काम, दम्भ और चुगली जैसे दोषों से कैसे बचें? / धेनुकासुर का उद्धार / कालिया दमन लीला // 15/10/2026
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावननेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसौ पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माय परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटि नमन नमस्कार श्री प्रियाल अपने घर में बुला लिया है। अब बस मायाकृत माने हुए संबंधों को विस्मित करने का हमारा कार्य है।
उनकी कृपा तो चारों तरफ से घेरे हुए है हमें। जा सुकृपा नहीं कृपा अघाती जिनकी कृपा कृपा करने से कभी तृप्त नहीं होती। अर्थात कृपा बढ़ती ही रहती है। ऐसी लाडली जो ने तो हम पर कृपा कर दी पर हम अपने ऊपर कृपा कर ले। जो हमारे अंदर वासनाएं भगवान से विमुख ले जाने वाली है। यद्यपि बहुत कठिन है यह कार्य। क्योंकि प्रभु वर्तमान में हमें दिखाई नहीं दे रहे और भोग सामने है भोगने के लिए। तो अज्ञान की प्रधानता होने के कारण हम भोग को स्वीकार कर लेते हैं। प्रभु को बाद में रख लेते हैं कि बाद में तो मिल ही जाएंगे।
वर्तमान में हम भोग भोग लेते हैं। जो आया है बड़ा दुर्लभ है। ऐसा अज्ञान से लगता है। इसलिए हम प्रभु से प्रार्थना करें कि जिस समय हमारे हृदय में भोगाकर्षण हो हे कृष्ण हे करुणामय आप अपना आकर्षण करके हमें भोगाकर्षण से बचा लीजिए। चाहे जैसा हमारा जीवन रहा हो चाहे जैसे आचरण रहे हो यदि हम आज से अपना सुधार का मार्ग चयन कर ले तो हमें भगवत प्राप्ति निश्चित हो जाएगी। भगवान हमारे पीछे के सारे पापों को नष्ट कर देंगे। अहम तम सर्व पापे मोक्ष्यामि मा सुच मैं तुम्हें पवित्र कर दूंगा।
सारे पीछे के पाप भस्म कर दूंगा। और यह सामर्थ्य हमारे श्री भगवान में है। इसलिए भगवान की शरण में होकर अब नशानी अब ना नश हो आज तक हुआ अब आगे नहीं करूंगा। ऐसा विचार दृढ़ करके और खूब नाम जप करें। यदि नाम जप नहीं है तो यह विचार धरे के धरे रह जाएंगे। माया फिसला के वही पहुंचा देगी। जिसके लिए आपने कहा है अब नौ नशानी अब नस श्रीपाद परम ब्रह्म ज्ञानी महापुरुष और भगवत प्रेमी [गला साफ़ करने की आवाज़] महापुरुष दोनों हैं। वह पूर्व में ब्रह्म ज्ञान से युक्त ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष और वर्तमान वृंदावन में व्यतीत करते हुए आज भी कालीद में जो समाधि है आज भी वह यहां विराजमान है।
आज भी वो हमारे प्रियाल की सेवा में है। वर्तमान में है। वह कह रहे हैं या कामस्मय पिशुता क्रोध लोभा संसारा ध्वन यह गहने तहकार द्रागी यश्याम चलन पदम भीम माया रजन्याम श्रीमद वृंदावी तो कृप दमेकम्मरा अहो कितना बलवान काम है। बड़े-बड़े विद्वानों को भी परास्त कर देता है। यह दंभ बड़ी प्रवीणता से घुसता है भक्ति में। सबसे बड़ा शत्रु काम जो साधकों का परम शत्रु है। पर ये मित्र से भी ज्यादा मित्रवत लगता है। काम वेदना चढ़ी और उसके अनुकूल हमें भोग मिल गए तो बड़े सुखी हो गए।
तो फिर हृदय में दंभ घुस जाता है। दंभ त्याग का नाटक, वैराग्य का नाटक, भक्ति का नाटक वस्तुत दंभ ही है कुछ नहीं है। तो श्रीपाद कह रहे हैं कि दंभ और फिर पिसुनता चुगली करना। किसी के पीछे किसी की बात करना निंदा कही जाती है और तुम जानते हो वह ऐसा है वह ऐसा ये चुगली करना पनता पराय दोषों का वर्णन करना और दुष्टता भगवत विमुख वार्ता आचरण चिंतन क्रिया ये दुष्टता है अशुभ अनबल संग जन विमुख तजो सब कोई विमुख तजो सब कोई झूठ बोलत सच मानत दोष करत निरशंक रंक कर संतन जानत अभिमानी गर्विष्ट लोभ मद मत अगाधा दुष्ट परिहररो दूरी ये दुष्ट की परिभाषा है दुष्ट किसे कहते हैं बोले जो अशुभ कामों में लगते हैं पाप आचरण करते हैं अनबल दूसरे का अहित करते हैं, अमंगल करते हैं।
दूसरों को दुख पहुंचाते हैं। अशुभ अनर्भल ऐसे लोगों का संग त्याग देना चाहिए जो भगवान से विमुख है। विमुख तजो सब कोई झूठ बोलत सच मानत। जो झूठ बोलते हुए बहुत हर्षित होते हैं। सुख का अनुभव करते हैं। सच माने यहां सुख का अनुभव करना है। झूठ बोलते हुए सुख का अनुभव करते हैं। दोष करत निरशंक बिल्कुल शंका रहित होकर पापाचरण करते हैं। और रंक कर संतन जानत संतों को भिखारी समझते हैं। अभिमानी जो हर समय अभिमान में भरे रहते हैं। गर्विष् अन्य वस्तुओं का गर्व करना जो देहाभिमान से युक्त हैं जो धन जन बल बुद्धि बल इनका घमंड रखते हैं लोभ से ग्रसित जो नाना प्रकार के दोषों का मूल है वो मद धारण करना अभिमानी गर्विष्ट लोभ मद मत त्यागाधा दुष्ट परिहर दूर भजत भज श्री हरि राधा ऐसे दुष्टों का त्याग करके प्रिया प्रीतम का भजन करना करना चाहिए।
श्रीपाद कह रहे हैं सबसे बड़ा शत्रु काम। फिर भक्ति में सावधान ना रहे तो नाटक घुस जाता है। दंभ धर्म की आड़ में भगवान की आड़ में उपासना की आड़ में वासनाओं की खेल खेलना या अपनी कीर्ति यश यश गा रहे हैं। भगवान का चाह कर रहे हैं। हमारा नाम हो जाए। बात करते हैं धर्म की और झंडा ऊंचा रखना चाहते हैं अपने अभिमान का। बहुत तरह का दोष दंभ है, पाखंड है। दंभ पाखंड का त्याग और दुष्टता का त्याग और दूसरे की चुगली करने के स्वभाव का त्याग। यह बहुत साधारण माना जाता है।
लेकिन यह बहुत बड़ा पाप है। जो हमारे भजन को क्षीण करके भजन की भावना को ही खत्म कर दे। परदोष दर्शन, परदोष वर्णन, परदोष श्रवण यह भजन में बहुत घातक है। दीमक की तरह जैसे दीमक लग जाए तो हरेभरे वृक्ष को नष्ट कर दे। ऐसे अच्छे-अच्छे साधकों को पतित कर देता है। यह पिनता चुगली करना। दूसरों के दोष देखकर उनका वर्णन करना। उनको सुनना याम कामस्मय पिनता क्रोध क्रोध तभी आता है जब हमारी कामना में प्रतिकूलता आती है। हम चाहते हैं आप ऐसा चले प्रतिकूल चलेंगे क्रोध आ जाएगा।
फिर हमें विचार करना चाहिए कि क्या पूरी सृष्टि के संचालन का कार्य हमको मिला है क्या कि सब हमारे अनुकूल चले। सबको भगवान ने मति दी है। अलग-अलग खोपड़ी है, अलग-अलग चिंतन है, अलग-अलग उसकी क्रिया है। तो सब हमारे अनुकूल चले। ऐसा नहीं हो सकता। हम अपने को अनुकूलता प्रतिकूलता से विवेक के द्वारा बचाएं और क्रोध ना करें। और लोभाद भोगों का लोभ रुपए का लोभ सम्मान का लोभ इसका त्याग कर दे। घने मोह अंधकार से ढक करके संसार रूपी कुएं में गिरा देने वाले यह दोष हैं। काम, दंभ, दुष्टता, चुगली, लोभ, क्रोध यह पूर्ण अज्ञान अंधकार है।
इनमें एक भी हो तो संसार रूपी कुए में गिरा देंगे। आगे कह रहे हैं दीर्घायसम चलित पदम भीम माया रजन्यम जब हमारे अंदर काम क्रोध होते हैं ना जो विकार बताए गए और दुष्टों का संग होता है तो एक कदम भी भगवत मार्ग में नहीं चल सकते एक कदम भी अर्थात आध्यात्मिक उन्नति नहीं हो सकती अध्यात्म के साधक को इनसे बहुत बचना चाहिए नीचे के श्लोकों में जो वर्णन किया इनहीं का वर्णन किया है कि कितने कितने खतरनाक है ये दोष। एक भी दोष अगर है काम, दंभ, दुष्टता, चुगली करना, क्रोध, लोभ और हिंसक भाव एक भी है तो भगवान के मार्ग में नहीं चलने देगा।
वो गिरा देगा। श्रीपाद कह रहे हैं यह भीम माया रजन्याम भीषण कष्ट देने वाली माया में झोंक देने वाले दोष हैं। मु्याम मा कुरमा कुरंग निक्षादो कृथा साहसम साखेन सखेन खेल निखिल ग्रासेन कालाहना मित्र तुम अपनी मूर्खता को छोड़ दो पराई माता बहनों के साथ जो काम भाव का खेल खेलने की तुम्हारे अंदर इच्छा है तो कह रहे सामुखेन सखेन खेल निखिला ग्रासेन काला हिना जैसे कोई भयंकर विष धारी सर्प से खेलना अच्छा नहीं समझता क्योंकि वो डस लेगा मर जाओगे। ऐसे यह पाप जो पर स्त्री पराई माता बहनों की तरफ काम भोग की लालसा से देखना या चेष्टा करना या भोगना ये तुम्हारा सर्वनाश कर देगा।
यह धर्म है। धर्म के विरुद्ध आचरण करने वाला कभी सुखी नहीं होता। यह हमारे भारत कर्म भूमि है। यहां जैसे कर्म करोगे वैसा ही आपको फल मिलेगा। बड़ा पवित्र देश है। यह ऋषि मुनियों का देश है। ये धर्म प्रधान देश है। विश्व में भगवान के ऐसे अवतार कहीं नहीं देखे गए। जैसे भारत में यहां की नदियां भी परम पवित्र करके परम पद प्रदान करने में समर्थ है। यहां के पर्वत भी भगवत स्वरूप है। यहां अगर आप पापाचरण करेंगे श्रीपाद क्यों ऐसा कह रहे हैं? हमारी एक भागवतिक व्यवस्था बनाई गई है।
जब तक ब्याह ना हो तब तक ब्रह्मचर्य और जब ब्याह हो जाए तो संतानोत्पत्ति के लिए भगवत भाव के हमने शास्त्रों में पढ़ा है कि जब संतान उतत्पत्ति क्रिया करने के लिए आप तैयार हो तो पहले समस्त देवताओं को जो दिशाओं में विराजमान उनको प्रणाम भगवान को प्रणाम संतों को प्रणाम करके फिर हे भगवान आपकी आज्ञा पालन करें ना कि कामासक्त होकर कामासक्त होकर नहीं यह गृहस्थ धर्म में से आपकी आज्ञा पालन करने के लिए प्रभु ऐसा पराई माता बहनों की तरफ तो बिल्कुल नहीं आयु श्री कीर्ति सब नष्ट हो जाती है जो व्यभचारी पुरुष है अकाल मृत्यु को प्राप्त होता है पक्का समझ लीजिए उसकी आयु श्री कीर्ति सब नष्ट हो जाती है और जो स्त्री पराय पुरुष से रमण करती पतिवक परपति रति करे रौ नरक कल्प सत पर 100 कल्प तक रौ नरक का दंड उसे भोगना पड़ता है जो स्त्री जब तक ब्याह ना हो तब तक ब्रह्मचर्य और ब्याह हो गया तो जो पति वरण किया आजीवन केवल उसी पति की तरफ ये गंदी बातें ये पाप की बातें जो हमारे हृदय में आ गई है इनको त्यागना होगा सत्संग इनहीं को
त्यागने के लिए श्रीपाद कह रहे हैं साखेन सखेन खेल निखिला ग्रासेन कालाहना ऐ मित्र से खिलवाड़ मत मत समझो पराई माता बहनों से गलत भावना करना तुम्हारा सर्वनाश कर देगा साुखेन सखे खेल निखिला ग्रासेन कालाहना हे सखे मित्र खिलवाड़ मत समझो काल ग्रसित हो जाओगे अकाल मृत्यु होगी तुम्हारी और तुम्हारी दुर्गति होगी यहां भी और वहां भी हरिराम व्यास जी कह रहे हैं सावधान रहो अगर बिच्छू का पूछ छू गया तो डंक मार देगी जहर चढ़ जाएगा। सावधान रहो। सांप के मुंह में विष रहता है।
मुख मार दिया तुम और सिंह के नखों में विष रहता है। वो पंजा मार दे विषैला पंजा उसका होता है। लेकिन भगवान ने एक मूर्ति ऐसी रची है। अगर भगवान का आश्रय नहीं भजन नहीं है तो देखने से जहर चढ़ जाएगा। कामादि यह जो जहर है देखने से चढ़ जाएंगे। महापुरुषों ने लिखा है आए थे हरि भजन को बीच लीनी मारी एक कंचन एक कामिनी ये लांबी तलवार बहुत कठिन है भगवान तक पहुंचना। इतना मनोरंजन फेंक देते हैं माया का कि जी उसी में लग जाता है। तो ऐ मूर्ख अपनी मूर्खता का त्याग कर इसे खिलवाड़ मत समझ किसी मां बहन के साथ काम भाव का दर्शन काम भाव की चेष्टा तुम्हारा सर्वनाश कर देगी।
अकाल मृत्यु रोग ग्रसित और नाना प्रकार की विपत्तियों से ग्रसित हो जाएगा जो शास्त्र विरुद्ध आचरण करेगा। मदिरा पीना, मांस खाना, पराई स्त्री से व्यभचार करना, जुआ खेलना, हिंसा करना यह सब महत पापों में रखा गया है। जिसे आज लोग उत्तम पार्टी समझते हैं। नरक जाने की पार्टी बहुत सावधानी की जरूरत है। जो भगवत मार्ग के पथिक हैं उनको तो सावधान ही हो जाना चाहिए। सर् निदान मनु देहार्थना हे भाई यह शरीर अनर्थ प्राप्ति के लिए नहीं मिला। अनर्थ मिटाने के लिए मिला है। अब हमारा आगे का जीवन बड़ा आनंदमय जीवन [गला साफ़ करने की आवाज़] भगवतम में जीवन हो।
इसीलिए क्लेशय संचिन निश्चन स्थिति मूल लस वृंदावन। बड़े कष्ट से चाहे वृंदावन में जीवन व्यतीत करना पड़े। पर भगवत प्रेमी महात्माओं का संग मिलेगा। रोज बातें सुनेंगे तो हमारे दोष नष्ट हो जाएंगे। और प्रभु के मार्ग में हम उत्साह पूर्वक चल देंगे। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज उनसे पूछा कि क्या महापुरुषों के केवल समीप रहने मात्र से कल्याण हो सकता है? बस हम उनके समीप बने रहे। इससे कल्याण हो सकता है। पूज्यपाद उड़िया बाबा जी ने उत्तर दिया जो महापुरुष के समीप रहेगा उसको साधन करना ही पड़ेगा क्योंकि समीप रहोगे तो साधन करना पड़ेगा आपको साधन होंगे ही आप कथा सुनोगे नाम कीर्तन करोगे ठाकुर सेवा करोगे आप उनकी आज्ञा में रहोगे क्योंकि उनके समीप रहने वालों में ऐसी दिनचर्या होती है कि पाप कर्म का समय ही नहीं होता।
तो पाप कर्म तो स्वभावता छूट जाते हैं और निरंतर उनका संग रहता है। उनकी बातें सुनने को मिलती है। तो जिसे महापुरुष का रोज संग मिले और भगवत साधन बने तो उसको भगवत प्राप्ति क्यों नहीं हो जाएगी? महापुरुषों का संग एक तरह से भगवत प्राप्ति ही है। पर महापुरुषों में ऐसी आसक्ति तो हो जाए। यह आसक्ति हो जाए कि हमें कोई साधन से अब मतलब नहीं। यह जो कह रहे हैं वह हम कह रहे हैं। हमारे तो साध्य हमारे सामने बैठे हैं। गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः अगर कोई वासना लेकर महापुरुष के समीप रहोगे तो उस वासना की पूर्ति हो जाएगी।
भगवान की प्राप्ति नहीं होगी। दो बातें कही बाबा ने। महापुरुष में इतना प्रेम हो जाए कि उनके सिवा हमारा कोई है ही नहीं तो और कोई साधना करने की जरूरत ही नहीं। भगवत प्राप्ति हो जाती है। जब साक्षात परम ब्रह्म विराजमान है आप अंदर से साक्षात परम ब्रह्म विराजमान लेकिन भावना बस बननी चाहिए। साक्षात परम बह्म तो कह रहे महापुरुषों से जिसने प्रेम कर लिया मेरे प्रीतम मेरे स्वामी मेरे आराध्य देव मुझे और कोई साधना नहीं आपके पास बैठे हैं हम अपने श्री जी के पास बैठे हैं आपको देख रहे हैं अपनी लाडली जी को देख रहे हैं हां ये जरूर प्रार्थना है कि ये सानिध्य कभी हटे ना अव्यक्त रूप से अखंड मंडलाकारम व्याप्तम चराचरम इससे हमारा पेट नहीं भरेगा हमारी बात समझ लो हमारे हमारा जो आनंद रूपी भूख है अखंड मंडलाकारम व्याप्तम चराचरम तत्पदम दर्शित लेकिन महाराज पेट भरेगा हमको इसी रूप के दर्शन से पेट भरेगा हमें इसी रूप के उष्ट से और पेट भरेगा इसी रूप की छाया में अखंड मंडलाकारम व्याप्तम की छाया में हमारा पेट भरने वाला नहीं हम अंदर की बात कहते हैं तो हे महाराज आप जहां रहो हमको साथ रखो बस हमारे तो आप ही सर्वस्व हो।
दो बातें बताई कि भगवत प्राप्ति निश्चित है क्योंकि महापुरुषों के पास भगवान की चर्चा सुनने को मिलती है और वह अपने आप साधन में आपको लगाएंगे ही और अगर कोई वासना लेकर गए हो छल कपट तो फिर अगर लोहे की डिबिया में पारस रखी रुई का पर्दा है तो सोना नहीं बना पा रहे। आवश्यकता है उन महापुरुष को अपना सब कुछ मान लेना। बस इतनी बात तन मन प्राण समर्पित आप मेरे सर्वस्व बस इतना बहुत कठिन है। बहुत कठिन है। बहुत कठिन है। तीन बार इसलिए कह रहे कि देखा तो महापुरुषों की क्या शक्ति से कल्याण नहीं हो सकता?
बहुत बहुत ग प्रसंग है। महापुरुषों के उत्तर बहुत सटीक उत्तर है। पूज्यपाद ब्रह्म बोध संपन्न उड़िया बाबा। क्या महापुरुष अपनी शक्ति से अपने संग रहने वालों को परम कल्याण नहीं कर सकते? नहीं। नहीं। क्योंकि श्रद्धा की कमी कदापि कल्याण नहीं होने देगी। अगर आपकी श्रद्धा परिपूर्ण है तो प्रश्न ही नहीं उठता। आप आनंदित रहेंगे। हम तो अपने परम ब्रह्म के साथ रहते हैं। हमें कौन से परम बह्म की? गुरु साक्षात परम ब्रह्म। हमें किसी के दर्शन की जरूरत नहीं। हमें रोज हमारे इष्ट के दर्शन होते हैं।
रोज इष्ट से संभाषण होता है। बोले श्रद्धा की कमी के कारण नहीं होंगे। यह कोई ना समझे कि मनमानी आचरण कर रहे हैं और गुरुदेव के समीप रह रहे हैं तो हमारा हो जाएगा तब जब हमें और नहीं कोई ठौर नहीं तो भी हो जाएगा। का गारंटी है अब हमारा कोई और नहीं ठर नहीं हम जैसे हैं वो आपके हैं मनावे कल्याण करना ना करना हम गले पड़ गए आपके हैं अब हो जाएगा अगर कहीं अन्य आश्रय है तो भी फिर नहीं होगा पक्की बात घोर से घोर उददंड स्वभाव और दुराचारी स्वभाव हो बस एक बात पकड़े रहे कि आपके सिवा हमारा कोई नहीं है उनको अपने सर पर बैठाल के ले जाना पड़ेगा ले जाना पड़ेगा क्योंकि उमा राम स्वभाव जे जाना ताई भजन तज भाव लाला जैसे हमारे भगवान का स्वभाव ऐसे भक्त का स्वभाव होता है छोड़ नहीं सकते वो लेकिन आपका अगर अन्य आश्रय है तो फिर बात नहीं होगी अन्य आश्रय नहीं होना चाहिए भरोसो दृढ़ इन चरणन केरो बस आप कैसे हो इससे कोई मतलब नहीं महाराज आपने कहा कि श्रद्धा की कमी के कारण महापुरुष अपनी शक्ति से कल्याण नहीं कर सकते तो श्रद्धा का स्वरूप क्या होगा?
कैसे मानी जाए कि श्रद्धा है जो महापुरुषों में और परमात्मा में बिल्कुल भेद नहीं रखता अर्थात परमात्मा ही महापुरुष के रूप में विराजमान है और उनकी आज्ञा के अनुसार भजन करता है तो उनमें दृढ़ श्रद्धा हो जाती है। जैसे आप निश्चित समझो जब प्रियाल की कृपा का अनुभव तो उस समय गुरुदेव सामने होते हैं। प्रियाल बाद में दर्शन पहले गुरुदेव होते हैं। जब आनंद की उमगन होती है तो पहले गुरुदेव के चरणारविंद माथे पर होते हैं और यह लगता है अहेकी कृपालु अहे तकी कृपालु फिर जब आनंद में डूबते पहले गुरुदेव पहले गुरुदेव जिसकी गुरु चरणों में प्रीत नहीं हो कह रहे हैं मुझे श्री जी तो स्वप्न में भी श्री जी नहीं झलक सकती वो नौटंकी नाटक कर रहा है पहले गुरुदेव ये सिद्धांत है क्या भगवत दर्शन उन महापुरुष की कृपा से हो सकते हैं या नहीं।
फिर प्रश्न क्या उन महापुरुष को भगवान का स्वरूप नहीं माना? अभी कोई और भगवत दर्शन उन्होंने फिर भी ऐसे महात्मा प्राय देखने में नहीं आते जो भगवान को प्राप्त हो चुके हैं। जिनके हृदय में भगवान विराजमान है। शास्त्रों में बहुत से ऐसे प्रमाण पाए जाते हैं भगवत दर्शन के चार उपाय हैं। पहली अपार श्रद्धा गुरुदेव के चरणों में। दूसरा नित्य सत्संग तीसरा हर समय भजन का अभ्यास भजन क्रिया। चौथा कोई भी पाप दुर्गुण दुराचार हमारे अंदर ना हो तो बिना मांगे भगवान के दर्शन हो जाएंगे।
ये कहना नहीं पड़ेगा कि हे नाथ आप मुझे दर्शन दो। नहीं कहना। आज तक कभी नहीं कहा। हमारी मांग दो तीन हुई थी जीवन में। पहली मांग हुई थी जब भाई जी का सानिध्य वाणियों का मिला तो भाई जी से मिलने की प्रबल लालसा हुई। प्रवा भाई जी अंतर्धान हो चुके हैं। प्रबल लालसा मतलब प्रबल लालसा गंगा का किनारा एकांत क्षेत्र तो एकदम वो लालसा। दूसरी जब वृंदावन आए तो प्रबल लालसा वृंदावन वास की प्रबल लालसा जिया नहीं जाएगा अगर वृंदावन नहीं मिला तीसरी लालसा प्रबल गुरुदेव की लालसा हमें ऐसे समर्थ गुरुदेव मिले जो हमारे प्रश्नों का उत्तर दे सके हमारे चित्त का समाधान कर सके हमें प्रियाल के प्रेम के मार्ग में दृढ़ कर सके प्रबल लाल बस ये कभी हमारे अंदर की हम अपनी योग्यता ही नहीं समझे जी इस बात की बस यही समझते रहे आपको जैसा समझ में आवे आपको जैसा तो अन मांगे आगे आवेगो पल लागे पल को बिना मांगे
बरसने वाली हमारी श्री जी है हरिवंश महाप्रभु ने जब ये श्लोक का गान किया तो इसके आगे नहीं लिखा कि मांगना पड़ेगा हमें आप स्वजनों के सुख से दूर हो अर्थ के सुख से दूर हो साधना के द्वारा प्राप्त हुए भी सुख से उदासीन हो जाओ तो बरसंत में सहजाद अद्भुत शौकध श्री राधिका चरण रे महाम अपने आप अपार कृपा ये चार बातें भगवत दर्शन करने की इच्छा वाले साधक में होनी प्रबल श्रद्धा प्रबल श्रद्धा में कहीं किसी भी तरह से संशय नहीं हो सकता प्रबल श्रद्धा अगर गुरुदेव में कुछ
ऐसा दिखाई देता है तो श्री कृष्ण क्रोध दिखाई देता है। शिव व्यवहार दिखाई देता है। ब्रह्मा श्री गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देव महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः उसकी प्रबल श्रद्धा में कभी आंच ही नहीं आ सकती। और सत्संग नित्य सत्संग का नशा होना चाहिए। और भजन क्रिया जैसे भोजन क्रिया तीन बार हो रही है ना ऐसे प्रतिपल भजन क्रिया और पाप और दुर्गुणों से भय पाप और दुर्गुण आचरण नहीं भगवत दर्शन अपने आप हो जाएंगे अन मांगे आगे आप अपने आप आ जाएंगे परम पवित्र ब्रह्मलोक की यात्रा के लिए तैयार थे सरभंग जी शायद उनका नाम तो किसी ऋषि ने कहा प्रभु श्री राम आ रहे हैं।
देवी भगवान को देखा तो कहा जात रहो बिरंच के धामा कभी आकांक्षा नहीं की राम दर्शन की श्रवण सुनो बन आई है रामा चितवत पंथ रहो दिन राती अब प्रभु देख जुड़ानी छाती सुतीक्ष जी महाराज अपने भजन में डूबे हुए हैं। भगवान श्री राम जी महाराज एक ऋषि के हृदय में प्रेरणा श्रुतीक्षण जी तुम आंख मूंदे जिनका ध्यान कर रहे हो वो भगवान पधारे हुए भगवान भागे भाग किधर भगवान इतनी व्याकुलता की एक कदम नहीं चला गया और रास्ते में ही ऐसे बैठ गए एक एक रूम कटहल के फल के जैसे कांटे ऐसे भगवान के ध्यान में अशुभ प्रवाह देखो स्थिति देखो यह भगवत साक्षात्कार की स्थिति मुनि मग माज अचल होए बैसा पुलक शरीर पनस फल जैसा पनस फल कटहल का जैसा एक एक रोम खड़ा है प्रेमानंद में डूबे हुए अचल आंखों दे भगवान भक्ति की रूप माधुरी का पान कर रहे हैं।
अशु प्रभा पुलकित रोमा फिर धीरे से जाके अंतर के राम रूप का अपहरण किया। सो आंख खुली देखा सामने राम जी भजन भजन करो भगवान अपने आप आपको दर्शन देंगे। अपने आप आपके साथ खेलने लगेंगे। भगवान में या भगवान के प्रेमी महापुरुष में आसक्ति हुए बिना भगवत दर्शन नहीं हो सकते। आसक्ति जैसे हरिवंश महाप्रभु में इतनी आसक्ति महाप्रभु के निज जनों में थी जो निज परिकर के थे। ये भी सुना कि महाप्रभु अंतर्ध्य हो गए। सो बस सुनते ही खुले के खुले मुख रह गए। किसी के नेत्र को ले रख गए और पधार गए व्यास नंद अंतर सुनत तजे तह छिन प्राण गौरांग महाप्रभु चैतन्य देव के अंतर् ध्यान होते निज परिकर कितने अंतर्ध्य हो गए अत्यंत आस आप कैसे जिएंगे अब कैसे जिएंगे कितनी आसक्ति गुरुदेव में है श्री विट्ठल विपुल देव जी की स्वामी हरिदास जी आंख में पट्टी देखो ज्ञान और प्रेम में अंतर है।
ज्ञान में सब तत्व ज्ञान एक अलग बात है। प्रेम एक अलग बात है। समझाने के लिए तत्व ज्ञान होता है लेकिन पान करने के लिए प्रेम ही होता है। सर्वत्र गुरु हैं तो सबको देखने से हमें संतुष्टता वो नहीं होती जो अपने गुरुदेव के दर्शन से होती है। वो मुस्कुरा दिए तो लगा स्वराज सिंहासन पर अभिषेक हो गया। तुम्हें कैसे लेकिन और कोई मुस्कुरा दे तो ऐसा थोड़ी होगा। पर गुरुदेव जब मुस्कुराते हैं ऐसा तो ज्ञान सर्वत्र लेकिन प्रेम एक देश में तत्व ज्ञान में चिद लक्षणम सर्वम राधा कृष्णमयं जगत तो क्या राधा कृष्ण के रूप का रसास्वादन हो जाएगा जब रूप का रसास्वादन होगा तो इसीलिए कह रहे चाहे भगवान में या भगवत प्रेमी महापुरुष में आसक्ति हुए बिना भगवत दर्शन नहीं होते कभी-कभी प्रतिकूल व्यवहार भी भगवत दर्शन करा देता है।
पूज्य पादुड़िया बाबा जी की निज श्री अंग सेवा में थे। कोई त्रुटि हो गई तो बाबा ने बुलाया और सबके बीच में पूछा आपसे अपराध बना। बोले जी बना। तीन वर्ष हमारे सामने मुख मत दिखाना। ना हमारा दर्शन करना ना अपना दर्शन देना। तीन वर्ष हमें दिखाई मत देना। चलो निकलो यहां से। तीन वर्ष में ब्रह्म बोध करा दिया। वो आसक्तित कैसे जिए? भोजन छोड़ दिए एकांत गंगा किनारे कुटी में रहकर के सात सात आठ आठ दिन भोजन नहीं मांगना ऐसा यश विख्यात हुआ कि एक बड़े संत थे वो दर्शन करने आए तो उनका आप तो बाबा की श्री अंग सेवा में थे तो रोने लगे कहा कि अपराध बन गया तो बाबा ने बोले इतनी ऊंची स्थिति तुम्हारी हो गई मैं कोई ऐसे दर्शन करने नहीं आया मैंने वहां से चिंतन किया तो स्थिति दिखाई दी तुम्हारी बाबा ने तीन वर्ष को दूरी करके तुम्हारे अंदर स्थिति जागृत कर दी।
तो बाबा जी दो ढाई वर्ष हो गए थे कृष्ण आश्रम का उत्सव था तो आए और कहा वैसे तो हम नहीं आते पर आपसे प्रार्थना करने आए कि बहुत प्रेमी आपका वो शिष्य है प्राण त्याग देगा आप बुला उनका कहा नहीं कदाप तीन वर्ष तक नहीं ब्रह्म बोध करा के फिर दर्शन महापुरुषों का हर उपाय भगवत प्राप्ति कराने के लिए होता है भगवत प्राप्ति या या तो भगवान में आसक्ति या महापुरुष बिना भगवत प्रेमी महात्माओं के भगवान में आसक्ति हो ही नहीं सकती। आसक्ति का उपाय है रात दिन उनका चिंतन करना।
रात दिन उनका अहोभाग्य है जिनको अपने गुरुदेव का रात दिन चिंतन होता रहता है। हमारे गुरुदेव हमारे प्राण प्रेम प्रतिकूलता में ज्यादा चिंतन होता है। जब प्रतिकूलता हो जाती है तो रात दिन चिंतन होता है। अनुकूलता में है ना कि प्रसन्न है तो थोड़ा चाहे इधर विस्मृति भी हो जाए पर विस्मृति क्या अगर गुरु रूप का चिंतन नहीं हो रहा तो इष्ट रूप का चिंतन हो रहा है। पर जब प्रतिकूलता होती तब केवल गुरु रूप का चिंतन होता है। केवल गुरु रूप का क्योंकि यह पता है ना कि उनके सिवा जैसे हम कहीं भी पैर रखे हैं तो पृथ्वी ही है।
ऐसे हमारे आधार गुरुदेव हैं। गुरुदेव के सिवा आधार नहीं। ये जब महापुरुष कृपा करते हैं तब ये चार बातें आ जाती है उनके जनों में। ध्यान देना। पहला उनके द्वारा दिए हुए नाम का जप। गुरुदेव के द्वारा दिए हुए नाम का मंत्र का जप यह बात आ जाएगी। जिसको भगवत दर्शन होने गुरु कृपा पात्र है उसमें सबसे पहला लक्षण आएगा गुरुदेव के द्वारा दिए हुए नाम मंत्र में रुचि वो भूल नहीं सकता। दूसरा गुरुदेव के स्वरूप का ध्यान ध्यान मूलम गुरु मूर्ति पूजा मूलम गुरु पदम मंत्र मूलम गुरु वाक्यम मोक्ष मूलम गुरु कृपा गुरुदेव का ध्यान करते हुए गुरु मंत्र का जप नाम का जप तीसरा गुरुदेव की बातें गुण रूप इनके श्रवण इनके महिमा में बार-बार चिंतन में चित्त डूबना भाई गुरुदेव ने ऐसा कहा था गुरु गुरुदेव हमें बहुत प्यार करते हैं।
गुरुदेव ऐसी बात गुरुदेव ने ऐसा ये अगर हम अपने गुरुदेव की बातें लिखें तो एक मोटा ग्रंथ लिख जाएगा। अद्भुत अद्भुत चमत्कार अद्भुत अद्भुत चमत्कार ये बिल्कुल एक अक्षर बनावटी शब्द नहीं। अद्भुत चमत्कार कैसे कैसे ये मतलब और जब गुरुदेव से तो कहते तो एक मिनट में सब रद्द कर देते। फिर कहते देखो हमें नहीं पता ये श्री जी करती है। अब तुम्हारा हाथ श्री जी के हाथ में दे दिया है। अब कैसे तुम्हें बता कितने कृपालु तुम्हारा हाथ श्री जी के हाथ में दे दिया है। ये सब श्री जी करते हैं।
हमारी वाणी जी में लिखा है जो हम गुरु जी बोलते थे तो पूरा दिमाग में चढ़ा के लौट के आकर के पहले पहला काम होता था डायरी में लिखना गुरु जी ने ये वचन बोले गुरुदेव के रूप का ध्यान तीसरी बात गुरुदेव की महिमा श्रवण गुरुदेव की महिमा चिंतन गुरुदेव के गुणों का चिंतन मतलब 20ों वर्ष हो गए एक भी रहने में इतना अंतर नहीं एक भी रहनी उनकी रहनी वैसे ही आज भी कंडा से अपने कर कमल से दो रोटी बनाकर श्री जी को आज भी बीमार है तो महाराज भोजन नहीं पाएंगे जब तक अपने हाथ से बनाकर श्री जी को भोग नहीं लगाएंगे तब तक महाराज जी नहीं पाएंगे चौथा अपने गुरुदेव की सर्व श्रेष्ठ भाव रखकर पूजा हमारे गुरुदेव से बढ़कर हमारे लिए कोई नहीं सर्वश्रेष्ठ भाव रखकर कर पूजा।
अगर इन साधनों का तीव्रता पूर्वक निरंतर अभ्यास किया जाए तो भगवान में आसक्ति हो जाएगी। चलते हैं सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो ब्रज में प्रकट होकर अद्भुत रसमय लीलाएं कर रहे हैं। कल ब्रह्मा जी का मोह निवृत्त होना अगासुर के उद्धार से ब्रह्मा जी को आश्चर्य हुआ था कि इस घोर पापी की दिव्य ज्योति भगवान में समा गई। फिर भगवान की बाल लीला देखकर आश्चर्य हुआ। बछड़े ग्वाल बालों का अपहरण किया। एक वर्ष तक भगवान बछड़े ग्वाल बाल बने रहे। फिर ब्रह्मा जी स्तुति आदि करके नमस्कार करके चले गए।
प्रिया प्रीतम का कल मिलन भी हुआ। रोज संकेत वट में मिलेंगे। अब श्री कृष्ण चंद्र जी की अवस्था छ वर्ष की है। अब वह बछड़े चराने नहीं अब गाय बछड़े सब एक साथ चराने की अनुमति मिल गई। अपने सखा ग्वाल बालों के साथ गए चराते हुए वृंदावन में जाते और अपने श्री चरण चिन्हों से वृंदावन की रज को पावन करते। कोई भी कण वृंदावन ब्रज का ऐसा नहीं जिसमें हमारे भगवान और प्रियाजु के चरण चिन्ह ना हो। यह वन गओं के लिए हरी हरी घास से युक्ति एवं रंग बिरंगे पुष्पों की खान हो रहा था।
अभी 25 26 वर्ष पहले की बात बता रहे हैं। इधर आप देखोगे केवल लताएं ही लताएं थी। जहां वट वृक्ष है ना यहां से लेकर के और सीधे आप चले जाओ केसी घाट तक तो वृक्षावली लताएं पुष्प बस और कुछ नहीं इतना निर्माण नहीं हुआ था अब तो लताओं का अंतर्ध्य होना बड़ी-बड़ी है पीपल की लता बड़ी-बड़ी लताएं बड़ी दर्दनाक स्थिति है 5050 मोर के झुंड हमारे हितधा में से दाना फेंक दो। ऐसे नाच रहे हैं। सैकड़ों हजारों कबूतर तोते ऐसे बैठे हुए हैं। अब लताएंगे तो फिर मोर कहां सहन करेंगे?
तो फिर अब इधर कुछ आवाजें आती हैं मयूर की। बताया कितना सुंदर वृंदावन पुष्पों की खान हो रहा है। आगे आगे गए उनके पीछे पीछे बांसुरी बजाते हुए श्याम सुंदर तन माधवो वेणु मुदीयनतो गोप स्वय बलाविता पशु पुरत पशव्यमा विषद विहर काम कुमा करनम फूले हुए लताएं कितना सुंदर है भावना करो जिस मार्ग से जा रहे हैं। आसपास फूली हुई लताएं गुच्छे के गुच्छे रंग बिरंगे फूल उनमें मकरंद का पान करके भवरे गुंजार कर रहे हैं। शास्त्रों सुंदर श्वेत रंग की गाय और पीछे भगवान बांसुरी बजाते हुए श्याम सुंदर।
फिर बलराम जी और उनके पीछे यश गान करते हुए ग्वाल बाल इस प्रकार वृंदावन में प्रवेश करते हैं। वृंदावन में कहीं भोरे गुंजार कर रहे हैं। कहीं झुंड के झुंड हरि चौकड़ी भर रहे हैं। कहीं मयूर नृत्य कर रहे हैं। सुंदर सुंदर पक्षी चहक रहे हैं। कहीं बड़े सुंदर झरने झर रहे हैं। जैसे महात्माओं का हृदय स्वच्छ होता है। ऐसे यहां के कुंड और सरोवर परम निर्मल है। उनमें खिले हुए कमलों के सौरभ से सुवासित होकर शीतल मंद सुगंध वायु शिव वृंदावन की सेवा कर रही बड़ा ही मनोहर वन देखकर भगवान ने मन ही मन विहार करने का संकल्प किया।
पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने देखा बड़े-बड़े वृक्ष फल और फूलों के भार से झुककर भूमि को स्पर्श कर रहे हैं। मानो प्रणाम कर रहे हो। नूतन नूतन कोपलों की लालिमा से ऐसा लग रहा है मानो प्रभु के चरण स्पर्श कर रहे हो अपने कर कमल से। बड़े आनंद से मुस्कुराते हुए अपने बड़े भाई बलराम जी से कहा हे देव शिरोमणि देखो यह तो बड़े-बड़े देवता आपके चरण कमलों की पूजा करते हैं। परंतु यह वृंदावन के वृक्ष अपनी डाली रूपी हाथ से पुष्प लेकर के आपके चरण कमलों में झुककर मानो पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं।
नमस्कार कर रहे हैं। क्यों ना हो इसी सौभाग्य के लिए तो यह वृंदावन के वृक्ष बने हैं आकर। हे आदि पुरुष आप इस वृंदावन में अपने ऐश्वर्य रूप को छिपाकर बालकों की सी लीला कर रहे हैं। फिर भी आपके श्रेष्ठ भक्त मुनिगण अपने इष्ट देव को पहचान कर देखो यह भवरों के रूप में बड़े-बड़े मुनि आपके भवन पावन यश का निरंतर गुणगान कर रहे हैं। वास्तव में आप ही स्तुति करने योग्य हैं। प्रभु जैसे सद गृहस्थ अपने घर में आए हुए संत को देखकर के आल्हादित हो जाता है। ऐसे देखो ये आपको आया देखकर यहां के मोर कैसे नाच उठे।
हरिनिया मृग नैनी गोपियों के समान अपनी प्रेम भरी तिरछी चितवन से आपके प्रति प्रेम प्रकट कर रही आपको प्रसन्न कर रही ये कोयले मधुर मधुर कुहू ध्वनि करके आपका स्वागत कर रहे हैं। प्रभु यह सब वनवासी होने पर भी धन्य है। क्योंकि संत पुरुषों का स्वभाव ही ऐसा होता है कि आए हुए अतिथि को अपनी प्रिय से प्रिय वस्तु भेंट करके उन्हें प्रसन्न करते हैं। प्रभु यह वृंदावन की भूमि धन्य हो गई क्योंकि आपके चरण स्पर्श प्राप्त हुए। यह हरी हरी घास धन्य है क्योंकि आपके चरणों को सुख पहुंचा रही।
वृंदावन की वृक्ष लताएं, झाड़ियां यह सब आपके शरीर का वायु स्पर्श प्राप्त करके कर कमल का स्पर्श प्राप्त करके अहो भाग्य है। ये आपकी दया भरी चितवन यहां की नदी पर्वत पशु पक्षी सबको कृतार्थ कर रही है। प्रभु ये ब्रज गोपी आपके वक्षा स्थल का स्पर्श प्राप्त करके जिसके लिए स्वयं लक्ष्मी जी भी लालायित रहती हैं। धन्य धन्य हो रही है। परीक्षित इस प्रकार परम सुंदर वृंदावन को देखकर भगवान श्री कृष्ण बहुत ही आनंदित हुए। अपने सखा ग्वाल बालों के साथ गोवर्धन की तराई में गौएं चराते हुए अनेक प्रकार की बाल लीलाएं करते।
एक तरफ ग्वाल बाल बैठकर के भगवान श्री कृष्ण की चर्चा करते। दूसरी ओर बलराम जी के साथ वनमाला पहने हुए भगवान भवरों के स्वर में स्वर मिलाकर गुंजार करते हुए खेलते। कभी-कभी श्री कृष्ण कूजते हुए राजहंसों के तरह स्वयं कूजने लगते। कभी नाचते हुए मोरों के साथ ऐसे नाचते के मयूरों को उपहासास्पद बना देते। कभी मेघ के समान गंभीर गर्जना करते। कभी बड़े प्रेम से नाम लेकर जिस गाय को पुकारते वही हुंकार करती हुई आ जाती है। कभी चकोर क्रंच चकवा भरदूल मोर आदि पक्षियों की आवाज कभी बाघ सिंह आदि की गर्जना कभी बाघ सिंह आद से भयभीत होने वाली लीला जब बलराम जी खेलते खेलते थक कर किसी ग्वाल बाल की गोद में सिर रखकर लेट जाते तो भगवान श्री कृष्ण धीरेधीरे चरण दबाने लगते पंखा जलते बलराम जी की सेवा करते कभी नृत्यतो गायत व्गतो युतोथा गत हस्तो गोपाल हसंतो प्रसत कभी एक दूसरे के सामने ताल ठोक कर कुश्ती लड़ने लगते कभी एक दूसरे से होड़ बांधकर नृत्य करते और कृष्ण और बलराम ऐसे गले में हाथ डालकर देख देख के वाह वाह वाह वाह ऐसा कहते हैं।
जब कुश्ती लड़ते लड़ते थक जाते तो वृक्ष के नीचे कोमल पल्लवों की सैया पर ग्वाल बाल की गोद में सिर रखकर श्री कृष्ण बलराम लेट जाते और मूर्तिमान पुण्य आत्मा ग्वाल बाल भगवान श्री कृष्ण के चरण चापने लगते अंगोछियों से हवा करते किसी किसी के हृदय में प्रेम की धारा उमड़ आती है। वह धीरे-धीरे उदार शिरोमणि परम मनस्वी भगवान श्री कृष्ण की लीला के अनुरूप उनको मन को प्रिय लगने वाले गीत गाते हैं। अपनी योग माया से ईश्वर को छिपाए हुए अनंत ब्रह्मांडों का स्वामी ग्वाल बालों के बीच में ऐसे सुख बरसा रहा है।
ऐसी लीला करते मानो ठीक कोई मनुष्य बालक ग्वाल बाल ही हो। स्वयं भगवती लक्ष्मी जिनके चरण सेवा में संलग्न रहती है। इन ग्रामीण बालकों को उनहीं चरणों के चापने का सौभाग्य मिलता और भगवान उनके साथ साधारण बालक की तरह खेल खेलते। पर कभी-कभी उनकी ऐश्वर्यमय भागवतिक लीलाएं प्रकट हो जाती। बलराम जी और श्री कृष्ण के सखाओं में एक प्रधान सखा थे श्री दामा। एक दिन उन्होंने सुबल और स्तोक कृष्णा आदि ग्वाल वालों से श्याम और राम से बड़े प्रेम से कहा कि हम लोगों को सर्वदा सुख पहुंचाने में तत्पर रहने वाले महाबली बलराम जी आपके बाहुबल की तो कोई था नहीं।
तो हमारे मनमोहन श्री कृष्ण दुष्टों को नष्ट कर डालना तो स्वभाव है। यहां थोड़ी दूर पर एक बड़ा भारी वन है। उसमें पात के पा ताड़ के वृक्ष भरे पड़े हैं। और बहुत ताड़ के फल पक पक कर गिरते हैं। पर वहां धेनुकासुर नाम का एक दुष्ट दैत्य रहता है। उसने किसी को भी फल अगर कोई फल लेने गया तो उसे मार देता है। भैया बलराम जी भैया श्री कृष्ण वह दैत्य गधे के रूप में रहता है। स्वयं बड़ा बलवान और बहुत से गधे उसके साथी हैं जो दैत्य हैं। गधे के रूप में रहते हैं। शत्रुघाती भैया उस दैत्य ने अब तक न जाने कितने मनुष्यों को मार डाला।
यही कारण है इस वन में कोई भी पशु पक्षी मनुष्य कोई भी नहीं जाता। और बड़े सुंदर सुंदर सुगंधित फल है ताड़ के। देखो ना सुगंध आ रही खाने का मन होता है चारों ओर मंद मंद सुगंध फैल रही तनिक ध्यान दो भैया तुम्हारे मुख में पानी आ जाएगा रस आ जाएगा श्री कृष्ण हमारा तो मन मचल पड़ा है फल पाने के लिए दाऊ दादा बड़ी उत्कट अभिलाषा है कि फल पाए पर वो गधे का रूप रख के बलवान दैत्य मार देगा अगर हम जाएंगे तो ग्वाल बालों की बात सुनकर भगवान श्री कृष्ण और बलराम एक दूसरे पर दृष्टि मिलाई और कहा अच्छा भैया और ताल बन की ओर चल पड़े।
बलराम जी ने अपनी मजबूत बागों से ताल का एक पेड़ पकड़ा और मतवाले हाथी की तरह जे हिलाया तो ढेर सारे फल नीचे गिरे। जब गधे के रूप में रहने वाले दैत्य ने फलों के गिरने का शब्द सुना तो मानो पृथ्वी को कंपायमान कर रहा ऐसे दौड़ा बलवान था बहुतों को मार चुका था बलराम जी के सामने आया दुलती छाती पर मारी बहुत रेकता हुआ क्रोध में भरकर रेकता हुआ दूसरी बार बलराम जी के पास आया पीठ करके फिर दुलत्ती चलाई। बलराम जी जब पूरे अनंत ब्रह्मांडों को सरसों के दाने की तरह फण में रखे तो इसकी दुलती क्या करेगी?
एक हाथ से दोनों पैर पकड़े और घुमा के ताड़ के वृक्ष में मारा। धेनुकासुर पधार गया और बड़े ताड़ के वृक्ष हिलकर खूब फल गिरे। तड़तड़ाकर एक दूसरे वृक्षों को हिलाते हुए ऐसे बहुत से वृक्ष गिर पड़े। बलराम जी के लिए तो एक खेल था। परंतु उनके द्वारा फेंके हुए गधे के शरीर धेनुकासुर से चोट खा खाकर वहां सब पूरा वन जितने पके फल रखे सब नीचे आ गए। भगवान बलराम जी अनंत भगवान शेष हैं। सारा संसार ठीक वैसे ही ओतप्रोत है जैसे सूतों में वस्त्र तब भला उनके लिए कौन से आश्चर्य की बात थी जब धेनुकासुर मारा गया तो उसके जो और दैत्य धेनुक के रूप में रहते थे सब आग बबूला हो गए और बलराम जी श्री कृष्ण के ऊपर टूट पड़े जो आया पीछे के पैर पकड़ पकड़ के सबको ताल वृक्षों पर दे मारा उस समय भूमि ताड़ के फलों से पट गई।
टूटे हुए वृक्ष और दैत्यों के प्राणहीन शरीर बलराम जी और श्री कृष्ण की मंगलमय लीला देखकर देवता गण फूल बरसाने लगे। बाजे बजाने लगे। धेनुकासुर मारा गया। उसके अनुयाई मारे गए। अब तो सब ब्रजवासी गोप बालक और गोपन खूब सुंदर मीठेमीठे ताड़ के फल पाए। इसके बाद कमल दल लोचन भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ ब्रज में आए। उस समय उनके साथी ग्वाल बाल उनके पीछे पीछे उनकी स्तुति करते जाते। क्यों ना हो भगवान की लीलाओं का गायन और भगवान की लीलाओं का श्रवण सबसे जल्दी निष्पाप करता है।
निष्पाप करने वाला सबसे बड़ा तीर्थ है भगवान की लीला कथा श्रवण और गायन। जिस समय पीछे पीछे ग्वाल वाल यश गान करते चल रहे आगे भगवान श्री कृष्ण तम गोजुरित कुंतल बद्ध बर वन्य प्रस रुचरे क्षण चारुहासम वेणु मनुगुत कीर्तिम गोप दक्षित दशोभ्य गमन समेता उस समय भगवान श्री कृष्ण की घुंघराली अलकावली गओं के खुरों से उड़उ कर के रज माथे पर अलकावली पर सिर पर मोर पंख का मुकुट और केश पास में सुंदर जंगली पुष्प सखाव ने गुथे नेत्रों में मधुर चितवन मुख पर मनोहर मुस्कान और मधुर मधुर मुरली बजाते हुए ग्वाल बालों के साथ ब्रज में प्रवेश कर रहे हैं।
गोपियां भाग के मार्ग में खड़ी हो जाती। दिन भर इंतजार करती शाम के जब देखती कि नेत्रों को जीवन दान देने वाले श्री कृष्ण आ रहे हैं। गोपियों ने अपने नेत्र रूपी भ्रमरों से भगवान के मुखारविंद का मकरंद रसपान करके दिन भर के विरह की जलन शांत की। भगवान ने भी उनकी तरफ प्रेम भरी चितवन से उनको सुख प्रदान किया। यशोदा मैया रोहिणी जी का हृदय वात्सल्य स्नेह से उमड़ रहा था। उन्होंने बलराम जी और भगवान श्याम सुंदर के घर पहुंचते ही इच्छा अनुसार उनको स्नान कराया, वस्त्र पहनाया, फिर खिलाया, पिलाया।
दोनों भाइयों ने माताओं का परोसा हुआ स्वादिष्ट अन्न भोजन किया। इसके बाद बड़े लाड प्यार से दुलार करके यशोदा और रोहिणी जी ने उन्हें सुंदर सैया पर सुलाया। भगवान श्री कृष्ण इस प्रकार वृंदावन में अनेकों लीलाएं करते। एक दिन अपने सखा ग्वाल बालों के साथ यमुना तट पर गए। उस दिन बलराम जी साथ नहीं गए थे। जब कोई विशेष लीला करनी होती थी तो बलराम जी को किसी ना किसी बहाने से भगवान रोक देते थे। और दूसरी बात यह भैया जी हैं कदू के बड़े पुत्र हैं अनंत शेष भगवान और उनके पुत्रों में है यह कालिया नाग भी तो उस दिन बलराम जी को साथ नहीं लाए जेठ महीना गर्मी बहुत अब अत्यंत प्यासे हो गए सब बछड़े गौए सखा और किसी को ध्यान नहीं रहा काली दह में सब ने पानी पिया बक्षों ने, सखाओं ने, गौएं, गोपों ने पीते ही सब मर गए।
इतना जहरीला सांप था कि वो कुंड का कुंड पूरा यमुना जी का जहरीला था। यही अपने घर की बात है। काली दे भगवान ने देखा कि यह तो बहुत गलत हो गया। हमारे सब परिकर तो पधार गए। कितनी बार पधार गए? हां देखो अगासुर में बकासुर में भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने अपनी अमृत बरसाने वाली दृष्टि से तत्काल जीवित कर दिया। किसी को ऐसा अनुभव भी नहीं हुआ कि हम मर गए थे। सब कुछ चेतना आई। आश्चर्यचकित होकर एक दूसरे को देख रहे हैं। पर ऐसा नहीं पता कि श्री कृष्ण चंद्र जी की अमृत दृष्टि से हम जीवित हुए हैं।
हम लोग तो विषैला जल पी जाने के कारण मर चुके थे। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने हमें जिला भगवान की ऐसी लीला है वह जनाना ना चाहे तो कोई जान नहीं सकता है। भगवान ने देखा कि ये महाधर कालिया यमुना जी के हमारे लीला स्थली को ये तो बहुत अशुद्ध कर दिया है। अब ना कोई आचमन कर सकता है। इतना जहरीला जल था कि ऊपर से कोई पक्षी उड़े तो उसकी भाप से मरकर उसी में गिर पड़े। ब्राह्मण भगवान श्री कृष्ण ने यमुना जी के अगाद जल में किस प्रकार सर्प का दमन किया और कालिया नाग जलचर जीव तो था नहीं।
ऐसी दशा में अनेक युगों तक यहां वृंदावन में काली दह में क्यों रहा? ब्रह्म स्वरूप महात्मन भगवान अनंत है। अपनी लीला प्रकट करके स्वछंद विहार करते हैं। गोपाल रूप से उन्होंने जो उदार लीला की वो अमृत स्वरूप है। उसका श्रवण करके बहुत सुख मिलता है। आप कृपा करके रहस्य वर्णन करें। यहां वृंदावन में क्यों रह रहा था ये कालिया? और कालिया कोई सांप कोई जलचर जीव तो है नहीं। बराबर जल में ही क्यों रह रहा था? तो श्री सुखदेव जी ने कहा परीक्षित यमुना जी में यह विशाल कुंड है।
इस विशाल कुंड में कालिया ने अपना निवास स्थान बनाया। इतना विषधारी था कि काली दह का पूरा जल ऐसे उबाल मारता था, खौलता रहता था। यहां तक कि उसके ऊपर उड़ने वाले आकाश में जो पक्षी हैं वो भी झुलस कर गिर के मर जाया करते थे। और उसके विषैले जल की नन्ही नन्ही बूंदे जब वायु ले जाती तो वृक्ष भस्म हो जाते आसपास के ऐसा जहरीला सांप एक छोटी बूंद भी जहां पड़ जाए वहां आग लग जाए ऐसा जहरीला पशु पक्षी लता वृक्ष सब नष्ट हो रहे थे आसपास के भगवान ने कहा है मेरी लीला विहार स्थली इस दुष्ट का तो दमन करना ही पड़ेगा जब उन्होंने देखा कि सांप का विष का वेग बड़ा प्रचंड भयंकर है।
विष ही इसका महान बल है। और मेरी विहार स्थली यमुना जी दूषित हो गई है। तो भगवान श्री कृष्ण ने खेल रचा। आओ भाई साहब कंदुक लीला खेलते हैं। और श्रीदामा का कंदुक था गेंद था। भगवान ने लिया सीधे घुमा के मारा। काली देय में गया ए कन्हैया हमारा गेंद जैसे बच्चे अब तो हमें गेंद चाहिए तुझे गेंद चाहिए ना मैं भी ला के देता हूं चुप रहे और भगवान ने फेंका इसीलिए था कोई बहाना मिले और कमर में पीतांबर बांधी और संकल्प बनाया ए कालिया अब भागना पड़ेगा तुझे और ताल ठोकी और कूद गए जल पे भयंकर विष जल क्या विष एकदम और भगवान के कूदने से जल और हिलौने मांगने लगा 400 हाथ तक जल छिटका जब अचिंत महाशक्ति भगवान ताल ठोक करके कूदे और मतवाले गजरात की तरह डूबते हुए मथते जाते थे जल को भगवान की भुजाओं की टक्कर से बहुत जल में शब्द हो रहा था वो सो रहा था कालिया कालीदय में आंख से सुनने वाले काली नाग ने वह आवाज सुनी कौन आ गया इतना बलवान कि जीवित मेरे देह में घुसाया सहन नहीं हुआ वो चिढ़ करके सामने देखा एक नीलमणि श्याम सुंदर सलोना बालक वर्षा कालीन मेघ के समान अत्यंत सुकुमार इतना सुंदर कि थोड़ी देर तो कालिया पहले दर्शन करता रहा।
वक्षा स्थल पर सुनहरी रेखा पीतांबर धारण किए हुए मंदमंद मुस्कुराकर भुजाओं से जल को ऐसे मार रहे हैं। [नाक से की जाने वाली आवाज़] कालिया ऊपर से लेकर चरण तक दर्शन किया। चरण मानो कमल की पराग की गादी हो नीचे के। इतना आकर्षक रूप कि काफी देर तो वो रूप ही दर्शन करता रहा। फिर देखा ये मुझसे तनिक भी भयभीत नहीं हो रहा। मौज से मेरे विषैले जल में खेल रहा तब उसको क्रोध आ गया और उसने सांप का बल पहले वो बंधन में बांधता है। भगवान को बंधन में बांधा और डसा मर्म स्थानों में उसके सैकड़ों फण थे।
भगवान श्री कृष्ण को नाग पास में बांध करके और अपने फण से डसा। अब तो ग्वाल बाल सब मूर्छित हो रहे हैं। क्योंकि इन ब्रजवासियों ने शरीर, सुहरद, धन, संपत्ति, स्त्री, पुत्र, भोग, कामनाएं ये सब त्याग कर भगवान श्री कृष्ण को ही अपना मानते हैं। इसलिए ब्रजवासी सर्वश्रेष्ठ है। गाय, बैल, बछिया, बछड़े सब दुख से टकराने लगे। श्री कृष्ण की ओर टकटकी बांधे हुए सब देख रहे हैं। सबका प्राण व्याकुल। इधर ब्रज में बड़े उत्पात शुरू हो गए। अब शकुन देखकर नंद बाबा ने कहा कि बलराम तुम आज यहां क्यों हो?
श्री कृष्ण के जरूर कोई घटना घट गई। जरूर घटना घट गई। बड़े भय से व्याकुल हो गए। भगवान के प्रभाव को तो जानते नहीं। वात्सल्य भाव है। बस यह अपशकुन देखकर लगा कि आज तो किसी दैत्य ने श्री कृष्ण का जरूर अहित कर दिया। भय से व्याकुल हो गए क्योंकि इन सबके प्राण मन सर्वस्व श्री कृष्ण ही थे। भागे ब्रजवासी नंद बाबा उपनंद समस्त ब्रज गोपियां बूढ़े बच्चे जवान सब इतने में भागते हुए एक सखा ने आकर बताया गजब हो गया। कन्हैया काली दह में कूद गया और सांप ने जकड़ लिया। अब तो बलराम जी व्याकुल नहीं है क्योंकि जानते हैं कि हमारे ऊपर शयन करने वाले सांप से तो उनको कोई भय है नहीं और उनको विष से क्या भय है।
ब्रजवासियों को इतना आतुर देखकर हंसते हुए कहा तुम धैर्य रखो। श्री कृष्ण कोई ऐसे बालक नहीं है। हम जानते हैं अपने भाई के प्रभाव को। तुम धैर्य रखो। लेकिन ब्रजवासी प्यार जो प्रभु से ही केवल किए हुए हैं। सब यमुना के समीप पहुंच गए। सब देख रहे बाबा मैया तो कूदने ही वाले बलराम जी ने जबरदस्ती बाबा को रोका और युवतियों ने ब्रज युवतियों ने मैया तो भारी व्याकुल जब दूर से देखा कि कन्हैया नाग पास में बंधे हुए तो मैया तो बेहोश हो गई कुंड के समीप ही नंद बाबा भी मूर्छित जैसे हो गए।
भगवान मुस्कान भरी चितवन से इशारा कर रहे सब शांत शांत शांत लेकिन हर ब्रजवासी को मेरे प्राण प्रिय श्याम सुंदर को सांप ने डस लिया सांप ने कस लिया मेरे तो प्राण वल्लभ जीवन सर्वस्व है जब यशोदा मैया को होश आता है कूदने के लिए दौड़ती फिर ब्रज युवतिया गोपिया पकड़ लेती है अश्रुझारा शरीर चेतना हीन फिर ब्रज गोपिया कहती हैं कि सुनो छठव दिन पूतना को मारा था आप बल तो याद करो आपके लाला का कोई ऐसा बल नहीं कि सांप मार डालेगा पर अधिकांश तो धीरज बंधाने वाले नहीं थे सब मूर्छित पड़े हुए थे नंद बाबा के तो प्राण श्री कृष्ण थे जब देखा सांप ने पकड़ रखा है बहुत विकल्प बलराम जी ने बाबा आप समझो ये हमारे श्री कृष्ण कोई पर कौन समझने वाला तो बलराम जी ने अपनी भागवती शक्ति का प्रयोग किया सबको जड़ता भाव कोई कदम आगे नहीं बढ़ा सकता नहीं तो इतने प्रेम में कोई समझा नहीं सब काली देह में डूब जाते अपने भागवतिक बल से सबको जड़ता भाव प्रदान कर दिया सब एक कदम नहीं चल सकते अब भगवान ने देखा कि हमारे ब्रजवासी जन तो बहुत दुखी हो रहे
हैं। और सांप जो है बहुत प्रफुल्लित है कि हमने बांध लिया और काट लिया। भगवान ने अपने शरीर को मोटा किया। जो ही उसकी नशे टूटने लगी छोड़ के अलग खड़ा हो गया। फिर आग बबूला होकर के कालिया नाग ने फुफकार मारते हुए भगवान के ऊपर चोट की। नथुनों से विष की फुहारे निकल रही। यह नहीं कि काटे तो जाए। कुछ सांप ऐसे होते हैं ऐसे करते हैं तो धार जैसी बिस की गिरती है। अब भी हैं ऐसे कुछ सर्प है। लाला लाल आंखें किए मानो भट्टी तप रही हो और मुख से लपटें निकल रही थी। काली नाग अपनी दोहरी जीभ लपलपा के दोनों होठों के किनारों को चाटता हुआ विष उगलता हुआ भगवान के ऊपर प्रहार करता।
और जैसे भगवान श्री हरि के वाहन गरुड़ जी सांपों से खेलते हैं ऐसे श्री कृष्ण चंद्र जो खेल रहे पैतरा बदलते वो प्रहार करता अपने को बचाते और ऐसे पैतरा बदलते कि हर बार उसके फड़ों पर भगवान थाप का प्रहार करते अब उसका बल क्षीण होता गया भगवान ने मारी थाप और छलांग लगाई और चढ़ गए फड़ों पर कालिया का कितना सौभाग्य जो मुनियों के हृदय में भी ध्यान में नहीं आते वो सीधे चरणारविंद मस्तक पर कालिया के मस्तक पर लालाल मणिया थी सर्प मणि उन मणियों से भगवान के चरणों की और शोभा हो गई नृत्यगान समस्त कलाओं के आदि प्रवर्तक जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण नृत्य करना चाहते ये देखकर के देवता गंधर्व अपने अपने संगीत वाद्य है और भगवान उसके सिर पर नृत्य करने लगे।
नृत्य के आचार्य आदि प्रवर्तक है। सब विद्याएं इनहीं से प्रकट हुई। भगवान के प्यारे भक्त गंधर्व सिद्ध देवता चारण देवांगना जब देखा भगवान नृत्य करना चाहते हैं। तब बड़े प्रेम से मृदंग ढोल नगाड़े गंदुभिया पुष्पों की वर्षा करते हुए ये सब बज रहे। ताल के साथ भगवान नृत्य कर रहे हैं। उसके फलों पर अखिल ब्रह्मांडों का भार लिए हुए भगवान उसके फड़ों नस नस टूट गई। सारा अभिमान चूरचूर हो गया। मुख से खून उगलने लगा। और जो फण नहीं झुकाता तो ऐसी ठोकर मारते नाचते हुए एड़ी की बस खून उगल देता।
प्रचंड दंडधारी भगवान के चरणों की चोट से कालिया नाग की जीवन शक्ति क्षण हो गई। मुंह से नथुनों से खून उगलने लगा। चक्कर काट कर बेहोश हो गया। तनिक चेत होता जहां आंख खोलता विष उगलता भगवान जोर से चरणों की ठोकर मारते उसके फणों पर। नाचते नाचते भगवान ने उसका सब बल और अहंकार रौंद डाला। पुराण पुरुष महाबली भगवान श्री कृष्ण के चरणों पर खून की बूंदे ऐसी पड़ी थी मानो कालिया ने रक्तमय पुष्पों से भगवान के चरणों की पूजा की हो तित्र तांडव विरुग फलात पत्रो रक्तम मुखरम नप्न गात स्मृत्वा चराचर गुरु पुरुषम पुराणम नारायणम तमरणम मनसा जगा भगवान तांडव करते हुए फणों को उसके ऊपर छिन्न भिन्न हो गए।
अब जब देखा कि बस मरने वाला ही तो उसे याद आई हे पुराण पुरुष पुरुषोत्तम भगवान नारायण हमारी रक्षा करो और यह पता नहीं कि वही चढ़े हुए हैं। भगवान श्री कृष्ण के उदर में संपूर्ण विश्व ब्रह्मांड भारी बोझ से कालिया का यह छोटामोटा बलवान नहीं गरुण से लड़ पड़ा था गरुड़ जी से और जब गरुड़ जी का प्रहार पड़ा तो भागकर यहां छुप गया भगवान की प्रहार से सब अहंकार चूर हो गया छिन्नभिन्न हो गए फण उसके खून की उल्टी करती हुई भगवान नारायण का स्मरण किया उसकी पत्नियां हाथ जोड़कर भगवान की शरण में आई नाग पत्नियां चोटी खोल के यह अत्यंत दन्य भाव होता है और बड़ी घबराहट और पृथ्वी पर लौट कर साष्टांग प्रणाम किया पृथ्वी पर लौट गई हाथ जोड़कर प्रणाम किया और भगवान श्री कृष्ण से अपने अपराधी पति को मुक्त कराने के लिए वह स्तुति करने लगी नाग पत्नियों ने कहा न्यायो ही दंड कृतिक किल विशेष तवा खलनी ग्रह रिपोता नाम तुल्य दृष्ट दम फलमेवासन अनुग्रह भवत कृतो तो ही नो दंडो असतात ते खल कलशाहा यंदस सुक मम दे क्रोधो तेनुग्रह समता प्रभु मुझे पता चल गया आप अवतारी पुरुष है उनकी पत्नियां कह रही क्योंकि मेरे पति को इस दुर्दशा में पहुंच पहुंचा देना किसी पुरुष की ताकत नहीं।
ये परम पुरुष पुरुषोत्तम भगवान आपका अवतार हुआ। मैं अब जान गई तो आपका अवतार दुष्टों को दंड देने के लिए हुआ है। और यह अपराधी था। प्रभु आपने दंड दे दिया उचित है। प्रभु आपकी दृष्टि में शत्रु और पुत्र का कोई भेदभाव नहीं। इसलिए आप जो किसी को दंड देते हो वह उसके पापों का प्रायश्चित कराने और उसका परम कल्याण करने के लिए हम लोगों पर बड़ा अनुग्रह किया जो आपने दंड दिया। यह है भक्ति। यह तो आपका कृपा प्रसाद है। क्योंकि आप जो दुष्टों को दंड देते हैं, उससे उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
यह अपराधी है। इसमें तो कोई संशय नहीं प्रभु। क्योंकि अपराधी ना होता। तो ये सर्प योनि को ही ना प्राप्त होता। अपराधी तो है ही। इसलिए हम सच्चे हृदय से आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप अपने क्रोध का त्याग करके अनुग्रह कीजिए। यद्यपि आपका क्रोध भी अनुग्रह ही है। प्रभु जरूर जरूर इस सर्प ने पूर्व जन्म में मान रहित होकर कोई बहुत बड़ी साधना आपकी की है। क्योंकि आपके चरणारविंद सीधे उसके माथे पर पड़ रहे हैं। इससे बड़े और कौन तपस्वी हो सकता है? ये सब जीवों पर दया करते हुए कोई बहुत बड़ा भजन किया, धर्म किया।
तभी तो आप संतुष्ट हुए हैं। आप सबके जीवन स्वरूप आप इसके माथे पर नृत्य कर रहे हैं। इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा? भगवान हम समझ नहीं पा रहे कि हम जैसों की कौन सी साधना हो सकती है और कौन सी साधना का फल हो सकता है कि आपकी चरण धूल का स्पर्श पाने के लिए बड़े-बड़े तपस्वी लालायित रहते हो। आपके चरणों को प्राप्त किया। कितनी चरण रज दुर्लभ है कि स्वयं अर्धांगिनी लक्ष्मी जी भी बहुत दिनों तक समस्त भोगों का त्याग कर नियमों का पालन करते हुए तपस्या की। प्रभु जो आपके भक्त हैं चरण अनुरागी हैं उन नाक प्रष्ठम न चभम न पारमेष्ठम न रसाधिपत्यम न योग सिद्धि र पुनर भव वांछ यद रज प्रपना तदेश नाथा दुरामन्य तमो जनह क्रोध वसोह संसार चक्र भ्रमत शरीो यदित स्या विभव समक्ष नमस्तुभ्यम भगवते पुरुषा महात्मने भूता वासाय भूताय पराय परमात्मने ज्ञान विज्ञान निधए ब्रहण अनंत अगुाया विकाराय नमस्ते प्राकृताय च कालाय काल नाय कालाव साक्षण विश्वा तदृष्ट तत करते विश्व हे तवे नाग पत्नियां विनय कर रही हे प्रभु आपके चरण कमलों की धूल की शरण जो ले लेते हैं उनको ऐसा आनंद प्राप्त होता है कि वो स्वर्ग का राज्य नहीं चाहते वो पृथ्वी की बादशाही नहीं चाहते वो रसातल का राज्य नहीं चाहते।
वो ब्रह्मा का पद नहीं चाहते। वो अणिमाद योग सिद्धियां नहीं चाहते। यहां तक कि जन्म मृत्यु से छुड़ाने वाले केवल मोक्ष की भी इच्छा नहीं करते। स्वामी यह नागराज तमोगुणी योनि में उत्पन्न हुआ है। अत्यंत क्रोधी है। फिर भी इसको आपकी परम पवित्र चरण रज प्राप्त हुई जो दूसरों के लिए सर्वथा दुर्लभ है। जिसको प्राप्त करने की इच्छा मात्र से संसार चक्र में पड़े हुए जीव को संसार के वैभव संपत्ति की तो बात ही क्या मोक्ष की भी प्राप्ति हो जाती है। प्रभु हम आपको प्रणाम करते हैं।
आप अनंत एवं अचिंतेश्वर के नित्य निधि हैं। आप सबके अंतःकरण में विराजमान होने पर भी अनंत हैं। आप समस्त प्राणी और पदार्थों के आश्रय सब पदार्थों के रूप में विद्यमान है। आप प्रकट से परे स्वयं परमात्मा है। हम आपको नमस्कार करते हैं। आप प्रभु सब प्रकार के ज्ञान के अनुभवों के खजाने हैं। आपकी महिमा अपार अनंत शक्ति है। आपका स्वरूप अप्राकृत दिव्य चिदानंदमय है। प्राकृत गुणों एवं विकारों का आप कभी स्पर्श ही नहीं करते। आप ही ब्रह्म है। हे ब्रह्म स्वरूप श्री कृष्ण हम आपको नमस्कार कर रहे हैं।
आप प्रकृति में छो उत्पन्न करने वाले काल हैं। काल शक्ति के आश्रय हैं। काल के क्षण कल्पाद समस्त अवयवों के साक्षी हैं। आप विश्व रूप होते हुए इस विश्व से अलग भी हैं। दृष्टा भी हैं। आप इस विश्व को बनाने वाले निमित्त कारण है और आप इस विश्व के रूप में बनने वाले उपादान कारण भी है। विश्व बनाने वाले आप और विश्व के रूप में बनने वाले आप प्रभु आप पंचभूत उनकी तन मात्रा इंद्रियां प्राण मन बुद्धि सबका खजाना चित्त आप है नमो अनंताय सूक्ष्मय कूटस्था विपश्चते नाना वादारोधाय वाच वाचक शक्तय नमः प्रमाण मूलाय कवय शास्त्र यो नय प्रवत्ता निवत्ताय निगमाय नमो नमः नमः कृष्णााय रामाय वासुदेव सुताय च वासुदेव सुताय च प्रद नाया निरुद्धाय सात्वता नमः नमो गुण प्रदीप गुणाच्छादनायच [चीखने की आवाज़] गुणवत्त उपलक्षा गुण दृष्ट समदे और भी बड़ी स्तुति है शेष चर्चा आगे भगवान की महिमा का गान करते हुए नाग पत्नियों ने भगवान से प्रार्थना की कि हमारे पति को क्षमा कर दिए।
बड़े सुंदर शास्त्र के अनुभूत महापुरुषों के हृदय में जो वृत्तियां होती हैं ये नाग पत्नियां बड़ी तपस्वी हैं। बड़ी भजनानंदी है जो भगवान की ऐसी महिमा का गान करती हैं। क्योंकि इनको अनुभव है। तभी तो भगवत साक्षात्कार हुआ। तो शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल की
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…