महापुरुषों के निकट होने पर भी प्रायः लाभ क्यों नहीं ?/ अघासुर उद्धार / ब्रह्मा जी का मोह 12/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेशेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदपितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वापय परम शीतल माशयाम परम शीतल माशया परम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नव निवत निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राणप्रिय श्री युगल सरकार श्यामा श्याम समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता श्री यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परकर चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटि सा नमन नमस्कार श्री स्वामिनी जी की कृपा से भजन करने का अवसर मिलता है।
कई जन्मों के सुकृत भी सहयोग करते हैं इस मार्ग में आगे बढ़ने का। और कई जन्मों के दुष्प्रारब् बाधा पहुंचाते हैं। पर बाधा उसी को परास्त कर सकती है जो गुरु वचनों में अवहेलनात्मक भाव रखता है। अगर गुरु वचन रूपी लक्ष्मण रेखा के अंतर्गत रहे तो माया कभी परास्त नहीं कर सकती। गुरु चरणों में अमानी होकर अनन्य होकर उनके वचनों का पालन माया नाम की चीज ही नहीं क्या माया है हमें बताओ यह माया है माइक आपका सहयोग कर रहा है भक्ति में यह कागज इसमें लिखा हुआ ब्रह्म अक्षर ये सब माया में ये शरीर बैठा माया में ये वाणी निकल रही है माया में ये आपको माया से मुक्त कर रहे भगवत विरोधी आचरण तो आपकी वासना ही माया है और भगवत अनुकूल आचरण तो उपासना ही प्रेम और भगवान का साक्षात्कार है।
ये बात समझना होगा। सिद्ध रामदास जी महाराज काठिया बाबा उनको गुरु जी ने काठ पहराया था दंड रूप में कि तुम सो ना जाओ तो उनकी सेवा में एक शिष्य रहता था बड़े-बड़े धनी मानी पुरुष आते थे उसको लगा कि खास असरफिया आदि इसके अंदर है और जो नहीं करना चाहिए वह कार्य कर दिया। अपने गुरु जी के भोजन में जो नहीं मिलाना चाहिए मिला दिया। वो सिद्ध महापुरुष कोई फर्क नहीं पड़ा। बुलाया और काट काट के दिखाया। कुछ नहीं बेटा। अब आप विचार करो सिद्ध ब्रह्म बोध संपन्न परमानंद स्वामी कई बार बताया उनके शिष्य ने ये क्या है?
दूर का वचन पालन करके निकल गया। माया मुक्त हो रहा है। क्योंकि वह वचन पालन कर रहा है और उसके हृदय में एक तड़प रहती है। काश मैं जिनके वचनों से ऐसी उन्नति को प्राप्त हो रहा हूं। अगर 10 मिनट भी मुझे उनकी सेवा का सानिध्य मिलता तो मैं अपना जीवन सार्थक समझता। और जिनको मिला हुआ है उनकी उन्नति कोई बिरला ही कर पा रहा है। क्यों? क्योंकि प्यार दुलार और बिना साधन के भगवत आनंद तो [गला साफ़ करने की आवाज़] वह बहक जाता है। जैसे मेहनत से कमा करके ₹100 ना तो खर्चा करने में उसको पता चलेगा कि कितनी मेहनत की तब ₹100 है और पैर छू के ₹100 दे दिया उसको खर्चा करने में आपको बिल्कुल विवेक लगाने की जरूरत नहीं पड़े क्योंकि आपने कोई मेहनत नहीं की तो गुरु कृपा बिना खर्चा के आपको भगवत आनंद मेहनत नहीं की ना अपनी शक्ति ऊर्जा नहीं लगाई तप नहीं किया और वह कृपा से तो वह अवहेलना करके वही आनंद उसे जब उफान में आता है उसको सहन करने के लिए तपस्या चाहिए।
उपवास, व्रत, नियम, संयम इनके द्वारा उस आनंद को स जाता है। अल्प सुख भोगी भूमा सुख का अधिकार खो देता है। इसलिए श्रीपाद बहुत जोर की बात कह रहे हैं। नीचे से श्लोक पढ़ते हैं क्योंकि अर्थ उसका नीचे से बनता है। स्वानंदम काष्ट कुद वदप वसताम रात वृंदा टवयम अब ऊपर से यत नाम प्रवाह चलति नयनता संवांग रोमो भेद श्वद प्रकित स्स मूर्छद भावा ये अष्ट सात्विक विकार है ता भक्ति प्रवाह परभत स्वानुभावात किनका बोले जो वृंदावन में का और दीवार की भांति अपने जीवन को समर्पित कर दिया है वृंदावन को कास्ट ईंटा मारो हाथ जोड़ो पैर छ कोई उसको फर्क नहीं पड़ता दीवार कोई फर्क नहीं पड़ता एक बार देवर्षि नारद जी महाराज जनक जी के पास गए राज सिंहासन पर बैठे चवर डुलाए जा रहे हैं सब देवर्षि नारद जी ने कहा मैं आपसे एक प्रश्न करना चाहता हूं।
आप देह से राजा बने हुए बैठे हुए हैं। सब आपका विलासता पूर्ण जीवन सब राज वैभव अब विदेह राज कैसे है? आपको विदेह राज का विदेह माने जीवन मुक्त महापुरुष शरीर का कोई भी प्रभाव उसके ऊपर नहीं है। कहा अभी सभा है फिर किसी दिन उत्तर दे देंगे। आज आप यही निवास कीजिए। महल में व्यवस्था की। अवधूत दत्तात्रेय जी भी महाराज कहते हैं कभी-कभी मैं राजाओं के महलों में होता हूं। कभी-कभी मैं फुटपाथ में राख में होता हूं। कभी-कभी अच्छे पदार्थ पाता हूं। कई कई दिन भूखे रहता हूं।
इस शरीर का जैसा प्रारब्ध होता है उसके अनुसार हम देखते रहते हैं। देवर्षि नारद जी जब महल में शयन किए तो रात्रि के 12:00 बजे विदेह राज जनक जी का आदेश हुआ। अपनी अर्धांगिनी को जाकर नारद जी के साथ लेट जाओ। नारद जी भगवत चिंतन में थे। संतों की रात्रि भगवत चिंतन में व्यतीत होती है। और नींद भी भगवदाकार होती है। देखा कोई स्त्री लेटी तो सर के अब इतने बड़े महान ज्ञानी की अर्धांगिनी कोई अज्ञानी तो होंगी नहीं जो सियाजू की मां कहलाने का सौभाग्य प्राप्त किया और शक्ल वो और शक्ल और जब दीवाल मिल गई तब उधर मुंह करके चैन से रात्रि व्यतीत की फिर देखा भी नहीं कोई है कि नहीं थोड़ी देर में वो चली गई देवर्षि जी सोए आवेश में गए और जनक जी से कहा यह क्या परिहास है विश्वास करके आपके महल में टिके पता नहीं कौन सी स्त्री थी हमारे क्या हुआ महाराज वो हमारे साथ सहन कर गए फिर
क्या हुआ मैं थोड़ा सा शकल तो फिर क्या हुआ जब दीवाल मिल गई तो मुझे चैन तो स्त्री को दीवाल क्यों नहीं समझ लिया दीवाल को दीवाल मान लिया स्त्री को दीवाल नहीं माना यही भेद है तुम्हारी उच्च अवस्था में हमारी अवस्था में एक दिन गए दर्शन कर ले जनक जी के तो देखा एक हाथ वक्षा स्थल पर और एक पैर अंगीठी में उसके दाह से जल रहा है और एक हाथ वक्षा स्थल में देखा विदेहराज की स्थिति ना वक्षा स्थल के सुकोमल स्पर्श का कोई सुख और ना अग्नि के ताप का दुख तो कहा महाराज मैं
आपकी महिमा से अनभिज्ञ था दीवाल को दीवाल मानते हो और उसे दीवाल क्यों नहीं वो भी पांच भौतिक वो भी पांच भौतिक दीवाल की भांति या काष्ट की भांति जिसने अपने जीवन को वृंदावन में समर्पित कर दिया। यह सब अभागी जन है। अरे इस देह को ही तो सवार रहे हो। इस देह को ही तो सजा रहे हो। इस देह का ही तो तुम्हें अभिमान है। क्या तुम समझते हो? गुरु आज्ञा की अवहेलना करके तुम परम पद में चले जाओगे। शरीर को सुख में निमग्न किया और हृदय वासनाओं से जल रहा है। क्या होगा इससे? क्या होगा इससे?
अज्ञानी जीव समझते हैं कि हम बहुत अपनी माइंड से, अपनी प्रवीणता से हम माया पर विजय प्राप्त कर लेंगे। पारस मणि है लेकिन लोहे का टच ना हो। बिल्कुल एक जगह रखी हो। थोड़ा टच में अंतर हो। सोना नहीं बनेगी। यह सब टच रहित है। कनेक्शन ठीक नहीं है। बल्ब सही है, बोर्ड सही है, बिजली सही है, तार सही है। लेकिन इतना अंदर गया है। दिखाई दे रहा है बोर्ड में गया लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ। ऑन ऑफ करते रहो। बिल्कुल नहीं जलेगा। ऐसे अन्य कनेक्शन वाले यह परमार्थ सब कनेक्शन जननी जनक बंधु सुतारा तन धन धाम सुहद परिवारा सबकी ममता ताग बटोरी मम पद मनह बांध भर डोरी समदर्शी इच्छा कछु नाही हर्ष शोक भय नहीं मन माही अस सज्जन मम उर्व बस कैसे प्रभु कह रहे लोभी हृदय बसहु धन जैसे जैसे लोभी हर समय धन का ऐसे मैं अपने भक्त का चिंतन करता हूं पर कौन भक्त जाना ही नहीं परमार्थ माना ही नहीं भगवत भाव को ऐसा आकर्षण माया का है देवी गुणमई मम माया दत्तया रुपया मिल जाए स्त्री मिल जाए मान प्रतिष्ठा मिल जाए और यही तो बाधा है इस मार्ग की कंचन कामिनी की समझना ही नहीं कह रहे हैं स्नंदम काष्ट कु्याद वसताम वृंदावन जो स्वानंद प्रकट होता है उसमें उस उपासक का जीवन काष्टवत दीवारवत होता है जैसे दीवार में थूक दो कोई फर्क नहीं चंदन लगा के पूछ के प्रणाम कर दो कोई फर्क नहीं मान अपमान निंदा स्तुति से कोई मतलब नहीं उसको ऐसे काष्टवत दीवारवत मृतवत यहां क्या क्या सुनते हैं क्या समझते अरे सत्संग में रोज नई बात पकड़ कर अपने दोषों को निकाला जाता है।
अगर अपने दोषों को ना निकाल पाए तो फिर फायदा क्या हुआ? प्रभु के प्रति आत्म समर्पण ना हुआ। इसी देह का तो भाव मिटिया मेट करना है। यह समझ में नहीं आता। और इसी देह को सजाना। इसी देह के प्रति भाव रखना और कुमार्गगामी पुरुषों से संसर्ग रखना। कुमार्गगामी जनों का संग करना। तो सत्संग तो वैसे ही लाभदायक नहीं हो पाएगा जब कुसंग कर रहे हो। इतना बड़ा कंचन कामिनी कीर्ति का प्रभाव है कि जिस समय कंस ने अक्रूर जी को श्री कृष्ण बलराम जी को लेने के लिए भेजा तो अक्रूर जी की महान स्थिति को देखकर श्री सुखदेव जी ने वर्णन किया।
परीक्षित यही जीवन का परम लाभ है जो इस समय अक्रूर जी का है। जे ही ब्रज वृंदावन में प्रवेश हुए तो चरण चिन्ह दिखाई देते हैं। ध्वजा अंकुश वज्र जो आदि देखा ये तो मेरे स्वामी के चरण चिन्ह लौट गए। मथुरा से वृंदावन आने में पूरी शाम हो गई थी। ऐसे प्रेम विभल जगह-जगह रथ से कूद पड़ते मेरे स्वामी के चरण चिन्ह लौटते। इतना श्री कृष्ण अनुरागी भक्त द्वारिका लीला में जब सत्राजित ने भगवान सूर्य की आराधना के द्वारा समंतक मणि प्राप्त की और अक्रूर जी को पता चला कि भगवान श्री कृष्ण के कहने पर भी ये समंतक मणि उग्रसेन जी के पास जमा नहीं की गई राज खजाने में।
भगवान कह रहे थे सुरक्षित रहेगी। यहां और जो आठ बार सोना होगा वो तुम्हें प्राप्त होता रहेगा। अवहेलना कर दी। संयोग वसात उनके भाई प्रसे जी वो गले में मणि डालकर के शिकार खेलने गए। सिंह ने मार डाला और वो मणि ऐसा समझा कि मानो कुछ खाद्य वस्तु है तो अपने दांतों पर दबा के तेजोमई मणि प्रकाशित जा रही थी। जाम भवान ने देखा घसीट के मार डाला और मणि लेकर गुफा के अंदर प्रवेश तो चरण चिन्ह बने हुए थे। सत्राजित ने पूरी द्वारिका में फैला दिया कि हमने श्री कृष्ण का कहा नहीं माना इसलिए श्री कृष्ण ने हमारे भाई का भी अपहरण कर लिया और समंतक मण।
जब यह बात भगवान ने सुनी तो बहुत से गणमान्य द्वारिका के लोगों को लेकर के जिधर शिकाल खेलने गए वहां देखा घोड़ा मरा है। थोड़ी देर बाद देखा प्रजीत भी मरा है। फिर आगे सिंह के पैर देखे तो उसके सहारे गए तो देखा गुफा के द्वार पर सिंह मरा है। तो द्वारिका वासियों से कहा आप रुकिए हम गुफा में जाते हैं। समंतक मणि का पता लगा। वहां गए तो देखा समंतक मणि जामवती जी लिए खेल रही थी। तो धाई मां चीख पड़ी तो जामवंत जी आए। कई दिन तक युद्ध हुआ। फिर जाना मेरे भगवान ही श्री राम ही श्याम के रूप में अवतरित हुए हैं।
तो जामवती जी को शमंतक मणि को दिया। शतराजित बहुत लज्जित हुए क्योंकि प्रशंजीित मारे गए। वो पूरी कहानी जब उनको पता चली तो बहुत कि मैंने व्यर्थ में निंदा की तो सत्यभामा जी का ब्याह करके समंतक मणि दहेज में देना चाह। उन्होंने कहा नहीं आप ही रखिए। समंतक मणि मुझे नहीं चाहिए। प्रभु सत्यभामा जी को लेकर निमंत्रण में हस्तिनापुर गए हुए थे। प्लानिंग हुई सत्राजीत को मार डालो और समंतक मणि ले लो। तो सुधवा नाम का शायद सुधवा ऐसे ऐसे ही नाम था। वो तैयार हो गया। कृत वर्मा और अक्रूर जी ने सलाह दी।
मार डाला सत्राजीत को और मणि ले ली से तक जब यह खबर गई [खांसने की आवाज़] भगवान वहां आए और पीछा किया उसका जब उसको पता चला कि भगवान मुझे मारना चाहते हैं भागा बहुत भागने पर बलराम जी भी साथ थे भगवान श्री कृष्ण भी उसका घोड़ा थक गया भगवान ने उसे मार डाला सुदर्शन चक्र से परम पद प्रदान किया पर उसके पास समंतक मणि नहीं निकली। वह समंतक मणि कहां है? भगवान ने ही तलाशी ली थी। बलराम जी ने कहा जब इसने मारा है सत्राजित को तो इसी के पास होगी। भगवान ने कहा नहीं इसके पास तो नहीं।
किसके पास हो सकती है? आप इसका पता लगाइए। हम विदेहराज से मिलकर के आते हैं। विदेहराज से मिलने के लिए बलराम जी चले। अब भगवान बड़े चिंतित किए। कृतवर्मा तो पहले ही भाग चुका था कि अगर पता चला कि हमारी सलाह थी तो मारे जाएंगे। अक्रूर जी भी काशी चले गए और काशी में बड़ी-बड़ी यज्ञ क्योंकि आठ बार सोना रोज देती थी। बहुत प्रभाव था समंतक। जब सुना तब बुलवाया और कहा चाचा जी आपके पास समंतक मणि है आप अपने पास ही रखना पर सत्यभामा आदि को दिखा दीजिए क्योंकि अधिकार तो इन्हीं का है उनके पिता की तपस्या के द्वारा सेंतक मणि प्रकट उन्होंने कहा नहीं हमारे पास नहीं बोले चाचा जी हमें पता है आपकी जेब में कपड़े में लपटी हुई है इस प्रसंग से हमें शिक्षा मिलती है कि कंचन में कितना बड़ा दम है अक्रूर जैसे महात्मा त्मा को भी भगवान से दूर कर दिया।
काशी ने अक्रूर जैसे महात्मा सेवंतक मणि को महान समझने लगे और नीलमणि को लघु समझ लिया। तभी नीलमणि कह रहे हैं कि दिखा दो सेंतक मणि तो कह मेरे पास नहीं। कहा नहीं आपके पास ही रहेगी। मुझे पता है कपड़े में लिपटी हो निकाल के दिखा दिया। फिर कंचन बड़े-बड़े महाभागवतों में भी अपना प्रभाव दिखा रहे। ऐसा ना समझे कि कोई साधारण चीज है और कामिनी तो उससे भी इसीलिए बहुत जोर का ये क्रम बाय क्रम उत्तम है। जैसे होता है कि एक उत्तम होता है। इसमें ऐसा नहीं है। इसमें क्रम बाय क्रम उत्तम है।
कंचन से श्रेष्ठ कामिनी, कामिनी से श्रेष्ठ कीर्ति कंचन विजय को भी परास्त करने की ताकत रखती है कामिनी। और कामिनी विजय को भी अपनी प्रतिष्ठा, अपना मान, अपना नाम यह परास्त कर सकता है। कंचन तजना सहज है। सहज तियाका ने मान बढ़ाई ईर्ष्या दुर्लभ तजनाए। अगर इन तीनों पर निकल जाए तो भगवत मार्ग में विजय होता है। ऐसे जरा सा भी मन में विकार आया। भाग पड़े संसार की तरफ। ऐसे थोड़ी चला जाता है। काष्ठवत कुड्यादिव दीवालवत काष्ठवत। अच्छा कौन जानता है आप कामी हो? कौन जानता है आप दोषी हो?
क्यों बोलते हो? क्यों चेष्टा करते हो? शांत वही भस्म हो गया। ऐसे बिललाया थोड़ी जाता है। ऐसे नहीं ये सब पुण्य के प्रताप से संयोग हुआ। अपराध माने पुण्य नष्ट हुआ। खत्म। अगर यही वचन की पालन की वृत्ति आ जाए तो माया के क्या माया? माने नहीं माने जो जो है ही नहीं जिसकी सत्ता ही नहीं है ना सत विद्यते भाव समझना ही नहीं असत की सत्ता दिए हुए है और सत को अभाव में पहुंचा दिया जबकि असत का अभाव है और सत की सत्ता है समझ ही नहीं पा रहे श्री वृंदावन में जो काष्ट और दीवार की तरह अपने जीवन को रखता है उसके नेत्रों में प्रिया प्रीतम प्रकाशित होते हैं और अश्रु धारा प्रवाहित होने लगती है।
शरीर में श्वेद रोमांच प्रकंप भूमि पर लुंठन लंबी लंबी शसे और यहां तक कि प्रेम मूर्छा आदि तक स्थिति वृंदावन प्रकाशित कर देता है उसके हृदय में जो निरपराध काष्टवत दीवारवत अपने शरीर को वृंदावन में रखता है। यह वृंदावन की बड़ी विलक्षण भक्ति है। ताद भक्ति प्रवाह खल परततो अद्भुत स्वानुभावात इसका रस वही जानेगा जो अनुभव जिसको हुआ है ये ऐसे उपदेश से समझ में नहीं आता रजरानी का सेवन रसिकों का संग बहुत ही सहनशील होना मतलब अब जब कास्ट और दीवार की संज्ञा दे दी तो आप समझ लो बहुत ही सहनशील होना सहनशील आशय उदार और धीरज सहित विवेकी ये परमार्थ पथ भाई अज्ञान अंधकार से घिरा हुआ जीव भोगों की तरफ भागता है जैसे कीड़े को अमृत के कुंड में पहुंचाना चाहो तो नाली का ही वह सेवन करना पसंद करेगा अमृत के कुंड को
नहीं जैसे सुकरी को बैकुंठ धाम पहुंचाने के लिए प्रह्लाद जी ने कहा तो उसने कहा विष्ठा मिलेगी वहां वहां कहा विष्ठा बोले नहीं विष्ठा नहीं मिलेगी कुछ हालत अपने लोगों के मन इंद्रियों की ऐसी है कि भगवान ने हम पर कृपा की मानो देह दिया प्रियाजु ने कृपा की वृंदावन में घसीटा और सुंदर अवसर दिया है इस माया पर विजय प्राप्त करके भगवत आनंद की अनुभूति करने के लिए अनंत जन्मों के इस जन्म मरण के चक्र से चिंता शोक भय उद्वग्नता से मुक्त करने के लिए पर ये नीच मन नीच इंद्रियां इनका प्रवाह नीचे नीचे की ओर है मना कष्टान इंद्रण प्रकृति स्थान करति अब इनको उच्च परमात्मा की तरफ लगाने के लिए मंत्र की आवश्यकता है जैसे नीचे बहते हुए जल को ऊपर उठाने के लिए यंत्र की आवश्यकता है ऐसे ही नीचे प्रवाहित होने वाली मना कष्टान इंद्रियाण इनको परमात्मा की तरफ लगाने के लिए मंत्र की आवश्यकता है मंत्र मिला हुआ है शरणागत मंत्र निज मंत्र चार बातें दीक्षा देने वालों को उपदेश देते हैं 11 माला गुरु मंत्र का नित्य पाठ नित्य अंदर मनन चिंतन
12 पद कम से कम चतुरासी जी के अभक्ष भोजन का त्याग और कुसंग का चार बातें केवल है ये पकड़ लो इस माया से मुक्त हो जाओगे अब जब मानना ही नहीं है आचरण विपरीत करने हैं तो परमार्थ विप कैसे टिक सकते हो ये तुम खिलवाड़ समझते हो क्या परमार्थ का अरे पूरे जीवन को झोंक दिया जाता है आग आग में बस कष्ट ही कष्ट मुझे सहना है। वो जाकर फूल जैसा खिलता है। ऐसे थोड़ी सुख की लोभ लालसा से इस मार्ग में चला जाता है। इस मार्ग में पहले तय किया जाता है। सबसे पहले मन ने प्रश्न किया कहां भोजन करोगे?
भगवान कहां रहोगे? [गला साफ़ करने की आवाज़] भगवान उत्तर भी हमारे से ही प्रश्न भी प्रश्न उत्तर दोनों हो के कदम आगे बढ़े थे। जे जन्मभूमि से बाहर निकले प्रश्न हुआ हिला के रख दिया यहां तो अम्मा खवाती थी बाहर कहां खाओगे भगवान यहां घर में रहते थे बाहर कहां रहोगे भगवान बस वो भगवान उत्तर हुए तो आज तक भगवान ही जीवन को चला कहां है भगवान तुम्हारे जीवन में तुम्हारे जीवन में तो परिवार है धन है संपत्ति है संसार है जब तक अपनापन प्रभु से नहीं है। बड़े-बड़े तपस्वी दंडकारण के थे।
शबरी मैया में खास बात क्या थी? गुरु चरणों का आश्रय गुरु वचनों पर विश्वास कितना धैर्य है शबरी मैया को। गुरुदेव जा रहे थे तो चरणों में रो के कहा यहां दंडकारण में कोई देखना नहीं चाहता मुझे। गुरुदेव सब अवहेलना करते हैं। आपके सहारे जीवित थे। आप चले गए तो सबरी का कौन? कहा बेटा मैं भजन के प्रभाव से भगवान के परमधाम को जा रहा हूं और परमधाम का धामी तुम्हारे यहां चलकर आएगा वो आएगा और शरीर पूरा कर दिया शबरी जी गुरु वचनों में रोज दृढ़ रहकर सोहनी लगाती जल छिड़कती पुष्प के पावड़े डालती और रोज फल एकत्रित करती मेरे गुरुदेव ने कहा है परमधाम का धामी स्वयं चलकर आएगा वर्ष दो वर्ष नहीं बहुत समय व्यतीत हो गया।
शबरी जी को अपने गुरु वचनों में अश्रद्धा नहीं कि क्या गुरु जी ने फुसलाने के लिए तो नहीं कह दिया था। रोज वही दिनचर्या और प्रभु आ ही नहीं रहे। शबरी जी के गुरुदेव ने कहा है प्रभु आएंगे। रोज वही दिनचर्या एक दिन देखा भगवान कृतार्थ करने के लिए राम और लक्ष्मण जी पूछते हुए आ रहे हैं जो कुछ शबरी जी का आदर करते थे उन तपस्वीयों से पूछ रहे हैं शबरी मां का वास किधर है वो वाशरूम है और जो अपने घमंड में थे कि मैं बड़ा तपस्वी में जितेंद्र मैं मैं भगवान देखा भी नहीं संभाषण की तो बात जाने दो शबरी मैया के समीप बैठकर भगवान ने शबरी मैया की स्तुति की।
यह जो नवधा भक्ति है उपदेश नहीं क्योंकि भगवान के सामने ही शबरी परमधाम पधार जाती है। उपदेश उसे दिया जाता है जो आगे साधना करे। भगवान कह रहे हैं कि नौ में एक भी हो वो मुझे प्राण पिए। ये सब नौ आप में विराजमान है। अपनापन यहां अपनापन हम कितनों को बांटे हुए हैं। तो फिर हमारा मन वासना का खेल तो खेलेगा ही उपासना में तो तभी चलता है जब एक भरोसो एक बल एक आस एक विश्वास समिटना होता है। समिटे सो आशिक फैले सो जमाना फैले से तो फिर माया है। समिट गया तो हरि का आशिक है।
वृंदा टव्याम नव्या भोः श्यामो राधा प्रेमो तस्या श्याम भोज भजन माधवी तृष्णा कृष्णो व्याधव श्री वृंदावन में उदाम नवीन श्याम मेघ के समान श्री लालू और तड़ित प्रभा अनंत बिजलियों की कांत श्री प्रियाजू तशित लाल जो नेत्रों से राधा मुख कमल के रूप सौंदर्य का पान करके उन्मत्त हो रहे हैं। ये ऐसे प्रियाजु और ऐसे लाल जो अपने शरणागतों की सदैव रक्षा करते रहते हैं। पर शरणागति होनी चाहिए हृदय से। शरणागति अगर हृदय से नहीं होनी तो अपने कर्मों का भोग भोगोगे। वह रक्षा करने नहीं आएंगे।
पक्का समझ लीजिए। क्या द्रोपदी जी प्रभु के निज जनों में नहीं थी क्या? लेकिन शरणागति में कमजोरी थी। पति का भरोसा था। बाहुओं का भरोसा था। भीष्म जी का सभा का भरोसा था। जब सब भरोसे पर पानी फिर गया तब भगवान का भरोसा जागृत हुआ। इसीलिए हरि राम व्यास जी कह रहे काू के बल भजन को काहू के आचार व्यास भरोसे को ये भरोसा सिद्ध पुरुष में जागृत होता है। ये परिपक्व अवस्था होती है। जब एकमात्र इष्ट का भरोसा तो जो प्रिया प्रीतम के भरोसे है बहुत कठिन है ये भरोसा लाना। एक आदमी कह दे तो भरोसा हो सकता है।
एक बार हम अपने हृदय को बहुत धिक्कारा। गंगा जी के किनारे थे। कई किलोमीटर गांव नहीं मिला। अंधेरा कोहरा सर्दी का समय। अब मन में भय समा गया। मन से पूछा कि किस बात का भय? तुम्हारा है क्या जो तुम भयभीत हो रहे हो? ना रुपया ना पैसा ना जीवन। ये तुम्हारा जीवन भी नहीं है तो भगवान को अर्पित है। भयभीत क्यों हो? पता नहीं। एक थोड़ी दूर में टिमटिमाती हुई लाइट दिखाई। ये भरोसा आ गया कोई है बैठ गए और कि यार इतना शास्त्र ज्ञान इतना भगवत मार्ग में कष्ट सह के चल रहे पर बेईमान मन वो व्यक्ति है क्या है वो कौन है हमें कुछ पता नहीं केवल लाइट देखी तो भरोसा हो गया और भगवान मेरे साथ है इसका भरोसा नहीं बैठ आगे कदम नहीं बढ़ाएंगे यहीं बैठेंगे बहुत जिद्दी सुबह कहा यहीं बैठेंगे नहीं जाएंगे और बार-बार धिक्कारा कि उस लाइट का भरोसा हो गया कि कि कोई है और भगवान मेरे साथ है उस बात का भरोसा नहीं।
भगवान पर भरोसा होना ये सिद्धावस्था की बात समझ लो। बड़े सौभाग्य है जिनको भगवान का भरोसा है। अगर गुरु की बात देखोगे कि गुरुदेव है तो गुरुदेव अखंड मंडलाकारम व्याप्तम चराचरम तत पदम दर्शित तस्मै श्री गुरुवे नमः अखंड मंडल में गुरुदेव व्याप्त है। अगर गुरुदेव तो ब्रह्मंदम परम सुखदम केवलम ज्ञान मूर्त द्वंदातीतम गगन स ततस लक्षम एकम नित्यम विमल अचलम सर्वध साक्षी भूतम भावातीतम त्रिगुण रहितम सद्गुरु तम नमामि अभी गुरु को पहचाना नहीं गुरु को जाना नहीं गुरु को व्यक्ति माना गुरु को भरण पोषण का एकमात्र आश्रय माना अभी गुरु तत्व को नहीं जाना हे अगर गुरु गुरु पर भरोसा हो जाए, इष्ट पर भरोसा हो जाए तो ऐसी जगह जाकर बैठ जाओ जहां कोई तुम्हें देखता नहीं।
अगर भोजन ना करवा दे तो मुझे बता देना। ये हम अपने सब जीवन के अनुभव की बात कहते हैं। पर कुछ ऐसा रहा भगवान की कृपा की भरोसा कभी किसी का नहीं हुआ। एकमात्र भगवान को बचपन से। ये ये मतलब अहतु की कृपा हरि की रही। ऐसा कभी मन में नहीं आना चाहिए किसी उपासक को क्योंकि यह भरोसे को डिगाता है। गुरु तत्व भरोसा है। गुरु तत्व सत्य है। गुरु तत्व विश्वास है। गुरु तत्व श्रद्धा है। अगर यह चीजें नहीं है तो अभी गुरु को समझा नहीं। मनुष्य माना। मनुष्य रूपण हरि स्वयं जब सर्वत्र हरि है तो गुरु में हरि नहीं।
तो हरि जब हैं तो भरण पोषण की सेवा हरि है। संपूर्ण ब्रह्मांडों का भरण पोषण हरि करते हैं। फिर हमें चिंता क्या है? मेरे गुरु हरि हैं। हरि गुरु गुरु गोविंद ने भेद कराई और भरण पोषण की उनकी तो विश्वंभर फिर मुझे क्या चिंता? अभी हमने समझा नहीं तो यह शरणागति हमारी जो कमजोर है इसको पुष्ट कर लो नहीं आंधी आएगी माया की और उड़ाकर बहुत दूर गंदगी में डाल देगी ये मलमूत्र के द्वारों के भोगने की लालसा गंदगी है भाई ये कोई सच्चिदानंद सुख है सब भोग ही रहे हैं सब भोगी रहे हैं भोग करके फिर भोगने की तृष्णा और बार-बार जन्म मरण यही तो खेल है इसका माया का उठो जागृत हो शरणागति पुष्ट करो बहादुर कुछ ही होते हैं कायर लाखों की संख्या में होते हैं छाती पर गोली खाने वाले कोई बिरला ही होते हैं ऐसे यहां सीधा प्रहार सहा जाता है भगवत मार्ग में ये शेरों का मार्ग है गीदड़ों का नहीं ये जो भगवत मार्ग है शेरों का मार्ग है एक बार उदास खिन बैठे थे।
एक बड़े कृष्काय संत आए। कृष्काय एकदम बड़े मौजियल संत थे। बड़े मस्त संत थे। कैसे बैठे हो? प्रणाम किया। नई अवस्था अरे कितने युद्ध है। तुम लोगों को लड़ने थोड़ी पड़ रहे हैं। तुम्हारे सामने ही नहीं है वो। तुम तो किले के अंदर हो। यहां तो चौड़े में मैदान में तो उनसे कहा हे चल चला चल राह में अनुभूतियों का ले सहारा कौन तेरा साथ देगा व्यर्थ में किसको पुकारा पूरा पद याद था बहुत समय से विस्मृत पूरे पद में ऐसी जोश फिर उठे फिर भागे बस गंगा के किनारे भागो जहां हम कहीं निराशा की किरण भी उदय होने वाली होती थी वही ज्ञान का भास कर किसी न किसी संत से ऐसा मिल जाता फिर ज्वाला झपकती फिर हमें नहीं नहीं भागो आगे बढ़ो आगे बढ़ो ये लौटने वाला मार्ग नहीं कायर कायर जो कदम पीछे बढ़ा दे शूरवीर योद्धा को जब घाव होता है तब उसके जोश चढ़ता है।
ऐ अगर जान है तो हम शत्रु की जान लेकर के ही नहीं उसके अंदर जोश चढ़ता है और कायर खून देख के भाग करके जाता है। ऐसे परमार्थ पथ है यहां काम का क्रोध का लोभ का मोह का मद का मत्स सीधा वार सहा जाता है छाती में राधा राधा कदम आगे जब तक उनके चरणों का आश्रय नहीं लोगे विश्राम नहीं मिलेगा शांति नहीं मिलेगी निर्द्वंदता नहीं आएगी एकमात्र अगर हम वैराग्य भावना से चल रहे हैं भगवान एकमात्र भगवान हम रोज सत्संग में कहते हैं इसको को बैठाल लो। माता-पिता, परिवार, रिश्तेदार, नातेदार, भाई, बंधु कोई भी आता है हम बड़े प्यार से मिले।
जब सबसे मिलते हैं तो उनसे मिलने में क्या है? नमस्कार, प्रणाम जैसा संबंध। प्रेम की बात भगवत चर्चा कैसे हो? महान सुख है। भगवान की शरण में क्या दुख है? बड़ी कृपा है। आप सबका आशीर्वाद है। भगवान नहीं कोई समस्या नहीं। कोई समस्या नहीं। कोई समस्या नहीं। हर समस्या का समाधान तो भगवान के चरणों में मिलता है। आपके आशीर्वाद से भगवान के चरणों में लग गए। अब तो कोई नहीं। सहत सहित बाढ़ भगत ग तन गुर। और अगर ये सोचूं कि समस्या नहीं तो हम आपसे कहते हैं आपने समस्या देखी ही नहीं।
सर्दी का समय पूरे वो जो एक मार्किन वो भी गई है। ओढ़ने के लिए कंबल नहीं। एक आश्रम में गए तो उनका अब यहां तो पर्सनल संत आप बाहर से आए पता नहीं संत हो कि नहीं क्योंकि ऐसा रूप था जटाएं केवल एक अचला केवल उनका अपने संत समाज में तो ऊपर एक कमरा उसमें ना खिड़की ना दरवाजा वो गंगा जी की हवा चले और गीले कपड़े पूरी रात आनंद रहा मंत्रकार वृत्ति जब ज्यादा ठंडी लगती है ना तो गंगा जी के जल में घुस के खड़े हो जाते थे। क्योंकि गंगा जी का ऊपरी ही जल ठंडा होता है। नीचे का जल गर्म होता है।
कैसे कैसे वार सहे तब भगवत मार्ग में आगे बढ़ जिंदगी में हाथ का पंखा नहीं रहा। हाथ का पंखा इसलिए आपको तो कष्ट ही नहीं है। और यह ना सोचिए कि उस कष्ट का बिना अनुभव किए हुए हम भगवत प्राप्ति नहीं। नहीं। सेवक जी महाराज कह रहे श्री हरिवंश प्रताप नाम नौका निज खेवक भवसागर सुख तरत निकट हरिवंश जो सेवक सुख पूर्वक भवसागर तर जाओगे तो बोले फिर आपको क्यों कष्ट दिया गया क्योंकि आपके दिमाग को कंट्रोल करने के लिए कष्ट दिया गया दिमाग को अगर आप हमारे दिमाग में केवल दिमाग लगाए रखोगे तुम्हारे दिमाग को कोई हैक कर ले विश्व में पैदा नहीं हुआ लेकिन मोह कपट छल छिद्र न भावा हमसे कुछ बोलो पीछे कुछ आचरण करो फिर हमारे बस का खेल नहीं रहेगा ये छल कपट का मार्ग नहीं है ये
विशुद्ध विश्वास का मार्ग है कम से कम एक जगह तो विश्वास करो गुरु चरणों में तो सत्य बोलो गुरु चरणों में तो छल कपट मत करो लेकिन बाप बलिहारी है वही छल कपट करेंगे जहां से मंगल होना है तो मारती है लात माया इतनी दूर पहुंचा देती कि उस सुख का अनुभव करते हैं मलमूत्र के भांडों में उसमें समझते हैं बड़ा कहां फांसी में फंसे थे अब कितना सुख है जिसे तुम सुख समझते हो ये सुख नहीं सुख की छाया है समझ पड़ती नहीं है मेरे गिरधर की माया ऐसा फसाएगी त्राहिमाम बोल दोगे देख
लेना भगवान ने अवसर दिया और उस अवसर को ठुकरा दिया तो त्राहिमाम बोलना पड़ेगा पक्का यह सब सौभाग्य उदय हुआ जो हमें भगवत मार्ग मिला। अभी समझ ही नहीं पा रहे। समझ ही नहीं पा रहे। बड़ा विचित्र खेल है। समझ ही नहीं पा रहे कि हमें भगवान ने अवसर दिया सुमिरन का। संघर्ष करना यदि नहीं सीखोगे तो परास्त हो जाओगे। स्वयं भगवान छठव दिन से संघर्ष शुरू हो गया। पूतना मारने आई थी। हम भगवान के अंश है तो क्या हमारे सामने प्रश्न नहीं आएगा? हमारे सामने संघर्ष नहीं आएगा। किसके जीवन में संघर्ष नहीं आता?
हमारे अंदर के शत्रु हमारे बाहर की प्रतिकूलता दोनों को लड़ के परमार्थ पुष्ट करना है। ये बार-बार समझाते हैं। इसको समझो। अपने दिमाग में बैठा लो। अगर तुम्हें लगता है कि भगवान से बिलक कहीं सुख मिल जाएगा तो इतिहास साक्षी है बड़े-बड़े राजा चक्रवर्ती सम्राट बरबस राज सुतह नरप दीना हरि हित आप गवन बन की जबरदस्ती राज परिवार सब छोड़कर भगवान के लिए अरे कुछ नहीं रखा चक्रवर्ती सम्राटों की ये हालत रही तो हम कह रहे हैं कि अपने अगर खोज करने चलेंगे संसार में सुख की तो पूरा जन्म चला जाएगा।
कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए वचन मान लो। एकमात्र सच्चिदानंद भगवान की कृपा ने मुझे भगवत मार्ग दिया। तो अब मुझे केवल उनका भजन करना है और सब सहना है। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने बकासुर का उद्धार किया। पूरी रात बीत गई ब्रजवासी जन यही चर्चा करते हुए कि इनहीं संकटों से बचने के लिए तो गोकुल से वृंदावन आए। भगवान हमारे लाला की रक्षा किए। नहीं तो देखो कैसे कैसे संकट आ रहे हैं। मैया श्री कृष्ण को शयन कराकर चरणों के पास बैठी उनकी रूप माधुरी शयन करती हुई देख रही।
उन्हें तो नींद ही नहीं आती। कमल न्यायन श्री कृष्ण चंद्र आज प्रातः काल जननी को सुख देते हुए स्वयं उठ गए। भैया देख आज विलंब नहीं हुआ। मैं अपने आप जग गया। तो कोई कारण होगा लाला। हां मैया मेरी रुचि है कि आज हम सब बाल भोग यहां नहीं करेंगे। आज बाल भोग सब जाकर वृंदावन की कुंज निकुंजों में बैठकर के करेंगे। कस्मिन नपनी अनुदित एवा करे पुष्करे क्षणो जननी मुवाच माध्य निरव विपिन भोजने भोजनेश्वरी विहित लाल सोश भैया मेरी रुचि है आज आप छाक बांध दीजिए और हम सब सखा जाकर के एकांत कुंज में बैठकर वही बाल भोग करेंगे अपने लाला श्री कृष्ण की ऐसी इच्छा देखकर मैया यशोदा जी ने सहज में स्वीकार कर लिया।
मैया अपने पुत्र की लालसा को पूर्ण करने के लिए हर तरह से तैयार रहती है। यही सेवक का धर्म है। स्वामी की रुचि में रुचि मिलाकर चलना। मन मन की रुचि जान नेह विधि अनुसरे सखियां यह भजन बल से सिद्धि प्राप्त होती है कि इष्ट के मन में क्या चल रहा है यह बात जो गुरु का अनन्य है उसको पता चल जाएगा गुरु के मन में क्या चल रहा है केवल गुरु का अनन्य जो अपने गुरुदेव के सिवा किसी को स्पर्श नहीं करता तो स्पर्श करते ही पता चल जाएगा गुरुदेव किस स्थिति में है नाभा जी अपने गुरुदेव के अनन्य थे ना किसी से बात करना ना किसी को देखना ना कुछ और सुनना अपने गुरुदेव के आनंद में जैसे छोटा बच्चा मां के तभी भगवत ऋषि जी ने कहा कह बच्चा के पेट एक बच्चा की तरह अपने गुरुदेव के चरणों में तो अग्रदेवाचार्य जी का कोई शिष्य का जो धनी था उसका जहाज समुद्र में भंवर में फंस गया तो उसने पुकारा गुरुदेव तो अग्रदेवाचार्य जी सियाराम जी को मालापण करने जा रहे थे।
भाव देश में भाव में मानसिक लीला में नाभा जी ने देखा कि गुरुदेव का चित्त चंचल हो रहा है। मानसिक सेवा में बाधा पड़ तो ऐसे पंखा से किया और अंदर कहा गुरुदेव मानसिक सेवा में काम हो गया। उसका जहाज बच गया। आप सियाराम जी को माला पहने। बोले कौन? कौन बोला? बोले जिसको आपने अपनी जूठन दे देकर पाला यह नहीं खा कहा जिसको आपने अपनी जूठन दे देकर सेवा पूरी की और कहा तुम्हारे अंदर मैं एक भागवतिक तेज देख रहा हूं जो बहुत बड़ा कार्य करेगा तुम सब भक्तों के चरित्र को लिखो और मेरा आशीर्वाद है जिस भक्त का स्मरण करोगे स्वयं आकर अपना चरित्र बता जाएगा गुरु की अनन्यता इष्ट की अनन्यता तो मन मन की रुचि जान ने विधि अनुसरे सेवा तभी सिद्ध मानी जाती है जब इष्ट के अनुकूल करे सेव्य के अनुकूल करे अपने अनुकूल सेवा करना और इष्ट के अनुकूल सेवा करना बहुत बड़ा भेद है मैया राजी हो गई जिसमें तेरी रुचि यशोदा मैया अपने पुत्र की अभिलाषा सिर हिला के पूर्ण की हां बेटा किंतु भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी बड़े हठीले स्वभाव के हैं।
मैया अभी मुझे जाना है। अभी इसी क्षण जाना है। मेरी मैया ऐसे दुलार कर कमल से मेरी मैया अभी जाना है। कोई ना कोई इनके चल रहा है। सर्वज्ञ हैं। मैया ने अपने निश्चय में मैया को एक सुबह हुआ है अभी भाग कर जाएगा पता नहीं कब पाएगा अगर थोड़ा मेरे हाथ से पा ले फिर जाकर वन भोजन करे तो हमें कोई परेशानी नहीं मौन हो गई यशोदा मैया अब तो भगवान श्री कृष्ण कृष्ण चंद्र जो सपथन मुरनु नाथ्य तदनु मोदनम कार्या मास हे मैया तुझे हमारी कसम है अभी भेज दे इतना बड़ा क्यों उत्साह प्रकट कर रहे हैं क्योंकि आघासुर का वध करना है कंस ने जब सुना कि बकासुर मारा गया बहुत उदास खिन्न हो गया क्या करें व्ससुर प्रणंबासुर बकासुर और उधर पूतना सटासुर तणावर्त बड़े-बड़े महान बलशाली मारे गए वो बहुत चिंता में उस सभा में जो असुर मंत्री थे उन्होंने कहा अभी आपका एक मित्र है बहुत बलवान अघासुर वो भी पूरे ब्रज मंडल को लेल सकता है आप आदेश कीजिए उधर उसका प्लान चल रहा है।
इधर प्रभु का मैया से हट कर लिया शपथ पूर्वक मैया तुम्हें हमारी शपथ है हमें आज जाने दीजिए। मैं आज वन भोजन करूंगा। वही वन भोजन की योजना वत्स चारण के समय ही बना ली थी भगवान ने। क्योंकि जब बकासुर को मारा था तो पता चल गया भगवान को भगवान तो सर्वज्ञ है कि अब अघासुर की प्रवेश वृत्ति यहां होने वाली है। ब्रज में एंट्री उसकी होगी तो उसकी व्यवस्था क्या करनी है? तो भगवान ने पहले सोच लिया था जल्दी उठना है और यहीं आकर प्रसाद पाने वाली लीला करनी है। और सखा मंडल को सबसे बता दिया था कि प्रातः कालीन बेला पर सब नंद भवन के सामने उपस्थित हो जाओ।
और सब अपने अपने घर से कलेवा लाना और बांट करके हम वन में पाएंगे। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी का पहले से तो किसी ने कोई भी विरोध नहीं किया। सब सखा इसी में तैयार है क्योंकि सब इसी पद्धति के हैं। जोई प्यारो करे सोई मोह भावे। मैया से बार-बार लाला अनुरोध करते हैं। मैया बार-बार कहती है कि थोड़ा पाने में क्या जाता है? प्रभु सोच रहे मेरे सखा बाहर खड़े हैं और मैं पाऊं यह ठीक नहीं। हर लीला में भगवान के उपदेश है। यदि आपका कोई मित्र, कोई अतिथि कोई घर पर है तो सबसे पहले उसको पवाओ फिर आप पाओ।
यह अनीति होगी कि आप अपने घर में आए हुए अतिथि रिश्तेदार वयोवृद्ध या कोई भी बैठा हुआ है आप एकांत में पा रहे हैं ऐसा नहीं पहले उससे पूछिए जो आप पा रहे हो वही उसको पवाइए फिर आप पाइए यह पद्धति है बात नहीं बनी मैया ने कहा तेरी बात मानूंगी तो मेरी भी बात एक मान हां क्या बात है आपकी तो मुझे श्रृंगार कर लेने दे बात तय हो गई है उधर रोहिणी जी से कहा तुम भोग तैयार करो लाल जी ने कहा श्रृंगार कर लीजिए भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी का जो मैया श्रृंगार करती है बहुत ही सुंदर अब ये तो सुंदरता के समुद्र ही हैं आंगन में आकर खड़े हुए मोटे-मोटे चरणों में नपुर करधनी पीली धोती ऐसे सुंदर श्रृंगार का मोर मुकुट कुंडल माथे पर तिलक दो काजर की टिक्की किसी की नजर ना लगे विशाल नेत्रों में अंजन श्रृंगार करके जो ये आंगन में खड़े हुए जननी दौड़ के आई एक हाथ पीछे ऐसे किए हुए और मुख में मक्खन ऐसे थोड़ा तो पाना पड़ेगा।
प्रभु ने कहा मेरा सब सखा पर से था कि मैं भी नहीं पाऊंगा और वन भोजन करूंगा के बस मां आपका प्यार इतना पर हमने सखाओं से वादा किया कि हम वन भोजन करेंगे। श्री कृष्ण चंद्र जी ने जे नंद बाबा के भवन से बाहर चरण रखा कि सखाओं के उल्लास की सीमा ना रही। इतने सुंदर श्रृंगार में ठाकुर जी पधारे। अब कोई श्रृंगी ध्वनि कर रहा है। कोई वंशी ध्वनि कर रहा है। कोई आ गया मेरा कन्हैया। ऐसे कन्हैया भैया आ गया। सब आनंद मगन हो गए। आज एक विशेष उल्लास है सखाव में। जननी भी इस विचार में मगन है कि बिना कहे उठ गया नहीं तो बहुत इसे दुलार करके उठाना पड़ता है।
और और सर्वा की आज अभी प्रातः कालीन बेला है और सखा सभा आ के पहले से ही विराजमान है। अब तो पूरा परिकर वन की तरफ चल पड़ा। गोवत्सों को हाक देने के लिए गोप बालक गोष्ठी की ओर दौड़े। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी अपने बछड़ों को सब सब अपने अपने गोष्ठों से एक में मिला देते हैं। अपार बछड़ों की श्वेत श्वेत ऐसी राशि की राशि सब वृंदावन की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। बछड़े उनके बीचबीच में गोप बालक और सबसे पीछे श्री कृष्ण चंद्र जो समस्त ब्रजवासी बालक भगवान की मुख माधुरी देखकर के उल्लसित होते हैं।
कचितशाय मनो दधात प्रात समाय वयस व्सपान प्रबोध श्रंगवे चारुणा विनिर्गत व्स पुर सरो हरि आज प्रभु का ऐसा रूप है कि हर गोप बालक मुड़ के देख रहा है वेणु बा कर लय दक्षिण चार यष्टि कक्ष वेत्रम दल विरचितम श्रंगभुतम च बरहु तंसम चिकुर निकरे बल्लगु कंठो कंठे गुंजाहारम कुवलय युगम करणयो चारु वित वाम कर में ऐसे बंसी सुशोभित है भगवान मुख में ऐसे बंसी किए हुए और दाहिने कर लकटी सरंगी ये सब अलकावली कपोलों में झूल रही है। घुंघराले बाल हैं। मोर मुकुट गुंजाहार सुंदर करण युगल बहुत सुंदर शोभा श्री लाल जी की है।
कुंडल जब वैसे तो कपोलों पर कांत पड़ती है और हार गुंजाहार के साथ रत्नहार रत्न के जटित बाजूबंद आज तो प्रभु का अद्भुत रूप समस्त गोप बालक अपने सखा श्री लाल जी को देख देख कर के बहुत आनंदित हो रहे हैं। असह आनंद आ रहा है। असह माने सहा नहीं जा रहा। अधिक से अधिक सब गोपों ने भोजन सामग्री अपने बालकों को गो बालकों को बांधी क्योंकि पता है सब मिलकर पाएंगे और पता है सब श्री कृष्ण को पवाएंगे श्री अच्छे-अच्छे माखन में श्री छास बहुत सी सामग्रियां सबको चिंता है हर ब्रजवासी को कि कुछ ऐसा पदार्थ ना जाए क्योंकि कोई भी सखा बिना श्री कृष्ण को पवाए पाता नहीं है।
अब सखाओं का समुदाय शास्त्र सहस्त्र गोप सखा और बहुत अगणित बछड़े अपने बछड़े जब श्री कृष्ण के बछड़ों में मिलाए तो असंख्य गोव्स हो गए। कृष्ण व्स रसख्यात युथ कृत स्व्सकान अब श्री कृष्ण चंद्र जो करोड़ करोड़ कामों को भी परास्त करने वाले रूप से अपने सखाओं के मंडल में आवृत हुए नंद सुवन सो मिल के चले लागत सब मैन से भले मैन माने काम तिनुम मोहन अति सुखदाय नग जराई मद जो मनाई आज दोनों अर्थात सखा और भगवान श्री कृष्ण बड़े आनंद में केनाप हेतु ना गृहस्थ कुतनी हलिनी आज पता नहीं कौन सा एक आनंद उत्सव सबके हृदय में है।
पर आज बलराम जी साथ नहीं रोहिणी मैया ने उन्हें बल पूर्वक रोक लिया बलदेवस्तु मात्रा जन्मक्ष शांतिक स्नानार्थ गह एव बला दक्षिता आज बलराम जी का जन्म नक्षत्र है तो उनका स्नान करके ब्राह्मणों को दान देना ये सब का और आज प्रातः काल प्रभु चल दिए थे। दाऊ दादा साथ नहीं थे। दाऊ भैया ने सखाओं से जा के पहले कह दिया था इसकी सुरक्षा रखना। आज मैया मुझे जाने नहीं दे रही। मुझे बहुत चिंता लग रही है। सुबह से चल रहा है। कुछ ना कुछ घटना तो नहीं है क्योंकि इसका कोई यह क्या सोच रहा है, क्या करेगा कोई जान नहीं सकता।
इसलिए सखाओं से और श्री कृष्ण से कहा मेरी इच्छा के विरुद्ध मुझे रोका जा रहा है। किंतु जो लीला तुम सोच रहे हो वो तुम संपादित करने में समर्थ हो। मुझे पता है। इतना कहा कि मुझे जबरदस्ती रोका जा रहा है। वैसे मैं रुकना नहीं चाहता। इसलिए भी रुक जा रहा हूं कि मुझे पता है तुम जो लीला सोच रहे हो करने में समर्थ हो। तो सखाओं ने सोचा वन भोजन खेल क्रीड़ा की बात हो रही होगी। बलराम जी ने इशारा दिया भगवान को आप समर्थ हो आप निश्चिंत होकर जाओ। अब तो दाऊ भैया ऐसा कुछ हुआ कि किसी को स्मृति नहीं कि दाऊ भैया हमारे साथ हैं कि भी नहीं है।
नवीन उत्साह अरविंदाक्ष कमल नन भगवान श्री कृष्ण के चंचल नेत्र सब सखाओं के मुख मंडल पर कोई गुंजा कोई कांच कोई मुक्तामणि कोई स्वर्ण निर्मित आभूषणों से रचना किए हुए ग्वाल बाल सखा सब और नीलमणि मनोहर श्रृंगार किए हुए अब उनकी क्रीड़ा आरंभ हुई बाल शाखाओं की विविध प्रकार की बाल चेष्टाएं प्रभु करते हैं। जैसे साधारण बालक खेलते हैं। ऐसे ही शास्त्र शास्त्र ग्वाल बाल सुंदर छीके वेद सिंी बांसुरी शास्त्रों असंख्यों बछड़े भगवान श्री कृष्ण वृंदावन में पीले हरे लाल ऐसे फूलों को चयन करते हैं।
नए-नई कोपलों को, गुच्छों को, रंग बिरंगे फूलों को, मोर पंखों को, केरू आदि धातुओं को और सब मिलकर एक दूसरे का श्रृंगार करें। सब सखाओं का। अब कोई किसी का छीका चुरा लेता है तो झगड़ा ये मेरा, कोई किसी की बांसुरी, कोई किसी का भेद ऐसे खिलवाड़ करते हुए। कोई एक दूसरे को यह इसके पास हमारा बेत उसने तीसरे को दे दिया। उसने चौथे को दे दिया। अब वो भागा घूम रहा है। फिर सब ताली बजाकर हंसते हैं। वन की शोभा देखतेदे आगे बढ़े तो भगवान को आगे देखकर कोई सखा कहता है पहले मैं छुऊंगा।
पहले मैं छूंगा। आपस में होड़ लगाकर दौड़ते हैं सब श्री कृष्ण का आलिंगन करके आनंद मगन हो जाते हैं। कितना सौभाग्य सच्चिदानंद का आलिंगन। कोई बांसुरी बजा रहा है, कोई सिंगी बजा रहा है तो कोई भवरों के साथ गुनगुना रहा है। ऐसे कोई कोयलों के स्वर में स्वर मिला रहा है। कोई मोर बोला तो मोर के स्वर में कोई आकाश में उड़ते हुए पक्षियों की छाया के साथ ऐसे उड़ने की चेष्टा कर रहा है। कोई हंसों की नकल निकाल रहा है। कोई बगुले की कोई मोर को नाचते देखकर नाच रहा है। कोई बंदरों की पूछ पकड़ कर खींच रहा है।
और बंदर जब अपनी चेष्टा वो डराने वाली करते तो वैसे सखा भी कर रहे हैं। कोई उनके जैसा मुंह बना रहा है। कोई एक डाल से दूसरी डाल पर उनके जैसा छलांग मार रहा है। बहुत से सखा है। कोई नदी की कछार में छुपने का खेल खेल रहा है। वहां देखा मेंढक फुदक रहे हैं। तो मेंढक की तरह फुदक रहे हैं और देख रहे हैं भगवान मुस्कुरा रहे हैं। उनको और आनंद आ रहा है। कोई अपनी परछाई को देखकर हंसी करते हैं। कोई अपनी प्रतिध्वनि को जब लौट कर शब्द आता है तो ये मेरे जैसा कौन बोल रहा है?
ऐसे भगवान श्री कृष्ण बड़े-बड़े ज्ञानियों के लिए भी ये दुर्लभ है। ब्रह्मानंद का मूर्तिमान स्वरूप है। दास्य भाव से भजने वालों के लिए आराध्य देव परम ईश्वर भगवान परमेश्वर शाली परमात्मा है और विषय मोहित विषयों के लिए केवल एक मनुष्य बालक है [गला साफ़ करने की आवाज़] भगवान के साथ ये सब पुण्य आत्मा महात्मा ही ग्वाल बाल बने हैं आकर ये खेल खेल रहे हैं बहुत जन्मों तक शब्द ध्यान देना बहुत जन्मों तक श्रम, कष्ट, तपस्या, इंद्रियों पर विजय, अंतःकरण को वश में कर लिया है।
उन योगियों के लिए भी यह सुख अप्राप्य है जो सखाओं को प्राप्त हो रहा है। बड़ा दुर्लभ लाभ है। वही भगवान जो बड़े-बड़े योगियों की पकड़ में नहीं आते। ब्रजवासी बालकों के साथ आंख मिचोरी खेल रहे, छुपा छुपी खेल रहे। श्री सुखदेव जी कहते परीक्षित इनके सौभाग्य की महिमा हम कैसे वर्णन करें? इसी समय सखा बछड़े और श्री कृष्ण ये मानो गए। अब आप चिंता मत करो। जो जाता है वह यही कह के आता है। आपको हमारे बल पर विश्वास है। कंस कहता मैं चाहूं तो पूरे ब्रज मंडल को चबा डालूं।
ऐसा रूप है उसका। कंस ने कहा बड़ा हमारी मित्रता आप तो है ही और बड़ा उपकार होगा आपका। मैं इस भय से उभ नहीं पा रहा हूं। अगासुर ने कहा बस गया और आया आप चिंता मत करो। अब वहां से अघासुर आ गए। यह बहुत बलशाली था। एक से एक बलशाली थे। उसने पहले गुप्त रूप से श्री कृष्ण ग्वाल बालों की ये सुखमय लीला देखी। बड़ी जलन हुई। यह इतना भयंकर था। अगासुर के अमृत पान करके अमर हुए। देवता भी इससे भयभीत होकर जीवन की रक्षा चाहते थे। देवता लोग बाट जो रहे थे कि इस अगासुर की मृत्यु का कब अवसर आएगा।
ये अगासुर पूतना और बकासुर इनका छोटा भाई है। ध्यान से देखा श्री कृष्ण की तरफ इसने हमारी बड़ी बहन पूतना को मारा। हमारे भैया बकासुर को मारा। आज इसे मार के इसके जब हम मार देंगे तो हमारे जो पधारे हुए जन है उनकी छाती शांत होगी। आत्म शांति के लिए आज इसको मारे। वो श्री कृष्ण श्री दामा ग्वाल बालों को देखकर मन ही मन सोचने लगा मेरे सगे भाई बहन को मारने वाले आज तू जिंदा नहीं बचेगा। आज मैं तुझे मार डालूंगा। जब मैं इसे मार डालूंगा तो मेरे भैया और बहन को तर्पण की तिलांजलि और सारे ब्रजवासी श्री कृष्ण के बिना अपने आप मर जाएंगे।
जब उनके सब सखाओं को श्री कृष्ण को मार देंगे तो ब्रजवासी तो वैसे ही मर जाएंगे। मृत्यु से ब्रजवासी अपने आप मर जाएंगे। ऐसा निश्चय करके दुष्ट दैत्य अजगर का रूप धारण करके लेट गया। जिधर से सब बछड़े और सखा खेलते हुए आ रहे थे। कितना बड़ा अजगर का शरीर था? एक योजन चार कोष बड़ा चार कोस कितना लंबा होता है। बहुत एक योजन और ऊंचाई पर्वत के समान। बड़ा अद्भुत उसकी नियत थी एक झटके में बछड़ा सखा श्री कृष्ण सबको निगल जाने की इसलिए उसने अपना मुंह फाड़ रखा था और अजगर में एक आकर्षण शक्ति होती है।
जैसे उसके सामने शिकार आया तो वायु घसीटती है और जब पकड़ लेता है तो उसकी पकड़ से उसके शरीर को काट डालो तभी बचना होता नहीं। उसकी पकड़ इतनी जोर की होती है बचना नहीं हो सकता। अजगर की पकड़ देखो भीम नहीं बच पाए। अजगर की जब पकड़ हुई नहुश जी अजगर के रूप में थे। जब पकड़ में लिया तो भीम महाबलशाली फाड़ के फेंक दे कितने अजगरों को भीम के स्वरूप का जब वर्णन आया है कि जब ये वो पुष्प लेने के लिए जो द्रोपदी के पास उड़कर आया था द्वितीय पुष्प लेने के लिए जब ये पर्वत की तरफ जा रहे थे तो बड़े-बड़े वृक्षों को चकनाचूर करते हुए मत बहाते हुए हाथियों को घूसे से धराशाई करते हुए अपनी ताल और गर्जना से सिंहों को भयभीत करते हुए तभी हनुमान जी ने कहा ये वो उग्र रूप ले जा रहे हैं।
कोई ना कोई इनको श्राप दे देगा। ये ऋषियों का क्षेत्र है। ये सिद्धों का क्षेत्र है। तो हनुमान जी रास्ते में बैठ गए। पवन पुत्र ये भी और पवन पुत्र वो भी वृद्ध वानर रास्ता दीजिए। हटाइए पूछ उनका कह ही दिया है वृद्ध है। तो हम अपनी पूछ उठा नहीं सकते। आप उठा दीजिए। बोले मजाक समझा है। हटाओ पूछ। अरे बूढ़ा हूं। उठा के पूछ अगर चले जाओगे तो क्या हो जाएगा? क्योंकि नांगना यह किसी भी विवेक की किसी भी जीव को नहीं नांगना चाहिए। जैसे कोई पड़ा है तो ऐसे नांग कर नहीं जाना चाहिए।
उसके सुकृत नष्ट हो जाते हैं। अब यहां किसी को पता ही नहीं पशु पक्षी को भी नहीं नागना चाहिए। अगर कोई ऐसे पशु है तो नागना नहीं। साइड से निकल जाओ। नागने से सुकृत नष्ट हो। लात मारने से सारे सुकृत नष्ट हो जाते हैं। किसी को अब शास्त्रों को तो सुनते पढ़ते बहुत कम लोग हैं। भीम नांग सकते थे लेकिन नांगा नहीं क्योंकि सुकृत नष्ट हो इसलिए कहा पूछ हटाओ। तो आप हटा लो। भीम ने कहा तो तुम्हारे प्राणों पर अब बनने वाली है क्योंकि तुम हमारी आज्ञा का उल्लंघन करते हो और हिली नहीं पूछे।
दोनों हाथ से उठाया फिर भी नहीं हिली। पूरी ताकत लगा दी फिर भी नहीं हनुमान जी ने कहा बूढ़ा हूं शक्तिहीन हूं लगा लो ताकत तो हाथ जोड़ के कहा आप हमारे बड़े भ्राता पवन पुत्र हनुमान है क्या तो मुस्कुरा दिया तब कहा प्रभु आप ऐसी लीला क्यों कर रहे हो क्योंकि तुम भाई आगे जाओगे तो तुम्हें श्राप मिल जाएगा क्योंकि तुम जैसी भावना में उन्मत होगे ऐसे महाबलशाली भीम को जब नहुष ने लपेटा अजगर रूप में थे त्राहिमाम बोल गए अजगर की लपेट से यह तो कहो युधिष्ठिर जी आके प्रश्नों का उत्तर दे वो अजगर योनि से मुक्त हो गए बच गए अब अघासुर चार कोस लंबा शरीर फैला के गुफा जैसा मुंह नीचे के ओठ पृथ्वी पे ऊपर का ओठ बादलों से कंदराओं के समान जबड़े पर्वत शिखर की नुकीली ऐसी दाढ़े मी मुंह के भीतर घोर अंधकार गुफा जैसा सा और जीभ ऐसी लग रही थी कि इस गुफा में प्रवेश करने की सड़क है और सांस दावा नल के समान धधक रही थी।
अघासुर को देखकर के गोप बालकों ने कहा देखो देखो यह तो हमने देखा ही नहीं वृंदावन की शोभा। यह कितना कौतुक देखो देखो ये तो ऐसा लगता है जैसे अजगर का मुंह हो। वह समझ रहे हैं वृंदावन की शोभा है। कोई कहता मित्रों भला बताओ तो यह हमारे सामने जो ये दृश्य है इसमें ऐसा सही नहीं लग रहा कि यह अजगर का खुला हुआ मुख है। दूसरे ने कहा, हां हां सूर्य की किरणें पड़ने से यह जो कुछ लाल-लाल दिखाई दे रहा है, ऐसा लग रहा है कि अजगर का ऊपरी ओठ है। और बादलों की परछाई से जो नीचे का दिखाई दे रहा है, वो लग रहा है ये नीचे का ओठ है।
तीसरे ग्वाल बाल ने कहा हां हां देखो तो सही ये दाई और बाई ओर की गिर गुफा कंदराएं ऐसा लग रही है अजगर का जबड़ा है। यह ऊंची ऊंची शिखर पंक्तियां तो साफसाफ इसकी दाढ़े मालूम दे रही। चौथे सखा ने कहा भाई यह लंबी सड़क बीच से जा रही है। ऐसा लग रहा है कि ये गुफा के अंदर प्रवेश करने का अजगर का मुंह है। अगले ग्वाल बाल ने कहा देखो गरम गरम स्वास आ रही। हमें लगता है जंगल में कहीं आग लग गई। क्या इस सांस का मेल बैठ रहा है इस दृश्य से। ऐसा लगता है अजगर के अंदर से आ रही है।
मानो मरे हुए जीवों की मांस की दुर्गंध ऐसी आ रही है। एक ने कहा ए भाई इस रोड से चल के देखते हैं ना अंदर क्या सही में अजगर है? अगर अजगर होगा तो निगल जाएगा। अरे भाई अगर निगल गया तो मेरा कन्हैया है। बकासुर के समान फाड़ के फेंक देगा इसे। यह ठसक है। ए डर क्या मेरा कन्हैया है। जैसे बकासुर मारा गया ऐसे अगासुर मारा जाएगा। यह मेरा कन्हैया मुझे छोड़ नहीं सकता। ये दो बातें अंदर बैठे। यह मेरा कन्हैया मुझे छोड़ नहीं सकता। अगर ये मारने की चेष्टा की तो यह भी मारा जाएगा।
मेरा कन्हैया है। यही ठसक तो बहुत भगवत कृपा से आती है। अब भगवान श्री कृष्ण ने देखा कि सही में से अजगर को ये गुफा समझ रहे हो। रोड समझ रहे हो। सब ताली पीटते हुए सब सखा। अजगर बने हुए अघासुर ने कहा मेरी बात बन गई। प्रयत्न भी नहीं करना पड़ा। शिकार सब अपने आप आ रहा है। सब सखा कि एक नई रचना वृंदावन की। चलो देखते हैं। चार कोस लंबे ऊंचा मुख ताली पीटते हुए श्री कृष्ण की तरफ देखते हुए प्रविष नगर कीजे सब काजा हृदय राख कुशलपुर कोई अमंगल नहीं कर सकता घुस गए अगासुर के मुख में बढ़िया रोड है कोमल कोमल उसकी जबान में भगवान श्री कृष्ण ने सोचा अरे इन्हें सच्चा अगासुर जो अजगर बना हुआ है इनको तो खिलौना प्रतीत हो रहा है अच्छा भगवान की दृष्टि में कुछ छिपा तो रहता नहीं।
समस्त प्राणियों के हृदयों में निवास करने वाले भगवान ने सोचा कि अच्छा वो अभी किसी सखा को खाया नहीं। क्योंकि इंतजार कर रहा मुखिया तो आवे अंदर। भगवान श्री कृष्ण ने सोचा सखाओं को बचाने के लिए हमको जाना पड़ेगा। इसके मुख में जाना पड़ेगा। भगवान ये सोच ही रहे थे। कि अगासुन ने झटका मारा दों हजार सखा जो उसके मुख में खेल खेल में पहुंच सब पेट में गए अब भगवान ने सोचा कि अब तो ज्यादा देर रहने पर सब की मृत्यु हो जाएगी तो अच्छा जहां पूतना गई है बकासुर गया है इसको भी भेजना पड़ेगा भगवान दौड़ लगाई और उसके मुख में आ गए अब तो अघासुर प्रसन्न हो गया क्योंकि उसकी बात बन गई ना सखा अंदर गए और सखा का मुखिया अब एक झटके में यह भी अंदर जाएगा उसने भगवान को निगलने का प्रयास किया भगवान श्री कृष्ण अभय देने वाले हैं।
देखा कि मेरे मित्र सखा संकट में फंस गए। जैसे कोई आग में स्वयं कूद पड़े तो अब तो अघासुर की जठराग्नि भस्म कर डालेगी इनको। मुझे अब इनको मृत्यु से बचाना होगा क्योंकि हमारे सखा बहुत भोले हैं। परीक्षित भगवान श्री कृष्ण भूत भविष्य वर्तमान सबको प्रत्यक्ष की तरह देखते हैं। समझो हमारे प्रभु हमारे भूत को हमारे भविष्य को और हमारे वर्तमान को तीनों को प्रत्यक्ष की तरह देखते हैं। हमें क्या डर है उनको पता है कि क्या होने वाला है। क्या होगा? उनके लिए जानना कोई कठिन नहीं था कि अब क्या करना चाहिए, कैसे बचाना चाहिए।
सब देवता हाय हाय पुकार उठे जब भगवान अघासुर के मुख में आ गए। जब देवताओं की हाय हाय सुनी तो गुप्तचरों ने बताया काम हो गया कंस से। सखा सब अंदर और जो श्री कृष्ण है वो उनके मुख में अघासुर के है। बड़ा आनंदित हुआ कंस। बहुत गुप्तचर को माला तोड़ के दी। काम हो गया। अभी सोचा नहीं कि काम किसका हो जाएगा। अब असुरों और बछड़ों बछड़े भी अरे भैया कोसों मुंह फैलाए हुए और भगवान श्री कृष्ण को सबको चबा चबा के चूर करने का प्रयास करने लगा। भगवान श्री कृष्ण ने अपने शरीर को विराट रूप किया।
बढ़ाया इतना बढ़ाया मोटा और लंबा बिल्कुल फिट उसका मुंह बंद कहीं से वायु आने जाने की अब थोड़ी देर में प्राणवायु रुक गई। आंख उलट गई। व्याकुल हो गया। छटपटाने लगा। शरीर रुका। अब बाहर से तो बंद है। ब्रह्मांद फोड़ के उसके प्राण निकल गए। ब्रह्मंद फोड़ कर प्राण निकल गए। वैसे बड़े भाग्यशाली है ये सब। जिनका नाम मुख में हो तो परम पद मिल जाता है। वो मुख में है तो बताओ ब्रह्मंद प्राण योगियों के निकलते हैं जो अष्टांग योग में सिद्ध महापुरुष होते हैं। सारी इंद्रियां सब भगवान मुकुंद ने अमृतमय दृष्टि से देखा समस्त बछड़े ग्वाल वाल सब स्वस्थ अघासुर के मुख से बाहर आए और भगवान भी बाहर आए वो मर गया था अगासुर भगवान के लिए कोई भगवान को इन असुरों के मारने के लिए जन्म लेने की आवश्यकता है अरे एक संकल्प भकुटी विलास सृष्टि लय हुई ये सुख देने के लिए ये जो बड़े-बड़े महात्मा ग्वाल बने हैं गया बने बछड़े बने इनको सुख देने के लिए।
फिर एक अद्भुत घटना घटी। जे भगवान बाहर आए तो जो अघासुर से निकले हुई तेजोमई ज्योति थी वो दसों दिशाओं में प्रज्वलित हो उठी। और भगवान के बाहर आते ही सखाओं और देवताओं के देखते देखते भगवान में समा गई। सखाव ने देखा था कि वत्ससुर से भी बकासुर से भी अगासुर से वह इनहीं में देवता फूल बरसाने लगे अप्सराएं नृत्य करने लगी गंधर्व गान करने लगे विद्याधर बाजे बजाए और बड़े-बड़े जो वेदस्व रूप है वो सब स्तुति करने लगे गुप्त रूप से भगवान की वंदना भगवान ने अगासुर को मारकर जगत का बहुत बड़ा उपकार किया नहीं बहुत सर्वनाश करने वाला यह राक्षस था जब अद्भुत स्तुति सुंदर बाजे मंगलमय गीत जय जयकार आनंद उत्सव मंगल ध्वनि तो ये सब दैवी ध्वनि थी ये ब्रह्मलोक तक पहुंच गई ब्रह्मा जी ने ध्वनि सुनी तो क्या हुआ सोचा कहां क्या हुआ तो वो हंस पर चढ़कर के जहां ध्वनि हो रही थी आए तो देखा वृंदावन के आकाश में शब्द देवता ध्वनि कर रहे हैं।
भगवान श्री कृष्ण को देखा तो आश्चर्यचकित हो गए कि परम ब्रह्म परमात्म तत्व जिसका वर्णन किया जाता है वो यही है क्योंकि इतने बड़े असुर को मारा ब्रह्मा जी अभी पता नहीं क्या हुआ इनको संशय सा होने लगा और परीक्षित जी ने कहा प्रभु आगे क्या हुआ? तो उन्होंने कहा फिर वह जो चाम सूख गया था उसमें ब्रजवासी बालक खेलते रहे और यह चर्चा पांचव वर्ष में हुई थी अगासुर की मृत्यु और चर्चा छठव वर्ष में ब्रज में हुई कि अगासुर मारा गया है एक वर्ष बाद अगासुर तो मूर्तिमान पाप था भगवान के स्पर्श से वो सारूप्य मोक्ष को प्राप्त हुआ ये कोई आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि क्योंकि परमात्मा श्री कृष्ण के स्पर्श से सारूप्य मोक्ष मिलना कोई दुर्लभ बात नहीं।
देखो परीक्षित भगवान श्री कृष्ण की अगर एक अंग की प्रतिमा का ध्यान कर ले जो मूर्ति है मूर्ति के एक अंग का ध्यान कर ले और उसी को हृदय में बैठा ले तो शालोक्य सामता आद मोक्ष प्रदान कर ले फिर साक्षात भगवान उनके मुख में चले गए अघासुर के अब उसे भगवत प्राप्ति में कोई संदेह क्योंकि भगवान स्वयं प्रवेश कर गए। परीक्षित जी ने बात पकड़ी। कहा भगवान भगवन आपने अभी कहा कि पांचव वर्ष की लीला छठे वर्ष में ब्रज में कही गई। तो ये एक समय कालीन लीला एक वर्ष बाद क्यों कही जाती है?
महायोगी गुरुदेव इसमें कोई आश्चर्यपूर्ण रास पूर्ण घटना है? कौतूहल है? आप कृपा करके बताइए क्योंकि अपने अधिकारी शिष्य को गुप्त से गुप्त बात गुरु बता देते हैं। इसमें कोई ना कोई भगवान की विचित्र लीला हुई है। भगवान के परम प्रेमी परीक्षित जी ने जब यह प्रश्न किया तो सुखदेव जी ने कहा परीक्षित तुम बड़े भाग्यवान हो। बड़ी एकाग्रता से भगवान की चर्चा सुन रहे हो। यही श्रोता का कि बड़ी सूक्ष्मता से उसे सुनना। भगवान के प्रेमी भक्तों में तुम्हारा स्थान सर्वश्रेष्ठ है।
तभी तो तुमने इतनी चतुराई से बात पकड़ ली और प्रश्न किया। तुम भगवान की लीला कथा बहुत ध्यान से सुन रहे हो। तुम्हें भगवान के संबंध में प्रश्न करने का और सरस बनाने का यह बड़ा सौभाग्य मिला। रसिक संतों की वाणी और कान और हृदय यह केवल भगवान के लिए होते हैं। वाणी से भगवान की लीला गायन, नाम कीर्तन, नाम जप, कान से भगवान की लीला श्रवण, नाम कीर्तन सुना। हृदय से भगवान की सेवा और भगवान का चिंतन। यह भक्तों का संतों का स्वभाव होता है कि भगवान की चर्चा में नया नया रस नूतन नूतन रस 100 बार यही चर्चा हो तो उनको नया नया लगेगा मानो पहली बार सुन रहे हैं।
जैसे स्त्री पुरुषों को स्त्रियों की चर्चा में नया नया रस जान पड़ता है। परीक्षित तुम एकाग्रित से श्रवण करो। यद्यपि भगवान की लीला अत्यंत रहस्यमय फिर भी मैं तुम्हें सुनाता हूं। क्योंकि दयालु आचार्य गण अपने प्रेमी शिष्य को गुप्त रहस्य भी बतला दिया करते हैं। यह तो मैं कह चुका हूं कि भगवान श्री कृष्ण अपने साथी ग्वाल बालों को मृत्यु रूप अघासुर के मुंह से बचा लिया। इसके बाद यमुना पुलिन पर आए और उनसे कहने लगे प्यारे मित्रों यह बड़ी रमणीय भूमि है। यहां की बालू बहुत कोमल है।
हम लोगों के लिए खेलने की तो यहां सभी सामग्री विद्यमान है। देखो एक और रंग बिरंगे कमल खिले हुए हैं। उनकी सुगंध से खींच कर भोरे गुंजार कर रहे हैं। दूसरी ओर सुंदर पक्षी कलर कर रहे हैं। जिसकी प्रतिध्वनि हो रही है। कितने सुंदर वृक्ष हैं। कुंज निकुंजे हैं। सुबह से लेकर के आए थे कि बाल भोग वही करेंगे। अब यही पावन पुलिन पर बैठकर के हम लोग प्रसाद पाते हैं। सब ने कहा ठीक है। ठीक है। प्रभु ने कहा पास की घास में बछड़े घेर कर ले आओ और यही सब मंडलाकार बैठ जाओ। यमुना जी का जल पीने योग्य है।
यही बैठकर पान करते हैं। सब बक्षों को यमुना जल पिला के हरी हरी घास पानी में छोड़ दिया और आप सब आनंद से भोजन पाने लगे। कैसे बैठे? बीच में भगवान बैठे। और मंडलाकार चारों ओर पंक्तियां की पंक्तियां एक पंक्ति नहीं कई पंक्तियों में सखा बैठे और सबको भगवान सामने नजर आ रहे हैं। भला मंडलाकार में सामने कुछ को नजर आ सकते हैं लेकिन दाएं बाएं पीठ लेकिन सबको भगवान अपने सामने नजर आ रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण के मुख की ओर सबकी आंखें हैं। वन भोजन के समय श्री कृष्ण साथ बैठे हुए ग्वाल बाल ऐसे शोभायमान है मानो कमल की करणिका के चारों ओर छोटी बड़ी पंखुड़ियां और बीच में पराग ऐसे भगवान अब तो कोई बड़े पत्ता कोई पल्लव कोई छीका कोई छाल कोई पत्थर इनके पात्र बना लिए और सब अपने अपने भोजन पर और ब्रह्मा जी ये अभी-अभी है अभी भी अगासुर का उद्धार करके आए।
हंस पर ऊपर बैठे। विचार ही कर रहे हैं। क्या परम ब्रह्म परमात्मा यही है जो अवतार लिए? भगवान भ्रमित करना चाहे तो ब्रह्मा को भी भ्रमित कर सकते हैं। हमारी आपकी क्या ताकत है? ब्रह्मा जी ने हंस पर चढ़े हुए थोड़ी देर और इंतजार किया कि देखें क्या लीला होती है। सब सखा अब पहली भक्ति की भोग पद्धति है कि भगवान को पवा के और ब्रज की ऐसी पद्धति नहीं। ब्रज के पहले अपना पा के अपने कवल पा के अब जे भी जो जो भोग सामग्री आई पहले बहुत मीठी कन्हैया मुंह में अब वो नजदीक जाके अपने मुख से भगवान के मुख में कोई अपना एक कवल पाए बहुत मीठी खीर है वहां भगवान थोड़ी है तो मेरा प्राण प्यारा करने सबके प्राण प्रभु है और वैसे भी आम वैश्व प्राणी नाम देह माशता यही भोग लगाते हैं।
सबके हृदय में जठराग्नि बनकर यही भस्म करते हैं। ब्रह्मा जी को लगा है भगवान है। अहीर बालक अपने मुख के से भगवान है। नहीं भगवान तो नहीं सर्वज्ञ भगवान सच्चिदानंदमय भगवान ऐसा कैसे ये छोटे-छोटे गोप बालकों की जूठन खाने वाला भगवान हो सकता है और भगवान और बड़े चाव से अब छेना जपटी शुरू हुई वो उनके सखा है ब्रह्मा जी को ये भगवान नहीं हो सकते बड़ा बड़ा विचित्र खेल है भगवान बड़े आनंद की वर्षा करते हुए भोग पा रहे हैं। हंसते-हंसते कोई लोटपोट हो जा रहा है। कोई उसकी मजाक कर रहा है।
कोई हास परिहास रसिका कोई उसका छीन के पा रहा है। कोई उसके मुंह में मक्खन लगा रहा है। ऐसे आनंद पूर्वक ब्रह्मा जी ने वो नहीं है। वो परमात्मा परम ब्रह्म जो ध्यान का विषय है वो ऐसा ताई अहीर की छरिया छछिया भर छाछ में नाच रही ये ब्रज है कोई किसी को हंसा देता कोई भिन्नभिन्न रुचि का प्रदर्शन करता कोई हंसते हंसते लोटप हो जाता इस प्रकार सब भोजन करने लगे उस समय श्री कृष्ण की छटा सबसे निराली थी मुरली तो कमर की फेंट में आगे खोस रखी थी सिंगी बेत बगल में दबा लिया बाएं हाथ में घृत मिश्रित दही भात हाथ का ग्रास है।
अंगुलियों में अदरक के नींबू चार मुरब्बा है और ग्वाल बाल मंडलाकार चारों ओर और बीच में विनोद भरी बातें करते हुए हंसते हंसाते हुए छीनते खाते हुए ऐसे आनंद वर्षा हो रही। यज्ञ भोक्ता भगवान स्वयं ग्वाल बालों के बीच में बैठकर के भोग लगा रहे हैं। आश्चर्यचकित हो गए। ब्रह्मा जी भगवान भोजन करते करते रस में सबको निमग्न किए थे। अचानक कुछ सखाओं का ध्यान गया। कन्हैया बछड़े नहीं दिखाई दे रहे। तो उन्होंने कहा तुम लोग पाओ मैं अभी एक क्षण में बछड़ों को लाता हूं। अभी बछड़ों को लाता हूं।
भगवान वैसे ही उठ पड़े। अब बचों को खोज रहे हैं। काफी देर ढूंढा और ब्रह्मा जी आकाश में हंस में उपस्थित अगासुर की मोक्ष पदवी देखकर के आश्चर्य हुआ था। उन्होंने सोचा कि परमात्मा है तो कोई आश्चर्यमई लीला और देखी जाए। तो बछड़े कहीं गए नहीं ब्रह्मा जी ने अपहरण कर लिया था और ब्रह्मलोक में जाकर योग माया से उनको सुला दिया और भगवान जब बछड़े लाने के लिए गए तो सब सखाओं को गायब कर दिया। सखाओं को अंतर्ध्य स्वयं भगवान से मायाधीश से अपनी माया का प्रदर्शन दिखा रहे। जब बछड़े नहीं मिले तो भगवान लौट आए और देखा एक और सखा ने सब भोजन वैसे कोई ग्वाल बाल नहीं अच्छा ब्रह्मा तुम्हारी करतूत है।
एक क्षण में भगवान जान विश्व के एकमात्र ज्ञाता भगवान भगवान श्री कृष्ण ने कहा तुम देखना चाहते हो जितने बछड़े जैसे जितनी अवस्था के थे उसी समय वैसे जितने सखा जो पोशाक पहने थे जो जैसे स्वभाव वाला जितनी अवस्था वाला वैसे ही भगवान उतने ही सखा उतने ही बछड़े छड़ी छीका कपड़ा लत्ता सब भगवान भगवान बन गए स्वयं सच्चिदानंद सब रूपों में क्योंकि विश्व का निर्माण पलक झपकते हुए भगवान ने कर दिया। किसी के यहां किसी की आवश्यकता थोड़ी पड़ी थी। अनंत ब्रह्मांडों को भृकुट विलास सृष्टि लय हुई।
बालकों के जैसे कपड़े जैसा स्वभाव जैसी अवस्था बक्षों के जितनी अवस्था जैसा स्वभाव वैसे वैसे ही रूप वैसे ही हाथ पैर वैसे ही बोलना वैसे छड़ी सिंी बांसुरी पत्ता छीका रस्सी वस्त्राभूषण शील स्वभाव गुण नाम स्मृति रूप अवस्था जैसे वो खाते पीते चलते बोलते देखते उठते बैठे वैसे ही सब जैसे रिचाएं कहती वेद कहता संपूर्ण ब्रह्म सर्वम खलविदम ब्रह्म तो वो साक्षात सार भगवान सब कुछ बने अब जब ये अपने घर गए तो आज जो देखता है गाय देखती बछड़े को तो रभा करके अत्यंत प्यार जैसे श्री कृष्ण से वैसे बछड़े से हर सखा की मां बहुत आल्हादित होकर वैसे ही प्यार करती जैसे श्री कृष्ण क्योंकि श्री कृष्ण बने हुए हैं।
जो बच्चे दूध पीना छोड़ दिए थे उन माताओं के भी वात्सल्य स्नेह से दुग्ध टपकने लगा स्तनों से क्योंकि साक्षात ब्रह्म आज दुग्ध पान करेगा। भगवान अपनी लीला नित्य दिनचर्या और ब्रह्मा जी सखाओं को और बछड़ों को योग माया से सुलाए हुए हैं। सोने दो कल जगाएंगे। श्री राधा वल्लभ लाल की जय।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…