॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

भक्त के जीवन में भी विपत्ति क्यों आती है? /ब्रह्माजी का मोह भङ्ग एवं बाल गोपाल की स्तुति 13/10/2026

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृद पितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वापयत परम शीतल माशयाम परम शीतल माश्रया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राणप्रिय युगल सरकार श्री श्यामा श्याम जी जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष नमन कोटिष प्रणाम नमस्कार श्री प्रिया प्रीतम जी की अपार कृपा है प्रतिपल ऐसा अपने ऊपर अनुभव करते हुए चाहे जहां से भी प्रतिकूलता मिले वह हमारे मंगल के लिए है।

ऐसा दृढ़ विश्वास रखते हुए मन और शरीर दोनों की जलन को दोनों के कष्टों को अपना प्रारब्ध भोग मानकर सहते हुए प्रतिपल जो भगवान का स्मरण करता है। वह श्री भगवान को ऐसे प्राप्त हो जाता है। जैसे पिता की प्रॉपर्टी पर सहज ही पुत्र का अधिकार होता है। ऐसे हम भगवान के अंश हैं। हमारे अंशी भगवान हैं। जितने भी यह मायाकृत रूप हैं, इनमें श्री भगवान ही समाए हुए हैं। भगवान ही बने हुए हैं। हमारी दृष्टि पवित्र नहीं है। इसलिए हम यह देख नहीं पा रहे। किसी सूझ वाली आंख ने पहचान की।

कण-कण में झांकी भगवान की। जिन भगवान की हम खोज कर रहे हैं, वह हमारे हृदय में हैं। वह सबके हृदय मंदिर में है। जब तक इस तत्व का ज्ञान नहीं होता, जब तक यह अनुभव नहीं होता, तब तक राग, द्वेष, घृणा, निंदा, स्तुति, मान, अपमान, तिरस्कार, नमस्कार ये सब चलता रहता है। उपासक को इनहीं द्वंदों को मिटाकर निर्द्वंद अवस्था प्राप्त करनी है। कहीं जाने की जरूरत नहीं है। जो तुम्हारे हृदय में है वही सर्वत्र है। जो सर्वत्र है वही तुम्हारे हृदय में है। योमाम पश्यति सर्वत्र सर्वम चम पश्यति तस्याम न प्रणस्यामि सच में न प्रणसति श्री भगवान कहते हैं जो सर्वत्र मुझको देखता है और मुझ में सबको देखता है वो एक क्षण भी कभी हमसे विलग नहीं रह सकता।

हम उससे विलग नहीं रह सकते। तस्याम न प्रणस्यामि सच में प्रणसति इससे सुंदर स्थिति क्या होगी कि हर समय हम श्री भगवान के सानिध्य का अनुभव कर रहे हैं। सब में श्री भगवान का दर्शन करें क्योंकि श्री भगवान ही हैं। परम पवित्र महा मंगलमय भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी की बाल लीलाओं का हम कथन श्रवण करके प्रेम लक्षणा भक्ति में डूबने का बहुत बढ़िया अवसर है। बहुत बढ़िया अवसर दिया प्रभु ने नहीं संसारी प्राणी को भगवन नाम लेने का भगवत चर्चा सुनने का भगवत धाम आने का भगवत प्राप्ति का यह सब बातें बहुत दूर है उनको बस कमाना खाना परिवार का पोषण करना कैसे रुपया आ जाए कैसे यह काम बन जाए हाय हाय पूरा जीवन व्यतीत हो जाता है धन्य भाग हैं उनके जिनको भगवान की चर्चा सुनने को मिली जिनको भगवान के नाम जपने में रुचि हुई।

जिनको भगवान से अपनापन होने लगा और कहीं जिनको यह लक्ष्य बन गया किसी जन्म में भगवत प्राप्ति करनी है। निहाल हो जाएगा। महा मंगलमय सुख उसको घेर लेंगे जो सुख सिंधु भगवान का आश्रय ले लेता है। बस इतनी प्रार्थना जरूर है कि प्रतिकूलता मिलने पर पक्का विश्वास करो। तुम्हारे सुधार के लिए प्रतिकूलता दी जा रही है। चाहे वह हरि से हो या गुरु से हो या संपूर्ण संसार से किसी भी व्यक्ति वस्तु स्थान से हो जहां प्रतिकूलता मिलती है भक्त की वही आध्यात्मिक उन्नति होती है। अगर आप उसे द्वेष में बदल दिए तो पतित हो जाएंगे।

यदि उसे कृपा मान लिए तो आप उन्नतिशील हो जाएंगे। बात बैठा लीजिए क्योंकि प्रतिकूलता ही एक वह वस्तु है जो हमको नीच धरा से उच्च धरा में ले जाती है। तिरस्कार, निंदा, अपमान यह वह अमृत है जो भगवनंद प्राप्ति कराता है। सुविधा, नमस्कार, प्रतिष्ठा यह सब प्रतीत करने वाली वस्तु है। इसलिए कभी भी इस मार्ग के उपासक को प्रतिकूलता मिले किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान, गुरु, हरि इनके द्वारा तो वो बहुत शीघ्र आपके अध्यात्म भूमिका उठाने के लिए इस बात पर विश्वास कर लोगे तो आप आगे बढ़ जाओगे।

ये हम अपने जीवन के अनुभव की बात कहते हैं। बहुत प्रतिकूलता लगती है कि यह प्रतिकूलता क्यों दी? पर जब गहराई से चिंतन होता है तो उसमें बड़ी कृपा नजर आती है कि यह जरूरी था। अगर यह प्रतिकूलता ना मिलती तो हमारी जो अध्यात्म की गति है वो रुक जाती। प्रतिकूलता अमृत है। नीचापमानम सुधा फिर गुरुजनों के द्वारा या हरि के द्वारा दी हुई प्रतिकूलता तो बहुत शोध कर दी जा रही है। कितना अभिमान है कितना समर्पण में कमी है। कितना भी व्यथित होता है वो देखते हैं। इसलिए हरि गुरु के द्वारा मिली प्रतिकूलता तो अमृत है ही लेकिन नीचापमान सुधा नीच पुरुषों के द्वारा भी दी गई प्रतिकूलता हमारी अध्यात्म की भूमिका को बदल देने वाली है।

यह बात हृदय में बैठा लीजिए। चलते हैं महामंगलमय प्रसंग है सखाओं के साथ इंद्र नीलमणि श्याम मनोहर कोटि कंदर्प दमनीय सौंदर्य वाले प्रभु मध्य में बैठे हुए हैं। आसपास असंख बछड़े चर रहे हैं और सखा मंडलाकार बैठे हुए हैं। थोड़ी देर में जब हास परिहास एक दूसरे के छीन झपट कर खाने की मंगलमय लीला हो रही वह उनका छीन कर पा रहे हैं। वो उनका छीन कर पा रहे हैं। वो अपना पवा रहे हैं। कोई कोई सखा उठकर के श्री कृष्ण के मुख में अपने मुख से छाछ डाल रहा है। बहुत मीठे कन्हैया इधर इशारा ये ब्रह्मा जी हंस पर चढ़े देख रहे हैं।

कैसा परम ब्रह्म परमात्मा है। यह गोप बालक अपनी जूठन खवा रहे हैं और यह बड़े आनंदित होकर खा रहा है। इनकी कोई ऐश्वर्यमय लीला देखनी चाहिए। भगवान है तो ऐश्वर्यमय लीला देखनी चाहिए। सब बछड़ों का अपहरण कर लिया। और ब्रह्मलोक में योग निद्रा में सुला दिया। सखाओं ने कहा कन्हैया बछड़े नहीं दिखाई दे रहे। तो कहा आप पाओ सब मैं अभी तो हाथ में दही भात कौर अंगुलियों में नींबू आंवले आदि का अचार फेंट में सिंघी और बरसी पीतांबर धारण किए हुए नीचे पीत वर्ण की धोती धारण किए हुए मोर मुकुट बड़ा सुंदर स्वरूप है।

प्रभु बछड़ों को खोजने के लिए गए तो एक भी बछड़ा नहीं दिखाई दिया। तो लौटे संशय तो हुआ कि इसमें कुछ दवी बाधा है क्योंकि बछड़े कहां चले जाएंगे? लौटे तो देखे सब पात्र और भोजन वैसे रखा है। सखा सब गायब सखा कहां जा सकते हैं? भगवान ने अपनी दिव्य दृष्टि से देखा अच्छा ब्रह्मा तुम अपनी माया हमको दिखाना चाहते हो। उसी समय भगवान याव व्स व्स काल्पक व पुर या करांगदिकम यावत यष्ट विषाणवे दल यावत विभरम यावत शील गुधा कृवत विहारादिकम सर्वम विष्णुमयम गिरोजा सर्वस स्वरूप बऊ जितने बालक जितनी अवस्था के जैसे कपड़े पहने थे भगवान कपड़े बन गए भगवान छड़ी छीकी जो भी जैसा जब सब वैसे बन गए जिसके जैसे हाथ पैर जिसके जैसे नेत्र जिसकी जैसी बोलचाल छड़ियां सिंगी बांसुरी पत्ते छीके सब भगवान बन गए उनका शील स्वभाव गुण नाम रूप अवस्था जैसे जैसे ही वो खाते पीते जैसे उनको जो पसंद आता ठीक भगवान श्री कृष्ण उस रूप में प्रकट हो गए।

मानो वेद वाणी मूर्तिमान हो गई। वेद वाणी कहती है सर्वम खलमिदम ब्रह्म सब ब्रह्म ही है। सर्वात्मा भगवान असंख बसड़े बन गए। जिसकी जैसी अवस्था जैसा स्वभाव और सब ग्वाल बाल बन गए। अब अपने ही स्वरूप ग्वाल वालों के साथ अपने ही स्वरूप बछड़ों को चराने के लिए खेलते हुए भगवान ब्रज में गए। अब आज जो गाय बछड़े को देखती तो उतना ही प्यार करती जितना श्री कृष्ण को। बांसुरी की ध्वनि सुनते ही दौड़ पड़ी। ब्रजवासनी गोपियां यद्यप सब दौड़ती थी श्री कृष्ण रूप माधुरी का पान करने के लिए पर आज आश्चर्य है सब अपने अपने बालकों को वैसे ही प्यार कर रहे सब अपने अपने बाल क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ही आज ग्वाल बाल बने हुए हैं।

सब उनको हृदय से लगा लेती है। वात्सल्य स्नेह से दुग्ध टपकने लगता है। परीक्षित इस प्रकार प्रतिदिन संध्या समय भगवान श्री कृष्ण ग्वाल बालों के साथ अपने बछड़ों के स्वरूप में ब्रज में आना और प्रातः काल फिर गौए चराने जाना अब माताओं को जो सुख मिला बड़े बड़े योगियों को सुख नहीं मिलता वो सखा बने हुए सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण को उपटन लगाती है नहलाती चंदन का लेप करती हैं। अच्छे-अच्छे वस्त्र और दोनों भों के बीच में ढीठ से बचाने के लिए काजल का ढिठोना लगा देती है।

सुंदर सुंदर भोजन कराती है। बड़ा लाड प्यार करती है। जो यशोदा मैया को सुख वही हर गोपी को सुख मिल रहा है। ग्वालिनों के समान गौए भी गौए बड़े-बड़े गोप चराने जाते थे। बछड़े प्रभु अपने उम्र के सखाओं के साथ चराने जाते। जब बछड़े आते तो हुंकार करके गए दौड़ पड़ती और बछड़ों को चाटती क्योंकि श्री कृष्ण बछड़े बने हुए हैं। स्नेह की अधिकता से उनके दूध टपकने लगते। बछड़े पान करने लगते हैं। हर गाय को सुख मिल रहा है जो यशोदा मैया को। भगवान अपने मुख से गौ का दूध पी रहे हैं।

बछड़ा बने हुए। किसी को यह पता नहीं कि गौओं का जो श्री कृष्ण के प्रति प्रेम था वह बछड़े के प्रति है। गोपियों का जो श्री कृष्ण के प्रति प्रेम है वो अपने पुत्रों के प्रति है। क्यों? क्योंकि स्वयं भगवान बने हुए हैं। अपने अपने बालकों के प्रति ब्रजवासियों का प्रेम प्रतिदिन बढ़ता गया। [गला साफ़ करने की आवाज़] एक वर्ष व्यतीत हो गए। श्री कृष्ण का जैसा प्रेम ब्रजवासियों में था वैसा ही बछड़े और ग्वाल बालों से है। क्योंकि सर्वात्मा भगवान स्वयं बछड़े बने हुए हैं।

स्वयं ग्वाल बाल बने हुए हैं। जब एक वर्ष पूरा होने में पांच छह रातें शेष थी तो बलराम जी ने देखा ये क्या? समस्त ब्रजवासियों का प्रेम जैसा श्री कृष्ण के प्रति वैसा ही बछड़ों के प्रति और सखाओं के प्रति गौए गोवर्धन की चोटी में घास चल रही थी। जे ही पास देखा नीचे कि बछड़े आ रहे हैं। रभाती हुई वात्सल्य में भरी हुई दौड़ी। गोपों ने बड़े-बड़े गोपों ने उनके मार्ग को रोका लेकिन वो नहीं रुक सके। हुंकार करती हुई दूध बहाती हुई गर्दने सिकोड़ करके पूछ उठा के भागती हुई बछड़ों के पास आई और चाटने लगी दूध पिलाने लगी गोप ने उन्हें रोकने की चेष्टा की पर एक उनकी ना चली उनको बड़ा आश्चर्य हुआ कि ऐसा कभी नहीं हुआ गाय हमारी आवाज पर रुक जाती थी आज रोकने की चेष्टा की नहीं रुकी अब बछड़ों में तो वह आसक्त हो गई गाय और जब ब्रजवासी बूढ़े गोपों ने देखा बालकों को तो वैसे ही आसक्ति उनकी वो उनको गले लगाकर ऐसा लग रहा है जैसे बहुत दिनों से मिले नहीं कोई गोद में उठा

रहा है अपने बालक को मस्तक सूंघ रहा है कोई हृदय से लगा रहा है सब आनंद बिहल बलराम जी ये देखकर आश्चर्यचकित हो गए क्या रहस्य है ब्रजवासी गोप गौए ग्वालिनों का इनकी संतान पर जिन्होंने दूध पीना छोड़ दिया ऐसे बालकों पर भी इतना वात्सल्य कैसी विचित्र बात है सर्वात्मा भगवान श्री कृष्ण में जैसा ब्रजवासियों का प्रेम है वैसा बछड़ा और सखाओं के प्रति भी ये क्या है किसी की माया है क्या ये कोई देवता की माया है नहीं नहीं मेरे श्री कृष्ण के सामने किसी देवता की असुरों की माया तो चल ही नहीं सकती बलराम जी ने अपनी ज्ञान दृष्टि का प्रयोग किया।

देखा साक्षात श्री कृष्ण परम ब्रह्म परमात्मा बछड़े बने हुए हैं और सखा बने हुए हैं। ये तो सब श्री कृष्ण ही श्री कृष्ण है। वस्त्र छीका छड़ी बंसी सिंघी सखा बछड़े सब श्री कृष्ण ओो भिन्नभिन्न रूपों में केवल एक परमात्मा क्या बात है। श्री कृष्ण बालक तो बले हुए हैं। उनके वस्त्र भी बले हुए हैं। सिंी रस्सी सब बलराम जी ने यह क्यों ऐसा प्रभु ने किया ध्यान से देखा अच्छा ब्रह्मा जी ने बछड़ों को और गायों को हरण कर लिया यह बात बलराम जी जान गए इतने में ब्रह्मा जी ब्रह्मलोक से लौट कर के आए कि अब देखें श्री कृष्ण की क्या दशा है बछड़े और सखा ना होने पर ब्रह्मलोक के कालमान से एक त्रुटि हुई थी और यहां का एक वर्ष हो गया था त्रुटि कहते हैं।

कमल को लेकर ऐसे छेदो उतने समय को त्रुटि कहते हैं। इस त्रुटि में ब्रह्मलोक में जो समय लगा यहां मृत्यु लोक का एक वर्ष व्यतीत हो गया। आके देखा तो वैसे ही फिर भोजन लीला हो रही है। सखाओं के साथ हंसी खेल और वैसे ही बछड़े चल रहे। ब्रह्मा जी ने सोचा कि बछड़ों को और सखाओं को तो मैंने ब्रह्मलोक में योग निद्रा में सुला दिया। फिर यह कौन है? शायद उन बछड़ों को प्रभु और सखाओं को ले आए हो। फिर ब्रह्मलोक गए देखा वहां सो रहे हैं। बछड़े और सखा भगवान की योग निद्रा फिर वृंदावन आए देखा वैसे ही खेल रहे हैं।

बहुत बार ऐसा किया अचेत होने लगे। ब्रह्मा जी की बुद्धि काम नहीं करी। मेरी माया से मोहित ग्वाल बाल और बछड़े जब ब्रह्मलोक में है तो यह कौन है? एक साल से भगवान किन के साथ खेल रहे हैं? ब्रह्मा जी ने दोनों स्थानों पर दोनों को देखा और अपनी ज्ञान दृष्टि से देखना चाहा। पर देखने की सामर्थ्य तो श्री कृष्ण देते हैं। कौन बालक सही है, कौन माया के द्वारा रचे गए हैं, निर्णय ही नहीं कर पाए। मुग्ध हो गए। भगवान श्री कृष्ण की माया से मोहित हो गए। पर कोई भी माया भगवान श्री कृष्ण का स्पर्श नहीं कर सकती।

ब्रह्मा जी बेटा है ना भगवान के नाभ कमल से प्रकट हुए। चले थे अपने पिता श्री कृष्ण को अपनी माया से मोहित करने के लिए। किंतु मोहित करना तो दूर रहा। आज अन्न होने पर वो खुद मोहित हो गए। निर्णय नहीं कर पा रहे कि ये ब्रज में जो बालक और सखा है यह सही है या ब्रह्मलोक के। जिस प्रकार रात के घोर अंधकार में कोहरे के अंधकार का कोई प्रभाव नहीं होता। जिस प्रकार दिन के प्रकाश में जुगनू के प्रकाश का कोई प्रभाव नहीं होता। ऐसे ही क्षद्र पुरुष की माया महापुरुष के ऊपर कोई प्रभाव नहीं डाल सकती।

फिर भगवान तो महापुरुषों को प्रकट करने वाले हैं। वह अपना प्रभाव खो बैठे हैं। ब्रह्मा जी विचार कर ही रहे थे आकाश में की दृष्टि डाली पुनः तो देखा जितने बछड़े सब सजल नील जैसे मेघ नवीन ऐसे श्याम कांत ललित त्रिभंगी मुरलीधर असंख मुरलीधर बछड़े बने हुए हैं। सखा बने हुए हैं श्री कृष्ण और सब के सब बछड़े और सखा का रूप त्याग कर श्याम वर्ण पीतांबर धारी दिव्य अस्त्रों से सुसज्जित कंठ में मनोहर वनमालाएं वक्षा स्थल पर सुनहरी व्स रेखा बाहों में बाजू बंद कलाइयों में शंखाकार रत्नों से जड़े कंगन श्री चरणों में नपुर कमर में गर्धनी अंगुलियों में दिव्य अंगूठियां नक से शिक तक तुलसी की माला कलाओं से सुशोभित भगवान श्री कृष्ण असंख्य रूप यही है सच्चा स्वरूप सब रूपों में भगवान ही है।

भगवान ने मुस्कुरा दिया। जीव ही मुस्कुराया तो बेशुद्ध हो रहे। ब्रह्मा जी बेशुद्ध हो रहे हैं। ब्रह्मा जी ने देखा कि उनके जैसे करोड़ों ब्रह्मा हर रूप की आराधना कर रहे हैं। मूर्तिमान होकर के करोड़ों ब्रह्मा हाथ जोड़े हर रूप की आराधना कर रहे हैं। अलग-अलग अिमा महिमा गरिमा आदि सिद्धियां माया विद्या विभूतियां महात तत्व 24 तत्व ये सब मूर्तिमान होकर भगवान की आराधना कर रहे हैं। प्रकृति में शोभ उत्पन्न करने वाला काल उसका परिणाम कारण स्वभाव वासनाओं को जगाने वाले संस्कार कामनाएं कर्म विषय उनके फल ये सब मूर्तिमान होकर भगवान की उपासना कर रहे हैं।

भगवान की सत्ता और महाता के सामने सभी अपनी सत्ता और महत्ता अस्तित्व खो बैठे हैं। ब्रह्मा जी ने यह भी देखा भूत भविष्य वर्तमान त्रिकाल बाधित सत्य सच्चिदानंद सब रूप है सब रूप स्वयं प्रकाश है केवल अनंत है आनंद स्वरूप है जड़ता का किंचिन मात्र स्पर्श नहीं सब चैतन्य घन सब के सब एक रस यहां तक कि उपनिषद दर्शी तत्व ज्ञानियों की दृष्टि भी अनंत महिमा का पार नहीं पा सकती ब्रह्मा जी ने एक साथ देखा कि सब के सब उन परबह्म परमात्मा श्री कृष्ण ही बने हुए हैं। फिर देखा चराचर जगत श्री कृष्ण बने हुए हैं।

यह अत्यंत आश्चर्यमय दृश्य देखकर ब्रह्मा जी चकित रह गए। पांच कर्मेंद्रियां, पांच ज्ञान इंद्रियां और एक मन छुब्ध बेहोश होने लगे। ब्रह्मा जी निश्तेज हो गए। मौन हो गए। स्तब्ध खड़े हो गए। ऐसा लगा कि ब्रज में आकाश में ब्रज के अधिष्ठात्र देवता ने पुतली खड़ी कर दी हो। चार मुख वाले ब्रह्मा ऐसे स्तब्ध चेतना रहित परीक्षित भगवान का स्वरूप तर्क से परे है। भगवान की महिमा असाधारण है। भगवान स्वयं प्रकाश आनंद स्वरूप माया से अतीत है। वेदांत भी साक्षात रूप से उनका वर्णन करने में असमर्थ है।

इसलिए उससे भिन्न का निषेध करके आनंद स्वरूप ब्रह्म का संकेत किया गया है। यद्यपि ब्रह्मा जी समस्त विद्याओं के अधिपति हैं। तथापि भगवान के दिव्य स्वरूप को तनिक भी वह ना सह सके। यहां तक कि उनकी महिमा के रूपों को देखने में भी असमर्थ हो गए। आंखें मूंद ली। जब भगवान ने देखा कि ब्रह्मा जी असमर्थ होकर मूर्छित होकर गिरने वाले हैं तो माया हटा दी। अब ब्रह्मा जी को फिर चेतना आई। मानो मरकर फिर जी उठे हो। सचेत हुए। बड़े कष्ट से नेत्र खोले। तो उन्हें अपना ब्रह्मा शरीर दिखाई दिया।

और जब चारों ओर देखने लगे तो पहले जैसा वही दिव्य वृंदावन। बड़ा मनोहर वृंदावन। वृंदावन एक जैसा एक रस। जिधर देखो उधर जीवों को परमानंद प्रदान करने वाले पुष्पों से लदे हुए लहराते हुए हरे हरे पत्ते सुंदर सुंदर रसीले फल भगवान श्री कृष्ण की ये लीला भूमि है बहुत जोर की बात है कह रहे हैं भगवान श्री कृष्ण की ये लीला भूमि है इसलिए इसमें काम क्रोध लोभ मोह मद तृष्णा ये दोष ज्यादा प्रभाव नहीं डाल यदि आप ठीक से रहोगे तो यहां वैसा प्रभाव नहीं जैसा जगत में है। यहां के पशु पक्षियों में भी प्रेम भरा हुआ है।

ब्रह्मा जी ने वृंदावन का दर्शन किया और देखा कि परम ब्रह्म परमात्मा गोप बालक का नाट्य कर रहा है। एक होने पर भी वो सखाओं के साथ खेल रहा है। अनंत होने पर भी इधर-उधर घूम रहा है। ज्ञान अगाध अबाद होने पर भी वह बछड़ों और सखाओं को खोज रहा है। जैसा एक वर्ष पहले देखा था हाथ में दही भात का कोर वैसे ही भगवान को देखा। ब्रह्मा जी हंस से भूमि पर आए और भूमि पर कूद पड़े और तेजोमय अपने चारों मस्तकों को भगवान श्री कृष्ण के चरणों में गिर पड़े। भगवान के चरण कमलों का स्पर्श किया।

नमस्कार किया। आनंद से अशुभ प्रवाह होने लगा। भगवान श्री कृष्ण की देखी हुई महिमा का बार-बार स्मरण करते हुए बार-बार खड़े होते बार-बार चरणों में गिर पड़ते। बहुत देर तक भगवान के चरणों में पड़े रहे। फिर धीरे-धीरे उठे, नेत्रों से आंसू पोछे और मुक्ति दाता भगवान श्री कृष्ण के सामने कांपते हुए अंजुली बांधकर बड़ी नम्रता एकाग्रता गदगद वाणी से भगवान की स्तुति करने लगे। नवमीते भ्रव तदमराय गुंजावत परिपल सनुखाय वन्यजे कवलवेणु लक्ष्म श्री मृदुपदे पशुपाय अस्याप देव पुशो मदनग्रहस श्वेच्छा मयस नतु भूत मयस कोपी ने महवत मनसा साक्षात तव किमतात्म सुखानुभूते ब्रह्मा जी चरणों में लौट कर हाथ जोड़कर गदगद वाणी से कांप रहे हैं ब्रह्मा जी कृतांजलि प्रसवान समाहिता सवे पथुर गदगद यही तेलया कंपायमान होकर ब्रह्मा कांप रहे हैं हे प्रभु एकमात्र आप ही स्तुति करने योग्य हो मैं आपके सांवले चरणों में बार-बार नमस्कार करता हूं आपका ये श्री अंग जो वर्षा कालीन मेघ के समान श्यामल है।

इस पर स्थिर बिजली के समान झिलमिल झिलमिल करता हुआ पीतांबर शोभा पा रहा है। आपके गले में ब्रज के घुंघुची की माला प्रभु को वृंदावन ब्रज के पुष्प बहुत पसंद है। पसंद की चीज अगर अर्पित करो तो बहुत अच्छा है। उतना प्रभु बाहर के पुष्पों से प्रसन्न नहीं होते जितना वृंदावन के गुंजावत परिपच्छल सनुखाय यहां के हम कह रहे हैं आपका फ्लैट है तो आप बालकनी में दो-तीन गमले लगा लीजिए हर श्रृंगार है रायबल छोटे-छोटे पौधे उनमें चार पुष्प बहुत है अपने प्रियालाल के लिए अगर आपके पास 200 गज जगह 50 गज जगह में लताएं लगा दीजिए और उनका एक नवीन पत्ता दो तीन पुष्प ऐसे प्रभु को अर्पित करोगे बहुत है प्रभु ब्रज के पुष्पों की घुघुची की माला गुंजावत अंश कानों में मकराकृत कुंडल सिर पर मोर पंख का मुकुट इन सब की कांत से आपके मुख पर अनोखी छटा छिटक रही है।

वक्षा स्थल पर लटकती हुई मनमाला नन्ही सी हथेली पर दही भात का कौर बगल में बेत और सिंगी कमर के फेंट में आपकी पहचान बताने वाली बांसुरी शोभा पा रही है। [नाक से की जाने वाली आवाज़] आपके कमल से सुकोमल परम सुकुमार चरण और यह गोपाल बालक का सुमधुर वेश ब्रह्मा जी कहते प्रभु मैं और कछु नहीं जानता बस मैं तो इनहीं चरणों पर न्योछावर हूं। स्वयं प्रकाश परमात्मन आपका यह श्री विग्रह भक्त जनों की लालसा अभिलाषा पूर्ण करने वाला है। यह आपकी चिन्मय इच्छा का मूर्तिमान स्वरूप मुझ पर आपका साक्षात कृपा प्रसाद है।

मुझे अनुग्रहित करने के लिए आपने लीला की है। मुझे अनुग्रहित मुझ पर कृपा करनी कौन कहता है कि यह पंचभूतों की रचना है। पंचभूतों की रचना मैं करता हूं। मैं जानता हूं यह अप्राकृत शुद्ध सत्यमय सच्चिदानंदमय स्वरूप है आपका। मैं या बड़े से बड़ा कोई योगी समाधि लगाकर भी इस आपके सच्चिदानंद विग्रह की महिमा को नहीं जान सकता। फिर आत्मान आनंद अनुभव स्वरूप साक्षात आपकी महिमा को कोई एकाग्र मन से भी कैसे जान सकता है? प्रभु बहुत ध्यान देने योग्य विनती भी कर रहे हैं। इसमें ज्ञान भी अपने को मिलना है।

कह ज्ञाने प्रयास मुद पास नमनतेव जीवंत सनुखिता भव व्ता स्थाने स्थिता श्रुतिगता तनवा मनोभ ये प्रायसो अजित जितो त त्रिलोक्याम जो लोग ज्ञान का प्रयत्न प्रयास ना करके अपने स्थान में स्थित रहकर भवदी वार्ता आपके निज जन संत जनों के मुख से सत्संग सुनते रहते हैं क्योंकि सनुखता भव वताम जो भगवत प्रेमी महात्मा होते हैं उनका व्यसन होता है भगवान की चर्चा करना और उनके पास जो रहते हैं वह ना सुनना चाहे तो भी सुनने को मिलता है। भगवान की वार्ता जो शरीर से वाणी से मन से विनयवनत होकर आपके संतों के मुख से सत्संग सुनते रहते हैं।

यहां तक कि सत्संग को अपना जीवन बना लेते हैं। सत्संग के बिना जी नहीं सकते। प्रभु यद्यपि आप पर त्रिलोकी में कोई कभी विजय नहीं प्राप्त कर सकता। फिर भी वे आप पर विजय प्राप्त कर लेते हैं। आप उनके प्रेम के अधीन हो जाते हैं। जो आपके भगवत प्रेमी महात्माओं के मुख से आपका यश सुनते रहते हैं। कैसे? शरीर से वाणी से और मन से विनयवन दैन्य होकर। श्रेय श्रुति भक्ति मुदसते विभो क्लश्त [गाना गाने की आवाज़] केवल बोध लब्ध तेशा मसऊ क्लेशते नाद यथा स्थूल तसावघात नाम प्रभु जो सब सुख प्रदान करने वाली आपकी भक्ति है कल्याण का मूल स्रोत है आनंद का उद्गम स्थान है।

जो आपकी भक्ति छोड़कर ज्ञान प्राप्ति के लिए श्रम उठाते हैं, दुख भोगते हैं, उनको बस क्लेश ही क्लेश हाथ लगता है। और कुछ नहीं। जैसे थोथी भूसी कूटने वाले को केवल श्रम ही मिलता है चावल नहीं तेशा मसो क्लेश एवन्य यथा स्थूल तसावघात नाम पुरे भूमन बहो तदपते निज कर्म लया विक्तव कथोपनीतया प्रपदरे जोतते गतिम पराम प्रभु मैंने देखा है इस श्लोक में पहले बहुत से योगी हो गए और जब योगा आदि के द्वारा उनको परमानंद की प्राप्ति नहीं हुई तब उन्होंने अपने लौकिक और वैदिक समस्त कर्म आपके चरणों में समर्पित कर दिए उन समर्पित कर्मों से और आपकी लीला कथा सुनने से आपका नाम जप करने से आपकी उनके हृदय में भक्ति जागृत हो गई और जे ही भक्ति जागृत हुई तो आपके स्वरूप का ज्ञान हो गया।

परमानंद की प्राप्ति हो गई। परम पद की प्राप्ति कर ली। प्रभु सगुण और निर्गुण दोनों आपके ही स्वरूप हैं। निर्गुण स्वरूप की महिमा इंद्रियों का प्रत्याहार करके शुद्ध अंतताकरण से जानी जा सकती है। विशेष आकार के परित्याग पूर्वक आत्माकार अंतःकरण का साक्षात्कार किया जा सकता है। ये आत्माकारता घट पटादि रूप के समान गे नहीं प्रत्युत आवरण का भंग मात्र है। यह साक्षात्कार है। ब्रह्म है। मैं ब्रह्म को जानता हूं इस प्रकार नहीं। किंतु स्वयं ब्रह्म है। निर्गुण निराकार।

परंतु भगवन जिन समर्थ पुरुषों ने अनेक जन्मों तक परिश्रम करके चाहे पृथ्वी के एक एक परमाणु को आकाश से गिरे हुए एक एक ओश की बूंदों को चमकने वाले नक्षत्र तारा गणों को गिन डाले। ऐसा कर सकता है कोई पर ऐसा आपके इस सगुण रूप की महिमा का पार नहीं पा सकता। प्रभु आप केवल संसार के परम कल्याण के लिए अवतीर्ण हुए हैं। सो भगवन आपकी महिमा का ज्ञान तो बड़ा ही कठिन है। यह श्लोक जो अगला है यही जीवन है। यही जीवन है। एक संत भगवान नाम स्मरण नहीं आ रहा। वो कैंसर से भयानक पीड़ित रामकृष्ण मिशन में भयानक पीड़ा में जब दर्शन करने गए बस हृदय में नाम है जबान पे नहीं आ रहा तो उन्होंने उनसे पूछा महाराज जी आप बहुत कष्ट में ऐसे जांघें हो गई थी पेट ऐसा हो गया था।

पेट में कैंसर था। अपार पीड़ा एकदम पीत वर्ण पीले शरीर मतलब बस जाने वाले थे। थोड़े ही समय में चले गए थे। भागवत निवास में उनका शरीर पूरा हुआ था। उन्होंने श्लोक सुनाया उस अवस्था में तमपा सुमानो भजवा कृतम विपाकम हपर विद धन नमस्ते जीवे तयो मुक्ति पदे सदा भाग ये भक्त की महिमा होती ऐसी भयानक पीड़ा में श्लोक बताया और इसकी व्याख्या की। कहा कि जो पुरुष क्षण क्षण में हमारे ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है। श्री जी की बड़ी कृपा है। भलीभांति ये अनुभव करता है कि मेरे ऊपर बहुत कृपा है।

और प्रारब्ध के अनुसार जो दुख सुख आए बिना विकार आए हृदय में उसे भोग ले। दुख आया व्यथित हो गए। ये विकार है। सुख आया, हर्षित हो गए, अभिमान आ गया। यह विकार है। सुख दुख, मान, अपमान, रोग, नाना प्रकार की पीड़ाएं इनको चुपचाप भगवान की बड़ी कृपा है। हम आपको सच्ची कहते हैं। जब एकांत में चिंतन करते हैं तो 100% ये कृपा नजर आती। किडनी 100% कृपा नजर आती कि शायद ऐसा ना होता तो शरणागति पक्की नहीं होती। साधना में अहंकार होता। बहुत ध्यान पूर्वक ये सुनने का है। बहुत मंगलमय श्लोक है।

तनुकम सुक्षमान हर बात में अपने प्रभु की कृपा देखता है। बड़ी कृपा प्रियाजु की बड़ी कृपा है। कष्ट में करा रहे हैं और कह रहे तनु कंप्ण हमें बड़ा सुख मिला था कि यही भक्ति की महिमा है। यही भगवान के भजन का फल है कि अंतिम स्थिति है। भीषण कष्ट है हिल भी नहीं सकते और मुस्कुराकर ऐसे कह तनुकम धीरेधीरे श्लोक निक तनुकम सुणो धान एवम विपाकम हृदवावी विध नमस्ते आहा ये भी बात है कह रहे हैं हृदय से बार-बार प्रभु आपकी जय हो आपकी जय हो प्रियाजु आपकी जय हो कष्ट में है और आपकी जय राधा वल्लभ लाल की जय प्रियाजु की जय हृदय से वाणी से और पुलकित शरीर से बार-बार प्रभु मैं तो आपका हूं प्रभु मैं तो आपका हूं आए हुए दुख सुख को निर्विकार भाव से जो भोग लेता है बहुत ये काम का श्लोक है बहुत काम का श्लोक

है साधक विचलित नहीं होगा अगर इस श्लोक को समझ ले प्रति क्षण ततेनुकंपाम सुक्षमाणु मेरे ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है भंजा कृतम विपाकम आए हुए कष्ट को दूर करने के लिए भगवान से शब्द ना भोग ले बड़ी कृपा भगवान की और हृदय से वाणी से और शरीर से बार-बार पुलकित होकर जय हो जय हो नमस्कार प्रभु प्रणाम आपकी जय हो आपका विधान मंगलमय है तो क्या मिलता है बोले जीवे मुक्ति पदे सदा भाग जीते हुए मुक्ति पद को प्राप्त हो दया मुक्ति पद को प्राप्त बस यही है समझने का विषय हर समय नाम जप करो और हर समय मेरे ऊपर प्रभु की बड़ी कृपा कोई मार दिया कोई गिर गए हमने एक संत को देखा कि वो सीढ़ी से कई सीढ़ी नीचे गिर दौड़ के गए उनको उठाया गंगा के किनारे की बात वो बड़ी कृपा निपट गए बड़ी कृपा हम कहा क्या निपट गए महाराज बोले प्रारब्ध था निपट गया बड़ी कृपा हर समय कृपा का अनुभव करना यह बात तत्पम सुमेक्षण हर समय भगवान की कृपा का अनुभव और भजा कृतम विपाकम हर कष्ट को हर सुख को गंभीरता से सह जाओ ना अभिमान आने पावे और ना व्यथा आने पावे और

हृदय से वाणी से तन से पुलकित होकर भगवान के चरणों में अपने आप को बार-बार समर्पित करता रहे प्रभु मैं आपका हूं प्रभु मैं आपका हूं तो बोले वो जी इसी जीवन में परम पद का अधिकारी हो गया। इसी जीवन में परम पद का अधिकारी हो गया। जैसे अपने पिता की संपत्ति का पुत्र जैसे पहले बना बस यही यही है। यह जो आप देखते हैं कि बड़े-बड़े संत जन अपने शरीर के कष्ट को मिटा नहीं सकते। तो आप कहते हो कि राधा राधा जपो सब कष्ट मिट जाएगा। आप तो राधा राधा जपते हैं। आपका कष्ट क्यों नहीं मिटा?

यह आदेश है तनुकम सुमानो भजा कृतम विपाकम जो हमारे प्रारब्ध में आया हुआ सुखदख है उसको भोग लेते हैं हर समय प्रभु का चिंतन करते बड़ी कृपा हमारे प्रभु की हे नाथ मैं जैसा भी आपको कहूं बोले परम पद का ऐसे अधिकारी हो जाता है जैसे पिता की संपत्ति पे पुत्र का अधिकार प्रभु पश नार मनया परात्मनी तप मायनी मायात्म वैभवम अहम क्रियावा लगो प्रभु मेरी दृष्टता तो देखो मेरी दृष्टता देखो आप अनताद परमात्मा पुरुष महामहिमामय पुरुषोत्तम आपकी ही कृपा से मुझे सामर्थ्य मिली। मैं अपनी माया आपके ऊपर फेंक रहा था।

मेरी दृष्टता कुटिलता देखो प्रभु मैं अपनी माया का प्रभाव दिखाकर आपको यही होता है। जब इष्ट और गुरु कृपा होती है। कुछ सद्गुण कुछ महिमा आते हैं तो अपने को श्रेष्ठ समझ लेता है। और यह नहीं जानता कि जिनकी कृपा से आए उनके ऊपर हम क्या दिखाएं। ब्रह्मा जी कह रहे मेरी कुटिलता दृष्टता देखो आपसे ही प्राप्त किया है जो कुछ प्राप्त आपको ही अपना प्रभाव दिखाने चले थे प्रभु मैं आपके सामने हूं ही क्या एक चिंगारी हूं आपकी आप आग की ज्वाला है प्रभु मैं रजोगुण से उत्पन्न हुआ हूं आपके स्वरूप को ठीक ठीक नहीं जानता इसी से अपने को आपसे अलग संसार का स्वामी माने बैठा था मैं अजन्मा जगत करता हूं इस माया कृत मोह के घने अंधकार से मैं अंधा हो रहा था।

आपने तो कृपा की कि मेरे अधीन मेरा जन है। इस पर अहंकार नहीं होना चाहिए। इसलिए आपने हम पर कृपा की। मेरा अपराध क्षमा कीजिए। स्वामी प्रकृति महातत्व अहंकार आकाश वायु अग्नि जल और पृथ्वी यह अष्टधा प्रकृति है। ये आठ आवरणों से घिरा हुआ ब्रह्मांड मेरा शरीर है। और आपके एक एक रोम के छिद्र में ऐसे अगणित ब्रह्मांड उसी प्रकार उड़ते रहते हैं। जैसे झरोखे में देखो सूर्य की किरणों में त्रिशरेण दिखाई देता है। छोटे-छोटे परमाणु उड़ते हुए प्रभु कहां मैं अत्यंत क्षद्र और कहां आप अनंत महिमा भगवान एक भी शब्द नहीं बोले एक बार भी ब्रह्मा जी की तरफ नहीं देखे क्योंकि सखाओं से अलग कर दिया खेल में बाधा डाल दी प्रेमियों को एक वर्ष दूर रखा हे वृत्तियों की पकड़ में ना आने वाले परमात्मन मेरे अपराधों को क्षमा करो जब बच्चा माता के पेट में रहता है तो हाथ पैर पटकता है तो माता उसे अपराध नहीं समझती।

खुशी होती है हलचल देखकर। प्रभु कौन सी ऐसी वस्तु है जो आपकी कोख में ना हो तो मैं भी तो आपकी कोख में हूं। मेरा यह सब करना आप ऐसा विश्वास है कि अपराध नहीं मानेंगे। श्रुतियां कहती है कि जिस समय तीनों लोकों का प्रलय कालीन जल में लय हो जाता है उस समय आप श्री हरि के ही उदर में सब वास करते हैं और आपकी ही नाभि कमल से मेरा जन्म होता है। यह श्रुतियों का कहना असत्य नहीं हो सकता। तब बताइए प्रभु मैं आपका पुत्र हुआ कि नहीं? प्रभु आप समस्त जीवों की आत्मा है इसलिए आप नारायण।

नार जीव अयन आप समस्त जगत के जीवों के अधीश्वर इसलिए आप नारायण। आप समस्त लोकों के साक्षी हैं इसलिए नारायण। नर से उत्पन्न होने वाले जल में निवास करने के कारण जिन्हें नारायण कहा जाता है, वह नारायण आपके एक अंश हैं। भगवन यदि आपका वो विराट स्वरूप सचमुच जल में था तो मैं 100 दिव्य वर्ष तक कमल लाल पकड़ कर उतरता रहा। मुझे क्यों नहीं मिला? और जब तपस्या की तो मेरे हृदय में ही प्रकाशित हो गया। और फिर पुनः अंतर् ध्यान हो गया। पुनः दर्शन में नहीं आया। माया का नाश करने वाले प्रभु दूर की बात कौन करे?

अभी इसी अवतार में आपने बाहर दिखने वाले जगत को अपने में दिखा दिया। जब माता आपको दुग्ध पान करा रही थी तब दिखा दिया। जब रज के लिए डांट रही थी कि मिट्टी खाई तब आपने मुंह खोल कर दिखा दिया। प्रभु यह संपूर्ण विश्व आपके उदर में विराजमान है। उस दिन की बात जाने दीजिए। आज ही लीजिए। क्या आज आपने मेरे सामने अपने अतिरिक्त संपूर्ण विश्व को अपनी माया का खेल नहीं दिखाया। आप अकेले फिर संपूर्ण ग्वाल बाल बछड़े, छड़ी, छीके, बंसी, सिंघी सब आप बन गए। उसके बाद मैंने देखा कि आप सब ईश्वर्य रूप हो गए।

और उसके बाद देखा कि मैं ब्रह्मा महादेव आदि सब तत्व उनकी सेवा कर रहे हैं। आपने अलग-अलग उतने ही ब्रह्मांडों का रूप धारण किया। परंतु अब आप केवल अपरिमित अद्वितीय ब्रह्म रूप से ही शेष है। जो लोग अज्ञान के कारण आपके स्वरूप को नहीं जानते। उन्हीं को आप प्रकृति में स्थित जीव के रूप में प्रतीत होते हैं। उन पर अपनी माया का पर्दा डाल के सृष्टि के समय मेरे ब्रह्मा पालन के समय विष्णु और लय के समय संहार के समय भगवान महादेव का रूप आप धारण करते हैं। प्रभु आप सारे जगत के स्वामी और विधाता हैं।

अजन्मा होने पर भी आप देवता ऋषि मनुष्य पशु पक्षी जलचर आदि योनियों में अवतार ग्रहण करते हैं। इसलिए कि इन रूपों के द्वारा दुष्ट पुरुषों का घमंड तोड़ दें और संत पुरुषों पर कृपा करें। आप अनंत परमात्मा और योगेश्वर हैं। जिस समय आप अपनी योग माया का विस्तार करें उस समय त्रिलोकी में कौन ऐसा ज्ञानी है जो जान सके कि आप कब कहां किस लिए क्या करना चाहते हैं। इसलिए नाथ ये संपूर्ण जगत जो दिख रहा है ये ऐसा नहीं है। असत्य है। आप ही आप सत्य हैं। आप परमानंद स्वरूप परम ज्ञान स्वरूप अनंत हैं।

यह माया की आकृतियां सत्य नहीं है। इनमें जो विराजमान परमात्मा है वो सत्य है। प्रभु आप एकमात्र सत्य हैं। क्योंकि आप सब की आत्मा है। आप पुराण पुरुष होने के कारण समस्त जन्मा आदि विकारों से रहित है। आप स्वयं प्रकाश है। देश काल वस्तु ये सब पर प्रकाश है। आप स्वयं प्रकाश है। इनके प्रकाशक हैं। आप अविनाशी नित्य कारण हैं। आपका आनंद अखंडित है। आप में ना तो किसी प्रकार का मल है और ना अभाव है। आप पूर्ण है एक हैं। समस्त उपाधियों से मुक्त होने के कारण आप अमृत स्वरूप है।

और यही स्वरूप समस्त जीवों का अपना स्वरूप है। यह बात जो भगवान का स्वरूप है वही समस्त जीवों का स्वरूप है। कैसे प्राप्त होता है यह स्वरूप गुरु रूप सूर्य से उनकी आराधना करके तत्व ज्ञान रूपी दिव्य दृष्टि प्राप्त होने पर फिर ये रूप नहीं देखते फिर तत्व देखता है इस झूठे संसार सागर को पार कर जाते हैं। हे प्रभु जो पुरुष परमात्मा को आत्मा के रूप में नहीं जानते वह अज्ञान के कारण नाना रूपों में प्रपंच में फंसकर दुर्गति को प्राप्त होते हैं। जो भगवान का स्वरूप वही जीव का स्वरूप ये बिल्कुल परम सत्य है।

बिल्कुल इसमें कोई संशय नहीं। बहुत से शास्त्रों का स्वाध्याय करके और इस मार्ग पर चल के और ब्रह्मा जी बोल रहे हैं जैसे रस्सी का भ्रम तब तक बना रहता है। रस्सी का भ्रम क्या है? सांप। जब तक उस पर प्रकाश ना पड़े। ऐसे ही जड़ चेतन के रूप का भ्रम बना रहता है जब तक ज्ञान का प्रकाश हो जहां ज्ञान हुआ बहु नाम जन्म नावते ज्ञानवान माम प्रपते वासुदेवा सर्वसा महात्मा शुद्ध जहां ज्ञान हुआ तो रस्सी दिखाई दी सांप नहीं खत्म भय संसार भय देने वाला तब तक है जब तक सब में भगवान नहीं दिखाई दे रहे प्रभु ये बंधन और मोक्ष दोनों अज्ञान है बिल्कुल सत्य है बंधन हुआ ही नहीं तो मोक्ष किस बात का बस जानकारी करनी यही जानकारी करनी है जड़ चैतन्य ग्रंथ पढ़ गई और यद्यप मसा छूटति कछ तो इसमें कह रहे हैं अज्ञान संग भव बंद मोक्ष दो नामित भाव बंधन अज्ञान है तो मोक्ष ये ये भी अज्ञान है।

कैसे कोई मानेगा? अगर शास्त्र पढ़े नहीं है तो समझ में नहीं आएगा। अज्ञान संग भव बंध मोक्ष दो नामित भावात। जब गांठ ही नहीं पड़ी तो खुलना भी तो झूठा हुआ। जब बंधा ही नहीं तो मोक्ष भी तो झूठा हुआ। वेदांत का श्रवण नहीं हुआ मनन नहीं हुआ चला नहीं तो इस बात को अज्ञान संग भव मोक्ष जेह जाने जग जाई जागे जथा स्वप्न भ्रम जाई जग जाओ कोई काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर आप में नहीं है न थे ना रहेंगे के ये अंतःकरण धर्म में है। तुम इसके साक्षी दिव्य चैतन्य गण निर्मल थे। निर्मल हो निर्मल रहोगे।

बस यही ज्ञान होना है। कोई नहीं बंधन है ना कोई मोक्ष है। यद्यप छूटति कठिन है। अज्ञान संगो भव बंद मोक्ष दो नाम तक बड़ा अमृतमय शब्द है। अजष्टित केवले परे विचार माने तर वाहनी बहुत सुंदर बहुत सुंदर ये तरणा वाहनी अजसित्मन केवले परे भगवान ये संसार का बंधन और मोक्ष दोनों नाम अज्ञान से ही कल्पित है। वही जीवन बंधन और जीवन मुक्तता देखो यही यही प्रमाण दे दिया वास्तव में ये दोनों अज्ञान ही है। यही यही बात जब बाबा ने कही थी तो बड़ा आश्चर्य हुआ था कि जीवन मुक्तता तो अज्ञान निवृत्ति के बाद होता है।

जीवन मुक्त हो गए तो बोले बंधे थे क्या? बोले नहीं तो फिर मोक्ष किस बात का हुआ? जब तुम बंधे ही नहीं थे तो मोक्ष किस छूटे किस बात से? तुम्हारा बंधन जैसे झूठा था वैसे छूटना भी झूठा था। तुम पहले ही निर्विकार चिदानंद स्वरूप वास्तव में दोनों नाम अज्ञान के ही है। बंधन और मोक्ष। सत्य और ज्ञान स्वरूप आत्म स्वरूप में ना बंधन है ना मोक्ष है। कभी बंधा ही नहीं। अरे थोड़ा सा अपने स्वरूप का ज्ञान हो जाए तो अब ये आनंद आ जाए। साक्षी भाव में आते ही आनंद आ जाए। पर मानस के इस पिंड को अपना स्वरूप माने हुए हैं।

इसी में सारे विकार हैं। इसलिए हाय हाय मचा हुआ है। जैसे सूर्य में दिन रात है क्या? जहां सूर्य है वहां दिन रात का भेद नहीं। वो तो प्रकाश ही प्रकाश है। गए तो रात हो गई। आए तो दिन हो गया। और वह कोई सूर्य कभी अस्त थोड़ी होते हैं। वो तो लोकालोक पर्वत है। वह इतना बड़ा पर्वत है कि सूर्य जिस जैसे जैसे सामने कहीं-कहीं एकांतिक में बता रहे थे 13 घंटा का केवल मतलब सूर्य का प्रकाश होता है। कहीं कुछ घंटे का ऐसा बता रहे थे ना कि हां बता 20 घंटे रात्रि होती है। चार घंटे केवल दिन होता है।

अपने यहां तो बहुत बढ़िया सौभाग्य कि हर ऋतु हर आनंद रात्रि दिन का बड़ा नारवे के आए थे वे बता रहे थे कि हम वहां तो मंगला कब करें हमसे पूछ रहे थे कि मंगला कब करें चार घंटे का दिन होता 20 घंटे की रात्रि होती है हां फिर फिर ऐसा मतलब तो इस सूर्य सूर्य अस्त नहीं होते। वो जो लोकालोक पर्वत है ऐसे वो घूमते हैं तो जैसे जैसे सामने पहुंचते तो उसी के अनुसार दिन रात का विभाग होता है। सूर्य में दिन रात नहीं है। ऐसे ही आत्मा में बंधन मोक्ष नहीं है। आत्म तत्व में ना बंधन है ना मोक्ष है।

वो केवल अखंडित स्वरूप है। जब गंगा किनारे नैमिश सारणी के सर्वेश्वरानंद स्वामी नारदानंद सरस्वती जी के आठ 10 ब्रह्म ज्ञानी और उनके साथ रहते थे। ऐसा योग वाशिष्ट वेदांत की ऐसी चर्चा तुमसे सच्ची बताते हैं। सूर्य उदय होते चर्चा समाप्त हो जाती थी। ऐसे इमरजेंसी लाइट रखी जाती थी जो चार्ज कर ली जाती रात्रि में जहां आश्रम में टिके ऐसे और वैसे सब परमहंस सब महान उनके बीच में जब उनके ऊपर दृष्टि ऐसी और वो चर्चा कपड़ा उतार के भी फेंक देने पर भी ना सर्दी ना गर्मी ना भूख ना प्यास बस मैं आत्म तत्व हूं मैं साक्षी हूं भूख प्यास का साक्षी हूं सर्दी गर्मी का साक्षी हूं मेरे में सर्दी गर्मी नहीं ऐसा महापुरुषों के संग का बड़ा प्रभाव होता है।

देखा है। बड़ा प्रभाव होता है। अखंड चित स्वरूप केवल शुद्ध आत्म तत्व है। जाकर के ऐसे शमशान के किनारे बैठे हैं। कुत्ते खा रहे हैं नोचनोच कर शरीर को और यही बोध हो रहा है। ए देख तेरे शरीर जैसा शरीर इसकी यह हालत होगी। चुपचाप अपने स्वरूप में स्थित हो। भजन में स्थित हो। महापुरुषों के संग के बिना ना तो ब्रह्म बोध हो सकता है ना प्रेममय भक्ति आ सकती है। यह तो पक्की बात है। देखो प्रेम के लिए कहते हैं रे मन रसिकन संग बिन रंच न उपजे प्रेम बहुत बहुत सुख मिलता है।

जब सच्चे मार्ग के संत मिलते हैं। सच्चे बहुत सुख मिलता है। बहुत सुख मिलता है। उनमें कच्चे भी आ गए थे। जब मंडली चल रही थी तो आ गए तो गंगा के किनारे जब कोई आश्रम होता था तो वहां पहले पूछ लिया जाता था यहां से कितने किलोमीटर दूर आश्रम है तो आश्रम में रात्रि में वो रुकते थे बहुत ही मतलब आचार्य कोटि के महापुरुष बहुत सुलझे हुए बहुत ज्ञानी और परम विरक्त तो वो जो कच्चे आए थे वहां भगत पटाने लगे लोहारा बादाम काजू कलहरा के गंगा के किनारे सर्दी है स्वामी जी ने जो सुना सर्वेश्वरानंद उनको बुलाया कहा स्वामी जी आपने याचना की बोले गलती हो गई बोले नहीं हमारे सामने ए ₹500 निकाल एक डॉक्टर साहब रहते थे वो पैसा रखते थे ₹500 निकालो स्वामी जी आप किसी सवारी से आप चले जाइए आप हमारे हम लोग आपके के योग्य नहीं।

ऐसी प्रवीणता से हम लोग आपके योग्य नहीं। आप चले जाइए। बड़ी मृदुता से बाहर जितने हो सब बिल्कुल ठोस परमहंस ये चीज अखंडित स्वरूप केवल तुम शुद्ध आत्म तत्व हो ना तेरे में बंधन है ना मोक्ष है ना विकार है। जैसे प्रातः कालीन नवीन नवीन ऐसे अमृतमय शब्द पढ़ते तो आग लगती है। एकदम कैसे मैं स्वरूप में स्थित हूं। अरे मेरा ही स्वरूप स्थित क्या होना है? मैं ही हूं। समझना समझना अब बार-बार समझ को काटता विषय चिंतन संसार का राग बार-बार ये चिंतन विषय राग और संसार राग को काटता यही युद्ध है।

भगवान कितने आश्चर्य की बात है कि आप है हमारी आत्मा और हम आपको पराया मानते हैं। शरीर है पराए इनको अपनी आत्मा मानता हूं। बिल्कुल ठीक यही बात है। यही बात है। [नाक से की जाने वाली आवाज़] इन पराए शरीरों को जो प्रकृति से बने हुए हैं इनको मैं अपना मानता हूं मैं और जो आप हमारी आत्मा है आपको पराया मानता हूं कैसी बुद्धि बदल गई आप है हमारी आत्मा आपको मानते हैं हम पराए शरीर है पराए हम इनको मानते हैं आत्मा और इसके बाद आपको ढूंढने लगते खोजने लगते कहां मिलोगे आप यहां है हे अनंत आप तो सबके अंतःकरण में विराजमान वान है।

कल एक प्रश्न आया एकांतिक में क्या मंदिर जो लोग नहीं जाते तो उनकी भक्ति नहीं है क्या? क्या मंदिर जाना अनिवार्य है? देखो मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। जो मंदिर में प्रभु वही सबके हृदय मंदिर में है। अगर मंदिर में केवल प्रभु माने सबके हृदय में जो विराजमान प्रभु है उनका अनादर करें तो कभी भगवत प्राप्ति नहीं हो सकती। और कभी मंदिर ना गया हो सबके हृदय में भगवान की भावना करें निश्चित भगवत प्राप्ति हो जाएगी। हमारी आस्था का केंद्र है मंदिर। फिर वहां से हम शुरुआत करते हैं और फिर जड़ चैतन्य सब जगह मंदिर की भावना करते हैं।

जड़ चेतन जग जीव जत सकल राम मैं जानी बंदो सबके पद कमल सदा जोर जुग पानी मंदिर में जाकर बैठे दोष दर्शन किए और फिर आकर के इधर राग द्वेष कुछ नहीं होने वाला देख लो करके देख लो ये भगवान कपिल देव जी की वाणी है कि जो मंदिर में श्री विग्रह में अच्छे-अच्छे पदार्थों की अर्च करता है लेकिन बाहर में सबके हृदय में आत्म स्वरूप से विराजमान हूं। उनका अपमान करता है, द्रोह करता है। उसकी की हुई पूजा ऐसी है जैसे राख में किया हुआ हवन। वही ब्रह्मा जी कह रहे। कितने आश्चर्य की बात है कि आप है अपनी आत्मा पर लोग आपको पराया मान बैठते हैं।

और शरीर आदि है पराए किंतु उनको आत्मा मान बैठते हैं। इसके बाद आपको ढूंढने लगते हैं संसार में। भला अज्ञानी जीवों को बाहर ढूंढने से कभी परमात्मा मिला है। हे अनंत आप सबके अंतःकरण में विराजमान है। इसलिए संत लोग बाहर कहीं नहीं ढूंढते। अपने हृदय में ढूंढते हैं। यद्यपि रस्सी में सांप नहीं है। पर जब तक रस्सी में प्रकाश नहीं पड़ेगा, रस्सी नहीं दिखाई देगी तब तक सांप का भय बना रहेगा। ऐसे ही यद्यप सर्वत्र परमात्मा ही परमात्मा है। जब तक ज्ञान नहीं होगा तब तक राग, द्वेष, भय, निद्रा, मोह ये सब उद्वग्नता, शोध, जन्म, मृत्यु सब बवाल चलता रहेगा।

अपने भक्त जनों के हृदय में स्वयं स्पित होने वाले भगवान आपके ज्ञान का स्वरूप और महिमा ऐसी है। यह अज्ञान कल्पित जगत का नाश हो जाता है। हमें तो इतना जरूर लगता है कि थोड़ा ज्ञान तो होना चाहिए। भक्त में इतना ज्ञान तो होना चाहिए कि शरीर और शरीर संबंधियों के राग और शरीर इंद्रियों के भोगों में अश्रद्धा इतना ज्ञान तो होना अगर इतना ज्ञान नहीं है तो फिर बातें भक्ति की होंगी और क्रियाएं सब वही होंगी सांसारिक रंग नहीं आएगा ज्ञान तो होना चाहिए बिना ज्ञान के भक्ति विकल है वृंदावन में ही ज्ञान और वैराग्य के बिना भक्ति दुखी है तभी तो देवर्षि नारद जी ने पुष्ट किया ज्ञान और वैराग्य को जो पुरुष आपके युगल चरण कमलों का तनिक सा भी कृपा प्रसाद प्राप्त कर लेता है वही आपके सच्चिदानंदमय महिमा के तत्व को जान सकता है जो आपकी आराधना करता है।

दूसरा कोई ज्ञान वैराग्य आदि साधन रूप प्रयत्न से बहुत काल तक कितना भी अनुसंधान करता रहे आपकी महिमा का यथार्थ ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। अब इस इस श्लोक में जैसे पीछे कहा ज्ञान और वैराग्य की आवश्यकता है तभी भक्ति रंग लाती है। अब इसमें कह रहे अगर भक्ति नहीं है तो ज्ञान और वैराग्य से केवल आप तत्व का अनुसंधान करते रहिए। अनुभव नहीं होगा। देखो बहुत ध्यान से सुनो। जो पुरुष आपके युगल चरण कमलों की आराधना करके कृपा प्रसाद प्राप्त कर लेता है। आपका अनुग्रह प्राप्त कर लेता है।

वही आपकी सच्चिदानंदमय महिमा का तत्व जान सकता है। और यदि आपके चरणों की आराधना ना हो तो केवल ज्ञान वैराग्य आदि साधन रूप प्रयत्न से बहुत काल तक कितना अनुसंधान करें पर यथार्थ ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। इसलिए भगवन मुझे इस जन्म में या दूसरे जन्म में या किसी पक्षी पशु आदि के जन्म में ऐसा सौभाग्य दे कि मैं आपके दासों का दास हो जाऊं। आपके दासों का दास बन जाऊं। तदस्त नाथ सभ भागो भवेत येना हमको भवना नाम भूत सेवे तव पाद पल्लवम अहो धन्य ब्रज रमण्य पीत मती मुदा याम विभव्सना य तप्त चालरा अहो भाग्यम भाग्यम नंद गोप ब्रजो कशाम य मित्रम परमानंदम पूर्णम ब्रह्म सनातनम प्रभु मुझे इसी जन्म में या किसी दूसरे जन्म में पशु पक्षी किसी भी पर मुझे ऐसा सौभाग्य प्राप्त हो कि आपके प्रेमी भक्तों का दास बन जाऊं।

ब्रह्मा जी मांग रहे हैं क्योंकि आपके प्रेमी भक्तों की दासता स्वीकार करने से भगवान आपसे प्रेम हो जाता है। आपके चरण कमलों की सेवा का भाव जागृत हो जाता है। स्वामी मैं देखता हूं जगत के बड़े से बड़े यज्ञ सृष्टि के प्रारंभ से लेकर आज तक आपको कभी तृप्त नहीं कर पाए। पर ब्रज की गाय ग्वालिने और यह जब इनका दुग्धपान प्रभु आप बड़े उमंग से पी है वास्तव में धन्य है ये ब्रजवासी जन धन्य है ये गए जिनका दुख धाप पान किया अहोति धन्य ब्रज गो रमण्या ये गाय ब्रज युवतियां धन्य है जिनके द्वारा पवाए हुए भोग से आप तृप्त होते हैं।

स्तन्या मृतम पीत मतिते मुदा आप मुस्कुराते हुए प्रसन्न होकर के इनका स्तनपान किए। प्रभु वास्तव में इनका जीवन बड़ा धन्य है। अहो भाग्यमो भाग्यम नंद गोप ब्रजो कशाम यन मित्रम परमानंदम पूर्णम ब्रह्म सनातनम अहो नंद आदि ब्रजवासी गोपों के धन्य भाग हैं। वास्तव में उनका अहो भाग्य है क्योंकि परमानंद स्वरूप सनातन परिपूर्ण ब्रह्म आप अपने उनके सगे हैं। सुद हैं। हे अचुत इन ब्रजवासियों के सौभाग्य की महिमा तो क्या वर्णन करूं। मन आदि 11 इंद्रियों के अधष्ठात्र देवता के रूप में रहने वाले महादेव आदि हम लोग बड़े ही भाग्यवान हैं।

क्यों? क्योंकि इन ब्रजवासियों के मन और इंद्रियों में बैठकर के हम आपका रसास्वादन करते हैं। आपके चरण कमलों का अमृत से भी मीठा मदिरा से भी मादक मधुर मकरंद रस पान करते रहते हैं। जब उसका एक एक इंद्रियों से पान करने वाले हम लोग धन्य धन्य हो रहे हैं। तब समस्त इंद्रियों से उसका सेवन करने वाले ब्रजवासियों की तो बात ही क्या है? प्रभु एक कृपा कर दे। तद भू भाग जन्म किम्या यद गोकुले रजो अभिषेकम य जीवितम त निखिलम भगवान मुकुंद तपतिमे कृपा कर दो प्रभु इस ब्रज भूमि में कहिए मुझे कोई कोई भी घास लता कुछ भी कीड़ा मकोड़ा कुछ बना दो।

ब्रह्मा जी मांग रहे। क्या अपने को इस बात का हृदय में अनुभव नहीं हो रहा कि हमारे ऊपर प्रियाजु की कितनी कृपा मनुष्य रूप में बनाकर ब्रज मंडल में लाए। ब्रह्मा जी मांग रहे हैं प्रभु मुझे इस ब्रजभूमि में गोकुल में किसी योनि में जन्म दे दो। किसी योनि में मेरे सौभाग्य खुल जाएंगे। क्यों? क्योंकि यहां घास तिनका कीड़ा मकोड़ा पशु पक्षी कुछ भी बनूंगा ना तो यहां ब्रजवासियों की चरण धली उड़कर आएगी। हमारे ऊपर पड़ेगी। इन प्रेमियों की चरण धूल अपने ऊपर जब पड़ेगी प्रभु तो मैं धन्य धन्य हो जाऊंगा।

भूभाग जन्म किम कोई भी कितना हमें सौभाग्य दिया श्री जी ने बिना मांगे कि हमें वृंदावन समस्त तीर्थों और पुरियों का मुकुट है ब्रज धाम और ब्रज का मुकुट मणि है वृंदावन धाम मणि में वास दिया है और मनुष्य जन्म बना के वास दिया इसीलिए ध्रुवदास जी कहते हैं बार-बार तो बनतंत नहीं या संजोग अनूप मानुष तन वृंदा विपिन रसक स्कंद संग विरूप मनुष्य का शरीर वृंदावन धाम प्रिया प्रीतम की उपासना रसिक गुरुदेव की कृपा ऐसा बार-बार संजोग नहीं बनता। प्रभु इन ब्रजवासियों का संपूर्ण जीवन आपका जीवन है।

आप ही उनके जीवन के एकमात्र सर्वस्व है। इसलिए उनके चरणों की धूल मिलना आपके ही चरणों की धूल मिलना है। और आपके चरणों की धूल को तो श्रतियां भी अनादि काल से अब तक ढूंढ रही है। हे देवताओं की भी आराध्य देव प्रभु श्री कृष्ण इन ब्रजवासियों की इनकी सेवा के बदले में आप क्या फल देंगे? संपूर्ण फलों के फल तो आप हैं। आपसे बढ़कर कोई फल तो है नहीं और ये आपको हर समय दुलार करते हैं, सेवा करते हैं। तो यह सोचकर मेरा चित्त मोहित होता है कि इन ब्रजवासियों को क्या देंगे?

ऋणी है ब्रजवासियों के। आप उन्हें अपना स्वरूप भी देकर उण नहीं हो सकते। क्योंकि आपका स्वरूप तो पूतना भी प्राप्त कर लिया। जो जहर लगाकर आई थी आपको मारने। अगासुर बकासुर यह सब आपके स्वरूप को प्राप्त किए। जिस पूतना का केवल वेश ही था स्त्री का साध्वी का महान हृदय क्रूर राक्षसी प्रभु उसको महान पदवी दे दी। तो इन ब्रजवासियों को या उन भक्तों को जिन्होंने अपना घर छोड़ा, धन छोड़ा, स्वजन छोड़ा, प्रिय, शरीर, रिश्ते, नाते, प्राण, मन सब कुछ आपके चरणों में अर्पित कर दिया।

उनको क्या देंगे? ये परम पद तो उनको दे दिया जो जहर पिलाने आए थे। जो मारने आए थे। बात समझो जिन्होंने अपना घर परिवार सब सुख छोड़कर भगवान के नाम रूप लीला धाम में भगवान उनकी ऋणी रहते हैं। सच्चिदानंद श्याम सुंदर ये राग द्वेष आदि द्वेष चोरों के समान सर्वस अपहरण करते रहते हैं। तभी तक यह घर और घर के रिश्ते नातेदार तभी तक कैद की तरह बंधनों में रखते हैं जब तक जीव आपका भक्त नहीं बन जाता आपका नहीं हो जाता त तक मोह पैर की बेड़ियों की तरह जकड़े रखता है तावत रागा तेनास तावत का गह गहम ताव मोहो यावत कृष्ण ते जना जब तक आपका जन्म नहीं हो जाता तब तक ये राग द्वेष चोरी करते रहते हैं सुकृतों की तब तक घर के संबंधी रिश्ते नाते ये कैद की तरह बंधन में रखते हैं तब तक मोह पैर की बेड़ियों की तरह जकड़े रखता है जब तक जीव आपका भक्त नहीं बन जाता यावत कृष्ण तेज जना प्रपंचम निपंचो विडंब भूतले प्रपन जनता संोह प्रथित तुम प्रभु प्रभु आप विश्व के बखेड़े से सर्वता रहित है।

फिर भी अपने शरणागत भक्त जनों के अनंत आनंद वितरण करने के लिए पृथ्वी में अवतार लेकर विश्व के समान ही लीला विलास का विस्तार करते हैं। मेरे स्वामी बहुत कहने की आवश्यकता नहीं। जो लोग आपकी महिमा जानते हुए जानते रहे मेरे मन वाणी और शरीर तो आपकी महिमा जानने में सर्वथा असमर्थ है। ऐसा ब्रह्मा जी बोले। हे सच्चिदानंद श्री कृष्ण आप सबके साक्षी हैं इसलिए आप सब कुछ जानते हैं। आप समस्त जगत के स्वामी हैं। यह संपूर्ण प्रपंच आप में स्थित है। आपसे मैं और क्या कहूं? बस एक बात कहता हूं।

आप मुझे स्वीकार कर लो और मुझे अपने लोक में जाने की आज्ञा दीजिए। सबके मन प्राण को अपनी रूप माधुरी से आकर्षित करने वाले श्याम सुंदर आप यदुवंश रूपी कमल को विकसित करने वाले सूर्य हैं। प्रभु पृथ्वी देवता ब्राह्मण पशु रूप समुद्र की अभिवृद्धि करने वाले चंद्रमा भी आप ही हैं। आप पाखंडियों के धर्म रूप रात्रि का घोर अंधकार नष्ट करने के लिए सूर्य और चंद्रमा दोनों के समान है। पृथ्वी पर रहने वाले राक्षसों को नष्ट करने वाले आप चंद्रमा, सूर्य आदि समस्त देवताओं के भी परम पूजनीय है।

हे भगवन मैं अपने जीवन भर महाकल्प पर्यंत केवल आपको नमस्कार ही करता रहूं। परीक्षित संसार के रचयिता ब्रह्मा जी इस प्रकार भगवान श्री कृष्ण की स्तुति की। इसके बाद तीन परिक्रमा की जो गलत है। भगवान श्री कृष्ण की चार परिक्रमा होती है। इत भूमानम त्र परिक्रम पादयो भगवान ना बोले ना देखे तो इतना घबरा गए कि तीन बार परिक्रमा की और नत्वाभष्टम जगत धाता स्वधाम प्रत्य ब्रह्मलोक को भगवान ने एक भी शब्द नहीं बोला क्योंकि सखाओं को और बछड़ों को एक वर्ष तक वियोग दिलाया ना ब्रह्मा जी ने बछड़ों और ग्वाल बालों को पहले स्थान में पहुंचा दिया भगवान श्री कृष्ण कृष्ण ने देखा कि ब्रह्मा जी स्थिति करके विदा लिए।

बस वैसे बसों को लेकर यमुना जी के पावन पुलिन पर आए और सखाओं के साथ खेलने लगे। अपने जीवन सर्व प्राणवल श्री कृष्ण के वियोग में यद्यप एक वर्ष व्यतीत हो गया था। पर योग माया के कारण ऐसा अनुभव नहीं हुआ। जगत के सभी जीव उसी माया से मोहित होकर शास्त्र और गुरुजनों के बार-बार समझाने पर भी अपने प्रभु को निरंतर भूले हुए हैं। यह माया ऐसी है ही कि जीव को भुला के भगवत स्मरण से रहित करके प्रपंच का स्मरण। देखते ही सखाओं ने कहा भैया कन्हैया स्वागत है। स्वागत है। बड़ी देर लगा दी बछड़े लाने में।

अभी तक हमने एक कवल नहीं पाया। यह एक वर्ष हो गए और यह वर्तमान की घटना देख रहे हैं। आओ आनंद से भोजन करो। हंसते हुए भगवान ने कहा हा फिर भोजन पाया। फिर अगासुर का ढांचा दिखाया। एक वर्ष में सूख कर पूरा गुफा हो गया था। श्री कृष्ण के सिर पर मोर पंख का मनोहर मुकुट है। घुंघराले बाल सुंदर अद्भुत सुगंध बरह प्रस नवधातु विचित्रतांग प्रोदाम वेणु दल श्रंग्सवा व्स ग्रण गीत पवित्र कीर्ति गोपी दग्स द प्रवि गोम अद्याने महालो यशोदा नंद सुनना हतो वयं चासमा बाला ब्रजे जग मोर का मुकुट घूमराले बाल सुंदर पुष्प गुथे हुए नईनई रंगीन धातुओं से श्याम शरीर पर चित्रकारी सखाओं ने की ऊंचे स्वर से बंसी वादन करते हुए ब्रज की तरफ आ रहे हैं।

घर की तरफ आ रहे हैं। पीछे पीछे ग्वाल बाल भगवान की लोग पावन कीर्ति का गान करते हैं। कभी-कभी भगवान बक्षों का नाम लेकर पुकारते तो हुंकार करते हुए भागते हुए आ रहे हैं। मार्ग के दोनों ओर गोपियां खड़ी है। तिरछे नेत्रों से भगवान देखकर सबको आनंद प्रदान कर रहे हैं। इस प्रकार भगवान गोष्ठ में प्रवेश किया और ब्रज में आकर बालकों ने बताया कि कन्हैया भैया ने अघासुर को मारा है एक वर्ष बाद क्योंकि एक वर्ष ब्रह्मा की सैया में रहे तो समझे परीक्षित एक वर्ष बाद क्यों ब्रजवासी बालकों ने आकर बताया क्योंकि एक वर्ष बाद ही उनको चेतना आई संसार के सभी प्राणी अपनी आत्मा से प्रेम प्रेम करते हैं।

पुत्र धन या परिवार से इसलिए प्रेम करते हैं कि अपनी आत्मा के सुख के लिए मानते हैं। इसलिए सबसे प्रिय वस्तु है जगत में आत्मा और यह आत्मा की आत्मा है श्री कृष्ण। यही हमारे जीवन यही हमारी स्वासे यही हमारे प्राण है। यही हमारे सर्वस्व है। जो देह को आत्मा मानते हैं। शरीर से इतना प्रेम करते हैं। वह और किसी से प्रेम नहीं करते। अपने शरीर पर बाधा आ जाए तो अपने पुत्र, अपने परिवार को भी नष्ट कर सकते हैं। इसलिए पता चलता है कि शरीर मैं नहीं हूं। शरीर मेरा एक ढांचा है।

इसमें जो आत्मा है वह मैं हूं। जीव को इस संदर्भ में विचार करना चाहिए। नहीं जितने पापाचरण होते हैं अपने को शरीर मानकर होते हैं। अपनी आत्मा से बढ़कर और कोई प्यारा नहीं है। देखो ना जब वो अंतर्ध्य हो जाती है तो शरीर को जला देते हैं। कितना भी प्यारा संबंधी हो। चराचर जगत में सबसे प्यारा है अपनी आत्मा। और वो आत्मा कौन है? परमात्मा श्री कृष्ण। इन श्री कृष्ण को ही तुम सब आत्माओं का आत्मा समझो। संसार के कल्याण के लिए यह नर देह धारण कर लीला कर रहे हैं। जो लोग भगवान श्री कृष्ण के वास्तविक स्वरूप को जानते हैं वो यह जानते हैं कि चराचर जगत श्री कृष्ण ही है।

मत पर तरत किंचित धनंजय श्री कृष्ण के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। जिन्होंने पुण्य कीर्ति भगवान श्री कृष्ण के पद पल्लव की नौका का आश्रय ले लिया और जो संत महापुरुषों को अपना सर्वस्व मानते हैं उनको इस संसार समुद्र से पार होना कोई कठिन बात नहीं जैसे गाय के बछड़े को ऐसे जब चलाओ तो जो खुर बन जाता है उस खुर के पानी को नांगने में कोई परेशानी नहीं ऐसे जो भगवान के चरणारविंद का आश्रय और संतों को सर्वस्व मानते हैं निश्चित उनका कल्याण हो जाता है। यह विपत्तियों का निवास स्थान संसार उसे विपत्ति नहीं दे देता जो सत्संग और भगवान का नाम चिंतन और भगवान का आश्रय।

परीक्षित तुमने पूछा था भगवान के पांचवे वर्ष की लीला ग्वाल बालों ने छठे वर्ष में कैसे कही उसका सारा रहस्य मैंने तुमने बता दिया। भगवान श्री कृष्ण के ग्वाल बालों के साथ बन क्रीडा अगासुर को मारना हरी हरी घास के युक्त भूमि पर बैठकर भोजन करना अप्राकृत रूप बछड़ का रूप रखना सखाओं का रूप रखना ब्रह्मा जी के द्वारा स्तुति इस प्रसंग को जो सुनेगा उसके सारे पाप नष्ट हो जाएंगे और वो धर्म अर्थ काम मोक्ष जो चाहेगा उसकी प्राप्ति हो जाएगी। इस प्रकार श्री कृष्ण बलराम ने कुमार अवस्था के अनुरूप आंख मिचौनी सेतु बंधन बंदरों की भांति उछलना कूदना आदि अनेक लीलाएं करके ब्रजवासियों को सुख प्रदान किया।

शेष चर्चा की श्री राधा वल्लभ लाल

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित