बाल गोपाल की ब्रजरज भक्षण लीला / ऊखल-बन्धन (दामोदर) लीला // 04/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेशेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौघ पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वापय परम शीतल माशयाम परम शीतल माय परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणारा आराध्य प्राण प्रिय युगल सरकार श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर कोटिष प्रणाम कोटिष नमन नमस्कार प्रिया प्रीतम जी की अपार कृपा से जीव को भजन करने का समय दिया जाता है नहीं माया अपने प्रपंच में इतना चिंतन में फंसा देती है कि नाम जपने का भगवत चिंतन करने का समय ही नहीं है।
व्यर्थ की वार्ता, व्यर्थ का मनोरंजन, व्यर्थ की क्रियाएं पूरा जीवन नष्ट हो जाता है। कोई सौभाग्यशाली होता है जो भगवत कृपा का आदर करके फिर भगवत प्राप्ति को ठान लेता है कि इसी जन्म में जन्म मरण के बंधन से मुझे मुक्त होना है। बहुत हो चुका भटकते हुए अब मुझे सच्चिदानंद प्रभु की प्राप्ति करनी। ये कोई लाखों में एक लाखों में एक नहीं मंदिर जाना भगवत आराधना का कुछ स्वरूप स्वीकार करना यह पाया जाएगा पर उसमें भी कामना कि हमारा यह काम बन जाए या भगवान हमारी रक्षा करेंगे या आदि आदि लेकिन भगवत प्राप्ति भगवत प्राप्ति के लिए साधना यह तो कोई लाखों में एक करता है लाखों में एक उपदेश करने वालों में भी लाखों में कोई एक ऐसा होता है जिसका लक्ष्य होता है भगवत प्राप्ति।
नहीं उपदेश आदि करके अर्थ आदि की सम्मान आदि की यश कीर्ति नाम प्रतिष्ठा यह सब बहुत प्रपंच है। कोई बिरला विशुद्ध भगवत मार्ग का आश्रय लेकर भगवत प्राप्ति करना चाहता है। इसीलिए श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज कह रहे हैं हतेिन मार दिया हमने अपने आप को हतेश नाश कर दिया इन इंद्रियों ने मन ने मेरा समय बर्बाद कर दिया बोलो आप सब बैठे हैं 30 40 50 वर्ष की अवस्था वाले सब क्या हाथ लगा अभी तक मृत्यु कब आ जाएगी कुछ पता है तुमने मृत्यु पर विजय थोड़ी प्राप्त की है कब किस समय में कौन से घटना का रूप लेकर आ जाए और आपको इस शरीर से अलग कर दे।
फिर आप साधना नहीं कर सकते। किसी भी योनि में 8399 योनियों में आप भगवत प्राप्ति की साधना नहीं कर सकते। आप कर्म बंधन से मुक्त होने का सौभाग्य प्राप्त नहीं कर सकते। आप अपने संचित कर्म और प्रारब्ध और क्रियामान तीनों का नाश करके भगवत प्राप्ति नहीं कर सकते किसी योनि में क्या हाथ लगा आपके बैंक बैलेंस तो कितने रुपया ले जाओगे यहां से एक सिक्का नहीं क्या हाथ लगा व्यवहार पद परिवार के जन रिश्तेदार नातेदार तुम्हारा तुम्हारा शरीर तुम्हारा नहीं है। फिर तुम व्यर्थ में अहंकार करते हो।
यह सब मेरे हैं। मेरे अधीन है। तुम्हारा शरीर तुम्हारे अधीन नहीं है। तुम एक शरीर का बाल भी नहीं रोक सकते। इतने तुम परतंत्र हो और अपने को स्वाधीन समझते हो। जब जो इंद्री चाहे गुलाम बना के वैसे ही चेष्टा करा दी। तुम अपने को वीर समझते हो। हतेश मैंने नाश कर दिया। इन इंद्र और मन की गुलामी से मुक्त होने के लिए मानव जीवन है। इसलिए कह रहे हां वृंदावन नौ निकुंजेश्वरी कृपाम कुरु हे वृंदावनेश्वरी नौ निकुंजेश्वरी रासेश्वरी मेरी स्वामिनी लाडली राधा अब कृपा कर दो विदेह त्याग क्रंदन व्यवहरण मध्य पचमहु मैं बार-बार रो के कह रहा हूं कि मेरे में सामर्थ्य नहीं कि इस माया प्रपंच रूपी दलदल से निकल सकूं हे लाडली हम पर कृपा करो करो और हमको अवसर दो अपने भजन का।
हमारी रुचि बढ़े राधा नाम में। हमारे जीवन में एक उत्साह आ जाए कि मुझे प्रियाल की प्राप्ति करनी है। कृपाम कुरु विदेह त्यान मैं ऐसा कह के बहुत रो रहा हूं। क्रंदन कर रहा हूं। स्वामिनी जो हम पर कृपा करो व्यवहरण मध्य पचमू व्यवहार करते करते पूरा जीवन व्यतीत हो गया। कुछ हाथ नहीं लगा। अब रोना बाकी रह गया। हे कृपालु हे करुणामय स्वामिनी हम पर कृपा करो। त्रिकालम श्री वृंदा विपिन वृंदाच नमस्कृति नाम सर्वांग कुर च पुर तत प्रेम वलिता तीनों काल जो बाहर दूर देश में रहता है जय वृंदावन और साष्टांग वृंदावन की तरफ प्रणाम करता है वृंदावन की तरफ मुख करके साष्टांग दंडवत करता है तो महारानी जी की कृपा से तीन बार साष्टांग दंडवत वृंदावन और यह श्री जी से प्रार्थना करना कि मुझे भजन के लिए रुचि दो समय दो तो उसका जीवन कृतार्थ कर देंगे लाडली जो श्रीपाद प्रभुंद जी कह रहे हैं त्रिकालम श्री वृंदा विपिन द वृंदा नमस्कृति नाम सर्वांग साष्टांग कुर च पुरत प्रेमता श्री जी इतने में ही आपको प्रेम पूर्ण कर देंगी।
पहली बात हम यह स्वीकार करते हैं कि हमसे पाप हुआ। हमसे गलती हुई। हतेश्मिन मैंने अपना नाश किया। हां वृंदावन नवुंजेश्वरी कृपाम करो। हे वृंदावनेश्वरी हे नव निवत निकुंज विलासिनी श्यामा जो हम पर कृपा करो मैंने अपने जीवन को नष्ट कर दिया। विदेह त्यांदन मैं आज रो रहा हूं व्यवह व्यवहार में ही जीवन व्यतीत किया कभी परमार्थ स्वीकार नहीं किया अब उपाय बता रहे हैं कि हां वृंदावन कहकर तीन बार जो प्रातः मध्यान सायं वृंदावन की तरफ प्रणाम करता है और अपने में दोष देखा कि मैंने गलती की श्री जी से रोता है प्रार्थना करता है श्री जी उसके जीवन को तत प्रेम वलिता अपने प्रेम से पूर्ण कर देती है।
अहो क्रंदन हत सकल सर्वस इव लुठन भूम नेत्रा गलित जलध प्रतिपदम फिर क्या होता है? यदि आप इस शरीर से वृंदावन नहीं आ पाए तो आपको दिव्य शरीर से वृंदावन लाया जाएगा। क्योंकि आप वृंदावन का आश्रय लिए प्रिया जी को पुकारा राधा नाम जप किए और अगर कहीं सौभाग्य से इसी शरीर से वृंदावन वास का संयोग बन जाए तो प्रेम वलित कैसा प्रेम जागृत होता है बोले अहो क्रंदन सकल सर्वस्व लुटन भूम नेत्रा गलित जलध प्रतिपदम वृंदावन की भूमि में रज में लौटता उच्च स्वर से क्रंदन करता हा प्रियाजु हा लालजू हा श्यामा श्याम अजस श्री वृंदावन विरह दुख प्रसरतो जो बाहर है वो हां वृंदावन मुझे इतनी दूर क्यों रखा और वो विरह में तड़पता है हे वृंदावन हम पर कब कृपा होगी कि मैं आप में वास करूं रोज सत्संग सुनू रोज दर्शन करूं रोज आपका नाम कीर्तन हर समय आप में डूबा रहूं।
अजस्त्र श्री वृंदावन विरह दुख प्रसरतो वो वृंदावन के विरह दुख में व्याकुल होकर धन्य है उसका दोनों का जीवन धन्य बता दिया। एक वृंदावन वासी है जो आठों पहर श्री जी की उपासना करता है तो वृंदावन उसे ऐसे प्रेम से युक्त कर देता है कि वृंदावन की भूमि में लुठन करके हा प्रिया लाल हा कैसी स्थिति होती है वो तो जिसके हृदय में स्फुरित होता है वही जानता है समस्त अंग शिथिल हो जाते हैं बस ऐसा लगता है कि कोई देखे ना कोई बोले ना कुछ अभी कुछ साधकों से यही कह रहे थे कि यार प्रभु की बड़ी विचित्र लीला है।
जिनके पास समय है उनका मन भजन में नहीं लगता और जिनका भजन में डूबने का मन है तो उनको समय नहीं दिया जाता। बड़ा विचित्र खेल है भगवान का। अजस श्री वृंदावन विरह दुख प्रसरतो जो वृंदावन के बाहर रहता है तीन बार वृंदावन को प्रणाम करता है साष्टांग और प्रिया लाल का चिंतन करता है उसके हृदय में वृंदावन का विरह जागृत हो जाता है भवे कुत्रा प्रथति सा एकित यशा जो वृंदावन के विरह में या वृंदावन के प्रेम में वृंदावन वास करते हुए इन दोनों का ब्रह्मलोक तक यश फैल जाता है।
अर्थात ब्रह्मा भी नमस्कार करते हैं। ऐसे प्रियाजु के प्रेम को प्राप्त कर लेता है। यह भूमि पर विराजमान वृंदावन साक्षात कल्पतरु है। जो चाहोगे प्राप्त हो जाएगा। वृंदावन का सेवन करो। नहीं अखंड वास होता तो जब तुम्हें छुट्टी मिले जब समय मिले एक रात दो रात के लिए भाग आओ वृंदावन दर्शन करो। परिक्रमा करो। श्री जी के चरणारविंद की रज में बैठकर के नाम कीर्तन करो। नाम जप करो। एक दो दिन भले टिको कोई अपराध मत करो। कुछ लोगों की धारणा है यहां रिक्शा वाले बहुत परेशान करते हैं।
यहां पंडा पुजारी लोग बहुत परेशान करते हैं। परेशान करते हैं। क्या परेशान करते हैं? तुम्हें क्या पता? वह दिन भर रिक्शा चलाता है। इसके बाद अपने परिवार को लेकर वृंदावन वास कर रहा है। कितना महंगा समय है और सबसे महंगा स्थान है यहां। अगर वह दो चार 500 रिक्शा वाला कमा लेता है। वृंदावन वास करता है। परिवार सहित भजन करता है तो तुम दोष दृष्टि देखते हो। कैसे तुम्हें पता है? ब्रजवासियों के पास खेती नहीं है। सबके पास व्यापार नहीं है। ये कैसे उधर पोषण करते हैं? तुम्हें क्या पता?
अरे इन ब्रजवासी बालकों में भगवान को देखो। ये जो ब्रजवास कर रहे हैं। तुम्हारा ₹1 ज्यादा चला गया तो सहयोग मानो। ये जो भगवान की सेवा में है तुम्हें यहां तीर्थ के दर्शन कराते हैं। आप क्या समझते हो? रात दिन भगवान के धाम में रहते हैं। भगवान की सेवा करते हैं। भगवान का जस गाते हैं। हजार 500 दिन में ले लिए और अपने परिवार का पोषण किए। बेईमानी तुम अपने हृदय में देखो कि लाखों की बेईमानी करते हो। पापाचरण करते हो। तब तुम्हें दोष नहीं आता। धाम और तीर्थों में जाकर 10 20 रुपया कोई ज्यादा ले लिया तो तुम्हें सब फ्रॉड नजर आते हैं।
तुम्हें सब दोषी नजर आते हैं। अरे अपने दिमाग को ठीक करो। वृंदावन वास कठिन मोह मा यह पूरे परिवार को लेकर के वास कर रहे हैं। कोई पोछा लगा रहा है। कोई गाड़ी चला रहा है। कोई कैसे वृंदावन वास कर रहे? बड़े कष्ट से कर रहे। आप क्या समझते हो? ब्रजवासी जनों के घर में जब जब भिक्षा मांगने गए पूरा जीवन भिक्षा में ही गया है। आप चाहे सूखी खाएं बाबा जी को घी की चुपड़ी नहीं है। हमने देखा और उन पंडों के घर जो 10 द में सेवा कुंज निधि बन के दर्शन करा। ए बाबा रुको थोड़ा ठाकुर जी का मीठा लेते।
तुम क्या जानो सैकड़ों संतों का उदर पोषण तुम्हारे पैसे से होगा। अगर ₹1 ज्यादा इनके पास चला जाता है तो यह संतों की सेवा करते हैं। इसलिए हमारी प्रार्थना है धाम वासी पर दोष दर्शन मत करो। कोई तुमसे झगड़ रहा है। ₹1 ज्यादा मांग रहा है। आप दे दीजिए। आपके पास नहीं है तो हाथ जोड़कर विनय कर दी। भाई 25 थे 25 दे दिया अब हमारी और चल दीजिए। झगड़ने की जरूरत नहीं। निंदा करने की जरूरत नहीं। डॉक्टर में अगर ₹1 लाख लग जाए तो कोई बात नहीं और धाम तीर्थ में आकर तुम्हारे पाप नष्ट हो रहे हैं।
10 20 50 कोई ज्यादा ले ले तो यहां से जाकर तुम निंदा करोगे कि वृंदावन के ब्रज के पुजारी और पंडा सबकी निंदा एक शब्द में करके अपना नाश करोगे। क्या जानते हो? कैसे कैसे ठाकुर जी के पुजारी है रात दिन आंसू चलते रहते हैं ऐसे हमने देखे तुमको एक दो घटना में तुमको ऐसा दोष दर्शन हो रहा नहीं तुम नहीं समझ सकते ये वो देश है जहां बड़े-बड़े ऋषि मुनि नहीं समझ सकते वृंदावन की लीला मत समझो गुरु को चीरा यहां ऋषि मुनि गए हार जपे जा राधे राधे एक आए बहुत भजनानंदी संत हलहार करते थे तो जब ब्रज में आए तो भिक्षा के लिए आवाज लगाई तो दो बालक खिचड़ी पा रहे थे ऐसे थाल से खिचड़ी उठाई और कहा ले बाबा हे झूठन देती तू बाहर से आया है क्या तू समझ गई हो बाहर से आया क्या हां फलार कर दे क्षमा करो बाबा और गई एक फल ला कर दे भजन बंद चिंतन बंद हाहाकार मच गया।
अरे यह क्या हुआ? कहां अपराध हुआ? ढूंढा तो लगा कि क्या ब्रजवासी जनों का अपराध बना? क्या? बड़े विकल भगवान से। सच्चे महात्मा थे। बड़े विकल भगवान से प्रार्थना की। प्रभु कहां दोष हो गया? तो दिखाई दिया भाव में कि कृष्ण और बलराम थाल में पा रहे हैं। यशोदा मैया परस रहे। यहां हर ब्रजवासी बालक भगवान का स्वरूप। दूसरे दिन गए बोले भिक्षा दे। बोले लाली फल लाके। बोले फल नहीं। वो लाला कहां है? उनकी जूठन चाहिए। अरे ना बाबा तू बड़ा तपस्वी पवित्र बाबा हम ब्रजवासी जनों की मैया आप क्षमा कर दे।
मार घुटने टेके मस्तक रगड़े फिर जब उनकी जूठन करके दी सोई भजन प्रारंभ पूज्य पंडित गया प्रसाद जी महाराज गिरिराज वाले बाबा कहते थे जहां 10 पांच ब्रजवासी बालक खेलते हो वहां चरण धली ले माथे पर लगाना उनमें कोई प्रिया प्रीतम है उन्हीं में कोई लाडली लाल जी खेल रहे सच्ची मानिए इन ब्रजवासियों के प्रति धाम वासियों के प्रति जहां तक हो सके हम कहते हैं निरपरा भावना रखो थोड़ा सकारात्मक सोचिए भगवत धाम में आए हो नकारात्मक सोच का त्याग कर दो हे हम सही कहते हैं आपसे ये रिक्शा वालों को हम प्रणाम करते हैं चतुरासी जी का गायन सेवा सब करने के बाद दो चार घंटे रिक्शा चलाया फिर शाम के वाणी पाठ में बैठे भजन साधन ठाकुर जी घर में विराजमान उनकी सेवा और जो 100 200 500 ले पाए उसी से परिवार कितना कितना महंगा है यहां का वास जानते हो कितना महंगा जो यहां आ के रह रहे हैं उनको पता है ये विश्व का परम वंदनीय धाम है यहां सब एक छोटी सी दुकान खोले पूरा परिवार उसी से चल रहा है कितना मुनाफा ले लेंगे अब ऐसा तो नहीं कि 10 की चीज को वो
50 में बेच सकते ऐसा भी नहीं है क्योंकि मूल्य लिखा होता है और मूल्य दो चार पांच छ रुपया बढ़ा के लिखा हुआ होगा उतना ही बेचेंगे तो हमें लगता है कि हम जब धाम हम आवे तो पहले अपने दिमाग को ठीक करें कि हम यहां किसी के दोष दर्शन नहीं करेंगे। हम यह भी नहीं कहते कि धाम में सब साधु महात्मा ही हैं। रजोगुण, तमोगुण, सतोगुण तीन गुणों को जो पार कर गया है वो तो दिव्य धाम का वासी है। और जो तीन गुणों के अंतर्गत वो प्राकृत धाम की लीला को देख रहा है। तो प्राकृत में काम भी है, क्रोध भी है, लोभ भी है, मोह भी।
अपने को बचाओ और उनको भी बचाओ। जिनके अंदर आपको ऐसा लग रहा है कि ठीक नहीं है आप उनका संग उसी क्षण त्याग कर दीजिए। हम यह नहीं कहते कि सब साधु स्वभाव के है। पर जहां तक हो सके आप निरपराध वृत्ति रखिए और जहां ऐसा दिखाई दे कि यहां कुछ छल कपट ज्यादा दिखाई दे रहा है वहां प्रणाम करो। अपने को बचाओ उनको बचाओ। उनकी निंदा मत करो और अपने को हटा लो। दूरी कर लो। बहुत सोच समझ कर यह भगवत धाम है। भगवान के लाडले बिना यहां श्री जी की कृपा के कौन आ सकता है? श्री राधिका कृपा बिनु सबके मननगम।
इसलिए धाम वासियों के प्रति निर्दोष वृत्ति रखी जाए। ये हमारी प्रार्थना है। अपने को बचा लो। अपने को बचाओ ना उनकी निंदा करो ना उनको दंड दो। यह प्रेम का देश है। यहां के देश को बहुत यह गढ़ देश महाप्रभु चैतन्य देव जब किसी को भेजते थे तो कहते थे ब्रजवासियों के प्रति भगवत भाव जब मां धोकरी मांगने जाओ ब्रजवासी अगर पादुका पहने से ये मत समझना पवित्र ये भगवत स्वरूप है। इसलिए बता रहे कि प्राय बाहरी लोग धाम में आते हैं और ऐसी भावना कर लेते हैं तो हम उन भावना को सुधारने के प्रयत्न की बात कह रहे हैं कि आपका मंगल रुक जाएगा।
इनके घरों में जाओ। कोई घर ऐसा नहीं जिसके घर में ठाकुर जी नहीं है। इतना दुलार ठाकुर जी को ब्रजवासी जन करते हैं। ये हम जा जा के घरों में देखा है। मीरा जी कह रही है और घर घर तुलसी ठाकुर सेवा दर्शन गोविंद जी को माई रे मोहे लागे वृंदावन। घरघर ठाकुर सेवा मिलेगी। आपका जो पैसा जाता है ठाकुर सेवा संत सेवा भगवत सेवा परिवार पोषण ये पंडित रामकृष्ण बाबा के पास जब कोई बाहरी जैसे ऐसे सेव फल या कुछ दपका देते हटा बड़े सिद्ध महापुरुष थे अब वो कहता हमारी बड़ी प्रबल इच्छा है कि बाबा को फल पवावे तो बोले इन इन घरों में बाबा ब्रजवासियों के जाते सब घरों में दे आओ दूसरे दिन गए वही फल दिया।
अब एक शिष्य कहता बाबा यह वही फल है जो कल वापस किया था। बोले ब्रजवासियों के द्वारा मिला हुआ अमृत है। अगर कुछ भी एक बार बहुत सा भोज्य पदार्थ बाबा के पास गया। बाबा ने वापस कर दिया। फिर दूसरी बार ब्रजवासी वही ले गया। बाबा ने सादर रखवा लिया। ब्रजवासियों की चरण धली ब्रजवासियों का जूठन ब्रजवासियों का आशीर्वाद। हम हृदय से कहते हैं आपको परम लाभ मिलेगा। आप यहां के ब्रजवासियों पर ब्रज मंडल के कभी दोष दर्शन ना करें। इनकी कटु भाषण वाणियों में सिद्ध महापुरुषों ने लिखा है।
हेला पुकारना है। ए रे बाबा सुन आपको लगेगा बहुत कड़वा बोलता है। पूज्य महाराज जी यहां नहीं बोलने वाले। ये ब्रजवासी है। ए रे बाबा चाहे जितने बड़े सिद्ध अरे आजा ले जा रोटी ले जा ऐसे बोलने वाले और चरण छ ले तुरंत जाके ना लाडली जी तुम पर कृपा करें बिहारी जी तुम पर कृपा करें अरे हम कैसे बतावे तुम्हें हमारी रगरग में ब्रजवासी हमारे ठाकुर कहते हैं कि मैं बहुत काल तक तुम्हारी सेवा करूं बहुत जन्म लेकर तो भी हे ब्रजवासी जन गोपी जन हम तुमसे उण नहीं हो सकते तुम अपनी कृपा से हमें उण तो हम दासत्व को प्राप्त है ब्रजवासियों के सही पूछो तो एक शब्द में बताएं हम गुलाम हैं ब्रजवासियों के।
वह हमारे इष्ट हैं। हम उनके दास हैं। माधुकरी मांगने गए। हे बाबा पता नहीं तो आज मिले कि नहीं। बैठ के पा ले बैठ के एक दिन ना जाओ तो दूसरे दिन हे बाबा कल आयो नहीं। ऐसा तो अपना कोई प्रेमी रिश्ते नाते था। जिंदगी में नहीं पूछा। यह ब्रजवासी जन इसीलिए हम आपसे कहते हैं आज जो आप सुन रहे हो आप देख रहे हो आप लाभ ले रहे हो तो इस शरीर में इस रक्त में ब्रजवासियों का नमक ब्रजवासियों का अन्न है। हम उसी के बल से आपसे कहते हैं कि यह श्री कृष्ण प्रेमी जन है। इनकी महिमा को देखिए।
इनकी निंदा मत कीजिए। तुम्हारा अर्थ जो जाएगा वो किसी भी प्रकार से जाए वो मंगल ही होगा। तुम्हारा अमंगल नहीं हो सकता। इसलिए प्रार्थना है ब्रज में आओ कभी किसी के प्रति दोष दर्शन ना करो और बन सके तो ब्रजवासियों की सेवा करो मान लो हमारी बात एक ब्रजवासी के चरण छू लिए 100 संतों की आप चरण वंदना कर लिए ए लाला पादुका लयो तो अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक पादुका सर पर रख के ला रहे चरित्र सुनाना अरे बोले वो ब्रजवासी अरे वो और ये में अंतर नहीं जो वो ये में अंतर करता है वो अंतर में पड़ा रहता है।
ये ब्रजवासियों को तुम छोटा मोटा भाव वाला मत समझो। ये महान तपस्या करके भजन करके तब यहां ब्रजवासी हुए हैं। बड़े-बड़े आचार्यों ने इनकी वंदना की है। बड़े-बड़े आचार्यों ने खग मृग पशुपंछी जे या बनके चरण शरण रख लीजिए। व्यास स्वामिनी की छवि महल टहलनी की जय। चलते हैं लीला बिहारी श्री ब्रजेंद्र नंदन यशोदा नंदन श्री लाल जो महाराज की पावन पवित्र लीला का जो श्रवण मात्र से भगवत प्राप्ति कराती है। प्रातः कालीन बेला है। लाल जो महाराज को जगाया मैया ने जगा के सबसे पहले भोग लगाया।
माखन मिश्र लाला है ना रात्रि में सोए हैं मुख प्रक्षालन करके भोग लगाया और कहा चलो स्नान करो चलकर के तो लाल जो महाराज जैसे छोटा बालक स्नान के लिए नहीं स्नान के तो बैठे हैं और एक छोटी सी स्वर्ण की कलसिया में अनुकूल जल चुपचाप लाए और चौकी पर बैठे ऊपर से डाल दिया वैसे एकदम जैसे छोटा बालक कैसे करता है बहुत सुंदर कुंतिल केश है वारी धारा जल की धारा स्वर्ण के कलश से मैया डाल नेत्र कपोल स्कंद उदर अभिषेक होता चला जा रहा है श्री कृष्ण चंद्र जी का एक कलशिया से ही स्नान हो पाया क्योंकि भाग पड़े फिर मैया पकड़ के लाती है अब नहीं डालूंगी।
जल नहीं डालूंगी पर पूछवा तो ले तेरा शरीर गीला है। बहुत कोमल वस्त्र से लाल जी के शरीर को अब पोछती है। एक कलसिया जल में परेशान हो गए। और महान जलरास को चीरते हुए रसातल में जाकर पूरी पृथ्वी को अपने दांत के अग्र भाग में रखकर वाराह रूप से लाए थे। यही तो है दूसरे कोई थोड़ी है। अपरशीम जलरास को चीरते हुए अपने पंजों से और पृथ्वी को लिए एक थप्पड़ से हिरणाक्ष को परम पद प्रदान कर दिया। महाबली हिरणाक्ष जिससे त्रिभुवन में कोई लड़ने वाला नहीं था। स्नान के पर्यंत अंगों को पोछ करके श्रृंगार करती है।
अति सरस बसन तन पोछे लेकर मुख कमल अंगोछे इतना सुंदर बाल रूप है। अब वह जितना भजन करोगे उतना ही भाव में आएगा। ऐसे तो आंख मूंदोगे तो अंधकार दिखाई देगा। नहीं तो भजन करो तो खुली आंख हो या वैसे जैसे चाहो वही शोभा वही चरणारविंद जैसी भावना करो वैसे भाव में अब वस्त्र धारण कराए पीत वस्त्र पीतांबर झगुलिया छोटी धोती करधनी पायजे नपुर रनझुन रनझुन कर रहे करधनी में भी छोटी छोटी घंटी लगी हुई है आंखों में अंजन मैया लगा बड़े विशाल नेत्र है अंजन दो दृग भर दीनो भू चारु चखोटा कीनो यहां नजर ना लग जाए बिंदी रख देते हैं आभूषण अंग जे बनाए लाल क्रम क्रम पहराए हाथ पकड़े हुए कि भाग जाएगा ये अभी खेल ले श्रृंगार किया और कहा लाला भोजन की रुचि है चलो विविध पकवान पहले से ही और खास बात है मैया किसी भी दासी से नहीं बनवाती शास्त्रों दासी ियां हैं।
यहां तक कि मैया लाला की जो गए हैं पद्मगंधा आदि स्वयं उनको चारा देती है। स्वयं दूती है। स्वयं वो दही जमाती है। स्वयं मक्खन निकालती है। दास दासियों को जो लालजू पसंद करते हैं वो छूने भी नहीं देती। लालजू के लिए पहले ही भोग बना रखा है। सेवा की यही प्रधानता है। जब तक शरीर में दम हो तब तक स्वयं ना अपने शरीर की किसी से सेवा कराए ना अपने ठाकुर की सेवा कराए। स्वयं अमरीश जी अपने हाथ से पोछा लगाना, सोनी लगाना ये तो सुदर्शन चक्र अमरीश जी की सुरक्षा में था। ये जैसे ठाकुर जी की सेवा पैसा देकर कराई जाती तो ठाकुर जी पैसा और दे देते हैं।
ठाकुर जी मिलने वाले नहीं है। बात समझ लो। विश्वपति विश्वंभर भगवान हाथ पकड़े हुए यशोदा मैया ले गई सुंदर आसन पर बिछाया आगे चौकी लगाई अति पसार सरस बनाई त सठ मिरच रुच नाई द दूध बरा दरोरी सो खात अमृत एक कोरी द यह मुरब्बा यह अमुक सुट सरस जलेबी बोरी ये रस भरी जलेबी जी जेवत रुचि नहीं थोरी लाल खुरमा सरस सवारे ते परस धरे हैं न्यारे शक्कर पारे सद पागे ते जेवत परम सभागे सेव लाडू रुचर सवारे जे मुख मेलत सुकुमारे सुठ मोती लाडू मीठे वे खात न कबहु उबीठे खीर लाडू लवंगन नाए ते कर बहु जतन बनाए गुझा बहु
पूरन पूरे भरी हुई गुजिया भरी भरी कपूर रस चूरे अर तैसी दाल मसूरी जो खाते मुख दुख दूरी अर हे सम सरस सवारी अति स्वाद परम सुखकारी बाबर पापर विविध पकवान मृदु माल पुआ मधुसाने जे तुरत तपत कर गरम गरम बढ़िया मालपुआ सुंदरति प्रसाद पाने के लिए तो जबान में पानी आ ही जाना चाहिए अब इतना बढ़िया भोग लग रहा है सुंदरति सरस अंदर से ते घृत दद मधुमिल सरसे से घेवर अति घिरत चोरे ले खाण सरस रस बोरे माधुरी अति सरस खजूरी सद परस धरी घत पूरी लाल जी को भोग मैया मना मना कर ऐसे ही भोग पवाया जाता है कुछ लोग तो ऐसे दिखा दिए ये ठाकुर को आप ठाकुर नहीं मानते मूर्ति मानते हैं कुछ लोग रख दिए तो आप ठाकुर को ठाकुर नहीं मानते हैं।
कैसे हम सेवक हैं। अपने हाथ से कवल किया प्रिया जी लाड फिर ऐसे कवल कवल बाएं हाथ से पंखा करते जा रहे। अपने लाडले को प और पाल और पा देखो अगर रोना ना आ जाए तो आप देखना पवाते पवाते रोना आ गया तो समझ लो ठाकुर भोग पा लिए। अब ऐसे यथा माम प्रपदते ता जैसे आप भजोगे वैसे फिर वह बताने लगते हैं वो आपको फिर संकेत करने लगते आपके दिमाग में बैठकर वो बात करने लगेंगे प्रभु भोग पाए मैया लाला और पा लो मानो अमृत रस वर्षा यशोदा जी के कानों में कर नहीं मैया बहुत छक गया अब मुझे नहीं पाना छक गया ना क्यों पूछ रहे कहीं जाके दूसरे के घरों में उपद्रव ना करने लगे नहीं और पाले नहीं छक गया जब पूरी सुनी हरि हरस्यो तब भोजन पर मन करो यशोदा मैया भैया ने कहा देखो अभी और एक चीज बढ़िया कलहरी हुई
सब्जी ताजीताजी पूरी फिर और लाके पवाई ये क्यों कर रहे ये कोई गोपी शिकायत ना करे आकर कहीं भूखा रह जाए और जाए किसी के यहां छक गया लाला भोजन गृह में एक से एक सुंदर सुंदर पदार्थ क्रमश परोसती है और पूछती जाती है अब छक गया है ना फिर और पा बलदा दाऊ टेरी बुलाए यह सुन हलधर त आए बलदाऊ तू भी आके पा ले स रस भोजन मैया पवाती फिर आचमन कराती है फिर पान मुख में पवाती है और फिर बलिहारी जाती है मैया अब खेलने जाऊं अकेले नहीं दाऊ बलराम इसके साथ किसी के घर ना जाने पावे
इसके साथ जाओ श्री राम सुदाम वशदाम आदि सखा बाहर सब खड़े थे। बलराम जी ने कहा मैया तू चिंता मत कर मेरे साथ है कोई उपद्रव नहीं करेगा। मैया बहुत डरती थी कहीं किसी का और चंचलता की मूर्ति लालजू भागे बलराम जी हाथ पकड़ के साथ भागे बड़े हैं। सखाओं की भीड़ घर के बाहर नंद भवन के बाहर थी। सब उल्लसित होकर कोई गले से लगा रहा है, कोई गाल नोच रहा है, कोई कांधे पर हाथ डाल रहा है। मेरा कन्हैया, मेरा कन्हैया बलिहारी है इन ब्रज गोप बालकों की। अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक परात्पर भगवान श्री कृष्ण की गलवैया दे रहे उभय रे नका विहारित समीची नमता खेल सह चराहा परिचरण चतुराहा परिचारिकास कल्पनीया बलराम जी एक क्षण के लिए नहीं छोड़ रहे हैं हाथ पकड़े हुए हैं मित्रों से इशारे में पूछते तू कैसा है ठीक है सब सखाओं से भगवान ने पूछा बाबा सामने दिखाई दिए थोड़ा सहम गए सब कहीं रोक ना ले बाबा की दंडवत ब्रजवासी बालक कर रहे हैं लाल जी बोले इशारे से खेलने जाओ बाबा बाबा ने कहा हां बस ब्रजेश्वर का संकेत पाया फिर क्या विलंब था फिर तो भाग पड़े अब श्री कृष्ण चंद्र समस्त बालकों के साथ खेल खेल रहे हैं।
कहां? ब्रह्मांड घाट। गोकुल में है ना ब्रह्मांड घाट। सखा गोष्ठी बना रहे हैं। छोटी-छोटी अंजुली में सब भर भर के रज लाते हैं। कोई छोटे-छोटे खंभे, कोई घर ऐसे सब बना के खेल रहे हैं। श्री रामा ने बहुत सुंदर घरौंदा बनाया। प्रभु बनाते हैं पर वो बन ही नहीं पा रहा। बार-बार विकल हो जाते हैं। बलराम जी से कहते दाऊ दादा मेरा घर क्यों नहीं बनता? देखो इनका बन गया। देख लो कौन है जो अनंत ब्रह्मांडों को एक पलक झपकते इसे निमेश कहते हैं। इतने में सृजन कर देते हैं। अनंत ब्रह्मांडों का वो गोप बालकों के साथ घरौदा नहीं बना पा रहे।
अन्य बालक ताली पीट कर हंसते हैं। श्री कृष्ण कुछ मुख उदास कर लेते हैं। फिर गीली मिट्टी लाकर गृह निर्माण किंतु बन ही नहीं पा रहा। अत्यंत परिश्रम किया। बना तो फिर टेढ़ामेढ़ा बना। बलराम जी कहते तू चिंता मत कर मैं बना देता हूं और साथ में लग के बलराम जी बनाते हैं। बड़ी चिकनी मिट्टी बनाते बनाते ऐसा लगा कि थोड़ा स्वाद भी तो लिया जाए एकदम मलाई जैसी यदि भंग कति ना जगत दंड सत प्रसूते संपाती छपति न तत्र प्रते सां धर विनिम शता तद विराम रचते इनके देखिए एक सेकंड के संकल्प से अनंत ब्रह्मांडों का सृजन हो जाता है।
वो प्रभु घरौदा नहीं बना पा रहे। एकांत ऐसे मिट्टी ली एकांत में जाकर यमुना किनारे ब्रह्मांड घाट में बैठे हो आराम से ब्रज रज पार है। ठाकुर जी ब्रज रज पार दाऊ दादा की दृष्टि गई। कहां गया? वो तो दिखाई नहीं दे रहे। अब गए तो यमुना की तरंगों को देख देख कर जैसे कोई सतुआ पाता है ना ऐसे ब्रज रज पा रहे हैं। देखो ठाकुर जी ने ब्रजर पाई भगवान बलराम जी दौड़ के हाथ पर ये क्या तने मिट्टी खाई बोल रहे नहीं मैंने नहीं खाई क्यों झूठ क्यों बोल रहे हैं क्योंकि मिट्टी खाई अरे अनंत ब्रह्मांड उनके उदर में वास करते क्या नहीं खाया सब कुछ उनहीं के अंदर है सब कुछ उनहीं के अंदर विराजमान वो मिट्टी भी तो वही है पंचभूतों में जो पृथ्वी है वो भी तो यही है भगवत स्वरूप सब कुछ है सर्वम खलमिदम ब्रह्मने नास्ति किंचन वासुदेवा सर्वमति सब कुछ वासुदेव ही है तो क्या खाया भगवान ने कहा नहीं दाऊ दादा ने कहा अब तो तुम्हारी पिटाई पक्की सनक सनंदन सनातन सनत कुमार योगेश्वर वह अव्यक्त रूप से विचरण करते हैं।
दाऊ दादा हाथ पकड़े या ना करें इस शोभा को गुप्त रूप से देख रहे हैं। पूज्य राधा बाबा लिख रहे सनक सनंदन सनातन सनत कुमार पांच वर्ष की आयु के वो गुप्त रूप से देख रहे हैं। अखिल कोटि ब्रह्मांडों के स्वामी प्रभु कैसी लीला दादा दादा आज तुम पिटोगे आज तुमने तो भय युक्त ऐसे मुंह में रज पूरी भरी गीली मिट्टी नहीं मैंने नहीं पाई सनक सनंदन सनातन शनद कुमार सोच रहे हैं अगर ये एक दाऊ दादा पकड़ के ले जाए उधर तो फिर हम इनकी चरण रज माथे पर धारण करें कृपा कृपा सागर श्री कृष्ण चंद्र जो समझ गए और छुटा के हाथ भागे ऊपर की तरफ दाऊ दादा महाबलशाली दौड़ के पकड़ लिया खेल खत्म सब सखा अपने अपने घर जाओ आज इसने जो गलती की है मिट्टी पाएगा पेट
में कीड़ा हो जाएगा इसको कष्ट होगा आज मैया से पिटवाएंगे हम भक्ति मृतिका मातुरग्रे किम वदम इतक्ष रूप चंद साक्षण भेदा पकड़ा हाथ और घसीटते हुए लालजू को सब सखा घर ले गए मैया मैया कहा था ना कि संभाल के रखना एक क्षण चूक हो गई देखो इतनी ढेर सारी मिट्टी गटकटक के पाया है इसने ब्रह्मांड घाट से भैया ने कहा चपल किमदम दुष्ट चरित मा चरितम ए चंचल तूने अनुचित चेष्टा क्यों मिट्टी खाने वाली चीज तूने मिट्टी क्यों खाई अगल-बगल दबा के बोले मातर ना किपी मैंने कुछ नहीं किया ये ऐसे झूठ बोल रहे हैं मृतिका म भवान तूने मिट्टी खाई है।
कायदम वती ये कौन कहता है? सर्वे तो सोयासा तुम्हारी अवस्था के सब बालक कहते हैं प्रभु बोले नाह भक्षित वानम सर्वे मिथ्या संसिना मैंने तो मिट्टी खाई नहीं। ये सब झूठ बोल रहे हैं। ये सब झूठ बोल रहे हैं। तो तवाप अग्रजा सोयं व्यंजती तत्र किम विदिश तुम्हारे बड़े भाई अग्रज बलराम जी कह रहे हैं ये भी झूठे बोल रहे हैं। यदि सत्य गिर समक्षम पश्चमे मुखम यदि दाऊ दादा की बात पर समस्त गो बालकों की बात पर विश्वास है तो आप मेरे मुख को देख लीजिए। आपके सामने है। मेरा विश्वास नहीं तो देखो मेरे मुख को।
अच्छी बात है। खोल अपना मुख मैं देख लेती हूं कि तू सच्चा है या तेरे सखा और दाऊ दादा। श्री कृष्ण चंद्र के मुख की परीक्षा करने चली। अनंत ब्रह्मांड पति भगवान श्री कृष्ण ने जननी की आज्ञा का पालन करते हुए अपने श्री मुख को खोला। ही मुख खोला तो यवम तरह व्या दे तक्त स भगवान हरि व्या व्याश्वर्य क्रीडा मनुज बालक खेल से मनुष्य बालक बने हुए भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने अपने मुख को खोला तो क्या देखा मुख में छोटे से नंद नंदन के सात तत्र दश विश्वम जगत स्थम दिशा साद भूगोलम सवा दूतारकम ज्योति चक्र जलम तेजो नस देव वैिक इंद्रिय मनो मात्रा गुस्त्र यशोदा जी ने जहां कहा कि मुख खोल भगवान ने आ किया तो देखा मुख में चर अचर संपूर्ण विद्यमान आकाश दिशाएं पृथ्वी पहाड़ द्वीप समुद्रों सहित सारी
पृथ्वी वायु वैद्युत अग्नि चंद्रमा तारा ज्योति मंडल तेज पवन जल वैकारिक अहंकार के देवता मन इंद्रिय पंचतन मात्रा ये सब श्री कृष्ण के मुख में जीव काल स्वभाव कर्म उनकी वासना शरीर विभिन्न रूपों में देखने वाला है सारा संसार और ब्रज और ब्रज में ब्रजराज और अपने आप को भी लाला के मुख में देखा बड़ी शंका में पड़ गई सोचने सोचने लगी कि यह कोई स्वप्न है या कोई माया भगवान की कहीं मेरी बुद्धि को कोई भ्रम तो नहीं हो गया नहीं मैंने अपने बालक के मुख में देखा नहीं नहीं मेरे बालक के मुख में कैसे नहीं यह तो जन्म से कुछ ना कुछ ऐसे दिव्य चमत्कार प्रकट हो रहे हैं।
हमें लगता है कोई सिद्ध योगी है जो चित्त मन कर्म और वाणी के द्वारा ठीक ठीक सुगमता से अनुमान के विषय नहीं होते सारा विश्व जिनके आश्रित है जो इसके प्रेरक हैं और जिनकी सत्ता से इसकी प्रतीत होती है जिनका स्वरूप सर्वथा अचिंत है उन प्रभु को मैं प्रणाम करती हूं। यह मैं हूं। यह मेरे पति बृजराज हैं। यह मेरा लड़का है। मैं बृजराज की समस्त संपत्ति की स्वामिनी हूं। यह गोपियां गोधन मेरे अधीन है। यह मेरी कुमति है। यशोदा जी सोच रहे हैं। मेरे भगवान एकमात्र आश्रय मैं उन्हीं की शरण में हूं।
ओो मैं जिन्हें पुत्र समझ रही हूं। तो साक्षात भगवान है। जब श्री कृष्ण के तत्व को यशोदा मैया समझने लगी तो वात्सल्य ने तुरंत डांट लगाया ज्ञान शक्ति और ऐश्वर्य शक्ति को ए यहां से तुरंत चलो हमारा राज्य है। तुम यहां कैसे प्रवेश कर गए? तुरंत वो घटना एकदम हटी और वात्सल्य भाव छा गया। अरे मेरे दुलारे लाला अरे मेरे प्यारे लाला दुलार करने लगी मैया और उनको ऐसा लगा कि मेरी निगुड़ी आंखों का ही कुछ दोष है मेरी आंखों में पता नहीं क्या हो जाता है क्या क्या दिखने लगता है और मेरे लाला हृदय से लगा लिया महाराज परीक्षित जी ने पूछा हे परमहंस शिरोमणि ये नंद बाबा और यशोदा मैया ने ऐसी कौन सी साधना की तपस्या की जिनको स्वयं सच्चिदानंद भगवान से ऐसा सुख मिल रहा है।
भगवान उनका स्तनपान कर रहे हैं। वो भगवान को डांट रहे हे मुख खोल। भगवान भयभीत हो रहे हैं। जिनसे काल भी थर आता है। जिनके भय से सूर्य तपता है। वायु चलती है। यम अपना कार्य करते हैं। वही भगवान यशोदा जी के भय कौन सा तप किया ऐसा? भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जो वे अपने ऐश्वर्य और महत आदि को छिपाकर ग्वालों के बीच में करते हैं। इतनी पवित्र हैं कि इन कथाओं को श्रवण करने मात्र से सारे पाप ताप नष्ट हो जाते हैं। त्रिकालदर्शी सिद्ध महापुरुष भगवान की लीलाओं को सुनते हैं और गाते हैं।
वेही लीलाएं देवकी वसुदेव जी को बिल्कुल देखने को नहीं मिली। और नंद यशोदा जी अपार सुख लूट रहे। इसका क्या कारण है? तो श्री सुखदेव जी ने कहा परीक्षित नंद बाबा पूर्व जन्म में एक श्रेष्ठ वसु थे। उनका नाम द्रोण था। और उनकी पत्नी का नाम था धरा। उन्होंने ब्रह्मा जी के आदेश का पालन करने के लिए बहुत काल तक कठोर तप किया। ब्रह्मा जी उन्हें आदेश किए थे सृष्टि रचना के लिए। तो उन्होंने कहा कि जब हम पृथ्वी पर जन्म ले तो हमारी संतान स्वयं सच्चिदानंद भगवान हो। ऐसा कठोर तप करके आशीर्वाद मांगा।
और हम उनकी अनन्य प्रेममय भक्ति से युक्त हो। जो अनन्य प्रेममय भक्ति संसारी प्राणियों को दुर्गतियों से पार करके महा प्रेम सुख प्रदान करती है। ब्रह्मा जी ने कहा ऐसा ही होगा। वही यशस्वी भगवानम में द्रोण ब्रज में नंद बाबा के रूप में और उनकी पत्नी धरा यशोदा के रूप में हुई। अब इस जन्म में जन्म मृत्यु के चक्र से छुड़ाने वाले जनार्दन भगवान उनके पुत्र हुए। विशेष कृपा इनके ऊपर यह महा प्रेम में उन्मत रहते हैं। ब्रह्मा जी की बात सत्य करने के लिए भगवान श्री कृष्ण बलराम ब्रज में रहकर समस्त ब्रजवासियों को अपनी बाल लीलाओं से आनंदित करते हैं।
एक समय की बात है नंद रानी यशोदा जी घर के दासियों को दूसरे कामों में लगाती थी और जो लाला का भोग वो स्वयं अपने हाथ तो आप लाला को मक्खन खिलाने के लिए अपने कर कमल से दही मत रहे ये दामोदर मास की ही लीला है जो ये कार्तिक मास है। इसे ही दामोदर मास कहते हैं। शायद आज पूर्ण हुआ या कल पूर्ण हो गया। कल पूर्णिमा हो गई। हां। तो ये भगवान की बड़ी [नाक से की जाने वाली आवाज़] भक्त वश्यता की लीला है। भक्ति के महान प्रभाव का इसमें दर्शन है कि जिनका नाम जड़ चेतन ग्रंथ का भेदन कराकर सच्चिदानंद स्वरूप उन भगवान को माता बंधन युक्त कर देती है।
आप दही मथने लगी लाला को नवीन नवनीत पवाने के लिए और जो जो भगवान की लीलाएं अभी तक गाई गई वह सब चिंतन करती जाती हैं बाल कृष्ण की दज मंथन करती हैं भगवान के नाम स्मरण करते हुए उनकी लीला स्मरण करते हुए उनके गीत गाते हुए यह है सेवा पद्धति मैया बता रही सेवा पद्धति शरीर से दध मंथन सेवा कर्म हो रहा है और स्मरण नाम और लीला का हो रहा है वाणी से बाल चरित्र गायन कर रहे यही है शुद्ध भगवान की भक्ति शरीर से सेवा मन से मनन और वाणी से कीर्तन गुनगुनाते हुए ये हमने महापुरुषों को भी देखा जैसे श्री जी की रसोई मन यहां कर रहे है वाणी से कोई ना कोई पद चल रहा है शरीर से सेवा हो रही डूबे हुए है अगर केवल सेवा हो रही हो शरीर से सेवा हो रही और मन से विषय चिंतन कर रहे नाम जप नहीं कर रहे तो आपको सेवा बोझा लगने लगेगी अरे सेवा बहुत बड़ी वस्तु है।
मन अगर उसी सेवा का चिंतन करने लगे और वाणी नाम जप करने लगे तो देखो आपके अस्त्र आने लगेंगे सेवा करने में। मैया अपने हाथ से लाला के लिए सेवा। यह बड़ा सौभाग्य है। जिनको यह भाव रहता है कि हमारे हाथ से कुछ भोग लग जाए। ठाकुर जी का हमारे हाथ से ठाकुर जी की कोई सेवा बन जाए। ऐसा भाव चाहो तो कोई क्या अपने घर में ठाकुर विराजमान करो आठों पैर सेवा करो दुलार करो अपने संग सुलाओ अपने संग उठाओ खवाओ पियाओ अपने ठाकुर जी है रोज दुलार करो स्थूल कट भाग में रेशमी लहंगा पहने हुए है मैया ऊपर से चुनरी और मैया इतने वात्सल्य में रहती है कि हर समय उनके वक्षा स्थल भींगे रहते हैं।
कभी अस्रुओं से कभी दुग्ध से वात्सल्य पुत्र स्नेह नत कुछ युगम जात कंपल सद दुग्ध से भीगे रहते हैं वात्सल्य में कभी आंसू बहते हैं तो मैया नेति खींच रही है अवस्था हो गई है कुछ हाथ थकित होते फिर रुक जाती है कृष्ण फिर खींचने लगते हाथ के कंगन कानों के कर्ण फूल हिल रहे मुख पर पसीने की बूंदे चोटी में मालती के पुष्प गिर रहे सुंदर भों वाली यशोदा मैया लालजू के चिंतन करते हुए दही मत रही अब इनका चिंतन करोगे तो फिर ये तो उपस्थित हो ही जाएंगे आ गए मैया मुझे दुग्ध पान कराओ अपना हे इतना बड़ा हो गया फिर भी दुग्ध पान नहीं मैया मुझे दुग्ध पान कराओ यद्यपि माता के हृदय में अत्यंत वात्सल्य आनंद नहीं अभी तू अभी बैठ पहले दही मत ले मथानी पकड़ ले हो गई साधना साधना हो गई रुक जाओ अब साध्य को दुग्ध पान करा के उसका स्वाद लीजिए।
अब साध्य का स्वाद लीजिए। हृदय में लीला की सुख की स्मृति हाथों से ददी मंथन मुख से लीला गायन तो मां मां पुकार करके नजदीक आ गए। मैया तू बड़ा चपल है। बड़ा चंचल है। अरे मथानी छोड़ दे। चढ़ गए गोद पर चढ़ गए नहीं भालेगा अपने अमृतमय वक्षा स्थल से दुग्ध पान कराने लगे और मुस्कुरा मुस्कुरा के लाला के मुख की तरफ देख धन्य है धन्य है ब्रह्मा जी को भी सुख नहीं प्राप्त है जो यशोदा मैया को बीचबीच में लाला मुस्कुरा देते हैं मैया की तरफ उनके कपोल ऐसे चुंबन करते मेरा लाला बड़े आनंद का विषय चल रहा था।
लाला को दूध पिला रही थी। बार-बार लाला मुस्कुरा रहे थे। मेरा लाला तू तो मेरा प्राण प्यारा है। इतने में दृष्टि गई। अंगीठी पर रखा हुआ दूध जो है जो पद्मगंधा नाम की गाय का दूध बहुत प्रिय है लाल जी को। देखा कि वह दूध उफान में लाला को नीचे भूमि पर किया और दौड़ पड़ी दूध की तरफ पद्मगंधा गाय का दूध उफान में उसने सोचा कि हम भी हैं मैया तू अपना दूध पिला के यदि तृप्त कर देगी लाल जीू को तो वो फिर हमें पिएंगे नहीं इसलिए वो उचक रहा था मालूम कि हम भी है मैया दिया तो मैया ने सोचा उफान आ जाएगी।
दूध बाहर चला जाएगा। लाला को दूध पिलाना बंद करके भूमि पर प्रभु के हठ क्रोध से युक्त होकर फड़कने मेरा प्राण मेरा जीवन और धकेल दिया हमको धरती पे और दौड़ पड़ी दूध के लिए। यह यहां भी एक शिक्षा मिलती है। अपने प्यारे की प्यारी वस्तु प्यारे से भी अधिक प्यारी है। कल किसी ने हमसे प्रश्न किया कि आप तो श्री जी को बहुत प्यार करते हैं। लाल जी को तो तुम क्या जानो? तुम हमारे हृदय की बात क्या जानो? श्री जी से अधिक लाल जी को हम प्यार करते हैं। क्यों? क्योंकि मेरी प्यारी जू की प्यारी वस्तु है।
दृष्टव चंपक लते चमत्कृतांगी स्वयं लाडली जो कहती है मुको तो भावती ठोर प्यारे के नैनन में कहां स्थान प्यारे के नैनन और क्या कह रहे हैं लाडली मेरे तन मन प्राण हूं ते प्रीतम प्रिय जब मेरी स्वामिनी के तन मन प्राण से प्रीतम प्रीतम मेरे मेरे लिए मेरी स्वामिनी जो से भी बढ़कर के प्यारे लाल जो है क्योंकि मेरी स्वामिनी जो की सुख है तद भावत्सवता परम भवत में त प्राणनाथ आप क्या समझते हैं यशोदा मैया ने लालजू को भूमि पर करके लालजू के प्रिय दुग्ध की रक्षा की जाके मेरे लाला का प्रिय दुग्ध है स्वामी के सुख की वस्तु स्वामी से भी बढ़कर हमारे लिए पर महाराज ओठ फड़कने लगे लालजू महाराज के संजात कोपुरितु धरम संस दग दम भाजनम भित्वा मसा दस मनहु जस हत ओठ फकने लगे और छोटी-छोटी दतलियों से वोट दबा लिया।
मैया कहती प्राण प्यारा जीवन धन मेरा लाला और मुझे उतार के दूध की रक्षा में गई। प्रभु मंथन की जो माट थी सिलवट्टा उठाया प्रहार किया पूरा फैल गया और बनावटी आंसू मृषासु दस मना झूठे आंसू आंसू नहीं निकल रहे आंसू के ऐसे और दूसरे घर में जाकर के अकेले माखन खाने लगे जो और दूसरा माखन का घर था वहां खाने लगे कि मानो मैं बहुत भूखा हूं उत्तार गोपी सुत प पुनः प्रविंदस दत्रकम भम विलोक स्वसतस कर्म तजहा तम चाप तत्र पश्यति यशोदा जी उस दूध को उतार करके लौटी आंगन में आई पूरा एक बार हंसी आई बड़ा चंचल है देखो एक क्षण में खींच गया और सब माट फोड़
दी है कहां समझ गई लाला खींच गया और देखने लगी तो एक उल्टे उखल पर खड़े होकर छीके से माखन ले लेकर सब खिड़की से बंदरों को पवा रहे थे और चोर विसंकिते क्षणम जैसे चोर संकित होकर देखता है ऐसे देखते जाते थे मैया वो चौकन्ने थे ही त दृष्टि में आ गई देखकर यशोदा जी को प्रभु एकदम उखल से पर सहसा कूदना एक हाथ में छड़ी है तामत यष्टि प्रसम सतस ततो वरु ससार भीतवत गोप धाव यमा योगना क्षम प्रविष्ट तपसे सेितम मन बड़े बड़े योगी जिनको पकड़ नहीं पाते जब देखा छड़ी हाथ में उठाए
तो फिर सोचा कूदने में जो लगेगा सो लगेगा भागो अब देख लो परम ब्रह्म परमात्मा है ओखली से कूदने में डर रहे जल्दी से कूद पड़े और डरते हुए भाग पड़े परमहंस श्री सुखदेव जी कहते हैं बड़े-बड़े योगी तपस्या के द्वारा अपने मन को अत्यंत सूक्ष्म शुद्ध बनाकर जिनमें प्रवेश नहीं करा पाते वो भगवान को पीछे पीछे दौड़कर यशोदा जी पकड़ना चाहती दौड़ने लगी माता अब स्थूल शरीर अवस्था भी है और ये तो अभी नवीन बालक है दौड़ लगा दी पीछे छड़ी लिए मैया रुक जा रुक जा लाल और हफ्ती भी जा रही पसीना भी आ रहा है और देख अगर ज्यादा भागा फिर पकड़ में मिला तो ज्यादा मारूंगी।
अभी रुक जा अभी रुक जा। मैया धमका रही है। पीछे मुड़कर श्री कृष्ण देख लेते हैं। बड़ी विलक्षण झांकी प्रभु की। अपराध किया है तो भय है। मैया मारे ना इसलिए पूरा काजल फैला लिया है। यहां तक पूरा काजल फैला हुआ है। रो बिल्कुल नहीं रहे। रोने का पूरा नाटक है। ऐसे ऐसे करके काजल फैला लिया। भयचकित नेत्रों से देख रहे और बार-बार आंख मल रहे हैं। काजल की स्याही कपोल पे पिटने का भय पूरा है। इसलिए सोचो सोचो इनको पिटने का भय। व्याकुलता सूचित हो रही है। बड़ी विलक्षण झांकी पूज्य श्री राधा बाबा इस झांकी का वर्णन करते हैं हरि को ललित बदन निहारू निपट ही डांटत निठुर ज लकुट करते डारू मंजुजन सहित जलकन लोचन चारु श्याम सारस मग मनो सश श्रवत सुधा श्रृंगारू काजल पूरा फैला हुआ है।
कहीं बीचबीच में एक दो बूंद आंसू ऐसे काजल लेकर बह जाते हैं। कितना सुंदर शोभा सिंधु प्रभु का स्वरूप है। मैया लकुट लिए पीछे पीछे दौड़ रहे। यह बहुत सुंदर रूप। एक बार यही वृंदावन में एक बार शोभा एक झलक मैया छड़ी लिए हुए है राम जी भाई सत्संग भवन से सुनकर के भावना करते हुए तो मैया छड़ी लिए हुए है और वो सुंदर रूप लाल जो वही सुंदर रूप सूरदास जी के सामने विराजमान देखा है जो सूरदास जी महाराज पद गायन कर रहे हैं। प्रभु विराजमान सुन रहे हैं। वही सुंदर बिल्कुल ठीक वही अवस्था वही सुंदर रूप ऐसा सुंदर रूप प्रभु का मतलब अब कैसे वर्णन करें परम सच्चिदानंद प्रभु के जब वेद के आगे नेति नेति बोल देते हैं कि हमारी सामर्थ्य नहीं कि बोल सके छड़ी हाथ में लिए दिखा रहे लाल जी ऐसे करके और ऐसे जब कर रहे हैं तो वो नेत्र भय चकित नेत्र प्रभु के मैया ये उधमी नटखट जल्दी तो पकड़ में आएगा नहीं देखो मान जाओ रुक जाओ प्रभु ने देखा अब यहां बहुत काम की बात है मैया के माथे पर पसीना, मैया का थकित हो जाना और लालजू का करुणा युक्त होकर के बंध जाना।
यहां एक आंतरिक साधन की बात आती है। जब साधक प्रयास करके हार जाता है। अपनी पूरी सामर्थ्य लगा देता है भजन में। तब उसी समय सच्चिदानंद भगवान स्वयं उसके अंतःकरण में भजन बन के स्पुरित हो जाते हैं। फिर भजन होता है करना नहीं पड़ता। एक बार प्रभु देखना चाहते हैं आपका प्रयास आपकी सामर्थ्य आप कितना आराम तलब हो आप कितना भोग तलप हो यदि आप आराम और भोग का त्याग करके रात दिन भजन का प्रयास कर रहे तो वो प्रयास देखकर प्रभु जी जाते हैं जैसे यशोदा मैया पकड़ने के लिए प्रयासरत है स्थूल शरीर अवस्था वृद्ध हो रही तो थकित हो रही पसीना ये लाल जो मुड़ के देखा तो धीमी चाल हो गई मैया ने देखा लाला थक गया और लाला ने देखा था मैया थक गई इसलिए चाल धीमी कर दी और मैया ने समझा लाला थक गया दौड़ के मैया ने
पकड़ लिया अब जे मैया ने एक हाथ पकड़ा तो लाला का जो भय था वो देखने लायक था मैया भी डर गई लाला के भयभीत रूप को देखकर छड़ी फेंक दी इतना भयभीत प्रभु हो गए कि अब मैया साटी चलाएगी अब डंडा चलाएगी भयभीत हो गए तो लिखा है किलतम बुम दामनाथ दूर को विदा अब यशोदा मैया ने सोचा कि यह भयभीत भी हो गया अगर इसे मैं छोड़ती हूं कहीं ये भाग गया फिर नहीं आया या कहीं कुछ हो गया पहले इसको कुछ देर के लिए बांध देना चाहिए फिर हम दुलार करके इसको मना लेंगे तत्वा यष्टि सुतम भीतम विज्ञयाभ वत्सला परम वात्सल्य सिंधु में भरी हुई यशोदा मैया ने छड़ी फेंक दी।
हाथ पकड़े हुए हैं और कहा आज तुझे बांधूंगी क्योंकि तू बहुत चंचल हो गया। सब गोपिकाएं शिकायत करती थी। मैंने नहीं माना। दाऊ दादा ने भी शिकायत की। तू मिट्टी खाया। अब तेरी हद हो गई। घर के सब बर्तन फोड़ दिए। तू उपद्रव कर आज तुझे बांधूंगी। पता नहीं किसको बांधना चाहती है। प्रभु के ऐश्वर्य का वात्सल्य को पता नहीं है। मैया मोह मार मत। अगर तुझे इतना भय है तो मटका क्यों फोड़ा? दही क्यों फैलाया? आज तुझे बांधूंगी और ऐसा बांधूंगी कि तुझे कोई नहीं छोड़ पाएगा। तू कभी उदम नहीं मचाएगा।
भोले बनकर के एकदम शांत ऐसे खड़े हो गए क्योंकि अपराध किया ही है। प्रभु की हर लीला में रहस्य है। यह बंधन लीला किसी के मोक्ष के लिए है। यह बंधन अपने बंधा के किसी का मोक्ष करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। मैया ने उनको बांधना शुरू किया न चांतर न बहिस्य न पूर्वम ना पिचा परम पूर्वा परम बहिष् जगत जगतया ऐसे जो भगवान हैं जो बाहर भी है भीतर भी है ना जिनमें बाहर का भेद है ना भीतर का भेद है ना जिनका आदि है ना अंत है जो अनंत हैं जो इस जगत के पहले भी थे जगत के रूप में भी है जगत के बाद भी रहेंगे शा उन भगवान को मतद अव्यक्तम मलिंग मधोक्षजम गोपिको लखले दामना बंध प्राकृतम यथा प्राकृत बालक की तरह भगवान सच्चिदानंद श्री कृष्ण को उखल में बांध रहे हैं।
ओो बड़े बड़े योगी जन जिनका ध्यान मुनि मन ध्यान धरत नहीं पावत यशोदा मैया रस्सी से उखल में बांध रही उधमी नटखट चंचल अब तू ऐसे मानेगा और पूरी रस्सी ऐसे दो अंगुल छोटी गांठ ही नहीं लग पा रही सबके हृदय गांठ खोलने वाले में प्रभु में माया की ग्रंथि कैसे लग सकती रस्सी की ग्रंथि आवाज यह रही दूसरी रस्सी लाना जोड़ना पड़ेगा माखन खाकर पेट बढ़ा लिया दामोदर इसलिए बंधने में नहीं आ रहा लाओ दूसरी रस्सी दूसरी रस्सी यदा सी तदप न्यूनम वो भी छोटी हो गई पहली वाली दो अंगुल छोटी इसमें गांठ लगाई फिर दो अंगुल छोटी भैया सोच रही है हो क्या रहा है इतने छोटे छोटे पेट में इतनी रस्सी कहां सब गायब हो जा रही न्यूनम तेन संध और रस्सी लाओ फिर जोड़ी फिर दो अंगुल छोटी और रस्सी लाओ पूरे घर की रस्सी लग गई लाला के उधर से रस्सी उखल तक पूरी ही नहीं पड़ी दो अंगुल तदपि दंगुलम न्यूनम यद यदादत्त बंधनम पूरे घर की नंद बाबा के घर की इतनी रस्सी होंगी।
एक गाड़ी भर तो रस्सी होगी ही क्योंकि कितने कमोरी में मक्खन निकाला जाता होगा। कितने नोवा बंधने की रस्सी होंगी। कितने और भी बंधन की रस्सी होंगी। सब लग गए। लेकिन तदप द्व अंगुलम न्यूनम यदि यदा दत्त बंधनम सब दो अंगुल छोटी पड़ गई। संसार के विषय इंद्रियों के बांधने में समर्थ है। विषणवंत इति विषय लेकिन अंतर्यामी परमात्मा को बांधने में संसार का कुछ भी समर्थ नहीं है। कुछ भी सोना चांदी रुपया पैसा भोग सामग्री कुछ भी केवल भाव ही समर्थ है। उन्हें भला गुण संस्कृत में जो गुण शब्द है उसमें सतोगुण रजोगुण तमोगुण सतोगुण से प्रभु की आराधना प्रारंभ होती है लेकिन त्रिगुणातीत होने पर सिद्ध होती है तो रजोगुण तमोगुण इनसे कैसे बंध सकते हैं भगवान जिसको अपनी कृपा प्रसाद पूर्ण दृष्टि से देख लेते हैं उसमें कभी बंधन होता ही नहीं तो भगवान जिस रस्सी को देख लेते हैं उसमें गांठी नहीं पड़ती है।
दो अंगुल छोटी पड़ जाती है। माता जहां रस्सी उठाती है भगवान देख लेते हैं। वह बंधन रहित हो जाती है। छोटी पड़ गई। गांठ ही नहीं लगती। देख लो भगवान हम सब वृंदावन वासियों की तरफ कोई बंधन ना रहे। सच्ची वह देख रहे हैं और वह देख लिए हैं तब यह सौभाग्य मिला है। मोक्ष कल्याण अरे राधा राधा जपो तो मोक्ष का मोक्ष हो जाएगा। यहां घर घर भटकत मुक्ति बावरी कमले को बतरावे। यहां पानी भर रहे हैं सब। कर्म धर्म यहां बटत जेवरी और मुक्ति भरे जहां पानी यह महारानी जो का प्रताप है भगवान शुद्ध सतमय के द्वारा सेवित होते हैं।
इसलिए दो अंगुल कम हो जाती है। रजोगुण तमोगुण नहीं। भगवान ने विचार किया जहां मेरा नाम होता है वहां बंधन नहीं होता। फिर जहां मैं हूं तो बंधन कैसे हो सकता? फिर मेरे में बंधन कैसे हो सकता है? भगवत कृपा द्वैत से मुक्त कर देती है और प्रेम में बंध जाती है। मैया गुण से बांधना चाहती है। रस्सी से इसलिए नहीं बंधे। अब फिर देखो बांधते बांधते जब मैया हार गई। ये कैसे बंधेगा? दामोदर का उधर क्या हो रहा है? हर रस्सी छूटी पड़ती चली जा रही। जब असफलता का बोध हुआ और आश्चर्यचकित हुई।
भगवान श्री कृष्ण ने देखा कि मैया मेरी थक गई परेशान हो गई। बस यही व दिखाना है हमें प्रभु को कि हम थक गए और परेशान हो गए। ईमानदारी से बेईमानी से नहीं दे मानेंगे वो। जब आप भजन करते करते हार जाओगे। श्रमित हो गए। देख लिया तब वो भगवान स्वयं आपके हृदय में प्रकाशित हो जाए। यह पक्की बात है। पक्की बात है। ये मतलब इसमें बिल्कुल संशय की बात नहीं और बैलेंस बना के चलोगे तो झांकी नहीं मिलेगी। रोज बढ़िया हम प्रसाद पाने को मिल रहा है। खूब व्यास भरोसे कुंवर के सोवत पाव पसार खूब चक्र आराम से दिनचर्या कट रही।
कोई परेशानी नहीं। गुरु कृपा से अपने लोगों की दिनचर्या ऐसी रही है कि वो ऐसी ही दिनचर्या रही है कि बस भगवान ही चला रहे हैं। नहीं तो चल नहीं सकती। दिनचर्या ऐसी आप निश्चित समझिए। भले लेटे हो लेकिन अपने कार्य में कभी ऐसा पूरी जिंदगी में ऐसा नहीं आया। आहा चैन से सोए ऐसा कभी नहीं जब हम बेचैन रहेंगे तब हमारा भजन के प्रति ऐसी होनी चाहिए जैसे कंजूस आदमी कमाने में लगता है ना एक एक रुपया जोड़ता है ऐसे राधा वल्लभ श्री हरिवंश ये भी जमा हुआ भगवत बैंक राधा वल्लभ श्री हरिवंश राधा वल्लभ खर्चा कितना हो रहा है कहां चूक हो रही कहां गलती हो रही वो सब संभाल के बैंक बैलेंस और जब धनी बन गए तो तुम्हारे धन हो जाएंगे प्रिया प्रीतम तुम्हारे धन प्रिय देखो ना क्या संपत्ति पाई है कुंज महल की टहल सुख और दंपति संपत्ति पाई है ये हमारे धन हो गए प्रिया प्रीतम धन हो गए जब प्रभु देख लिए कि मैया अब बिल्कुल थक गई अब कोई उपाय नहीं रह गया यह भी बात समझो अब कोई उपाय नहीं रह गया क्योंकि घर में कोई रस्सी नहीं रह गई तो प्रभु मां के बंधन में बंध गए भक्त मना पूज्य प्रभु भक्त के अधीन हो गए बड़ी मतलब स्वागत गाताया विश कवर सजा दृष्ट परिश्रमम कृष्ण तो कृपया आसित स्व बंधने कृपया कृपा करके वो स्वयं बंधन स्वीकार कर लिया परीक्षित भगवान परम स्वतंत्र हैं।
ब्रह्मा इंद्रा आदि के साथ संपूर्ण जगत भगवान के बस में है। फिर भी उन्होंने बंद करके दिखा दिया कि मैं अपने प्रेमी भक्त के अधीन हूं। उसके वश में हूं। एवं संदर्ता रंग हरणा वताना कृष्ण भला इनको कौन वश में कर सकता है पर यह दिखा दिया भत वता मैं अपने निज जन के वश में हूं नेमम विंचो न भ श्री रपंग संशया परमहंस श्री सुखदेव जी कहते हैं यह जो सौभाग्य निर्वचनी कृपा कृ प्रसाद है यशोदा जी के ऊपर नेमम बिरिंचो न भव न श्री रप्यंग संशया प्रसाद ले रे गोपी यत प्राप्त विक्ति दा ग्वालिनी यशोदा ने मुक्ति दाता मुकुंद से जो कुछ अनिर्वचनी कृपा प्रसाद प्राप्त किया वो ब्रह्मा पुत्र होने पर भी शंकर जी आत्मा होने पर भी वक्षा स्थल पर विराजमान लक्ष्मी अर्धांगिनी होने पर भी ना पा सके ना पा सके नायम सुखापो भगवान देह नाम गोपिका सुता ज्ञान नाम चार भूता नाम यथा भक्ति मता में ये गोपिक नंदन भगवान श्री कृष्ण अपने अनन्य प्रेमी भक्तों के लिए जितने सुलभ हैं देहा अभिमानी कर्मकांडी तपस्वी और ज्ञानियों के लिए भी ये दुर्लभ है।
बड़े-बड़े कर्मकांडी बड़े-बड़े तपस्वी बड़े-बड़े ज्ञानियों के लिए भी दुर्लभ है। जितना अपना दन्य भक्त के लिए सुलभ है। प्रभु अपने निज जन्य भक्ति के लिए सुलभ है। कृष्ण ग कृतेशु वृगया मात प्रभु अद्राक्षी दर्जनो पूर्वम गुह को धन दात जो मैया अच्छी तरह लाला को बांध दिया और पास में एक चौकी रखी और जल माखन दूध दही पास में रख दामोदर उधर में बांधा है हाथ थोड़ी बांधे कि भूख लगे तो ये खा ले। अब बंधा रहेगा तब इसको पता चलेगा। और आप गृह कृतम घर के और कार्यों में उलझ गई।
अब भगवान ने विचार किया भैया तूने पूरी व्यवस्था कर दी। अब मैं जा रहा हूं मुक्त करने। यमार्जुन वृक्षों की मुक्ति। यह यक्षराज कुबेर के पुत्र हैं। नलकूबर मणिग्रह अपार धन सुंदर रूप ऐश्वर्य इसमें मदान होकर घमंडी ऐसा अपराध किए जिससे देवर्षि नारद जी ने इनको श्राप दिया और यमलार्जुन वृक्ष के रूप में नंद बाबा के ही घर के समीप प्रभु उनको मुक्त करने जा रहे स्वयं को बंधवाकर उनको मुक्त करने जा रहे हैं। शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…