ऐसे भजन किया तो नहीं होगा पुनर्जन्म ! // 03/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
श्री हरिव भगवान इसी श्लोक में बता रहे हैं कि जो मेरे को प्राप्त हो जाता है उसका दोबारा जन्म नहीं होता। कौन भगवान को प्राप्त होता है? क्या भगवान की प्राप्ति का स्वरूप है? इसमें बताया गया है। मामपत्य पुनर्जन्म दुखालय शाश्वतम मानापनवती महात्म संसिद्धिम परमागता नानवती महात्म संसिद्धिम परमागतता जो महात्मा जो महात्मा है भगवान ने कहा माम पे पुनर्जन्म दुखालय मशाश्वतम इस दुख में परिवर्तनशील नाशवान संसार में उसका पुनर्जन्म नहीं होता किसका महात्मा नाम संसद्ध परमामता जो महात्मा है महात्मा किसे कहते हैं [गला साफ़ करने की आवाज़] भगवान ने गीता जी में ही कहा है वासुदेवा सर्व सा महात्मा सुदुर्लभा जो सब में अपने भगवान को देखता है उसे महात्मा कहा गया है महात्मा मुझे प्राप्त करके दुखालय दुखों के घर नाशवान अशाश्वतम परिवर्तनशील इस संसार में फिर जन्म नहीं लेते हैं।
मामूपत्य पुनर्जन्म मामपत्य का तात्पर्य है भगवान का प्रगट दर्शन प्राप्त करना। जैसे हम आपके दर्शन कर रहे हैं। इसे माम उपत्य कहते हैं। भगवान का साक्षात्कार कर लेना। उसका पुनर्जन्म नहीं होगा। और भगवान में प्रविष्ट हो जाना। एकत्व अहम ब्रह भगवान का दर्शन प्राप्त करना शरणागति भक्त और भगवान में प्रविष्ट हो जाना अहम ब्रह्मास्म एकत्व भक्ति और भगवान को तत्व से जान लेना कि सर्वत्र भगवान ही है भगवान के सिवा कुछ नहीं है। इसमें ना दर्शन है ना आम ब्रह्मास्म है। सब में भगवान है तो यहां भी भगवान है।
सब में भगवान है। जैसे गोस्वामी तुलसीदास जी कह रहे हैं जड़ चेतन जग जीव जत सकल राम मैं जान बंदो सबके पद कमल सदा जोर जुग पान सबको सियाराम का स्वरूप देखा सियाराम में सब जग जान सब पूरा संसार सियाराम तो हृदय में भी सियाराम नेत्रों में सियाराम सब जगह सिया वो भगवान का प्राप्त हो गया या जो भगवत स्वरूप का साक्षात्कार कर लिया वह भगवान को प्राप्त हो गया या जो भगवान में एकत्व करके लीन हो गया अहम ब्रह्मास में तीन का जन्म नहीं होता है जो पुनर्जन्म है तीन का नहीं होता है पुनर्जन्म माने कोई भी शरीर धारण करना ऐसा नहीं कि आप मनुष्य शरीर छोड़ेंगे तो आपको मनुष्य शरीर मिलेगा।
कोई भी शरीर मिल सकता आपको कोई शरीर नहीं मिलेगा। यहां से लेकर के ब्रह्मलोक तक मायामय गति है। यह सब देव शरीर भी नहीं मिलेगा। आप या तो भगवान का दर्शन करके भगवत पार्षद स्वरूप होकर भगवान की सेवा में या भगवान में प्रविष्ट हो गए। सर्वत्र भगवत दर्शन करने वाले को भगवान स्वारूप मोक्ष प्रदान करते हैं। अपने समान स्वरूप प्रदान कर देते हैं। पुनर्जन्म का अर्थ है फिर शरीर धारण करना। वह शरीर चाहे मनुष्य का हो, चाहे पशु पक्षी का या किसी भी जीव का, किसी भी प्राणी का हो, हर शरीर [गला साफ़ करने की आवाज़] दुख ही प्रदान करके मृत्यु को प्राप्त होते हैं।
किसी का शरीर हो, दुखालय हम तो दुख ही भोगना पड़ता है। बहुत बढ़िया मीठा खाते रहो शुगर हो जाएगी कब्ज हो जाएगी एसिडिटी बनने लगेगी हाई ब्लड प्रेशर लो ब्लड प्रेशर दुख खा ले हम ये शरीर दुख काम की पीड़ा क्रोध लोभ मोह मद मत्सर सब क्या सुख है इस शरीर में भगवान का भजन अगर इस शरीर को धारण करके कोई सुखी है तो भगवान का भजन करने वाला मन मन लागो यार फकीरी में जो सुख देखा राम भजन में वो सुख ना ही अमीरी में मन लागो यार फकीरी में अगर भगवान के भजन में चित्त डूबा हुआ है तो परमात्मंद में डूबा हुआ वही सुखी शरीर है हो सकता है उसके भी शरीर में पीड़ा हो रोग हो दर्द हो पर वो सुखी है वही वही सुखी है जो भगवान का भजन कर रहा है।
नहीं तो दुख ही दुख है। पूरे संसार में दुखालम शाश्वतम। इसलिए भगवान ने इस संसार को दुखों का घर कहा है। इसमें दुख ही दुख है। मरने के बाद ये प्राणी अपने कर्मु जिस योनि में जन्म लेता है वहां जन्म के समय वो जेर में बंधा। फिर पैदा होने में कष्ट फिर जिस योनि में जन्मा उस योनि का प्रभाव का कष्ट सूअर कुत्ता गधा पशु पक्षी क्या क्या जैसा मनुष्य को जिंदा चमड़ी उतारते समय कष्ट होता है वैसा जन्म के समय कष्ट होता है और ठीक वैसे ही मरने के समय भयानक कष्ट होता जैसे जिंदा शरीर की चमड़ी उतार दी जाए जिंदा शरीर में तो कितना भयानक कष्ट होगा।
ऐसा जन्म जन्मत मरत दुसा दुख होए। परंतु माया का ऐसा प्रभाव है कि हम सब यह दुख भोग करके आए हैं। पर स्मृति नहीं है। मां के गर्भ में रहे जेर में बंधे हुए पैदा हुए कितना कष्ट रहा। गर्भ में कितना कुछ पता नहीं कुछ स्मृति नहीं। यही माया स्मृति नष्ट कर देती है और भक्ति स्मृति जागृत करती है। ज्ञान स्मृति जागृत करता है। जब भगवान ने गीता सुनाई तो नष्टो मोहा स्मृति अभी स्मृति आपको कष्ट की हो जाए गर्भ की तो भाग पड़ोगे भगवान की तरफ कि अरे अब जन्म नहीं होना चाहिए।
अब जन्म अब हमारा आखरी जन्म होना अब हम भगवान को प्राप्त ऐसा कष्ट नहीं सहेंगे इस स्मृति नष्ट हो जाने के कारण ना उसको अनुभव होता है ना बता सकता है अब आप मां के गर्भ में रहे क्या कष्ट है अनुभव ना आप बता सकते हो क्योंकि असमर्थ है बताने में पूरे जीवन में आपको जो दुख सुख मिला वो अनुभूतियां समय से माया मिटा चली जाती है। बालक अवस्था जवानी अवस्था बुढ़ापा अवस्था मृत्यु अवस्था ये पुनरप जननम पुनरप मरणम पुनरप जननी जठरे शयनम इसमें जीव माया के परतंत्र रहता है। कोई भी हो रोने के सिवा कुछ हाथ नहीं लगता है।
अगर भजन नहीं किया तो जीवन भर रोते रहोगे। मरते समय भी रोना ही पड़ेगा। ये मनुष्य शरीर की जो जवानी अवस्था आती है बहुत गंदी अवस्था आती है। जो गंदगी बटोरती है जवान शरीर तो गंदे आचरण गंदा व्यवहार गंदा और यह बहुत अच्छी अवस्था आती है जिसमें तप करके भजन करके हम अनेक जन्मों के कर्मों का नाश करके भगवान की प्राप्ति कर सकते हैं। जवानी में ही हो सकता है। अगर जवानी में भजन का अभ्यास नहीं तो बुढ़ापे में नहीं होता है। पर जवानी में स्त्री की तरफ आ सकती या स्त्री शरीर को पुरुष की तरफ आ सकती है या काम की पूर्ति की चाह ये बढ़ती चली जाती है।
अपशब्द संसार की प्रतिकूलता अपमान निंदा ये तो यहां बटती ही रहती है संसार में मनुष्य जितना कष्ट पाता है उससे कई गुना बढ़कर पशु पक्षियों को कष्ट होता है। मतलब आपको खांसी आई तो उसकी दवा ले सकते लेकिन पशु पक्षी वो तो जो भी रोग है उसको तो भोगना ही भोगना केवल है। हाथ पैर टूट गया तो भोगना ही भोगना है। और वैसे देखो तो राक्षसी मनुष्य पशुओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। जला के, भून करके, खाना, काट करके खाना, क्या-क्या? तो मनुष्य शरीर में जो दुख है, उससे कई गुना बढ़कर के दुख अन्य योनियों में है।
अन्य योनियों में ठंडी, गर्मी, बरसात, कांटा लग गया या कुछ जो भी जंगली जानवर बड़े जानवर छोटे जानवर को खा जाते हैं। छोटे जानवरों के बच्चों को खा जाते हैं। अब वह बच्चे भी तो हम ही तो बनते हैं जाकर के। दुख ही दुख है। इस प्रकार मनुष्य योनि से लेकर सभी योनियों में केवल दुख है। केवल दुख सुख नहीं है। यहां तो यह चर्चा हुई। इसके बाद मरने के बाद भजन से विमुख होने के कारण नरक की गति मिलती है। चाहे जितना आप ठीक से चलते रहे हो यदि भजन नहीं किए जो न तरे भवसागर अस समाज नर पाए सुति निंदक मंदमति आत्मन गति जाए वो दुर्गति को प्राप्त होता है।
आत्महत्यारा माना जाता है। जो भगवान का भजन ना करके पूरा शरीर केवल भोगों और विषयों में व्यतीत कर दिया। बड़ा दुख आता है। नरको में कितने नरक है जो भयानक कष्ट देने वाले योनियों में 84 लाख योनियां दुख देने वाली। इसलिए भगवान ने पुनर्जन्म को दुखालय कहा है। मामपत्य पुनर्जन्म दुखालय अशाश्वतम पुनर्जन्म को अशाश्वत शब्द से जोड़ दिया भगवान ने दुखालय अशाश्वतम कि तुम्हें जो भी शरीर मिलेगा वो अशाश्वत होगा नाशवान होगा परिवर्तनशील होगा स्थाई शरीर कोई नहीं है यहां मृत्यु लोक में या देवलोक में या ब्रह्मलोक तक सबका परिवर्तन आ ब्रह्म स्तंभ पर्यंतम सर्व मायामयं जगत प्रतिपल शरीर का परिवर्तन हो रहा है लेकिन अपने लोग समझ नहीं पा रहे हैं।
बच्चापन से ले अभी तक परिवर्तन ही तो होता जा रहा है। हम समझ ही नहीं पा रहे। बर्थडे मना रहे हैं, खुशी मना रहे हैं। जबकि कल गया हमारे जीवन से जैसे हमारे पास ₹1000 हैं। एक कम हुआ, ₹100 कम हुए, ₹00 कम हुए, 800 कम हुए, 900 कम हुए, अब आपके पास ₹100 रह गए। धीरे-धीरे एक बचा फिर वो भी खत्म हो गया। तो इसमें शोक मनाना चाहिए या आनंद मनाना चाहिए? [गला साफ़ करने की आवाज़] बर्थडे में तो शोक मनाना चाहिए। कि हमारे जीवन का एक वर्ष गया। अभी तक हम भगवान की प्राप्ति के लिए कुछ नहीं गया।
हमारे जीवन जिसे कोई 50 वर्ष का तो जीवन के 50 वर्ष चले गए। अब पता नहीं पांच मिनट है कि नहीं है। निरंतर नष्ट हो रहा है। सब कुछ यहां निरंतर नष्ट हो रहा है। हरदम परिवर्तन हो रहा है। ना कोई योनि स्थाई है, ना कोई वस्तु स्थाई है, ना कोई पद स्थाई है। सब यहां नष्ट होने वाला परिवर्तनशील है। ना कोई स्थिति स्थाई है सांसारिक जो आज स्थिति है वो कल नहीं रहेगी जो कल है वो परसों नहीं रहेगी समय निकलता चला जा रहा है। समय बड़ा कीमती है और वह निकलता चला जा रहा है और व्यर्थ की बातों में व्यर्थ के और माया का कार्य है कि फंसा के रखना भजन ना करने देना।
हमें लगता है ये झंझट निपट जाएगी तो फिर भजन हो जाएगा। दूसरी झंझट उससे भी पावरफुल आ गई जो भजन नहीं करने दे रही। हमको हर झंझट में भजन करना है। हर अवस्था में भजन करना है। हर परिस्थिति में भजन करना है। अगर भजन नहीं हुआ तो सब नष्ट हो रहा है। सब नष्ट हो रहा है। किसी भी योनि में कहीं भी सुख नहीं है। कोई भी योनि स्थाई नहीं है। सब नाशवान है। कोई भी पद, कोई भी सुख, कोई भी परिस्थिति जो आज है वह कल नहीं रहेगी। इसलिए बहुत होश में होकर के एक एक सेकंड एक एक मिनट भगवान के भजन में लगाना चाहिए।
भगवान कहते हैं मेरी प्राप्ति होने पर फिर पुनर्जन्म नहीं होगा। या जीवन भर भजन किया है तो अंतिम समय फिर भगवान रूप या नाम का स्मूरण कर देते हैं। भगवान अपने शरणागतों की रक्षा माया से करते हैं। माया दुखालय शाश्वतम अगर भक्त से पूछो तो ना दुख है। और नाश का भय है। कोई दुख नहीं। कोई दुख नहीं। विश्वास मानो। अगर भगवान में चित्त जीवन भर जुड़ा है तो कैसी भी परिस्थिति हो वो चित्त भगवान में जब ना जुड़ने की परिस्थिति होती तब भगवान जोड़ते हैं। ित भगवान में जुड़ा है तो आनंद की कमी नहीं होती।
सुखी मीन जहां नीर अगाधा त हरि शरण न एक बाधा जैसे मछली अगाध समुद्र में कलोले करती है जल में ऐसे ये दुखालम अशाश्वतम संसार परम मंगलमय दसों दिशाएं उसके लिए सुखमय हो जाती है जिसकाित भगवान में जुड़ा होता है भाव कुभाव अनक आलसहु नाम जपत मंगल दसहु दसों दिशाओं में उसका मंगल होता है दसों दिशाओं में उसका आनंद रहता है हर परिस्थिति आनंदमय हर अवस्था आनंदमय प्रत्येक दिन आनंदमय जो भगवान इस दुखालय अशाशतम में दुखालयम अशाश्वतम में वो शाश्वत आनंद को प्राप्त होता है जो भगवान का चिंतन करता है।
वही भगवान मायावियों का विनाश करते हैं। भक्त जनों की रक्षा करते हैं और जो विमुख जन है तिनकर काल रूप में भ्राता वही भगवान जो परम कृपालु हैं शरणागतों की रक्षा करते हैं अपनी माया से और जो विमुख जन है उनका विनाश करते हैं। उनको दुख देते हैं। उनको नाना प्रकार के प्रपंच में फंसे रहने देते हैं। भगवान बड़ी कृपा जब करते हैं तब मनुष्य शरीर मिलता है। कबहु का करुणा नर देह देत ई बिन हेतु स्नेही बिना किसी हेतु के हम लोगों पर कृपा की और हमें मनुष्य शरीर दिया और वो इसलिए दिया कि हम भजन करके अब अपना आखिरी जन्म कर ले।
मनुष्य जन्म ये 84 लाख के ऊपर का है। अब ऊपर से गिरे तो नीचे की योनियों में जाओगे। जहां मोक्ष या कल्याण या भगवत प्राप्ति नाम नहीं है। 8399 योनियों में साधना करके भगवत प्राप्ति की जाए। ऐसा कोई व्यवस्था नहीं। केवल ये व्यवस्था मनुष्य शरीर में है। भगवान अवतार लेते हैं। जैसे जगत में ऐसे भगत के हृदय में लेते हैं। जब आप भजन [नाक से की जाने वाली आवाज़] करोगे तो आपको अपने हृदय देश में भगवान का दर्शन होगा। और हृदय देश जैसा होता है वैसे बाहर दिखाई देता है। जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि।
भगवान ने अर्चा विग्रह धारण किया है क्योंकि हम लोग बहिर्मुख हैं तो बाहरी वृत्ति से हम उनकी सेवा करके अंतरवत्ति को प्राप्त हो अगर अंतरवत्ति को विषय चिंतन में लगाए हो बाहरी भगवत सेवा कर रहे हो तो वह सेवा पुनर्जन्म को नहीं रोक पाएगी पुनर्जन्म को रोकने के लिए जो बाहरी सेवा कर रहे हो वही अंतर से सेवा होनी चाहिए। अंदर का चिंतन भागवतिक होना चाहिए। ये अर्चा विग्रह अंदर प्रवेश करने के लिए मार्ग है। अंतर में प्रवेश करने के लिए कि हम आठों पहर क्रिया किए बिना रह नहीं सकते।
प्रकृति क्रियाशील है बिना भगवान ने कहा है अर्जुन से कि एक क्षण भी कोई बिना क्रिया किए नहीं रह सकता तो अब हमको क्या क्रिया करनी दासता तो कैसे करें तो गुरु में अर्चा विग्रह में मातापिता में वृद्ध जनों में बीमार जनों में पशु पक्षियों में जहां भाव बन जाए वहां हम सेवा करें उसका फल क्या होगा अंदर का चिंतन आपका भागवतिक हो जाए। अगर अंदर का चिंतन भागवत भागवतिक नहीं तो शुभ कर्म बनेगा। वो भगवत प्राप्ति नहीं करा पाएगा। क्योंकि अंदर का चिंतन उनका नहीं है। बाहर क्रिया हुई एक व्यापार नौकरी जैसी और हम विषयों में सुख खोजते हैं।
तो साधन बन गए भगवान और साध्य बन गया विषय तो पुनर्जन्म पक्का। जो कर्म जन्य साधना है वो चिंतन के बिना अधूरी है। जब तक हमारा चिंतन आंतरिक ना हो तब तक हमारा जीवन अधूरा है और कुछ नहीं हो रहा। केवल चिंतन हो रहा है तो जीवन पूरा है पर ऐसे चिंतन नहीं हो सकता जब तक लगोगे नहीं सेवा में नाम जप वाणी पाठ आंतरिक चिंतन पुनर्जन्म को नष्ट करता है जो भागवतिक आंतरिक चिंतन है वो पुनर्जन्म को नष्ट बाहरी कोई क्रिया से भगवान ने स्पष्ट कहा जो साधक भक्ति मार्ग में चल रहे हैं उन पर भगवान की विशेष कृपा हुई है।
भक्ति मार्ग में यदि भगवान के मार्ग में कदम रखा तो बोले आरंभ में ही भगवान की उसके ऊपर कृपा हो गई। गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है अतिशय कृपा राम की होई पाव धरे यही मार्ग सोई भगवान की जब अतिशय कृपा होती है तब जीव भगवान के मार्ग में चलता है और जो भगवान के मार्ग के जितने आचरण है श्री कृष्ण अनुकूल लेन भगवान के अनुकूल उन आचरणों को धारण करता है और प्रतिकूलस विसर्जनम प्रतिकूल आचरणों का त्याग करता है तो भगवान उस साधक को महात्मा बना देते हैं। भगवान ही महात्मा बनाते हैं।
स्वयं में कोई महात्मा नहीं बन सकता। पर किसको महात्मा बनाते हैं? जो भगवान के अनुकूल आचरण करता है। गीता, भागवत, रामायण ये सब शास्त्रों में जो सिद्धांत लिखे हुए हैं वो अनुकूल आचरण प्रतिकूलस विसर्जनम। भगवान के प्रतिकूल कोई आचरण नहीं होना चाहिए। [गला साफ़ करने की आवाज़] भगवान के प्रतिकूल क्या है? जो शास्त्र विरुद्ध आचरण है वो भगवान के प्रतिकूल है। जो संत वाणी के विरुद्ध आचरण है वो भगवान के प्रतिकूल है। भगवान उसे अपने तत्व का बोध करा देते हैं जो ठीक से भजन करता है।
बिना तत्व बोध के बात नहीं बनती। तत्व बोध होता है। चाहे साकार रूप में हो या निराकार रूप में। निराकार में सर्वम खलदम ब्रह्म साकार में सिया राम में सब जग जा चिद लक्षणम सर्वम राधा कृष्णमयम जगत वो भगवान की स्मृति में इतना तन्मय हो जाता है भक्त अपना अस्तित्व खो बैठता है अपनी स्मृति नहीं रह सकती ब्रह्म नहीं माया नहीं जीव नहीं काल अपनी हो सुधि ना रही एक रहो नंदलाल ये अभिन्नता हो गई भगवान में स्थिति हो गई भगवान और भक्त में अभिन्नता ऐसी होती है कि अपनी स्मृति खो गई केवल भगवान रह गए तब जाके वो महात्मा बनता है जब केवल भगवान ही दृष्टि में केवल भगवान ही हृदय में तब उसे कहा जाता है महात्मा वासुदेवा महात्मा सुदुर्लभा सब जगह वासुदेव भगवान को जो देखता है वही वास्तविक भगवत प्रेम को प्राप्त करता है जो तत्व ज्ञानी होता है जो प्रेमी वास्तविक नहीं तो राग द्वेष होता रहेगा मोह ममता बढ़ती रहेगी सुंदर तत्व ज्ञानी ही भगवत प्रेम प्रेम को प्राप्त होता है।
असत शरीर संसार के साथ संबंध होने से महात्मा नहीं बन सकता। अल्पत्मा बन सकता है। महात्मा नहीं महा और अल्प महात्मा वही है जिसने शरीर और संसार का संग छोड़ दिया है। कितना कठिन है। अब तुम्हारे शरीर की देखरेख, तुम्हारे शरीर का भरण पोषण तुम्हारे शरीर की रक्षा भगवान करेंगे। [खांसने की आवाज़] क्योंकि आप भगवान को समर्पित है। करो सदा तिके रखवारी जिम बालक राखे महतारी जैसे मां को पता होता है बच्चे को कब बाल भोग देना होता है। राजभोग देना होता है। शयन भोग देना होता है।
ऐसे भगवान को नहीं देना मत दो। दो दिन, तीन दिन, चार दिन, पांच दिन जब दिया तब असत शरीर और संसार से संबंध रखने वाला कभी महात्मा नहीं हो सकता। देख लो समझो। शरीर के अच्छे-अच्छे पदार्थ खाने को मिल जाए। अच्छा कपड़ा मतलब शरीर को ही लेकर सारी बातें हमारा अपमान कर दिया। हमारा मान शरीर को लेकर सारी बातें भगवान को इसका राग छूटे संसार का और शरीर का शरीर संसार के आश्रित होते ही दुर्गति शब्द लग जाता है। शरीर और संसार के आश्रित होते ही दुर्गति शब्द लग जाता है। और भगवान का आश्रय लेते ही सद्गति शब्द लग जाता है।
कैसे चेत सु दुराचारो भजते मानन भाग भगवान के स्वरूप में प्रेम में जो मगन है उन्हें प्रेमियों को महात्मा कहते हैं। जो प्रेम में जड़ चैतन्य कछु नहीं दिखत जित देखत तित श्याम खड़े सब में भगवान देखना ये प्रवचन है केवल न सुन इसको समझो क्या भोजन पाते समय अपने हृदय में भगवान की भावना की क्या करोगे फिर राग द्वेष दुखाले असाम इसी की प्राप्ति होगी अणु रूप भी अहंकार की गंध ना रहने पर भगवत प्राप्ति हो जाती है। अणु कहते हैं इतने छोटे को कि आप सूक्ष्मदर्शी से भी नहीं देख सकते।
अयान मातो महान छोटा है। तभी कहा है तणादपि सुच त्रस के समान नीचता त्रस से भी अपने को त से नीच अपन को घात शुभ शुभ न जान अहम अहम शून्य जीवन ही भगवत प्राप्त जीवन है। आप सुन जीवन आपको किसी ने थप्पड़ या दिया आगे चलके किसी ने पूछा आपको किसी ने मारा उसने बड़ा दुष्ट मारा इस शरीर का प्रारब्ध था भोग लिया और मुस्कुरा के चल दिया भगवान के साथ अभिन्नता और संसार शरीर के साथ भिन्नता इसी को भगवत प्राप्ति कहते हैं। कर लो जितनी जल्दी कर पाओ। शरीर इससे हमारा कोई संबंध नहीं।
जब संबंध नहीं तो इस पर कुछ करने का अधिकार नहीं। तभी तो दुर्गति होती है। जब समझ नहीं होती तभी दुर्गति होती है। भगवान के साथ अभिन्नता। भगवान सिर्फ हमारे हैं। बस ना शरीर हमारा है ना इसके रिश्ते नाते हमारे हैं। किसी से संबंध नहीं। अब परिवार से तो संबंध नहीं रखते। शरीर से संबंध रखते हैं। शरीर अनुकूल तो सुखी। शरीर प्रतिकूल तो दुखी और शरीर प्रतिकूल चेष्टा तो दुखी। अनुकूल चेष्टा तो सुखी। हमको अनुकूलता प्रतिकूलता से क्या मतलब? ये प्रॉपर्टी भगवान के नाम समर्पित हो गई है।
अब हमको बेपरवाह होकर केवल भजन करना है। केवल भजन क्योंकि हमारे पास दो बात रह गई। तीसरी नहीं रह गई भगवान का आश्रय डट के भजन बस सब शास्त्रों का सार इतने है कि हृदय से मम भरोस यही है हृदय में मेरा भरोसा और निरंतर अनन्य चेता सततम अनन्य चिंतो मा बस इतनी बात रह गई इतनी बात के सिवा हम ना कुछ जानना चाहते हैं ना पाना चाहते हैं और ना बता बताना चाहते हैं शरीर के साथ संसार के साथ भिन्नता ये हम नहीं है और प्रभु के साथ केवल प्रभु हमारे हैं। हम प्रभु के हैं। प्रभु हमारे हैं।
तो ये भिन्नता कैसे आएगी? अभी क्या है? शरीर संसार के साथ अभिन्नता और भगवान से भिन्नता है। इसलिए हमारी बात बिगड़ी हुई है। हम इसको रजिस्टर में लिख के जैसे प्रॉपर्टी किसी को दे दी जाती है तो अधिकार खत्म हो जाता है। अब उसने लिख के दे दिया तो अब दूसरे का अधिकार हो गया। अब वो आकर के यहां कहेगा कि ये खंभा टेढ़ा क्यों बनाया है? तुम्हारी मर्जी की बात खंबा खड़ा करो, वृक्ष खड़ा करो या यहां जैसा चाहो जैसा चाहो खड़ा करो। क्यों? उसे अब दूसरा शिकायत करे जाके कि भैया आपके खेत में तो सब वृक्ष ही वृक्ष लगा दिए।
वहां तो हाल बनवा दिए। तो वो क्या कहेगा? वो यही कहेगा भैया अब वो हमारा नहीं है। हमने दे दिया किसी को। ठीक है। आप ऐसा क्यों नहीं कह पाते कि अब हमारा नहीं है। हमने तो भगवान को दे दिया। अब इसमें काम आवे, चाहे क्रोध आवे, लोभ आवे, चाहे मोह आवे, मद आवे, चाहे मत्सर आवे। भैया जैसे कोई कह रहा बहुत दुष्ट हो तो आपको मुस्कुरा देना है कि ये जानता नहीं कि हमने प्रॉपर्टी भगवान के नाम कर दी है। अब जो कुछ है अगर नीच है तो भगवान का है। दुष्ट है तो भगवान का है। ये मन ये तन ये वाणी और स्वयं है।
ईमानदारी से इतनी ही बात है। लिख दो भगवान के नाम। बोले कैसे लिखें? तो उसके लिए भगवान ने गुरु रूप धारण किया। शरणागति दी। तो इसीलिए कहा गया कि सकल समर्पण प्राण धन गुरु सेवा तज करे जबान यह अधर्म यह सब कान नरिश मेरा तो भगवान ने गुरु रूप धारण करके तुम्हारे तन मन जो माया में आसक्त है उनके हटाने के लिए गुरु मंत्र दिया जैसे सांप काट ले तो उसका विष उतारने का मन मंत्र उसके विष को निकाल देता है। ऐसे ही यह गुरु मंत्र शरीर और संसार की अभिन्नता को निकाल देता है।
आपको भिन्न नजर आने लगेगा शरीर और संसार और भगवान अभिन्न अपने लगने लगेंगे। पर डट के जपो तब है भजन करो। भजन के बिना भैया यह प्रवचन ही केवल है और कुछ नहीं है। हजारों प्रवचन सुन के और फिर वही आचरण वही बातें वही क्रियाएं तो क्या प्रवचन का एक बात समझ लो 100 बातों की बात है भजन करोगे तो तुम्हारा सुनो पढ़ो अच्छी बात है। लेकिन भजन नहीं करोगे तो तुम्हारा सुनना पढ़ना सब व्यर्थ हो गया। अगर भगवान से प्रीति नहीं तो गोस्वामी जी ने जैसे कहा कि जोग कुजग ज्ञान अज्ञानु जहां नहीं राम प्रेम प्रधानु सो सब धर्म कर्म ज जाऊ ज राम पद पंकज भाऊ जो महात्मा है कौन महात्मा है जो शरीर सम और संसार से भिन्न हो गया है और भगवान से अभिन्न हो गया है।
वह उस महात्मा का पुनर्जन्म नहीं होता। उसका कारण है कि वो सिद्ध हो गया है। सिद्ध का अर्थ है अखंड भगवत स्मृति। उठते बैठते चलते फिरते सोते जाते खाते पीते हर समय भगवान में स्थिति ये डट के भजन करने से आ जाएगी ये डट के भजन करोगे तो अपने आप मुख प्रसन्न तन तेज विराजा की रामचंद्र कर काजा भजनानंदी का चेहरा अलग होता है पक्का समझो उसका स्वरूप, उसका सौंदर्य, उसका प्रकाश, उसका तेज भले बूढ़ा हो, हड्डी हड्डी दिखाई दे आंतरिक ऐसा लगेगा इनके पास बैठा रहो। इनको देखता रहो।
इनके समीप रहो वो भजन आकर्षित करता है। जीव की क्या शिव को आकर्षित कर लेता है। ईश्वर को आकर्षित कर लेता है। तो जो भगवान के प्रेम को प्राप्त हो गया अखंड भजन जिसका चल रहा है वही सिद्ध है। वही महात्मा है और उसी का पुनर्जन्म नहीं होता। परमाम गता वो परम गति को प्राप्त होता है। जैसे लोभी व्यक्ति को जितना धन मिलता है उतना उसका थोड़ा मालूम देता है। और वो धन की भूख उससे रात दिन चिंतन कराती है धन का। ऐसे भजनानंदी को महात्मा कहते हैं। रात दिन भजन हो रहा है लेकिन फिर भी भजन की भूख बढ़ रही है।
भजन से तृप्ति नहीं हो रही। भजन की भूख चैन ना पड़े जैसे वह रात दिन धन का चिंतन कर। इसीलिए गोस्वामी जी ने मांगामी नार पियार जिम लोभी जिम प्रिय धाम ति रघुनाथ निरंतर प्रिय लागो मोहे राम। ऐसे ही अपने प्रभु को याद करने की भूख बढ़ जाए। प्रभु के चिंतन करने की भूख बढ़ जाए। प्रतििक्षण वर्धमानम प्रति क्षण भजन बढ़ता जाए। असीम सीमा रहित अगाध कोई नाप ना सके। अनंत ऐसा भजन वो परमात्मा को प्राप्त होता है। कितने माला बोले असीम अगाध अनंत प्रतििक्षण वर्धमानम प्रतििक्षण बढ़ता जा रहा भजन कितना भजन बोले असीम सीमा रहित अगाध तुम नाप नहीं सकते अनंत कह दिया अनंत अब वो महात्मा रात दिन भगवान में निरंतर भजन में लगा हुआ है आ ब्रह्म भान लोका पुनरावर्तनो अर्जुन माम पे कौनते पुनर्जन्म न विद्यते आ ब्रह्म भान लोका यहां से लेकर के ब्रह्मलोक तक आने जाने वाले हैं।
भगवान ने स्वयं कहा है हे अर्जुन ब्रह्मलोक तक सभी लोग पुनरावर्ती वाले हैं। अर्थात वहां जाने पर पुनः लौट कर संसार में आना पड़ेगा। परमा तू कौन ते पुनर्जन्म न विदते हे कुंती नंदन मुझे प्राप्त करने के बाद फिर जन्म नहीं होता है। ब्रह्मलोक तक पुनरावर्ती भगवान ने कहा ऐसे नीचे के लोक जो है पाताल तलातल सुतल वितल महातल ये सब सब आ ब्रह्म स्तंभ सब ये कहने का भगवान का मतलब क्या है कहीं मन मत लगाओ मृत्यु लोक के भोगों का मतलब क्या है सब माया है केवल मामपत्य मेरे में लगाओ केवल भगवान में वैसे सही बात बतावे यह शुरुआती दौड़ का भजन होता है इत्र अगरबत्ती और सब चंदन और सब विपुल आज शरीर छूट जाए भगवान जाने हजार वर्ष बना रहे भगवान जाने कैसे रखना है भगवान जाने रात दिन भजन में लगे दुनिया से कोई मतलब नहीं तो आप सेवा छोड़ दोगे कि अब तो भजन करना है भैया सेवा सेवा नहीं करना।
बिना सेवा के वहां तक हम पहुंच नहीं सकते। इसलिए ये प्रारंभिक सेवा रखी गई। प्रातः उठकर के हम भी सेवा थोड़ी देर कुछ शारीरिक कुछ मानसिक जैसी बनती है। सेवा के बिना हमारी भजन में रुचि नहीं हो सकती। लेकिन अंतिम बात है भजन। निरंतर भगवान का स्मरण। धीरे-धीरे समिटना चाहिए। फैलाव से भजनानंदियों में फैलाव नहीं होता। समिटाव होता है। किसको दिखाना है? [गला साफ़ करने की आवाज़] मान लो अपने ठाकुर को एक माला पहना दिया। अगर फूल है तो नहीं है तो भाव के पुष्प चढ़ा दिए।
ऐसे पानी से स्नान करा दिया जल से। इत्र है तो इत्र लगा दिया। चंदन है तो चंदन लगा दी। जरूरी नहीं है। अगरबत्ती है तो अगरबत्ती दिखा दी। जरूरी नहीं है। और कुछ नहीं है तो बस जल तो है। पत्रम पुष्पम फलम तोयम जो मिल जाए। अब जैसे आपको सुंदर फल मिला तो आपके हृदय में तुरंत स्मरण होना चाहिए। ठाकुर जी को भोग लगाना है। जो हमें मिला ठाकुर जी को भोग लगाना। भोग लगाकर मामते जो मेरी शरण में हो गया जो मेरा हो गया जो मेरे भजन में लग गया उसका अंतिम जन्म है तो हमें लगता है आप सब भगवान ने छांट के अंतिम जन्म के लिए भेजा है आपको नहीं मनुष्य जन्म संसार से वैराग्य और भगवान के मार्ग में भजन करते जीवन व्यतीत करना ऐसा अधिकार नहीं आपका भगवान की कृपा का अनादर करने वाला कल्प कल्प तब महा दुख को प्राप्त होता है मान लो आपके पेट में दर्द है पैर सड़ रहा है कुछ तो आपका अधिकार थोड़ी है कि सर भोगो उसे भगवान का नाम जप करते हुए भोगो आपको कोई भी पीड़ा है किसी भी विकार उसे भोगो भगवान ने आपको शरीर दिया है कि आप अपने कर्म बंधनों को काटो तो कुछ भोग के और कुछ कृपा से कटकर और भगवान को प्राप्त हमारा अधिकार बिल्कुल किसी भी तरह का इस शरीर के साथ अहित करना नहीं है।
यह शरीर इष्ट और गुरु का है। [गला साफ़ करने की आवाज़] तो यह ध्यान रखते हुए निरंतर भगवान का स्मरण प्रधान द्वितीय सेवा स्मरण प्रधान द्वितीय सेवा और भगवत आश्रय में बस पड़े रहना भगवत प्राप्ति हो जाएगी भगवत आश्रित होना भगवान के होना होना भगवान के श्री जी के होना बस क्या मैं परेशान हम प्रभु के हैं बिल्कुल तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है अपने कल्याण की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि शरणागत हो तो चिंतन करने की जरूरत है। चिंतन अगर हमारा नहीं हो रहा तो हमें थोड़ा शुद्ध होना चाहिए और चिंतन का प्रयास करना चाहिए।
तद स्मरण परम व्याकुल चिंतन राधा राधा राधा राधा क्या परेशानी है राधा राधा गुनगुना रहे हैं शरीर से सेवा कर रहे हैं जो मिला प्रसाद पा रहे हैं पड़े हैं परेशान होने की जरूरत क्या है मानो आप में कोई विकार आ रहा है तो आप भगवान की तरफ देखो कि प्रभु हमने तो समर्पित कर दिया है शरीर मन प्राण अगर ये गंदे होंगे तो नाथ आप जानो और पवित्र मित्र रहेंगे तो नाथ आप जानो मेरे बस का तो कुछ है नहीं क्या परेशानी है समस्या क्या है कोई समस्या नहीं समस्या अज्ञान की होती है उसका त्याग करो सत्संग सुनकर मनन करो उसे जीवन में धारण करो जय जय श्री
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…