क्या केवल एक बार नाम लेने से हो सकता है कल्याण? / बालकृष्ण के मनमोहक प्रश्न // 07/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद ितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वापय परम शीतल माशयाम परम शीतल मा श्रया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडले प्राणाराध्य प्राण प्रिय युगल सरकार श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष नमन प्रणाम नमस्कार श्री स्वामिनी जो की अहेतु की कृपा हम सब पर बरस रही है।
उसका लाभ हम ले। इंद्रिय और मन यही हमारे दुश्मन हैं। यही हमारे मित्र हैं। जो इंद्रियां मन सहित भोगों का चिंतन दूसरे की दोष दर्शन निंदा स्तुति प्रपंच वार्ता प्रपंच सेवन प्रपंच का भोग ये हमारी दुश्मन है। शत्रु हैं। यह हमें भगवान से विमुख करके हमारा जो जीवन का निश्चित समय है उसे नष्ट कर रहे हैं। हमारी स्वासे निश्चित है। भोगों में जाने का मतलब है कि बहुत कीमती वस्तु को नाली में फेंक देना व्यर्थ में। तो हमारी शत्रु हुई जो हमारी कीमती स्वासों को भोगों में भोगों के चिंतन में प्रपंच वार्ता ग्राम्य कथा ग्राम्य वार्ता सांसारिक वार्ता और जो इंद्रिया मन प्रभु में लगे हुए हैं प्रभु की चर्चा सुनना प्रभु की चर्चा करना नाम जप करना नाम कीर्तन करना और अपने में दीनता का भाव रखना पर दोष दर्शन ना करना दूसरे की निंदा ना सुनना ना करना यह हमारी मित्र इंद्रियां है मित्र मन है यह हमें भगवान से मिला देंगे कुछ उपासक साधन तो करते हैं पर अहंकार पूर्वक करते हैं।
मैं रोज परिक्रमा लगाता हूं। मैं एक मैं मैं वो रस नहीं आएगा। उसको अपने में श्रेष्ठता और दूसरे में दोष दर्शन होता है। इस जन्मजनम लग जाएंगे। और जो उपासक गुरु कृपा से दैन्य है कि मैं अपने ही दोष नहीं निकाल पा रहा हूं। दूसरे के दोष क्या दर्शन करूं क्या सुनू मैं खुद नीच अधम हूं जब आचार्य कह रहे हैं क्वाहम तच्छा परम अधमा प्राण गर कर्मा जब बड़े-बड़े महा भागवत कह रहे हैं अपने को अधम तो हम तो अधम है ही हम अपने को गुणवान मानना महान मानना भजनंदी मानना जितेंद्र मानना ये पतन का रास्ता चयन करते हैं अहंकार पूर्वक की हुई साधना भगवत प्राप्ति कराने में असमर्थ है।
पर दोष दर्शन करने वाला कभी भगवान को प्रिय ही नहीं हो सकता। यही दरबार दीन को आदर रीति सदा चल आई। यही दीन प्यारे दैन्यों ये भगवान को बहुत प्रिय है। अभिमान गर्व से भगवान को द्रोह है। प्राय देहा अभिमानी जीव जो साधन करता है उसमें अभिमान कर बैठता है। इसलिए भगवनंद का अनुभव नहीं हो पाता। इसलिए उपासक को बहुत जल्दी गुरु चरण उपासना करके इस अभिमान का नाश कर देना चाहिए। गलित अभिमान भगवनंद का अनुभव प्रगट अभिमान भगवनंद से विमुख और भगवनंद से विमुख तो विषयंद के सन्मुख फिर वो भोगों में लगा देगा।
हमारी उपासना के चार खंब है जिनके महल में प्रिया प्रीतम विहार करते हैं। पहला है नाम। हमारे जीवन में नाम की प्रधानता हो जाए। सबके प्रवचन ना सुने। हम यह नहीं कह रहे कि तुम हमारे ही सुनो। लेकिन जो भगवनंद को अनुभूत नहीं है, ब्रह्मानंद अनुभूत नहीं है, ऐसे के वचन नहीं सुनने चाहिए। कोई भी हो कल एक क्लिप दिखाई मोबाइल में। वह बोल रहे हैं हम इसलिए इस विषय पर बोल रहे हैं कि यही हमारा जीवन है कि राम राम कहने से केवल कल्याण हो जाएगा। ए भाई तुम कितने लोग हो जो राम नाम नहीं बोले?
क्या तुम्हारा कल्याण हो गया? तुम्हारा अनुभव हो रहा है। ये धूर्तता के भरे हुए वचन है। नाम अपराध में एक अपराध ये भी है। नाम की अवहेलना करना। खेती आज बोई जाती है। तो ए भाई गेहूं डाल आए हो। तुम कितने मन काट के लाए हो अभी? है इसका उत्तर तुम्हारे पास। आज अभी खेती जोत करके उसमें एक मन गेहूं डाले आए और जाओ सुबहेरे 40 मन काट के लाओ नहीं छ महीना इंतजार करो और उसका सेवन करो उसकी रखवाली करो तब जाके चार एक मन के 40 मन काट के लाओगे ऐसे आज तुमने कहा राम हरि कृष्ण भगवन नाम विश्वास करो विश्वास करो यह अमोग फल जब एक छोटी सी अपवित्र मित्र क्रिया पाप कर्म जिसकी सत्ता नहीं है वो कई जन्मों बाद दंड देती है।
भीष्म जी कह रहे हैं 100 जन्म तक मैं देख रहा हूं। बोले आगे देखो क्या एक सांप को धनुष की नोक में उठा के कांटे के पेड़ में डाल दिया और कई दिन तक वो तड़प तड़प करके फिर मरा तो तुम्हें छ महीना बाणों की 100 जन्म का पीछे का पाप भीष्म जी को अखंड ब्रह्मचारी महाभागवत ये दंड दे रहा है पाप कर्म नहीं नष्ट हुआ जो असत है फिर सत राम बोले और वो व्यर्थ चला जाएगा क्या ढोंग और पाखंड से जीवन व्यतीत करने वाले भगवान नाम की अवहेलना करने वाले ये राम नाम तो बोलते हैं जैसे काल ने बोला लेकिन उसे राम पर प्रीति नहीं श्रद्धा नहीं है तो भी हनुमान जी जैसे महा भागवत के हाथ से परम पद की प्राप्ति हुई।
तुम अवहेलना करते हो राम नाम की। भगवन नाम की तो महिमा को वैसे ही जनता में कलयुग का प्रभाव दौड़ रहा है। एकमात्र केवल नाम भगवान व्यास देव जी से बढ़कर है। कृत धते विष्णु त्रेतायात द्वापरे परिचया कल कीर्तन हरि नाम राम नाम कृष्ण नाम राधा नाम मात्र कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतर पारा नाम लेत भव सिंधु सुखाह करो विचार सुजन मन मा भष बदल लेने से कोई महात्मा नहीं हो जाता जो भगवान के नाम की अवहेलना करे धाम की अवहेलना करे रूप की अहेलना करे लीला की अवहेलना करे वो छुपा हुआ कपटी दंभी पाखंडी है वो भगवन नाम जापक महात्मा नहीं है आज तक कोई सिद्ध हुआ हो बिना भगवन नाम के तो हमें प्रमाण दे कोई भी चाहे ज्ञानी हो चाहे भक्त हो चाहे योगी हो सनकाद से बढ़कर के कोई ज्ञानी और योगी नहीं सिद्ध योगी हर समय पांच पांच वर्ष की अवस्था में योग के द्वारा काल को अधीन किए हुए वो भी बोलते रहते हैं हरि शरणम हरि शरणम हरि शरणम भगवान शंकर सती जी को समझाया कि सच्चिदानंद भगवान राम है तुम इन्हें राजकुमार मत समझो नहीं समझ में आया बोले जाओ परीक्षा ले लो जो तुम्हरे मन अति संदेहहु तो जाए परीक्षा फिर क्या करने लगे अस कह जपन लगे हरि नाम जप करने भगवान शिव नाम जप करते हैं।
कौन ऐसा जगत में है जो अध्यात्म की ऊंचाई पर चढ़ा हो और नाम जप ना करता हो। कैसे अविश्वास जागृत कर रहा है कि भाई तुम सबने राम राम बोला। तुम्हारा हो गया कल्याण। तुम मुक्त हो गए। क्या समाज पर प्रभाव पड़ेगा? हो गया। जिस दिन यमराज के पास हिसाब होगा एक राम नाम भारी पड़ जाएगा। एक किसान खेती करता है छ महीने। एक एक कर्म कई कई जन्म तक पीछे पड़ा रहता है। एक केस अभी करो 10 साल मुकदमा चला इसके बाद फांसी और उसकी सजा हुई। भगवान नाम का तुरंत आनंद मिलेगा। पर पहले पाप तुम्हारे नष्ट हुए।
इतना नाम जप करो। अगर एक बार वो हरि बोला, राम बोला, कृष्ण बोला, राधा बोला तो भारी पड़ जाएगा हिसाब यमराज के। कई बार कथा सुना चुके हैं इसकी। भगवन नाम की महिमा कैसी धूर्तता बढ़ रही है। कैसी धूर्तता बढ़ रही कि सद ग्रंथ भरे पड़े हैं। कहां कहां लगी नाम बढ़ाई राम न सक नाम गुण गाई। सुमिर पवन सुत पावन नाम अपने बस कर रा नहीं सुनना चाहिए चाहे कोई भी हो जहां नाम रूप लीला धाम चार की अवहेलना हो रही हो वो कोई भी साधु साधुता के पथ पर नहीं चल रहा है वो भ्रष्ट हो चुका है नहीं जहां बड़े बड़े ज्ञानी महात्मा सुखदेव जी जैसे भगवान की लीला नाम महिमा का इसी में तो लिखा है भागवत में नाम संकीर्तनम यस सर्व पाप प्रणाशनम जगह जगह लिखा हुआ है वाणी गुणानु कथने श्रवण कथायाम आपकी वाणी भगवन नाम कीर्तन कर रही भगवान की महिमा का गान कर रही कान कथा सुन रहे बड़ा मंगल हो रहा है ये आज के बिना गुरु के चरणों की आराधना किए बिना भजन किए जो प्रवचन करते हैं ना चाहे संत वेश में चाहे हो ये सब मिटिया मेट करते हैं धर्म ग्रंथों के आंतरिक भावों को ना जान के सिर्फ बहुत श्रवण इंद्री को संभाल के रखना चाहिए।
एक सेकंड में श्रद्धा खत्म हो जाती क्योंकि ऐसी श्रद्धा नहीं है। कलिकाल है। भगवन नाम में श्रद्धा ना रही, भगवान में श्रद्धा ना रही तो रहेगी किस में? एकमात्र भगवान का नाम सर्वोपर। उसी से सबका कल्याण हुआ है। बड़े-बड़े सिद्ध हुए हैं भगवन नाम में। बेटा राम राम कहो। पैर पड़ा स्वामी श्री रामानंद जी का और कबीर दास जी ने कहा राम राम गुरुदेव पकड़ लिया राम राम राम राम और ऐसे सिद्ध हुए हैं ऐसे चमत्कार ऐसी महिमा साक्षात भगवान के स्वरूप हो गए कबीर दास जी जो जीव भगवान के नाम में रत होता है।
आप स्वयं देख लो दूसरे को उदाहरण आपको समझाएं दूसरे का उदाहरण तो पता नहीं समझ में आया। आप खुद अपने जीवन को देखो। जिसने नाम जपना शुरू किया क्या जीवन का परिवर्तन नहीं हुआ? 100 परसेंट गिरे हुए वृत्ति को अगर हम दो चार परसेंट सुधार पाए तो बहुत बड़ी बात हो गई। क्योंकि अनंत जन्मों से जहां हम गिरने में लगे थे वहां आज उठने लगे हैं और परिणाम तो हम वृंदावन की भूमि से बैठ के कह रहे हैं एक बार जिन नाम लिया शर्त है हित सोए अति दीन ताको संग न छाण ही प्रभु अपनो कर लीन एक नाम त्रिलोकह तारे जो न ले सो जन्म ही हारे एक एक बार का नाम ही काफी पड़ जाएगा क्या सोचते हो आप कैसे काफी पड़ जाएगा जैसे कुछ भजन पूर्व में हुआ होगा भजन ने सौभाग्य दिया ब्रह्म ऋषि के यहां जन्म दिया बाल्यावस्था से संसार से वैराग दिला जिस समय खेलने
का समय होता है कोई ज्ञान ही नहीं होता धर्म क्या होता है सत्य क्या होता है भगवान क्या होता है किधर चलना चाहिए क्या वो भजन आज यहां तक कौन भगवान का नाम और बचपन से लेकर के आज तक शायद ही कोई शास्त्र बता हो जिस जो गुरु कृपा से देखा ना हो शायद ही कोई ऐसे संप्रदाय के संत बचे हो जिनके चरणों में नमन ना हुआ हो हर योग सिद्ध ज्ञान सिद्ध त्यागी बैरागी रागी सब लेकिन जहां पाई सिद्धि सिद्धावस्था वहां नाम वहां भगवत सुमिरन एक तार चाहे वो प्रणो जप हो चाहे राम जप हो चाहे कृष्ण जप हो चाहे राधा जप हो चाहे हरि जप हो वो भगवान का चिंतन ये हम ऐसे नहीं भगन नाम की गर्जना करते हैं।
हमारे शास्त्र हमारे बड़े-बड़े महापुरुष इसी में सिद्ध हुए नाम की निंदा करने वाले तुम कौन हो चल देना चाहिए रोम रोम में भगवान का नाम जाग महाराष्ट्र के संतों के चरित्र पढ़ो चरण रख देते थे तो वो भूमि बोलती थी विट्ठल विट्ठल विट्ठल मानोगे कंडा थाप दिया तो कंडा कान में लगा तो बोलता विट्ठल विट्ठल विट्ठल शरीर छूट गया तो हड्डियां ढूंढी गई कौन सी है तो बोले उनकी हड्डी कान में लगा के देख लो नाम चल रहा होगा शरीर छूटने के बाद चोखा मेला जी की हड्डी से निकल रहा था विट्ठल विट्ठल विट्ठल क्या जानोगे संसार के राग में भोगों में फंसे हुए क्या जानोगे भगवान नाम की महिमा भगवान के महान नाम में इतनी सामर्थ है जो भगवान की सामर्थ्य से भी ज्यादा है भगवान अवतार लेकर के गिने चुने लोगों का उद्धार करते हैं और नाम तो असंख्यों का उद्धार कर चुका है और करता रहेगा नाम से बढ़कर के कुछ नहीं त्रिभुवन में हमारे प्रियाल नाम जप करते हैं।
वो कोई साधक है क्या? ए प्रिया लाल लाल जब करते हैं लाल जो हरि रसना राधा राधा रट जपत हरि दिवस तव नाम प्रतिपद विमल मनस तव ध्यान ते निमिश नहीं तरबो हर समय हरि क्या जपते राधा राधा राधा और ध्यान का करते हैं राधा रूप का और लाडली श्यामे श्यामति श्याम श्यामेति और श्यामेति सुंदर वरेति हे श्याम सुंदर हे सुंदरवर भगवान का नाम श्रीलं श्यामेति सुंदर वरेति मनोहरे कंदप कोटि ललिते सुनारेति सुत मनती मोहरा कुलाक्षी साराधिक कदा भ प्रसन्ना श्री लाडली जो अशुभ प्रवाह करते हुए श्याम श्याम
ऐसे जपते और लाल जो राधा राधा राधा और सियाज जो राम राम देखो ना अशोक वाटिका में नाम पाहरु दिवस निश ध्यान तुम्हार कपाट हर समय राम जी का ध्यान कर रहे और जप रही राम राम राम और राम जी हनुमान जी से खबर भेज रहे तत्व प्रेम कर मम अर तोरा जानत प्रिया एक मनु मोरा सो मन सदा रहत तोह पा जान प्रीति रस इतने ही माही मेरे मन की स्थिति क्या है आपके प्रेम में इतना डूबा हुआ है कि मेरे पास मेरा मन नहीं रह गया वो आपके पास है मेरे प्रेम की बात तो केवल मेरा मन जानता है और
हे सियाजू वो मन आपके पास है। बस इतना संकेत में समझ लो और स्थिति क्या है? हे खग हे मृग मधुकर श्रेणी तुम देखी सीता मृग नैनी सीता जी का ध्यान सीता जी का नाम वो राम राम राम राम राम जी का ध्यान इधर राधा राधा राधा राधा जी का ध्यान उधर श्याम श्याम श्याम श्याम जी का जब इष्ट जप रहे हैं परस्पर नाम तो साधक उनका दास पता नहीं कौन सा ज्ञान हो गया है इसलिए हमारी प्रार्थना है सत्संग भी बहुत संभल कर सुनना चाहिए नहीं तो सुनने का प्रभाव पड़ता है। आप 100 दिन श्रद्धा बनाए एक कहां गए थे?
सत्संग सुन अरे सब रुपए का मामला है। सब पैसा कमाने का खेल है। खत्म खेल गई श्रद्धा एक क्षण में इसीलिए जाके संग कुमति मति उपजय करत भजन में भंग तजो रे मन हरि विमुखन को संग। वृत्ति को भगवदाकार करना केवल नाम में सामर्थ्य है। ये हम बहुत बड़े-बड़े सिद्धों से मिलकर बात किए। बड़े-बड़े महापुरुषों के चरणों में बैठकर ज्ञानी महापुरुषों के चरणों में बैठकर हां यह है कोई प्रणो जप रहा है कोई भगवान ये भगवान के विविध नाम है श्रवण इंद्री को बहुत संभाल के रखना चाहिए भगवन नाम की निंदा कर रहा है अब वो क्या जीवन में प्राप्त करेगा क्या जीवन में जिस नाम के बल से कौन है एक बहुत ही गरीब परिवार है केवल राम जी पत्नी आप है पर संत सेवा में बड़ी जिसको ठाकुर जी से प्रीति होगी उसे संतों से प्रीति होगी और जिसे संतों से प्रीति है वो ठाकुर जी से जरूर प्यार करेगा।
अब उनके यहां जब कोई संत आते तो मेहनत मजदूरी करके जीते थे। वो किसी सेठ बनिया से कुछ उधार ले लेते संतों को पवा देते फिर मेहनत मजूरी करते पैसा देते एक दिन बहुत बड़ी मंडली आ गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में संत थे नाच पड़े पर सैकड़ों संतों को कैसे पवावे गरीब आदमी तो किलो दो किलो तो कोई उधार दे देता था लेकिन जहां एक मन की बात आई तो एक था जो बड़ा स्वार्थी प्रवृत्ति का उसने कहा हमारा कुआं खोद दो। हम जितने संत है सबके भोजन व्यवस्था कर देंगे। पक्का हम पति पत्नी मिलकर कुआं खोदेंगे।
आप हमारे संतों को विमुख ना जाने दीजिए। घी आटा डाल दिया बना के संतों को पवाया। संत रात भर रुके। खूब नाम कीर्तन कथा भगवत चर्चा हुई और वो चले गए। प्रातः काल से शुरू किया। उनकी जानते हो मजदूरी कैसे होती थी? तसला उठाया तो राम फावड़ा चला रहे तो राम पत्नी ऐसे तसला उठा उठा के बाहर फेंक दी फिर जैसेजैसे गहरा होता गया रस्सी बाल्टी से रजनी खींचना ओ राम राम राम ऐसे करके फावड़ा चलाते अब वहां बहुत गहरे में पानी कहीं-कहीं बहुत कहीं 15 हाथ में आ जाएगा कहीं 20 हाथ में आ जाएगा कहीं 30 हाथ में आ जाएगा जाएगा।
अलग-अलग जगह का पानी का होता है। तो जब 20 हाथ नीचे गए तो वहां बालू वाली मिट्टी मिली। ऐसी जगह लकड़ी और तख्तों का प्रयोग करके उसे रोकने की व्यवस्था करके फिर नीचे जाया। अब वो गरीब आदमी और वो स्वार्थी आदमी उसने कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की। वो और नीचे जब गए तो बहुत संभाल करके उन्होंने काटा लेकिन 30 हाथ के नीचे जब गए तो वो फट गया पूरा का पूरा केवल राम जी के ऊपर कुआं नीचे से जहां बालू का था 50ों मन मिट्टी ऊपर से सब गिर गए। अब लोग अब उस समय जेसीबी का जमाना तो नहीं था।
अब बहुत लोग परेशान हुए। उस सेठ ने कहा उनकी पत्नी से कि हम तुमको धनराशि दे देंगे। शांत रहो खाओ पियो। मरना था तो मर ही गए। अब वो राम राम नाम की महिमा लिखित बात है। कोई अब दृष्टांत नहीं दे रहे। भक्तमाल उठाकर कुबा केवल राम जी का चरित्र देखो और भक्तमाल के रचयिता त्रिकाल सिद्ध महापुरुष गुरु के आदेश से श्री नाभा जी महाराज अगर उनकी बात पर संशय करे तो उससे बड़ा नास्तिक कौन हो सकता है गुरु कृपा से क्या नहीं हो सकता कहो कृपा से कहा ना होई उनके गुरु ने आशीर्वाद दिया जिस महापुरुष का चिंतन करोगे आके चरित्र बता जाएगा अब ऊपर से माटी और पू दी गई समाधि लग गई।
वो स्वार्थी आदमी को चंद रुपए चंद भोजन सामग्री दे दी। पत्नी दुखी तो हुई पर चलो क्या भगवान की लीला मानकर एक महीना व्यतीत हो गया। वहां से राजा की सवारी निकली। वहां थोड़े वृक्ष थे। कुछ क्षण रुके तो उनको आवाज सुनाई दी। राम राम तो उनका यार तो आवाज है कोई दुख में है आवाज को ढूंढो सैनिक तुरंत खोज के तो आवाज भूमि से बोले महाराज आवाज तो इधर भूमि से आ रही कान लगा के सुना राम राम लोगों से पूछा यहां बोले हां अभी एक महीने पहले की बातें आप वहां खोद रहे थे केवल राम जी और वो फट गई तुरंत सैनिक लगाए खोदो अब वो तो राज आज्ञा दो हर व्यवस्था से तुरंत लगे थोड़ा समय लगा खोदते हुए जब पहुंचे तो जैसे गुफा बन जाए एक गुफा बन गई थी और उसमें आराम से बैठे थे थोड़ा भार पीठ में लगा तो कुबा थोड़ा सा ऐसे निकल आया था और सामने शीतल जलझारी और सुंदर भोजन चिदानंद भोजन ना लघु शंका लगेगी ना सोच राम राम पूरे स्वस्थ एक महीने बाद जब निकाले गए तो राजा चरणों में गिरा कैसे तुम बच गए पूरा सब आश्चर्य कहा मुझे कुछ नहीं पता है तो राम राम राम बस नाम का प्रताप नाम का प्रह्लाद जी को मीरा जी को जहर पिलाया गया क्या क्या एक नाम का प्रताप और सही बात भगवान शंकर रा कह के जहर पी गए और मां से पैक कर दिया।
यही गले में रुक गया। तुम रोक के दिखाओ एक बूंद पूरा हलाहल जहर नाम के प्रताप से। ये कोई कहानियां नहीं। अच्छा दुनिया कहानियां समझे। हम तो छाती की बात कहते हैं। पूरा जीवन इसी में है और इसी में है। इसी में है तब उसी के अनुभव की बात कहते। हम कोई प्रवचन केवल नहीं कर रहे। छाती के अनुभव की बात करते हैं और जिनको नाम का भरोसा ना हो ना अपने को समझते हो ना आओ थोड़ी देर बैठकर के हमसे बात करो बात करो हम तुम्हें अपनी दृष्टि से देखेंगे अगर तुम्हारी समझ में ना आ जाए कि नाम क्या चीज है तो बताना हमको दृष्टि अलग-अलग होती है तुम खिलवाड़ मत समझो नाम जापक को खिलवाड़ मत समझो भगवान के नाम को कैसे कैसे भाव है ऐसे ही भाव भ्रष्टाचारा सब संसारा ऐसे ही होगा क्योंकि ऐसे मिलेंगे ऐसे मिलेंगे जब नाम पे श्रद्धा नहीं धाम पे श्रद्धा नहीं रूप पे श्रद्धा नहीं लीला पे श्रद्धा नहीं तो क्या बचेगा परमहंस श्री सुखदेव जी लीला का स्वयं गायन करते हैं।
बड़े-बड़े महापुरुष भगवान के नाम को जपते हैं। इसलिए साधक को बहुत सावधान रहना चाहिए। माया ऐसे जनों को भेजेगी जिनके शब्द सुनने से हमारी श्रद्धा हमारी भक्ति में कमी आए। इसलिए ऐसे लोगों का संग नहीं करना चाहिए। श्री वृंदावन नाम वर्ण मनु यह पूर्ण रस कारवा देखो इनको क्या अनुभव हो रहा है श्रीपाद प्रभुदानंद बोले वृंदावन नाम पूर्ण रसमय है रसारण रस का सागर है वृंदावन वृंदावन वृंदावन वृंदावन लो श्री वृंदावन नाम वर्ण मनु पूर्ण रस कारणवा हरिवंश महाप्रभु कह राधा नाम सुधा रसम रस तुम जिभा तुमला सेवक जी कह रहे जो हरिवंश को नाम सुनावे तन मन प्राण तास बलिहारी गोस्वामी जी कह रहे तुलसी जाके मुख से धोख निकत राम ताके पग की पग तली मोरे तनु की चाम नहीं समझ पाए कैसे समझ पाए भगवान की प्रचंड माया धूल धसित कर देती है बुद्धि को श्री वृंदावन नाम वर्ण मन पूर्ण रस कारणवा करणा स्वादते परम चरसना तम राधिका कृष्णयो घोर विषय पुरुष जो शराब पीते रहे मांस खाते रहे सत्संग सुना वो आके कहते का में दो वर्ष हो गए यह सब छोड़ दिया।
अब मन नहीं लगता संसार के कार्यों में ऐसा लगता एकांत बैठकर नाम जप करें। भाई जी महाराज पूज्य श्री जयदयाल गोविंद का जी को लिखते हैं अब हमारी स्थिति नहीं रही कि हम संपादन करें। हमें आदेश कीजिए। हम गंगा किनारे एकांत में बैठकर नाम में डूबना चाहते हैं। पूज्य राधा बाबा बड़े ज्ञानी तपस्वी तेजस्वी महापुरुष जो अहम ब्रह्म के सिवा कुछ सुनना नहीं चाहते। जानना नहीं चाहते। वह महापुरुष पूज्य जयदयाल गोविंद का जी ने कहा कभी गीता वाटिका में एक बार हनुमान प्रसाद पोतदार जी से मिलिए।
उन्होंने कहा मुझे मिलने की किसी से आवश्यकता नहीं है। बहुत कट्टर स्वभाव संयोग बात भूल गए। कुछ समय बाद गोरखपुर में श्री गीता प्रश का कोई उत्सव था। तो गीता पृष्ठ के उत्सव में आए तो उनको याद आया। बोले फिर एक बार दर्शन करते हैं। जीवन को बदलना था ना बाबा के पहुंचे बाबा ऐसे ऐसा किसी को नहीं देखते थे। गिरिवा ऐसे रखते थे तो सीढ़ियों पे बैठ गए भाई जी और श्रद्धा ऐसा नहीं था। कहा था जय दयाल जी ने देखें कौन है क्या है भाई जी धोती कुर्ता चश्मा सीधे साधे बाबा ने नेत्र उठा के नहीं देखा चरण ऐसे ओ हनुमान प्रसाद पोदार आपके चरण छू रहा है सन्यासी रूप में बाबा जी भी चरणों में स्पर्श किया खत्म ब्रह्मास्म बृजेंद्र नंदन सामने तो आं खोल के भाई जी को देखा है तो बाबा बाबा ने कहा ये तो संग का असर होगा।
अब हमको यहां नहीं टिकना। यहां कीर्तन हो रहा है। हमको दूर कहीं वास दो। अभी हम रुकेंगे यहां पर दूर वास जैसी व्यवस्था। भाई जी ने कहा कहां जाओगे? दूर बच के संक्रामक रोग है। चढ़ गया तुम्हारे ऊपर। बड़ी कृपा कितने ऐसे दाता देखे गए हैं। जो दे के गर्व करते हो। ये पैर छू के दे दिए। पैर छू के दाता तो पैर छुआ के दे और यह दाता पैर छू के दे सच्ची यह नाम का भाई जी इतनी ऊंची स्थिति के महापुरुष लेकिन प्रारंभ कहां से साधना हुई खूब अच्छे से जो उनके जीवन चरित्र को पढ़े जब नजर कैद थे वही नाम शुरू किया नाम से नाम से पूज्य राधा बाबा को लगा कि यहां का वायुमंडल भक्ति परक है।
नाम कीर्तन चल रहा है। अब उनके अंदर चलने लगा वही नाम बहुत काटा। बहुत काटा बार-बार काटते अपना चिंतन आता है नहीं। वही नाम वही सामने बृजेंद्र नंदन ललित त्रिभंगी हार गए। बाबा हार गए। जीत गए नाम महाराज और अंदर नाम चलने लगा। फिर इसके बाद बाबा ने कहा अब यहां नहीं वृंदावन जाएंगे क्योंकि बृजेंद्र नंदन ने अपनी तिरछी कटाक्ष जिससे मारी ना चाहे परमहंस सुखदेव जी हो चाहे राधा बाबा हो चाहे मधुसूदन सरस्वती जो बड़े बड़ों को गिरा दिया। बड़े बड़ों को अपना दासत्व प्रदान कर दिया।
श्री राधा बाबा ने कहा कि हम वृंदावन जाएंगे। भाई जी ने कहा हम जाने नहीं देंगे। बोले वो वो टिकट नहीं कटवाओगे ना हम तो पैदल चले जाएंगे। तो भाई जी ने कहा जब जाने देंगे ना तब बोले अब सुबह जाएंगे आप रोक नहीं सकते। हमने जो निश्चय किया वो पक्का किया है। मुस्कुरा के भाई जी ने कहा जाकर दिखाओ। उन्होंने सोचा कि मतलब रोक लेंगे इसे। रात्रि में भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी प्रकट हुए और कहा तुम वृंदावन जाना चाहते हो किसके लिए? मेरे लिए। मैं इस समय भाई जी हनुमान प्रसाद पोदार के हृदय में स्वयं बैठा हूं।
उनका शरीर साक्षात वृंदावन है। मैं इसी के अंदर के कर रहा हूं। सुबह उठे बोले जीवन में नहीं जाएंगे। बोले क्यों? बोले आजीवन वृंदावन का वास का जैसे संकल्प लेते हैं हम आजीवन आपके शरीर के साथ का संकल्प लेते हैं। जहां आपका शरीर वहीं मैं हूं। बस फिर जुगल नाम चलाया राधा कृष्ण राधा कृष्ण राधा कृष्ण फिर आगे जब और तो बस फिर राधा राधा राधा राधा राधा इसीलिए उनका नाम राधा ही बाबा पड़ गया। इसलिए बड़े-बड़े सिद्ध महापुरुषों ने भगवान नाम के प्रताप से वह स्थिति प्राप्त की जो बहुत ही दुर्लभ स्थिति है।
श्री वृंदावन नाम वर्ण मनु पूर्ण रस कारणव श्री वृंदावन का जो नाम है यह पूर्ण रस का समुद्र है। करण ये मेरे कान में सदैव गूंजता रहे। जय वृंदावन जय वृंदावन जय वृंदावन और स्वाद यते परम चरसना और जबान से मैं इसका स्वाद लेता रहूं तो जो ऐसा करता है तो उसको फल क्या मिलता है बोले तम राधिका कृष्णयो उसे श्री राधा कृष्ण की प्राप्ति हो जाती है ये देखो शास्त्र और ये कौन है ये हजारों को ब्रह्म बोध प्रदान करने वाले महापुरुष है श्रीपाद प्रबोधनांद सरस्वती जी महाराज ये जो नाम की निंदा करते हैं जो भगवन नाम की महिमा की बिल्कुल बिल्कुल ये बिल्कुल साधु नहीं कोई आज तक ऐसा किसी भी महापुरुष का जो नाम की महिमा पर बोले हमें तो सबसे ज्यादा लगा कि सुनने वालों के दुर्भाग्य है इनकी निष्ठा खत्म हो जाएगी और यह कहां फिर उद्धार इनका कहां होगा कहां होगा उद्धार ये लीला में प्रवेश पाएंगे यह ब्रह्म चिंतन करेंगे ब्रह्म चिंतन क्या होता है?
कोई चिंतन ना होना। जैसे गाढ़ निद्रा सुशुप्ति कोई चिंतन नहीं। ऐसे वो ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष तन सत चिंतन ना सचिंतन क्योंकि चिंतन का विषय अंतःकरण है। स्वरूप नहीं वो अंतःकरण को रद्द कर देता है। चिंतन रहित कोई वृत्त ही नहीं उदय होती। शांत तभी तो शांत शब्द है। ज्ञानी में क्या है? शांत रस। कैसे गुरुजनों की लंगोटी नहीं धोई ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुषों की चरण धोली माथे पर नहीं डाली कैसे शास्त्रों को समझेंगे नित्या कर वर्णन तद्मना तदा भोज प्रेमता जानत प्रक्षे पिनात जो वृंदावन की महिमा सुनता है वृंदावन नाम रटता है वृंदावन नाम सुनता है उसे श्री राधा कृष्ण की प्राप्ति होती है और खास बात जो वृंदावन वास करने वाले हैं उनके चरणों की यदि सेवा नहीं बनी उनका संग नहीं हुआ तो वृंदावन के नाम में वृंदावन धाम में रति नहीं हो सकती।
वृंदावन वास करने वाले किसी वृंदावन वासी की चरण परिचर्या बने। उससे अपनापन हो और वह कृपा करे तो वृंदावन धाम और वृंदावन नाम में प्रीति हो जाए और जिसको भी हुई होगी आप तक वो ऐसे ही हुई होगी किसी वृंदावन वासी की कृपा हुई होगी तभी वो वृंदावन के प्रति अपना भाव अपनापन और या नाम के प्रति प्रीति बिना बिना भगवत प्रेमी महात्मा के वो तो मत की रति गति भूति भलाई जब जह जतन जहां ज पाई सो जानो सत्संग प्रभाव लोक वेदना अनुपा चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान सच्चिदानंद जी की बड़ी मंगलमय लीला जब देखा कि गोकुल में बड़े-बड़े उत्पात हो रहे हैं।
तो ब्रजवासियों की संगोष्ठी हुई। बड़े बूढ़े ब्रजवासी संबंध बाबा को बीच में बैठाल कर के सलाह की। छठव दिन पूतना का आना सकट का गिर के फिर भी लालजू को बच जाना। तणावर्त का भगवान को आकाश में उड़ा ले जाना। फिर भी बच जाना। कई ऐसे विघ्न उपस्थित हुए। उनको लगा कि हमको स्थान परिवर्तन करना चाहिए। तो उपनंद जी ने कहा कि बिल्कुल ठीक बात है। लाला के लिए सब कुछ सहा जा सकता है। अपने लाला की रक्षा के लिए हमको गोकुल छोड़ देना चाहिए। क्योंकि हमें लगता है असुरों को पता चल गया है तो स्थान परिवर्तन कर देना चाहिए।
उपनंद जी से पूछा कहां चला जाए? उनका वनम वृंदावनम नाम पशव्यम नवकाननम गोप गोपी गवा सेव्यम पूर्णवीधम वृंदावन चला जाए वृंदावन नाम का एक वन है। उसमें छोटी छोटी बड़ी बड़ी बहुत कुंज निकुंजे बहुत से वन है। खूब हरा भरा वन है। बड़ा पवित्र पर्वत, घास, हरीभरी लता, वनस्पतियां ये सब हमारे पशुओं के लिए बहुत हितकारी रहेगी। गोप गोपी और गायों के लिए सुविधा का ही नहीं परम पवित्र सेवन करने योग्य है। यदि आप सबको हमारी बात जजती हो तो आज ही हम चल देते हैं वृंदावन के लिए।
देर ना की जाए। अब तो सब ब्रजवासी कितना प्रेम करते हैं। किसी को भी अपने मकान महल से प्रीति नहीं। पूरा गोकुल दिव्य उत्सव ही मनते रहे हैं। नंद बाबा का दिव्य भवन सब ब्रजवासियों के दिव्य सब छोड़ दिया। लाला के निमित्त सब छोड़ दिया। छकड़े जोते गए। आगे लाखों गोप सेवक गओं को लेकर सब अपने अपनीप दल के दल आगे गए और पीछे छकड़े ऐसे चला जाए। उपनंद की बात सुनकर सभी गोपों ने एक स्वर में कहा बहुत ठीक बहुत ठीक सबका एक ही मत था। सब लोगों ने अपनी झुंड की झुंड गाय इकटठी की।
छकड़ों पर वह थोड़ी सामग्री ला दी गई जो दो चार दिन भोजन की व्यवस्था हो सके। सब वृंदावन की यात्रा के लिए तत्काल तैयार हो गए। ग्वालों ने बूढ़ों, बच्चों और गोपियों को सामग्रियों को छकड़ों पर उनके पीछे लाखों सैनिक धनुष, बाण, तलवार, ढाल बड़ी सावधानी से ले चल रहे। गौ बछड़ों को आगे कर लिया। पीछे पीछे सिंगी तुरही जोर से बजाते हुए चले। तो ब्रजवासी ब्राह्मण भी आगे वेद मंत्र उच्चारण करते हुए चल रहे हैं। कितना प्यार है प्रभु से। सब घर मकान सुविधा सब छोड़ दी। वृंदावन के लिए चल पड़े।
ये ये ब्रजवासी जैसे कौन प्रभु को प्यार करेंगे? गोपियां नवीन नवीन वस्त्र धारण करके गले में सब आभूषण धारण किए हुए स्वर्ण आदि रत्नों के रथों पर सवार है और वह सब भगवान श्री कृष्ण के प्रेम में डूबी हुई है। उनकी लीलाओं का गायन करती हुई जा रही। यशोदा रानी रोहिणी जी भी वैसे ही सज धजज कर अपने प्यारे पुत्र श्री कृष्ण और बलराम को एक छकड़े पर विराजमान करके दोनों बालकों की बातें सुन सुन के अघाती नहीं और सुनना चाहती हैं। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो पूछते हैं माता कौन खल गच्छ मैया ये हम लोग कहां जा रहे हैं मैया उत्तर देती है पुत्र वृंदावन नाम वन धामानी मेरे लाला वृंदावन नामक एक वन है उस वन भूमि में जा रहे हैं श्री कृष्ण चंद्र जो आश्चर्यचकित होते हुए बोले कदा सदन मायास्याम तो हम घर कब लौटेंगे पुत्र के इस प्रश्न पर यशोदा मैया कहती है व्स मदन संगत एव संगतमानम तदास्ते व्स अब हम लोग घर नहीं लौटेंगे अब हम वृंदावन में ही वास करेंगे श्री कृष्ण चंद्र जी का उल्लास बढ़ जाता है।
वे कुछ देर बलराम जी के साथ जैसे सटा चल रहा है सकट तो वृक्ष ग्रह आदि जो रास्ते में मिलते घूमते से नजर आते हैं। फिर जननी के कंठ में लगकर के प्रश्न करते हैं भवत तत वृंदावनम कुत्र अच्छा मैया यह बता वृंदावन कहां है तो इसका उत्तर यशोदा मैया इशारा करती कि रोहिणी जी से तुम ही दे दो कहते पुत्र यमुना या पारे यमुना जी के पल्ले पार मेरे लाला उस पार वृंदावन है फिर तो श्री कृष्ण चंद्र जी रोहिणी जी से पूछते हैं लघु माता का तत्र सात संपदस्त यतावता प्रयासेन प्रयासम मैया ठीक है वृंदावन में ऐसी कौन सी सुख संपत्ति है जो हम लोग अपना घर छोड़कर के वहां जा रहे हैं रोहिणी मैया बोली पुत्र क्रीडा स्थानानी क्रीडन च बहुती मेरे लाल बहुत सुंदर सुंदर स्थान खेलने के लिए है।
बहुत सी क्रीड़ा सामग्री वहां है। यह उत्तर सुनकर तो श्री कृष्ण चंद्र आनंद से नाच उठे। हमको तो वृंदावन जाना है। कदाचित संकट पर ना होते तो अभी वो दौड़ करके निकलते। जब रथ सघन वन के पथ से जाने लगता है। उस समय जननी एवं पुत्र का मनोहर संवाद सुनने योग्य है। जानकर अनजान बने हुए भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो अबोध शिशु की भांति प्रश्न पर प्रश्न करते जा रहे हैं और मैया भी हंस हंसकर उत्तर दे रही है। कोश वृक्षा समताद निशचल दलाल पिपला कुंड कोटिम सूते सो्या का घन जटा व्याप्त मूर्त व श्री कृष्ण ने पूछा ये कौन सा वृक्ष है मैया मैया कहती पीपल ये पीपल का वृक्ष है श्री कृष्ण ये कोटि अंडों को प्रसव करके अंगों में लपटाए हुए कौन सा वृक्ष है जननी ने कहा कि सोदमरा यह गूलर वृक्ष है।
गूलर में फल लगे रहते हैं ना गूलर फल है। श्री कृष्ण ने कहा ये जो बड़ी बड़ी जटाएं रखे हुए वृक्ष है ये कौन सा वृक्ष है? घन जटा व्याप्त मूर्ति तो बोले वटसा यह वट वृक्ष है अच्छा मैया इस प्रकार वन में जाते समय की विचित्र प्रश्नावली जननी पुत्र का ये मनोहर संवाद गोप गोप सुंदरिया सुनती है और मानो अमृत में डूब जाती है। आश्चर्य है कि अपने अपने रथ पर प्रत्येक गोप सुंदरी को श्री कृष्ण का रथ अपने ही नजदीक लग रहा है। लाखों रथ लाखों छकड़ों में सब बैठे हैं। पर सब ऐसे ही जैसे निकुंज में श्री प्रियालाल विराजमान है।
असंख्यों सहचरिया है। तो हर सहचरी के सामने प्रिया प्रीतम है। ऐसा नहीं कि पीछे वाली को बड़ा उचक करके परेशानी हो रही हो कि अब हमारा तो नंबर ही नहीं लग रहा दर्शन में। सब सखियों को सेवा और सब सखियां सीधे प्रिया प्रीतम को देखती। कोई बीच में आड़ नहीं होती। ऐसे ही एक छकड़े पर कृष्ण बलराम है। लेकिन वह छकड़ा सबके समीप चल रहा है। सब बातें सुन रही प्रभु की। सब आनंद मगन हो रहे हैं। आगे बढ़े तो चित्रित कोयम मयूर कहा मृदु गायक बोले कोकिला कोव वणी नरदुका पुष्पा कस भंग मैया ये रंग बिरंगा पक्षी कौन है लाला ये मयूर है अच्छा मैया तो यह कुहू कर बहुत मधुर गाने वाला कौन है?
बोले कोयल है। यह कोकिल नाम का पक्षी है। यह ठीक मनुष्यों की भांति वाणी में बोलने में कौन समर्थ है? तो बोले सुख सारिका है। यह पुष्पों का पराग पीने वाला कौन है? इसे भ्रमर कहते हैं। ऐसे कृष्ण बलराम बातें करते हुए जो देखते हैं मैया से प्रश्न करते हैं। सब आ गए श्री यमुना जी के पावन तट पर। मैया नीलमणि श्री लाल जी को कलेवा कराती है। पर इतने सरल कहां है कि शांत बैठकर कलेवा कर ले। कभी कलेवा करते हैं, भाग पड़ते हैं किसी वृक्ष की तरफ, किसी पशु पक्षी की तरफ। मैया फिर पकड़ के लाती है।
बहु व्यंजन बहुभाति रसोई सट रस के परकार सुर श्याम हलधर दो भैया और सखा सब ग्वार भाग क्यों पड़ते? सब सखाओं को बुला लिया। फिर एक साथ बैठकर भगवान भोग आरोग रहे हैं। सकट ऐसे मंडलाकार खड़े किए गए हैं और बीच में सब बड़े सुंदर सुंदर शिविर कपड़े के ऐसे जिनमें सब शयन कर सके। सकट समूह क्रमश कालिंदी यमुना जी के तट पर ऐसे लगाए गए हैं। मानो कोई पहाड़ हो श्रेणीबद्ध यमुना के तट पर क्योंकि सब नवीन नवीन भी गोप बालक हैं। कोई जंगली पशु ना आ जाए और हजारों सैनिक लाखों की संख्या में धनुष बाण तलवार ढाल लिए हुए संकट के पहले वो खड़े हुए हैं।
यमुना तट घट मान मे लाल लाल शाह शिव इति करुणाया कुल करेणा कृत पक्षिदा कनक गिरी कैलाश गौरी गुरु प्रभति महाम धर राज निकम पंक्ति भू चलती कुमार श्रेणी र सकट पथ जन वृद्धता ऐसा लग रहा है कैलाश पर्वत विराजमान हो गया इतने सुंदर सुंदर सुंदर शिविर लगे हुए हैं। सकट है। आसपास सब सैनिक है और बड़े बलवान गोप बड़ी सावधानी से वीरासन में बैठकर के सबकी रक्षा करें। ऐसा प्रतीत होता है मानो सैन्य बल ही मूर्तिमान विराजमान हो। आकाश से भी कोई नहीं आ सकता। पृथ्वी की तरफ से भी कोई आक्रमण नहीं कर सकता।
ऐसे विरासन में बैठे हुए दिव्य धनुष बाण लिए हुए सब सावधान हैं। यमुना पार होने की व्यवस्था के लिए पहले ही नावों की व्यवस्था की गई है। बाबा ने पहले से व्यवस्था रखी। अब रात में सब वहां शयन कर रहे हैं। चार पहर विश्राम किया। चारों ओर वस्त्रों के जो ग्रह तंबू हैं अग्नि चंदोए हैं सब सुंदर सुंदर दुग्ध फेन की तरह गद्दे तकिया सब राजसी व्यवस्था मानो वस्त्रमई पूरी हो बाबा के सब ब्रजवासी और गाय जो छकड़े के अंतर्गत शिविर है उनमें तो सब जन है और एक और सैनिकों की व्यवस्था की गई जो रथों के द्वारा घेरे गए उनमें गा लाखों करोड़ों गए यद प्रथमा कतिप त गवा सति तत्र क्रमत समत वृद्धि प्रती त अब यहां गौ दोहन उतने ही जितने से प्रयोग हो जाए सब बछड़े पिए क्योंकि दही जमाना मंथन करना ये तो सब रास्ते में थोड़ी हो सकता है।
मत गयंग साण वो तो अपनी पैरों से और फिर रमाना बलि सब आदि बछड़े आदि ये बड़े बलवान हैं। वृद्ध गोप बड़ी सावधानी से उतना ही दूध निकाला जो पूरी समाज को बृजेंद्र उपनंद अभिनंद सनंद नंदन ये विशिष्ट हैं। पूरी मुखिया है ब्रज मंडल के। ये सब निरीक्षण करने में लगे। किसी को कोई परेशानी तो नहीं है। किसी को कोई आवश्यकता हो ऐसे अब यमुना जी में सहस्त्रों ना इकट्ठा कर ली गई। आदेश हुआ नंद बाबा का तो पहले से व्यवस्था थी। श्री यशोदा मैया ने प्रातः कालीन श्री बलराम जी को श्री कृष्ण चंद्र जी को और सब छोटे-छोटे जो भगवान के सखा है सबको बाल भोग मिष्ठान आदि पवाया और गोद में ले ले के सब नाव में बैठ जाते हैं।
बृजेश्वरी श्री रोहिणी जी श्री कृष्ण चंद्र जी को एवं यशोदा मैया बलराम जी को गोद में लेकर के सुंदर नावों से यमुना जी के दर्शन करते हुए पार होते हैं। पार होते ही भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी तो खेलने लगते हैं। फिर मैया रुकी नहीं यह यात्रा है कहीं इधर उधर ना चले जाना यहां जंगली पशु है गोद में उठा लेती है गोमणिया नाव में बैठकर मंगलमय गान करते हुए पार होते हैं। फिर समस्त वृद्ध वृद्ध के जो गोप जन है उनको जवान जवान गोपन सब गौओं को यमुना जी ऐसे ही गौए तैरना जानती है चाहे छोटा बछड़ा भी वो भी तैरना जानता है सब गौए पार की गई अब धीरे-धीरे से वृंदावन की तरफ आ रहे हैं।
वृंदावन पहुंचने के उद्देश्य से सर्वप्रथम आगे धेन राशि चल रही गौए आगे चल रहे देखो गौओं की सेवा हमारे भगवान स्वयं किए हैं। आज गौ सेवा के प्रति उत्साह अगर नहीं रखोगे केवल दूध की भावना रखोगे तो फिर हमारी गौओं की दुर्दशा होती है। बहुत दुर्दशा होती है। गाय को जो दूध नहीं देती ऐसे छोड़ देते हैं। बछड़े बैल छोड़ देते हैं। रात्रि में ऐसे लोग जो इनका अहित करते हैं वो लोग घूमते रहते हैं। गाड़ी में चढ़ाया और बद स्थान में ले जाते हैं। जो ऐसे तो प्लास्टिक खाती हैं गौएं इधरउधर पड़ी वस्तुएं पाती हैं और फिर उनके उधर में वो सब विकार फिर वो मर जाती हैं।
हमें लगता है गांव में हमने देखा कि पहली रोटी गाय के लिए बनती थी। हर घर में बनती थी। अगर महीने में ₹1 भी गौ सेवा के लिए निकाले एक एक लोग तो हमारी गायों की दुर्दशा ना हो। जहां गौशाला हो वहां पहुंचा दें या ऐसे गौशाला बनाए जिसमें चार लोग सेवा कर सके गौओं की तो अब लोग वो गाय ज्यादा रखते हैं कि 506 लीटर जा रहा 20 लीटर हुआ तो इतना हो गया और गौ कृपा की बात नहीं सोचते कि अगर गौ की सेवा करेंगे जब भगवान ने की तो कौन सी धनराशि रह सकती सच्ची मानो गौ का दूध एक आदमी को पियाओ एक को भैंस का पियाओ पक्का पक्का और फिर भैंस वाले को देखो तो मोटा आपको भैंस वाला मिलेगा।
गौ वाला तो मोटा नहीं मिलेगा लेकिन उछाल ही गौ वाले में होगी। तेजस्वीता गौ वाले में होगी। भैंस वाले में तेजस्वीता नहीं होगी। उसमें चर्बी चाहे भले बढ़ जाए मोटापा तो आ जाएगा लेकिन उसको उछाल ही नहीं आएगी। अच्छा दूध रख के देखो दोनों का तो गाय के दूध में आपको स्वर्णिम कांत मिलेगी। शुद्ध देसी गाय के दूध में स्वर्णिम कांत मिलेगी। भगवान गौ सेवा सबसे पहले वृंदावन में आगे आगे गौएं गोप लोग आसपास से घेरे हुए तुमल नाद करते हैं और गौओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
गाय अपने बछड़ों को चाटते हुए देखते हुए बड़े आनंद से आगे बढ़ रही है। असंख्य गो बछड़े हैं। सब निशंक यमुना जी के पास हुए। जिन बछड़ों के अभी सींग नहीं उठे छोटे-छोटे बड़े सुंदर ऐसे उलस उल्लास पूर्वक शरीर छोटा है पर वेग बहुत है उछाल ही बहुत है। बड़ा सुख मिलता है जब गाय को ऐसे गले लगा के लेकिन मरकही वो तो मत लगा लो। वो सी मार देगी। बहुत सीधी कोई कोई गाय होती है तो जैसे ऐसे दुलार करो ना तो एक भागवती का आनंद मिलता है लेकिन संभाल के भागवती का आनंद लेने के चक्कर में किसी ऐसी गाय को गले मत लगा लेना जो मारती है वो पुच्छ ऊपर उठाकर के बछड़े जब भागते तो भगवान को बैठे छकड़े हुए अच्छा नहीं लगता वो भी उनके साथ खेलना चाहते थे क्योंकि सब भगवत स्वरूप जानते हो भगवान के समय की गाय कौन थी श्रुति वेद वेद की रिचाएं गओं का रूप धारण किए हुए थी।
गाय आगे बीच में बछड़े और जो नौ प्रसूत बछड़े अभी नएनए तो वो तैर नहीं सकते तो विशाल बलवान गोप अपने कंधों पर लेकर उन्हें नाव में बैठकर के ऐसे पार करते। श्री कृष्ण चंद्र बलराम अपने विशाल सकट पर बृजेश्वरी और रोहिणी के पारश में गोधन को देख रहे हैं। यमुना जी को देख रहे हैं। ऐसे देख रहे प्रेम नेत्रों से मानो प्रथम बार देखा हो। आनंद का पार नहीं है। अपने कर कमल को नचा नचा करके कभी रोहिणी मैया कभी यशोदा मैया को देखो मैया वो बछड़ा देखो मैया वो यमुना जी कैसी देखो मैया ऐसे कभी एकदम मैया से छुड़ा के भाग पड़ते हैं।
माताएं उनके पीछे सजग है। भाग के उनको पकड़ लेती हैं। धीरे-धीरे वृषभों का दल सब कालिंदी के उस पार सकत श्रेणी चल पड़ी ब्रज सुंदरिया श्री कृष्ण यश गायन करते हुए जा रही है राम श्याम तो मैया जरा सा असा सावधान होती रथ से कूद पड़ते हैं पहले सखाओं की तरफ भागते कभी गैया के मैया सावधानी रखकर फिर भागती है उनको पकड़ के लाती है सुबल श्री दामाद सखा उच्च स्वर से जब आवाज करते हैं तो भगवान भी आवाज करते हैं। एक दूसरे को बड़ा आनंद मंगल करते हुए श्री धाम वृंदावन की तरफ आ रहे हैं।
वृंदावन का क्या कहना जिधर दृष्टि डालो शोभा ही शोभा क्योंकि सच्चिदानंद प्रकाशित है भगवान के समय तो अभी मात्र 26 27 वर्ष पहले की बात कहते हैं रोड तो केवल वही विद्यापीठ वाला और ये इस वाला इधर तो पूरी परिक्रमा सब रज की और एक भी मकान नहीं जहां आप बैठे हो एक जंगल ही जंगल जंगल यहां तो घोर जंगल बिल्कुल आगे पुष्प मालीज लगाते जाए पीपल है ये सब पुष्प यहां से लेकर के सीधे केसी घाट तक एक भी मकान नहीं बस एक दो ट्यूब बेल्ट है जैसे नवल का ऐसे एक दो ट्यूब बस जंगल कालीदय के सामने आप जो कॉलोनी देख अरे इतने सुंदर तमाल के पेड़ इतने सुंदर सुंदर पेड़ यहां वृक्षावली ही छाई हुई थी वृक्षावली जो सामने वेद ये इतने तमाल के सुंदर वृक्ष थे कि जिनके नीचे घुसकर बैठकर के आप भीषण दोपहर में भी आराम से सो सकते हैं।
इतनी शीतलता ऐसे बिल्कुल कुंज बने हुए घुस के बैठ जाओ और मंत्र जप करो। यह तो बात 26 वर्ष की है। 500 वर्ष पहले जब आचार्य चरण आए थे तब यहां बस दो चार बड़े-बड़े महापुरुष जो विराजमान थे नहीं अन्य नहीं यहां शांत उधर राजपुर गांव में कुछ थोड़े से घर क्योंकि माधुकरी वृंदावन से मांगने मथुरा जाते थे। इसका मतलब सुविधा यहां ऐसी नहीं थी। और जब महाप्रभु पधारे तो सिंघाद भी थे। फिर भगवान के समय द्वापर में उस समय तो साक्षात चिदानंद भूमि अवतरण हुई थी। इतने सुंदर सुंदर वृक्ष देखे।
इतने सुंदर सुंदर वृक्ष कुंज की मतलब देख के भजन करने का मन हो। रातों रात पूरे सब कटवा कटवा के बिल्डिंग कटवा कटवा के। श्री कृष्ण चंद्र बलराम छकड़े में बैठे हुए कभी बाई ओर देखते कभी दाई ओर देखते कहीं मयूर को हक रहे हैं कहीं सुख पिकिका आदि कहीं मृग बड़ी सुंदर शोभा भगवान बहुत आनंदित हो रहे श्री कृष्ण बलराम श्रीमद् भागवत वृंदावनम संप्रविश सर्वकाल सुखाव यह नहीं कहा कि सर्वकाल इस समय भी जो आप पक्का देख लो वृंदावन के बाहर प्रारब्ध भोग अपना जो असर दिखाएगा वो वृंदावन के भीतर नहीं दिखा सकता कल कलेश ना व्यापेठा ये ठोर विश्व ते न्यारी नागरी दासी जनम जिता बलिहारी बलिहारी और
जो वृंदावन में भजन होगा वो त्रिभुवन में कहीं नहीं हो सकता यहां फिर स्वार्थ अपने भजन गए फिरे बाह तुम प्रपंच सोचना चाहते हो वृंदावन पकड़े हुए तुम्हें पहला भजन तो यहां तुम हो और दूसरा भजन तुम्हारे चित्त को भजन में लगने के लिए प्रेरित करता ही रहेगा चाहे जितना अपराध करो ये इतना कृपालु है और देश के बस घटत भजन की बात और वृंदावन में स्वार्थ उलट भजन हो कैसे महिमा वर्णन करें वृंदावन की वृंदावनम संप्र सर्वकाल सुखावम तत्र चक्र ब्रजवासम सकत र चंद्रवन वृंदावन बड़ा सुंदर वन है।
यह सर्वकाल सुख प्रदान करने वाला है। सुख ही प्रदान करने वाला है। वृंदावन में प्रवेश का मतलब है सुख समुद्र में प्रवेश। अब निज धर्म आपनो कहत तहां नित्य वृंदावन रहत बहुत प्रेम सागर जहां। हम ये बड़ी सिद्ध बात कहते हैं आपको। पकड़ लो तो पकड़ लो। आना जाना बंद करो तो आना जाना बंद हो जाएगा। कर लो। बहादुर हो तो आना जाना बंद कर दो। आना जाना बंद हो जाएगा। समझ लो जो समझ पाओ। बहादुर हो तो आना जाना बंद कर दो। तन मन के बन से ये खत्म खत्म। पक्का खत्म। तुम्हारे भजन से नहीं वृंदावन वास से वृंदावन धाम की कृपा से।
अब सब कोई थोड़ी आना जाना बंद करना चाहता है और जो आना जाना बंद कर दे तो बंद हो गए। अब क्या समझते हो? मुक्त पुरुष है जो वृंदावन वास करता है। परिणाम में आएगा। बहुत बढ़िया परिणाम आएगा। आप चिंता ना करो। यह मन में ना सोचो कि हम कहीं ऐसी जगह एकांत जाकर के और फिर अपने चित्त को इतने बड़े योगी नहीं हो। ये यहां का प्रभाव है। रोज कथा सुन रहे हो, रोज सत्संग सुन रहे हो, सेवा कर रहे हो तो वैराग्य भड़क रहा है। माया आपको प्रेरित कर रही है कि चलो एकांत और एकांत जहां गए फिर वो कहां-कहां ले जाएगी फिर आप देख लीजिएगा अपने आप।
ये धाम है वृंदावनम गोवर्धनम यमुना पुलिनाच विक्षासीत्तमा प्रीति राम माधव हे भगवान में प्रीति वर्धन कर दिया आश्चर्य की बात वृंदावन ने क्या किया? वृंदावन, गोवर्धन, यमुना इसका दर्शन करके श्री कृष्ण और बलराम के हृदय में उत्तम प्रीति का उदय हुआ। आप देखो वृंदावनम गोवर्धनम यमुना पुलनाच विक्षासी दुतमा प्रीति राम माधव भगवान में प्रीति प्रकट कर दी तो हम तो जीव है कहां वृंदावन गोवर्धन यमुना पुलिन ये कितना सौभाग्य है अपने को यमुना पुलिन में बैठे हो यमुना पुलिन में बैठे हो य से यमुना प्रवाहित होती रही समय के प्रभाव से थोड़ा उधर चली गई नहीं यही है यमुना जी की नित्य धारा काली देव में देखो सीढ़ियां बनी और क्रम से देखते चले जाना आगे सब सीढ़ियां आपको दिखाई देगी यही से यमुना जी प्रवाहित होती थी भगवान
श्री कृष्ण बलराम अब गुप्त रूप से एक चमत्कार हुआ विश्वकर्मा जी जब थक कर के सब गोप गण आए और शयन किए अपने अपने छकड़े अर्ध चंद्राकार लगा दिए तत्र चक्रुर ब्रजवासम सकट अर्ध चंद्रवत अर्ध चंद्रवत सकटे निर्माण करके सब बीच में वैसे जैसे यमुना के पल्ली पार तो विश्वकर्मा जी ने भगवान की आज्ञा से दिव्य वृंदावन में दिव्य निर्माण क्योंकि वृंदावन तो लता पता बाबा का महल नंद उपनंद सबके सबकी वैसे ही व्यवस्था जैसे गोकुल में थी ऐसे ही भगवान ने वृंदावन में व्यवस्था की पूज्य राधा बाबा अपनी वाणी जी में लिखते हैं कि रात्रि में विश्वकर्मा ने पूरी की पूरी नगरी ऐसी बना दी जैसे गोकुल में सबके वास थे वैसे भगवान की आज्ञा से विश्वकर्मा ने वास की व्यवस्था की।
वृंदावन हर समय हरित रहता है। कभी पतझड़ नहीं होता वृंदावन में क्योंकि सदा बसंत की उपस्थिति रहती है। बड़ा मनोहर गोवर्धन गिरिराज जी का जैसे स्पर्श कर लो ऐसे ना तो करोड़ों तीर्थों के अवगाहन से जो लाभ मिलेगा ना वो गिरिराज जी के दर्शन स्पर्श से सहज स्वाभाविक अरे अपने लोग बाजी जीत गए यार कहां बैठे हैं? घर में बैठे हैं प्रभु के कोई द्वार में थोड़ी है कोई संसार में थोड़ी है घर में बैठे हैं प्रभु के कितना बस यही तो ठसक भूले हुए हैं क्या भजन भज ना संसार का चिंतन ना हो तो फिर भज अपने आप हो रहा है।
एक समर्पित को क्या भजन जहां समर्पित है उसी का तो चिंतन चल रहा है और हमारे है कौन हां भाई हमारी इसलिए बात समझ में नहीं आती कि भजन नहीं होता ये हमारी समझ में नहीं आता ये हमें समझ में आज तक नहीं आया कि भजन नहीं होता ये बात कैसे मतलब ये समझ में नहीं आया जब आपका कोई है नहीं तो फिर आपका चिंतन क्या होता है जैसे मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो ना कोई तो मौसी हो, फूफा हो तो उनका चिंतन, जीजा हो, जीजी हो उनका चिंतन करें। संसार के कोई संबंध आपका कौन है? कौन है? किसका चिंतन करोगे?
तो जिनके है उनमें भगवत भाव कर लो। और जो विरक्त है तो हम कहते हैं तुम्हारे है कौन जो चिंतन कर? किसका चिंतन करोगे? भगवत मार्ग में चलने वाले उपासक का चिंतन और कैसे क्या हो सकता है चिंतन? प्रियालाल के सिवा और कोई है ही नहीं। तो चिंतन किसका करोगे? चिंतन हमारा चिंतन हमें जैसे कभी कोई कहता है कि हमारा भजन नहीं होता तो हमको ये लगता है कि होता क्या है? तुम हमें बताओ क्या होता है तुम्हें? आखिरकार क्या दिमाग में चलता है? क्या दिमाग बिटिया का ब्याह करना है। उसके लिए लड़के की हमें शादी कर ली है।
लड़के के है क्या कुछ? तू क्या चिंतन करना है? भाई गृहस्थ आदमी कहे तो उसके पास सैकड़ों समस्याएं हैं। उसमें वो उलझ सकता है। आपकी समस्या क्या है? दवाई, कपड़ा, भोजन अपने लड़के को जितना गृहस्थ जन प्यार नहीं करते होंगे उससे ज्यादा श्री जी आपको प्यार करते हैं। तो आप विचार करो फिर अपना चिंतन क्या होना चाहिए? फिर तो बहुत मतलब हम बेईमान है कि अपने इष्ट के चिंतन को छोड़कर और कोई चिंत हमें यही हमें समझ लिया जाता है। कि हम यार चिंतन करें तो किसका करें? किसका चिंतन करें?
क्या चिंतन होता है? भाई यही हम आप अपने से प्रश्न करो। आपका है कौन? फिर चिंतन के यहां फिरे स्वार्थ अपने भजन गए फिरे बा और देश के बसत ही अधिक भजन जो होए अधिक भजन जो यही सम पूजत वृंदावन रहे सो क्यों आप सच्ची मांगे करवट बदले ना तो विपिन घन कुंज रति के भुज मेले बस सुनते रहो चलो ब्रजन तरुण कदम मुकुट मणि श्यामा बनी आंख मूदे पड़े चल रहे क्यों अब और चलेगा क्या कहे वाणी हरिवंश की कहे हरिवंश है ना कोई जगह नहीं सोचने की किसको सोचे ना कर्जा देना है ना कर्जा लेना है ना खेती बोना है ना खेती कटवानी ना लड़का ना बच्चा अब
तुम्हारे और चिंतन क्या रह गया हमें बताओ ना तुम्हें खाने की चिंता है ना कमाने की चिंता है ना तुम्हें क्या परेशानी तो चिंतन किसका कोई चिंतन नहीं तो हम कह रहे चिंता कैसे कैसे नहीं होता भगवत चिंतन क्यों नहीं होता हमारा तो धंधा है वही हमारा तो नशा है वही हमारा जीवन वही है कैसे और इतनी बड़ी पावर शक्ति वृंदावन से मिलती है भजन की कि आप बाहर जाकर देखो कितना विक्षेप है और यहां देखो हर विक्षेप को रद कर भजन की तरफ वृत्ति को प्रवाहित कर देना ये वृंदावन धाम की
कृपा है। सच्ची कहते हैं वृंदावन धाम में इतनी पावर शक्ति है कि हमारे विक्षेपों को रद करके हमारे अंदर भजन की वृत्ति बढ़ा देती है। इसलिए यह लाभ ना चूके। अगर इस बार चूक गए तो ऐसा अवसर नहीं आएगा। बार-बार तो बनत नहीं या संजोग अनूप मानुष तन वृंदा विपिन रस बहुत बढ़िया जोर का एकदम मतलब पूरा का पूरा जोर लगा दिया है प्रभु ने कि तुम्हारा कल्याण हो जाए। मनुष्य शरीर वृंदावन धाम रसिकों का संग प्रिया प्रीतम की उपासना मतलब अब गिरे तो बहुत ऊंचाई पर चढ़ गए हो हाथ पैर सब टूट जाएंगे चलने लायक नहीं रहोगे परमार्थ से अब भ्रष्ट हुए तो बिल्कुल शांति से बैठ के सोचो हमारा चिंतन करने योग्य क्या है हमारा चिंतन क्यों नहीं होता किस विषय का चिंतन होता है हम यही सोचते हैं कि चिंतन का विषय क्या हो सकता है खानपान तो प्रारब्ध के अधीन है वो अपने आप आ जाएगा सुविधाएं तुम्हारे चरण में लौटेंग जब आप सच्चिदानंद प्रभु के
चिंतन में लगे हो अन मांगे आगे आवेगो जो पल लागे पल को हरि भज हरि भज छान न मान नर तन को मति बंछ रे मति बछे तिल तिल धन को अन मांगे आगे आवेगो जो पल लागे पल को कहे हरिदास बीच जो आवे त धन है आपन को ए हरि भज हरि भज इस शरीर का परम लाभ हरि भज मत चिंता कर धन की मत चिंता कर जैसे पलक झपकती है अपने आप ऐसे अपने आप तेरे आगे धन आएगा स्वामी जी महाराज अन मांगे आगे आवेगो जो पल लागे पल को चिंतन अपने से प्रश्न करो कि चिंतन किसका हो रहा है क्यों हो रहा है मतलब है क्या
विषय हम यही नहीं समझ पाते कि आप चिंतन बिना कोई रह नहीं सकता ये पक्की बात चिंतन होता है। लेकिन चिंतन किसका होता है? यह खास बात है। तो आपका काहे कौन जिसका चिंतन होता है? यह बात हम अभी तक नहीं समझ पाए हैं। शायद आगे समझ जाए कि साधक जो उसने भजन के लिए वैराग्य लिया है। जिसने सारे संबंध छोड़ दिए हैं। जो केवल भगवान का आश्रय लिए हुए हैं और वो भगवत सेवा में भगवत धाम में गुरुजनों के सानिध्य में रह रहा उसका वो कह रहा भजन नहीं हो रहा। मतलब हो क्या रहा है फिर मतलब कभी हमको कोई सोच कर बताना कि क्या होता है क्योंकि अभी तक हम इस प्रश्न का उत्तर नहीं जान पाए कि होता क्या है उसके हृदय में तो वृंदावन ये भजन की भूमि है जो दिव्य भजन का प्रभाव प्रकट करती है ए अपने लोग आए हैं इसीलिए रात दिन कमाई करो भजन की और उसको दे दो संसार को भजन अपने लिए नहीं किया जाता यह भी बात समझ लो भजन अपने लिए साधु नहीं करता के लिए करता है।
जगत मंगल सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संत निरामया जब तक अपने लिए भजन होता है ना तब तक भजन होगा नहीं ध्यान रखना और जब सबके लिए भजन होता है तो ऐसे उफान आती क्यों अब देखें बहुत सूक्ष्म विषय है हम अपना भजन इनको क्यों दे दे तो इनके देने का भी तो फल मिलेगा लौट के समझ रहे हो जैसे हमने अपना भजन सर्व मंगल के लिए जगत को दे दिया तो अब इसका फल तो है इसका फल जानते हो क्या है? प्रभु सीधे हमें मिलेंगे। हम हर भजन का फल दिल को देते हैं। इस जगत रूप को देते हैं। सतरति सतरति सलोकान तारति आदेश है।
मम भक्ति युक्त भवन पना सारा का सारा भजन इनके लिए जगत मंगल के लिए जब जगत मंगल के लिए दिया तो वो लौट कर के जब आया ना तो सीधे प्रभु को सीधे प्रभु को आएगी हिम्मत बिल्कुल नहीं आएगी हिम्मत जलन पैदा हो जाएगी यार दिन भर भजन किया हम क्यों किसी को अपना भजन का फल दें हां यही यही भजन नहीं होने देता यही भजन सो अनन्य गति जाके अस्मति न टरे हनुमंत मैं सेवक और सचराचर रूप स्वामी या रहस्य रघुनाथ कर वेग ले जाने कोई और जो जाने रघुपति कृपा तो सपने मोह ना हो वृंदावन भजन की भूमि अद्भुत आनंद की भूमि सर्व दुख नाश की भूमि वृंदावनम संप्रविश सर्वकाल सुखाव वृंदावन में प्रवेश किया कृष्ण बलराम पूरा ब्रज परिकर पहले से व्यवस्था कर रखी थी विश्वकर्मा जी ने वृंदावनम गोवर्धनम यमुना पुलना कहां वास कर रहे एक नीवा घाट है तुम जानते हो गंगा के किनारे तो काफी समय तक वहां वास किया बड़ा बड़ा एक काम तो गंगा जी के किनारा तो वहां सौभाग्य मिला गर्ग संहिता के स्वाध्याय का गर्ग संहिता का जब स्वाध्याय हुआ तो गिरिराज जी महाराज जी की महिमा
बहुत विरक्त स्थान है मतलब कहीं फल फूल मिठाई इन सब के कहीं कोई गुंजाइश नहीं गंगा किनारे बहुत कष्ट में जीवन मुश्किल से अगर पेट भर जाए तो बहुत बड़ी बात त्रिकाल गंगा स्नान एकांत से किसी का आना किसी का नहीं आना आना जाना वही जो बारी लगाते हैं वही भले राधेश्याम बोल के पूछ ले बाबा तरबूज ले गए क्या नहीं तो और कोई पूछने वाला अब वही तन्मयता एकदम तो आकांक्षा हुई थी कभी गिरिराज जी के दर्शन कभी गिरिराज जी के एक बार दर्शन जिंदगी में हो जाए ऐसी भगवान कृपा करें देखो बास दे दिया अभी चाहो अभी गिरिराज जी के चलो अभी दर्शन जैसे कल पूर्ण हुई चलो वृंदावन के अभी वृंदावन की परिक्रमा कितना सौभाग्य जानते हो तरसते थे एक बार गिरिराज गोवर्धन के जब गर्ग संहिता में महिमा पड़ी ना तो लगा एक बार गिरिराज आप कहां बैठे हैं कौन सा भजन कमी है अरे पड़े रहो दरवाजा जब नहीं छोड़ता ना कुत्ता तो धर्मात्मा पुरुष को रोटी खाना अच्छा नहीं लगता पहले लगता है उसको एक दे आओ तो धर्मात्मा पुरुष के ऐसे होती है हो परमात्मा जब परमात्मा के द्वार
में पड़े हो तो तुम्हारा कल्याण तुम्हारा मंगल तुम्हारा भोजन व्यवस्था वस्त्र व्यवस्था वो सब नहीं करेंगे पक्का करेंगे तो बोले फिर आप पांच पांच दिन भूखे रहे तो तो देखो एक बात होता है कि जब भगवान किसी को जगत के लिए तैयार करते हैं तो उसको विशेष कसते हैं ये ध्यान रखना इंजन में सब बहुत बोल्ट नट सब बहुत व्यवस्था होती है डिब्बे में बैठ जाओ 100 150 वही पहुंच जाओगे ऐसा कुछ भगवान ने इसीलिए कसा इसीलिए घुमा के काशी से इधर लाए नहीं हम उत्तर नहीं हो पाते यहां जानते हो ऐसे ऐसे प्रश्न्ता आते हैं कि अगर काशी से ना आए होते ना विश्वनाथ जी के तो उत्तर नहीं हो सकते थे ऐसे प्रश्न ऐसे पीएचडी पढ़े हुए कल एक भयो वृद्ध बहुत ज्ञानी पुरुष वो ऐसे प्रश्न कर रहे थे अहंकार का क्या लक्षण है इसका क्या है अरे भाई पढ़ा है कोई सब कुछ रिकॉर्ड थोड़ी है तो हम तो ऐसे बैठ जाते हैं और प्रभु से कहते हैं सुनो प्रश्न सुनो इसका और उत्तर दो वही कृपा करके उत्तर दे देते।
तो अगर काशी से ना लाए होते तो बुद्धि में वो बात थोड़ी आती। भगवान इतना इसीलिए कसा कि आप लोगों को इतना नहीं कसना पड़ेगा क्योंकि इंजन कस गया है तो डिब्बे में बैठ जाओ और पार हो जाओ। अब डिब्बे में ना बैठो। कुछ ऐसे भी होते हैं हवा लेने के लिए बाहर लगा खंभा। नहीं नहीं डिब्बे से नहीं होता। अब उनको तो पता नहीं हो डिब्बे से ऐसे बाहर हवा लेनी लगा खंबा तो बाहर डिब्बे से मतलब डिब्बे में जो व्यवस्था है पंखा लगा है जो खिड़की से हवा आ रही है गेट में खड़े होके बाहर बच्चा हां बैठे रहो चुपचाप बैठे रहो बैठे-बैठे पहुंच जाओगे आनंद हो जाएगा अभी दूररे ब्रजभुआ सा गोपाल द्वारक चारया मास तुर्व्सान नाना क्रीडा परीक्षदो गोवर्धन पर्वत यमुना जी सुंदर पुलिन ये सब देखकर के वृंदावन को भगवान श्री कृष्ण बलराम के हृदय में बहुत प्रीति उत्पन्न हुई।
अभी कुछ कुछ तोतली वाणी से बोलते हैं। यह बालोचित बार-बार माताओं से प्रश्न करते हैं। माताएं उत्तर देती हैं और सब ब्रजवासियों को बड़ा आनंद दे रहे हैं। आज वृंदावन में बाबा और सब पूरा परिकर विश्राम कर रहा है। इससे चर्चा आगे श्री राधावल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…