नाम जप में आगे बढ़ना है तो इन बातों से बचें / राजा परीक्षित का संशय एवं श्री शुकदेव जी द्वारा समाधान
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
राधा वल्लभ श्री हरिवंश राधा वल्लभ श्री हरिवंश वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृदपितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री श्यामा श्याम जो [गला साफ़ करने की आवाज़] समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटि सा नमन नमस्कार जीव के बंधन की श्रंखला अभिमान है।
किसी भी तरह का अभिमान हमें इस संसार की बेड़ियों में जकड़ देता है। धना अभिमान, कुला अभिमान, विद्या अभिमान, रूप अभिमान, यौवन का अभिमान, विशेष प्रकार के अभिमान जिसके हृदय में होते हैं तो वहां भक्ति महारानी प्रकाशित नहीं होती। भक्ति का प्रकाश दैन्य में है। दुर्गुणों का विकास अहंकार में है। जितना अहंकारी होगा उतने दुर्गुण दुराचार उसमें जितना दैन्य होगा उतने सद्गुण सदाचार उसमें। श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज कह रहे हैं कुल धनम विद्या गर्व पर्वत दुर्वहम समाधरू हाहा कदाविद्या वृंदावन माधुरी मूढ़ हाय हाय यह मूर्ख लोग क्यों नहीं समझते हैं?
व्यर्थ में कुल का अहंकार, धन का अहंकार, विद्या का अहंकार, रूप का अहंकार ये बड़े-बड़े पर्वत के समान अहंकार धारण किए हुए हैं। कैसे इनके हृदय में भक्ति प्रकाशित हो? कैसे इनके ऊपर वृंदावनेश्वरी की कृपा हो? कैसे महा माधुरी रस को प्राप्त करें? जब इनके अंदर अहंकार है तो कैसे श्री भगवत ऋषिक जी महाराज अपनी वाणी में कहते हैं विद्या रूप महत्व कुल धन यवन अभिमान टकंटक देखे जहां रहे न भक्ति निदान रहे न भक्त निदान स्वांग सम नगर नार के विषय हाथ बिकाए नहीं रिजवन भतारिक के जिसके हृदय में छह बड़े-बड़े कांटे हैं, वहां भक्ति महारानी अपने कोमल चरण कैसे पधरावे?
विद्या, रूप, महत्व, कुल, धन, यौवन ये छह अभिमान। यह छह अभिमान मानो बड़े-बड़े कांटे हैं जो अपने हृदय में हम बिछाए हुए हैं। तो हमारे प्रियाल पधारने के पहले भक्ति महारानी पधारती है। हृदय को प्रियाल के योग्य बनाती है। सारे भागवतिक सद्गुण जब आ जाते हैं तब प्रियाल आकर हृदय रूपी सिंहासन पर विराजमान होते हैं। तो मानो जो अपने हृदय में यह विद्या का अहंकार, रूप का अहंकार, प्रतिष्ठा मान का अहंकार, धन का अहंकार, यौवन का अहंकार, जाति का अहंकार तो फिर कैसे भक्ति महारानी आवे?
और यह सब पर्वत के समान है। गुरु कृपा रूपी वज्र का प्रहार हो तो जैसे पर्वत धूल धरित हो जाता है। ऐसे गुरु कृपा पात्र में अहंकार मिटिया मेट हो जाता है। अगर गुरु चरणों का आश्रय नहीं तो अहंकार कोई भी साधना कर लो पुष्ट होगा नष्ट नहीं होगा। इसलिए कह रहे हैं दुर्वहम समाधि रूढ़म जब तक यह अहंकार है तब तक बहुत दूर है। भगवत प्रेम समाधि भगवत आनंद प्रियालाल की लीला चरित्रों में डूबना ये सब बहुत दूर है। इसलिए इस अहंकार को त्यागो। रसिक महापुरुषों के चरणों का आश्रय लेकर दैन्य भाव लाओ।
दैन्य भगवान को प्रिय है। तो जहां दैन्य आया तो भगवान की प्रिया प्रेम लक्षणा भक्ति महारानी उसके हृदय में पधारती है। विचार करके देखो तुम अहंकार किस बात का करते हो? क्या पैदा किया हुआ तुम्हारा है? तुम्हारा शरीर भी तुम्हारा तो नहीं बनाया हुआ है। तुम्हारी बुद्धि भी तुम्हारी बनाई हुई नहीं है। तुमको जिस घर में पैदा किया तुमने चयन किया है क्या? तुमको जो परिवार समुदाय दिया किसने दिया? तो जब हम विचार करते हैं तो अहंकार टिकता नहीं है क्योंकि मैं कहीं नहीं हूं।
सब भगवान के द्वारा व्यवस्था की गई। हमारे कर्मु जो हमने पूर्व जन्म में कर्म किए उसके अनुसार भगवान ने हमारी मंगलमय व्यवस्था की है। तो हम अहंकार किस बात का करें? क्या आपने अपने रूप की रचना की है? क्या तो रूप का अहंकार क्यों? क्या आपने वहां पास बनाया था कि मैं इस जाति में जन्म लूं? फिर इस बात का अहंकार क्योंकि मैं उत्तम कुल का हूं। नहीं यह सब व्यर्थ का अहंकार है। भगवान ने जितनी बुद्धि दी है, जितनी विद्या दी, जितना रूप दिया, जितना महत्व दिया वो सब उनका दिया हुआ है।
तो आप व्यर्थ में अहंकार क्यों करते हैं? विवेक विचार के द्वारा अहंकार का नाश गुरुदेव के वचनों का पूर्ण रूप से पालन करने से विवेक का उदय हो जाता है। यही सत्संग है। गुरु वाक्य पर दृढ़ श्रद्धा विश्वास तो विवेक का प्रादुर्भाव विवेक विचार के द्वारा अहंकार का नाश हो जाता है। श्रीपाद कह रहे हैं धिंग मा कुमति वृंदावन लब्ध चित घनात्मप विडभांड दुराभना फुलो शलोक माना दयत धिक्कार है तुम्हें धिक्कार है तुम्हारी कुबुद्धि को धिक्कार है जो तुम चिदानंद भगवत भाव प्राप्त करने के लिए मानव देह प्राप्त किया और मानव देह में भगवत भाव ना प्राप्त करके विषयों की तरफ जा रहे हो।
इस विष्ठा की थैली जिसमें भरी हुई है ऐसे शरीर में अहंकार कर रहे हो। जो एक क्षण में नष्ट हो जाने वाले हैं। ऐसे शरीर संबंधियों के विषय में अहंकार कर रहे हो। जो धन तुम्हारे किसी काम नहीं आएगा। शरीर छूटते ही यहां का यही रह जाएगा। इसके लिए अहंकार कर रहे हो। जो विद्या तुम्हारे किसी काम नहीं आएगी। शरीर छूटने के बाद फिर का ख ग पढ़ना पड़ेगा। अगर मनुष्य बने तो इस बात के लिए अहंकार कर रहे हो। तुम्हारी बुद्धि को धिक्कार है। कुबुद्धि है तुम्हारी। दैन्य हो जाओ।
अहंकार का त्याग करो। भगवत शरणागति स्वीकार करो। वृंदा माश्रय श्यामम वृंदावन के चंद्रमा श्री श्यामा श्याम इनका आश्रय ले लो। यह वनचंद है वृंदावन के युगल चंद है श्री श्यामा श्याम किमरे भ्रमस दिगंतर महा निरंतर बहत सुधा सिंधु राधा जीवित बंधुम वृंदा माय श्यामम क्यों तू देश विदेश में सुख सुख के लिए भटक रहा है। अगर सुख चाहना है तो राधा नाम को रट करके देखो। लोक परलोक के सारे सुख प्राप्त हो जाएंगे। सबसे बड़ा सुख क्या है? संतोष। जब आवे संतोष धन सब धन धूर समान।
यथा लाभ संतोष। सदा काहु सो कछु न चाहो। यह स्थिति बहुत सुख प्रदान करने वाली है। कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना। भगवान ने जो हमें जितना दिया उसमें हम संतुष्ट है। यह बात नाम जपने से आएगी। जैसा दुख सुख परिस्थिति है उससे निकल पाना यह नाम जप करने से आएगी। और जन्म मरण के चक्र का भेदन कर देने वाला शुद्ध ज्ञान ये नाम जप से मिलेगा। इसलिए किमरे भ्रमस दिगंत म क्यों भटकता है? क्यों भागा घूम रहा है इस दिशा से? उस दिशा कि हमारे कोई दुख दूर कर देगा। हमें कोई सुख मिल जाएगा।
बैठकर नाम जप कर। जहां हो जैसे हो प्रभु के हो। नाम जप करो। नाम जप से सब ठीक हो जाएगा। थोड़ा लंबे समय तक दो चार दिन जप करके फिर सोचो कि हमें कुछ लाभ मिला कि नहीं? तो लाभ तो मिला पर दिखाई नहीं देगा। जैसे कई दिन के भूखे हो दो चार कवल खवाकर हटा दिया जाए तो आपको और जलन पैदा हो जाएगी कि भूखे थे अच्छा तो ऐसे ही जब नाम शुरू करोगे तो आपके अंदर वासनात्मक विकारात्मक जो दोष भरे वो निकलेंगे अब आपको डट के नाम जप करना है पूरा का पूरा गंदा भाव नष्ट हो जाए अनर्थ निवृत्ति हो जाए फिर देखो आनंद आ जाएगा राधा जीवित बंधुम श्री लाडली के जीवन स्वरूप श्री लालजू महाराज और लालजू के जीवन स्वरूप श्री लाडली जो महाराज वृंदावन में साक्षात विराजमान है।
इनका आश्रय लो और खूब भजन करो। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष जिनके एक एक शब्द परम सत्य है। छह प्रकार की शुद्धि मन की शुद्धि मन को विषय भोगों के पदार्थों का चिंतन ना होने देना भगवत चिंतन करना एक ही बात से मन की शुद्धि हो जाएगी। पूज्य बाबा कह रहे हैं मन कैसे शुद्ध करें? तो मन की शुद्धि होगी। भगवत चिंतन से राधा राधा राधा विषय चिंतन साइड में हो रहा है। आप उससे आकर्षित मत होइए। उससे जलिए मत वो अपने आप डिलीट हो जाएगा। नष्ट हो जाएगा।
राधा राधा राधा सदैव भगवत चिंतन करने से निरंतर भगवत चिंतन करने से मन पवित्र हो जाता है। दूसरा वाणी पवित्र सत्य बोलो मधुर बोलो और हितकर भाषण बोलो। किसी को चुभने वाला दुखद कर्कश अश्लील ऐसे भाषण मत बोलो। ऐसे शब्द मत बोलो। और वाणी से प्रभु की लीलाओं का गुणगान करो। नाम कीर्तन करो। इससे आपकी वाणी शुद्ध हो जाएगी। अन्न शुद्धि साधु के लिए आकाश वृत्ति से प्राप्त हुआ। अर्थात जो भगवान दे दे या भिक्षा के द्वारा उदर पोषण और गृहस्थ को धर्म पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जो जीविका साधन से अर्थ मिलता है उसी से अपना गुजारा करें तो उससे अन्न शुद्ध हो जाएगा।
हस्त शुद्धि दान ना लेने से दूसरों का परोपकार करने की भावना से सेवा करने से शुभ कर्म करने से भागवतिक सेवा संत सेवा समाज सेवा पशु पक्षी की सेवा इससे आपका शरीर और हाथ ये पवित्र हो जाते हैं। कक्ष शुद्धि ब्रह्मचर्य की रक्षा से जनेंद्रिय की शुद्धि ब्रह्मचर्य की रक्षा से जहां तक हो सके भगवान से प्रार्थना करो कि हमें ऐसी शुद्ध बुद्धि दे कि भोगों में सुख नहीं है। हम किसी भी प्रकार से अपने ब्रह्मचर्य का नाश ना होने दें। हम सावधानी पूर्वक प्रतिदिन जैसे कंजूस आदमी धन की रक्षा करता है।
ऐसे साधक अपने ब्रह्मचर्य की रक्षा करता है। ब्रह्मचर्य का नाश अध्यात्म से नीचे गिरा देता है। कोशिश करें भगवान से प्रार्थना करें क्योंकि बहुत बड़ा युद्ध छोटा मोटा युद्ध नहीं है। जो इस विषय को नहीं जानते हैं उनको लगता है कि खिलवाड़ है। सदैव ब्रह्मचर्य रहना बहुत बड़ी बात है। पवित्रता मनोनिग्रह इंद्रिय निग्रह विषय चिंतन ना होना सदैव भगवत चिंतन होना ये बहुत कठिन बातें हैं। बहुत कठिन बातें हैं। पर हर कठिनाई हम भगवान के बल से दूर कर सकते हैं। भगवत बल ही इसमें काम करेगा।
इसमें शारीरिक बल या बौद्धिक बल काम नहीं करेगा। क्योंकि आपकी बुद्धि की क्या बात है? जो ज्ञानी जन है उनकी बुद्धि को भी बलात जबरदस्ती विषय में गिरा दे उसका नाम माया है। ज्ञानी नाम चेत देवी भगवती हिसा बलादा कृष मोहाय महामाया प्रक्षति भगवत बल से प्रिया बल से निकला जा सकता है। मेरे बल से वृंदावन रानी उनहीं के बल से यह शुद्ध जीवन व्यतीत किया जा सकता है। नहीं तो बहुत कठिन है। बहुत कठिन है। हंसी मजाक नहीं है। ये खिलवाड़ नहीं है। तो कच्छ शुद्धि वीर्य रक्षा करना अष्ट प्रकार के मैथुनों से दूर रहना शुद्ध जीवन पवित्र आहार पवित्र विचार तो आपका ब्रह्मचर्य ठीक रहेगा।
क्रिया शुद्धि शुद्ध निष्कपट भाव से भगवत सेवा के हेतु जो क्रिया की जाती है उससे क्रिया शुद्ध हो जाती है। जैसे किसानी है, व्यापार है, नौकरी है, जो भी है आप अपने पद का दुरुपयोग ना करें। आप कर्तव्य का पालन करें। अर्थ प्रधान बुद्धि ना रखें तो आपकी हर क्रिया पूजा मानी जाएगी। आप डॉक्टर हैं, मास्टर हैं, जो भी हैं, वकील हैं, जज हैं, जो भी हैं, आप अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करें। अर्थ प्रधानता की बुद्धि ना आने पावे, भय ना आने पावे तो हमारा जो कर्तव्य है वो सब पूजा बन जाएगी।
सच्ची मान लीजिए। नाम जप हो और अपने कर्तव्य का पालन हो। इसी से भगवत प्राप्ति हो जाएगी। या तो भगवान से प्रेम हो जाए या संसार से भय हो जाए तो भगवान की शरणागति हो जाए। दो बातों में शरणागति पुष्ट होती है। या तो भगवत प्रेम जागृत हो जाए और या संसार से भय आ जाए। जो सभी आवा शरणाई रखियो ताई प्राण की नाई। भगवान कहते हैं प्रेम तो बड़ा कठिन है। भयभीत होकर भगवान की शरण में जाना ये ज्यादा हम लोगों में पाया जाएगा। क्योंकि प्रभु से प्रेम कहा तो भय रोगों से बचने के लिए दुख से बचने के लिए जन्म मरण से बचने के लिए नाना प्रकार की विपत्ति संकट कुचिंता इन सब से बचने के लिए हम भगवान की शरण में हो भगवान का नाम जप करें।
तुम्हारा मन जब भगवान की ओर लग जाएगा तो विषयों की ओर से अपने आप हट जाएगा। तुम विषय हटाने की चिंता मत करो। भगवान में लगने की चिंता करो। जैसे अगला कदम सही जम गया तो पिछला उठाने में कोई दिक्कत नहीं होती। तो अगला कदम होना चाहिए भजन। हम भजन में मन लगाने की चेष्टा करें। पीछे से विषय चिंतन अपने आप छूट जाएगा। जहां नाम जप में प्रेम होने लगता है तो ना कोई पदार्थ अच्छा लगता है, ना कोई अभिमान सम्मान अच्छा लगता है, ना कोई पद प्रतिष्ठा अच्छी लगती है। बस यही लगता है नाम जप करें।
एक अच्छे साधक कह रहे थे कि जब हम अपने घर में भजन करते हैं तो घर वाले और रिश्ते नातेदार या परिवार या पड़ोस वाले आकर के बैठ जाते हैं और गप्प लड़ाने लगते हैं। हमें बहुत बुरा लगता है। पर क्या करें? कैसे करें? ऐसी अवस्था प्राय सबको मिल सकती है क्योंकि समाज है। तो अपने को चाहिए मौन कुछ लीला भी करनी चाहिए। अगर आप ऐसे ही मानसिक जप कर रहे हैं तो माला पास रखो। जहां देखो ऐसे लोग आ गए माला ले लो। उनको माला दिखा दो। अगर वो बार-बार बात करते हैं तो उनसे रोक करके बोल दीजिए कि मुझे संज्ञा पूरी करनी है।
गुरु आज्ञा पूरी करनी है। अभी हमारा भजन का टाइम है। जाइए। कोई भी हो भजन के लिए नहीं डरना चाहिए। देख लो आ रहा है आंख मूंद लो। वो चाहे जितना आपसे राधेश्याम चाहे जितनी बात करें आंखें ही मत खोलो। तीसरी बात पूज्य जन को उनको बोलने दो तुम मौन रहो नाम जप करो जी जी ऐसे अभ्यास करो बात कर रहा है सामने वाला जी हां हां ठीक है नाम जप कर रहे हैं बार-बार नाम जप कर वो उब जाएगा ज्यादा मत बोलो तुम वो अपने आप ऊब जाएगा ध्यान मत दो ऐसे जब बात करने लगे तो ऐसे हां जी वो समझ जाएगा हमें चित्त नहीं दे रहा वो चल देगा अब तुम बहुत माला माला रख के प्रपंच करोगे तो आके लोग तो ऐसे जिनको समय ही समय भजन नहीं करते तो प्रपंच करेंगे आके भजनानंदी को चतुर कहा गया है राम
भजते चतुर नर कैसे लोगों से बचना है वो बात कर रहे हैं जब हम देखते हैं कि जैसे चित्त नहीं दिया कोई बात पूछ रहे हैं तो दोबारा उनकी पूछने की हिम्मत नहीं होगी नहीं और जब भजन में भरी हुई आंखें जब किसी के ऊपर डालोगे तो उठ के चल देगा अपने आप पक्का नाम चल रहा है तुम्हारी दृष्टि में जहां ऐसे तुमने किया तो अपने आप कहेगा अच्छा चल रहा है क्योंकि एक पावर होता है भजन में डरो मत ये आया है अब इससे बात करेंगे हम तो हमारा भजन छूट जाएगा नहीं हमको और प्रसन्न होना है ये आया है भजन ना छूटने पाए बहुत सावधानी से नाम जब शुरू कर दिया उसके आंख में आंख मत मिलाओ आंख मत दो बस एक दो शब्द जी हां जी हां वो अपने आप उठ के चल रहे हैं।
बहुत प्रपंची लोग हैं। घंटों बैठकर के समय बर्बाद कर देते हैं अपना भी और साधक का भी। किसी किसी का तो इतना नशा बात करने का होता है कि वो उसको बात करने के लिए चाहिए कोई। कोई चाहिए कोई मिल जाए बस बात करना जरूर। किसी किसी को नशा होता है। तो ऐसे नशेबाजों से बचिए जो प्रपंच की बातें हमारे कानों में डाले। प्रपंच की बातें करें। जीव का स्वभाव है प्रेम करना। यदि प्रभु से नहीं करेगा तो शरीरों से करेगा, भोगों से करेगा। प्रभु से प्रेम कर लो। सब जगह से अपनी ममता अपना प्यार समेट कर जिस दिन प्रभु के चरणों में समर्पित कर दिया उसी दिन प्रभु आपके नेत्रों में झलकने लगेंगे।
थोड़ा गर्व गोपी जनों को आया तो सरकार अंतर्ध्य हो गए। जब तक कोई अभिमान है तब तक भगवत साक्षात्कार नहीं होता। जीव का स्वभाव है प्रेम करना। वह प्रेम करेगा। अगर भगवान से नहीं तो स्त्री से करेगा, शरीर से करेगा, भोगों से करेगा, पुरुष से करेगा। नाना प्रकार के इसे सही जगह लगाओ। भगवान के नाम, रूप, लीला, धाम में लगाओ। ज्ञानी का प्रेम स्वरूप में होता है। आत्म प्रेम। भक्त का भगवान में और कामी पुरुष का भोगों में जीव देहाभिमान में देह भाव में इसलिए बहुत सावधान रहे हमारा प्रेम है हृदय में वो कहीं गलत जगह ना लग जाए एक नौजवान भाई आए थे वो बहुत डिप्रेशन में थे उन्होंने कहा हमने किसी से प्यार किया हमको धोखा मिल गया अब हमें तो लगता शरीर छोड़ दे।
वाह भाई इतना हल्के में ले लिया अपने शरीर को। तुमने प्यार किया तुम्हारी गलती थी। गलत जगह प्यार किया। अब सही जगह प्यार करो। अमर हो जाओगे। अविनाशी हो जाओगे। अर्थात अपने स्वरूप को प्राप्त हो जाओगे। ये विनाशी लोगों से प्यार। जिस दिन तुम्हारे से ज्यादा कोई मिल जाएगा तुम्हारी तरफ देखेगा नहीं कोई। यहां का सिद्धांत है संसार का। कोई बिरला ऐसा होता है जो धर्म का पालन करने वाला कि हमारा अमुक कर्तव्य है तो मैं पालन करूंगा। चाहे मुझे सुख मिले या दुख कोई बिरला होता है।
नहीं तो जहां देखा कि तुम ₹100 खर्चा कर सकते हो। 000 खर्चा कर वो हजार वाले के पास पहुंच जाएगा। ऐसा पक्का है। इसलिए कभी दुखी मत हो। यदि तुम्हें कोई धोखा दे दे क्योंकि यहां धोखा ही है। पाए जान हरिवंश महाप्रभु कह रहे हैं पाए जान जगत में सब जन कपटी कुटिल कलयुगी टंचु यहां प्राय सबका हृदय कपट छल इससे भरा हुआ है। शुद्ध प्रेम तो सिर्फ भगवान या भगवत प्रेमी महात्माओं से मिल सकता है। और शुद्ध प्रेम की तुम्हें पहचान नहीं इसलिए तुम्हें लगेगा ये हमें प्यार नहीं करते क्योंकि नाटक प्यार का ज्यादा पसंद है लोगों को हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।
हम तुम्हारे बिना जी नहीं सकते। बस मान गया तुम्हारे बिना और यह बात तो हजारों से बोल चुका है। यह तुम्हें कहां पता और श्री भगवान और भगवान के प्रेमी महात्मा यह नहीं कहते कि हम तुमसे प्यार करते हैं। लेकिन वो प्यार करते हैं। बस उनके प्यार को समझना है। तुम्हारे देह को प्यार नहीं करते। वो तुमसे प्यार करते हैं। तुम्हारे स्वरूप से प्यार करते हैं। देह से प्यार करने वाला तो अज्ञानी होता है। भगवत प्रेमी महात्मा ज्ञानी जन देह से ना अपनी प्यार करते हैं ना दूसरे की।
तो देह अभिमानी जीव समझ ही नहीं पाता कि हमसे प्यार करते हैं। क्योंकि वह प्यार का लक्षण समझता है। हमारी तरफ देखें, हमसे मिले, हमसे बात करें। ऐसा ये सब प्यार का लक्षण नहीं। प्यार का लक्षण आंतरिक होता है। आंतरिक। कोई जान ना पावे कि हम तुमसे प्यार करते हैं। और हमारा प्यार तुम्हें प्रतिपल उठाता रहे और जहां हम है वहीं पहुंचा दे। इसे प्यार कहते हैं। जीव का स्वभाव है प्रेम करना। अगर भगवान से प्रेम नहीं करेगा तो भोगों से प्रेम करेगा। ज्ञानी आत्मा से प्रेम करता है।
भक्त भगवान से प्रेम करता है। विषय विषयों से प्रेम करता है। विषय पुरुष अपने उसी प्रेम को बटोर कर भगवान के चरणों में लगा दे निश्चित भगवत प्राप्ति हो जाए। जब ज्ञान प्रकट होता है तभी अज्ञान का नाश होता है। जो ज्ञान है वह व्यवहार में भी भगवत स्वरूप आचरण करता है। व्यवहार में भी साधना जो ज्ञानी पुरुष है जो विवेकी पुरुष है वह संसार में भी भगवान व्यवहार में भी साधना आसुरी संपदा के स्वभाव को छोड़ दे तो दैवी संपदा अपने आप जागृत हो जाती है। जो भगवत भजन शास्त्र स्वाध्याय नाम जप आदि छोड़ कर के अपनी बुद्धि को स्वतंत्र रखता है।
वह विषय चिंतन ही करता है। विषय चिंतन करने वाले का जीवन बहुत बुरी तरह फंस जाता है। जैसा हम देखते हैं वैसी भावना बनती है। जैसे फिल्म सिनेमा ये सब देखे ना तो यही लगता है अच्छे-अच्छे कपड़े पहनो। अपने चेहरे को सजाओ। एक दूसरे के आकर्षण में फसो। यही शिक्षा मिलती है। भारत है भारत। यह धार्मिक देश है। यहां का अब हम पुराने समय के बताएं बूढ़ी है और इतना घूंघट है। क्या है? यहां तक सिला हुआ पहने। आप चरण के भी नख आदि नहीं देख सकते। इतना लंबा नीचे का घाघरा है। ऊपर से ऐसे ऐसे बूढ़े घर में जाते पता चल गया कि कोई वृद्ध आ रहा है सब अपनीप मर्यादाएं थी पवित्रता थी शरीर की पवित्रता अंतःकरण की पवित्रता वाणी की पवित्रता ये परम पवित्र भगवान से मिलाती सब अपवित्र होता जा रहा सच्ची मानिए ये तो सत्संग चल रहा है नहीं ऐसा वायुमंडल होता जा रहा है कि सब अपवित्रता फैलती चली जा रही है।
भगवान बड़ी कृपा किए हैं आप लोगों के ऊपर कि आप बैठकर सत्संग सुन रहे हैं। नहीं तो कलयुग भगवान का ऐसा प्रताप है कि 10 11 बजे तक सो मनमानी आचरण करो। दिन भर बस किसी तरह पेट भरे और इंद्रियों की विलासिता हो। बस इतना ही लक्ष्य रह गया। इंद्रियों की विलासिता भोग विलासिता। जब महाराज ययाति ने देवयानी का हाथ ऐसे पकड़ कर कुएं से निकाला तब उन्होंने कहा बस आप हमारे पति हो गए तो उन्होंने कहा आप भगवान शुक्राचार्य की पुत्री हैं हम आपको ऐसा बोलने से भी मना करते हैं क्योंकि आप हमारी पूज्य उन्होंने कहा नहीं आर्य धर्म में एक बार जिसने हाथ पकड़ लिया अब ये हाथ किसी दूसरे को नहीं हो सकता सच्ची मानिए बहुत कलयुग का ऐसा कुप्र प्रभाव पड़ता जा रहा है कि नीव खराब होती चली जा रही।
जो महापुरुषों के वचन है ये सुन रहे और धारण करने की क्षमता ये सब कलयुग के कु प्रभाव से नष्ट होती चली जा रही है। जो शुभ कर्म छोड़कर विषय चिंतन करेगा उसकी बुद्धि नष्ट हो जाएगी। मतलब ठीक निर्णय करने वाली नहीं बनेगी। विचारवान पुरुष का कर्म बड़ा पवित्र होता है। अविवकी अविचारवान होता है। वह फटाक से बस निर्णय नहीं करना। बस कर्म कर बैठना है। विचार करो ये जो हम कर्म करने जा रहे हैं इसका परिणाम क्या होगा? विचार करो ये जो कर्म करने जा रहे हैं। ये शास्त्र सम्मत संत सम्मत है कि नहीं?
जो भगवान का दर्शन करना चाहता है, भव बंधन से छूटना चाहता है, उसके आचरण बहुत पवित्र होते हैं। पवित्र आचरण जो पवित्र आचरण नहीं भ्रष्ट आचरण है वो केवल बातें एक श्लोक याद करके एक भाई जी आए थे एकांतिक में आत्मंद का श्लोक है। तो उन्होंने उस श्लोक का गान किया और बोले इस स्थिति को कैसे प्राप्त किया जाए? कहा भाई बहुत ऊंची स्थिति का श्लोक याद करके आए हो पूछने तुम कहा इंद्रिय निग्रह नहीं है। मनोनिग्रह नहीं है। अंतःकरण शुद्ध नहीं है। तो ये जीवन मुक्त अवस्था का श्लोक याद करके आए हो।
अरे पहले राम राम जपो। ठीक से अपनी आदतें सुधारो। साधारण पहले साधना का कहारा सीखो। तब पीएचडी की बात करो। जो भगवान का दर्शन करना चाहता है, जो भगवत प्राप्ति करना चाहता है, संसार बंधन से मुक्त होना चाहता है, उसके आचरण पवित्र होते हैं। आचरणों को बहुत बिगाड़ दिया गया है। जो सदैव भोगों में मन लगाए वो भगवत प्राप्ति करेगा। थोड़ा सा भी शब्द स्पर्श रूप रस गंध में अनुराग है तो भगवान की उपासना में उसका राग नहीं होगा इसलिए सबसे पहले उपासक को नाम जपने में लगना चाहिए भगवान क्या है ब्रह्म क्या है संसार छोड़ो सब बात पहले चलो राधा राधा राधा राधा राधा राधा बंगाल में कहावत है जेमिन मन तेिन भग भगवान तुम्हारा जैसा मन है वैसे तुम्हें भगवान का अनुभव पहले इसको शुद्ध करो नाम के द्वारा अधिक नाम जप के द्वारा इस मन को पवित्र कर लो श्रद्धा भक्ति नम्रता उत्साह धैर्य मितताहार आचरण पवित्र शरीर वस्त्र गृह जहां रह रहे हो वो पवित्र सतचिंतन संयम कुचिंता का त्याग, कुसंग का त्याग यह महापुरुष के लक्षण होते हैं।
यह महापुरुष बना देंगे आपको। श्रद्धा, भक्ति, नम्रता, नाम जप में उत्साह, हर दुख सहने का धैर्य, भोजन थोड़ा मताहार और आचरण पवित्र, शरीर पवित्र, वस्त्र पवित्र, जिस कमरे में रह रहे हो वो पवित्र और सचिंतन, कुचिंता का त्याग, कुसंग का त्याग। यह सब महापुरुष के लक्षण है। ये महापुरुष बना देंगे। अनावश्यक कर्म मत करो। अनावश्यक वाणी मत बोलो। अनावश्यक देखो मत। तुम में शक्ति है। नेत्रों को रोको। बार-बार देखने से आपकी चंचलता में शक्ति नष्ट होती है। वाणी को रोको। व्यर्थ का भाषण करने से वाणी शक्ति नष्ट होती है।
शरीर को व्यर्थ की चेष्टा व्यर्थ के कर्मों से मना करो। रोको इसको पवित्र आचरण करो शास्त्र सम्मत आचरण करो विश्वास करो तुम एक एक सेकंड जो कर रहे हो चाहे बुरा चाहे भला उसका फल जरूर मिलेगा एक एक सेकंड का हिसाब होगा ऐसा नहीं है कि आपको कोई देख नहीं रहा चाहे बुरा कर रहे हो चाहे भला कर रहे हो परमात्मा देख रहा है कोई ऐसी जगह नहीं जहां उसकी दृष्टि ना हो जब जब तुम पैदा हुए थे तो पैदा होते ही रोए थे और तुम ऐसा काम करके जाओ कि हंसते हुए यहां से जाओ वो है भगवत प्राप्ति मेरो मन आनंद कब मरी हो कब भट हो पूर्ण परमानंद मरने से सब जग डरा मेरो मन आनंद पूज्य बाबा कह रहे जब आए थे तो रोए थे अब ऐसा कार्य कर लो कि जब जाओ तो हंसते हुए जाओ मुस्कुराते हुए भगवान के धाम यदि कोई पुरुष जब समय मिले तो अपना नशा बना ले कि मुझे महात्मा के पास बैठना है।
संत के पास संत दर्शन के पास जाना है। तो आप ये समझो कि वो कुछ साधन ना करे तो भी वह भगवत प्राप्ति के समीप पहुंच जाएगा। जब समय मिले तब संत संग जब समय मिले तब सत्संग संत संग उसको उठा देगा। अध्यात्म की भूमिका में ले आएगा। पर एक और बात है कल एक गिरिराज जी के पार्षद आए थे। उन्होंने कहा बाबा पता नहीं क्या बात है। जब सोचते हैं कि बाबा के पास चलना सो ही खतरा उत्पन्न हो जाता है। आज भी हम आए तो हमारी पसली में चोट लग गई। जब हम सोचते हैं बाबा के पास जाना तो हम कहा इसका मतलब क्या निकाला आपने?
बोले कोई हमारे कर्म ही है। हम कहा भगवत पार्षद हो नेगेटिव भाव नहीं निकालना। कोई बहुत बड़ा प्रारब्ध क्षय होने के लिए जे भी आप संत दर्श को चाए तज माया अभिमान जो पग आगे बढ़े कोटिन यज्ञ समान जो भी आपने निश्चय किया कि किसी संत के दर्शन करने तो आपका बुरा प्रारब्ध नष्ट होगा वो कैसे नष्ट होगा मान लो हाथ टूटना है तो चोट लग गई आपको कोई बड़ी घटना होनी है छोटी घटना में निपट गई आपकी बड़ी हानि होनी है कोई छोटी हानि हो गई तो आपको लगा कि मैं भगवत मार्ग में कदम रखा तो मुझे कष्ट हो गया।
एक और कल एकांतिक में प्रश्न कर रहे थे कि मुझे लगा कि जब से मैं भगवत मार्ग में चलने लगा तब से सब प्रतिकूल होता जा रहा है। कहा ऐसा नहीं ये नई फसल है। अभी तो कैसे तुम्हें अनुभव आज की आज ही फल आ जाए। ये पूर्व फसल है। ये हम इसलिए बता रहे हैं कि आप लोग धैर्य पूर्वक चले। जैसे अभी हम परमार्थ में आज से चलना शुरू किया। हो सकता है आज से हमारा बुरा प्रारब्ध लग जाए और कई महीने तक वो हमको रौंदे तो आपको लगेगा जिस दिन से वृंदावन गए भजन शुरू किया उसी दिन से हमारी हालत ऐसा नहीं ये आपका पूर्व प्रारब्ध है।
हो सकता है आज आप बुरा शुरू करो। आज से अच्छा शुरू हो जाए। तो ये बुरे कर्म का फल नहीं है। ये पूर्व का पुण्य लग गया। अब कई महीने हो सकता है आपको सुख सुख मिलता चला जाए और आप खूब पाप कर रहे हैं। तो इसका मतलब नहीं है कि जो आप कर रहे हैं उसका परिणाम ये है। नहीं जो आपने किया है उसका परिणाम ये अब जो कर रहे हैं आगे भोगना पड़ेगा। बहुत विवेक की जरूरत है। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण सच्चिदानंद भगवान गोपियों के विराग को शांत करते हुए प्रकट हुए। और भगवान ने महारास किया ततो दुंद भयो ने निपत पुष्प वृष्टया जगुर गंधर्व पतया सस्त काो मलम उसी समय ताल मृदंग पंग वीणा वेणु सब बजने लगे पुष्पों की वर्षा होने लगी और बहुत विशाल यमुना जी के पावन पुलिन पर रास मंडल मध्य में श्री श्यामा श्याम आसपास एक गोपी एक श्री कृष्ण एक गोपी एक श्री कृष्ण ऐसा खेलत रास रसिक ब्रज एक पद सुना दास का जी श्री प्रिया प्रीतम मध्य में और आसपास मंडलाकार एक गोपी एक श्री कृष्ण विराजमान है खेल रास खेलत रास रसिक ब्रज मंडन जुबते न
अंस दिए भज दंडन [गाना गाने की आवाज़] खेलत रास रसिक ब्रज मंडन हंस दिए भुज [गाना गाने की आवाज़] द शरद विमल नव चंद्र विराज मधुर मधुर मुरली कल बाजे शरद विमल नव चंद्र विराज मधुर मधुर मुरली कल बाजे [गाना गाने की आवाज़] राधा शरद विमल नव चंद्र विराजे मधुर मधुर मुरली कल बाजे [गाना गाने की आवाज़] शरद विमल नव चंद्र विराज मधुर मधुर मुरली [गाना गाने की आवाज़] कल बाजे अति राजस [गाना गाने की आवाज़] रसिक ब्रज मंडन युवति [गाना गाने की आवाज़] नस दिए भुज दंडन [गाना
गाने की आवाज़] केल रास रसिक ब्रज मन [गाना गाने की आवाज़] जुबते दिए भोज द अति राजत घनश्याम तमाला कंचन बेली [गाना गाने की आवाज़] बनी ब्रज बाला अति राजत घन [गाना गाने की आवाज़] श्याम कमाला कंचन बेली बली ब्रज माला बाजत ताल मृदंग उपंगा दान मथ मन कोटि अनंगा ताल [गाना गाने की आवाज़] मदंग उपंगा [गाना गाने की आवाज़] मत मन कोटि अनंगास [गाना गाने की आवाज़] रसिक ब्रज मंडन जुबत नस [गाना गाने की आवाज़] दिए भुज दंडन खेलत [गाना गाने की आवाज़] रास रसिक ब्रज मंडन जो [गाना गाने की आवाज़] नंद भुज नंदन भूषण बहुत विविध रंग सारी अंग सुधंग दिखावत नारी भूषण बहुत विविध रंग सारी अंग सुंग दिखावत नारी परसत कुसुम [गाना गाने की आवाज़] मुदित सुरष सुनियत [गाना गाने की आवाज़] दुलघर [गाना गाने की आवाज़] सत मुर योसा [गाना गाने की आवाज़] सुनिय [गाना गाने की आवाज़] श्री हित हरिवंश मगन मन श्यामा राधा रमण सकल सुख धामा जय श्री हरिवंश मगन मन श्यामा राधा रमण सकल सुख धास [गाना गाने की आवाज़] रसिक ब्रज मंडन युवती नयस दिए भुज [गाना
गाने की आवाज़] दंडन खेलत ना रसिक ब्रज [गाना गाने की आवाज़] मंडन जुन दिए [गाना गाने की आवाज़] भोज वलया नाम न पुराणा किणी नाम चोिता सिया मभ शब्द तुम लो रा मंडले महाराष्ट्र में सभी गोपियां अपने प्रीतम श्याम सुंदर के साथ नृत्य कर रही एक गोपी एक श्याम सुंदर सभी की कलाइयों के कंगन श्री चरणों के पायजेब करधनी के छोटे छोटे घुंघरू ताल के साथ बज रहे हैं असंख गोपियां थी असंख गिनती नहीं हो सकती असंख गोपियां असंख्य श्री कृष्ण क्योंकि जितनी गोपी उतने श्री कृष्ण
बड़ी मधुर ध्वनि पायदेव कंगन करधरी और ताल मृदंग उपंग वीणा वेणु के साथ यमुना जी की रमण रेती पर ब्रज सुंदरियों के बीच में भगवान श्री कृष्ण की बड़ी अनोखी शोभा हुई। ऐसा जान पड़ता था मानो अगणित पीली पीली दमकती हुई स्वर्ण मणियों के बीच में ज्योतिर्मई नीलमणि चमक रही हो। नृत्य के समय गोपियां तरह-तरह से ठुमक ठुमक कर अपने पांव कभी आगे बढ़ाती कभी पीछे हटा लेती कभी गति के अनुसार धीरे-धीरे पांव रखती तो कभी बड़े वेग से कभी चाक की तरह घूम जाती कभी अपने हाथ उठा उठाकर भाव बताती तो कभी विभिन्न प्रकार से उन्हें चमकाती कभी बड़े कला पूर्ण ढंग से मुस्कुराती तो कभी भें मटकाती नाचते नाचते ऐसी शोभा झुकना, बैठना, उठना, चलने की कुर्ती, कालों के कुंडल हिल हिल कर कपोलों पर आ रहे हैं।
नाचने के परिश्रम से उनके मुंह पर पसीने की बूंदे आ भगवान अपने पीतांबर से पूछते हैं। हर गोपी के पारस में केशु की चोटियां ढीली पड़ गई। नटवर नंदलाल की परम प्रेष गोपियां भगवान के साथ नृत्य कर रही। गान कर रहे मध्य में प्रिया प्रीतम राधा कृष्ण आनंद की उन्मत्तता की चरम सीमा ये जो रास है दंपति अति आनंद बस प्रेम मत निशंक क्रीड़त ये प्रेम की मतता का स्वरूप जिसके हृदय में प्रेम ही नहीं जगा वो रास को क्या जान पाए उस समय ऐसा जान पड़ता है मानो बहुत से श्री कृष्ण तो सांवले सांवले मेघ मंडल है और उनके बीचबीच में चमकती हुई गोरी गोरी गोपियां बिजली है।
बड़ी असीम शोभा गोपियों का जीवन भगवान का प्रेम है। वे भगवान श्री कृष्ण से सटकर नाचते नाचते ऊंचे स्वर से मधुर गान कर रही थी और श्री कृष्ण का स्पर्श प्राप्त करके आनंद मगन हो रही थी। राग रागिनियों के पूर्ण ऐसा आलाप ऐसा गान बाजत मृद मृदंग नाचत सब सुधंग छाया हुआ है वृंदावन में कोई गोपी भगवान के स्वर में स्वर मिलाकर गा रही है। कोई गोपी भगवान श्री कृष्ण के स्वर की अपेक्षा और भी ऊंचे स्वर से रागालापने लगी। उसके विलक्षण और उत्तम राग को सुनकर भगवान बहुत प्रसन्न हुए कहा।
वाह वाह वाह। उसी राग को एक दूसरी गोपी ने ध्रुपद में गाया। भगवान ने उसका भी बहुत सम्मान किया। एक गोपी नृत्य करते करते थक गई। उसकी कलाइयों के कंगन और चोटियों से बेला के फूल खिसकने लगे। तो भगवान श्याम सुंदर उसको संभाल रहे। क्या सौभाग्य गोपियों का जो लक्ष्मी जी को भी नहीं मिला। भगवान श्री कृष्ण अपना एक हाथ दूसरी गोपी के कंधे पर रखे थे। इतना सुकोमल, इतना सुगंधित, इतना आनंद वर्धन करने वाला भगवान का कर कमल। वो गोपी भाव समाधि में डूब रही। भगवान के कर कमल का स्पर्श प्राप्त करके रोम रोम उसका आनंद से पुलकित हो रहा है।
एक गोपी नृत्य कर रही थी तो नृत्य के कारण उसके कुंडल हिल रहे थे। उनकी छटा से उसके कपोल और भी चमक रहे थे। भगवान श्री कृष्ण से चबाया हुआ पान अपने मुख में लेकर गोपी आनंद से पुलकित हो रही। यह बड़े-बड़े ब्रह्म ऋषियों को भी सौभाग्य नहीं प्राप्त है जो गोपी को प्राप्त है। मुख का चबाया हुआ भगवान का प्रसादी गोपी पान कर रही। कोई गोपी नपुर और करधनी की घुंघरूओं को झनकारती हुई नाच और गा रही है। जब बहुत थक गई तब बगल में ही खड़े श्याम सुंदर भगवान के शीतल कर कमलों को अपने हृदय पर रख लेती है।
परीक्षित यह गोपियों को जो सौभाग्य मिला वह लक्ष्मी जी को भी ले श्री सुखदेव जी कह आ लक्ष्मी जी के यद्यपि परम प्रीतम एकांत वल्लभ भगवान श्री कृष्ण है पर जो गोपियों को सुख मिला वह लक्ष्मी जी को भी नहीं मिला। भगवान श्री कृष्ण ने उनके गलों को अपने भुज पास में बांध रखा है। उस समय गोपियों की बड़ी अपूर्व शोभा थी। पसीने की बूंदे झलकने से उनके मुख की छटा निराली हो रही थी। वे रास मंडल में भगवान श्री कृष्ण के साथ नृत्य कर रही थी। उनके कंगन पायजेबों के बाजे बज रहे थे।
भवरे उनके ताल सुर में अपना सुर मिलाकर गुनगुना रहे थे। और उनके जोड़ों तथा चोटियों में गुथे हुए फूल गिरते जा रहे थे। परीक्षित कैसे भगवान खेल रहे इनके साथ? बोले एवं परिसंग करा क्षण विलासहास रे रमेशो ब्रज सुंदरी यथारभ का स्वा प्रतिबिंब विभ्रम भगवान कैसे खेल रहे हैं जैसे छोटा सा बच्चा निर्विकार भाव से अपने प्रतिबिंब के साथ खेलता है वैसे ही रमा रमण भगवान श्री कृष्ण कभी उनको अपने हृदय से लगा रहे, कभी उनका अंग स्पर्श कर रहे हैं। कभी प्रेम भरी तिरछी चितवन से उनकी ओर देखते हैं।
कभी लीला से उनत हंसी हंसने लगते हैं। इस प्रकार भगवान ब्रज सुंदरियों के साथ महस किया। भगवान के अंगों का संस्पर प्राप्त करके गोपी सब प्रेम और आनंद में विकल है। भगवान श्री कृष्ण की महस क्रीड़ा देखकर स्वर्ग की देवांगनाएं मोहित हो गई। तारों तथा ग्रहों के साथ चंद्रमा चकित विस्मित हो गया। देखत मधुकर केली मोहे खग मृग बेली मोहे मृग धेनु सहित सुर सुंदर प्रेम मगन पट छूटे उडवन चकित थकित सश मंडल कोटि मदन मन लूटे अधर पान परिभन अति रस आनंद मगन सहेली जैसी हित हरिवंश रसिक सचु पावत देखत मधुकर केली विमानों में चढ़ी हुई देव सुंदरिया भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी का महारास देखकर मोहित हो गए कि ऐसा सुख हमारे सौभाग्य में कहां कि अनंत कोटि ब्रह्मांडों के स्वामी प्रभु श्री कृष्ण हमारे गले में बाहू में अपनी बाहू डाले कहा बाहू में बाहू डाले प्रभु ऐसे मंडलाकार सब गोपी के समीप मध्य में श्री राधा कृष्ण परीक्षित देवांगनाएं कामना से मोहित हो गए वम मुनि मुनिर सुन नार विित भ कहत नहीं बनत कछु भेद यति ताल को मैं जो मोहन सुनो वेणु गोपाल को श्रवण कुंडल छुरित रुत कुंतल ललित रुचिर कस्तूरी चंदन तिलक भाल को चंद गति मंद भई निरख छवि काम गई देख हरिवंश सहित भष नंद लाल को अद्भुत महा सुख की वर्षा परीक्षित चंद्रमा चकित थकित विस्मित हो गया।
भगवान आत्माराम है। ये बार-बार क्यों बोल रहे हैं? क्योंकि किसी को ये ना आए भगवान आत्माराम जैसे ऊपर बोला रेमे रमेशो ब्रज सुंदर यथारभ का स्व प्रतिबिंब विभ्रमा जैसे छोटा बालक अपने प्रतिबिंब के साथ निर्विकार खेलता है। ऐसे सच्चिदानंद भगवान आत्माराम है। उनको किसी की जरूरत नहीं। वही सब रूपों में है और उनके अतिरिक्त कोई है ही नहीं। फिर भी उन्होंने जितनी गोपियां थी उतने ही रूप धारण किए और खेल खेल में उनके साथ अद्भुत रास किया। बहुत देर तक गान और नृत्य आदि करने के कारण गोपियां थक गई।
तब करुणामय भगवान श्री कृष्ण बड़े प्रेम से स्वयं अपने सुखद कर कमलों के द्वारा सबके मुख पछ रहे हैं। अपने पीतांबर यह सौभाग्य किसको प्राप्त भगवान हर गोपी के समीप है ना सबका मुख अपने पीतांबर से पूछ रहे हैं। भगवान के कर कमल का स्पर्श प्राप्त करके गोपियां प्रेम समाधि में डूब रही। प्रेम भरी चितवन सुधा से भी मीठी मुस्कान भगवान श्री कृष्ण सबको सुख पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भगवान ने समस्त गोपियों को लेकर प्रियाजु के साथ जल क्रीडा की यमुना जी में। उस समय भगवान की वनमाला गोपियों के अंग की रगड़ से कुछ कुचल सी गई थी।
उस वनवाला में चारों ओर भोरे गुनगुना रहे थे। मानो गंधर्व राज भगवान की कीर्ति का गान करते हुए पीछे पीछे चल रहे हो। यमुना जल में गोपियों ने मध्य में प्रभु को करके खूब अंजुलियों से जल उचलीच कर जल के लिए की। विमानों पर चढ़े हुए देवता देवियां पुष्पों की वर्षा कर रहे स्तुति कर रहे। बड़े-बड़े मुनि जन आकाश में स्थित आत्माराम भगवान श्री कृष्ण की जल विहार लीला देख रहे हैं। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ब्रज युवतियों और भवरों की भीड़ से घिरे हुए यमुना तट के उपवन में गए।
वह बड़ा ही रमणीय था। चारों ओर जल और स्थल में बड़े सुंदर सुगंध वाले फूल खिले हुए थे। उनकी सुस लेकर मंद मंद वायु चल रही थी। भगवान इस प्रकार विचरण करने लगे जैसे मदमत गजराज अपने झुंड के साथ घूम रहा हो। परीक्षित शरद की वो रात्रि जिसके रूप में अनेक रात्रियां पुंजीभूत हुई थी। बहुत सी रात्रियां एक रात्रि बन गई थी। चारों ओर चंद्रमा की बड़ी सुंदर चांदनी छिटक रही थी। काव्यों में शरद ऋतु के जिन रस सामग्रियों का वर्णन मिलता है उन सभी से वह युक्त थी। भगवान श्री कृष्ण ने अपनी प्रसी गोपियों के साथ यमुना पुलिन पर रास यमुना जी में जल क्रीडा और वृंदावन में वन विहार ये सब भगवान के दिव्य संकल्प से हो रहा है।
यह यह भगवान के चिन्मय संकल्प की चिन्मय लीला है। इस लीला में प्राकृतिक भावों का प्रवेश नहीं है। राजा परीक्षित ने पूछा फिर पूछा शायद कोई प्रजा ऐसा प्रश्न मन में उठा दे तो तो प्रजा का प्रतीक राजा होता है। चक्रवर्ती सम्राट महाराज परीक्षित ने पूछा भगवन भगवान श्री कृष्ण जगत के एकमात्र स्वामी हैं। संस्थापनाय धर्मस्य प्रसय तरस अवतीर्णो ही भगवान सेन जगदीश्वरा सा कथम धर्म सेतु नाम वक्ता कर्ता रक्षिता प्रतीप मा ब्रह्म परम आप कामो यप कृपया ना संश्रत भगवान का अवतार धर्म संस्थापनार्थाय महाराज अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना इसके लिए भगवान अवतार लिए और भगवान धर्म सेतु नाम वक्ता कर्ता अभिरक्षिता फिर ऐसा ऐसा क्यों परीक्षित जी ने प्रश्न किया भगवान का अवतार, धर्म की रक्षा, अधर्म का नाश और भगवान धर्म को बनाने वाले, धर्म का उपदेश करने वाले, धर्म के रक्षक, धर्म का आचरण करने वाले।
महाराज मुझे संशय होता है। ये ऐसा क्यों? एक श्री कृष्ण, एक गोपी, एक श्री कृष्ण, एक गोपी। मैं मानता हूं और जानता भी हूं। आप काम यपति कृत जुग्सम भगवान पूर्ण काम है उनमें कोई कामना नहीं फिर भी उन्होंने ऐसा क्या उद्देश्य लेकर किया परम ब्रह्मचारी मुनश्वर सुव्रत छिन में संशय मेरे संशय का नाश कीजिए यही से रास रुक जाती है अगर यह प्रश्न ना होता तो शायद परमहंस जी और गान करते रहते यही रोक दिया भगवान की इतनी सुंदर दिव्य रास लीला में ऐसा प्रश्न राजा परीक्षित ने कहा धर्म की स्थापना अधर्म का नाश करने के लिए भगवान का अवतार होता है।
भगवान धर्म को बनाने वाले हैं। उसकी रक्षा करने वाले हैं। उसका प्रवचन करने वाले हैं। वही वक्ता भी है। फिर ऐसा क्यों किया? शायद है वह नकारात्मक भाव वालों के प्रश्न का उत्तर श्री सुखदेव जी से दिलाना चाहते हो इसलिए ऐसा प्रश्न किया तो उत्तर भी बहुत जोर का दिया धर्म व्यतिक्रमो दृष्ट ईश्वर नाम साहसम तेजी दोष व सर्वभज नेत समाच जातो मनसा विनत्याचरण म्या तथा रुद्रो धजम विषम पहली बात महान के कार्यों को समझना छोटी बुद्धि के अंतर्गत बात नहीं है। ईश्वर कोई सीमा में नहीं बंधा हुआ है।
तो कभी-कभी उनके कार्य ऐसे दिखाई देते हैं कि लगता है क्या धर्म का उल्लंघन हो गया क्या? परंतु उन तेजस्वी पुरुषों के इस महान कर्म को कोई नहीं जानता। देखो अग्नि में चंदन डालो चाहे विष्ठा डालो सबको भस्म करके अपना स्वरूप दे देगी। उन पदार्थों से अग्नि को कोई फर्क नहीं पड़ता। चाहे विष्ठा डालो चाहे चंदन डालो एक ही चाहे लोहा डालो सबको अपना रूप दे देगी। जिन लोगों की सामर्थ्य नहीं है वह मन से भी ऐसी बात कभी ना सोचे शरीर से करने की बात दूर रही मूर्खता वश कोई ऐसा काम कर ले तो उसका सर्वनाश हो जाएगा जैसे भगवान शंकर ने हलाहल विष पिया कोई पी के देखे भस्म हो जाएगा इसलिए जो भगवान है शंकर है महापुरुष है इनके वचनों के अनुसार चलो उनके आचरण उतार ने की तुम्हारी सामर्थ्य नहीं।
भगवान रास किए तो गिरिराज जी भी उठाए। 100 ग्राम का बांट सात दिन उंगली ऐसे करके रखो। 100 ग्राम का बांट सात दिन सात रात। इसलिए यह हुआ व्यवहारिक उत्तर। बुद्धिमान पुरुष को चाहिए कि महापुरुषों के उपदेश से जो आचरण मिलता हो वही आचरण स्वीकार करें। सब आचरण नहीं। परीक्षित सामर्थ्यवान महापुरुष अहंकारीन होते हैं। शुभ कर्म करने में उनका कोई मंगल नहीं और अशुभ कर्म हो जाने पर उनका कोई नुकसान नहीं। अमंगल नहीं क्योंकि वो अहंकार रहित होते हैं। इसलिए विषयान ग्रहण मुंच हुआ।
वो स्वार्थ और अनर्थ से ऊपर होते हैं। जब उन्हीं के संबंध की ऐसी बात है तो भगवान श्री कृष्ण तो पशु पक्षी मनुष्य देवता आदि समस्त चराचर जीवों के एकमात्र प्रभु सर्वेश्वर हैं। उनके साथ मानवीय शुभ और अशुभ का संबंध कैसे जोड़ा जा सकता है? यहां तक हुआ व्यवहारिक उत्तर। अब कह रहे यद पंकज पराग निश तप्ता योग प्रभाव विधता खिल कर्म बंधा स्वम चरती मुन मानास तस छया पुष कुतेव बंधा गोपी नाम तत्पति नाम च सर्वे देह नाम यंतक्षा क्रीडने नेह दे भाग अनुग्रह भूता नाम मानुषम दे मास्थिता भजते तादशी क्रीडा यात्वा तत्परो भवेत परीक्षित तुम भगवान के विषय में प्रश्न करते हो य पाद पंकज पराग निश तप्ता योग प्रभाव विधता किल कर्म बंधा जिनके श्री चरण कमलों की रज का सेवन करने से भक्त जन तृप्त हो जाते हैं।
सारे कर्म बंधन छिन्न भिन्न हो जाते हैं। जिनके साथ योग प्राप्त करके उसके प्रभाव से योगी जन आवागमन से मुक्त हो जाते हैं। विचारशील ज्ञानी जन जिनकी चरण रज का सेवन करके तत्व स्वरूप हो जाते हैं। समस्त कर्म बंधनों से मुक्त होकर स्वच्छंद विचरते हैं। वही भगवान अपने भक्तों की इच्छा पूर्ण करने के लिए चिन्मय विग्रह धारण किए हैं। उनमें परिस्पर्श की कल्पना कैसे हो सकती है? भक्त भाव करता है तो भगवान उनके पुत्र बन जाते हैं। भक्त भाव करता है भगवान उनके मित्र बन जाते हैं।
और यह भक्त भाव किए कि भगवान हमारे कांत हैं तो सब गोपी रूप में आए तो भगवान ने इन्हें कांत सुख प्रदान किया। भगवान अपने भक्तों को सुख प्रदान कर रहे हैं। यहां कोई स्त्री पुरुष नहीं चिन्मयानंद भगवान सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण और उनके भाव में डूबे हुए महान भक्त जो गोपी बने हुए हैं। अरे परीक्षित गोपियों के उनके पतियों के संपूर्ण शरीर धारियों के जो अंतःकरण में आत्मा रूप से विराजमान वही परमात्मा खेल रहे हैं। जो सबके साक्षी और परम पति हैं वही तो अपना दिव्य चिन्मय श्री विग्रह प्रकट करके लीला कर रहे हैं।
भगवान जीवो पर कृपा करने के लिए ही अपने को मनुष्य रूप में प्रकट करते हैं और ऐसी लीलाएं करते हैं जो लीलाओं को गाए और सुने तो भगवत प्राप्त हो जाए। भगवत परायण हो जाए। परीक्षित ब्रजवासी गोपों ने भगवान श्री कृष्ण में तनिक भी दोष बुद्धि नहीं की। उनकी पत्नियां उनके पास है ऐसा उनको अनुभव हुआ। ये पत्नियां नहीं ये सब भाव है। भाव गोपी भाव के साथ भगवान खेल रहे हैं। गोपी शरीर तो अपने अपने पतियों के पास है। कहां समझ में आएगा? भगवान कह रहे हैं मैं अपने प्रेमी जनों के साथ खेल रहा हूं और जो गोपियां वो सब अपने अपने घरों में श्री सुखदेव जी महाराज कह रहे उनकी पत्नियां उनके पास है वो ऐसा अनुभव कर रहे हैं तो गया कौन गोपी भाव जैसे ये शरीर है सब यही रह जाएंगे सहचरी भाव श्री जी के पास जाएगा सहचरी भाव को लेकर के आत्म तत्व जाएगा तो चिदानंद सहचरी रूप को प्राप्त होगा।
चिदानंद गोपियों के साथ भगवान का रास हो रहा है और शरीर धारी गोपियां अपने अपने पतियों के पास है। ब्रह्मा की रात्रि के बराबर वो रात्रि व्यतीत हुई जिसमें महारास हुआ। सब ये देख रहे मन्य मानास्थान ब्रज कसा सब ब्रजवासी देख रहे हैं हमारी पुत्री हमारी पत्नियां ये सब पारश्व में विराजमान सबके शरीर वहीं पर है और सब दिव्य भाव दे से भगवान की ये दिव्य भाव दे में सब विकारात्मक बातें नहीं है ब्रह्मा की रात्रि के बराबर वो रात्रि बीत गई ब्रह्म मुहूर्त आया यद्यप किसी भी गोपी के लौटने की इच्छा नहीं फिर फिर भी भगवान श्री कृष्ण की आज्ञा से सब लौटी।
जब लौटी तो वो जग गई। जो पारश्व में है वो जग गए। ये चिदानंद लीला हुई भगवान की। कोई नहीं जान पाया। रास को कोई नहीं जान पाया। सब अपने अपने कार्य में वैसे लग गई। वो भाव दे से भगवान के साथ रास हुआ। कोई पंच भौतिक देह से नहीं। परीक्षित जो धीर पुरुष आ यह रास पंचध्याय समेट दी महाराज ने नहीं अभी और आगे चलती है ऐसा प्रश्न कर दिया तो समेट दिया परमहंस जी ने कि नहीं नहीं नहीं आगे जब राज ही नहीं समझ पा रहे हैं तो प्रजा क्या समझेगी तो समापन रास का करके कह रहे विक्रीितम ब्रजवध भदम च विष्णु श्रद्धितो या दथ वर्ण भक्ति पराम भगवती प्रतिभ काममम खास बात हृदग मास पहनो चरे धीरा जो पुरुष ब्रज युवतियों के साथ भगवान श्री कृष्ण के इस चिन्मय रास विलास का श्रद्धा के साथ बार-बार गायन और श्रवण करे करेगा उसे भगवान की परा भक्ति प्रेम लक्षणा भक्ति प्राप्त होगी और उसके हृदय का काम रोग काम विकार नष्ट हो जाएगा और सर्वदा के लिए निष्काम हो जाएगा।
यह रास पंचाध्याय का फल है। यह भगवान श्री कृष्ण की अंतरंग लीला है। बाहर से तो हर गोपी अपने घर में भाव देह से जैसे बाहर से गुरुजन आपके समीप दिखाई देते हैं। लेकिन भाव देह में प्रियाजू के पास होते हैं। ये कैसे जानोगे? तुम कहोगे वो तो हमारे साथ हंस रहे थे। बात कर उसी समय वो प्रियाजू से विनोद कर रहे थे। उसी समय प्रियाजू की सेवा में थे। यह कैसे जान पाओगे? यह भगवान श्री कृष्ण की परम अंतरंग लीला निज स्वरूप भूता गोपिकाओं और महारानी जो के साथ होने वाली ये दिव्या दिव्य क्रीड़ा है जो रास पंचाध्याय में कही गई है।
रास शब्द का मूल अर्थ है रस और रसघन मोहन मूर्तिम विचित्र के महोत्सव लसितम स्वयं श्री कृष्ण है। रसो वैसा जिस दिव्य क्रीड़ा में एक रस अनेक रसों के रूप में होकर अनंत अनंत रस का समास्वादन करे उसे रास कहते हैं। एक ही रस रस कौन है? श्री कृष्ण। वही किशोरी जो बने हैं वही गोपी बने हैं। वही वृंदावन की शोभा बने। सब कुछ वही बने हैं। एक जहां अनेक रूपों में अनंत रस का रसास्वादन करे उसे रास कहते हैं। समझो रस किसे कहते हैं? भगवान श्री कृष्ण को। रास का अर्थ क्या है?
रस। रस किसे कहते हैं? भगवान श्री कृष्ण को। तो महारास वही एक रस अनंत रूपों में अपने आप को प्रकट करके अपने आप से अपने आप में खेले उसे रास कहते हैं। भगवान की लीला को तुम उपहास करोगे तो नरक जाओगे। चिदानंद चिन्मय अंतरंग लीला निज स्वरूप भूता गोपिकाओं के साथ और प्रियाजों के साथ होने वाली दिव्या दिव्य क्रीड़ा को रास कहा गया है। भगवान की ये दिव्य लीला भगवान के दिव्य धाम में दिव्य रूप से हुआ करती है। यह भगवान की विशेष कृपा से प्रेमी साधकों के कभी-कभी हृदय में होती है।
प्रेमी साधकों के और जो अधिकारी पुरुष हैं वह इस रास में प्रवेश पाते हैं। सोचो थोड़ा विचार करके सोचो महायोगेश्वर भगवान शिव जहां गोपी बनकर रास में प्रवेश पाने के लिए ललचाए और रास प्रवेश किया वो रास क्या होगा? सोच वो रास क्या होगा? जहां गोपेश्वर भगवान बने। गोपियों के ईश्वर बने स्वयं गोपी बने मांग भरी जहां मुंडों की माला सर्पों की माला जटा भस्म भूत वो भगवान सुंदर यमुना जी में स्नान करके जटाओं की बेड़ी बनाकर बीच में मांग भर के और चुनरी और घाघरा धारण करके जिस रास में प्रवेश रास क्या होगा जहां जहां त्रिपुर सुंदरी भगवती वामांग में विराजमान है।
वो शिव जो सनकाद को उपदेश देते रहते हैं। वो शिव जिस रस के लिए गोपी बने वो रास रस कैसा होगा? समय के साथ मानो मस्तिष्क भी पलटता रहता है। आज के समाज को अंतर्दृष्टि तो प्राप्त है नहीं। बहिर दृष्टि प्राप्त है। कलयुग है जो भगवान की दिव्य लीलाओं की बात ही क्या भगवान के अस्तित्व पर भी अविश्वास प्रकट करने लगे हैं। ये भाई जी लिख रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस दिव्य रास लीला का रहस्य ना समझकर लोग तरह-तरह की आशंका प्रकट करें। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं। यह रास लीला अंतर्दृष्टि से भगवत कृपा से और भाव देह प्राप्त होने के बाद समझ में आती है।
भाव देह भगवत कृपा से अंतर्दृष्टि जिन भाग्यवान और भगवत कृपा प्राप्त महात्माओं ने इसका अनुभव किया वे धन्य है। उनकी चरण धूल के प्रताप से त्रिलोकी धन्य है। यह बात पहले ही समझ लेनी चाहिए कि भगवान श्री कृष्ण का जो शरीर है वो जीव की भांति कर्म बंधन युक्त पांच भौतिक जड़ नहीं है। जड़ की सत्ता केवल जीव भाव में है। भगवान की जो श्री अंग की रचना है वो आत्म स्वरूप है। चिदानंदमय है। अब चिदानंद का परिचय नहीं। चिदानंद का परिचय ऐसे है जैसे हमारी आत्मा अलग है ये शरीर अलग है मतलब जो हम मैं हैं वह अलग है शरीर अलग है भगवान आत्म स्वरूप है भगवान का नाखून भी आत्मा है भगवान का केश भी आत्मा है भगवान की दृष्टि भी आत्मा है आत्म स्वरूप यहां देह दे या शरीर और आत्मा का भेद नहीं है ये प्रकृति राज्य में होता है भगवत राज्य में नहीं वृंदावन का वृक्ष वृंदावन की भूमि सब चिन्मय चिदानंदमय प्रकृति नहीं है सब कुछ चिन्मय वहां चिद विलास हो रहा है भगवान की लीला की सिद्धि के लिए सब कुछ आत्म स्वरूप प्रकट हुआ है आत्म स्वरूप जो अपनी वासनाओं को नष्ट नहीं कर पाए हैं जड़ शरीर को अपना मैं माने हैं उनकी धारणा उनकी की कल्पना, उनकी क्रियाओं से बहुत दूर यह खेल है रास का।
एक बार पूज्य श्री बाल कृष्ण दास जी बेण विनोद कुंज के ब्रज के बड़े महापुरुष एकांत में बैठकर के गोपी भावापन चर्चा कर रहे थे। जे देखा है संत आए बंद कर दिया। तवस्व पूरित होकर कहा कि प्रभु हम तो आपकी शरण में हैं। आप इतना बाहर का मानेंगे तो कैसे हम इस मार्ग में आगे बढ़ पाएंगे? किसी ने कुछ नहीं बोला। जब बहुत दिन तब फिर धीरे-धीरे शुरुआत ये महान एकांतिक रस भगवत राज्य का है। ये कोई स्त्री पुरुष जड़ चैतन्य यहां भेद नहीं। कोई भी गोपी ऐसी नहीं है जो सच्चिदानंदमय ना हो।
सच्चिदानंदमय गोपी आत्म स्वरूप साधना की दृष्टि वाला शरीर नहीं है ये ये सिद्ध बपू है गोपी बपू स्थूल शरीर सूक्ष्म शरीर कारण शरीर स्वर्ग कैवल्य मोक्ष नरक इन सबसे अलग चिदानंदमय देह जैसे भगवान का ऐसे गोपिका केवल चिदानंद स्वरूप श्री कृष्ण कृष्ण चिदानंद स्वरूप वृंदावन, चिदानंद स्वरूप चंद्रमा, चिदानंद स्वरूप रेती, चिदानंद स्वरूप यमुना, चिदानंद स्वरूप गोपी सब चिदानंद विलास हो रहा है। अलौकिक स्थिति में स्थूल शरीर, उसकी स्मृति, उसके संबंध में होने वाले अंग संग की कल्पना यह सब लेकिन चिदानंद में यह सब नहीं है।
जो तुम कल्पना करते हो देह बुद्धि से करते हो। कैसे गोपियों को पहचानोगे? जब वृंदावन की धली को अपने माथे पर धारण करो, वृंदावन के किसी रसिक महापुरुष का अनुगमन करो। उनकी आज्ञा के अनुसार तब कहीं कुछ अगर दैन्य भाव से रहोगे तब समझ में आएगा। वृंदावन की लीला मत समझो गुरु को चीला। यहां ऋषि मुनि गए हार जपे जा राधे राधे। ब्रह्मा शंकर उद्धव इस रस को जानने के लिए गोपी भाव की उपासना की। गोपियों की चरण धली माथे पर धारण की अभिलाषा की तब वो समझ पा रहे हैं गोपी है क्या गोपियों के दिव्य भाव को साधारण स्त्री पुरुष का भाव मानना बहुत बड़ा अपराध है गोपियों के प्रति भगवान के प्रति वृंदावन के प्रति प्रेमियों के प्रति महान अपराध बन जाएगा इस अपराध से बचने के लिए भगवान की दिव्य लीलाओं का गायन करो खूब श्रवण करो तब समझ में आएगा।
भगवान का चिदानंद शरीर दिव्य है। भगवान अजन्मा है। अविनाशी है। नित्य सनातन शुद्ध भगवत स्वरूप है। ये गोपियां इस जगत की नहीं भाव जगत की है। यह भगवान के स्वरूप भूत अंतरंग शक्तियां हैं। ये उच्चतम भाव की लीला है। प्राकृत देह का निर्माण होता है। स्थूल सूक्ष्म कारण इन तीन देहों के संयोग से। जब तक कारण शरीर रहता है तब तक जीव को छुटकारा नहीं मिलता आवागमन से। कारण शरीर कहते हैं पूर्व कृत कर्मों के उन संस्कारों को जो देह निर्माण के कारण होते हैं। इस कारण शरीर के आधार पर जीव को बार-बार जन्म मृत्यु के चक्कर में पड़ना होता है।
और जब ये कारण शरीर क्षीण हो जाता है तब वो जीवन मुक्त हो जाता है। इसी कर्म बंधन के कारण उसे पांच भौतिक स्थूल शरीर मिलता है। पंच भौतिक शरीर रक्त मांस अस्थि मेदा मज्जा यह चमड़े से ढका और प्रकृति राज्य का जितने विकार होते हैं सब इसमें होते हैं और यह बनता है योनि और बिंदु के संयोग से रज और बिंदु के संयोग से चाहे कोई कितना भी बड़ा हो काम जनित चेष्टा मैथुन क्रिया और रज और बिंदु के संयोग से इस स्थूल शरीर का निर्माण होता है। जो महापुरुष उधरेता है बिंदु के अधोगामी होने पर कर्तव्य रूप श्रेष्ठ मैथुन से हो या मैथुन के नाभ हृदय कंठ कर्ण नेत्र सिर मस्तक आदि के स्पर्श से हो या बिना स्पर्श दृष्टि मात्र से हो या संकल्प से हो ये सब मैथुनी अमैथुनी सृष्टि ये योनि और बिंदु के संयोग जनित ही मानी जाती है।
ये प्राकृत है। चाहे वो संकल्प से हुआ हो, चाहे यज्ञ से हुआ हो, चाहे जैसे जैसे द्रोपदी जी यज्ञ से हुई तो था तो उनका भी पंच भौतिक शरीर कोई चिदानंद थोड़ी था। यह सभी प्राकृत शरीर है। इसी प्रकार योगी द्वारा निर्मित निर्माण काय वो थोड़ा इन प्राकृत शरीरों से शुद्ध है। वो पर्वत में भी प्रवेश कर सकता है। कई रूप धारण कर सकता है। एक ही समय में कई जगह मिल सकता है। योग सिद्धि के द्वारा परंतु चिदानंद नहीं होता। वो इस प्राकृत शरीर से सूक्ष्म और शुद्ध होता है। पर चिदानंद नहीं होता।
लेकिन गोपियों का चिदानंद स्वरूप है जो भगवान श्री कृष्ण के समान ही देह है। इनकी समानता देवता भी नहीं कर सकते क्योंकि देव शरीर रक्त मांस मेद अस्थि वाले नहीं होते पर होते तो प्राकृतिक ही है माया में भगवान श्री कृष्ण का भगवत स्वरूप है चिदानंदमय है आत्मा और शरीर के भेद से रहित है रूप रूपी नाम नामी लीला तथा लीला पुरुषोत्तम का भेद नहीं है। श्री कृष्ण का एक एक अंग श्री कृष्ण है। जैसे श्री कृष्ण का मुख मंडल पूर्ण श्री कृष्ण वैसे श्री कृष्ण का पदनक भी पूर्ण श्री कृष्ण है।
श्री कृष्ण की सभी अंग पूर्ण है। जैसे हम केवल आंख से देख सकते हैं। पर श्री कृष्ण कान से देख सकते हैं। उनकी आंखें सुन सकती है। उनकी नाक स्पर्श कर सकती है। उनकी रसना सूंघ सकती है। उनकी त्वचा स्वाद ले सकती है। क्योंकि सब श्री कृष्णमय है। कहा नहीं गया बिनु पग चल सुन बिनु कान यह है श्री कृष्ण बिना कान के वो सुन लेंगे बिना पैर के वो चल लेंगे बिना आंख के वो देख लेंगे बिना वाणी के उनके वचन हो जाएंगे करतुम अन्यथा कर वो आंखों से चल सकते हैं वो हाथों से देख सकते हैं श्री कृष्ण का सब कुछ श्री कृष्ण चिदानंदमय महा चम चमत्कार रूप यह गोपी स्वरूप है।
वृंदावन विहार में गौ, हरण, वृक्ष, बेल सब चिदानंदमय प्राकृतिक नहीं है। इसलिए अपनी मानसिकता को प्राकृतिक स्त्री पुरुष भाव से अलग करके गोपी एक चिदानंद स्वरूप भगवत स्वरूप है। और यह जो रास है यह महा प्रेम विलास है। बड़े-बड़े विषयों का त्याग करके पदों का त्याग करके संत बन के वृंदावन रस का सेवन करके इस रस को प्राप्त करने की पूर्ण प्रबल आशा में तब किसी गुरुजनों की कृपा से गोपी भाव प्राप्त हुआ। रोते रोते पूरे जीवन व्यतीत हो गए। यहां के संतों के उसी गोपी भाव में अगर यह तनिक भी मलिनता होती तो सब ऐश्वर्य भोगों को त्याग कर बड़े-बड़े धनी मानी संत हुए हैं।
राजकुमार थे नागरीदास जी और एक लंगोटी लगाते थे। सब त्याग करके भगवान के इस प्रेम मार्ग तो कोई सहचरी भाव कोई सखा भाव भाव देह है। ये भाव देह में तुम्हारी कल्पना नहीं पहुंच सकती। इसलिए ऐसी कभी मलिन भावना ना करे। इसलिए यहां पूज्य भाई जी ने संकेत किया कि चिदानंदमय देह की लीला हो रही है। बस सुनो और गाओ तो फिर तुम्हारा हृदय पवित्र हो जाएगा। चिंतन लायक बन जाएगा। शेष चर्चा के श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…