॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

श्रीकृष्ण लीला: लाड़ले राधा-कृष्ण का प्रथम मिलन कैसे हुआ ? // 14/10/2026

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता ताप मुगम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल माश्रया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निवृत्त निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि प्रणाम कोटि सहा नमन नमस्कार आज बड़ी रसमई चर्चा है। अभी तक तो अघासुर बकासुर पूतना तणावर्त व्ससुर इनसे मिला भगवान को कष्ट देने वाला प्रयास और भगवान ने इनको दिया परम पद।

आज भगवान को सुख देने वाला चरित्र है जिसमें परम रस दात्री श्री प्रियाजू और श्री लालजू का प्रथम मिलन है। बरसाने में श्री लाडली जू और नंद गांव में श्री लालजू महाराज अभी तक कुंवर कुंवर की देखा देखी नहीं हुई। नेत्रों में नेत्र नहीं मिले। परम रसमय यह चर्चा महस सिंधु में डूबे हुए रसिक शेखर रसिक शिरोमणि श्री ध्रुवदास जी ने जो दिव्य लीला देखी वही गायन की। अपने लोग रसास्वादन करते हैं। प्रिया प्रीतम के प्रेम रस की यह महामहिम प्रथम मिलन लीला है। इसमें प्रथम बार लाडली जू को लाल जू ने देखा और लाल जू ने लाडली जू को देखा।

अभी तक तो जितने आए वह सब देखने लायक नहीं थे। प्रभु को कष्ट देने के मारने के इरादे से आए। प्रभु ने करुणा करके उनको परम पद दिया। आज प्रभु को प्रेम विहल विकल कर देने वाली लीला है। जिसमें प्रथम दर्शन हमारी महारानी जो का श्री लाल जो महाराज करते हैं। प्रथम मिलन विधि जो उ आई जथा बुद्धि जैसी कछु गाई रस विहीन के ये मन नहीं भावे पाहन चित को समझावे नवल नेह रस अद्भुत आह रसिकन बिनु को समझ ताह रसिकन हित विव कुंवर भय प्रगट ब्रजानी प्रथम मिलन सुख कहत हो जहां लगी बुद्धि प्रमाण श्री हित ध्रुवदास जी कहते हैं जैसी प्रियाजु ने हमें लीला दिखाई और जैसी हमारी बुद्धि में आई वैसे मैं सर्वप्रथम प्रथम मिलन लीला जो प्रिया प्रीतम की है उसका गान कर रहा हूं।

इसका सुख वही ले सकेगा जिसको प्रियाजु से अपनापन है। जो घोर संसारी विषय भोगों में रथ है उसका हृदय पाषाण की तरह है। वो इस रस का रसास्वादन जब बहुत दिन सत्संग करेगा जब बहु काल करी सत्संगा तब हो सब संशय भंगा रसिक कृपा से लाडली जी के प्रति ये भाव आना हमारे माई श्यामा जी को राज ये ठसक आना तब इस रस में उसको रसास्वादन मिलेगा ब्रज के महिपति श्री नंद राय जी उनके लाडले श्री लाल जी महाराज कुमार अवस्था में है और श्री वृषभानु जी महाराज उनकी लाडली ये भी कुमार अवस्था में है वै किशोर ये कुमारी नौसेल शिक्षा दीक्षा यह कुमार अवस्था में किशोर अवस्था का आवेश हो जाता है।

इनमें प्रीतिम काम नाम मात्र जनत प्रोदाम रोमगमाम स्मरण मात्र से कशोर अवस्थाओं का भाव और प्रेम की भारी उमंग ये हमारे प्रिया प्रीतम है। इतने सुंदर लाल जो है एक दिन ललिता जी ने देखा कि अंग अंग सुंदर अति शोभन यह महा सुंदर सुंदरता के समुद्र लालजू अगर इनको प्रियाजू एक बार देखें और सुंदरता की सीमा सी प्रियाजू इनको एक बार लालजू देखें सखियों का जो हेत है वो प्रिया प्रीतम को मिलाना है। कैसी सुंदरता लाल जी की है। छवि तरंग कछु कहे न जा मदन कोटि लुटे चरण नि छाही ऐसी अवस्था ऐसा रूप करोड़ों कामदेव जिनके चरणों में मूर्छित होकर गिर जाए ऐसी सुंदरता लाल जी की है।

सुंदरता के समुद्र है। इतने सुंदर हैं कि मण स्तंभ में अपनी रूप माधुरी देखकर के लट्टू हो जाते हैं और कहते हैं कि मैं तुम्हें माखन खवाऊंगा तुम मेरे दोस्त बन जाओगे। तो वह भी ऐसे माखन देते और वो भी कुछ कह रहे क्योंकि मणिक में ज का त्यों प्रतिबिंब मैया देख देख कर निहार स्वमन मन मोहन इनका मन खुद मोहित हो जाता है। इतने सुंदर हैं। प्रभु अपनी रूप माधुरी देख के लट्टू हो जाते हैं। स्वमन मन मोहन मुनि मन मोहन विश्व मन मोहन मदन मन मोहन सखी ने देखा सोचा एक बार प्रिया जी इस रूप को देखें और एक बार ये हमारी लाडली को देखें कैसी लाडली दूं इ द श्री ब्रस भानु दुलारी वैश किशोर भ सुवारी अद्भुत रूप कुंवर को माई ऐसा प्रियाजु का रूप रोम रोम से सुंदरता टपक रही है।

ध्रुवदास जी कहते हैं कहा कहो अगर एक जीभ में सामर्थ होती तो वर्णन कर पाता करोड़ों जिभ्या रोम रोम में हो कोटि कोटि रसना जो रोम रोम प्रति होए प्यारी जो के रूप को ना प्रमाण कहो जात है अति ही अगाध सिंधु पार नहीं पावे को छूटी बुद्धि सीप माज कैसे समात है मेरी बुद्धि तो सीप है प्रिया जो को रूप अपार प्रेम समुद्र है कैसे समा सकता है। यदि एक एक रोम में करोड़ करोड़ जिभ्या हो तो भी वर्णन नहीं कर सकते। हरिवंश महाप्रभु कहते हैं स्वामिनी जी के रूप का वर्णन करना चाहते हैं।

कहते देखो माई सुंदरता की सीमा कैसी सुंदर है कि जो ब्रज युवती जन है वो एक इतनी सुंदर है कि करोड़ों लक्ष्मियों के सौंदर्य को हप्र करके उनको आश्चर्यचकित करके मूर्चित कर दे। लक्ष्मी कोटि विलक्ष लक्षण लीला किशोरी सत राम ब्रज मंडले मधुरम राधा विधानम परम करोड़ करोड़ लक्ष्मियों को आश्चर्यचकित कर देने की सामर्थ्य एक ब्रज युवती में है और ऐसी ब्रज युवतियों का समूह श्री लाडली के रूप को देखकर ग्रीवा झुका लेता है ब्रजनो तरुण कदंब मुकुट मणि श्यामा बनी समस्त ब्रज तरुणियों के समूह की मुकुट मणि हमारी श्यामा जो है देखो देखो म सुंदरता की सीमा ब्रजनो तरुण कदंब नागरी निरख करत अधवा तो ऐसा लगता है महाप्रभु अब रूप का वर्णन करेंगे पर असमर्थता प्रकट कर दी पहले ही पंक्ति में जो हित सजनी स्वरूप पास रहते हैं कहते हैं जो कोटि कलप लगवे रसना कोटिक पावे तो रुचिर बदनारविंद की शोभा कहत नावे तो बोले कुछ उदाहरण में दे दो कोई किसी लोक की सुंदरी बोले देवलोक भूलोक रसातल सुन कवि कुल मति डरिए सहज माधुरी अंग अंग की कह कासो पठरिए बस इतना इशारा बता देते हैं कि जिनका प्रताप रूप गुण बलवय सब अद्भुत अद्वती और वेद नेति नेति कहते हैं वो प्रभु क्रीड़ा मृग की तरह हमारी स्वामिनी के अधीन है।

स्वामी हरिदास जो महाराज कहते हैं यह कौन बात जो अब और अब ही और अब और पाछे न सुनी अबहु हूं आगे हूं ना हो है यह गति अद्भुत रूप की और की और है ये देव नारी नाग नारी और नारी ते ना हो और की और ये जो प्यारी जु का रूप श्री ललिता जी ने सोचा एक बार लाल जु देखे और लाल जु का रूप एक बार प्यारी जो देखे अति सुकुमारी नवीन किशोरी जुन के मन लेत है चोरी कोई भी सुंदरी ऐसी नहीं जो प्रियाजू को देखकर लुभायमान ना हो जाए अंग अंग बानिक कही न जाई जित चितवत बरसत छवि माई आई जिधर प्यारी जो देखती छवि की वर्षा हो जाती है।

कुंजन के आंगन में जहां जहां पग धरे छवि के बिछौना से बिछाए त जात है। कैसे कोई प्यारी जी की महिमा का वर्णन करें। ध्रुवदास जी कह रहे हैं विश्व सुंदरियों में अनंत ब्रह्मांडों में अगर देखा जाए तो इनके नाम लिए जाते हैं। कामदेव की पत्नी रति भगवान नारायण की प्रिया लक्ष्मी जी इनको रति कमला और फिर कुछ अप्सराएं हैं जैसे उर्वशी जी बेजोड़ सुंदरी है तो बोले रति कमला देवांगना नारी हमारी प्रियाजु के सामने पदनक की दुत ऊपर भारी इनकी सुंदरता न्योछावर है स्वामिनी जी के एक नक की कांत के बराबर नहीं याको रूप ये ऐसा रूप है जो देखे आई सो रूपवंत होए जाई पियाजु कैसा रूप है इस रूप की जो आराधना करे वो भी रूप राशि हो जाएगा बड़ा सुंदर स्वभाव भाव बड़ा सुंदर वपू बड़ा सुंदर आकर्षण पैदा हो जाएगा क्योंकि सबका आकर्षण करने वाले कृष्ण के भीित को आकर्षित करके अधीन करने वाली प्रिया जो है श्री ललिता जो नंद गांव और बरसाने के बीच में एक सरोवर भी और बट भी है।

उसे संकेत वट कहते हैं। बड़ा रमणी सरोवर जिसका नाम प्रेम सरोवर है। उस सुंदर वनस्थली रमणी भूमि पर जूही मालती विविध प्रकार की लताएं वृक्षों का आलिंगन किए हुए पुष्पान्वित है। खिली हुई है। ललिता जी ने विचार किया इन दोनों को मिलाने के लिए यही स्थान परम उत्तम रहेगा। श्री लालजू के समीप जाती है। लालजू नंद भवन में थे। इशारे से बुलाया। नजदीक आए। और प्रियाजू के रूप का वर्णन किया। जब लालजू को प्रियाजु का साक्षात्कार सखी की कृपा के बिना नहीं हो सकता तो किसी जीव को कैसे हो सकता है?

जब ईश्वर को प्रियाजु का साक्षात्कार सखी की कृपा प्रियाजू का रूप वर्णन किया। लालू रूप सुन के ही विकल हो गए। मानो पूर्व की जो प्रेम वृत्ति है वो सखी ने जागृत कर दी। सखी के चरणों में पड़ते हैं। जो रूप बताया ये दर्शन करने को कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा हमारी प्रिया जो प्रेम सरोवर में है हम सब सखियों के साथ कभी-कभी खेलने आया करती है। यदि आपको दर्शन करना है तो आइए कहां दर्शन होंगे? प्रेम सरोवर में। प्रियाजू का दर्शन प्रेम सरोवर में होता है। जब तक हृदय प्रेम सरोवर नहीं बनता प्रेम का प्रादुर्भाव नहीं होता तब तक प्रियाजु को कोई नहीं देख सकता।

सांद्र नंद घन प्रेम मूर्ति किशोरी प्रीति मूर्तिमती रस सिंधु सार संपद विमला प्रेम समुद्र का सार श्री लाडली महाराज है बहुत ही करुणामई अलबेली सरकार सब सुखों की वर्षा करने वाली ललिता सखी की किशोरी जो की बात सुनकर नंद नंदन के हृदय में अत्यंत प्रेम उदय हुआ प्रेम कैसे उदय होता है? प्रियाजू की बात सुनकर प्रियाजू का नाम रटकर राधा नाम सुधा रसम रसीत जीस्त में भी भला राधा राधा राधा कल एक भगत जी आए वो कह रहे थे दो वर्ष से मैं सत्संग सुन रहा हूं तो जीवन का सार लगा तो राधा नाम पकड़ लिया होगी कोई उनकी ऐसी परेशानी हृदय में बोले वो परेशानी निवत्ति हुई लेकिन शरीर की एक परेशानी थी जिसमें ऑपरेशन में जाना था।

बस हमने पुकारा राधा राधा राधा तो बोले पता नहीं आप विश्वास करोगे कि नहीं करोगे। उन्होंने कहा मुझे ऑपरेशन थिएटर में श्री कृष्ण बंसी लिए खड़े दिखाई दिए। उनका मुझे कोई संशय नहीं क्योंकि राधा नाम की ऐसी महिमा ही है कि राधा नाम गायक के पीछे पीछे ठाकुर जी रहते हैं। ये सिद्ध हमारे रस ग्रंथों में लिखी हुई बात है। हम कहा हमें कोई उनके आंखों में आंसू थे। वो कह रहे थे कोई विश्वास माने ना माने। ये जो हम आपसे बताने आए हैं ये हम श्री जी से प्रार्थना करके बताने आए।

बहुत विनय किया कि लाडली जी यदि हमारा सत्य राधा नाम में प्रेम है तो मुझे बाबा से मिला दो। तो मुझे दो दिन में ऐसी व्यवस्था की मिली और मैं ये केवल बताना चाहता हूं कि कितनी अपार कृपा राधा नाम की हमारे ऊपर है। नंद नंदन के हृदय में प्रेम उमगा। प्रेम समुद्र भगवान है और प्रेम समुद्र का सार है लाडली जो और शिथिल हो गए। अब तो बस कैसे रूप दर्शन हो जो मैंने सुना है। प्रीतम के मन में उल्लास हुआ कि नवल किशोरी का किस प्रकार से दर्शन हो। अब वो उपाय करने लगे। जिस दिन से प्रियाजु की बात सुनी उन्हें किसी से बात करना अच्छा नहीं लगता।

पहले तो खेलना हंसना अब तो कुछ अच्छा नहीं लगता। बस एक ही बात है कुंवर किशोरी जी को कैसे देखूं यही है कुंवर किशोरी जी के देखने का उपाय ना काो सो बोल ना कोई व्यवहार बस उदासीन चित्तवत्त निरंतर प्रियाजु के चरणारविंद नाम का चिंतन करते हुए उनहीं में अब तो किसी से कोई बात करना अच्छा नहीं लगता ताही तक अब लागे रहा काहु सो कछु बात ना कह नित उठी बरसाने तन जा जित संकेत सघन बन आ नित प्रति अब एक ही नियमावली रह गई बरसाने की तरफ जाना और देखते रहना। बस उसी संकेत प्रेम सरोवर में बैठे रहना।

कब आएंगी प्रियाजु सखी ने कहा था वो खेलने आती है। एक दिन मन में ठान लिया कि जब तक प्रियाजू के दर्शन नहीं होंगे अब मैं यहां से नहीं जाऊंगा। और सघन कुंज में छुप के बैठ गए। उधर भारी कौतहल सहस्त्रों सखियां गान करती हुई और मध्य में महारानी जी बड़ी अद्भुत छवि है कोटि चंद्रमाओं की कांत को भी हे करने वाली प्रियाजु का मुखारविंद गौर वरण गौरांगी अनंत बिजलियों की कांत पीता अनंत त लताभ अनंत बिजलियों की श्री काम की और प्रियाजु के प्रतिबिंब स्वरूपी समस्त सखियां लाल जो छुपे हुए सघन कुंज में बैठे बरसाने की तरफ ही देख रहे थे कि गान सुनाई दिया खड़े हो गए और वहां देखा समस्त ब्रज युवतियों के बीच में हल्की झलक मिली महारानी जी की बड़ी विलक्षण छवि श्री स्वामिनी जो की ऐसा लगता था कोटि-कि चंद्रमा एक साथ उदय हो गए हो।

नवल किशोरियों के मध्य में अनुपम रूप लावण्यमई हमारी प्रिया जो तन्मय हो गए नंद नंदन पर भर नेत्र देख नहीं पा रहे क्योंकि शास्त्रों सहचर्या है चल रही कभी उनके सहचरी की आड़ हो जाती है बड़े व्याकुल हुए कि भर नेत्र देखने को मिले। प्रियाजु अद्भुत गौर वर्ण और नीलांबर नील वर्ण की साड़ी धारण किए हुए हैं। उज्जवल शुभ्र मोतियों से केश पास अद्भुत मल्ले आदि पुष्पों से बेणी गुथी हुई है। अतिशय विशाल उज्जवल अरुण अनिरे कजरारे सलज नेत्र है चंचल चपल अरुण अनिरे अग्र भाग बन अंजन नैनन परिवारों कोटिक खंजन रुचर मनोहर वक्र विलोकन सुरत समर दल गंजन जैसे हित हरिवंश कहत बने छवि सुख समुद्र मन रंजन सुख समुद्र प्रभु के मन को आनंद मोत प्रदान करने वाले लाडली जी के नेत्र खंजन मीन मृगज मद मेटत कहा कहो नैनन की बातें कैसे नेत्रों की बात कहे ना खंजन पक्षी उदाहरण में आता है ना मृग का श्रावक उदाहरण में आता है क्योंकि प्यारी जू के प्रेम में चिदानंदमय नेत्र प्राकृत खंजन और मछली के ने किसी भी तरह उदाहरण में नहीं बैठते।

अति विशाल उज्जवल अरुणिमा लिए हुए नुकीले कजरारे अंजन लगे हुए बड़े ही मनोमोहक नेत्र प्यारी झू के नील साड़ी धारण किए हुए कसुमी रंग की कंचुकी धारण किए हुए सुंदर वेणी अभी कुमार और किशोर अवस्था के बीच की अवस्था है। अद्भुत रूप स्वामिनी जी का अभी पूर्ण किशोर भी नहीं हुए हैं। केश राशि बहुत सुंदर ढंग से सखियों ने सजाया है केश पास को मानो फणधारी सांप विराजमान हो ऐसे चिकुर चंद्रिकन बीच अर्धवि मानो ग्रसित फनी फनी पदा ऐसे केश पास और ऊपर से चंद्रिका श्याम वर्ण की बेंदी गोरे भाल पर कस्तूरी की श्याम वर्ण की बेंदी और सुंदर पत्रावली की गई है।

बड़ा ही सुंदर स्वरूप प्यारी जी का नासिका के अग्र भाग पर सुंदर मोती एक गुलाक जिसे कहते और बेशर धारण किए हुए छवि को भी लज्जित करने वाली छवि प्यारी झू की है। और मंद मंद मुस्कुराती हुई सखियों की तरफ देखकर कुछ बात कर रही है। जब मुस्कुराती है तो दंत पंतावली अपूर्व चमक रही है। लालिमा लिए हुए अधों की तो मुख मंडल पर अलकावली और मंदमंद मुस्कुराती हुई भ्रकुटी संचालन करती हुई महारानी जो पधार रहे हैं। नवल किशोरी जो का ये रूप कोई बनाया हुआ नहीं कि सजाया है तो इसलिए सुंदर है।

सुभग सुंदरी सहज श्रृंगार सही पूछूं तो श्री जी के श्री अंग की शोभा को छिपाने के लिए श्रृंगार किया जाता है। छवि को छिपाईवे को रस को बढ़ावे को ध्रुवदास जी ने वर्णन किया है। किसी नवयुवती का जब आभूषणों से श्रृंगार होता है तो आभूषणों से शोभा बढ़ती है। पर हमारी महारानी जी को आभूषण शोभा ढकने के लिए पहनाए जाते हैं। सहज रूप सुंदरी प्यारी जो है सुभग सुंदरी सहज श्रृंगार सहज शोभा सर्वांग प्रति सहज रूप वृषभानु नंदिनी सहजंद कदंबिनी सहज विपिनवर उदित चंदनी स्वाभाविक सहज नवन रूप लावणी अभी और अभी और अभी और ऐसे बढ़ रहा है ऐसा विलक्षण रूप और वैसी ही विलक्षण सहचरिया सुंदरता की सीमा श्री स्वामिनी जी के साथ कैसा इतजू महाराज कह रहे हैं लक्ष्मी कोटि विलक्ष लक्षण लस लीला किशोरी सतई श्री स्वामिनी जी की सहचर्या ऐसी कि सैकड़ों लक्ष्मियों को आश्चर्यचकित करके मूर्छित कर दे इतनी सुंदर अब वहां सब संकेत वट में पहुंचे और आज हुआ कि कौन सा खेल खेला जाए।

ललिता जी ने कहा आज छुपा छुपी का खेल खेला जाए। आज लाडली जो छुपेगी हम सब ढूंढेंगे उन्हें। और जो खोज में पकड़ लेगा तो फिर लाडली जो ढूंढेंगे हम सब छुपेंगे। ऐसा क्रीड़ा प्रारंभ हुई। श्री लाडली जो महाराज छिपने के लिए उसी कुंज में जा रहे हैं जहां लालू महाराज बैठे थे। अव्यक्त आकर्षण जहां श्री जी के दर्शन करने के लिए लाल जो महाराज छुपे बैठे थे। वही लाडली जो छुपने के लिए जा रही और लाडली जो जे छुपने गई अचानक दृष्टि पड़ी कमल नयन अरविंदाक्ष कोटि-कि काम जिनके रूप को देखकर के ध्र्षित हो जाए मूर्छित हो जाए ऐसे श्याम सुंदर अरे श्याम सुंदर ऐसे क्या समझते हो गोरी प्रिया जो चकोरी की भांति उनके मुख चंद्र का पान करती रहती है थे थे कहत चहत प्रीतम द बदन चंद्र मनो तसद्ध चकोरी अचानक नेत्रों पे नेत्र मिले कुंवरी तहां पता नहीं है ऐसा अनजानत आई जहां लाल होए रहे लुभाई वो तो पहले से दूर से ही देख के लुभायमान थे।

चारों नैन एक भय ऐसे मानो जन्म जन्म के बिछरे हुए मिले प्रथम मिलन है। प्रथम दृष्टि लाडली जू की लालजू पर लालजू की लाडली जू पर। इतना प्रभाव पड़ा दोनों के नेत्रों का परस्पर कि लालजू सहम गए। लाडली जो ने नीलांबर ऐसे कर लिया सब कुंवारी पुन घूंघट कीो नवल लाल तिनके रंग भीनो प्रिया जी लालजू तो रूप नेत्र पड़ते ही लालजू के हृदय में अपार प्रेम उदय हुआ पिय मनो मीन परो छवि जाला प्रियाजू का रूप मानो जाल है और लालजू का मन मानो मछली मछली जैसे जाल में फंस गई ऐसे लालजू का मन प्रियाजू के रूप एक पल भर का दर्शन हुआ प्यारी जो ने नीलांबर की ओठ कर ली अब तो लालजू व्याकुल हो गए नेकह चितवत रूप [गाना गाने की आवाज़] रसाला मूर्छा आई गई तेह काला प्रिया जी को देखते ही लाल जी के हृदय में ऐसा प्रेम उमड़ा कि सच्चिदानंद बपू लाल जो उस प्रेम को संभाल नहीं पाए वितकित हो गए विकल हो गए और मूर्छित हो गए उसी समय तब सब ही लाल गिरे धरमाई भूमि पर गिर गए और प्रियाजु ने ऐसे देखा देखो कैसे प्रियाजु को देखकर कोई सह सकता है।

इसीलिए जो गुरु मंत्र मिलता है निजमंत्र वो इतनी सामर्थ्य पैदा करता है हृदय में कि इस प्रेम को सह जाए। सोचो प्रिया और लाल दोनों के रूपों का पान करती हुई सहचर्या सेवा में कितनी बड़ी सामर्थ है। जहां प्रथम दर्शन में लाल जो मूर्छित हो गए। रूप सिंधु में मन पर धरत नैन दो नीर डगमगाई धरनी परे रही न सुधि जो शरीर लालजू बैठे थे जब प्रियाजू छुपने गई तो जे ही रूप देखा एकदम खड़े हो गए और रूप देख प्रियाजू ने नीलांबर की ओठ की रूप देखते ही कंपाय मानुष ये प्रेम का लक्षण शरीर में कम पायमान हुआ विकलता बढ़ी और गिर पड़े और यह प्रियाजू ने नीलांबर की ओठ से देखा अब तो अति करुणा समुद्र लाडली जो देखा बस सकु कुछ गए और कदम आगे बढ़ा दिए पर पिय को मन आपुन हरि लीनो अपनो चित प्रीतम को दीनो लालू का मन प्रियाजु के प्रियाजू का मन लाल के अब श्री लाडली जो के कदम अपने आप सकुच व सखियों की तरफ बढ़ने लगे।

सखियों ने कहा कि आप छुपने नहीं थी आप छुपी नहीं आ गई कुछ नहीं बोली बस इशारा किया चलो मुझे खेल नहीं खेलना महारानी जी का आदेश समस्त सखियां बस लाडली जी के नेत्रों से अश्रु बह रहे सखियों को लग रहा है ऐसा क्या हो गया लालू तो वहां मूर्छित पड़े हैं नैनों में प्रीतम की रूप माधुरी देह विस्मृत बस सखियों के साथ वृषभानु भवन में जा रहे हैं। थोड़ी-थोड़ी देर में पीछे मुड़कर के उस दिशा की तरफ देख लेती हैं। जिधर श्री लाल जो महाराज थे। प्रीतम के आश्चर्यमय रूप श्री वृषभानु नंदिनी अपने आप को भूली हुई बस वही चिंतन कर रहे कि वो देखकर के गिर गए मूर्छित हो गए कौन उनको संभालेगा बस अंदर बड़ी पीड़ा हुई लाडली जो ना किसी से बात करती है अब ना कोई खेल की बात करती करती है ना कोई हंसी ना कोई खानपान और यह बात किसी को पता नहीं कि घटना क्या घट गई जो खेल पर रुचि खत्म हो गई वापस आ गई और ऐसी उदासी छा गई विलक्षण दशा महारानी झु की अब सहचर्या हिम्मत नहीं कि कोई पूछ सके के महारानी जो है पर तिरछी दृष्टि से देखती कि हमारी स्वामिनी को क्या हो गया ना हमसे बात करती ना हंसती बस गंभीर मुद्रा इधर श्री लाल जो महाराज कुछ देर में जब चेतना आई तो बस हां लाडली ऐसा ही है रूप हां प्रियाजु फिर शिथिल हो जाते हैं।

चार घड़ी 24 मिनट को एक घड़ी कहते हैं। चार घड़ी कितना 24 दूनी 48 96 मिनट मतलब 1 घंटा 36 मिनट लालू बेहोश रहे। मूर्छित है। ऐसी आनंद की उमगन कि लाल जो को मूर्छित कर दिया प्रिया रूप ने। फिर सचेत हुए, सावधान हुए। अब उपाय सोचा कि पुनः दर्शन कैसे होंगे? क्योंकि अब मैं दर्शन के बिना जी नहीं सकता। तो प्रभु मना रहे हैं कि मुझे वह सखी मिल जाए जिसने रूप बताया था प्रियाजू का और जिसने स्थान बताया था कि यहां प्रियाजू के दर्शन होंगे। मेरे प्राणों का हरण करके नवल किशोरी जो तो चली गई।

अब उनके दर्शन के बिना मेरा जीवन मतलब लाल जो कह रहे हैं प्रभु कह रहे हैं। प्रीतम सोचने लगे कि जिस सहचरी ने मुझे नवल किशोरी प्रियाजू के रूप का वर्णन किया था। वो एक बार मिल जाए। मुझे जिला लेगी। अगर वो एक बार मिल गई। प्रियाजू के मिलन का एक ही उपाय सहचरी मिल जाए। उस सखी ने जो नवल किशोरी के रूप का वर्णन किया था। जैसा वर्णन किया था उससे 100 गुना अधिक हमने देखा। रसिक प्रीतम बारंबार उस सखी के चरणों की वंदना करते हैं। याद करते हैं कि वह दर्शन दे दे। सखी दर्शन दे दे तो प्रिया उससे मिला देंगे।

अब इतना विरह लालजू को प्रकट हुआ कि सखाओं से उदास अब मैया का श्रृंगार करना उनको अच्छा नहीं लगता। मैया का भोग प्रदान करना उनको अच्छा नहीं लगता। हृदय में ऐसा प्रेम का बार-बार प्रहार कि लंबी श्वास भरते और हां प्रियाजु ये रूप का चमत्कार हमारी महारानी झू का क्षण क्षण में वो विकल हो जाते जल विहीन कमल की भांति मुरझाने लगे श्री लाल जो महाराज भोजन जलपान श्रृंगार सब अप्रिय हो गया तभी कहा है नहीं खानपान ते भावे है नहीं कोमल वन सुहावे है सब विषय लगे ते खारा है हरि आशिक का मगारा फिर प्रियाजु का प्रेम खानपान सुख चाहत अपने तिनको प्रेम छुवत नहीं सपने उनके हृदय में केवल एक ही बात है नवल किशोरी प्रियाजू का दर्शन हो जाए तो प्राण बच जाए शरीर कृष होने लगा।

भोजन पान ना कछु सुहााई हृदय ध्यान नो प्रिया रहा अति छीन जु भयो शरीरा [गाना गाने की आवाज़] दिनह नैन भर आवे नीरा बरसाने की तरफ देखकर बरसा शुभ प्रवाह करना खड़े खड़ेखड़े पूरा दिन व्यतीत हो जाना ना खाना ना पीना ना सखाओं के साथ खेलना नेत्रों से निरंतर अश्व जल प्रवाहित हो रहा है यहां तक कि पीतांबर आदि भी गीले हो जाते थे अशुभ प्रवाह से ढरी ढरी मुक्ता से परत रहे भी तन चीर अब जैसे मैया मोर मुकुट धारण कराती नहीं हमें मोर और मुकुट धारण करना अच्छा नहीं लगता। सुगंधित अंग राग वस्तित्र ये सब अच्छे नहीं लगते।

वैजंती माला ध रुच न वैजंती माला नहीं शीतल मंद सुगंध ऐसी वायु लगती मानो ज्वाला भरी अग्नि भरी हो प्रियाजु के विरह में अब तो ना पीतांबर धारण करना अच्छा लगता है ना पटुका बंसी बजाना भी भूल गए ऐसी प्रेम की विरह अवस्था कि बस बरसाने तन चितवत रह मौन धरे कछु वे नहीं कह उद तेज पवन सखी आवे सूरज अधिक लाल मन भाव बरसाने की तरफ से जब वायु आती तो ऐसे करके थोड़ा हृदय में शीतलता मिलती बरसाने की रज लेकर वायु आती तो लाल जी के हृदय की विराग को थोड़ा सा मेरी प्रियाजू के स्पर्श करती हुई यह वायु आई मेरी प्रियाजू के चरण रज लेकर के वायु आई है नेत्र तो बस प्रिया रूप में और मन प्रियाजु के पास मन और नैन कुंवर के पासा देह रही मिलबे की आशा अब तो एक क्षण भी कल नहीं पड़ रहा तन मन दोनों जहां प्रिया आप अनुराग में रंगे हुए हैं।

यह तो प्रेमानुभूति है। यह वाणी से कैसे वर्णन करें? यह अनुभवगम्य है। प्रेम है अनुभव स्वरूपम प्रतििक्षण वर्धमानम सूक्ष्म तरम सूक्ष्म से सूक्ष्म बात प्रेम की अनुभव जिसके हृदय में प्रेम नहीं वो क्या जाने प्रीति रीति अति कठिन है कहे न समझे कोई प्रेम बान जे उ लगे निश दिन जाने सोई इधर तो लाल जी की दशा उधर किशोरी जो की दशा क्या है लाल जी महाराज जैसी स्थिति में ऐसी स्थिति प्रियाजू की भी है। प्यारी जी के नेत्रों की चंचलता पता नहीं कहां गई उस दिन से। बस गंभीर अर्ध खुले नेत्र और शुभ प्रवाह।

बस महल से वही वट संकेत की तरफ देखती रही। बार-बार यह याद आती कि वह मूर्छित होकर गिर गए थे। उनको कौन संभाला होगा? सहचर्या ये देखकर बड़ी विस्मृत है। बड़ी प्रवीण सखियां लेकिन कोई समझ नहीं पा रहा। उस दिन से मुस्कान चली गई प्रियाजु के मुख से। हंसना खेलना विस्मृत हो गया। सखियां श्रृंगार करती मना कर देती है। श्रृंगार करना अच्छा नहीं लगता। भूलो हसबो खेलबो भूलो अंग श्रृंगार निश दिन रहे या सोच में रुचत ना उहार सखियां तो सबकुल आ गई ऐसे कैसे होगा ना खाना ना पीना ना खेलना ना हंसना ना बोलना ना श्रृंगार धारण करना यह स्वामिनी जी की दशा देखकर सखी मंडली बहुत उदास हो गए, व्याकुल हो गई, चिंतित हो गई।

एक दिन प्रधान प्रधान सखियां श्री जी से एकांत में मिली और कहा प्यारी अच्छा नहीं लग रहा चलो वही वट संकेत चलते हैं वही खेलते हैं चल के प्रियाजु ने नाम मत लो वट संकेत का नहीं हमें नहीं खेलना है उधर नहीं जाना कहा यह तो प्रिय स्थान है प्रियाजू का रोज खेलने के लिए उत्साहित होती थी कहने भर की देर होती थी चल वहां के लिए क्यों मना कर रही प्रियाजू को इस समय कुछ अच्छा नहीं लग रहा बस वही कसक करुणामय है ना कि मुझे देखकर मूर्छित हो गए उनको किसने संभाला होगा अवर्णनीय प्रेम प्रीतम के प्रति अवर्णनीय प्रीति और एकांत जब सखियों ने कहा और एकांत हो गई प्रिया जो बार-बार अपने मन को प्रेम समुद्र से निकालना चाहती पर वो बार-बार उसी में डूब जाता है।

सखियां एक एक दृष्टि रख रही। प्रियाजू आंगन में खड़ी होकर के अपने चरणों के नक से धरती क्रोध रही है। ये मानो बहुत दुख प्रकट कर रहे हैं। बस वही प्रीतम के रूप माधुरी उनका मूर्छित होकर के गिरना हृदय में बसा हुआ नेत्रों से अशुभ प्रवाह हो रहा है। अष्ट सहचर्या प्रधान है। ये प्राण की तरह प्रियाजु को प्यार करती हैं। अष्ट सहचरिया बहुत प्रवीण है। सब सखियों को भेजा। आप ये सेवा आप ये सेवा और अन्य सब सखियों को दूर किया है। प्रियाजू को मध्य में बैठाला और कहा प्यारी जो आज तक ऐसा कुछ हम में और आप में भेद नहीं रहा जो हम आपकी स्थिति ना जाने और आप हमसे गुप्त रखें।

आज तक ऐसी कोई बात नहीं रही। आप मुझे कृपा करके बताइए। ललिता कहे श्री राधा प्यारी मोसो बात कहो सुकुमारी मैं हूं तो मन की कछु पाई सो तुम मोह कहो समझाई प्रिया जी वैसे मुझे पूरा पता हो चुका है मैंने आपके मन में मन मिला के देख लिया बात क्या है अगर आप प्रकट कह दोगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा कृपा करके आप बताइए अपने सो दुराव नहीं कीजिए हम तो आपके हृदय हैं आपके सुख के लिए हैं आप हमसे दुराव मतलब अपने से दुराव क्या अत आप छिपाव मत कीजिए प्रियाजू ने कहा सखी उस दिन आप खेलने के लिए लवा गई थी ना प्रेम सरोवर में छुपा छुपी का खेल वहां सगन कुंज में मैं छुपने के लिए गई तो वहां पहले से एक बैठे थे नवल किशोर श्याम शरीर पीतांबर धारण किए हुए सलोना रूप नयन विशाल बहुत सुंदर उनके अरुण अधर पर मंद मुस्कान थी।

उसके माथे पर मोर मुकुट था। नासिका पर मोती की बेशस शोभित थी। मैंने देखा कंठ देश में धुल एक क्षण में सब रूप माधुरी प्रिया जी ने मोतियों के मंजुलहार मुख मंडल बड़ा ही लावण्य सलोना मनोमोहक ऐसा लगता था प्रेम की ज्योति मानो मूर्तिमान विराजमान हो ललिते कुंज में प्रवेश करते ही वो मुझे देखा और मूर्छित हो गए उनका वो मूर्छित होना, उनका पृथ्वी पर गिरना ये मेरे लिए आशय हो गया। उसी क्षण से मेरा मन उस किशोर का चिंतन कर रहा है। और जब तक मुझे उस किशोर का दर्शन नहीं होगा तब तक हो नहीं बोली लाज की लई तेह पाछे धो कौन गति भई मेरे मन में तो आया एक बार दौड़ करके उनको उठाऊं पर लज्जाव संकोच उस मैंने उनका स्पर्श नहीं किया पर मेरे हृदय में होता है उनकी क्या गति हुई होगी अब कोई मुझे उनकी बात भी तो नहीं बता रहा कि कौन थे, क्या हुई बात, उनकी दशा क्या हुई?

सखी उन नौ किशोर का दर्शन ही मेरा जीवन है। बस उनका मिलन नहीं होगा तो मेरी दशा सुधरने वाली नहीं है। क्या उनकी गति होगी? मुझे कोई बता केवल दे। मेरे मन में अपार पीड़ा है। प्रतिपल मेरे चित्त में एक ही कशक है। इतना कहते कहते श्री जी रो पड़े। अति अनुपम अनुराग परस्पर सुन अभूत भूतल पर जोरी तत्क्षण वाणी मुख हो गई। नेत्रों से अशुभ प्रवाह फिर वही उदासीन दशास्त्री जी की श्री ललिता जी ने कर कमल से श्री जी को पकड़ा और कहा प्यारी जो विश्वास करो आपका सुख ही मेरा सुख है करो जतन खबर नहीं नंदलाल हिलाऊ पिय प्यारी [गाना गाने की आवाज़] में रंग बढ़ाऊं मिलह दो रस बाह व्यथा बिचते होए न्यारी लाडली जो निश्चिंत हो जाओ आप कह रही खबर मिल जाए मैं नंद नंदन को यहां लाऊंगी और और आपसे मिलाऊंगी और आप दोनों की विरह व्यथा को बीच से हटा दूंगी।

मुस्कुराहट आ गई प्रिया जी के मन में सहचर मन आनंद भयो सुनत वचन अतिसार प्रेम मगन आनंद भयो मिलवन नंद कुमार प्यारी जो जे मुस्कुराई सखी ने कहा चिंता मत करो अभी गई और हर उपाय करके नंद नंदन को आपके पास लाऊंगी बस निश्चय किया युगल मिलन की मूर्तिमान रूप सहचरी आनंद में मगन होती हुई नंद गांव ते ही छिन आई और इनका एक ही कार्य था लालजू का बस गांव से बाहर निकलकर एकांत कुंज में खड़े होकर बरसाने की तरफ देखना रास्ते में देखा ललिता जी बरसाने की तरफ जे देखा ये वही सखी है जिसने प्रिया का प्रभु दौड़ पड़े लाल जी दौड़ पड़े ललिता देख के मुस्कुरा दी हां दोनों तरफ वही प्रेमाग्नि प्रकट है बुझत सखी चतुर तब बाता काहे मोहन हो कृष्ण गाता क्या हो गया लालजू आप बहुत दुबले हो गए बहुत उदास दिखाई देते हो पूरी बात सब बताई तुम बता के गए थे ना मैं गया वो रूप देखा तब से प्रियाजू के दर्शन की विकलता ललिता एक किशोरी देखी मनो रूप की सीमा पे मैंने उन नौ युवतियों में जो एक किशोरी देखा मानो रूप की सीमा कौन भात मुख की छव कहिए चितवत सखी

चित्र हो रही है बस देखते रहो ऐसे कहा कहो अंग अंग निकाई छिनक माह लियो चित चुराई मनो मोहिनी और ठगोरी तीन लोक की कर ठोरी और बस रूप कहत विवस भयो प्यारो प्रेम नीर नैनन तेना प्रियाजू के रूप की चर्चा करते हुए आंखों से अशुभ प्रवाह मेरे चित्त को चुरा लिया है नवल किशोरी जो ने ललिता जी के चरणों में हाथ रखते हैं लाल जू और कह रहे हैं अब तो जतन करो वर नारी मिले मोहि वृषभानु दुलारी यही उपाय है केवल प्रियाजु की प्राप्ति का सखी के चरण रज सखी के चरण वंदना सखी को रिझा सखी रीज गई प्रिया जो मिल हे श्रेष्ठ प्राण प्रिय हमारी सखी हितैषी तुम हो तुम्हारे चरण वंदना करते जैसे लाडली जो मिले उपाय करो मैं तो यह जानी सखी हितु ना तो ही समान यह गुण तेरो मान हो जब लग घट में प्राण अगर मुझे प्रिया से मिला दिया तो जीवन भर मैं तुम्हारा ऋणी रहूंगा जब तक प्राण रहेंगे तब तक मैं तुम्हारा ऋणी रहूंगा और ये मैं जानता हूं कि तुम्हारे सिवा और कोई मिला नहीं सकता।

तुम ही एक ऐसी हित हो जो नवल किशोरी उसे मिला सकते हो। जिस दिन से मैंने देखा उस दिन से आज तक भोजन और जलपान नहीं किया। अब कैसे दिन बीती होते गए हम कैसे बताएं लेकिन अब आगे व्यतीत होंगे यह मेरे में सामर्थ्य नहीं रह गई मुझे प्रियाजू से मिला दो प्यारी जू को इतना प्यार करते हो यह सुनकर के ललिता जी के आंखों में आंसू मेरी प्यारी जू को इतना प्यार तुम करते हो इसीलिए लाल जू हम सखियों के प्राणों से भी अधिक प्रिय है ललिता कहे कहे सुनो नंदलाला मिलऊं तुम्हें आज नौ बाला हाथ मिलाओ तुम्हें निश्चित प्रियाजू से मिला दूंगी लालजू एकदम आनंद में मगन हो गए गले से लगा सच्ची मुझे

प्रियाजू के दर्शन करा दोगे इतनी सुनत सरस होए आए बिछुरे प्राण फेरी मनो पाए सुनत वचन आनंद न समाई पग ललिता के सिर धर जाई हृदय से लगाया चरणों में मस्तक रख दिया लाल जी ने ललिता जी के रसिक शिरोमणि रसिक प्रिय जानत रस की रीति अखिल कोटि ब्रह्मांडों के स्वामी प्रभुता राखी दूर के भय दीन बस प्रीति थी ठीक है मैं आपको निश्चित प्रिया से मिलाते हूं हाथ पकड़ा और नंद भवन के दरवाजे तक हाथ पकड़ के गई फिर इशारा किया पीछे आओ मैया के पास गई चरण वंदना की यशोदा मैया की पकड़ चरण बैठी ढग जाई घरी एक पाे बात चलाई कुछ खानपान हुआ फिर कहा मैया बरसाने से आई हूं हां जानू नहीं किसी विशेष कार्य से आई हूं कीर्ति जु पाए लाग कीर्ति मैया ने आपकी चरण वंदना की अरे हां हां वो तो बहुत हमें प्यार करती है नहीं कुछ राह स की बात है क्या बात की कुन पई मैया उन्होंने कहा है कि नंद नंदन को एक बार मैं देखना चाहती हूं उन्होंने बुलाया है पुनि मन में कछुआ बिचारी देख चाहत कुंवर बिहारी हमें लगता है हमने समझा कि उनके मन में कुछ है क्या कुछ वो

कुंवर जी को शायद देखना चाहती हैं कुंवर के लिए इशारे में बताया बहुत प्रवीण ललिता जो है अच्छा आ लाला पहले तुझे सवार दूं मैया श्रृंगार की देखते ही कीर्ति रानी कह दे कि नहीं हमारी लाडली जी के लिए लाला बहुत सुंदर दूल्हा है मैया मुदित महर अति चाव सो भूषण बसन सुरंग नवल लाल अति बान के दयो सहचरी संग नंद नंदन के अति आनंद हो रहा है क्योंकि प्यारी जो के दर्शन संभाषण करने को मिलेगा अति आनंद आनंद समुद्र के हृदय में आनंद बढ़ाने वाली हमारी प्यारी जो है अति आनंद बढ़ो मन माही ललिता जो हाथ पकड़ के लालजू को ले गई और जब नंद गांव के बाहर कुंज में गई तब कहा लालन बहुत कठिन जगह तुम्हारे नेत्र लड़े हैं बहुत कठिन जगह सहचर तब मन करत बिचारा सोच नदी त बढ़ अपारा अब की विधि बरसाने ज [गाना गाने की आवाज़] लखे सोई जो बन पहले ही दरबार लगा होता है वृषभानु जी का बड़े बुजुर्ग सब ब्रजवासी बैठे होते हैं और वहां सैनिक लगे सुरक्षा बहुत चोर की महारानी जी के महल में बिना सुरक्षा के बिना जांच के कोई जा ही नहीं सकता।

जहां लाडली जो है ललिता जी सोच रहे इनको कैसे ले जाऊं? महल में कैसे ले जाऊं? लाडली के पास कैसे ले जाऊं? अब लाल जी से कहा कि आपसे हमने वादा तो कर लिया है लेकिन वहां गुरुजन भीर तहां अति भारी सबके प्राण वह सुकुारी फण मणि ज लिए रहे सवारी जीवत है सब ताह निहार जैसे सांप अपने मणि की रक्षा करता है ऐसे संपूर्ण ब्रजवासी बुजुर्ग जन सब वहां लाडली के महल में ऐसे किसी का प्रवेश नहीं है। ऐसी कठिन ठोर सुनि प्यारे तेठा लागे नैन तहारे सखी की बात सुनकर चरण पकड़ लिए नहीं अब ना मत कहना तो आप वादा किए हो कि प्रिया जो से मिलाएंगे आप कह रहे हो ऐसी कठिन ठोर तुम्हारे नेत्र लग गए अब वहां सब विधि मोहि भरोसो तेरो पूर्ण करो मनोरथ में प्रणत कामदम पद्मचितम वो सखी के चरण पकड़ के कहते तुम्हारा ही पूरा भरोसा है तुम्हारे चरण पकड़ के कहता हूं तुम मेरे मनोरथ को पूर्ण करो एक बार कैसे हूं दिखाओ तो ललिता मोहि जीव [गाना गाने की आवाज़] जीवाओ एक बार प्यारी जी के दर्शन करा दो मेरा जीवन सफल हो जाएगा ये ललिता जी बड़ी गंभीर है लाल जी कह रहे यहां प्राण ना बोली की निकल गए नासा अग्र प्राण रह आई बुद्धि बल कर कछु बेग बस हां बोलना ना मत बोल देना अगर ना बोल दिया तो मेरे प्राण निकल जाएंगे यही प्राण है नासा में ऐसे वचन सुनत गवरी सहचर सोच कूप में परी कैसे ले जाऊं कि कोई गुरुजन टोके ना अच्छा तो मैं विचार करती हूं।

आ गया विचार नंद नंदन वचन करो तुम सो द तारी मिलऊंगी बलि प्राण पियारी और एक बात और कही तज के लोक वेद की लाज दे प्राण तहारे का अगर मेरे प्राण भी ले लिए जाएंगे तो भी मैं तुम्हें मिला के रखूं यही है सखियों की कृपा इसी से हम निर्भय निश्चिंत है कि जब प्रियाजु की सखी हित सजनी जो ने स्वीकार कर लिया तो प्रिया मिलना अब दुर्लभ नहीं है। ललिता ने विचार किया और कहा लालन ले तो चलूंगी पर नंद नंदन के रूप में नहीं। अरे उनका कुछ भी करो आप हमें प्रिया से मिला दो। पलट वेश ले जाइए।

जहां कुंवर सुकुमार पुरुष का प्रवेश नहीं। महारानी जी के महल में पुरुष का प्रवेश नहीं। आप भी पुरुष रूप में नहीं जा सकते। आपको मैं सहचरी वु धारण कराऊंगी। तब ललिता मंत्र विचार्यो पीको ती को वेश श्रृंगार्यो भय चाव सो सखी बिहारी देखन हित श्री राधा प्यारी क्योंकि सखी का ही अधिकार है प्यारी जू तक पहुंचने का। अच्छा यह जब बरसाने से आई थी लाडली जी से कह के कि मैं लालन को मिलाऊंगी तब सखी के वेश की पूरी सामग्री इसी कुंज में छुपा गई थी। इधर लालन को लाकर के कसुंबी रंग की साड़ी सुंदर मांग हुई वैसे ही घुंघराले लंबे केस श्री लाल जी महाराज के बीच से मांग सिंदूर की मोती की लड़ी सुंदर सांवले भाल पर लाल बेंदी वैसे लग रहे हैं जैसे त्रिभुवन को मोहन के लिए तैयार हो रहे हैं मोहिनी रूप धारण करके सुंदर बेसर बुलाक सब श्रृंगार करके पीछे हट के देखा तो ऐसा लगा प्राण हरण करने वाली सुकुमारी तैयार ये ऐसे इनको कुछ भी मिला दो ये कुछ भी बन जाते हैं कुछ भी कच्छप अवतार वाराह अवतार नरसिंह अवतार और जो

बनते हैं सब भले महाराज ललिता जी ने इनको सहचरी वपू धारण कराया नेत्रों में अंजन लगाया चिबुक पर एक ढिठौना लगाया इनका ढिठौना भी काले रंग का नहीं लगता नहीं तो ढिठौना ही नहीं लगेगा कंठ देश में कंचन के तारों से गुंपित मोतियों की दुलरी वक्षा स्थल पर कंचुकी धारण कराई मानो श्रीफल विराजमान हो श्रीफल नारियल परम पवित्र सब आभूषण धारण कराए ललिता जी ने जब नसिक तक श्रृंगार कर लिया और पीछे हटकर के पूरी कसुंबी रंग की सारी देखा तो बलिहारी जाओ अब कोई नहीं रोक सकता वृषभानु भवन में ले जाने से कोई नहीं नव नवायमान सखी चल पड़ी चाल भी बदल ली होगी ना रूप तो बदल लिया लंबे लंबे पैर डाल रहे हैं क्योंकि प्रिया जो गजगामिनी की तरह हंस कलगामिनी की तरह ऐसे चलो तो युवतियों के वृंद लज्जित हो जाए ऐसी सुंदरी श्याम सुंदरी श्री प्यारे जो श्याम सुंदरी ऐसी सुंदरी युवतियों के वृंद लज्जित हो जाए श्याम रंग में कसुंबी रंग की सारी नक्श पर्यंत सुंदर श्रृंगार मोतियों से मांग भरी हुई सब कुछ अपूर्ण ललिता जी ने कहा चलो बरसाने की तरफ ले गए

जब महल के पास गए तो बोले घूंघट काो और हाथ पकड़ाओ हमारा ऐसे पकड़ो और पीछे पीछे बिल्कुल जैसी चाल होती वैसे चाल से चलना यहां सब बड़े प्रवीण गोप विराजमान है सुरक्षा में तुरंत जानकारी लेंगे जब राजमहल में प्रवेश किया घूंघट है लाल जी के मस्तक पर वहां जो अंगरक्षक हैं जो सखियां सेवा में सुरक्षा में है हे ललिता जी ये कौन सी इसको तो नहीं देखा कभी महल में आते हुए ये कौन है परम चतुरा श्री ललिता जो मधुर वाणी में उत्तर देती है ये हमारे प्रिय मित्र है गोपराज उपनंद की बेटी है लाडली मिलना चाहती हैं।

मिलती भी है। वो कई बार मिल चुकी हैं। वो साखरी खोर में मिली और संध्या भी होने जा रही थी। हमने मनाया कि चलो तो इसलिए हमारे साथ आ गई। घूंघट इतना किए हुए हैं। अच्छा महाराज के सब छुप सकते हैं। नेत्र नहीं छुप सकते। वो बड़े चंचल इसलिए घूंघट करवाया कि काजलवाजल तो लगा दिया है लेकिन अरविंद दास इनके नेत्रों का चमत्कार ही अलग है। अच्छा ठीक है ले जाओ। सुरक्षा कवच से पार होकर हाथ पकड़े हुए महल के भीतर ले गई। जो महारानी जी का वो एकांतिक महल है जिसमें सहचर्यों के सिवा किसी का प्रवेश नहीं है।

महारानी जो बस इंतजार में सिंहासन पर विराजमान है। फिर देखा ललिता एक सखी को ला रही। मुस्कुरा दिया। बहुत प्रवीण सखी है। ऐसी चतुराई से प्रीतम को ला रहे निरखी परस पर आंद भारी नजदीक हटा घूंघट घूंघट वही नेत्र जो संकेत वट में जैसे लगे वैसे दोनों के नेत्र निरख परस पर आंद भारी विरह व्यथा बिचते भई न्यारी प्रिया प्रीतम परस्पर नेत्र मिले लाडली का हृदय शीतल हुआ लालजू का हृदय शीतल हुआ कुछ सखियां रूप आकर्षण श्री लालजू का ऐसा कि पीछे ही लगी हुई थी जो नित्य सेवा में नहीं थी।

उनकाित लालू परासक्त था। इतने सुंदर सखी रूप में किशोरी जी के महल के अंदर तक आ गई थी। ललिता जी ने कहा आ गई हो तो थोड़ी सेवा करवाओ ना। कुछ फूल हैं उनको जो है सही करके माला बनवाओ। और प्रिया जी और सखी दोनों को धारण करवाएंगे तो तुम्हारी सेवा बन जाएगी उनको और जो निज परिकर की सखियां आती है अलग-अलग सेवा दी आप ये तैयार करो आप पे तैयार करो आप भोज्य पदार्थ आप ऐसा सबको क्योंकि प्रिया प्रीतम बात तो करें बहाने से सब सखियों को सेवा विभाजित की श्री ललिता जी ने जैसी जिसके लिए आज्ञा हुई तत्काल वो सखी उसमें तत्पर हो गई ललिता जी ने कहा आज बड़ा सुंदर अवसर है।

सुखमय दिवस है। हमारी किशोरी जो की अतिथि प्रिय सखी आई हुई है। खूब भाव से सब श्रृंगार बनाओ भोग बनाओ। जाओ सुंदर सुंदर पुष्पों की रंग बिरांगी सुहावनी माला तैयार करो। सबको उस टहल में सेवा में लगा दिया। और केवल प्रिया और श्याम सुंदर सहचरी स्वरूप से मिले मोहन श्री राधा प्यारी हित ध्रु [गाना गाने की आवाज़] रखी जाऊं बलिहारी प्यारी जु और प्यारी जो जैसे जल को जीवन मानने वाली मछली किलोले करने लगती है जब जल पाती है ऐसे तड़पने लगती है ऐसे दो चकोर दो चंद्रमा दो वाली पंकज दो दोनों दोनों के लिए चंद्रमा है दोनों दोनों के लिए पंकज है दोनों दोनों के लिए जल है दोनों दोनों के लिए मीन है नवल लाल नव लाडली नवल के सुख रासी [चीखने की आवाज़] नवल प्रीति नव बढ़ी करत

मंद मृदुहास एकांत देखा तो दोनों प्रियाजू और श्याम सहेली दोनों गले से हृदय से लगे नवल लाल वैसी हमारी नवल लाडली इनकी केली भी नवीन इनका सुख भी नवीन नयो नेह नवंग नयो रस नवल श्याम वृषभानु किशोरी नव पीतांबर नवल चुनरी नई नई बूंदन भजत गोरी नव वृंदावन हरित मनोहर नव चातक बोलत मोर मोर सब कुछ नवीन इनका है नूतन प्रीति प्रतििक्षण वर्धमान नित्य नवीन मंद मृदुलहास आनंदमय एक दूसरे में नेत्र लगे हुए हैं एक दूसरे के हृदय लगे हुए हैं मंद मुस्कुराहट यही सखियां देखकर नव भूषण नौ मुकुट विराजत नई नई उप लेत थोरी थोरी तो जैसे ही धरिवंश आशीष देत मुख चिर जी भूतल हजोरी सखियां प्रिया प्रीतम के मिलन को देखकर अपार आनंद में भरकर इनको आशीष देती है।

प्रिया प्रीतम राधा मोहन जी का मिलन सखियों को अपार आनंद परस्पर प्रेम वार्ता हुई प्रिया प्रीतम की। युगल प्रिया प्रीतम विविध भांति से रसमय वार्ता करते हैं। दोनों के मनों में अत्यंत अपार प्रेमंद की वृद्धि हो रही है। फिर श्री लालजू महाराज सहचरी वपू उतार करके अपने स्वरूप में विराजमान हुए। प्रिया प्रीतम समस्त सखियां अतिशय आनंद को प्राप्त हो रही है। प्रेम पगी ललितादिक आई अति आनंद ना अंग समाई शोभित शिथिल धुन के अंगा निरखत सहचर प्रेम अभंगा प्रिया प्रीतम प्रेम में शिथिल है और सहचरिया प्रिया प्रीतम के रूप दर्शन करके अत्यंत अभंग प्रेम में स्थित है।

कोई चवर डुला रही, कोई व्यजन डुला रही है। कोई अति आसक्त होकर नेत्रों से देख रही है। कुंवर कुंवर दो रसिकवर यह सब सखियन के प्राण दंपति सुख सुख जिन के नान गति कछुआ ये युगल रसिकवर किशोर किशोरी जो समस्त सखियों के प्राण है इनहीं प्रिया प्रीतम का सुख ही सखियों का परम सुख है इस सुख के लाभ के अतिरिक्त सखियों की और कोई गतिमति नहीं। प्रिया प्रीतम सुखी रहे। प्रिया प्रीतम हसे खेले मिले। उन्हीं की परिचर्या उन्हीं को सुख प्रदान करना। यही गति मति सहचर्यों की है। अब सखियों ने विचार किया और मत निश्चित किया कि रोज आप नंद गांव से बट संकेत में पधारिए।

हम प्रियाजू को ले आएंगे। रोज आपका मिलन होगा। रोज वही खेलेंगे। प्रिया प्रीतम रोज खेलेंगे प्रेम सरोवर संकेतवट में। ऐसा निश्चय करके युगल किशोर ने निज सखियों को अतिशय सुख प्रदान किया। तभी से प्रतिदिन आज भी प्रिया प्रीतम नित्य प्रेम सरोवर वट संकेत में मिलते हैं। श्री युगल सरकार की नित्य क्रीड़ा वहां होती है। श्री ध्रुवदास जी कहते हैं कि यह लीला जो प्रेम से गायन करेगा या श्रवण करेगा उसे अनायास ही सहचरी पद की प्राप्ति हो जाएगी। उसे सहज में प्रिया प्रीतम के प्रेम रस की प्राप्ति हो जाएगी।

यह लीला ध्रुव जो नित गावे प्रेम भक्ति सो दृढ़ कर पावे प्रथम नेह ऐसे भयो बिना जतन अन्यायास यह रस गावत सुनत ध्रु होत जु प्रेम प्रकाश यह जो आज लीला गाई गई प्रथम मिलन की इसको जो श्रवण करेगा जो गान करेगा उसके हृदय में प्रिया प्रीतम का निश्चित प्रेम प्रकाशित होगा और वो सहचरी पद को प्रिया प्रीतम की सेवा पद को प्राप्त होगा। हमारे मनुष्य जीवन का परम लाभ यही है कि हम निरंतर नाम जप करें। नाम जप करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करें। कर्तव्य को भगवान की पूजा समझे और वह भगवान को समर्पित करें और अंदर से एक इच्छा जागृत करें जो समस्त इच्छाओं को मिटा देने की सामर्थ्य रखती है।

इसी इच्छा में इतनी सामर्थ्य है कि सारी कामनाएं, सारी इच्छा, सारी वासनाएं नष्ट कर देगा। बस एक इच्छा धारण करो। इस जन्म में मुझे भगवत प्राप्ति करनी है। इस जन्म में मुझे प्रिया प्रीतम का साक्षात्कार करना है। यह जितनी इच्छा प्रबल होती जाएगी सब इच्छाएं मिटती चली जाएंगी। पर साथ में नाम जप करोगे तभी ये इच्छा सार्थक होगी। नहीं इच्छा मात्र से नहीं होगा। नाम जप करना पड़ेगा। संसार के असत आचरण असत भोगों को त्यागना होगा। जगते भयो फिरे बैरागी तब वृंदावन रस में अनुरागी।

सही पूछो तो भोग में आसक्तित वाला ऐसी इच्छा ही नहीं कर सकता कि मुझे इस जन्म में भगवत प्राप्ति हो। भोगेश्वर प्रसक्त नाम तत चेतसा व्यवसायात्मिका बुद्धि समाधो न विधते बहुत जीवन बर्बाद कर दिए। इस जीवन में भी काफी हिस्सा बर्बाद हो गया। इसलिए बहुत सावधान रहिए। अपने कान को संभालिए, जबान को संभालिए, नेत्रों को संभालिए। इन तीन से ही साधना बनती है और बिगड़ती है। नेत्र गलत देखेंगे, जबान गलत बोलेगी, कान गलत सुनेंगे तो आपका गलत चिंतन होगा, गलत क्रियाएं होंगी। और आप सत्य सुनोगे तो सत्य भगवान की प्राप्ति कराता है।

शेष चर्चा के श्री राधा वल्लभ लाल की हां

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित