अंतःकरण को शुद्ध करने का उपाय / श्रीराधारानी और श्रीकृष्ण का दिव्य मिलन // 22/10/26
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राणप्रिय श्री युगल सरकार श्यामा श्याम जी समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिशा नमन कोटिशा प्रणाम नमस्कार उपासक अपनी उपासना को सुरक्षित रखने के लिए वाणी बहुत संभाल कर बोले क्योंकि वाक शक्ति का नाश होने से भजन में अरुचि हो जाती है और गलत शब्द निकल जाए किसी संत की निंदा तो बहुत जन्मों की की हुई भजन वृत्ति भी ढक जाएगी इसलिए वाणी को बहुत संभाल के रखो।
पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी कह रहे हैं राज कथा अरु जग कथा भोग कथा तू त्याग ये तीनों त्यागे बिना पावे नहीं अनुराग भक्त कथा अरु हरि कथा संत कथा तू जान इन तीनों के ज्ञान से पावे पद निर्वाण। राजनीति की बातें साधक को नहीं सुननी चाहिए। समाचार पत्र या समाचार आदि बिल्कुल नहीं। क्योंकि आप कोई राज पदाधिकारी थोड़ी हो कि आपको राजकाज देखना है। आपको संपूर्ण सृष्टि से वैराग्य धारण करके एकमात्र सच्चिदानंद भगवान में चित्त जोड़ना है। तो ये जो क्या समाचार है? भारत में क्या चल रहा है?
विदेश में क्या चल रहा है? तो फिर प्रपंची हो। तुम साधक नहीं हो। कौन क्या बन रहा है? कौन क्या बिगड़ रहा है? कहां क्या हो रहा है? यह नहीं पता होना चाहिए। साधक की तो वृत्त ऐसी होनी चाहिए कि आज कौन सा वार है पता नहीं। कौन सी तिथि है, कौन सा दिन, कौन सा नक्षत्र, कौन सा तारीख इसका भी ज्ञान नहीं होना चाहिए। सच्ची मानिए यहां एकादशी का पता तब चलता है जब परिक्रमा होती है। अगर हम इन बाह्य बातों का चिंतन करेंगे तो फिर भजन नहीं होगा। राज कथा बिल्कुल चर्चा नहीं होनी चाहिए।
साधकों के बीच में कौन क्या कैसा आप कोई संसार के पदों में जाने वाले नहीं हैं। आप संसार के पदों के त्यागी परम पद के अधिकारी हैं। जिस परम पद को इस त्रिभुवन का सबसे बड़ा पद है परमेष्ठी पद ब्रह्मा पद ब्रह्म पद में विराजमान ब्रह्मा भी जिसको नमस्कार करते हैं वह हरिदासत्व है। वह परम पद है। आप भिखारी नहीं है। आप रंक नहीं है। आप गरीब नहीं है। आप बहुत बड़े हैं। आपसे बड़ा कोई है ही नहीं। इसीलिए सबसे बड़े का सबसे बड़ा होने के कारण दैन्य हो जाता है। जो डाल फल से युक्त हो जाती है वो झुक जाती है।
भक्त दन्य होता है। तो हमको और किसी पद की जरूरत नहीं है। अगर किसी पद में लुभायमान हो रहे हो तो परम पद के अधिकारी ही नहीं हो। जब उपासना मेंित जुड़ता है तो ना पारमेष्ठ न महेंद्र दम सार्वभम न रसाधिपत्यम न योग सिद्धि अपुनभव वा ना परम पद की जिसकी आकांक्षा नहीं है वही भोगों में जाता है वही और पदों को चाहता है जो परम पद का लक्ष्य बना लिया वो ब्रह्मा का भी पद नहीं चाहता ये सब छोटे ना देवराज इंद्र का पद ना सार्वभौम पद ना लोक लोकांतर के भोग ना सिद्धियां इसलिए राज कथा का तुम्हारे जीवन में कोई अस्तित्य नहीं होना चाहिए कौन क्या है कुछ पता नहीं केवल अपने प्रभु से मतलब दूसरी बात कह
रहे जग कथा गांव गली परिवार रिश्तेदार नातेदार सब ये सब बातें भोग कथा नाना प्रकार की भोग वार्ता नहीं आज खाने में क्या बनेगा आज क्या यह सब चर्चा का विषय है क्या गए जो मिला राधेश्याम पा चर्चा का विषय प्रभु की चर्चा बोधता परस्परम भगवान की चर्चा परस्पर ये तीनों त्यागे बिना पावे नहीं अनुराग यदि भगवत अनुराग में डूबना है तो राज कथा जग कथा और ग्राम्य कथा भोग कथा इसका त्याग करना होगा और यदि भगवान में डूबना है तो भक्त कथा भक्तों के चरित्र पढ़ो सुनो बड़ा वैराग्य मिलता है बड़ा बल मिलता है भगवान की कथा से भी ज्यादा बल भक्त कथा में मिलता है क्योंकि भगवान की कथा में भगवान की ऐश्वर्य महाता का दर्शन होता है और भक्त कथा में भगवान की दैन्यता का दर्शन होता है अपने भक्त की मल भरी लंगोटी धो रहे हैं।
अपने भक्त के लिए राजा के चरण चापने जा रहे हैं। सेन नाई बनकर। कैसा कैसा स्वरूप भगवान का दन्य अपने भक्त के लिए त्रिलोचन के अंतर्यामी नौकर रूप धारण करते हैं। तब लगता है मेरे भगवान इतने बड़े होकर कितने कृपालु हैं। अपने भक्त के लिए कितने छोटे-छोटे कार्य करते हैं। ऐसे पार्षद हैं कि एक क्षण में सृष्टि रच दे। ऐसे पार्षदों का आदेश नहीं करते। स्वयं प्रभु जाकर सेवकाई करते हैं। अपने भक्त की भक्त चरित्र में जब हमें देखते हैं तो हमारा हृदय भगवान की आसक्ति से युक्त हो जाता है।
संत कथा जो त्यागी वैरागी महात्मा जन है उनकी कथा से हमारे हृदय में भगवान के चरणों में अपार प्रेम होता है। और भगवान की कथा भगवान की कथा हृदय को पावन करके भगवत तत्व का प्रकाश कर देती है। इन तीनों के ज्ञान से पावे पद निर्वाण जो भक्त कथा संत कथा भगवंत कथा इनमें अपना चित्त लगाता है वह निर्वाण पद मोक्ष पद को प्रेम को प्राप्त होता है। बाबा लिख रहे हैं रूखा सूखा खाए के ठंडा पानी पी देख पराई चुपरी मत ललचावे जीव रूखा सूखा जथा लाभ संतोष सदा का सो कछु न चाहो एक बात समझ लीजिए जब भगवान की साधना की जाती है तब देखो साधक को और जब परिपक्व हो जाता है तब आप पहचान नहीं सकते हो वैराग्य देखना है तो भगवत प्राप्ति के मार्ग में चलने वाले साधक को देखो और अनुराग देखना है तो सिद्ध महापुरुष में देखो पर अनुराग की दृष्टि नहीं है तो नहीं देख पाओगे विभीषण जी भगवान की शरणागति में आते हैं।
जब शरणागति पक्की होती है तो भगवान कहते हैं मेरे सुख के लिए एक कल्प का राज्य स्वीकार करो। मेरी अविरल भक्ति रहेगी। मेरी कृपा रहेगी। मेरे सानिध्य को देखोगे और एक कल्प तक का राज्य स्वीकार। प्रह्लाद जी को वरदान दिया। प्रह्लाद जी ने कहा मुझे कुछ चाहिए नहीं। बोले मेरे सुख के लिए मेरी आज्ञा पालन के लिए तुम इस राज्य को स्वीकार करो। महाराज बल का सर्वस्व अर्पित होकर जब शरणागत मैं चलूंगा तुम्हारे साथ द्वारपाल बन के रहूंगा। रसातल का राज्य स्वीकार करो। ध्रुव जी जब भगवत प्राप्ति हुई तो कहा राज्य स्वीकार करो।
क्योंकि महा भागवत जब शासन करेगा, महा भागवत जब उपदेश करेगा तो उसका प्रभाव जगत मंगल के लिए होगा। इसलिए भगवान जब परिपक्व अवस्था हो जाती है तो व्यवहार में उतार देते हैं। धन कमाने के लिए नहीं यश कीर्ति के लिए नहीं। उनकी यश कीर्ति तुम लोगों के द्वारा क्या होगी? यश कीर्ति तो सबसे बड़ी मैं हरिदास हूं। इससे बढ़कर कीर्ति क्या होगी? भगवान का हूं। जब कोई छोटे-मोटे पदाधिकारियों का नाम लेता है कहता मैं उसका हूं तो कितना गर्व होता है उसके अंदर वास अभिमान जाए जन भोरे मैं सेवक रघुपति पति मोरे अखिल ब्रह्मांड नायक परात्पर इसका मैं दास हूं ठसक ये सोचना कि भक्तों के पास जब भगवान है तो कौन से वैभव की कमी है वैराग्य देखना है तो साधक का देखो जो तक्षा पूर्ण भगवान के मार्ग में चलता और जब परिपक्व अवस्था आती है तो महलों में रखो चाहे झोपड़ी में वास दो यथा लाभ संतोष सदा काहु सो कछु न चाहो जैसी भी परिस्थिति
है उसमें मैं राजी रहूंगा महलों में रखो चाहे झोपड़ी में वास दो कभी घी घना कभी मुट्ठी भर चना कभी वो भी ना बना तुम्हारी दृष्टि वैसी ही सृष्टि ब्रह्म दृष्टि तो ब्रह्म में राम दृष्टि तो राम में श्याम दृष्टि तो श्याम में दुष्ट दृष्टि तो दुष्ट में पाप दृष्टि तो पाप में काम दृष्टि तो काम में सृष्टि कैसी जैसी तुम्हारी दृष्टि इसलिए देख पराई छपरी मत ललचावे जीव अलग-अलग जीवों के अलग-अलग भाग्य विधाता भगवान है हमें जैसी परिस्थिति में रखे हमको संतुष्ट रहना चाहिए
छिनई चढ़े छिन उतरे सो तो प्रेम ना हो अघट प्रेम पंजर बसे प्रेम कहावे सोए थोड़ी देर आंसू आ गए फिर वही प्रपंच में फिर वही नाना प्रकार के संसार के प्रेम नहीं छिन में घटा छिन में बड़ा उसे प्रेम नहीं प्रेम अघट प्रेम सदा बबो करे ज शश कला सुबेश प्रेम सदा बढ़ता रहता है। जैसे चंद्रमा की चंद्र कला बढ़ती रहती है। पै पूो या में नहीं ताते कबहु न से पर कभी प्रेम में पूर्णिमा नहीं आती। सदैव प्रेम भूखा हृदय तड़पता रहता है। इसलिए इसमें कुछ बचता भी नहीं। वो पूर्णता की पूर्णता है।
पर पूर्णता का अनुभव नहीं होता। इसलिए यह सदा बढ़ता रहता है। प्रति क्षण वर्धमानम एक नेम यह प्रेम को नेम सब छूट जा पे जो छाड़े जान के तहां प्रेम कछु ना प्रेम का एक नियम है कि वह कोई नियम नहीं रहने देता। अब डूबा है तो डूबा है कब सुधावे लेकिन जानबूझकर नियम छोड़ दे तो उसके अंदर प्रेम जागृत हो ही नहीं सकता। इसलिए चित्त को सदैव प्रभु के चिंतन में शरीर सेवा में और वाणी बहुत मौन बोले तो हृदय की ग्रंथ खोले ऐसा ज्ञान हो तब बोले नहीं तो चुप रहे तो साधक भगवत प्राप्ति कर लेता है।
महाराज जी बिना चित्त शुद्ध हुए परमात्मा का अनुभव नहीं होता तो चित्त शुद्धि का साधना क्या है और कब समझना चाहिए कि हमारा चित्त शुद्ध हो गया है पूज्य बाबा उत्तर चित्त शुद्धि के लिए साधक को दो बातें ध्यान रखनी चाहिए पहला सर्वत्र विवेक का प्रयोग करें बुद्धि का नहीं बुद्धि तो सबके फंसा रही है। विवेक विवेक कहां मिलता है? बाजार में नहीं मिलता। सत्संग में मिलता है। बिन सत्संग विवेक न होई। और राम कृपा बिन सुलभ न सोई। जिस सत्संग से विवेक होता है ऐसा सत्संग केवल भगवान की कृपा से मिलता है।
बोले पहला विवेक और दूसरा नाम जप। ये दो साधन। विवेक काटेगा जब तुम्हारे संसार की राग आसक्ति भोग वासना आएगी तो विवेक काटेगा और नाम जब तुम्हें पक्का रखेगा फिसलने नहीं देगा ये दो बातें साधक के जीवन में बहुत जोर की होनी चाहिए अगर कंचन एकत्रित किया और मुझे वैराग्य हो गया तो सब यमुना में फेंक दिया खत्म खेल कीर्ति से डर लगे तो भाग जाओ एकांत क्षेत्र में तो कभी कोई कीर्ति है ही नहीं लेकिन कामिनी का भोग कर लिया तो वह संस्कार चाहे जिस गुफा में भाग के जा तेरे को नष्ट कर देगा।
जिंदगी में साधु को एक बात से बच जाना चाहिए। एक बात से अगर वो कहीं पराई माता बहनों की तरफ गंदी दृष्टि नहीं रखेगा। कोई भी ऐसी क्रिया नहीं करेगा ब्रह्मचर्य नाश के लिए तो बादशाह पड़ा रहे। मस्ती से जो प्रसाद मिले खा जो बने भगवान का चिंतन कर और जो शरीर से सेवा बने पड़ा रहे। वृंदावन प्रभाव सुन अपनो ही गुण देत जैसे बालक मलिन को मात गोद भर ले जैसे माता मलिन बालक को भी अपने गोद में स्वीकार करके पवित्र कर देती है ऐसे वृंदावन अपने प्रभाव से पवित्र करके प्रियाल की प्राप्ति कराता है सबसे बड़ा शत्रु भगवान ने नाम लिया है गीता जी में कहा ये काम बड़े-बड़े ज्ञानियों का भी बैरी है।
मार डाल इसको अर्जुन इसे मार डाल काम को मारना है और तुम चिंता ना करो भगवत प्राप्ति बिल्कुल खूब घुस के शोध करके चिंतन करके कह रहा हूं भगवत प्राप्ति बिल्कुल नजदीक है केवल हमारी जो फैलाव फंस गया है ये मेरा ये मेरा ये मेरा ये मेरा ये भोग लूं ये देख लूं ये सूंघ लूं इसे मिटाना कठिन इसे मिटा दो उसी क्षण भगवत प्राप्ति है क्योंकि भगवान आपके हृदय में बैठे कहीं दूर नहीं चलना है यहां दर्शन होते यहां सबसे पहले साधक को भगवत साक्षात्कार हृदय देश में होता है फिर सर्वत्र होने लगता है चित्त शुद्धि के लिए दो उपाय पहला विवेक विवेक वही है जो सत असत का निर्णय करता है सत क्या है एक मात्र प्रिया प्रीतम भगवान असत क्या है सब सब कुछ ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या उमा कहूं मैं अनुभव अपना सत हरि भजन जगत सब सपना साधक को चाहिए बिल्कुल सावधान हो जाओ हम एक बात पर केवल कह रहे हैं एक बात पर सावधान हो जाओ कभी कहीं भी किसी भी तरह से इष्टि संसर्ग या विपरीत शरीर या अनुकूल शरीर के काम भोग की लीला को केवल तुम सहन कर जाओ शेष सारी बात
विजय ही विजय है। सारी बात विजय क्योंकि प्रसादे सर्व दुख नाम हरस उपजते तुम अगर वृंदावन धाम में रह रहे हो तो सबसे बड़ा भजन वास हो रहा है। और द्वितीय यदि गुरुजनों के आश्रय में रह रहे हो तो सेवा ही सेवा है। एक क्षण के लिए फुर्सत नहीं। तुम्हें भगवत प्राप्ति नहीं होगी तो किसे होगी भगवत प्राप्ति? बस एक बात एक बात के लिए तुमने स्वयं छोड़ा है संसार को तुमने स्वयं त्यागा है संसार के भोगों को तो अब उसकी तरफ ललचाना या देखना या तनिक भी उसको बढ़ावा देना ये अपना सर्वनाश करना है विवेक और हर समय नाम जप का प्रयास राधा वल्लभ श्री हरिवंश राधा वल्लभ श्री हरिवंश मधुर मधुर राधा राधा राधा असत्य और सत्य का विवेक होने पर साधक को संसार की तरफ से वैराग्य होने लगता है और उसका भजन पुष्ट होने लगता है और जहां भजन पुष्ट हुआ तो नित्य निरंतर अपने चित्त में भगवान वासुदेव को देखने लगता है।
चित्त के अधष्ठ देवता भगवान श्री कृष्ण वासुदेव जब चित्त शुद्ध हो जाता है उसकी पहचान है। ना कोई अपना लगता है ना कोई पराया लगता है। सब भगवत स्वरूप लगते हैं। अपना पराय का भेद मिट जाता है। जब चित्त शुद्ध होता है तो किसी भी पदार्थ के भोगने की इच्छा उसमें नहीं रह जाती। जब चित्त शुद्ध होता है तो उसका अनुराग केवल परमात्मा और महात्मा में होता है। पूरे संसार में कहीं होता ही नहीं। ये चित्त शुद्धि का लक्षण है। चित्त शुद्धि का उपाय विवेक और निरंतर नाम जप। चित्त शुद्धि का लक्षण राग द्वेष का अभाव ना कोई अपना ना कोई पराया और किसी भी विषय भोगने की इच्छा ही नहीं आसक्ति तो सिर्फ परमात्मा में या महात्मा में ये राग द्वेष किसे कहते हैं महाराज जिस मनुष्य के जिस पदार्थ के जिस स्थान के ऐसी आसक्ति हो जाए किसके बिना जिया नहीं जा रहा उसे राग कहते हैं।
जैसे मां में राग, पिता में राग, पत्नी में राग, पुत्र में राग, धन में राग, मकान में राग, शरीर में राग बहुत है। समझना चाहिए हमारा राग हो गया। जिसका बार-बार स्मरण आए और बार-बार खिंचाव हो हृदय से जो हमारे ध्यान पथ में प्रभु के सिवा और आ रहा है, वह सब राग का ही किया कराया खेल है। द्वेष इसमें मूल राग है। जिससे राग होता है उसी से द्वेष होता है। राग नहीं होगा तो द्वेष होगा ही नहीं। जब वो हमारे प्रतिकूल चलने लगता है तो द्वेष हो जाता है। प्रतिकूल पदार्थ प्रतिकूल वस्तु प्रतिकूल व्यक्ति तो हमारा द्वेष हो जाता है।
यही राग द्वेष जीव के जन्म मरण की श्रंखला है। और इसका मूल कारण देहाभिमान अहंकार है। महाराज साधक को समय किस प्रकार बिताना चाहिए? सबके लिए एक जैसा उपदेश नहीं होगा। पूज्य बाबा बोल रहे हैं जो गुरु के पास रहते हैं उनको सब समय गुरु की सेवा में लगाकर भगवत स्मृति युक्त जीवन व्यतीत करना चाहिए। और जिनको गुरु का सानिध्य नहीं मिला उनको भजन में अधिक समय लगाना चाहिए। यदि गुरुदेव सेवा के लिए आदेश करें वही सबसे बड़ा भजन है। यदि वह कह रहे हैं कि बैठकर भजन करो तो अधिक समय भजन में लगाना चाहिए।
अगर गुरुदेव सेवा तो फिर सेवा ही भजन है। जो गृहस्थ हैं उनको अपने गृहस्ती के कार्य को गुरु सेवा भगवत सेवा मानकर करना चाहिए। यदि गुरु जी कुछ स्वीकार करते हैं तो ठीक है। नहीं सर्वस्व गुरु का है। ऐसी भावना करनी चाहिए। विरक्त उपासक को गुरु की अधीनता स्वीकार करनी चाहिए। गुरु की अधीनता से अपने आप सारे पाप, द्वेष, दोष, राग सब नष्ट हो जाता है। सबको यह तो ध्यान रखना है कि भगवती जो हमारी परम करुणामय स्मृति स्वरूपा है वो हमारे दिमाग में छाई रहे। महान तेजोमय निकुंज देवी श्री स्वामिनी महा महिमामय महारानी लाडली जो भगवती स्मृति ऐसी कृपा करें कि यह हमारी स्मृति में ही बस जाए कभी स्मृति से दूर ना हो चाहे हम सेवा परायण हो या एकांत बैठे हो महाराज भगवान तो हमें दिखते नहीं तो उनसे प्यार कैसे हो उनकी शरण कैसे हो भगवान तुम्हें देखते नहीं।
बड़े आश्चर्य की बात है। यह सब भगवान ही तो है। पूज्य बाबा अब उनकी ब्रह्ममय दृष्टि है। चलो भगवान नहीं दिखते तो भगवान का नाम भगवान की महिमा भगवान के भक्त ये तो दिख रहे हैं। आप इनकी बात मानो नाम जप करो। भगवान के लीला गुण गाओ। जैसे आदेश होता है वैसे सिद्धांत से चलो भगवान दिखाई देने लगेंगे। जब तुम्हारे हृदय में शांति, आनंद, किसी के प्रति कोई भी द्वेष नहीं तो जान लो अब भगवान प्रकाशित होने वाले हैं। हृदय में आनंद भगवान का स्वरूप है। शांति भगवान का शाकारकारम जो आनंद सिंध सुख राशि जो भगवान को देखा नहीं और भगवान की शरण होकर नाम जप करते हैं।
भगवान बहुत रीझ जाते हैं उनसे वह तो देख ही रहे हैं ना। महाराज जी आप बार-बार भजन की बात करते हैं। भजन में तो नींद आ जाती है। फिर क्या करें? माला छूट जाती है भजन में। ऐसे बैठे रहो। प्रपंच सोचते रहो नींद नहीं आएगी। तीन घंटा फिल्म देखते रहो नींद नहीं आएगी। पता नहीं कैसा तमोगुण का प्रभाव है। बाबा कहते हैं कि जब नाम जप करने में नींद आने लगे तो जोर जोर से कीर्तन करने लगो। यह एकांत में करना चाहिए। सामूहिक जहां वास हो वहां नहीं करना चाहिए। नहीं पता चले कल मंजीरा ले 12:00 बजे से शुरू हो गए तो साधक जो दिनचर्या में है उनको परेश मान लो बगल वाले कमरा वाला ध्यान साधक कर रहा है तो फिर आपका अपराध बन जाएगा।
यदि आप मंदिरा ले कीर्तन कर रहे हैं और उसके ध्यान में विक्षेप हो रहा है तो अपराध बन जाएगा। इसलिए जो भी साधना करो वो ऐसी करो कि दूसरे साधकों को विक्षेप ना पड़े। अपने कमरे के बाहर आवाज ना जाए। दूसरा उपाय खड़े होकर जप करो। यह बहुत बढ़िया उपाय है। इस नींद रूपी दुश्मन से लड़ो। यह खड़े होकर भजन करने का अभ्यास गायत्री अनुष्ठान में नैष्िक ब्रह्मचर में नई अवस्था में नींद ज्यादा सताती है। तो झोपड़ी थी तो खड़े होकर ऐसे झोपड़ी का एक रस्सी ऐसे डाल लिए थे और ऐसे पकड़ लेते कभी एक पैर के बल खड़े हैं कभी बाएं पैर फिर उठा लिया दाएं पैर और मंत्र में एकाग्रता पूरी जपते हुए बहुत अच्छा लगता पांचप छह घंटे क्योंकि गायत्री का 24 लाख गायत्री का एक पुरचरण होता है।
भक्त को चाहिए किसी भी स्थिति में भजन के समय में नींद ना आने पावे। बहुत लड़ना पड़ता है। नींद से बहुत लड़ना पड़ता है। एकदम गुस्सा जाते हैं। जैसे अब बड़ी सावधानी से जप रहे। पता नहीं कब गोल हो गए। माला छूट गया। जब देखा माला छूट गया तो एकदम गुस्सा अब पूरा माला गया। अब फिर एक से शुरू करना। जैसे मान लो आप 99 मनका पे पहुंच चुके हैं। वो आपका छूट गया तो अनुष्ठान में नहीं माना जाएगा। फिर वहीं से शुरू करो। एक से यह नहीं कि कहीं से भी पकड़ ले वैसे शुरू कर लो।
ऐसा नहीं जब अनुष्ठान किया जाता है तो अगर जितने पर छूटा अब ये काउंटर दिखाने से थोड़ी चलेगा। काउंटर आज चला है। काउंटर में क्या है कि जितना करो उतना छोड़ दो। हमने गुरुदेव भगवान से। ये तो अभी कुछ समय से चला है। और ये तो दिखाई नहीं दिया। पहले कभी दिखाई नहीं दिया। अब तो नई रचना है। नहीं तो छोटा माला वो हां सुमेरनी जिसे और बड़ा माला दो ही थे चलाने के लिए अब ये काउंटर भगवान की कलयुग महाराज की कृपा से आ गया है कि चलो माला नहीं तो इसको अपना पहन माला से लोगों को शर्म भी लगती है।
पूरा माला डाले ऐसे बोले भगत बनता इसमें अंगूठी की तरह पहने और बढ़िया है। बढ़िया है। बहुत बढ़िया है। किसी तरह भगवत स्मृति भगवन नाम जप हो रहा है। बहुत पर इसमें यह सुविधा है कि 50 में छोड़ दिया छोड़ दे। माला में नहीं छोड़ सकते। यदि अनुष्ठान चल रहा है तो आप बोल नहीं सकते। छोड़ नहीं सकते। मान लो आप 107 में पहुंच गए और आपने छोड़ दिया तो नहीं माना जाएगा। फिर एक से शुरू करो। अब जैसे आप माला जप रहे हैं गुरु मंत्र की तो बीच में गुरु मंत्र की माला जपते हुए बोलना नहीं है।
जो जैसे 11 माला का अनुष्ठान दिया गया उसमें बोलना नहीं। अगर बोला तो जहां से बोला वो फिर वहां से कैंसिल फिर वहां से शुरू करो या फिर उसकी पद्धति है उस माला को ऐसे करके निकाल के मन का रखो आचमन करो भगवान से प्रार्थना करो अत्यंत आवश्यक होने पर बात करो फिर प्रणाम करो फिर उसके नीचे वाली मनका से जहां से रखा है नीचे वाली मनका से शुरू कर दो ऐसे नहीं कि ऐसे खड़े बात कर रहे हैं फिर घुमा रहे तो क्या फर्क पड़ता है दिमाग में क्या फर्क पड़ता है कौन सा परिवर्तन हो है जो हमारी वैदिक सिद्धांत पद्धति है उसी से लाभ प्राप्त होता है।
महाराज जो नींद है उससे लड़ना पड़ता है। भजन करना बहुत ऊंची बात है। इसलिए हमको खड़े हो जाना पड़े, टहलना पड़े, हमें नाम जप करना, हमें मंत्र जप करना, उस समय नींद नहीं आनी चाहिए। अभ्यास बहुत बड़ी ताकत होती है। आंख मूंद के ठीक लक्ष्य पर गोली मार दे जिसका अभ्यास है और अपने अभ्यास नहीं किया तो कुछ नहीं होने वाला। अभ्यास योग युक्त चेतसा नागामिना आज भी वही दिनचर्या है जो बाल्यावस्था से गुरुजनों ने सिखाई थी वैसी दिनचर्या महाराज जी जब भजन करते हैं तो बुरे काम करने का मन करता है बहुत सुंदर प्रश्न बहुत सुंदर उत्तर महापुरुष के हैं और बुरे काम में मन जाता है भैया उन बुरे संकल्पों में ना राग करो ना द्वेष करो बहुत जल्दी जल्दी निपट जाने वाली बात है।
बिल्कुल ऐसे रहो साक्षी भाव से गंदी बात आ रही राधा राधा राधा अच्छी बात आ रही राधा राधा राधा न राग ना द्वेष खत्म होते चले जा रहे ये बुरी बात क्यों आ रही आपने पकड़ लिया आपने उनको पकड़ लिया उनको स्थान दे दिया जरा सा वो संकल्प भोगों का बना रहे हैं आप राधा राधा उसी में डूब रहे हो तो वो आपके हृदय में संस्कार नया भोग का पैदा कर देंगे ना बुरा ना भला शांत एकदम साक्षी भाव और नाम जप चलता रहे मिट जाएंगे और घृणा बुद्धि रखो बुरे बातों से दोष दृष्टि यह निंदनीय बातें हैं नहीं स्वीकार करना बाबा सब साधकों का धेय क्या होना चाहिए ध्यान ध्याता धेय जो ध्याता है वो ध्यान करता है पर धेय क्या होना चाहिए सबका धेय होना चाहिए भगवत प्राप्ति सबका धेय होना चाहिए।
अपने भजन का फल क्या? भगवत प्राप्ति। हमें प्रिया प्रीतम मिल जाए। हमें प्रभु मिल जाए। संसार चक्र से हमारा पिंड छूटे। बहुत हो गया इस झूठे संसार के खेल में। तो इस परमानंद की प्राप्ति, भगवत प्राप्ति, भगवत साक्षात्कार सबका धेय होना चाहिए। कम शब्दों में इसकी प्राप्ति का उपाय क्या है? जो शरीर से निष्काम भाव से परोपकार प्राणी मात्र की सेवा करता है। जो भगवत विग्रह भगवत भक्तों की सेवा करता है और खूब नाम जप करता है। कोई पाप आचरण नहीं करता उसको भगवत प्राप्ति हो जाती है।
यही प्राणायाम कहते रहते हैं। भक्त सेवा भगवंत सेवा समाज सेवा नाम जप और पापाचरण का त्याग निश्चित भगवत प्राप्ति। चलते हैं किशोरी जी से चंद्रानना सखी ने पूछा हे प्रियाजु हे राधे परम सौभाग्यदायक महान पुण्यजनक श्री कृष्ण की प्राप्ति कैसे होती है? प्रियाजु से पूछा। प्रियाजु ने कहा बहुत जल्दी श्री कृष्ण की प्राप्ति कराने में समर्थ है। श्री तुलसी महारानी जो प्रिया जी का बताया हुआ उपाय श्री वृंदा सखी ये वृंदावन की अधिष्ठात्री देवी हैं। ये वृंदावन की पूरी व्यवस्था को देखती है।
प्यारी जो प्यारे जो के नित्य केल की व्यवस्था करती है और इनकी कृपा के बिना कोई वृंदावन में प्रवेश नहीं कर सकता। यह हमारी प्यारी जो की प्रिय सखी वृंदा सखी श्री तुलसी महारानी जो चंद्रानना सखी ने कहा कि परम सौभाग्यदम राधे महा पुण्यम वर प्रदम श्री कृष्ण स्याप ल्यर्थम उनका तुलसी सेवनम मतम मेरे मत में यदि तुलसी जी की सेवा की जाए तुलसी जी का यदि स्पर्श हो जाता है तुलसी जी का नाम कीर्तन किया जाता है। तुलसी जी को प्रणाम किया जाता है। तुलसी जी का वृक्ष लगाया जाता है।
तुलसी जी को जल अर्पित किया जाता है। और तुलसी दल से नित्य भगवत सेवा की जाए तो बहुत जल्दी श्री कृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं। प्रतिदिन जो तुलसी जी की भक्ति करता है। तुलसी का पौधा रूप करके तुलसी जी का सिंचन करना, तुलसी जी को तिलक लगाना, तुलसी जी को माला पहनाना, तुलसी जी की परिक्रमा करना, तुलसी जी को प्रणाम करना। वह कोटि सहस्त्र युगों तक ऐसा महान सुकृत होता है कि भगवान श्री कृष्ण के नित्य समीप रहता है जो तुलसी जी की सेवा करता है। जब तक मनुष्य की लगाई हुई तुलसी की शाखा प्रशाखा बीज पुष्प सुंदर दल से तुलसी जी सुशोभित होती है तब तक हजारों कल्पों में श्री हरि धाम में रहते हुए उसका कभी पुण्य नष्ट नहीं होता।
जैसे एक दिन 1000 कल्प दो दिन 2000 कल्प वो भगवान के नित्य धाम में महान सुकृत के बल से भगवत धाम में रहेगा जो तुलसी जी का पक्का मान लीजिए जब स्वयं सिंह थे तो तुलसी जी रोपण करके तुलसी जी का एक वन लगाया और रोज नवीन नवीन मंजरी तुलसी दल लेकर प्रभु के चरणों में कहीं ना कहीं तुलसी जी की कृपा हुई वृंदावन ये वृंदा वृंदापत्री देवी वृंदावन की है इनकी कृपा के बिना हे चंद्रादने संपूर्ण पत्रों और पुष्पों को जो उतार करके सम्मान पूर्वक पहले प्रार्थना करनी चाहिए। हे वृंदा देवी हे तुलसी जी भगवान श्री हरि की पूजा के लिए या प्रियाजु की पूजा के लिए हम आपके कुछ मंजरी कुछ दल लेकर के सेवा करना चाहते हैं।
आप कृपा करके मुझे दीजिए और फिर उतार ले। ऐसे नोचना नहीं बहुत सम्मान से बहुत प्यार से तुलसी जी प्रसन्न होते हैं। जो मनुष्य तुलसी दल से श्री हरि की पूजा करता है कोई भी पाप उसका स्पर्श नहीं कर सकता। पूर्व में किया हुआ कोई भी पाप उसको दंड नहीं मिलेगा जो तुलसी जी की आराधना नित्य करता है। अब इतना जल भी ना चढ़ा दे पूर्ण हो जाए और तुलसी जी अंतर् ध्यान अनुकूल जल जैसे मान लो गमले पे है तो इतना बड़ा तांबे का रोज उससे अब भर के लोटा चढ़ा दोगे दो चार दिन में अंतर्ध्य हो जाएंगे तुलसी जी बहुत विवेक से जरूरत है बोले भारी पुण्य होगा अब इतना बड़ा लोटा रोज जल चढ़ाओगे तो दो-चार दिन में पीली हो के अंतर्ध्यान हो जाएंगे बस इतना जल अनुकूल जल चाहिए एक तांबे का छोटा सा लिया ऐसे डाल रोज डालो उसमें कोई फर्क नहीं और गमला उठाकर धूप में विराजमान करो सेवा का मतलब क्या है जो तुलसी जी को जल अर्पित करके तुलसी जी की सेवा करता है हरि चिंतन करता है कभी कोई पाप उसका स्पर्श नहीं कर सकता 100 बार सोना 400 बार चांदी का जो दान करने का फल होता है वो एक तुलसी दल उतार जो अपने द्वारा लगाई हुई तुलसी दल वो हरि के चरणों में अर्पित करो।
ये 100 बार सोना और चांदी बराबरी नहीं हो सकती। कितना महत्व है जो रोज तुलसी दल चयन कर द्वादशी को ना चयन करें। द्वादशी को मतलब बहुत बड़ा अपराध लगता है। तुलसी दल का मतलब तुलसी के वृक्ष का भी स्पर्श ना करें। प्रणाम नमस्कार दूर से एक भी दल नहीं टूटना चाहिए। द्वादशी को ऐसा हमने महापुरुषों से सुना है कि मंजरी और पत्र उतारना यह ठीक नहीं। बिल्कुल नहीं ठीक है। ब्रह्म हत्या का फल लगता है। अगर जो पाप लगता है अगर कोई द्वादशी को तुलसी चयन बहुत सावधानी से जिसके घर में तुलसी का बगीचा होता है, कई पौधे होते हैं।
उसको कहीं तीर्थ जाने की जरूरत नहीं। उसका घर तीर्थ है जिसके घर में तुलसी के पौधे हैं। और यमराज कभी उस घर में किसी भी मरने वाले को लेने नहीं आएंगे। जिसके घर में तुलसी लगा लो भैया तुलसी लगा लो घर में। काहे को यमराज को आने दोगे? सबके घर में तुलसी। कितना सुंदर पहले था। घर में आंगन होते थे। आंगन में एक बहुत बड़ा और फिर उसमें तुलसी जी और फिर उसमें दो चार नर्मदेश्वर शालीग्राम ऐसे और फिर घर का हर व्यक्ति जल चढ़ाना प्रणाम करना नमस्कार करना चार कितनी पवित्र पद्धतियां हमारी थी जब रसोई बने पहली गाय के लिए फिर कुछ पक्षियों के लिए फिर कोई संत महात्मा कोई भिक्षु ऐसा कितना पवित्र व्यवहार याद जैसे हमने देखा है रसोई बन रही ना तो धुआ नहीं खत्म होने पाता वो हो सब अपवित्र किए हुए हैं।
राक्षसी बुद्धि आती चली जा रही है। तुलसी जी ये भागवती को हमें लगता है बालकनी तो होती है। बढ़िया बालकनी में कैसा उठाने धरने वाला स्टैंड लोहे का रखो कि तुलसी जी को विराजमान कर दो। जिसके घर में तुलसी जी विराजमान होती उसके घर में यमराज कभी नहीं जाते। जो तुलसी जी का सेवन करता है उसकी सारी कामनाएं तुलसी जी पूर्ण कर देती है। तुलसी जी को लगाना, तुलसी जी का पालन करना, तुलसी जी को सिंचन करना, तुलसी जी का दर्शन करना, तुलसी जी का स्पर्श करना, मनुष्य के द्वारा जो मन वाणी और शरीर से पाप हो गए सबको तुलसी महारानी क्षमा कर देती है।
दग्ध कर देती है। पुष्करा आदि तीर्थ गंगा आदि परम पावन नदियां यह सब जो स्नान आदि अवगाहन आदि करने का फल देते हैं वो केवल तुलसी जी घर में विराजमान है उसको फल मिल जाएगा। कितने बढ़िया जो तुलसी जी की नवीन मंजरी प्रभु के चरणों में अर्पित करके प्रणाम करता है वो चाहे कितना भी अपराध किए हो वो कभी यमपुरी को नहीं देखेगा कभी यमराज के पास नहीं जाएगा जो मनुष्य तुलसी काष्ट का घिसा हुआ चंदन लगाता है उसके सारे संचित भस्म हो जाते हैं और क्रियमाण जो वर्तमान वो कभी उसको बांध नहीं सकते।
तुलसी जी का काष्ट का घिसा हुआ चंदन जिसके घर में तुलसी की छाया होती है वहां पितरों को अपने आप कल्याण प्राप्त हो जाता है जो श्राद्ध करने से लाभ मिलता है पितरों को घर में तुलसी लगा के जो तुलसी की छाया बड़ा वृक्ष पितरों को तृप्ति मिलती है चतुर्भुज ब्रह्मा जी सारंग धनवा श्री हरि के महामहिम स्वरूप की अनुभूति करने के लिए भी कहा है कि तुलसी जी का महान महात्म अगर तुलसी जी का सेवन करें तो भगवान श्री हरि की महिमा को जान जाएगा। स्त्री हो या पुरुष पुरुष नपुंसक नारिवा जीव चराचर कोई सर्व भाव भज कपट तज मोह परम प्री शरीर वर्दी है हमारी पोशाक है हम सब एक है आत्म स्वरूप है कुछ अलग नहीं है शरीर केवल पांच भौतिक है तो सबका पांच भौतिक है उसमें चिन्ह है स्त्री पुरुष के बस इसके लिए भगवान की आराधना निषेध थोड़ी है जो स्त्री स्त्रिया पुरुष श्री तुलसी जी के काष्ट के मनके बना के जैसे छोटी कंठी या बड़ी माला धारण करता है।
श्री कृष्ण उसके बस में हो जाते हैं। यह है तुलसी जी की महिमा। परम सुहाग श्री कृष्ण मिल जाते हैं और कौन सी हमें उपलब्धि चाहिए? हे गोप नंदनी तुलसी जी का सेवन करने से श्री कृष्ण वश में हो जाते हैं। जो तुलसी की माला से नाम जप करता है। काउंटर वाली बात तो स्मृति के लिए पढ़ाई है। हम निषेध नहीं करते। नहीं बहुतों के भजन बंद हो जाएंगे। पर हम इतनी महिमा जरूर बताए देते हैं कि तुलसी माला से जो नाम जप किया जाता है उससे आध्यात्मिक सिद्धि बहुत जल्दी होती है। गुरुदेव भगवान कह रहे थे जो अंगुलियों से रगड़ होती है मनका से उसमें आध्यात्मिक ऊर्जा शक्ति तुलसी माला से प्लास्टिक पर भाई करो निषेध नहीं कह बंद हो जाएगा वो भी राधा राधा कहना वो हमें बंद नहीं करना हम कह रहे हैं तुम जैसे बने वैसे करो लेकिन माला का बहुत बड़ा प्रभाव है तुलसी परम पवित्र भगवान श्री हरि की प्रिया और उनके काष्ट को जब हम ऐसे ऐसे नाम के साथ जो विशेष ऊर्जा शक्ति आध्यात्मिक िक शक्ति हम में जागृत होती है।
हो सके जिनको ऐसा बन सके तो छोटी एक आती है सुमिरनी उसको रख लो अपनी जेब में रख लो उससे करो और नहीं है तो भैया तुम इसी से करो नाम जप करो भाव को भाव नलसो नाम जपत मंगल दसो सुंदर सुंदर तुलसी जी के वृक्षों के समीप बैठकर के जो अनुष्ठान किया जाए वो बहुत लाभदायक श्रीमद् भागवत का, गोपाल सहस्त्र नाम का कोई भी पाठ तुलसी जी के समीप विराजमान करके किया जाए। आचार्य को बुलाकर के तुलसी पूजन करना चाहिए। विविध प्रकार के अनुष्ठान अरे तभी तो सब मंगल होता है। पहले था हमने देखा है 4:00 बजे माता जी दरवाजे के सामने लिपती रोज का काम।
जो पुराने घरों में देहरी के आगे आकर 4 बजे लीप करके वहां अपना चौक पुर के दीपक जला क्या पवित्रताएं थी क्या मंगल था जब किसी को निमंत्रण दिया जाता था सबके पैर धोए जाते थे सुंदर बिछौना बिछा के और उसमें बैठकर पत्तल और रज के सकरा कुल्ह ऐसे भोजन पाया कितना पवित्रता जो हमारी पूर्व पवित्रता थी धरती करता चोटी पवित्रता मालूम अगर बाहर जाए तो पजामा कुर्ता ऐसे बहुत पवित्र पोशाक थी पवित्र आचरण थे पवित्र खानपान था घर में जाओ तो एक पवित्रता एक किसी भी घर में ऐसा नहीं था कि देव मूर्ति ना विराजमान हो किसी भी घर में ऐसा नहीं था तुलसी जी विराजमान ना हो एक दो गाय जरूर होती थी पवित्रता अब तो बड़ा विचित्र ये भारतीय गौए जो श्वेत रंग की जो अरुण रंग की जो सींग वाली है वो उनका आप दुग्ध देखिए धोकर रख दीजिए स्वर्णिम कांत छाई मिलेगी ये हमारी भारती पद्धति है हविष्यान इससे देवताओं का भगवान का सबका अभिषेक पूजन होता है शुद्ध गाय जो हमारी भारती है टीला है उसकी जैसे निकला हुआ भगवान ने सेवा की है हमारे गोविंद भगवान का नाम ही
गोविंद गौओं के इंद्र भगवान सुबह से निकल जाते थे शाम तक गओं को चराते थे। बड़ा तो किशोरी जी ने श्री तुलसी जी के पूजन की बात भगवान गोपियों से वादा किए थे कि अब तुम्हें अगली पूर्णिमा को रास अब रास बिना राेश्वरी के नहीं हो सकता। लिखा हो चाहे ना लिखा हो। कोई भी विद्वान, कोई भी प्रवक्ता इस बात को बतावे। कहते हैं भागवत में राधा नाम नहीं लिखा है। भागवत राधा में ही है। सांद्रानंद घन प्रेम मूर्ति किशोरी बिना लाडली जु के कोई रास बता दे कहीं भी कभी भी कैसा भी महारानी जी के बिना राेश्वरी के रास हो ही नहीं सकता।
लिखा हो चाहे ना लिखा हो। क्यों नहीं लिखा? याते श्री सुख प्रकट कियो नहीं जहां बोले राधा तो समाधि लग जाती हो यहां सात दिन में तक्षक काटना है श्री सुखदेव जी ने महारानी जी का नाम हरिराम व्यास जी कह रहे याते श्री सुख प्रकट कियो नहीं जानिसार को सार परम धन राधा नाम आधार वैसे तो रोज संकेत वन में पीछे हमने चर्चा की थी प्रेम सरोवर में प्रियाल मिलते थे नंद गांव बरसा में आज लालू ने एक नई लीला रची गोप देवी लीला है श्री लालू महाराज प्रियाजू को रास के लिए उन्होंने सोचा एक बार छलिया रूप रख के बैल में प्रवेश करते हैं।
देखते हैं लाडली जो पहचानती है कि नहीं और कितना प्यार लाडली जो करती है। महाराज तो जो रूप धारण करें तो सब सुंदर हैं। तो सुंदरता के समुद्र हैं। जब नकबेसर धारण करते हैं ना अंजन और घूंघट नीलांबर का महाराज हृदय चूरचूर हो जाए ऐसे सुंदर है गोरी किशोरी भी चकोरी है जिनकी नीलांबर धारण करके और जिस समय लाली लगा के महाराज अपने राधा पी जी को कभी-कभी जब आते हैं तो देखो ऐसा लगता है यार बलिहार है महाराज जो रूप धारण करते हो सीधे हृदय पर प्रहार करते हो। प्रभु ने गोप देवी का रूप धारण किया।
गोपांगना का श्री चरणों में नपुर की झनकार कटी में करधनी जिसमें क्षद्र घंटिका लगी हुई है अद्भुतम गोपिका रूपम चल झंकार पुरम किंकणी घंटिका शब्द मंगुलीक भूषितम बड़ी दिव्य अंगूठियां धारण किए हुए अंगुलियों कमर में करधनी जो रुझुन रुझुन श्री चरणों में नपुर और रत्न कंकण के यूर मुक्तहार विराजितम कलाइयों में रत्न जटित कंगन बीचबीच में चूड़ियां कंगन ऐसे बाजुब कंठा मोतियों के हार और शीश फूल केश पास बेनी रचना नासिका में मोती की बुलाक बेसर और अलकावली घुंघराली अलकावली श्याम वर्ण केश ऐसा रूप धारण किया जो देखे मुग्ध हो जाए श्याम सुंदर को वृषभानु भवन की तरफ चले खाई और परकोटों से युक्त वृषभानु भवन चार दरवाजों से सुशोभित प्रत्येक द्वार पर काजल के समान वर्ण वाले गजराज झूम रहे हैं।
राजभवन की बड़ी मनोहरता है। उस मंडप प्रांगण में वायु के समान वेग वाले घोड़ों से अंगरक्षक महल की रक्षा करने वाले चारों तरफ दौड़ रहे हैं। वृषभान भवन में और बड़ी ही सुंदर सुंदर गए धर्म धुरंधर बलवान सांड रमा रहे हैं। बहुत से गोपाल बंसी वेद धारण किए हुए उनको संभाल रहे हैं। वृषभानु जी का भवन क्या है? ऐसा लगता है कि विश्वकर्मा ने पूरी कला कौशल लगा दी। और महारानी जी के लिए भवन के अंदर ही बगीचा, झरना, सरोवर सब कोटि-कोटि सूर्य के समान कांत वाले सुंदर सुंदर मणिया खंभों में जटित है जिससे प्रकाश फैल रहा है।
रत्न मंडित आंगन बहुत से रत्न स्वरूप भूमि पर जटित है और वहां वीणा ताल मृदंग आदि बाजे बजाती हुई बहुत सी मनोहर सखियां फूल छड़ी लिए हुए दरवाजे पर खड़ी है संगीत बज रहा है उस अंतापुर में दिव्य विशाल उपवन की छटा छटक रही भीतर अनार कंद मंदार नींबू तथा अन्य ऊंचे ऊंचे वृक्ष लहला रहे केतकी मालती माधवी लताएं बड़ी सुंदर वृक्षों का आलिंगन किए हुए श्री राधा निकुंज महल के अंदर ही कल्पवक्ष के फूलों की सुगंध से भरे मत वाले हो रहे हैं। शीतल मंद सुगंध वायु चल रही है।
कहीं सहस्त्रदल कमलों के पराग को बारंबार वायु बिखेर रही है। निकुंज शिखरों पर बैठे हुए मोर कभी नाचते हैं। कभी कोक रहे हैं। कहीं कोकिला, कहीं सारस, कहीं सुख और फूलों के सहस्त्र सहस्त्र सयाएं जगह-जगह कभी लाडली जो इधर से निकले किसी में भी विराजमान हो जाए। मेघ मंदिर में सैकड़ों फुहारे छूट रहे। बाल सूर्य के समान कांत कुंडल तथा विचित्र वर्ण वाले वस्त्र धारण किए हुए करोड़ों बलवान महल के आसपास श्री लाडली झुके और श्री स्वामिनी जी की परिचर्या में सब सुसज्जित सखियां केसरिया रंग के सूक्ष्म वस्त्रों को सजाकर पर्दा बनाया गया है।
जलज पुष्प फलज पुष्प जगहजगह पल्लव बिखेरे गए हैं। और घुटनों तक पुष्पों का पराग महारानी जो चले गए राजभवन में ऐसा मालती मकरंदों के फव्वारे मालती मकरंदों के मालती के सुंदर मकरंद के पराग के सुगंध से युक्त ऐसे फव्वारे चल रहे हैं। ऐसे आंगन करोड़ों चंद्रमाओं की कांतिमती कोमलांगी सहचर्यां करोड़ों चंद्रमाओं की कांति धीरे-धीरे वहां सब निरीक्षण परीक्षण श्री वृषभानु नंदनी श्री किशोरी जू की सेवा में सहस्त्रों ऐसी सुंदरियां जैसे चंद्रमा के उदय होने से ताराओं की कांत फीकी हो जाती है तो जब लाडली जो पधारती तो ऐसे सबकी कांत फीकी हो जाती है।
देखो माई सुंदरता की सीमा ब्रजनो तरुण कदंब नागरी निरख करत अधग्रिमा महान गौरव लाडली जु का श्री किशोरी जी की अगवानी करने के लिए सखियां दौड़ पड़ी। लाडली जी को संभाल संभाल के कर कमल पकड़ कर के पराग मार्ग से सिंहासन पर बिठाया। फिर लाडली जी की जैसी सेवा होती है। कोई चवर, कोई पंखा, कोई वेजन, कोई पान बिली। अब ये गोप सुंदरी थोड़ा घूंघट करके सकुचाती हुई कोई टोक ना दे। वृषभानु भवर में पहुंची। कौन हो आप? मैं गोप सुंदरी हूं। गोप देवी क्या कार्य है? आपकी महारानी से मिलना है।
मुझे शिकायत करना है। क्या शिकायत करनी है? शिकायत करना है तो बाबा से करो जाके। वह बात बाबा से नहीं कह सकती जो बात हमारे साथ हुई है। वो बात केवल लाडली जी से कह सकती है और वही हमारा निर्णय कर सकती है। हां तो कोई गंभीर बात है। गंभीर बात है इसीलिए तो महारानी जी कोई गोप सुंदरी आई अपने को बोल रही और वो आपसे अपना न्याय करवाना चाहती है। आदर पूर्वक उसको लाओ। पुष्पों के पावड़े जहां थे वहीं से गोप सुंदरी को घूंघट इतना किए हुए हैं क्योंकि लाडली जो के सामने नेत्र चपलता इनकी खुल जाती है तो इतना घूंघट किए हुए हैं।
आदर से सत्कार पूर्वक पारश्व में एक सिंहासन आसन डलवाया आओ तुम हमारी अतिथि हो तुम्हारा स्वागत है। बैठो कुछ खाओ पियोगी हृदय जल रहा है। खाएं पिए क्या नहीं बात क्या हो गई ऐसा क्या हृदय जल रहा है कुछ आपको नहीं हमारी पहले बात सुन लो और न्याय कर दो बस हो गया अच्छा सुंदरी तुम्हारा स्वागत है स्वागतम ते सख सुभे नामधम बदासमे भू भाग्यम ममवा भत्यागत स्वागत से स्वागत है। सुंदरी तुम्हारा स्वागत है। मुझे ऐसा लग रहा है मेरे भाग्य से तुम आई हुई हो। क्योंकि जब मैं तुम्हारे जो अंग खुले दिखाई दे रहे हैं उनको देखती हूं तो मुझे विशेष सुख मिलता है।
जिससे मेरे प्रीतम के सुख मेरे प्रीतम की स्मृति आपके दर्शन से आ रही है। तत समानम दिव्य रूपम दृश्यते नहीं भूतले यत वसे सुन धन्यवत सुंदरी तुम्हारा स्वागत है। भूतल पर तुम्हारे समान दिव्य रूप नहीं हो सकता। सुभ्रु तुम जैसे सुंदरी कहां निवास करते हैं? धन्य है वह नगर जहां तुम निवास करते हो। प्रिया जी इतना क्यों? क्योंकि श्याम वर्ण ने अंगूठी पहने हुई है। श्याम वर्ण की कांत अंगूठे से तो प्रिया को अपने लाल जी की याद आ रही। प्रीतम की याद आ रही। प्रभु की याद आ रही है।
तुम अपने आगमन का कारण विस्तार पूर्वक बताओ। मेरे योग्य जो कार्य होगा मैं अवश्य करूंगी। तुम्हारी चाल ढाल बहुत सुंदर लगती है। प्रिया ने आते देखा था तुम्हारी चाल ढाल बहुत सुंदर लगती है। हे वृषभानु नंदिनी शुभ मैं तुम्हें कैसे बताऊं? शायद तुम बर्दाश्त नहीं कर पाओगे। नहीं बोलो ना क्या बात है पूछा मेरा नगर कौन सा है तो सुन लो मैं गोकुल में जो नंद गांव पास में है नंद भवन में उत्तर दिशा में मेरा निवास है मैं गोप देवी कहलाती हूं मैंने ललिता जी के मुख से तुम्हारी महिमा सुनी है कि तुम न्याय ठीक करती हो बड़ी करुणामई हो आपकी रूप माधुरी गुण माधुरी चंचल लोचने प्रधान उद्देश्य तो तुम्हारा दर्शन है और दूसरी बात एक शिकायत करनी है न्याय लेना है हमें कमल लोचन जहां ललित लवंग लता की सुगंध छा रही है गुंजा निकुंज में मधुपों की मधुर ध्वनि से युक्त कंज पुष्प खिल रहे हैं यह राधा निवास आज मैंने अंदर देखा।
जीवन में पहली बार देखा है। मेरी आंखें निहाल हो गई। ऐसी तो कोई पूरी नहीं है। चाहे देवराज इंद्र की क्यों ना हो। अब वो वार्ता कर लाडली जी से गोप देवी ने कहा मेरी आंखें तो सार्थक हो गई शीतल हो गई पर मेरा हृदय जल रहा है क्या ये जो नंद गांव में एक श्याम सुंदर है आपने सुना होगा श्री जी सावधान हुई रोज हमको परेशान करते रोज परेशान मैं नहीं चाहती मैं तो उनको देखना भी नहीं चाहती बोलना भी नहीं चाहती लेकिन वो रोज हमारी तरफ देखते हैं बोलते हैं और हमको तंग करते हैं अब तुम ही बताओ किसी भले घर की लालू भले घर की किसी को ऐसे अब यह बात तो बाबा से नहीं कह सकती ना।
श्री जी ने कहा कि नहीं नहीं ऐसा नहीं है। आप जैसा कह रहे हो वैसा नहीं है। मैं दुख नहीं हूं। और लालू महाराज जो है ना दुख को प्रकट करने लगे। देखो गोप देवी तुम खिन्न ना हो। मैं तुम्हें ठेस नहीं पहचान रही हूं। कल्याणी तुम फिर से अपनी बात बताओ। हमें लगता है कि तुम्हें और जगह दुख पहुंचा होगा। नंद नंदन से नहीं। तुम अपने दुख का कारण बताओ। एक बात सच्ची समझ लो। श्री कृष्ण और श्री कृष्ण भक्त इन दो के सिवा अगर किसी ने तुम्हें दुखी किया है तो मैं दंड दे सकती हूं।
पर ऐसा श्री कृष्ण के द्वारा आपको देखो अगर तुम बनावटी बात कह रहे हो तो तुम्हें जो हाथी, घोड़ा, रथ, सोना, रत्न चाहिए सब ले जाओ। सही बात बताओ। निश्चल भाव से जैसे मैंने तुम्हें अपना मित्र माना वैसे ही तुम मित्रता का बर्ताव करके बताओ। देखो श्री जी ने कहा कि तुम हमारे मित्रता में कपट ना अगर जो मित्रता में कपट करता है उसको धिक्कार है। गोप देवी ने कहा राधे बरसानागिरी की घाटियों में मनोहर साकली गली है। खुली बात तुम्हें बताएं। अभी तक तो हम गुप्त बता रहे थे।
मैं दही बेचने जा रही थी। इतने में नंद का आ गया नौ तरुण तो है ही है और आप तो जानती सुंदर भी है। आप ही है कि मैं सुंदर हूं कि नहीं श्री जी ऐसे करें। आप जानते हो सुंदर भी है। उसने रोक लिया मुझे और घूंघट करके जैसे लीला पूर्वक अरे मैं तो शर्मा गई उसके हाथ में बंसी थी, बेत थी उस रसिक शेखर लंपट को लज्जा की तो तिलांजलि ही दे दी। मेरा हाथ पकड़ लिया और जोरजोर से हाथ मरोड़ने लगा और कहने लगा सुंदरी मैं इस कर लेने वाला हूं इस विथ का गली का। मैंने कहा अरे गोरस लंपट मैं कदापि कर नहीं दूंगी।
बस इतना कहना था कि उसने सिर पर से जबरदस्ती दही का माट उतार डाला, फोड़ डाला और मेरा पुराने जमाने का वो माट था और दही पी लिया। फिर जो बात हम आपको बताएं उसने मेरी ऊपर से चुनरिया खींच ली। अब मैं लाज की मारी कुछ कही नहीं। वह तुमसे दिल की बात बताने आई हूं कि वो कैसे हैं। वैसे बताओ ना यह नंद का है तो ग्वाला ही श्री जी एकदम सहम गए प्रीतम के लिए ऐसा और कोई खास धनवान नहीं है। ना सुशील है ना स्वरूप है। अपने को बड़ा सुंदर समझता है। ऐसे पुरुष से कहीं प्रेम किया जाता है किशोरी जी से।
आप थोड़ा सहयोग कीजिए। सेठ जी से कहा आप थोड़ा सहयोग कीजिए। यह ठीक रहेगा नहीं। जब ऐसे वचन बोले तो लाडली जू को बड़ा विस्मय हुआ और कहा सखी जिनकी प्राप्ति के लिए ब्रह्मा शिव आदि बड़े-बड़े देवता उत्कृष्ट योग रीति से नाना प्रकार का तप करते हैं। दत्तात्राते सुखदेव कपिल आसुरी अंगिरा ये बड़े-बड़े जिनके चरणारविंद के मकरंद रस का पान करने के लोलुप है तम कृष्ण माद पुरुषम परिपूर्ण देवम लीला अवतार मता मार हरम जना नाम तुम ऐसे अजन्मा परिपूर्ण परम देव लीला अवतार सर्व जन दुख हारी भूतल भार हरणकारी संत पुरुषों के एकमात्र आराध्य देव तुमने श्री कृष्ण की निंदा हमारे सामने कैसे कर दी?
श्री जी ने कहा तुमने श्री कृष्ण की निंदा कैसे कर दी? तुम कहती हो ग्वाले हैं। अरे ब्रह्मा जी जिनकी चरण रज की वंदना करते वो ग्वाले हैं। उन्होंने गौओं का आदर किया। गौओं का पालन किया। गोरज की कितनी महिमा है तुम क्या जानते हैं? गोरज का स्पर्श होते ही वह परम पवित्र हो जाता है। जिसके माथे पर गोरज लगती है। गौओं का उत्तम नाम जो जप करता है वो गोलोक बिहारी को प्राप्त होता है। दिन रात गौओं का सुंदर मुख दर्शन उनकी सेवा यह भगवत प्राप्ति का स्वरूप है। मेरी समझ में तुम्हारी बुद्धि ठीक नहीं।
तुमने गोप जाति कह के अवहेलना करना चाहा। तुम कहते हो काला श्याम सुंदर श्री कृष्ण की श्याम प्रभा विलासित सुंदर कला का दर्शन करके भगवान नीलकंठ शंकर जी सनक सनंदन सनातन अरे जटाजूट हलाहल विष भस्म कपाल और सर्प धारण करने वाले उनकी सुंदरता के पीछे घूमते हैं। स्वर्ग लोक सिद्ध मुनीश्वर यक्ष गंधर्व मरुदग नर किन्नर कौन ऐसा जो हमारे श्री कृष्ण से मोहित ना हो जाए उत्कृष्ट ऐश्वर्य सौंदर्य माधुर्य तू कैसे बोल दिया तुम कहती हो निर्धन है अरे सारा वैभव उनहीं का है तू अभी मेरे श्री कृष्ण को नहीं जानती तू कहती कोई खास नहीं वत्सासुर अगासुर कालिया नाग बकासुर यमलालार्जुन वृक्ष तणावत ससुर पूतना इनको परम पदवी प्रदान की जो घोर राक्षसी स्वभाव के थे खास नहीं है उन मुरारी के लिए तुम अपयस वाले शब्द बोले कोटि कोटि ब्रह्मांड समूह एक एक रोम कुप में जिनके वास करते हैं उनको तो कह रही खास कोई धनवान नहीं पुरुषोत्तम कह रहे हो कि वो किस प्रेम करने लायक नहीं अरे बड़े-बड़े वैभव को ठुकरा कर भक्त लोग श्री कृष्ण के चरणों की आराधना करते हैं।
तुम भक्ति के रहस्य को नहीं जानते। उनकी ये कृपा है कि वो अपने भक्तों को प्यार करके उनके पीछे पीछे डोलते हैं। श्री कृष्ण सुशीली ही नहीं समस्त लोकों के सुजन समुदाय के चूड़ामणि हैं। वे अपने भक्त के पीछे चलते हैं। अपने रोम रोम को लोक को पावन करते हैं। वह परमात्मा है। तू कैसे बोल गई? गोप देवी बोली श्री राधे मैं दुख तो नहीं पहचाना चाहती। वैसे तो तुम्हारी बुद्धि तो बृहस्पति का भी उपहास कर रही। इतनी प्रवीण है। वाणी कला कौशल बोलने का? श्री राधे। हमें लगता है तुम्हें श्री कृष्ण से प्रेम है क्या?
क्योंकि तुम बात सुनते ही ऐसी तुम्हें बहुत विश्वास है श्री कृष्ण पे तुम्हें प्रेम है श्री कृष्ण से श्री जी ने कहा मुझे प्रेम है श्री कृष्ण से और मुझे विश्वास है श्री कृष्ण पे क्या तुम बुलाओगे श्री कृष्ण उपस्थित हो जाएंगे हां इसी क्षण यथागति यदा हर परेश किम कार चेदागमो नहीं भवे धन मालिन स्वम सर्व धनम च भवनम च ददामित्यम ओ हो हो तू मेरी परीक्षा लेनी चाहती है सुन सखी मेरे बुलाने से मेरे श्री कृष्ण तेरे सामने उपस्थित हो जाएंगे। अगर वह नावे ना मेरे स्मरण करते हुए तो यह जीवन यह धन सब निछावर कर कितना प्रेम है श्री जी से कह रही चेदागमो न भवेत धन मालिन तो स्वयं सर्वम धनम भवनम ददामितभ्यम मैं तुम्हारी सेविका बन जाऊंगी सब कुछ अर्पित कर दूंगी अगर मेरे बुलाने पर श्री कृष्ण आए अथ राधा समाय नवा श्री नंद नंदनम उपविसने दध्य ध्यान लोचना उसी समय श्री जी ने आंख मूंद लिया और प्रभु श्री कृष्ण के ध्यान में मगन हो गई।
श्री कृष्ण का मन ही मन चिंतन करके उनके ध्यान में डूबी और निश्चल हो गए। वो तो सामने ही बैठे गोप देवी के रूप में देखो अब तो मामला बढ़ गया श्री जी तो ध्यालस्त हो गई और श्री जी के आंखों से अश्रु प्रवाह होने लगे उतार कर फेंक दिया सब देवी का भिकालते हुए के बैठ गए और गंभीर वाणी में बोले प्रियाजू लाडली जो श्री राधा श्री जी आंख खोल के देखा वही मोर मुकुर उनको क्या देर लगती है चंद्रवदने प्राण प्रिय मानु शीले प्रिय राधा देखो मैं तुम्हारे सामने आ गया हूं आंख खोल कर देखो।
हां प्रीतम सामने देखा। मुझे विश्वास था। आप चिंतन करते ही आ जाओगे। कहां गई वो? गोप देवी वो कहां गई? बहुत निंदा कर रही थी। कहां गई? प्रभु ने कहा जो तुमने चिंतन किया मैं वैसे तो बंसीभट में था। पर मैं अभी यार कम से कम सामने तो झूठ मत बोलो। वैसे तो मैं बंसीवट में था। मैं तुरंत साहब के ध्यान के कारण ही मैंने देखा एक अभी गई। कौन थी वो? कोई देवांगना थी, कोई मायाविनी थी और मुझे लग रहा था कि कोई अच्छे विचार वाली नहीं थी। जब गोप देवी के रूप में आए तो श्याम सुंदर के लिए बोले और जब श्याम सुंदर के लिए आए तो गोप देवी के रूप में जो गए।
वैसे हम आपसे कहते हैं कि ऐसे इधरउधर के घूमने वालियों के बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। श्री किशोरी जो परमानंद में मगन हो गई और लाल जी से हृदय से मिले। सखियों से कहा गोप देवी बाहर निकली जो फूल छड़ी लिए हुई खड़ी उनका आते अंदर आते तो देखा तो बाहर निकलते हुए तो नहीं देखा तो श्री कृष्ण से कहा आपने देखा बोले हां निकलते मैंने बोले हमारी सखियों ने तो नहीं देखा कौन गोप देवी थी तो कहा क्षमा कीजिए मैं ही गोप देवी बन के आया था तो श्री जी के हृदय से लगे और श्री जी से कहा इसी के आगे रास लीला है।
श्री जी से कहा कि हे राशेश्वरी आपकी उपस्थिति के बिना हमने गोपियों से जो वचन दिए हैं कि आपको शरद पूर्णिमा की रात्रि में रास उत्सव में सम्मिलित करेंगे। आपकी उपस्थिति के बिना रास नहीं। हे प्यारी जी आप कृपा करके जो यह रात्रि है शरद पूर्णिमा की इसमें आप पधारे और समस्त रास सुख गोपियों को प्रदान करें। प्रभु श्री कृष्ण के साथ हमारी महारानी जो और अनंत अनंत ब्रज युवतियां यह अद्भुत प्रेममय जो रास है ये प्रेम की चरम अवस्था है ये रस की वर्षा है आनंद की वर्षा है दंपति अति आनंद बस प्रेम मत निशंक क्रीड़त यहां आनंद की मतता है ये सब विकारों की तो साधना काल में साधकों के हृदय से निवृत्ति हो जाती है फिर भाव देह की प्राप्ति जैसे सखा भाव या वात्सल्य भाव या दास भाव या गोपी भाव या सहचरी भाव दे चिदानंद होता है।
वहां सब विकार होते ही नहीं है। विकार की कल्पना ही नहीं है। ये महा प्रेम का स्वरूप रासोत्सव महा प्रेम का स्वरूप है। भगवत कृपा से जो आगे चर्चा है वो रास की ही है। हम लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं। जो वृंदावन की भूमि में रास भूमि में बैठकर रास चर्चा करने को और सुनने को मिलेगी। बहुत भाव से सुने प्यारी जो प्यारे जु की इस चर्चा का फल है कि सदा सदा के लिए हृदय रोग निवृत्त हो जाए। हम भगवदाकार भाव में रस में डूब जाए। शेष चर्चा की श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…