॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

तन और मन की शुद्धि कैसे हो?/ रासलीला प्रारम्भ / श्रीकृष्ण का वंशीवादन // 23/10/26

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि सा प्रणाम नमन नमस्कार श्री प्रिया प्रीतम जी अत्यंत उदार करुणा वरुणालय महा प्रेममय हमें चयन किया है।

जो हम वृंदावन की पावन भूमि में अपनी स्वासे व्यतीत कर रहे हैं। यही जीवन की सार्थकता है। और यह प्रमाण है कि हम पर श्री जी की अत्यंत कृपा है। नहीं तो परम पावन धाम में प्रवेश ही निषेध है। यहां जो आ पाता है श्री राधिका कृपा बिन सबके मनन अगम्य मन से भी नहीं सोच सकता वृंदावन के विषय में यदि हमें श्री जी की कृपा मिली है तो अब हम कृपा पात्र बन जाए। वह तो बरसाने वाली है, बरसा रही है। पर हम अहंकार की छतरी लगाए हुए उस कृपा वर्षा से अपने आप को वंचित किए हुए हैं।

तन मन वचन से यदि हम प्रभु के चरणों में समर्पित हो जाए तो उस कृपा का ऐसा स्वभाव है कि कृपा करते हुए कभी आघाती नहीं है। कृपा बढ़ती ही जाती है। पर हम लोग उस कृपा की अवहेलना कर देते हैं। पर कृपा तो कृपा है ना। वह हमारी अवहेलना वृत्ति को भी नहीं देखेगी। एक दिन डुबो ही देगी। इसलिए हम उस कृपा के सहारे वाणी से उनके नाम का कीर्तन करें। जप करें। हृदय से यह स्वीकार करें कि मैं प्रभु का हूं। और शरीर से जितना बन सके पाप चेष्टाओं से हटकर भगवत चेष्टा करें। धर्म युक्त चेष्टा करें।

इसी से जीवन की सार्थकता है। शरद विमल चंद्रिका तति सुचंदन चर्चिता दधतमल मुक्तिका भरम लक्षम सुखम प्रिया शरणो धरा धवल धामरा स्मरा हद राधिका सुवन फुल मल्ली बने आ वैसे ही प्रिया जो हमारी करोड़ों चंद्रमाओं की चांदनी को मात करने वाले रूप सौंदर्य से वृंदावन को प्रकाशित करती है। फिर सखी ही चंद्रमा है यहां। सखी ही सूर्य है। यहां प्राकृतिक ब्रह्मा की सृष्टि के चंद्रमा और सूर्य का प्रवेश नहीं है। गीता जी में भगवान ने कहा है न तसते सूर्य न शशांको न पावका यदगत न निवते तधाम परम मेरे परमधाम में सूर्य अग्नि चंद्रमा आद तेज का प्रवेश भी नहीं है।

और जिस धाम पर जाने के बाद पुनः फिर जन्म मरण के चक्र में नहीं आना होना यही परमधाम है। यही वृंदावन कितना सुंदर रूप वैसे ही गौरांगी प्रिया जो और आज सुंदर चंदन चर्चित अंग है। श्री प्यारी जो केसर मिश्रित चंदन पत्रावली की गई है। सुंदर तिलक रचना की गई है। और लाल जो महाराज लावण्य के समुद्र हैं। कोई ऐसा नहीं जिसके चित्त को चुरा न ले। बड़े-बड़े परमहंसों के चित्त को चुरा लिया। ऐसी महा महिमामय जुगल जोड़ी जिस वृंदावन में विचरण कर रही है छिटिक चांदनी शरद विमल चंद्रिका वैसे कैसी सुंदर जोड़ी है गौर श्याम जोरी एक एक लता से तेज प्रकट होता है वृंदावन के कोई स्फटिक मणि की कोई मूंगे कोई लाल विविध रंगों वाली लताएं विविध रंगों की जैसे यहां विविध रंग की बिजली की वो कांत प्रकाशित की जाती है तो तो प्राकृतिक है चिदानंदमय वृक्षों से चिदानंदमय रंग बिरंगी कांत छिटिक चांदनी छाई हुई है गौरांगी प्रिया जी और श्यामांग श्री लाल जो महाराज परस्पर गलबिया देकर के सुंदर पवित्र पोशाक नवीन आभूषण धारण किए हुए मल्लिका वन में विचरण कर रहे हैं।

यह वर्णन तो हो गया। यदि शोभा ध्यान में आ जाए तो प्रेम मूर्छित हो जाए। सदैव ऐसे प्रिया प्रीतम का स्मरण करो। एक भी क्षण मोह ममता से युक्त होकर के जो व्यतीत करते हो व्यर्थ है। कापेक्षा पित्र मात्र बंधु सुरदा का निगधता मुगध का पत्ते स्वात्मनी जीवने सुभगे का कलत्र का द्रविदिक सुमता देहा चिंतािका ग्रंथमा हटा खिला वृंदावी माश भाई यद्यपि माता पिता पूज्य हैं पर इनमें यदि भगवत भाव ना करके ममता कर लोगे तो आपके जीवन का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पाएगा यद्यपि पत्नी पुत्र परिवार के रूप में मेरे प्रभु ही है आप जान नहीं पा रहे पर उनमें प्रभु भावना करके भगवत भावना करके यदि ममता कर लिया तो कह रहे क्या प्राप्त होगा का अपेक्षा पितृ मात्र बंधु सुहदाम मित्र जन सुहद जन माता पिता भाई बंधु जितना परिकर है श्वास छूटते ही खत्म ना आपका परिचय ना उनका परिचय श्वास टूटी खत्म जैसे पूर्व जन्म के परिवार को आप बिल्कुल नहीं जानते हैं और वो मिल मिल भी जाए और कहे भी कि मैं आप कह हूं तो आप स्वीकार नहीं करेंगे।

ना आप जानते हैं ना वह जानते हैं। ऐसे ही यह परिकर भी जो इस जन्म में मिला है यह भी का अपेक्षा यह भी छूट जाएगा। दुनिया में लाखों का मेला जुड़ा। हंसा जब जब उड़ा तो अकेला उड़ा परोपकार कर लो भजन कर लो भगवान को रिझा लो। नहीं का अपेक्षा का अपेक्षा पित्र मात्र बंधु शदा कितना पढ़ लिख के तुम प्रवीण होगे माया पर विजय प्राप्त कर लोगे माया पर विजय प्राप्त करने के लिए यह स्थिति है। सर्वतो भावन शरीर मन वाणी से भगवान की शरण में हो जाओ। सबका पालन पोषण भगवान कर रहे हैं।

मानने की केवल बात है। हम दो को मान रहे हैं। बकाया अपने को नहीं मान रहे। नहीं सब हमारे हैं। सब हमारे हैं। यह भगवत भाव जब तक नहीं आएगा तब तक बंधन ही बंधन है। कह रहे क्या मिल जाएगा तुम्हें माता-पिता बंधु बांधवों की ममता पूर्ण आसक्ति में जीवन व्यतीत करने से कुछ नहीं। का अपेक्षा क्या अपेक्षा रखते हो? अपने जीवन में अति सौभाग्यवान स्त्री या पुरुष वही है जिसने भजन कर लिया है। बहुत कठिन है भजन करना। भाई बहुत कठिन है। घर धन आदि की ममता शरीर आदि की चिंता बल पूर्वक समस्त ग्रंथियों का छेदन करो और इसी जन्म में भगवत प्राप्ति कर लो।

अनंत परपासते नित्या योगक्षम ये अहंकारी समझते हैं मैं अपने बल के द्वारा सृष्टि का पोषण करता हूं अरे अनंत ब्रह्मांडों का सृजन पल में मेरे मालिक ने कर दिया पल में उस सब का पालन पोषण कर और पल में समेट ले पल में समेट ले इसका नाम मृत्यु लोक है या ना तुम अविनाशी शरीर धारण कियो ना हम अविनाशी शरीर जाना है। लेकिन क्या करके जा रहे हो? यह खास बात है। कीड़े मकोड़े की तरह मर गए तो कोई तुम्हारा मनुष्य जीवन रहा। यदि चार के हृदय को शीतलता ना पहुंचा सके। अपने जीवन को मुक्त ना कर सके तो इस मनुष्य जीवन की क्या सार्थकता?

दुखात्म क्षणभंगुरम सुख लवा भासे सन्मोहन कैसा शरीर है? दुखात्म दुख देने वाला क्षणभंगुरम एक क्षण में नष्ट हो जाने वाला और यहां सुख कैसे लवाभासेन क्षण मात्र लगता है कि यार बड़ा आनंद फिर क्षण में वही तृष्णा वही कामना वही भोग वासना मिला कुछ नहीं लवाभासेन आभास मात्र सुख का है जैसे रेत में पानी दिखाई देता है निर्मल जलो जब वहां पहुंचो तो केवल सूखी रेत ऐसे ही लगता है इसमें सुख है जब कुछ नहीं लवाभाष एक क्षण मात्र के लिए आभास होता है कि हां सुख है बस फिर वही कामना फिर वही चिंता दुखात्म क्षण भंगुरम सुख लवा भासे सन्मोहन स्त्री पुत्र द्रविणालयाद सकल हठा निशता आसक्ति है इसी में होती है शरीर में स्त्री में पुत्र में द्रविण रुपया में बड़ी आसक्ति होती है।

रुपया के लिए कुछ भी कर सकता है मनुष्य क्योंकि रुपया से भोग मिलते हैं। और ऐसी माया का चक्र है कि बस गिनती में सुख है। प्रयोग नहीं कर सकते और हो जाए उसमें प्लस करते चले गए पूरा जीवन और मर गए दूसरे प्रयोग करेंगे। नहीं प्रयोग करने वाला तो सरकार की बैंक में अपना जीवन बर्बाद करके मर गए। संख्या में धन का क्या प्रभाव है कि जितना संग्रह हो जाता है उतने ही प्लस संख्या में सुख का अनुभव होता है और यह ऐसी बैंक ऐसा देश है कि यहां से तुम कपड़ा उतरा लिया जाएगा तुम्हारा यहां से जब जाओगे मानव शरीर रूपी कपड़ा भी उतरा लिया जाएगा ना यहां का सिक्का जाएगा ना यहां की वस्तु जाएगी ना यहां के संबंधी जाएंगे ना यहां के प्यार मिलेगा कुछ नहीं बिल्कुल रूखा सूखा जो जो तुमने पाप और शुभ कर्म किए वही जाएंगे बस।

फिर भी समझ में नहीं आ रहा कि यार सावधान होकर कुछ तो ऐसी कमाई कर ले जो परलोक में हमारे साथ जाए। इसी लोक को सब कुछ समझ जाना है और दूसरों को फूंक के आते हैं और दूसरों को समझाते हैं। भैया यह मृत लोक है। यहां सबको मरना पड़ेगा। लेकिन वो अपने को नहीं सोचते कि मेरे को भी मरना पड़ेगा। बस जीवन को असत धारा में बहाते चले जा रहे हैं। क्रंदम क्रंद ममंद कंद सद भवांकुरा सत अरे रो भगवान के चरणों में रो बैठ के एकांत में कि प्रभु मेरा मन भजन में लगा दो प्रभु और कुछ नहीं चाहिए।

हे नाथ अब ऐसी कृपा कर दो कि संसार की मोह निद्रा से मैं जग जाऊं। बहुत सो चुका अब तो जगा दो प्रभु जाग जाओ। प्रभु से रो तो जगा देंगे। हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने ना पावे हे प्रभु अभी तक हमारा जीवन व्यर्थ गया अब जीवन हमारा व्यर्थ ना जाए ऐसा जगा दो फिर सो ना जाऊं अपने को निष्काम प्रेमी बनाऊं मैं आपको चाहूं और पाऊं संसार का भय फिर रह ना जाए हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने ना पाए अब प्रभु कृपा कृपा करहु यही भांति सब तज भजन करो दिन राति कभी-कभी प्रभु से मांगते थे एकांत में ये चौपाई मांगते थे अभील भगति विरति सत्संगा चरण सरो प्रीति अभंगा अविरल भक्ति प्राप्त हो संसार से वैराग्य हो भगवत प्रेमी महात्माओं का संग हो और आपके नाम रूप गुणगान में रात दिन डूबा रहूं यही मांगना है रोरो के प्रभु से ये अमोघ वस्तु है एक बार राधा कहा तो त्रिकाल में कभी नष्ट नहीं होगा और ये एक नाम आपको पकड़ कर उबारेगा जो नरक में डूबने का है उससे हमको एक नाम कहते हैं ना डूबने वाले को तिनके का सहारा काफी होता है।

अगर एक नाम एक नाम त्रैलोक ही तारे जो न ले सो जन हारे और ऐसे जन है कि पूरा जीवन माया में व्यतीत हो जाता है। कभी 10 मिनट बैठकर भगवान सच्चिदानंद का चिंतन उनका स्मरण उनके लिए रोना उनके लिए जीवन को अर्पण करने की भावना करना ही नहीं रह जाता। वही लड़का बच्चा परिवार ऐसी भगवान की विषम माया कंदम कंद ममंद कंद सद रो प्रभु से प्रार्थना करो नाथ भजन की हमें वृत्ति दो हमें अपने चरणों की रति दो और रोतेरोते जब भगवान से ऐसी प्रार्थना करोगे तो धन्यात धन्य आनंद सिंधु भगवान कभी तुम्हारा रोना देख लेंगे तो जन्म जन्म का रोना मिटा देंगे आनंद में डूब जाओ कैसे वह आनंद सिंधु है आप सच्ची मानिए मन लगे ना लगे एक धारणा पक्की कर लेनी चाहिए।

हमें प्रभु का नाम जप करना है। मन लगे कई साधक कहते हैं हमारा मन नहीं लगता। मन क्या लगे? विषय पापी मन उसकी तो मित्रता आप भी स्वीकार किए हो। छोड़ो उसको। जा तुझे जहां जाना है जो करना है कर। देखते हैं मेरे बिना तू क्या कर सकता है। अब मैं तो भजन करूंगा। राधा राधा राधा जीभ से नाम जप करने की बहुत महिमा है। फिर उपांश और मानसिक जिनका चलने लगे तो धन्यति धन्य है। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज बड़े मार्मिक प्रश्न उत्तर हैं। महाराज जी शरीर कैसे पवित्र होता है और वाणी कैसे पवित्र होती है और धन किसका कैसे पवित्र माना जाता है।

अंतःकरण कैसे शुद्ध होता है? चार बातें शरीर की पवित्रता, वाणी की पवित्रता, धन की पवित्रता और अंतःकरण की पवित्रता पूज्यपाद शिव उड़िया बाबा जी महाराज उत्तर देते हैं। झूठ बोलना, हिंसा करना जैसे मांस खाना है। दूसरे को दुख पहुंचाने वाले वचन बोलना व्यभचार करना और भी नाना प्रकार के शरीर से पापाचरण इनका त्याग करके संत सेवा भगवंत सेवा समाज सेवा माता-पिता की सेवा जरूर करनी चाहिए। शरीर ये इसकी सार्थकता ये पवित्र तभी होता है जब सेवा करोगे। सिद्ध महापुरुष थे पूज्य स्वामी श्री राम मंगल दास जी परमहंस अयोध्या गोकुल भवन 2:00 बजे रात्रि के फावड़ा और तसला लेते जो अयोध्या में बाहर आए हुए लोग बाहर सोच करते वो सोच उठाते और उसको रज के नीचे करके सरयू जी का पावन जल लाकर छिड़कते अवध पुरी की सेवा धाम सेवा करते ऐसे सिद्ध महापुरुष थे कि बड़े-बड़े सिद्ध महापुरुष जो अव्यक्त हो गए वह उनसे सत्संग करने आते थे।

इन बड़े महापुरुषों ने सेवा स्वीकार की। क्यों? क्योंकि बिना सेवा के सेवक भाव पुष्ट नहीं होता और बिना सेवक भाव के भव समुद्र से पार होना अत्यंत कठिन है। सेवक से भाव बिन भव न तर उर्गार। अपने लोग जवान शरीर और सेवा से मुंह चुराए तो फिर कैसा शरीर की पवित्रता संत सेवा भगवंत सेवा समाज सेवा चराचर जीव की सेवा इसी से शरीर पवित्र होता है। गंगा नहाया है फिर मनमानी दूसरों के साथ राग द्वेष किया आपका शरीर पवित्र नहीं होगा। ये समाज रूपी गंगा इसकी सेवा करो। माता-पिता की सेवा करो।

तुम अगर कभी गंगा जी नहीं जाओगे तो गंगा जी तुम्हारे घर आंगी। तुम्हें पावन कर देंगी। गंगा जी केवल नदी ही नहीं देवी है। सारी नदियां पवित्र नदियां ये सब उसको अभिषिक्त करती हैं। अपनी कृपा से जो भगवान की आज्ञा का पालन करते हुए समाज सेवा करता है। समाज सेवा के नाम पर अपनी वासनाओं का पोषण करने की बात नहीं कह रहे। समाज सेवा इसमें भगवान विराजमान है। चराचर जगत में वासुदेवा सर्वम भगवान सब रूपों में विराजमान है। शरीर कैसे पवित्र होता है? व्यभचार हिंसा अर्थात मांस खाना मदिरा पीना और अशुद्ध आचरण पापाचरण इनका त्याग करके भगवत सेवा संत सेवा समाज सेवा इनके द्वारा वाणी वाणी के दोष है दूसरे की निंदा करना चुगली करना झूठ बोलना ऐसे शब्द बोलना कि हृदय जाकर छलनी हो जाए कोई कोई बहुत कड़वा बोलते हैं ऐसा बोलते कि हृदय बहुत देर तक जलता रहे।

बहुत देर तक अशांत रहे। सीधे हृदय पर चोट पहुंचाते हैं। वाणी एक अमोल है जो कोई बोले जान। हे तराजू तल के तब मुख बाहर आ। वाणी बहुत संभाल कर बोली है। किसी का हृदय ना दुख जाए। किसी की निंदा ना हो जाए। किसी का वाणी के द्वारा अपराध ना बन जाए। यह त्याग और भगवन नाम जप भगवत लीला गायन और मधुर हितकर शुद्ध वचन विचार कर बोले तो वाणी शुद्ध हो जाती है। अगर मौन रहे भगवन नाम जप करे तो वाणी सिद्ध हो जाएगी। शुद्ध की बात जाने दो। जो बोल दे वही हो जाए। आंख को बचा करके रखो तो देखो आंख में तुम्हारी शक्ति आ जाएगी।

तुम सूक्ष्म से सूक्ष्म प्रकृति की वस्तुओं को देखने की योग्यता प्राप्त कर लोगे। जिधर देखो आंख की शक्ति खोते चले जा रहे हैं मोबाइल में संसार के गंदी बातें देखने में कहां से तुम्हारी आंख शक्तिशाली होगी भगवत दर्शन योग्य कहां से तुम्हारी वाणी सामर्थ होगी जो तुम बोलो वो हो जाए कहां से तुम्हारा शरीर पवित्र होगा जब मनमानी आचरण करोगे केवल गांधारी जी ने सुना कि धृतराष्ट्र मेरे पति जो बनने वाले वो अंधे हैं उसी समय पट्टी बांध ली इतनी सामर्थ आंखों में हो गई थी कि दुर्योधन से कहा दिगंबर होकर नग्न होकर मैं तुम्हारे ऊपर पट्टी खोलूंगी पहली बार जिंदगी में और आंख से जे भी देखूंगी तू वज्र का हो जाएगा हो गए थे केवल भगवान ने बीच में तो बस उतना ही उसी जगह प्रहार करके नहीं तो जहां मारते चिंगारियां निकलती कहीं कुछ फर्क नहीं पड़ता था भीम की गदा से भगवान ने इशारा किया मारा वही तो ढेर हो गया क्योंकि वही से कच्चा हो गया था।

आंख केवल बांध ली तो इतनी दिव्य शक्ति आ गई कि कहा कि मैं देख लूंगी तो तू वज्र का हो जाएगा। हमारे पास शक्तियां है लेकिन हमने सबको खो दिया। नाना प्रकार के गंदे आचरण करके नाना प्रकार की इन वासनाओं की कभी पूर्ति नहीं होती। कभी पूर्ति नहीं होती। चाहे जितना भोग लो चाहे जितने को भोग लो। जब तक तुम भगवान का आश्रय लेकर इनको शासन में नहीं लोगे तब तक शांति त्यागा शांतिंतम और जो धन की शुद्धता है वो पात्र को दान करने से है। भोजन किसी को भी दे सकते हो। औषधि बीमार को दे सकते हो।

वस्त्र की आवश्यकता दे सकते हो। कोई ठंडी से लेकिन रुपया नहीं दे सकते। रुपया बहुत समझ करके दीजिए। वो तुम्हारे रुपए से शराब पिएगा, व्यभचार करेगा, जुआ खेलेगा, गंदे आचरण करेगा, उसके भागीदार आप बनेंगे। धन की पवित्रता है पात्र को दान करने से। पात्र अधिकारी देखा खूब समझबूझ के हमारे धन का सदुपयोग होगा। वो धन सो धन धन्य प्रथम गति जाकी। वो धन धन्य है जो दूसरों की सेवा में लगाया जाता है और अंतःकरण की शुद्धि होती है। नाम जप करते हुए ध्यान पूर्वक धारणा कहते हैं अपने इष्ट की निष्ठा को हमारे माई श्यामा जी को राज हम श्यामा जी के चरणों का नाम का ध्यान करते हुए जो समय व्यतीत करते हैं उससे अंतःकरण बिना नाम जप किए बिना धारणा आए हृदय पवित्र नहीं होता बाहर के सब साधन ऐसे हैं जैसे सांप जो है बांबी के अंदर बैठा है बिल के ऊपर लाठी चला रहे उसको कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसे ऐसे इन बाहरी साधनों से अंतःकरण शुद्ध नहीं होगा।

अंतःकरण शुद्ध होगा अंदर के साधन से। अंदर का साधन है निरंतर भगवत चिंतन करते हुए भगवत ध्यान परायण। ये दो चीजें बहुत खास बात है। सियाजू अशोक वाटिका में नाम पाहरु दिवस निश ध्यान तुम्हार कपाट नाम निरंतर चल रहा है रात दिन और भगवान का ध्यान दे माननीय मान मन धर के पद में देखो जपत हरि विवस त नाम प्रतिपद विमल मनस त ध्यान ते निम नहीं तरबो नाम जप रात दिन और प्रियाजू का ध्यान कर रहे वहां सियाजू रात दिन राम जी का नाम और उनका ध्यान कर रहे हरिवंश महाप्रभु के राधा वल्लभ लाल को हृदय ध्यान मुख नाम इससे बहुत जल्दी अंतःकरण पवित्र हो जाता है।

चलते हैं आज से रास पांच अध्याय जो श्रीमद् भागवत की प्राण है और यह परमहंसों का रस है। सब भगवत प्राप्त महापुरुष गोपी बने हैं आकर के। कल प्रसंग में सुना लालजू महाराज प्रियाजू को राेश्वरी को कि आप कल रास में पधारे क्योंकि बिना राेश्वरी के रास नहीं होता। रास के लिए वृंदावन की भूमि और प्रियाल बिना इनके रास नहीं हो सकता। कहीं भी रास नहीं हो सकता। वृंदावन भूमि चाहिए। कोई भी रास नहीं कर सकता। प्रियाजु और लाल यह महारस है भगवान पिता रात्रि शरद फुल मल्लिका विक्षु मनस्रे योग माया मुस्रित तदोरा कभ करे मुखम प्रा्या विलिंन नरुन संतम सचणी नाम मुदगाचो मजन प्रिया प्रियाया इ दीघ दर्शन शरद ऋतु है बेला चमेली माधवी मालती सब लताएं खिली हुई है।

सुगंधित पुष्पों का पराग लेकर के वायु बह रही है। महम पुष्प महक रहे हैं। बड़ी सुंदर शोभा वृंदावन की भगवान ने गोपियों को जिन रात्रियों का संकेत किया था वो आज रात्रि उपस्थित हुई। शरद पूर्णिमा की रात्रि मानो बहुत सी रात्रियां एक साथ जुड़कर के एक रात्रि के रूप में उल्लसित हो। भगवान ने वृंदावन को देखा। यह खास बात है। जे भी वृंदावन को देखा तो वृंदावन चिदानंदमय प्रकाशित है। अद्भुत शोभा दिव्य खिले हुए वृक्ष उनमें लिपटी हुई लताएं वो सब खिली हुई पुष्पों से बड़ी सुगंधित भवरे मंडरा रहे हैं।

भगवान ने देखा और देखकर दिव्य बनाया। भगवान की दृष्टि पड़ते ही दिव्य शोभा प्रकाशित हो गई। अब भगवान ने अपनी अचिंत महाशक्ति योग माया का स्मरण किया। क्योंकि रसमय रास क्रीड़ा यहां जो ब्रज में हो रही है वो योग माया के द्वारा पूरित होगी। क्योंकि जितनी गोपिकाएं उतने श्री कृष्ण यह योग माया से ही पूर्ण होता है। भगवान ने संकल्प किया जैसे सृष्टि प्रकट करने के लिए एक बहुमः मैं एक बहुत रूपों में हो जाऊं। तो रास क्रीड़ा का संकल्प किया। यह संकल्प अपने प्रेमियों की प्रेम इच्छा को पूर्ण करने के लिए भगवान अमना है।

भगवान में मन नहीं है। भक्तों का मन ही भगवान का मन बनता है। तो अपने प्रेमियों के मन की इच्छा पूर्ण करने के लिए भगवान ने मन स्वीकार किया। जे भी भगवान ने मन स्वीकार किया। भक्तों की प्रेम इच्छा पूर्ण करने के लिए तो संकल्प करते ही दिव्य चंद्रमा प्रकट हुआ। प्राची दिशा के मुख मंडल पर अपने शीतल किरण रूपी कर कमलों से लालिमा की रोली केसर मल द प्रारंभ में एकदम अरुणवर की महिमा यह भगवान श्री कृष्ण की दृष्टि की है। जैसे कोई अपनी प्रियतमा के मुख में रोली केसर मल दे।

ऐसे चंद्रमा उदय होती वृंदावन में ऐसी लालिमा छाई पहले जैसे बहुत दिनों के बाद अपनी प्राण प्रिया पत्नी के पास आकर उसके प्रीतम ने आनंदित करने के लिए ऐसा किया हो। ऐसे भगवान चंद्रदेव के उदय होने पर अद्भुत लालिमा वृंदावन में छा गई। फिर पूर्ण चंद्र देव उदय हुए तो श्वेत चांदनी छा गई। संसार के चरचर प्राणियों का संताप दूर करने वाले सूर्य रश्मियों के ताप को दूर करने वाले यह चंद्र देव नहीं है। यह आज प्रेमियों को प्रेम अमृत रूपी किरणों से सिंचन करने वाले चंद्रमा है।

ये प्रेम चंद्रमा है। दृष्ट्वा कुमुद्वंत मखंड मंडलम रमान नाभम नव कुमकुमारुणम वनम चत कोमल गोरंजितम जगौ कलम वाद दृष मनोहरम अखंड चंड वंदन पूर्ण चांदनी पूर्णिमा की रात्रि नूतन केसर के समान हल्कीहल्की लालिमा और पूर्ण श्वेत चांदनी क्योंकि अभी उदय हुए हैं। ऐसा लग रहा है संकोच मिश्रित है। ऐसी शोभा हो रही है जैसे लक्ष्मी जी का मुखारविंद। कोमल किरणों से सारा वृंदावन प्रेम रंग में रंग गया। वन के कोने कोने में चांदनी द्वारा अमृत समुद्र उड़ेल दिया गया। भगवान श्री कृष्ण ने देखा रास के लिए दिव्य चांदनी दिव्य लताएं दिव्य भूमि पूरी सामग्री।

अब रास प्रारंभ जिससे होता है वह है बंसी बहुत सुंदर वृंदावन बहुत सुंदर से लाल जी महाराज मोहन मदन त्रिभंगी मोहन मुनि मन रंगी मोहन मुनि सघन प्रगट परमानंद गुण गंभीर गोपाला शीश किरीट श्रवण मणि कुंडल उर मंडित वनमाला पी पीतांबर तन धातु विचित्रित कलकिन कट चंगी नखम तर चरण सरसी रूह मोहन मदन त्रिभंगी कैसे लाल जो महाराज अद्भुत वृंदावन दिव्य जो आपने प्राय नित्य एक दो श्लोक वृंदावन की महिमा के होते हैं। वृंदावन द्विती पत्र की उपमा को कछु नाही कोटि कोटि बैकुंठ ते सम कहे न जाए वृंदावन की लता सम कोटि कल्प तरुणाह रज की तुल बैकुंठ नहीं और लोक की मा कैसे वृंदावन की में और फिर आज तो रास और भगवान ने अपनी दृष्टि से दिव्यता में दिव्यता और उस दिव्यता में सच्चिदानंद श्री लाल जो महाराज कैसे बोले ललित त्रिभंगी हुए क्योंकि बंसी धारण करने की मुद्रा ही है इनकी ललित त्रिभंगी त्रिभंगी तीन जगह से टेढ़े गवा झुकी कमर झुकी श्री चरण टेढ़े कैसे हैं ये मोहन बोले मोहन इनको कोई मोहित नहीं कर सकता तो बोले प्रिया प्रियाजू ने तो मोहित किया तो प्रियाजू कोई और है क्या यही तो है यही तो प्रियाजू बने रसो या परमानंद एक दधा सदा श्री राधा कृष्ण रूपाभ्याम तस तस्मै नमो नमः जो वेद कहता रसो वै वही रस ही की मूर्त दो ये रसिक लाडली लाल रस ही सो बिलसत रहे रस भरे नैन विशाल ये कोई और है मोहन इनको कहीं मोहन नहीं है और इनको कोई मोहन यह सबको मोहित कर लेते हैं।

इनको कोई मोहित नहीं कर सकता। और मदन यह साक्षात प्रेम रूप है। और आज त्रिभंगी स्वरूप में क्योंकि वंशी वादन करना है। यह मोहन मुनि मन रंगी अपने प्रेम रंग से बड़े-बड़े मुनियों को रंग दिया। व्यास जी हा पुत्र हा पुत्र पीछे से पुकार रहे। सुखदेव जी ने मुड़ के नहीं देखा। ऐसे बैरागी भगवान के अवतार श्री कृष्ण दान व्यास देव जी हैं। वो पुकार रहे हैं। पुत्र तन्मय तने तम सर्वभूत हृदय मुनिमान यम प्रजंत मनुपत मपेत कृत्यम द्वपायनो विरह का तरहा पुत्र तन्मत हा पुत्र पुत्र नहीं मुड़ रहे लेकिन जब शिष्यों ने एक श्लोक सुनाया देखो कैसी रूप माधुरी हमारे लाल जी की बरहा पीडम नटवर करण करणिकारम विभदवासा कनक कपिसम वैती चमाला रंधान वेणो रध सुधया पूरयन गोप वृंद वृंदारण्यम सुपद रमणं प्राविस गीत कीर्ति गोपाल जन उनकी गीत कीर्ति और आप बरहा पीडम मोर पक्ष धारण किए हुए कनेर के पुष्प लगाए हुए विभिन्न धातुओं से चित्रित श्री अंग और वशी वादन ये रूप जो ही उनके कान में गया श्लोक के रूप में तो सिद्ध महापुरुष तुरंत भावना में आया जो भावना में आए तो समाधि भंग हो गई और 18,000 श्लोक श्रीमद् भागवत के कंठस्थ किए मुनि मन रंगी परम मुनि परमहंस श्री सुखदेव जी महाराज के मन को अपने रंग में रंग दिया मधुसूदन सरस्वती जी के हृदय में जहां ब्रह्म स्थिति है निराकार भावना में तन्मय है वो नहीं मानते थे भगवान श्री कृष्ण को सच्चिदानंद स्वरूप वो वो कहते थे माया युक्त ब्रह्म है।

लेकिन जब भक्तों की प्रार्थना से उनके नेत्र गोचर हुए यमुना के पावन तट पर विचरते हुए लाल जो महाराज बंसी बजाते हुए वही श्लोक बंसी विभूषित करा नवनी रदा भात जे ही रूप देखा तो आखिरी लाइन में कृष्णात परम किमप तत्व हम न जाने कृष्ण से भी कोई बढ़कर तत्व है मैं नहीं जानता मोहन मुनि मन रंगी बड़े-बड़े मुनियों के मन को रंग दिया श्रीपाद प्रभुदानंद जी महाराज जब चैतन्य महाप्रभु हां कृष्ण हा मोर प्राणनाथ तो संपूर्ण वातावरण कृष्णमय हो जाता वो कहते सन्यासी होकर ब्रह्म चिंतन ना करके ये नाचना गाना कीर्तन करना एक बार जो महाप्रभु के पास भी जाते थे और प्रभुंद जी के पास जाते उनको लगा कि एक बार महाप्रभु के दर्शन कर लेना तो इनका ज्ञानाभिमान सब नष्ट हो जाए।

तो एक सभा रखी उनहीं के यहां प्रबोधनंद पाद जी के यहां वो गिरदा में ऊंचे सिंहासन पर बैठे क्योंकि उनका बहुत प्रताप था। बड़े ज्ञानी महात्मा सैकड़ों संत उनके शिष्य थे। महाप्रभु चैतन्य देव आए। एक तो बहुत विवस्था में उनका काम सभा में हम पर बहुत जब प्रेम प्रेम विवस्था में भगवान भी हार जाते हैं तो भगवान ही है महाप्रभु चैतन्य देव प्रेम का दर्शन कराने के लिए कृष्ण अनुराग प्रकट करने के लिए तो प्रकट हुए हैं। आए और जहां सबके चरण धोए गए थे वहां मोहरी के पास बैठ गए।

उन्होंने सोचा था जब आएंगे तो लेकिन वह अहंकार की धरा से देख रहे थे आम ग्रह और यह दैन्य प्रेम का दर्शन करा रहे थे जे भी देखा जहां सबके चरण धोए जाते चरणों में गिरने की इच्छा हुई कि इतने उच्च कोटि की स्थिति पर वो फिर रहा ना गया उठे और हाथ पकड़ के कहा स्वामी जी आप यहां क्यों हो आप यहां महाप्रभु की प्रेम दृष्टि पढ़ते ही सारा ज्ञान धुल ध्रित हो गया। बड़ा प्रसंग है। अंतत गत चरणों में गिर गए। बोले प्रभु अब मैं इस ज्ञान का बोझा नहीं ढो सकता। तो बोले जाओ वृंदावन मोहन मुनि मन रंगी ऐसे प्रिया लाल के अनुराग में डूबे रोज आप एक दो श्लोक सुनते हैं।

श्रीपाद प्रभुंद जी की वृंदावन महिमामृत वाणी से। यह लालजू महाराज ऐसे हैं बड़े-बड़े मुनियों के जो वेदांत निष्ठा में निष् उनके को चुराकर अपने अनुराग रंग में रंग देना। क्यों? क्योंकि सघन प्रगट परमानंद मोहन मुनि सघन प्रगट परमानंद गुण गंभीर गोपाला मूर्तिमान परमानंद स्वरूप श्री लाल जो महाराज जो अपार गुण गंभीर से युक्त हैं। सुंदर मस्तक पर मोर मुकुट कानों में मणि जटित कुंडल और हृदय पर वनमाला सुशोभित हो रही बिजली की कांत जैसे अनंत बिजलियों की कांत वाला पीतांबर धारण किए हुए हैं और सुंदर जैसे गेरू सफेद मिट्टी ऐसे वृंदावन की रज से तन धातु विचित्रित और कमर में छोटी-छोटी घंटिकाओं वाली किनकिणी नक से कोटि सूर्यों का प्रकाश प्रकट हो रहा है।

ऐसे मोहन मदन त्रिभंगी अब श्री लाल जो महाराज निशम गीतम तदनंग वर्धनम ब्रजस्त कृष्ण गही मानसा आज मलक्षितोदमा सात्र कांतो जब लोल कुंडला दुकाित दोहित्वा सम्सका पयोित सया मनस्या पराहु परमानंद स्वरूप सच्चिदानंद घन प्रभु ने अपने अधों पर बंसी विराजमान की और ये क्लीम यह बीज मंत्र है प्रेम का। अपनी बांसुरी पर केवल ब्रज सुंदरियों के मन का हरण करने का संकल्प किया। आज चराचर के मन का अपहरण करने वाली बंसी नहीं बज रही। निशम गीतम तदनंग वर्धनम किसके हृदय में? ब्रजस्त्रिया केवल ब्रजस्त्रिया ना पशु ना पक्षी ना गोप ना चराचर जगत ये बंसी ध्वनि केवल गोपी जनों के कान में जाएगी ये भगवान का संकल्प है निशम गीतम कैसा है ये गीत तदनंग वर्धनम अनंग कहते हैं काम को भी अनंग कहते हैं प्रेम को भी प्रेम भी अनंग यहां जो तदनंग वर्धनम इनके हृदय में जो कृष्ण प्रेम है उसकी कृष्ण प्रेम का वर्धन करने वाली निशम गीतम जो आज बंसी से ध्वनि हो रही है वो केवल ब्रज स्त्रिया कृष्ण गहीत मानसा जो कृष्ण गहीत मानस ब्रज स्त्रिया है केवल

उनहीं को जिन्होंने साधना की है और जो गोपी भाव को प्राप्त हुई केवल उनहीं को सब गोपियां नहीं ब्रज की सब गोपियां नहीं सब गोपियों में यशोदा मैया भी है यशोदा मैया के समान बहुत सी गोपी नहीं ये केवल वही हैं जिन्होंने आराधना की है कि श्री कृष्ण हमें पति रूप में प्राप्त हो हे कात्यायनी हे महामाए हे महायोगिनी श्री नंद नंदन हमारे पति हो ऐसी जो कृष्ण गहीत मानसा गोपी है केवल उनके कान में ये नहीं कि ब्रज की समस्त गोपियों के कान में बंसी ध्वनि ये भी नहीं यहां केवल वही आ रही है जो कृष्ण गित मानसा केवल श्री कृष्ण को अपने पति रूप में कांता भाव से आराधना की निशम गीतम तदनंग वर्धनम उनके हृदय में श्री कृष्ण मिलन की प्रबल कामना प्रकट करने वाली ब्रजस्त्रिया कौन जो श्री कृष्ण को कामता भाव से भजती जो कैसी है कृष्ण गित मानसा जिनके मन को श्री कृष्ण ने चुरा लिया है आज लक्षितोमा सात्र कांतो जलो कुंडला वैसे इनके हृदय में कोई भय लज्जा संकोच श्री कृष्ण के लिए तो है ही नहीं पर यहां इसलिए कहा कि रात्रि का समय है ना इनके

हृदय में कोई भय है ना कोई संकोच है और अब ना कोई मर्यादा है और ना कोई धैर्य है। जे भी बंसी वादन हुआ बड़ी विचित्र गति है। यह केवल कृष्ण गित मानसा से हो सकता है। अब हजारों लाखों गैया है तो कोई दुहत भी का कोई गाय दूसका वो वैसे ही छोड़ दिया पात्र दूध का धोना छोड़ भाग पड़ी श्री कृष्ण के लिए दोहंत भी य का दोहित्वा समुत्सका इतनी भारी उत्कठा कम ये श्री कृष्ण प्रेम का बीज मंत्र है जे ही भगवान ने अधों में बंसी रखकर क्लीम उच्चारण किया तेही वो ब्रज स्त्रियां वो ब्रज युवती जिन्होंने कात्यायनी देवी की आराधना की थी कि नंदसूत हमारे पति और सिर्फ उन्हीं के कानों में पहुंची नहीं तो पति भी थे गाय गौशाला में नहीं रुकती वही

जाती जहां श्री कृष्ण है बछड़े वहां नहीं रुकते मयूर मंडली हंस मंडली कोई नहीं केवल कृष्ण गित मानसा ब्रजस्त्रिया और उनके हृदय में तदनंग वर्धनम उस वंशी ने ऐसा अब वो साधना की जो श्री कृष्ण प्राप्ति के लिए वो किसी से कुछ बोलना नहीं चल पड़ी श्री कृष्ण की तरफ इतनी वेग से चली कि उनके कानों के कुंडल जबल कुंडला सायत्र कांतो जिन्होंने कांत माना श्री कृष्ण कृष्ण को पति वही जा रही जबल कुंडला उनके कुंडल हिल रहे हैं वशी ध्वनि सुनकर के कोई दुग्ध दु रही थी वैसे ही छोड़ दिया किसी का पयोधित सया मनस्या पराय कोई चूल्हे पर दूध चढ़ाए हुए थी वैसे ही छोड़ के चल पड़ी कोई हलवा बना रही थी वैसे ही छोड़ के बिना उतारे सारे जो पतियों को भोजन परोस रही थी वैसे छोड़ के जो बच्चों को दूध पिला रही थी वैसे ही छोड़ के परिवेशित पाय शिशु पया सुश पति का दस पास भोजनम लिं प्रमजन ्या अंज का लोचने व्यत्य वस्त्रा भरणा काित कृष्णिकम य तामा पति पित्र भात्र बंधु गोविंदा मानो न निवंत मोहिता आहा कैसी दिव्य स्थिति है जो पति की सेवा में थी

छोड़कर चल दिया क्यों पति की सेवा से बढ़कर क्या है पातिव्रत धर्म में तो पति ही भगवान है नहीं आज यह तो पति के प्रतिबिंब है। आज वास्तविक पति की पूजा होने जा रही है। क्योंकि पति के शरीर में जो विराजमान है गोपी नाम चत्पति नाम सर्वे साम वह श्री कृष्ण ही है। आज साक्षात श्री कृष्ण की पूजा होने जा रही है। आज साक्षात श्री कृष्ण का आवाहन हो रहा है। कैसे रुक सकती है? ये इसलिए यहां सुना रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा तुम क्यों यहां आए हो? आगे प्रसंग आया। उन्होंने कहा कि पतिव्रता को चाहिए कि अपने पति की सेवा करनी चाहिए।

तुम उनको छोड़कर क्यों आई? तो उन्होंने कहा प्रभु एक उदाहरण देते हैं। आप इसका उत्तर दे दीजिए हम वापस चली जाएंगे। एक पतिव्रता पत्नी है। वो अपने पति का पूजन किए बिना पानी भी नहीं पीती। उसका पति के परदेश कोई कार्य के लिए दो-तीन दिन के लिए जाना चाहता है। क्या उपाय करें? क्योंकि बिना पति का पूजन के पानी नहीं पी सकती। भगवान ने कहा उसका प्रतिबिंब रख ले। चित्रपट रख ले और उसकी पूजा करें और जब असली पति आ जाए तो बोले प्रभु बढ़िया बात। अब वह अपने पति की पूजा कर रही है।

जो प्रतिबिंब है और पति दो-तीन दिन के लिए बाहर गया था। और वह जे भी पूजा कर रही पति आ गया तो प्रभु क्या करना चाहिए उस समय प्रतिबिंब की पूजा करनी चाहिए या प्रतिबिंब को छोड़कर असली पति की भगवान ने कहा जब असली पति आ गए तो प्रतिबिंब को छोड़ देना चाहिए तो बोले वही तो करके आ रही हूं प्रतिबिंब को छोड़ के आ रहे हो आज साक्षात आप मिल गए तो अपने पतियों की सुशु संत्या पतिन काित कोई अपने पति की जय ही बंसी ध्वनि सुनी भाग पड़ी कोई भोजन कर रही थी कवल छोड़ दिया भोजन का कृष्ण प्यारे ने आवाहन किया क्लीम तदंग वर्धनम कोई कोई गोपी अपने शरीर में अंगराग चंदन लगा रही थी कोई उपटन लगा रही थी सब छोड़कर भागी कोई एक आंख में ही अंजन कर पाई थी दूसरे में नहीं लगाया वैसे ही भाग पड़ी कोई वस्त्र धारण कर रही थी तो जितना धारण कर पाई उल्टे सीधे वैसे वस्त्र लपेट के भागी।

ये ये कृष्ण गित मानसा ये नहीं कि वस्त्र सुधार करके पहन ले या दूसरे आंख में भी अंजन लगा। नहीं श्री कृष्ण का आहान है। पिता और पति और जो भी कुछ तो रोकने की चेष्टा की पर वो ना रुक सकी ना रुक सकी ना रुक सकी। रुकती कैसे? जैसे बाढ़ आ जाए नदी को तो कोई रोक के दिखाओ। ऐसे कृष्ण ग्रहित मानसा गोपियों के हृदय में प्रेम बाढ़ आ गई। क्लीम वंशी ध्वनि सुनकर के अब कौन रोक सकता है इनको? विष्णु मोहन भगवान श्री कृष्ण इन गोपियों के प्राण मन आत्मा सब कुछ का अपहरण कर चुके हैं।

परीक्षित कुछ गोपियों को अंतर गहता काित गोप लब्ध विनिर्गमा कृष्णम तद भावना युक्त दर मिलित लोचना कुछ गोपियों को तो गोपों ने बंद कर दिया दरवाजा बाहर से अब वो तो ऐसे महापुरुष है गोपी कोई साधारण थोड़ी है तत्काल आसन लगाया दुस प्रष् विरह तीव्र ताप धता सुभा ऐसा विरह उत्पन्न हुआ कि उनके सारे के सारे मल नष्ट हो गए ध्यान लगा श्री कृष्ण को देखा आलिंगन किया इतना सुख हुआ कि सारे पुण्य नष्ट हो गए और जहां पुण्य पाप नष्ट हुए दिव्य देह धारण करके इन शरीरधारी गोपियों के पहले श्री कृष्ण के पास पहुंच गए।

परीक्षित अपने परम प्रीतम श्री कृष्ण से उनका मिलन हुआ। तमेव परमात्मा ज बुद्ध संगता जर गुणमयम देहम स्या प्रक्षण बंधना भगवान श्री कृष्ण के प्रति ये जो जार शब्द होता है इसको कहा जाता है ब्याही किसी और के साथ प्रेम किसी और के साथ लौकिक शब्द लेकिन परम पति श्री कृष्ण में उनकी सत्य भावना प्रेम भावना श्री कृष्ण के प्रति जो उनका भाव बड़ा अमोग भाव है। भगवान परमात्मा है श्री कृष्ण पाप और पुण्य दोनों से बने शरीर का त्याग करके दिव्य रास लीला में सम्मिलित होने के लिए दिव्य शरीर से वो भगवान के समीप पहुंच गए।

आई ब्रज नारी सुनत बंसी रपति बंधु बिसारे दर्शन मदन गोपाल मनोहर मनज ताप निवारे कैसा स्वरूप भगवान का जन्मजनम की प्यास मिट जाए एक बार झलक दे दे तो गोपियां सब कुछ विस्मरण करके भगवान के पास गई परीक्षित जी के प्रश्न उठ गया परीक्षित जी ने प्रश्न कहा कृष्णम विदु परम कांतम नत ब्रह्म तया मुने गुण प्रवाहो परमास्त गुणाधिया कथम भगवान श्री कृष्ण के प्रति गोपिया ब्रह्म भाव तो रखती नहीं कि ये परमात्मा है। अपना प्रीतम भाव रखती है। मेरे कांत मेरे प्रीतम है। मेरे जीवन नाथ है।

उनका उनमें ब्रह्म भाव नहीं है। कृष्णम विदु परम कांतम नत ब्रह्मया मुने उत्तर दिया है श्री सुखदेव जी ने उनहीं के अनुसार कृष्णम विदु परम कांतम नत ब्रह्मया मुने कृष्ण को अपना कांत मानती है पति मानती है प्रीतम मानती है लेकिन नत ब्रह्मत्या मुने यह ब्रह्म भाव नहीं है और आगे चलकर खुद आप सुनेंगे गोपियां कह रही भगवान से नखल गोपिका नंदनो भवा नखिल देहना मंत्रात्म द आप केवल यशोदा नंदन नहीं मैं जानती हूं आप चराचर जगत के हृदय में विराजमान ब्रह्म है नखल गोपिका नंदनो भवा अखिल देहना मंत्रात्म द सबके हृदय में मिला।

ऐसा कैसे हो सकता है कि चित्तवृत्ति भगवान से जुड़े और वो अज्ञानी रह जाए ऐसा नहीं। पर यहां परीक्षित जी हम अज्ञानियों के संशय निवत्ति के लिए पूछ रहे हैं कि कृष्णम विदु परम कांतम नत ब्रह्म मुने श्री कृष्ण के प्रति परम कांत भाव है लेकिन ब्रह्म भाव तो नहीं है ना तो गुण प्रवाहो परमाशा गुण धिया कथम ये ऐसी स्थिति में उनकी दृष्टि प्राकृत गुणों पर है तो गुणों के प्रवाह में फिर संसार की निवृत्ति कैसे हो सकती है कि वो चिदानंद देह से पहुंच गए। श्री सुखदेव जी ने कहा उक्तम पुरस्ता दे तत्ते च सिद्ध यथागत द प्रसी केशम किमता प्रिया कैसी बात ऋषिकेश की प्रिया है यह और इनके मंगल इनके कल्याण के लिए इनकी बात निर्णा निश्रेय सार्था व्यक्त भगवतो नप अव्यस्या प्रमेयस निर्गुणस गुत्मन परीक्षित अब देखो रास होने जा रहा है इसलिए बहुत संभल करके के परीक्षित जी प्रश्न कर रहे हैं कि रास होगा आगे कहीं किसी को शंका ना हो जाए राजा है तो प्रजा का प्रतीक राजा है तो राजा समस्त संशयों की निवृत्ति के लिए प्रश्न कर रहे कि भगवान श्री कृष्ण में ब्रह्म भाव है नहीं तो मतलब प्राकृतिक भाव है फिर प्राकृतिक गुणों के प्रवाह से कैसे मुक्त हो गए तो कहा कि परीक्षित तुमसे मैं पहले कह चुका हूं कि चेदराज शिशुपाल भगवान के के प्रति द्वेष भाव रखता था।

गिनगिन के गालियां देता था। लेकिन अंततगत्वा वो प्राकृत शरीर छोड़कर चिदानंद स्वरूप हुआ। भगवान का पार्षद हुआ। ऐसी स्थिति में प्रकृति और उसके गुणों से अतीत जो भगवान श्री कृष्ण से प्यार करती हैं जो श्री कृष्ण की अनन्य है जिनको भगवान प्यार करते हैं वो गोपियां भगवत स्वरूप को प्राप्त हो गई। इसमें आश्चर्य की क्या बात है? अरे शिशुपाल गाली देने वाला भगवत स्वरूप को प्राप्त हो गया। तो ये गोपियां तो भगवान से प्यार करती। भगवान गोपियों से प्यार करते हैं और यह भगवत स्वरूप हो जाते इसमें कौन से आश्चर्य की बात है परीक्षित वास्तव में भगवान प्रकट संबंधी वृद्धि विनाश प्रमाण प्रमेय गुणगुणी भाव से रहित है अचिंत अनंत अप्राकृत परम कल्याण स्वरूप गुणों के एकमात्र आश्रय है।

उन्होंने यह जो अपने को प्रकट किया अपनी लीला प्रकट की इसका केवल इतना ही प्रयोजन है कि जीव इस लीला का गायन करके हृदय को पवित्र करके भगवान को प्राप्त हो जाए। भगवान से चित्त जोड़ना है। चाहे काम से चाहे रिशेदारी स्नेह द्वेष कैसे भी भगवान से चित्त जुड़ जाए। जिनसेित जुड़ा हो परम ब्रह्म परमात्मा है उसी के प्रभाव से कल्याण होित जुड़ना चाहिए देखो कह रहे हैं काममम क्रोधम भयं स्नेह्यम सदमेवच नित्यम हर विद धतु या तन्मय ताम हते या तन्मय तामहते भगवान से केवल अपना अपना संबंध हो जाना चाहे चाहे वो काम से संबंध हो क्रोध से हो भय से हो स्नेह से हो नातेदारी से हो सौहार्द से किसी भी तरह से हो संबंध हो जाए चाहे जिस भाव से भगवान में नित्य निरंतर वृत्तियां जोड़ दी जाए भगवान से वृत्तियां जुड़ती है इसलिए हर वृत्ति भगवत

स्वरूप हो जाती है जीव को निश्चित भगवान की प्राप्ति होती है निश्चित परीक्षित देखो देखो श्री सुखदेव जी को बोलना पड़ा परीक्षित तुम्हारे जैसे महा भागवत के मुख से ऐसा प्रश्न बोलना पड़ा तुम्हारे जैसे परम भागवत भगवान का रहस्य जानने वाले भक्त के मुख से ऐसा प्रश्न संदेह नहीं होना चाहिए अरे न चव विस्मय कारो भवता भगवतजे योगेश्वरेश्वरे कृष्ण विमुचते ता दृष्टिका मायाता भगवान ब्रजिता अवता श्रेष्ो वाचा पेश विोह तुम्हें संशय नहीं करना चाहिए भगवान श्री कृष्ण के संबंध में ऐसा बिल्कुल क्योंकि वो योगेश्वरों के भीष्म अजमा भगवान के लिए कौन सी आश्चर्य की बात है अरे उन भगवान के संकल्प मात्र त्र से एक भकुटी के इशारे से संपूर्ण जगत को भगवत प्राप्ति हो सकती है।

एक सेकंड में इसी बात के लिए हमें ठसक रखनी है। हमें अपनी साधना का भरोसा नहीं। हमें श्री कृष्ण की कृपा का भरोसा है और हमें श्री कृष्ण जिनसे कृपा की याचना करते हैं उन महारानी जी का भरोसा है। परीक्षित इनके एक संकल्प मात्र से भ के इशारे मात्र से सारे जगत को भगवत प्राप्ति हो सकती है। परम कल्याण हो सकता है। अब पुनः प्रसंग पे आते हैं। सब गोह्या दर्शन मदन गोपाल मनोहर मनस ताप निवारे हर्षित बदन बंक अवलोकन सरस मधुर धुन गावे मधुमय श्याम समान धरधरी मोहन बे गोपियों ने देखा वो महाप्रभु कहते लाल की रूप माधुरी नैनन निरख नेक सखी मनस मन हरन मधुर मुस्कुरा दे तो करोड़ काम मूर्छित हो जाए ऐसे श्री लाल जी को सब गोपी जनों ने देखा अधों में बंसी विराजमान किए हुए जब देखा कि गोपी जन आ गई तो बंसी जी को फैट में किया सब प्रवक्ताओं के प्रवक्ता भगवान हैं।

सबसे बड़े प्रवक्ता जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी क्या शब्द है बोले पेश विमोहयन वाक चातुर के द्वारा उनको विमोहयन माने परीक्षा ले रहे हैं गोपियों की अवत वताम श्रेष्ठो वाच पेश विमोहयन अपनी वाक चातुरी के द्वारा गोपियों को विमोहित कर रहे हैं, परीक्षा ले रहे हैं। क्योंकि भूत भविष्य वर्तमान में जितने वक्ता उन सबके गुरु यही है श्री कृष्ण। भगवान ने कहा दो ही जगह स्वागतम आता है। एक ब्राह्मण पत्नियों को जो अपने पतियों का तिरस्कार करके और जगत पति भगवान श्री कृष्ण के लिए भोजन थाल ले आई।

और एक यह जो समस्त संबंधों का त्याग करके भगवान के लिए आए तो कहते भगवान कहते स्वागतम वो महा भागा प्रियम किम करण आओ स्वागत है स्वागत है बहुत जन्मों की तपस्या सफल हुई भगवान कह रहे स्वागत है स्वागत है यार स्वागत ना करो तो भी यार अपना लो हम सब भटके हुए जीव हैं आपके चरणों में और यार तो है हो ही यह जन्म जन्म के यार हैं। पुरंजन जब स्त्री रूप में अपने को सती करने के लिए उद्यत हुआ मध्य प्रदेश के राजा के पति भाव को लेकर के तब पीछे से आवाज आई। ऐ मित्र तू ना स्त्री है ना पुरुष है।

तू मेरा दोस्त है। मित्र है। कौन हो तुम? मैं तुम्हारा मित्र हूं। पर ये अव्यक्त रहते हैं। तुम्हारा मित्र क्या नाम बताया था भगवान ने? अविज्ञात सखा ये ज्ञात नहीं है। अविज्ञात सखा ये अविज्ञात सखा यार है। और ये चाहे तो सब एक सेकंड में हो जाए। हां कृष्ण हां प्राणनाथ इसके सिवा कुछ निकले ना। अब ये चाह ले बस इनहीं की बात है। स्वागत हमारा ना करना पर चाह तो ले भाई। कृष्ण गित मानसा यह पकड़ ले तो बस बात बन जाए कैसे पकड़ तो क्या बुला तो लिया है पकड़ ले बस पकड़ ले हमारे मन को हमारे चित्त को अपना गुलाम बना ले बस यही आकांक्षा है रात दिन इनके सिवा कुछ याद ना आवे यही बात है गोपी जनों से आ तो उसी देश में गए हैं इसी देश की चर्चा है जहां बैठे हो हे सौभाग्य सुनो ये चर्चा विश्व ब्रह्मांड में सब जगह गाई जाती है लेकिन आप कहां बैठ के सुन रास भूमि में बैठ के राजस की यही स्वागतम वो स्वागतम वो कौन महाभागा जो श्री कृष्ण के

लिए आई सब कुछ त्याग करके आई ब्रजनार सुनत बंसी गृहपति बंधु बसारे तो भगवान कह रहे स्वागतम वो महाभागा प्रियम किम करणवा आओ आओ तुम्हारा स्वागत है बोलो मैं तुम्हें प्रसन्न करने के लिए क्या करूं तुम्हें क्या करूं जिससे तुम प्रसन्न हो जाओ समझो समझो भगवान की वाणी किम करणवा प्रियम आपका प्रिय क्या करूं जिससे आपको सुख पहुंचे आप प्रसन्न हो जाओ गोपियां कुछ नहीं बोली तो बोले ब्रजस्या नामयं कचित भूतागमन कारणम ब्रज में सब ठीक है ना कोई संकट तो नहीं है जो सब भाग के इधर आ गई हो किम कारणम क्या कारण है वतागमन कारण आपके आने का कारण क्या है प्रधान प्रवक्ता हैं महाराज पहले तो तन मन प्राण सब अपना बना लेते हैं और इसके बाद कहते हैं आए काहे को वो जाओ आनंद लो जाके बोले आनंद सिंध तो आप है आनंद कहां ले जाके बहुत बहुत खिलाड़ी हैं ऐसे पकड़ में नहीं आते ध्यान रखना उनकी तरफ चलोगे तो फेंक देंगे।

सोना चांदी रुपया पैसा दुनिया का भोग फेंक देंगे। लो मेरे पास मत आओ। लो कोई चतुर खिलाड़ी उनको फांदता हुआ आगे बढ़ जाए तो आप गले लगा लेते। जरा ध्यान से सुनना। इस समय यहां आने की आवश्यकता क्या थी? कैसे पड़ गई आने की आवश्यकता? बुला रहे हैं आप रजन्यसा घोर रूपा घोर शत निषेविता प्रत्यात ब्रज स्त्री सुमध्यमा रात के समय स्त्रियों का अकेले वन में जाना निषेध किया गया है। मध्यपान मध्यालय जहां है वह मधुशाला जिसे कहते हैं। राजद्वारे जहां राज दरबार हो पितृ ग्रह पिता के घर में और वन स्थली इसमें बिना ज्ञान गंतव्यम वरच वरांगना जब ब्याह कराया जाता है पानी ग्रहण संस्कार तो उसमें सप्त वचन कन्या के सप्त वचन पुरुष के दिलाए जाते हैं तो उसमें कि जहां बहुत से लोग शराब पी रहे हो या एकांतिक जंगल या राजद्वार किसी राजनीतिक मंच पर या अपने पिता के घर क्यों ना हो बिना पति को साथ लिए नहीं जाना चाहिए ऐसी या पति आज्ञा करके सुरक्षा व्यवस्था कर दे तो भगवान कह रहे रजन्यशास्त्र विरुद्ध बात है कि आप रात में घोर रूपा घोर सत्य निषेविता यहां आई हो जंगल में प्रति ब्रजम ने स्त्री भी सुमध्यमा सुंदरी गोपियों ये रात का समय जंगल यहां बड़े भयावने जीव इधर उधर घूम रहे तुरंत ब्रज में लौट जाओ समझो पहले खींचते हैं कहते हैं जाओ संसार में जाओ हे भाई कैसे घसीटा हम तो खेल खेल रहे थे।

संसार में काहे को घसीटा? पर यह देखना चाहते हैं कि तुम कृष्ण प्रेम की कितनी दृढ़ निष्ठा लिए हो। रात के समय स्त्रियों को जंगल में नहीं आना चाहिए। शास्त्री नियम है। अच्छा देखो तुम्हें ना देख के माता पिता पुत्रा भ्रात पतस चिंतवती पश्यंतो मां बंधु साम देखो याद दिला रहे हैं सबकी किससे प्रेम है? अरे तुम्हें ना देखकर भाई देखो तुम्हारे मां-बाप तुम्हारे पति और कुछ पुत्रवती थी तो कहा तुम्हारे पुत्र भाई बंधु ये सब उन्हें भय में मत डालो वापस जाओ अच्छा तो वृंदावन की शोभा देखने आई थी वो कुछ नहीं बोल रही दृष्टम कुष्मितम राकेश कर रंजितम यमुना नील लीलै जत तरु पल्लव शोभितम अच्छा तो देखा ना तुमने वृंदावन कितना सुंदर है।

रंग बिरंगे पुष्पों से लदे हुए वृंदावन की शोभा देख ली। चंद्रमा की पूर्ण कोमल रश्मियों से रंगा हुआ है। मानो अपने हाथों से चित्रकारी की हो। यमुना जी का पुलिन देख लिया। यमुना जी देख ली। शीतल समीर मंद मंद वायु बह रही है। बड़ी शोभा हो रही। अच्छा आप सब देख चुकी ना अब वापस जाओ। फिर भी गोपियां ना एक कदम हिली ना कुछ बोली बोले अथवा मद स्नेहा भवत यंत्रिता सया आगतापनम प्रियते जंतवा देर मत करो शीघ्र ब्रज में लौट जाओ तुम सब कुलीन स्त्री हो सती हो मुझको भी देख लिया मेरे स्नेह के लिए अध्याई हो मेरे प्रेम के लिए तो तुमने मुझे देख लिया ना अब जाओ सब वापस सब वापस लौट कर चले जाओ अपने पतियों की सेवा करो यही स्त्री के लिए परम धर्म है भगवान धर्म बता रहे हैं तुम सब सती हो मैं जानता हूं कुलीन पतियों की सेवा ही सतियों का धर्म है।

जाओ कुछ की तरफ कहा तुम्हारे नन्हेन बच्चे रो रहे होंगे। जाओ ए गाय के बछड़े रमा रहे हैं। जाओ। जगत के पशु पक्षी भी मुझे देखकर प्रेम करते हैं। तुम प्रेमवश आ गई तो कोई बात नहीं। वापस लौट जाओ। कल्याणी गोपियों स्त्री का परम धर्म यही है कि वे पति और उसके भाई बंधुओं की निष्कपट सेवा करें। संतान का पालन पोषण करें। जिन स्त्रियों को उत्तम लोक प्राप्त करने की अभिलाषा हो अपने पति को कभी छोड़कर के अन्य बात नहीं सोचनी चाहिए। अपने पति की आराधना करनी चाहिए। हां यदि कोई धर्म विरुद्ध आचरण करने वाला पति है तो उसकी बात अलग है नहीं अगर दुशीलो दुर्भगो वृद्धो जड़ो रोग धनो पवा पति स्त्री तव्यो लोके सुर पात की बोले यदि भाग्यहीन है मान लो धन संपत्ति सुख नहीं तो भी अपने पति को नहीं छोड़ना चाहिए अगर अपना पति शरीर से हीन भी है तो नहीं छोड़ना चाहिए मूर्ख है तो नहीं छोड़ना चाहिए रोगी है तो नहीं छोड़ना चाहिए निर्धन है तो नहीं छोड़ना चाहिए कुलीन स्त्रियों को चाहिए अपने पति की सेवा ही करनी चाहिए।

परलोक बिगड़ता है। सुख नहीं मिलता। सर्वस्व नष्ट हो जाता है। जो पराय पुरुष से प्रीति करती है। यह बड़ा नीच कर्म है। वर्तमान में जीवन में कष्ट ही कष्ट भोगना पड़ेगा जो पर पुरुष से रति करेगी। और परिणाम में नरक भोगना पड़ेगा। यह नरक का हेतु है। और मेरे प्रेम की प्राप्ति जो होती है वो मेरे पास रहने से नहीं श्रवणा दर्शना ध्यान म भाव कीर्तनात न तथा सनर्षण प्रतियात ततो गहान जाओ अपने घर जो मेरा प्रेम है वो मेरा नाम जपने से होता है। मेरे लीला गायन से होता है। मेरी कथा सुनने से होता है।

मेरे नाम का कीर्तन करने से होता है। मेरे ध्यान से होता है। मेरे पास रहने से वैसा प्रेम नहीं होता जैसा नाम कीर्तन, ध्यान, लीला जाओ सब घर। अब तो गोपियों को कोई रास्ता नहीं दिखाई दे। चित्त अपहरण कर लिया, मन अपहरण कर लिया और अब धर्म सिखा रहे हैं। कह रहे वापस चले जाओ। परीक्षित इति विप्रियमा करण गोप गोविंद भाषितम विषणा भग संकल्प चिंता माप पुर दरत्यया ये अपने प्राण प्रिय श्री कृष्ण का अप्रिय भाषण सुनकर के वापस हो जाओ। उदास हो गई, खिन्न हो गई, आशा टूट गई, चिंता के अथा समुद्र में डूब गए कि जिनके लिए हमने सर्वस्व अर्पित किया वो हमारा त्याग कर रहे हैं कि जाओ वापस लौट जाओ।

कृ ध चरण भव लिख्त अस रूपात मसभ कुच कुम त मजंत उ दुख भरा त भगवान श्री कृष्ण के ऐसे वचन सुनकर उनके बिमबा फल के समान लाल लाल अधर शोक के कारण चलने वाली लंबी और गर्म सांस से सूख गए। मुंह नीचा कर लिया और अपने पैरों के नखों से धरती कुरदने लगी। नेत्रों से दुख के आंसू बहकर काजल के साथ वक्षा स्थल पर पहुंच गए। उनका हृदय दुख से इतना भर गया कि वह कुछ ना बोल सकी। चुपचाप खड़ी रही। क्यों? क्योंकि गोपियों ने सर्वस्व त्याग श्री कृष्ण के लिए किया है। प्रष्म प्रिय तरमव प्रतिभा समम कृष्णम तदर्थ विनिवरित सर्व काम ये खास बात है ये जीवन भर साधक लगा रहता है इसी को करने के लिए कृष्णम तदर्थ विनिवरित सर्व काम नेत्र विमजितोते किंचित सनम गदगद गिरोता गोपियों ने अपने प्यारे श्री कृष्ण के लिए सारी कामनाएं सारे भोग सारे संबंध छोड़ दिए ये ये खास बात सारी कामनाएं सारे भोग सारे संबंध छोड़ दिए श्री कृष्ण में उनका अनन्य अनुराग परम प्रेम जब श्री कृष्ण की ये निष्ठुरता भरी बात सुनी जो बड़ी ही अप्रिय बड़ा दुख हुआ।

आंखें रोते रोते लाल हो गई। आंसुओं के मारे गला रंध गया। अब वो धीरज धारण करके आंखों के आंसू पोछे। फिर प्रणय कोप के कारण गदगद वाणी से कहने लगी। गोपियों ने कहा मव विभू हति भवान गदित तुम नसम। यह यह दावा केवल गोपी ही पेश कर सकती है। कोई दिव्य महापुरुष जिसने अपने जीवन को धूल धूषित कर दिया है। दावा पेश कर रही मम विभति भवान गद नसम संतज सर्व विषया तव पाद मूलम भक्त भजस दुरग्रह मा तजा देवो यथा पुरुषो भजते मुमुक्षु य पदा मनवत्त रंग स्त्री स्वधर्म इति धर्म विदा तक्तम अवत दुपदेश पदे त से प्रो भवानता किल बंधुत्मा कुरती तति कुशला त्मन नित्य प्रिय पतिता देह तन प्रस परमेश्वर मासि्या आशाताम त चिराव नेत्र प्यारे श्री कृष्ण तुम घट घट वासी हो हमारे हृदय की बात जानते हो ये निष्ठुरता भरे वचन लौट जाओ हम सब कुछ छोड़कर केवल तुम्हारे चरणों में ही प्रेम करते हैं।

हां यह पक्का है कि तुम हठीले हो। तुम्हारा स्वभाव बड़ा हठीला है। स्वतंत्र हो। तुम्हारे ऊपर कोई अंकुश तो है नहीं। किसी का बस नहीं तो हमारा क्या बस? पर तुमसे प्रार्थना है तुम अपनी ओर से जैसे आदि पुरुष भगवान नारायण कृपा करके मुमुक्षु भक्तों से प्रेम करते हैं वैसे आप हमसे प्रेम करो हमें स्वीकार करो अपने चरणों में हमारा त्याग मत करो प्यारे श्याम सुंदर तुम सब धर्मों के रहस्य को जानते हो फिर यह तुम्हारा कहना कैसे बन सकता है कि जाओ तुम लौट जाओ अपने पति पुत्रों का सेवन करो।

पति पुत्र भाई बंधुओं की सेवा करना स्त्रियों का स्वधर्म है। यह आपका ठीक है। परंतु इस सेवा का फल क्या है? आपकी प्राप्ति और आपकी प्राप्ति हो और आप फिर मुझे उधर साधन साधन का फल है सिद्धावस्था और सिद्धावस्था है आप और आप प्राप्त होकर फिर साधन की तरफ भेजें। नहीं प्रभु शरीर धारियों की सुरद हो मेरे पतियों की भी आत्मा हो परम प्रीतम हो आत्मज्ञान में निपुण महापुरुष केवल आपसे प्रेम करते हैं क्योंकि तुम ही नित्य प्रिय अपनी ही आत्मा हो ये अनित्य दुखद पति पुत्रा आदि से क्या प्रयोजन देखो कैसी स्थिति है गोपियों की ये अनित्य दुखद पति पुत्रा आदि से क्या प्रयोजन है आत्मज्ञानी जन केवल आपसे प्रेम करते हैं।

परमेश्वर परमेश्वर जो जानते हो कि गोपी भगवान को परमेश्वर ने तो देखो तन प्रसद्ध परमेश्वर माध्या आता त चिराव नेत्र हे परमेश्वर हम पर प्रसन्न हो जाओ हमें वापस ना करो कृपा करो कमल नन चिरकाल से तुम्हारे प्रति जो हमने अपने हृदय में आशा अभिलाषा की है अब उसको मत काटो उसका छेदन मत करो। देखो हमारा इसमें कोई दोष नहीं है। हमारा तो चित्त सुख पूर्वक संसार में लगा था। आपने हमारे चित्त को घसीटा और घसीट कर फिर छोड़ दो। अब इसके बाद कहो कि तुम अधिकारी नहीं हो, तुम पात्र नहीं हो, तुम साधन में कमजोर हो।

यह सब दलीलें ठीक नहीं। ितम चितम सुखे भवताम ग यत करा ग कृते पादो पदम न चलव पाद मला याम कथम ब्रज मथो करवा किवा प्राण प्यारे हमाराित बहुत आराम से काम धंधों में लगा था। उसमें हमारे हाथ रमे हुए थे। परंतु तुमने तुमने हमारे देखतेदेखते हमारे चित्त को घसीटा और लूटा। तुम्हें इसमें कोई कठिनाई नहीं पड़ी क्योंकि तुम मनमोहन हो। तुम परम सुख स्वरूप हो। परंतु अब अब हमारी गति और मति पता है क्या है? केवल कृष्ण केवल तुम और हमसे कह रहे लौट जाओ अभी हमारे पैर तुम्हारे श्री चरण कमलों को छोड़कर एक पग भी हटेंगे नहीं ना हट रहे हैं और हम ब्रज में जाए तो वहां जाकर करें क्या किसके लिए क्योंकि चित्त तो आपने चुरा लिया है आप ही हमारे सर्वस्व हो तो हम किसके लिए लौटे प्राणवल्लभ हमारे प्यारे सखा ये तुम्हारी मंद मंद मधुर मुस्कान प्रेम भरी चितवन ये मनोहर संगीत ने हमारे हृदय में आग लगा दी है आपके मिलन की।

प्रीतम अपने अधरामृत का मुझे दान दो। नहीं तो सच कहती हूं। यह केवल गोपी ही कह सकती है। यह केवल गोपी में सामर्थ है। सिंचांगस्त धरा पूके हासावोक कलगी जया नोचेय विहा जगयुक्त देहा ध्यानेया पदयो पदवी सखेत हे सखे मैं सत्य कहती हूं लौट कर तो नहीं जाऊंगी लेकिन तुम्हारी विराग में तुम्हारे सामने जलकर तुम्हारे चरणों का ध्यान करते हुए तुम्हें प्राप्त होंगे। तुम्हारे सामने तुम्हारी विराग में जलकर अपने शरीर को नष्ट करके तुम्हारे चरण कमलों के ध्यान से तुम्हें प्राप्त होंगे।

प्रभु सुना है तुम वनवासियों को बहुत प्यार करते हो। और जो सर्वस्व त्याग करके आते हैं, वह आपसे प्यार करते हैं। और तुम प्राय उन्हीं के पास रहते हो। यहां तक कि जो चरण कमल सेवा का अवसर लक्ष्मी जी को कभी-कभी मिलता है वो ऐसे भक्तों को निरंतर मिलता रहता है जो सर्वस्व त्याग कर आपके भरोसे होते हैं। उनहीं चरणों का हमें स्पर्श प्राप्त हुआ। जिस दिन से हमें सौभाग्य मिला, जिस दिन से हमने यह आनंद प्राप्त किया, उस दिन से हम किसी और की नहीं, केवल आपकी हैं। एक क्षण के लिए भी हम कहीं नहीं ठहर सकती।

असमर्थ हो गई। पति पुत्रा आदि की सेवा तो दूर रहा। एक क्षण के लिए भी उनके सामने मैं ठहर नहीं सकती क्योंकि मैं आपकी हो गई हूं। यह है रास में प्रवेश होने की परीक्षा। स्वामी श्री पदास तुलस्या लवस पदम किलत जुष्टम यस्या स्ववीण कृते सुर प्रयास तद्वयम चपा प्रपना त प्रसन ते मूलम प्राप्ता विसज वसतीपासनासा तत सुंदरित निरीक्षण तीव्र काम तप्त नाम पुरुष भूषण देह दास्यम विशालका मुखम तव कुंडल गंडस्थला धर सुधम हसिता दत्ता भयं भुज दंड युगम विलोक्य वक्ष करणम च भवा दास्य हमारे स्वामी जिन लक्ष्मी जी का कृपा कटाक्ष प्राप्त करने के लिए बड़े-बड़े देवता तपस्या करते हैं।

वही लक्ष्मी जी तुम्हारे वक्षा स्थल में बिना किसी की प्रतिद्वंदिता के स्थान प्राप्त कर लेने पर भी श्री तुलसी जी के साथ तुम्हारे चरणों की रज पाने की अभिलाषा किया करते हैं। अब तक के सभी भक्तों ने इसी चरण रज का सेवन किया है। उन्हीं के समान हम भी तुम्हारी उसी चरण रज की शरण में आई हैं। प्रभु आज तक जिसने भी तुम्हारे चरणों की शरण ली उसको आपने अपनाया है। सारे कष्ट तुमने मिटा दिए। हमने भी आपके चरणों का आश्रय लिया। कृपा कीजिए। हमें भी अपने कृपा प्रसाद का भाजन मनाओ।

हम आपकी सेवा की आशा अभिलाषा रखकर घर गांव कुटुंब परिवार सब कुछ छोड़कर आपके युगल चरणों की शरण ली है। हे प्रीतम स्वीकार करो। घर गृहस्ती के पचड़े में जो फंस गए उनको अवकाश कहां है कि वह आपका चिंतन कर सके। आपका भजन कर सके। हे पुरुष भूषण हे पुरुषोत्तम तुम्हारी मधुर मुस्कान और चार चितवन ने हमारे हृदय में प्रेम की मिलन की आकांक्षा की आग धका दी है। हमारा रोम रोम केवल कृष्ण मिलन केवल कृष्ण हम आपके चरणों की दासी हैं। हमें स्वीकार कर लो। हमें अपनी सेवा का अवसर दो।

प्रीतम तुम्हारा सुंदर मुख कमल घुंघराली अलके झलक रही। तुम्हारे कमनी कपोल जिस पर सुंदर कुंडल अनंत सौंदर्य बिखेर तुम्हारी मधुर मुस्कान ये अधर ये सुधा को लजाने वाली तुम्हारी ये नयन मनोहारी तिरछी चितवन ये मंद मंद मुस्कान ये दोनों अभय देने वाली भुजाएं शरणागतों को परम उदार भुजाएं अभयद भुज दंड मूल ये तुम्हारा वक्षा स्थल हम सब तुम्हारी दासी हो गई हम सब बिक चुकी हैं। यह स्थिति है गोपी की कृष्णाकार प्यारे श्याम सुंदर त्रिभुवन में ऐसा कौन है जो आपके रूप को देखकर आपके मधुर मधुर आरोह अवरोह क्रम से विविध प्रकार की मूर्छनाओं से युक्त वंशी की तान सुनकर मोहित ना हो जाए।

ऐसा कौन है त्रिभुवन में? त्रिलोकी में ऐसा कौन है जो आपकी इस मोहिनी मूर्ति को देखकर कैसा सौंदर्य है? एक बूंद सौंदर्य से त्रिलोकी का सौंदर्य आपके सौंदर्य सिंधु के एक बिंदु से त्रिलोकी सौंदर्यवान ये आपका रूप जिसे देखकर गौ पक्षी वृक्ष हरि सब प्रेम पुलकित रोमांचित कौन ऐसा है जो आपको देखकर अपनी मर्यादा से विचलित ना हो जाए। कुल कान लोक लज्जा को त्याग कर आप में अनुरक्त ना हो जाए। हमसे बात छिपी नहीं। मैं जानती हूं कैसा अनुत स्वरूप गोपियों का है। बड़े परमहंस है।

व्यक्तम भवान ब्रज भयाती हरो भजातो देवो यथाद पुरुष सुर लोक गुप्ता तनो निधि कर पंकज मार बंधु तने सुच किणा प्रभु जैसे आदि पुरुष भगवान नारायण देवताओं के भक्तों की रक्षा करते हैं। प्रभु ऐसे आप अवतरित हुए हो ब्रज मंडल का भय और दुख मिटाने के लिए। मुझे स्पष्ट पता है कि आप आर बंधु हो। दीन दुखियों पर आपका बड़ा कृपा प्रसाद है। प्रेम है। प्रीतम हम भी आरत हैं। बड़ी दुखनी है। तुम्हारे मिलन की आकांक्षा से हमारा हृदय जल रहा है। हम आपकी सब दासियां हैं। आप अपने श्री चरण कमल हमारे सिर पर हमारे वक्षा स्थल पर रखकर हमें जीवन दान दो।

परीक्षित भगवान श्री कृष्ण सनकाद योगियों और शिवाद योगेश्वरों के भी ईश्वर हैं। जो उन्होंने गोपियों की अनन्यता व्याकुलता प्रेम तो आत्माराम है। अपने आप में रमण करते उनको किसी की आवश्यकता नहीं। अपने अतिरिक्त उनको किसी भी वाय वस्तु व्यक्ति स्थान की अपेक्षा नहीं। अब समस्त गोपियों के साथ भगवान मुस्कुरा कर बोले आओ तुम पास हुए। जो समस्त संसार की आसक्ति को मिटा देता है और मेरी परम आसक्ति में स्थित वही हमारे रास में प्रवेश पाता है। पांचो भूले देह सुधि तब छठे भावना रास की भगवान श्री कृष्ण गोपियों के अनुकूल हो गए।

अपनी भाव भंगियां स्वरूप में स्थित होते हुए वो गोपियों के अनुकूल कर दी। खुलकर हंस पड़े। जब हंसे तो उज्जवल उज्जवल दांत कुंदकली के समान जान और बड़ी प्रेम भरी चितवन से समस्त गोपियों की तरफ देखा। गोपियों ने देखा प्रभु प्रसन्न तो सब प्रफुल्लित हो गए। अब नहीं जाना पड़ेगा। प्रभु को प्रसन्न देकर चारों तरफ से प्रभु को घेर लिया। उस समय भगवान श्री कृष्ण की ऐसी शोभा हुई मानो अपनी पत्नी तारिकाओं से घिरी हुई चंद्रमा हो गोपियों के सत के सत युद्धों के युद्ध भगवान श्री कृष्ण वैजयंती माला धारण किए हुए गोपियों के साथ वृंदावन की शोभा को निरखते हुए यमुना जी के पावन पुलिन पर अद्भुत वशी वाद ताल मृदंग वीणा उपंग सब संगीत बजने लगे नद्या पुलिन मावश गोप हिम बालुकम रेमे तत तरंद कुमदा मोद वायुना शीतल मंद सुगंध वायु ब रही मानो यमुना जी ने अपने हाथ से रास मंडल तैयार किया हो बालूका का प्रभु यमुना जी के पावन पुलिन पर विराजमान रास मंडल पर समस्त गोपियों को लेकर गए वृंदावन की शोभा देखते हुए फिर प्रारंभ किया बाहु प्रसार परिंभ करा को नीना लभन नर्म नखा पात छ्यावलोक हसित ब्रज सुंदरीणा मुत्तम भय रतिपति रमया चकार गोपियों के अनुकूल होकर भगवान अद्भुत रास प्रकट किए आगे की चर्चा श्री राधा वल्लभ लाल की जय

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित