॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले श्री युगल सरकार प्राणा आराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता श्री यमुना रस रानी रज रानी समस्त बृजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटि नमन नमस्कार श्री लाडनी लाल प्रिया प्रीतम युगल किशोर परम परम करुणामय है।

हम जैसे भी हैं श्री श्यामा श्याम के हैं। यह हमें कभी नहीं भूलना। माना हम उनके योग्य नहीं है पर उनके हैं। इसमें वह भी नकार नहीं सकते। क्योंकि ममवा जीव लोके जीव भूता सनातना यह जीव सनातन मेरा अंश है। भगवान कहते हैं तो हमारा संबंध तो स्वीकृत प्रभु की तरफ से है ही। हमारी तरफ से स्वीकृति अन्य होने के कारण यह स्मृति लोप हो गई है कि हम भगवत स्वरूप हैं। हमारा स्वरूप भगवत स्वरूप है। यह भूलकर हम अपने को पांच भौतिक देह धारी मानकर नाना प्रकार के असत कर्म नाना प्रकार की असत वासनाएं और असत भोगों में हमारी वृत्ति फंस गई है।

अब श्यामा श्याम की शरणागति का संयोग बना है। गुरुदेव भगवान की असीम करुणा दृष्टि है। अहेतु की कृपालु कोई हम अधिकारी नहीं है उनके करुणा के पर उनकी करुणा दृष्टि है तो हम नाम जप करके मंत्र जप करके प्रियाल के गुण गाकर प्रियाल की सेवा को स्वीकार करके इस वासनाओं के खेल से हटकर उपासना में रत हो जाए बहुत कृपालु प्रिया लाल है उनहीं की करुणा करुणा का भरोसा है। उनहीं की करुणा के भरोसे हमारा जीवन, हमारी उपासना, हमारा मन, हमारी इंद्रियां, हमारा देह ये सब प्रतिपल उनके चरणों में समर्पित होते हुए पावन हो रहा है।

अगर ऐसा नहीं तो फिर कुछ भी कर लो। आप साधन करेंगे अहम होगा। भगवत प्राप्ति में अहम बहुत बाधक है। तो साधना हो तो शरणागति होके प्रभु के आश्रय से प्रभु के कृपा बल से हमारा साधन पथ पुष्ट होगा और प्रभु ही साध्य रूप से हमें मिलेंगे। स्वाद प्रेम महा रसात्मन बहिरा भात श्री वृंदा विपिनम तदातिनो राधा तन नागर च तय विशुद्धस च मूर्त कथम कोटि भिर यतन रप्य अनुराग सोख्य जलधा सारा काष्टोदय श्री वृंदावन बड़ा स्वादिष्ट रस है आस्वाद रस है महा सुखमय है अर्थात प्रेम जो बाहर से वृंदावन का सेवन करता है अर्थात शरीर शरीर से वास करता है और अंदर से वृंदावन का सेवन करता है।

अर्थात मन से वृंदावन की लीला का चिंतन प्रिया प्रीतम का चिंतन प्रिया प्रीतम के नाम का चिंतन ये वृंदावन का अंतर और बाहर से सेवन है। बहरो नोवांतरा भाती जो बाहर और भीतर दोनों जगह वृंदावन का चिंतन करता है। बाहर तो वृंदावन में शरीर है ही। हमारा मन भी वृंदावन का सेवन करें। रसिक महापुरुष कहते हैं तन मन के बन से ये तन से भी वृंदावन का सेवन करो और मन से भी वृंदावन का सेवन करो। तो क्या होगा? बोले स्फुरति श्री राधा और नागर तन नागर श्री लालजू और प्रियाजू उसके हृदय मेंित हो जाएंगे मात्र वृंदावन का बाहर शरीर वास करे और अंतर से प्रियाल का चिंतन करे इसी से प्रियाल की प्राप्ति होगी।

ये सीधा मार्ग है। इसमें मिलावट नहीं है। अन्य उपासनाओं की अन्य देवी देवताओं की अन्य कर्मकांडों की अन्य साधनों की यहां मिलावट नहीं है। अभ्या मिलौनी मिले ना कछु जब खेलत रास सदावन में साधन विविध सकाम मति सब स्वार्थ सकल सब जो अनीति यहां इनका प्रयोग नहीं होता। साधना विविध सकाम भावना के अनुष्ठान और भी अन्य जो ज्ञान ध्यान व्रत कर्म जीते सब काू में नहीं मोह प्रतीति ये हमको प्रियाल तक नहीं पहुंचा सकते ना ज्ञान ना ध्यान ना व्रत ना नियम ना संयम तो हमें क्या करना है बोले एकमात्र रसिक अनन्य निशान बजायो एक श्याम श्यामा पद प्रीति श्यामा श्याम के चरणों में प्रीति वो कैसे होगी तो बताया है कि आठों पहर श्री जी के चरणों की सेवकाई की भावना नाम जप और लीला गायन लीला श्रवण यही सीधा मार्ग है।

इसमें कोई मिलावट नहीं। श्यामा श्याम का नाम जप श्यामा श्याम की लीला गायन श्यामा श्याम के धाम का आश्रय श्यामा श्याम की आठों पहर सेवा ये शुद्ध भक्ति है वृंदावन नित्य विहार रस की ये शुद्ध भक्ति इसमें मिलावट नहीं चल पाती सबका सम्मान है सब भगवत स्वरूप है पर उपासना में मिलावट नहीं अनन्य रसिक अनन्य निशान बजायो एक श्याम श्यामा पद प्रीत मात्र केवल श्यामा श्याम की उपासना तो राधा वल्लभ धाई के और ध कौन व्यासे देत बने नहीं बरी बरी प्रतिलोन कह रहे हैं जब राधा वल्लभ श्यामा श्याम की उपासना हमें मिल गई तो अब और किसका ध्यान करें जैसे पकड़ी बनाने में एक एक पकड़ी में नमक नहीं डालते फेंट में डाल देते हैं तो समस्त पकड़ी में हो जाता है ऐसे ही मूल श्री राधा वल्लभ लाल का हम सेव सेवन करते हैं तो विश्व ब्रह्मांड के समस्त जड़ चैतन्य देवी देवता सब भगवत स्वरूपों की आराधना हो जाती है।

इसलिए श्री वृंदावन का मन से तन से सेवन करो। अनन्य बन जाओ श्यामा श्याम के तो कृपा करके आपके हृदय में और आपके बाहर नेत्रों में भी झलकने लगेंगे। विशुद्ध रस जिन मूर्ति युगल किशोर अनेक कोई साधनाएं कर ले चेष्टाएं कर ले वो कभी रीझने वाले नहीं वो रीझते हैं अनन्यता से बात को पकड़ो श्यामा श्याम रीझते हैं अनन्यता से जो अनन्य हो गया श्यामा श्याम का उसके हृदय में सारातिसार प्रेम का उदय हो जाता है अन्यथा नहीं एक बड़ी आश्चर्य की बात कह रहे हैं श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी कि यदि हमें वृंदावन धाम मिल गया श्यामा श्याम की उपासना हमें मिल गई है शरणागत हो गए हैं तो कह रहे रे काम क्रोध लोभादय इस हदों में भवंतो

भवतु ऐ काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर तुम्हें सब छोड़ना चाहते हैं हटाना चाहते हैं हम नहीं हटाएंगे रे काम क्रोध लोभाद सुरदो में भवंतो भवत मेरे सुरद मत जाओ मेरे पास सदैव रहो कभी मत जाओ देख लो बड़े आश्चर्य की बात दुनिया में जितने साधक हैं सब परेशान है काम क्रोध लोभ छूट जाए यह कभी हमारे हृदय में नावे और श्रीपाद कह रहे हैं रे काम क्रोध लोभाद में भवंतु भवंतु मेरे प्यारे मित्र बन जाओ एक क्षण के लिए भी हमारे हृदय से ना जाओ तजना दे पातम सतत मति क्षमा लिंग मानंदयंतु जब तक मेरा शरीर रहे तब तक मेरे शरीर में काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर बने रहो कभी मत छोड़ना मेरे सुद हो जाओ ऐसा कौन बोल सकता है भाई ऐसा कौन बोल सकता है कोई भी साधु महात्मा सब डरते हैं इससे काम क्रोध लोभ मोह मदद मत्सर इनसे डरते हैं और कह रहे हैं त्याज्याना देह पातम सतत मलिंग आंदत आनंद पूर्वक मेरे हृदय में रहो कभी मत छोड़ना हे काम हे क्रोध हे लोभ हे मोह हे मद हे मत्सर सब हमारे हृदय में बसो ऐसी बात हमने आज तक कभी नहीं पढ़ी कहीं नहीं सुनी कभी

नहीं दवी संपदा हमारे हृदय में बसे और यह सब नष्ट हो जाए। बड़े दुष्ट है। ऐसा तो सुना है। काम क्रोध मद मान न मोहा लोभ न छो राग नहीं द्रोहा जिनके कपट दंभ नहीं माया तिनके हृदय बसो रघुराया ये कह रहे हैं रे काम क्रोध लोभाद ईदो में भवंतो भवंतु त्याना देह पात सतत मति समांदु सदा हमारा आनंद पूर्वक आलिंगन करो। मेरे हृदय से कभी मत जाना। सदैव बने रहो। जब तक मेरा शरीर रहे तुम रहो। अब आगे की बात सुनो। चेष्टा चेन निजाभ कथ परम बंधमा पा वृंदावन धन्य केना विरल तमे ना माम वस्तु।

तुम अपनी चेष्टाओं से लोगों को बंधन प्रदान करते हो। मोक्ष में बाधा करते हो। मेरे हृदय में बने रहो। मैं वृंदावन के प्रताप से तुम्हारा भी उद्धार कर दूंगा। यह बात सच काम, क्रोध, लोभ तुम्हें कोई स्वीकार नहीं करता। आओ। आजीवन मेरे हृदय में वास करो और मैं वृंदावन के प्रताप से तुम्हें भी पावन कर दूंगा। क्या पावन कर देंगे? काम माने कामना। कामना। प्रिय कभी आप अपने कपोल में पत्रावली की रचना का अधिकार दीजिए। कभी आप अपने श्री चरणों की महावर रचना का अधिकार दीजिए।

कभी सुंदर सैया रचना करूं। कभी आप ऐसे कामना और क्रोध अपने इष्ट पर ही होता है। प्रणय कोप जिसे कहते हैं। कोप माने होता है क्रोध। प्रणय माने होता है प्रेम। प्रेम क्रोध भी होता है। प्रेम में जब नरसी मेहता जी को क्रोध आया तो प्रभु को कड़वी कड़वी बातें सुनाते हैं। वो तुम्हारी मौसी लगती है। उसको दर्शन दे दिया। तुम क्या चला जाता है? पूरा जीवन आपके लिए हो गया। छुपे छुपे घूम रहे हो। डरते हो क्या? सामने आओ। वो वो क्रोध से भी अपने प्रभु को ही लोभ प्रभु के नाम का प्रभु के दर्शन का प्रभु की सेवा का मोह प्रभु के चरणारविंद का हर दोष परम पावन हो जाता है जब भगवान के चरणारविंद के चिंतन में तो हर दोष परम पावन हो जाता उसी बात को कह रहे ऐ काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर तुझे सब हटाना चाहते मैं कहता हूं जब तक मेरा देह रहे कभी मत जाना मेरे हृदय में रहना और सदा आलिंगन किए रहना।

मैं तुम्हें आनंद युक्त कर दूंगा। वृंदावन के प्रताप से तुम्हें परम पावन कर दूंगा। ऐसा महापुरुष बिरला ही कोई होता नहीं सब डरते हैं कि हे काम, क्रोध, लोभ छूना नहीं हमको नहीं हम अपवित्र हो जाए। अरे आओ मेरे हृदय बसो मैं तुम्हें पवित्र कर दूंगा। प्रियाल के चरणारविंद की रति बड़ी सामर्थ्यशाली है। श्रीपाद प्रबोधनंद जी महाराज इदम भगवत अर्पणा चरित सर्वणाम देखो जैसे राजा का राजकुमार होता है उसको एक ठसक होती है कि सारे कानून सारी व्यवस्था सारा वैभव मेरा ऐसे जो भगवान का भक्त होता है ना सारे सिद्धांत भगवान ने जितने कानून भागवतिक बनाए हैं वो मेरे प्रभु के बनाए हुए हैं।

जितना वैभव मेरे प्रभु का आओ काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर तुम्हें जितना उपद्रव करना है कर लो। कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे क्योंकि हम राजकुमार हैं। अपने राजा श्यामा श्याम के लाडले हैं। तो हम लाडले कैसे हो सकते हैं? वो हमारे लाडले हैं। वो हमारे लाडले हैं। इसमें कोई संशय नहीं। लेकिन हम उनके लाडले इसमें भी कोई संशय नहीं। अगर वह हमें दुलार की होते तो संसार सागर से खींच कर अपने घर में ना रखते। हमें ठसक में रहना है। अब हमारा ना काम बिगाड़ सकता है, कुछ ना क्रोध बिगाड़ सकता है।

कुछ नहीं। साधना बिगाड़ सकते हो। वो हमारे है नहीं। साधना बिगाड़ सकते हो। वो हमारे है नहीं। और साध्य है श्यामा श्याम। हमारे साधन है श्यामा श्याम। अब क्या तुम बिगाड़ सकते हो? देखो हमारी इज्जत है शाबाश श्याम देह लोक नाना प्रकार की ये हमारी इज्जत मर्यादा सम्मान स्वाभिमान नहीं हमारा स्वाभिमान हमारी इज्जत हमारी मर्यादा श्यामा श्याम है जिनको कभी कोई छू नहीं सकता ठसक रखो ठसक रखो बहुत बड़े महाराज के हम लाडले हैं लाडले हैं सच्ची अगर दुलार न की होते अपना ना माने होते थे सौभाग्य नहीं मिलता जो मिल रहा है बहुत मस्ती से इदम भगवत अर्पणा चरित सर्वस कर्मणा जानते हो ये ठसक कब आती है जब भगवत अर्पणा प्रभु के भगवत अर्पण जीवन है ना तभी

ये ठसक आती है अगर आपका भगवत दर्पण जीवन नहीं तो आप ये ठसक नहीं बोल सकते आओ काम क्रोध लोभ मोह मध मत्सर ऐसे सब कांप रहे हैं कह आओ राजा हमारे हृदय से कभी जाओ मत बोल सकता है कोई भगवत दर्पण भगवत दर्पण आओ आओ प्रियाल तुमको भी पावन कर देंगे आओ मेरे हृदय में तो आओ क्योंकि हमने हृदय में श्री श्यामा श्याम का आश्रय लिया है अब इस हृदय को तुम अपवित्र नहीं कर सकते हो भक्तों की एक अलौकिक ठसक होती है ये अलौकिक श्लोक है आज तक कहीं किसी ग्रंथ में नहीं पड़ा कहीं किसी

महात्मा के मुख से नहीं सुना श्रीपाद के मुख कई ऐसी बातें वृंदावन की दिव्य महिमा की जो कहीं नहीं सुनी। यह सुना है कि भजन होना चाहिए। अगर वृंदावन में भी भजन ना हो तो कहीं भी भजन करो भजन करना चाहिए। यह हमने सुना है। लेकिन यह नहीं सुना कि वृंदावन के बाहर श्री कृष्ण प्रेम में उन्मत होकर नहीं रहना चाहता। और वृंदावन में मैं अगम्या गमन करके भी रहना चाहिए। ये नहीं सुना। यह सुना है कि हे काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर अब हमारे पिंड छोड़ दो क्योंकि अब हम भगवान की शरण में हो गए।

अब हम भगवत प्राप्ति करना चाहते हैं। यह नहीं सुना कि हे काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर आप हमारे हृदय से कभी मत जाना। हमारे हृदय का आलिंगन बड़ा विचित्र रस है। वृंदा इसीलिए कहा वृंदावन की लीला मत समझो गुरु को चीलाया ऋषि मुनि गए हार। यह बड़ा विचित्र रस है। ताल ठोक के कह रहे आ पूरे जीवन जब तक देह पात ना हो मेरे हृदय में बना रहे और तेरा भी कल्याण ना कर दूं तो बता देना यह है महिमा वृंदावन धाम की श्री वृंदावन में भगवत अर्पणम मस्तु जीवन भगवत अर्पण यही तो हमें भ्रम हो गया है कि मेरे से गलती हो गई मेरे से अच्छा हो गया मैंने यह कर दिया मैंने कहा छोड़ो आपका हूं महाराज आपका हूं पक्का भजन कराओ तो आपका हूं और संसार में घुमाओ तो आपका हूं ठसक से रहूंगा लंबा तिलक लगाऊंगा आपकी जय बोलूंगा शर्म आवे तो सुधार लो ना शर्म आवे तो ऐसे रहेंगे हम मस्ती से रहो कमजोर है क्या वो कि तुम सुधरोगे तभी सुधर सकते हो अरे वो अच्छे अच्छे को सुधार देते भैया सबको सुधार उधार देते हैं।

खूब मस्ती में रहो। राधा राधा राधा बस शरणागति मत भूलना। निश्चित भगवत प्राप्ति है। मस्ती में रहो झूमो। अब जिसको देखो ये नहीं वो नहीं हमारे अंदर ये हमारे अंदर वो अभी तुम्हारे तुम्हारे सब कुछ बने हुए हैं। समर्पण नहीं होगा क्या? शरीर प्रियाल का हृदय प्रियाल का प्राण प्रियाल के जीवन प्रियाल का अब तुम्हारा क्या रह गया तुम तो केवल मस्त रहो उिष्टा भक्तव प्रियाल का उिष्ट पाओ शवस्तव आपके गुणगान पसव आपको देखते हुए गायव आपके गुणगान गाते हुए तन मन प्राण सब आपको सम मस्त एकदम दक्षिण ले चलो तो जय श्री राधेश्याम पूरब ले चलो तो जय श्री राधेश्याम उत्तर ले चलो तो राधेश्याम राधे राधे राधे हमारा जीवन आपको जहां मनावे जैसे मनावे विचार करो जरा विचार करो सत्संग है अजात पक्षायु मातरम खगा वो क्या कर सकता है और सबसे बड़ी शरणागति यह है जो चिड़िया का बच्चा घोंसले में बैठा है पंख भी नहीं निकले वो कर क्या सकता है?

कुछ नहीं। जो करेंगे उसके मां-बाप करेंगे। ऐसे ही हमें अजात पक्षा मातरम खगा। ये शरणागति बहुत जोर की है। शरणागति में दो प्रकार बताए जाते हैं। एक बंदर का बच्चा वाला और एक बिलैया का बच्चा। बंदर के बच्चा की शरणागति है कि जब छलांग लगाना होगा तो बंदर ऐसे करता है। एक सेकंड में इशारा दिया उसको ऐसे बच्चा कस के पकड़ और ना पकड़े तो धम्म से गिरे लेकिन बिलैया के बच्चा में मुंह में दबा के वो ले जाती है। जहां रखना है रख दो। ये बढ़िया लगा। जहां तुम्हें रखना है रख दो।

इशारा इशारा से कुछ फर्क नहीं पड़ना। वह इशारा करते हैं। वह विवेकवान साधक है जो शरणागत बंदर के बच्चा वाला है। भगवान इशारा करते इस समय माया का प्रश्न हुआ निकलो हमें कस के पकड़ लो हमारा चिंतन गाढ़ करो। लेकिन जो पूर्ण शरणागत बिलैया बच्चा वाला है उसे कहे माया का चक्कर आया है। हमको कस के स्मरण करो। वो पैर फैला के बैठा रहेगा। जहां तुम्हें ले चलना हो उठा के ले चलो। जहां ले चलोगे वही मैं ले चलो यह बहुत बढ़िया है जब बिलैया का बच्चा बन गए तो फिर हमारे म श्यामा को राज हमारी लाडली जो बस इसके आगे मत बोलो मेरे से ये नहीं बनता मेरे से वो नहीं बनता मेरे से ये नहीं बनता अरे बनना हमारा सब कुछ बन गया देखो हमको एक लाल स्वामी योगी मिले थे गंगा के किनारे रात्रि में लगभग 8 9 के बजे उनका योग साधन संपन्न होता था तब उनके दर्शन होते थे तो हम और लेट गए तो अकेले मिले तब उन्होंने जब देखा ऐसे नवयुवक अवस्था थी पास बैठा पहले शब्द और हमें ये था कि एक डायरी पेन रखते थे महापुरुष जब मिलते थे बाहर निकल के पूरा स्मरण में टेप कर लेते और बाहर एक एक सूत्र लिखते छोटी डायरी में आज भी लिखा हुआ है जो ही गए सो बोले जैसा तुम्हें बनना है वैसा सोचो जैसा सोचोगे वैसा तुम बन जाओगे पहला सूत्र लिखा जैसा सोचना है वैसा ही हमको बनना होगा और जैसा बनना है वैसा ही हमको सोचना होगा।

हमारी सोच वही होनी चाहिए। बहुत जोर की बात है। बिल्कुल बेपरवाह हो जाओ। अगर परवाह करते हो तो तुम शरणागति में कलंक हो। अपनी परवाह करते हो तो शरणागति में कलंक हो। बेपरवाह काू के बल भजन को काू के आचार व्यास भरोसे कुंवर के सोत पाव प्रसाद आप इतना समझ लो एक मां में वात्सल्य है भगवान वात्सल्य सिंधु पूरी सृष्टि में मां जितनी है वो एक अंश से है और इस सृष्टि में एक अंश में एक मां के अंदर वात्सल्य होता है चार लड़के हो एक वकील हो एक जज हो एक और बहुत बढ़िया व्यापारी हो एक मक्खी भी ना उड़ाता हो मैया का सबसे ज्यादा ध्यान किसकी तरफ जाएगा?

आप विचार करके देखो जो मक्खी भी नहीं उड़ाता है। एक पैसा नहीं कमाता है और ऊपर मक्खी बैठी है तो भी नहीं उड़ाता है। तो आंचल से आकर वही मक्खी उड़ाएगी और सारा चिंतन उसी के वो तो वकील भैया वो जज है। वो व्यापारी है। देखिए यह गवार किसी काम का नहीं। इसको तो हम खवाएंगे तो खाएगा। नहीं खवाएंगे तो नहीं खाएगा। ऐसी शरणागति चाहिए। वह मां का चिंतन करे ना करे मां रात दिन उसका चिंतन करती है कर सदा ति रखवारी जिम बालक राखे महातारी हम प्रभु के शरणागति के भाव को नहीं समझ पाते मस्त रहा अगर हमको प्रभु की शरण में भी होकर हाय हाय करना पड़ा तो मतलब क्या रहा शरणागत और हम तो शरणागत हुए नहीं हमको तो शरणागत कराया गया खुद शरणागत जब इतने बड़े मालिक ने हमको ले लिया गोदनामे में तो पूरी विश्व ब्रह ब्रह्मांड की संपत्ति हमारी अरे अनंत ब्रह्मांडों का ऐश्वर्य जिसके एक संकल्प से रचा गया वो

परमात्मा हमारी स्वामिनी जी के अधीन है जा के अधीन सदा ही सावरो या ब्रज को सिर ताज हमारे माई श्यामा को राज त अनुकंपाम सुमानो इसका अर्थ है जो हर समय अनुभव करता रहता है मैं प्रभु की शरण में हूं तन मन वचन से और हमारे ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है और जो दुख सुखावे उसे हंस के भोग लेता है आनंद मंगल वह प्रभु की संपूर्ण परम पद के अधिकारी ऐसे हो जाता है जैसे पिता की प्रॉपर्टी पर पुत्र का अधिकार समझो हम कोई लगाए जोड़े के हैं क्या प्रभु के भैया हम नहीं मानेंगे कि

प्रभु के हैं तो हम प्रभु के नहीं है हमारे मानने से हमारे बाप हैं हमारे अंसी हैं हमारे स्वामी हैं हमारा हर संबंध उनसे तू दयाल दीन हो तू दानी हो भिखारी हो प्रसिद्ध पात की तू पाप पुंज हारी नाथ तू अनाथ को अनाथ कौन मो समान आरती नहीं आरती हर तो ब्रह्म तू हो जीव तू है ठाकुर हो चेरो तात्मा गुरु सखा सब विधि हित मेरो तो ही मोहि नाते अनेक मानिए जो भावे ज्यों त्यों तुलसी कृपालु चरण शरण पावे हमारे आपके बहुत से नाते हैं जो नाता मानना हो मान लो और वो परम सत्य है इसलिए इदम भगवत अर्पणा चरितम अपने जीवन को भगवान के चरणों में अर्पित कर दो मस्त हो जाओ।

तुम जितना परवाह करोगे वो बेपरवाह रहेंगे। तुम बेपरवाह रहोगे वो परवाह तुम परवाह करोगे कुछ नहीं बना पाओगे। वो परवाह करेंगे एक क्षण में बन जाएगी। मेरे बनाए ना बनेगी कोटि कलपों आपके बनाए बनेगी पल पाव में। शरणागति यदि शरणागत हो तो ठसक लाओ। गर्व करो इस बात का हमारे श्यामा श्याम स्वामी बस क्या फर्क पड़ता है हमारे तो पूज्य जन है गुरुजन है कह रहे आओ काम क्रोध लोभ हमारे हृदय में बसे रहो क्यों अब हमें फिकर है क्या बहुत बड़े सत्ता से हम जुड़े हुए हैं वो तुम्हें भी परम पावन प्रेममय कर देंगे सर्वस कर्मणाम भगवत अर्पणम चरितम सारे कर्म भगवान को अर्पित कर दो।

जब हमसे एक ने पूछा कि पाप कर्म भी भगवान को अर्पित कर सकते हैं क्या? तो लॉकर में कबाड़ जमा करते हो क्या बैंक में? बैंक के लॉकर में इधरउधर के जो पड़े हुए कबाड़ है ये जमा करते हो क्या? वही कबाड़ मिलेगा जो जमा करोगे। भगवत अर्पण जीवन में पहली बात है पाप कर्म बनते नहीं और दूसरी बात अगर कहीं कुसंग वसात पूर्व जन्मों के संस्कार वसात कुछ ऐसा हो जाता है तो तत्काल भस्म हो जाते हैं। कैसे उसका हृदय जलता है। ऐसा क्यों हो गया? बस इतने मात्र से जरा सा संताप हृदय में हुआ वो भस्म हो जाता है क्योंकि नाम चल रहा है भगवत गुणगान चल रहा है और कुछ नहीं चल रहा तो जीवन भगवान के सहारे चल रहा है व्यास भरोसे कुंवर के इस भरोसे शब्द पे दृष्टि डालो मस्ती तुम पता नहीं मस्ती क्यों नहीं आती थसक नहीं है प्रभु किस लिए मस्ती नहीं तुम्हें अपनी क्रियाओं पर भरोसा है उनकी कृपा पर भरोसा विचार करो तुम कोई भागवतिक क्रिया कर लो तो फूले घूमोगे हमने यह कर लिया तुम्हें उस पर भरोसा है और हमने उनका वरण किया इस पर भरोसा नहीं है प्रभु का वरण कर लिया है इससे बड़ी और कौन सी क्रिया होगी हमारे श्यामा श्याम मस्त इस मस्ती को ये कभी-कभी जैसे जागृत होती है जैसे इस समय ना अरे पूछो मत अगर कोई मशीन हो तो छाती में लगा के देखो हमारे एकदम मस्त और हम इसी बल से कहते हैं कि चिंता मत करो हमारी श्री जी के शरण में भगवत प्राप्ति निश्चित है।

उदारता का मतलब क्या है? ए भाई वो ब्रह्मचारी है। वो जितेंद्र है वो धर्मनिष्ठ है। वो कर्म निष्ठ है। वो भजनंदी है। बोले परम पद मिल गए तो आपके देने की जरूरत क्या है? वो तो है ही अधिकारी। अधिकारी हम जैसे हैं। क्या अधिकारी? कोई अधिकार नहीं। और हम जैसों को दुलार कर रहे तभी आपकी जय हो। समझ रहे हो यार? उनको खवाया जिनके यहां अच्छे-अच्छे पदार्थ रोज पाए जाते हैं। बोलो हमने यहां भंडारा किया। अरे नहीं भाई उनको खवाओ जिनके है नहीं। तब वो बोलेंगे जय। तो हम लोग आपके अनुकूल एक भी लक्षण नहीं है।

कहां आप सच्चिदानंद प्रेम स्वरूप प्रियाल और कहां आप पांच भौतिक में देहाभिमान किए हुए भोगों में रति मानने वाले अपने लोग अब अपने लोगों को परम पद दे तो महाराज अति उदार विभी सुंदर सूरत सुर सुकुमार जय हो उदारता की आपकी कि हम अधिकारियों को अधिकारियों को तो सब कोई देता है सब कोई परीक्षा करके अधिकार देता है। महाराज एक आप का दरबार ऐसा सुना है जहां सहज स्वभाव पर नवल किशोरी जुको मृदुता दयालुता कृपालुता की रास है नेकहु न रिस कहूं भूलीहु न होत सखी रहत प्रसन्न सदा ही मुखस ऐसी सुकुमारी प्यारे लालू की प्राण प्यारी धन्य धन्य धन्य ते जी इनके उपास है आपकी उपासना भी हमें पता नहीं थी।

वह भी आप ही ने दी है। मस्त भगवत अर्पण जब कभी तुम्हारे विकार आवे जब तब कभी हे भाव आवे जब कभी ऐसा आवे कि पता नहीं मेरा कल्याण होगा कि नहीं होगा उसी समय सोचो मैं श्री जी को अर्पित हूं। आपको इतना विश्वास है कि चार रोटी, दाल, कढ़ी, चावल और मिठाई हम अर्पित करते हैं। पर्दा लगाते हैं। इसके बाद आप बड़े श्रद्धा से प्रसाद लेते हैं। लेते हैं ना? आपको संशय होता है क्या कि प्रसाद है कि नहीं? अर्पित हुआ कि नहीं हुआ? पूरी की पूरी थाल वापस आती है। केवल दृष्टि भोग लगता है।

तो श्रद्धा में ऐसे दौड़ के प्रसाद लेने का मन होता है। माथे पर ऐसे धर के और एक किनका चला जाता है तो छाती शीतल होती है। प्रसाद पाया और आप आप अपने को समर्पित किए हो। विश्वास नहीं तुम्हें? पर्दा लगा के थाल चली गई अंदर तो प्रसाद हो गया। तुम पूरा जीवन अर्पित हो। तुम्हें विश्वास नहीं कि हम प्रसाद स्वरूप हैं। हम प्रसाद स्वरूप हैं। हम भगवत अर्पित हैं। ये भजन नहीं करते। कुछ आचरण तो तुम्हारे ठीक नहीं लगते। तो उस समय हमको नहीं बोलना गुरु जी से हम तो भगवत अर्पित है।

प्रसाद स्वरूप उस समय हम वही कहेंगे गलती पड़ी। लेकिन अंदर से यही होगा महाराज हमारी गलती नहीं गलती आपकी है। आप इस गलती को बनाए रखे इसलिए है अगर आप चाहो तो ठीक हो जाए और आप नहीं चाहोगे तो हम क्यों चाहे हमारी चाह तो आप हो हमें गलती और गुण से कोई मतलब नहीं हमें आपसे मतलब है और आपको अगर गलती गुण से मतलब तो सुधार लो आज हम सीधी शरणागति बोल रहे अगर समझ में आवे तो समझ लो ना समझ में आवे तो फिर आगे समझ लेना आगे समझ बिल्कुल पक्का समझ लो शरणागत का बोध शरण के ऊपर है शरणागत का बोझ शरण के ऊपर है।

यह अपने ऊपर बोझा मत रखो अपने कल्याण का। ये लो महाराज जब कह रहे हैं सर्व धर्मान परित्यज मामेकम शरणम ब्रज मेरी शरण में हो। बोले शरण में कैसे हुआ जाता है? साधन बताओ। तो साधन बताए जाते हैं। साधन की जरूरत नहीं है। शरण में हो गया। मैं आपका हूं। बस समझ में आ गया। बस मैं आपका हूं। इससे भगवत प्राप्ति होती है शरणागति से। फिर आपको कह रहा हूं। फिर समझ लो जेह अग बऊ व्याध जिम बाली स्व सुकंठ पुनी कीन कुचाली सोई करतूती विभीषण केरी सपनेहु राम न तिन तन हे शरणागति भगवत अर्पणम जीवनम ये हमारा भगवा मस्त अगर कुछ ताकत रखते हो तो कर लो अगर ताकत ना हो तो ऐसे हो जाओ ऐसे हो जाओ मस्त जब यहां ये करना चाहिए ये नहीं करना चाहे तो सुन लो और उसी समय सोचो ये करवा लेना जो करवाना है जो नहीं करवाना राधा वल्लभ श्री हरिवंशी वृंदावन हम आपके हैं प्रभु आपके हैं मस्त और ये सिद्धांत हमारे आज का नहीं है ये हमारे जीवन का है भरोसा एकमात्र प्रिया प्रीतम में बस दूसरी कोई बात नहीं एकमात्र भरोसा साधन हो तो ठीक है ना हो तो ठीक है हर समय एक परमानंद मैं श्री जी का हूं मुझे श्री जी के पास जाना मेरी लाडली जो मेरी प्यारी जो क्या कौन सा तुम्हें पसीना चुने के बाद कहे शरण में होने वाले को पसीना नहीं चुाना पड़ता।

पसीना है शरण ने और उनको कोई श्रम होना नहीं क्योंकि महान बल के समुद्र ज्ञान के समुद्र प्रेम के अरे समझो फुटपाथ में एक एक रुपया मांगते घूम रहे हो असंख्य पति के लाडले होकर के मतलब शद्र भोगों की तरफ ललचा रहे हो सुख सिंधु प्रभु के अंश होकर के अरे थोड़ा गर्व करो इस बात का कि मैं प्रियाल कहां साधन देखकर प्रभावित हो सकता है कोई लेकिन आश्रय कैसे देखोगे हृदय का? यदि आश्रय देहाभिमान है तो कितना भी साधन करे जीरो आराम से टांग पर टांग चढ़ाए बैठा है आश्रय प्रभु का उससे बड़ा कोई साधक नहीं उससे बड़ा कोई तपस्वी नहीं आप ये बात समझो प्रभु का है प्रभु के गर्भ में है प्रभु की यही प्रभु देखते हैं आश्रय तत्व भागवत में है दसवा आश्रय सबसे बड़ी वस्तु है हम बार-बार बता रहे हैं इसको समझ लो ये कलिकाल है तुम्हारे बनाए नहीं बनेगी बनेगी उनहीं के बनाए तो उनहीं के गले पड़ जाओ हाथ जैसे टूट जाता है ना तो गले में बांध दिया जाता है

ऐसे हम टूट गए समर्थ हो क्या टूट गए तो प्रभु के गले पड़ जाओ तुम्हारे बनाए बनेगी अब देख लो आप मस्त आपका तन भगवत प्राप्ति करने के लिए समर्थ है इस तन को प्रभु के रजिस्ट्री कर दो ये ये नाम में लिखा प्रिया प्रीतम जैसे रूप लाल हित हाथ बिकानी हमने बेच दिया प्रिया प्रीतम को बेच दिया याद रखना तुम बिके हुए हो बोले हम ऐसा नहीं करेंगे हम ऐसा नहीं सोच हम ऐसा नहीं जा सकते नहीं भाई तुम बिके हुए कैसे नहीं हरिश्चंद्र चक्रवर्ती सम्राट है शशान में उसे कर के लिए लगा दिया जिसने खरीदा था तो लगे ना आप बिके हुए हो तो वैसे रहो बिक गया हो फिर निधि पाई मनमानी जैसे रूप यह भाषा हमारी कम समझ में आएगी लेकिन हम ये पर्सनल हृदय की बात कह रहे हैं।

यह हम अपने हृदय की बात कह रहे हैं। अगर समझ पाओ तो समझ पाओ। जिस ठसक में हम फूले रहते हैं। जिस ठसक में इस महान दुख को भूले रहते हैं। उसी ठसक की बात आज कह रहे हैं। साधन भजन हम कई बार आपसे बताया है कि देखो ऐसा ना समझो कि हम साधना को नहीं जानते। ब्राह्मण के घर शरीर पैदा हुआ तो कर्मकांड को अच्छी तरह जानते हैं। गायत्री अनुष्ठान नैष्टिक ब्रह्मचर्य पितृ तपण बलवश्य देव पूरा यज्ञ पवित्र मूज की मेखला 108 मूज का मुट्ठा चोटी पे मूंज जो पवित्री जिसे कहते हैं धारण करके गायत्री अनुष्ठान फिर महावाक्य सन्यास वैष्णव सन्यास में योग प्रधान होता है तो योग का भी परिचय और ज्ञान ज्ञान प्रधान होता तो ज्ञान का भी परिचय यह जो हम बात करें ऐसा नहीं कि बस कह रहे हैं भरोसे में समझो एक है आश्रय और एक है अपना साधन का बल साधन का बल माया घसीट सकती है आश्रय का नहीं बहुत बड़े पहाड़ की आड़ में हो गए हां बहुत बड़े पहाड़ की एक भरोसा एक विश्वास एक आस एक बल ले चलो नरक मस्ती खेलते चलो दोनों साथ खेले जहां खेलेंगे साथ खेलेंगे मस्त हो पक्की ये अलग होकर तुम्हारी दुर्दशा हुई है उनसे उनको साथ ले लो चलो जहां मन आवे चलो यत्र यत्र जन्म कर्म भिन्न नार के परमे पदेवा सिद्धांत के अंतरगत है हम बाहर नहीं बोल रहे ध्यान रखना आओ सजन तुम्हें जहां मनावे तुम्हारी रचना है तुम्हें अगर नरक चलना है तो चलो हम तुम्हारे साथ चल चल रहे हैं।

बोले नहीं तुम जाओ तुम्हारे कर्म खराब है। तुम्हारे कर्म खराब है। तुम जाओ। अब हमारा रहा क्या महाराज? हमने तो आपके नाम प्रॉपर्टी कर दिया था। चाहे वकालत करवा लो। वकालत करवा लो। अब हमारा अधिकार नहीं जो मकान दूसरे को दे दिया। अब उस मकान में वो अगर गलत आचरण करता है तो महाराज जिसका मकान था उसने रजिस्ट्री कर दी। जांच कर लो। तो इस मकान की रजिस्ट्री हो चुकी। आपको भरपाई करनी पड़ेगी। हम कुछ नहीं। हमने तो पहले कह दिया था आपके हैं हम अब संभालो आप महाराज पक्का हृदय से इसी में डटे रहना वकालत होगी और महाराज तुम्हारे हम जीते मुकदमा तुम्हारे और हम जीते तो ना तोड़ हम सो ना बिगारन को तो सो ना सवारन को तो बता रहे सिद्धांत के बिलग नहीं गली में ही चलेंगे एक बात मान लो बिल्कुल हम हृदय की कह वृंदावन में बैठ के कह रहे हैं अगर तुम्हारी समझ में आ जाए तो बस समझ लो पार हो गए।

हमारे तन मन प्राण की रजिस्ट्री श्री जी ने कर दी। बोले लिखा पढ़ी दिखाओ। बोले ये लिखा पढ़ी हमारे गुरु ने की है। गुरु हैं। हम ऐसे नहीं कह रहे। उन्होंने मंत्र दिया। उन्होंने हाथ पकड़ाया श्री जी के चरणों में रखवाया। ये ले तो बोले तुम टिको ना श्री जी के चरणों में। ये हवा बहुत जोर की है। हम कैसे टिके समर्थ तुम पकड़ लो। जब हवा जोर की चढ़ती तो हमारे पैर टिकेंगे। गड़बड़ आदमी है। तुम पकड़ो। हम तुम एक ही हैं। उधर से बोले तो यही बोलते हैं। और इधर से हम तुम एक ही कुंज के सखा है नाथ।

हम भूल करके आप किस माया बगीचे में आ गए। आपने जागृत किया। अब आपकी तरफ मुंह किए हैं। अब आप समेट लो। आप घसीट लो। बस यही सार बात है। खूब भजन डट के होगा इसमें क्योंकि हर समय आनंद रहता है। आनंद में भजन होता है। प्रभु मेरे प्रभु मेरे अब क्या होगा? ऐसा हो गया तो क्या होगा? सब कुछ नष्ट हो जाए तो क्या होगा? एक सेकंड में नई सृष्टि रच देगा हमारे लिए। हमारा स्वामी है। अखिल ब्रह्मांडों को एक सेकंड में रचने वाला स्वामी ना शोक और ना हर्ष। माल हम कह पूरा वृंदावन हमारा पूरा भारत हमारा तो रहोगे कहां एक कोने में खाओगे क्या चार रोटी दाल क्या करोगे क्या खाओगे बस विचार करना है तो विश्व मेरा अनंत ब्रह्मांड मेरे क्योंकि अनंत ब्रह्मांडों का स्वामी मेरा तो हम फटे कपड़े में भी बैठे रहेंगे तो गर्व में रहेंगे बादशाह संतों को क्यों कहा गया है चाह मिटी चिंता मिटी मनवा बेपरवाह जिनको कछु न चाहिए साहन के साह क्योंकि संपूर्ण वैभव मेरे स्वामी का और स्वामी मेरे।

अब क्या परेशानी? जिनको पास करना है वो हमारे हैं। और राधा नाम की ऐसी महिमा है कि उनको रजिस्टर फाड़ देना है और आगे लिखना नहीं है। अनुख्यांत वकालत सूत्र है महाराज आपने कहा अनुख्याता मधुपति महा प्रेमा परम देमति क्या बोले राधा राधा राधा इसीलिए हम कहते हैं केवल राधा राधा राधा राधा राधा सब ठीक हो जाएगा। अरे बिल्कुल समझिए दूध पिलाने जा रही जहर लगाकर तो परम पद दे दिया महाराज तो तुम 250 ग्राम दूध में चीनी मिलाकर ठाकुर जी को पिलाते तुम्हें एक बार में भरोसा नहीं हो रहा कि मेरे ठाकुर जी में ये परम पद क्योंकि एक बार दूध पिलाया ये भरोसा ना होने के कारण तो भटक रहे हो एक बार फूल माला पहना दी तो इतना अब ये कथा सुन रहे हो तो भरोसा करो ना सुदामा मामा माली ने तो मार झोंक दिया पूरी संपत्ति हे महाराज यहां कई साल से माला बन रहे पहन रहे हैं।

बात समझो एक बार चंदन लगा दिया तो उसको सुंदर कर दिया और हमको असुंदर कर देंगे। हमारा हृदय भी सुंदर करेंगे। हमारा स्वभाव भी सुंदर करेंगे और हमारा स्वरूप भी सुंदर करेंगे। बड़ा सुंदर स्वरूप है। बड़ा सुंदर स्वरूप है। सुंदरता की सीमा का साक्षात प्रतिबिंब रूप है। स्वरूप ऐसे थोड़ी है। बहुत सुंदर स्वरूप जो इनको देखने आवे वो सुंदर हो जाए। ये मलिन पांच भौतिक शरीर की बात नहीं कर रहे। स्वरूप की बात कर बड़ा सुंदर स्वरूप है। सहचरी बपू मिलता है। ऐसा सुंदर कि करोड़ों लक्ष्मी मूर्छित हो जाए।

ऐसा श्री जी के दासी का स्वरूप है। लक्ष्मी कोटि विलक्ष लक्षण लसल लीला किशोरी सतई इदम भगवत अर्पण इसके आगे हमें बढ़ने का मन नहीं होता। इदम भगवत ये मैं भगवत अर्पण 10 दिन एक लोटा श्री जी की सेवा में लग जाए तो हम उसके पैर छूते हैं। सम्मान से धोखे से श्री जी का पात्र है और पूरा जीवन बना दिया तुम्हें। अभी ये गर्व नहीं हो रहा कि श्री जी का पात्र सेवा का अरे समझो यार वही है हे हाय हाय वही रोना धोना कब तक रोते धोते रहोगे इस बात के रोए श्री जी के प्रेम में वो बात तो ठीक है हमारा कल्याण हो जाए हमारा उद्धार हो जाए हमारा मन नहीं लगता हमें काम सताता है हमें क्रोध सता कोई रोना जो सताता है उधर देखो हे आपके मकान में हो रहा है हम राजी हैं हम तो पहले ही राजी थे अनंत जन्मों से राजी ये तो तुमने सिखाया कि इसमें राजी नहीं होना चाहिए।

नहीं हम तो राजी थे ही और राजी हैं। और अगर आप छूट दे दो ना तो राजी ही राजी है। हमको क्या परेशानी है? हम तो नारकी जीव है ही है। महाराज आपने सिखाया कि ये गलत है। अब आप सुधारो हमारे हृदय में जो आवे बहुत ज्यादा रोने धोने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी प्रणय कोप करने की भी जरूरत है। चट्ट सुधर जाता है। हमने देखा है। कभी-कभी प्रणय माने होता है प्रेम। प्रेम से भी आप यही तो वो चाह रहे हैं कि आप उनकी तरफ देखकर थोड़ा तो थोड़ा तो आप अपनापन दिखाओ। इसमें अपनापन होता है।

एक छोटा बच्चा मां को ऐसे चपत मार देता है। क्या मां के हृदय में गुस्सा आती? मां को और दुलार आता है। कोई नहीं कोई नहीं। ऐसे दुलार करेगी। छोटा बच्चा अपने पिता के साथ दाढ़ी नोचता है, मोछ नोचता है। उसको अपमान लगता है क्या? उसको खुशी होती है। मेरा बच्चा है। ऐसे जब हम प्रभु से कि प्रभु आपको सर्वस्व अच्छा बताओ कर क्या सकते हो? क्या कर सकते हो हमें? आप कोई बताओ एक रू अगर गिर जाए तो दोबारा लगा नहीं सकते। एक रूसे कहते हैं। तुम कर क्या सकते हो? तुम पलक झपकना स्वाभाविक इसे रोक नहीं सकते।

क्या कर सकते हो तुम? कुछ नहीं कर सकते हो। केवल अहंकार कर सकते हो, अपना बुरा कर सकते हो। बस इतना हम जरूर बता रहे हैं। अहंकार कर सकते हो, अपना बुरा कर सकते हो। मैं कुछ कर सकता हूं। अहंकार विमुत्मा करता मनति ऐसे हो जाओ। जो भी सत्कर्म हो रहा है, जो भी क्रिया हो रही है, आपके बल से हो रहा है। अगर हमसे कुछ बुरा हो रहा है तो उसको आप सुधारो महाराज। मेरे बस की बात नहीं। अपनी बात हृदय की कह रहा हूं। जब तक सुधारने की कोशिश की बिगड़ते गए और जब सुधारने की हिम्मत ही नहीं रही तो सुधर गया।

शरणानंद जी यही से महान संत हुए। आगरे से यमुना के किनारे जा रहे थे तो प्रगट नेत्र तो प्रज्ञा चक्षु थे तो लाठी के सहारे और वो एक दरार फटी हुई थी। अब उनको तो पता नहीं था झम से जाकर अब ना अब आंख हो तो समझ में आवे कि किस दिशा की तरफ चले अब आंख तो थी नहीं लठिया भी गिरने पर चली गई थी तो बस अंदर से भगवान की शरण की अब आखिरी समय है मुझे कुछ पता नहीं किधर जाना है मतलब हाथ पैर मारे तो और दरिया की तरफ जाए तो बस ऐसे हे भगवान आपकी शरण में बस पता नहीं कैसा हुआ किनारे आ गए लठिया भी मिल गए अरे उनका ये लठिया देने वाला किनारे लाने वाला वही है शरण इतने विशुद्ध ज्ञानी थे कि पूज्य श्री स्वामी राम सुख दास जी

महाराज उनका उदाहरण दिया करते थे पूज्य मानव सेवा सं के जो शरणानंद ये सारी बातें यही से बनती है जिसकी बनी है यही से बनी है और इसके सिवा बन नहीं सकती बनेगी तो यहीं से बनेगी मामे प्रपद्यते माया मेंता तरते चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण मान लेना ये शरणागति की कैसी भी परिस्थिति हो बार-बार उनहीं की तरफ देखो श्यामा श्याम की तरफ वही सब संभाल लेंगे और राधा राधा कोशिश करो छूटने ना पावे नाम हां और मस्ती में रहो ये घियाना मनुष्य जन्म आनंद के लिए मिला है आनंद

परमानंद विज्ञानंद घन प्रेमानंद घन ये मिला है ज्यादा घगिया मती हमारे इष्ट है उन्हीं का सारा वैभव है किसी और का नहीं है जितने भी लोकपाल जितने भी अधिकारी हैं सब उनहीं के हैं इसलिए इसलिए डरने की बात नहीं। प्रसंग चल रहा है। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो बलराम जी संदीपनी जी को गुरु पद में विराजमान करके समस्त विद्याओं को ग्रहण किया। कल आपने सुना फिर कहा गुरु गुरु को गुरु दक्षिणा देना अनिवार्य होता है। अगर गुरुदेव को संतुष्ट ना किया जाए तो हर विद्या हर मंत्र निष्फल हो जाता है।

चाहे जितनी ऊंचाई पर चढ़ा हो। जैसे आपने देखा संजीवनी विद्या के लिए बृहस्पति पुत्र कच्छ शुक्राचार्य जी के यहां गए थे तो उन्होंने कहा कि गुरुदेव आपने तो संजीवनी विद्या दे दी और आपकी कृपा से वो हमें कंठस्थ भी हो गई। उसका प्रयोग भी सही है। अब आप गुरु दक्षिणा बताइए। मांगी जाती थी। गुरुजनों ने ऐसा बहुत महाभारत में तो बहुत जगह वर्णन है कि दीक्षा पूर्ण होने के बाद आज्ञा कीजिए कि आपकी क्या इच्छा है जिसकी मैं पूर्ति कर सकूं। उन्होंने कहा हमारी इच्छा है हमारी पुत्री की इच्छा की पूर्ति करो।

और पुत्री ने गलत भाव रखा कि आप पति तो उन्होंने कहा नहीं आप हमारी गुरु पुत्री है ना ऐसा भाव साप स्वीकार कर लिया लेकिन ऐसा उन्होंने तो यह प्रथा चली आ रही थी। तो उनको पता था कि सर्वलोक महेश्वर भगवान है संदीपनी जी को तो उन्होंने कहा हमें तो गुरु दक्षिणा क्या आप अपनी गुरु मां से पूछ लीजिए तो उन्होंने कहा कि हमारा पुत्र समुद्र स्नान करने गया था वहां पधार गया था आप उसको ले आओ भगवान समुद्र के पास गए समुद्र ने देखा स्वयं भगवान आए हैं तुरंत ही आ गया क्यों आ गया जानते हो परिचय प्राप्त है उसको रामा रामावतार में तीन दिन तीन रात व्रत रह के हाथ जोड़े बैठे रहे श्री राम जी नहीं समुद्र नहीं आया भगवान राम जी गए तीन

दिन बीत तो बोले राम सकोप तब बिन भय होए न प्रीति लक्ष्मण बाण सरासना सोस विकसानु ला अग्नि बाण अभी सोकते हैं इसके हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं कनक थार भर मनगन नाना विप्र रूप तज मात्राहमा तो वो जानता है कि वही राम है वही श्याम है तो जो ही कृष्ण और बलराम आए तो जानते थे राम लक्ष्मण के रूप में त्रेता युग में यही द्वापर में कृष्ण बलराम बने तो फौरन आ गए पहले ही महाराज दंडवत पूजा समुद्र तुमने हमारे गुरु पुत्र को डुबोया है बोले हमारे पास तो नहीं है शंखासुर रह शायद उसने भगवान शंखासुर का वध किया।

पांचजन नाम का शंख भगवान के कर कमल में विराजमान हुआ। फिर भगवान यमपुरी गए। यमराज जी से कहा कि हमारे गुरु पुत्र को लाकर दो। तो संयमनी पुरी में भगवान का आदर पूजन करके उन्होंने अपने गुरु पुत्र को प्रदान कर दिया और गुरु पुत्र को लेकर गुरु माता को दिया। फिर वहां से भगवान प्रसन्न मुद्रा में अपने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करके गुरुदेव ने कहा तुम्हारी पढ़ी हुई विद्या इस लोक और परलोक में सदा नवीन बनी रहे कभी विस्मृत ना हो। गुरु जी से आज्ञा लेकर वायु के समान वेग और मेघ के समान शब्द वाले रथ पर सवार होकर श्री कृष्ण और बलराम जी मथुरा लौटे।

मथुरा की प्रजा बहुत दिन जिन्होंने अन्य बातें सुनी है और वह प्रश्न करते हैं कि गुरु के बिना कल्याण हो जाएगा तो उनको ये सुनना चाहिए कि जगत गुरु भगवान श्री कृष्ण जिनकी स्वासों से वेद प्रकट हुआ जब वो गुरु बनाते हैं तो तुम तो जीव हो चाहे शिव विंच सम होई गुरु बिन भिनधि तरे न कोई गुरुदेव का आशीर्वाद लेकर दोनों भाई मथुरा लौटे मथुरा की प्रजा प्रजा बहुत दिनों तक श्री कृष्ण और बलराम को ना देखने से अत्यंत दुखी हो रही थी। अब उन्हें आया हुआ देखकर सब के सब परमानंद में मगन हो गए।

मानो खोया हुआ धन मिल गया हो। बड़े आनंद से भगवान श्री कृष्ण और बलराम मथुरा पुरी में है। बृष्वंशियों में एक बहुत ज्ञानी बृहस्पति के शिष्य उद्धव जी थे। उनका ज्ञान बृहस्पति जी के समान ही था। उनकी महिमा के संबंध में इससे बढ़कर और कौन सी बात कही जा सकती है कि भगवान श्री कृष्ण के प्यारे सखा और प्रधानमंत्री थे। कोई मंत्रणा करनी होती तो भगवान उद्धव जी से करते थे। एक दिन शरणागतों के सारे दुख हर लेने वाले भगवान श्री कृष्ण ने अपने प्रिय भक्त और एकांत प्रेमी उद्धव जी का हाथ अपने हाथ में लेकर कहा बातें थी कि भगवान श्री कृष्ण एकांत में अपने ब्रज जनों का स्मरण करके रो रहे थे तो उद्धव जी अचानक पहुंच गए।

उद्धव जी ने देखा भगवान श्री कृष्ण के नेत्रों में आंसू तो भगवान से कहा कि प्रभु आप रो रहे हैं। यह बड़ा आश्चर्य की बात है। तो भगवान ने कहा हमारे जो ब्रजवासी जन है गोपी जन है वो हमारे विरह में रुदन कर रहे हैं। इसलिए मुझे रोना आ रहा है। यथा माम प्रप भजाम यदि कोई रो करके भगवान का भजन करता है तो रो के भगवान उसका चिंतन करते हैं। देखो युधिष्ठिर जी युद्ध समय में किसी कार्य हेतु भगवान के शिविर में गए तो देखा भगवान पद्मासन लगाए ध्यानस्थ थे। बड़ा आश्चर्य हुआ कि सारा जगत के योगी महात्मा भगवान का ध्यान करते भगवान किसका ध्यान करते हैं?

जब ध्यान से बाहर दशा में भगवान तो युधिष्ठिर जी ने प्रश्न किया कि प्रभु आप किसका ध्यान कर रहे थे? हम सब तो आपका ध्यान करते हैं। तो उनका सर सैया में पड़े हुए भीष्म जी उनका मैं ध्यान कर रहा यथा माम प्रपते तो उद्धव जी का हाथ अपने हाथ में लिया भगवान श्री कृष्ण ने और कहा तमा भगवान प्रषम भक्तिम कचित ग्वाना पाण प्रपना हरो हरि ग ब्रजम सौम्य पित्र प्रीतिमा गोपी नाम मद मत संदेश विमोच शरणागतों के सारे दुख हर लेने वाले भगवान श्री कृष्ण ने अपने प्रिय भक्त एकांतिक प्रेमी उद्धव जी का हाथ अपने हाथ में लेकर कहा सौम्य शभा उद्धव तुम यदि ब्रज में जाओ वहां गोपियों को समझाओ उनका रोना बंद हो जाए तो मेरा रोना बंद हो जाएगा।

वहां मेरे पिता माता नंद बाबा और यशोदा मैया है उन्हें आनंदित करो। गोपियां मेरे विरह की व्याधि से बहुत दुखी हो रही है। उन्हें मेरा संदेश सुनाकर उनको वेदना मुक्त करो। प्यारे उद्धव ता मन मनस का भगवान गोपियों की स्थिति का वर्णन कर रहे हैं। ता मन मनसका मत प्राणा मद तक्त दहिका ये बहुत उत्तम स्थिति है। ता मन मनस का गोपियों का मन ता माने गोपियों का मन मनस का मन निरंतर मुझ में लगा रहता है। ये भगवान कह रहे हैं गोपियों का मन निरंतर मुझ में लगा मत प्राणा मैं उनका प्राण हूं क्योंकि उन्होंने अपने प्राण मेरे को समर्पित कर दिए हैं।

मदर थे त्यक्त दहिका उनका जीवन उनका सर्वस्वय हूं क्योंकि उन्होंने मदर थे मेरे लिए अपने पति पुत्र देह सगे संबंधी सबको छोड़ दिया है ये है गोपी की स्थिति ता मन मनस का गोपियां मेरे मन वाले निरंतर मेरा भजन करती मत प्राणा उन्होंने अपने प्राण मेरे को समर्पित कर दिए मैं उनका प्राण हूं और मदक्त दहिका मेरे लिए उन्होंने अपने देह संबंध पति पुत्र देश सगे रिश्ते नाते सबका त्याग कर दिया है। मामेव दतम प्रष् महात्म मनसागता येत लोक धर्मा मदत विभ उन्होंने अपनी बुद्धि मुझ में लगा दी है।

मुझको अपना प्यारा मानते हैं। नहीं नहीं अपना प्रीतम नहीं मुझे अपना आत्मा अपना सर्वस्व मानती है ये बात ध्यान दीजिए भगवान के ये तक्त लोग धर्म मदानम ये मेरा व्रत है जो मेरे लिए लौकिक पारलौकिक धर्मों को भी छोड़ देते हैं उनका भरण पोषण मैं करता हूं समझ लो लौकिक पारलौकिक लौकिक और वैदिक पारलौकिक वैदिक साहब बस हमारे श्यामा श्याम हमारे मैं उनका स्वयं भरण पोषण करता हूं ये मस्ती का बात मता प्रसा प्रे दूरस्थे गोकुलस्त ये श्लोक हमारे पूज्य गुरुदेव भगवान लाडली कुंज में भी लिखे थे और वो जो छोटी कुटिया थी मामे दतम प्रष् मात्मान मनसागता येत लोक धर्म में हम गुरुदेव भगवान लिखे थे और इस पर बहुत जोर देते थे क्योंकि ऊपर वाला तो गोपियों की स्थिति ता मन मनस का मत प्राणा तक्त देह का दूसरा ये कि ये तक्त लोक धर्मास जो लोक और पारलोक दोनों धर्मों का त्याग कर देते हो मेरे भरोसे हो जाते हैं उनका पूरा भार मैं ले लेता हूं।

काहे को भार लिए? जय राधा। जय स्वामिनी की। प्रिय उद्धव मैं उन गोपियों का परम प्रीतम हूं। मेरे यहां चले आने से मुझे दूरस्थ मानती हैं। वो मेरा स्मरण करके अत्यंत मोहित हो रही है। बार-बार मूर्छित हो जाती हैं। वे मेरे विरह की व्यथा से विफल हो रही है। प्रतििक्षण मेरे लिए उत्कंठित रहती है। उद्धव मेरी गोपियां, मेरी प्रेशियां इस समय बड़े ही कष्ट और यत्न से अपने प्राणों को किसी प्रकार रख रही हैं। क्योंकि मैंने उनसे कहा था कि मैं आऊंगा। वही शब्द उनके जीवन का आधार है।

उद्धव और तो क्या कहूं मैं ही उनकी आत्मा हूं। वे नित्य निरंतर मुझ में ही तन्मय रहती है। श्री सुखदेव जी महाराज कहते हैं परीक्षित जब भगवान श्री कृष्ण ने यह बात कही तो उद्धव जी बड़े आदर से अपने स्वामी का संदेश लेकर रथ पर सवार हुए और चल पड़े ब्रज की ओर। परम सुंदर उद्धव जी सूर्यास्त के समय नंद बाबा के ब्रज में पहुंचे। उस समय जंगल से गौए लौट रही थी। उनके खुरों के आघात से इतनी धूल उड़ रही थी कि उद्धव जी का रथ ढक गया। ब्रजभूमि में बहुत से सांडों की गर्जना हो रही।

बहुत सी गए फनों के भार से दबी हुई अपने बछड़ों के साथ दौड़ रही। सफेद रंग के बछड़े इधरउधर उछल कूद मचाते हुए बहुत ही भले मालूम हो रहे हैं। गाय धोने का समय है तो घर घर ऐसे गाय धोने की ध्वनि आ रही कहीं बांसुरियों की ध्वनि बड़ी अपूर्व शोभा ब्रज मंडल की। गोपी और गोप सुंदर सुंदर वस्त्र तथा गहनों से सज धज कर श्री कृष्ण तथा बलराम जी के मंगलमय चरित्रों का गान कर रहे हैं। इस प्रकार ब्रज की शोभा और भी बढ़ गई थी। गोपों के घरों में जगमग जगमग दीपक और रोज पुष्पों से सजाया जाता था।

पता नहीं किस दिन भगवान आ जाए। भगवान ने कहा मैं आऊंगा। ऐसे मनोहर ग्रहों से सारा ब्रज और भी मनोरम हो रहा था। चारों ओर वन पंक्तियां फूलों से लद रही थी। पक्षी चहक रहे थे। भरे गुंजार कर रहे थे। जल स्थल दोनों ही प्रकार के कमल खिले हुए थे। हंस बतख मोर ये सब पक्षी विहार कर रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के प्यारे अनुचर उद्धव ब्रज में आए। नंद महल के सामने रथ खड़ा किया। नंद बाबा ने देखा अच्छा कोई और है। अच्छा उद्धव जी है। प्रसन्नित उनसे मिले। एक बार तो लगा कि श्री कृष्ण आ गए क्योंकि वैसी ही पोशाक वैसा ही श्याम रंग और रथ पर सवार तो एक बार तो सबको लगता था प्रभु आ गए क्या?

अच्छा नहीं प्रभु नहीं। उद्धव जी को गले लगाया। जैसे भगवान श्री कृष्ण को प्यार किया करते थे वैसे ही उद्धव जी को प्यार किया। सुंदर भोग पवाया। आराम से पलंग पर जब बैठ गए सेवकों ने पंखा झल के उद्धव जी की थकावट दूर की। तब नंद बाबा ने उनसे पूछा कच्चदंग महा भाग सखा सुर नंदन आस्ते कुशल प्या युक्तो मुक्त सुदत परम भाग्यवान उद्धव जी हमारे सखा वासुदेव जी जेल से छूट गए हैं। उनके आत्मीय स्वजन पुत्र आदि उनके साथ हैं। उस समय सब कुशल से तो है ना। बड़े सौभाग्य की बात है कि पापी कंस अपने पापों के कारण अनुयायियों के साथ मारा गया।

क्योंकि स्वभाव से ही धार्मिक और साधु पुरुषों से द्वेष करता था। अच्छा उद्धव जी। सब बातें तो अलग रही। क्या एकांत में कभी श्री कृष्ण हम लोगों की याद करते हैं? यह उनकी यशोदा मैया है। ऐसा कभी याद करते हैं? हम स्वजन संबंधी ऐसे कभी बात करते हैं? उनके सखा, उनके गोप, उन्हीं का सर्वस्व मानने वाले ये ब्रज, उन्हीं की गए, उन्हीं का वृंदावन, उन्हीं का गिरिराज क्या कभी इनका स्मरण करते हैं? बाबा ऐसी बात कहते कहते अस पूरित हो गए। कहने लगे उद्धव सही बताओ क्या हमारे गोविंद कभी यहां आएंगे?

एक बार भी मैं उनको देख पाऊंगा। क्या वो अपने ब्रज में कभी आएंगे? एक बार उद्धव सही कहते हैं। यदि वे यहां आ जाते तो हम उनकी वो सुघ नासिका उनका मधुर हास्य मनोहर चितवन से युक्त मुख कमल देख लेते वैसे तो बहुत उदार है वो उनकी शक्ति अनंत है क्योंकि हमने देखा उन्होंने दावानल से आंधी पानी से वृषसुर से अजगर से बहुत मृत्यु के निमित्त हम ब्रजवासियों के आए उन्होंने टाला एक बार नहीं अनेकों बार हमारी रक्षा की उद्धव क्या इस बार वो हमारी रक्षा नहीं करेंगे विराग से हम सब विरह से जल रहे हैं हम श्री कृष्ण के विचित्र चरित्र उनकी विलास पूर्ण तिरछी चितवन उन्मुत हास्य मधुर भाषण आदि का स्मरण करते रहते हैं और इसमें तन्मय हो जाते हैं।

अब हमसे कोई काम काज नहीं होता। बस हर समय वही श्री कृष्ण मुहि की वह लीला उद्धव जी जब हम देखते हैं कि वही यमुना जी है जिसमें श्री कृष्ण बलराम जल क्रीड़ा करते थे। यह वही गिरिराज जी है जिसे उन्होंने अपने एक हाथ पर उठा लिया था हम सब की रक्षा के लिए। यह वही कुंज निकुंजे हैं। यह वही वन है जहां श्री कृष्ण गए चराते हुए बांसुरी बजाते थे। यह वही स्थान है जहां वे अपने सखाओं के साथ अनेकों प्रकार के खेल खेलते थे। उद्धव संपूर्ण ब्रजभूमि उनके चरण चिन्ह से युक्त है।

अभी मिटे नहीं है चरण चिन्ह तो उन चरण चिन्हों को देख देख कर हमारा मन श्री कृष्णमय हो जाता है। इसमें संदेह नहीं श्री कृष्ण और बलराम कोई देव शिरोमणि भगवान है। मैं जानता यह भी मानता हूं कि देवताओं का बहुत बड़ा प्रयोजन सिद्ध करने के लिए वह अवतीर्ण हुए हैं। स्वयं भगवान गर्गाचार्य जी ने मुझसे ऐसा ही कहा था। जैसे सिंह बिना किसी परिश्रम के पशुओं को मार डालता है। वैसे उन्होंने खेल खेल में हजारों हाथियों का बल रखने वाले कोलिया पे गजराज को पहलवानों को और कंस को मार डाला।

उन्होंने तीन ताल लंबे अत्यंत दृढ़ धनुष को तोड़ डाला। जैसे कोई हाथी किसी छड़ी को तोड़ डाले। हमारे प्यारे श्री कृष्ण ने एक हाथ से सात दिनों तक गिरिराज जी को उठाए रखा। यही सबके देखते देखते खेल खेल में उन्होंने प्रलंब धेनुक अरिष्ट तणावर बकासुर अघासुर बड़े-बड़े दैत्यों को मार डाला। जिन्होंने समस्त देवताओं और असुरों पर विजय प्राप्त कर ली थी। ऐसे राक्षसों को मार डाला। परीक्षित नंद बाबा का हृदय तो वैसे ही भगवान श्री कृष्ण के अनुराग रंग मेंंगा हुआ था। जब इस प्रकार वे उनकी लीलाओं का एक एक स्मरण करने लगे तब तो उनके हृदय में प्रेम की बाढ़ आ गई।

विभल हो गए और रुदन करने लगे। उनका उत्कंठा भरा आवाज ही नहीं निकलने लगी। रोमांच हो गया। आंसू बह रहे हैं श्री कृष्ण के ध्यान में मगन उद्धव जी ने बाबा का यह प्रेम मैया का यह प्रेम देखा थोड़ी देर के लिए उद्धव जी भी विचार मगन है कि ऐसा प्रेम अभी तो गोपियों का प्रेम देखा ही नहीं केवल बाबा का प्रेम देखा आगे समस्त ब्रजवासी गोए गोपियों का प्रेम का वर्णन करते हैं शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल की

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित