इन दोषों के कारण भजन में प्रगति नहीं होती / इंद्र के घमण्ड का नाश एवं गोवर्धन लीला // 20/10/26
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम रद ितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वापय परम शीतल मायाम परम शीतल मा श्रयाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नव निवृत निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री श्यामा श्याम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता श्री यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिटि प्रणाम कोटि नमन नमस्कार लाडली लाडली लाडली राधा राधा राधा राधा हमारा जब तक अहंकार कार नहीं मिटता तब तक वह साधना नहीं बनती जिससे भगवत प्राप्ति होती है।
जिससे हृदय द्रवित होकर आर भाव से प्रभु को पुकारता है। प्रतििक्षण बाहर से शांत अंदर से रुदन करता रहता है। यह स्थिति अहमता और ममता के गलित हो जाने से होती है। जब किसी भी कार्य में संकल्प नहीं बना और अहंकार नहीं जुड़ा। जिसमें अहंकार जुड़ जाता है वह भगवत प्राप्ति के योग्य नहीं रहता। शुभ कर्म बन जाता है। और जिस कर्म में संकल्प नहीं बनता और अहंकार नहीं बनता। वह भगवत प्राप्ति के योग्य हो जाता है और ममता किसी वस्तु व्यक्ति स्थान पर नहीं एकमात्र महारानी जी के गोरे चरणारविंद में लाल जी के श्याम चरणारविंद में इनके नाम में इनके रूप में इनकी लीला में हो गई भगवत प्राप्ति दो ही है जिनको समेटना है ममता कहीं होने ना पावे और अहंकार किसी क्रिया में ना हो।
वही क्रिया दिव्य साधना बन जाती है जब अहंकार रहित होती है। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी यही कह रहे हैं। यतन मिथ्या दुर्ग्रह ग्राहमे तम द्रा सत्यज्या ममेति ग्रसुम ये ममता ग्रस लेती है। अहंकार ढक देता है ज्ञान को। इसलिए संसार भोरासी मुतीम गत्वा नंदम वृंदावन श्रीपाद कह रहे हे मित्र यह अहमता ममता ही जगत में बांधने वाली है। एक अहमता ममता यह जग में है दुखदाई यह जब श्री जी की ओर जुड़े तो होत परम सुखदाई मात तात सुतदार दार देह में मति अरझ मति मंदा हित किशोर को है चकोर तू लख वृंदावन चंदा वृंदावन चंद का साक्षात्कार करने के लिए जो बाधा है वह अहंकार और ममता है सबकी ममता ताग बटोरी मम पद मन बांध वर डोरी और अहंकार बिल्कुल नहीं मेरे प्रभु के द्वारा ही मेरे हृदय का संचालन हो रहा है अब त्रिगुणात्मिका माया के द्वारा नहीं इसलिए किसी भी शुभ से शुभ कार्य का संकल्प ना बनने पावे अशुभ की तो बात जाने दो शुभ का भी संकल्प ना बने बिना संकल्प के चेष्टा हो और बिना आसक्ति के प्रीति मेंय व्यवहार हो वो उपासक इस संसार रूपी महान समुद्र को पार कर जाता है।
संसार भोरास मुर तीरम गत्वा वही किनारे लग पाता है। यह हमता ममता श्री जी की ओर लगे तो होत परम सुखदाई तो कैसे लगे तो बोले रसिक मंडली में आ तन को नी के ढंग लगाओ दंपति यश गाओ हरसाओ हित सोरी झिर जाओ देवन को दुर्लभ नर देह तेने सहज ही पाई मन भाई निधि पाई फिर क्यों जान बझ बसराई रसिक मंडली में यातन कोनी के ढंग लगाओ रसिक मंडली में इस शरीर को सेवा में लगा दो तो तुम्हारा अहंकार नष्ट हो जाएगा और उनकी वचन माधुरी में चित्त जोड़ दो तो ममता नष्ट हो जाएगी क्योंकि उनके वचनों में प्रियाल की महा महिमामय वो लीलाएं वो नाम महिमा जिससे संसार का राग नष्ट होता है बिना रस िक मंडली के यह हमता ममता समेटने वाली नहीं रे मन रसिकन संग बिन रंच न उपजे प्रेम रंच मात्र प्रेम नहीं उपज सकता यदि भगवत प्रेमी महात्माओं का संग ना हो तो श्रीपाद कह रहे हैं आ जाओ वृंदावन रसिकों का संग करो और इस अहमता ममता को मिटा दो एकमात्र प्रियाल के चरणों की स्मृति रह जाए तो तुम अभी भगवत प्राप्त हो गए।
अभी अचाह स्थिति भगवत प्राप्त है। आर भाव भगवत प्राप्त है। दैन्यता भगवत प्राप्त है। यह हमारे अंदर बिल्कुल नहीं है। चाह पे चाह है। अहंकार है। और आर भाव कैसे आता है? जब सब जगह से हार जाता है, अपने को असमर्थ देखता है तब आर भाव से प्रभु को पुकारता है। उसी आर भाव की पुकार में ही भगवान का प्रादुर्भाव होता है। श्रीपाद कह रहे हैं यह जन्म केवल भगवत प्राप्ति के लिए है। इसलिए योषित पिंड किम नपस अंध प्रत्यक्षम यत प्रक्षरे छिद्र के भ्या घातः कांतत्व चमत्कार मात्रा वृंदाने उपेक्षासी हाधिक धिक्कार है उसको जो अपने शरीर में अहम करके पुरुष का पराय स्त्री की तरफ दोष दृष्टि से देखता है।
ज्ञान दृष्टि से देखो क्या है? भजन नहीं करोगे तो ये ज्ञान दृष्टि टिकेगी नहीं। भजन टिकाता है। ज्ञान दृष्टि से श्रीपाद कह रहे देखो क्या है योषित पिंडे किम न पश्यत अंधम अरे अंधे तुझे दिखाई नहीं दे रहा कि जैसे तेरी चमड़ी शरीर में लगी हुई अंदर मांस है छिद्र है बस ऐसा ही है क्यों बावरा बन रहा है अपने जीवन को नष्ट कर रहा है पर स्त्रियों की तरफ काम भाव से देखने से अपनी आयु नष्ट होती है सुकृत नष्ट होते हैं तेज नष्ट नष्ट होता है। बुद्धि भ्रष्ट होती है। कितनी हानि ही हानि है।
अरे अंधे तू क्या नहीं देख रहा है कि केवल ऊपर से चमड़ी लगी हुई है। अंदर सब गंदा ही गंदा है। भ्राता हे भाई कांतक केवल चमड़ी का चमत्कार है। जैसे रेशम के बढ़िया थैले में अंदर मल भर दिया जाए और यह आप देख लो फिर क्या उस रेशम के थैले को आलिंगन करोगे क्या आपको विष्ठा ही दिखाई देगा ऐसे ही ज्ञान नेत्र प्रकट हो जाए तो आपको घृणा हो जाएगी संसार के भोगों से ब्रह्मादिक के भोग सब विष सम लागत ताह नारायण ब्रज चंद की लगन लगी है जाह कनक मरकता दिव्य धाम किशोरे उदित मुख नष्ट चक्षु चकोरे विहरति वृंदा कानने चित चोरे मम तदति विच याम नान्यत्र घोरे हे भाई वृंदावन में एक कनक के समान जिनके श्री अंग की कांत है सात कुंभ तन गोरी तपाए हुए स्वर्ण की कांत और मरकत आभ एक है मरकत मणि इंद्र नील मण श्याम मनोहर सात कुंभ तनु गोरी ये दिव्य धामन इसी वृंदावन दिव्य धाम में किशोरे मिथित उदित ये यहां प्रकाशित हो रहे हैं।
भाई एक बार इनको देखने की ठान लो कि वृंदावन में विराजमान नित्य बिहारी रास बिहारी श्री प्रिया प्रीतम एक बार मैं इनका साक्षात्कार करूंगा ऐसा हृदय में लगाकर लगन और वृंदावन की बीथियों में खोजो उनको राधा राधा राधा पुकारते हुए ये अन्यत्र घोर संसार में भोगों की खोज में बहुत जन्म लगा दिए एक जन्म प्रिया प्रीतम की प्राप्ति के लिए लगा दो आ नता मपत्र किम हंत मोहा क्षमयति हठाद ब्रह्मता त आहा यदि आप नहीं चाहते तो कोई महापुरुष आपको कैसे बचा सकता है संसार से ध्यान दीजिए आहा न महता म्यत्र किम हंत मोहा यदि तुम मोह से युक्त होकर संत महापुरुषों पर भाव नहीं कर पाते श्रद्धा विश्वास पूर्वक उनकी बात नहीं मानते तो फिर कोई भी महापुरुष तुम्हारा कल्याण करने में समर्थ नहीं है।
मोह का नाश करो। किसी भी रसिक महापुरुष के चरणों का आश्रय ले लो। न कलति राधानपुर धन मुगधो हरि रवि रह संावने चेत यदि तुम किसी रसिक महापुरुष का आश्रय ले लोगे और उनके द्वारा बताए हुए नाम मंत्र को जपोगे तो तुम्हारे कानों में वो नपुर ध्वनि सुनाई देगी प्रिया की जो श्री हरि के चित्त को चुरा लेती है नपुर ध्वनि वो प्रियाजु की नपुर ध्वनि जिनकी नपुर ध्वनियों से अनेक मंत्रों का प्रादुर्भाव हुआ है। ऐसी नपुर ध्वनि है जो स्वयं हरि सुनकर मोहित हो जाते हैं। फिर क्या तुम्हारा मन बुद्धि चितित अहंकार ये अंतःकरण चतुष्टय प्रेम में नहीं डूब जाएगा डूब जाएगा।
और बिना रसिक महापुरुष की कृपा के यह मार्ग ही नहीं मिलता है। तो नपुर ध्वनि और बंसी ध्वनि सुनने की तो बात जाने दो। भावना ही नहीं बन पाएगी। जब बड़े-बड़े योगेंद्रों मुनिद्रों की भावना नहीं बन पाती तो साधारण जीव की क्या पर रसिक महापुरुष मिल गए तो अब कुछ दुर्लभ बात नहीं है। पूज्यपाद शिव बाबा जी महाराज ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष जो हमारे जीवन के आदर्श महापुरुष है। गंगा किनारे सब कुछ छूट गया पर वाणी बाबा की बाबा की छवि बाबा के वचन ही पूरा जीवन रहे जो वैराग्य हुआ वो बाबा के वचनों में ही स्थिति रही जहां एकांत में स्वाध्याय करते एक आग लग जाती क्या बाबा पहुंचे हुए महापुरुष को विषय भ्रष्ट कर सकते हैं हां कर सकते हैं।
विषय की महान शक्ति ज्ञानी भक्त और विद्वान इनको भी परास्त कर सकती है। भक्त नारद जी ब्याह के लिए तैयार हो गए। और परम ज्ञानी ब्रह्मा जी भी हैं, बृहस्पति जी भी हैं। और इनके चरित्र आपने पीछे सुने हैं। विषय की महान शक्ति ज्ञानी भक्त और विद्वान को भी शोभ करा सकती है। अतः जो निरंतर भजन करता है उसको कोई परास्त नहीं कर सकता। भजन में अंतर पड़ता है, विषय चिंतन होता है तो उसके भ्रष्ट होने में देर नहीं लगेगी। का हनुमंत विपत्ति प्रभु सोई जब तो सुमिरन भजन न होई जिस क्षण भगवान का सुमिरन और सेवा नहीं हो रही उसी समय अटैक हो जाएगा माया का और आप परास्त हो जाएंगे और अगर नाम पहारू दिवस निश ध्यान तुम्हार कपाट भगवत ध्यान में स्थित है तो मानो दरवाजा बंद है माया का प्रवेश नहीं नाम निरंतर चल रहा तो नाम महाबली पहरेदार है काम क्रोध लोभ हृदय में प्रवेश नहीं करेंगे।
करेंगे तो नष्ट हो जाएंगे। तुम्हें नष्ट नहीं कर पाएंगे। अतः उपासक को विषय चिंतन नहीं होने देना चाहिए। जो इंद्रियों के सुख का चिंतन करता है उसको भ्रष्ट होना ही पड़ेगा। इसलिए तुम्हें सिद्धांत की बात बताता हूं कि तुम विषय त्याग के लिए सर्वदा वीर बने रहो। विषयों के चिंतन का त्याग करके सावधानी पूर्वक भगवत चिंतन करो। अगर भगवत चिंतन छूटा तो चाहे जितना बड़ा कोई ज्ञानी हो, चाहे जितना बड़ा भगत हो, बैरागी हो, माया गिरा देगी। साधक के लिए विषय पुरुषों का संग पतन का कारण है।
इसलिए धनी मानी विषय भोगी पुरुषों का संग दर्शन मात्र से वृत्ति बिगड़ जाती है। अगर भगवत भाव है तो बच जाओगे। अगर भगवत भाव नहीं तो दर्शन मात्र से बुद्धि बिगड़ जाती है। जब ईश्वर में तदाकार वृत्ति होती है तब गिरने का चांस नहीं होता। और जब आत्म स्वरूप में ब्रह्माकार वृत्त होती है तब गिरने का चांस नहीं स्वात्म रामम विषय मृग तष्णा भ्रमति ज्ञानी और आत्म बोध में अंतर है भक्त और प्रेमी में अंतर है भक्त है अभी जब अगाध प्रेम में डूबता है तो महा आनंद उसके हृदय में रहता है तो क्षद्र आनंद की आवश्यकता नहीं होती भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने गीता में कहा जैसे बड़े जलाशय के मिल जाने पर शद्र गड्ढों की याद नहीं आती।
ऐसे परमात्मंद प्राप्त होने पर फिर भोगों की याद नहीं आती। फिर भोग उसे गिरा नहीं सकते। परमात्मा में चित आसक्त हुए बिना कोई साधक सिद्धा अवस्था को प्राप्त नहीं हो सकता। आसक्ति कहते हैं भरी बाजार में भी वह अपना मंत्र जप रहा है। खूब भीड़ कोला हल में भी उसका नाम नहीं रुक रहा क्योंकि आसक्ति नाम से है। बिना परमात्मा में आसक्ति हुए कोई सिद्ध पुरुष नहीं हो सकता। साधक को शरीर स्वस्थ रखना चाहिए और इसके लिए व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम, प्राणायाम और सूक्ष्म आहार ये बहुत आवश्यक है भोजन में।
साधक को शरीर स्वस्थ स्वस्थ का मतलब तगड़ा नहीं। तगड़ा तभी होता है जब यह इंद्रियों से झगड़ा नहीं करते हो। झगड़ा करो इंद्रियों से। यह जो मांगे वो मत दो। शरीर स्वस्थ का मतलब होता है यथा योग्य अंगों में मांस होना। चर्बी ना बढ़ना। जब चाहो वैसे आसनों में बैठ जाओ उसे स्वस्थ शरीर कहते हैं। पहले शरीर देखो बाबा कह रहे साधक को शरीर स्वस्थ खानपान सूक्ष्म खानपान का संयम साधक को रखना चाहिए। खानपान सुख चाहत अपने तिनको प्रेम छुवत नहीं सपने सपने में भी नहीं रोना आएगा राधा भजन होगा अल्पाहार में अल्प भोजन सात्विक भोजन बीमार वाला भोजन साधक के लिए भजन कभी अपना प्रकाशित ना करें गुप्त रूप से रखें महापुरुषों के वचन ध्यान से सुनो अपने भजन के अनुभव अपने भजन की संख्या अपने भजन की प्रक्रिया किसी को बताएं नहीं जब तक परिपक्व अवस्था ना आ जाए अपने को भजनानंदी साबित ना करे सबके बीच में वैसे गप्प मारेंगे एकांत में जहां चार लोग आ गए तो माला तो उसमें दिखाई कि बड़े भजनंदी है नहीं दम नहीं होना चाहिए पाखंड नहीं होना चाहिए हम भजन कर रहे हैं तो कर रहे तुम आओ या जाओ दिखावा नहीं होना चाहिए।
कोई जाने कि हम भजनानंदी ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए। अगर हम भजन में बैठे तो भजन में बैठे साधन में तो बैठे तो शांत बैठे। हमें कोई बनावटी आसन नहीं करना उस समय जैसे हमारे पास कोई आवे तो अपने को भजनंदी नहीं दिखाना कि वो ऐसे तो पद्मासन में कभी बैठते नहीं। लेकिन पांच मिनट की बात है तो पद्मासन लगा के मार। तो किसको दिखा रहे हो? किसको तुम धोखे में डाल रहे हो। खुद धोखे में पड़ रहे हो। भजन करने वाले को कभी ऐसा नहीं लगता कि मैं बहुत भजन करता हूं। उसको भजन की भूख हो जाती है।
हमने बड़े-बड़े महापुरुषों को देखा है। ऐसे जो ही जाओ सो प्रणाम करके आप वैष्णव जन मुझे ऐसी आशीष वृत्ति दो कि जिससे हम खूब भजन करें। भजन नहीं बनता। एक दिन गुरुदेव भगवान कह रहे थे कह क्या बताएं? कभी छक के भजन करने को नहीं मिला। रात के 1:00 बजे से बैठे हमने देखा महाराज जी को आसन में बैठे वही पास रहे 5:00 बजे 6:00 बजे 7:00 बजे ये तीन घंटे ऐसे थे जिनमें लेट गए बस कमंडल उठाया यमुना जी 8 9 11 इसके बीच में आते थे कभी पाठ का मन हुआ तो जल्दी चले आए पाठ करते हुए नहीं तो फिर 11:00 बजे आते थे भजन भजन और वो कह रहे हैं कि छक के भजन करने को यहां दो चार माला हो गए।
बोले बहुत हो गए। बहुत भनंदी भजन करने वाले को कभी भगवान से किसी सांसारिक विषय की याचना नहीं करनी चाहिए। नहीं तो भगवत प्राप्ति में बाधा पड़ जाएगी। इसीलिए बड़े-बड़े रोग, बड़े-बड़ी समस्याएं संत जन सहते हैं। कभी भगवान से प्रार्थना नहीं करते। और प्रार्थना का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। संकल्प कर ले तो फिर सकामता यदि हम पर उपकार के लिए करते हैं तो कभी हमारी हानि नहीं कर सकती। लेकिन अपने सुख के लिए कभी अपने भजन का प्रयोग ना करें। बहुत ऐसी लीलाएं देखी है जो सोचते ही तत्काल पूर्ण हो जाए।
श्रीमद् चतुरासी जी राधा नाम ऐसी अमोग वस्तुएं पर जीव इनका प्रयोग करना नहीं जानता इन पर श्रद्धा और विश्वास नहीं हो पाता वैसे भगवान से कभी अपने लिए कुछ ना मांगे तो बोले अपने लिए ना मांगे तो अपनी व्यवस्था वो सर्वज्ञ जिनका भजन करते अपने आप व्यवस्था करेंगे अपने आप करेंगे आप नाम जापक हैं आप आचार्य ग्रंथों का पाठ करते हैं। आप जो सोचेंगे वही हो जाएगा। पक्का पर आप में उतना जप होना चाहिए। उतना एकाग्रता होनी चाहिए। उतना भाव होना चाहिए। जब भगवान को अधीन कर सकते हो।
नाम वाणी जहां श्याम श्यामा तहां तो कौन से ऐसे कार्य नहीं हो सकते। पर अपने लिए प्रयोग नहीं किया जाता। अपने लिए भजन में बहुत बड़ी सामर्थ है। विश्व के पापों का नाश विश्व का मंगल भजन में आप अपने जीवन को राधा नाम में लगाओ। आप पवित्र आचरण करो। आप गंदे आचरण मत करो। आप सद ग्रंथों का स्वाध्याय करो। देखो क्या नहीं हो जाएगा। क्या नहीं हो जाएगा। बचपन से देख रहा हूं। तभी कह रहा हूं अगर अनुभव ना होता तो माइक से कह देता कि जिंदगी बर्बाद मत करो। बच अगर ऐसे हो गया कि कदम तुम्हारा नहीं बढ़ेगा तो कदम नहीं बढ़ेगा।
भजन में अपार सामर्थ्य है। आप लोग मारे घूम रहे हो। आशीर्वाद मिल कहां किसका आशीर्वाद? आचरण सही नहीं करोगे, भजन नहीं करोगे तो किसी का आशीर्वाद नहीं। और भजन करोगे तो जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करे सब कोई सब आशीर्वाद आपके पास आ जाएंगे जैसे समुद्र में कोई याचना की वृत्ति नहीं है लेकिन अपने आप नदियां उमंगती हुई समुद्र की तरफ जा रही ऐसे ही धर्मशील तपस्वी भजनानंदी पवित्र आचरण वाले के पास सुख संपत्ति अपने पास आ जाती अपने आप उसको घेर लेती है। साधक को संसारी पुरुषों के बीच में बैठकर बातें करना सांसारिक उनके दिए हुए भोगों को भोगना ये सब दिखावटी पना पैदा कर देता है।
साधक में दिखावटी पना आ जाता है। बहुत बड़े सिद्ध महापुरुष के वचन है। इसलिए संसारी पुरुषों के बीच में बैठकर सांसारिक बातें मत करो। उनके द्वारा दिए हुए भोगों को मत भोगो नहीं तो पाखंड आ जाएगा। दिखावटी पना दम भा जाएगा। साधक वही है जो इतनी बातों को छोड़ देता है। ध्यान से सुनो। पाप कर्म छल कपट मान आवश्यकता से अधिक वस्तुएं धन स्त्री की आसक्ति पर निंदा पर चर्चा अहंकार पाखंड अगर इन दोषों को त्याग दे तो बहुत जल्दी भगवत आनंद आ जाए। बहुत जोर की माया है। एक घुसा दोष तो 10 को बुला लेगा।
परदोष दर्शन साधक को भगवत प्राप्ति के मार्ग से हटा देता है। परदोष दर्शन दूसरे में दोष देखने वाला भगवत मार्ग का अनुयाई नहीं हो सकता। साधक को सांसारिक झगड़ों से तो दूर रहना ही चाहिए। सांप्रदायिक झगड़ों से भी दूर रहना चाहिए। हम भगवत प्राप्ति के लिए निकले हैं। हमारा संप्रदाय तुम्हारा संप्रदाय ये छोटा वो बड़ा ये झगड़ा वो झगड़ा लगो तुम सब राधा राधा राधा रात दिन अपने भजन में लगना। संप्रदाय का मतलब होता है मार्ग। हमें जो गुरु ने मार्ग दिया उस मार्ग में चल।
झंझट नहीं, लड़ाई झगड़ा नहीं, बड़ा छोटा नहीं, निंदा स्तुति नहीं। निरंतर नाम जप अपने आराध्य देव का पूजन और आराध्य देव के ध्यान में समय बिताना चाहिए। सांप्रदायिक झगड़ों झंझटों में नहीं पड़ना चाहिए। महापुरुषों के वचन जो है ना हृदय में दृढ़ हो जाए तो कोई फांस नहीं सकता है। साधक को चाहिए निरंतर नाम जप करने का अभ्यास। चाहे एकांत हो चाहे समाज हो हमारा नाम जप चले। अगर नींद आने लगे तो खड़ा हो जाए। आलस्य सताने लगे तो ऊंचे शब्दों से नाम कीर्तन करने लगे। जो भगवत समर्पित होता है ध्यान दीजिए जो भगवत समर्पित होता है उसके सब कर्म भजन माने जाते हैं।
जो भगवत समर्पित होता है उसके हर एक कर्म भजन माना जाता है। जो समस्त दुखों को शांति पूर्वक सहते हुए भगवत भजन करता है। बहुत जल्दी सिद्ध हो जाता है। क्रोधी क्षमाशील नहीं है। दूसरों से बैर करता है। दूसरों की बुराई करता है। वो कभी साधु हो सकता है। कभी भजन कर सकता है। असंभव अद्वष्टा सर्वभता नाम मैत करुण निर्ममो निरहंकारा सम दुखा सुखा जो किसी के दोष दर्शन नहीं करता। किसी पर दोष भाव नहीं रखता। समदर्शी वृत्ति है। सबसे मित्रता का भाव करुणा का भाव। पर मित्रता करता है ममता नहीं।
करुणा करता है पर अहंकार नहीं। अद्वष्ट सर्वभता मैत करुण निर्ममो निरहंकार ममता रहित अहंकार रहित सुख दुख में समान भाव और क्षमावान ही भगवान कह रहे वो मुझे बहुत प्रिय है। भक्त वही है जो अपने को सबसे छोटा मानता है। वही निकल जाएगा। चेकिंग नहीं होगी। बड़े वाहनों की चुंगी लगती है। चेकिंग होती है। छोटे छोटा बनोगे माया चेक नहीं करेगी। जो अपने को सबसे छोटा समझता है। किसी भी बात का अभिमान नहीं करता। किसी के दोष नहीं देखता। किसी से घृणा नहीं करता। वाणी को संयम में रख के मौन रहता है या कम बोलता है।
जब बोलो तब शास्त्र की बात सत्य बोलो, मीठा बोलो, दूसरे के हितकर बोलो। जो सबकी सेवा करता है। यदि विरक्त साधक है तो किसी के विवाह उत्सव आदि में कभी सम्मिलित ना हो। विवाह आदि के पदार्थ कभी ना खाए। जो विवाह में पदार्थ बनते हैं उनको कभी ना खाए। श्राद्ध का भोजन ना पाए। राज अन्न ना पाए। ग्रह नक्षत्रों के दान का कभी ना पाए। नहीं भजन में बाधा पड़ जाएगी। अगर यह साधक में है सद्गुण तो विश्वास करो। यह सद्गुण उसे भगवत प्राप्ति करा देंगे। धन और स्त्री इससे जो बच गया उसके मुंह में यमराज कभी कालिख नहीं पोतेंगे।
बहुत बड़ा आकर्षण है रुपए का और ये माया का। अविनाशी भगवान की प्राप्ति में माया ने तीन खाइया खोद रखी है। कंचन, कामिनी, कीर्ति जो इनको पार कर गया, अनाशक्त हो गया वही भगवान के पास पहुंच गया। नहीं खाइयों में गिर जाता है। दीनता भगवत चिंतन और सद्गुरु अधीनता यह साधक को सिद्ध बना देती है। दीनता, भगवत चिंतन और सद्गुरु की अधीनता। गुरु की अधीनता। भजन में पांच विघ्न है जो भजन होते हुए भी भगवनंद नहीं होने देंगे। लोक में मान प्रतिष्ठा को स्वीकार कर लेना। मेरी देश देशांतर में ख्याति हो जाए।
ऐसा संकल्प बना लेना हमारा बैंक बैलेंस बहुत जोर का हो जाए धन लाभ हो जाए कोई सुंदर स्त्री देखकर के भोग वासना उदय हो गई या जो हम सोचे जो चाहे वो हो जाए ये पांच बातें भजन के फल को उदय नहीं होने देती भगवत आनंद लोक में मान प्रतिष्ठा निष्ठा की चाह देश देशांतर में ख्याति होने का संकल्प और हमारा अधिक से अधिक धन संग्रह बैंक बैलेंस स्त्री रूप में आसक्ति और संकल्प सिद्धि जो चाहो वो हो जाए। इससे भगवत प्राप्ति नहीं होती। यह साधन भगवत प्राप्ति करा देते हैं। पहला सहन करना है।
सब कुछ सहन करना है। गाली सहन करना है। निंदा सहन करना है। भूख प्यास सहन करना है। सर्दी गर्मी सहन करना है। मान अपमान और भजन के सुख को भी सहन करना है। उसमें फूलना नहीं है। दूसरा अव्यर्थ कालत्व एक क्षण भी समय भजन के बिना ना जाए। कब काल वृथा नहीं जाए। एक सेकंड भी भजन से अलग ना जाए। तीसरा पदार्थ पास होते हुए भी भोगने की इच्छा ना होना। भोग सामग्री पास है पर भोगने की इच्छा नहीं। पहला है सहनशील बहुत यह तथ साधु का आभूषण है गहना है सहनशील सब कुछ सहना है एक क्षण भी व्यर्थ ना जाए ऐसे भजन में लगे रहना है और ऐसा वैराग्य कि पास में भोग सामग्री भोग सकते हो लेकिन ना ही भोगने की इच्छा ही नहीं ऐसा वैराग्य अपने इष्ट देव का निरंतर चिंतन निरंतर समुत्कंठा नाम गाने सदा रुचि उत्साह पूर्वक अपने इष्ट का नाम जैसे हम 500 रुपया गिनने में उत्साह नहीं लगते इतने हो गए ऐसे अधिक से अधिक नाम जप समुत्कंठा नाम गाने सदा रुचि लोभी जी प्रिय दाम ऐसे मुझे भगवन नाम प्रिय हो।
पांचवा सद्गुरु के हाथ बिक जाना। सद्गुरु ने नाम दिया, मंत्र दिया। अब मैं बिका हुआ हूं। मेरे जीवन का अस्तित्व सदगुरु देव है। उनका आदेश ही इस जीवन में है। क्रियात्मक होना नहीं तो मेरी कोई रुचि नहीं। मेरी कोई इच्छा नहीं, मेरा कोई अस्तित्व नहीं। मैं तो बिका हुआ हूं। जब यह बातें हमारे हृदय में आ जाती हैं तो क्रोध करने वाले पर क्षमा अपमान करने वाले का भी मंगल भावना ये दिव्य सद्गुण उसके अंदर आ जाते हैं। भगवान चार पर बहुत प्रेम करते हैं। जो अपनी भोग सामग्री को अभाव ग्रस्त किसी को पवा देता है, दे देता है, उसे दान कहते हैं।
भगवान उससे प्रसन्न होते हैं। पर जो गरीब है वो गरीब होकर के दान करता है तो भगवान उसे अधिक प्रसन्न होते हैं। अधिक प्रेम करते हैं। भगवान परोपकारी शूरवीर पर प्रसन्न होते हैं। जो जैसे कुछ अमंगल कार्य हो रहा है। आप बीच में कूद पड़े और बचा लिए। किसी माता बहन को कोई गलत दृष्टि से देख रहा है या किसी असमर्थ को कोई छीन रहा है तो उसमें कूद पड़े और अपने ऊपर प्रहार सह करके बचा ले। भगवान बहुत प्रसन्न होंगे। पर जो विचारवान होकर शरीर राग त्याग कर देता है भगवान उससे सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं।
भगवान भजन करने वालों पर प्रसन्न होते हैं। पर जो बाल्यावस्था से भजन करता है उससे भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं। भगवान भक्त से प्रसन्न होते हैं। पर जो बचपन से भगवान की भक्ति करता उससे बहुत प्रसन्न होते हैं। अब भगवान क्रोध किस पर करते हैं? जिसके पास बहुत धन होता है और वह केवल अपने भोग में ही प्रयोग करता है। भगवान उस पर क्रोधित होते हैं। जो धनी होकर के भी गरीबों के खून चूसते हैं। उन पर भगवान विशेष क्रोधित होते हैं। कैसे गरीबों के खून लेबर है खूब मेहनत करवा रहे हैं।
वो विचार कर रहा है। अब उसको समय से पैसा नहीं दे रहे। कम पैसा दे रहे हैं, नहीं दे रहे हैं। यह खून चूसना हुआ, खून पसीने की कमाई ऐसा होता है। ऐसे लोगों पर भगवान बहुत नाराज होते हैं। भगवान क्रोध करते हैं उस पर जो लोभी होकर के धनी होकर के महान धनी है। पर अपने भोग सामग्री वो किसी पर हित नहीं करता। तो भगवान को गुस्सा आता है। हमने इतना तुम्हें दिया है परोपकार के लिए। लेकिन जो धनी होकर गरीबों को चूसता है भगवान उस पर विशेष क्रोधित होते हैं। जैसे भजन करता है तो भगवान प्रसन्न होते हैं।
पर बचपन से जो भजन करता है उस पर भगवान विशेष प्रसन्न होते हैं। दान करता है भगवान प्रसन्न होते हैं। पर जो गरीब होकर दान करता है भगवान उस पर विशेष प्रसन्न होते हैं। जो दूसरे की रक्षा करता है भगवान उस पर प्रसन्न होते हैं। पर जो अपने शरीर का राग मिटा देता है भगवान उस पर विशेष प्रसन्न होते हैं। दूसरा भगवान पाप करने वाले पर क्रोधित होते हैं। किंतु जो बुढ़ापे में पापाचरण करता है उस पर अधिक क्रोधित होते हैं। जैसे जवानी में कुछ गलती हो गई तो फिर नाम जप करके प्रायश्चित करके उसको हटाओ।
लेकिन आप बूढ़े हैं और गलत चाल चल रहे हैं। गलत रास्ता, गलत भाव, गलत आचरण तो भगवान चौथे पन आ गया। मरने जा रहे हो फिर भी राम कृष्ण हरी नहीं जप रहे इधरउधर तो उनको ज्यादा भगवान उन पर क्रोधित होते हैं। भगवान अहंकारी पर क्रोधित होते हैं। परंतु जो शास्त्र ज्ञानी होकर भक्त होकर अहंकार करता है उस पर विशेष क्रोधित होते हैं। क्रिया भ्रष्ट पर भगवान क्रोधित होते हैं। किंतु जो साधु होकर क्रिया भ्रष्ट होता है उस पर भगवान विशेष क्रोधित होते हैं। यह चार बातें पूज्य पारद श्री उड़िया बाबा जी के वचन इन महापुरुषों के वचन गुप्त ही शास्त्रों में रखे इसलिए भगवत प्रेरणा से आप लोगों के कान में बिल्कुल एक शब्द भी भगवान के वचन के समान है।
एक शब्द भी मिस्टेक नहीं पूरे जीवन भर यह हमारा मतलब संविधान समझो जैसे भारत का संविधान ऐसे भागवतिक संविधान ये सदैव हमारे पास सब कुछ छोड़ दिया है ये बगले में इनके बिना हम जी नहीं सकते और आज भी ये जीवन धन है यही आदर्श इन महापुरुषों के आदर्श से ही जीवन चलता है और इनहीं के बल से ही चला जा सकता है चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण अभी आपने सुना भगवान को अहंकारी पसंद नहीं। भगवान ने देखा देवराज इंद्र को अहंकार हो गया है। तो जिसका अहंकार बढ़ जाता है फिर भगवान उसका घटाते हैं।
बहुत अच्छे तरह से घटा देते हैं। भगवान पित तत्र बलदेव संयुता अपश्य गोपा नंद्रया कृतमान भगवान श्री कृष्ण बलराम वृंदावन में रहकर अनेक प्रकार की लीलाएं कर रहे हैं। एक दिन देखा कि बड़े कचौड़ी, पकड़ी, पुआ, खीर और बड़ी सब व्यवस्था हो रही है। अंतर्यामी सर्वज्ञ भगवान सब कुछ जानते हैं। उनसे कोई बात छिपी नहीं है। सब जानते हुए भी अनजान बनकर के नंद बाबा के पास गए और विनय पूर्वक कहा बाबा ये सब बूढ़े बूढ़े ब्रजवासी वहां भी बैठे थे। ये सब लोग कौन सा उत्सव आ गया कि आज घरघर में पकवान बन रहे हैं।
सब बड़ा भोग तैयार हो रहा है। ये कौन सा उत्सव है और इसका फल क्या है? और किस उद्देश्य से कौन लोग किन साधनों के द्वारा ये यज्ञ किया करते हैं? बाबा आप मुझे अवश्य बताइए। देखो मेरे आप पिता हो। मैं आपका पुत्र हूं। और यह बातें सुनने के लिए मुझे बड़ी उत्कंठा भी है। पिताजी जो संत पुरुष हैं उनको हृदय से यदि जो अपना मानते हैं तो सब बातें बता देते हैं। छुपाते नहीं अपनी। जिनकी दृष्टि में अपने पराए का भेद नहीं है। जिनका ना कोई मित्र है ना शत्रु है ना उदासीन तो छिपाने की कोई बात नहीं रहती।
इसलिए आप कृपा करके बताइए कि क्या उत्सव हो रहा है। बाबा यह मनुष्य समझे बेसमझे अनेक प्रकार के कर्मों का अनुष्ठान करता है। मुझे लगता है समझ बूझकर यदि कर्म अनुष्ठान किया जाए तो ज्यादा लाभ मिले। बेसमझी से लाभ नहीं मिलता। अतः इस समय आप लोग कौन सा क्रिया योग करने जा रहे हैं? यह शास्त्र सम्मत है या लोक सम्मत है? मैं जानना चाहता हूं। आप कृपा करके बताइए। नंद बाबा ने कहा लाला यह भगवान इंद्र की पूजा की व्यवस्था हो रही। भगवान इंद्र मेघों के स्वामी हैं। और समस्त प्राणियों को जीवन दान देने वाला जल मेघ बरसाते हैं।
मेरे प्यारे लाला हम समस्त ब्रजवासी मुनि देवराज इंद्र की पूजा की व्यवस्था कर रहे इंद्र यज्ञ इंद्र याग इनहीं सामग्रियों से भगवान इंद्र का पूजन करेंगे क्योंकि वही वर्षा करते हैं। उसी से घास प्रण आदि उसी से हमारी गौओं का हमारा पालन पोषण होता है। शास्त्र भी कहता है यज्ञ से बचे हुए अन्न से जो सेवन किया जाता है उससे धर्म अर्थ काम त्रिवर्ग की पूर्ति होती है। तो किसान आदि की गौचारण आदि की वृत्ति तो वर्षा से ही पूर्ण होती है। इसलिए हमारे भगवान देवराज इंद्र हैं।
और यह कुल परंपरा से चला आ रहा है। कुल परंपरागत चला आने वाला उत्सव या पूजन काम, लोभ, भय अथवा द्वेष से नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि परंपरागत है। उसी का हम लोग पालन कर रहे हैं। भगवान ब्रह्मा शंकर आदि का शासन करने वाले श्री कृष्ण चंद्र जो नंद बाबा और ब्रजवासियों से बात सुनी और मन ही मन विचार किया देवराज इंद्र तुम्हारे अभिमान को मैं चूर्ण करूंगा। क्योंकि तुम्हें गर्व हो गया कि मैं त्रिभुवन पति हूं। भगवान ने कहा पिताजी प्राणी अपने कर्म के अनुसार ही पैदा होता है और कर्म के अनुसार ही मर जाता है।
उसे उसके कर्म के अनुसार ही सुख मिलता है, दुख मिलता है, भय मिलता है, मंगल मिलता है, अमंगल मिलता है। भाई ये बिल्कुल बात भगवान जगतगुरु श्री कृष्ण चंद्र जो बोल रहे हैं। अब इसी में किसी का जंतुर क्या करेगा हमें बताओ किसी का किसी भी तरह का छू छा क्या करेगा कर्मणा जाते जंतु कर्मणव विलयते सुखम दुखम भयंमम कर्मणवापदते सारा खेल इस मन का है एक आदमी को जो तुम अच्छा समझते हो बुद्धिमान 10 20 लोग केवल तैयार हो जाओ अलग-अलग राधेश्याम तुम्हें दिमाग में कुछ हो गया है क्या?
नहीं नहीं कुछ लक्षण तो ऐसे लगते हैं कि खसक गए हो तो मतलब थोड़ा पागल हो गए। आगे फिर तीसरा मिला उस ऐसे 10 दिन करो। धन्यवाद यार कुछ समझ दिमाग में हो गया। उसको लगने लगेगा मेरा दिमाग खराब होने लगा है क्या? जैसा हमारे सामने दृश्य होता है, जैसी बातें होती है वो हमें महसूस होने लगता है। ये केवल मनोयोग है। नहीं एक आदमी श्री राघवा स्वामी जी जो आते थे वह बता रहे थे कि एक आदमी को डॉक्टर ने कह दिया था कि तुम जल्दी ही मरने वाले हो उसने भोजन छोड़ दिया इसी चिंता में एकदम सूख रहे स्वामी जी गए तो घर वालों ने बताया कि यह हालत है इनकी डॉक्टर ने कह दिया होगा कोई रोग स्वामी जी बड़े विवेकी बहुत विवेकी थे बहुत विवेकी की बड़े ही तपस्वी भजलालंदी उन्होंने कहा मैं हस्तरेखा देखना जानता हूं तुम मुझे दिखाओगे उसे विश्वास था दिखा दिया बोले वो डॉक्टर ने जो कहा था सही था
लेकिन वो समय निकल गया बड़े विवेक से मारा कि डॉक्टर की बात अगर हम झूठी कहेंगे तो उन्होंने कहा डॉक्टर ने जो कहा था वो सही कहा था लेकिन वो समय निकल गया अब तुम बोले सही बोले हम बोले खाओ बोले भोजन सब ठीक वो मरणासन में पड़ा था मनोयोग का बहुत बड़ा प्रभाव होता है देखो मनोयोग से हम प्रसन्न है ना देखो शरीर बड़ा रोगी बड़ा कष्टप्रद है लेकिन आनंद है मनो योग कर्मणा जा जंतु कर्मण विलयते कर्म का सारा प्रभाव होता है कुछ किसी का छू छा जादू मंतर कुछ नहीं करेगा जैसे
मानो हम तुम्हारे मन की बात जान गए हम अपने मन की 24 घंटा की बात जानते तो कुछ नहीं संभाल पा रहे तुम हमारे दो मिनट की बात जान गए तो क्या संभाल दोगे कोई संभाल देगा कोई संभला भगवान की बात सुनो कर्मणा जायते जंतु कर्मण विलयते सुखम दुखम भयंमम कर्मण वादते अस्त चेश्वर कश्चित इसमें क्या करेगा ईश्वर कोई भी हो देवराज इंद्र हो लोकपाल हो कोई इसमें क्या करेगा कोई कोहू के सुख दुख कर दाता निज कृत कर्म भोग सुन भ्राता यदि कर्मों को ही सब कुछ ना मानकर उससे भिन्न जीवों का कर्म फल देने वाला ईश्वर है तो वह भी कर्म के अनुसार ही फल देगा।
अलग नहीं। उसकी प्रभुता कर्म पे ही चलेगी। सबको अपने अपने कर्मों के अनुसार फल भोगना पड़ेगा। इसमें इंद्र की क्या है बाबा? बाबा इंद्र की ताकत नहीं कि कुछ बदल सके। इसलिए आप पहले तो भूल जाओ कि इंद्र कोई भगवान है। भगवान जब भुलवा रहे हैं तो फिर अहंकार नष्ट करने के लिए पूर्व संस्कार जबरदस्ती उससे कर्म कराते हैं। पूर्व संस्कार इनहीं पूर्व संस्कारों पर अटैक भजन कर सकता है। दूसरा नहीं। ध्यान से सुनना। पूर्व संस्कारों को भस्म कर देता है भजन सिर्फ भजन दूसरा कुछ नहीं जादू टोना चूचा कुछ नहीं राधा राधा कृष्ण कृष्ण राम राम हरि हरि यही यही कारण शरीर स्वभाव को बदलता है और सूक्ष्म शरीर के उप पापा आचरण करने वाली प्रवृत्तियों का नाश करता है अनर्थ निवृत्ति देवता हो असुर हो मनुष्य हो अगर ध्यान से सुनोगे तो बहुत बढ़िया हो जाएगा एक आदमी हित धाम में तो उसके यहां सब लोहे के छल्ले ऐसे भैया ये क्या है?
हम अंगूठी पहने तो देखा है सोने आदि के ये क्या है? बोले घोड़े के छ नाल के ये छल्ले हैं। इससे क्या होगा? बोले कोई भी ग्रह अटैक नहीं कर सकता। घोड़े की दुर्दशा हो जा रही नाल पहन के और यह नाल की लोहे की पहले तो कह रहे हमारी सद्गति हो जाएगी कोई भी अटैक नहीं करेगा अरे बुद्धि मारी गई पूरी नाल पहरे वो ठोकी है उसके चरणों में पूरी नाल और मनो बोझा ढो रहा है साटी खा रहा है और उस नाल की तुम अंगूठी बनवा अरे राम राम बोलो कृष्ण कृष्ण बोलो हरि हरि बोलो अरे ऐसी बुद्धि भ्रष्ट है तो कैसे बताएं भगवान कह रहे हैं कि देवता हो, असुर हो, मनुष्य हो, यह सारा जगत कर्म के अधीन है।
अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म शुभा शुभम जीव अपने कर्मों के अनुसार उत्तम गति अधम गति को प्राप्त होता है। हे भाई आपके कर्म आपके कर्म ही गुरु है। कर्म ही ईश्वर है। कहां तक कहूं कर्म ही भगवान है। भगवान इसलिए बाबा मनुष्य को चाहिए कि अपने वर्णाश्रम धर्म के अनुकूल कर्म करें। पापाचरण ना करें। जिसके द्वारा मनुष्य की जीविका जीविका सुगमता से चलती है वही उष्ट देवह होता है। अपने विवाहित पति को छोड़कर जो पर पुरुष से रति करते उसे जार स्त्री कहते हो। जार स्त्री की बड़ी दुर्गति होती है।
जो अपनी विवाहित पत्नी को छोड़कर दूसरी स्त्रियों से वह व्यभचारी पुरुष होता है। उसकी कभी शुभ गति नहीं हो सकती। वो यहां भी कष्ट पाएगा और वहां भी कष्ट पाएगा। इसलिए हम सबके आराध्य देव श्री गिरिराज महाराज हैं। आप इनको छोड़कर देवराज इंद्र की पूजा की बात करते हो। बाबा हमारी जीविका गिरिराज जी से चलती है। कृषि वाणिज्य गो रक्षा ब्याज लेना ये वैश्यों की चार वार्तावृत्ति है अलग-अलग वर्ण की तो हम लोग गोपालन करते आए हैं। बाबा इस संसार की उत्पत्ति स्थिति और प्रलय सतोगुण रजोगुण तमोगुण के द्वारा होता है।
रजोगुण की प्रेरणा से मेघ गण सब कहीं जल बरसाते हैं। उसी से अन्न होता है। अन्न से सबकी जीविका चलती है। इसमें बीच में इंद्र कहां से आ गया? पिताजी ना हमारे पास कोई देश है ना राज्य है ना बड़े-बड़े नगर के आीन है। हम वनवासी हैं। ये पहाड़ पर्वत ही हमारे घर है। इसलिए हम लोग गौओं ब्राह्मणों और सबके मंगल के लिए श्री गिरिराज महाराज का पूजन करेंगे। भगवान ने कहा। पीछे गिरिराज महाराज की महिमा सुनी है। लगता है दो महीने के अंतर्गत ही हुआ होगा। दो ढाई महीने हुए होंगे।
एक महीना हां गिरिराज जी महाराज की बहुत पावन महिमा इंद्र का यज्ञ बंद। अब गिरिराज जी का पूजन होगा। खीर, हलवा, पूरी और मूंग की दाल, ब्रज का सारा दूध एकत्र कर लिया जाए। सब इन पदार्थों से गिरिराज महाराज का अभिषेक होगा और गिरिराज महाराज का भोग लगेगा। भांति भांति के अन्न गए दक्षिणाएं ये सब ब्राह्मणों को दान की जाए और सब ब्रजवासी मिलकर के जो भोग लगे वो प्रसाद पाया जाए और गौओं को हरी हरी घास और फिर सब मिलकर के गिरिराज जी की परिक्रमा दे। भगवान ने ऐसा आज्ञा किया।
खूब प्रसाद खा पीकर सुंदर सुंदर वस्त्र पहनकर सज धज करके चंदन लगाकर गौ ब्राह्मण अग्नि तथा गिरिराज गोवर्धन की प्रदक्षिणा की जाए। पिताजी मेरी ऐसी सम्मति है। देखो भगवान अभी सात वर्ष के हुए हैं। लेकिन इतना बड़ा प्रभाव है कि कुल परंपरागत देवराज इंद्र के या को रोक दिया और गिरिराज महाराज के किसी ने भी संशय नहीं किया। सब ब्रजवासी एक स्वर में बोल उठे। जो कन्हैया कह रहा है वही होगा। परीक्षित भगवान काल के भी शासक है। इंद्र का घमंड चूरचूर कर देने के लिए भगवान ने लीला रची।
नंद बाबा आदि गोपों ने बड़ी प्रसन्नता प्रकट करते हुए हां ऐसा ही किया जाए। अब भगवान श्री कृष्ण ने जिस प्रकार गिरिराज गोवर्धन के पूजन की बात कही गई थी। पहले ब्राह्मणों को बुलाया गया और गिरिराज महाराज की तलहटी पर स्वस्ति वाचन हुआ। फिर जो सामग्री थी क्या संपूर्ण ब्रजवासी जन अपनी गाय का दूध लाए थे। अरे कितना अपार दूध ग्रास सब से गिरिराज जी का पूरा अभिषेक हुआ पूरे गिरिराज जी का क्योंकि सब 84 को उसके ब्रजवासी जो जहां से वहीं से अभिषेक कर रहे हैं गिरिराज जी का और फिर बहुत सी भोग सामग्री खीर पुआ कचौड़ी पकड़ी विविध सामग्री भगवान ब्रजवासियों को सुख देने के लिए एक रूप में बाबा के साथ सब भोग अर्पित कर रहे हैं और एक रूप में मैं गिरिराज हूं और पाना वही पवाले वाले और वही पाले वाले भगवान श्री कृष्ण कृष्ण्यतम रूपम गोप मिश्रम गत शलोवन भूरी बलमा बहद बहहु विशाल स्वरूप धारण करके नील मेघ का मैं गिरिराज गोवर्धन हूं पवा अब सब ब्रजवासी पवार है अरे ये तो देखो देवराज इंद्र तो कभी पाले नहीं आए गिरिराज महाराज तो साक्षात खूब कचौड़ी पकड़ी पुआ खीर भगवान अनंत ब्रह्मांड उनके उदर में मानो सबको तृप्त कर रहे हैं।
मैं गिरिराज हूं। ऐसा कहकर भोग सामग्री अ रोगने लगे। अच्छा इसके बाद अपने देखो सब प्रणाम करो। भगवान प्रकट हुए गिरिराज। जय गिरिराज महाराज की। एक तरफ प्रणाम कर रहे हो जिसको प्रणाम कर रहे हैं वो वही स्वयं है। विचित्र लीला देखो भैया देखो अहो पश्चत शैलेशो रूपी अनुग्रह विधात। देखो गिरिराज महाराज हम पर कृपा करके प्रकट हुए। बोलो गिरिराज महाराज की जय। सब ब्रजवासी जन गिरिराज महाराज को प्रणाम कर रहे हैं। भगवान भी ये चाहे जैसा रूप धारण करें बड़े ही सुंदर है। गिरिराज में विशालकाय रूप मैं गिरिराज हूं।
साक्षात श्री कृष्ण चंद्र जी ही गिरिराज हैं। इनके स्पर्श से दर्शन से बहुत जल्दी अंतःकरण पवित्र होता है। जो कामनाएं करें पक्का जो कामनाएं करें उस कामनाओं की पूर्ति करने में समर्थ है। पर ठीक से परिक्रमा लगाओ। ये बीड़ी सिगरेट मसाला ये सब नहीं मौन और दाहिने लघु शंका नहीं दाहिने थूकना नहीं। किसी की वार्ता मत करो। केवल भगवत चर्चा या नाम जप या मौन और पूरे 21 किलोमीटर में महाराज विराजमान है। एक परिक्रमा करके देखो कैसा आद होता है। कैसा आनंद होता है। वनवासी जितने ब्रजवासी जन है सब इनका आदर करें।
और जो इनका आदर नहीं करेगा वो पतित हो जाएगा। आओ अपना और अपने परिवार का अपने समाज का मंगल करने के लिए हम गिरिराज जी को नमस्कार करें। ऐसा भगवान बोले आओ सब मिलकर गिरिराज जी को नमस्कार करते हैं। इस प्रकार भगवान श्री कृष्ण की प्रेरणा से नंद बाबा आदि बड़े बूढ़े गोपों ने गिरिराज जी की विधि पूर्वक पूजा की। भोग लगाया जय जयकार हुआ और फिर सब परिक्रमा लगाई। खा पी के अच्छे-अच्छे वस्त्र सब पहनकर और खूब नाम कीर्तन करते हुए सब ब्रजवासियों ने पूरी गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।
दंडवत किया। फिर सब श्री कृष्ण के साथ अपने अपने निवास स्थान पर लौट आए। इंद्र पुआ पूरी पाने के लिए एक दिन उपवास पहले किए थे कि ब्रजवासी जन पवाएंगे। चक वहां एक भी गुलगुला नहीं मिला। एक ग्रामीण छप्पन भोग है। गांव में भी गिरिराज जी की पूजा होती है। दीपावली के हां अगले दिन जो है अन्नकूट मनाया जाता है। गोबर के गिरिराज जी बनाए जाते हैं। सीके और मोर पंख खड़े कर दिए जाते हैं। गांव में भी होता है। और फिर खूब अच्छे-अच्छे भोग पदार्थ तो अच्छे-अच्छे में क्या है वहां?
देखो सबसे अच्छी चीज जो होती है गुजिया है गांव में गुजिया पे बर्फी ऐसे बनाए और गुलगुला पुआ कचौड़ी पूरी और सब्जी और खीर कढ़ी चावल पकड़ी वाले इतने पदार्थ तो हमने देखे गांव में इसके बाद तो यहां आकर के देखे छप्पन भोग काशी में तो धतूरा अकड़ा अकोड़े का फूल बहुत विचित्र बाबा हां पूरी धतूरे की माला आती है। जब प्रसादी आती है ना ऐसे प्रसाद तो देखे हमने काशी में ये वाले जो छप्पन भोग हैं काशीनाथ का जो पूजन होता है बड़े विचित्र विचित्र वहां तो भोग लगते हैं। बड़े विचित्र भोग अच्छे और स्वादिष्ट भोग भी लगते हैं।
पर ये भोग सब कोई नहीं पा सकता। सीधे चिता की भस्म चढ़ती है। अखंड चिता जलती है। अखंड 100 200 100 रखे ही रहते हैं। कौन सा घाट मणिकर्णिका घाट हां सीधे वहां से गरम गरम चिता की राखा चिता भस्मा लेपो गरल मसनम दिगपट धरो जटाधारी कंठे भुजग पतिहारी पशुपति उनकी कृपा हो गई तो सुख मिला देवराज इंद्र ने देखा एक भी गुलगुला हमारे को नहीं समर्पित किया गया। हर साल तो खूब चकाचक सब देवता भोग पाते थे। देवराज इंद्र भी पूछा भाई इस बार ब्रज 84 को से एक भी पुआ पूरी गुलगुला ले समर्पित हुआ।
बोले नहीं होगा। बंद तुम्हारा बंद भोग किसने बंद? बोले कृष्ण चंद्र जी ने कन्हैया ने। अब तो भारी क्रोध देवराज इंद्र को आ गया। इंद्र को अपने त्रिभुवन पति होने का घमंड था। इसलिए भगवान ने उनके घमंड को चूर कर दिया। तिलमिला उठे क्रोध से देवराज और जो सृष्टि का विनाश करने के लिए सावर्तक नाम के मेघ गण है उनके बंधन छोड़ दिए और आदेश किया जाओ ब्रज को प्रलय रूपी जल से नष्ट कर दो। अब सामर्थक नामक गण मेघ गण ब्रज पर आ गए। देवराज इंद्र ने कहा ग्वाल बालों का इतना घमंड कि हमारा पूजन छोड़ दिया।
सचमुच एक बालक के कहने पर देखो बुद्धि खराब हो गई। बुद्धि खराब हो गई। और इन असुरों से जब इनकी पिटाई हुई थी ना तो यही सब ब्रह्मा जी के पास जाकर अवतार के लिए प्रार्थना किए थे। बड़े स्वार्थी देवता है। जरा सा कचौड़ी पकड़ी गुलगुला नहीं मिले तो भगवान को अपशब्द बोलने लगे। अरे एक दिन भूखे रहते तो क्या है? वाचालम बालिषम स्तब्ध मध्यम पंडित मानम कृष्णम मश गोप में चक्र प्रियम ये वाचालम बहुत बोलने वाला बालिशम नादान स्तब्ध मध्य्ञम अभिमानी पंडित मानिनम अपने को बड़ा ज्ञानी मानने वाला मृत्यु का शिकार मुझ देवराज राज इंद्र की अवहेलना कर दी।
ऐसी वर्षा करवाऊंगा कि सब पशु पक्षी सब स्त्री पुरुष सब मर जाएंगे। केवल वर्षा में ही मोटी मोटी खंबे की धार बूंदे नहीं ऐसे। सामर्थक मेघ से कहा जाओ इनके सब का संहार करो। मैं स्वयं आता हूं वज्र लेकर और महा पराक्रमी मरुद गणों के साथ एक भी ब्रजवासी नहीं बचने पाएगा। मेघों को आज्ञा दे दीवराज इंद्र ने उनके बंधन खोल दिए भगवान ने देखा कि ऐसा मेघ तो प्रलय के समय होता है बिजली ऐसी कड़कड़ाहट आंधी की प्रेरणा बड़े-बड़े बादल और ओले बरसने लगे और ऐसे खंबे के समान मोटी की धार खंभा जैसे मोटा ऐसे धार गिर रही मोटी मोटी खंबे की धारा ब्रज भूमि में हाहाकार मच गया।
अब तो सबके प्राण जीवन धन भगवान श्री कृष्ण ने देखा हर ब्रजवासी भी रहा है। ठिठुर रहा है। कोई आश्रय नहीं। कोई अपने बच्चों को छुपा रहा है। कोई ऐसे वर्षा हां कृष्ण हे श्री कृष्ण अब तुम्हारे भाग्य से ही हमारी रक्षा होगी। ब्रजवासियों ने कांपते कांपते कहा प्यारे श्री कृष्ण हम ब्रजवासियों के एकमात्र तुम रक्षक हो भक्त व्सल इंद्र के क्रोध से अब तुम ही हमारी रक्षा कर सकते हो भगवान ने देखा कि इंद्र तो भारी वर्षा ओले की वर्षा ये तो हमारे समस्त ब्रजवासियों का मंगल कर देगा भगवान ने कहा इंद्र तेरा यज्ञ भंग किया इसलिए तू ब्रज का नाश करना चाहता है देख तू अभी मेरी शक्ति को नहीं जानता।
मेरे प्रभाव को नहीं जानता। जो मूर्खतावश तू अपने को देवराज इंद्र मानकर मेरे प्रिय भक्त ब्रजवासियों को कष्ट देना चाहता है। नहीं भगवान के जनों को। अरे देवता तो सतोगुण प्रधान होते हैं। तुम्हें ऐश्वर्य और पद का घमंड है तो अभी मेरी योग माया को तुम नहीं जानते हो। मैं तुम्हारा मान भंग करूंगा और इसमें तुम्हारा मंगल होगा। जब तुम्हारा अहंकार नष्ट होगा तो तुम्हारा मंगल होगा। यह सारा ब्रज मेरे आश्रित है। मेरे द्वारा स्वीकृत है। और इस ब्रज का मैं एकमात्र रक्षक हूं।
और मेरे ब्रजवासियों को कोई कष्ट दे मैं सह नहीं सकता हूं। मेरे ब्रज 84 कोष में जो रह रहे उनका कोई अमंगल कर सके। नहीं मैं इनका एकमात्र रक्षक हूं। मननाथम परिग्रहम देख मैं अपनी योग माया से तेरे को जवाब देता हूं क्योंकि भक्त और संत इनकी रक्षा करना मेरा व्रत है। ओो क्या चिंता? स्वामी को चिंता है। जब भीष्म जी ने प्रण लिया कि कल पांचों पांडवों को जीवित रहूंगा तो मार डालूंगा और पांच बाण निकाल के रख लिए। यह बात जब भगवान को पता चली तो पांडवों के शिविर में गए तो सब चद्दर तान के सो रहे थे।
उठाया और कहे भीष्म जी ने प्रतिज्ञा की है कि कल तुम पांचों का वध कर देंगे। जानते हो भीष्म प्रतिज्ञा बोले हां प्रभु फिर तुम चैन से सो क्यों रहे हो? बोले तुम बेचैन हो ना इसीलिए मैं चैन से सो रहा हूं। जिसकी रक्षा के लिए तुम बेचैन हो तो अब मुझे क्या चिंता है? भगवान अपने भक्त और संतों का रक्षा करना व्रत यह स्वयं उनका इसलिए तस्मान मत शरणम गोम मनाथ मत परिग्रहम गोपाए स्वात्म योग स्वयं में वताहिता हमें क्या पुकारना कि आप हमारी रक्षा करो उनका खुद व्रत है ये शरणागत मत शरणम जो मेरी शरण में है जो संत है जो भक्त है उसकी रक्षा करना यह मेरा व्रत है।
मेरा प्रण है। सक्रल देव प्रपन्नाय तवा चयाचते अभयम सर्वभते ददा में तद वतम मम एक बार जो मेरी शरण में आके कह दे हे हरि मैं आपका हूं। उसका ठेका ले लेता हूं मैं। पूरे जीवन का ठेका ले लेता हूं। भगवान कहते यह मेरा व्रत है। ददा में तत मम सर्वभूते अभयम चराचर जगत से उसे अभय कर देता हूं। अगर ऐसी बात सुनकर भी भगवान की शरणागति की इच्छा ना हो तो समझना चाहिए बहुत कठोर हृदय। एक बार जो वचन की भी शरणागति ले लेता है भगवान उसे नहीं छोड़ते। पर निर्भय निश्चिंत निशोक तभी होता है जब हृदय से शरणागत हो जाता है।
भगवान उसकी जिम्मेवारी ला तस्मात मत शरणम गोष् मनथ मत परिग्रहम भगवान कह रहे हैं वत माहता ये मेरा व्रत है मेरा भगवान का व्रत है बस वही रक्षा करते हैं। भगवान समस्त ब्रजवासियों से कहा आओ जिन गिरिराज जी को तुमने भोग लगाया वही तुम्हारी रक्षा करेंगे। सब ब्रजवासी एक दूसरे को पुकार करके ब्रज 8रा कोस में एक क्षण में समाचार सब गिरिराज जी की तलहटी में चलो और भगवान गिरिराज जी के समीप जाकर जैसे बरसाती छत्ते को बरसाती छत्ता देखा है जब पानी बहुत गिरता है तो ऐसे छोटे-छोटे निकलते हैं ऐसे जैसे बच्चा कोई बरसाती छत्ते को उखाड़ के हाथ में ले ले ऐसे भगवान गिरिराज गोवर्धन को ऐसे उठा लिया ऊपर से सुदर्शन चक्र का तेज एक बूंद भी पानी ब्रज में नहीं।
नीचे भगवान शेष जी ने ऐसा रज में घुसकर अपने आप को मेड़ बना ली कि गिरिराज गोवर्धन की तलहटी गुफा में एक बूंद पानी नहीं। ऊपर सुदर्शन चक्र नीचे भगवान शेषनाग अपने शरीर की बाउंड्री में और ब्रजवासी सब अंदर सोचो भगवान की योग माया का प्रभाव 84 कोस में रहने वाले ब्रजवासी गौ बछड़ा सब गिरिराज गोवर्धन को भगवान अपनी इस अंगुली पर धारण किए हुए हैं। सात दिन सात रात्रि सब ब्रजवासी जन दर्शन कर रहे हैं भगवान के यशोदा मैया देख रही है अरे लाला इतना बड़ा पहाड़ उठाए कहीं हाथ थक ना रहे माता जी मैया आप आराम से बैठो बाबा ब्रजवासी गण आप आराम से बैठो।
देखो तुम लोग ऐसी शंका मत करना कि मेरे हाथ से पहाड़ गिर सकता है। कदापि नहीं। तुम लोग तनिक मत डरो। आंधी, पानी, ओला जो चाहे देवराज इंद्र कर ले कुछ नहीं बिगड़ने वाला। भगवान श्री कृष्ण ने सबको आश्वासन दिया। सब सखा, ग्वाल, बाल, बछड़े, गौए, ब्रजवासी सब वहां के आश्रित, पुरोहित, छकड़े, भ्रत, सामग्री सब सब गड्ढे में गिरिराज गोवर्धन की तरहटी में भगवान ने सात दिन कोई भोग नहीं आरोगा। सात दिन पानी भी नहीं पिया गिरिराज गोवर्धन को। सात दिन सात रात खड़े रहे। ना कुछ खाना ना पीना।
ना आराम ना विश्राम। सात दिन सात रात लगातार उस गिरिराज गोवर्धन को उठाए रखे। एक डग भी वहां से हिले नहीं। सखाग भी अरे कन्हैया अपनी लाठी सब लगाए। तू हाथ हटा ले। थोड़ा आराम कर ले। भगवान ने कहा भैया ये लाठियों से रुकने वाला नहीं। अरे यार कन्हैया तू क्या समझता है कि तू ही बलवा ले। भगवान ने कहा अच्छा देख ला जरा से ऐसे कहा कन्हैया फिर भगवान सात दिन सात रात तक अखिल जगत का भार उठाने वाले प्रभु के लिए गिरिराज जी को उठाना खिलवाड़ ही तो है पर हमें ये अखिल ब्रह्मांड नायक प्रभु के रूप में नहीं या नंद बाबा के लाडले सात वर्ष के सब ब्रजवासियों के लिए गिरिराज जी को श्री कृष्ण की असीम महिमा को देखकर इंद्र का घमंड चूर हो गया कि सारा प्रयास किया।
एक भी बछड़ा नहीं मरा। एक भी ब्रजवासी नहीं मरा। एक भी सामग्री नहीं बिखरी। सब के सब गिरिराज जी की तलहटी में सुरक्षित। और भगवान का सुदर्शन चक्र पहले से ही घूम रहा है। ब्रज में एक बूंद भी पानी ऊपर ही सब भस्म कर दे रहा है। महान सामर्थ। जब गोवर्धन धारी भगवान श्री कृष्ण ने देखा कि देवराज इंद्र का घमंड चूर हुआ और अपने गण वापस किए आकाश से बादल हटे सूर्य देखने लगा तब ब्रजवासियों ने कहा कन्हैया सब बंद हो गया सब ब्रजवासी कन्हैया की एक नवीन जयकार लगाते हैं गिरिराज राज धरण की जय गिरिराज धरण की जय गिरिराज धरण की चारों तरफ से असंख ब्रजवासी कन्हैया की जय जयकार भगवान ने कहा सब बाहर निकलो पहले सब गाय बछड़े सब लेकर के ब्रजवासी जन बाहर निकले फिर भगवान ने गिरिराज जी को पधराया और आप बाहर निकले भगवान की असीम सामर्थ भगवान ने कहा मेरे प्यारे प्यारे गोपो जिसकी मैं रक्षा करता हूं उसे कोई भय नहीं प्रदान कर सकता।
सच्ची मानी ये हृदय की बात कहते हैं। भगवान का होके देखो। अनंत जन्मों से हम जल रहे हैं। कोई हमारा रक्षक नहीं है। संकट में पड़ने पर कोई नहीं है। प्राणांत होने पर कोई नहीं है। यही हमारे मित्र हैं। यही हमारे साथी यही इनको हम भूल गए हैं। संसार को अपना मानते हैं। इनको इनके भूलने की ही हमें दंड दशा मिल रही। दुर्दशा मिल रही कि काम क्रोधा आदि हमको जला रहे हैं। इनकी स्मृति प्राप्त हो जाए। फिर वो परमानंद है। कैसे तुम्हें बताएं? भगवान ने ब्राह्मण पत्नियों को कहा मेरे अंग संग से उतना प्रेम नहीं होता जितना मेरा स्मरण करने से मेरी लीला कथा सुनने से मेरा नाम जपने से होता है।
भगवान की इच्छा शक्ति ने पूर्ण ब्रज मंडल को सुरक्षित एक पत्ता भी नष्ट नहीं हुआ। एक पत्ता भी नहीं धड़ा। देवराज इंद्र का घमंड चूर हो गया। सर्वशक्तिमान भगवान श्री कृष्ण सबके देखतेदे गिरिराज महाराज को वही विराजमान कर दिया। अब तो सब ब्रजवासियों का अपार प्रेम दौड़ दौड़ कर कोई चूम रहा है। कोई गले लगा रहा है श्री कृष्ण को। पर्वत रखते ही सब ब्रजवासियों का प्रेम उमड़ पड़ा। भैया तेरी कृपा से हम सब ब्रजवासी बचे। तेरी कृपा से हम सब ब्रजवासी पुनः मिल रहे हैं। कोई हृदय से लगा रहा है।
कोई चूम रहा है, कोई माथे पर आशीर्वाद दे रहा है। बड़ी बूढ़ी गोपियां दही चावल मंगल तिलक कर रही आशीर्वाद दे रही कन्हैया को यशोदा जी रोहिणी जी नंद बाबा बलराम ये सब हृदय से लगा रहे बार-बार कन्हैया को कन्हैया तूने संपूर्ण ब्रजवासियों को बचा लिया बचा लिया था नहीं है वो आज भी बचाएंगे हमें जो हमारे पाप कर्म हैं जो हमारे दुष्ट स्वभाव हैं जो हमारे हमारे नीच आचरण है। ये जब हम पर आक्रमण करेंगे तो भगवान हमको अपनी कृपा से बचाएंगे क्योंकि उन्होंने हमें ब्रजवास दिया है।
उन्होंने अपनी शरण में लिया है। अब उनकी तरफ से कमी नहीं होने वाली। कमी हमारी तरफ से है। होती रहेगी पक्का होती रहेगी। वो हमारी कमियों को ना देखें। वो अपने व्रत का पालन करें। हमारा परम मंगल होगा। यशोदा मैया ने हृदय से लगाया। मस्तक चूमा आशीर्वाद दिया परीक्षित बड़े-बड़े सिद्ध ऋषि मुनि गंधर्व चारण भगवान पर फूलों की वर्षा कर रहे स्तुति कर रहे शंख बज रहा है नौबत बज रही तंबू आदि गंधर्व राज भगवान की मधुर लीला का गान कर रहे हैं अब भगवान बाबा और मैया के साथ बगल में बलराम जी चल रहे हैं।
अपने प्रेमी ग्वाल बालों के साथ प्रेममय गोपियों की आकर्षणमय हृदय की वृत्ति से जो आशीष निकल रहे हैं उनको सुनते हुए संपूर्ण जगत को प्रेम दान करने वाले भगवान गोवर्धन धारी आनंद मगन होकर चल रहे ब्रजवासी जन उनकी लीलाओं का गान कर रहे सब सुख पूर्वक आकर अपने घरों में निवास किया देवराज इंद्र आते हैं और भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर क्षमा मांगते हैं। यह प्रसंग आगे श्रवण करेंगे। श्री राधा वल्लभ लाल
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…