुख नहीं बावरे अरे जो मुख नाही हु तो कहो किन माखन खायो छीन छीन के चोर चोर के हमारा माखन खाया तुम कहते हो उनके मुख नहीं बावरे तुम हो गए हो ये ज्ञान का गर्व जो है ज्ञान गुदड़ी हो गया तुम कहते हो मुख नहीं जो मुख नाहिन हु तो कहो किन माखन खायो तुम कहते हो उनके पैर नहीं तो पायन बिन गो संग कहो को बन बन धायो आंखिन में अंजन दियो तुम कहते हो उनकी आंख नहीं मैंने आंखों में अंजन लगाया है और तुम कहते हो हाथ नहीं तो गोवर्धन लियो हाथ नंद यशोदा पूत है कुंवर कान ब्रजनाथ सखा सुन श्याम के अगर मुख नहीं तो माखन किससे पाया और अगर पैर नहीं तो गाय किससे चराई और तुम नेत्रों की बात कहते हो मैंने अंजन लगाया उनके नेत्रों में और तुम कहते हो हाथ नहीं है तो गोवर्धन किससे धारण किया अरे तुम कहते हो सकल जगत का आधार है अरे नंद बाबा यशोदा मैया इनके आधार हैं।
इनका जन्म किया। इनका पालन पोषण किया। इनको दुलार किया। अंगुली पकड़ के चलना सिखाया। तुम कहते हो जगत आधार है। सही जगह उद्धव जी आए। भगवान ने इसलिए सही जगह भेजा है। उद्धव जी ने कहा जाह कहो तुम कान ताह को पितु नहीं माता। अखिलंड ब्रह्मांड विश्व नहीं में जाता लीला को तार ले धर आए तनश्याम जोग जुग ही पाइए पारबह्म पद धाम सुनो ब्रज नागरी गोपिकाओं क्यों भूली हो जिसे तुम कहती हो कि कन्हैया अरे उनके कोई माता-पिता नहीं वो समस्त ब्रह्मांडों का सृजन करने वाला अखिल ब्रह्मांडधिपति है उसका कौन माता-पिता हो सकता है।
वह लीला के लिए अवतार धारण किए हुए हैं। तनश्याम रूप में अगर हम जो समझा रहे हैं समझ जाओगे तो पारबह्म पद तुम्हें प्राप्त हो जाएगा। ब्रज नारी बोली ब्रज गोपिका ताह बताओ जोग जोग उधव जे पाव उधव जोग जोग हम ना ताह बताओ जोग जोग उधव जेह पायो गोपी कहती है उद्धव तुम उसे जोग बताओ जाकर के जिसको असली योग का ज्ञान ना हो तुम हमें जोग सिखाने आए हो उधव जोग जोग हम नाही अबला सार ज्ञान का जाने कैसे ध्यान धराही उधव जोग जोग हम नाही उद्धव तुम हमें जोग सिखाने आए हो भाई पद्मासन लगाकर आंख मूंद कर ध्यान धरे ऐसा अरे ते मूंदन नैन कहत हो हरि मूरत जिन माही ऐसी कथा कपट की मधुकर हम ते सुनी न जाही श्रवण चीर सिर जटा बंधा ये दुख कौन समाही चंदन तज अंग भस्म बतावो बिरह अनल अति दाही जोगी भ्रमत जाह लगी भूले सो तो है अपमाही सुर श्याम ते न्यारी न पल छिन जो घटते परछाही उन नेत्रों को मुंदने को कहते हो जिनमें श्याम सुंदर समाए हुए हैं।
अरे औरों को सिखाओ जाकर यहां उनका प्रसादी चंदन लगाकर उनके नेत्रों में नेत्र मिलाकर जो हमने सुख लिया है वो योग में नहीं ना योग में है ना सांख्य में है ना कर्मकांड में है ना किसी और साधन में है। उद्धव अभी तुम खुद नहीं समझे कि किसको योग कहते हैं। अभी योग का तुम्हें ज्ञान ही नहीं है। उधव ताहे बताओ जोग जोग उधव जे पायो जिसने योग पा लिया उनका तुमने योग बताया ब्रह्मा जी को योग बताया था भगवान ने कभी रास खेले उनके साथ योग के अधिकार से कभी रास में आए ब्रह्मा जी रास में गलवैया दी हमने गलबैया दी हमको तुम बता रहे हो जोग जोग बता रहे हो जिनका जोग सतत है उनको तुम जोग बता रहे हो जाह कहो तुम कान हाथ ताह बताओ जोग जोग उधो जे पाव प्रेम सहित हम पास नंद नंदन गुण गाओ अगर हम गोपियों को सुख देना चाहते हो ना तो नंद नंदन के गुण गावे निर्गुण ब्रह्म
की बात बंद करो नैन बैन मन प्राण में मोहन गुण भरपूरी प्रेम पीयू से छाड़ के कौन समेटे धूरी सखा सुन श्याम के प्रेमामृत का त्याग करके ये धूल बटोरने की बात कहते हो योग की अरे जो भगवान से प्रेम से दूर है वही यही मार्ग का अनुसरण करेगा अरे जब सीधे प्रेमामृत पीने को मिल रहा है तो धुरी बटोरने की बात उद्धव धुरी बुरी जो होई अरे उद्धव बृहस्पत के शिष्य जल्दी हार मानने वाले नहीं धुरी बुरी जो होई ई क्यों शीश चढ़ावे धर क्षेत्र में आई कर्म कर हरि पद पावे धरह तेवो तन
भयो धर सो ब्रह्मांड लोक चतुर्दस धूर के सप्तदीप नौ खंड सुनो ब्रज नागरी उद्धव जी ने कहा कि आप धुरी की निंदा ना करें कोई धुरी बुरी नहीं है अगर भक्तों की चरण रज या वृंदावन की चरण रज या भगवत चरण रज माथे पर धारण कर ली जाए तो भगवान को भी वश में कर लिया जाए। अगर ये भागवती ब्रज 84 को भगवत धामों की धुरी का सेवन किया जाए तो ब्रह्म पद हरि पद प्राप्त हो जाए। और देखो अनंत ब्रह्मांडों का सृजन इसी धुरी से हुआ है। लोक चतुर्दश धुरी ही व्याप्त है। तुम धुरी की निंदा मत करो।
बृजनागिरी ने कहा कि हम यहां जो बात कर रहे हैं वह तुम जो जोग रूपी कर्म रूपी धूरी आंखों में डालकर श्याम सुंदर के दर्शन कराना चाहते हो उसकी बात कर रहे हैं। कर्म धुरी की बात ये कर्म अधिकारी जाने कर्म धुरी को आ प्रेम अमृत में सने ये कर्म धुरी की बात तो कर्म अधिकारियों को समझाओ जाकर जो जो करना चाहते हैं हम प्रेमामृत में लिप्त हैं। हमारे आंखों में धूल झोंकना चाहते हो जिनमें नंद नंदन बसे हुए हैं। तब ही लो सब कर्म है जब लो हरि उ ना कर्म बंद सब विश्व के जीव विमुख होए जाए सखा सुन श्याम के जब तक हृदय में श्याम सुंदर नहीं प्रकाशित होते तभी लगे ये सब कर्मकांड जोग ये सब है मुनि मन ध्यान धरत नहीं पावत हमारे हृदय में श्याम सुंदर विराजमान है क्या तुम हमको जोग और कर्म का उपदेश कर रहे हो उद्धव ने कहा कर्म निंदो कहा कर्म ते सद्गति होई कर्म रूप ते बलि नाही त्रिभुवन में कोई तुम कर्म की निंदा मत करो क्योंकि कर्म ते सद्गति होती है कर्म से बलि त्रिभुवन में कोई नहीं है बड़ा बलवान है कर्म कर्म ते उत्पत्ति है कर्मह ते सब नाश कर्म किए ते मुक्ति होए पारबह्म पुरवास सुनो ब्रज नागरी कर्म से ही उत्पत्ति होती है।
कर्म से ही नाश होता है। कर्म से ही मुक्ति होती है। कर्म से ही परबह्म की स्थिति होती है। सुनो गोपियों कर्म बहुत श्रेष्ठ है। तो गोपी जनों ने कहा कर्म दो ही प्रकार के होते हैं। शुभ और अशुभ। पाप और पुण्य। कर्म पाप और पुण्य लोह सोने की बेरी। पाप कर्म है लोहे की जंजीर। और पुण्य कर्म में सोने की जंजीर दोनों में जीव बंधता है मुक्त नहीं होता व्यर्थ की बात मत करो उद्धव जी से कहा दोनों कर्म कर्म पाप और पुण्य लोह सोने की बेरी पायन बंधन दो मानो बहु तेरी कर्म बाध्यता है जीव को कर्ता भाव से बहुत से बहुत स्वर्ग ले जाएगा जो ऊंचा पुण्य कर्म होगा और नीचा पाप कर्म होगा तो नर्क ले जाएगा।
तुमने ऐसे कैसे कह दिया कि कर्म किए ते मुक्ति होए पारबह्म पुरवास। गोपी जन को यह अज्ञानी थोड़ी परम ज्ञानी है। कह रहे हैं कि ऊंचे कर्म ते स्वर्ग है नीच कर्म ते भोग। प्रेम बिना सब पच विषय वासना रोग सखा सुनी श्याम के। प्रेम के बिना आत्म रति या कृष्ण रति के बिना कोई परम पद नहीं प्राप्त कर लेता। हे श्याम के सखा ये हमारी बात सुनो। उद्धव जी ने कहा कर्म बुई जोग को काहे धारे पद्मासन सब द्वार रोक इंद्रिन को मारे ब्रह्मागिन जर शुद्ध हवे सिद्ध समाधि लगाई लीन होए सायुज में जाते ज्योति समाई सुनो ब्रज नागरी ये मुक्ति का स्वरूप बता रहे हैं कि जब कोई योगी पद्मासन लगाकर इंद्र द्वारों को रोक कर इंद्रियों को अंतर्मुख करके निर्विकार कर लेता है।
तब उसके अंदर ब्रह्म ज्ञान रूपी अग्नि प्रकाशित होती है। वो ब्रह्म ज्ञान रूपी अग्नि में तीनों शरीरों के राग को भस्म करके समाधि सिद्ध होता है और वो सायुज्य मोक्ष को प्राप्त होता है। सुनो ब्रजनागरी यह कर्म ही उसको मोक्ष पदवी पर विराजमान किया। तो ब्रज गोपियों ने कहा जोगी ज्योति भजे भक्त निज रूप ही जाने प्रेम पीयूष प्रगट श्याम सुंदर उाने निर्गुण गुण जो पाइए लोग कहे यह ना घर आए नागन पूजे बामी पूजन जाए सखा सुन श्याम के जोगी जिसके लिए जोग करते हैं। भक्त उसे अपना प्रीतम मानते हैं।
परमात्मा नहीं मानते। अपना मानते हैं। मेरे सखा, मेरे प्रीतम, मेरे पुत्र, मेरे मित्र आदि आदि। देखो प्रेम रूपी अमृत का पान श्याम सुंदर से अपनापन करने से होता है। और हमारे श्याम सुंदर हृदय में विराजमान हमारे प्रियतम हैं। निर्गुण गुण जो पोइ लोग कहे ना गुण माने होता है रस्सी में आप बिना रस्सी के माला नहीं बना सकते तो बिना श्याम सुंदर के प्रेम पीयूष नहीं प्राप्त कर सकते निर्गुण से प्रेम पीयूष प्राप्त नहीं होता है श्याम सुंदर से प्राप्त होता है और उद्धव अगर घर में नाग आ जाए उसका पूजन ना करे और बाबी का पूजन करने जाए तो क्या वो ज्ञानी कहा जाएगा का हमारे श्याम सुंदर तुम कह रहे हो परम ब्रह्म परमात्मा तो मेरे है ना अब उनसे प्यार छोड़ कर तुम निर्गुण निराकार की बात करते हो।
उद्धव ने कहा देखो हम वेद की बात कहते हैं जो हरि के गुण होई वेद क्यों नेति बखाने निर्गुण सरगुण आत्मा उपनिषद जो गाने आप कहते हो निर्गुण की अवहेलना वाली बात तो देखो वेद भी नेति नेति कहता है अगर वो निर्गुण ना होते तो नेति नेति क्यों कहता देखो निर्गुण और सगुण इन दोनों तत्वों का वर्णन उपनिषद ने बहुत अच्छे से गान किया है। वेद पुराणों में भी गान किया गया है। वेद पुराण खोज के न पायो गुण एक गुण ही के जो हो गुण क आकाश कि बोलो आकाश किस में स्थिर है? स्वयं में।
ऐसे ही परमात्मा किसी गुण का आधार नहीं। वो स्वयं अपने आप में स्थित है। किसी गुण के आधार पर नहीं टिका हुआ है। इसलिए श्री कृष्ण को तुम जो गुण में जान रहे हो वो निर्गुण है। उद्धव जी ऐसे कह रहे हैं। गोपी जनों ने कहा जो उनके गुण नां तो और गुण भय कहते यदि उनके गुण नहीं तो सब गुण प्रकाशित कहां से होते हैं? गुण समुद्र भगवान से ही। बहुत सुंदर बहुत सुंदर वर्णन है। उद्धव जी जो वर्णन कर रहे हैं वह ज्ञान शुद्ध ज्ञान और गोपी जन जो वर्णन कर रहे हैं वह शुद्ध प्रेम जो उनके गुण ना और गुण भय कहां ते अच्छा बताओ बीज बिना तरु जमे मोहि तुम कहो कहां ते बिना बीज के वृक्ष हो जाएगा क्या जैसे बिना बीज के वृक्ष नहीं होता मूल बीज भगवान है ऐसे ही समस्त गुणों के मूल बीज श्री कृष्ण वागुन की परछा हरी माया दर्पण बीत क्या सुंदर बात कही जैसे हमारे बीच में दर्पण रख दिया जाए तो प्रतिबिंब दिखाई दिया दर्पण हटा दो तो स्वयं तो कह रहे ये
माया रूपी दर्पण रखा हुआ बीच में इसको हटा दो तो देखो कौन बचता है गोपी ज्ञानी नहीं है वाग गुण की परछा हरी माया दर्पण बीच गुण ते गुण न्यारे नहीं अमल बार मिल की सखा सुन श्याम के जल में कीचड़ नहीं पर कीचड़ बना कहां से जल से ही ना बना ऐसे ही ब्रह्म में माया नहीं है पर माया आई कहां से हमारे श्री कृष्ण की ही है कैसे ये द्वैत भास रहा है बोले जैसे दर्पण में मैं और मैं का प्रतिबिंब ये बहुत उच्च कोटि की वार्ता है उद्धव जी ने कहा माया के गुण और और गुण हरि के जानो वा गुण को इन मान आल काहे को शानो गोपी जनों माया के गुण और है सतोगुण रजोगुण तमोगुण और हरि के गुण और है हरि के गुणों को माया के गुणों में क्यों सान रहे हो जाके गुण और रूप को जान न पायो भेद ताते निर्गुण ब्रह्म को बदत उपनिषद वेद सुनो ब्रजनाथ री जिनके गुण और रूप को कोई आज तक नहीं जान पाया उन्हें निर्गुण ब्रह्म के रूप में उपनिषद वेद वर्णन करते हैं।
हे ब्रज नागरी सुनो गोपियों ने कहा तो वेद कहां से प्रकट हुए उद्धव वेदो हरि के रूप स्वास मुख ते जो निसरे हमारे श्याम सुंदर की स्वास से वेदों का प्रादुर्भाव हुआ काटो इस बात को वेद निर्गुण ब्रह्म का वर्णन करते हैं। तो वेद कहां से प्रकट हुए? सगुण ब्रह्म से जाकी स्वास वेद श्रुति चारी सो हरि पढ़े अचरज क्या मतलब क्या शुद्ध तर्क रखा है गोपी जनों ने वेद हरि के रूप स्वास मुख ते जो निसरे कर्म क्रिया आसक्ति सब पाछिली सुध बसरे वेद भी कर्म क्रिया आसक्ति इन सब का प्रमाण देते हैं लेकिन वेद का प्रादुर्भाव भगवान श्री हरि की स्वासों से हुआ इसलिए कर्म मध्य ढूंढे सब किन न पायो देख कर्म रहित ही प ताते प्रेम अभिषेक बहुत सुंदर बात जो सकल कर्मों का त्यागी होता है समस्त आश्रय चित्तवृत्ति से भगवान का ले लेता है उसे प्रेम होता प्रेम में ही श्याम सुंदर को संपूर्णतया जाना जाता है अभी कल चर्चा में प्रारंभ में था कि भगवान कह रहे मैं अनन्य भक्ति के द्वारा ही पूर्ण जानने में आता हूं।
दृष्टि में आता हूं। अन्यथा अन्य किसी साधनों से नहीं आता। उद्धव ने कहा प्रेम ही के को वस्तु रूप देखत लो लागे वस्तु दृष्टि बिन कहो कहा प्रेमी अनुरागे तरन चंद के रूप को नहीं पायो गुण जान तो उनको कहा जानिए गुणातीत भगवान सुनो ब्रजनागरी प्रेम के कोई वस्तु रूप देखकर करके लौ लगती है। वस्तु दृष्टि के बिना अनुराग नहीं होता। जैसे ये चंद्रिका जो चांदनी है वो चंद्रमा की महिमा को क्या जान पाए क्योंकि वो उससे प्रकाशित होती है। इसलिए हमारी दृष्टि भगवत तत्व से प्रकाशित हो रही है।
उसी से हमारा रूप तो प्रधान चीज हुआ गुण प्रधान हुआ तत्व और जो तत्व है वो निर्गुण है। ता उनको कहा जानिए गुणातीत भगवान सुनो ब्रज नागरी जैसे तरण चंद्र के रूप को नहीं जान सकती है ऐसे ही बुद्धि उस निर्गुण निराकार परम तत्व को नहीं जान सकती वेद भी नेति नेति कहते हैं ब्रज गोपी जन कहती है तरन आकाश प्रकाश जाह में रहो दुराई तुम्हारा चांदनी और चांदनी प्रकाश करने वाला चंद्रमा ये दोनों आकाश में ही है। मूल चीज समझो। तुमने कहा ये चांदनी चंद्रमा के तत्व को नहीं जानती है तो आप और आगे बढ़ो।
तुम्हारी चांदनी और चंद्रमा दोनों आकाश में विराजमान है और एक छोटे से हिस्से में विराजमान है। आकाश जैसे अनंत है। दिव्य दृष्टि बिनु कहो कौन पे देखो जाई बिना दिव्य दृष्टि के कोई आर पार पा सकता है। जो दिव्य दृष्टि संपन्न है वो ऐसे जैसे आंवला रख दो हथेली पे चारों तरफ से देख लो ऐसे अनंत ब्रह्मांडों को देख सकता है। जिनके वे आंखें नहीं देखे क्यों वह रूप क्यों उपजे विश्वास जे परे कर्म के कूप सखा सुन श्याम के जिनके वो दिव्य दृष्टि नहीं वो रूप नहीं देख सकते वह प्रेम पूर्ण रूप नहीं देख सकते सुनो विश्वास करो जो कर्म फंदे में फंसे हुए हैं वह हमारे प्रीतम के प्रेम रूप को नहीं जान सकते हैं उद्धव जी जब करिए नित कर्म भक्ति हूं या में जाई तो आप कौन सी भक्ति की बात करती हैं?
भक्ति भी तो कर्म रूप है। आरती करो, पूजा करो, यह करो, वो करो। वो सब कर्म के अंतर्गत आता है। उद्धव जी कह रहे हैं कर्म रूप ते कहो कौन पे छूट्यो आई। कौन ऐसा जो कर्म से छूट गया? क्रम क्रम कर्मों के किए कर्म नाश होए जाए। तब आत्मा कर्म होए निर्गुण ब्रह्म समाए। सुनो ब्रज नागरी। धीरे-धीरे क्रम क्रम करके कर्म करते करते से ऊपर उठ जाता है। उसे आत्मज्ञान हो जाता है और निर्गुण ब्रह्म में स्थित हो जाता है। हे ब्रज गोपियों मेरी बात सुनो। ब्रज गोपियों ने कहा कि जो हरि के नहीं कर्म कर्म बंधन क्यों आयो बड़ी विचित्र बात कह रहे।
तुम यह कहते हो कि क्रम क्रम करके कर्म बंधन नष्ट हो जाते हैं। आत्म स्वरूप में स्थित हो जाता है। ऐसे हरि कर्म बंधन मुक्त है। हम कहते नहीं वो प्रेम रूपी बंधन से युक्त होकर आते हैं। जब कोई प्रेमी प्रेम कर्म करता है तो उसी से प्रभावित होकर देखो यह प्रेम कर्म हुआ ना सब देवता पृथ्वी बड़े-बड़े ऋषि मुनि एकत्रित हुए और भगवान से प्रार्थना करी तो भगवान विवश होकर प्रकट हुए अवतार धारण किया तो कह रहे हैं कि वो भी प्रार्थना रूपी का जब करिए नित कर्म भक्ति हूं या में जाई कर्म रूप ते कहो कौन पे छूट्यो आई उद्धव जी वर्णन किए तब वो कहे जो हरि के नहीं कर्म कर्म बंधन क्यों आयो तो निर्गुण हो वस्तु मात्र परमान बनायो जो उनको परमाण है तो प्रभुता कछु ना निर्गुण भय अतीत के सगुण सकल जग माई सखा सुन श्याम के निर्गुण से कौन प्यार करता है वो अतीत है और ये हमारे प्रीतम सकल जगत में सबको को प्राण प्यारे हैं।
उनका प्रमाण नहीं, निर्गुण का प्रमाण नहीं। हमारे प्रीतम का प्रमाण है। हमारे प्रीतम हमारे हृदय में, हमारे मन में है, हमारे प्राणों में और सारा जगत जानता है हमारे श्री कृष्ण को। उद्धव जी और गोपिकाओं की श्री नंददास जी ने बहुत सुंदर चर्चा की है। थोड़ा ही वर्णन के बाद फिर भाव बदल जाता है गोपिकाओं का और उद्धव की बोलना बंद करवा देती है और अपने विकल होकर प्रेम में जब रुदन और वो प्रेम भरी वार्ता तो उद्धव को अपना ज्ञान फीका लगने लगता है कि अभी तक जो हम निर्गुण निराकार का वर्णन करते रहे उसमें तो हमें एक बार भी आंसू नहीं आए एक बार भी हृदय द्रवित नहीं हुआ और वो फफक के रोने लगी बार-बार कभी मिलन कभी विरह कभी विरह कभी मिलन उद्धव उद्धव जी का दिमाग काम नहीं कर रहा कि गोपियों की स्थिति कहां है और हर प्रश्न का उत्तर गोपी जन उद्धव के जब दिए और प्रेम की ऐसी दशा देखी तो उद्धव चरणों में साष्टांग लौट गए।
हम तो केवल एक पक्ष जानते हैं कि वो परम ब्रह्म परमात्मा है। लेकिन आपने उनसे प्रेम किया। आपका इतना गाढ़ भाव बार-बार चरण रज लेकर माथे पर लगाते। शेष चर्चा की श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निरंतर नाम जप में बाधक हैं ये 5 बातें / कंस वध / देवकी-वसुदेव जी से मिलन / गुरुकुल शिक्षा ग्रहण — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद धन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…