भगवान की कृपा और विशुद्ध भक्ति प्रदान कराने वाली ये 20 बातें !
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
जय जय श्री हरिवंश जय जय श्री राधा जय श्री राधा राधा समस्त विश्व के भगवत प्रेमी संत महात्मा गण सबको कोटि सा प्रणाम नमस्कार ये जो भगवान की भक्ति का मार्ग है ये बड़ा विचित्र मार्ग है। इस मार्ग में चलने वाले उपासक को सबसे पहले बहुत धैर्यवान होना चाहिए। बहुत ही धैर्यवान होना चाहिए। हम आपको एक अनुभव की बात बताते हैं कि जब कोई भगवान के मार्ग में चलता है, भगवान से जुड़ता है, उसको आनंद, अनुकूलता यह सब प्रशंसा, कीर्ति यह सब प्राप्त होने लगती है। सम्मान लेकिन जब भगवान उससे प्यार करने लगते हैं तो फिर दूसरी बात आ जाती है।
फिर उसकी ऐसी कसौटी होती है प्रतिकूलता की कि जैसे मीरा जी के देवर ने ही हद कर दी। मीरा जी को इतना कष्ट दिया पूछो मत हद कर दी हिरण्यकश्यप ने प्रल्हाद जी को कष्ट दे प्रतिकूलता अपमान निंदा ये वो पुष्प है जिससे हमें पता चलता है कि भगवान सुगंध रूप से हमारे हृदय में प्रकाशित होने वाले वाले हैं आनंद रूप से पर इनको सहना बहुत कठिन है। जब हमारी प्रशंसा होती है चार लोग दंडवत करते हैं तो अच्छा लगता है कि भगवान की भक्ति का लाभ मिल रहा है। लेकिन जब वही चार लोग निंदा करने लगते हैं और अपमान करने लगते हैं तो लगता है कहां गए भगवान?
हमारी देखो निंदा हो रही है। अपमान हो रहा है। लेकिन उसी समय सावधान होना चाहिए। कि भगवान की अब विशिष्ट कृपा उतर रही हमारे हृदय में। हमारी इस बात पर विश्वास कीजिएगा। जब अपमान और तिरस्कार और निंदा समाज में होने लगे निर्दोष रहने पर तो भगवान की विशुद्ध कृपा होती है और वो भक्ति के सोपान में उन्नतिशील होता है जो धैर्य पूर्वक ततीक्षा सहनशीलता हृदय में धारण करता है व्याकुल नहीं होता ऊब नहीं जाता भगवान पर श्रद्धा नहीं करता। कितनी भी प्रतिकूलता हो और यह जीवन जब हम श्री प्रियाल को अर्पित कर देते हैं तो हम कठपुतली हैं।
जैसे वो नचाएंगे वैसे ही नाचना पड़ेगा। उमादार दूसित की नाई सब नचावत राम गोसाई हम ऐसे रहे शरणागत रहे। हम बुद्धि ना लगाएं। अपनी बुद्धि को प्रभु के चरणों में समर्पित कर दे। वह तभी समर्पित मानी जाती है जब तेशा सतत युक्त नाम भजता प्रीति पूर्वकमदा बुद्धि योगम तम माम जो सतत भगवान का भजन करता है। अब पूज्य पाद श्री उिया बाबा जी के उपदेशों में से यह 20 बातें जो साधक अपने जीवन में उतार लेता है। उसे भगवान का प्यार प्राप्त होता है और निश्चित साधन सिद्ध हो जाता है।
निरंतर उसका भजन होने लगता है। निरंतर भजन भगवत प्रेम भगवत प्राप्ति के लिए यह 20 बातें आप धैर्य पूर्वक श्रवण कीजिए। पहली बात है डरिए मत सत्य बोलिए यदि आपसे गलती हुई तो आपको दंड मिलेगा निंदा होगी आप पवित्र हो जाएंगे लेकिन यदि आप झूठ बोलकर उसे छुपा लेंगे तो वह पाप जमा हो जाएगा और एक झूठ छुपाने के लिए कई झूठ बोलने पड़ते हैं तो हमें अगर भगवत प्राप्ति करनी है तो हमें सत्य का आश्रय लेना पड़ेगा। भगवान को सत्यनारायण कहा गया है। सत्य व्रतम कहा गया है। इसलिए पहला हम सत्य बोले।
झूठ का आश्रय ना ले। दूसरा कभी किसी की निंदा ना करें। यह बहुत अज्ञानी जन है। जो व्यर्थ में सांसारिक लाभ के लिए भगवान के भक्तों की संतों की निंदा करते हैं। पर निंदा के किए ते आवत नहीं कछु हाथ मूर्ख पर्वत पाप को ले चल अपने साथ दूसरे की निंदा करने से पाप की गठरी अपने सिर पर लग जाती है और नरक को जाता है और भक्त निंदा अति बुरी भूल करे जिन कोई की सुकृत बहु जन्म के छन में धारे खोए अगर कहीं भक्त निंदा हो रही है तो बहुत जन्मों के पुण्य एक क्षण में नष्ट हो जाएंगे।
इसलिए दूसरा पॉइंट कभी किसी की निंदा ना करें ना सुने। सुनने से भी वही पाप लगता है जो करने से लगता है। तीसरा पॉइंट भगवान की माया को समझकर अनुकूलता में हर्षित मत हो और प्रतिकूलता में शोकित मत हो। समान भाव से भगवान का भजन चलते रहना चाहिए। चाहे जितनी बड़ी विपत्ति हो हरि स्मृति सर्व विपद विमोक्षणा भगवान का सतत स्मरण करो वो विपत्ति नष्ट हो जाएगी। विपत्ति में आकर घबराकर भगवान का स्मरण छोड़कर किसी संसारी पदाधिकारी या संसारी पुरुष का आश्रय ले लिया। आपकी भक्ति दूषित हो गई।
एक भरोसो एक बल एक आस विश्वास एक राम घनश्याम हित चातक तुलसीदास एक भरोसा केवल भगवान से वो चाहे अपमान दे चाहे सम्मान दे चाहे दुख दे चाहे सुख दे तिरस्कार करवावे या नमस्कार करवावे उनका अपने भक्तों के साथ खेल चलता रहता है कभी बड़े-बड़े सम्राट ताज उतार कर रखते हैं तो कभी साधारण आदमी उनको पीट देता है। उनकी निंदा करता है। उनके खिलाफ खड़ा हो जाता है। ये भगवान की लीला है और संपूर्ण भक्तों के जीवन में ऐसा होता है। बड़े भक्त जो है उनके सबके जीवन में ऐसा होता है।
इसलिए धैर्य पूर्वक जब विपत्ति आवे तो भगवान के चिंतन में डूब जाओ और जब सम्मान आवे तो भगवान का दुलार समझकर बार-बार उनको प्रणाम करो और यही विचार करो कि सम्मान रूपी विष को हमें नहीं खाना सम्मानम कल्याति घोर गगनम नीचा अपमानम सुधा इसलिए भगवान से प्रार्थना करें कि सम्मान रूपी विष कभी ना मिले जिससे आपका चिंतन बढ़े, आपकी भक्ति बढ़े, आपकी प्रीति बढ़े, वही हमें अपमान, दुख और तिरस्कार मिलता रहे। इससे संसार से राग ना हो, शरीर से राग ना हो। चौथा कोई भी दुखी प्राणी यदि तुम्हारे शरण में आ जाए, कितनी भी बड़ी गलती किए हो तो आप उसे क्षमा कर दे तो भगवान की आपके ऊपर कृपा होगी।
माना उससे गलती हो गई माया है फिसल जाएगा शिविका वो है पुराण अगर चूक हो गई है और वो भगवान के मार्ग में चलता है तो उसे क्षमा कर देना चाहिए वो ग्लान से युक्त हो के अपने स्वभाव को भगवान के चरणों में समर्पित करके एक दिन ठीक हो जाएगा एक दिन वो संत बन बन जाएगा। सही में संत बन जाएगा। भगवान ऐसी प्रतिकूलता देंगे। हर गली बंद हो जाएगी। केवल भगवान की गली खुली रहेगी। अगर कोई अपराध करके तुमसे क्षमा याचना मांगता है और गिलगिड़ा रहा है और सुधरना चाहता है तो कृपा करके उसे एक चांस दीजिए।
वो भगवान की तरफ बढ़े तो भगवान आप पर कृपा करेंगे। पांचवा दुख उपस्थित होने पर अपने दुख की चर्चा किसी से ना करें। अंदर ही सह लो। दूसरे से कहोगे वह भी दुखी होगा या उपहास करेगा। अपने हृदय के दुख को किसी से कहोगे तो या तो उपहास करेगा आपका और या स्वयं दुखी हो जाएगा तो स्वयं सह लो और भगवान से प्रार्थना करो कि दुख मिटाओ या ना मिटाओ मुझे दुख सहने की सामर्थ्य दो। छठवा सबके प्रति परोपकार की भावना रखो। सुख देवे को चावचित सब सुहित निष्काप हमें उससे कुछ नहीं चाहिए।
पर हमारे द्वारा उसका उपकार होना चाहिए। चाहे वह हमारा अपकार कर रहा हो तो भी उसका उपकार करना चाहिए। यह भगवान के प्यारे भक्तों के लक्षण है। सातवां किसी भी प्राणी के द्वारा किया हुआ कृत अपराध ना माने। क्यों? क्योंकि हमारा कर्म उससे प्रेरित करके करवा रहा है। हमारे पूर्व जन्म का कर्म ही उससे प्रेरित करके प्रतिकूल क्रिया करवा रहा है। अपराध करवा रहा है। तो हमें उसे सहन करना चाहिए। तो आपके सारे अपराध नष्ट हो जाएंगे। और अपराध करने वाला वो भागवतिक दंड के द्वारा सुधारा जाएगा।
उमा क्षमा साप ते भारी अपने कर्म जाकारी अगर क्षमा कर दिया तो साप से भी बढ़कर उसको दंड देगी और सुधार देगी आठवां अपने सांसारिक कार्य को करते हुए भगवान का नाम जपना छूटने पावे ये बहुत पॉइंट की बात है पायो नाम चारु चिंतामणि उ करते न खसो अब नशानी अब तक तो अपने जीवन को इंद्रियों के वशीभूत मन के वशीभूत होकर नष्ट करता रहा। अब भगवान की कृपा से समझ में आया कि संसार दुख खा ले मसाश है। तो जो भी व्यापार नौकरी जो भी कार्य हम करें भगवान के नाम जप का अभ्यास करें। नवा कभी हम कठोर भाषण ना बोले कटुक वचन कबहु ना कहा प्रिय हितकर मधुर भाषण बोले तभी आप भगवान के लाडले भक्त हैं।
आपसे मिलने के बाद दूसरे का हृदय शीतल होना चाहिए। ऐसी वाणी वाणी एक अमोल है जो कोई बोले जान ये तराजू तोल के तब मुख बहार आ हृदय रूपी तराजू में पहले वाणी को तोलो कि निकल कर सामने वाले को सुख देगी कि या दुख देगी मधुर भाषण हितकर भाषण प्रिय भाषण दसवा कभी भी गुस्सा आ जाए तो भी गाली गाली ना दे। अश्लील शब्दों का उच्चारण ना करें। आपस में बैठकर अश्लील बातें ना करें। बोधता परस्परम परस्पर बैठकर भगवान की चर्चा करें। अगर कभी क्रोध आ जाए तो वाणी को संयम में रखते हुए या मौन में रखते हुए क्रोध के वेग को सह लेना चाहिए।
तास भारत सह लेना चाहिए। आने जाने वाले काम क्रोध है। 11वा किसी की कमी को दूसरों से ना बताएं। अगर आपको भगवत प्राप्ति करनी है। नहीं रहा जाता तो जिसकी कमी है उसी से कह दो। वो निंदा नहीं होगी। वह चुगली नहीं होगी। लेकिन उसकी बात किसी दूसरे से कहने पर चुगली हो जाती है। और वह हमारी बुद्धि को मलिन करके उसी दोष से युक्त कर देती है। इसलिए किसी की चुगली ना करें। 12वा व्यर्थ में घंटों बैठकर प्रपंच की बातें ना करें। अभ्यर्थ कालत्वम समय को भगवान में ही व्यतीत करें तो समय सार्थक है।
[गला साफ़ करने की आवाज़] यदि प्रपंच की बातें करेंगे तो समय निरर्थक हो गया। शास्त्र आज्ञा करता है। अव्यर्थ काल समय नष्ट ना करो। 13वा अपनी कमाई का ही प्रयोग करें। बेईमानी, घसखोरी, चोरी, छल कपट, हिंसा आदि के द्वारा कमाया हुआ धन ये भगवान के मार्ग में चलने नहीं देता। धर्म से चलने नहीं देता। यह बहुत विपत्ति बनकर आता है। आखरी में सर्वनाश कर देता है। इसलिए पवित्र धन कमाओ और उससे अपने परिवार का पोषण करो। कोई भी ऐसी क्रिया मत करो जो शास्त्र विरुद्ध है। 14वा व्यर्थ का कार्य अनुष्ठान मत करो।
जैसे ताश खेलना है, व्यर्थ का कार्य कोई लाभ नहीं मिलेगा। और भी नाना प्रकार की ऐसी क्रीड़ाएं हैं जिन क्रीड़ाओं को भगवत विस्मरण करके करते हैं तो पूरा का पूरा समय नष्ट हो रहा है। एक श्वास इतनी कीमती है कि 50 वर्ष की कमाई और आप कह दो कि एक स्वास और बढ़ा दी जाए तो नहीं बढ़ेगी। ऐसी स्वासों को व्यर्थ के कामों में व्यतीत ना करें। 15वा हितकर सुपाच्य हल्का भोजन करें जिससे आपके भोजन में उन्नति होगी बहुत गरिष्ट तमोगुणी भोजन रजोगुणी भोजन और यहां तक भर के भोजन ये सब अज्ञान का लक्षण है।
उचित आहार करो, अल्पाहार करो, पथ्य आहार करो जो शहर में पच जाए तो आपका भजन देखना बढ़ेगा। 16वा जो तुम्हें भक्ति में अनुभव हो रहा है वह साधारण जनता के सामने मत प्रकट करो। अगर प्रकट ही करना है तो अपने को लक्ष्य करके मत बोलो कि मैं ये भजन किया तो यह अनुभव हुआ। नहीं कोई साधक हैं वह भजन करते हैं। वह बता रहे थे कि ऐसा ऐसा अनुभव होता है। स्वयं प्रकट ना करें। 17वा किसी भी भक्ति के कार्य को अभिमान पूर्वक स्वीकार ना करें। चाहे जितना जप हो, तप हो, पवित्रता हो, तीर्थ याटन हो, भगवान की कृपा से हो रहा है।
मेरे में सामर्थ्य कहां है? अतिशय कृपा राम की होई पाव देह यह मार्ग सो भगवान जब अतिशय कृपा करते हैं तब सतार्ग के साधन बनते हैं तो भगवान की कृपा को नमस्कार करें ना कि अभिमान करें। 18वा सब मान प्रद आपमानी जो भी तुम्हारे समीप आवे उनका सम्मान करो समय मान प्रद आप मान सबको मान देना और आप मान से रहित रहना जैसे श्री हनुमान जी महाराज विभीषण से कह रहे असमय अधम सखा सुन मोह पद 19वा अपने में जितने भागवती गुण है उन सबको छुपा कर रखना चाहिए। भागवती गुणों का प्रदर्शन करने पर भक्ति क्षीण हो जाती है और गुण अंतर ध्यान हो जाता है।
सब अंग गुणहीन हो ताको जतन न कोई एक किशोरी कृपा ते जो कछु हो सो अपने में समस्त गुणों की हीनता का अनुभव होना ये दैन्यता है और गुणा अभिमान होना ये भगवान से विमुखता है। भगवान अपने भक्त का अभिमान कभी नहीं रखते। सुनहु राम कर सहज सुभाऊ जन अभिमान न राखे काऊ ऐसी लीला करते हैं जो धूल धूलित हो जाता है उसका अभिमान 20वा शरीर को बहुत श्रृंगार ना करें भगवत प्रसादी माला चंदन इत आदि तो बात अलग है आधुनिक श्रृंगार भक्त ना करें क्योंकि उससे रजोगुण बढ़ेगा और भजन भी विकेपित होगा।
देह भाव पुष्ट होता है श्रृंगार करने से। अगर हम प्रभु प्रभु का प्रसादी चंदन लगाते हैं, रज लगाते हैं। ये कोई लौकिक श्रृंगार में नहीं आता। गर्व का विषय है। अपने इष्ट का तिलक, गुरु के द्वारा दी हुई कंठी, भजन माला यह सब सौभाग्य का चिन्ह है। ये 20 बातें यदि साधक अपने जीवन में उतार ले तो उसमें दिव्य सद्गुण उत्पन्न हो जाएंगे। कौन से सद्गुण? निरपेक्षम वह निष्पक्ष हो जाएगा। किसी की अपेक्षा नहीं रखेगा। किसी से कोई चाह नहीं रखेगा। चाह मिटि चिंता मिट मनवा मुनि निरंतर शास्त्र और गुरु मंत्र और नाम का मनन करने वाला बन जाएगा।
शांतम हर द्वंद में शांत रहेगा। कोई भी दुख सुख उसे हर्षित या शोकित नहीं कर पाएगा। निर्र्वैरम पूरे जगत में एक भी उसका दुश्मन नहीं होगा। हरिवंश नाम लीन जे अजात शत्रु सदा सम दर्शनम सम में अपने भगवान का दर्शन करे। ऐसे भक्त के प्रति भगवान का इतना प्यार उमड़ता है कि स्वयं उसके चरण रज लेने के लिए पीछे डोलते हैं। अनुजाम नित्यम सबसे प्रार्थना है इन महापुरुषों के वचनों को श्रवण किया जाए। मनन किया जाए। धैर्य पूर्वक अपनी भक्ति को आगे बढ़ाया जाए। हमारा जीवन भगवान की प्राप्ति के लिए है और भगवान ने आदेश किया है सातवीं भक्ति सातों सब मोहिमे जग देखा मोते अधिक संत कर लेखा ये भारत भूमि में एक महान पुरुष संत विराजमान है आगे भी रहेंगे पीछे भी थे बिना संतों की शरण के भगवान की तरफ हम चल नहीं सकते उन्नति नहीं हो सकती आप सब हमारी आत्मा है आप मजबूत होकर तैयार होइए और बड़ी से बड़ी विपरीतता, प्रतिकूलता, दुख, अपमान, निंदा इनको सहते हुए आगे बढ़िए।
हमें किसी की निंदा नहीं करनी। कोई हमारी निंदा करे। मुस्कुरा के सह लो। भगवान ने थोड़ा कड़वा प्रसाद दिया है। जो बहुत जल्दी अभिमान रूपी रोग का नाश करेगा। इसलिए श्रवण कीजिए और मनन कीजिए और आचरण में उतारिए।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…