यशोदानंदन की माखन चोरी लीला / कैसे 2 साल के बालगोपाल ने चुराए गोपियों के दिल? // 01/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृदयपितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वापयत परम शीतल मायाम परम शीतल मा श्रयाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडले प्राणाराध्य युगल सरकार श्री श्यामा श्याम समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परकर कोटिष प्रणाम कोटि सा नमस्कार जब उपासना में उपासकित को जोड़ता है तो इन छय का वेग छय का प्रभाव उसके ऊपर से हट जाता है।
अगर अभी नहीं हटा तो शरणागति पक्की नहीं हुई। अभी उपासना में चित्त जुड़ा नहीं। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं राधा माधव केन भव राके कोटि प्रभा स्वक्षाक्षा मुक्त सडूरभहु प्रेमाधताम नाना सर सर गिरिलता गुलम महा नंदो श्रल खेल शंख खग मृग वी सखे स्मर हे मित्र हे सखे यदि तुम सच्चाई से अपने वृंदावन धाम में चित्त जोड़ोगे वृंदावन धाम का आश्रय लोगे तो राधा माधव केल कान भव ये पृथ्वी में विराजमान जो वृंदावन है ये राके कोटि प्रभा करोड़ों चंद्रमाओं को भी हे कर देने वाले प्रकाश से युक्त है क्योंकि यहां राधा माधव केल करते हैं खेलते हैं।
श्री प्रियाल के श्री अंगों की कांत से प्रकाशित वृंदावन का आश्रय लेने वाला उपासक इन मुक्त डूर्मी भी रहो। इन छह उर्मियों से मुक्त हो जाता है। जो चित्त जोड़ता है। सच्चाई से शरणागति स्वीकार करके भगवत आराधना करता है। पहला है शोक। किसी भी वस्तु व्यक्ति परिस्थिति जो विपत्ति रूप है जो नाश रूप है जो हानिकारक है उपासक के हृदय में शोक नहीं होगा। बड़ी से बड़ी संपत्ति का नाश हो जाने पर या प्रिय वस्तु का वियोग हो जाने पर उसको शोक नहीं होगा। या अंदर की स्थिति ठीक नहीं है तो भी शोक नहीं होगा।
संतुष्टा एन केनवा उपासक वही है जो अंदर की स्थिति को किसी को भांपने ना दे। अंदर बहुत बिगड़ी हुई स्थिति चल रही लेकिन बाहर गंभीर मुद्रा उदासीन रहीमन मन की मन व्यथा रखिए मन में गोए सुनी ठिल है लोग सब बांटने ल है कोई यदि अपनी अंदर की स्थिति कहोगे किसी से तो उपहास करेगा आपका आपका सहयोग नहीं कर पाएगा उपहास करेगा इसलिए अंदर की भी परिस्थिति ठीक नहीं है तो राधा राधा राधा संतुष्टा एन केनवा हर परिस्थिति में संतोष धारण करें और बाहर की परिस्थिति बिगड़ने पर तो कोई परवाह ही नहीं होनी चाहिए।
आज बहुत कुछ हानि हो गई है। कल इतना बड़ा लाभ वो ईश्वर दे देगा जो हानि से कई गुना बढ़कर है। किसी भी स्थिति में भगवत आश्रित को शोक नहीं करना चाहिए। वो इन छय पर विजय प्राप्त कर लेता है। शोक शोक कब नहीं होगा? जब किसी वस्तु व्यक्ति स्थान के प्राप्त होने पर आपको हर्ष ना हो। अगर हर्ष हुआ तो शोक होगा। अगर राग हुआ तो द्वेष होगा। अगर सुख हुआ तो दुख होगा। हर्ष नहीं प्रभु की इच्छा है। आज महल है कल नहीं था। कल नहीं रहेगा। ये क्रम है सृष्टि का। जो रचा है उसका पालन होता है।
जिसका पालन होता है उसी का विनाश होता है और वही करता है। करता वही है। इसलिए जो शरणागत है जैसे जादूगर के हर हथकंडे को जमूरा जानता है उसका। वो प्रभावित नहीं होता। ऐसे ही भक्त भगवान के हर हथकंडे को जानता है। इसलिए वो शोक नहीं करता। वो हर्ष नहीं करता। हर्ष और शोक से परे होता है। हर्ष शोक भय नहीं मन माही अस सज्जन मम उर्व बस कैसे लोभी हृदय बसे धनु जैसे भक्त के हृदय में हर्ष नहीं होता आनंद होता है वो आनंद परमात्मा को ले होता है हर्ष प्रकृति को ले होता है प्रकृति का पद प्रकृति की प्रतिष्ठा प्रकृति का धन प्रकृति के भोग प्राकृतिक व्यक्ति स्वभाव वाले इनसे हर्ष होता है और हर्ष जिसको होता है उसे शोक भोगना पड़ेगा भक्त के हृदय में हर्ष नहीं होता।
इसलिए उसके हृदय में कभी शोक नहीं होता। बड़ी से बड़ी पदवी है, बड़े से बड़े धन संपत्ति, ईश्वर यह सब उसके लिए कूड़ा कर्कट के समान दिखाई देता है। क्योंकि वह भगवान के दासत्व से युक्त है। हरि दासत्व से बढ़कर कोई पद नहीं है। स्वयं भगवान शंकर इस रस को लेने के लिए दासत्व को लेने के लिए हनुमान जी के रूप में राम जी के चरणों को ऐसे पकड़े बैठे हैं। दासत्व के आचार्य हैं। वैष्णवा नाम यथा संभव शोक नाम की वस्तु भक्त के हृदय से नष्ट हो जाती है। दूसरा जरा बुढ़ापा बुढ़ापे का दुख भक्त को नहीं होता।
क्योंकि वो शरीर राग से रहित होता है। शरीर की भयंकर से भयंकर पीड़ा की परिस्थिति में भी परमानंद प्रभु उसके साथ खेलते हैं। उसको तनिक भी दुख नहीं होता। बुढ़ापे में, रोग में जो नाना प्रकार की पीड़ाएं होती हैं, वह मन को होती हैं और मन सच्चिदानंद प्रभु के आनंद में डूबा होता है। इसलिए बिल्कुल पीड़ा नहीं होती। पीड़ा होती है पर पीड़ा की पीड़ा नहीं होती। व्यथा नहीं होती। दुख होता है पर दुख का दुख नहीं होता है। ये बात हमारी समझ में शायद आ जाए। दुख होता है पर दुख का दुख नहीं होता।
पीड़ा होती है पर पीड़ा की पीड़ा नहीं होती है। बुढ़ापा आता है पर बुढ़ापे का दुख नहीं होता क्योंकि वो अपने इष्ट के सुख में निमग्न रहता है। शरणागत और जो बुढ़ापे में सेवा की आवश्यकता होती है। कैसे तुम्हें बतावे जिन्होंने भगवान का आश्रय लिया उनको गोद में सोच कराया जाता था। पात्र में नहीं ऐसे सोच कराया जाता था। ऐसे 100 बड़े आनंद में अपने लोगों की कई संतों की सेवा थी उनकी जिन्होंने जीवन भर भजन किया भगवान स्वयं विविध रूपों में उनकी सेवा करते हैं। मां इतना दुलार नहीं कर सकती क्योंकि एक मां में जितना वात्सल्य है अनंत माताओं के वात्सल्य को जब जोड़ा जाए तो हमारे प्रभु के वात्सल्य समुद्र के एक बिंदु से होगा जो भगवान के आश्रित है।
यदि आप अपने पुत्रों के आश्रित है तो हो सकता है कमरे में सड़ो पड़े तुम्हें पानी ना मिले लेकिन भगवान के आश्रित हो तो हजार हाथों से वो सेवा करने के लिए प्रस्तुत है। भगवत आश्रय से किसी भी तरह का शोक और किसी भी परिस्थिति का हृदय में चिंतन कि अब कैसे होगा यह नहीं होता। बिल्कुल आगे से आगे व्यवस्था कदम कदम पर प्रभु का प्यार बिछता रहता है। हमारे पाप कर्म हमको नष्ट करना चाहते हैं। लेकिन भगवान की शरणागति हर तरह से महा सुख प्रदान करती है। श्रीपाद प्रबोधनांद जी कह रहे हैं बुढ़ापे का दुख उसको नहीं होता जो भगवान की शरण में होता है।
और छुधा भूख उसे व्याकुल नहीं कर सकती। कई वर्ष जबान में अन्न नहीं रखा कई वर्ष और गांव का फलाहार रहना वहां सेव संतरा अंगूर केला थोड़ी है। किसान आदमी कोई आलू वाल के गुड़ के साथ दे दिया। कभी किसी के दूध होता है तो थोड़ा दूध दे दिया। कई कई दिन ऐसे रहते जो मिल गया गंगाजल पिया शाम कई वर्ष ऐसे कई कई दिन भोजन ना मिलने पर भी कभी निरुत्साहित नहीं हुए कभी घर याद नहीं आया कभी ऐसा नहीं हुआ कि हे भगवान ये क्या ऐसा कभी नहीं हुआ एक लक्ष्य भगवत प्राप्ति भूख और पिपासा प्यास इन और मृत्यु इन छह उर्मियों पर शरणागत भक्त विजय प्राप्त कर लेता है।
मोह किंचिन मात्र उसके हृदय में नहीं होता। प्रेम सबसे होता है। मोह किसी से नहीं होता है। मोह का नाटक किया जाता है। जिसे तुम मोह समझते हो। विशुद्ध उनका प्रेम होता है। संतों के हृदय में मोह नाम की चीज नहीं होती। शोक, मोह, जरा, मृत्यु, सुधा, पिपासा इन छह उर्मियों पर विजय प्राप्त किए होता है। भगवान का जो भक्त होता है। इसलिए इन छह पर शासन करो। जब बढ़िया भोजन सामने हो तो थोड़ा कम पाओ। खूब कस के प्यास लगी हो तो दो चार घंटा रोक के देखो। भूख, प्यास, जरा मृत्यु, मोह, शोक ये सब भगवान के बल से जीता जाता है।
इसलिए उपासक किसी भी स्थिति में भगवान का सुमिरन अगर ना छोड़े तो बिना प्रयास के इन छहों पर विजय प्राप्त हो जाएगी। जैसे मृत्यु की बात सुने तो घबराहट आती है ना। हमें खुशी आती है। अपनी श्री जी के गले लगेंगे जाके। ही शरीर छूटा तो वैसे कोई उनसे दूर नहीं जैसे नारद जी को एक बार एक भक्त ने तो उन्होंने कहा हम तुम्हारे ऋणी हैं क्योंकि तुमने हमारे भगवान नारायण की स्मृति करा दी तो अभी तक कहां थे उन्हीं में तो थे नवम नवम तो हम क्या अभी हम प्रियाजु से विलग है नहीं एक क्षण भी नहीं उनके सिवा हमारी सत्ता ही नहीं है उनके सिवा हमारी सत्ता उठते बैठते चलते फिरते खाते सोते जागते जो आचार्य चरण का वचन है वही उनके शरणागत पर प्रकाशित होता है जागृत स्वप्न सुशुप्त सूरत में राधा पदा छटा चाहे जग रहे हो सो रहे हो या स्वप्न में हो महारानी जो कृपा करके कभी संग नहीं छोड़ती पर प्रगट में अंतराय तो आता है ना आपसे बात कर रहे हैं आप वहां उन्हीं से केवल बात करनी है केवल केवल उन्हीं से बात करनी है।
अन्य रूप ही सामने नहीं है। उन्हीं से केवल बात करनी है। उन्हीं की सेवा करनी है। तो मरने से एक भय जैसा लगता है कि यार मृत्यु हो जाएगी। क्यों भय लगता है? क्योंकि अपने प्रियजन छूट जाएंगे। अपना मकान छूट जाएगा, धन संपत्ति छूट जाएगी, अपना प्रिय शरीर छूट जाएगा। या इनसे पहले ही प्रियता नहीं की गई। तो मरने से कोई डर नहीं है। कोई अपना नहीं है और कोई पराया भी नहीं है। समझो कोई अपना नहीं है और कोई पराया भी नहीं है। क्यों? क्योंकि सबसे परम प्रिय प्रभु ही सब रूपों में खेल रहे हैं।
इसलिए कोई पराया नहीं है। और यह रूप अपने नहीं है। इसलिए इनसे मोह नहीं है। तो मोह, शोक, जरा, मृत्यु, छुधा, पिपासा इन छह उर्मियों पर नजर रखनी। इन पर विजय प्राप्त करनी है। उपासक अगर इन छह पर विजय प्राप्त कर लिया तो अगले छह पर विजय प्राप्त कर लेगा। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर इन पर विजय प्राप्त अगर इन पर विजय प्राप्त हो गई तो अगले छह पर विजय प्राप्त कर लेगा। मन और पांच ज्ञानेंद्रियां मना कष्टान इंद्रियाण प्रकृति स्थान करसति जीत गया। भगवत प्राप्त हो गया।
मन और पांच ज्ञानेंद्रियों पर विजय काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर पर विजय काम क्रोध मद मान न मोहा लोभ न शोभ राग नहीं द्रोहा जिनके कपट दम नहीं माया तिनके हृदय बसो रघु भगवान प्रकाशित हो जाते हैं श्रीपाद कह रहे हैं राधा माधव की रूप माधुरी उसके नेत्रों में झलकने लगती नाना आश्चर्यमय सरोवर नदी गिर लता गुल्म वृक्षा आदि द्वारा महानंद पूर्वक क्रीड़ा परायण पक्षु पक्षी मृगा आदि के बीच में हमारी जुगल जोड़ी सरकार खेल रही है। नेत्रों से देखने को मिलेगा। यदि हृदय से शरणागत होकर भजन करोगे और छह उर्मियों पर दृष्टि रखो कि इन पर मुझे विजय प्राप्त करनी है।
शोक मोह जरा मृत्यु छुधा पिपासा। चलते हैं चपल चंचल। कृष्णााय वासुदेवाय देवकी नंदनाय च नंद गोप कुमारय गोविंदाय नमो नमः है दो वर्ष के अभी और किशोर को भी मात किए हुई है ऐसी लीलाएं कर रहे हैं कि किशोर को भी मात किए दो वर्ष के मात्र है लाला भी गोपी जनों के प्राण धन संपूर्ण ब्रज मंडल इस नील कमल के प्रेम पराग का भ्रमर है। संपूर्ण ब्रज मंडल घर ब्रज प्रगटी यह बात ददी माखन चोरी कर ले हरि ग्वाल सखा संग खात ब्रज में घर घर प्रगटी यह बात को कहती के भांति हरि को देखो अपने धाम हेरी माखन देवा छो खाई जितनो श्याम खाई जितनो श्याम को कहत मैं देख पाऊं तो धर धरो वारी को कहत मैं बांध राखो को सके निरवारी ब्रज में घर घर प्रगटी यह बात संपूर्ण ब्रज गोपियों का हृदय श्री लाल जो महाराज ने चुरा लिया है।
ओ बूढ़ी हो किशोर अवस्था की हो यवन हो तस्तु भगवान कृष्णो वस ब्रज बालक सहारामो ब्रज राम च जन मुदम गोपीजन प्रातः कालीन वेला पर सब यशोदा मैया के आंगन में खड़ी हो जाती कैसे आना हुआ जी हैं? कहां शुद्ध नहीं है। अब बहाना बना भैया आपके घर में यह है क्या? हां ये तो तेरे भी घर में हमने देखा था। और दृष्टि डाल कहां है नंद नंदन कहां? किसी कुछ लेने के बहाने से किसी ना किसी बहाने से प्रभु के दर्शन करने के लिए भीड़ लग जाती है। यशोदा मैया के द्वार पर। सूरदास मन हरन मनोहर सर्वस दियो छवि लीरी जो देखती है अपना सर्वस्व तन मन प्राण सब और कितने वर्ष के हैं दो वर्ष के चाहे वो घर में हो तो संगोष्ठी हो रही 10 20 गोपी बैठी यमुना के पावन तट पनघट पर हो तो गोपियों की गोष्ठी हो रही उसमें चर्चा श्री कृष्ण की हो रही श्री कृष्ण का चापल्य तिरछी चितवन मंद मुस्कान सब गोपियों के चित्त का अपहरण किए हैं।
नीलमणि मेरे घर में आज आए और ऐसी ऐसी लीला की सखी मेरे भी घर में आए और ऐसा ऐसा सखी मेरे भी घर में आए ऐसी सब वार्ता कर रहे। दूसरी कहती है तुम्हारे घर में आए तो मेरे घर में क्यों नहीं आए? क्या मैं इतनी अभागिनी हूं कि मेरे घर में कभी नहीं आएंगे। दूसरी कहती है सखी निराश मत हो। वो अवतरित ही हुए हम सब ब्रजवासी जनों को सुख देने के लिए। जरूर तेरे घर आएंगे। कोई ददी मंथन कर रही घर घर शब्द निकल रहा है। दज मंथन करते करते विचार करती है कि प्रभु बहुत सेवा गाय की की है।
बहुत मीठा दूध बहुत सुंदर दही जमाया है। बहुत सुंदर माखन प्रभु आओ हम छुप जाएंगे और आप मनमानी भोग लगाओ सखाओं के साथ आप पाओ खेलो मैं आपको देखूं और फिर आपको पकड़ू फिर आपका भयचकित रूप देखूं इधर लाल जो प्रातः काल उठे और देखा जगह जगह मैया ने दीप जला रखे। सब दीपक बुझा दिए और गए जहां माखन का भंडार माटों में था। निश्चिंत होकर माखन खाया और सब माट फोड़ दिए। मैया को बड़ा सुख मिलता था। गुस्सा नहीं आती थी। बड़ा मेरा लाला चंचल हो रहा है। मेरा लाला बलवान हो रहा है।
ददमथन निनादक्त निद्रा प्रभाते निवत पदमगारम बल्लवी नाम प्रविष्ट मुख कमल समय रास निर्वाप्य दीपान कवलित नवनीत पात गोपाल बाल दीपक बुझा के अंदर भवन में जाकर सब माट फोड़ डालते थे हाथ में माखन निकलते हैं। यशोदा मैया रूप देखती है। ओ मेरे लाल निहाल हो जाती है। गोप सुंदरी 10 पांच एकत्रित हो गई। कहने लगी बहन यह लाल जी की जो लीला है यह हमारे प्राणों का ऐसे अपहरण किए हैं कि दिन भर कुछ सूझता ही नहीं है। दूसरी कहती है मेरे घर एक समय प्रभात के समय आए। दूसरी कहती है मेरे घर प्रभात में नहीं आए।
संध्या के समय आए। निशा काल था। ब्रजपुर में थोड़ा अंधेरा छा रहा था। ये यशोदा नंदन मेरे घर पधारे वो उनकी वो श्याम शोभा मैं ठगी सी रह गई खड़ी रह गई मैंने देखा द्वार पर आए और भीतर की ओर आए इतना ही देख सकी फिर तो सखी पता नहीं क्या उसने जादू कर दिया मेरे नेत्रों में कि मुझे दरवाजा श्याम सुंदर दीवार श्याम सुंदर जिधर देखूं श्याम सुंदर ही श्याम सुंदर दिखाई देने लगे अरे यहां तक कि दिल्ली में भी दिखाई दिया श्याम सुंदर, प्रांगण में श्याम सुंदर, गवाक्ष में श्याम सुंदर, खंभे में श्याम सुंदर।
और जब मैंने गौर से देखा तो मेरी साड़ी भी श्याम सुंदर। मुझे लगा कि मैं पागल हो गई। ये जिधर देखूं उधर श्याम सुंदर ही श्याम सुंदर। अनु श्याम सुंदर हो गया। ये इसमें कोई जादू है यशोदा नंदन में। फिर श्याम सुंदर को कैसे ढूंढ पाती ग्वालिनी घर गए जान साझ की अंधेरी मंदिर में गए समाई श्यामल तनु लख न जाई देह गेह रूप कहो को सके निवेरी मेरा देह भी श्याम सुंदर घर भी श्याम सुंदर जिधर देखती हूं जित देखूं तित श्याममई किंतु मेरे मन में आया कि दीपक जलाकर उसको ढूंढू तो वो है कहां दीपक लेकर गई तो नवनीत भंडार में वो विराजमान संध्या के समय और विशाल वक्षा स्थल पर नवनीत खाने पर छोटी-छोटी बूंदे ओ क्या शोभा गोर स्तन छीटी शोभा नहीं जात कही मानो जल जमुन बिंब उड़गन पथ केरी बहन ऐसा लग रहा था कि यमुना जल में तारे आकर गिर गए हैं।
यमुना जल की सी कांत विशाल वक्षा स्थल परेश वर्ण रूपणी और माखन की बूंदे मानो तारागण मैं तो न्योछावर हो गई उस रूप को देखकर के तीसरी गोपी ने कहा सखी मेरी बात तो सुनो मैं अपने गृह कार्य में संलग्न थी। यह रुझुन रुझुन करता हुआ अपने नपुरों की ध्वनि ही मैंने देखा कि यशोदा नंदन मैं शशंकित हो गई कि देखो ये क्या करेगा ये चारों ओर देखा मैं छुप गई द्वार पर पहुंचा धीरे से कपाट खोले भीतर चला गया मैं शीघ्र ही उसके पीछे पीछे द्वार पर से जाए ताक में बैठी थी। ये करेगा क्या?
यह गया और माखन इसको अपने आप घणेंद्र से पता चलता है माखन कहां है और यह पहुंच गया और वहां माखन खाया और माट फोड़े और फिर छोटी सी हथेली पर नवनीत लिए निकला। मैंने लपक कर हाथ पकड़ लिया और मुख चंद्र में नेत्र गड़ाए। पर मैं कुछ बोलना चाहती थी। पता नहीं क्या वो नेत्रों से जादू डाला कि बहन ना मां बोल सकी ना डांट सकी बस ऐसे जड़वत खड़ी रही और मेरे अंगों में कंपन होने लगा और वो मुस्कुरा रहा था हंसकर बोला री तू मैया के सामने मुझे ले चलना चाहती है वहां तो बहुत प्यार करती है ए लाला मक्खन खाएगा ए लाला ऐसा करेगा और जब मैं यहां मक्खन खाया तो तू इतनी जोर से मेरी कलाई पकड़े मैं मैया से कहूंगा मैंने सोचा कि तेरे घर जाऊं माखन खाऊं तू खुश होगी।
तू तो यहां हमारा जोर से हाथ पकड़ लिया। कोई प्यार भी नहीं किया। उसके मधुमय कंठ की बात सुनकर मेरे नेत्रों से तो अशुभ प्रवाह हो गया। कुछ क्षण मुझे ऐसा लगा कि मैं रस सिंधु में डूब गई। नील वर्ण तेजोमई कांत मुखारविंद की मेरे प्राणों में समा गई। यह श्री कृष्ण चंद्र है क्या? ये आनंद का तो समुद्र है। मेरे नेत्र बंद हो गए। अशुभ प्रवाह होने लगा। चाहता तो इतने में हाथ छुड़ा के भाग सकता था। पर वो ज्यों का त्यों वैसे ही खड़ा रहा। मैंने धैर्य बटोर कर फिर आंख खोला तो देखा वैसे ही गिरिवा झुका है तिरछी चितवन से हंस रहा है दो वर्ष के लाल जो है माखन चोरी लीला में मुझे बोलने की शक्ति आई रुंधे हुए कंठ से कहा श्याम सुंदर तुम कह रहे हो कि मैंने कलाई पकड़ी मैं छूना चाहती थी तुम्हें वास्तविक मैं ऐसा ही चाहती थी जैसा तुमने किया कि तुम कभी मेरे घर आओ माखन खाओ।
अच्छा बैठो मैं तुम्हारी बलैया लेती हूं और तुम्हारी नजर उतारू। ऐसे सुंदर रूप में कहीं मेरी नजर ना लग जाए। और मैं यह तो तुम पुराने माखन के भवन में गए थे। मैं नवीन माखन लाती हूं। और नवनीत भंडार में गई। मटकी निकालकर बाहर लाई। मैंने देखा वो भाग चुका था। बस मेरा तब से तड़प रहा है। आई हो तक लागी रही जब घर ते माखन ले निकस्यो तब मैं बा गई तब हंस के मेरो मुख चितो मीठी बात कही रही ठगी चेटक सो लाग्यो पर गई प्रीति सही बैठो कान जाऊं बलिहारी लाऊं और दही सुर श्याम पे ग्वाली सयानिन सर्वस दे निह चौथे ने कहा तुमने तो बात बताई मेरी तो बात सुनो दोपहर का समय था सखी शीतल बयार चल रही थी अशोक की छाया में बैठे हुए इसी का चिंतन कर रही थी इतने में देखा कि मेरे घर के द्वार पर श्री कृष्ण चंद आए बिल्कुल शांत एकदम गंभीर फिर देखती हूं कि ये अकेले चुपचाप खड़ा गंभीर मुद्रा में पर वो चुपचाप खड़ा नहीं था।
वो तो इंतजार कर रहा था। विशाल वृषभ ओजस्वी देवप्रस्थ वरुथप मिलिंद ये भगवान के जो सखा है इशारा किया एक दल आया। दूसरी तरफ से इशारा किया दाम सुदाम किंकणी कृष्ण अंश आदि का दल आ गया। हमने देखा कि गंभीर मुद्रा में खड़ा नहीं था। तो सखाओं को बुला रहा है। तीसरी तरफ इशारा किया। सुबल, अर्जुन, गंधर्व, बसंत, उज्जवल, कोकिल आदि सखा आ गए। फिर तिल मात्र चंच चलता नहीं। अब भी वैसे सब आकर खड़े हो गए। चौथी तरफ इशारा किया। मधुमंगल, पुष्पांग, हंस आदि ये सब सखा गए। अब ये धीरे से इशारा करके घर की तरफ गया।
मैं भी पीछे पीछे छुप के गई। यह मंदमंद चाल से चोर वैकित संकित ऐसे धीरेधीरे आसपास देखते हुए धीरेधीरे कदम क्या सुंदर शोभा है प्रभु की दोनों तरफ देखते जा रहे आगे कदम धीरेधीरे सखाओं को इशारा करते जा रहे अंतर भाग में पहुंचे गोप शिशु सखा उनके साथ हैं। भवन सुना केवल मैं ही अकेली थी। सो बाहर थी। श्री कृष्ण सब पूरे घर को देखा। कोई नहीं है। सब सखा अंदर निसंकोच भवन में नवनीत भांड जितने रखे हुए थे नीलमणि उन सब से लेकर के नवनीत का भोग लगा रहे समस्त सखाओं को पवा रहे वो अपने हाथ से दधी नवनीत हाथों पर रखकर एक दूसरे के मुख पर लगा रहे खेल रहे और भयभीत नेत्रों से चोर संकित नेत्र बार-बार देख लेते हैं।
बीचबीच में गोप शिशु को दरवाजे तक भेजते हैं। गिरवा टेढ़ी और मैं खंबे की आड़ से देख रही हूं। नेत्रों को नचा नचाकर नवनीत का भोग आरोगते। सब सखाओं को पवाते। क्या बताऊं सखी उस ललित त्रिभंगिमा पर मैं तो बिक गई। छिपी हुई देख रही थी। श्री कृष्ण मुझे जान ना सके। इसलिए इतना सुंदर रूप देखकर के मैं तो मूर्छित हो गई। आनंद की बाढ़ आ गई। हृदय हमारा आनंद वेग से स्पंदित होने लगा। श्याम सुंदर का वो मुखारविंद, वो नेत्र संचालन, वो चोर संकित नेत्र वाक शक्ति नहीं जो मैं बता सकूं।
वह रूप माधुरी बहन मेरे हृदय में अब भी छाई हुई है। मैं किसी काम की नहीं रह गई। चित्र लिखी सी अपने घर में बैठी रहती हूं। वही चिंतन करती हूं। इस गोपी की बात समाप्त नहीं हुई थी कि दूसरी गोपी ने कहा सुनो सुनो यह नवनीत कम पाता है और हृदय ज्यादा चुराता है सुंदर कर आसन समीप अतिराजत ही आकार जल रूह मनो बैर विद सो तज मिलत ले उपहार ये सबके हृदय आसन पर हम ब्रजवासियों के विराजमान इसलिए ब्रजवासियों की जो भक्ति है वह संबंध की दृढ़ भक्ति है। भगवान ब्रजवासियों को प्राणों से भी अधिक प्यार करते थे, प्यार करते हैं, प्यार करते रहेंगे।
गोपी जन आपस में चर्चा कर रहे हैं और इस चर्चा में डूब रहे हैं क्योंकि भगवत चर्चा ये अमृत है। कथा अमृत लीलामृत चरणामृत रूपामृत इनका सब अमृत है। यस्मिन सत्कर्ण पयूष यशस तीर्थवरे सृत श्रोता रूप स्पश्य धुनते कर्म वासना जो भगवान की चर्चा कानों से पीता रहता है उसके समस्त संचित कर्म भस्म हो जाते हैं। क्रमाण निष्फल हो जाते हैं। प्रारब्ध निष्प्रभावित हो जाता है। बड़ी महिमा भगवान की चर्चा की है। वेद, उपनिषद, पुराण, ऋषि, मुनि इनहीं भगवान के प्रताप से समस्त जीवों को परम पद प्रदान करते हैं।
श्री कृष्ण चंद्र जी की घण क्या है? पूरा परिचय बताने वाली है। दरवाजे से सूगा पता चल गया किस कमरे में कहां नवनीत रखा हुआ है और खींच कर वहां चले जाए। ब्रज सुंदरियों की बात समाप्त नहीं हुई थी। उन्होंने कहा श्री कृष्ण चंद्र की चंचलता की चेष्टाओं का आस्वादन तुम सब कर रहे हो। यह हमें अवतरित ही हुआ है आनंद में डुबोने के लिए। पर ब्रज रानी को आज तक पता नहीं है। ब्रज रानी समझती है बड़ा भोला है। एक बार चलते हैं हम सब लोग। ब्रजरानी को बताती है कि कितना चतुर है, चंचल है और कितना उपद्रव करता है।
ब्रजरानी को भी तो पता चलना चाहिए कि उनका लाला कैसा है। गोप सुंदरियां परस्पर हिम्मत करती है ब्रजरानी के पास जाकर बताने की। तो एक सखी कहती है हे सखी अपने पैरों में कुल्हाड़ क्यों मार रही है? गोपाल ही माखन खान दे सुन सखी मौन होए रहिए बदन दही लपटान दे गोपाल ही माखन हे सखी तू अपने आनंद को क्यों नष्ट करेगी मैया आपको शिकायत करेगी मैया लाला को बाहर नहीं निकलने देगी ये सुख मिलेगा अरे गोपाल आकर हमारे घर में माखन खाता है पूरे शरीर में लगाता है वह शोभा जो देखकर सुख मिलता है वह सब तू नष्ट कर देगी नहीं जाना मौन होके रहे नहीं शिकायत करना अरे कितना सुख मिलता है जब उसको हम गिया हो लेके ज हो नैनन तपन बुझान दे जब हम इसको बाह पकड़ कर हृदय से लगाओगे नेत्र से देखूंगी और कहूंगी चल मैया के पास फिर उनको हृदय ये तपन बुझा दे अनंत जन्मों की तपन शीतलता में बदल ए सखी शिकायत करने नहीं चलना है कुछ गोपियों ने कहा तू मत जा हम तो जाएंगे मैया से बताएंगे बड़ा उपद्रव करता है और सखी उपालंब के बहाने देखेंग तो उस समय श्याम सुंदर की रूप माधुरी में क्या परिवर्तन होता है जब मैया डांटेगी तब कैसे लगेंगे?
ब्रजेश्वरी दद मंथन कर रहे हैं। उस दद मंथन की ध्वनि में अपनी कठिन किणी पद नूपुरों की ध्वनि मिलाकर के लाल जो नृत्य कर रहे हैं। घर घर तो वैसे ही नूपुर वैसे किणी बज रही और लाल जो नृत्य कर रहे यशोदा मैया दधी मंथन कर रही। श्री कृष्ण चंद्र के मुखारविंद से सौंदर्य मंदाकिनी मेरे यशोदा मैया बीचबीच में देख रही लाला नृत्य कर रहा है त्यों त्यों मोहन नाचे ज्यों ज्यों रही घमर को होई री तैसी कििनी धुन पगनुपुर सहज मिले सुर दोरी कंचन को कठुला मन मोतिन बिच बखनक रहो पोई री देखत बने कहत नहीं आवे उपमा को नहीं कोई री निरख निरख मुख नंद सुवन को सुरवर आनंद होई री सुर भवन को तिमिर नसायो बल गई जननी जसोई री यशोदा मैया बलिहारी जाती है लाल जो नाच रहे हैं और वो दधी मंथन कर रही है दध मंथन समाप्त हुआ पर इनका नृत्य तो चल ही रहा था उसी उसी आवेश में नाच रहे थे।
ब्रजरानी यशोदा मैया अपने हाथ में ताजा नवनीत लिया और नीलमणि को देने चली। किंतु जेही मुनि तो नीलमणि दो नाच रहे थे। एक तो मणि जतित खंभे में और एक साक्षात प्रतिबिंब देखकर के मैया यह श्याम सुंदर यह श्याम सुंदर रुक जाती है। और इतना सुंदर प्रतिबिंब है कि निर्णय नहीं कर पाती कि असली में कौन है यह या यह है मणस्तंभ में नृत्यंत मत्यंत विलोकनीयम कृष्णम मणस्तंभगत गतम मृगाक्षी निरीक्ष साक्षात कृष्ण मगने द्वधाने नवनीत मेकम इनमें किसको नवनीत दूं ये तो दोनों मेरे प्राण प्यारे श्याम सुंदर है।
एक सा निर्धन एक सा सौंदर्य निश्चय हुआ खंभा भूली हुई है। ये श्याम सुंदर है। जाकर के मक्खन ऐसे तो इधर नीलमणि हंस पड़े। ए मैया तू प्रतिबिंब को पवा रही है। मैया को होश आया। अच्छा तेरे मणिखंब में तेरा प्रतिबिंब है। लाला मेरा चित्त पागल हो गया है। मैं जिधर देखती हूं उधर तू ही तू नजर आता है। ये मैया और लाला की बात हो रही थी कि बहुत सी गोप सुंदरियां आई उपालंब उलाना देने के लिए। लेकिन मैया और लाला का प्रेम देखकर के सब स्तब्ध रह गई। मैया के हाथ में नवीन मक्खन है और लाला के मुख में वह पवार है।
गोप सुंदरियां आपस में दृष्टि इतने बड़े सुख में हम कैसे उलहना दें? वह सब शिथिल हो रही प्रेम विवश क्योंकि सब महा भाग्यवान तपस्वी जन गोपी बने हुए हैं। नीलमणि की दृष्टि गई कि सब हमारी शिकायत कर ले आई है। इतने में यशोदा मैया ने अरे आओ बहन आओ। कितनी देर से तुम लोग खड़ी हो। हमें तो याद ही नहीं है। नीलमणि ने बावरा कर रखा है। गोप सुंदरिया भी सब भाव समाधि में डूबी हुई थी। आई थी उना देने एक दूसरे की तरफ मुख की तरफ तू बोल ना पहले तू बोल ना कोई नहीं बोलती एक ने कहा पाय लागो यशोदा मैया हां बोल रही ये बहुत उपद्रव करने लगे हैं यहां बहुत सीधे साधे खड़े हैं कल की तुम्हें हम अपनी बात बता रहे गौ गौशाला में जाकर धोने के समय के पहले ही जितने बछड़े थे सखाओं के साथ जाकर सब खोल दिया।
सारा का सारा दूध हमारा बछड़े पी गए। अब हम तुम्हें कैसे बतावे एक बूंद दूध नहीं बचा। मैया ने कहा कि यहां से ले लो। यहां से ले लो। क्यों नाराज होती हो? इतनी बात नहीं है। बछड़े क्यों खोले? क्योंकि बछड़े खोले दूध पिया तो हम सब उधरंगी बछड़े बांधने। इधर ये घर में घुसकर पूरा माखन सब उधर दूध गया। इधर माखन यशोदा रानी ये बड़ा साधु बाबा बना खड़ा है। बहुत चंचल है। मैया को और परमानंद आ रहा है। मैया को परमानंद आ रहा है। गुस्सा ले आ रही। मेरा लाला ऐसा भी करने लगा है। ब्रज सुंदरिया उला देती प्रातः काल उहाने के मिश्र से नंद भवन में ढेर की ढेर गोपियां ऐसे आती है।
समूह की समूह श्री कृष्ण चंद की शिकायत करती है। ब्रज रानी के हृदय में वात्सल्य उमता है। गोद में उठा लिया। क्यों लाला? तू ऐसा क्यों उपद्रव करता? भला मैया मैं ऐसा कर सकता हूं। ये सब झूठ बोल रही हैं। ये केवल हमें देखने के बहाने से आई है। मैया ये सब झूठ बोलती है। देखो मैया मैं तुम्हारी गोद में इतना छोटा बछड़े कैसे खोल सकता हूं? छीके कैसे पा सकता हूं? गोपी जन भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी की ऐसी बात सुनकर के यशोदा मैया से कहती हैं आई ब्रजराज भावनी भांत दुरंत भाव त कुमार यद दुपत्रवा धना धना एवन मल मानस पल लीलोपी पल लीलोपी चरित वाक्य विधास ब्रज रानी यह नीलमणि देखने को छोटा है कुमार है लेकिन वयस्कों को भी फेल कर देता है इतनी बुद्धि इतना बल इतनी चतुरता हमें लगता है भविष्य में ब्रजवासियों को चैन नहीं लेने देगा भला देखो अभी एक छोटा पौधा सा है वो अभी ये अंकुरित हुआ है केवल दो पत्ते लगे दो दतिलिया और पूरे ब्रज को प्रकंपित किए हुए हैं और यह जब यवन होगा तब क्या होगा अभी वो बोल ही पूरा नहीं पाई थी कि दूसरी हंसते हुए कहने लगी यशोदा रानी मैं कोई कविता नहीं सुना रही हूं तुम्हें बहुत ध्यान से सुनना ये नीलमणि और प्रभु ऐसे देखो देखो कैसे सिर नीचा किए हुए बैठा है।
वो हंसी रोकना चाहती पर हंसी रुक नहीं रही। ऐसे उंगली रखी मैं तुम्हें बताऊं ये कितना नटखट है। तुम्हें सुनकर आश्चर्य होगा। ब्रजपुर के कितने ही घरों में बहुत दिनों से गौ दोहन नहीं होता। वत्सान मुंचन कज समय क्रस संजसा अ दुम गणेश निपाया यदा लुते इस्मतेन ये ऐसा चतुर है कि कितनी गौशालाओं में कई दिनों से दूध नहीं धो गया पूरे सखाओं के साथ जाकर के वत्सान मुंचन कचित असमय असमय में जब गाय धोने का समय उसके पहले ही क्रोस संजातहासा और जब हम क्रोध करते हैं तब हंसकर ताली बजाकर भाग जाता है।
बृजेश्वरी श्री कृष्ण चंद्र जी की तरफ देखती है और मुस्कुराहट है। वाणी से पूछती है अच्छा बता ऐसा क्यों करता है लाला? ऐसा करने में तेरा हेतु क्या है? स्वाद द पया कल्पित योगे पाय गुरु मखिले इससे क्या पूछते हो अभी ये बनावट करके ऐसी बात कह देगा कि आपको लगेगा मेरा लाला बड़ा सीधा लाला है हां चोर तो है ये चित्त चुराते पाप चुराते अनेक जनार्जित पाप चौरम चौरागण्यम पुरुषम नमामि ब्रज रानी हंसती बोली बहन देखो तुम सबके आशीर्वाद से हमको ये प्राप्त हुआ है। तुम कभी नाराज मत होना।
जिसका जितना नुकसान होता है उससे दुगना हमारे यहां से ले जाओ। कभी हमारे लाला को कुछ कटु वचन मत कह देना। हम मानते हैं तुम्हारा नुकसान हुआ। दुगना ले जाओ हमारे यहां से। ये शिशु है ना अभी बालक है। बालकों में चंचलता होती है। यह सुनकर के एक गोपी बोली शिशु है। यह शिशु है। नंद रानी तुम नहीं जालती। तुम्हारी गोद में भोला बाबा बना बैठा है। साधु बाबा बना है। यह शिशु नहीं है। क्या तेरे साथ किया है? मेरा लाला तो इतना सीधा है। नवनीत आरोग्य किसी को परेशानी नहीं। यह नवनीत अकेले नहीं खाता।
बंदरों को लुटाता, सखाओं को पवाता। यशोदा भैया कैसे कंधे पर गिरवा गोपियों की तरफ घुमा के झुकाते हैं। तिरछी चितवल से मुस्कुरा देते हैं। कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। चाहे जितना शिकायत कर ले। अब ब्रज रानी खिलखिला के हंस पड़ती है। और पारस में कंधे पर ले चुन करती। तू सही में बड़ा चंचल हो गया है क्या? श्री कृष्ण बड़ी भोली दृष्टि मैया तुम्हें इनकी बातों पर विश्वास है? मेरी बात पर विश्वास नहीं है? मैया ने कहा नहीं नहीं तेरी बात पर विश्वास है। इनकी बात पर विश्वास नहीं।
तू रूठना मत। जननी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा कि इतनी गोपियां क्या झूठ बोल सकती है। ऐसी चंचलता करता है। ब्रज रानी तुम हमारे घर की तो बात ही नहीं सुनी। शास्त्रों बंदर इसके पीछे चलते हैं और जिस घर में जाता है गोरस के माखन दूध दही सब वानरों को पाता है। कुछ सखा पाते हैं बंदर पाते हैं और नहीं भूमि पाती है। सब फोड़ करके भूमि में फैला देता है। गो सुंदरियां ग्रह के नवनीत दधी इन सब बातों की चर्चा करती है। मरकान भोग विभज सा भांडम भिनती हे लालसम त देवम भते शाखा मृग शाखा मृग बंदर भोजते प्रकाम ना भते यदि तो तृप्त मंतो भूम भूमि को किरते भांडम वात्सल्य घन मूर्ति यशोदा मैया नहीं जानती कि गोप सुंदरिया क्यों नंद नंदन की ऐसी शिकायत कर रही है।
सुनो मैया मैं उस दिन की बात बताती हूं। ये जो बड़ा तपस्वी शांत साधु दिखाई दे रहा है। इससे जो हमने पूछा कि बंदरों को तू क्यों खवाता है? तो कहा हमारे पुराने मित्र हैं। तो हमने कहा पुराने मित्र कब के हैं? तू तो दो साल का है। तो कहा देखो जब राम जी थे ना तो युद्ध में वानरों को बहुत मेहनत लगी थी। उस समय खाने पीने के लिए जंगल में क्या था कंद मूल फल जो मिल जाए। तो हमने इनको कहा था कि आगे चलकर के हम तुमको बहुत सुख देंगे। तो यह भी हमारे मित्र हैं। यह भी हमारे सखा हैं।
तो इस समय हम अपने दोस्तों को पवाते हैं। बंदर हमारे दोस्त हैं। पता नहीं कौन सी भूली भूली बातें करने लगता है। वन फल स्वयत्न कलित रावत्त निजाम सेवा में वनवासिनो विहिता प्रोग व्याजता। ये जब मैं वनवासी था तब मेरी बहुत सेवा की। अब मैं इनकी सेवा करूंगा। भैया ये ऐसी बातें करता है तुम्हारा नीलमणि कभी-कभी ऐसे बोलने लगता है कि मुझे समझ में नहीं आता ये कौन है ये बहुत चतुर है एक दिन मैं अपने घर में बहुत ऊंचे पर छीका टांगा अब ये नीचे उखल उसके ऊपर पीढ़ा पीढ़ा के ऊपर सखा सखा के कांधे पर कूद और वह ऐसे खा रहा था।
द्रव्य लाभ सगो यात तो नंद गहनी मैं छुप करके देख रही थी जब देखा एक पा लिया सखाओं को पवा लिया तब नजदीक गई रे नंद नंदन तू चोरी कर रहा है बस इसने लालाल नेत्र के हमारी तरफ कहा अरे मैं क्यों चोर मैं चोर क्यों हूं अपने घर में ही तो हूं हूं। मैंने कहा तुम्हारा घर नहीं तो मेरा अच्छा तो तुम्हारा घर मैं तो भूल गया। मैं तो अपना घर समझ रहा था। मैंने तो समझा अपना घर अच्छा तो ठीक है। तू अपना घर समझ रहा था तो ये करने की जरूरत क्या थी? तू यहां सब पूरा अरे तू गोपी समझ नहीं।
मुझे भूख लगी थी। मैंने समझा मैया आएगी और ऊपर से देखा चींटियां थी तो मैंने सोचा चींटियां निकाल दूं फिर मैया मुझे पवा देगी अच्छा इतने ऊने छीके पर चींटियां तुझे दिखाई दी तभी तो उखल पे चढ़ के ये सेवा कर रहा था कि चींटियां निकाल तो इतना इतना हाथ चीटियां तो ऐसे निकाली जाती तू समझी नहीं जब चींटी में ऐसे रखता तो नीचे चली जाती है तो खबो-खबू करके निकाल दिया तो तुम्हारे यह हाथ क्या लगा है वहां चींटियां निकाल रही थी वो एक दो मक्खी थी बार-बार भिनभमिना रही थी तो हम उनको ऐसे ऐसे किया तो लग गया बोले बहुत चोर ए के चष्ट तम ही चोर इमेस सकलम ही मम यशोदा रानी ये बहुत चतुर है ये भोला नहीं है दूसरी सखी ने कहा सखी तुम्हें तो चींटी का बहाना किया।
बिल्कुल ऐसा ही मेरे घर किया। मैंने भी ऊंचे छीके पर टांगा था। मैंने कहा क्या कर रहे हो? तुम कहा बछड़ा खोज रहे हैं। बोले यहां बछड़ा खोज रहे हो। बोले हां तुम्हें दिखाऊं और कमर में खोसा हुआ एक छोटा सा बछड़ा आकृति जो बछड़े का खिलौना और उसको ऐसे दही से बोर के देखो निकला ना तुम्हारे मार से बछड़ा। यह मथुरा से बाबा हमारे लाए थे और मेरा बछड़ा खो गया था और मुझे पक्का पता था तेरे यहां जरूर होगा इसीलिए मैं ढूंढ रहा था तो इस मटके से देखो निकला ना बछड़ा कैसे बताऊं उसकी ये लीला देखकर हंसी नहीं रुकती थी गुस्सा कैसे करूं हस्त्रगाहे रचति विधिम पीठको लुखलाद दूसरी सुंदरी ने कहा कि नवनीत को पाने के लिए हर कला में प्रवीण है।
जब इसका हाथ नहीं पहुंचता तो डंडे से छेद कर देता है और सब आराम से पान करते हैं। तीसरी बोली यशोदा रानी मेरे घर की घटना सुनो। ऊंचे छीके पर मैंने दूध भांड रख दिया और भांड से सटा के घंटा बांध दिया कि अगर मटकी को जरा भी छुएगा तो घंटा बज जाएगा और घंटा बजेगा तो मैं उसको पकड़ लूंगी। पकड़ कर के तुम्हारे पास लाऊंगी। यह बड़ा विचित्र खिलाड़ी है। उखल उखल के ऊपर पीढ़ा पीड़ा के ऊपर सखा और सबसे पहले घंटा पकड़ लिया और घंटा में माखन भर दिया। फिर इसके बाद चक माखन खाया घंटा बजा ही नहीं।
और मैं निश्चिल तो रही कि घंटा बजेगा अगर चोरी होगी। और जब वो खा पी के बाहर चला गया तब मुझे लगा कि आया तो था घंटा नहीं बजा देखा पूरा माखन से भरा था घंटा अब घंटा माखन से भर जाएगा तो क्या बोलेगा नंद रानी जी इसके बाद एक सखी बोली हम तो अपनी तुम्हें कैसे बात बताओ मेरे माखन की बात नहीं थी मेरा तो ताजा दूध था हमारी हमारी जो ददिया सास थी ना तब के जमाने के माट थे नए माट तो आप दे सकती हो इतने सीजे हुए माट सब फोड़े और जब मैं पहुंची तो मुंह में दूध भरे हुए था हमने कहा चोरी की हमारे घर में अभी तुझे पकड़ती हूं तो ऐसे इशारा किया तो मैं नजदीक गई तो फू पूरा दूध मुंह में मार दिया वो भाग गया पकड़ में ही नहीं आया पूरा दूध जब आंखों में पड़ जाएगा तो पकड़ेगा कौन उस दूध की फतकार कार से मेरी आंखें भर गई।
मेरी आंखों में कुछ दिखा नहीं। और इतने में कूद कर भाग गया। एक गोपी की वो हंसती हुई बोली गोप सुंदरी यशोदा जी तुम तो मुस्कुरा रही हो। परसों की बात है। नीलमणि मेरे घर पर गया। नौ नीत भांड में हाथ डाला। तो हमने कहा ए तू कौन है? तो बोला बलराम का छोटा भाई हूं। फिर यहां क्यों आया है? इस पर उसने उत्तर दिया कि अपने घर में नहीं आएंगे तो और कहां आएंगे? मैं हंसकर बोली तुझे भ्रम हो गया है तेरा घर नहीं मेरा घर है और नवनीत के मटके में हाथ डाले हुए हैं यह मुद्रा गोपी क्षमा करियो हो मैंने अपना घर समझ के तू क्षण भर के लिए चिंतन कर भला मैं खेलने गया भूख लगी मैया का कौन इंतजार करे इसलिए मैं पा रहा था तेरा घर है आगे से नहीं आऊंगा ऐसे ऐसे ऐसे रचता है कस्तुम बाला बाला अनुजा किमरे मन मंदरा संया एक ब्रजवासिनी बोली सब उपाय हार करके मैंने नवनीत अंधेरे कमरे में रखा कि ये ढूंढ ही ना पावे पर दंग रह गई इसको खुशबू से पता चल जाता है और दूसरी बात प्रकाश की जरूरत नहीं इसकी इंद्र नीलमणि का शरीर की ऐसी है कि ये जहां आगे आगे जाता है प्रकाश होता चला जाता है।
मणिगण महसा गण यतिन ना तमाम अंधकार क्या करेगा इसके आगे एक नवतरुणी गोपी बोली बावरी तू मणि भूषणों की बात कहती है इसके अंगों में ऐसी ज्योति है जो हृदय के अंधकार को नष्ट कर देती कमरे के अंधकार की तो बात जाने दो ध्वतागारे धत मण गणम स्वांग प्रदीपम एक गोपी बोली यशोदा मैया प्रथम तो इसका मुख इतनी मुस्कुराहट युक्त लुभायमान है। दूसरी इसकी अमृतमय वाणी है। तीसरा गिरवा झुका कर जब देखता है। चौथा इसके अंग लावण्य ऐसी है कि हम सब जितनी बृजवासनी है सब मोहित हो चुकी है।
तो हम आपको बताएं ये शिकायत कम करने आई है। देखने आई है। यशोदा मैया सब गोपियों से कहती है विराजो आप बैठो सुंदर सुंदर भोग पकवान हमारे साथ पाकर जाना एक ने कहा सुनो भोग पकवान की बात कही तो हमें ध्यान आ गया कल की बात है हम अपने यहां देव पूजा का अनुष्ठान किए थे हम सब भोग लगाकर देवता के आगे से और आंख मूंधे हुए थे इतने में सखाओं के साथ आकर नंदन वंदन पाने लगे मैंने पूछा क्यों रे देवता का भोग क्यों पाता है? तो यह बोला सबसे बड़ा देवता तो मैं हूं। सबसे बड़ा देवता मैं हूं और सब मेरे छोटे देवता सखा है।
मैं और सखा पा लिया तेरा भोग लग गया। तेरी कामना पूर्ण हो गई। भैया देखो ना बात हमारी सच्ची है। कहा तू देवता बना। हमारे देवता का अपमान कर दिया। अच्छा इतने बड़े मुझ देवता का अपमान कर दिया तो सखाओ इसको परिणाम दिखाओ जे भी सब सखाओं से कहा तो पूजा स्थान में धूल पत्ता लघु शंकर सब छोटे छोटे सखा यशोदा मैया एवं ध्यान सुसति कुरते मेना वास्तव धूल फेंका पत्ता फेंका यज्ञ वेदी पर और लोशन का इतने बड़े देवता का अपमान किया सखाओ इसका फल चखाओ अप बालान मेहते गहे वास्तव लिपते सुलित मुदा चित्रते चारु चूर्ण मैंने लीप पोछ कर बहुत सुंदर पत्रावली चित्रावली बहुत सुंदर चौक पूरी थी तो ये धुरली पत्राद सुच भी सुहानिम करोति धूल फेंका, पत्ते लाकर फेंका और इसके सखाओं ने लघु शंका भी कर दी।
पूरा हमारा देवता का अपमान हो गया। वो जब गोपी ऐसा कह रही थी तो भगवान बड़ी गंभीर मुद्रा में थे कि कहीं मैया की छड़ी ना उठ जाए। तो मैया की तरफ जब देखते हैं तो एकदम सीधे बन जाते। गोपी की तरफ देखते हैं तो चल चलता है। इस प्रकार मुद्रा धारण किए ब्रज सुंदरियों ने श्री कृष्ण के कुमार चापल्य का वर्णन किया। अंदर अंदर से मैया तो बहुत प्रसन्न हो रही कि चलो मेरा लाला कुछ कर रहा है। हष्ट पुष्ट हो रहा है। चेष्टाएं कर रहा है। इम स्त्री भी स नयनम श्री मुखोकिनी भी व्याख्या तार्थ प्रशित मुखिम नपाल मुच्छ समस्त गोपियां भगवान श्री कृष्ण की रूप माधुरी का पान कर रही है।
मैया ने देखा कि ब्रज सुंदरिया कहीं नाराज हो गई और कहीं अनिष्ट लाला के लिए सोच लिया तो ब्रज सुंदरियों को सबको भोग पवाया ठाकुर जी का तिलक लगाया जो घर में था सबको सुगंधित द्रव्य माला पहनाई और मैया हाथ जोड़कर बोली मैया जो बोली वो बहुत गजब मैया कह रही कोई सांप मत देना कोई हमारे लाला का अनिष्ट मत कर देना। गारी मत दीजो मु गरीबनी को जायो है। बहुत तो मना मना करके हमारे इंद्र नील मणि हुई है। कोई श्राप मत दे देना। कोई मेरे लाला का अनिष्ट मत सोच लेना। मुझ गरीबिनी के ऊपर कृपा करना।
मेरे लाला का अनिष्ट मत और ये पता नहीं कि लाला समस्त अनिष्टों को मिटाने वाला है। उसका अनिष्ट कौन कर सकता है? वात्सल्य का भाव भगवत भाव नहीं आने देता। वात्सल्य में मेरा लाला है। सारी मत दीजो मो गरीबनी को जायो है जीतो तो बिगार कियो आन कहो मोसो तुम मैं तो काू बात में नाही तरसायो है हे गोपियों कोई अनिष्ट की बात मेरे लाला की मत कह देना तुम्हें तुम्हें जितना चाहिए हमने कभी रोका नहीं सब ले जाओ तुम्हें जितना चाहिए ले जाओ जितना जिसका नुकसान हुआ हो उसे दुगना ले जाओ दध की मटुकिया ले ले आंगन में आन धरी तोली तोल लीजो भटु जे तो जाको भयो जितनी इच्छा हो ले जाओ सूरदास प्रभु प्यारे निमिष नाहु जो न्यारे कान जैसे पूत पूर्व पुण्य नते पायो है।
कन्हैया जैसा लाला तो बड़े भाग्य से हुआ है। यशोदा मैया समस्त ब्रज गोपियों को संतुष्ट करती है। सबसे प्रार्थना करती कभी कोई नुकसान कर दे। तुरंत हमारे यहां से दुगना ले जाना पर कभी अनिष्ट की बात मत करना। बड़ा आनंद मंगल चल रहा है। दूसरे वर्ष की वर्षगांठ मनाई जा रही है। प्रातः कालीन वेला पर आज भोर तम चुर के रोल गोकुल में आनंद होत मंगल धुन महराने ढोल सुंदर सुंदर ढोल बज रहे मृदंग वीणा लालजू के लिए वर्षोगाठ अरे प्रभु है जहां है वहां तो अष्ट सिद्धियां निधियां सब डोल रही उमगी ब्रज नारी सुभग कान बरस गाठ उमग चाहति बरस बरसनी गावह मंगल सुगान नीके सुरनी की तान आनंद अति हर्षन कंचन मण जटित थार रोचन ददी फूल डार मिलबे को तर प्रभु बरस गाठी जोरति वा छवि पेत्रन तोरति सुर अरस परशनी ब्रज गोपियों की भीड़ आती है प्रभु को रोचना करती
है वर्षगांठ का बड़ा उत्सव मनाया जाता है विप्र पूजा अतिथि अभ्यागत अर्चना सब कुटुंब सह भोज यशोदा रानी नंद बाबा मिलकर के करते हैं तब तक बैठा ले लेते हैं लाला को खेलने नहीं जाना आज वर्षगाठ है दोपहर सबको भोजन पवाकर अब नीलमणि ने पूजा खेलने जाऊं अभी तक तो भवन में मानो कैद कर रखा हो इनको रोकना बड़ा कठिन था यशोदा मैया जानती थी कि लाला बहुत चंचल है भाग जाएगा इसलिए पूरी दासियों की फौज इकट्ठा जाने ना पावे आज इसकी वर्षगाठ है मैया दुलार करते तुम्हें एक मोर दूंगी मथुरा से मंगाऊंगी स्वर्ण निर्मित रत्न जटित मयूर खेलने के लिए दूंगी तू उसे नचाना फिर एक तुझे गोवत्स दूंगी वो भी स्वर्ण जटित तू चुपचाप पहले यही खेल आज तेरी वर्षगांठ है इस प्रकार प्रलोभन देकर तो नीलमणि को रोका गया था।
अब समझना जरा दो वर्ष के बालक की चोरी सच्चिदानंद भगवान दो वर्ष में समस्त ब्रज मंडल की ब्रज गोपियों को महा सुख प्रदान कर रहे हैं। ये कोई चोरी है? दो वर्ष के बालक को क्या ज्ञान? भगवान ने दो वर्ष की अवस्था में माखन चोरी लीला की। अब भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो देखा कि पहरेदार कमजोर पड़ गए। दोपहर का भोज हो गया। तो तोरण को फते हुए द्वार के समीप से गोप सखा जो प्रतीक्षा कर रहे थे वो भागे भगवान और उनके साथ खेलने लगे। कहां गया नंद नंदन? यशोदा मैया व्याकुल होकर के।
अरे देखो कोई उत्पात ना कर दे। आज वर्षगांठ है। कहीं कुछ ऐसा अतिशय प्रीति में संदेह होता है। श्री कृष्ण चंद्र जी समस्त लीलाओं के आचार्य हैं। तो एक ग्वालिन के घर गए। किस ग्वालिन के घर गए? वर्षगांठ में सब उत्सव में आए हुए थे। एक नौ वधू थी। उसको एक घर में कह दिया था तू घर में रहेगी तू नहीं जाएगी। अब वह नवधू थी अभी नईनई आई थी तो रो रही थी कि नंद नंदन आज तक हमने भर नेत्र नहीं देखा तुम कैसे हो आज अवसर लगा था कि वर्षगांठ में हम आज तुम्हें देखेंगे लेकिन घर के सब लोग चले गए और हमको घर में छोड़ गए वो अंदर बैठी थी आप फांदते हुए कूदते हुए सखाओं के साथ उसी गोपी के घर गए बड़े करुणानिधान है घर में प्रवेश किया और कहा एरी कहां है यथा माम प्रपदते ता भजाम्य वो श्री कृष्ण का चिंतन करके रो रही थी कि आज भर नेत्र देखने का वर्षगाठ में अवसर मिलता परिवार वालों ने मुझे ही घर में छोड़ दिया और सब चले गए एरी सुन तो ये आवाज अमृत जे मुड़ी सो श्री चरणों में नपुर छोटी सी धोती ऊपर बगल बंदी हारों से छाती भरी हुई है क्योंकि वर्षगाठ का उत्सव मोर मुकुट फेंट पर बंसी तीरछीचित ओ जिनका चिंतन कर रहे वो स्वयं घर पधारे देखकर के वो कितने कितने आनंद में सोचो कितने आनंद में होगी जिसका चिंतन कर रहे हैं मिलन के लिए वही स्वयं देखो भगवान कैसे अपने भक्तों को सुख प्रदान करते हैं।
समस्त सखा दरवाजे पे कमर में हाथ रख के गिरीवा टेढ़ी के ललित त्रिभंगी उसकी तरह निहाल कर दे जैसे घायल पर और वार कर दे अपने घर में अपने मनचाहे नवनीरथ का श्री कृष्ण को वो सोच रही मैं सपना देख रही हूं या सत्य है। गोप सुंदरी निर्णय नहीं कर पा रही कि जागृत अवस्था है या स्वप्ना अवस्था है। मैं कहीं सोच रही थी वही सोच तो मेरी नहीं है। इतने में श्री कृष्ण चंद्र जी बोल क्यों री सब घर आए तू मेरे घर नहीं आई वर्षगांठ में। अब ग्वालनी को विश्वास हो गया कि स्वप्न नहीं ये मैं साक्षात देख रही हूं।
फिर हंसकर बोले सुना नहीं रही। उसके आंखों से अश्रु प्रवाह हो रहा है और कहा कि घर वालों ने जाने नहीं दिया। सब घर वाले वहां मैं यहां घर की रखवाली के लिए रखी गई हूं। श्री कृष्ण चंद्र जी नजदीक गए और उसका हाथ पकड़ लिया। अभी तो दूसरे वर्ष की गांठ है। वर्षगांठ का उत्सव हाथ पकड़ लिया। फिर तो उसके हृदय में जो आनंद स्पर्श का भगवत स्पर्श का और कहने लगे पता नहीं तो है आज कितना बड़ा उत्सव मेरा मैया ने मनाया बार-बार री तू मुझे कुछ देना मेरा वर्षगाठ का उत्सव तो बेशुद्ध घड़ी अरे विलंब हो रहा है वह कुछ उत्तर नहीं दे रही।
यह हंस रहे हैं। अब उसने धीरे से इनका हाथ पकड़ लिया श्याम सुंदर का। कहा छोड़ अच्छा कुछ नहीं दे सकती तो मुझे खेलने जाने दे। गोप सुंदरी कस के पकड़ लिया श्याम सुंदर को और शायद वो हृदय से लगाना चाहती थी। पर ये चतुर शिरोमणि एक हाथ से ऐसे हाथ किया और उसके वक्षा स्थल का मोती का हार पकड़ा और तोड़ लिया। वक्षा स्थल पर जो मोतियों का हार उसे तोड़ दिया। वो सब मोती भूमि पर बिखर गए। गोप सुंदरी को चेतना आई। तो वो मोतियों का हार संभालने को श्री कृष्ण का हाथ छूटा। और गोप सुंदरी ने मोती के दो चार दाने चुनकर अपने अंचल पर रख पाए थे।
देखा श्री कृष्ण भाग वो सोच रही थी कि मोतियों के चक्कर में मणि छोड़ दी। कहा कितना अपार सुख प्राप्त हो रहा था। अब वो विचार किया कि अगर यह बात मैं छुपाई तो ठीक नहीं रहेगी। मेरी मूर्तियों का हाल तोड़ा तो मुझे भी अवसर मिल जाएगा अब जाने का नंद भवन में मैं कहूंगी कि शिकायत ले आई थी अब वो गोप वनिता जो वर्षगांठ के उत्सव से निकल रही थी यह वहां पहुंची और वहां जाकर के यशोदा मैया से कहा मैया ये शिकायत मैं करने आई हूं कि आज मेरे मूर्तियों का हार आपके लाला ने तोड़ दिया।
मैं अकेली बैठी थी। यह गए। मेरा हाथ पकड़ा और फिर मेरी मोतियों की माला तोड़ दी। वैसे तो मैं नहीं बताने आती पर घर वाले तो इसलिए मैं शिकायत करने आई हूं। मैया ने कहा आएगा तो मैं डांट दूंगी। तुम मेरा मोतियों का हार ले लो और उतारा और अपने वो तो निहाल हो गई। कहां वो दो लहरी का मोती और कहां यशोदा मैया के मोतियों का वो तो रोम रोम पुलकित हो उठी और चली गई मैया आई जब लाला आया क्यों रे तू उसकी मोतियों का हार तोड़ा मुझे अपना मोतियों का हार देकर उसे शांत करना पड़ा।
लालजू ने कहा तो फिर मोतियों की खेती करूं। तुम्हारे हार के लिए मैया ने कहा हां तू तो खेती करेगा ही मैं खेती करके दिखाऊंगा छोटे से लाला एक दिन मोती बेचने वाला व्यापारी मोती ले ले मोती लाल जो दौड़ पड़े उसने पेटी रखी देखा भवन अरे ये तो बहुत बड़े घराने का है लाला उन्होंने कहा मोती दिखा मोती लूंगी बाबा ने देखा नजरिया क्या बाबा मैं मोती लूंगा। मोती की खेती करूंगा। अरे मोती की कहीं कोई खेती होती है? बाबा मैं मोती लूंगा। राजभवन देख के व्यापारी ने सोचा इतना मुनाफा तो यही हमको ले लेना चाहिए जो पूरे गांव में बेचने का होता है।
लाला की तरफ देखे, भवन की तरफ देखे और उसने बहुत ज्यादा कीमत बताई मोती की। बाबा ने कहा इतनी महंगी थोड़ी मोती होती है। चलो यहां से ले जाओ। यहां मोतियों के ढेर लगे हुए हैं। यह तो बालक है। हटकर ना बाबा मुझे मोती चाहिए। लाला ने हट कर लिया। निरख नैन रुझो मन मोहन रटत देहु कर बारंबार। व्यापारी नंद नंदन को निरनिमेष्ठ नैनों से देखता है और एक सुंदर मोती निकालता है और कहता है कि अगर मूल्य देना चाहते हो तो लाखों में मूल्य बताया और नहीं तो मैं लाला को फ्री दे सकता हूं।
दो एक बात अगर आप नहीं दोगे मूल्य तो लाला हर्ट कर रहा है मैं इसे फ्री दे दूंगा। बहुत कुलके लाल आनंदित हुए पुलकित हुए छोटी सी हथेली पर एक मोती रख दिया दीर्घ मोल कहो व्यापारी रहे ठगे सब कौतुक हार कर परले राख रहे हरि दे तन मुक्ता परम सुधार बाबा ने कहा यह बहुत ठग है इतना थोड़ी कीमत होता है नहीं मैं यही लूंगा बाबा ने फिर भेंट दे दी लाल जी महाराज गोकुलनाथ बए जसुमति के आंगन भीतर भवन मजार मैया तेरा हार ले गई थी ना गोपी देख मैं मोती लाया हूं और आज इसकी खेती करूंगा मैया ने कहा अच्छा लाला यमुना जी के किनारे की मिट्टी लाओ मैया भी जैसे
लाला खेले जैसे राजी ऐसे किया और और उस मिट्टी में मोती मैया कहा अच्छा ये जग जाएगा मैया तो खेल समझ रही लालजू का हसत जसोमति मात कहत करत मोहन कहा ये नहीं जानत बात ये करता सब जगत के एक संकल्प किया अनंत ब्रह्मांड उदित हो गए मैया तेरा हार उस गोपी ले गई मैं ऐसी मोतियों का हार बनाऊंगा जो स्वयं उपजेंगे उस ब्रज में एक मोती डाला मैया लाओ यमुना जल मैया यमुना जल दिया ऐसे उस पर डाला कहा अंकुरित हो जाओ अंकुरित अरे लाला कहीं मोती अंकुरित होता कोई अनाज थोड़ी है देखा कि अंकुरित हो गया मोती अंकुरित हो गया थोड़ी देर में दो पत्र थोड़ी देर में वो थोड़ा सा पौधा फिर तो विशाल शाखा पूरा आंगन भर गया मोती ही मोती उसमें करतुम अकर्तम अन्यथा करतुम जितनी मंजरिया सब में सुंदर रास रास के मोती शाखा पत्र भए जल मेलत फूलत फरत न लागी बार यशोदा जी मैया देखकर आश्चर्यचकित रह गई बाबा को बोले देखो देखो लाला ने मोती का पौधा हे अक्षर अविनाशी सच्चिदानंद जिनके इशारे से सूर्य चंद्र प्रकाशित होते हैं।
काल जिनके अधीन है वो परमात्मा क्या नहीं कर सकता? क्या नहीं कर सकता? एक क्षण में जिसने अनंत ब्रह्मांडों को रचा वह परमात्मा है। जगह पुरुषम रूपम भगवान महादा शभूतम सोडस कला माधव लोक शक्षया 16 कलाओं में परम प्रवीण भगवान सच्चिदानंद श्री कृष्ण को मैया अपना लाला मान रही है। नीलमणि समग्रश्वर समग्र धर्म समग्र यश समस्त श्री समस्त ज्ञान समस्त वैराग्य ये सब के स्वामी है इसीलिए भगवान है एक कुछ असंभव आश्चर्य मत मानना इनके भकुट विलास सृष्टि लय हो अपार सामर्थशाली प्रभु बाबा आए मैया सांवले सलो लाल को घोर में अरे मेरा लाला लाला इतना सर्शाली और मोती ही मोती लालजू ने पेड़ हिलाया मोती बिछ गए अपने पीतांबर में बिना और कहा मैया देख ये नकली नहीं है ये असली है और इनका हार बना और तू पहन शावाद विश्व मम लीला सजत न सजते भूते आत्म तंत्र
सावरम जिग्गु अगित गोपों ने और ब्रजेश्वर नंद बाबा ने सबने पहचान की असली मोती और भगवान ने सबको मोती बांटे सबको सब ब्रजवासियों को मोती बांटे और इसके बाद कहा मैया हो गया तेरे हार के लिए और बस उस मोती के जो वृक्ष था उससे कहा तू यही शांत शांत हो जा खत्म केवल मोती मोती ही रह गए बिछे आंगन में और वृक्ष अंतर्ध्य हो गया ब्रज तरुणी नंद बाबा यशोदा मैया जानत नहीं मरम सुर नर मुनि ब्रह्मादिक नहीं परत विचार सूरदास प्रभु की यह लीला ब्रज बनिता पहरे गुहार सब ब्रज िताओं ने वो मोती अपने हार में कि मेरे नंद नंदन के द्वारा प्रकट किया हुआ और यशोदा मैया ने भी घू करके इस तरह भगवान की बाल लीलाएं हो रही शेष लीला आ गई श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…