सच्चे संतों की पहचान कैसे करें? / ब्रजवासियों को दावानल अग्नि से बचाना / प्रलंबासुर का उद्धार
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद ितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माश्रय या परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राण प्रिय युगल सरकार श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष नमन कोटिष प्रणाम नमस्कार श्री श्यामा श्याम बड़े कृपालु हैं। हमारी पूर्व जन्म की संस्कार वृत्ति ही इस जन्म में स्वभाव कर्म चिंतन इस पर प्रभाव डालती है।
जैसी पूर्व जन्म में हमारी आदत रही है वैसा इस जन्म में अपना प्रभाव डालती है। उसी प्रभाव को बदलने के लिए हमें मानव देह मिला है। पूर्व जन्म के संस्कार के अनुसार प्रभाव पशु जन भोगते हैं। मिटा नहीं सकते। लेकिन मनुष्य शरीर में इसे मिटाने की सामर्थ्य है। हमारे मन में जो भोगों के प्रति प्रियता है, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यह सब प्राणियों के अंदर है। चींटी से लेकर ब्रह्मा तक इसी को मिटाने को साधना कहते हैं। जिनको भगवान की अहेतु की कृपा से साधन मार्ग मिला है, वो इसे मिटा सकते हैं।
यदि मिटाना चाहे तो। पर मिटाना ना चाह के भोग भोग कर बढ़ाने की इच्छा यह तो दुर्गति प्रदान कर देगी। पुनः ऐसे नए संस्कार पैदा कर देगी जो आपको भोगों में पागल बना देंगे। इसलिए प्रार्थना है कि यदि आपको भगवान ने भजन का समय दिया है, परमार्थ मार्ग दिया है तो प्रयास कीजिए कि आपसे ऐसी चूक ना बने जिससे आपका जीवन प्रपंच में फंस जाए। माया में फंस जाए। प्रयास कीजिए। सामर्थ्य तो भगवान देते हैं। प्रयास हमारा सामर्थ्य भगवान की तो विजय निश्चित है। लेकिन हम प्रयास करें गलत मार्ग का तो भी भगवान, संत, सदगुरुदेव, शास्त्र और हृदय में प्रेरणा करते हैं कि आप गलत हैं।
आप सुधार कर लीजिए। तो आप सुधार कर ले तो आपका परमार्थ मार्ग प्रकाशित हो जाएगा। यदि आप ऐसे ही मनोरंजन की भावना से वृंदावन आए हैं, मनोरंजन की भावना से आप परमार्थ पथ के पथिक का नाटक कर रहे हैं तो आप किसी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपका ही सर्वनाश हो जाएगा। कोई यहां किसी को बिगाड़ नहीं सकता। यदि हम बिगड़ना ना चाहे। हम अपने आप का ही नाश कर लेते हैं। नाश का तात्पर्य होता है बुद्धि का पतित हो जाना। जब हम कामाद दोषों में रोकने का प्रयत्न ना करके और भोगने की चेष्टा करते हैं तो बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।
काम संजयते क्रोधा क्रोधा स्मृति विभ्रमा स्मृति भ्रशा बुद्धि नाशो बुद्धि नाशात प्रणसति प्रणसति सर्वनाश बुद्धि नाश सर्वनाश इसलिए सावधान रह भगवान की कृपा से आपको रोज सत्संग मिल रहा है। समझ जाइए आपका मंगल होगा। कृपा मनाइए कि अभी कोई समझाने वाला है। नहीं कोई समझाने वाला नहीं मिलेगा। आगे चलकर ऐसा समय आएगा। कौन किसको समझाए। सब स्वतंत्र वृत्ति से मन और इंद्रियों की अधीनता स्वीकार करके संसार में विचरण करना सुख मानते हैं। ध्यान दीजिए सब स्वतंत्र वृत्ति से मन और इंद्रियों के साथ विषय सेवन करना ये सुख मानते हैं।
कौन समझाएगा? ये दुख ही नया है। दुख ही मिलेगा। शांति परमानंद यह तो भगवान के चरणों का आश्रय लेकर खूब भजन करें प्रयास करें हमसे गलती ना हो तो भगवान ऐसी स्थिति प्रदान कर देंगे जहां से गलती होती ही नहीं है कोई वासना नहीं रह जाती कोई इच्छा नहीं रह जाती बस रात दिन भजन की भूख बढ़ती रहती है प्रभु मधुर मधुर झांकी दिखाकर चित्त का अपहरण करते रहते बढ़ो आगे बढ़ो। अभी जहां खड़े हो यह स्थान ठीक नहीं है। यहां माया की दौड़ आपको भगा ले जाएगी। इसलिए आगे बढ़ो। ऐसी स्थिति लाओ कि प्रियाजू का मुस्कुराना, लालू का मुस्कुराना देखें।
इन मरण धर्मा शरीरों के मुस्कुराने से क्या मिलेगा? क्या मिलेगा? अरे सच्चिदानंद की प्राप्ति का अवसर आया है। इन शरीरों की दुलार में मत पड़ो। कोई तुम्हारा नहीं है। फस जाओगे तो फिर निकलना मुश्किल है। विषय चुगा जिन चुग मन चुगत कछुक सुख होए। फिर फांसी ऐसी पड़े ते सम दुख ना हो। बड़ा भारी भ्रम जंजाल फैल जाता है और जीव बड़ी विपत्ति में फंस जाता है। इसलिए सावधान हो। अभी बात मान लो। माया जब आकर्षण करती तो सामने विपत्ति नहीं नजर आती। सुख नजर आता है और गुरुजन जब कहते हैं तब बुरा लगता है कि सुख को यह दुख कह रहे हैं।
लेकिन जब फंस जाता है तब समझ में आता है। ये ऐसा दलदल है। एक बार जो कूदे तो भगवान ही निकाल पावे नहीं निकाल नहीं पाएंगे। यह माया प्रपंच भोग का ऐसा दलदल है। एक बार जो कूदा आज तक नहीं निकल पाया। भगवान ही निकाले तो निकाल पाए। सावधान रहो। श्रीपाद प्रबोधनंद जी कह रहे हैं कि यदि प्रियाजु के चरणों का प्रेम और भगवत प्राप्ति करना चाहते हो तो को नाम वृंदावन कीर्ति वृंदा करणो सकपत यदेव राधा पद योगा गाधा दधा त्यसारण भाव लक्ष्मी अगाध प्रेम समुद्र श्री राधा के चरणों का यदि असाधारण भाव प्राप्त करना चाहते हो तो अपने कानों को प्रियाल की चर्चा के सिवा और कुछ मत सुनने दो।
अपनी जबान को भगवत चर्चा के सिवा मत बोलो कुछ मौन हो जाओ अपने नेत्रों से बहुत कम देखो जब आप सत्संग सुन रहे हो तो या तो वक्ता के मुख की तरफ देखो या नेत्र नीचे करके कान खोलकर सुनते रहो मन भागे तो माला रख लो बीचबीच में नाम चलाते रहो वाणी जी का पाठ हो रहा है कई बार प्रार्थना की कहा है आपके पास एक झोली होनी चाहिए कई बार कहा है जिसमें श्रीमद् चतुराशी जी श्रीमद् सुधानिानधि श्रीमद् सेवक वाणी ये तीन वाणी तो आपके पास होनी ही चाहिए चरणामृत रज यह होनी ही चाहिए आपके पास हर समय अब हमारे जीवन का एक ही उद्देश्य रह गया है आपका मंगल हो जाना हमारा भजन हमारी साधना हमारा जीवन हमारा सर्वस्व आपके लिए है जितना हम आपसे प्यार करते हैं आपको कोई प्यार नहीं करेगा।
कोई आपको प्यार करेगा तो आपके शरीर को देख के प्राप्त आपके गुणों को देख के आपकी संपत्ति को देख के अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म सुभा अपने कर्मों का भोग तुम्हें भोगना पड़ेगा। और लगता है अगर अंधा कुएं में गिरने जा रहा है तो हम देख रहे हैं तो हम गिरने नहीं देंगे। हम आगे खड़े हो जाएंगे। छाती लगा देंगे। ए भाई रुक जा। पर कोई नहीं मानता। ऐसा माया का आकर्षण है। बुद्धि ऐसी बदल जाती है कि ऐसा लगता है यह हमारा अहित करने वाला है। हम तो सुख भोगने जा रहे थे और इसने हमारे सुख में बाधा डाल दी।
श्री किशोरी जी के चरणारविंद अगाध प्रेम रस समुद्र है। यदि इनका असाधारण भाव रूपी संपत्ति प्राप्त करना चाहते हो तो तीन बातों को सुधार लो। जबान से प्रिया प्रीतम की बात नहीं तो मौन नाम जप कर रहे हैं। कानों से भगवत चर्चा नहीं तो दूरी बना के रखो। बातें मत करो। प्रपंच की बात गंदी बात मत सुनो। आंखों को बहुत संभाल के रखा जाता है। बहुत संभाल के। जीवन भर बहुत संभाल के रखा है। ऐसे ही चले हैं। कभी किसी से बात अब सेवा मिल गई है तो आंख उठा के देख लेते हैं। चाहे एकांतिक में हो या कोई बात करनी हो।
नहीं तो कोई बात नहीं। किसी से कोई मतलब नहीं रखा। सबको प्रणाम। सबको नमस्कार। अपने मार्ग से मतलब सेवा कर आए ताला बाहर से लगवा दिया फिर सेवा करवाए फिर कई कई दिन भोजन नहीं ताले के अंदर मन बुद्धि चित्त को प्रिया प्रीतम में लगाना है अब आज अपने को छोड़ दिया है प्रभु के हाथ अब जो भी कार्य होता है हम समझते हैं मेरे प्रभु करवा रहे हैं जिसके साथ भी होता है समझते हैं मेरे प्रभु के साथ हो रहा है मैं अपने प्रभु को देखता हूं। कल किसी से कहा था तुम यह मत समझो कि मैं तुम्हें देखता हूं।
मैं अपने प्रभु को देखता हूं। अपने प्रभु से विनय करता हूं। अपने प्रभु की सेवकाई करता हूं। अपने प्रभु को प्रसन्न करना चाहता हूं। व्यक्ति को नहीं। किसी स्त्री या पुरुष शरीर धारी को नहीं। उसमें हम अपने प्रभु को देखकर स्वामी आप इस रूप में हो। मैं आपका नौकर हूं। जैसे चाहो प्रयोग करो। जैसे चाहो रखो। आप सहयोग दो तो आप निकल सकते हो। बार-बार कहते हैं तीन के द्वारा ही साधना का नाश और साधना की उन्नति होती है। आंख, कान, जबान तीन को संभाल लो आपकी साधना परिपक्व हो जाएगी।
मौन रहो। क्यों बात करते हो? कान से उतना सुनो जितना सुनना नहीं। रुई की इतनी मोटी मोटी टाइट बना लो कान में डाल लिया अंदर सुन रहे राधा राधा बाहर किसी से मतलब नहीं जबान कान और नेत्र तीन से साधना बढ़ती है तीन से साधना घटती है अब सबसे ज्यादा खतरनाक समय आ गया है मोबाइल छोटी-छोटी नई अवस्थाओं के बच्चे हैं उनमें जब गलत चेष्टा गलत बातें पाई जाती है उसका कारण कुसंग है बाहर व्यक्ति का कुसंग और एकांत में मोबाइल का कुसंग हमें लगता है नए बच्चों को मोबाइल से अगर हिम्मत है तो भागवतिक बात देखो बका बंद कर दो जब तुम्हारा मन गलत सर्च करने को करे तो बिल्कुल बंद स्विच ऑफ करके रख दो क्योंकि अगर आप गलत बात देखोगे तो आपके नेत्र खराब हो जाएंगे आपका मन खराब हो जाएगा आपका शरीर अपवित्र हो जाएगा जैसा मनन होता है वैसी चेष्टा होती है।
भगवान की कृपा से सत्संग मिल रहा है तो क्या आपके लिए दुर्लभ है? अब दुर्लभ तो दो ही बात कही गई। संत समागम हरि कथा तुलसी दुर्लभ दो समात्मा सु दुर्लभा मा संगस्त दुर्लभ हो इसे दुर्लभ कहा गया है और आपको सुलभ है सत्संगी फिर कुसंग के आचरण तो समझ में नहीं आता कि आप क्या सत्संग सुनते हैं रोज सुनते हैं एक सत्संग भगवत प्राप्ति करा सकता है क्योंकि एक सत्संग में ही संपूर्ण सामग्री होती है कोई सत्संग ले लो रोज का एक सत्संग भगवत प्राप्ति करा सकता है। क्योंकि उसमें महापुरुषों के वचन होते हैं।
अनुभूत वचन होते हैं। यदि आप मान लो तो आपका परम कल्याण हो जाए। पर कैसे मनाए? ये कोई रबड़ी रसगुल्ला तो है नहीं कि ए भाई ये खा लो। उसमें भी लीलना तो आपको ही पड़ेगा। आपको अमृतमय अनुभवमय वचन महापुरुषों के ढूंढढूंढ के सुना रहे हैं। और आप में कोई फर्क ना पड़े तो फिर अब क्या किया जा सकता है? यही दुरंत भगवान की माया का प्रभाव है। यही कहा जा सकता है। सच्चे संत भगवान के मार्ग में जो हैं उनका एक ही उद्देश्य है जगत मंगल हो जाए। जितने अधिक से अधिक नाम जप करें दुख से हट जाए।
सब स्वस्थ रहे सबके विचार पवित्र रहे। सब आनंदमय भगवान को प्राप्त हो। यह हर सच्चे संत के हृदय की पुकार होती है। कैसे पहचाना जाए कि ये सच्चे संत हैं। पूज्यपाद उड़िया बाबा जी महाराज बाबा सच्चे संत की पहचान क्या है? पूज्य बाबा महात्माओं को तो कोई महात्मा ही पहचान सकता है। दूसरा नहीं। या महात्मा का अनन्य भक्त हो तो पहचान सकता है। कुछ लक्षण हम वर्णन करते हैं। पहला जो कभी किसी की बुराई नहीं करता। सच्चे संत का लक्षण। दूसरा चाहे जितना कोई उसका भला करे या उसका बुरा करे।
दोनों के प्रति समान भाव जिसका है उसे संत कहते हैं। चाहे जितना उसका बुरा करे या भला करे समान भाव। तीसरी बात सच्चे संत की पहचान। भारी से भारी निंदा होने पर हृदय में शोभ ना होना और भारी से भारी यश कीर्ति प्रणाम नमस्कार विजय तो हर्ष का किंचिन मात्र हृदय में विकार ना होना ये हर्ष विकार के अंतर्गत आता है। भारी से भारी निंदा होने पर शोक ना होना। भारी से भारी स्तुति प्रणाम नमस्कार यश कीर्ति होने पर हर्ष ना होना। चौथी बात किसी भी प्रकार का असत चिंतन जिनमें नहीं होता जो निरंतर अपने परमात्म लक्ष्य के चिंतन में डूबे रहते हैं।
खास बात ये है इसी से सब ऊपर वाले लक्षण आ जाएंगे। उन्हें संत कहते हैं जो केवल भगवत चिंतन में पूज्य पंडित गया प्रसाद जी महाराज ने कहा तब माना जाए वो कि भजन भयो है जब बड़े से बड़े शुभ कार्य के लिए भी मन ना ललचावे शुभ कार्य के लिए अशुभ तो जाने दो बड़े से बड़े अनुष्ठान उत्सव से मन घबराए हमारा भजन छूट जाएगा निरंतर भजन में इससे बड़ा कोई शुभ कार्य नहीं भजन से बड़ा कोई शुभ कार्य श्री हरिवंश चंद्र शुभ नाम सब सुख सिंधु प्रेम रस धाम जाम घटी बिसरे नहीं सेवक जी कह रहे हैं जाम घटी बिसरे नहीं यह जो पर सहज
स्वभाव श्री हरिवंश नाम रस चाव नाव सुदृढ़ भव तरन को नाम जपत आई सब सोह देव सुबुद्धि कृपा कर मोहि कोई सुगुन माला रचो नित्य सुकंठ जो पहरो दास जस बरनो हरिवंश विलास श्री हरिवंश नाम जप करते हुए सब आ जाएगा परमार्थ का पूरा ज्ञान आपके अंदर परमार्थ की पूरी सामर्थ्य जागृत हो जाएगी नाम जप ताई सब सोई देव सुबुद्धि कृपा कर मोह मुझे ऐसी सुबुद्धि प्रदान करो कि मैं सदैव नाम रटू एक क्षण के लिए भी नाम न छोडू आपके लीला गुण का गायन चिंतन करूं महात्मा का सबसे बड़ा लक्षण
किसी भी प्रकार असत चिंतन ना होना। हर समय अपने लक्ष्य परमात्म चिंतन में रहना। पांचवी बात मनस्य वचस्यत कर्म दुरात्म नाम मनसकम वचकम कर्मणकम महात्म नाम जो मन में कुछ और रखता है वाणी से कुछ और बोलता है आचरण में कुछ और होता है उसे दुरात्मा कहते और मनसम वचसम कर्मणम महात्म नाम जो वाणी से बोल रहा है वही मन में चल रहा है वही आचरण में है उसे महात्मा कहते हैं। क्या महात्मा के दर्शन से पाप नष्ट होते हैं? हां। महात्मा के दर्शन से पाप टल जाते हैं तो साधारण फल है।
महात्मा के दर्शन का फल है सब दुराचारों का त्याग हो के भगवन नाम में प्रीति हो जाना और स्वयं महात्मा बन जाना। महात्मा का मतलब भेष परिवर्तन नहीं उद्देश्य परिवर्तन। वो अंदर से साधुता धारण कर लेता है। कहते हैं महात्माओं के पास खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। कुछ ले जाना चाहिए और कहते हैं महात्माओं के हाथ से कुछ प्रसाद लेना चाहिए। इसमें आपकी क्या मति है? पूज्य पादु बाबा जी उत्तर देते हैं महात्माओं के पास कुछ भी भाव से ले जाने पर सेव्य सेवक भाव की पुष्टि होती है और शास्त्र की आज्ञा का पालन होता है।
शास्त्र की आज्ञा है कि संत गुरुजनों के पास कुछ नहीं है तो तुलसी दल है, दुर्वांकुर है, कुछ भी एक पुष्प है उनके चरणों में रख के प्रणाम किया और उनके हाथ से प्रसाद लेने का भाव ये होता है कि महात्मा में भजन के परमाणु होते हैं। [गला साफ़ करने की आवाज़] उनका स्पर्श हो जाना, हमारे पापों का नाश हो जाना और हमारे अंदर भजन के परमाणु आना। इसलिए अगर वह उनके हाथ से चरणामृत प्रसाद कुछ भी या किसी तरह वह छू दे तो हमारा मंगल हो जाए। इसलिए महात्माओं से मांगकर प्रसाद लेना।
महात्माओं के चरणों में पत्र पुष्पा आदि समर्पित करना। जैसे सूर्य उदय होने पर अंधकार का नाश निश्चित हो जाता है। ऐसे सच्चे महात्मा के दर्शन से जीवन का परिवर्तन निश्चित हो जाता है। यदि आज्ञा का पालन करें तो अगर अनुकूलता की मांग संतोष से है तो टिक पाना कठिन होता है। जब कोई ब्रह्म प्राप्त महापुरुष करुणा करके तो वह अंदर अनुभूत ज्ञान जो अनुभूत ज्ञान है वो जड़ चेतन ग्रंथि का भेद तो जब तक आप महापुरुषों के वचनों के अनुसार नहीं चलोगे तब तक आपका अहंकार पुष्ट होगा।
और अहंकार नष्ट हुए बिना ब्रह्म बोध नहीं होता। एक तरफ ब्रह्म बोध एक तरफ दुल्हन हो तो दुल्हन स्वीकार कर लेगा। ब्रह्म बोध नहीं। ऐसी माया है। एक तरफ रुपए का ढेर हो, एक तरफ भगवत प्राप्ति हो तो रुपए के ढेर की तरफ मुड़ जाएगा। एक तरफ यश कीर्ति प्रशंसा हो, एक तरफ श्री भगवान हो, प्रशंसा की तरह ऐसे रची माया कोई खिलवाड़ नहीं है। जैसे अग्नि का सेवन करने वाले का शीत जाता रहता है। ठंडापन ऐसे ही महात्माओं का सेवन करने वाले को ये जड़ता रूपी जाड़ा नहीं लगता। प्रवीणता बस समर्पित हो।
देखो जो लोहार होता है वो लोहे को काटकर अस्त्र बनाता है। पर उतने से वह प्रहार के योग्य नहीं रहता। फिर उसको आग में रखता है। फिर घन से उसकी धार बनाता है। इतने पर भी नहीं कटेगा। फिर रेती से रेत कर महीन धारदार बनती तब काटते हैं। तो परमार्थ का पथिक बन जाना मानो लोहे को काटकर आकार दे देना। और गुरु के वाक्य रूपी घन का प्रहार होना मानो उसमें धार देना। फिर विवेक के द्वारा उस पर मानो शान चढ़ा देना। अब चढ़ गई विवेक की शान मारो संसार रूपी वृक्ष कट गया। एक एक बात हम आपको इसलिए खोल खोल कर बता रहे।
माया है। वो विपक्ष है। वो आपको घसीटेगा। महात्मा के पास जाने से उनको प्रणाम करने से पाप नष्ट होते हैं। लेकिन उनकी बात मान लेने से पाप प्रवृत्ति का नाश हो जाता है। भगवत प्राप्ति के मार्ग में अग्रसर हो जाते हैं। महात्मा की महिमा गंगा जी कल्पवृक्ष और चंद्रमा से भी बढ़कर है। गंगा पापम शश तापम दैन्यम कल्पतरुष तथा पापम तापम तथा दैन्यम हरति साधु समागमा गंगा जी पाप को नष्ट करती है। चंद्रमा ताप को नष्ट करता है। कल्पवृक्ष दरिद्रता को नष्ट करता है। लेकिन यदि भगवत प्रेमी महात्मा मिल जाए तो पाप ताप और दरिद्रता तीनों का समन हो जाए।
यदि उनकी आज्ञा पर चले बादशाह बन जाए। बिना छत्र का बादशाह अचाह पुरुष को जो सुख है वह बादशाह को भी नहीं चाह मिटी चिंता मिटी मनवा बेपरवाह जिनको कछु न चाहिए वो शाहन के शाह भगवान जब कृपा करते हैं तो सच्चे महात्मा का संग दे देते हैं और सच्चे सद्गुरु जब कृपा करते हैं तो भगवान की प्राप्ति करा देते हैं। महात्माओं की बाह्य चेष्टाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उनकी बात से जो उनकी चेष्टा मिले उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। बकाया प्रणाम। वो क्या बोलते हैं? कैसे चलते हैं?
क्या चेष्टाएं हैं उनकी? उनके जीवन में कुछ चेष्टाएं ऐसी हैं जो तुम्हारे से परे हैं। जो उनके उपदेश से आचरण मिलते हैं वो स्वीकार कर लो। श्रेष्ठ उनके अनुगमन ना करना पूरा पूरा अनुगमन आदि गुरु भगवान शंकराचार्य जी आगे आगे पीछे सब शिष्य परीक्षा के लिए अपने शिष्यों की मछली उठाई कई मछली ऐसे खा गए शिष्यों में चार खड़े रहे शेष जो और थे वो देखा भगवान शंकर शंकरम शंकराचार्यम स्वयं भगवान साक्षात शंकर ही शंकराचार्य आगे बढ़े तो कांच उबाला जा रहा था खौलता हुआ कांच नारियल के खप्पर में भरा पी गए अब सब शिष्य खड़े तो जिन्होंने मछली खाई थी उनसे पूछा आपने मछली क्यों खाई कहा गुरुदेव आपने पाई तो गला हुआ कांच पी रहे पियो नहीं पिए क्यों नहीं पियोगे अनुसरण किया करो सब जिन्होंने नहीं पिया था आपने क्यों नहीं पिया क्यों नहीं खाया मछली कहा भगवान आपका आदेश नहीं था अगर आप आदेश करते तो तत्काल पालन होता आपने हमें आदेश नहीं किया इसलिए हमने मछली नहीं खाई आप आदेश करें अभी जो आदेश करें प्रसन्न हो गए।
हां, गुरुजनों के हर आचरण अनुकरण में नहीं लाने। उनका आदेश जिस आचरण के लिए हो वही हम करें। महात्माओं की बाह्य क्रियाओं पर ध्यान ना देकर उनकी वाणी पर ध्यान देना चाहिए। वो क्या कह रहे हैं? जो वाणी से उनका आचरण मिले उसे स्वीकार करना चाहिए। जो संत महात्माओं का अनन्य भक्त होगा वही भगवान का अनन्य भक्त होगा। जो अनन्य भक्त होगा वही भगवान की प्राप्ति कर पाएगा। भगवान की प्राप्ति करने वाले साधक के कैसे लक्षण होते हैं? निष्किंचन इंद्री दमन रमा रमण एक तार तुलसी ऐसे संत जन बिरले या संसार जिनको कोई चाह नहीं है एक तार भगवान के भजन में डूबे हुए हैं।
इंद्रियों को अपने अधीन कर लिया है वो भगवान को प्राप्त हो जाते हैं। निष्किंचन इंद्री दमन रमा रमण एक तार तुलसी ऐसे संत जन बिरलेया संसार कहते हैं संत महात्माओं की सेवा से बड़ा लाभ होता है बाबा हां क्योंकि उनके शरीर में ऐसे परमाणु होते हैं कि भोगों में अरुचि करा देते हैं। पक्का पक्का आपके अंदर से निकलने लगेगा नहीं चाहिए मुझे संसार का कोई भोग और भगवान की प्रतिच्छ चाह हो जाएगी। मैं जितेंद्र होना चाहता हूं। मैं मनोनिग्रही होना चाहता हूं। मुझे नहीं चाहिए संसार के भोग।
यह उसकी धरोहर उसके हृदय में ट्रांसफर हो गई है। संत महात्माओं की सेवा का फल होता है कि उनके शुद्ध परमाणु निकल कर के उनके समीप रहने वाले, उनकी सेवा करने वाले, उनकी आज्ञा पालन करने वाले के हृदय से पाप परमाणुओं को भस्म कर देते हैं। इसलिए महात्माओं का सानिध्य सर्व मंगलकारी होता है। एक बार मैं एक बूढ़े विद्वान के घर भिक्षा करने के लिए गया पूज्य पादु बाबा और भिक्षा पा लेने के बाद निकला तो घर के बाहर शांत मुद्रा में बैठे थे तो हमने कहा पंडित जी वृद्ध हो गए हो पुत्र भी हैं पुत्री भी हैं अब तो पौत्र भी हो गए जाओ गंगा किनारे एकांत बैठकर करके भजन करो।
जीवन का परम मंगल स्वरूप यही है। तो उन पंडित जी ने कहा स्वामी जी जो कभी पर स्त्री की तरफ आंख उठा के नहीं देखता। कभी हाथ पसार के दूसरे के धन को नहीं लिया और पर निंदा नहीं करता। निरंतर नाम जप करता है। उसको कहीं गंगा के किनारे जाने की आवश्यकता नहीं। वह स्वयं पवित्र है और सबको पवित्र करने की सामर्थ्य रखता है। बाबा ने कहा यही सुनने के लिए हमने प्रश्न किया था तुम धन्य हो क्योंकि शांत दरवाजे पर बैठे मंगलमय भगवान का चिंतन कर रहे थे। तीन बातें उन्होंने कही पर स्त्री पर द्रव्य पर निंदा इसका त्यागी है और नाम जप करता है।
उसे कहीं भागने की जरूरत नहीं। घर बैठे भगवत प्राप्ति हो जाएगी। तीन बातें पर स्त्री पर द्रव्य पर निंदा। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी कहा सत्य वचन आधीनता परतीय मात समान। इतने पे हरि ना मिले तुलसीदास सत्य वचन भगवान का नाम भगवान का रूप भगवान की लीला भगवान के गुण सत्य है भगवान की आधीनता हो और माताओं बहनों पर पवित्र भाव हो बेड़ा पार हो गया द्वधा वेधा भ्रम चक्र का कनके च यह दो भ्रम पैदा करके भगवान से विलक करने में बहुत समर्थ है। एक तो काम भाव से और दूसरा लोभ भाव लोभ पास ज गल न बंधाया सो नर तुम समान रघुराया कंचन और कामिनी द्वधा वेधा भ्रम चक्र कासु कनके च तासु ते विरक्तो या साक्षात भरगो नराकृति जिसने कभी पराय स्त्री पर दोष दृष्टि नहीं डाली पराए द्रव्य को हाथ नहीं लगाया वो मनुष्य रूप में साक्षात नारायण है वो नर रूप में साक्षात नारायण है जो कभी भी अपने ब्रह्मचर्य को नष्ट नहीं किया।
परा स्त्री की तरफ कभी और निरंतर भगवान का चिंतन किसी का द्रव्य अपहरण की भावना नहीं वो नर रूप में नारायण है। विधाता ने पूरी माया को तीन में झोंक दिया है। कामिनी कंचन और कीर्ति में जो इससे निकल जाए वो साक्षात भगवान है। ज्ञान योग पराम तू पाद प्रक्षालितम जलम भाव शुद्ध म्ञानम त तीर्थ मुनि पंगो जो कनक विजय है कामिनी विजय है कीर्ति विजय ऐसे महात्मा के चरण का चरणोदक पी ले तो विश्व के समस्त तीर्थों की पवित्रता उसके हृदय में आ जाए यद्यत इस पाणभ्याम यद्यत पश्यति चक्षुसा स्थावरण मुते किम पुन पामराज यदि ऐसे महात्मा हाथ से छू ले आंख से देख ले कोई भी हो वो माया बंधन से मुक्त हो जाए।
यद्यत स्पति पभ्याम यद्यत पश्यति चक्षुसा नेत्रों से देख ले या शरीर से स्पर्श कर ले वो निष्पाप होकर भगवत प्राप्ति की योग्यता आ जाएगी। उसमें जब संत समागम मिले तो ये चार बातें नहीं देखनी चाहिए। ये संत किस जाति के हैं? इन संत की कितनी आयु है? यह पढ़े लिखे हैं या नहीं है? इनमें कोई खास तेज तो दिखाई नहीं दे रहा। रूप, रंग, अवस्था, पढ़ाई लिखाई ये सब मायाकृत है। अष्टावक्य जी आठ जगह से टेढ़े थे। लेकिन जनक जी के गुरु बने। महात्मा को इससे थोड़ी पहचाना जा सकता है।
रूप रंग अवस्था पढ़ाई लिखाई से और बाल्यावस्था अष्टावक की थी और वयोवृद्ध ज्ञान वृद्ध श्री जनक जी महाराज थे। जनक जी के गुरु अष्टावक्य जी हुए। भगवान की अनुभूति किस कोटि की महापुरुष की है? वो बाहर से नहीं दिखाई देती। निरक्षर होने पर भी अक्षरातीत है। वह भगवान में स्थित है। कैसे जाला जा सकता है? संसारी मनुष्य साधुओं को तो भीखमंगा और पागल समझते हैं। क्योंकि जिन भोगों को वो सर्वस्व मानते हैं उनके वो त्यागी होते हैं। इसलिए उनको लगता है पागल है पूरी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।
और जिन भोगों को सर्वस्व मानते हैं, संत उन्हें स्वप्न समझते हैं। उन्हें पागल समझते हैं। पागल है पूरी जिंदगी भोगों में बर्बाद करके एक बार भी भगवान का प्रेम से नाम जप नहीं किया। जो सच्चे महात्मा होते हैं, वह आनंद की मूर्ति होते हैं। उनके दर्शन से आनंद, उनके संभाषण से आनंद। भरतरी जी ने भगवान शंकर से यही मांगा था कि मुझे कभी सम्मान ना मिले। सम्मान से भिक्षा ना मिले। क्यों? क्योंकि सम्मान आनंद को नष्ट कर देता है। सम्मान देहाभिमान पुष्ट कर देता है। देहाभिमानी विषय का आनंद ले सकता है।
परमात्मा आनंद नहीं। इसलिए संत समागम मिला है। तो हम अपने जीवन को भगवनंद में डुबोने के लिए प्रयासरत रहे। कृपा श्री भगवान की भगवदानंद में स्थित निश्चित करेंगे। चलते हैं सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो अपने सखा ग्वाल बाल बछड़े गौए सबको अपनी अमृतमय दृष्टि से जीवित किया जो कालीदय का विष पूर्ण जल पीने के बाद वो मृत हो गए थे फिर भगवान ने कालीदय को शुद्ध करने की भावना से छलांग लगाई कूद गए विशाल बाहुओं से जल को मथने लगे आंख से सुनने वाले कालिया ने देखा कि कोई निर्भय होकर मेरे कुंड में मेरा अपमान करते हुए जलकेली कर रहा है।
तत्काल नाग पास में बांध लिया और बहुत बार भगवान के कोमल श्री अंग में फल से प्रहार किया। विष उगल रहा लेकिन भगवान सच्चिदानंदमय है। वहां इन प्राकृतिक विषों का प्रवेश ही नहीं है। पांच भौतिक शरीर पर विष का प्रहार होगा। सच्चिदानंद पे नहीं जैसे आत्मा में किसी भी वरुण अग्ने वायवास्त्र ब्रह्मास्त्र इनका कुछ भी असर नहीं हो सकता आत्म तत्व में तो जैसा हमारा आत्म तत्व ऐसे ही भगवान श्री कृष्ण के अंग सच्चिदानंद रूप आए तो उस पर सर्प का बंधन या विष कोई प्रभाव नहीं पड़ा भगवान ने अपने शरीर को मोटा किया उसकी नस नाड़ियां टूटने लगी वो छोड़कर दूर खड़ा हुआ।
फिर बल पूर्वक भगवान पर प्रहार किया। भगवान थोड़ी देर खेलते रहे। इसके बाद एक थपक मारी उसके फणों पर चढ़ गए। देवता गंधर्वों ने देखा भगवान नृत्य करना चाहते हैं। अद्भुत वाद्य बजने लगे। भगवान तांडव कर रहे हैं। जो फण नहीं झुकाता उस एड़ी की मार से उसको रौंद देते हैं। खून के फव्वारे निकलने लगे। श्री भगवान के चरणों में ऐसा लगता है वो खून के फव्वारे मानो किसी ने रक्त पुष्पों से श्री भगवान के चरणों की पूजा की हो। रौंद डाला कालिया को भगवान ने। अब जब कालिया ने देखा कि अब तो मेरा मरण निश्चित है तो उसने भगवान नारायण को पुकारा।
हे नारायण हे अपार करुणा सामर्थ प्रभु हम पर कृपा और यह पता नहीं कि नारायण ही ऊपर चढ़े हुए हैं। नाग पत्नियों ने हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम किया और कहा प्रभु इसके अपराध को क्षमा कर दीजिए। अपराधी तो है ही यदि अपराधी ना होता तो सर्प योनि ही ना मिलती। नाथ इसने अपराध किया है। आप क्षमा कर दीजिए। हे करुणामय प्रभु नमो अनंताय सूक्षाय कटस्थाय विपश्चते नाना वादानुधाय वाच वाचक शक्तय नमः प्रमाण मूलाय कवय शास्त्र नय प्रवत्ताय निवत्त निगमाय नमो नमः नमः कृष्णााय रामाय वसुदेव सुताय च प्रद्युमनाया निरुद्धाय सात्वताय नमः नमो गुण प्रदीपाय गुत्मनाय च गुणवत्ता गुण दृष्ट स्वस हे प्रभु प्रत्यक्ष अनुमान आदि जितने भी प्रमाण हैं उनको प्रमाणित करने वाले तो आप हैं।
आपको कौन प्रमाणित करें? जैसे कल एक विज्ञान के छात्र साइंस के उन्होंने कहा कि यद्यपि हम भाव रखते हैं थोड़ा पर हमारी विज्ञान की कसौटी प्रमाण मांगती है अगर उस पर प्रमाण में ना टिके तो मानती नहीं तो आप प्रमाण दे सकते हैं कि भगवान है तो यहां क्या कह रहे प्रत्यक्ष हनुमान आदि जितने भी प्रमाण है सबके प्रमाण तो आप है। आपका प्रमाण कौन दे सकता है? फिर भी कैसे हम माने कि भगवान है। [नाक से की जाने वाली आवाज़] उनको तो उत्तर जो भगवान ने उस समय प्रेरित किया। जैसे देखो सब लोग मानते हो आप हो।
आप हैं सच्चाई से बताओ इस ढांचे को तुम मानते हो अपना स्वरूप इसको मैं मानते हो इसको अपना सब कुछ मानते हो मैं पर जब अंदर वाला निकल जाता है तो इसको क्यों नहीं मानते हो फिर इसको जला क्यों देते हो अंदर वाले से परिचय नहीं था बाहर वाले का परिचय बाहर वाले को नष्ट क्यों कर देते हो बोले वह चला गया कौन चला गया तुम हो पर दिखाई नहीं देते। आज तक कोई यंत्र नहीं बना। इतने बड़े वैज्ञानिक विश्व में कोई नहीं जो मन और बुद्धि का एक्सरा कर सके। यह तो सूक्ष्म शरीर है। फिर कारण शरीर है।
जो तीनों शरीरों को प्रकाशित करता है वो तुम हो। तुमने अपने आप को नहीं देखा। भगवान को क्या जान जाओगे तुम? तुम भगवान के अंश हो। अपने आप को देखा है फिर भी आप मानते हो है और अपने प्रभु को नहीं मानते हो कि है चलो दूध में घी है बनाओ पूरी नहीं बनेगी और है प्रक्रिया है उसकी प्रक्रिया करो घी निकल आएगा मेहंदी में लालिमा है पूरे वृक्ष में दिखाओ एक बूंद भी लालिमा प्रक्रिया है प्रक्रिया से करो करो फिर हाथ में दिखाई देगा लालिमा है ऐसे परमात्मा है साधना करो आपको अनुभव में आ जाएगा ये प्रमाण का विषय नहीं यहां श्रीमद् भागवत में कह रहे प्रत्यक्ष अनुमान आदि जितने भी प्रमाण हैं उनको प्रमाणित करने वाले तो आप हैं।
फिर आपको कौन प्रमाणित करें? इसलिए हम केवल आपको नमस्कार करते हैं। आपका ज्ञान स्वतः सिद्ध है। ए वायु सब ले रहे हो ना? [नाक से की जाने वाली आवाज़] दिखाई दे रही है। अनुमान प्रत्यक्ष दोष से पता चलता है। ऐसे कोई वस्तु टांगो हिलने लगे तो बोले वायु हिला रही है। नहीं तभी तो वायु का पता चलता नहीं। वायु है ना? और मानते हो है सब कोई जी रहे हो उसी से तो परमात्मा है ये जो तुम हिल डुल रहे हो ना ये उसी से हिलडुल रहे हो विज्ञान केवल प्रकृति तक है और कृति माने होता है रचना तो जिसने प्रकृति को रचा हुआ है परमात्मा अगर फोटो बनाई है तो फोटो बनाने वाला भी तो है तो ये इतनी बड़ी फोटो बनी है आकाश की पृथ्वी की जल की अग्नि की सूर्य चंद्र वायु तारा गण जड़ चैतन्य स्त्री पुरुष चराचर जगत तो कोई बनाने वाला तो है वही है सबका बाप सबके पिता वही सबके माता वही सब कुछ वही वही प्रभु है कैसे जानोगे संतों की शरण में जाओ साधना करो तब जान पाओगे ऐसे जान पाओगे दूध में घी है निकाल दो इसे प्रक्रिया के द्वारा निकलेगा ऐसे प्रक्रिया के द्वारा तुम परमात्मा को जान सकते हो साधना के द्वारा नहीं ऐसे से नहीं जान सकते।
बिना देखे कहते हैं विज्ञान नहीं मानता है। कितनी ऐसी चीजें हैं जो बिना देखे तुम मान रहे हो यार। ऑक्सीजन देखा है कैसा होता है? काला की गोरा चौड़ा मोटा लंबा कैसा होता है? लेकिन मानते हो ना ऑक्सीजन है। कितनी ऐसी प्रकृति में वस्तुएं जो है केवल मानने से है। हमारा जीवन है। हमारे अंदर बैठा हुआ परमात्मा हमारा जीवन हमारा प्राण है। कैसे जानोगे? साधना करो। यहां साक्षात शास्त्र कह रहा है प्रत्यक्ष और अनुमान जितने भी प्रमाण उनको प्रमाणित करने वाले तो आप हैं। आपको कौन प्रमाणित करे?
आप शता सिद्ध है। कैसे जाना जाए परमात्मा को? मन लगाने से जब परमात्मा में मन लगाया जाए उसकी विधि क्या है? सब जगह से मन हटाकर एकमात्र जो गुरुदेव ने परमात्मा का रूप बताया उस निवृत्ति मार्ग को स्वीकार करो। अर्थात सब कुछ अंदर से त्याग कर एकमात्र परमात्मा का चिंतन अभी अनुभव में आ जाएगा। हे शुद्ध सप्तमय वासुदेव के पुत्र वासुदेव संकर्षण प्रद्युम्न अनिरुद्ध यह चतुरह के रूप में आप भक्तों को सुख देने के लिए प्रकट हुए हे श्री कृष्ण हम आपको नमस्कार करते हैं। आप अंतःकरण और उसकी वृत्तियों के पकड़ में आने वाले नहीं है।
सूक्ष्म शरीर के द्वारा भी क्योंकि उसके प्रकाशक हैं। अंतःकरण के प्रकाशक हैं। अंतःकरण आपको नहीं जान सकता। कुछ कुछ जब अंतःकरण पवित्र होता है तो संकेत मिलने लगता है ईश्वर का। आप अंतःकरण के साक्षी हैं। हम आपको नमस्कार करते हैं। यह मूल प्रकृति से प्रकट त्रिगुणात्मिका प्रकृति है। आप मूल प्रकृति में विहार करते हैं। ये स्थूल सूक्ष्म ये कारण जगत आपसे ही सिद्ध है। इसलिए इनके द्वारा परमात्मा को नहीं जाना जा सकता। अविनाशी मम स्वरूप से उसी अविनाशी को जाना जा सकता है।
अपने आप से अपने आप को जाना जा सकता है। बड़ा विशुद्ध मार्ग है। इसमें बहुत अंतःकरण की पवित्रता चाहिए। संपूर्ण विश्व प्रपंच के निषेध के बाद जो बचता है वह आपका स्वरूप है। हे विश्व के आदि देव साक्षी अज्ञान के द्वारा सत्य की भ्रांति हो गई। इसलिए स्वरूप का ज्ञान किसी को नहीं हो रहा। इसलिए आपका साक्षात्कार नहीं हो रहा। कौन बैठा है? अपने स्वरूप में। देह में ही तो सब बैठे हैं। देह के ही विकार भाव यद्यपि प्रभु आप में कर्तापन ना होने के कारण कोई भी कर्म आपको बांध नहीं सकता क्योंकि आप निष्क्रिय हैं।
तथापि अनादि काल शक्ति को स्वीकार करके प्रकृति के गुणों द्वारा आप इस विश्व की उत्पत्ति स्थिति और प्रलय की लीला करते हैं। आपकी लीला अमोग है। आप सत्य संकल्प है। इसीलिए जीवों के संस्कार रूप छिपे हुए स्वभावों को आप अपनी दृष्टि से जागृत कर देते हैं। त्रिलोकी में तीन प्रकार के प्राणी हैं। सतोगुण प्रधान शांत, रजोगुण प्रधान अशांत और तमोगुण प्रधान मूढ़ वे सब की सब आपकी लीला मूर्तियां है। फिर भी सतगुण प्रधान शांत जन ही आपको विशेष प्रिय है। आपका अवतार लीलाएं ये साधु जनों की रक्षा धर्म की रक्षा एवं विस्तार के लिए है।
प्रभु एक बार तो अपराध सह लेना चाहिए अपने सेवक का। यह नाग मूढ़ है। आपको पहचानता नहीं इसलिए आप इसे क्षमा कर दीजिए। भगवान अब कृपा कर दीजिए। नहीं ये कालिया मरने ही वाला है। मर जाएगा। साधु पुरुष सदा से हम अवलाओं पर दया करते आए। अतः यह दया कीजिए कि हमारे प्राण स्वरूप पतिदेव को आप हमें दे दीजिए। हम आपकी दासी हैं। हमें आप आज्ञा दीजिए। आपकी क्या सेवा करें। जो श्रद्धा से आपकी आज्ञा का पालन करता है, वह सब प्रकार के भयों से मुक्त हो जाता है। परीक्षित ऐसे भगवान की स्तुति नाग पत्नियों ने की।
भगवान के श्री चरणों की ठोकरों से काले नाग के फण छिन्नभिन्न हो गए थे। बेशुद्ध हो गया था। जब नाग पत्नियों ने स्तुति की तो भगवान ने छोड़ दिया। अब काले नाग को धीरे-धीरे फिर सामर्थ आई। चेतना आई। बड़ी कठिनता से श्वास लिया और आंख खोल कर देखा। अब उसको लग रहा है यह तो साक्षात भगवान है। बड़ी दीनता से हाथ जोड़कर के बोला देखो यह बात सत्य है जो कालिया बोल रहा है। इसी का परिवर्तन भजन से किया जाता है। कालिया ने कहा कि नाराज मत होना महाराज। हम जन्म से ही दुष्ट और तमोगुणी स्वभाव के होते हैं।
और जो हमसे बैर करे तो बहुत वर्षों तक हम अपने स्वभाव में उस बैर को याद रखते हैं और फिर बदला जरूर लेते हैं। वर्षों कई वर्ष तक आपकी आकृति उसके दिमाग में रहेगी और जब फसोगे तब वो बदला ले लेगा। और हे प्रभु यह स्वभाव आपके द्वारा रचा गया है। इसी को बदलना है। या जो परम सहज स्वभाव श्री हरिवंश नाम रस जाओ। हर समय हमारा अगर भगवत चिंतन चला तो मायाकृत स्वभाव बदल जाएगा। प्रभु स्वभाव छोड़ना बहुत कठिन होता है। बहुत कठिन है अपना स्वभाव। जो स्वभाव बना वो कारण देह है।
इसी का परिवर्तन हो जाए तो मानो भजन का प्रभाव हो गया। वीर बल योनि बीजित आकृतियों का निर्माण यह सब स्वभाव के अनुसार ही होता है। प्रभु सृष्टि में हम जितने सर्प हैं यह जन्म से ही बड़े क्रोधी स्वभाव के होते हैं। स्वामी हम सब आपकी माया के चक्र में मोहित हो रहे हैं। फिर अपने प्रयत्न से इस दुष्टज माया का त्याग कैसे करें? आप सर्वज्ञ संपूर्ण जगत के स्वामी हैं। आप हमारे स्वभाव के भी स्वामी हैं। माया के भी स्वामी हैं। अब मैं जान गया आप कौन हो। प्रभु आप चाहे क्षमा करो या दंड दो।
दोनों में मुझे कृपा दिखाई देती है। कालीनाग की बात सुनकर लीला मनुष्य भगवान श्री कृष्ण ने कहा कालिया अब तुझे यहां वृंदावन में नहीं रहना है। ये हमारी लीला भूमि है। तेरे रहने से सब जल दूषित हो रहा है। तू अपनी पत्नी पुत्र परिवार सबको ले और यहां से चला जाए। गौएं और मनुष्य यमुना जल का उपभोग करें। तेरी और मेरी इस बात को जो सुनेगा उसे कभी सर्पों से भय नहीं रहेगा। कालिया का मर्दन और काली दाग की बात और भगवान की बात जो सुनेगा उसे सर्पों से कोई भय नहीं रहेगा।
यह भगवान आदेश करते हैं। मैंने इस काली दह में हृदय में कीड़ा की है। इसलिए जो कालीदय में स्नान करेगा, पितृ तर्पण करेगा, उपवास करेगा, सारे पापों से मुक्त हो जाएगा। अब यमुना जी छोड़कर इधर हो गई। ये नहीं पहले यहीं से यमुना जी प्रवाहित थी। मैं जानता हूं कि तू गरुड़ जी के भय से रमणक द्वीप छोड़कर यहां आ बसा है। क्योंकि गरुड़ जी आ नहीं सकते। सोभरी जी का सांप है। अब जा तेरे शरीर में मेरे चरण चिन्ह अंकित हो गए। इसलिए गरुड़ भगवान से तुझे कोई अभय नहीं रहा। भगवान श्री कृष्ण की एक एक लीला अद्भुत है।
ऐसी आज्ञा पाकर कालिया नाग और उसकी पत्नियां बड़े आनंद से भगवान का पूजन किया। दिव्य वस्त्र पुष्प माला मणि बहुमूल्य आभूषण दिव्य गंध चंदन उत्तम कमलों की माला से जगत के स्वामी गरुणध्वज भगवान श्री कृष्ण का पूजन काली नाग ने किया इसके बाद बड़े प्रेम और आनंद से भगवान की परिक्रमा की फिर साष्टांग भगवान की दंडवत की फिर अनुमति ली अपनी पत्नियों पुत्रों बंधु बांधवों के साथ कालीनाग रमणक द्वीप की जो समुद्र में सर्पों के रहने का एक स्थान है यात्रा की लीला मनुष्य भगवान श्री कृष्ण की कृपा से वो जल विषहीन ही नहीं अमृत के समान प्रभावशाली बन गया और ऐसा जल था कि पी लेने पर गाय बछड़े सखा सब पधार गए थे।
राजा परीक्षित ने पूछा भगवन कालीनाग ने नागों के निवास स्थान रमणक द्वीप को क्यों छोड़ा और उसने कौन सा ऐसा अपराध किया जो गरुड़ जी से भय उसको हो गया। श्री सुखदेव जी ने कहा परीक्षित पूर्व काल में गरुण जी को गरुण जी जिस सर्प को चाहते सर्प आहार है बला चाहे हजार फल वाला हो चाहे सैकड़ों फल वाला हो गरुड़ जी के पंजे से चोंच के प्रहार से छिन्नभिन्न हो जाता है। फिर यह नियम लिया गया कि प्रत्येक मास में एक महान बलवान सर्प तुम्हें भोजन के लिए दिया जाएगा। एक महीने में एक बार आप आक्रमण करके सर्पों का विनाश ना कीजिए।
ऐसा ब्रह्मा जी से पास हो गया था। अमावस्या के दिन महीने में एक बार महात्मा गरुड़ को बलवान सर्प भेंट दिया जाता था और उसे खा लेते थे। सर्पों में कदू का पुत्र कालीनाग था। बड़ा घमंडी मत वाला स्वभाव। गरुड़ जी को भेंट देना तो जाने दो। जो गरुड़ जी को भेंट देने के लिए कहा जाता वह उसी सर्प को खा जाता कालिया भगवान के प्यारे पार्षद शक्तिशाली महाबली गरुड़ जी को जब ये पता चला तो कालिया को मार डालने के विचार से उस पर आक्रमण किया। कालीनाग ने जब देखा गरुड़ बड़े वेग से मुझ पर आक्रमण कर रहे हैं तब सैकड़ों फल थे।
फण फैला के डसने के लिए गरुड़ जी पर टूट पड़ा। अब गरुड़ जी की पंखों की मार, चोंच की मार, पंजों की मार, तारक्षंदन गरुड़ जी भगवान श्री हरि के वाहन है। उनका वेग और पराक्रम अतुलनी है। गरुड़ जी ने देखा है नाग बड़ा ढठाई और घमंडी है। तो उन्होंने झटक करके पंखे से प्रहार किया। घायल हो गया। और उसको पता था कि सोबवरी जी ने श्राप दिया है इस क्षेत्र में गरुड़ जी प्रवेश नहीं करते इसलिए भाग कर आया और कालीद में छुप गया। तब से अभी तक छुपा हुआ था। इस स्थान पर गरुड़ जी नहीं आ सकते थे।
देखो बड़ों से अगर कोई गलती भी हो जाए तो उनको दंड नहीं देना चाहिए। नम्र ही रहना चाहिए। सोभरी जी तपस्या कर रहे थे तो उसी क्षेत्र में गरुड़ जी ने एक बड़े मछली को खाया। कहा गरुड़ तुम्हारी इतनी हिम्मत हमारे सामने मछली को। भगवान गरुड़ जी ने कहा मेरा आहार ही यही निश्चित किए गए हैं। जलचर जियो। उन्होंने कहा आज के बाद मैं श्राप देता हूं कि अगर तुम किसी मछली को यहां खाए तो तुम्हारे सर के 100 टुकड़े हो जाएंगे। गरुड़ जी तो चलो भाई तुम महात्मा हो इसलिए छोड़ के चले गए।
पर मछली के ही मैथुन से भ्रष्ट हो गए। 50 ब्याह करने पड़े। ये अपराध था गरुड़ जी का। ऐसे महात्मा की बुद्धि लेकिन मछली का पक्ष लेकर गरुण जी को श्राप दिया तो मछली के ही द्वारा उनका पतन हो गया और यह बात पता था काली को तो यह भाग के यही इस कुंड में आकर छुप गया। यह बात केवल कालिया को पता थी। इसलिए गरुड़ के भय से यहां रह रहा था। अब भगवान के चरण चिन्ह बन गए। इसलिए गरुड़ जी कभी इसको खाएंगे नहीं। भगवान दिव्य गंध माला वस्त्र सर्प की जो मणिया उनसे विभूषित कुंड से बाहर निकले।
उन्हें देखकर सब ब्रजवासी ऐसे उठ खड़े हुए जैसे मृत शरीर में प्राण आ गए हो। सभी गोप का हृदय आनंद से भर गया। यशोदा मैया नंद बाबा अपने कन्हैया को गले से लगा रहे। रोहिणी जी गोपी गोप सब क्रम से भगवान को गले लगाए। बलराम जी मुस्कुराकर भगवान से मिले कि हमें क्या पता था कि तुम्हें यही लीला करनी थी इसीलिए हमें ले नहीं आए थे क्योंकि बड़े भ्राता सर्पों के तो यही है बलराम जी सबसे पहले पुत्र हैं शेष भगवान कदू जी के गर्भ से सबसे पहले शेष भगवान फिर वासुकी और फिर सब नाग बलराम जी श्री कृष्ण को हृदय से लगाकर हंसने लगे।
वृक्ष, गाय, बैल, पर्वत, बछड़े सब के सब आनंद मगन हो गए। गोपों के कुल गुरु ब्राह्मणों ने अपनी पत्नियों के साथ नंद बाबा के पास आकर कहा, नंद जी तुम्हारे बालक को कालिया नाग ने पकड़ लिया था। छूट कर आया है। दक्षिणा दे। दान पुण्य करो न्योछावर करो। बहुत दान पुण्य किया नंद बाबा ने कि बालक बच गया। सही बात है। सांप के फल का प्रहार उसकी पकड़। नंद बाबा बड़े प्रसन्न हुए और बहुत सा सोना और बहुत सी गौए ब्राह्मणों को दान किया। परम सौभाग्यवती देवी यशोदा मैया ने काल के गाल से बचे हुए अपने लाला को गोद में लेकर हृदय से लगा लिया।
उनकी आंखों से आनंद के आंसुओं की बूंदे बार-बार टपकी पड़ती थी। अब ब्रजवासी गौएं बहुत थक गए थे। भूख प्यास भी लगी थी। इसलिए सब वही रात में विश्राम किए यमुना जी के समीपवर्ती कुंज में सब और गर्मी का महीना था। काफी वन सूख गया था। अचानक आधी रात में आग लग गई। विपत्ति पर विपत्ति अभी कालिया से छूटे अब दावाल और वो आग ऐसे लगी कि चारों ओर फैल गई और बीच में ब्रजवासी निकलने का कोई रास्ता नहीं। आग की बड़ी ऊंची ऊंची लपटें। अब ब्रजवासी जगे एकदम। अरे ये क्या? बलराम जी ने इशारा किया भगवान श्री कृष्ण को।
सब ब्रजवासियों ने कहा हे श्री कृष्ण हे श्याम सुंदर महा भाग्यवान बलराम कुछ करो नहीं हम सब ब्रजवासी मारे गए। देखो देखो ये भयंकर आग चारों तरफ से लग चुकी थी। हमें मृत्यु से डर नहीं लगता लेकिन तुम्हें छोड़कर मरना भी अच्छा नहीं लगता। भगवान जगदीश्वर सब लोग आंख मूंद लो। सब ब्रजवासी आंख भगवान ने ऐसे मुख खोला ऐसे किया पूरी आंख समेट कर भगवान के मुख में चले गए देखो ऐसे हम भगवान के सेवक हैं। अगर माखन खाया है इनका ना तो आग भी खाई है। श्री कृष्ण जी ने जो किया कभी नहीं अनुकरण नहीं उनकी आज्ञा का पालन करो।
भगवान ने अपने मुख में मुखाद अग्नि रजायत भगवान के मुख से ही अग्नि देव का प्रादुर्भाव हुआ है। भगवान ने मानो जहां से अग्नि प्रकट हुई वहां विराजमान आ पूरी अग्नि समिट कर आकर्षण होकर भगवान के मुख में विराजमान हो गए। अब ब्रजवासियों से कहा आंख खोलो। आंख खोला तो शीतल मंद सुगंध वायु चल रही। कहीं आग नहीं। ऐसे चमत्कारिक है हमारे प्रभु। बहुत आनंद का विषय है। यदि सच्चाई से चलो तो प्रभु से अपनापन हो जाए। अब सब ब्रजवासी आनंदित और सबको पता है कि हमारे श्री कृष्ण कोई अलौकिक हैं।
सब श्री कृष्ण के श्री मुख का दर्शन उनकी कीर्ति का गान करते हुए अब भगवान गोष्ठ में प्रवेश किए। योग माया से ग्वाल बाल का वेश बनाकर श्री कृष्ण और बलराम ब्रज में क्रीड़ा कर रहे हैं। गर्मियों की ऋतु थी। ये शरीर धारियों को प्राय कम प्रिय रहती। बहुत गर्मी पसीना सब परंतु वृंदावन के स्वाभाविक गुणों से यहां दिव्य बसंत की छटा रहती इसलिए गर्मी भी समझ में नहीं आती। अब तो समझ में आने लगी है क्योंकि लताएं सब राधेधे और ईंट पत्थर और एसी अंदर ठंडा तो बाहर गर्मी फेंक रही तो बहुत गर्मी वृंदावन में स्वाभाविक बसंत की छटा रहती है।
वृंदावन में परम मधुर भगवान श्याम सुंदर श्री कृष्ण और बलराम जी निवास जो करते थे शीतल मंद सुगंध वायु चलती झीरों की तीखी झनकार झरनों के मधुर झरझर झर झरनों से सदा सर्वदा बहुत ठंडी जल की फया यमुना जी के जल से लेकर पूरे वृंदावन में हरियाली छाई रहती है जिधर देखो हरी हरी धूप से पृथ्वी हरी हरी हो रही नदी सरोवर झरने की लहरों का स्पर्श करके जो वायु चलती थी उसमें लाल पीले नीले तुरंत के खिले हुए कल्हार उत्पल आदि अनेकों प्रकार के कमलों का पराग मिला होता शीतल मंद सुगंध वायु के कारण वृंदावन वासियों को गर्मी का क्लेश नहीं सहना पड़ता ना दावाग्नि का ताप लगता था ना सूर्य के घाम का नदियों में अगाध जल भरा हुआ था बड़ी-बड़ी लहरें उनके तटों को चूम जाया करती थी।
उनके पुलिनों से टकराती हुई स्वच्छ बनाती। उनके कारण आसपास की भूमि गीली बनी रहती। सूर्य की अत्यंत उग्र तथा तीखी किरणें भी वहां की पृथ्वी और हरी हरी घास को नहीं सुखा सकती थी। चारों ओर हरियाली थी। वृंदावन में वृक्षों की पात की पात फूलों से लग रही थी। जहां देखिए वही सुंदरता फूटी पड़ी। कहीं रंग बिरंगे पक्षी चहक रहे। कहीं तरह-तरह के हिरण चौकड़ी भर रहे, कहीं मोर कुक रहे, कहीं भवरे गुंजार कर रहे हैं। कहीं कोयले कुहक रहे तो कहीं सारस अलग ही अपना आलाप छेड़े हुए हैं।
ऐसा परम सुंदर वृंदावन देखकर श्याम सुंदर श्री कृष्ण गौर सुंदर बलराम जी ने उसमें विहार करने की इच्छा की। आगे आगे गौएं चली। पीछे पीछे ग्वाल बाल बीच में अपने बड़े भाई के साथ बांसुरी बजाते हुए श्री कृष्ण देखो भगवान को भी संघर्ष सहना पड़ा तो अपने लोग जब जन्मे हैं तो संघर्ष से ना डरे अभी अगासुर से निपटे काली फिर दावा लल हम एक और आ रहा है प्रणंबासुर रोज एक नया नया संकट तो तैयार रहो। हम भी भगवान के अंश हैं। कोई दुख, कोई विपत्ति, कोई रोग ये सब आक्रमण करते ही रहेंगे।
राम श्याम और ग्वाल बालों ने नवीन पल्लों, मोर पंख के गुच्छों, सुंदर सुंदर, पुष्पों के हार, गेरू आदि रंगीन धातुओं से सब अपने अपने को सजाए हुए हैं। जिस समय ऐसे सब सजे धजे ग्वाल वालों के साथ भगवान तो कोई सखा भगवान के सामने नाचने लगता तो कोई ताल ठोक कर कुश्ती लड़ते हुए श्री कृष्ण को आनंद प्रदान करता कोई कोई राग आलापने लगते जिस समय श्री कृष्ण नाचने लगते सब ग्वाल बाल गाने लगते तालियां बजाते बांसुरी बजाते सिंी बजाते और कहते वाह वाह परीक्षित उस समय नट जैसे अपने नायक की प्रशंसा करते हैं।
वैसे ही देवता लोग ग्वाल बालों का रूप धारण करके वहां आते और गोप जाति में जन्म लिए हुए भगवान श्री कृष्ण बलराम जी की स्तुति करते। घुंघराली अलकों वाले भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी एक दूसरे का हाथ पकड़ कर कुम्हार की तरह चाक की तरह घुमरी प्रेता खेलते। कभी एक दूसरे अधिक फान जाने की इच्छा से कूड़ी कूदते। कहीं हड़ लगाकर डेले फेंकते, कहीं ताल ठोकते, कहीं रस्साकसी, कहीं रस्सी से कूदते। इस तरह की बालवत क्रीड़ाएं भगवान कर रहे थे। जब दूसरे ग्वाल बाल नाचने लगते तो श्री कृष्ण बलराम गलबिया देकर खड़े हो जाते और कहते वाह प्रशंसा करने लगते।
कभी एक दूसरे पर बेल जायफल आंवले के फल हाथ में लेकर फेंकते। कभी एक दूसरे की आंखें बंद करके छिप जाते। वह पीछे ढूंढता आंख बिचौनी खेलते। कभी पशु पक्षियों की तरह फुदक फुदक कर क्रीड़ा करते। कभी मेंढकों की तरह कभी बंदरों की तरह मुंह बनाकर हंसी उड़ाते। कभी रस्सियों से वृक्षों पर झूला डालकर झूलते। कभी दो बालकों को खड़ा करके उनकी बाहों के बल पर लटकते। कभी कोई राजा की नकल करता। इस प्रकार भगवान राम और श्याम अर्थात बलराम और श्री कृष्ण वृंदावन की नदी पर्वत घाटी कुंज वन सरोवर इन सभी में वो खेल खेलते जो साधारण बच्चे खेलते हैं।
एक दिन बलराम और श्री कृष्ण ग्वाल बालों के साथ उस वन में गए चरा रहे थे। तब प्रलंबासुर नाम का एक राक्षस आया। उसकी इच्छा थी कि मैं श्री कृष्ण बलराम को हर ले जाऊं। भगवान श्री कृष्ण सर्वज्ञ देखते ही पहचान गए। वो सखा के रूप में आया था। मानो बहुत भगवान प्यार कर रहे हैं। जाने ही नहीं। भगवान विचार करने लगे कि इसका वध कैसे किया जाए। ग्वाल बालों में सबसे बड़े खिलाड़ी खेलों के आचार्य श्री कृष्ण ग्वाल बालों को बुलाया। कहा मित्रों हम लोग अपने को दो दलों में बांट ले फिर खेले।
खेल में ग्वाल बालों ने दो दल बनाए। एक के नायक श्री कृष्ण, एक के बलराम। अब एक दल के लोग दूसरे दल को अपनी पीठ पर चढ़ाकर एक निर्दिष्ट स्थान पर ले जाना। जीतने वाला दल चढ़ता था। हारने वाला दल अपनी पीठ पर चढ़ाता था। और यह खेल भांडीर नामक वट के पास हो रहा था। एक बार बलराम जी के दल वाले श्री दामा वृषभ आदि ग्वाल बालों ने खेल में बाजी मार ली। तब श्री कृष्ण आदि उन्हें अपनी पीठ पर चढ़ाकर ढोने लगे। श्री कृष्ण ने श्रीदामा को अपनी पीठ पर चढ़ाया। भद्रसेन ने वृषभ को और प्रलंबासुर जो सखा बना हुआ था उसने बलराम जी को महान बलशाली प्रलंबासुर ने देखा कि श्री कृष्ण बहुत प्रवीण है।
उनको नहीं हराया जा सकता। अतः बलराम जी को अपनी पीठ में लेकर फुर्ती से भागा और जो स्थान उतारने के लिए था उससे आगे निकल गया। बलराम जी एक बार तो यहां नहीं उतारा कहां ले जाएगा हमें? जब देखा कि आगे ले जा रहा है तो अपने असली स्वरूप को प्रकट किया बलराम जी ने। महान बलशाली बलराम जी। प्रलंबासुर लड़खड़ा कर चाल रुक गई। प्रलंबासुर ने दैत्य रूप धारण किया। ऐसा पहाड़ का स्वरूप काला शरीर सोने के गहने चमक रहे थे। मानो सोने के गहने लग रहे थे जैसे श्याम मेघ पर बिजली ऐसे और गोरे से बलराम जी को धारण किए हुए था।
प्रणंबासुर ऐसा लग रहा था चंद्रमा आंखें आंख की तरह भहे बड़ी भयावनी लालाल बाल बिखेरे हुए हाथ और पांव में सोने के कड़े सिर पर मुकुट कानों में कुंडल बड़ा भयावना लग रहा था पहले तो बलराम जी एकदम घबराते गए अचानक फिर अपने स्वरूप की याद आने पर बलराम जी ने देखा जैसे चोर किसी किसी का धन चुरा ले जाए। ऐसे मुझे चुरा कर ले जा रहा है। बलराम जी ने एक घसा बांधा प्रणंबासुर के ऊपर प्रहार किया। घसा लगना था महाबली बलराम जी का कि मुंह से खून उगलने लगा। चेतना जाती रही। भयंकर शब्द करता हुआ मर गया।
गिराकर भूमि में। बलराम जी परम बलशाली खड़े हो गए। जब सखाओं ने देखा प्रलंबासुर को भगवान बलराम जी ने मारा तो वाह वाह वाह वाह ऐसा कहने लगे और सब ग्वाल वाला आकर बलराम जी को हृदय से लगाया। सबने ऐसा अनुभव किया कि मानो बलराम जी अगर ना होते कोई सखा होता तो ये मार ही डालता। प्रलंबासुर मूर्तिमान पाप था। देवताओं को बड़ा सुख मिला। बलराम जी पर देवताओं ने फूल बरसाए और बहुत अच्छा बहुत अच्छा किया भग ऐसा करके प्रशंसा करने लगे। भगवान श्री कृष्ण ने बलराम जी को हृदय से लगाया।
प्रलंबासुर को वो गति प्राप्त हुई जो बड़े-बड़े योगी लोग आकांक्षा करते हैं। धन्य है भगवान की अवतार लीला जिनमें इन महान पापियों को भी परम पद प्राप्त होता है। हम जो सत्संग सुनते हैं उसका मनन करें। उसको आचरण में उतारें। निरंतर नाम जप करते हुए पवित्र जीवन व्यतीत करें। तो इसी जन्म में हमें भगवान की कृपा से भगवत प्राप्ति या भगवत प्रेम [गला साफ़ करने की आवाज़] प्राप्त हो जाएगा। शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…