शिक्षा-दीक्षा के बाद भी कौन-सी सावधानी जरूरी है? / बकासुर और व्योमासुर का उद्धार // 11/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम। हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शीतल श्रया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटि सा नमन नमस्कार ये भगवत मार्ग एक दो दिन का तो है नहीं पूरा जीवन समर्पित करना पड़ता है जो निवृत्ति मार्ग अर्थात विरक्त मार्ग के पथिक हैं।
उक्ताए हुए पुरुष को यह परम लाभ प्राप्त नहीं था। उक्तया हुआ है जल्दी से चार दिन में सब काम क्रोध नष्ट हो जाए और मैं एकदम सुखी हो जाऊं। ऐसे नहीं धैर्य पूर्वक सहित सहित बाढ़ है भगत गृह तन गुरु हितगार हमारी जो कमियां हैं हमारी जो अंदर की जलन है हमारे प्रभु देख रहे हैं उसी के परिणाम में वह हमें मिलेंगे हम जो सह रहे हैं जो परिवार से वियोग करके संसार के भोगों का त्याग करके मनमानी आचरण मनोरंजन का त्याग करके ये जो हम प्रभु के मार्ग में लगे लगे हैं। इसका फल बहुत उत्तम है।
गंडकी नदी का हर पत्थर शालिग्राम बन जाता है। लुढ़कते लुढ़कते नर्मदा जी का हर कंकर संकर हो जाता है। ऐसे इस मार्ग का पथिक लुढ़कते लुढ़कते सिद्ध हो जाता है। यदि वह शांत और गंभीर आचार्य चरण का एक श्लोक अगर याद रहे तो जीवन बहुत सार्थक हो जाए। दूरा दपास स्वजन सुखमर्थ कोटि सर्वेशु साधन वरेश चिरम निराशा तो वर्ष में सहजादभुत धारा श्री राधिका चरण रेणु महाराम ये महाप्रभु हरिवंश चंद्र जी का लिखा हुआ श्लोक है दूरादपास अपने परिवार जनों के सुख से दूर साधक जब माता-पिता स्वजन संबंधियों से अनुराग रखता है जिसे सांसारिक राग कहते हैं उनका बाहरी सपोर्ट रहता है क्योंकि उनका वात्सल्य रहता है और वैराग्य में उसे कहीं वात्सल्य प्रभु का दिखाई नहीं देता जबकि प्रभु का वात्सल्य अमोग अनंत असीम और वो वो मरने वाले आज उनके वात्सल्य में तुम भगवान के चरणारविंद का आश्रय गुरु पद्धति का त्याग कर सकते हो क्योंकि इतना दुलार दिखाई देगा इतना आप लोग तो सुव्यवस्थित हो 20 25 वर्ष 25 वर्ष यहां वृंदावन की भूमि से कह रहे कभी किसी रस रसोई में बैठकर भोजन नहीं हुआ होगा कि कोई हमें दे रहा है और हम भोजन पा रहे हैं।
25 वर्ष काशी में जुगल किशोर थोड़ा पर कभी यह याद नहीं आया कि घर चले कभी भगवान की कृपा से गुरु की कृपा से कभी भारी से भारी विपत्ति की परिस्थिति कभी ऐसा नहीं आया। क्या कष्टों का वर्णन करें? अपने प्यारे के मार्ग में जितने कष्ट हैं, वह सब महा सुख हैं। रात्रि में जब घाट में शयन होता है तो दिन भर के तपे हुए घाट आग फेंकते हैं। वही अचला जो पहनते हैं वही बिछा लिया पड़े हैं। 2:00 बजे उठना 2:00 बजे तक तो नींद नहीं आती क्योंकि इतना जलन होती। भले कमंडल से गंगाजल वहां डाल दिया पर वो गर्म बना रहता है।
पेट भूख से व्याकुल है। शरीर ताप से जल रहा है। जब वर्षा होती है तो शंकर जी के छोटे मंदिरों में बैठकर के रात्रि काटते। फिर 3:00 बजे विश्वनाथ जी के दर्शन नियम गंगा के किनारे कष्ट सहते। कभी ऐसा नहीं कि किसी परिवार के स्वजन से हम तुम्हें सुख देने की सोच सकते हैं। लेकिन तुमसे सुख लेने की बात नहीं सोच सकते। सब शोहित सब जीवन सुप्रीत पर निष्काम मति पर किसी से कोई लेने की कामना नहीं। ये हमारा मार्ग है। लुढ़कते पढ़कते पूरा सही नहीं चल पा रहे हैं तो लुढ़कते लुढ़कते एक दिन सिद्ध हो जाएंगे।
ये मार्ग ऐसा है। इसमें पड़े पड़े सिद्ध हो जाता है। दूराद पास स्वजन स्वजन जनों का जो प्यार है वह वैराग्य में जहर है। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो कहते हैं तक्त स्वजन बांधवा जिसने मेरे लिए अपने स्वजन बांधवों का त्याग कर दिया है। मैं उसे कैसे त्याग कर सकता हूं? प्रत्य स्वजन बांधवा हृदय से बहुत कठिन है। दूसरी बात महाप्रभु ने कहा स्वजनन दूरादपास स्वजन दूसरी बात कह सुखमर्थ कोटि रुपए का सुख प्राप्त होने वाला अगर इसका त्याग कर दो तीसरा साधना के द्वारा प्राप्त होने वाले सुख का त्याग करके पूर्ण भरोसा गोरे चरणारविंद का राधा राधा तो बरसंत में सहजा अद्भुत शोक की धारा अद्भुत सुख की धारा हमारी लाडली जो कितने दिन जिएंगे माता पिता पिता कितने दिन बैंक बैलेंस काम करेगा कितने दिन तुम जवान रहोगे श्रीपाद कह रहे हैं कांत मात्र संछादित युवति माया में पिंड दग दृष्ट पंडिता नाम विलयिता धैर्य रक्षा शिक्षा धैर्य पूर्वक जो शिक्षा दी जा रही उसको हृदय में धारण करो हे प्रिय प्रीतम यह तुम्हारा प्रिय शरीर कितने दिन स्वस्थ रहेगा?
कितने दिन तुम भोग लायक रहोगे? युवती मयामेव्स पिंडे कितना तुम्हें युवती सुख दे देगी। दाग दृष्ट पंडिता नाम विलयिता धरिता शिक्षा जो तुमने दीक्षा ली जो तुमने शिक्षा ली यदि हमारी इस बात को नहीं मानोगे तो चाहे जितने विद्वान हो भ्रष्ट हो जाओगे क्या क्या तुमने बहुत जन्मों में ये सब भोग नहीं भोगे क्या बहुत जन्मों में तुम्हारे परिवार नहीं रहा क्या बहुत जन्मों में तुमने शरीर नहीं धारण किया लेकिन परिणाम नाम आज क्या तुम्हारे पास है? कौन सी सिद्धि है तुम्हारे पास?
काम विजय, क्रोध विजय, लोभ विजय, मोह विजय। क्या तुम्हारे पास? वही फिर है। इसलिए जिसकी बुद्धि ने विषय सुखों को सुख मान लिया है। वो चाहे कोई भी हो भ्रष्ट होगा, नष्ट होगा। भोगेश्वर प्रसत्त नाम तत चेत व्यवसायत्मिका बुद्धि समाध विधते भोग और ऐश्वर्य ने जिसकी बुद्धि का अपहरण कर लिया वो कभी परमात्मा प्राप्ति का लक्ष्य ही नहीं धारण कर सकता और लक्ष्य धारण कर ले तो लाख दोष हो भी फिर भी भगवत प्राप्ति हो जाएगी लाख दोष उसमें है पर उसका एक दृढ़ है मैं श्यामाजु का हूं काम क्रोध लोभ सब उसमें है वो भगवत प्राप्त हो जाएगा।
अवगुण करे समुद्र सम गनत ना अपनो जान राई के सब भजन को मानत मेरो समान जे ब्याध जिम बाली सोई सुकंठ पुन कीन कुचाली सोई करतूत विभीषण केरी सपने राम न तिन तन हेरी हमारे प्रभु का ऐसा स्वभाव है पर प्रभु के मार्ग में बने रहने के लिए तीन बातें बहुत अनिवार्य है जो हरिवंश महाप्रभु ने कही अपने परिवार से किसी भी तरह का संबंध ना रखना सुशुख वांछा दे आप हमारे पास आओगे नाम वाणी भगवत चर्चा भगवत धाम इसका तुम्हें सुख मिलेगा आपसे हमारा कोई संबंध नहीं नाते ने राम के मन आप आए हो प्रभु के जन हो प्रभु स्वरूप हो ठीक है हमारा संबंध हमारे अमुक है नहीं इस बात को हृदय से अस्वीकार करें पारिवारिक संपत्ति और सुख का भोग विरक्त नहीं करता।
विरक्त भगवान के द्वारा दी हुई व्यवस्था से जीता है। किंचिन मात्र कुल परंपरागत प्राप्त संपत्ति का एक लोटा पानी भी जीवन में नहीं। कुल परंपरा प्राप्त संपत्ति एक लोटा जल भी नहीं पूरे जीवन में। और भगवान ने ऐसी व्यवस्था रखी कि पता ही नहीं चला किसी को जिंदा है कि मरे हैं। यह तो यहां वृंदावन में पता चला जब YouTube में सब पढ़ रहा है। नहीं तो किसी को पता नहीं चला कि वो जिंदा है या मरा। गंगा किनारे किसको पता फोन जीवन में रखा नहीं। आज भी फोन नहीं भगवान की कृपा से जरूरत भी नहीं है।
अर्थ के द्वारा प्राप्त सुख भगवान की ऐसी कृपा जब भूख थी तब भोजन नहीं और जब भोजन है तब भूख नहीं लीवर खराब किडनी खराब ऐसा कितनी अपार कृपा अपने जन पर करते इसे तुम क्या अकपा समझते हो अपार कृपा रात दिन चैन नहीं पड़ता किसी दिन मर जाओगे भजन कर डट के भजन कर 11:30 बजे से बैठे हैं 11:30 11 बजे से 8:00 बजे सोए होंगे दिन में नींद नहीं रात दिन प्रिया प्रीतम के बस आना है आपके पास श्री जी बस आपके पास आना है रात दिन ये कोई साथ देगा माता पिता भाई बंधु कोई साथ देगा जब तक शरीर है तब तक ये साथ देंगे तुम्हारा पेट भरेंगे तुम्हारे मनोकूल कपड़ा देंगे तुम्हें दुलार करेंगे तुम्हें ये करेंगे और ये दुलार ये पेट भरना तुम्हारे अंदर अंदर यह ममता पैदा करता है।
ये मेरे पापा ये मेरे मम्मी ये संसार यह तुम्हारे अंदर जो बैठा है वो तुम्हें श्री जी के चरणों की शरण में अनन्य नहीं होने देगा। जब तक हम श्री भगवान के भरोसे नहीं होंगे। बड़े कृपा पात्र है जिनको ठुकराया गया है। माताजी मर गई। तुलसीदास जी की जो सेविका दासी थी वह भी मर गई। पत्नी के मरने के कारण जो उनके पिता थे उनकी अश्रद्धा हो गई कि लड़का जन्म लेते ही हमारी पूरी गृहस्ती चौपट कर दिया। पत्नी मर गई जो दासी सेवा में थी। कुछ दिनों में वो मर गई। पूरा ये विख्यात हो गया।
अभागी है। और क्या पता था कि इसके जैसा भाग्यवान पूरे विश्व में नहीं पैदा हुआ। अद्वितीय महापुरुष जिस दरवाजे में भोग से व्याकुल होकर जाते हैं। हे अभागी ये खड़ा रहेगा कुछ अमंगल हो जाएगा। हटा छोटे से बालक साक्षात भगवान शंकर और अन्नपूर्णा वेश बदल कर आते रोज भोजन देते हैं तुलसीदास जी को वो ऐसे महापुरुष हुए कि काशी में अद्वती पांडित्य और अद्वितीय रचना और अद्वितीय भक्ति क्या क्या उनके लिए वर्णन करें अद्वती वैष्णव अपार ज्ञान के समुद्र ब्रह्म ज्ञान वैराग्य भक्ति सांख्य योग सब रामचरितमानस में सरल भाषा में सब लिखा हुआ है।
कोई ऐसा प्रसंग नहीं, कोई ऐसी नीति नहीं, कोई ऐसी प्रीति नहीं जो गोस्वामी तुलसीदास जी ने और सब क्या कहते थे? अभागी है। हम तो धन्य भाग मानते हैं उनको जिनके पास अव्यवस्था है और ठुकरा दिए गए हैं। उनको एक रास्ता सिर्फ दिखाई देता है। प्रभु का एक भरोसो, एक बल, एक आश, विश्वास। श्री जी को एक बात चाहिए अपन प अपनापन अवगुण करे समुद्र सम गत अपनो जाने अपनो यद्यपि भक्त अनंद जो विषय इंद्रिय बस होए कर्मठ कोटि जित्द्रिय ते समय करोड़ों जितेंद्र उसकी समानता नहीं कर सकते श्रीपाद कह रहे हैं उसकी दीक्षा व्यर्थ और उसकी शिक्षा व्यर्थ देख लो दोनों इसलिए सोच समझकर शिक्षा और दीक्षा का अगर आदर करोगे तो भगवत प्राप्ति हो जाएगी।
अगर शिक्षा दीक्षा का अनादर करोगे तो पक्का ना हमारा शरीर रहेगा ना तुम्हारा शरीर रहेगा। सत्य और सच्चिदानंद का आश्रय रहेगा और वो तुम्हें हम डाल रहे हृदय में बार-बार उसको स्वीकार नहीं कर रहे। वही संसार, वही रुपया, वही पैसा बहुत दुर्गति होनी है जीव की। समय समय था दुर्योधन [गला साफ़ करने की आवाज़] छत्र के नीचे चलता था। पांडव बन बन भटकते थे। समय आया काट के फेंक दे गए। और छत्र लगा हस्तिनापुर चक्रवर्ती सम्राट महाराज युधिष्ठिर यत्र योगेश्वरा कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरा तत्र श्री विजयो भूत धवा नीति मतिम जहां भगवान श्री कृष्ण है और अपने कर्तव्य का पालन करने वाले अर्जुन जैसे योद्धा है वही विजय होती है।
ये हमारा महाभारत से भी बढ़कर युद्ध है। महाभारत में तो प्रगट में सामने युद्ध होता है। यहां अंतर युद्ध है। अंत युद्ध है। पांच ज्ञान इंद्रियां मन के साथ मिलकर हमें गिराना चाहती हैं। छह शत्रु काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर ये छह उर्मियां जरा, मृत्यु, शोक, हर ये भूख, प्यास ये हर समय सब पर विजय प्राप्त करनी। तब वो जीवन मुक्त महापुरुष होता है और ये सब ऐसे हो जाएगा। सहज में कहो कृपा ते कहा ना हो। कृपा से क्या नहीं हो सकता? एक क्षण में भगवान झांकी अंदर प्रकट कर देंगे सब चित्त का प्रण पर वो तभी प्रकट करेंगे जब एक भरोसो एक बल एक आस एक विश्वास यहां तो फैला घूम रहा है श्रीपाद कह रहे हैं क्या इतने जन्म हुए ता संपादिता बहुजन निजाम किम प्रतिष्ठाणसी दिव्य श चंदन स्त्रिया आदिक विषय भुजा कानु तृप्ति स्तवा भूत तुम्हारे अनेक जन्म हो गए तुमको याद नहीं तुम बड़े प्रतिष्ठित भी रहे हो तुम्हें बहुत सी सुंदरी स्त्रियां भोगने को मिली है तुम्हें दिव्य माला चंदन आदि विषय भोग भी बहुत प्राप्त हुए हैं क्या आज तुम्हारी तृप्ति है वही भूख वही तृष्णा इसलिए मेरी प्रार्थना मान लो तस्मानु प्रयत्न विमुख सुखस्याना ये इंद्रियों के सुख के लिए तुम प्रयत्न करना बंद कर दो सारम सारंगवत सुन चर मधुर बने राधिका केली धामनी तू एक प्रयत्न कर श्री धाम वृंदावन आ जा और सत्संग सुन और राधा और उनके प्राण प्रियनाथ श्री श्याम सुंदर की ऐसे अमृतमय लीलाएं हैं।
ऐसे अमृतमय नाम है। ऐसी अमृतमय धाम की महिमा है। वह आपके चित्त का परिवर्तन कर देगी। कब? जब कुसंग ना हो तब। अगर यहां भी रहकर कुसंग ये कुसंग ही है। प्रभु से बिलग कोई आशा और भरोसा जाग जाना ये कुसंग ही है। चाहे जितना कोई प्रिय हो। धर्म से भ्रष्ट वही होता है। यह दो हैं या तो भय और या प्रलोभन। जो भय और प्रलोभन से किसी भी तरह ना हटे तो आगे भगवान खड़े हैं। भाई जी महाराज जब बिल्कुल एकांत में भजन की ठान ली तो एक खरबोपति खरबों की संपत्ति दसों फैक्ट्रिया बड़ा सा वैभव भाई जी के पास आए और कहे कि आपको पता होना चाहिए कि अब हमारा कोई ऐसा वारिस नहीं है जो संभाले सब हम आपको देते हैं।
अरे भाई जी ने कहा नहीं नहीं बोले भाई जी आप जैसा अधिकारी मिलेगा नहीं सब संप बोले नहीं बिल्कुल नहीं आप साधन यहां से पधारिए दोबारा शब्द मत बोलिए भाई जी ने लिखा कि देखा भगवत प्राप्ति के लिए कदम जब आगे बढ़ाया तो कितना बड़ा प्रलोभन आ गया ध्रुव जी नगर से बाहर निकले देवर्षि नारद जी ने कहा अभी चल के उत्तानपात से अभी राज्या अभिषेक करवाता हूं ध्रुव जी ने कहा नहीं क्षत्रिय बालक हूं। एक बार निश्चय किया कभी टलता नहीं। तो कहा चेला पक्का गुरु मंत्र दिया और पीठ ठोक दी।
श्रीपाद कह रहे दिव्य चंदन स्त्रियादिक विषय भुजा कान तृप्तिवा भूत आज तक तुम्हें तृप्ति हुई क्या नहीं भोगा तुमने अनेक जन्मों में तस्मान इंद्रिय अर्थ प्रयत्नो विमुख सुखस्या सीना इन इंद्रियों के अर्थ का भोग त्याग दो यह इंद्रियार्थी भ्रष्ट ही होता है जो अपनी इंद्रियों को स्वतंत्र छोड़ता है भोगों के सारम सारंगवत सुचर मधुर बने राधिका के धाम जैसे भ्रमर पराग पान करता है ऐसे आनंद सिंधु भगवान का प्रेम पराग तुम्हें वृंदावन धाम प्रदान करेगा जिसके मन को तीन ने परास्त कर दिया उसकी दीक्षा व्यर्थ उसकी शिक्षा व्यर्थ कंचन कामिनी और कीर्ति कांत तन मात्र संछादित युव मया मेद विभत्स पिंड दाग दृष्ट पंडिताना म विलमिता धैर्य रक्षिता शिक्षा का भक्ति का विक्ति तद हत धिया वृंदावनाशा क्या भक्ति रह गई उसकी जब रुपय ने उसकेित को चुरा लिया क्या भक्ति रह गई जब किसी कामिनी ने उसके का अपहरण कर लिया जब यश की आशा जागृत हो गई तो क्या भक्ति क्या विरक्ति का भक्ति का विरक्ति तद वृंदावन अभी तो प्रपंच के चिंतन में वृत्ति जा रही
एक अवस्था होती है जिसको तुम्हें पता ही नहीं आनंद की वृत्ति ही नहीं उदय होती वृत्ति ही नहीं होती उठती ही नहीं कोई वृत्ति ही नहीं है शांत जैसे गाढ़ निद्रा में कोई वृत्ति नहीं उठती ऐसे जागृत अवस्था में ना सतवत्त सतवत्त उसे ब्रह्माकार वृत्त कहते हैं। उस परमानंद को ब्रह्मानंद को भी जो श्रीपाद कह रहे हैं मुमुक्षु नाम याता लय मल महा भो हरे रे का महा गता करोत लव वत्त ब्रह्माकार वृत्त मुमुक्षुणा नाम याता जो मुमुक्षु बड़े श्रम साधना से ऐसी वृत्त प्राप्त की कि कोई वृत्त ही उदय नहीं हो केवल ब्रह्माकार शांत गाढ़ वत्त उसको जब प्रिया प्रीतम का सुख मिला प्रबोधनांद जी को तो कह रहे हैं ए मुक्ति क्योंकि ये मुक्त जीवन मुक्त अवस्था है।
ये महान अनिष्ट अब मत करना हमारे साथ। क्योंकि हमें वृत्ति चाहिए। हमारी वृत्ति में प्रिया प्रीतम हो। हमें वृत्ति लय नहीं चाहिए। कह रहे तुम उनके घरों में जाओ जिनके हृदय में मोक्ष की अभिलाषा है। हम एकांतिक प्रेमियों के लिए तुम्हारे पास आने की कोई जरूरत धिक्कार है तुम्हें अगर हमारी तरफ आओ गता धिकोत मेरे हृदय रूपी घर की तरफ अगर मोक्ष आ रहे हो तो तुम्हें धिक्कार है नहीं चाहिए मुझे मोक्ष नाया मुक्ति कुकृति रूप वृंदा तदा बहुत विचित्र शब्दों का कुकृति मतलब उसे सीधे शब्दों में कहते हैं कुकर्म ऐ मोक्ष तुम मेरे साथ कुकर्म मत कर देना कि मेरी वृत्ति लेय कर दो मुझे वृत्ति चाहिए प्रिया प्रीतम के चिंतन प्रिया प्रीतम की सेवा की प्रेम सहित हो साथ सेवा श्याम ये वो महापुरुष है जो हजारों को ब्रह्म बोध कराया है।
वो कह रहे हैं अब मुझे वो लय वृत्ति नहीं चाहिए। मोक्ष नहीं चाहिए। क्यों? क्योंकि शिव वृंदावन में विराजमान प्रिया प्रीतम का साक्षात दर्शन और उनकी सेवा का मुझे सौभाग्य मिला। इसलिए मैं तुम्हारा नाम रखता हूं दुष्ट्याम से दुष्टयास्ते जगत नमा भविता आपको लगेगा श्रीपाद बहुत गुस्सा होकर मोक्ष से बात कर रहे हैं। तो आइए श्री रूप गोस्वामी जी कह रहे भक्ति मुक्ति पिशाचिनी ये कह रहे हैं दुष्टायाम वो कह रहे पिशाचिनी और हरिवंश महाप्रभु कहते हैं विभेम कैवल्यता मोक्ष से तो मुझे भय लगता है बिल्कुल नजदीक नहीं आना चाहिए कैसा प्रेम है प्रिया प्रीतम का यहां मोक्ष से भयभीत हो रहे हैं जो मोक्ष को प्राप्त करने के लिए आप देखो काशी में लाखों साधक साधना कर रहे हैं।
यह है वृंदावन का प्रेम रस। भगवान की नित्य पावन चर्चा, पावन धाम में, पावन नाम कीर्तन, पावन सेवा इसका परित्याग करके मल मूत्र के भांडों के भोग की आकांक्षा रखकर संसार के कुएं में कूद जाना। पर ये ऐसा ही है भगवान की प्रचंड माया का जप ध्यान रखना गुरु से कपट और हितमित्र से चोरी या होए निर्धन या होए कोढ़ी क्यों नहीं बच पाते क्योंकि गुरु से कपट करते हैं। कपट और छल यह ना हमारे भगवान को प्रिय है ना भक्त को प्रिय है मोह कपट छल छिद्र न भावा निर्मल मन जन सो पावा यदि आपके हृदय में काम वेदना है और आप स्पष्ट वर्णन करते हैं हे गुरुदेव हे संत भगवान मैं काम से पीड़ित हूं बचा लो मुझे नहीं मेरे से कुछ गड़बड़ हो सकता है तू इतने कृपालु हैं चाहे वो डांट के हटावे या प्यार से हटावे हट जाएगा पक्का हट जाएगा पक्का 100 में 100% हट जाएगा अब वो दृष्टि है वो डांट के हटावे शासन से या प्यार से हटावे इसमें अनन्यता की आवश्यकता होती है अनन्यता में भगवान सब अंदर के मामला को ठीक कर देते हैं।
ये हम कोई प्रवचन नहीं कर रहे। यह हम सिद्धांत अपने स्वामी का बता रहे हैं। जब अनन्यता आ गई कि हमारा कोई नहीं तो फिर सारी जिम्मेवारी हमारी हो गई। हमारी हमारे प्रीतम की हो गई। हम ऐसे पकड़ेंगे वो ऐसे पकड़ेंगे। कहां भाग के जाओगे? जा ही नहीं सकते। एक होता है गुरु बनाना। और एक होता है सद्गुरु। पकड़ लेते हैं। गुरु बना लिया पीछे पीछे चलो। जो गली अच्छी लगी मुड़ जाओ। भाग जाओ सद्गुरु हाथ पकड़ा दिया आपके सिवा कोई नहीं अब वो घसीट करके श्री जी के चरणों में आपका हाथ रख देंगे ऐसे इस मार्ग में चला जाता है ये परमार्थ का मार्ग बहुत सूक्ष्म है और बहुत कड़वा है शुरुआत में कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं पहले मीठे लगते हैं बाद में बहुत जहरीले ये है यदगे विष्म परिणाम अमृतोपम ये पहले विष जैसा लगता है और परिणाम में अमृत जैसा होता है।
और संसार के भोग कैसे लगते हैं? यत द अमृतोपम परिणाम विष जिसकी शुरुआत अमृत जैसी उसका परिणाम विष जैसा निकलेगा। इसलिए हे भाई अनंत जन्मों के सौभाग्य उदय हुए हैं। जो यह सौभाग्य मिला है। भगवत मार्ग मिला है। चाहे गृहस्थ हो चाहे विरक्त इसको कभी मत छोड़ो। लुढ़कते लुढ़कते तुम सिद्ध हो जाओगे। मान लो हमारी बात। इसलिए तुम चिंता मत करो। एकमात्र भगवत आश्रय रखो। चाहे जैसे तुम हो तुम कैसे हो? यह जिम्मेवारी हमारी है। तुम किनके हो? यह तुम्हें पकड़ना है। तुम्हारा पक्ष है।
तुम किनके हो? आपके सिवा कोई और नहीं। कोई ठौर नहीं। ये तुम्हारा पक्ष है। हमारी स्वामिनी का पक्ष है। अब वो सारी जिम्मेदारी कैसे तुम हो? ये वो देखेंगे। किनके तुम हो ये तुम देखो। तुम्हारे में प्रश्न नहीं होना चाहिए। ना कोई और ना कोई ठौर तो निश्चित परम पद है। यह बिल्कुल हम साफ बात कह रहे हैं। अगर कोई और है तुम्हारे जीवन में कोई ठौर है तो फिर ऐसी आंधी चलेगी कि वही खड़े दिखाई दोगे। और अगर और ठौर नहीं है तो लुढ़कते लुढ़कते सिद्ध हो जाओगे। भगवत मार्ग है। चलते हैं भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी के पावन लीला चरित्र का पान करके अपने हृदय में प्रेम लक्षणा भक्ति का प्रादुर्भाव करते हैं।
पूज्य श्री राधा बाबा ये जो लीला गाई है ये चिंतन करके गाई है। जो श्रीमद् भागवत में लीला है उसी का चिंतन करके जो चिंतन में देखा उसी लीला को अंकित किया है। भगवान सप्त स्वर्ग सप्त पाताल समन्वित असंख ब्रह्मांडों के पालक हैं। सो वत्स पालक बने हुए हैं। बछड़े चराने वाले अनंत अपरशीम ऐश्वर्य रस सिंधु के समुद्र जो अपने जनों को डूबाकर प्रेम में मस्त कर दे बृजेंद्र तने बने हुए नंद बाबा के लाडले बने हुए रोज बछड़ा चराने जाते हैं। जो अपने फण पर संपूर्ण ब्रह्मांड को एक सरसों के दाने की तरह रखे हैं।
वह रोहिणी नंदन बलराम के रूप में भगवान श्री कृष्ण के साथ बछड़े चराने जाते हैं। यहां वो प्रभु हैं जिनका पूजन होता है। सहस्त्र शीरखा पुरखा सहस्त्रपा सभूमि गंग वितो वृत्या दशांगुलम्मा इसमें ना तो आसन दिया जाता है परमात्मा को ना पाद्य दिया जाता है ना अर्घ दिया जाता है ना स्नान ना धूप ना दीप ना नैवेद्य लठिया लिए हुए परम ब्रह्म परमात्मा जिनके लिए कहा गया है शास्त्र शीरखा पुरखा साक्षात सहस्त्रपा सभूम सर्व प्रवा तष् दशांगुलम्मा यजुर्वेद में ऐसा लिखा हुआ है बाबा लिखे सभूमि विश्वतो वृत्या तष् दशांगुलम्मा प्रभु को जे भी मैया बछड़े चढ़ाकर शाम के आती है पहला काम छाती से
लगाना फिर सुंदर अंगराग आदि लगा के स्नान उपटन आदि करके स्नान कराना फिर नवीन वस्त्र धारण कराना फिर शयन भोग पावाना और फिर धीरेधीरे जब शयन कराती तो अपने लाला के चरण चापती है बछड़े चरा के आया है तो धीरेधीरे चरण चापती है पूरी रात में कई बार जाग कर देखती है लाला के मुखारविंद को ठीक से नींद आ गई प्रातः काल हुआ प्रभु अभी सो रहे हैं मैया नजदीक जाके जागो हो तुम नंद कुमार बलि बल जाऊं मुखविंद की गोत मेलो करो संभार जागो हो तुम नंद कुमार आज कहा सोवत त्रिभुवन पति
और बार तुम उठत सवार बारंबार जगावती माता कमल नयन भयो भवन उजार जागो हो तुम नंद कुमार बहुत देर हो गई लालन देखो पूरे भवन में उजियारा हो गया है जगो कौन परी नंदलाल बा प्रात समय जागन की बिरिया सोवत है पीतांबर तान कौन परी नंदलाल बान माता जोशोदा कब की ठाड़ी ले ओन भोजन घृत शान जागो श्याम कले की जय सुंदर बदन दिखाओ आन यशोदा मैया ये क्या बान है प्रातः काल तो जगना चाहिए आप पीतांबर तान के सो रहे हो देखो मैं भोग की सामग्री लिए खड़ी हूं और संग सखा सब द्वारे ठाड़े
मधुबन धेनु चरावन जान सब सखा आ गए हैं दरवाजे पर खड़े हैं आप सो रहे हो माता अंचल से मुंह पोछते हैं। उठो लाला उठाया फिर मुख मार्जन दंत धाव समार्जन शरीर का फिर विराजमान करके सुंदर भोग लगाते हैं। भोग पवाने में आत्म विस्मृत हो जाते हैं। वात्सल्य के कारण फिर कृष्ण बलराम जब दोनों भोग पा लेते हैं दोनों को गले से लगाते हैं। करो कले राम कृष्ण मिल कहत यशोदा मैया उठत प्रात कछु मात यशोदा मंगल भोग देत दो छोरा माखन मिश्री दही मलाई दूध भरे दो कनक कटोरा सुंदर सुंदर माखन मिश्री दूध दही मलाई ऐसे खूब पवाती है यशोदा रानी वात्सल्य में ऐसी डूबी है कि ये दोनों पाते रहे और मैं इनको पवाती रहूं कभी कभी तृप्ति नहीं होती पवाने में।
देखो प्रभु को प्यार चाहिए, प्रभु को दुलार चाहिए। चाहे जो भाव हो जब भोग लगाया जाता है तो वात्सल्य भाव रहता है। जैसे मां अपने बच्चे को पवाती है। ऐसे अपने ठाकुर को भोग लगाना चाहिए। यह बिल्कुल अच्छा नहीं है कि आप ऐसे भोग बनाए ऐसे रख दिए चल दिए। नहीं वो लाडले हैं। बैठिए पास बैठो। एक हाथ में वजन लो पंखा और धीरे-धीरे कम से कम 101 कवल तो पवाओ इसके बाद भावना करो मेरे गुरुदेव सहचरी रूप से आचार्य सहचरी रूप से यहां विराजमान हूं प्रिया प्रीतम को पवा रहे हैं फिर हटो वो बात अलग है ऐसे रख दिया ऐसे चल दिया अरे उनको कोई भूख लगी है क्या पूर्ण काम है तुम्हारी पवाने की इच्छा ही उनके अंदर पाने की इच्छा पैदा करेगी यशोदा मैया पवाते पवाते तृप्त नहीं होती लाला भी मुख प्रसन्न है और पा रहे हैं।
फिर मैया को एकदम ऐसा लगता है कि कहीं नील मणि इतना पाते चले जा रहे हैं। कहीं पेट में अपच ना हो जाए। लाला बस आचमन कर ले। बहुत देर से पा रहा है। वात्सल्य में संशय भी होता है। सर्वलोक पाल भगवान वत्सपाल बने हुए बलराम जी के साथ गोप सुंदरिया दर्शन कर रही हैं। सबके हृदय में एक अद्भुत आनंद का नृत्य हो रहा है। अब शीघ्र से शीघ्र अपने सब बक्षों को एकत्रित करके सखाओं के साथ तो वत्स पालको भूतवा सर्व लोक पालको स्रात रासो गोव्स चारंतो विचत प्रातः काल ही अपने बछड़े लेकर सखाओं के साथ वृंदावन में चराने के लिए गिरिराज जी की तलहटी में जब वत्सासुर मारा गया था तो संगोष्ठी हुई थी सखाओं की कोई भी यह बात जाकर ब्रज में अपने अपने घर नहीं कहेगा नहीं कल से हमारा बंद हो जाएगा वत्स चराना मैया और बाबा बिल्कुल आने नहीं देंगे वत्सासुर को भगवान ने मारा पर इसकी खबर किसी को नहीं लगी केवल सखा जानते हैं बस वत्सासुर के अगर वध की बात ब्रज में फैल गई तो आशंका हो जाएगी।
अपने सबका मिलना बछड़े चराना ये सब बंद हो जाएगा। श्री कृष्ण चंद्र जो स्वच्छंद रूप से बलराम जी के साथ सदा की भांति वन गमन वत्स चारण और वन क्रीड़ा आवा चल रही है। कोई कोई ने ऐसा कि बत्सासुर मारा गया। पर ये किसी को विश्वास नहीं हुआ कि अगर मारा गया होता तो श्री कृष्ण बलराम भी बताते। किसी ने ध्यान नहीं दिया इस विषय पर। पर जब वत्सासुर मारा गया तो मथुराधिपति कंस भयभीत हो गया। गुप्तचर ने बताया उसी ने मारा है जिसने पूतना को मारा सटासुर को मारा तणावर्त को मारा उसी ने वत्सासुर को मारा प्रतीत हो गया यही मुझे मारेगा कानों में ऐसा लगा जैसे विष वत्सासुर मारा गया कंसस्तु तस्मात पादप वत्सुर निर्वासन मपस सर्प मुख स्पर्श मात्र समू भसम दसो निमया मास आंख मीच लिया कंस लंबी लंबी सांसे लेने लगा बहुत संज्ञा शून्य है अब क्या किया जा सकता है जीवन में यह समय कंस का बहुत कष्टप्रद जा रहा है नहीं तो बड़ा यशस्वी था बड़ा बलवान था कोई समस्या ही नहीं थी मानो निष्प्राण जैसा हो रहा है।
कौन है अब जो मुझे बचा सकता है? तेन दशमी दशा प्रापिता सात मंत्र भी कथन वधा पिता मंत्रियों ने कहा आप चिंता क्यों करते हो मारा जाएगा बहुत से उपाय है हंत संभाविता दभाविता भवा प्रस्थापिता नातु तभदम किंचितम कंस ने कहा कितने छंद में वेश धारण करके मैंने राक्षस भेजे किंतु उसका तो अमंगल हुआ नहीं वो मारे गए फिर गंभीर हो गया कंस मंत्रिमंडल पुनः विचार करने लगा देव केवलम वकमत्र बलमवलंबा यत जात संारा गंभीरते स्वामी एक उपाय है बकासुर को तो आप जानते ही हैं। आपका बहुत परम प्रिय मित्र है वो महाबली है और उसकी चोंच में इतनी दम है कि वो पूरे लोक को लोक समेट सकता है।
यह मार देगा। श्री कृष्ण वन में बछड़े चराने आते हैं। बकासुर जाएगा मार देगा। कंस मुस्कुरा पड़ा। अरे मेरे मित्र बकासुर को बुलाओ। मैं तो भूल ही गया था। एक एक करके आहुति होती जा रही है। उल्लास में भर के कंस ने अनुमोदन करते हुए कहा आम ममसा एवलत्र प्रस्थापना स्थापता। हां हां बहुत ठीक है। मेरे उस बकासुर को सामने बुलाया जाए। यह पूतना का भाई है बकासुर। कंस के सामने बकासुर उपस्थित हुआ। अत्यंत पराक्रमी बकासुर तब से मित्र बना था। पहले कंस ने इसके बल का परिचय लिया था।
कंस को ऐसे मुख में रखा जब युद्ध प्रारंभ किया कंस ने कंस ने प्रचंड पराक्रम दिखाया बकासुर उगल दिए रोक दिया ऐसी उसकी चोंच को बकासुर ने पूरा पराक्रम दिखाया फिर बकासुर ने और कंस ने दोनों ने कहा हम दोनों मित्र हैं केवल बल प्रदर्शन कर रहे इसलिए दोनों समान बलशाली है। अब तो बड़ा उसको आनंद हुआ कि मैं देख चुका हूं पराक्रम बकासुर का। बकासुर से कहा तुम्हें उसी बालक को मारना है जिसने तुम्हारी बहन को मारा था। बकासुर की आंखों में आंसू आ गए। बहन की याद करके और कहा एक बार मुझे अवसर मिले मैं उसे चूर्ण कर दूंगा।
अपनी बहन का बदला लूंगा और उसको मारकर अपनी बहन को हृदय को शीतल करूंगा। विलंब मत करो जाओ। आदेश है कंस ने आदेश कर दिया। उसने पूरा कैसे जाना क्या करना है। विधान बनाया। प्रभु सहज स्वभाव में बछड़े चरा रहे हैं और गो पालों के साथ खेल खेल रहे हैं। त्रिभुवन मोहन सौंदर्य मधुराति मधुर बाल भंगिमा और जैसे छर समुद्र में लहरें आती है। ऐसे बछड़े अपार बछड़ों की रास परमानंद में निमग्न भगवान श्री कृष्ण कीड़ा परायण गोप शिशुओं के साथ हैं। साथ में बलराम जी हैं और प्रभु एक बार बंकिम दृष्टि से पूरे क्षेत्र को निहारते हैं।
कोई आया तो नहीं कोई राक्षस तो नहीं आ गया। पूरे बछड़ों को सखाओं को सबको एक दृष्टि में निहार लेते हैं। फिर खेलते हैं। धीरे-धीरे आगे बढ़े। नवीन नवीन घास थी। बछड़े चरने लगे। मनोहर लताओं की पंक्तियां हैं। परम सुंदर भूभाग है ब्रज का। तो उल्लास में भरे राम कृष्ण गोप शिष्यों के साथ प्रथम चेष्टा कि व जो बछड़े हैं इनको जल पिला दिया जाए और हरी हरी घास में छोड़ दिया जाए। सखाओं ने ऐसा ही किया। सब बछड़े घेर कर सुंदर जल पिलाया और पास में छोड़ दिया। स्व्स कुलम सर्वे पंत एकदा गत्वा जलाशयासम पाय पपुर जलम जब बछड़े जल पी चुके हरी हरी घास चरने लगे भगवान श्री कृष्ण गोप बालकों के साथ क्रीड़ा कर रहे हैं उसी समय दृष्टि पड़ी ऐसा लगा कोई पर्वत गिर पड़ा क्या विशाल काय चोंच तो नीचे का हिस्सा लगा कोई पर्वत टूट के गिर पड़ा क्या ते तत्र सुर बाला महा सतम वस्थितम तत्र सुर वज्र निर्भिन्नम गिरे संगम चितम ऐसा लगा मानो देवराज इंद्र ने किसी शिखर पर वज्र प्रहार किया हो टूट के गिर गया हो और वो बकासुर था भारी चोंच एक
आकाश में और एक नीचे विशाल साव बको नाम महान असुर बक रूप ध बगुले का रूप धर के कुछ सखाओं ने कहा श्री कृष्ण ये क्या है हमने तो कभी पीछे इसे देखा नहीं एक लंबी सी शिखर पड़ा है मानो तो जो श्री दामाद बड़े सखा थे उनका शिखर नहीं है बगुले की चोंच एक देखो ना ऊपर आकाश को छू रहे एक नीचे पृथ्वी को ऐसा बगला तो हमने देखा नहीं धरण तल मुन्न मयन धरण तल निहतोत्तर चंच नीचे की चोंच पृथ्वी पर ऊपर की आकाश में मानो धरणी को उत्पाटित पृथ्वी को उखाड़ लेगा ऐसी भारी वज्र जैसी चोंच स्वर्ग में ऊपर और एक नीचे नीचे पृथ्वी पे ऐसे भी दत्य इतना विशाल कि खेलते खेलते सखाओं के सहित आएंगे हम एकदम वो धनुष राक्षस विफारित नेत्रों से देख रहा है इनमें कौन कृष्ण है सबसे विशाल बगुले का रूप धर के जे भी देखा मोर मुकुट पीतांबर समझ गया यही महाबलशाली अभय भुज दंड मूल पीन हंस सानुकूल कनक निकस लसित कुूल दामिनी धर की उ पर मंदारहार मुक्ता लरवर सुधार मत दुध गति तन की देह दशा कर की ऐसे द की और भगवान ने दृष्टि डाली अच्छा बकासुर तुम आए हो तुम्हारा
नंबर है सखाओं से कहा दूर ये पक्षी कुछ अलग दिखाई दे रहा है भैया आकारात्म पक्षी तुल्य सद व्यापार न पक्षत बका कि नवका साक्षात कूटवत स्थित रिक्षते भैया आओ सावधान ये बक पक्षी जैसा दिखाई दे रहा है लेकिन इसका आचरण व्यवहार पक्षी वाला नहीं है राक्षस है इसकी चेष्टा ठीक नहीं हट जाओ सब लोग ये बगुला है दिखाई देता है पर ये बगुला है नहीं यह राक्षस है। सब सखा श्री कृष्ण के समीप आकर के घेर लेते हैं। कहने लगते हैं सखे नायम पक्षी अपितु सकलाने गिल तुम कृतारभ गुरु दभन केना दानवे भितव्यम भैया कन्हैया तुम कहते हो पक्षी नहीं है ये दानव है भैया हमको सबको ये निगल जाएगा ये तो छद्म वेश धारण किए हुए बगुले का कोई दानव है आपने कहा भाग निकले सब आदेशों तो अभी भागे हम सब कैलाश शिखर शिखर द्रागी शरीरादप दीर्घ दीर्घ तला चंचु पुटदा दासम कथा पलाम हे भैया कैसे भाग पाओगे आकाश तक इसकी लंबी चोंच है जहां जाओगे वही पकड़ लेगा सखा की बात सुनकर श्री कृष्ण चंद्र जो मुस्कुराए बोले बिल्कुल भागने की जरूरत नहीं इसकी सामर्थ्य क्या है कि तुम्हें छू सके भयभीत मत हो मैं थोड़ा देखता हूं इसका बल और चल पड़े बकासुर की तरफ सर्वज्ञ सर्ववित सर्वबल केंद्र स्वयं भगवान बृजेंद्र नंदन बाल रूप सब कुछ पता है उनको कौन है।
किसके द्वारा भेजा गया है? क्या करने आया है? पर एकदम सीधे साधु स्वभाव बालक बकासुर समझ रहा है कि कुछ जान नहीं पाए। मुग्ध बालक की भांति भगवान उसके नजदीक धीरे-धीरे पहुंचे। पुंडरीक लोचनस्तम जान तस तंड सनध में गमने वधिम चकार कमल नयन भगवान जानते हुए भी अनजान बन के उसके चोंच के समीप गए। अब तो जितने गोप बालक है सब भयभीत हो रहे हैं। कहीं मेरे भैया कन्हैया का कुछ अनिष्ट ना हो जाए। बड़ा भय लग रहा है। कोई कह रहा है कन्हैया मत जाओ। कन्हैया मत जाओ। अखिल लोकों के भय को मिटाने वाले अभय दाता भगवान सनिकट पहुंचे बकासुर के।
और बहुत सावधान है। किंतु वह बकासुर उच्च काका और धीरे-धीरे पैर करके श्री कृष्ण के समीप वो भी आ रहा है और भगवान ऐसे मुग्ध होते हुए जा रहे हैं। अचानक उसने ऐसा झपटा मारा कि भगवान को अपने चोंच में ले लिया। आगत सहसा कृष्णम तीक्षण तंडोसत बलि महाबली बकासुर ने भगवान को अपनी चोंच में ले लिया अब तो सब सखा जोर से आर्तनाद करने लगे हां कृष्ण जितने भी बछड़े थे वो सब देख देख कर रुदन करने लगे सब भगवान से प्रेम करते हैं गोप शिशु गोप बालक आ मानो प्राण निकल रहे मेरे कृष्ण को इस बगुले ने अपनी चोंच में ले लिया।
अब क्या होगा? श्री कृष्ण चंद्र को अगर बगुला निकल गया और मैं नेत्रों से देखता रहा तो मेरे प्राण रहना क्या? सब व्याकुल हो रहे। कृष्णम महाक ग्रस्तम दृष्टारा दभका बंद बिना प्राणम विचेत समस्त ब्रज बालक जितने गोप बालक हैं मानो निष्प्राण से हो रहे हैं। [खांसने की आवाज़] [गला साफ़ करने की आवाज़] अपार दुख सबको हो रहा है। अब बकासुर ने बड़ी प्रसन्नता से अब तो चोंच में आ गए। बस लीलना है और यह तो सब वैसे ही मर जाएंगे ब्रजवासी बिना श्री कृष्ण के। बड़े उल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण को चोंच में तो रख लिया पर निगलने की ताकत नहीं आ रही कैसे उसके निगलने की प्रक्रिया होती है।
किसी भी चीज को झटका मार के फिर वो झटका ही नहीं लग रहा। इतने वजन के श्री कृष्ण है कि जो नीचे चोंच रखी हो नीचे ही रखी है। जिनके रोम कूप में अनंत ब्रह्मांड है उनको कौन झटका लगा सकता है? ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रतििद कहे असंख ब्रह्मांड पति जगत सष्टा अनादि बलशाली बल के समुद्र भगवान श्री कृष्ण शूद्र बकासुर क्या उसने बार-बार प्रयास किया कि झटका मारकर इनको उधर में ले ले संभव ही नहीं महान मनुष्य पर्वत रख गया उसकी चोंच पे। भगवान खड़े हैं उसकी चोंच के बीच में।
और ऐसी उसकी तालू में आग पैदा की। कंठ देश जलने लगा उसका। कहां भगवान के दर्शन मात्र से जलन मिट जाती है। हृदय शीतल हो जाता है। पर जो जैसी भावना से आता है भगवान उसको वैसे ही दर्शन देते हैं। वैसे ही मिलते हैं। इतनी भीषण जलन हुई कि उसको मालूम होने लगा। मानो आग का पिंड है ये श्री कृष्ण। जिनका नाम जिभ्या पे आ जाए तो हृदय शीतल हो जाए। नरक की भीषण ज्वाला शांत हो जाए। वह स्वयं भगवान उसके चोंच पर हैं। लेकिन भावना ठीक नहीं इसलिए आग जैसे जल रहे। बड़ी असह वेदना हुई।
अब उसको लगा कि लीलना तो ठीक नहीं। उगल देते हैं जिससे आग तो बुझ जाए। अब उगलने की चेष्टा कर रहा है। कंठ जल रहा है। सबको ये लग रहा है कि श्री कृष्ण निष्प्राण हो चुके हैं। दूर से दिखाई दे रहा है उनकी चोंच की दाब में। किंतु विपरीत अब वो जब चोंच अपनी ढीली की तो भगवान आराम से बाहर आ गए। बकासुर ने सोचा अगर ऐसे वापस जाते हैं तो कंस फिर यही तुम्हारा बल विक्रम था। अतिशय रोष में भरा और दोनों चोंच एक करके भगवान पर प्रहार किया प्राण शून्य करने के लिए। गोप शिशु तो नाच पड़े जब देखा बाहर आए।
पर उसी क्षण देखा कि वह बकासुर दोनों चोचे एक करके भगवान पर प्रहार कर रहा है। भगवान श्री कृष्ण अत्यंत निकट गए और अपने छोटे कर पल्लव से उसकी विशाल दोनों चोंचों को ऐसे पकड़ लिया जिससे प्रहार कर रहा था और उसको ऐसे ऐठा तमा पतंतम सानिग तंड दोभ्याम बकम कंस सखम सताम पति पश्य बाले द लीलया मुदा वीरणवत दिव्या ऐसे उसको पकड़ के मरोड़ा भगवान बड़े कोमल कर कमल है। लेकिन इन कोमल कर कमलों में कितनी सामर्थ्य है ये तो छ दिन में पूतना ही जान गई थी। अब भगवान ने ऐसे किया फाड़ के फेंक दिया बकासुर पहले तो ऐसे मरोड़ा और फिर दोनों चोचों को ऐसे पकड़ा अभी तीन वर्ष के हैं महाराज और फाड़ के बकासुर को फेंक दिया भगवान मृत शरीर उसको को फेंका।
अब तो बलराम जी और गो कन्हैया मेरा कन्हैया मेरा कृष्ण सब दौड़ पड़े भगवान श्री कृष्ण को आलिंगन कर रहे हैं। दो खंड में पड़ा हुआ बकासुर का शरीर मर गया। तदामृतस दस ज्योति कृष्ण समास। फिर सब सखाओं ने देखा बकासुर से एक दिव्य ज्योति निकली और भगवान श्री कृष्ण की परिक्रमा करके लीन हो गई। यही वत्सासुर में देखा था। आपको लगता है कि मेरा सखा है क्या ये? सखा भाव में भी ज्यादा भगवत नहीं टिकती। क्योंकि भगवत्ता टिकेगी तो दोस्त कैसे कह पाएंगे? दास भाव में भगवत टिकती है ना सखा भाव में ना वात्सल्य भाव में ना गोपी भाव में ना सहचरी भाव में भगवान की ऐश्वर्य और भगवत का इसमें विस्मरण होता है मेरा प्राण प्यारा दोस्त मेरे प्राण प्यारे पुत्र मेरे प्राण प्यारे कांत मेरे प्राण प्यारे युगल सरकार बहुत लाड भरी उपासना है सखा गले से लगाते हैं सिद्ध तपोधन जाजली ऋषि की बात आज सत्य हो गई।
यह हयग्रीव पुत्र उत्कल दैत्य था। हयग्रीव पुत्र उत्कल दैत्य था। सुरराज का राज छत्र छीनकर अनेक मर्त नरपालों का राज्य अपहरण करके यह स्वयं शासक बना हुआ था। एक दिन यह दुर्मदा उत्कल असुर समुदाय के सैनिकों को साथ हुए सिंधु सागर के संगम पर तपोनिधि जाजल जी की एक पर्णशाला थी जिसमें वो तप करते थे भजन करते थे उसने उस मनोहर आश्रम की शोभा को देखा और निर्भीक वहां मत्स्यों का प्राण लेने लगे लगे। बड़ी-बड़ी मछलियों को, जल जंतुओं को मारने लगे। जाजली ऋषि ने जाकर कहा हमारे आश्रम के सामने, हमारे नेत्रों के सामने जीव हत्या नहीं कर सकते।
वो नहीं माना। तब उनके नेत्रों में रोष छा गया। उनके मुख से निकल पड़ा। दुर्मते तू मत्स्य और जल जीवों को बक की भांति नष्ट कर रहा है। इसलिए जा राक्षसी स्वभाव को प्राप्त होकर बक हो जा। वो तत्क्षण उसी समय ऋषि के तेज से बकासुर हो गया था। अब तो जाजली ऋषि के चरणों में गिरा स्तवन किया। तो मुनि ने कहा वैवशत मनवंतर में 28 वे द्वापर के अंत में परिपूर्णतम भगवान सच्चिदानंद श्री कृष्ण चंद्र जी के रूप में जब प्रकट होंगे और वृंदावन कानन में जब तू जाकर उन पर प्रहार करेगा तब तू मुक्त हो जाएगा।
तो आज जाजल ऋषि के वचन सार्थक हुए। सच्चिदानंद भगवान के कर कमल से बकासुर मारा गया। गोप शिशुओं के उत्साह का क्या मेरा दोस्त इतना बलवान है मेरा सखा इतना बलवान है कुछ प्रवीण सखाओं ने वैजंती की मनका वही वैजंती ऐसे ही झाड़ियों में प्रकट होती गांव में उसकी माला बनाई कुछ रक्त पीत पुष्पों की माला चयन की और श्री कृष्ण को पहनाई पुष्प चयन करके माला बना के मेरा भैया कृष्ण मेरा सखा कृष्ण और कोई उनकी जांग में वाह भैया कोई भुजा में वाह भैया तू तो बहुत बलवान है फाड़ के फेंक दिया बकासुर को वाह कन्हैया और फूल माला पहना रहे हैं अब वो आनंद तो सखा ही जानते हैं अब इतने आनंद में थे कि सूर्य कब ढल रात्रि का प्रवेश हो रहा है।
भगवान श्री कृष्ण ने कहा भाई देख रहे हो अंधेरा आ गया। गोव्सों को एकत्रित करके घर की ओर चलो। किंतु सब उत्साह में प्रथम बार सखाओं के आंसू बहे कि कन्हैया अगर तू इस बकासुर को ना मारता तो यह हम सब सखाओं को खा जाता। अपने अपने मन के मनोनीत भाव श्री कृष्ण चंद्र जी को कोई नएए कोमल पत्तों को लाता है और धागे में पिरोकर श्री कृष्ण को कोई धातु लाता है श्री अंग में चित्रकारी करता है बका विध चले ब्रज को हरि सखा संग आनंद करत सब अंग अंग बन धातु चित्र करी बका बिदार चले ब्रज को हरी वनमाला पहरावत श्यामह को बार-बार अकबार भरत धरी कंस निपात करेगे तुम ही हम जानिए ये बात सही परी अब भैया हमें विश्वास हो गया अब हमें कंस से भी डर नहीं है हमारा कन्हैया कंस को भी पछाड़ कर मारेगा संध्या हो गई।
बड़ा विलंब हो रहा है। मैया के तो प्राण सूख रहे हैं। कहीं कोई अनिष्ट ना हो गया हो। माता परम माता परम कौतुकम कौतुकम ना विमायात यद्यत सख्यास ख्यापितु भुज पराक्रम पराक्रम कृत री मैया इससे परे सुंदर कौतुक और कोई हो नहीं सकता। यह पृथ्वी पर भला किसे विस्मित नहीं करेगा। आज हमारे सखा कन्हैया ने बहुत बड़े दुश्मन को मारा बकासुर को। वो आक्रमण करने आया था। कन्हैया ने अपनी भुजाओं के बल से चीर कर फेंक दिया। ऐसा तभी हम कह रहे थे कुछ जरूर हुआ क्योंकि आज विलंब हो गया।
अनिष्ट आशंका से भयभीत हो गए। यह क्या अनिष्ट आशंका से बचने के लिए तो गोकुल से वृंदावन आए थे। दो को पछाड़ चुके वृंदावन में वत्सासुर बकासुर बार-बार अपने लाला के मुखारविंद की ओर देखती हैं। देख मैया तुम्हें बताऊं वो जो आया था वो बड़े अभिमान में फूल रहा था। देखने में पर्वत जैसा था। पर मैया उसमें कोई दम नहीं थी। वो हम सबको निगल जाने के लिए उद्यत था। और उस समय हमने नहीं मारा। उसकी मृत्यु ने उसे मार दिया। हम लोगों को तो बड़ा आनंद हुआ। मृत्यु ने उसे मार दिया।
और हम सब बड़े आनंदित हुए। री मैया तू चिंता काहे को करती है? वह टेढ़े टेढ़े चाल वाला सब सखाओं को मार देता। यह तो भगवान की कृपा कहो। मृत्यु ने उसे मार दिया। हम तो केवल एक निमित्त मात्र बने। ऐसे पकड़ा ऐसे उसमें कोई बल था नहीं। और मैया तभी मैया तभी मैं सोचती हूं इतना बड़ा राक्षस ये छोटा सा कन्हैया कैसे मार सकता है? पर मैया कहने लगी जिसके कारण मैंने गोकुल का अपना पुराना महल छोड़ा वो कारण तो अब भी पीछे लगा हुआ है। यह असुरों का भयंकर उत्पात यहां भी हो रहा है।
और मेरा नीलमणि मेरे बस में नहीं है। बड़ा चंचल है। बड़ा साहसी है। भयभीत कभी होता नहीं। तनिक किसी से डरता नहीं। हाय कहां जाऊं? क्या करूं? कैसे अपने लाला की रक्षा करूं। मैया खड़ेखड़े सोच रही मैया रोने लगी यह वात्सल्य है किसी सखा ने कान में बताया मैया यह बातें केवल ऐसे कह रहा कि मृत्यु ने मारा वो तो ऐसे ही बिल्कुल बलहीन था उसको मैया बहुत बलवान था एक बार तो श्री कृष्ण चंद्र को निगल गया था यह अपने बल से उसके के अंदर से निकला। मैया तो और घबरा गई कि मेरे लाला को निगल पूरे ब्रज मंडल में बात फैल गई।
बकासुर ने श्री कृष्ण को निगल लिया था। श्री कृष्ण ने उसका वध किया। सब ब्रजवासी दौड़ दौड़ कर आते हैं। श्री कृष्ण चंद्र जी को हृदय से लगाते हैं। गोपियों के तो प्राण है प्रभु। वो नंद भवन में सब एकत्रित हो जाते हैं और बार-बार सखाओं से क्या क्या हुआ? कैसे हुआ? ऐसे सब बातें कर रही है और आश्चर्यचकित होकर श्री कृष्ण चंद्र की ओर देखने लगती है। बृजेश्वर नंद बाबा उपनंद आदि प्रमुख गोप अंत तक सब श्री दामाद को बैठाल करके पूरी घटना सुनते हैं। नंद बाबा तो आंसू बहने लगे और कहने लगे हे नारायण हे भगवान आप हमारे बच्चे की रक्षा ये भाव वात्सल्य भाव कभी बाबा को ये नहीं आता कि लाला ने किया कभी नहीं आता बस यही आता है कि मेरे भगवान नारायण ने मेरे बालक की रक्षा की नंद बाबा तो बस डूब गए भगवान नारायण के चरणों का चिंतन करने में श्री कृष्ण चंद्र के सुकोमल अंगों को स्पर्श करते हैं।
ओ मेरे नन्हे से नीलमणि को कोई खरोच भी नहीं लगी और दुरदांत दैत्य मारा गया। ये भगवान नारायण की कृपा। जब सुना कि बकासुर निगल गया था। तब उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाई हम आपको सच्ची कहते हैं हमारे भगवान नारायण हमारे कन्हैया की रक्षा में हर समय रहते हैं। वो तो निगल गया था मानो मृत्यु ही हो गई थी हमारे लाला की पर हमारे नारायण ने बचाया। नंद बाबा को ऐसा अनुभव होता है। यह नहीं अनुभव होता कि नारायण का नारायण यह स्वयं ही है। मृत्यु की छाया भी नहीं छू सकी भगवान नारायण की कृपा से मेरे लाला को और दौड़ के श्री कृष्ण को हृदय से लगाते हैं।
मस्तक चूमते हैं। श्रत्वा तस्मिता गोपा गोप्या प्रियाता प्रत्यागत दक्ष तसते क्षणा जब सबका भाव प्रवाह शिथिल हुआ तब गोप मंडली ने बैठकर कितने आश्चर्य की बात है अब तक इस बालक के लिए मृत्यु के कारण तो बहुत से उपस्थित हुए पर जो इसका अनिष्ट करने आया उसी का अनिष्ट हुआ। ऐसा इसलिए हुआ कि उन सब ने पूर्व में कोई पाप किए होंगे। जो दूसरे का अनिष्ट करने की सोचता है उसका अनिष्ट पहले ही हो जाता है। यह सिद्धांत है। यह सिद्धांत है। जिसके पाप का घड़ा भर जाता है दूसरे का अनिष्ट करते हुए उसका अनिष्ट हो जाता है।
देखो तो सही भयंकर मूर्ति राक्षस आते हैं और कुसुम से भी सुकुमार हमारे बाल कृष्ण का बाल बांका तक नहीं कर पाते और सबके प्राण हरण हो जाते हैं। मानो प्रज्वलित अग्नि में पतिंगा गिरकर स्वयं नष्ट हो गया हो। ओ गर्गाचार्य जी की बात सही निकली। गर्गाचार्य जी ने कहा कि तुम्हारे बालक के असीम गुण है। नंद बाबा तो इस चर्चा की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे। वो तो भगवान के चिंतन में मगन भगवान आपने बचा लिया। प्राण है नंदन नंदन प्राण है [नाक से की जाने वाली आवाज़] और मैया तो बार-बार छाती से लगाती है आंख बंद कर लेती है खूब दुलार करके प्रभु को भोग पवा करके शयन कराया भगवान श्री कृष्ण चंद्र के ऐसे पावन चरित्र है जो श्रवण मात्र से समस्त दुखों का नाश कर देते हैं।
बड़ा दुलार करके फिर प्रातः काल जगाया। कंस के पास गुप्तचर ने जाकर बताया कि जैसे कोई वीरण को ऐसे चीर दे। ऐसे चीर के फेंक दिया उस बालक ने बकासुर को। तण की भांति अब तो कंस के होठ सूख गए। बड़ा मार्मिक दर्द हुआ दिल में। अब क्या हो सकता है? उसने बकासुर को भी मार दिया। वत्सासुर मारा गया। बकासुर मारा गया। काफी देर तो मूर्छा सी रही कंस के हृदय में। फिर बहुत व्यथित होकर के थोड़ा सावधान हुआ। राज सिंहासन से उठकर खड़ा होता। फिर वो बैठ जाता। ऐसी विचिलता उसके अंदर पर उसकी खास बात थी।
जिधर देखता उसे भगवान नजर आते थे। जिधर देखता उसकी दृष्टि जिधर नीले आकाश में जाती तो श्याम मूर्ति भगवान भगवान यहां तक कि दाल के जीरा में भी उसे कृष्ण नजर आते थे पा एकदम भयभीत हो जाता धन्य है इसकी स्थिति जो हर जगह भगवान नजर आते हैं वो उद्दीन हो जाता कि मेरे नेत्रों को क्या हो गया एक ये श्याम सुंदर मेरे नेत्र नेत्रों में बस गया। अब यही प्रेम होता तो आराम से सुख में डूबता। अभी द्वेष है तो भयभीत है। भय की वृत्ति दुख का आवेश। अब कंस सोचने लगा क्या माया जाल बिछाऊं?
बड़े-बड़े दैत्यों की माया भी उस बालक पर काम नहीं कर रही। जो गए वह सब नष्ट हो गए। इसका मतलब मेरे जीवन की आशा समाप्त हो चुकी है। क्योंकि देवी जी ने बता दिया था तुम्हारे मारने वाला पैदा हो चुका है। कंस के माथे पर पसीना ही पसीना। इसी समय एक स्मृति आई। व्यवस ये बहुत मायावी और बहुत बलवान है। बेवासुर की याद आई। यह कंस के से परास्त होकर कंस की दास्ता स्वीकार किए हुए था। स्वामी भक्त भी था और बहुत बलवान क्रूर स्वभाव का तुरंत तरह विधा तरहमा विधान दानव मात्र मात्र पात्रम पश्याम एकमात्र मेरा उपाय है वमासुर उसे तुरंत बुलाया जाए वो मार सकता है इस बालक को सब प्रकार की माया में परमात महामायावी मैदानों का पुत्र ये वेमासुर प्रख्यात बलवान है।
निसंदेह ये कार्य कर देगा। कंस का यह निश्चय तुरंत कार्वित हुआ। कंस ने बुलवाया वमासुर आया। मानो पहाड़ ऐसा और कहा ब्रज में नंद बाबा के लाडले का प्राण अपहरण करना है। आप ये कार्य कर सकते हो। उसने कहा कोई कार्य है ये? एक बालक को मारना कोई कार्य है। अरे किसी प्रांत के प्रांत को मारना हो तो आप आदेश कीजिए बालक के मारने की। अरे बोले बालक नहीं है वो। बकासुर वत्सुर तड़ावर्त ससुर पूतना सबको एक बार आप जाइए केवल उसी को मारना है कंस प्रेरित वमासुर वृंदावन आया मैया सुबह के अब आज गाय नहीं मैया निश्चिंत रहे अच्छा तुम्हें अपने नारायण भगवान पर विश्वास है बोले पूरा तो बोले बस फिर भगवान नारायण रक्षा रक्षा करते हैं और रोज राक्षस थोड़ी आते रहते हैं।
भैया आप निश्चिंत रहो। किसी तरह मैया को मना करके सखाओं से घिरे हुए असंख्य गोल बछड़ों को लिए हुए भगवान वन में आए। वही सखाओं के साथ खेलना, बछड़ों के साथ खेलना। बड़ा सुंदर वृंदावन। कहीं मोर नाच रहे हैं। कहीं कोकिला कुहू कर गान कर रही। कहीं सुख सारिका भगवान श्री कृष्ण चंद्र के दर्शन से उल्लसित होकर गान कर रही। बड़ी शीतल मंद सुगंध वायु बह रही है। बसंत की शोभा भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी बलराम जी के साथ वन की शोभा देख रहे हैं। गोप शिशु भगवान के साथ नएए खेलों का तो आज एक खेल में चोर चोर खेल एक रक्षक और एक चोर।
श्री कृष्ण चंद्र एवं सखा लुका छिपी का खेल तो कुछ गोप बालक चोर बने और कुछ उनको चुराने वाले गिरिराज गोवर्धन पर ये लीला शुरू रही। वमासुर ने दूर से देखा श्री कृष्ण चंद्र को और पूरी मंडली परमानंद में मगन होकर खेल कर रही। वह देखने लगा। उसने समझा श्री कृष्ण चंद्र को अपहरण करना बहुत कठिन क्योंकि देख लिया इतनी देर में बड़ा प्रवीण था। तो मैं सखा बन के जाता हूं श्री कृष्ण चंद्र के पक्ष से और बलराम जी का अपहरण करता हूं। पहले इनको बलशाली बलराम जी को अब यह जो श्याम ज्योति कुमार है दैत्य रूप से तो तुरंत पहचान जाएगा।
सुना बड़ा बलवान है। दैत्यों को देखते ही मार डालता है। इस समय मुझे इनके बीच में शिशु रूप बनकर के जाना चाहिए। एक एक करके मार डालूंगा सबको। वमासुर ने कर्तव्य का निश्चय किया और जैसे शिशु गोप बालक थे वैसे गोप बालक बन के मैं पुत्रो महामायो वमो गोप गोपाल वेश गोप बालक का रूप रखकर भगवान श्री कृष्ण के पक्ष में हो गया। किसी गोप बालक ने नहीं जाना। भगवान श्री कृष्ण चंद्र खेल में मगन थे और यह वमासुर अपनी योजना को पूर्ण करने के लिए चिंतित था। महादानव उन बालकों को जो जो चुराए जाते थे श्री कृष्ण के पक्ष से उनको चुराता एक क्षण में जाकर के पहाड़ की कंदरा को हटा उसमें डालकर ऊपर से पत्थर सांप को एक-एक करके चार पांच बालक बचे छुपा छुपी खेल उसी में चोर भगवान विचार ये सब सखा कहां गायब होते चले जा रहे हैं सर्वज्ञता शक्ति ने अच चिंत लीला महाशक्ति को संकेत किया श्री कृष्ण चंद्र जी ने दृष्टि डाली कौन ऐसा है देर नहीं लगी सखा बने हुए वमासुर पर दृष्टि गई देखो ऐसे ही ऋषि मुनियों की ऐसे थोड़ी कि ऐसे देख के सब ऐसा नहीं वह भागवतिक दृष्टि होती है जिससे देखा जाता है तब देख शंकर धर ध्याना सती जो चरित कीन सब जाना भक्तवत्सल भगवान देखते अरे ये तो महाबली वमासुर है हमारे सब सखाओं को ये तो मार डालेगा भगवान सावधान हुए और वो जो शिशुओं को ले जा रहा था चोर बन के भगवान ने पकड़ लिया बड़ा सुकोमल छोटे से कर पल्लव है।
तस तत कर्म विज्ञाए कृष्ण शरणदा शताम गोपा नंतम जग्राहा ब्रकम हरिशाम ऐसे पकड़ा अब वो सारा प्रयास कर रहा है महाबली भमासुर छोटे से भगवान की मुट्ठी से अपनी कलाई नहीं छुड़ा पा रहा अब उसने अपना राक्षस रूप प्रकट किया। भयंकर बड़ा छोटे से बाल गोपाल हाथ पकड़े। विशाल रूप पर्वत शरीर सदृश्य भगवान ने इसे कस के पकड़ लिया। बार-बार छूटने का प्रयास कर रहा है। अंग अंग में पीड़ा कलाई केवल पकड़ी है। पूरी शक्ति लगा ली लेकिन भगवान श्री कृष्ण से वो अपने को छुटा ना सका। श्री कृष्ण चंद्र जी ने दूसरा हाथ भी पकड़ लिया।
और दोनों हाथ पकड़ कर के एक झटका मारा तो मुंह के बल गिरा। नाक मुंह के बल से और दैत्र के मुख पर ऐसे हाथ और दोनों नासा छिद्र में अंगुलियां श्वास रुक गई ऐसे और काफी देर चढ़े रहे जब श्वास रुक गई और देखा कि ये मर नहीं रहा तो भगवान ने छोड़ा मुख और नाक को गर्दन पकड़ी और ऐसे घुमाया फिर भी पूरा नहीं मर रहा तो ऐसे पकड़ कर के मस्तक पटका उसका भगवान के बल के आगे किसी का बल क्या चलता है शिलाखंड पर पटक पटक के भगवान ने वमासुर को भगवान तुरंत ध्यान के द्वारा देखा कहां है सखा तो बेमासुर के पद पद चिन्हों का अनुसरण करते
हुए वहां पहुंचे और एक विशाल पहाड़ की शिला हटाई और गुफा में सब सखा बंद थे वही मर जाते हवा नहीं मिलती वही मर जाते गिर गुहा के निकट जाकर श्री कृष्ण चंद्र ने देखा विशाल शिला से द्वार रुद्ध है भगवान ने उस ऐसे खेल खेल में शिला हटा दी हम ऐसे भगवान की सेवा सेवक है क्या डर क्या भय क्या वो भगवान तब थे अब नहीं है नहीं नित्य है भगवान नित्य है भगवान सच्चिदानंद है भगवान सर्वत्र है पर सही मायने में हमें भगवान का भरोसा नहीं सही मायने में हमें भगवान का भरोसा नहीं
हमें रुपए का भरोसा है अपनी बुद्धि का भरोसा है अपने प्रियजनों का भरोसा है संसार के किसी पदाधिकारी का भरोसा भगवान पर भरोसा होना बड़ा कठिन है और भरोसा हो जाए तो बड़ी-बड़ी समस्याएं ऐसे क्षण में नष्ट हो जाए। भगवान ने शिला हटा के क्षण भर में सब सखाओं को देखा कि सब पसीना से लथपत और इसमें तो लिखा है कि प्राण अंतिम दशा को प्राप्त हो गए थे क्योंकि पूरा भगवान ने सब सखाओं को अमृत दृष्टि से पुनः प्राण सबके प्राण लौटाए और सबने देखा कि श्री कृष्ण कृष्ण चंद्र सामने खड़े हैं।
सब सखा रोने लगे। श्री कृष्ण मुझे इस कष्ट का भय नहीं था। मुझे भय था आपसे बिछड़ जाने का। आपके वियोग का सबकी वाणी थकी तो रही। सब सखा श्री कृष्ण चंद्र जी को बार-बार गले लगा रहे हैं कि दोस्त हो तो आप जैसा, सखा हो तो आप हम लोग तो मर गए थे। बेमासुर ने ऐसी गुफा में बंद किया था कि वहां वायु ही नहीं जा सकती थी। इनहीं को दोस्त बनाओ। इनहीं को अपना प्रीतम बनाओ। कुछ ना हो और ये हो तो आप खुशी ही खुश रहोगे। ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा ये ब्रह्म है। प्रसन्न आत्मा और यह जिसके जीवन में नहीं है तो भाई मान लो कुछ भी कर लो आप प्रसन्न नहीं हो सकते।
हर्षित हो सकते हो फिर शोकित होना पड़ेगा। गिरिराज जी की वह तलहटी करुण क्रंदन से युक्त सब सखा श्री कृष्ण को गले लगा के रो रहे हे मित्र अगर आज तुम हमारे मित्र ना होते तो हम सब तो मर गए थे भीमासुर मार डालता सर्वे तस्मा दु्या रोदनता सब रुदन करने लगे भगवान श्री कृष्ण सबको नहीं नहीं कोई रो मत सब आनंदित हो। वहां से लेके सबको दिखाया। देखो जो तुमने गुफा में बंद किया था ना यह मरा पड़ा है। विशाल कायमासुर अब आज किसी को क्रीड़ा में मन नहीं लगा। सब शीघ्र लौट आए।
गोवत से एकत्रित करके। आज जल्दी आए। बकासुर मारा गया था तो विलंब हो गए। आज जल्दी आए तो प्रश्न खड़ा हो गया। आज सब जल्दी बछड़ा लेकर वापस कैसे आ गए? कोई उत्सव मनाना है, कोई खेल करना है? यशोदा मैया से सुनने अभी सूर्य है। संध्या नहीं हुआ। यशोदा मैया आज जल्दी क्यों आ गई? क्या तुम सब लोगों का कोई और क्रीड़ा करने का उद्देश्य है? तो उन्होंने कहा नहीं मैया ये हमारे नीलमणि का आदेश था। प्रभु का कन्हैया का आदेश था पर बड़ी अमंगलमय घटना से कन्हैया बचे हैं और कन्हैया क्या बचे हम सब बचे हैं भैया ने कहा क्या हो गया बोले एक पहाड़ जैसा दैत्य आया था बेमासुर उसका नाम था हम सबको गुफा में बंद कर दिया था इसने हमारे प्राण बचाए और ऐठ के पटक पटक के उसको मार डाला हमारे कन्हैया भैया ने फिर हमारा मन खेल में नहीं लगा और लगा कि अब बछड़ी लेकर वाह जब कंस को सुनने को मिला कि वमासुर भी मार डाला गया।
अब उसके तो होश उड़ गए। पानी लाओ जल्दी पानी कि किसी तरह फिर मंत्री बैठा ले। अब क्या हो सकता है? है कोई? कोई है हमारे प्राण बचा सकता है। अघासुर ने कहा अभी तक आपने हमें सेवा नहीं दी। ब्रजेंद्र नंदन की क्या बात है? अगर हम चाहे तो पूरे ब्रज मंडल को एक बार में चबा डाले। ऐसा बड़ा अजगर का रूप धारण करके अघास ऐसा कंस बड़ा सम्मान किया। माला पहनाया छाती से लगा भैया तुम्हारा ही भरोसा रह गया है। अब तुम ही रह गए हो जो बलि की वेदी पर चल रहा है। ये बीड़ा हम आपको देते हैं।
उन्होंने कहा बस ये समझो हम गए। हम गए और आए कंस समझ नहीं पाया कंस समझा कि कह रहा हम गए और काम करके आए पर बता दिया किसी समझो हम गए जो प्रभु के पास गया वो लौट के नहीं आता यदत्वा न निवतते तधा परम अगासुर अपने बल विक्रम का वर्णन करके नंद नंदन को मारने की नियत से श्री वृंद वृंदावन धाम में अपने रूप का विस्तार करता है।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…