॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

जीवन का परिवर्तन करेगी ये बात ! // 02/10/2026

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

सेवक जी महाराज सेवक वाणी में कहते हैं आगे के दा गए भज पानी में और पानी में आग लगे तो काजे आगे के दा गए भज पानी में ये संसार आग है जैसे जलक ज्वालम सुपद सम हरि महाप्रभु ने कहा जलत ज्वालाम ये जलती हुई ज्वाला है संसार इसमें जीव पतिंगा होकर भस्म हो रहा है नष्ट हो रहा है तुम्हें नहीं दिखाई दे रहा है ये ज्वाला है लेकिन जो भजन करते हैं जो आचार्य हैं जो प्रेमी जन है उन्हें दिखाई देता है कि जल ज्वालम ये जलती हुई ज्वाला संसार है। सेवक जी ने कहा आगे के दाझे गए भज पानी में पानी में आग लगे तो का कीजिए।

संसार की जलन मिटाने के लिए संतो का संग रूपी पानी प्राप्त किया। लेकिन यदि संत संग में भी कुसंग और गलत आचरण करते रहे तो फिर कहां भाग के जाओगे आगे के दाझे गए भज पानी में पानी में आग लगे तो का एक संसार दुष्ट की संगत संसार एक बाहर है और एक भीतर चलता है। बाहर के संसार को तो छोड़ने की चेष्टा की जा सकती है। जिसे भूताकाश कहते हैं। लेकिन चिदाकाशित में जो बसा हुआ संसार है उसे हटाना बहुत है। चाहे वेश परिवर्तन कर लो, चाहे देश परिवर्तन कर लो। जब तक उद्देश्य परिवर्तन नहीं होगा।

एक तो दुष्ट संसार है ही और ऊपर ताू में तुम पुष्ट कराओ। दुष्टों का संग सत्य तो बाहर किसी से मिलते ही नहीं। एकांत रहते हैं तो ये दुष्ट है। जो मन भगवान से विमुख करे वो मन दुष्ट। जो बुद्धि भगवान से विमुख करे वो बुद्धि दुष्ट। जो चित्त भगवान के चिंतन में ना लग के संसार का चिंतन करे राग द्वेष का वो चित्त दुष्ट। जो अहंकार भगवान के दासत्व से युक्त ना हो वो अहम दुष्ट। यह बहुत सुलझने का मार्ग है। भगवत मार्ग है। अगर सुलझा नहीं तो उलझता ही रहेगा। जब हम भगवत मार्ग में चलते हैं तो छह प्रकार के शत्रु है काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर।

ये जब देखिए तो भगवान की तरफ जा रहा है। तो आक्रमण कर रहे हैं। जब जा रहा है जब तक पड़े रहोगे भोगों में तब तक तो कोई बात ही नहीं। मान लो आपको 20 साल हो गए बाबा जी बने लेकिन आप 18 साल से भोगों में भोगों के चिंतन दो साल से लक्ष्य बनाया तो अब आपके ऊपर आक्रमण करेंगे। भीषण भीषण आक्रमण उस आक्रमण से बचने के लिए सेवक जी महाराज ने स्पष्ट आज्ञा करी स्वार्थ सकल तज गुरु चरणन भज गुण नाम सुन कथ संतन सो संग कर ये सा पहले परमार्थ में तो आओ स्वार्थ भावना का त्याग करके परमार्थी बने दूसरे का हित दूसरे का मंगल दूसरे को सुख देने की भावना स्वयं सुख रहित भावना इसे परमार्थ ना किसी की निंदा ना किसी की स्तुति ना किसी से मित्रता ना किसी से शत्रुता इसे परमार्थ निरंतर भगवान के चिंतन में डूबे रहना जो आ जाए अमृतमय वचनों से उसे संतुष्ट करना अपने आचरण पवित्र रखना इसे परमार्थ कहते हैं।

स्वार्थ का त्याग करना बड़ा कठिन होता है। हम कोई भी भष रख ले लेकिन स्वार्थ पिंड नहीं छोड़ता। कुछ दे दे कुछ भोग लूं। इसी को स्वार्थ कहते हैं। दो शब्दों कुछ भोग लूं और कोई कुछ दे दे। किसी से कुछ लेने की चाह और भोगने की चाह इसी का नाम स्वार्थ है। भोगों का त्याग और कुछ नहीं चाहिए। इसी का नाम परमार्थ है। अब साधक परमार्थ मार्ग में वेश तो बना सकता है सहज ही। लेकिन निर्वाह करना बहुत बहुत इसलिए आप सब परमार्थ के पथिक हैं। परमार्थ में स्त्री या पुरुष का भेद नहीं है।

आप सब संत है। ये थोड़ी है कि पुरुष है तो संत है। स्त्री है तो संत नहीं। नहीं। संतों में जब गाथा गाई जाती संतों की तो बड़े चाव से मीरा जी की भी कथा गाई जाती है। कर्मती बाई की गाई जाती है। कर्मठी बाई की गाई जाती है। भागवती बाई गंगा यमुना बाई एक से एक सिद्ध सखियां हुई है। जो अभी कुछ समय पहले आनंदमय माला एक से एक सिद्ध महापुरुष हो जाए तो ये ना सोचा जाए कि हम स्त्री शरीर में है तो हम परमार्थ में नहीं चल सकते या परमार्थ की ऊंचाई को नहीं प्राप्त कर सकते।

परमार्थ में चलने के लिए स्त्री या पुरुष होना नहीं कोई या उच्च कोच की जाति होना या पढ़े लिखे होना इससे आप कुछ नहीं जानते बस इतना जानते हैं श्री जी हमारी और राधा राधा राधा राधा हे राधा वल्लभ लाल हम आपकी शरण में है शरणागत मत मंत्र है। हे राधा वल्लभ लाल हम आपकी शरण में और प्रिया प्रीतम की प्रबल आसक्ति निज मंत्र है। निज मंत्र क्या है? निको अंग माधुरी मोहे श्याम धनी ब्रज नतर कदंब मुकुट मन श्यामा संपूर्ण चतुरासी जी प्रिया प्रीतम की आसक्ति की लीला है क्रीड़ा है तो यदि हम पढ़े लिखे नहीं है चतुरासी जी सुधा का पाठ नहीं कर सकते हैं।

तो कुछ ऐसी भी पुस्तकियां हो सकती हैं जो विद्या में प्रवेश ना किया हो। तो राधा सुदाधि संपूर्ण और चतुरासी जी संपूर्ण 42 लीला संपूर्ण इन सबका जो भाव है वो श्री जी हमारी है। बस इतना भाव है। श्री जी हमारी है और हमारी श्री जी का खेल हो रहा है। हमारी श्री जी की क्रीड़ा हो रही है। कुछ ना आता हो तो राधा वल्लभ नाम आता है। हरिवंश नाम आता है। हरिवंश महाप्रभु ने कहा सब सो हित सबसे प्रेम करो। लेकिन निष्काम मत मति में कोई कामना ना हो। वृंदावन विश्राम अखंड वृंदावन वास हो।

राधा वल्लभ लाल को हृदय ध्यान मुखना पूरी उपासना हो वृंदावन वास किसी से स्वार्थ नहीं राधा वल्लभ जी का नाम और ध्यान सिद्ध ना हो जाए तो ज्यादा प्रपंच करने की जरूरत नहीं सेवक जी ने कहा हरिवंश नाम बिरे चिन श्री हरिवंश सहाय बल तो हमें राधा वल्लभ श्री हरिवंश नाम निरंतर रते रहना चाहिए। गुरु चरणन भज स्वार्थ सकल तज गुरु चरणन गुरु चरणों का भजन करना चाहिए। गुरु चरणों का भजन है कि गुरु के आश्रय से हम नाम मंत्र जपे और जो हमारी समस्या है उसका समाधान हमारे गुरुदेव है।

जैसे हम कुछ भी बीमार होते हैं तो डॉक्टर से सलाह लेते हैं। शारीरिक तो परमार्थिक बीमारी का डॉक्टर सलाह थोड़ी दे सकते हैं। गुरु चरणन भज गुरुदेव से मिले। अपनी समस्या रखें और वह जो समाधान बता दे विश्वास करके कर ले अगर मंगल ना हो जाए तो बताना विश्वास करके इसमें विश्वास काम करता है अगर गुरु की बात पर विश्वास नहीं तो कुछ भी कर लो हासिल नहीं होगा माना हम आप एक अरब रुपया जमा कर लिए 100 एकड़ जमीन खरीद लिए आप मरोगे तब तो फिर कुछ सार बात तो लगी नहीं हाथ यह सब स्वार्थ है परमार्थ नहीं है परमार्थ का अर्थ ही है जाही ना जाही कबो कछु कुछ नहीं चाहिए ना रुपया ना पैसा ना बुढ़िया बाबा ने कहा माया मंदिर स्त्री धरती और व्यवहार ये साधु का तब मिले जब रूठे करतार जब भगवान नाराज होते हैं तो स्त्री साधक को पुरुष और पुरुष साधक को स्त्री विपरीत शरीर का आकर्षण जो है ये भोग प्रदान करते हैं।

जब नाराज होते हैं। रुपया धरती चेला ये सब प्रदान करते हैं। स्वार्थ सकल तज गुरु चरण स्वार्थ का त्याग करके गुरु की आज्ञा में अपने जीवन को समर्पित कर देना गुरु आज्ञा नाम जप वाणी पाठ मंत्र जप ठाकुर सेवा ये चार बातें हैं हमने भी कई बार कही अगर इसमें लगे रहोगे गुण नाम कथ गुण चतुरासी जी सुधाानिधि 42 लीला नाम राधा वल्लभ श्री हरि इसी में लगने के लिए सेवक जी कह रहे नाम वाणी में गुण नाम कथ और संतन सो संग कर बस इतने में आप सब कुछ जीत जाए अब जो संतो का संग नहीं करते गुणग नाम में नहीं है तो तो ये भष आपको बचा नहीं पाएगा।

हम कह रहे जैसे आपके अंदर काम वेदना है तो आप तीन दिन भोजन छोड़ दीजिए। तीन दिन भोजन रख पाइए। फिर आप देखिए कि आपकी वेदना कहां गायब हो गई। नाम जप कीजिए भूखे रहकर सब ठीक हो जाएगा। आपके अंदर काम वेदना है। आप वृंदावन की परिक्रमा कीजिए। उपवास करके पूरे दिन परिक्रमा कीजिए। दो तीन अगर हवा ना हो जाए तो बताना। बड़े-बड़े सिद्धों में इसका प्रवेश हो जाता है। अगर हमारे मन में कुछ परेशानियां आ रही है तो हम साधना करें। परिक्रमा लगावे उपवास करें दो चार दिन नाम कीर्तन करें।

नाम जप करें चतुरासी जी का अनुष्ठान ले ले। जिस समय किसी को भी काम वेदना सता रहे हो बैठ के शुरू कर दो जो प्यारो करे और आज देखिए तो प्यारी तक गाओ तो लिखा है भजल निधि को नाव और काम पावक को पानी काम रूपी अग्नि को शांत करने के लिए शीतल जल के समान चतुरा अगर आप और कर सकते हैं तो भागवत के रास पंचध्याय के पांच अध्याय रोज पाठ कर लीजिए आप निष्काम हो जाएंगे जो भगवान श्री कृष्ण के लिए अब ये साधन है काम दूर करने के ये साधन है निष्काम होने के जब हम परमार्थ में चलेंगे तो स्त्री हो चाहे पुरुष हो इनका आक्रमण होता है अगर हम संग दोष से बच जाए और भगवान के नाम गुण में लगे रहे तो धीरे-धीरे शांत हो जाते।

इसलिए उपासक या उपासिका को चाहिए कि कभी नाम ना छूटे, कभी विकार आ जाए तो धामा आदि की परिक्रमा लगावे। धामा आदि की परिक्रमा लगाने में असमर्थ है तो उपवास करते हुए प्रभु की आराधना करें। चतुराशी जी सुन ले और गा ले तो एक ही फल होता है। पढ़े नहीं है तो हम सुन लेते हैं। तो हम साधन में लगेंगे तब बात जाकर इधर उधर बातचीत ऐसे अब मान लो फूल माला बना रहे हैं। और आपका नाम नहीं चल रहा है और बातें संसार की कर रहे हो। क्रिया भागवतिक है लाभ नहीं मिलेगा। राम श्री जी की आरती पूजा को घर नेत्र देखो श्री जी की चार परिक्रमा करो श्री जी के सामने रो प्रार्थना करो सब ठीक कर देंगे श्री जी का एक नाम है काम दुख निकंदनी श्री जी काम रूपी दुख का नाश करने हटाने वाले इसलिए कोई भी विचलित मत होना होना इस मार्ग से चाहे स्त्री हो या पुरुष हो सबके प्राण है मन है बुद्धि हैित है अहंकार है शरीर है तो चेष्टाएं तो वही अन्न तो वही खा रहे हो संसार में ही रह रहे हो तो वो आवेश जो आवे तो उसको शांत करने का उपाय है अज्ञान के द्वारा किया हुआ कार्य दुर्गति हमें कहां चलना है बोले जिस मार्ग महाजनो गतेन स पंथा जिसमें महापुरुष गए हमें उस मार्ग में जाना है।

भगवान परिस्थिति देते हैं भागवतिक स्थिति में पुष्ट करने के लिए। हमें तो ये दिखाई दे रहा है कि भगवान ने जो जो परिस्थितियां दी वो भागवतिक स्थिति में पुष्ट करने के लिए देते हैं। हम परिस्थिति का परिवर्तन ना मांगे भगवान से। हम स्थिति का परिवर्तन मेरी स्थिति ऐसी बना दो प्रिया प्रीतम कि ऐसी समाज में रहते हुए भी हम भजन में रहे हमारे ऊपर कोई प्रभाव ना पड़े मान अपमान काम क्रोध लोभ मोह ये वैराग्य का मार्ग बड़ा दुस्तर मार्ग है। कठिन मार्ग है। तो आप सबसे प्रार्थना है कि यदि आपके हृदय में किसी भी तरह की कोई अशांति हो तो उसका उपाय है एक बात हरि स्मृति सर्व विपद विमोक्षणा भगवान की स्मरण में लग जाओ नाम कीर्तन में लग जाओ बिल्कुल शांति मिलेगी निज अनुभव ये गांव का जैसा अगर हम शांति की खोज के लिए किसी से बात करने लगे, किसी और को साथी बना लिया, कोई और क्रियाएं करने लगे तो अशांति बढ़ जाएगी और असांतस कुताश सुखम जो अशांत है उसकी बुद्धि नेगेटिव होती है।

नकारात्मक इसलिए बहुत सुलझने का ये मार्ग है। थोड़ा भोजन करो। निरंतर भजन करो। किसी से मिलो जुलो मत। जो भी जैसी भी परिस्थिति है सहो सहने में सबसे ज्यादा माताएं प्रबल है। सहन शक्ति में सहनशीलता इतनी है कि हर कष्ट सहकर वो पूरे परिवार को सुख पहुंचाते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा सहनशीलता माताओं में है। तो आप लोग यह ना सोचे कि आप सहन नहीं कर सकते। आप में बड़ी सामर्थ है। सहन करने वाला ही साधु होता है। चाहे वो स्त्री हो चाहे पुरुष सह साधु। इसलिए कभी कोई ऐसी त्रुटि मत करना।

अगर किसी को ऐसा लगता है कि अब हम अपने मन को नहीं संभाल सकते। उस बड़े संतों से मिलो, गुरुजनों से मिलो या संतों के चरित्र पढ़ने लगो तो सकुबाई को कितना कष्ट दिया गया। लेकिन क्या विचलित हुई? मीराबाई को विष पिलाया गया। क्या विचलित हुई? रत्नावती को कितना कष्ट दिया गया। क्या विचलित हुई? सह गई। तो आज हम उनके चरणों की वंदना करते हैं और चरित्र गाते हैं। तो क्या आप सखियां उन महामहिम मीरा जी रत्नावती कर्मठी बाई ये क्या भगवान के अंश से नहीं प्रकट हुई थी क्या मम वो आप भी भगवत अंश है इसलिए उठो अपने विचारों को पवित्र करो और महान मार्ग में चलो जिस मार्ग में हमारे पूर्व सखिया गई और भारत को पवित्र कर दिया।

पूरे भारत को पवित्र उनका यश पूरे भारत को पवित्र कर दिया। सब उपदेशों का उपदेश है। राधा वल्लभ लाल को हृदय ध्यान मुख नाम अगर आपको आनंद ना मिले तो भी चुपचाप चलते रहो। वो नाम आपके पाप का नाश कर रहा है। और जिस दिन सब पाप नष्ट हो गए नाच पड़ोगे। मीरा जी नाच नाच के कहती है पायो जी पायो मैंने राम रतन धन पायो वस्तु मूलक दी मेरे सतगुरु निश दिन बढ़त सयो पायो जी पायो मैंने राम गुरु जी ने जो मंत्र दिया नाम दिया रात दिन सवा आनंद बढ़ रहा है तो शेर नहीं सवा शेर आनंद बढ़ रहा है निश दिन बढ़त सयो नाचनाच की तो क्या आप वो भजन नहीं कर सकते?

क्या आप उस मार्ग पे नहीं चल सकते? इसलिए दृढ़ नियम वृंदावन वास नाम जप कुसंग का त्याग कोई भी ऐसी मानसिकता हो तो गुरु जी से मिलो। संतों के चरित्र पढ़ो तो आपको समाधान मिल जाएगा। शास्त्र ऋषि मुनियों द्वारा लिखे गए हैं। तो यदि आप कहीं भी परेशान हो शास्त्र स्वाध्याय करने लगे तो आपको समाधान मिल जाएगा क्योंकि ऋषि मुनि ब्रह्म ऋषियों द्वारा लिखे गए हैं। तो उनमें वही बातें लिखी हुई है जो हमें चाहिए और भगवान कृपा करेंगे तो आप उसी प्रसंग को पढ़ेंगे जिससे आपका समाधान हो जाएगा।

वो भगवान प्रेरित करेंगे शरणागत को हमने देखा है जब कभी विक्षिप्त हुए या कोई संत भगवान मिल गए उनसे वार्ता भी ठीक हो गई एक बार बहुत विचलित थे शरीर रोग से ग्रसित दवाई का पैसा नहीं कोई पानी देने वाला नहीं बड़े परेशान और मन बड़ा तो बड़े विचलित बैठे हुए थे इतने में एक संत आए उन्होंने कहा बक्सर कि मामा जी आए मिलने चलो तो कहा चलो विचलित बैठे ही थे तो गए दंडवत किया मामा जी ने अपने सब संतों से कहा प्रणाम करो देखो संत आए वो तो बड़े दैन्य महापुरुष थे तो हम कहा संत नहीं महाराज हम आपसे एक प्रश्न करने आए क्या शरणागत का भी पतन हो जाता है तो छूट ये शब्द पूरा होते ही उन्होंने पूछा तुम शरणागत कहा जी मन वचन कर्म से तो कहा फिर निश्चिंत हो जाओ तो कहा गिर रहे हो आप कह रहे निश्चिंत हो जाओ हमारी स्थिति हमें पता है हम गिर रहे हैं आप कह रहे निश्चिंत हो जाओ तो बोले खिलाड़ी जब अपना गेंद नीचे गिराता है तो गिराने के लिए नहीं उठाने के लिए वो ऐसा मारेगा कि वो बाल जो है लक्ष्य को चूम लेगा बस एकदम निहाल हो गए।

एकदम आनंद आ गया। इस उदाहरण से एकदम मन प्रसन्न हुआ। फिर साधना में लग गए। सब भूल गए कि शरीर पीड़ा दे रहा है। ये कष्ट है हमारी किडनी फेल है। सब एकदम आनंद आ गया। तो हमारी समस्या का समाधान संत है या शास्त्र है। अन्य समाधान अन्य विषय पुरुषों से ना समाधान ले और ना अन्य किसी क्रिया का आश्रय ले। समाधान संत और शास्त्रों से ही है। श्री जी जब सुधारेंग तो बहुत बढ़िया सुधार देगी और हम जब सुधरने की कोशिश करेंगे तभी तो श्री जी सुधारेगी। अगर हम गलत मार्ग में जाएंगे तो माया श्री जी का स्वरूप एक माया भी है।

और कोई थोड़ी है यही है। श्री जी कौन है? हरि प्रिया है कि नहीं है? म माया। मायाधीश कहा जाता है कि नहीं? मायापति कहा जाता है कि नहीं? तो जितनी देवी शक्तियां है सब श्री जी के अंश से है। तो एक माया देवी है वो श्री जी के ही अंश से है। जैसे जितना भी जगत है वो सब भगवान के अंश से है। सिद्धांत बता रहे हैं आप ब्रह्म। फिर मूल प्रकृति फिर त्रिगुणात्मिका प्रकृति तो मूल प्रकृति ईश्वरी श्री जी का नाम जो आया शास्त्रों में मूल प्रकृति ईश्वरी मूल प्रकृति ब्रह्म के बाद मूल प्रकृति और मूल प्रकृति के बाद त्रिगुणात्मिका प्रकृति त्रिगुणात्मिका प्रकृति में माया और त्रिगुणात्मिका प्रकृति के बाद महातत्व महातत्व के बाद अहंकार अहंकार त्रिगुण अहंकार त्रिगुण अहंकार से संपूर्ण पूर्ण सृष्टि उसी से पंचभूत संपूर्ण सृष्टि ये सृष्टि का सिद्धांत है।

तो अगर हम सिद्धांत से देखें तो ब्रह्म श्री कृष्ण है और मूल प्रकृति ईश्वरी श्री किशोरी जो है उन्हीं से पूरा जगत विकास को प्राप्त हुआ है। तो जब उनके वचनों का हम अनादर करेंगे जो शास्त्र है उनके संतों का अनादर करेंगे मनमानी आचरण करेंगे तो श्री जी माया वाली गली खोल देती है जाओ अगर आप आज्ञा का पालन करोगे देखो श्री जी हरिवंश महाप्रभु है श्री जी गुरु जी है हमारे श्री जी ही तो है राधम संप्रदाय कर्ता आचार्य राधा मंत्रदा सगुरु मंत्र राधा य सर्वात्म सब कुछ हमारी राधा ही है तो श्री जी ही है अब जब श्री जी की शरण में होकर के हम श्री जी की बात ना माने तो हम शरणागत कैसे अपने गुरु जी को यदि श्री जी ना मानो तो वो तुम्हारी बात है गुरु साक्षात परम बह्म तो अगर श्री जी कह रहे ऐसे चलो चलो तो फिर हमें चलना चाहिए।

नहीं श्री जी लालू से मांग कर लेती है। नहीं जब वो लालू से मांग कर लेती है और आप उनकी आज्ञा को उल्लंघन करोगे तो वो फिर तुम्हारी तरफ से दृष्टि हटा लेंगे। देखो भगवान के दो रूप है। एक है कुसुमाद कोमलानी। कुसुम से भी कोमल है। इतने कोमल है कि कहते हैं अहम भक्त पराधीनो असतंत्र दुर्वासा जी मैं भक्तों के अधीन हूं। मैं स्वतंत्र नहीं हूं। मैं परतंत्र हूं। एक ही रूप है। और एक रूप है परम स्वतंत्र ना सिर पर कोई और भावे मने करे वो सोई। और जो उनके विपरीत चलता है तो तिनकर काल रूप में भाता हूं।

मैं ही काल रूप होकर उनका नाश कर देता हूं। जब विराट रूप धारण किया अर्जुन के सामने तो पूछा महाराज आप कौन है? भूल गए। बोले महाराज आप कौन है? तो बोले मैं बड़ा हुआ महाकाल हूं। चबा गए। पूरी सृष्टि को चबा रहे थे। भीष्म पितामह वगैरह उनकी दाढ़ में ऐसे लिपटे दिखाई दे जैसे इलायची लौंग होती है ना ऐसे दिखाई यही सब कुछ है यही काल है और यही दयालु है तो यदि हम विपरीत चलेंगे तो फिर हम समझ नहीं पाए हमें अनुकूल चलना होगा श्री जी के अनुकूल अगर कह दे कि हमारे श्री जी को गुस्सा नहीं आती तो देखो श्री जी के मार्ग में चलोगे तो गुस्सा नहीं आएगी जैसे जैसे मां बहुत प्यार करती हुई।

मां के जैसा प्यार करने वाला कोई नहीं होता। लेकिन गलत आचरण करो। थप्पड़ आती है कि नहीं थप्पड़? अगर मां की बात पूछो तो पिता मारने लगे तो बीच में घुस जाएगी। स्वयं थप्पड़ खा लेगी और अपने बच्चे को बचाया अरे एक बार क्षमा करो। लेकिन वही बच्चा जब देखेगी मां के आचरण गलत तो वही मां पीटेगी। पिता से तो बचा ली लेकिन स्वयं दंड देगी। तो ऐसे ही हरिवंश महाप्रभु हमारी श्री जी हैं। श्री जी है ना है ना श्री जी तो श्री जी की तरफ चलो तो ने कहूं न ऋष कहूं भूल ना हो सके श्री जी की तरफ और जहां श्री जी से विमुख हुए तो आप देखो सब प्राणी भटक रहा है जीव क्या श्री जी नहीं देख रहे पर जीव की जो दुर्दशा हो रही है तो क्यों हो रही क्योंकि श्री जी की तरफ नहीं चल रहा श्री जी की तरफ चलो तो श्री जी की कृपा और श्री जी की तरफ ना चलो तो फिर माया अपना प्रभाव दिखाएगी।

माया की ही आकृपा है। अच्छा सेवक जी महाराज ने सेवक वाणी में एक ही प्रकरण में दो विभाग कर दिए। नवम प्रकरण में पहले अकपा का वर्णन किया है और फिर कृपा का वर्णन किया है। तो किसकी अकपा? श्री जी की। यह जो कृपा हरिवंश की तो लिखा कि श्री हरिवंश कृपा बिना लिखा है ना ये दुर्गति क्यों हो रही बोले श्री हरिवंश कृपा बिना और ये सद्गति क्यों हो रही बोले ये जो कृपा हरिवंश की दो ही शब्द है पूरा सब वर्णन करके दो ही शब्दों में बांट दिया तो अकपा भी उनकी होती है अगर ना होती तो प्रकरण में ना लिखा गुरु के विरुद्ध आचरण, शास्त्र के विरुद्ध आचरण तो श्री जी कभी प्रसन्न नहीं हो सकते।

श्री जी की प्रसन्नता का हेतु है उनके अनुकूल आचरण। प्रतिकूलस विसर्जन नहीं तो सब मम पूरी सृष्टि भगवान ने तो प्रकट की है। पूरी सृष्टि उनहीं से प्रकट और सही पूछो तो भगवान से प्रकट नहीं है। मूल प्रकृति से प्रकट है। ब्रह्म तो निष्क्रिय है। क्रिया तो प्रकट है। तो श्री जी के ही अंश से संपूर्ण सृष्टि श्री कृष्ण शक्तिमान किससे है? श्री जी से श्री जी की सामर्थ्य के बिना इनकी कोई सामर्थ्य नहीं क्योंकि इनकी सामर्थ्य का नाम श्री जी है। इनकी सामर्थ्य का नाम श्री जी है।

इसलिए सब लोग बहुत प्रसन्न मन से भगवत मार्ग में चलो। किसी भी तरह से कोई भी मानसिकता बिगड़े तो आप हमसे बात करो। शास्त्र स्वाध्याय करो। हमारी प्रवचन सुनो। नाम जप करो। वाणी जी गायन करो। शांति मिलेगी। अभी नहीं मिल रही। शाम तक मिलेगी। शाम की नहीं मिल रही तो सुबह तक मिलेगी। लेकिन हमें लगे रहना है। देखो ये नियम ले लो जो हम कह रहे हैं सुनना। इस मार्ग को मैं कभी नहीं छोडूंगी। पहला नियम। दूसरा नियम। पूरे जीवन भर श्री जी ना मिले तो भी इस मार्ग को कभी नहीं छोडूंगी।

बस बेड़ा पार हो गया। हमारी बात मान लेना। अंतिम समय कोई ना कोई सखी आएगी और आपको लेकर के श्री जी से मिला दे। क्योंकि आपने श्री जी को नहीं छोड़ा। अब श्री जी आवे दर्शन दे ना दे वो महान है। उनकी महिमा जाने हम योग्य है कि नहीं योग्य है। बस शरणागति आचार्य और गुरु के द्वारा हुई है। आप लोग मजाक में थोड़ी हो। हरिवंश महाप्रभु ने जो मंत्र दिया जो शरणागति दी वही आपकी शरणागति है तो आपका अंतिम पक्का मंगल होगा पड़े रहो इस मार्ग में पड़े रहो इस मार्ग में हम जैसे हैं श्री जी के है पड़े रहो श्री जी के बन के नाम जप करो वाणी जप करो वाणी पाठ करो जैसे बने कुछ ना बने वृंदावन में जो कहो कछु भजन नहीं हो रज तो उड़ी लागे तने में पीवे यमुना हमारा तो कल्याण वैसे ही हो जाएगा यहां फिरे स्वार्थ अपने भजन गए फिरे बा भजन हमें पकड़ेगा हम भजन को क्या पकड़ पाएंगे वृंदावन के प्रताप से भजन हमें चलत फिरत सुनियत यह है ऐसी राधा वल्लभ लाल ऐसे वृंदा विपिन में बसत रहो सब काल तो धाम वास करो जो मिले रूखा सूखा खा पी के अपना दिनचर्या पूरी करो और धैर्य पूर्वक रहो।

विचलित मत हो। कभी ऐसे कोई कृत मत करना जिनसे इष्ट और गुरु से आप विमुख हो जाए। क्योंकि बहुत जन्मों में भटकने के बाद मनुष्य शरीर मिलता है। ये जो मानव देह मिली है बहुत जन्मों अब अगर चूक हो गई तो पता नहीं हम क्या बने और कितना समय लग जाए फिर हमें लौटने में। जहां हम हैं यहां से यहां आना हमें लगता है कल्पों लग जाएंगे। हो सकता है ना हो। तभी ध्रुवदास जी ने लिखा है बार-बार तो बनत नहीं यह संजोग अनूप मानुष तन वृंदा विपिन रसिकन संग विरूप। ये बार-बार नहीं बनता।

बहुत बड़ी कृपा हो गई। तुम श्री जी की सखी हो। हम श्री जी की सखी है। ये श्री जी की सखी है। नई स्वरूप पहचान रहे हो। तो आके पहचान लोगे। ये बाहरी रूप है स्त्री पुरुष का। हम सब श्री जी की सखियां हैं। श्री जी के शरणागत है। श्री जी के दुलार से हम चल पा रहे हैं। श्री जी के दुलार से ही हम पोषित हैं। तो इसलिए बहुत सावधानी से जीवन व्यतीत करो। ये बहुत प्यारा जीवन है। और ये जीवन रूपी पुष्प श्री जी के चरणों में चढ़ा दो। इसे अपने लिए मत रखो। श्री जी के लिए रखो। श्री राधा वल्लभ लाल की जय।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित