ब्रह्मचर्य क्यों इतना महत्वपूर्ण है? / दामोदर अष्टक का वर्णन एवं कुबेर पुत्रों का उद्धार 05/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेशेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद ितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनिधित निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री युगल सरकार श्यामा श्याम समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परकर कोटिष नमन कोटिष चरण वंदना नमस्कार प्यारे जो प्यारे जो की अहतु की कृपा बरस रही है। हम उस कृपा का आदर करें।
आदर करना है। जो हमें भगवत संबंधी साधना संबंधी जानकारी प्रभु की कृपा से हुई है। हम उसको प्रयोग में लावे। हम में वह सामर्थ्य है। अपने सामर्थ्य को हम भूल गए हैं। संत जन शास्त्र गुरुजन उसी सामर्थ्य को जागृत करते हैं। वह आप में है। जो जीवन मुक्त महापुरुषों में सामर्थ्य है वही आप में है। आप भूल गए हैं मोह में। भोगों में, शरीर के अभिमान में, लौकिक जगत की चकाचौंध में अपने स्वरूप को भूल गए हैं। अपनी शक्ति को भूल गए हैं। यह सत्संग यह शास्त्र, स्वाध्याय उसी शक्ति को जागृत करता है।
और उसी शक्ति के बल पर हम काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, भूख, प्यास, जरा, मृत्यु, मोह इन पर विजय प्राप्त करते हैं। अगर हम इनके प्रति मित्रवत भाव रख के इनकी आज्ञा का पालन करेंगे तो हमारा सर्वनाश हो जाएगा। लोक परलोक सब नष्ट हो जाएगा। ऐसे आचरण करा देते हैं जहां मन पांच ज्ञानेंद्र्रियों के साथ मिलकर के इन ठगों का संग कर लेता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर बस फिर दुर्गति प्रारंभ हो जाती है। ऐसी अज्ञान के द्वारा स्वरूप विस्मृति हो जाती है कि हमको लगता है हम शरीर ही हैं और हम कभी मरेंगे नहीं।
दूसरों को हम दाह संस्कार करके आते हैं। पर हम यह ज्ञान नहीं लेते कि यही दशा हमारे शरीर की होनी है। तो हमको ऐसी साधना करनी है कि अब हमें इन पांच भौतिक शरीरों में ना आना पड़े। दिव्य चिदानंदम में देह से युक्त होकर जिसमें ना बुढ़ापा है ना विकार है ना भूख है ना प्यास है ना गर्मी है ना सर्दी है ना दुर्गंध है बहुत दिव्य चिदानंद उस शरीर से श्री जी की सेवा में प्रिया प्रीतम के समीप हम रहे हम ऐसा साधन करें जो गुरुजन उपदेश करते हैं उसके अनुसार यदि हम साधना करेंगे तो हमारे असाधन मिट जाएंगे और श्री जी साधना में श्रमित देखकर हमें करुणा करेंगे और अपनी करुणा से हमें भाव देह प्रदान कर देंगे।
जीवन मुक्त महापुरुषों के लिए भी जो अगम्य वस्तु है वह है प्रेम। प्रिया प्रीतम का प्रेम। कबीर दास जी महाराज कहते हैं ढाई आखर प्रेम के पढ़े सो पंडित होए। अगर प्रेम जागृत हो गया तो सब शास्त्र स्वाध्याय सब साधनाएं सफल हो गई। अगर प्रेम जागृत ना हुआ तो फिर सब व्यर्थ रहा। कह रहे हैं कि पारम एपि समस्त शास्त्र जलधर यातार तेति वा्या श्रोत परमोत्तमत्तमया प्राज्य न वृंदावने जो समस्त शास्त्र रूपी समुद्र को पार कर चुका है अर्थात समस्त शास्त्रों का जिसे ज्ञान है पर भगवत प्रेम नहीं हुआ तो कहते हैं उसका स्वाध्याय है कि मुझे जीवन मुक्तता मिले मुझे मंगल कुछ नहीं प्राप्त हुआ उसे सब शास्त्रों का ज्ञान है पर भगवत प्रेम नहीं तो यहां तो जो लिख रहे हैं वो कह रहे हैं न प्रज्ञा अर्थात मूर्ख है वो अगर प्रेम जागृत नहीं हुआ तो सब शास्त्र स्वाध्याय किए हुए वो अज्ञ है।
वो अज्ञानी ही है। और अगर प्रेम प्रकट हो गया तो सब शास्त्र स्वाध्याय सफल हो गया। गोस्वामी जी कह रहे हैं जोग कुजोग ज्ञान अज्ञानु जहां नहीं राम प्रेम प्रधानु यदि हृदय में प्रेम नहीं जागृत हुआ प्रधान वृत्त प्रेम नहीं बनी तो जो कुजग अष्टांग जो वो कुजग ही रहा ज्ञान अज्ञानु समस्त शास्त्रों का ज्ञान वो अज्ञान ही रहा अगर भगवत प्रेम नहीं प्रकट हुआ सो सब धर्म कर्म जर जाऊ जहां ना राम पद पंकज भाव वो धर्म कर्म में आग लग जाए जो भगवत प्रेम प्रदान ना कर सके अर्थात धर्म की सार्थकता भगवत भाव कर्म की सार्थकता भगवत भाव जोग की और ज्ञान की सार्थकता भगवत भाव भाव अर्थात प्रेम श्रीपाद कह रहे हैं ए ते [गाना गाने की आवाज़] तत्र वर्ण मात्रक विदोधा नामता सर्वज सकलता परतरम वृंदावनम ये विदु जो यह जान चुका कि जीवन का लक्ष्य परम तत्व भगवत प्रेम है।
वह इस जगत में सर्वश्रेष्ठ हो गया। उसने समस्त शास्त्रों का फल प्राप्त कर लिया। वह समस्त सर्वज्ञ पुरुषों द्वारा वंदनीय हो गया। प्रेम शवे देह वचनम देह स्व कामिनी रूपा न पतंगवन पतरे चक्षु प्रमादापि जिसे प्रेम प्राप्त करना है। प्रेम में सबसे बाधक भाव काम है। यही एक जोड़ का भारी दुश्मन है प्रेम का। और तो सब छोटे-छोटे हैं। अगर प्रेम का कोई दुश्मन है तो काम है। इसलिए महापुरुषों ने काम अंधकार प्रेम निर्मल भास्कर। जहां काम तहां राम नहीं जहां राम नहीं काम। यह काम बहुत जोर का शत्रु है।
छोटा मोटा नहीं। बहुत जोर का है। सब शास्त्रों का ज्ञान है। कैसे बचना चाहिए? यह मिथ्या है। अरे ये तो मलमूत्र का भांड है। शरीर पर उसी में रति। यही भगवान की प्रचंड माया है। अरे ये तो सब भगवान की माया है। इसे छोड़ो। यह स्वप्न है ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या उमा कहूं मैं अनुभव अपना सत हरि भजन जगत सब सपना उपदेश अपने लोग कर रहे हैं और स्थिति उसी सपने में है। [नाक से की जाने वाली आवाज़] स्थिति जहां उपदेश है वहां होना यह बहुत दुर्लभ बात है। श्रीपाद पहले श्लोक में वर्णन कर रहे हैं कि सब शास्त्रों को कंठस्थ कर लिया।
भगवत प्रेम नहीं तो बेकार जीवन वही सर्वज्ञ है वही प्रशंसनीय है वही महापुरुषों द्वारा आदरणीय है जिसके हृदय में भगवत प्रेम जागृत हुआ अब भगवत प्रेम जागृत में सबसे बड़ी बाधक भाव जो काम वृत्ति है यह है हृदय सरस हुआ द्रवित हुआ और संयोग बन गया तो रोक नहीं पाएगा अगर नाम जप है और भगवान की कृपा है और भक्ति का अहंकार नहीं है। यह भी बात समझ लो। पूज्य भाई जी से हनुमान प्रसाद पोदार जी से किसी ने प्रश्न किया कि भगवान का शरणागत भक्त है और फिर भ्रष्ट क्यों हो गया?
भगवान कहते हैं करो सदा तिनके रखवारी जी बालक राखे महातारी। तो भाई जी ने कहा बाहरी प्रदर्शन से शरणागत है हृदय से नहीं। दूसरी बात उसको अहंकार है। एक होता है पाखंड दिखावा कि हम नाच कूद रहे हैं, सब कर रहे हैं। लेकिन इतना भी संबंध भगवान से नहीं है। केवल बाहरी केवल बाहरी बड़ा विचित्र खेल है भक्ति का और माया का। दोनों भगवान की प्रिया हैं। अगर भगवान की प्रिया भक्ति है तो मम माया दुतया मेरी माया है। सही ढंग से चलोगे अंतर्यामी भगवान जानते हैं आपको बचा लेंगे।
पाखंड करोगे मारे जाओगे। दंभ करोगे तो बढ़िया व्यवस्था कर देंगे भोगों की। मरो उसी भोगों में श्रीपाद कह रहे शांत स्वांत मवे देह वचन देह कामिनी शांत रहो। अपनी इंद्रियों के वेग को सहो। काम आ रहा है। राधा राधा राधा राधा राधा राधा ये मोबाइल बहुत जहर है भाई। बहुत से बच्चों को नष्ट कर रहा है। बहुत सुधार भी इससे होता है। सत्संग सुना जाता है। आवश्यक फोन आदि आवश्यक कार्यों में बड़ा प्रयोग में आने वाला यंत्र है। धन्यवाद भी है। पर इसका जो कुप्रयोग करते हैं बहुत हानिकारक है।
यह प्रह्लाद जी ने भगवत स्तुति में कहा एक काम वेदना एक खुजली सी है। नई दाद जैसे हो ना खुजलाओ तो बड़ा अच्छा लगता है। लेकिन बाद में जब वो फवती है और जलन पैदा करती है। शक्ति पात में तुम्हें सुख मिल रहा है। उसके रोकने में कितना सुख होगा? एक अद्भुत नशा रहता है। उसके रोकने में एक अद्भुत ओजसिता रहती है। एक तेज रहता है। नौजवान कमर में दर्द हो रहा है, गांठ में दर्द हो। अगर आप गंदी बातें मोबाइल में देखोगे तो दिन भर एकांत में भजन की जगह यही करोगे। मान लो बहुत मन विचित्र है।
जो देखता है जो सुनता है वही मनन होता है। जो मनन होता है वही क्रिया होती है। हाथ जोड़कर प्रार्थना है। मोबाइल से सद प्रयोग करो। असद प्रयोग मत करो। नहीं नाश हो जाएगा। जब सामने तुम गंदी बात देखोगे तो तुम कैसे रह सकते हो? विचार करके कैसे रह सकते हो? इसलिए सबके पास मोबाइल अब ऐसा ना निषेध देखो कैसी चाल से भेजा गया जहर ना निषेध कर सकते हो इसको कि अब निषेध करो तो बहुत सी सेवाएं हैं जो उसी के आश्रित है मोबाइल के ही आश्रित है और निषेध ना करो तो अब यह सब बात है और स्मार्ट के नीचे कोई रखना नहीं चाहता श्रीपाद कह रहे हैं अगर प्रेम प्रकट करना है तो शंतवे देह वचनम देह कामिनी रूपाग न पतंग वन पतरे चक्षु प्रमादापि जैसे पतंगा तेज के लोभ में जाकर अपने को जला देता है।
ऐसे ये काम का लोभ जो है सर्वनाश कर देता है। बड़े-बड़े ज्ञानियों का। अज्ञानियों की तो बात ही नहीं है। ज्ञान नाम चेतसी देवी भगवती हसा बलादा कृष्ण मोहाय महामाया प्रक्षति महामाया हे नाथ मैं आपकी शरण में हूं रक्षा करो और हर समय राधा राधा राधा राधा तो बचने के चांस है और ये गंदी बातें देखना गंदी बातें करना ये सर्वनाश है ये बच्चों में ऐसे फैल रहा है वायरस स की तरह यह जो हस्त क्रिया है बच्चों में ऐसे फैल रहा है वायरस की तो यह बहुत हानिकारक है। काम का जो स्वरूप है वह तुम्हारे हृदय में मथन करेगा पर उसका प्रयोग ना करो तो शांत हो जाएगा।
ये इसकी प्रक्रिया है जीतने की। जैसे जलन हुई बहुत अंदर एकांत हो जाओ। शांत हो जाओ। शांत स्वांत मवे सावधान राधा राधा राधा लाडली जू कृपा करो हे करुणामय कृष्ण कृपा करो आपको बल मिलेगा देखो बहुत फर्राटेदार सत्संग की बातें हम आपको बताते जाए और नींव आपकी कमजोर है तो कुछ पकड़ में नहीं आएगा। दूसरी बात माधुकरी की रोटी पाई उसका अलग प्रभाव देखा। घर में एक घर में बैठकर के प्रसाद पाया उसका अलग प्रभाव देखा और भंडारे का प्रसाद जो बनता है अच्छा अच्छा गुलाब जामुन ये वो पा के देखा अलग प्रभाव भूखे रह के देखा उसका अलग प्रभाव पड़ता है।
यदि आप भजन में डूबना चाहते हैं तो सतोगुण की जरूरत है। और सतोगुण के लिए सात्विक भोजन की जरूरत है। सात्विक भोजन के लिए रोटी, दाल, सब्जी पर्याप्त है। इससे उदर पोषण करना है। मीठा एक पीस बहुत से बहुत ब्रह्मचारी को खट्टी वस्तु अधिक मीठी वस्तु गरिष्ट वस्तु फूल गोभी चावल दही कई ऐसी मूंगफली और ड्राई फ्रूट सब ये सब बंद बीमार की तरह भोजन ब्रह्मचारी का होता है। हल्का भोजन, सात्विक भोजन, अच्छे-अच्छे पदार्थ पाओगे तो भजन नीरस होगा और नीरस भोजन पाओगे तो भजन सरस होगा।
कितनी बार सुना है? कौन धारण करता है? शांतम स्वांतवे देह वचन ऐसा नहीं प्रभु कि हम आपको उपदेश कर रहे हो और हम रसगुल्ला छान रहे हो। ऐसा नहीं है। सच्ची मानिए अगर आप हमारे भोजन को देखेंगे तो आप यही कहेंगे कि ऐसा भोजन तो एक साधारण आदमी भी नहीं करता। नमक थोड़ा घी रख लिए ज्यादा नहीं और रोटी से ऐसे या थोड़ी सब्जी थोड़ी दाल इसी से हमारा चलता है। और तो योग्य ही नहीं रखा। यही जीवन की बड़ी लीला विचित्र है कि जब पाने लायक थे तो था नहीं और जब है तो पाने लायक नहीं है और बड़ी भगवान की विशुद्ध कृपा है बहुत विशुद्ध कृपा है भगवान की जब प्रतिकूलता के द्वारा जीवन में भजन की वृद्धि की जाए प्रतिकूलता से ही भजन की वृद्धि होती है बिल्कुल समेट ये देखो ये शरीर तुम नहीं हो मान लो ये इंद्रियां तुम नहीं हो मान लो जब नहीं मानते तो मेरे भगवान वही सब अनुकूलता दे देते हैं जो आप चाहते हो जो इच्छा कर मन माही हरि प्रसाद कछु दुर्लभ नाही शांत कितना आनंद है शांत आप बैठे हुए भगवत चिंतन परायण आंखों से अशु जरा कभी ललचाओ ऐसे सुख के लिए वचनम दे कामिनी रूपा न पतंग वन पतरे चक्षु प्रमादपि नेत्रों से चक्षु प्रमादा दपे यदि माताओं बहनों की तरफ गंदी दृष्टि से देखोगे मोबाइल में गंदी दृष्टि से वो सब देखोगे बहुत कलयुग का विचित्र स्वरूप है यह जो मोबाइल है बहुत साधना में बहुत हानिकारक है बहुत हानिकारक है अगर आप इंद्रिय विजय हो तो बहुत सहायक भी है।
रख दिया महापुरुषों के वचन। कान में सुन रहे हैं, माला चला रहे हैं। बहुत सुंदर सायोग है। एक से एक महापुरुषों के वचन आप सुन सकते हैं। लेकिन इंद्रिय विजय नहीं है तब तो बहुत बड़ी हानि है। और इससे बचो भाई इससे बचो। बच्चों इससे बचो। अगर किसी को गलत क्रिया का अभ्यास है तो नियम लोक यह कसम खाने से दृढ़ता पूर्वक कसम खाने से छूटता है जो जो करता हो बच्चा हो कोई भी हो कसम खाओ आज कि मैं अपने हाथ से कभी भी कोई ऐसी चेष्टा नहीं करूंगा अंदर ही अंदर स्वीकृति कर लो क्योंकि यह बहुत हानिकारक है भाई बहुत हानिकारक बहुत हानिकारक है।
जो इस क्रिया को करते हैं, वह गृहस्ती में जाने लायक नहीं रह जाते क्योंकि उनकी नस नाड़ियां इतनी नष्ट हो जाती है कि वो सोच मात्र से गृहस्ती के योग्य नहीं रह जाते। वो जहां चिंतन किए तहां वो गृहस्ती के लायक नहीं रह जाते। ऐसी कमजोरी हो जाती है। इसलिए गृहस्थ और विरक्त दोनों के लिए यह हस्त क्रिया बहुत हानिकारक है। इसका कहीं प्रवचन नहीं होता। इसकी कहीं चर्चा नहीं होती और यह बहुत हानिकारक है। ना बच्चे माता-पिता से बता सकते हैं ना माता-पिता बच्चों से पूछ सकते हैं।
जिससे नींव मजबूत होती है वही नींव बर्बाद कर दोगे तो कैसे बनेगा? रूपाग न पतंग वन निपरे चक्षु प्रमादा यह जो रूप सुंदर लगता है यह केवल क्षणिक है। कोई सुंदर नहीं। थोड़ा तो आंखें खराब इसलिए सुंदर दिखाई देता है। सुंदर वो है जो सुंदरता की सीमा का भजन करता है। प्रभु का भजन करता है। जिसका हृदय सुंदर है। रूप सुंदर हो ना सुंदर हो वो सुंदर है। जिसके विचार सुंदर है। जिसका चरित्र सुंदर है। जिसका भाव सुंदर वो सुंदर है। ये चमड़ा सुंदर थोड़ी है। तो एक आए थे। कहती कहती मैं खुश नहीं हूं।
विश्व का हर सुख हमारे पास है। कहती मैं खुश नहीं हूं कि सब कुछ हमारे पास है पर हम खुश नहीं है। हम आपसे पूछने आई क्यों? तुम कहा श्री कृष्ण तुम्हारे जीवन में नहीं है। इसलिए तुम खुश नहीं हो। जिसके जीवन में भगवान नहीं है वो कभी खुश नहीं हो सकता। ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा न सोच न का भगवान जिसके जीवन में होते ना कोई सोच है ना कोई चाह है एक अद्भुत आनंद अो पति पुष पोषाय दोष करे अपना नाश मत करो जीव अपना स्वयं नाश करता है अपना उद्धार स्वयं कर अ सो पिसतो पुष इसीलिए बहुत बहुत सावधानी की जरूरत है।
बहुत सावधानी की जरूरत है। बहुत कुछ देखा है इस संसार में। बहुत कुछ देखा है। भ्रमण करते थे ना बच्चे थे ना बहुत कुछ चुपचाप शांति से कहीं भी किसी भी जगह बहुत देखा है। ये दम ये नाटक ये पाखंड भगवान से बहुत दूर कर देता है। सच्चाई से चलो। एक एक कदम में आनंद का अनुभव ना हो तो मुझे बताना। अरे यार जब चल ही रहे हैं भगवान की तरफ तो सच्चाई से क्यों ना चले? सो ना पिसतोष क्या तुम्हें पता है कि आज ही मर सकते हो या कल मर सकते हो फिर पाप क्यों करते हो क्यों आचरण बिगाड़ रहे हो क्यों अपने मन और इंद्रियों को छूट दे रहे हो पोषाय दोष करे इस शरीर से दोषों का पोषण कर रहे हो कुरिया संगम अभंग वास नियमो वृंदावन गता महापुरुषों का संग करो धाम आदि का सेवन करो करो।
भगवन नाम जपते हुए अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त करो और मंगलमय प्रभु के धाम चलो। ये बहुत हो गया संसार का खेल खेलते हुए। थोड़ा तो हिम्मत करो। थोड़ा हिम्मत करो। ये ऐसे क्रियाएं हैं कि आप यह भी कह सकते हैं कि मैं करता नहीं हूं। हो जाता है। क्योंकि जब अभ्यास सिद्ध हो जाता है तो फिर करना नहीं पड़ता। फिर होता है चाहे वो भजन हो चाहे वो संसार की क्रियाएं हो सिद्ध आदमी जो भजन करके भगवान का होता है ना उसकी दिव्य लीलाएं चलती है वो बात करता है भगवान और जो प्रपंची होता है वो भी सिद्ध होता है वो सोते समय जगते समय भी गाली गलौज संसार की बातें वही उसके वो भी सिद्ध हुआ है क्योंकि जीवन भर वही किया है तो जैसे बूढ़ा आदमी ने देखा तो लगा किसी से बात करके अकेले में बात कर रहा है।
अकेले में अपने आप में बात कर जैसे सिद्ध पुरुष अपने आप में बात करते हैं भगवान से ऐसे वो प्रपंच में खोया हुआ है। ऐसे ही ये गलत क्रियाएं भी सिद्ध होती हैं। फिर हटाना मुश्किल होता है। पर परिपक्व अवस्था आ गई अभ्यास की तो गलत क्रिया हटाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए अभी आज जो जो सत्संग में बैठा है वह अगर इन गलत क्रियाओं को करता है तो वृंदावन धाम को साक्षी करके कसम खा लो। आज से स्वयं में कोई भी ऐसी असत क्रिया हम नहीं करेंगे। यह देह नष्ट होने वाली वस्तु है।
इसी से हम अविनाशी पदवी प्राप्त करेंगे। दो महीना सच्चाई से ब्रह्मचर्य रह के देख लो दो महीना अगर आपके जैसे गिलहरी नहीं टिलाती हुई ऐसे पूरे शरीर में एक ऊर्जा शक्ति आपको दौड़ती नजर आएगी ब्रह्मचारी के पैर ऐसे पड़ते हैं जैसे आग में कोई चलता हो आग में कैसे चलता है ऐसे उसके पैर पड़ते हैं उज तेज ब्रह्मचर्य यह सब दिव्य साधना में इसलिए बहुत सावधान भाई यह जीवन श्रीपाद कह रहे हैं प्रेम प्राप्ति के लिए प्रेम में सबसे बाधक काम है। काम में सबसे बाधक ये हस्त क्रिया है।
क्योंकि सहवास तो पाणी ग्रहण होने पर होगा। अगर पाणी ग्रहण के पहले तो महत पाप है। और यह क्रिया के लिए किसी के ग्रहण करने की जरूरत नहीं। इसलिए सबसे प्रार्थना है जिनमें ऐसी भूल हो वो बहुत सावधानी से इसको हटा दें। चलते हैं परम ब्रह्म परमात्मा भगवान श्री कृष्ण भक्त के वशीभूत होकर उखल में बांध दिए गए हैं। भगवान सच्चिदानंद जिनका नाम सबको मुक्त करता है उखल में बंधे हुए हैं और मैया गृह कार्यों में लग गई। तो भगवान श्री कृष्ण दान व्यास देव जी नारद जी बड़े बड़े महापुरुष जहां उखल में प्रभु बंधे हुए वहां आए और स्तुति करते हैं।
भगवान व्यास देव जी द्वारा रचित है नमामश्वरम सच्चिदानंद रूपम लसत कुंडलम गोकुले विराजमानम यशोदाभु खलादामानम पराष्ट मत्यम ततो दत्य गोप नमामश्वरम सच्चिदानंद रूपम लसत कुंडलम गोकुले विराजमानम जय हो समस्त ईश्वरों के ईश्वर सर्वेश्वर सच्चिदानंद स्वरूप श्री कृष्ण की जय हो जिनके कपोलों पर मकराकृत कुंडल हिल डजुल रहे हैं जो गोकुल नामक दिव्य धाम में परम शोभायमान है और जो दद भांड फोड़ने के कारण मां यशोदा के डर से भयभीत हुए और मां ने वेग पूर्वक दौड़कर पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया ऐसे दामोदर भगवान को दाम में उधर ऐसे दामोदर भगवान को हम विनम्र होकर बार-बार प्रणाम कर यशोदा भी यूखला धाव मानम परामृष्ट मध्यम ततो दत गोप जब भागे तो भगवान को पकड़ लिया यशोदा जी ने और उखल में बांध दिया रुदंतम मुर नेत्र युग्मम मजंतम करा भोज युग्मन सातंक नेत्रम मुश्स कम्पकांक कंठ स्थित गव दामोदर भक्ति बद्धम मां हाथ में छड़ी लिए है।
प्रभु बारंबार रो रहे हैं। अपनी आंखों को दोनों हस्त कमलों से मसल रहे हैं। उनके नेत्र भय से विहल है। रुदन के आवेग से सिसिकिया ले रहे हैं। उनके रेखा युक्त कंठ में पड़ी हुई मोतियों की माला कंपायमान हो रही। ऐसे परम ईश्वर भगवान दामोदर का जिनके उदर रस्सियों से नहीं अपितु यशोदा मां के वात्सल्य प्रेम से बंधा है। ऐसे प्रभु को मैं बार-बार प्रणाम करता हूं। समस्त ऋषि बड़े-बड़े लोकपाल उस एकांत ग्रह में जो उखल में बंधे हुए भगवान उनकी स्तुति कर रहे हैं। इति द स्वलीला भिरानंद कुंडे स्वघोषम निमजंत माख्या पयंतम तितज्ञ सुभक्त जिततम पुनः प्रेम तस्तम सतावत्त बंधे ऐसी बाल लीला ये सब अपने प्रेमी गोकुल वासियों को आनंद सरो में डुबोने वाली है।
अपने ईश्वर ज्ञान में मग्न अपने भावों के प्रति तथ्य प्रकाशित करते हैं कि प्रेमी जन उन्हें भयभीत भी कर सकते हैं। प्रेमी जन उन्हें बांध भी सकते हैं। प्रेमी जन उन्हें दंड भी दे सकते हैं। भगवान ये लीला दिखा रहे हैं। अंतरंग प्रेमी भक्तों द्वारा इस अजीत भगवान को जीता जा सकता है। हे भगवान दामोदर मैं कोटि कोटि आपको प्रणाम करता हूं। वरम देव मोक्षम न मोक्षाधवा नचान्यम प्रणहम [गाना गाने की आवाज़] वरे साद पी इदम तेव पुरनाथ गोपाल बालम सदा में मनस्या विरस्ता किन हे प्रभु यद्यपि आप हर प्रकार के वर देने में समर्थ हैं।
तथापि मैं आपसे ना तो मोक्ष चाहता हूं ना वैुंठ का सुख चाहता हूं प्रभु और ना नवधा भक्ति द्वारा कोई अन्य वरदान चाहता हूं। नाथ मेरी बस इतनी इच्छा है कि यह जो आपका बाल गोपाल रूप है इस सदैव मेरे हृदय में स्पुरित रहे। इस वरदान से बढ़कर और किसी वरदान से हमारा क्या प्रयोजन? इदते मुमत नील वृतम कुंतल स्निग्ध रक्त गोप्या मुंबितम बिंब रक्त धम में मनस्या विस्ता मलम लक्षला हे प्रभु लालिमा युक्त कोमल श्याम वर्ण के घुंघराले बालों से घिरा हुआ आपका मुख कमल मैया यशोदा जी के द्वारा बार-बार चुंबित हो रहा है।
आपके हठ बिमबा फल की भांति लाल है। आपके मुख मंडल का ये सुंदर दृश्य मेरे हृदय में सदा विराजित रहे। मुझे लाखों प्रकार के दूसरे लाभों की कोई आवश्यकता नहीं। इसलिए प्रभु मुझे और कुछ ना देकर बस यह बाल गोपाल रूप मेरे हृदय में स्पुरित हो। नमो देव दामोदरांत विष्णु प्रस प्रभु दुख जाला मग्नम कृपा दृष्टि दृष्ट्या दीनम बतानु गणेश मामाध्यक्ष दृश्य हे भगवान मैं आपको प्रणाम करता हूं मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूं हे दामोदर हे अनंत हे नारायण हे विष्णु हे नाथ मुझ पर प्रसन्न हो जाइए मैं दुख के सागर में डूबने जा रहा था आपने कृपा दृष्टि की वर्षा करके मुझे बचा लिया मुझ दीनहीन शरणागत का उद्धार कीजिए और मेरे नेत्रों में समा जाइए यह रूप आपका मेरे नेत्रों में बस जाए कुबेरत्मज बद्ध मूर्त तचितो भक्ति भाऊ कृत तथा प्रेम भक्ति स्वका में प्रयच्छ न मोक्ष गहो मे दामोदरे हे भगवान हे दामोदर जिस प्रकार आपने ये दामोदर रूप से नल कुबर मणिग्री नामक कुबेर पुत्रों को श्राप से मुक्त करके महान बना दिया।
उसी प्रकार मुझे भी आप अपनी प्रेम भक्ति प्रदान कर दीजिए। यही मेरी एकमात्र कामना है। मुझे किसी प्रकार से मोक्ष की कोई इच्छा नहीं। नमस्ते दामने पुर दीप धामने तदो दराया विश्वस धामने नमो राधिकाय तदय प्रियाय नमो अनंत लीलाय देवाय तभ्यम हे भगवान दामोदर मैं सर्वप्रथम आपके उदर को बांधने वाली उस रस्सी को प्रणाम करता हूं और प्रभु आपकी प्राण प्यारी प्रीतमा श्री राधा किशोरी के चरणों में मेरा सादर प्रणाम है। हे अनंत लीला करने वाले परमेश्वर दामोदर मेरा बार-बार प्रणाम और आपसे यही आकांक्षा है।
दामोदर रूप हमारे नेत्रों में विराजमान हो। परीक्षित जी ने पूछा कथताम भगवन ने तत सापस कारणम यत विगितम कर्मवा देव भगवन देव ऋषि नारद जी तो काम क्रोध लोभ मोह मद विजय है फिर उनको क्रोध आ गया और नल कुबर मणिग्रीव को श्राप दे दिया। ऐसा क्या कि देवर्षि नारद परम शांत उनको क्रोध आ गया। श्री सुखदेव जी ने कहा परीक्षित नलकूबर और मणिग्रीव यह दोनों भगवान धनाध्यक्ष कुबेर जी के लाडले हैं लड़के हैं और दूसरे भगवान शंकर के अनुचरों में इनकी गिनती है। इसलिए इनका घमंड बढ़ गया था।
यह बड़ी बात है। भगवान शंकर के अनुचर कुबेर के पुत्र तो इनका घमंड बढ़ गया। इसीलिए महापुरुषों का संग जब तक नहीं किया जाएगा तब तक अहंकार बढ़ जाता है। महापुरुषों के संग से ही अहंकार का दमन होता है। एक दिन दोनों ये मंदाकिनी गंगा जो कैलाश के समीप ये मदिरा पीकर के बड़ा निषिद्ध कार्य है। कुबेर के लाडले लड़के मदिरा पीकर के और फिर गंगा का उगाहन एक इतने नशे में थे कि खूब आंखें घूम रही थी। सुंदरी अप्सराएं और ये निर्वस्त्र जल में ऐसे धन का बड़ा घमंड होता है। उस घमंड में बड़े-बड़े अपराध बन जाते हैं।
अप्सराओं के साथ निर्वस्त्र गंगा जी में से संयोग वसात भगवान के परम प्रेमी सर्व समर्थ देवर्षि नारद जी वहां से निकल पड़े महादेव जी के दर्शन करके वापस जा देखा गंगा जी में और इतने सब निर्वस्त्र और ऐसे विलास आग लग गई परम पवित्र गंगा जी में इनको कैसे अप्सराएं तो भयभीत होकर लज्जा से युक्त होकर तत्काल वस्त्र धारण किया और जाकर देवर्षि नारद जी को प्रणाम किया लेकिन ये दोनों ऐसे ही खड़े रहे बहुत नशा किए हुए उन्मत एकदम नारद जी ने देखा कि देवताओं के पुत्र होकर श्रीमद से अंधे होकर मदिरा पान करके गंगा में इनको दंड मिलना चाहिए।
चाहिए दंड क्या अनुग्रह अनुग्रह माने कृपा मुनि का क्रोधो मुक्ति दाता संत जिस पर गुस्सा कर दिए हो उसका मंगल ना हुआ हो ऐसा नहीं जिस पर संत कृपा कर दे क्रोध करके मुनि का क्रोध मुक्ति दातार आज तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिला कि जिस पर मुनियों ने, संतों ने, ऋषियों ने कृपा की हो और उसका मंगल ना हुआ हो। कृपा यही क्रोध रूप की है। लोमस जी ने गुस्सा किया कागभुंड जी पर बार-बार प्रश्न उत्तर बार-बार काट दे रहे थे। तो उत्तर प्रति उत्तर के दिए उपजय क्रोध ज्ञानी के लिए सांप दे जा बार-बार बीच में बात काट देता है।
चांडाल पक्षी हो जा बस तुरंत हो गए। तुरंत कौवा बन गए। प्रणाम किया। राम राम राम। देखा इसकी भक्ति तो सच्ची है। तो कहा लौटा और वरदान की ऐसी झड़ी लगा दी जहां तुम रहोगे। योजन भर माया का प्रवेश नहीं होगा। तुम्हारी निरंतर भगवदाकार वृत्ति रहेगी। भगवान तुम पर विशेष कृपा है झड़ी लगा दी वरदानों की मुनि का क्रोधो मुक्ति दाता नारद जी ने देखा है दंग धड़ंग मदिरा पान किए हुए ऐसे खड़े इनको दंड मिलना चाहिए इनका श्रीमद नशा उतरना चाहिए अहंकार है कुबेर के पुत्र हैं कुबेर के पुत्र धनाध्यक्ष त्रिभुवन के नारद जी ने कहा जो लोग अपने प्रिय विषयों का सेवन करते हैं उनकी बुद्धि को सबसे बढ़कर नष्ट करने वाला ये धन धन संपत्ति का अहंकार है।
इसमें हिंसा रजोगुणी कर्म कुलीनता आद का अभिमान ये सब बुद्धि भ्रंशक है। पर सबसे ज्यादा ये धन का अहंकार क्योंकि इसमें स्त्री सहवास जुआ और मदिरा और मांस ये जुड़ जाता है। जिसके अधिक रुपया बढ़ेगा भजन कर रहा हो संतों का संग कर रहा हो तो भले बुद्धि शुद्ध रहे। नहीं यह दोष देवर्षि नारद जी कह रहे हैं पर स्त्री गमन जुआ मदिरा मांस खाना यह आ जाएगा रुपया है ना ह्यते पशु यत्र निर्दय रजितात्म भी मन्यमान दे मरा मृत्यु नशम ये धना अभिमानी लोग बेचारे पशुओं को क्रूरता पूर्वक मारते हैं और पका कर खाते हैं और अपने शरीर को अजर अमर जानते हैं।
यह सब नरक जाएंगे। होश में हो जाओ। रुपए का अहंकार करके मुर्गा बकरा जो सब जीव जंतुओं का भक्षण करते हो राक्षस नहीं हो। मनुष्य हो दुर्गति हो जाएगी। अभी देख लो कुछ दिन कर्म है। बोलो बीज बोलो जब इसका फल आएगा तब तुम और तुम्हारे पुरखा सब पानी पा जाएंगे अच्छे से। ये जीवों की जो हत्या करके खाते हैं ना। बड़े बलवान बनते हैं। छुरी चलाते हो। जब तुम बनोगे मुर्गा और तुम्हारे गले में छुरी चलेगी तब अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म सुभास देव अन्यते पसो यत्र निर्जित भी मन्यमान दे मरा मृत्यु नम अपने शरीर को अजर अमर मानते हैं दूसरे के शरीरों को मार कर खाते हैं इनकी दुर्गति होगी ये धनाभिमानी जन है देव संगीत मपते क्रम भस्म संगीतम भूत धते स्वार्थम किम वेद निरता अरे इस शरीर को जिसे भूदेव नरदेव देव आदि से पुकारते हैं इसकी अंत में क्या गति होगी गाड़ दिया जाएगा तो कीड़े पड़ जाएंगे बाहर फेंक दिया जाएगा तो पक्षी खाकर विष्ठा बना देंगे और अगर जला दिया गया तो राख का ढेर हो जाएगा इस शरीर के लिए दूसरे पशुओं की हत्या करते हो द्रोह करते हो कह रहे हैं कि जो अपने शरीर के लिए किसी भी जीव को कष्ट देकर इसका पोषण करेगा।
दुर्गति पक्की देवर्षि नारद जी कह रहे हैं और कह रहे हैं वेद निरयो यतः पक्का निर कहते हैं नरक को पक्का नरक प्राप्त होगा। पक्का नरक जितना दूसरे जीव को आप कष्ट देंगे आपको कष्ट मिलेगा। बढ़िया बढ़िया गाड़ी में जा रहे हैं। और पहले तार वही बस्ट हुआ जिससे शीशा खुलते हैं। गेट खुलता है। अब वही भूंज रहे हो उसी का सब बाहर से देख रहे हैं लोग अंदर आग में आप आनंद ले रहे हो। वही है जो मुर्गा मुर्गी भूंजे हैं। बहुत होश में रहो। यहां जो कर्म करोगे उसका भोग भोगना पड़ेगा।
पक्का भोगना पड़ेगा। बताओ तो सही यह शरीर किसकी संपत्ति है? अन्न देकर पालने वाले की, गर्भाधान करने वाले पिता की, नौ महीने पेट में रखने वाली माता की या माता को भी पैदा करने वाले नाना नानी की किसकी संपत्ति है ये शरीर? अरे ये शरीर किसी की संपत्ति नहीं है। आग का आहार बनेगी जाके राख बन जाएगी। पशु पक्षी खाएंगे बाहर फेंक विष्ठा बन जाएगी। गाड़ दिए जाएंगे तो कीड़ा बन जाएगी। यह कुछ नहीं है। शरीर पर राग करके पाप मत करो। यह शरीर एक साधारण वस्तु प्रकृति से पैदा होती है।
प्रकृति में समा जाती है। अरे मूर्खों ये पशुवत बुद्धि छोड़ो। दूसरों का मांस खाना, शराब पीना, व्यभचार करना यह तुम्हें नष्ट कर देगा। जो बुद्धिमान पुरुष है वह कभी किसी दूसरे को कष्ट नहीं पहुंचाता। दूसरों को दुख देने से बढ़कर पाप नहीं है। ध्यान रखना अगर दूसरों किसी भी जीव को कष्ट देते हो कैसा कैसा स्वभाव बन गया है। जीव वो तड़प रहा है। जिंदा उसके पैर बांधे उसमें जैसे एक लोहे का पोला ऐसे पैर और नीचे से आग लगा वो धीरे-धीरे जल के मर रहा। ऐसे धीरे-धीरे आराम से गाड़ी में जलोगे प्यारे और जैसे नहीं खच खच काट दिए तो अब जा रही आगे लदी हुई सरिया का ट्रक समझे और गाड़ी आपकी इधर पीछे से ट्रक कर बिल्कुल खच खच सब सब व्यवस्था भगवान के पास है अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म सुसुभम आज हम सीधे साधे दिखाई दे रहे कल पाप किया तो उसका फल भोगना पड़ेगा जो पुरानी खेती है उसका खाना पड़ेगा तुमको।
इसलिए बहुत सावधान देवर्षि नारद जी कह रहे हैं जो इस शरीर को अपना आत्मा मानकर दूसरों को कष्ट पहुंचाएगा उनके प्राण लेगा उसको महान दुर्गति भोगनी पड़ेगी। यह धन के अहंकार से युक्त हो चुके हैं। इनको दरिद्रता का अंजन लगाना पड़ेगा। क्योंकि दरिद्र प्राणी कभी किसी दूसरे को कष्ट नहीं पहुंचाता। जिसके शरीर में एक कांटा गढ़ जाता है, वह कांटा की पीड़ा को जानता है। फिर वह दूसरे प्राणी को क्यों कष्ट देगा? एक कांटा गढ़ के छोड़। देखो कैसा लगता है। कैसे जीवों का राधा राधा राधा किसी भी प्राणी को कष्ट देना।
यह मनुष्य का कर्तव्य नहीं है। जो दूसरों को कष्ट देगा उसे कई गुना बढ़कर के कष्ट मिलेगा। जैसे जैसे तुम बर्ताव करते हो वैसे ही तुम्हें भोगना पड़ेगा। वैसे ही भोगना पड़ेगा। दरिद्र में अहंकार नहीं होता है। एकड़ी नहीं होती। दरिद्र आदमी सब अहंकारों से बच जाता है। और अगर कहीं उसे संत समागम मिल गया तो बहुत बढ़िया तपस्या आदि करके भजन करके भगवत प्राप्ति हो जाती है। ये जो अहंकारी लोग हैं बहुत पाप करते हैं। बहुत पाप ये दिन भर पाप ही सोचा करते क्योंकि इनको मौज चाहिए ना तो पाप ही सोचते रहते हैं।
जिन महात्माओं का चित्त सबके लिए उदारता पूर्वक है, वह ज्यादातर दैन्य को ही कृपा करते हैं। दैन्य जो दन्य अहंकारी नहीं इसलिए भगवत ऋषि जी ने लिखा है कि सबसे हमारी मित्रता है। सबके चरणों में हम झुक रहे हैं। लेकिन इस देहाभिमानी जो अहंकारी इनसे बहुत दूरी जो धनाभिमानी इनसे बहुत दूरी भूत भविष्य लोक में भय हुए हरि प्यारे तिन तिन सो व्यवहार हमारो अभिमान ते न्यारे ये धनी पुरुषों की चाटुकारिता नहीं करनी चाहिए नहीं भूत भविष्य लोक में जो भए हरि प्यारे सबके हम दास है सबकी सेवा लेकिन धना अभिमानियों की नहीं धना अभिमानियों से नहीं अगर आप हमारे सामने ₹1 रखते हो तो मैं जानता हूं।
श्री जी ने भेजा है। हम आपको नहीं जानते। दोबारा मिलोगे तुम राधे से हम तुमसे नहीं करेंगे। एक बार एक अपने प्रियजन को बताया थे ये जिंदगी भर रबड़ी खवाओ। लेकिन हम यही जानते हैं विश्वंभर भगवान के द्वारा आप भेजे गए हैं। इसलिए ऐसा हम आपका एहसान कभी नहीं मानेंगे। और यहां कई बार कह चुके हैं कि जिसको लगता हो राधा के कुंज हमसे चलते तुम्हें कसम भगवान की यहां चवन्नी मत चढ़ाना। यहां भगवान से ही चलता है। भगवान के ही आश्रित है। और एक भी धनी ऐसा नहीं है। एक भी ऐसा असत्म के द्वारा कमाई करने वाले धनियों के दान से बचो।
चैन से नमक रोटी खा के राधा राधा बोलने की भावना रखो। रबड़ी रसगुल्ला खाओगे तो माथे से निकलेगा। पक्का वो उसके ईंट मारेगा। उसके डंडा मारेगा। यह है हम प्रत्यक्ष की देखी हुई बात कह रहे हैं। तो नारद जी कह रहे दुर्गुणों के खजाना दुराचारियों की जीविका चलाने वाले धन के अभिमानियों को दूर से इनकी उपेक्षा करो। इनको लगे कि सर्वत्र रुपए का जूता मारकर झुका लेते हैं। लेकिन एक स्थान है साधु महात्माओं का जहां नहीं चलता। ए उठा हमें नहीं जरूरत। जा सामने तो गुरुदेव भगवान के ऐसे कोई कर नहीं सकता।
वो दर्शन करने गए थे। हम भी दर्शन करने गए थे। लौट के आए सिलेंडर, चूल्हा, कुकर कितनी चीजें ऐसे सब पूरी व्यवस्था क्योंकि गुरुदेव भगवान आज भी अपनी श्री जी का भोग अपने कर कमल से गाय के गोबर के कंडे और लकड़ी से आज भी बनाते हैं। अपने कर कमल से अस्वस्थ होंगे तो उपवास कर लेंगे। रोटी नहीं पाएंगे। स्वस्थ होंगे तो अपने कर कमल से बना के भोग लगाया फिर पाया। हम आए तो कहा किसने रखा? हमें नहीं महाराज जी पता सच्ची बोले उठाओ परिक्रमा मार्ग में रखे आओ। सब परिक्रमा मार्ग में थोड़ी देर में देखा इधर उधर वालों ने देखा कि नया सिलेंडर नया चूल्हा नया सब।
ये है साधु महात्माओं का। हां घर तमाशा देख यहां थोड़ी कितनी कीमती चीज है बिल्कुल परिक्रमा व मार्ग में रखवा कई चीजें ऐसी परिक्रमा वर्ग में गुरु जी एक भगत शिष्य महाराज जी के बोले वृंदावन में जितने संत सबकी कुटिया में जाकर के सब निरपेक्ष बिल्कुल निरपेक्ष सदगुरुदेव भगवान बिल्कुल निरपेक्षता की मूर्ति जो भगवत प्राप्त महापुरुष के लक्षण है वो सारे के सारे सदगुरुदेव भगवान के श्री चरणों में प्रकाशित है। सारे के सारे उत्सव जो कि संत महापुरुषों का बाहर भी संग किया गंगा किनारे पूरे के पूरे नारद जी कह रहे हैं जब तुम भगवान की शरण में हो महात्मा हो भगवत चरणारविंदों का मकरंद रस पीने वाले इन दुर्गुणों के खजाने दुराचारी की जीविका चलाने वाले धन के अभिमानी दुष्टों की फिर चाटुकारिता की क्या आवश्यकता है इनके पीछे पीछे डोलने की क्या आवश्यकता है तद मत वारुया श्री मदयो देखो ना इनको कुबेर के पुत्र मदिरा पीकर गंगा में खड़े और कैसे खड़े हैं निर्वस्त्र खड़े हैं तमो मद हरिश्याम स्तर अजितात्मनो आज मैं इंद्रियों के अधीन रहने वाले स्त्री लंपट आज इनका नशा उतार दूंगा आज इनको मैं ठीक करूंगा इनके अहंकार को चूरचूर करूंगा देखो तो सही यदि लोकपालस पुत्र भूत परम पवित्र भगवान कुबेर के पुत्रों का मदिरा पान करते हैं।
अप्सराओं के साथ वस्त्रहीन होकर गंगा में खेल करते हैं। नंग धडंग ना विवास समात्मान एक भी वस्त्र शरीर में नहीं विजानीता सुदर्म ये बिल्कुल दुष्टता को प्राप्त हो गया। जाओ मैं श्राप देता हूं। वृक्ष योनि को प्राप्त हो जाओ। वृक्ष योनि हो जाने पर जब सर्दी, गर्मी, धूप, बरसात सब सहोगे ना तब तुम्हें पता चलेगा। देवताओं के 100 वर्ष तक देवताओं के 100 वर्ष। अब तो उनका नशा उतर गया। भागे देवर्षि नारद जी के चरणों में गिरे। कहा प्रभु मेरा उद्धार भी तो बता दो कैसे होगा हे नाथ दया करो बहुत चरणों में गिड़गिड़ाए संतों का हृदय बहुत करुणाम मेंय होता है ठीक है देवताओं के 100 वर्ष व्यतीत हो जाने पर भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो का प्रादुर्भाव होगा और जब भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो तुम्हारा स्पर्श करेंगे तब तुम पुनः अपने स्वरूप में आओगे।
देवर्षि नारद इस प्रकार कह के वहां से नारायण नारायण नारायण बेड़ा में भगवन नाम ध्वनि करते हुए भगवान नर नारायण के आश्रम चले गए। नल कुबर मणग तुरंत वृक्ष हो गए। पर कहां हुए? ब्रज में आकर। ये नारद जी की विशेष कृपा। इनका नाम हुआ यमलार्जुन। अब भगवान इनका उद्धार करने का समय आ गया है। तो धीरे-धीरे उखल घसीटते हुए यमार्जुन की तरफ चले। भगवान ने सोचा देवर्षि नारद मेरे अत्यंत प्यारे हैं और यह दोनों मेरे महान भक्त कुबेर के लड़के हैं। इसलिए देवर्षि नारद जी के वचन पूरा करने और उनका उद्धार करने का समय आ गया है।
यह विचार करके भगवान उखल को घसीटते हुए यमार्जुन वृक्ष के समीप गए। यमल और अर्जुन बीच में उखल और भगवान उस पार भगवान दूसरी ओर निकल गए। उखल टेढ़ा होकर दोनों वृक्षों में अटक गया। दामोदर भगवान के कमर में रस्सी कसी हुई थी। मारा एक झटका। अनंत बलशाली भगवान के एक झटका लगते ही जड़ से उखड़ गए। यमलार्जुन वृक्ष शाखाएं छोटी-छोटी डालियां पत्ते सब कांप गए और बड़ी जोर से तड़ात शब्द करते हुए दोनों नीचे गिर पड़े। भगवान अपनी कृपा दृष्टि से भी तो मुक्त कर सकते थे। पर वृक्षों के पास जाकर जो भगवान ने उखल अड़ा के ये कृपा विशेष की क्या उनका स्पर्श प्राप्त भगवान कृपा दृष्टि से भी मुक्त कर सकते थे संकल्प से भी मुक्त कर भगवान उनको स्पर्श प्रदान किया भगवान श्री कृष्ण का स्पर्श प्राप्त हुआ वृक्षों के तड़ात शब्द से पूरा ब्रज मंडल कांप गया और दो तेजस्वी पुरुष प्रकट हुए।
सारा पाप नष्ट हो चुका था। उनके तेज से दिशाएं दमक उठी। संपूर्ण लोकों के स्वामी भगवान श्री कृष्ण के चरणों में साष्टांग लौट गए। और हाथ जोड़कर के दोनों स्तुति करने लगे। कृष्ण कृष्ण महा योग तमा पुरुष पर व्यक्त विश्वम रूपम ते ब्राह विध तमे सर्वभ नाम देहा स्वात्मेंद्रश्वर तमेव कालो भगवान विष्णु ईश्वर तम महान प्रकृति सूक्ष्मा रजा तमोह तमेव पुरुषोध्यक्ष सर्व क्षेत्र विकार हे कृष्ण हे कृष्ण सच्चिदानंदमय श्री कृष्ण सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाले योगेश्वर श्री कृष्ण आपको नमस्कार है।
आप प्रकृति से अतीत स्वयं पुरुषोत्तम है। वेदज्ञ ब्राह्मण यह बात जानते हैं कि यह व्यक्त और अव्यक्त संपूर्ण जगत हे श्री कृष्ण आपका ही रूप है। आप ही समस्त प्राणियों के शरीर बने हैं, प्राण बने हैं। अंतःकरण बने हैं। इंद्रियां बने हैं और इनके स्वामी भी आप ही हैं। आप ही सर्वशक्तिमान काल सर्वव्यापक एवं अविनाशी ईश्वर आप ही महातत्व वह प्रकृति है जो अत्यंत सूक्ष्म एवं सतोगुण रजोगुण तमोगुण रूपा है। आप ही समस्त प्रकृति के गुणों और विकारों के द्वारा आप पकड़ में नहीं आ सकते।
स्थूल और सूक्ष्म शरीर के आवरण से ढका हुआ ऐसा कौन सा पुरुष है जो आपको जान सके क्योंकि आप तो उन शरीरों के पहले भी एक रस विद्यमान थे। तस्मै त्यम भगवते वासुदेवाय वेद से आत्म देत गुण छनो महिमने [गाना गाने की आवाज़] ब्रह्मण नमः समस्त प्रपंच के विधाता भगवान वासुदेव को हम नमस्कार करते हैं। प्रभु आपके द्वारा प्रकाशित होने वाले गुणों से ही आपने अपनी महिमा छिपा रखी है। हे परम ब्रह्म स्वरूप श्री कृष्ण हम आपको नमस्कार करते हैं। आप प्रकृत शरीर से रहित फिर भी जब आप ऐसे पराक्रम प्रकट करते हैं जो साधारण शरीर धारियों के लिए शक्य नहीं है और जिनसे बढ़कर क्या उनके समान भी कोई नहीं कर सकता तो पता चल जाता है कि आपका अवतार हो गया है।
प्रभु आप ही समस्त लोकों के अभुदय और परम कल्याण के लिए इस समय अपनी संपूर्ण शक्तियों से अवतार धारण किए हुए हैं। आप समस्त अभिलाषाओं को पूर्ण करने वाले परम कल्याण साध्य स्वरूप आपको नमस्कार। परम मंगल साधन स्वरूप आपको नमस्कार। परम शांत सबके हृदय में विहार करने वाले यदुवंश शिरोमणि आपको नमस्कार है श्री कृष्ण नमः परम कल्याण नमः परम मंगल वासुदेवाय शताय यदु नाम पतय नमः प्रभु हम आपके दासानुदास हैं। आज ये स्वीकार कीजिए। अगर देवर्षि नारद जी ने हम पर कृपा ना की होती तो हम जैसे अपराधियों को आपका कभी स्पर्श और दर्शन प्राप्त ही नहीं होता।
प्रभु हमारी वाणी ये बहुत जोर की बात क्या मांगा? स्तुति करते करते अमलार्जुन ने क्या मांगा? पहली बात भूमस दवाचर किंकरौ आपके दासों का मैं दास बनू। और दूसरी बात वाणी गुणानुकथने श्रवण कथाया हस्त चर्म सुमनस तवपा स्मृत्या सिरव निवास जगत प्रणामे दृष्टि सताम दर्शने भवत तनु नाम ये सबके जीवन में आ जाए तो महा मंगल हो जाए भगवान भगवान के दासों का दासत्व और वाणी सदैव आपके मंगलमय गुणों का वर्णन करती रहे। हमारे कान आपकी रसमय कथा सुनते रहे। हमारे हाथ आपकी सेवा में रहे और मन आपके चरण कमलों की स्मृति में रम जाए।
प्रभु यह संपूर्ण जगत आपका निवास स्थान है। सिरस दवो निवास जगत प्रणामे। सारा जगत आपका स्वरूप है। इसलिए हम पूरे जगत के जनों को प्रणाम करते हैं। जैसे गोस्वामी जी कह रहे सिया राम मैं सब जग जानी करो प्रणाम जो पानी प्रभु सताम दर्शनने भवत तनु नाम ये संत आपका साक्षात स्वरूप है। राम जी शबरी जी से सातवीं भक्ति कह रहे हैं। सातो सम मोहिम जग देखा मोते अधिक संत कर लेखा और यहां कह रहे हैं कि ये संपूर्ण जगत आपका स्वरूप है। सिरस्त निवास जगत प्रणामे संपूर्ण जगत को आपका स्वरूप मानकर प्रणाम करते हैं।
पर आपका साक्षात स्वरूप तो भगवान से कह रहे कि संत जन है। प्रत्यक्ष आपका साक्षात स्वरूप है। इसलिए ऐसी कृपा करो कि हम अपने नेत्रों से संतों के दर्शन करते रहे। वाणी गुान कथने श्रवण कथाया हस्त कर्म मन पाद स्मत्या और निवास जगत प्रणामे दृष्टि सताम दर्शन भत तनु नाम आपके जो साक्षात शरीर है संत जन दृष्टि से उनका दर्शन करो सौंदर्य माधुर्य निधि गोकुलेश्वर भगवान श्री कृष्ण कि जब इस प्रकार नल को मण ग्रीव ने स्तुति की तो रस्सी में बंधे बंधे उखल में हंसते हुए भगवान बोले तुम लोग धन के अहंकार से अंधे हो गए थे मैं पहले जानता था सही पूछो तो यह कृपा भगवान ने ही की देवर्षि नारद जी को भेजकर कह मैं जानता था कि तुम अहंकार से युक्त हो गए हो और सुनो राम कर सहज स्वभाव जन अभिमान भगवान को अभिमान अच्छा नहीं लगता और कहीं उनके जनों में हो तब तो फौरन ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।
तो डॉक्टर भेजा देवर्षि नारद जी को ऑपरेशन कर दिया। परम कारुणिक देवर्षि नारद ने श्राप देकर के तुम पर बड़ी कृपा की। देखो संतों का सांप भी कृपा होता है। जिनकी बुद्धि समदर्शनी है, हृदय पूर्ण रूप से मेरे प्रति समर्पित है। उन संतों का दर्शन हो जाए तो उस जीव का निश्चित उद्धार होगा। महा संगस्त दुर्लभो अगम्यो अमोगस जैसे सूर्य उदय होने के पहले ही अंधकार नष्ट हो जाता है। ऐसे ही संत दर्शन जहां हुए तो अज्ञान अंधकार नष्ट हुआ। भगवत साक्षात्कार हो गया। इसलिए नलकूबर मणिग तुम लोग मेरे परायण होकर अपने अपने स्थान को जाओ।
अब तुम लोगों को हमारा दर्शन हो गया है। अब तुम संसार चक्र में नहीं पड़ोगे। मेरी अनन्य भक्ति तुम्हारे हृदय में जागृत हो जाएगी। जब भगवान इस प्रकार उन दोनों को कहा उन दोनों ने भगवान की चार परिक्रमा की और बार-बार प्रणाम किया और अंतर्धान्या हो गए। उखल में बंधे हुए सर्वज्ञ भगवान पूरा ब्रज में वो शब्द गया था। तड़तहट का वृक्ष का भागे सब उस आवाज की तरफ। और जब यह पता चला मैया को कि उखल सहित लाला नहीं है घर में अरे तो पूछो भारी व्याकुलता हाय मैंने ऐसा क्यों किया क्यों उसे बांध दिया वो तो उखल ही से उखल में बांधा था कहीं जाएगा नहीं उखल ही सहित ले गया अब तो और मैया व्याकुल बाबा दौड़ के सब ब्रजवासी वहां गए ऐसा लगा कि जैसे बिजली गिर गई हो सब के सब भयभीत होकर उधर गए तो देखा विशाल वृक्ष बहुत समय से अब देवताओं के 100 दिव्य वर्ष से वो खड़े थे तो कितने बड़े होंगे यमलार्जुन के वृक्ष जड़ से उखड़े पड़े थे वहां पहुंचने पर अर्जुन वृक्ष गिरे हुए उनके बीच में उखल में बंधे हुए श्री कृष्ण और स्पष्ट कारण दिखाई दे रहा दोनों उखल के किनारे फंसे हुए हैं वृक्ष में और बीच में श्री कृष्ण लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता है कि श्री कृष्ण कृष्ण ने वृक्षों को उखाड़ा है।
ये सब सोच रहे कि ऐसी घटना कैसे हुई? ना तूफान चला ना आंधी चली। और ये दोनों वृक्ष कैसे जड़ से उखड़ गए। तो वहां जब उखल घसीट के ला रहे थे तो कुछ बालक देख रहे थे। पूरी लीला देखी। बालकों ने कहा बाबा हम बताएं। यह जो दोनों वृक्ष गिरे हैं कन्हैया ने गिराया है। यह कन्हैया का काम है। दोनों वृक्षों के बीच में इसने उखल फसाया और जब उखल फंस गया तो ऐसा झटका मारा कि दोनों वृक्ष उखड़ गए और हमने इन दो वृक्षों में से दो दिव्य पुरुष निकलते हुए देखे जो बहुत चमक रहे थे और बाबा वो बार-बार इनकी दंडवत कर रहे थे।
प्रार्थना कर रहे थे। कह रहे थे भगवान भगवान ऐसा कह रहे थे। बाबा ने कहा चल गोप बाल को इतना छोटा कन्हैया इतने बड़े बड़े वृक्ष उखाड़ देगा अरे एक नन्हा सा बच्चा जो घास उखाड़ नहीं सकता है वो वृक्षों को उखाड़ देगा संभव नहीं है पर कुछ वयो वृद्धों ने कहा बाबा पूतना की छाती में यही था छकड़ा में लात इसी ने मारा था बालकों ने भी बताया था आप माने ने नहीं हो सकता है श्री कृष्ण में ऐसी कोई योगिक सिद्धि हो जिससे ऐसा किया हो। अरे नंद बाबा ने कहा तुम सब क्या बक रहे हो?
मेरा बच्चा दौड़ के वात्सल्य दौड़ के गए और बाबा ने रस्सी की गांठ उखल से खोली। छाती से लगाया और यशोदा मैया से डांट कर कहने लगे तुम्हें क्या सूझ गया है? लाला को ऐसे उखल में बांधना चाहिए। रस्सी में बांधना चाहिए। क्या कमी अपने घर में अगर मां फोड़ दिया दही अब मैया तो आंसू बह रहे हैं कि गलती हो गई लाला को कष्ट से बचा लिया हमारे भगवान नारायण ने नहीं कहीं वृक्ष के नीचे दब जाता ये नहीं पता साक्षात नारायण का अंती ये श्री कृष्ण है सर्वशक्तिमान भगवान को गोद में उठा लिया बाबा मैया ने बड़ा दुलार करते हुए ले गए फिर अभिषेक आदि करके विप्रों को बुलाया दान पुण्य किया कभी कभी गोपियां गोपी भी नृत्य भगवान बालवत कचित उदगा कच मुगधस तसो दार यंत्रवत कभी कभी गोपियां बुला लेती
है आठ द खड़ी हो गई तालियां बजा नाच लाला नाच के दिखा ये नाच रहे श्री कृष्ण चंद्र कभी कभी भोले अनजान बालकों की तरफ खड़े हो जाते ए गा तू कुछ गा के सुना गाने लगते आ उदयति कोचिन मुग तद वसो दार यंत्रवत गोपियों के हाथ के कठपुतली और वैसे क्या कहा गया है उमा दारु जो शित की नाई सबह नचावत राम गोसाई और ये यहां यहां स्वयं दार यंत्रवत गोपियों के हाथ की कठपुतली जैसा गोपी चाहे वैसे नचावे कभी कोई गोपी कहती ए लाला वो बैठने का पीढ़ा तो लाना सर पर पीड़ा लगती दूसरी कहती तोलने वाला बटखेरा उठा लाना बांट उठा के कोई कहती मेरी खड़ाऊ ले आना पादुका पादुका माथे पर रख के ला रहे अपने प्रेमी भक्तों की सेवकाई करते हैं कभी-कभी गोपी कहती लाला पहलवान कैसे होते हैं?
तो वैसे अकड़ में खड़े हो गए ताल ठोकते भुजा ठोकते ए ऐसे साधारण बालकों की तरह सर्वशक्तिमान भगवान बाल लीलाओं से ब्रजवासियों को आनंदित करते संसार में जो भगवान के रहस्य को जानने वाले हैं उनको यह दिखाते कि देखो मैं ईश्वरों का ईश्वर होकर अपने भक्तों के अपने सेवकों के वश में हूं। यमलार्जुन वृक्ष को तोड़ने वाले भगवान खेलते खेलते यमुना तट पर पहुंच जाते वहां खेलने लगते रोहिणी देवी पुकारती ओ बलराम ओ श्याम जल्दी आओ पर कितना भी पुकारे रोहिणी मैया ये यमुना किनारे खेलने में ही मस्त रहते सखाओं के साथ जब नहीं आते तब रोहिणी जी कहती यशोदा दा जी से कि आप जाओ आपके कहने से आएंगे मेरे बुलाने से तो आते नहीं श्री कृष्ण और बलराम ग्वाल बालकों के साथ बहुत देर से खेल रहे यशोदा मैया जी वात्सल्य में भरी हुई पुकार रही है ओ बेटा राम ओ बेटा श्याम प्यारे कन्हैया कमल नयन आओ आओ देखो तुम्हें दूध पिलाएंगे आओ तुम खेलते खेलते थक गए होगे बस देखो देखो तुम कितने भूखे हो गए हो आ जाओ जल्दी आ जाओ मेरे बेटा राम मेरे बेटा श्याम क्या सौभाग्य है समूचे कुल को आनंद देने वाले बलराम तुम अपने छोटे भाई को जल्दी से ले आओ देखो आज तुमने बहुत सवेरे कलेऊ किया था कितनी देर हो गए खेलते हुए आओ अब तुम्हें भोग पाना चाहिए बेटा बलराम ब्रजराज भोजन करने के लिए बैठ गए अभी तुम्हारी बाट देख रहे हैं।
आओ आनंदित करो। बालको तुम भी अपने अपने घरों को जाओ और वहां भोग प्रसाद पाओ। बेटा श्याम तुम्हारा एक एक अंग धूल से लथपथ हो रहा है। पहले तुम्हें स्नान कराएंगे और फिर ब्राह्मणों को दान देंगे। देखो देखो तुम्हारे साथियों को उनकी माताओं ने नहला धुलाकर मीज पछकर कैसे सुंदर-सुंदर वस्त्र धारण कराए। तुम भी चलो ना नहा धोकर खा पीकर पहन ओकर फिर खेलना यशोदा मैया की प्रेम भरी बातें सुनकर चराचर जगत के शिरोमणि भगवान दौड़ पड़ते बलराम जी हाथ पकड़े हुए हैं और घर की तरफ आते मैया उन्हें गोद में उठा लेती मंगलमय जल से स्नान कराती फिर सुंदर श्रृंगार करती और फिर बाबा के साथ बैठकर के भोजन लीला होती रोज रोज नित्य नएए आनंद नंद नंदन बरसा रहे हैं।
नंद बाबा ने जिस दिन से वृक्ष उखड़ा था पूतना पधारी थी। सकट गिरा था सकट भंजन लीला तो सब ब्रजवासी बैठे और कहा कि कोई नया उत्पात ना हो जाए। हमें लगता है कि हमको इस पर विचार करना चाहिए कि स्थान परिवर्तन करना चाहिए। उनमें से एक गो का नाम उपनंद था। बड़ी अवस्था में थे और ज्ञान में भी बड़ बड़े पहुंचे हुए थे। तो उनको पता था किस समय कैसा व्यवहार करना चाहिए। साथ ही वो कृष्ण बलराम को प्राणों से भी अधिक प्यार करते थे। उनके भी हृदय में था कोई स्थान परिवर्तन किया जाए।
नहीं कोई अमंगल ना हो जाए यहां महावन में। तो उनका भाइयों यहां बड़े-बड़े उत्पात हो रहे हैं जो श्याम और बलराम और हम ब्रजवासियों के लिए भी अनष्टकारी है। यदि हम गोकुल और गोकुल वासियों का भला चाहते हैं तो अब यहां नहीं टिकना चाहिए। देखो ये नंद राय का लाडला सबसे पहले तो बच्चों के लिए काल स्वरूपणी हत्यारी पूतना के चुंगल से छूटा। इसके बाद भगवान की दूसरी कृपा हुई कि छकड़ा गिरते गिरते बचा। तीसरा तणावर्त बवंडर रूप दैत्य आकाश में ले गया। भारी विपत्ति मृत्यु के मुख में ही यह बालक था।
फिर भी हमारे भगवान श्री हरि ने रक्षा की। कि इसका बाल बांका भी नहीं हुआ। इसलिए अब हमें लगता है देखो अभी दो भयानक वृक्ष गिरे। हमें लगता है कि गोकुल में कोई अनिष्ट ना हो जाए इसलिए हमको यहां से अन्यत्र चलना चाहिए। तो यह हुआ कि अन्यत्र कहां चलना चाहिए? तो बोले वनम वृंदावनम नाम पशव्यम नवननम गोप गोपी गवा सेव्यम पूर्ण तणवीध चलो वृंदावन चला जाए क्योंकि वृंदावन में बहुत से नए-नए कुंज निकुंजे वन है और पास में ही गिरिराज पर्वत है। बड़ा वहां पवित्र झरने झर रहे हैं।
पशुओं के लिए घास हरी भरी लता वनस्पति गोप गोपी गौओं के लिए वृंदावन सबसे सुविधाजनक रहेगा। यदि आप लोगों को बात जसती हो तो हां बोलिए। सब गोपों ने एक साथ में हां कह दिया गोष्ठ वृंदावन जो गोपी वृंदावन से जुड़ा हुआ जहां भगवान अपनी बछड़ों को गौओं को चराते भगवान का सखाओं के साथ जो विहार है गोष्ठ वृंदावन गोपियों के साथ जो विहार है गोपी वृंदावन ये नवनि निकुंज वाटी श्री किशोरी जो का नित्य महल है यहां की जो लीला है वो सहचरियों के साथ है और गिरिराज जी में जो गिरिराज जी का जो प्रांगण है ये गोपी लीला और जो नंद गांव बरसाना गोकुल ये महावन ये सब गोष्ठ वृंदावन है जहां प्रभु अपने सखाओं के साथ गए चराने जाते ये महारानी जी का नित्य नौ निवृत निकुंज वृंदावन है तीन वृंदावन श्रीपाद प्रबोधनांद जी ने वर्णन किए गोष्ठ वृंदावन गोपी वृंदावन और नवनि निकुंज वृंदावन।
उपनंद की बात सुनकर सभी गोपों ने एक ही स्वर में कहा हां हां ठीक है हम सब वृंदावन चलते हैं। तैयारी हो रही वृंदावन चलने की शेष चर्चा आ गई। श्री राधा वल्लभ लाल की।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…