आप बस नाम जप करो, बाकी सब भगवान पर छोड़ दो ! // 06/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम निर्वाय परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमा स्वरूप नव निवत निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल चंद्र प्राणाराध्य श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त हित परिककर निज पर जीवन की एक एक शस एक एक क्षण कम होता जा रहा है। भवन भास्कर उदय होकर के रोज हमारी आयु का हरण कर रहे हैं। यदि हम प्रभु के नाम रूपी धन को नहीं कमाया, शरीर से निष्काम भावना से समाज सेवा, भगवत सेवा नहीं की तो हमारी जीवन, हमारी आयु, हमारा मनुष्य तन यह सब व्यर्थ हो गया।
इसकी सार्थकता है भजन करते हुए निष्काम भाव से सबकी सेवा करना। इसी से सारे पाप भस्म हो जाते हैं। हृदय निर्मल हो जाता है। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं भ्रातः किम मरणम मलईक नीलय स्त्री पिंड भोगसहा रोग को बहिर तरुण मथन कृत द्वेषो राग पर कहा स्वर्ग परमो ब्रजेंद्र तनय प्रेमोत्सव संगति किम सर्वोपन रहस्य परम वृंदावी तत प्रिय हे भाई तुम्हें क्या पता नहीं कि तुम्हारी मृत्यु होने वाली है। यह बहुत जरूरी है याद करना। यह वह औषधि है जो भजन कराती है।
मृत्यु मृत्यु का चिंतन भगवान का आश्रय दृढ़ कराता है। भगवान का भजन करने में तन्मयता देता है। और फिर मृत्यु का भय ही खत्म हो जाता है। इसलिए मृत्यु बहुत आवश्यक है। याद में रखना मरना है। जब मरना है तो सब छूटना है। फिर पकड़ना क्या है? हरि नाम हरि लीला गुण हरि सेवा। इसलिए कह रहे तुम निश्चिंत क्यों दिखाई देते हो? भ्राता किम मरणम क्या तुम मरोगे नहीं जो मनमानी आचरण कर रहे हो विषय भोगों में भूले हुए हो बड़े हर्षित हो कि हमारे पास बहुत धन है वैभव है परिवार है भोग सामग्री है कुछ कमी नहीं है तो क्या तुम मरोगे नहीं मरोगे तो ये सब जाएगा क्या तुम्हारे साथ नहीं तो हाथ क्या लगा विचारशील बनो दूसरी बात कह रहे हैं मलय के नीलय स्त्री पिंड भोगस प्रहा ये तुम्हारा शरीर और दूसरे का शरीर भी मल मूत्र बनाने की मशीन है केवल अच्छा सा अच्छा पेय और अच्छा सा अच्छा भोज चोश लेह ये पदार्थ पाओगे तो परिणाम में लघु शंका और सोच बनेगी।
शरीर में जो अन्य धातुएं बनती है तो विषय भोग की प्रेरणा से उनका नाश होता रहता है। तो इन पिंडों में क्यों आसक्त हो रहे हो? क्या यह छूटेगा नहीं क्या? जब तुम्हारा शरीर छूटेगा तो फिर तुम्हारा रह क्या गया? जब छोड़ना ही है तो अच्छे बन के छोड़े ना। ये पापाचरण क्यों करते हैं? भोग स्प्रहा के कारण पराई स्त्रियों की तरफ या अन्य शरीरों की तरफ भोग भाव करना कह रहे मलिक नीलय स्त्री पिंड भोगस प्रहा इस शरीर को मैं मानकर जो दूसरे शरीरों में तुम मल युक्त हो रहे हो भोग वासना से तो क्या तुम्हें यह ज्ञान नहीं कि तुम मरोगे फिर यह राग तुम्हारी दुर्गति करेगा यह पाप तुम्हें भयानक कष्ट देगा।
अगर अभी सुधर जाओ तो चांस है। नहीं रोग को बहिरंत रूपन मथन कृत द्वेषोत रागा पर जब तुम्हारे पाप पूर्व के फलीभूत होंगे तो भयानक रोग घेर लेगा शरीर में। उस रोग की स्थिति में तुम शरीर का ही चिंतन करोगे। दर्द में ही परेशान रहोगे। उसकी निवृत्ति के उपाय के चिंतन में परेशान रहोगे। भगवत भजन कहां हो पाएगा? इसके अगर आगे बढ़े तो अंदर शोभ पैदा करने वाले राग द्वेष बैठे हुए हैं। कहीं काम, कहीं क्रोध, कहीं लोभ, कहीं मोह, मदद, मत्सर यह अंदर जला रहे हैं। तो तुम्हें सावधान होना चाहिए कि अविद्या अज्ञान के खेल में मैं फस गया हूं।
यह परम रोग है। जल्दी से छुटकारा नहीं मिलता भव बंधन से। कहीं तुम्हारे अंदर ऐसा हो कि मैं पुण्य दान करके स्वर्ग चला जाऊंगा तो स्वर्ग में भी ऐसा ही है जैसा मृत्यु लोक में है। एक दूसरे से ईर्ष्या एक दूसरे के भोग को देखकर जलना और भयभीत रहना पता नहीं कब पुण्य क्षीण हो जाए और हमें फिर मृत्यु लोक में इन सब सुख सुविधाओं को छोड़कर जाना पड़ेगा। काम वहां उन लोकों में भी हमारा नहीं बना। तो कह रहे हैं श्री बृजेंद्र नंदन प्रेमोत्सव संगति तुम्हें अवसर मिला है प्रेमोत्सव में सम्मिलित होने का तो जो बृजेंद्र तनय प्रियालाल है वृषभानु जी भी बृजेंद्र है और नंद बाबा भी बृजेंद्र है ये जो प्रियाल है श्यामा श्याम है इनके के भक्तों का संग कर लो।
परमो ब्रजेंद्र तनय प्रेमोत्सव संगति जो प्रियाल के प्रेम में उन्मत भक्त जन हैं उनका संग कर लो तो सर्वोपनिषद रहस्य परम जो सब उपनिषद है शास्त्र है उनका जो रहस्य है वह संत संग से आपकी समझ में आ जाएगा और कोई समझ नहीं आती। निरंतर प्रभु का स्मरण करना और प्रभु में ही मुझे समा जाना है। उन्हीं की भक्ति में लीन हो जाना है। कुछ याद ना रहे। यह सब शास्त्रों का सार है। तो यदि तुम्हें कृपा से संत संग मिल गया है और वृंदावन के युगल किशोर श्यामा श्याम का सहारा मिल गया है।
तो अब तुम चिंता मत करो। थोड़ा सावधान हो जाओ। यह बातें ध्यान रखो कि तुम मरोगे। तुम्हारा सारा कमाई रिश्ता नाता यह सब नष्ट होगा। यहां से जाने पर तुम्हें कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। अंदर राग द्वेष मिटा रहे हैं। बाहर नाना प्रकार की कुछ चेष्टाएं हमें मिटा रही है। परिणाम में दुखद चिंता भय शोक यह मिलेगा। इसलिए प्रियाल के प्रेमियों का संग करके हम प्रियाल से आसक्ति कर ले। धाम की कृपा से बहुत सुलभ है प्रियाल के प्रेमियों का संग। जब हमारे हृदय में यह बात बैठ गई है बहुत समय से कि जो भोग हमारी इंद्री चाहती है अगर वह भोग मिल जाए तो फिर हमारा भजन में मन लग जाएगा।
बहुत गलत सलाह और गंदी सलाह देता है मन बुद्धि। भोग का चिंतन ही तुम्हारी दुर्गति कर रहा है। फिर जब तुम भोग में उतर जाओगे तो तुम्हारा क्या होगा? एम बुद्धिमताम बुद्ध मनीष मनीषणा यत सत्य अमृत नेह मरते नापनो मामृतम यहां वही बुद्धिमान मनुष्य है वही चतुर बुद्धि वाला है कि इस असत शरीर जड़ भोग दुख रूप क्रियाएं क्षण क्षणभंगुर सुख के लिए वो अपने अविनाशी चिंतन को ना छोड़े। सच्चिदानंद प्रियाल के चिंतन को ना छोड़े। जो उस अविनाशी चिंतन को ऐसी परिस्थितियों में नहीं छोड़ता उसे भगवत प्राप्ति हो जाती है।
वो मामृतम अमृत पद को प्राप्त हो जाता है। जब भोगों का आकर्षण हो, विषयों का आकर्षण हो या दुख की भरमार हो उस समय बहुत सावधान होकर भगवत स्मरण करें। वही बुद्धिमान है वही चतुर है जो हर स्थिति में भजन कर ले जाए। पर बुद्धि हमारी ऐसा निर्णय नहीं करती। वह हमको उपदेश देती है कि अगर मन सहित इंद्रियों से भोग भोग लिया जाए तो हमें शांति मिल जाएगी और एक बार भोगा तो बहुत बार भोगने की लालसा हो जाती है। न जात कामना मुभोगेन साम्यति हवष कृष्ण वर्त मेंव भू एवाते यह विषयों की लालसा जब भोगों में उतार देती है तो भोग भोगने से शांति नहीं होती घोर अशांति पैदा हो जाती है और और नवम नवम भोगने की इच्छा जैसे घृत की आहुति अग्नि पर डाली जाए तो अग्नि प्रज्वलित हो जाती है।
ऐसे इंद्रियों के निषिद्ध भोगों को जब हम भोगने की छूट दे देते हैं तो भोगा बढ़ जाती है। इतनी अशांति हो जाती है कि धर्म अधर्म का निर्णय बुद्धि नहीं कर पाती है। न चेंद्रियाणा भोगाभ्यासेन व तृष्णम करतुम शक्यम भोग भोगने से कभी भी आज तक किसी की इंद्रियां शांत नहीं हुई। भोग भोगने से भोगने की लालसा तृष्णा बढ़ती ही गई। यह अनुभवी महापुरुषों के वचन है। इसलिए यतो भोगाभ्यास मनु विवर्धनते रागा कौशलम चेंद्रियाणाम अब जैसे जैसे भोग भोगता है वैसे वैसे नवीन नवीन पद्धतियां उसके मन में जागृत होती है।
ऐसे भोगो ऐसे भोगो ऐसा करो भोगाभ्यास विवर्धनते रागा कौशलम चेंद्रिया इंद्रियां बड़ी कौशलता से कला पूर्ण ढंग से फिर भोगों में उतरती हैं। तस्माद अनुपाया सुखस भोगाभ्यासा। अब वह भोग अभ्यास तन्मयता होने के कारण उसे सुख लगने लगता है। यह बहुत बड़ी गलती हो जाती है। बहुत बड़ा माया का पर्दा पड़ जाता है। तस्माद अनुपाय सुखस भोगाभ्यासा भोग का दृढ़ अभ्यास और मलिन हृदय निर्णय करने लगता है कि इसमें सुख है। सा खलवयं वृश्चिक विषत इवासी विशेषण दृष्टो या सुखार्थी विषय अनुवासितो महत दुख पंके निमग्न इति अब उसकी दशा ऐसे हो जाती है बिच्छू के डंक से बचने के लिए ऐसे बिल में हाथ डाल दे जा सांप काट ले अर्थात किसी भी तरह से भोग स्वीकार करना अपनी दुर्गति को निश्चय करना है।
गृहस्थ धर्म में संतान उत्पत्ति के लिए भगवान को प्रणाम करके देवताओं को प्रणाम करके मर्यादा से जिन तिथियों को जैसा नियम बताया गया वैसे अगर मनमानी भोगाचरण हुआ तो कह रहे हैं वृश्चिक विषत बिच्छू के डंक से भयभीत होकर अर्थात भोगों की लालसा से जो जलन हुई उससे से बचने के लिए उसने भोगों में रति कर ली तो ऐसा हुआ जैसे वृश्चिक के भय से बचने के लिए फल धारी सांप के बिल में हाथ डाल दे या सुखार्थी विषय अनुवासते अब सुख का तो लेस नहीं है विषय की ही जलन है मात दुख पंख निमग्न वो बड़े भारी दुख में फंस जाता है निकल नहीं पाता है।
इसलिए सुख प्राप्ति का साधन परमार्थ है। अध्यात्म है। भोग संग्रह और भोग भोगना नहीं है। हमारे हृदय में जब ये निष्ठा बैठ जाएगी कि अब हमको केवल भगवन नाम जप करना है। यह बड़े भाग्यशाली के बैठेगी नहीं और साधनों की तरफ मन दौड़ाएगा पर नाम में नहीं। इस जड़ जगत में चिदानंद त्रिगुणातीत भगवान का नाम है। नाम माया युक्त नहीं है। मायातीत है। त्रिगुणातीत है। जितनी देर आप नाम जप कर रहे हैं उतनी देर आप त्रिगुणातीत है। क्योंकि नाम त्रिगुणातीत है। जैसे-जैसे आप नाम जप करेंगे, आपके अंदर दिव्य चेतना जागृत होगी।
जो भगवत विमुख करने वाले आचरण है वह सब नष्ट हो जाएंगे। नाम जापक को कोई और साधन करने की जरूरत नहीं है। करें अच्छा है पर करने की जरूरत नहीं है। नाम अपने आप में पूर्ण है। अहोत सुपचतो गरियान यज्या वर्तते नाम तभ्यम ते पु तपसते जो राज्या ब्रह्मानुचुर नाम ग्रणते अहो जिसकी जि्हा्या पर हे हरि आपका पवित्र नाम रहता है वह चांडाल क्यों ना हो वह तुम्हारे नाम कीर्तन के प्रभाव से परम पवित्र हो जाता है। बड़ा श्रेष्ठ हो जाता है। जिसने नाम जप किया अब उसे तपस्या यज्ञ तीर्थ स्नान वेदा अध्ययन सब कुछ कर लिया।
अर्थात उसको इन सब करने की आवश्यकता नहीं। नाम कीर्तन से तप आदि वेदाध्ययन तीर्थ याटन जो जो भी है उस सब का फल स्वयं मिल जाता है। इदम ही पुश तपस श्रुतस वाष्टस सूक्तस च बुद्धि दत्तयो अविच कविभर निरूपितो यदत्तम श्लोक गुणानु वर्णनम वही भारी विद्वान है वही बड़ा अनुभवी है जिसने निश्चय कर लिया है कि अब हमारा एक ही लक्ष्य है भगवान के नाम का जप करना और उनका कीर्तन नाम कीर्तन गुण कीर्तन अब वेदा अध्ययन उत्तम यज्ञ मंत्र अनुष्ठान ज्ञान दान इनका जो फल है पढ़ने लिखने और सब क्रियाओं का वह सब भगवन नाम में स्वयं प्राप्त हो जाता है।
भागने की जरूरत नहीं है। आज यह पर्व है। भागे चले जा रहे हैं। प्रभु का विस्मरण हो रहा है। धक्के मुकर शांत बैठ जाओ। और हरि नाम जपने लगो। नाम कीर्तन करो। सारे तीर्थों का फल, सब वेदों का स्वाध्याय, समस्त यज्ञों का फल, सब व्रतों का फल आपको नाम में ही प्राप्त हो जाएगा। कल एक प्रश्न्ता ने किया था प्रश्न कि मैं बचपन से साधु समागम करता हूं। बहुत पहले दीक्षा ले ली थी। खूब नाम जप भी करता हूं। पर मैं भयभीत रहता हूं कि पता नहीं मेरा कल्याण होगा कि नहीं होगा। मेरा मंगल होगा कि नहीं होगा।
जकारो जन्म विच्छेद पकार पाप नाशक तस्मा जप इति प्रोक्तो जन्म पाप विनाशक जो प्रभु का नाम जपते हैं तो जो जपते हैं तो जप मात्र से जन्म का हेतु जो कर्म है पाप नाशक वो भस्म हो जाता है। जकारो जन्म विच्छेद पकार पाप नाश जप जब आप राम कृष्ण हरि [गला साफ़ करने की आवाज़] राधा नाम जप करते हैं तो जप करते ही तुम्हारे जन्म मरण का जो कारण कर्म बंधन है वह भस्म हो जाता है और शरीर से धीरे-धीरे संबंध विक्षेद होने लगता है। शरीर शुद्ध प्रभु में लगने लगती है। देहा अभिमान गलित होने लगता है।
पर यह समझ में इसलिए नहीं आता कि हम केवल इसी को नहीं पकड़े हैं। बहुत कहीं राग फैलाए हैं। इसलिए संशय है। सततम कीर्तंतो माम सतत नाम कीर्तन नाम जब चले और सत्संग सुनने को मिले। तो अब जैसे अपने लोगों के है तो यह थोड़ी कि कोई कल्याण हो जाए, मोक्ष हो जाए। यह हो जाने वाली बातें सब स्वाहा है। इनसे कोई मतलब नहीं। हां, अगर कभी पुकार होती, मांग होती तो एक ही बात की होती है कि ऐसी कोई भी परिस्थिति आवे दुखद या सुखद हम आपको भूल ना जाए। इतनी कृपा करते रहना। बस अब सब बातें खत्म की दर्शन दे दो हमारा कल्याण कर दो मोक्ष हो जाए अब बस प्रार्थना कभी होगी दैन्यता से तो एक ही बात की होती है बस हो ना बस हो यही दान मोह दे कहीं आपकी इतनी प्रचंड माया है सुखद या दुखद परिस्थिति देकर आपको भुलवा ना दे इतनी सामर्थ हमें देते रहना।
ये मधुर मधुर मेतन मंगलम मंगला नाम सकल निगम व्ली शत फलम चित स्वरूपम मीठा से भी मीठा मधुर से भी मधुर ये नाम है प्रभु का अभी जप में तन्मयता नहीं इसलिए नहीं ऐसा लगता आप जी नहीं पाएंगे नाम के बिना इतना इसका नशा है इतना स्वाद है इतना बोले मधुर मधुर मेतन येतन नाम मीठे से भी मीठा राधा नाम सुधा रसम अमृत रस है मंगलम मंगला नाम ये नाम मंगल का भी मंगल करने वाला है। सबका मंगल करने वाले हरि है। और देखो बाल लीला में यशोदा मैया और गोपी जन मिलकर इन्हीं के नामों से इनकी रक्षा करते हैं।
मंगलम मंगला नाम सकल निगम व्ली सत फलम चित स्वरूपम समस्त जितने आगम निगम पुराण शास्त्र है इनका फल है नाम में प्रीति हो जाना क्योंकि चित स्वरूपम यह चिदानंद स्वरूप नाम है सक पर गीतम श्रद्धया हेलयावा भ्रगुवर नर मात्रम तारयत कृष्ण नाम एक बार कोई या कोई गाने में उच्चारण कर ले गते परगीतम या श्रद्धा से या अवहेलना से ऐसे भी उच्चारण करने मात्र से प्रभु का नाम तारत कृष्ण नाम ये उसे तार देता है। विश्वास करो कोई एक ऋषि एक महात्मा के अनुभव की बात नहीं है। एक बार लगन लग जाए, एक बार गुनगुनाने लगो नाम किसी भी गीत में या श्रद्धा से या अवहेलना से तो यह नाम तुम्हें तार देगा।
तारत कृष्ण नाम ये कृष्ण नाम आपको तार देगा। शकेतम परिहास्यम च स्तूभम हेलन मेंवा वैकुंठ नाम गण मशषा हरम विधु संकेत में किसी को बुलाने के लिए भक्त जन ऐसे बुलाते श्री हरिवंश राधे राधे संबोधन बुलाने में बड़े भाग्यशाली हैं। परिहासम परिहास कर रहा है वो पर बोल तो राधा राधा है ना कह रहे परिहासम इष्टोम हेलन में किसी भी प्रकार से अवहेलना करने के लिए उपस करने के लिए वैुठ नाम ग्रहण मशषा हरम जिभ्या पर नाम आया कि समस्त पाप हर लेगा ये नाम अेष हरम विदु तुम ऐसा जानो कि भाव से कुभाव से अनक से आलस्य से कैसे भी नाम उच्चारण करोगे नाम पाप को नष्ट करके आपके हृदय में प्रेम प्रकाशित करेगा कितना भी बड़ा कोई पापी हो अजामिलो पापात्मा य नामो चारणा धनु प्राप्तवान परम धामो तम वंदे लोक साक्षणम सब लोकों के बड़े-बड़े लोकपाल इस बात के साक्षी हैं कि घोर पापाचरण वैश्यागामी निकृष्ट आहार निकृष्ट चरित्र ऐसा अपने पुत्र के बहाने से नारायण बुलाया तो प्राप्तवान परम पदम उसे परम पद की प्राप्ति हुई और कहीं कोई भाव से भगवान का नाम जप करता है अब उसके कल्याण में कोई संशय है क्या विशिष्टा काचित गीता श्याम तचते प्रगते ही मंत्र वाक्य श्याम शब्दाभुक्ता उपदेशती जो उच्च स्वर से नाम गाया जाता है तो जो श्याम वेद वेद के मंत्रों से गायन से पवित्रता नहीं होती।
जितनी उतनी उच्च स्वर से नाम गायन से होती है और बहुत जल्दी हरि प्रसन्न हो जाते हैं। तभी तो ये शब्द आया गायंत यम सामगाहा जो गायन करते हैं भगवन नाम कीर्तन बस भगवान के लिए ही भगवन नाम कीर्तन गाए कलिम सभा जयंत्या गुणज्ञा सार भागिन यत्र संकीर्तने न सर्व स्वार्थो विलभ्यते नता परमो लाभो देह नाम भाता यतो व्देत परमाम शांतिम नशति संशति इस कलयुग का वैसे तो प्रभाव है सबकी बुद्धि को मलिन कर देना भ्रष्ट कर देना अधर्म आचरण में लगा देना पर जो इस युग में नाम जप शुरू कर दिया नाम कीर्तन कलयुग केवल नाम आधारा तो कहते हैं उसे सर्व सिद्धि प्राप्त हो जाती है।
सारे संशय नष्ट हो जाते हैं। जो भोगों में भ्रमण करने वाला मन है वह प्रभु में लग जाता है और पराम शांति अर्थात मोक्ष पदवी को भी प्राप्त हो जाता है। तन निर्विद्यमाना मिच्छता मकुतो भयम योग नाम निर्णितम हरि नाम कीर्तनम संसार से जिसे वैराग्य चाहिए और द्वंदों से जिसे मोक्ष चाहिए और प्रभु प्रभु से जिसे प्रेम चाहिए यह तीनों बातें आपकी एक साथ बढ़ाता रहेगा। यदि आप नाम जप नाम कीर्तन करेंगे। आप बार-बार शास्त्र पढ़ेंगे वैराग्य के पर टिकेगा नहीं। वैराग्य भोग सामने आने पर आप मन चले हो जाएंगे।
आप डिग जाएंगे। लेकिन संसार से वैराग्य जब नाम दिलाएगा वह बहुत दृढ़ होता है। द्वंदों से मोक्ष दिलाना और प्रभु से प्रेम सब कुछ मिल गया। अब रह क्या गया? संसार शरीर से वैराग्य द्वंदों से द्वंदातीत स्थिति और भगवान के श्री चरणों में प्रेम यह नाम प्रदान करता है। भव संताप से बचने के लिए बहुत जोर का उत्तम सिद्ध साधन है प्रभु का नाम। उस नाम कीर्तन का रुचि नाम जप में रुचि यह बहुत कठिन है। थोड़ी देर आप करेंगे फिर मन विचलित होने लगेगा। यही नाम ठीक कर देगा यदि आप छोड़ो नहीं तो।
इसमें इतनी सामर्थ्य है। मंत्र में तो श्रद्धा और विश्वास की आवश्यकता होती है। पर नाम में नहीं। मंत्र में यदि श्रद्धा और विश्वास नहीं है तो लाभ नहीं मिलेगा। नाम में अश्रद्धा है, अविश्वास है और आप जप रहे हो तो तार देगा। आपका मंगल कर देगा। आपको भगवत प्राप्ति करा देगा। बड़ी महिमा नाम की है। पीछे के पापों से अब डरने की जरूरत नहीं है। वज्रम पाप महताम भव दो कस सिद्धम तुम्हें चिंता नहीं करनी जैसे देवराज इंद्र प्रहार कर दे तो पर्वत चकराचूर हो जाता है। ऐसे ही जो राधा राधा राधा कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण ऐसे जपता है तो उसके पाप जो पर्वत के समान जमा है सब छकनाचूर हो जाते हैं।
वज्रम पाप महताम सब पाप नष्ट हो जाते हैं। कहीं भागने की जरूरत नहीं। कहीं जाने की जहां हो वहीं से राधा राधा राधा फिर कह रहे हैं भवगदस सिद्ध औषधम संसार रूपी रोग की भवर रोग की यह सिद्ध औषधि है। जिसने आज तक इसे पाया वो मुक्त हो गया। भव रोग की राम बाण औषधि भगवन नाम चले जब ये बातें सुनते हो तो आपको लोभ नहीं जपता नाम का यही बातें बचपन में पढ़कर के एकांत गंगा के किनारे हर कष्ट सहने की सामर्थ इन्हीं बातों में थी बस मुझे निरंतर नाम चाहिए निरंतर मंत्र चलना चाहिए निरंतर आराध्य देव की सामपता का अनुभव होना चाहिए।
उसी ने निहाल कर दिया। अगर वह बात ना होती तो आज भयानक दुख की पीड़ा में हम बह गए होते। पर हम गरज कर कह रहे हैं कि गुरु कृपा से उस बात ने मुझे बहने से बचा लिया। प्रवाह में पड़ा है और सुदृढ़ खेवैया नौका में बैठाल के पार कर रहा है। कोई भय नहीं, कोई शोक नहीं, कोई चिंता नहीं, कोई परवाह नहीं। यह यह केवल प्रवचन नहीं है, जीवन है। हमें किसी ओर ताकना नहीं है। अब माना हमसे बहुत पाप हुए पर नाम वज्र के समान पर्वत को जैसे नष्ट कर देता है वज्र ऐसे नाम पर्वत के समान पाप जमा हो तो भस्म कर देगा।
भवर रोग अब चिंता नहीं करना कि संसार से मुक्त कैसे हो उपाय मिल गया है नाम रात दिन नाम जप करो भ रोग से मुक्त हो जाओगे मिथ्या ज्ञान निशा विशाल तमसस तिग बिंबोदय यह मिथ्या संसार का जो हमें ज्ञान है ना अपने को बहुत बुद्धिमान समझते हैं। तो जो भगवत विमुख है अपने को बुद्धिमान मानकर इसी संसार की व्याख्या इसी संसार के प्रपंच की वार्ता कुछ हाथ नहीं लगा है। कितना भी बड़ा ज्ञान विज्ञान बघारो। बोले अज्ञान रात्रि है। सघन अंधकार है माया का जिससे सत्य वस्तु दिखती नहीं है।
पर यदि नाम जप कर रहे हो तो इस संसार की घोर अंधकारमय रात्रि में प्रकाश फैला देने वाले महान प्रचंड सूर्य के समान यह नाम है। मिथ्या ज्ञान निशा विशाल तमसस तिगमानुस बिंबोदया नाम जापक के हृदय में सूर्य की तरह ज्ञान प्रकाशित होता जाता है और मिथ्या शरीर मिथ्या भोग मिथ्या संबंध मिथ्या संसार ये सब मिटता चला जाता है इसत क्लेश महितर ज्वाला जटाखे द्वारे निरति सद मनो विजयते कृष्ण त वर्ण द्वयंम यह संसार एक महान दुख रूपी वृक्ष है। इसी वृक्ष ने बहुत कष्ट दिया है।
इसी के भोग रूपी फूल पत्ते फल पाने में जन्म के जन्म मिटा दिए। यह नाम जप क्या करेगा? प्रचंड ज्वाला की तरह प्रकट होकर इस संसार रूपी दुख रूपी वृक्ष को भस्म कर देगा। हमारे अंदर से इसका महत्व, इसका राग, इसकी आसक्ति भस्म कर देगा। कितनी सरल बात है। यह सब छोड़ पाना, त्याग पाना बहुत कठिन है। लेकिन नाम से हो जाएगा। और कह रहे हैं कि यह मोक्ष मंदिर का प्रवेश द्वार है। द्वारम निवत्त शदम निवत्त माने मोक्ष सब दुखों से द्वंदों से वो मुक्त हो जाता है। जिसकी जिभ्या पर नाम रहता है।
विजयते कृष्णति वर्णयं ऐसे जय को प्राप्त हुए कृष्ण नाम यह द्व अक्षर कृष्ण नाम यह जय को प्राप्त है। जो नाम आपको प्रिय लगे जो नाम मिला है इसी से सब काम हो जाएंगे। ज्ञान, वैराग्य, भक्ति, योग सब प्राप्त हो जाएगा। किसी भी युग में अगर किसी ने भगवत तत्व का बोध प्राप्त किया है या प्रेम प्राप्त किया है तो कह रहे हैं चहु जुग चहु श्रुति नाम प्रभाव कल विशेष नहीं आ उपा नाम ले भव सिंधु सुखा करहु विचारू सुजन मन मा वेद पुराण संत मत एु सकल सुकृत कर फलना सने चारों युगों में चारों वेदों में उस सब का प्रभाव फल यह कि नाम में प्रीति हो जाए।
नाम जपने में रुचि हो जाए। नाम जपने वाले को भव समुद्र से पार नहीं होना पड़ता। भव समुद्र सूख जाता है। नाम लेत भव सिंधु सुखाही। वेद पुराण संत भक्त सबका एक ही मत है कि तुम्हारे सकल साधनों और सुकृत का फल यह है नाम सनेहु नाम में स्नेह हो जाए। नाम में प्रीति हो जाए। जितने शास्त्र है उन सबका ज्ञान तुम्हें पढ़ने से नहीं होगा। कह रहे हैं यदिससी परम ज्ञानम ज्ञाना परम पदम तदा यतने महता कुरु गोविंद कीर्तनम यदि तुम्हें अध्यात्म ज्ञान की बात जाननी है वेदांत की बात वेदों की बात जाननी है तो तुम सब छोड़ो तो गोविंद गोविंद गोविंद गोविंद गोविंद सब ज्ञान हो जाएगा।
ये महापुरुषों के वचन है। अगर तुम्हें नाम में प्रीति नहीं हो रही तो फिर बात नहीं बनेगी। अहो चित्र महो चित्र महो चित्र दुजा हरि नाम निश्चितते लोक संसारे वर्तते पुनः आश्चर्य है आश्चर्य है बड़े आश्चर्य की बात है सब सुख चाहते हैं लाभ चाहते हैं आनंद चाहते हैं दुख मिटाना चाहते हैं पर स्पष्ट दुख मिटाने के लिए सर्वा में आनंद प्रदान करने के लिए नाम विराजमान है। भाई हरि नाम जपते नहीं दुख मिटाना चाहते हैं। कैसे हो सकता है? अहो चित्र महोचित्र महोचित्र मिदम दुजा ये बड़े आश्चर्य की बात आश्चर्य की बात आश्चर्य की बात है।
कि सर्व समर्थ नाम विराजमान है। नाम का निरंतर चिंतन न करके अपने मन को अन्य साधन असाधनों में भटका रहे हैं। बड़ा आश्चर्य है। प्रभु के नाम के साधन के रहते हुए भी लोग संसार में दुखी हो रहे हैं। क्यों नहीं पकड़ते नाम जप? य नाम कीर्तनम भक्त विलापन मनत्तम मैत शेष पापा नाम धातु नाम पावक जब उपासक अपनी जिभ्या से नाम उच्चारण करता है राधा राधा राधा राधा तो जैसे अग्नि धातु के मल का नाश कर देती है ऐसे ही नाम अंतःकरण के मल का नाम नाश कर देता है। भाव से किया हुआ भजन बहुत जल्दी लाभदायक होता है।
जहां अंतःकरण का मल नाश हुआ कि भगवान की पावन रूप माधुरी हृदय में ही झलकने लगती है। इसलिए चक्राकितस नाम सदा सर्वत्र कीर्त नाचम कीर्तने तस सा पवित्र करो यता यदि तुम भगवान श्री हरि चक्रपाणी का निरंतर नाम रटते हो तो अब तुम्हारे लिए अपवित्रता पवित्रता की बात खत्म हो गई है। तुम जैसे भी हो निरंतर नाम जप रहे हो। सोच में भी बैठे जप रहे हो। जो पवित्रता बने बने नहीं। नाम तुम्हें परम पवित्र रखेगा। नाम हम कई तरह के भय से भी भयभीत रहते हैं। कहीं ऐसा ना हो जाए, कहीं ऐसा ना हो जाए।
अज्ञान के कारण यदि हम नाम शुरू कर दे तो भय सब खत्म हो जाए। एन केन प्रकारारे नाम मात्र जल्पका श्रमम विनव गच्छती परे धाम समा किन प्रकार जैसे बने मन लगे ना लगे जैसे नाम उच्चारण करो नाम मात्रस जलप्पकाहन किन प्रकारारे नाम जिभ्या से उच्चारण करो भाव बने ना बने श्रद्धा बने ना बने पवित्र हो अपवित्र हो लाभ दिखाई दे ना दिखाई दे पर एक बार यह जन्म बात मानकर चल दो नाम तो श्रमम विनयव गच्छती परे धाम समा बिना किसी श्रम के परमधाम में पहुंच जाएगा उसका बड़ा आदर होगा इसलिए प्यारे तुम मेरा नाम लो निर्भ निर्भय हो जाओ मत डरो मत डरो ओ प्यारे तुम्हारे शरीर में रोग है शोक है तुम्हारी व्यवस्था बड़ी बिगड़ी हुई है अभाव है वस्तुओं का सामग्रियों का धन का तुम रात दिन इसी विषय में जल रहे हो रो रहे हो अभाव ग्रस्त होकर, रोग से ग्रसित होकर, शोक से ग्रसित होकर अब मेरी एक बात मान लो।
तुम्हें कभी रोना नहीं पड़ेगा। पहले तो रोना बंद करो। ये चिल्लाना बंद करो। यह समस्या, यह समस्या, यह समस्या। अब मेरी बात मान लो। मेरा नाम लो। तेरे सारे दुख दूर कर दूंगा। मेरा नाम जप करो सारे अभाव दूर हो जाएंगे। मेरी बात पर संशय मत करना। चाहे भक्ति श्रद्धा ना हो तो भी निरंतर मेरे नाम को जब तू लेगा तो तेरे हृदय की जलन शांत हो जाएगी। बाहरी अभाव खत्म हो जाएगा। रोग शोक का प्रभाव तेरे ऊपर नहीं पड़ेगा। तू मुक्त हो जाएगा। तनास्त कर्मजम लोके वाजम मानस में च यत्र छपयते पापम कलौ गोविंद कीर्तनात मत डर संसार में ऐसा कोई पाप नहीं जो मन से, वचन से, कर्म से किया गया हो।
और जोर जोर से नाम उच्चारण किया गोविंद गोविंद हरे मुरारी गोविंद गोविंद मुकुंद कृष्ण गोविंद गोविंद रथांग पाण गोविंद दामोदर माधवेती राधा राधा राधा कहे बस इतने मात्र से तेरे सारे पाप नष्ट हो जाएंगे चाहे जितना बड़ा तू पापी हो तुम्हें बस सावधान रहना है कि उठते बैठते खाते पीते सोते सुख में दुख में अभाव में भोगों की बाहुल्यता में उपेक्षा में श्रद्धा में भक्ति में अभक्ति में कोलाहल संसार के एकांत में स्वप्न में जागरण में नाम ना छूटने पावे यह है सिद्धावस्था उठते बैठते खाते पीते सोते सुख में या भारी दुख में अभाव ही अभाव है तो भी नाम नहीं छूटना चाहिए या बहुत सुख की बाहुल्यता है तो नाम सब उपेक्षा कर रहे हैं तो भी नाम नहीं छोड़ना सब श्रद्धा भक्ति से तुम्हें प्रणाम कर रहे हैं तो भी तुम्हें नाम नहीं छोड़ना।
कोलाहल बहुत संसार का तो भी नाम न छूटने पावे। एकांत में हो तो भी नाम न छूटने पावे। जब ऐसा अभ्यास करोगे तो स्वप्न में भी नाम चलता है। जागरण की कौन कहे? अब तुझे कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। जब तू मेरा नाम ले रहा है तो तेरा सब भार मैं अपने ऊपर ले लेता हूं। भगवान कह रहे हैं अब तो तुझे मेरा दुलार मिलेगा। सही बात भारी से भारी विकट परिस्थिति में प्रभु का दुलार मिलता है। वो किसी को दिखाई थोड़ी देता है। वो हृदय का विषय होता है। देख लेना तुझे मैं सदा के लिए बेपरवाह निश्चिंत कर दूंगा।
तू मेरा नाम जप कर मैं त्रिभुवन में तेरा नाम प्रकाशित कर दूंगा। ऐसा ही है। ये अमृतमय बात है। सब साधनों का सह तू मेरा नाम जप कर। तुझे इच्छा है ना कि मुझे लोग जान जाए। त्रिभुवन में तेरा नाम प्रकाशित कर दूंगा। और तू मेरे नाम का सहारा ले तो मैं तेरी सारी जिम्मेवारी स्वयं स्वीकार करता हूं। भगवान अब इससे बड़ा निश्चिंत होने का क्या उपाय हो सकता है? एक धनी आदमी कह दे कि तुम निश्चिंत हो जाओ। जब जरूरत पड़ेगी तो हम है तो गर्व से फूले घूमेंगे। अखिल कोटि ब्रह्मांडों के स्वामी कह रहे हैं।
फिर क्या तुम्हारी समझ में नहीं आ रहा? और तुझे बताऊं तू परिवार की चिंता मत कर। तेरी सात पीढ़ियां जो बीत चुकी हैं और 14 पीढ़ियां जो आगे आएंगी उनका उद्धार कर दूंगा। यदि तू अपनी जिभ्या पे निरंतर मेरा नाम रटेगा। यह भी ठेका ले लिया। 21 पीढ़ियां नहीं 14 और सात 21 ये तो शास्त्रों में कई बार पाया गया है। आप तो तरेंगे ही आपकी 21 पीढ़ियां तर जाएंगी। ईमानदारी से लग जाओ। समय नहीं है। अन्य किसी साधन की तरफ रुचि मत करो। शरीर से भागवतिक जो चेष्टाएं हो रही बस उठते जो आज्ञा कर रहे हैं।
उठते बैठते खाते पीते सोते जागते चलते फिरते बस नाम नाम चल रहा है। तो कह रहे हैं तेरा सब भार मैंने अपने ऊपर ले लिया। अब तू सदा के लिए निश्चिंत हो जा, बेपरवाह हो जा। परिवार की भी चिंता मत कर। तेरी सात पीढ़ियां जो बीत चुकी हैं पितर लोक में है और जो 14 आगे होंगी इन सबका उद्धार मैं कर दूंगा। अगर तू मेरा निरंतर भजन करेगा। 21 पीढ़ियां तरंगी। तन नाम कौते भजस दृढ़मान नाम युक्त प्रियोकम नाम युक्तो भवाजुन तू केवल अपनेित में दृढ़ता ले ले कि अब मुझे केवल नाम ही नाम जपना है।
जब इसका अभ्यास चल रहा था नाम मंत्र जप करने का तो जैसे कहीं संत समागम कथा वार्ता हो रही तो आपसे सत्य कहते हैं मंत्र की गूंज के आगे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था थोड़ी देर बैठने के बाद फिर गंगा किनारे बैठते थे क्योंकि जो सुनाई दे रहा है वह छूट नहीं सकता और जब कोलाहल मचा है मंत्र का और कोई बात सुनाई नहीं देती और यह बात आ जाती कि यार इस सुनने का फल तो यही है ना लगो चुपचाप इसी में रात दिन रात में सर्दी में शरीर कांप रहा है मंत्र एकदम मशीन की तरह चल रहा है जब अभ्यास सुख पूर्वक अभ्यास ही का भजन हो सकता है नए साधक का नहीं यह अनुभव की बात कह रहा हूं।
नए साधक को असुविधा स्वीकार करनी चाहिए। साधारण बिछौना जमीन पर लेट जाओ। रज के पात्र में भिक्षुक की तरह जो उचित भोजन उसको ले लो। जो सेवा बने सेवा बिल्कुल निर्विकार रहो। जब तक वो वस्त्र फट ना जाए दूसरा कमरे में मत रखो। दो लंगोटी दो अचला एक ओढ़ने का ओढ़ने वाला तो बहुत समय तक चलता है एकदम वैराग्यवान तुम लोगों को किसी से संपर्क नहीं करना है कोई मतलब नहीं श्री जी की सेवा में हो या रसोई सेवा में हो या किसी सेवा में हो मौन धारण करो नाम जप करते हुए रोटी बनाओ नाम जप करते हुए पोछा लगाओ नाम जप करते हुए भगवत भाव रख के दूसरों से वार्ता करके के उनको सद्ग बताओ।
जैसे जिनको जो सेवा मिली है दृढ़ता पूर्वक तू चित्त से नाम को पकड़ ले। नाम युक्त मुझे प्राण प्यारा लगता है उपासक। तू नाम युक्त हो जा। कलयुग में मैं नाम रूप से साक्षात विराजमान हूं। महाप्रभु चैतन्य देव ने कहा है जो कृष्ण नाम है वह साक्षात कृष्ण है। जे नाम में ते कृष्ण तो अगर हम राधा राधा रट रहे तो स्वामिनी जो राधा नाम रूप में हमारी जिभ्या पर विराजमान है। नाम ले अब डर मत मत डर मत डर अरे तू मेरा भक्त है। तुझे कोई भयभीत कर सकता है। ये बहुत अमृतमय वचन है।
श्री सीताराम ओंकारनाथ जी महाराज के बड़े सिद्ध महापुरुष है। नाम जाप तू मेरा भक्त है। तुझे किसी से डर है। तू केवल नाम तो ले। तू जानता नहीं है कि भय भी मेरे भय से भयभीत होता है। आ मेरे भय से भय भी भयभीत होता है और तू मेरा प्रिय है क्योंकि मेरा नाम जप रहा है। बड़े-बड़े चमत्कार नाम जापों में देखे गए। तू किसी भीषण झंझवा से घबरा मत क्योंकि मैं भीषणों का भी महा भीषण हूं। इसी बात में भक्त जनों की छाती फूली रहती है। तू विपत्तियों से डर मत क्योंकि तेरी विपत्तियों का नाश करने के लिए मैं विराजमान हूं।
जब तू मेरा नाम ले रहा है तो मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं। और कहीं जब तू ऐसा कहता है कि हे प्रभु मैं तेरा हूं भगवान कह बहुत प्रेमी है प्रीति की रीति रंगीलो जब कोई कह देता है कि प्रभु मैं तेरा हूं तो मैं उसके सानिध्य को कभी नहीं छोड़ता। मैं उसके पास ही रहता हूं। मैं उसे अभय कर देता हूं। यह मेरा व्रत है। प्रभु सत्य है। उनकी वाणी सत्य है। निरंतर नाम जप कर रहे। बीचबीच में निकल रहा है। हे प्रभु हे प्रिया जी आपके सिवा हमारा कोई नहीं। आप ही हो। बस वह सुन रहे हैं।
ऐसा नहीं कि कोई उत्तर नहीं मिला तो मैं वो हमारी प्रार्थना व्यर्थ गई। ऐसा नहीं। तू ध्यान दे। आकाश टूट कर पृथ्वी पर गिर पड़े। प्रलय की अग्नि की ज्वाला घेर ले। करोड़ों बजपात होने लगे। भयंकर झंझवात विश्व ब्रह्मांड कांप उठे सातों समुद्र उफान में हो जाए तथापि ऐ नाम जापक मैं जब तुझे छाती से लगाए रखूंगा तो ये कुछ भी तेरा बिगाड़ नहीं सकते नाम जापक को भगवान कह रहे हैं कुछ नहीं बिगाड़ क्या बिगाड़ लिया ब्रजवासियों का देवराज राजेंद्र ने क्या बिगाड़ लिया? कुछ नहीं।
बाबा का क्या बिगाड़ लिया? वरुण देव लोकपाल ने घुटने टेकने पड़े। जब मैं तुझे छाती से लगाए रहूंगा बड़े-बड़े झंझवात प्रलयाग्नि सातों समुद्र उफान भारी ये सब कुछ नहीं तेरे को छू पाएंगे। ऐसा ही है। ऐसा ही करते हैं भक्तों के साथ। ऐसा ही व्यवहार इनका है। यह बात मत भूलना क्योंकि तूने कहा है कि हे प्रभु मैं तेरा हूं तो मैं कह रहा हूं कि तू सिर्फ मेरा है। सिर्फ ऐसा भक्तों को थोड़ी अनुभव होता है कि भगवान के बहुत से भगत है। उनको अनुभव होता है कि प्रभु सिर्फ मेरे हैं।
क्योंकि उसके मानस पटल पर और कोई नहीं होता। केवल प्रभु होते हैं। हर समय उनका दुलार प्यार तो यह बाहरी बात सी लगती है कि बहुत से भगत भगवान की आराधना करते हैं। यह बाहरी चेतना की बात अंदर की चेतना में तो सिर्फ वो होता है। उसका प्यारा होता है। बस उस उपासक के नेत्रों में मानस पटल पर भाव निकुंज में केवल प्रिया प्रीतम होते हैं। मैं भी हूं। इसका विस्मरण हो जाता है। केवल प्रिया प्रीतम अबाध प्रेम बीच में कोई बाधा नहीं। केवल श्यामा प्यारी का दुलार केवल वो हमें देख रहे हैं।
हमें दुलार कर रहे हैं। केवल हमें प्यार कर रहे हैं। हम उनके समीप है। दूसरा कोई नहीं। विश्वास करो केवल इस बात पर उपासक की दृष्टि के सामने केवल उपास देव होते हैं और उनका प्यार दुलार सीधे केवल उसको मिलता है। कोई व्यवधान नहीं किसी का भी ये आंतरिक विषय है। दूसरों को भी सिर्फ श्यामा श्याम और आप हर एक उपासक के श्यामा श्याम अलग हैं। वह अपने प्राण प्यारे उपास देव की भावना में उनहीं में डूबा रहता है। अब वो अपने भाव आपको अगर बताएं ना तो आप समझ नहीं पाएंगे। वो अपने भाव देश में प्रिया प्रीतम को वन विहार करा रहा तो दूसरे उपासक के भाव देह में वो भोग लगा रहे हैं।
तीसरा झूला झूला रहा है। है ना अलग-अलग? एक के साथ वन विहार में, एक के साथ भोग आरोग्य रहे और एक के साथ झूलन लीला हो रही। विविध भक्तों की भावना में केवल वो होता है और प्रिया प्रीतम होते हैं। केवल प्रियाल आपके ही है। केवल आपके आपकी संपत्ति होती है। आठों पहर संपूर्ण सेवा आपकी होती है। वो मतलब तर्क वितर्क का विषय नहीं। हृदय का विषय है। उस जो खा रहे हैं तो फिर उसमें हम तुम्हें जो हमें स्वाद मिल रहा है तो फिर हम तुम्हारी क्यों म्यू क्यों समझ पाएंगे? हमारी बात समझो या ना समझो ऐसा है।
जैसे हमारी दृष्टि में अभी दीवाल है, खंभा है उसके पीछे जो बैठा है नहीं दिख सकता। लेकिन जो भाव दृष्टि होती है उसमें सिर्फ प्रिया प्रीतम होते हैं। कोई बाधा नहीं होती। चिदानंद दृष्टि और चिदानंद में प्रिया प्रीतम चिदानंदमय लीला ये बहुत हिम्मत बंधने की वृत्ति हमारे हृदय में जागनी चाहिए। कह रहे हैं कि प्यारे चाहे कोटि कोटि वज्रपात हो प्रलयाग्नि हो भयंकर झंझवात हो विश्व ब्रह्मांड सातों समुद्र उफान में उसे डुबो रहे हो पर तुम मत डरना क्योंकि मैं तुम्हें छाती से लगा दूंगा।
कोई भी दुख तुम्हें स्पर्श नहीं कर पाएगा। ऐसा ही आभास होता है जिसके हृदय में केवल ही होता है कि मेरे प्रभु आपके कोई और हैं तो सहयोगी भिजवा देंगे वो और अगर आपने किसी को सहयोगी नहीं माना है तो फिर वो जैसे मां अपने लाडले पुत्र को छाती से लगाए डोलती है ऐसे अनंत वात्सल्य समुद्र प्रभु अपने जनों को हृदय से लगा। यह वाणी का विषय नहीं अनुभव का विषय है कि प्रभु कितना दुलार करते हैं। तुम समझते हो भगवान आएंगे कभी दर्शन देंगे कभी। वो जाते ही नहीं। कह रहे हैं एक क्षण के लिए मैं अपने भक्त को नहीं छोड़ता।
जिसकी जिभ्या पर सतत मेरा नाम है और वह कह दे एक बार कि हे प्रभु मैं आपका जैसा हूं आपका तो फिर मैं उसकी सारी जिम्मेवारी स्वीकार करता हूं। देखो तुम हमसे विमुख होकर तापित हुए हो, दृषित हुए हो, शभित हुए हो, श्रांत हुए हो, क्लांत हुए हो, विस्मरण के गर्त में चले गए हो। इस संसार स्वप्न को सत्य मानकर हाहाकार में फंस गए हो। यह केवल मायाकृत स्वप्न है। संसार सत्य नहीं है। यदि तुम नाम का आश्रय ले लिया है तो तुम्हें दिखाई देने लगेगा कि मेरे सिवा कोई नहीं है। ये मेरे सिवा कोई नहीं है।
डरना मत। मैं पूर्ण का भी पूर्ण हूं। मैं प्रकाश का भी प्रकाश हूं। मैं शांति का भी शांत हूं। मैं आनंद का आनंद हूं। मेरे से ही आकाश अवकाश प्राप्त करता है। मैं ही सूर्य का संचालन करता हूं। मेरे ही भ्रकुटी के इशारे से चराचर जगत बर्ताव कर रहा है। अब तू मत डर। अब तू मेरी शरण में आ गया है। अब आनंद ही आनंद का तेरे को अनुभव होगा। तुझे कोई नष्ट नहीं कर सकता। ब्रह्मांड विनश्यती देवा इंद्राद तथा कल्याण भक्ति युक्तस मद भक्तो न प्रणसति सारे ब्रह्मांड नष्ट हो जाए देवराज इंद्रा आदि ये सब नष्ट हो जाए पर जो मेरा नाम जप करता है मेरे को स्वीकार कर लिया है न प्रणश्यति उसका नाश नहीं हो सकता।
सत शुद्धि करम नाम ज्ञान प्रदम स्मृतम मुमुक्षु नाम मुक्ति प्रद कामिना नाम सर्व कामदम अंतःकरण शुद्धि करने के लिए और कोई साधन का आश्रय मत लो। केवल नाम जप करो। यह शुद्ध कर देगा अंतःकरण। ज्ञान प्राप्ति के लिए कोई अन्य साधन में मत जाओ। नाम जप करो। यह तुम्हें शुद्ध ज्ञान प्रदान कर देगा। नाम मुमुक्षता जागृत करता है और नाम ही मुक्ति प्रदान करता है। अगर तुम्हें लोक के किसी भी सुख की कामना है तो नाम जप करो। यह तुम्हें सब सुख प्रदान कर देगा। नाम से बड़ा कोई तीर्थ नहीं है।
इसलिए नाम जापक को भटकने की भी आवश्यकता नहीं कि अमुक जगह चले। हां स्वाभाविक है तो करो। लेकिन जरूरत नहीं है। जरूरत है नाम ना छूटने पावे। नाम परम तीर्थ है। नाम परम पुण्य है। नाम नामी से भी श्रेष्ठ परम देव है। नाम सबसे बड़ी तपस्या है। नाम सबसे बड़ा दान है। नाम सबसे बड़ा महा कर्म योग है। नाम सबसे बड़ा परम धर्म है। नाम सबसे बड़ा परम धन है। नाम ही भक्त का निरंतर जपन करना काम है। नाम ही मोक्ष रूप है। नाम ही परम भक्ति है। नाम ही परम गति है। नाम ही परम जाप्य है।
नाम ही सर्वश्रेष्ठ है। अरे ओ प्रीतम तू अब समझ गया होगा मेरे नाम को। इसलिए नाम तुझे वर्तमान में केवल लेना है। जो अभी क्षण चल रहा है उसमें नाम जप कर। भविष्य की चिंता मत कर। भूत के लिए मत डर कि मुझसे पाप हो गए हैं। ओ प्रीतम अब डरने की जरूरत नहीं। निरंतर नाम लेने की जरूरत है। सब चिंताएं तुम छोड़ दो मेरे ऊपर। यह अहंकारी जीव नहीं समझ पाएगा। तू जान तो मेरे को मेरे डर से अग्नि प्रज्वलित होती है। मेरे भय से सूर्य तपता है। मेरे भय से इंद्र, वायु, मृत्यु अपना अपना कार्य करते हैं।
मेरा शरणागत भक्त की छाया भी छू सके। ये लोग इतनी सामर्थ्य नहीं है। इन लोकपालों के लिए भगवान कह रहे हैं मेरे भक्त की छाया भी छू सके। इतनी सामर्थ्य इनकी नहीं है। मेरा सुदर्शन चक्र हर भक्त के पीछे गुप्त रूप से रक्षा का काम करता रहता है। बस समर्पण की भावना हो। मुख में नाम हो हरि आश्रय और ये सुदर्शन जी सर्व रूप धारी हैं। यह कुछ भी रूप रख सकते हैं। ये मनुष्य आकृति रूप धर करके भी आपको बचा लेंगे। कुछ ना कुछ ऐसा ये निरंतर रहते हैं भक्त के पीछे। यह दिव्य भगवत पार्षद ऐसा नहीं कि केवल अस्त्र रूप में ही रहते हो।
हर भक्त के पीछे भगवान का यह सुरक्षा विधान चलता है। वह भगवत पार्षद है। पर यही बात है कि अगर अन्य आश्रय अन्य बल है तो फिर नहीं बात बनेगी। जो सरकार का विशेष पदाधिकारी होता है उसकी सुरक्षा के लिए नहीं लगा दिए जाते। जेठ हो क्या ऐसे कहे? हां जो सिक्योरिटी ऐसे भगवत भक्त के पीछे सुदर्शन चक्र की सेवा रहती है। हर समय डरने की जरूरत नहीं। आपका आश्रय दृढ़ हो और निरंतर नाम जप हो तो महामहिम भगवान के सुदर्शन चक्र जी हर समय पीछे रहते हैं। किसी की स्पर्श करने की सामर्थ्य नहीं मेरी आज्ञा के बिना इसीलिए जब भक्त को कोई धक्का लगाता है, गाली मिलती है तो उसको संतोष होता है कि भगवान का विधान है कोई अहंकार नष्ट करने के लिए।
नहीं तो ऐसा हो ही नहीं सकता था कि कोई ऐसी चेष्टा कर सकता। कोई बात मत सुनो किसी की। किसी की बात को लेकर के सोच में मत पड़ो। मेरी बात सुनो और निर्भय हो जाओ। बस तुम्हें उच्च उत्कंठा से नाम लेना है। मैं तुम्हारी जबान में नाम रूप से आ गया हूं। अब तेरे को डरना नहीं है। तेरा सारा भार ले लिया हूं। फिर भी तू चिंता क्यों करता है? तू जानता है तुमने तो मुझे अपना केवल कहा है और मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं तुम नहीं जानते हो। सच्ची अगर वो प्यार ना करें तो उनका नाम उनका चिंतन उनका भजन उनके लिए अपनापन की स्थिति यह बिल्कुल नहीं रह सकती।
माया बहुत मलिन स्वभाव की है। तू किसी आकांक्षा के लिए परेशान है। कामना के लिए और मैं तुझे निराकांक्षी बनाना चाहता हूं। देखो यही हमसे त्रुटि हो जाती है। हम चाहते हैं कामना की पूर्ति और भगवान हमें निष्काम बनाना चाहते हैं। कह रहे हैं तेरी आकांक्षा इसीलिए पूर्ण नहीं कर रहा हूं कि मैं तुझे निराकांक्षी बनाना चाहता हूं क्योंकि निराकांक्षी ही मेरे पास आ सकता है। मेरा प्रेम प्राप्त कर सकता है। देखो मैं तुझे कितना प्यार करता हूं। जब तू मुझसे विमुख था और कामिनी की इच्छा की तो मैं ही तो स्त्री बनकर तेरे पास आया था।
तुच्छ कामनाओं को जो जो तूने किया मैं ही तो वो रूप ले आया था। मेरे सिवा कोई नहीं है। बहुत गुड बात है। आपको जो पत्नी मिली ना प्रभु ही है। पुत्र है ना प्रभु ही है। वही बने हुए हैं। अब कर लो बर्ताव उल्टा या सीधा उल्टा करोगे तो बंधते चले जाओगे और सीधा करोगे तो मुक्त हो जाओगे। भगवान है साथ में तुम्हारे। तू जन्म जन्मांतर में जो जो कामना की है मैं ही बना हूं। मैं ही अब उन्हीं कामनाओं के दुख से दुखी होकर रो रहे हो तुम। इसलिए मैं तुम्हें निराकांक्षी बनाना चाहता हूं।
कोई कामना तुम्हारे हृदय में ना रह जाए। आओ ऐ मेरी अमृत संतान अमृत संतान लौट आ इस देह जाल से हट जा देह संबंधियों की ममता से हट जा और आप अपने स्वरूप में और लग जा मेरे गले से ये नाम जप से कामनाओं का शमन स्वरूप का बोध और भगवत आलिंगन नाम बहुत महिमामय है। कहां तक कहें? अगर तुम्हारे भाग्य में लिख गया कि रोरो नरक भोगना पड़ेगा। यह अमुक अमुक दुख तुम्हें भोगने हैं। अब वह लिखा पढ़ी मिटारी नहीं जा सकती है। ऐसा सिद्धांत नहीं है। जैसे वो सुना है कि आप थाने गए बातचीत हुई निपट सकते हो।
और अगर उसमें लिख गया रजिस्टर में एफआईआर अब कानून के हिसाब से ही आप मुक्त हो सकते हैं। वो पन्ना फाड़ा नहीं जा सकता। तो हमारा लिख गया ऐसे ऐसे कर्म थे। लिख गया इस समय यह भोग इस समय यह भोग तो कह रहे ना भयं यम दूत नाम ना भयं रवादिकम ना भयं प्रेत राजस गोविंद च जलपनाथ तुम मेरा नाम जप करो गोविंद गोविंद गोविंद गोविंद ये यमदूत तुम्हें स्पर्श नहीं करेंगे रोरो नर्क जो तुम्हारे भाग्य में लिख गया है वो सब नष्ट हो जाएगा यमदंड की ताकत नहीं है कि तुम्हारे ऊपर प्रहार कर सके तुम केवल नाम लो नाम सब बदल जाएगा।
तुम्हारा लिखा हुआ सब बदल जाएगा। कोटि जन्म के अपराध नष्ट हो जाएंगे। इसी जन्म में तुम्हें मेरी प्राप्ति हो जाएगी। केवल नाम जप करो। नाम से सब कुछ पूर्ण हो जाता है।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…