॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

संतों के संग से क्या मिलता है? श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालबालों और गायों को दावानल से बचाना // 17/10/2026

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृदपितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम [गला साफ़ करने की आवाज़] श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राण प्रिय युगल सरकार श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिककर कोटिशा नमन कोटिष प्रणाम नमस्कार श्री प्यारी जो प्यारे जो आपकी जय हो आपने अपार कृपा करके हम सबको अवसर दिया है इस मायाकृत दलदल से निकलकर प्रेमामृत सिंधु में डूब जाए।

अब आपको ही घसीटना होगा। जैसे कृपा करके आपने अवसर दिया वैसे इस अवसर को सार्थक करने के लिए मन बुद्धि भी पवित्र कीजिए। यह आपको ही करना होगा प्रभु। यदि आप नहीं करेंगे तो आपकी इतनी मलिन माया है कि वो आपसे विमुख कर देगी। इसलिए हे कृपा सिंधु आप कहते हो कि मन आदत म बुद्धि निवेश हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे मन बुद्धि को आप चुरा लीजिए। आप सर्व सामर्थ्यशाली हैं। हमारे मन बुद्धि को आप अपने अधीन कर लीजिए। श्रीपाद कह रहे हैं मंद मंद चारु हास दिव्य पीत पटवास नील नीलदा दावभास बल्लवी विचित्र रास आपको मन बुद्धि चुराने में कोई मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

जब आप मंद मंद मुस्कुराते हुए दिव्य पीतांबर धारण किए हुए आपके श्री अंग की कांत इंद्र नीलमणि जैसी नवीन मेघ जलधर जैसी और पार्श्व में विराजमान परम रूप सौंदर्य प्रेम की सीमा श्री महारानी जो फिर आपको हमारे मन चुराने में कौन सी मेहनत लगेगी? मंद मंद चारु हास दिव्य पीत पटवास नील नीर दावभास बल्लवी विचित्र रास आप ऐसे प्रिया प्रीतम मिलकर विचित्र नृत्य कर रहे हैं। प्रेम संपदे एक वास राधिका निकुंज वास माव नित्य तद विलास कोटि चंद्र वक्त भाषस प्रेम संपत्ति का दान करने वाले आपको मन बुद्धि चुराने में क्या मेहनत लगेगी अभी राधा पीर जी से कह रहे थे यार बोल दिया करो कभी कभी शर्माओ मत अपने घर के हैं सब अगर आप बोल दोगे तो क्या चला जाएगा?

हमारा चला जाएगा। हमारा मन, हमारी बुद्धि, हमारा चित्त, हमारा अस्तित्व, हमारा अहंकार सब गलित हो जाएगा। आप बोल दो ना। पर वो अभी शर्माते हैं। अभी हमारे प्रेम में इतनी ताकत रहे कि उनको बुलवा दे। नहीं वह बोलते भी हैं। दिमाग में तो बोलते हैं लेकिन बाहर नहीं बोलते हैं। सच्ची मानिए जिस दिन वह प्रेम हो जाएगा वो बात करते हैं। खेलते हैं साथ लोग प्रमाण मांगते हैं कि भगवान है इसका प्रमाण दीजिए। कैसी मलिन बुद्धि आ गई। कोई क्षण ऐसा नहीं, कोई कण ऐसा नहीं जहां प्रभु ना हो।

आप प्रेम संपत्ति को प्रदान करने वाले हैं। हे रास विलाशी आप श्री स्वामिनी जो के साथ नवनि निकुंज में विराजमान है। यह नवनि निकुंज ही है। हे राधा निकुंज नित्य विलासी हे कोटि-कोटि चंद्रमाओं को विनिंदित करने वाले युगल सरकार आप मेरी रक्षा कीजिए। क्योंकि आपके ही रक्षा करने से हम बच सकते हैं। बड़े खिलाड़ी हैं। वो ऐसी जगह से आपको ठीक कर देंगे कि दोबारा वो गलती ही नहीं होगी। विश्वास करो यदि इनके भरोसे हो गए। पहले तो गलती होगी नहीं। अगर हो गई तो दोबारा नहीं होने।

ऐसी स्थिति दे देंगे। विश्वास करो। हम अपने जीवन की बात कह रहे हैं। जब तक हमें प्रभु पर विश्वास नहीं होता, भरोसा नहीं होता, तब तक हमें अपना भरोसा होता है। अपने माला का भरोसा होता है। अपनी साधना का भरोसा। अपनी साधना कितनी पूरे जीवन की साधना एक वैष्णव की निंदा कर दो सब ढक जाएगी। किए सुकृत बहु जन्म के चिन्ह में डायरेक्ट होए। क्या अपनी साधना रात दिन वह हमारे चित्त को अपने में लगाए रहे। यही प्रार्थना है। हे मंद मंद मुस्कुराते हुए युगल सरकार नीलांबर पीतांबर धारण किए हुए रास में विराजमान नवनि निकुंज विलासी कोटि चंद्रमाओं की शोभा को भी मात करने वाले आप हमारे मन बुद्धि को चुरा लीजिए।

आप हमारी रक्षा कीजिए जिससे हम सदैव आपका चिंतन कर सके। हे प्रियाजु आप सदैव श्री लालजू के गले के हार हैं और लालजू आपके गले के हार हैं। हम पिपाशु हैं। जिज्ञासु नहीं पिपाशु आपके प्रेम रस का पान करने वाले। इसलिए आप मेरे हृदय में स्पुरित हो। आप हमारे हृदय को अपने अधिकार में ले लें। तभी यह संभल सकता है। जैसे अर्जुन के रथ की बागडोर जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण ने पकड़ ली। तो विजय श्री अर्जुन को मिली। ऐसे मेरे हृदय देश में विराजमान होकर हे प्रभु आप शासन कीजिए।

आप इंद्रिय मन को अपने अधीन कर लीजिए। तभी हमारी बात बनेगी। एक है यह मार्ग और एक यह है कि मैं इंद्रियों पर विजय प्राप्त करूं। मन पर विजय प्राप्त करूं फिर बहुत जन्मजनम यह मार्ग बहुत बढ़िया है। बोले मन को ठीक करो तो आप ठीक कर लो। इंद्रियों को ठीक करो। आप ठीक करो महाराज। हम आपके आश्रित हैं। आपके अधीन है। श्री स्वामी हरिदास जी महाराज कह रहे हैं हम सो ना बिगारन को तो सो ना सवारन को तोह ही मोह परी हो कौन धो जीते कौन धो हारे पर बदी ना तोड़ देखो महाराज हमारी तुम्हारी इस खेल में होड़ लग गई है।

हम तो बिगाड़ रहे हैं। और आप संवार रहे हैं। बिल्कुल 100% बात आचार्य हैं। हम जो भी कर रहे हैं वह बिगड़ने वाली बात कर रहे हैं। आप जो भी कर रहे हैं वो सवार रहे हैं। पर महाराज हम पर गुस्सा ना होना क्योंकि हम बिगाड़ रहे हैं। तो तुम्हारी माया बाजी पसारी विचित्र सुन मुनि मोहे काकी कोड। किसकी गोद में बैठकर बड़े मुनि बड़े-बड़े मुनि जन आपका विस्मरण कर देते हैं। वह प्रचंड माया आपकी है। हरी हम बिगाड़ते बिगाड़ते जीत गए और आप हार गए तो ना तोड़ हम जीते तुम हारे तऊ ना तोड़।

फिर भी आप ऐसे कृपालु हो आप कि आप हमें छोड़ते नहीं हो। यद्यपि हम आपके विरुद्ध आचरण करते हैं। फिर भी आप मुझे दुलार कर रहे हो। दुलार करते करते सवारते सवारते आप हार गए क्योंकि मैं नहीं सुधरा और मैं जीत गया। पर फिर भी महाराज आप अपनी ही उदारता पर रहना तो हमारी बात बन जाएगी। हम बिगाड़ने वाले हैं। आप सवारने वाले हैं। जज राखत हो त्यों त्यों रहत हो हरि। स्वामी हरिदास जी जैसे जैसे महाराज रखते हैं वैसे वैसे मैं रह रहा हूं। हमारी बस कहां है कि हम आप के विरुद्ध चल सके।

ये आपकी ही तो माया है जो प्रचंड शक्ति वाली है और हमें परास्त कर रही। तो महाराज आप ही माया को रोक दो और हमें अपना मार्ग प्रशस्त करने दो। आप करुणा करो। जब इस दैन्य भाव में आया जाता है तो परमार्थ का मार्ग भगवान की कृपा से प्रकाशित हो जाता है। सच्ची मानिए चाह ही मिट जाती है। ना लोक की चाह ना परलोक की चाह ना भगवत मिलन की चाह। सच्ची मानिए बस एक चाह का स्वरूप रहता है कि विस्मरण ना होने पावे। बस सच्चे उपासक के हृदय की एक चाह रहती है। अखंड स्मृति बस फिर ये जाएंगे कहां?

उस दिन जो पद गाया जा रहा था नाचे नटनी को उसमें था लाडली जो आपके हाथ में डोर है इनके जाएंगे कहां क्योंकि यह है पतंग और आप उड़ाने वाली हैं डोर पकड़े हुए हैं पतंगो नारकाचार्य भगवान जी पतंगो यथा मनु ब्राह माण नमस्ते श्री राधिकाए पराए नमस्ते नमस्ते मुकुंद प्रियाए इस अष्टक में है पतंगो यथा मन्रा मा जैसे पतंग उड़ाने वाला जैसे चाहे वैसे उड़ाए ये अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक परात्पर आपकी डोर में बंधे हुए हैं। प्रेम डोरी में जैसा चाहो आप वैसा ही होंगे। तो आप थोड़ा इनसे कह दो कि अपनी माया को डांट दे और हमारे हृदय में आपके भजन करने का अवसर दे।

नहीं ये प्रपंच घुसा हुआ है। इस कोटि का पूछो पूरा जीवन है। प्यारे जरा सा लड़खड़ाए तो गिर जाओगे। बिल्कुल लड़खड़ाना नहीं। बिल्कुल इधरउधर मत देखो। मत समझो कि गृहस्थ जन बड़े सुखी हैं। आपको केवल हम इतना बता देते हैं कि हर गृहस्थ से पूछ लो भैया तुम तृप्त हो गए क्या संसार से? वो ऐसे ही कहेगा कि नहीं तृप्त नहीं हुए। कोई तृप्त नहीं है। तुम उधर ये भूत के लड्डू हैं। जो खाए सो पछताए और जो ना खाए सो पछताए। मान लो संतों की बात मान लो। शास्त्र की बात मान लो और निकल चलो।

आंख मूंद लो निकल चलो। इधरउधर बाजार देखने लगे तो नहीं निकल पाओगे। एक राजा ने एक बाजार लगाई सब फ्री और अपने राज्य में घोषणा कर दी कि सूर्यास्त होते जो हमारे पास आ जाएगा उसे अपना राज्य पद हम देकर वनवास करेंगे। हम भजन करेंगे। उसके कोई राजकुमार नहीं था। पर बाजार ऐसी थी सब फ्री अब जो चले खानपान भोग विलास सब फ्री तो बोले सामय तक तो पहुंचना है राजा के पास लग गए भोग विलास में अब एक से एक राजभोग की सामग्रियां सब देखने की सुनने की सूंघने की छूने की भोगने की सब फ्री शाम तक राजा बैठे रहे कोई नहीं पहुंचा एक आदमी एक नेत्र वाला डाला था।

उसने विचार किया यह बाजार ही इसीलिए लगाई गई है कि मैं वहां तक पहुंच ना पाऊं। तो एक नेत्र केवल अपने लक्ष्य पर लगाया और चल दिया और सीधे राजा के पास पहुंच गया। राजपद का अधिकारी वो हुआ। एक नेत्र का मतलब समझते हो जिसका लक्ष्य एक हो गया कि बाजार ही इसीलिए लगाई गई कि मैं श्यामा श्याम को प्राप्त ना कर पाऊं। ये काम क्रोध का फेंका ही गया है जाल। इसीलिए कि मैं श्यामा श्याम तक ना पहुंच पाऊं। कोई भी नगर निवासी नहीं पहुंच पाया। केवल एक नेत्र वाला पहुंचा। एक नेत्र वाला जिसका एक लक्ष्य है भगवत प्राप्ति।

विषयान विश्वत परित्यजन ना पदांब पुनर्भव भजन दृढ़ सर्व पुमर्थ सारता मति रस्मिन वस राधिका विषयों को विष के समान त्याग दो विषयान विषत परितजन आपको सच्ची कहते हैं भजन करो ऐसे तुम्हारी स्थिति हो जाएगी चाह ही नहीं होगी सच्ची कहते हैं चाह ही नहीं होगी स्फूरण ही नहीं होगा ही नहीं होगा मतलब बिना भूख के आपको भोजन रखा जाए तो कोई रुचि नहीं होगी ना ऐसे जीने की रुचि नहीं है चाहे आज बुला ले चाहे शाम के बुला ले चाहे कल बुला ले चाहे परसों को बुला ले जाना ये मलिन भोगों की तरफ जब तक भजन नहीं होता पुनर्भवम भजन कह रहे यदि मुक्ति आकर पांव पकड़ ले तो भी हम अपना भजन नहीं छोड़ेंगे मोक्ष आकर पैर पकड़ ले फिर भोगों की बात भजन का सुख नहीं मिला इसलिए अब देखो अगर यही चिंतन चलने लगे श्री जी के कैसे गोरे चरणारविंद कैसी मुस्कुराहट श्री जी की कैसे नेत्र लाल झुके कैसे करुणामय प्रभु तो अभी अभी भगवदानंद आने लगे अब वो चिंतन बन रहा है कि तो कैसे कैसे मतलब बहुत विचित्र बात है धतु विषय पुसा संगा पहले सिद्धांत समझो भगवान के वचन

है श्री कृष्ण चंद्र जी के अगर आप विषयों का ध्यान करेंगे तो आपको भोग की आकांक्षा प्रबल होकर भोग में लिप्त कर देगी संगा सुपते और संग संजायते काममा कामात क्रोध भी जाते क्रोधा समोहा समोहा स्मृति भ्रमा स्मृति भसा बुद्धि नाशो बुद्धि ना प्रणसति सर्वनाश की जड़ क्या है विषय चिंतन और भगवनंद की जड़ क्या है भगवत चिंतन बहुत बड़ा घातक प्रहार कर रहे हो अपने ऊपर यदि विषय चिंतन करते हो सच्ची सच्ची मानना क्रिया उतनी खतरनाक नहीं जितना खतरनाक विषय चिंतन है। विषय चिंतन पूरे अंतःकरण को मलिन कर देता है।

इसलिए विषय चिंतन तो कह रहे हैं विषयान विषवत परित्यजन तीक्षण विष एक विष होता है खाओ तो मर जाओ एक होता है सूंघो तो मर जाओ ये देख लो तो मर जाओ ये इतना तीक्षण विष है देख लो तो मर जाओ मतलब स्थिति से भ्रष्ट हो जाओ विषयान विषवत परित्यजन न पदाम्य पुनर्भव भजन मोक्ष आकर चरण पकड़ ले तो भी भजन नहीं छोड़ना राधा राधा राधा राधा दृढ़ सर्वम सारता मति रस्मिन व राधिका दृढ़ता पूर्वक भोगों का तिरस्कार करके श्री वृंदावन वास करो तो प्रिया प्रीतम की प्राप्ति हो जाएगी। पूज्यपाद महामहिम ब्रह्म मूर्ति श्री उड़िया बाबा जी महाराज संतों के संग से क्या प्राप्त होता है?

पहला संतों का जो संग करते हैं उन्हें भगवत चर्चा प्राप्त होती है। शास्त्री सिद्धांत और भगवान की प्राप्ति की लालसा और समस्त पापों का नाश पाप प्रवृत्ति का नाश अध्यात्म उन्नति [गला साफ़ करने की आवाज़] क्योंकि सत्संग उनका स्वभाव होता है संतों का चर्चा करना परस्पर चर्चा करना आशा बसन बस या तिनही रघुपति चरित होए ता सुनह श्री सनक सनंदन सनातन सनत कुमार जी एक प्रवक्ता बन जाते हैं तीन श्रोता बन जाते हैं। अखंड प्रवाह चलता रहता है। भगवान की लीला, गुण धाम, महिमा का जो संतों के मुख से भगवत चर्चा सुनने का प्राविधान भक्त और संतों के मुख से ही प्राय नहीं तो परम हंस शिरोमणि श्री सुखदेव जी को श्रीमद् भागवत दिया।

अन्य को नहीं दिया। बहुत से शिष्य थे भगवान वेदभ्यास जी के अधिकारी देखा उनको भगवत ऋषि जी कह रहे हैं प्रथम सुन भागवत भक्त मुख भगवत वाणी भगवत वाणी गीता जी और भागवत सबसे पहले उपासक को किसी संत भक्त के मुख से सुनना चाहिए भगवत भक्तों के मुख से जब भगवान की चर्चा सुनी जाती है तो सीधे बिना साधन के रति होती है भगवान में सीधे भगवान में रति होती जब हम संतों के दर्शन करते हैं तो हमारे हृदय में एक जलन पैदा होने लगती है कि मैं कितना नीच हूं। मैंने ऐसे आचरण किए। मैंने ऐसे आचरण वो अपने आप आने लगेंगे।

और वह संतों की चरण कमल सेवा में अपनी समस्त मलिनता को बहाने की भावना करता है। जैसे कई भक्त जन आते हैं कहते हैं कि हमारे हृदय में लालसा है कि कभी आपकी सेवा मिल जाए। तो हम कहते हैं हमारी सेवा कभी नहीं जीवन भर करो। क्या राधा राधा जपो गलत आचरण मत करो। नशा मत करो। किसी माता बहन की तरफ गंदी दृष्टि से मत देखो। ये हमारी हमारे भगवान की भगवान के वचन शास्त्र की सब की सेवा हो जाएगी। सब संतों की सेवा हो जाएगी। यदि ये बात मानोगे जब संतों का संग करते हैं तो उत्कंठा बढ़ती है।

भगवान के लिए जिज्ञासा बढ़ती है। कैसे भगवान है? कैसे भगवान से मिलूं। कैसे संसार के विषयों का त्याग करके मैं भगवान का अनुरागी बनू। जब संत संग होने लगता है तब गुरुदेव की प्राप्ति की प्रबल उत्कंठा होती है। मेरे गुरुदेव हो जो मुझे शासन और दुलार के द्वारा भगवान के मार्ग में चलावे। भगवान फिर उन्हें गुरुदेव की प्राप्ति कराते हैं। गुरुदेव की प्राप्ति भगवान क्योंकि भगवान ही गुरुदेव हैं। गुरुदेव ही भगवान है। बंदो गुरु पद कंज कृपा सिंधु नर रूप हरि स्वयं हरि ही नर रूप धारण करके गुरुदेव के रूप में है।

गुरुदेव से प्राप्त जो मंत्र है उसमें दृढ़ विश्वास होना चाहिए कि इसी से भगवत प्राप्ति हो जाएगी। दृढ़ विश्वास हमें और कुछ सत्संग सुनेंगे हम उसमें जो हमारे अनुकूल गुरुदेव के होगा वो धारण करेंगे उपासना अपने गुरुदेव की ही करेंगे जो हमारे गुरुदेव ने मंत्र दिया जो गुरुदेव ने मार्ग बताया उसी पर चलेंगे देखो गुरुजन जब विनोद में भी उपहास में भी कुछ कहते हैं ना तो उसमें परम मंगल होता है। डांटते हैं या उपहास करते हैं या परम मंगल होता है। जैसे ए ये ऐसे कर घूम रहा है।

ऐसे कर रहा है। ऐसे ये मत समझो कि सभा में हमारी बेइज्जती हुई। नहीं तुम्हारी धुलाई हो गई। जो तुम बहुत दिनों तक साधना करके अपने हृदय को नहीं पवित्र कर सकते थे। वो तुम्हारे हृदय में बम का गोला जैसा जाएगा। आग लगेगी और तुम्हें उत्थान की तरफ ले जाएगा। संशय, विपरीत भावना, भय और शोक यह सब शरणागति में कलंक है। निर्भयता, निश्चिंतता, निशोकता, विपरीत भावना का त्याग, संशय का त्याग इस शरणागति को पुष्ट करते हैं। तो संत महात्मा गुरुदेव की प्राप्ति कराते हैं और गुरुदेव भगवान की प्राप्ति कराते हैं।

जो गुरुदेव ने मंत्र दिया दृढ़ विश्वास संत संग से क्या नहीं हो सकता? सत्संग से क्या नहीं हो सकता? लीटरों में बिकने वाला तिल का तेल जब संग करता है इत्र का तो तोला में बिकने लगता है। बोले ₹00 तोला जो लीटरों में बिकता है। जो पैर के नीचे रज रहती है जब वायु का संग पा जाती है तो आकाश में उड़ने लगती है। गगन चढ़े रज पवन प्रसंगा तो सत्संग से क्या नहीं हो सकता कि यदि सामने वाला बदलना नहीं चाहता भगवान भी नहीं बदल सकते। भगवान भी नहीं। आप कहोगे भगवान क्यों नहीं बदल सकते?

भगवान तो करतुम कर अन्यथा करत मैं। दुर्योधन को समझा रहे हैं संधि दूत्र बनके कि भाई देखो आपने शर्त रखी थी कि 12 वर्ष का वनवास और 13व वर्ष का अज्ञातवास पूरा कर लोगे तो तुम्हारा राज्य हम वापस कर देंगे। उन्होंने ईमानदारी से तिथि तारीख सहित पूरा विवरण दिया कि पूरा कर लिया है। अब वापस करो। उन्होंने कहा नहीं राज्य नहीं देंगे। तो कहा आधा राज्य दे दो। भगवान मना रहे हैं। कहा नहीं आधा राज्य में कहा पांच गांव दे दो। पांच गांव दे दो। कहा सूर्य अग्रे केशवा सुई की नोक पर भी नहीं दूंगा।

देखा ना भगवान समझा रहे हैं उसकी समझ में आ रहा है कि आखिरकार युद्ध हुआ ना महाभारत युद्ध हुआ। अगर आप बदलना नहीं चाहते तो आपको कोई नहीं बदल सकता। तो गुरुदेव जो मंत्र दे उपासना दे उसमें दृढ़ होना चाहिए। बड़ी दृढ़ता लानी चाहिए। प्राय जुड़ते गुरुदेव से हैं और आसपास के वातावरण से वो अपने को गुरुदेव की कृपा से वंचित कर लेते हैं। उपासक को चाहिए सीधे गुरुदेव से जुड़े। बस बस इतनी बात समझ लो। अगर हमारी पकड़ पाए तो आजीवन श्रद्धा तुम्हारी पुष्ट रहेगी। हम केवल गुरुदेव से जुड़े हैं ना कि अगल-बगल से।

गुरुदेव की आज्ञा, गुरुदेव के वचन, गुरु कभी भी आपकी अश्रद्धा नहीं होगी। कभी आप चूकेंगे नहीं। आपको सिर्फ गुरुदेव के वचन, गुरुदेव के मंत्र, गुरुदेव की उपासना त्रिभुवन में कोई परास्त नहीं कर सकता। और आप जुड़े किससे थे? किससे जुड़े थे? आप विचार करो। केवल गुरुदेव से तो आपको केवल गुरुदेव के वचनों पर, उनकी उपासना पर, उनके मंत्र पर, उनकी आज्ञा पर दृढ़ रहना है। कोई नहीं परास्त कर सकता। जब तक गुरु भक्ति नहीं तब तक भगवान की प्राप्ति। संत संग का क्या फल हुआ? गुरुदेव का वरण।

और गुरुदेव की कृपा का फल हुआ भगवान की प्राप्ति। जब गुरुदेव की सेवा होती है तो इंद्रियों का दमन करना चाहिए। ध्यान दीजिए गुरुदेव की सेवा का फल इंद्रियों का दमन ना कि इंद्रियों को छूट दे देकर मनमानी आचरण करना। हम देखते हैं इतने सत्संगियों में सबका भाव भगवत भाव ही है। तभी तो यहां बैठे हुए लेकिन नहीं। सबका लक्ष्य भगवत प्राप्ति नहीं है। सब यहां जो भी बैठे हुए हैं आप बचो और औरों को बचाओ परमार्थ मार्ग का सूत्र समझो जो दुष्ट होता है वो आप गए और और ही घाल जो कहूं सतार्ग प्रतिपाल अगर गलती करोगे तो मेरे स्वामी साम दाम और दंड भेद से सीधे रास्ते लाऊं नकली से बनाऊं असली यही तो मेरे मन में खड़े भगत मेरे मुकुट मणि सारी की सारी कमियां दूर कर देते हैं भगवान गुरु संग का मतलब है इंद्रियों का दमन मन का निग्रह मन को विषयों से हटाना इंद्रियों को विषयों से हटा के भगवान में लगाना सर्वात्मना नजे बहिर इंद्रियाण यह गुरु संग का फल है गुरु के समीप रहने वाले उपासक में राग द्वेष की वृत्ति नहीं रह जानी चाहिए सम बुद्धि आनी चाहिए सबके प्रति भगवत भाव संपूर्ण संसार में भगवत बुद्धि होनी चाहिए जो गुरु के समीप रहता है उसमें यथालाभ संतुष्ट रहने की कला आ जाती है भोगों की तृष्णा का नाश हो जाता है जो गुरु सेवा में रहता है उसकी चित्तवृत्ति सरल व्यवहार निश्चल केवल भगवान पर भरोसा हृदय में हर्ष, विषाद, दीनता, शोक ये सब नष्ट हो जाते हैं।

अरे गुरु सेवा का मतलब परमात्मा की सेवा पर 20 मिनट गुरु की सेवा की और शेष समय प्रपंच किया फिर सेवक सुख चाहे मान भिखारी व्यसनी धन शुभ गति व्यभचारी व्यभचारी आदमी शुभ गति चाहे नशेबाज जुानी नाना प्रकार के कुमार्ग गामी प्रवृत्तियों वाला चाहे हम धनी हो जाए सेवक सुख चाहे तो सेवक कैसा है भिक्षुक सम्मान चाहे तो सन्यासी कैसा त्यागी कैसा इसलिए बहुत सावधान पूज्यपाद उड़िया बाबा जी महाराज तुम्हें कोई दुखी दिखाई दे तो करुणा करके उसके दुख निवृत्ति का उपाय सोचो वेद शास्त्र महात्मा गुरु और भगवान के वचनों पर पूर्ण विश्वास रखो सत और असत का यथार्थ विवेक हर समय तैनात रखो ब्रह्मलोक पर्यंत संपूर्ण भोग माया में है।

ऐसा मानकर किसी भोगों की तरफ आकर्षित मत हो। कुछ भी वस्तु अपने लिए संग्रह मत करो। भगवत प्राप्ति के लिए अपने लिए संग्रह नहीं समाज के लिए परिवार के लिए जो गृहस्थ में हो अपने लिए संग्रह भोगों का करना मतलब अपने अंदर मूढ़ता भरना। पापाचरण का त्याग पूर्ण रूप से गुरुदेव के कथना अनुसार ही कर्मों में प्रवृत्ति होना। महाराज जी ने कहा था इसे ऐसे करना है। ऐसे ऐसे करना है। ये नहीं करना है। बताया था ऐसे करना है। हर समय गुरुदेव हमारे दिमाग में बैठे हैं और उनके वचन के अनुसार ही हम क्रियाएं कर रहे हैं।

भारी विपत्ति में पड़ने पर भी भगवान का स्मरण ना छूटना। भारी विपत्ति में भी तुम्हारे प्रति जो तुम्हें गाली दे रहा है, निंदा कर रहा है, अपमान कर रहा है, उसको भी भगवान से मनाना कि इसकी बुद्धि शुद्ध हो जाए, इसका मंगल हो, कभी इसका अमंगल ना हो। और कभी किसी से भयभीत ना होना, अंतःकरण में कोई वासना ना होना, निरंतर भगवत स्मृति और प्रसन्न रहना। यह है भगवत प्राप्ति के लक्षण। यह जिसमें आ जाएंगे वह स्वयं भगवत प्राप्त हो जाएगा। फिर एक बात सुन लीजिए। जिसे दुखी देखें उसके प्रति करुणा का भाव आ जाना।

वेद शास्त्र महात्मा गुरु और भगवान इनके वचनों पर पूर्ण विश्वास होना। सत असत का ठीक निर्णय समय पर हो जाना। ब्रह्मलोक पर्यंत समस्त भोगों में अनासक्ति ममत्व बुद्धि से भोग बुद्धि से अपने लिए कुछ संग्रह ना करना भगवत शरणागति में कोई संशय ना रह जाना पापाचरण का पूर्ण त्याग गुरुदेव के कथना अनुसार ही सब कर्मों में जो दिनचर्या के कर्म है वो गुरुदेव के कथना अनुसार उनमें प्रवत होना। भारी विपत्ति पड़ने पर भी भगवत विस्मरण ना होना। जो हमारी निंदा करे, जो हमारा अपराध करे, जो हमारे को दुख दे, उसको भी सुख देने की भावना करना।

भय का सर्वथा अभाव। अंतःकरण में कोई इच्छा वासना ना होना। निरंतर स्मरण करते हुए प्रसन्न रहना। यह भगवत प्राप्ति के लक्षण है। पूज्यपाद शिव बाबा जी महाराज के चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने कालिया का दमन किया। काली हृद को अमृत जैसे जल से युक्त कर दिया। कालिया नाग अपने परिवार के साथ रमण द्वीप चला गया। अब उसे कोई भय नहीं क्योंकि भगवान के चरण चिन्ह उसके मस्तक पर विराजमान है। इसलिए गरुड़ जी कुछ नहीं कर पाएंगे। अब जहां भगवान के चरण चिन्ह देखे वहां गरुड़ जी फिर प्रहार नहीं करते।

भगवान को भी संघर्ष पर संघर्ष ही करना पड़ा। तो हम लोगों को क्यों संघर्ष नहीं करना पड़ेगा? अभी काली दह को शुद्ध किया। दूसरे दिन फिर प्रणंबासुर आ गया और भगवान बलराम जी का अपहरण करके लिए जा रहा था। भगवान बलराम जी ने प्रणंबासुर का उद्धार किया। कल ये चर्चा सुनी। परीक्षित अगले दिन फिर भगवान की वही दिनचर्या गाय बछड़ों सखाओं गोपों के साथ वृंदावन में हरी हरी घास पर गाय को छोड़ देना और आपस में क्रीड़ा करना गौएं बेरोक टोक चढ़ती हुई घने जंगल में चली गई गर्मी का समय था और मुंजा टवी सरकंडों के वन में पहुंच गए।

बहुत से गोप उनको वहां से निकालने के लिए गए। श्री कृष्ण बलराम आदि ने देखा कि गौएं दिखाई नहीं दे रही। अरे वो तो सरकंडों के वन में चली गई। गौओं के खुर से पता लगाते हुए गए। भगवान बड़े जोर जोर से गओं का नाम लेकर के पुकारने लगे। गौए अपने नाम की ध्वनि सुनकर भगवान पुकार रहे हैं। हुंकारा जमाने लगी। यह हो ही रहा था कि आग लग गई। बांसों की रगड़ से दावाल प्रकट हो जाती है। और मुंजा टवी ये तो बहुत जल्दी आग फैलने वाली। समस्त बछड़े, गौएं, गोप, सखा और बड़ी जोर की आंधी चलने लगी।

सब ओर से प्रचंड ऊंची ऊंची लपटें जो सब जीवों को भस्म करने की सामर्थ्य रखती। ग्वाल गौएं चारों ओर दावानल से घिर गए। यह घटना कालिया नाग के जब दमन पर रात्रि में वही रुके थे तो एक ऐसी घटना घटी थी। ऐसी फिर घटना घट गई। मृत्यु से भयभीत होकर के जैसे जीव भगवान की शरण में आता है। ऐसे समस्त ग्वाल बालों ने भगवान श्री कृष्ण बलराम जी के शरणापन्न होकर पुकारा। हे महावीर श्री कृष्ण हे प्यारे श्री कृष्ण हे परम बलशाली बलराम हम तुम्हारे शरणागत हैं। तुम दोनों हमें इससे बचाओ।

श्री कृष्ण जिनके तुम ही भाई बंधु हो। जो पूर्ण रूप से तुम्हें अपना मान लिए हैं उनको कभी कोई कष्ट नहीं होता। आप सब धर्मों के ज्ञाता हो तो आप शरणागत धर्म को भी जानते हो। हम सब आपकी शरण में हैं। इसलिए हे प्रभु एकमात्र आप हमारे रक्षक हो। आप हमारी रक्षा कीजिए। भगवान श्री कृष्ण ने बड़े जोर से कहा डरो मत डरो मत। आंखें बंद कर लो। वचो निशम कृपणम बंधु नाम भगवान हरि निमलत्मा भष्ट लोचना नित्य भाषत तुम सब अपने नेत्र बंद कर लो अब आसपास बड़ी ऊंची ऊंची लपटें आंख की मुंजा टवी बहुत ऊंची होती है मूज उसे गांव में मूंज कहते हैं जिसे इसे शास्त्री समझो शब्दों में कहते हैं मुंजा टवी उसे मूंज कहते कहीं कई सरकंडा कहते हैं उसे बड़े-बड़े होते हैं।

सफेद उनमें उबाली सी आती है। और भगवान श्री कृष्ण ने सबसे जब कहा आंख बंद कर लो और आकर्षण किया। पूरी आग भगवान के मुख में जाकर शांत हो गए। भगवान आग को पी गए अपने भक्तों के लिए। जिस मुख से माखन पाया दूध पिया उसी मुख में आग का पान कर लिया। अब ग्वाल बालों ने आंख खो कर देखा तो सब भांडीर वट के पास पाया। हमारा श्री कृष्ण जरूर चमत्कारी है क्योंकि इस भारी संकट से हम कहां फस गए थे मुंजा टवी में कहां आ गए यहां भांडरवट सबको सबको गाय बछड़े सखा सबको उठाकर भांडीरवट में और आग को पी लिया परीक्षित सायंक काल होने पर बलराम जी के साथ भगवान श्री कृष्ण ने गौए लौटाई और बंसी बजाते हुए उनके पीछे पीछे घर आए ग्वाल बाल उनकी स्तुति कर रहे थे।

ब्रज में गोपियों का श्री कृष्ण के बिना एक एक क्षण 100 युग के समान व्यतीत होता था। शाम के समय सब गोपियां रास्ते में ऐसे खड़ी हो जाती। और जब भगवान गए चराते हुए आ रहे हैं तो उनके दर्शन करके सब परमानंद में मगन हो जाती। ग्वाल बालों ने घर पहुंचकर अपनी मां बहन आदि स्त्रियों से और अपने बुजुर्गों से बताया श्री कृष्ण और बलराम के अद्भुत कर्म की आस तो हम सब मर ही जाते मुंजा टवी में आग लग गई थी और श्री कृष्ण ने हम सबको भांडीरवट पहुंचा दिया और अपने मुख में आग पी ली।

बड़े-बड़े गोप और गोपियां सुनकर निश्चय करने लगे कि श्री कृष्ण और बलराम कोई बहुत बड़े देवता हैं जो हमारे ब्रजवासियों की रक्षा के लिए यहां पधारे हैं। ग्रीष्म ऋतु के बाद वर्षा का जब आगमन हुआ इसमें छोटे-छोटे जंतुओं की बड़ी वृद्धि हो जाती है। वर्षा ऋतु में बहुत कीट पतंगा बहुत छोटे-छोटे जीव और इसमें जो ग्रीष्म में सूखे हुए वृक्ष होते हैं उनको जल मिलने से पुनः जीवन प्राप्त होता है। सूर्य और चंद्रमा पर बार-बार मंडल बैठने लगते हैं। बादल वायु चमक कड़क करके बड़ा शोभ प्रकट करती है आकाश में।

नीले नीले घने बादल आते हैं। बिजली कौदती है, गड़गड़ाहट होती है और वर्षा होती है। जैसे जीव ब्रह्म स्वरूप है पर माया के गुणों से ढक जाता है। तो अपने को शरीर मानने लगता है। ऐसे ही सूर्य और चंद्रमा के ऊपर बादल ढक जाने पर दिखाई नहीं देते। जीव ब्रह्म स्वरूप है। भगवान सूर्य राजा की तरह पृथ्वी रूपी प्रजा से आठ महीने तक जल अपनी किरणों से आकर्षित करते हैं और फिर उसे बांट देते हैं। जैसे दयालु पुरुष जब देखते हैं कि प्रजा बहुत पीड़ित है तो दया पर्वश होकर के वो अपने जीवन प्राण तक न्योछावर कर देते हैं।

वैसे बिजली चमक कर घनघोर बादल आते हैं और प्राणियों के जीवन स्वरूप जल की वर्षा करते रहते हैं। जेठ असा की गर्मी से पृथ्वी सूख गई थी। अब वर्षा के जल से सींच कर वो हरी भरी हो गई। जैसे कोई सकाम भाव से तपस्या करता है तो शरीर दुर्बल हो जाता है और जब तपस्या का फल मिलता है तब फिर शरीर हष्ट पुष्ट हो जाता है। वर्षा के सायंक काल में बादलों से घना अंधेरा छा जाने पर ग्रह और तारों का प्रकाश तो नहीं दिखता परंतु जुगनू चमकते हैं। जैसे कलयुग में सच्चे महात्माओं का सानिध्य बहुत कम मिलता है।

पाखंडियों का बहुत बोलबाला हो जाता है। कह रहे हैं जैसे वर्षा कालीन में सायंक काल बादलों का घना अंधेरा छा जाता है। सूर्य और तारों का प्रकाश तो दिखाई नहीं देता। जुगनू चमकने लगती है। केवल जुगनू का प्रकाश। वैसे ही कलयुग में पाप की प्रबलता हो जाने से सच्चे संतों का मिलना कठिन हो जाएगा। पाखंड मतों का प्रचार होगा। वैदिक सिद्धांत लुप्त हो जाएंगे। पाखंडियों का बोलबाला होगा। जो मेंढक पहले चुपचाप मिट्टी में घुसे हुए सो रहे थे। जे ही बरसा हुई सब बाहर निकल पड़े और टर टर टर टर ऐसे आवाज करने लगे।

जैसे नित्य नियम से निवत्त होने पर गुरु के आदेशानुसार ब्रह्मचारी लोग वेद पाठ करते हैं। छोटी-छोटी नदियां जो जेठषाढ़ में बिल्कुल सूखने गई थी मानो सूखने को आ गई थी। अब वो घुमड़ घुमड़ कर घेरे से बाहर बहने लगी। जैसे अजितेंद्रिय पुरुष के शरीर और धन और संपत्ति यह सब कुमार्ग में खर्चा हो जाते हैं। जो अजितेंद्र पुरुष होता है, भगवत विमुख होता है, उसका पैसे का बहुत बड़ा दुरुपयोग होता है। बहुत बड़ा दुरुपयोग। वह अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं। अभिमान उनको बढ़ता है।

मैंने बहुत बड़ा दुरुपयोग। पृथ्वी पर कहीं-क हरी हरी घास की हरियाली थी। कहीं कहीं वीर बोटियों की लालिमा कहीं कहीं बरसाती छतों के कारण वह सफेद मालूम हो रही थी कि जैसे जेठषाण में नदियां सूख जाती है और फिर जब बरसा सावन भादो तो सरिता सावन जल ऐसे ही ये जो अजितेंद्र भगवत विमुख पुरुष इनके पास धन आता है बहुत गलत जगह इनका प्रयोग हो गलत जगह खर्चा होता है सही ढंग से खर्चा करे तो एक एक रुपए की बहुत बड़ी सो धन धन्य प्रथम गति जाकी सब खेत अनाजों से भरे पूरे लहला रहे थे उन्हें देखकर किसान तो मारे आनंद के फूले ना समाते थे पर सब कुछ प्रारब्ध के अधीन है।

यह बात ना जानने वाले लोगों के हृदय में बड़ी ईर्ष्या पैदा होती थी। ऐसे ऐसे ईर्ष्यालु होते हैं कि खड़ी फसल में ऐसे चुपचाप एक दिया सलाई फेंकी और भाग गए। अब किसी को क्या पता अब पूरी खेती उसकी जल गई। अब उसके घर में क्या होगा? जैसे सरसों की खेती थी ना सरसों अब बादल आ गए शाम के और सुबह सरसों काटनी है। पूरा परिवार उदास बैठा है। हे भगवान वर्षा मत कर देना। अगर वर्षा हुई सरसों भी जो पकी खड़ी सुबह जे ही सूर्य उदय होगा तो पहली किरण में खिल जाएगी ऐसी कली और सब सरसों बिखर जाएगी।

पूरा फसल किसान बहुत बहुत तपस्वी होता है। बहुत मेहनती अब तो चल गए ट्रैक्टर नहीं एक फार का हाल था। सुबह 2:00 बजे से लगे 11:00 बजे तक जोत रहे तब जाके कितना जुता बहुत कठिन बहुत कठिन किसानी बहुत कठिन और बहुत गरीबी से बहुत मेहनत से बैल की तरह मेहनत करते तब जाके पेट भरता। तो यह लोग जो ईर्ष्या करने वाले हैं उनकी फसल देख के जल जाते हैं। उनके नष्ट करने की सोचते हैं। बरसात में जलचर जीव थलचर जीव ये बढ़ जाते हैं। भगवान की सेवा करने से भीतर और बाहर दोनों तरह की जैसे सुंदरता आती है।

ऐसे प्रकृति में सुंदरता वर्षा में आ जाती है। वर्षा ऋतु में हवा के झोंकों से समुद्र एक तो यूं ही उत्तल तरंगों से युक्त हो रहा था। अब नदियां गिरने लगी तो और उत्तल तरंगों से युक्त हो गया। जैसे साधक समझना जैसे साधक मन और इंद्रियों को रोक कर भगवान में लगाना चाहता है। पर विषयों का संपर्क हो जाने पर भोगियों का संपर्क हो जाने पर उसमें उफान आ गई। अब वो नहीं संभाल सकता। इसीलिए लिखा है कस्त माया कस्तति माया तो बोले यो संगजति यो महानुभाव सेवते यो निर्ममो भवती किसी से ममता नहीं किसी का संग नहीं संग केवल भगवत प्रेमी महात्मा का संग असंग होकर भजन करो कल एक संत भगवान आए थे कई रूपों में तो एक संत भगवान प्रश्न किए कि नए साधक को एकांत में भजन करना चाहिए या साधु मंडली में रहना चाहिए?

उनका साधु मंडली में प्रथम भगत संतन कर संगा क्योंकि नवीन पौधा है। बकरी खा गई तो बकरी का खाया हुआ पौधा दोबारा अंकुरित नहीं होता। प्रियादास जी ने भक्तमाल में लिखा है कि भक्ति का अंकुरण जब हो रहा हो तो साधु रूपी बाढ़ लगा दो साधु संग रूपी बाउंड्री जिसमें माया रूपी बकरी ना प्रवेश करें बकरी का चरा हुआ किनका नहीं निकल वो ऐसे डंठल चबा जाती है भक्ति का अंकुरण नहीं होगा ऐसा प्रभाव माया का इसलिए साधु मंडली में रहे तो उन्होंने कहा कि हमारे गुरु गुरु जी के यहां जो दीक्षा लेते हैं पहले कुछ दिन तो ऐसे और फिर कहते हैं हम एकांत में रहेंगे और वो छोड़कर गुरु जी को चले जाते हैं उनकी सेवा का त्याग कर देते उनका क्या होगा हम कभी कोई परिपक्व अवस्था नहीं प्राप्त होगी गुरु से विमुख नाम दाता गुरु से विमुख होने वाले की परिपक्व अवस्था नहीं पेट तो सब पालन कर रहे हैं परिपक्व अध्यात्म की उन्नति गुरु कृपा पात्र और साधना का अहंकार ना हो यह गुरु चरण सेवा से ही होता है तो वासना युक्त साधक जब विषयों के संपर्क में आता है तो कामनाओं की उभार में फिर नष्ट हो जाता है।

मूसलाधार वर्षा की चोट खाते रहने पर भी पर्वतों पर कोई असर नहीं होता। जैसे परिपक्व साधक है तो काम की चोट, क्रोध की चोट, निंदा, स्तुति, अपमान की चोट कोई फर्क नहीं पड़ता। जैसे पर्वत पर वर्षा हो, मूसलाधार तो कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे संत का हृदय होता है। जो मार्ग कभी साफ नहीं किए जाते थे उनमें घास ढक गई। उनको पहचानना कठिन हो गया। कलयुग में भगवत मार्ग ढक जाएंगे। पहचानना कठिन होगा। पाखंड के मार्ग खुल जाएंगे। शुद्ध भगवत चर्चा शुद्ध भगवत मार्ग तो बहुत ही कठिन हो गया।

यद्यपिल बड़े लोकोपकारी है पर बिजलियां उनमें स्थिर नहीं रहती जैसे भ्रष्ट आचरण वाली स्त्रियां कभी अपने पति का अनुगमन नहीं करती जो भ्रष्ट आचरण वाली है वो अपने पति के अनन्य नहीं रहेंग उनका स्वभाव हो गया है चंचल तो फिर वो टिकना और आज का जो समय चला है गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ये पहले ही सब भावनाएं दूषित हो जाती है अपवित्र भावनाएं तो कैसे गृहस्ती कैसे बढ़िया होगी इनकी? आकाश में मेघों की गर्जना तर्जना बड़ी जोर से होती है और इंद्रधनुष दिखाई देता है। जैसे सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण इस विश्व के बखेड़े में निर्गुण ब्रह्म छुपा हुआ है।

पर ये तीन दिखाई दे। सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण। यह इंद्रधनुष की भांति दिखाई दे रहा है यही गुण लेकिन इनमें जो व्याप्त है वह परमात्मा अनुभव में नहीं आ रहा। बादलों के सुहागमन से मोरों का रोम रोम खिल जाता है और वह कुकर नृत्य करके आनंद मनाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे गृहस्थ में जो लोग हैं उनको जब भगवत प्रेमी महात्मा मिलते हैं तो उनका हृदय आनंद से नाच उठता है। आज अहो भाग्य भगवत प्रेमी महात्मा का दर्शन हुआ। आज अहो भाग्य उनके वचन सुनने को मिले। आज अहोभाग्य उनकी सेवा बनी।

जो वृक्ष जेठ असा में सूख गए थे, वह अपनी जड़ों से जल पीकर पत्ते, फूल, डालियों से खूब सजधज गए। जैसे कोई सही तपस्या करने वाला जब तपस्वी अपनी तपस्या का फल पाता है तब वो प्रफुल्लित हो जाता है। तालाबों के तट कांटे कीचड़ जल के बहाव के कारण प्राय अशांत रहते हैं। परंतु सारस एक क्षण के लिए भी उन्हें नहीं छोड़ता। जैसे अशुद्ध हृदय वाले विषय पुरुष सदैव भोगों में ही लगे रहते हैं। वह भोगों को छोड़ने की बात सोच ही नहीं सकते। वर्षा ऋतु में इंद्र की प्रेरणा से बड़ी वर्षा होती है।

इसलिए नदियों के बांध और खेतों की मे टूट जाती है। कलयुग में जैसे पाखंडियों के मिथ्यावाद से सही भगवत मार्ग ये गुप्त हो जाएंगे। सही भगवत मार्ग गुप्त हो जाए। अरे भाई भगवान के नाम जप करने से ही लोक परलोक बनेगा। ये छू छा से कुछ नहीं होने वाला। जिसको छू छाव में ऐसा लगता हो कि यहां सत्यता है तो छू तो चाहे पास से करे चाहे दूर से करे। उसका प्रभाव हवे लगे से होगी। क्या मंत्र का तो प्रभाव ऐसा है कि यहां पृथ्वी लोक में यज्ञ हो रही थी। देवराज इंद्र के पावे में था तक्षक स्वाहा बोला तो ऊपर से चला आया।

मंत्र में तो इतनी बड़ी शक्ति हमारा प्रारब्ध क्षय हुआ तो हम ठीक हो जाएंगे। हमारा प्रारब्ध क्षय नहीं हुआ तो कोई डॉक्टर ठीक कर सकता है ना कोई छूछा ठीक कर सकता है। प्रारब्ध बड़ा बलवान होता है। प्रारब्ध को मिटाया नहीं जा सकता। केवल भजन के द्वारा ही उसको सहा जा सकता है। रोका थोड़ा जा सकता है। अधिक को कम में किया जा सकता है। मिटाया पूर्ण मिटाना बड़ा कठिन है प्रारब्ध को और जो मिटाने की सामर्थ्य रखते हैं उनको ज्ञान हो जाता है। फिर वो मिटाते नहीं। इसलिए कहते हैं कलयुग में ये पाखंडियों का बोलबाला हो जाएगा।

बड़ा विचित्र खेल है। बड़ा विचित्र खेल। एक बरगदिया बाबा थे। उनके पैर में कछुआ काट खाया। वहां कीड़ा पड़ गए तो पूरा पैर सड़ रहा था और ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष थे। आप कैसे समझते हो? प्रारब्ध भोग बड़े बड़े को भोगना पड़ता है। इसलिए कह रहे कि कलयुग में पाखंडियों का मत चलेगा। चलेगा दौड़ेगा। पक्का और रात दिन माला चलाओ भजन करो सत्य मार्ग में चलो भगवान के मार्ग में चलो जो अविनाशी है त्रिकाल में कभी धोखा नहीं हो सकता इसमें विश्वास नहीं होगा इसमें विश्वास सबको ऐसा लगता है कि हम कुछ ले दे के बाबा जी को और हम भोगे भोग और बाबा जी करें योग और हम कुछ फल फूल रुपया दे दे और खूब चकाचक रहे नहीं भाई ऐसा विधान नहीं है अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म सुभा शुभम कोन काू के सुख दुख कर दाता और निज कृत कर्म भोग सुन भ्राता अपने कर्म को भोगना पड़ेगा इसलिए भगवान का नाम जप भगवान की मंत्र जप भगवान की सेवा भगवान के भक्तों की आराधना यह बात तो हमारी समझ में आती लेकिन यह समझ में नहीं आती कि कोई तुम्हें छू कर देगा तुम सिद्ध हो जाओगे ऐसा नहीं बहुत देखो कर्म कितना प्रबल है।

हठ कर लिया आत्मदेव ने भागवत में प्रारंभ में कि या तो पुत्र दो नहीं तो हम तुम्हारे सामने मर जाएंगे। तो संत भगवान ने एक फल दिया। अब उनके भाग्य को पढ़ के बता रहे थे कि सात जन्म तक तुम्हारे संतान नहीं है। तो क्या हुआ? फल ले गए तो उनकी पत्नी धुंधली ने फल नहीं खाया। गाय को खवा दिया। देखा ना? प्रारब्ध कैसा बुद्धि बदल दी कि इतना सिद्ध फल वो गाय खवा दिया अपने और उनके नहीं हुआ बहन का लेकर के धुंधकारी जैसे वायु की प्रेरणा से घने बादल प्राणियों के लिए अमृत में जल की वर्षा करते हैं।

ऐसे कभी-कभी बड़े संत जन धनी लोगों को आदेश देकर के गरीबों की सेवा कराते हैं। धनी लोगों से धन लेकर गरीबों की सेवा में लगाना या धनी लोगों को आदेश देकर गरीबों की सेवा में लगाना। ऐसे ऐसे लोग हैं जिनको दवाई के पैसे की व्यवस्था नहीं। ऐसे वृद्ध हैं जिनकी सेवा कोई करने वाला नहीं। ऐसी माताएं वृद्ध हैं जिनको बहुत कष्ट मिल रहा है। धन हो तो यह करना चाहिए। [गला साफ़ करने की आवाज़] 10 पांच ऐसे सेवक रख ले और वृद्धों लोगों को रखकर उनकी सेवा करवावे। औषधि करवावे ऐसे यह सब धन के उत्तम है।

सो धन धन्य प्रथम गति जाकी। वृंदावन में ऐसी शोभा से युक्त वृक्ष लताओं के बीच में भगवान श्री कृष्ण बलराम गए चराने आते हैं। खूब हरि हरी घास गौए चते। बड़े-बड़े थन सब दूध से भरे हुए और भगवान श्री कृष्ण जब उनका नाम लेकर पुकारते हैं तब प्रेम पर्व होकर वो दौड़ी हुई भगवान के पास आती हैं तो अति शीघ्रता के कारण उनके दुग्ध से वृंदावन की भूमि सिचती जाती है। वनवासी भील और भीलिनियां भी बड़ी आनंदित है। वृक्षों की पंक्तियों से मधुधारा बह रही है। पर्वतों से झरने झरझर बड़ी सुरीली आवाज बहुत सुंदर गुफाएं तो जब वर्षा होती है तो भगवान गुफाओं में छिप जाते हैं किसी खोर में छिप जाते हैं और कंदमूल पाकर कंदमूल फल पाकर सखाओं के साथ कभी-कभी जल वर्षा में खेलते हैं।

वर्षा हो रही और भगवान कृष्ण बलराम सखा सब जल में भीते हुए खेलते हैं। कभी किसी चट्टान पर खुले बैठ जाते हैं। कभी ग्वाल बालों के साथ मिलकर घर से लाया हुआ दही, भात, दाल, शाक आदि खाते हैं। वर्षा ऋतु में बैल, बछड़े, थनों के भारीभार से थकी हुई गौएं यह सब बहुत जल्दी से घास चल लेती। हरी हरी घास पर बैठकर आंख मूंदकर जुगाली करती रहती। वर्षा ऋतु की सुंदरता अपार। वो भी वृंदावन के संयोग में तो और सुंदर। इसमें संदेह नहीं कि यह ऋतु, यह गाय, यह बैल, यह बछड़े सब के सब भगवान की लीला के दिव्य विलास हैं।

भगवान देख कर बहुत प्रसन्न होते हैं। बार-बार आनंदित होकर कभी नृत्य करते, कभी गायन करते, कभी प्रशंसा करते हैं। इस प्रकार श्याम और बलराम बड़े आनंद से ब्रज में निवास कर रहे हैं। इसी समय वर्षा ऋतु बीती और शरद ऋतु आ गई। अब आकाश में बादल नहीं रहे। जल निर्मल हो गया। वायु बड़ी धीमी गति से चलने लगी। शरद ऋतु में कमलों की उत्पत्ति जलाशयों के जल ने अपनी स्वच्छता प्रकट कर दी। जैसे कोई साधक भ्रष्ट हो जाए तो फिर कड़ा नियम लेकर योग का सेवन करता है तो निर्मल हो जाता है।

ऐसे शरद ऋतु में वर्षा से मलिन हुए सरोवर निर्मल हो जाते हैं। भ्रष्ट हो जाए तो इसका मतलब नहीं कि हम गिरते ही चले जाए। नहीं फिर कड़ा नियम ले और फिर आगे बढ़े। शरद ऋतु ने आकाश के बादल, वर्षा काल के बड़े हुए जीव, पृथ्वी की कीचड़ और जल के मटमलेपन को नष्ट कर दिया। जैसे भगवान की भक्ति से चाहे ब्रह्मचारी हो, चाहे गृहस्थ हो, चाहे वानप्रस्थ हो, चाहे सन्यासी हो, सब प्रकार के अशुभों का, पापों का, विकारों का नाश कर देता है। भगवान की भक्ति से बादल अपने सर्वस्व जल का दान करके उज्जवल कांति से सुशोभित होते हैं।

जैसे जिसके पास धन अधिक है उसे चाहिए कि परलोक के लिए अपनी कामनाओं को अपने भोगों को थोड़ा रोक करके दूसरों के हित में अपने धन को लगा दे। दूसरों के मंगलमय कार्यों में लगा दे। पर्वतों से कहीं-कहीं झरने झरते हैं और कहीं कहीं अपने कल्याणकारी जल को नहीं बते। ऐसे ही ज्ञानी पुरुष जब देखता है अधिकारी है तो अपने ज्ञान का दान कर देता है और कहीं-कहीं देखता है कि अनाधिकारी है तो मौन हो जाता है। उनसे बात नहीं करते। छोटे-छोटे गड्ढों में भरे हुए जल के जलचर जीव ये नहीं जानते कि चार दिन के बाद ये गड्ढा सूख जाएगा।

और फिर हमें मरना पड़ेगा। ऐसे ही यह कुटुंब भरण पोषण में भगवान से विमुख लोग यह नहीं जानते कि चार दिन बाद आयु क्षीण हो जाएगी हम मर जाएंगे और जो हमें लाभ मनुष्य योनि में मिलना चाहिए वो हम नहीं ले पाए। क्या भगवान का भजन शरद कालीन सूर्य की प्रखर किरणों से बड़ी पीड़ा होने लगी। जैसे जिस साधक की इंद्रियां बस में नहीं होती उसे तरहतरह के ताप और पाप में फंसा देती है इंद्रियां। अपनी इंद्रियों को संयम में रखने वाला साधक साधु ही परमानंद को प्राप्त होता है। पृथ्वी धीरे-धीरे अपना कीचड़ छोड़ने लगी।

घास पात धीरे-धीरे अपनी कचाई छोड़ने लगे। जैसे विवेक संपन्न साधक धीरे-धीरे अनात्म पदार्थों का त्याग कर अपनी आत्मा में स्थित हो जाता है। शरद ऋतु में समुद्र का जल स्थिर गंभीर शांत हो गया। जैसे आत्माराम पुरुष का मन निसंकल्प और शांत हो जाता है। वो फिर किसी प्रपंच या भोग या कर्मकांड के झमेले में नहीं पड़ता। किसान खेतों की मे मजबूत करके जल का बहना रोकने लगे। जैसे साधक अपनी इंद्रियों को विषयों का संयोग ना होने देना। प्रत्याहार करके अपने ज्ञान की रक्षा करता है।

जितना इंद्रियों से भोग भोगोगे अज्ञान बढ़ेगा और जितना भोगों का त्याग करोगे उतना ज्ञान बढ़ेगा। शरद ऋतु में दिन के समय बड़ी कड़ी धूप होती है। लोगों को बहुत कष्ट होता है। परंतु रात्रि के समय चंद्रमा प्रकाशित होकर संताप को वैसे ही हर लेता है। जैसे दया अभिमानी को साधना में दुख होता है। और जब भगवत प्राप्ति होती है तो परमानंद में निमग्न हो जाता है। इसलिए संसार के भोगों में मनोरंजन ना करके भगवान की तरफ बढ़ो। ये थोड़ा दुख है। इसके बाद महा सुख है। और संसार की तरफ दुख ही दुख है।

दुखालय मसाम। फूलों से लदे हुए वृक्ष और लताओं में होकर बड़ी हुई सुंदर वायु बहती है। ना अधिक ठंडी ना अधिक गर्मी। उस वायु के स्पर्श से सबकी जलन तो मिट जाती है। परंतु गोपियों की जलन और भी बढ़ जाती है। क्योंकि उनका चित्त श्री कृष्ण ने चुरा लिया है। शरद ऋतु में बड़ी सुंदर शोभा। उसी शोभा में श्री कृष्ण प्रेम की उन्मत्तता। परीक्षित जैसे राजा के सुगमन से डाकू चोरों के सिवा सब लोग निर्भय हो जाते हैं। वैसे सूर्योदय के कारण कुमुदनी के अतिरिक्त और सभी प्रकार के कमल खिल गए।

बड़े-बड़े शहरों गांव में नवा प्राशन इंद्र संबंधी उत्सव होने लगे। खेतों में अनाज पक गए। भगवान श्री कृष्ण बलराम जी की उपस्थिति से वृंदावन दिव्य शोभा से युक्त है। साधना करके सिद्ध हुए पुरुष जैसे समय आने पर अपने भगवत शरीरों को प्राप्त करके महा आनंद में स्थित होते हैं। वैसे ही सन्यासी राजा स्नातक व्यापारी जो वर्षा के कारण एक स्थान पर रुके हुए थे। वहां से चलकर अपने अपने अभीष्ट कार्य की ओर बड़ा सुंदर वृंदावन है और लाल जी की बड़ी सुंदर बंसी बज रही है। उस बंसी को सुनकर के जो गोपियों के हृदय में भाव आ रहा है वो वर्णन करते हैं।

इसे वेणु गीत कहते हैं। इसकी चर्चा आगे करेंगे। श्री राधा वल्लभ लाल की जय।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित