॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

सुखी जीवन का सरल सूत्र / इंद्र द्वारा बाल गोविंद की स्तुति / वरुण के दूतों द्वारा नंदबाबा का अपहरण

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपति स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवित निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री युगल सरकार प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटि-कोटि नमन नमस्कार श्री प्रिया जी की अपार कृपा से अगर यह बात समझ में आ जाए कि एक क्षण भी हमें भगवत चिंतन छोड़ना विपत्ति में फंसना है।

संकट में फंसना है। बहुत ऊंची स्थिति वाला भी पतित हो सकता है। यदि वह भगवत नाम जप छोड़ दे। जितने मिनट के लिए छोड़ेगा उतने में ही माया आक्रमण कर देगी। हानि हरिवंश के नाम अंतर परे लाभ हरिवंश उच्चरत वाणी। यदि नाम छूटा तो बहुत बड़ी हानि हो गई। रुपया पैसा दुनिया की भोग सामग्री मिलना यह कोई लाभ नहीं है। यह सब नाशवान है। आज नहीं तो कल छूट जाएगा। यह केवल जीवन जीने के लिए है। लेकिन हम जीते किसके लिए हैं? इस प्रश्न का उत्तर अपने आप से खोजिए। कि आप सब कुछ कर रहे हैं जीने के लिए।

लेकिन जीते किसके लिए हैं? भोगों के लिए, पैसे के लिए, मोह का पोषण करने के लिए तो व्यर्थ जीवन है। श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज उच्च अवस्था को प्राप्त महापुरुष हैं। कह रहे हैं अ नता मपत्र किम हंत मोहा छति हद यदि ब्रह्मता क्या महापुरुषों को भी मोह गिरा सकता है? तो कह रहे हैं हां यदि भगवत चिंतन छोड़ दे भगवत चिंतन छूटा तो निश्चित उच्च अवस्था को प्राप्त महापुरुषों के भी हृदय में माया अपना प्रभाव डाल देगी अखंड भगवत स्मृति बोले यदि किसी भी प्रकार से भगवत नाम भगवत रूप भगवत लीला भगवत धाम का चिंतन छूट गया तो हंत मोहा मोह ने हानि कर दी।

कोई न कोई वासना जागृत हो जाएगी। कोई ना कोई वासना प्रकट हो जाएगी। इसलिए साधक को चाहिए हर समय भगवत स्मरण एक तार चलाने की चेष्टा करें। अंदर ही अंदर नाम जप नाम छूटा हानि हो गई। नाम छूटा कोई समस्या फसा देगा मन। यदि निरंतर नाम जपा जाए तो नकले तस राधा नपुर ध्वन मुगधो हरि रव रह संने चेत उसके हृदय में प्रिया प्रीतम के प्रति ऐसा अगाध प्रेम होगा कि खुले नेत्रों में प्रिया प्रीतम को देख पाएगा उनकी नपुर ध्वनि बंसी ध्वनि सुन पाएगा इसलिए निरधि रस सिंधु चंदते यत्र वृंदावन मिती सांद्रानंद संोह कंदम कलय कनक चंपको फुलदी वराभम मधुर मधुर धाम द्वंद मुनमाद सत्वम अगर निरंतर भजन करोगे तो अभी आप जो वृंदावन देख रहे हैं मायाकृत नेत्र है इसलिए माया कृत दिखाई दे रहा है नैन अछत दिखत नहीं यह माया कर रूप जो आप देख रहे हैं त्रिगुण माया का रूप है।

लेकिन वृंदावन चिदानंद धाम है। जब खूब भजन करोगे भजन के बिना बात ये नहीं बनेगी। धाम तो आ गए पर अभी त्रिगुण माया का पर्दा नहीं हटा तो चिदानंद वृंदावन प्रिया प्रीतम दिखाई नहीं दे रहे। जो यही नित्य लीला परायण है निरध रस सिंधु यह असीम रस सिंधु स्वरूप वृंदावन है और ये आनंद का मूल बीज है यहां स्वर्ण कांत जिनके श्री अंग की ऐसी लाडली जो और इंद्र नीलमणि का ऐसे श्याम सुंदर निरंतर विराजमान है अगर वृंदावन वास मिल गया वृंदावन आए हो तो खूब नाम जप करो खूब नाम रूपी धन कमाओ महा निरय निरधिम हद निरूप नारी विलोक्य परमा पदाम पद मुपागमम संपदाम यदि आप सावधान नहीं रहे तो नरक में फंस जाओगे निर्भय कहते हैं नरक को क्या नरक है यह हमारा शरीर जब दूसरे शरीर भोगने की इच्छा करता है तो मानो नरक में कूदना चाहता है।

विभाजन रंजनम हरि रसात्मता भंजनम भजो परति भूषणा परमधाम वृंदावने अपने शरीर को पुरुष मानकर नारी शरीर के प्रति या अन्य शरीरों के प्रति भोग बुद्धि रखना मानो नरक जाने का पूरा पास ले लिया आपने त्रिविध नरकसद द्वारम नाशनात्म काम क्रोधा तथा लोभा तस्माद जगत जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो कहते हैं ये तीन नरक के द्वार हैं। काम, क्रोध, लोभ। काम, क्रोधा तथा लोभा। अपने को स्त्री मानकर या पुरुष मानकर परस्पर विपरीत शरीरों के प्रति या सम शरीरों के प्रति भोग बुद्धि रखना मानो नरक का कार्ड पास हमारे पास आ गया।

अब हमको नरक जाना पड़े। महानिर इसलिए अनेक विपत्तियों के स्थान इस संसार में जो भजन करता है वही निकल पाता है। अगर भजन नहीं है तो ये बातों से संसार प्रवचन करने से या प्रवचन सुनने मात्र से संसार से पार नहीं हुआ जा सकता। यदि नाम जप नहीं चल रहा तो आप निश्चित मानो आपकी आध्यात्मिक उन्नति नहीं हो सकती। लोगों का मनोरंजन करना छोड़ो। अपना मनोरंजन और लोगों का मनोरंजन करना छोड़ो। विभाजन रंजनम हरि रसात्मता भंजनम जो हरि रस है यही संसार के बंधन को काटता है। विषय रस संसार के बंधन को पुष्ट करता है।

इसलिए वैराग्य का भूषण धारण करो। ज्ञान का दीप जलाओ और निरंतर भजन में मगन रहते हुए इसी जन्म में भगवत प्राप्ति कर लो। यह भगवत प्राप्ति के लिए मनुष्य जन्म मिला है। मान लो नहीं तो चिंता, शोक, अशांति, दुख यह सब बांध लेते हैं। किसी भी बात का अभिमान करोगे उसी में तुम नीचे गिर जाओगे। अगर किसी बात का ये गर्व रहा मैं मैं तो सच्चिदानंद रस में डूबने को नहीं मिलेगा। जब गुरुजनों ने इस मैं को मिटाया तब वो बात समझ में आई। नहीं यह मैं बिना गुरुजनों के नहीं मिटता है।

पक्की बात समझ लो। साधना का एक मैं चढ़ा रहता है अंदर कि मैं मैं मैं और जब तक यह मैं है तब तक भगवत प्राप्ति भगवत आनंद ये सब बहुत दूर की बातें हैं। गुरुजनों की कृपा से इसका मर्दन होता है। अगर भगवत प्रेमी महात्माओं का संग मिल जाए तो इस अहंकार को वो चूरचूर कर देते हैं और उनकी कृपा से मन इतना भयभीत हो जाता है कि दोबारा अहंकार करने लायक नहीं रहता। इसलिए बड़ी कृपा है उनको जो महा संगस्त दुर्लभो कहा गया है वह महापुरुषों का संग प्राप्त हो जाए तो हमारी सारी बात बन जाए।

पूज्यपाद ब्रह्म बोध संपन्न महान परमहंूत श्री उड़िया बाबा जी महाराज प्रश्न बाबा बहुत दुखी हूं बहुत परेशान रहता हूं हर उपाय कर लिया लेकिन वही दुख वही चिंता वही विपत्ति क्या करूं भैया भगवान पर विश्वास करके भजन करो एक एक एक शब्द महापुरुषों के अगर जीवन में उतार लोगे तो कभी दुखी नहीं होगे। भैया भगवान पर विश्वास करो और खूब मंगलमय श्री हरि का नाम जप करो। हरि तुम्हारे साथ है। तुम्हें कोई विपत्ति परास्त नहीं कर पाएगी। हरि स्मृति सर्व विपद विमोक्षणम भगवान का स्मरण जो कर रहा है वो सब विपत्तियों से पार हो जाता है।

यहां तक कि जन्म मरण से स्मरण मात्र से य स्मरण मात्र जन्म संसार बंधनात्मते नम तस्मै विष्णुवे प्र विष्णुवे विष्णु सहस्त्र नाम में जो भगवान का स्मरण करता है वो जन्म मरण चक्र से भी मुक्त हो जाता है। छोटी मोटी दुख और विपत्तियों की तो बात ही क्या भगवान की शरण में हो जाओ दुखी होना अविश्वास करना संशय करना ये सब पतन के मार्ग है दुखी भी नहीं होना चाहिए अगर भारी से भारी दुख आए तो लड़ो सहो भगवन नाम जापक हो उसको सह जाओ दुखी नहीं होना दुखी होने का मतलब शरणागति पे अविश्वास सारी परिस्थितियों के रचयिता ईश्वर हैं।

ईश्वर ने तुम्हें पैदा किया है। जिन प्रभु ने तुम्हें बनाया, जिन प्रभु ने तुम्हें पैदा किया इस संसार में वही तुम्हारे कर्मों को मिटा सकते हैं। दुख मिलता है पाप कर्म का फल। और लौकिक सुख मिलता है पुण्य। प्राय पुण्य लोग करते नहीं। पाप कर्म अधिक। इसीलिए बिना चाहे दुख सबको भोगना पड़ता है। जिन प्रभु ने सूर्य की रचना की, चंद्रमा की रचना की और तुम्हारे शरीर की रचना की यदि तुम उन्हीं प्रभु का भजन करोगे तो तुम्हें प्रभु बुद्धि योग प्रदान कर देंगे। और जिसको बुद्धि योग प्राप्त हो जाता है वो कभी दुखी नहीं होता।

भारी से भारी विपत्ति में भी आनंदित रहता है। तेशा सतति युक्त नाम भजता प्रीति पूर्वकम ददाम बुद्धि योगम तमन माम उपयते जो प्रेम पूर्वक भगवान के नाम का जप करता रहता है भगवान उसे बुद्धि योग प्रदान कर देते हैं। किंतु आवश्यकता सर्वतो भावेन अपने आप को भगवान की शरणागति में पुष्ट करना है। मेरा तन, मेरा मन, मेरा प्राण, मेरा सर्वस्व श्री भगवान को समर्पित है। क्योंकि यह श्री भगवान का ही है और खूब नाम जप। अपने आप को भगवान पर न्योछावर करके देखो। अपनी सारी अहमता ममता को भगवान के चरणों में रख के देखो।

तुम सदैव प्रसन्न रहोगे। सुखी रहोगे। बाबा भजन नहीं होता। बाबा ने बताया भजन ही सब दुखों का नाशक है। तो बाबा भजन नहीं होता। अरे भजन होता है सिद्धों का भजन करना पड़ता है। भगवत चिंतन का अभ्यास डालो। देखो एक समय भोजन पाओ और खूब डट के भजन करो। यह आते हैं जैसा अभ्यास कर लो वैसा हो जाता है। यह मन बहुत बदमाश है। यह कहता है अरे बर्बाद ना हो जाए। मतलब थैला भरते चले जाओ बर्बाद ना। जीवन बर्बाद हो रहा है इसकी चिंता नहीं। समय बर्बाद हो रहा है इसकी चिंता नहीं। वहां पदार्थ बर्बाद नहीं होने चाहिए।

अरे भाई तो बर्बाद काहे को करो? पहले से एक रखवा लो। दो रोटी, एक गुलाब जामुन, थोड़ी सब्जी बस हो गया। 24 घंटे में 400 ग्राम अन्न पाने से बहुत बढ़िया दिनचर्या चल जाएगी। गृहस्थ है तो थोड़ा 800 ग्राम कर ले। इसलिए बाबा बाबा से कहा भजन नहीं होता। तो बोले भजन होता तो सिद्धों का है। साधक को तो भजन करना पड़ता है और भजन करने के लिए एक समय भोजन पाओ। पर एक समय ऐसा नहीं कि दबा दबा के एक समय तुम पा लो। नहीं अगर ऐसा स्वभाव है तो दो समय पा लो थोड़ा थोड़ाा पाओ भोजन जहर भी है और अमृत भी है थोड़ा पाओगे अमृत है ज्यादा पाओगे भजन के लिए जहर है नहीं भजन में मन लगेगा आप देख लेना और अपनी सेवा किसी से करवाओ मत भजन पूरा होने के लिए नियम बता रहे हैं भजन का अभ्यास करो भोजन एक समय या दो समय थोड़ा पाओ भगवत मार्ग में चलने वाले को उचित आहार आहार से नहीं जीवन चलता भजन से जीवन भगवत मार्ग का आहार भजन है रात दिन भजन और दूसरी बात अपनी सेवा जब तक शरीर स्वस्थ हो बिल्कुल मत कराओ किसी से जैसे रसोई में भोजन बनाते हैं साधक और आप बैठकर भोजन पा लेते हैं अब आपको ऐसी सेवा करनी चाहिए जिससे रसोई में भोजन बनाने वालों की सेवा बन जाए।

आप शौचालय साफ कर दीजिए। आप उनके सामने फ्लोर साफ कर दीजिए। अपनी सेवा नहीं बहुत सावधानी का ये मार्ग है। किसी का कुछ भी प्रतिग्रह ना लो। आपका तो कोई जिम्मेवारी नहीं। अब इस समय तो श्री जी सब आपका कर रहे हैं। आप किसी की सेवा स्वीकार ना करें। वैसे भी किसी से किसी से सेवा स्वीकार ना करें। अपने शरीर की स्वयं सेवा करें। विरक्त को केवल मांगने का अधिकार रोटी है। बस ये जो रुपया मांगते हैं विरक्त नहीं पाखंड है। मांगना नहीं है। महलों में रखो चाहे झोपड़ी में वास दो।

ये हरी के ऊपर की बात है। कभी घी घना कभी मुट्ठी भर चना कभी वो भी ना बना। कभी दिगंबर कभी बागंबर कभी दुशाला ओढ़े कभी राख में कभी फुटपाथ में कभी महलों में यह साधु का जीवन रहा है भगवान दत्तात्रेय जी से पूछा कि आप कर्म तो करते नहीं है और कर्म के बिना अर्थ नहीं मिलता अर्थ के बिना विषय भोग नहीं विषय भोग के बिना शरीर पुष्ट नहीं आपका बहुत बलवान शरीर दिखाई दे रहा है इसका मतलब आप विषय सेवन करते हैं अच्छे-अच्छे पदार्थ पाते होंगे पूछा तो उन्होंने कहा कि [गला साफ़ करने की आवाज़] ये जो शरीर पुष्ट है ये प्रसन्नता से पुष्ट है।

भगवत प्रसन्नता से हर समय प्रसन्न रहना। देखो आप अभी खिल जाओगे लेकिन चाहे जितना करोड़पति हो वो चिंता में ही अरबों के रुपया में लगा हुआ है। ₹1 वाला हजार रुपए का चिंतन हजार रुपए वाला ₹100 का द00 वाला लाख का लाख का करोड़ करोड़ अरब बस चिंतन चिंतन में सूखा जा रहा है। भगवत चिंतन नहीं भोगों का चिंतन रुपए का चिंतन नाना प्रकार के विषय पदार्थों का चिंतन इसलिए विरक्त को केवल मांगने का अधिकार है रोटी बस भगवान आदि गुरु शंकराचार्य जी ने कहा भिक्षम औषधम व्याध चिकित्सताम सुधा रूपी व्याधि की चिकित्सा करो भिक्षा रूपी अन्न से और सद गस्थ अपनी कमाई का खाओ यह नहीं कि यहां हलवा बट रहा है।

हाथ फैला दिए। नहीं। क्यों? हम क्यों दूसरे का पाएंगे? नहीं पाएंगे। हम मेहनत किया है। अगर वो हलवा पाते हैं तो पांच उसके पास रख देते हैं। वो नहीं लेता है तो हम हलवा नहीं लेते हैं। किसी आश्रम में पाते हैं तो अगर हम कहीं पाए तो कितने का पा जाएंगे? दो ₹50 ₹100 तो हम वहां ठाकुर जी के सामने ₹100 रख देते हैं जाके गृहस्थ आदमी कभी दूसरे का अन्न ना खाए विरक्त केवल अन्न मांग सकता है। रुपया पैसा वस्त्र नहीं उसकी व्यवस्था योगक्षम भाव में हम स्वयं श्री भगवान करते हैं।

विरक्त को गृहस्थ के घर में शयन करने का अधिकार नहीं। दरवाजे के बाहर या स्कूल या कोई वट वृक्ष या कोई देवालय गृहस्थों के बिस्तर पर विरक्त को होने का अधिकार नहीं है। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज जिसे अपना परम कल्याण करना हो इन बातों को निश्चित मान ले निरंतर नाम जप आराध्य देव गुरुदेव का ध्यान और अपने आचार्य ग्रंथ का गायन पाठ स्वाध्याय नियम पूर्वक जो चलता है उसी के हृदय में प्रेम प्रकाश होता है। जब प्रेम प्रकाशित होता है तब नेम नहीं रह जाता। विचारवान पुरुष जब भगवत मार्ग में आगे बढ़ता है तो उसकी निंदा होने लगती है।

ध्यान दीजिएगा। उसकी निंदा होती है। उसको सहन करना ही आगे अध्यात्म की ऊंचाई पर चढ़ना है। आप गृहस्थ हैं। भजन करेंगे। आपको चार लोग उपास है। देखो आगे तिलक लगाए कंठी बांधे। बड़े भगत बनते हैं। उपहास करेंगे आपका। आपको शांति पूर्वक मुस्कुरा के चल देना है जो आपकी भक्ति बढ़ेगी। और अगर आपने पलट के उपहास करने वालों का विरोध किया तो फिर आप अध्यात्म की ऊंचाई पर नहीं चढ़ पाएंगे। विचारवान पुरुष को निंदा और स्तुति दोनों फूलों की तरह समझना चाहिए। निंदा भी और स्तुति भी समान भाव।

निंदा और स्तुति में अनाशक्त भाव रखो। उपासक दूसरों के दोष नहीं देखता। अपने चित्त की चिकित्सा करता रहता है। अपने चित्त को देखता रहता है। अतः किसी की भी तरफ देखो मत। उनके दोष मत देखो। उनके दोषों का वर्णन मत करो। उनके दोष सुनो मत। जो संसार की भक्ति करता है, वह यह देखता है यह दोषी है, यह गुणी है, यह अच्छा है, यह बुरा है। जो भगवान की भक्ति करता है, वह सब जगह अपने भगवान को देखता है। भगवान की भक्ति करने वाले को भगवान मिलता है। संसार की भक्ति करने वाले को संसार मिलता है।

अब इसका मतलब यह नहीं कि विरक्त भष है तो भगवान का भगत होगा। संसारी पट शर्ट पहने तो संसारी होगा। नहीं उल्टा हो सकता है। भष विरक्त है तो हो सकता है वो संसारी हो और वो पट शर्ट में तो हो सकता है वो महान भक्त हो। यह अंदर के चिंतन का विषय होता है। एक भगवत लीला में जाया करते थे देखने। भगवान की रघुनाथ जी की क्रम से लीला चल रही थी। और उनका एक दोस्त था जो क्रम से नाटक चल रहा था उस नाटक देख ले जाते। अब जो लीला में जाते हैं उनका चित्त बार-बार यही कहता कि यार नाटक में क्या आनंद बरस रहा होगा।

तो जैसा दोस्त बताता वो बैठे लीला में उसी का चिंतन करते। अब ये जो दोस्त सांसारिक लीला देखने जाता था नाटक उसको लगा यार मैं कितना नीच हूं। मेरा दोस्त भगवान की लीला देखता है। कैसे सुंदर भगवान बोलते हैं। कैसी सुंदर लीला करते हैं। धिक्कार है। बहुत मैं नीच हूं। ऐसा उसके उसकी भक्ति बढ़ने लगी और उसमें सांसारिकता बढ़ने लगी। चिंतन वो जा रहा है सांसारिक दृश्य देखने। लेकिन उसको अपने में मैं कितना नीच हूं। तो हो सकता है गृहस्थ वेश में हो। वो सोचता हो मैं कैसा नीच गृहस्थ में हूं।

नाना प्रकार के भोग भोगता हूं। धन्य है इनका जीवन जो भगवान में निरंतर लगे हुए उसकी भक्ति बढ़ जाएगी। और कितने सुखी है संसार के लोग सब भोग भोग के हमारे पास तो कोई सुख सुविधा नहीं। अब विरक्त होकर विषय चिंतन भोग चिंतन वो नीचे पतित हो जाएगा। इसलिएित का मार्जन करना है। ित को पवित्र करना है। अपने चित्त को देखो कि तुम्हारे चित्त में चिंतन क्या हो रहा है। जो चिंतन है वही साधना है। बाहर की क्रिया साधना नहीं है। बाहर हो रही आरती और चिंतन क्या हो रहा है? बाहर आप भगवान के समीप खड़े हो।

लेकिन चिंतन में कहां हो? बाहर आप फावड़ा चला रहे हो। लेकिन आपका चिंतन भगवान का हो रहा है। आप महान भक्त हैं। बाहर आप सांसारिक कार्य कर रहे हो लेकिन आपका चिंतन राधा राधा और वो भगवान के समीप खड़ा संसार का चिंतन कर रहा है। खास बात नहीं है। जिसकी भगवान के नाम जप में आसक्ति हो जाती है वो चाहे एकांत में हो चाहे समाज में हो वो लाभ ले पाएगा। और जिसकी भगवान के चिंतन में आसक्ति नहीं तो एकांत भी उसका बंधन कारक ही होगा क्योंकि उसका मन एकांत पाकर शासन करने लगेगा।

इसलिए जिनका मन अभी भगवदाकार नहीं हुआ उनको रोज सत्संग सुनना चाहिए। साधु समागम में रहना चाहिए। नहीं तो मन बड़ा चंचल है। भोजन पाते समय, स्नान करते समय, बातचीत करते समय और शयन के समय यह विशेष चंचल हो जाता है। प्रारंभ में देखा कि जब स्नान करने लगे तो या तो कोई पाठ लगाओ नहीं तो विस्मरण हो जाएगा। सोच स्नान के समय। भोजन पा रहे हो तो कोई बड़ा पद लगाओ। जैसे भोजन पा रहे हो शुरू कर दो। प्रथम यथामति प्रणम श्री वृंदावन अंदर ही अंदर और पूरी एकाग्रता रखो। देखो आपका भोजन भी भजन हो जाएगा और शयन के समय पूरी साधना करके जब मध्यान में विश्राम या सायन शयन एकांत में रात्रि में शयन उस समय मन बड़ा चंचल होता है।

उस समय संभाल लो। कोई आजकल तो मोबाइल चल गए। पहले तो थे नहीं। मोबाइल आदि से गंदी बातें देखना या गंदा चिंतन करना या कोई गंदा पूर्व का पीछे का यह आपको पतित कर देगा बहुत सावधान और बातचीत करते समय भजन छूटता है लेकिन अभ्यास करो सामने नाम लिखने का तो बातचीत हम कर रहे हैं लेकिन वो एकाग्रता हमारी अंदर ही अंदर नाम में लगी हुई है। भगवान के नाम का जप और गुरु और संत सेवा भगवंत सेवा यह बहुत जल्दी अंतःकरण को पवित्र करते हैं। और प्रपंच की बातें करने वाला अश्लील गंदी बातें करने वाला यह बहुत जल्दी हृदय को अपवित्र कर देते हैं।

ऐसे भजन से कोई लाभ नहीं मिलेगा। जो अश्लील संभाषण स्वयं बोलता है, अश्लील बातें सुनता है। प्रपंची लोगों के बीच में बैठता है। सांसारिक लोगों के बीच में बैठने वाला कभी भजनानंदी नहीं हो सकता। हां जो भजन में परिपक्व हो चुका है सिद्ध हो चुका है तो श्रीमद् राधा सुधािधि वो चाहे बहिर्मुख पुरुषों के बीच में बैठे वो चाहे विषयों को ग्रहण करे या वहां कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भगवदाकार वृत्त रहती है करण श्रति बोध नित कुरंत कुरंत मा ग्रगा ग्रहण मुंतवा भाव रहस पारगती श्री राधिका प्रसा किंचित गजता भ्रामत भर्यप जो बहिर्मुख पुरुष है उनके भी संग से उसको कोई फर्क नहीं पड़ता जो रहीम उत्तम प्रकृति का कर सकत कुसंग चंदन विष व्यापत नहीं लपटे रहत भुजंग लेकिन यह सिद्ध पुरुष की स्थिति साधक को बहुत बचना चाहिए प्रपंची लोगों से सांसारिक लोगों से अगर संभाषण करोगे उनके बीच में बैठोगे तो मनवृत्ति में भोगाकर्षण पैदा हो जाएगा साधना का फल है देहाभिमान गलित हो जाना।

जिसका देहाभिमान गलित हुआ वही साधना परिपक्व कर पाया। जब आराध्य देव के साथ संबंध दृढ़ हो जाता है तो सारे संबंध शिथिल हो जाते हैं। जननी जनक बंध सुत दारा तन धन धाम सुरत परिवारा इन सब से अपनापन खत्म हो जाता है। कहीं भी राग द्वेष नहीं होता। जिसके हृदय में राग द्वेष है और यह कहता है मुझे भगवान के दर्शन हो गए। पक्का झूठा मिथ्यावादी है। ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष बोल रहे हैं किसी महापुरुष से पूछा कि आपको भगवान की प्राप्ति हो गई। भगवान का साक्षात्कार किया तो एक दोहा भर सुनाया।

जब मैं था तब हरि नहीं। अब हरि है मैं ना प्रेम गली सा तामे दोनों समाए जाओ समझो जाके इसकी व्याख्या नहीं समझो जाके लाली मेरे लाल की जित देखूं तित लाल जित देखूं तित लाल और लाली देखन मैं चली तो मैं भी हो गई लाल यह है भगवदाकार वृत्ति समझना है समझो जिसको किसी से भी राग है या द्वेष है। उसका यह कहना कि मुझे भगवत दर्शन हो गए। बिल्कुल मिथ्यावादी है। राग द्वेष वाले व्यक्ति के हृदय में कभी भगवत साक्षात्कार की भावना नहीं आती। एक भक्त मिले। जब उनसे कोई किसी की निंदा करने लगता था तो कान में अंगुली डालकर कहते थे श्री कृष्ण श्री कृष्ण श्री कृष्ण और चल देते थे।

वो हर समय कृष्ण नाम जप करते थे। कोई उनके जैसे किसी की बात करने तो कान में उंगली डाल दे कृष्ण कृष्ण श्री कृष्ण श्री कृष्ण इसलिए चाहे भक्त हो चाहे ज्ञानी हो चाहे योगी हो जो दूसरों की निंदा करता है निंदा सुनता है वह पतित हो जाता है। भक्त ज्ञानी योगी इनको व्यर्थ की बातें सुनने और कहने का स्वभाव नहीं होता है। ये जो भक्त ज्ञानी और योगी का नाटक करते हैं यही प्रपंच करते रहते हैं। अब यही समझ में नहीं आता है कि हमारा उद्देश्य क्या है? अरे भाई सनातन को समझो।

सनातन आकाश की तरह है। आकाश जैसे है ना कोई कहीं भी खड़ा हो आकाश के नीचे ऐसे सनातन सत्य सत्य सनातन ब्रह्म वायु अग्नि पृथ्वी जल सब सनातन है। ये हम शास्त्रों की बात कह रहे हैं। पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि ये सनातन है। आकाश सनातन है। और इनहीं से तो सब शरीर बने सब सनातन सब जैसे पृथ्वी में पैर रखोगे कहीं भी तो पृथ्वी में ही रखोगे कहीं भी पैर रखो पृथ्वी ही होगी ऐसे ही कोई भी जीव चराचर कहो सब सनातन में है सनातन को समझते क्या हो सनातन एक घेरा है क्या सनातन यहां से बदलने से होगा यहां से सनातन की स्थापना होगी जो सनातन के सूत्रों को मानेगा व्यभचार को त्यागो व्यसन को त्यागो हिंसा को त्यागो सत्य पे चलो परोपकार करो नाम जप करो चाहे जो नाम जप करो हमारे ही सनातन ब्रह्म का नाम जप कर रहे हो हमें उससे कोई परेशानी नहीं अंग्रेजी में बोलो हिंदी में बोलो उर्दू में बोलो उड़िया में बोलो वो सब भाषा उसी की प्रकट की हुई है सब उसी सनातन से प्रकट है राम जी जब वनवास में थे तो एक पहाड़ देखा हड्डियों का दंडकारण के ऋषियों से पूछा ये क्या है बोले जानकर प्रभु अनजान बनते हो।

ये सब ऋषियों की हड्डियां जो निशाचर स्वभाव वालों ने खा के रखा है। धन्य है। कलयुग की जय हो। कम से कम महात्माओं को खाते तो नहीं है। ये हम त्रेता युग की बात कर रहे हैं। महात्माओं को खाकर हड्डियों का ढेर लगा दिया गया था। ये छोटी-छोटी बातों को यहां से सुधारना होगा। यहां से हम आगे रखते हैं भगवान को आगे रखते हैं धर्म को आगे रखते हैं हम अपने निष्ठा को तो हमारी विजय होगी। अगर भगवान की बात को कह के आगे रखते हैं अपने को तो अपने अहंकार और यश का भोग करने वाली बात है भगवान के लिए।

इसीलिए वह बात नहीं आती जो आनी चाहिए। हमारे सनातन का प्रचार तभी हो सकता है जब यहां परिवर्तन हो छाती में तुम परिवर्तन करो। एक एक एक हम परिवर्तन करें। सब परिवर्तन हो गया परिवर्तन। भाई भाई में राग द्वेष है। पति पत्नी में विश्वास नहीं। माता पुत्र में विश्वास नहीं। जो पवित्र सनातन की रीति है उस पर विश्वास नहीं रह गया। वह उसका कत्ल किए देता है। वह उसके छल कर रहा है। पिता पुत्री के साथ शोषण कर रहा है। नाना प्रकार की कुमार्गगामी प्रवत्तियां एक एक व्यक्ति जब भगवान का नाम जप करके शास्त्र आज्ञा में चलेगा पूरा विश्व सुखी हो जाएगा।

पूरा विश्व सुखी बदलना है। बदलना कठिन है। अपने चित्त का मार्जन कर ले। वही वही सनातन है। वही सनातनी जो अपने चित्त का मार्जन कर ले। परिवार में तो तुम एक नहीं हो पा रहे हो। भाई भाई में प्रेम नहीं पति पत्नी में प्रेम नहीं है। पुत्र पिता माता में प्रेम नहीं है। बातें बनाने से सनातन की जय नहीं होती। सनातन की जय होती है। आचरण सुधारने से अपने आप को भगवत समर्पित करने से शास्त्र आज्ञा का पालन करने से एक परिवार में सात लोग हो। सात लोग प्रेम करके दिखाओ। तब सहस्त्रों के प्रेम को आप समझ पाओगे।

जोड़ पाओगे प्रेम में और छोड़ो अपने हृदय में एकत्व नहीं है। अपने हृदय में इंद्रियां अलग भाग रही मन अलग भाग रहा है। चित्त अलग भाग रहा है। अहंकार अलग भाग रहा है। सनातन को जोड़ना यहां से शुरू होता है। यहां हृदय से अगर तुम पवित्र हो। हृदय से भगवत चिंतन परायण हो। हृदय से सर्व मंगल भावनाएं ऐसे सब की हो जाए। अभी पूरा एकत्र हो जाए। हमारा शास्त्र कहता है यदि आप अपने हृदय को नहीं बदलोगे सब मिलकर अपने अपने हृदय को बदलो व्यसन रहित हो व्यभचार रहित हो गंदे आचरणों का त्याग करो और अपने परिवार में प्रेम लाओ माता पिता पत्नी भाई बंधु पुत्र सब में भगवत भाव करके प्रेम करो अपने परिवार से प्रेम करो फिर अपने पड़ोस से प्रेम करो फिर अपने ग्राम से प्रेम करो फिर अपने प्रदेश से प्रेम करो करो फिर अपने देश में प्रेम फैलाओ फिर विश्व प्रेमी बन जाओ पूज्य महामहिम श्री गुरु गोविंद सिंह सभा लगाई पूरी

सभा में पांच खड़े हुए थे पांच जो बलिहार करने वाले थे गर्दन कटवाने वाले थे फिर उन पांचों को निकाल कर लाए और बोले इन एक-एक से सवा लाख को प्राप्त कराऊंगा क्योंकि इन्होंने मृत्यु का वरण कर लिया यह है धर्म यह है धर्म के प्रति बलिदान यह है एकत्व एकत्व होता है हृदय को पूर्ण बलिदान कर दो राष्ट्र के प्रति धर्म के प्रति भगवान के प्रति अपनी वासनाओं की धज्जियां उड़ा दो अपनी इंद्रियों को मन को शासन में लेकर के शांत कर दो तब होता है एक एक अपना सुधार करें सबका सुधार हो जाएगा तो जो योगी है ज्ञानी है या भक्त है वह प्रपंची नहीं होता प्रपंच ही नहीं होता।

भक्त हर समय भगवत चिंतन में लगता है। ज्ञानी आत्म अनुसंधान में योगी अपने प्राणों का स्पंद करके समाधि में यह है सनातन। अपना सुधार सनातन है। भगवत चिंतन सनातन है। भगवान की आज्ञा का पालन। गीता भगवान की साक्षात श्री मुख की वाणी है। सुनकर के सहम जाओ। वाह हमारा सनातन धर्म क्या है? पास में एक आदमी को चार आदमी पीट रहे हैं। तुम निकल जा रहे हो। पास में बहन बेटियों को छेड़ रहे हैं। तुम निकल जा रहे हो। पास में से निकल के वो जंजीर तोड़कर भाग रहा है। तुम देख रहे हो।

वीडियो बना रहे हैं। उसकी रक्षा नहीं। ये सनातन है। इसकी रक्षा करना। ये है पूज्य पादुड़िया बाबा। भक्त हर समय भगवान का चिंतन करता है। ज्ञानी आत्मा अनुसंधान करता है। योगी प्राणों को निष्पंदित करके समाधि में जाता है। जिनकी बुद्धि संसार में लगी हुई वो ना धीर भक्त कहलाते हैं ना धीर ज्ञानी कहलाते हैं ना धीर वो योगी कहलाते हैं। जिन्होंने बुद्धि को संसार से हटाकर सत्य सनातन भगवान में लगा दिया। ये बात ये महापुरुषों के वचन देखो। वास्तव में वही धीर ज्ञानी है, धीर भक्त है और धीर योगी है।

कुप्रवृत्ति मनुष्यत्व से हीन ये समझना है। देखो ना केवल मनुष्यत्व कहता है कि अगर सामने कोई कष्ट पा रहा है। ये हम अपने अनुभव की बात कह रहे हैं। देखी हुई बात कह रहे। रात के 11:00 बजे वापस आ रहे थे। एक ट्रैक्टर का जो जोतने वाला होता है वो ऐसे रखा हुआ था। दूर ट्रैक्टर और वो ऐसे और एक बछिया उसका पैर उस पर चला गया था जो होल ट्रैक्टर में फसाया जाता है जोतने वाले का इतना गोलगोल होता है देखतेदे सामने दौड़े हम कहा अरे तो टूट जाएगा उसका पैर इतना पैर अंदर चला गया था अब उसका ऐसे पैर पकड़ लिया कि हिली तो टूट जाएगा अभी नौ किशोर बछिया थी तो मतलब शासन में भी उसको लिए हुए थे पैर नहीं तो गाय होती तो पकड़ नहीं सकते थे।

चार पांच लोग निकले। हम कहा ए भैया थोड़ा आजा थोड़ा गाय को संभाल ले। इसको उठा दोगे तो इसके बच जाएगी। पुकारते रहे। कोई नहीं आया। वो सब ऐसे निकल गए। यार कैसे मनुष्यत्व से हीन है। मन में आया कि बड़ा गेट था। हम कहा दौड़ के बजाऊं तो इससे शायद कोई निकल आए। जो ही गेट तक गए सो पूरा चर से पैर हुआ। टूट वो तो उसको क्या ज्ञान वो पूरा पक्का लोहा तो ऐसे टूट के फिर हृदय पूरा कलशता रहा कि भगवान में बचा नहीं पाया अब हमारे सहयोगी अगर वो चार पांच लोग निकले थे चिल्ला चिल्ला के कह रहे थे पास से निकले थे कोई सहयोग नहीं ये मनुष्यतहीन स्वभाव जो बनता चला जा रहा है आप देख लीजिए एक आदमी गिर के फिसल के मरने की कगार वो वीडियो बना रहा है उसकी जान बचाना काम नहीं वीडियो बनाना काम है।

एक आदमी एक्सीडेंट में तड़प रहा है। वो वीडियो बनाना जरूरी। शीशा खोला, कार धीमी की, वीडियो बनाया निकल गए। मुझे समझ में नहीं आता। समझ में आता है यहां सुधार करो। पूज्य बाबा कुप्रवृत्ति मनुष्यत्वहीनता संसार के भोग रूपी विष्ठा का कीड़ा पशुधर्मी मोहंद भगवत चिंतन रहित ऐसे नारकी पुरुष होते हैं। इनका संग कभी नहीं करना चाहिए। ऐसे नारकी पुरुषों के लक्षण यह है कुप्र प्रवृत्ति गंदी बातें मनुष्यत्व से हीन यह मनुष्यत्व हीनता है मनुष्य का कार्य है मनुष्य का केवल वो कोई भी ओम सब मनुष्य है परोपकार किसी का संकट देख के कूद पड़ना उसके संकट से उसको बचाने की कोशिश करना पर हित ला तज जो देह संतत संत प्रशंस तेह जो इस संसार भोगों की विष्ठा का कीड़ा बना हुआ है पशुधर्मी है मोहंद है ये सब नरकगामी पुरुष होते हैं ऐसे लोगों का संग नहीं करना चाहिए श्रीमद् भागवत महापुराण सच्चिदानंद वपू भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी के द्वारा गिरिराज गोवर्धन का उठाना समस्त ब्रजवासियों की रक्षा करना सात दिन सात रात तक भूख प्यास सहते हुए अपने समस्त ब्रजवासियों की भक्तों की संतों की गओं की रक्षा की।

परीक्षित ब्रज के गोप भगवान श्री कृष्ण के ऐसे अलौकिक कर्म को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। उन्हें भगवान की अनंत शक्ति का तो पता था नहीं। सब ब्रजवासी जन एकत्रित हुए और कहा कि नंद का जो लाडला लाला है ये बड़ा अलौकिक है। जैसे गजराज कोई कमल को उखाड़ कर उसे ऊपर उठा ले और धारण कर ले। वैसे इस नन्हे से सात वर्ष के बालक ने एक ही हाथ से गिरिराज गोवर्धन को उखाड़ लिया और खेल खेल में सात दिन सात रात तक उठाए रखा। भला यह मनुष्य के लिए संभव हो सकता है। अरे भाई जब यह नन्हा सा बच्चा था छ दिन का उसी समय बड़ी भयंकर राक्षसी पूतना आई और इसने आंख बंद किए किए ही उसका स्तनपान किया।

स्तनपान क्या किया? उसके प्राणों को पी डाला। अरे भाई जिस समय नंद का लाला तीन महीने का था छकड़े के नीचे सोकर तो इसने पैर ऐसा उछाला कि भारी और सामान युक्त वो छकड़ा उलट कर गिर पड़ा। अरे भाई जब यह एक वर्ष का था तब दैत्य बवंडर के रूप में इसे आकाश में उठा ले गया। तुम सब जानते हो उस भयानक तृणावर्त दैत्य का गला घोट कर किसने मार डाला। देखो उस दिन की बात तो सभी को याद होगी जब माखन चोरी करने पर यशोदा रानी ने इसे उखल में बांध दिया था। यह घुटनों के बल बकया खींचते खींचते उन दोनों विशाल अर्जुन वृक्षों के बीच में से निकल गया और उन्हें उखाड़ कर उनका उद्धार किया।

देखो जब यह ग्वाल और बलराम जी के साथ बक्षों को चराने के लिए वन में गया हुआ था उस समय इसको मार डालने के लिए एक दैत्य बगुले के रूप में आया इसने दोनों हाथों से उसके दोनों ठोर पकड़ कर तिनके की तरह चीर डाला बकासुर को जिस समय इसको मार डालने की इच्छा से एक दैत्य बछड़े के रूप में आया वस्सुर और बछड़ों के झुंड में घुस उस समय इसने उस दैत्य को खेल ही खेल में मार डाला और कैच के पेड़ों पर पटक कर उन पेड़ों को भी गिरा दिया। इसने बलराम जी के साथ मिलकर गधे के रूप में रहने वाले धेनुकासुर और उसके भाई बंधुओं को भी मार डाला।

पके हुए फलों से पूर्ण ताल वन को सबके लिए उपयोगी और मंगलमय बना दिया। अरे इसी ने तो बलराम जी के द्वारा क्रूर प्रणंबासुर को मरवा डाला और भैया बड़े आश्चर्य की बात कि हमारे कन्हैया ने दावाल से गओं और ग्वाल बालों को उबाल लिया और अपने मुख में आग पी लिया। यमुना जल में रहने वाले कालिया नाग कितना भयंकर कितना विषैला था। परंतु इस कृष्ण ने उसका भी मान मर्दन करके उसे बल पूर्वक काली द से निकाल दिया और यमुना जी का जल सदा के लिए विष रहित अमृतमय बना दिया। नंद जी हम यह भी देखते हैं कि तुम्हारे इस सांवले बालक पर हम सभी ब्रजवासियों का अनंत प्रेम है।

और इसका भी हम पर स्वाभाविक स्नेह है। क्या आप बतला सकते हैं कि इसका क्या कारण है? भला कहां तो ये सात वर्ष का नन्हा सा बालक कृष्ण और कहां इतने बड़े गिरिराज जी को सात दिनों तक उठाए रखना। ब्रजराज हमें बड़ी शंका हो रही तुम्हारे पुत्र के संबंध में। नंद बाबा ने कहा गोपो तुम लोग सावधान होकर मेरी बात सुनो। मेरे बालक के विषय में तुम्हारी शंका दूर हो जाएगी। महर्षि गर्गाचार्य जी इस बालक का नामकरण संस्कार करने आए थे। उन्होंने कहा था कि हे नंद तुम्हारा यह बालक प्रत्येक युग में शरीर ग्रहण करता है।

विभिन्न युगों में इसने श्वेत रक्त पीत भिन्नभिन्न रंग स्वीकार किए। इस बार यह श्याम वर्ण हुआ है। नंद जी यह तुम्हारा पुत्र पहले कहीं वासुदेव के घर भी पैदा हुआ था। इसलिए इस रहस्य को जानने वाले लोग इसका नाम श्रीमान वासुदेव है। ऐसा कहते हैं। बाबा ने कहा कि गर्गाचार्य जी ने बताया था तुम्हारे पुत्र की सामर्थ्य और गुण ये सब भगवान नारायण के समान है। इसके बहुत से नाम है। बहुत से रूप है। तुम नहीं जानते मैं जानता हूं। ऐसा गर्गाचार्य जी ने कहा था। यह तुम लोगों का परम कल्याण करेगा।

समस्त गोप और गौओं का बहुत सुख विधान करेगा और इसकी सहायता से तुम लोग बड़ी-बड़ी विपत्तियों को बड़ी सुगमता से पार कर लोगे। गर्गाचार्य जी ने कहा था ब्रजराज पूर्व काल में एक बार पृथ्वी में कोई राजा नहीं रह गया था। डाकुओं ने चोरों ने चारों तरफ लूट घसोट मचा रखी थी। तब तुम्हारे इस पुत्र ने सज्जन पुरुषों की रक्षा करने के लिए और लिटोरों पर विजय प्राप्त करने के लिए अवतार धारण किया। ये जो सांवला शिशु है बाबा ये तुम बड़े भाग्यवान हो जो तुम्हारे यहां प्रकट हुआ।

जैसे भगवान श्री हरि के कर कमलों की छत्रछाया में रहने वालों को कोई जीत नहीं सकता। कोई परास्त नहीं कर सकता। चाहे भीतरी शत्रु हो चाहे बाहरी शत्रु हो ऐसे ही तुम्हारे इस लाला से जो प्रेम करेंगे चाहे भीतरी शत्रु हो चाहे बाहरी शत्रु उसे परास्त नहीं कर सकते नंद जी चाहे जिस दृष्टि से देखें गुण से ऐश्वर्य से सौंदर्य से कीर्ति से प्रभाव से तुम्हारा बालक स्वयं भगवान नारायण के समान है। ऐसा गर्गाचार्य जी ने कहा था। नंद बाबा बोले आगे चलकर इस बालक के अलौकिक कार्यों को देखकर तुम आश्चर्य ना करना।

तो गोपो मुझे इसलिए आश्चर्य नहीं होता कि गर्गचार्य जी ने पहले ही मुझे बता दिया था तो मैं तो अपने नारायण को धन्य मानता हूं जो हमें ऐसा बालक दिया और यह पता नहीं स्वयं नारायण ही है। जब ब्रजवासियों ने नंद बाबा के मुख से गर्गचार्य की यह बात सुनी तब सब उनका आश्चर्य जाता रहा क्योंकि अब वे अमित तेजस्वी भगवान श्री कृष्ण के प्रभाव को पूर्ण रूप से देख और सुन चुके थे। आनंद में भरकर उन्होंने नंद बाबा और श्री कृष्ण की भूरीभूरी प्रशंसा की। अब अपना यज्ञ भंग हो जाने के कारण इंद्र जो प्रभाव दिखाया सामर्थक गण भेज के नाना प्रकार की आंधी तूफान वर्षा ओला भगवान ने गिरिराज गोवर्धन को अपने कर कमल में लेकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की।

अब देवराज इंद्र घबरा गए कि ये कोई बालक नहीं। तो परबह्म परमात्मा मेरा अपराध बन गया। भगवान श्री कृष्ण ने गिरिराज गोवर्धन को धारण करके मूसलाधार वर्षा से ब्रज को बचा लिया। तब उनके पास गोलोक से कामधे और स्वर्ग से देवराज इंद्र अपने अपराध को क्षमा कराने के लिए आ गए। कोई बड़ा अपराध बन जाए तो भगवान या भक्त इनके सामने यह प्रथा थी पहले कि अगर गौ को आगे करके ले जाया जाए तो अपराध क्षमा कर देते थे। कामधेनु को आगे करके देवराज इंद्र ब्रज में आए। बहुत लज्जित थे। क्योंकि कुछ भी उपाय उनका नहीं चला।

इसलिए उन्होंने जब भगवान श्री कृष्ण को एकांत में देखा तो सूर्य के समान तेजस्वी मुकुट से साष्टांग दंडवत होकर उनके चरणों का स्पर्श किया। परम तेजस्वी भगवान श्री कृष्ण का प्रभाव देख सुनकर के इंद्र का ये घमंड जाता रहा कि मैं तीनों लोकों का स्वामी हूं। अब उन्होंने हाथ जोड़कर के भगवान की स्तुति की। विशुद्ध सतम तवधा शंतम तपोयम धजम माया मयोम गुणस प्रवा न विद्यते ते ग्रहणा हे भगवान आप परम शांत में है पहला शब्द कि नाराज मत होइएगा आपका स्वरूप शांताकारम है। हे नाथ आप परम शांतमय है।

ज्ञानमय है। रजोगुण तमोगुण से रहित एवं विशुद्ध अप्राकृत सत है। ये गुणों का प्रवाह रूप प्रतीत होने वाला प्रपंच केवल मायामय है। क्योंकि आपका स्वरूप न जानने के कारण आप में इस प्रपंच की प्रतीति होती है। वस्तुता आप ही आप हैं। प्रभु आपका संबंध अज्ञान और उसके कारण प्रतीत होने वाले देह आदि से है ही नहीं। फिर भी देह आदि की प्राप्ति के कारण उन्हीं से होने वाले लोभ, क्रोध आदि दोष ये आप में कैसे हो सकते हैं? प्रभु इन दोषों का होना तो अज्ञान का लक्षण है और आप परम ज्ञान स्वरूप हैं।

अर्थात आप हम पर क्रोध ना कीजिए। यद्यपि अज्ञान और उससे होने वाले जगत से आपका कोई भी संबंध नहीं। फिर भी धर्म की रक्षा और दुष्टों का दमन यह आपका स्वभाव है। जो धर्म से चलेगा उसकी रक्षा और जो दुष्टता करेगा उसकी दुष्टता का दमन यह भगवान का स्वभाव है। प्रभु आप जगत के पिता हैं, गुरु हैं, स्वामी हैं। आप जगत का नियंत्रण करने के लिए दंड धारण किए हुए दुस्तर काल भी आप ही हैं। आप अपने भक्तों की लालसा पूर्ण करने के लिए स्वछंददा से ये मनुष्य शरीर धारण करते हैं। और जो लोग घमंडी हमारी तरह अपने को ईश्वर मानने वाले हैं उनके मान का मर्दन करके उनको शांति प्रदान करते हैं।

प्रभु मेरे जैसे अज्ञानी अपने जगत का ईश्वर मानने वाले वे जब देखते हैं कि बड़े-बड़े भय के अवसर पर भी आप निर्भय रहते हैं तब उनका घमंड चूर हो जाता है और गर्भ रहित होकर वो संत पुरुषों के द्वारा सेवित भक्ति मार्ग का आश्रय लेकर आपका भजन करते हैं। प्रभु आपकी चेष्टा एक एक भक्तों की रक्षा करना और दुष्टों का दमन करना दुष्टों के लिए दंड विधान करना प्रभु मैंने ईश्वर के मध्य में चूर होकर आपका भारी अपराध किया क्योंकि मैं आपकी शक्ति और प्रभाव के संबंध में बिल्कुल अनजान था।

हे परमेश्वर आप कृपा करके मुझ मूर्ख अपराधी को क्षमा करें। ऐसी कृपा करें कि अब दोबारा हमसे ऐसी कोई गलती ना हो। मैं दोबारा ऐसे दुष्ट अहंकार का शिकार ना बनू। हे स्वयं प्रकाश हे इंद्रियातीत परमात्मन श्री कृष्ण आपका यह अवतार इसलिए हुआ है कि जो असुर सेनापति केवल अपना पेट पालने में लगे हैं पृथ्वी के लिए बड़े भारी भार के कारण बन रहे हैं उनका वध करके उन्हें मोक्ष प्रदान करें प्रभु जो आपके चरणों के सेवक हैं आज्ञाकारी भक्त जन हैं उनका अभदय हो उनकी रक्षा हो भग भगवन मैं आपको नमस्कार करता हूं।

नमस्तुभ्यम भगवते पुरुषाय महात्मने वासुदेवाय कृष्णााय सात्वता पतए नमः स्वच्छंदो पात देहाय विशुद्ध ज्ञान मूर्तय सर्वस्मै सर्व जाए सर्वभात्मने नमः मैं आपको नमस्कार करता हूं। आप सर््यामी पुरुषोत्तम सर्वात्मा वासुदेव हैं। आप यदुवंशियों के एकमात्र स्वामी भक्तवत्सल सबके चित्त को आकर्षित करने वाले कृष्ण मैं आपको बार-बार नमस्कार करता हूं। आपने जीवों के समान कर्मवश होकर नहीं स्वतंत्रता से अपने भक्तों की तथा अपनी इच्छा के अनुसार दिव्य चिदानंद शरीर स्वीकार किया है।

आपका यह शरीर भी विशुद्ध ज्ञान स्वरूप है। आप सब कुछ हैं। सबके कारण है। सबकी आत्मा है। इसलिए मैं आपको बार-बार नमस्कार करता हूं। भगवन मेरे अभिमान का अंत नहीं था। मैंने ऐसा समझ लिया था मैं त्रिभुवन का स्वामी हूं। और इसी के कारण मुझे क्रोध आ गया और क्रोध के वशीभूत होकर मैंने सारे ब्रज मंडल को नष्ट कर देना चाहा। परंतु प्रभु आपने मेरे अभिमान को चूरचूर कर दिया और हम पर बड़ी कृपा की। मेरी चेष्टा व्यर्थ होने से मेरा घमंड जड़ से उखड़ गया। अब मुझे पता चला कि हमारे ईश्वर आप हैं।

हमारे गुरु आप हैं। हमारे स्वामी आप हैं। हमारी आत्मा आप हैं। इसलिए मैं आपकी शरण में हूं। भगवान ने कहा इंद्र ऐश्वर्य और धन संपत्ति और पद का अहंकार जिसको चढ़ता मैं उसको चूरचूर कर देता हूं। ध्यान दीजिए। उनहीं की यह सृष्टि है। अहंकार करोगे धन का, संपत्ति का, अपने जन बल का, अपने बाहुबल का, बुद्धि बल का, पद का तो नष्ट हो जाओगे। आज नहीं तो कल देख लेना। और मैंने तुम पर अनुग्रह किया तुम्हारा यज्ञ भंग करके कि तुम्हारा घमंड चूर हो जाए। जाओ नित्य निरंतर मेरा स्मरण करना।

नित्य और निरंतर नहीं तो फिर माया प्रभाव दिखा देगी मया ते कार्य मघवन मख भंगो अनुग्रहता मनु स्मते नितम मतस इंद्रिया भषम अगर मेरा स्मरण करोगे निरंतर तो इंद्रियां तुम्हें भोगों में नहीं फसा पाएंगी दोबारा अहंकार नहीं आएगा तुम पूरे मद से मतवाले हो रहे थे इसीलिए लिए अनुग्रह किया है। जो ऐश्वर्य और धन संपत्ति के घमंड में अंधे हो जाते हैं उनके लिए मैं काल रूप दंड धारण करके उनका विनाश करता हूं। आज नहीं तो कल धैर्य रखो। जिस पर मैं अनुग्रह करता हूं, उसका घमंड चूर कर देता हूं।

ये कृपा ही है भगवान की। जाओ इंद्र तुम्हारा मंगल हो। अब तुम अपनी राजधानी अमरावती स्वर्ग को जाओ [गला साफ़ करने की आवाज़] और सदैव सावधान होकर मेरी आज्ञा का पालन करो। अब कभी घमंड ना करना। देवराज इंद्र से कहा अब कभी घमंड ना करना। नित्य निरंतर मेरी सन्नधि का मेरे स्मरण करते हुए अनुभव करना। और जैसी हमने आज्ञा की है उसके अनुसार त्रिभुवन पति पद का पालन करना। भगवान देवराज इंद्र को आज्ञा दे रहे थे। मनस्वनी कामधेनु अपनी संतानों के साथ गोप वेश धारी परमेश्वर श्री कृष्ण की वंदना करके उनसे यह कहा।

कामधेनु ने कहा कृष्ण कृष्ण महा योगिन विश्वात्मन विश्व संभव भवता लोकनाथन सनाथा वचित तम न परमकम दम तम इंद्रो जगतते भवा भगो विप्र दे नाम साधवा इंद्रम नस्त्या ब्रहणाितायम अवतीर्णो विश्वात्म भूम भारत्त हे सच्चिदानंद श्री कृष्ण हे महा योगी महान योगेश्वर श्री कृष्ण आपको नमस्कार है। आप स्वयं विश्व हैं। विश्व के परम कारण हैं। अचित हैं। संपूर्ण विश्व के स्वामी आपको अपने रक्षक के रूप में प्राप्त करके हम सब सनाथ हो गए। आप जगत के स्वामी हैं। परंतु हमारे तो परम पूजनीय आराध्य देव ही हैं।

प्रभु यह इंद्र त्रिलोकी का इंद्र हुआ करें। परंतु हमारे इंद्र तो आप हैं। अतः गौ ब्राह्मण देवता और संत भक्त जनों की रक्षा के लिए आप हमारे इंद्र बनिए। हम गए ब्रह्मा जी की प्रेरणा से आपको अपना इंद्र मानकर अभिषेक करती हैं। हे विश्वात्मन आपने पृथ्वी का भार उतारने के लिए ही मनुष्य रूप में अवतार धारण किया है। परीक्षित भगवान श्री कृष्ण से ऐसा कह के कामधेनु ने अपने दूध से और देव माताओं की प्रेरणा से देवराज इंद्र ने एरावत की सुंड के द्वारा लाए हुए आकाश गंगा के जल से देव ऋषियों के साथ भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया और उनका नाम रखा गोविंद गोविंद गोविंद नाम से संबोधित किया उस समय नारद तुम आदि गंधर्व विद्याधर सिद्ध और चारण ये सब पहले से एकत्रित थे।

वे समस्त संसार के पाप ताप को मिटा देने वाले भगवान के लोक मलापा यश का गान करने लगे। अप्सराएं आनंद में भरकर नृत्य करने लगी। मुख्य मुख्य देवता भगवान की स्तुति करके उन पर नंदन वन के दिव्य पुष्पों की वर्षा करने लगे। तीनों लोकों में परमानंद की बाढ़ आ गई और गओं के स्तनों से अपने आप ही इतना दूध गिरा कि वो भूमि गीली हो गई। नदियों में विविध रसों की बाढ़ आ गई। वृक्षों से मधुधारा बहने लगी। बिना जोते बोए पृथ्वी में अनेकों प्रकार की औषधियां अन्न प्रकट हो गए। पर्वतों में छिपे हुए मणि माणिक्य स्वयं बाहर निकल आए।

परीक्षित भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक होने पर जो जीव स्वभाव से ही क्रूर थे वेरहीन हो गए। उनमें भी परस्पर मित्रता हो गई। इंद्र ने इस प्रकार गौ और गोकुल के स्वामी श्री गोविंद का अभिषेक किया और फिर उनसे अनुमति प्राप्त होने पर देवता गंधर्व आदि के साथ स्वर्ग की यात्रा की। नंद बाबा एकादशी व्रत रहते थे। कार्तिक शुक्ल एकादशी का उपवास किया था। भगवान की पूजा की। पर एकादशी व्रत एक दिन सत्संग में पीछे काफी समय पहले चर्चा हुई थी कि एकादशी व्रत कैसे रहा जाता है तो दशमी और द्वादशी को ही जो संयम तो फिर एकादशी उसकी पूर्ण मानी जाती है।

साधारण शब्दों में समझ लो कि दशमी को एक बार भोजन दोपहर के समय कर ले शाम के ना करें और एकादशी को जल या निर्जला या बहुत एक बार फल ले ले अब तो कई प्रकार की सब चीजें फलाहार में बनती हैं। साबूदाना की खीर, साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना की और भी पदार्थ बहुत से और कुटू की पूरी, कचौड़ी, सिंघाड़े का हलवा, सवा की खीर, सवा बहुत चीजें ऐसे बहुत चीजें। एकादशी का मतलब है अगर आपको लगता है कि हम जल के पान करके केवल 24 घंटा रहना चाहिए। मरोगे नहीं। जल है मरोगे नहीं आतों को थोड़ा विश्राम मिल जाएगा 15 दिन में एक बार आता है अगर आपको लगता है कि जल से हम बहुत सेवा करने वाले हैं कार्य नहीं हो पाएगा तो दो चार केला की फली ले लिए एक सेव ले लिए बस ये छोंक बघारना जीरा ये ये सब ये सब मनोरंजन है मनोरंजन है हमको तो मनोरंजन ही लगता है कि आप अब चार पूरी दो कचौड़ी अकल हरी हुई बढ़िया आलू अब देखो मतलब इसके बाद सिंघाड़े का हलवा सवा की खीर साबूदाना की खिचड़ी ये सब देखा है ये ऐसा नहीं कि देखा नहीं पर वो

रसेंद्रिय की तृप्ति व्रत नहीं व्रत का मतलब क्या है कष्ट सहना कष्ट सहना जानबूझकर कष्ट सा जाता जाता है प्रभु के लिए खूब दिन भर भजन करो शाम के एक बार फल ले ले लो नहीं तो जल ले लो जल से काम चला लो तो बाबा एकादशी रहते थे और एकादशी की रात को कीर्तन करना चाहिए पूरी रात जगना चाहिए तभी एकादशी सफल मानी जाती है दो चार भगत मिलकर ये डाकौर के रामदास जी तो द्वारिकाधीश जाते थे पूरी रात कीर्तन करते थे फिर वापस आते थे भगवान रीझ गए थे उनसे और भगवान ने कहा हमको लिवा

चलो अपने घर रामदास जी से कहा रीज गए हर एकादशी को ठाकुर जी के पास जाना रणछोड़ ठाकुर जी के पास द्वारिकाधीश उनके दर्शन करना और रात भर कीर्तन करना एक दिन ठाकुर जी ने कहा अगली बार अब गाड़ी ले आना और हम तुम्हारे साथ चलेंगे तो उन्होंने कहा प्रभु हमारे साथ चलोगे आप बूढ़ा शरीर है हमारा आपका तो नौ किशोर हो हम कैसे गाड़ी में ले पाएंगे और बाहर ताला लग जाता है बोले पीछे पीछे की खिड़की हम खोल देंगे और तुम्हारे लिए हम फूल जैसे हो जाएंगे। बोले प्रभु देख लो बहुत बड़े रक्षक हैं सब इनके।

अब कुछ नहीं होगा। तुम गाड़ी ले आओ ना। हम चलने के लिए तैयार हैं। अब वो गाड़ी ले आए। तो सब भगत देख रहे थे कि पैदल नंगे पैर आते थे। इस बार गाड़ी पे आए तो सोचा शायद बूढ़े हैं इसलिए बैलगाड़ी से आ गए होंगे। अब भगवान पूरी प्लानिंग बता दिए थे। तो मंदिर के पीछे गए। खिड़की खोल के ठाकुर जी पूरा श्रृंगार सब पहने बोले लिबास बोले ना प्रभु पहले एक भी नग नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सब सेवादारों के काम आएगा प्रभु हमको तो वैसे डर लग रहा है आपको ले जाने के लिए आप पहले सब भगवान ने सब उतार के फेंक दिए मंदिर में ऐसे फैला दिए पूरे आभूषण कहा अब हमें गोद में लो भगवान कितने रिझवार है जो ऐसे किया फूल से गोद में आ गए तो कुछ कंबल आधे ऐसे गाड़ी में बिछाए थे।

भगवान को विराजमान किया और चल पड़े। अब बहुत दूर रणछोड़ ठाकुर से डाकोर है। अब प्रातः कालीन वेला पे जैन मंदिर खोले तो देखे आभूषण ठाकुर जी है नहीं। पीछे खिड़की खुले। अरे पक्का वो गाड़ी ले भगत आया था। उन पे ठाकुर जी बहुत रीजे थे। जरूर ठाकुर जी वो भगा ले गए। भगत ठाकुर जी को भगा ले गए। अब जितने पार्षद थे सब घोड़ों से ऐसे सब भाला बरछी लेकर सब अरे वो जा रहा है वो जा रामदास जी ने कहा प्रभु आ गए हम तो बोले देखो ये छोटी सी तलैया थी जल की बोले इसमें हमको छिपा दो जल में और जल्दी से छिपा दिए तो उन्होंने मतलब ऐसा देखा कहा ठाकुर ने भालों से मारा बूढ़े रामदास भगत को भालों से मारा।

उधर जब तालाब की तरफ देखा तो खून खून खून दौड़ के तो देखा ठाकुर जी के शरीर में भाले लगे हुए और खून ठाकुर जी ने कहा तुम जैसे निर्दयों के साथ हम नहीं चलेंगे। हम रामदास जी के साथ जाएंगे। उनका कहा प्रभु आप हमारा जीवन हो। जीवन ही आपसे चलता है। बोले हां यही बात तो है ना कि हमसे जीवन चलता है। रामदास हमारे तौल भर सोना दे देंगे तुम्हें। ठीक है। बोले हां ठीक है। राजी हो गए। रामदास जी ने कहा प्रभु प्रभु वैसे पिटवा दिए। कह रहे सोना दे देंगे। हमारे पास सोना कहां है?

हम गरीब आदमी है। प्रभु भगवान ने कहा ले चलो पहले डाको। अब पीछे वो सब भाला बल लिए घोड़े पर सवार वहां। ठाकुर जी पहुंचे बोले तराजू लाओ एक तरफ ठाकुर जी को विराजमान कहो ए रामदास चढ़ाओ सोना ठाकुर जी से कहा महाराज तो बोले एक छोटी सी नथ है ना तुम्हारी पत्नी की पहले ले उतले में हम तौल जाए उतले में हम तौल जाएंगे एक छोटी सी नथ छोटी सी पतली बारी उतना ही था भगवान को सब पता है जो ही इधरे से भगवान टंग गए वो बोले देखो ऐसे सोना तो ज्यादा पर ले जा तू भगवान ने कहा देखो सोना तो ज्यादा है पर रामदास उदार आदमी है दे देंगे दे भाई अरे बोले प्रभु तो भगवान ने कहा देखो हम जाने वाले तो नहीं अपना स्वरूप दूसरा प्रकट किया बोले इसे ले जाओ आज भी जो भगवान रामदास जी के यहां विराजमान है वो ठाकुर आज भी पट्टी बंधती है ठाकुर जी की आज भी पट्टी बंधती है भगत के ऊपर प्रहार किया तो आज भी भगवान के घाव और पट्टी बनती।

तो एकादशी व्रत ऐसा जिस जैसे रामदास जी रहते थे। पूज्य श्री मथुरा दास जी भक्त माली जी थे। एकादशी को चर्चा नहीं करते थे। रोज चर्चा होती थी। पर एकादशी को निर्जला रहते थे। दशमी से छोड़ देते थे भोजन पानी। एकादशी के दिन एक बूंद पानी नहीं और द्वादशी को परायण थी इसलिए बोलने में भी सा और वयो वृद्ध अवस्था तक नंद बाबा एकादशी कार्तिक शुक्ल पक्ष की थी। भगवान की पूजा की। रात भर कीर्तन किया और द्वादशी को स्नान करने के लिए यमुना जल में प्रवेश किया। स्नान ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है।

धारा जी में 4 बजे यह नहीं कि 2 बजे एक बजे धारा में नहीं स्नान तो यह असुर बेला कही जाती है। यमुना जल में प्रवेश कर गए उस समय कोई घड़ी तो थी नहीं रात में कीर्तन किया और लगा कि प्रातः काल हो गया। क्या तो यमुना जी में स्नान तो वरुण जी के सेवक उठा ले गए। नंद बाबा को पकड़ ले गए। अब सारे ब्रज में हल्ला मच गया। नंद बाबा हो गए। अब पूरे ब्रज के गोप सब श्री कृष्ण से कहा कि पता नहीं कहां नंद बाबा गायब हो गए। तुम ही अपने पिता को ला सकते हो। हे श्री कृष्ण तुम्हारे ऊपर ही हमारा विश्वास भरोसा।

सब रोने लगे। भगवान ने कहा रो मत। रोना पीटना बंद करो। नंद बाबा खोए नहीं है। मैं देख रहा हूं। वरुण का सेवक ले गया। अभी मैं लाता हूं। भगवान वरुण लोक पहुंचे। भगवान अंतर इंद्रिय और बहिर इंद्रियों के प्रवर्तक श्री कृष्ण जे भी वरुण देवता ने देखा सारे जगत के अधीश्वर पधारे साष्टांग दंडवत। नंद बाबा ने देखा इनके गण तो हमको पकड़ के लाए थे हमारे कन्हैया की इनका स्वामी साष्टांग दंडवत मारा है वरुण देवता ये देखा भगवान आए उतर कर साष्टांग दंडवत अब वरुण देवता भगवान की बड़ी पूजा विस्तार से मंत्रों के द्वारा भगवान नंद बाबा खड़े-खड़े आनंदित हो रहे कि यार मेरे लाला का तो बड़ा नक्शा है ये वरुण देवता इतनी लंबी दंडवत मार के बड़ी पूजा विस्तार कर रहा है।

वरुण जी ने कहा प्रभु अमे प्रभु तदा भाजो भगवन नवा पारमधना नमस्तुभ्यम भगवते ब्रहण परमात्मने नत्र सूर्यते माया लोक सृष्टि विकल्पना प्रभु आपकी जय हो आज मेरा मेरा वरुण शरीर धारण करना सफल हो गया। आज मुझे सब कुछ प्राप्त हो गया। सारे पुरुषार्थ मिल गए क्योंकि आप भगवान जगदीश्वर के चरण सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। नंद बाबा कि हम तो समझते थे भगवान नारायण है। मेरा कन्हैया भी भगवान है। यही तो अब बाबा की और छाती फूल रही। अरे मेरा लाला भगवान है। प्रभु आपके चरण कमलों की सेवा का सुवसर मिला।

हम तो भवसागर से पार हो गए। आप भक्तों के भगवान वेदांतियों के ब्रह्म और योगियों के परमात्मा हैं। प्रभु आपके स्वरूप में विभिन्न लोकों की सृष्टियों की कल्पना करने वाली माया नहीं। ऐसा श्रुति कहती है। हे श्री कृष्ण मैं आपको नमस्कार करता हूं। बार-बार दंडवत प्रभु क्षमा करना। यह मेरा सेवा का ज्ञानी था जो नंद बाबा को अनजाने में ले आया। यह अपने कर्तव्य को नहीं जानता। प्रभु यह आपके पिताजी हैं। आप ले जाओ और मुझे क्षमा करो। वरुण जी वरुण कान पकड़ रहे हैं। स्तुति कर रहे हैं।

बार-बार दंडवत कर रहे हैं। क्षमा मांग गोविंद मैं नहीं जानता था कि आपके ये पिता है। आप बड़ा प्रेम भाव रखते हो। मुझे क्षमा कर दीजिए। प्रभु सेवक से गलती हो गई नाथ क्षमा कर दीजिए और मैं सदैव आपका दास हूं। हे श्री कृष्ण जब कभी कोई भी आज्ञा बार-बार वरुण जी महाराज दंडवत वरुण जी ने बड़ी स्तुति प्रार्थना की। भगवान श्री कृष्ण ब्रह्माद ईश्वरों के भी ईश्वर हैं। फिर लोकपाल वरुण ने भगवान की चार परिक्रमा की। दंडवत की बार-बार क्षमा याचना की नंद बाबा बड़े आश्चर्य में नंद बाबा को लिया ब्रज में आए अब सुबह बैठक बुलवाई गई नंद बाबा भाई नंद बाबा ने कहा कि मैंने देखा वरुण जी बार-बार दंडवत पूरी साष्टांग दंडवत मार रहे थे और कह रहे थे इंद्रियातीश्वर्य योगेश्वर योगेंद्र भगवान परमात्मा कन्हैया को कह रहे थे बार-बार कान पकड़ रहे थे।

झुक झुक कर प्रणाम कर रहे थे। अरे बड़ा आश्चर्यमय बात मेरा कन्हैया भगवान निकला। हम तो समझते थे भगवान नारायण की कृपा है। अरे इसीलिए गिरिराज गोवर्धन उठा। भगवान के प्रेमी गोप सुनकर के बड़े आश्चर्य में हो गए। ये कन्हैया भगवान है। हमारा सखा भगवान है। बड़ी उत्सुकता हुई। नंद बाबा के पास से जब हटे गए चराने गए ब्रह्म हृद है तो सब सखा ने कहा हे भगवान सुनो तुम भगवान हो भगवान ने कहा भगवान से कन्हैया ने कहा भगवान तुम बैकुंठ के नाथ भगवान हो तो हमें बैकुंठ दिखाओ अगर भगवान हो हमारे साथ खेलता है हमारे साथ भगवान कहां से हो सकता है दिखा बैकुंठ दिखा जिसमें केवल महान सिद्ध प्रेमी भक्त ही प्रवेश पा सकते हैं।

ऐसे वैकुंठ दर्शन की जो मायातीत स्वधाम है। भगवान अपने गो सखाओं की अभिलाषा पूर्ण करने के लिए तत्काल कहा इस ब्रह्म हृदय में स्नान कराओ। जहां अक्रूर जी को स्नान जो ही डुबकी मारी पहुंच गए बैकुंठ जय विजय नंद सुनंद भगवान के दिव्य पार्षद दिव्य अस्त्र भगवान और बड़े ऊंचे सिंहासन पे भगवान विराजमान है सखाओं को जय ऐ रुको सर्वलोक महेश्वर अनंत ब्रह्मांड अधीश्वर ऐसे भगवान के साथ झुक के चलो दूर से बोले हमें नहीं चाहिए बिल्कुल इतने ऊंचे में वो बैठा है और यहां सब हमको दबकार रहे हैं।

हमारा कन्हैया ही जिससे हम खेलते हमें बैकुंठ भूल कर बैकुंठ नहीं चाहिए। सो ऐसे उछले भगवान ने कहा बोले कन्हैया एक बात मांगू तू मेरा नित्य सखा है मेरा प्राण तू मुझे कभी बैकुंठ मत भेजना। मुझे जहां इतनी दूरी हो और जहां ऐसा शासन हो मुझे मुझे वह अपना कन्हैया प्यारा लगता है जिसके साथ मैं खेलता हूं जिसके साथ मैं खाता हूं जिसके साथ विभिन्न प्रकार की क्रीड़ाएं करता हूं ब्रजवासियों को बैकुंठ फीका लगा भगवान के प्रेम धाम वृंदावन ब्रज धाम से भी श्रेष्ठ बैकुंठ को माना जाए तो आप सोचो ब्रजवासियों को अच्छा नहीं लगा और मना कर दिया कि कन्हैया एक बात मुझे दे कि इस ब्रज से कभी मैं बाहर ना जाऊं।

यही का बंदर बनाओ। यही की चिड़िया बनाओ। यही के पशु पक्षी लता बनाओ। मुझे बैकुंठ नहीं चाहिए। इस संसार में जीव अज्ञानवश शरीर में आत्म बुद्धि करके भांति भांति की कामना करता है। उसकी पूर्ति के लिए पूरा जीवन नष्ट कर देता है। फिर उसके फल स्वरूप वो पशु पक्षी कीट योनियों में जाता है। इसलिए अपनी गति को पहचान नहीं पाता। परम दयालु भगवान ने अपने सखाओं को मायातीत वैुंठ धाम का दर्शन कराया। भगवान ने फिर सखाओं को ब्रह्म बोध कराया जिसका सत्य ज्ञान अनंत सनातन ज्योति स्वरूप समाधि निष्ठ गुणातीत पुरुष ही पाते हैं।

देखो ब्रह्म सनातन है। सत्यम ज्ञानम अनंतम यदि ब्रह्म ज्योति सनातनम सत्यम ज्ञान अनंतम य ब्रह्म ज्योति सनातनम यदि पसंत गुहिता जिसमें अक्रूर जी को भगवान अपने स्वरूप का दर्शन कराएंगे। उसी हृद में स्नान करा के परमधाम का दर्शन कराया। दिव्य भगवत स्वरूप लोकों को देखकर समस्त गोप आनंद में मगन हुए। भगवान श्री कृष्ण मूर्तिमान ब्रह्म है, मूर्तिमान परमात्मा है, मूर्तिमान भगवान है। यह सब गोपों को आश्चर्यचकित हुआ कि हमारे कितने अहोभाग्य कि हम ब्रह्म परमात्मा भगवान अपने लाडले कन्हैया के हैं।

यही ब्रजवासियों की आज भी महिमा है। जो यहां के खाटे ब्रजवासी हैं। पुराने ठाकुर जी के प्रति उनके हृदय में अपार संबंध प्रेम है। जैसे घर का ऐसी बात है उनके लिए भगवान नहीं नजर आते उनको मेरे कृष्ण देखो नंद गांव के जब आते हैं ना उनकी ठसक झलकती है। बरसाने के जब श्री जी के जन आते हैं ना उनकी ठसक झलकती है। ब्रजवासियों से जब बात करो ना तो ठसक झलकती है। सच्ची कहते हैं। आएंगे प्रणाम करेंगे प्रसाद देंगे और फिर कहेंगे ए बाबा तो आशीर्वाद दे लंबी आयु तेरी कोई नहीं बिगाड़ सकता अरे लाडली जो की कृपा वो कहे अरे नंदलाला की कृपा तो यही ब्रजवासियों की कृपा जिस पर हो जाए तो ब्रजराज उसको कभी छोड़ नहीं सकते इसलिए इनकी बाहरी वाणी पे मत जाना बाहरी व्यवहार पे ना जाना इनका व्यवहार थोड़ा टेढ़ा है वाणी थोड़ी कड़वी भी हो सकती है इनकी जबान की बात है।

हृदय बहुत बहुत प्यारा हृदय है। यह हमने देखा। उनका व्यवहार देखो। यह भगवान के सखा गण है। इनकी बात समस्त ब्रजवासियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदना जिनको श्री कृष्ण प्यारे लगे। बैकुंठ भी प्यारा नहीं लगा। आज भी ऐसे श्री कृष्ण के प्यारे बृजवासी जन है। इनका टूक इनकी चरण रज और इनका आशीष हमको निश्चित प्रिया प्रीतम से मिला देगा। शेष चर्चा आ गई। श्री राधा वल्लभ लाल।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित