॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

इन 4 बातों में छिपा है समस्त सुखों की प्राप्ति का रहस्य / शंखचूड़ का वध / युगल गीत का वर्णन 27/10/26

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसौ पूर्णम हद्यपितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री श्यामा श्याम जी जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता श्री यमुना रसरानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटिष नमन नमस्कार श्री स्वामिनी जी की अपार करुणा प्रतिपल बरस रही है ऐसा स्वभाव है कि कभी शरणागतों के दोष देखा ही नहीं कभी हमारे हमारी स्वामिनी जो हमारे किसी आचरणों पर नाराज ही नहीं होती।

ऐसा करुणामय कृपामय वात्सल्यमय स्वभाव कहीं देखने सुनने को नहीं मिला। और लाल जी ऐसी स्वामिनी जी का प्रतिपल आधीनता पूर्वक अनुसरण करते हैं। इसलिए हमारी बात बन गई। हमें श्री महारानी जी की शरणागति मिली। पर शरणागति तभी मानी जाएगी जब महारानी जो सर्वप्रथम हमारे हृदय में अधिकार कर ले। ना कोई वस्तु ना कोई व्यक्ति ना कोई स्थान। प्रथम स्थान स्वामिनी जो हमारे सुख में पहली वृत्ति श्री जी के पास जानी चाहिए। दुख में पहली वृत्त श्री जी के पास जानी चाहिए। सुख दुख की परिस्थितियां अनुकूल प्रतिकूल की परिस्थितियां सबके जीवन में आती हैं।

पर हमारी वृत्ति वही जानी चाहिए। ये सब श्री जी का मंगल विधान है। सुख है तो दुलार है। दुख है तो बड़ी कृपा है। हमारा किसी से ना राग हो ना द्वेष हो। तब यह बात हृदय में आएगी मेरी महारानी श्री राधा रानी जाके बल में सब सोरी केवल श्री जी से जोड़ी अपनी वृत्ति सबसो तोरी लोक वेद कुल का लोक से वेद से कुल से ये सब मायाकृत संबंधों से श्री जी के बल से संबंध तोड़कर केवल श्री जी से संबंध जाके बल में सब सोरी लोक वेद कुलकानी मेरी महारानी श्री राधा रानी कैसी है लाल बिहारी को प्राण जीवन धन सबके प्राण जीवन धन प्रभु श्री कृष्ण है और श्री कृष्ण के प्राण जीवन धन महारानी जो है लाल बिहारी जो को प्राण जीवन धन व पियत नित पानी बलिहार करके जल पीते हैं प्रभु मेरी महारानी श्री राधा रानी भगवत रसिक सहायक सब दिन सर्वोपरि सुखदानी मेरी महारानी श्री राधा रानी इधरउधर चित्तवृत्ति ना देकर हम जैसे भी नीच अधम अपनी लाडली जु के हैं।

अपनी महारानी जु के हैं। अब हमारा जो कुछ बनेगा वो महारानी जू से बनेगा। यह शरणागति के हृदय का भाव होता है। ना मेरी कोई साधना है। ना मेरा कोई बल है। मेरी साधना भी आप हो। मेरा बल भी आप हो। शरणागति बहुत सहज और बहुत शीघ्र भगवत प्राप्ति कराने वाला है। पर शरणागत होना भी नहीं आता अपने को। जो अपने संबंधियों के संबंध में चित्तवृत्ति गाढ़ राग से बंधी हुई है। इसीलिए प्रियाल की शरणागति बहुत कठिन है। शरीर संबंधी राग छूट जाए तो शरीर राग बन जाता है। अपने शरीर को खवाना पियाना दुलार करना भोग वासना नाना प्रकार की वृत्तियां।

जब यह भी छूटे तो पवित्रता सद्गुण का अहंकार आ जाता है। मैं बड़ा पवित्र हूं। मैं जितेंद्र हूं, मैं तपस्वी हूं, मैं बाल ब्रह्मचारी हूं। आदि जब यह अहंकार भी समर्पित हो जाए तब स्वयं से शरणागति का अनुभव होने लगता है। मैं श्री जी का श्री जी हमारी। इसी शरणागति से सब काम बन जाते हैं। पर है थोड़ा कठिन क्योंकि राग छोड़ पाना बहुत कठिन है। तो उन्हीं में हम श्री जी की भावना करने लगे। जहां हमसे राग ना छूटे वहीं हम प्रभु की भावना कर ले। पक्का राग छूट जाएगा। आप इस सिद्धांत को उतार कर देखिए।

जिससे तुम्हें ज्यादा प्यार मोह हो उसी में भगवत भावना की। हे प्रभु मैं जान नहीं पा रहा। पर इस रूप में आप ही हो। हे नाथ आप अपने स्वरूप में अनुराग दीजिए। शरीर के राग से रहित कीजिए। बार-बार आप भगवत भाव कीजिए। देखिए सांसारिक भाव क्षीण होने लगेगा। श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज कह रहे हैं श्री राधा नैनदी वर बंधु पूर्ण रस सिंधुम कमप श्यामल बिंदु वृंदाने सत कलंकलय वृंदा कदम धुमकांड विनित त्रिभंग तनु स्मरा धर मधुरहु कृष्णो में हदिस राधायात कृष्णो में हद राधायात श्री धाम वृंदावन में श्री किशोरी जी के मुखारविंद पर जिनके नेत्र लगे हुए हैं।

अनिर्वचनी पूर्ण कला युक्त वह श्यामलचंद वृंदावन के कदंब कुंज में एक कदंब वृक्ष के नीचे जो मणियों से जटित चबूतरा है उस पर ललित त्रिभंगी अधों पर बंसी धारण किए हुए और बंसी से राधा राधा राधा ऐसा गान कर रहे हैं और श्री जी चकोरी की भांति उनके मुख की तरफ देख रहे हैं और मुख चंद्र प्रफुल्लित नील कमल के समान अधों में बंसी और लाल जो श्री लाडली के मुख कमल की तरफ देख रहे हैं जो स्वर्णिम कमल की कांत के समान और नेत्र निरनिमेश पलक झपकना बंद हो गया और प्यारे जो के मुख चंद की ओर देख रहे ऐसे श्री कृष्ण वंशी वादन करते हुए राधा राधा उच्चारण करते हुए जो और ऐसी लाडली जो लालजू के श्री मुखचंद की चकोरी है।

ऐसे युगल सरकार सदैव मेरे हृदय मेंित हो। श्री वृंदावन ऐसा दिव्य महिमामय है कि श्रीपाद जो कह रहे हैं वह जल्दी पचेगा नहीं। कह रहे किम न सद्गुरु गौरवेन कुरताम किम लोक लज्जादन यदि सद्गुरु भी मना कर देते हैं कि आपको वृंदावन वास नहीं करना है तो हमें उनकी गौरव की रक्षा नहीं करनी अर्थात उनकी आज्ञा पालन नहीं करनी हमें धाम वास करना है इस पर कई प्रश्न आए थे तो वृंदावन भगवान की नित्य लीला स्थली नित्य केली और चिदानंद है। गुरु का तात्पर्य होता है भगवान के नाम रूप लीला धाम से जोड़ना।

जैसे भगवान से यदि गुरु विमुख करने की बात करें तो हमें उनकी बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जैसे बलि जी को शुक्राचार्य जी ने रोक दिया कि आप भगवान को तीन पग पृथ्वी देने का संकल्प नहीं करेंगे। उन्होंने शुक्राचार्य जी की आज्ञा का उल्लंघन कर दिया। जबकि शुक्राचार्य जी ने श्राप दिया जाओ श्री वैभव भ्रष्ट हो जाओ तुम्हारा समस्त राज्य छीन जाए तो क्या श्री वैभव भ्रष्ट हुए नहीं वास्तविक श्री वैभव बलि जी को प्राप्त हुआ क्योंकि भगवान को सर्वस्व दान कर दिया आज भी रसातल में विराजमान है और भगवान उनके द्वारपाल बने वामन के रूप में विराजमान कह रहे किम ना सद्गुरु गौरवेन कुरताम किम लोक लज्जाद न हमें सद्गुरुओं के गौरव से क्या प्रयोजन और अगर आप निष्ठा पूर्वक नाम रूप लीला धाम को पकड़ेंगे तो वही गुरु आशीर्वाद देंगे जब काशी में समाधि मठ से गुरु जी के सुबह बद्रीनाथ नारायण जाना था।

हमें भी आदेश हुआ था कि हमारे साथ बद्री नारायण चलो। हमारे आग लगी हुई थी कि मुझे ब्रह्म बोध प्राप्त करना है। गुरु जी से कहेंगे वो हमारी बात मानेंगे नहीं और सुबह बद्रीारायण काशी छोड़ के जाना है। यह हमको बर्दाश्त रहे। निकल पड़े 3:00 बजे प्रातः कालीन जो वहां के गेट में रक्षा थे उन्होंने कहां गंगा के किनारे बोले 4:00 बजे के बाद स्नान के लिए जब सब शब्द जाते हैं तब जाइएगा। हम कहा नहीं मैं अभी जा रहा हूं। और हमारे गुरुदेव भगवान पूछे तो हमारी तरफ से प्रणाम करके कह देना घाट में मिलेंगे।

हम इंतजार भी कर रहे थे वह आए भी जो देखा साष्टांग दंडवत की हमारे बाल्यावस्था के सदगुरुदेव भगवान दो वर्ष बाद ही अंतर्ध्य हो गए थे तो आगे की जीवन यात्रा के लिए पूज्य सदगुरुदेव भगवान को वरण किया था साष्टांग दंडवत किया उन्होंने कहा ये क्या है कहा महाराज जी अगर आप कृपा करके विराजमान हो तो हम अपने हृदय की बात बताएं बैठ गए 80 घाट की रज में गंगा जी से महाराज जी आपसे एक आज्ञा चाहते हैं कि हम कभी मठ में नहीं जाएंगे रहने के लिए घाट में ही रहेंगे कभी किसी आश्रम का भोजन नहीं पाएंगे जो आकाश वृत्ति से मिलेगा पा हमें ब्रह्म बोध करना है घाटों पर रहेंगे बोले ये सब क्या है अरे एक सहज रहने में रहो।

बोले नहीं महाराज जी कुछ दिन के लिए आदेश दीजिए। चार कदम चले फिर लौट के आए। बोले कुछ रुपया रख लो। तुम कहा नहीं महाराज जी जीवन में नहीं लेंगे। कभी नहीं लेंगे। किसी से नहीं लेंगे। अच्छा आश्रम में आकर भोजन पा जाया करो। घाट में रहो। तो कहा कभी किसी क्षेत्र में क्षेत्र कहते हैं वहां जहां अन्न बटता है जैसे मारवाड़ी क्षेत्र ऐसे मुमुक्षु भवन बहुत जगह संतों के लिए भोजन कभी नहीं जो घाट में मिलेगा तो जो और गुरु भाई थे सन्यासी वो आए एक दिन कुछ महीनों के बाद रोज के दिन चर्चा उन घाटों में रहते थे पता था बोले गुरुदेव भगवान कह रहे थे कि शिष्य हो तो ऐसा नाराज तो नहीं हुए ना उन्होंने देखा तो प्रसन्न ही हुए तो कह रहे किम ना सद्गुरु गौरवेन कुरताम किम लोक लज्जादना सद्गुरु की भी गौरव की रक्षा तब नहीं करनी जब भगवत विमुख आदेश हो जाए इससे गुरुदेव प्रसन्न होंगे कि अधिकारी शिष्य मिला भगवत धाम भगवत नाम भगवत रूप भगवत लीला किमवा नो यशो भय न विषय धर्मस कस्या अगर हमें भिक्षान ना मिले तो हमारा जीवन एक अधूरा जीवन है।

हम भिक्षुक हैं। इसमें दैन्यता भी आती है और हमारे धर्म की भी पूर्ति होती है। और एक आकाश वृत्ति है। यह सबसे निर्मल वृत्ति होती है। जो प्रभु हमारे सामने भेज दे वही पाएंगे जो प्रभु दे रहे हैं बस उससे किसी व्यक्ति वस्तु स्थान से मांगने की ये आकाश वृत्ति हमें भगवत प्राप्ति करनी है आप डट के भजन करो हजारों के पेट भरने की सामर्थ आप में आ जाएगी हजारों के भजन में तपस्या में बड़ा बल है आप सामूहिक रूप से भगवन नाम कीर्तन भगवत भजन फिर आपको भरण पोषण की चिंता यह बात समझनी होगी ना लोक लज्जा लोक लज्जा लोग क्या कहेंगे इस बात की भी हमें परवाह नहीं कुछ समय बाद जब मिले तो हमें कैसे बताएं एकदम प्रसन्न मुद्रा एकदम ऐसे जैसे खिल गए हो ऐसे और जब शरीर छूटा तो हम वृंदावन में थे गुरुदेव भगवान दंड मन में आ गया कि अंतर्ध्य हो गए।

गुरु का जो हृदय है वो शिष्य को सच्चिदानंद प्रभु से मिलाने के लिए उत्सुक रहता है। बाहरी व्यवहार कुछ भी हो। अगर हम गुरु के आंतरिक भाव को समझेंगे तो गुरु वही है जो हमें भगवान से मिला दे। जो सच्चिदानंद प्रभु से हमारी चित्त वृत्ति जोड़ दे। इसीलिए तो गुरु किया जाता है। गुरु का मतलब कोई सांसारिक संबंध थोड़ी है। किम नो पयशो भयं मेरी निंदा होगी इस बात का भी भय ना रखो। ना विषय धर्मस कस्याम मैं अमुक धर्म का आचरण नहीं कर पा रहा हूं। इसकी भी चिंता मत करो। उन्माद में हम किसी की बात ना सुनो।

जैसे पागल आदमी किसी की बात नहीं सुनता। ना शास्त्रस तचा तो सुने क्या बोले श्री वृंदावन धाम का आश्रय ले लो प्रिया प्रीतम के चरणों की शरणागति ले लो और डट के भजन करो इसी से निकल जाओगे खूब शास्त्र पढ़ते रहो इससे माया ग्रंथि का भेदन थोड़ी कर पाओगे जो भ्रमात्मक जड़ चेतन की ग्रंथि वो भजन के द्वारा प्राप्त ज्ञान से क्षीण होती है पढ़े लिखने वाले ज्ञान से नहीं होती ध्यान रखना उसे प्रवचन बढ़िया हो सकते हैं। लेकिन अंदर से जड़ चैतन्य ग्रंथ का भेदन देहात्म भाव का नाश भजन करने से जो ज्ञान प्राप्त होता है उससे होती है।

श्रीपाद कह रहे हैं धर्मात कोटिस्तु सततम कोटिर भवत वापदा मास्ताम लोक विनिंद कोटि गुणा कोटि कोटि धर्मों का अतिक्रमण हो जाए कोटि कोटि विपत्तियां आ जाए सब लोग हमारी निंदा करें पर यदि हमारी प्रियता प्रिया प्रीतम से हो गई धाम में शरीर वास करने लगा तो सब बात बन गई चाहे सब सब नाराज हो जाए। अगर धाम की हमारे अंदर निष्ठा आ गई, आश्रय वास और हृदय से प्रिया प्रीतम की शरणागति तो सब बात बन गई। इसलिए लोकवत व्यवहार की मान्यता को मत रखो। भागवतिक भाव में मस्त रहो। सब प्रसन्न हो जाएंगे।

जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करे सब कोई। एक बात हृदय से समझ लो। जिस दिन भगवान प्रसन्न हुए सब प्रसन्न हो जाएंगे। हमको मुख्य हृदय में बात रखनी है। भगवत भजन भगवत प्रसन्नता शरीर सेवारत और हृदय में सुमिरन इससे बढ़कर के कोई साधना नहीं है। कोई भी सेवा हो जो निष्काम भाव से गुरु सुख के लिए या प्रियाजु के सुख के लिए होती है। वह भगवत प्राप्ति कराने वाली होती है। पूज्यपाद शिव बाबा जी महाराज ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष एक एक वचन परम सत्य परम सत्य पूरे जीवन भर यह भागवतिक सिद्धांत हमारे साथ रहा है।

नैष्टिक ब्रह्मचर्य से लेकर आज तक इन महापुरुष की वचनों की ही सामर्थ्य रही है जो आगे बढ़ाते रहे। चारों वेद, छह शास्त्र और सभी पुराणों का सार मैं तुम्हें बता रहा हूं। खूब नाम जप करो, किसी की निंदा मत करो। सब शास्त्रों का सार है। किसी की निंदा मत करो और खूब नाम जप करो। निंदा के लिए तो दांत बांध लो। ऐसे एक शब्द ना बोलेंगे ना सुनेंगे किसी की। बड़ा सुख मिलता है प्रपंची लोगों को दूसरे की निंदा करने में दूसरे की निंदा सुनने में और यह पता नहीं अपने सारे सुकृत नष्ट कर रहे हैं एक क्षण में जहां कोई किसी की निंदा करने लगे कान में उंगली डालो राधा राधा राधा भाग पड़ो ऐसे लोगों के बीच में मत बैठो मनुष्य शौकीन स्वभाव का होता है शौक दो चार प्रकार के नहीं होते।

प्रधान एक ही होता है। यदि आप भगवत भजन का शौक करोगे तो जीवन मुक्त हो जाओगे। भोगों का शौक करोगे तो नरक में जाओगे। दुर्गति को प्राप्त होगे। इसलिए उत्तम शौक करो। हर समय नाम ज भजन करते हुए। एक कहीं के भगत लोग कीर्तन कर रहे थे। आज देखा अंगूठे पर उंगली पर वो काउंटर, छाती पर माला, हाथ में हारमोनियम। जैसे पूरा युद्ध क्षेत्र में जाए तो हर अस्त्र बहुत अच्छा लगा देख के। कभी माला से जब कभी नाम कीर्तन हो रहा है, कभी काउंटर से जब खाली नहीं रहना। हमको हर समय तैयार रहना है।

माला काउंटर या छोटी माला पास। कई बार कहा है वाणी जी रजरानी चरणामृत ये पास साधक को हर समय वीर योद्धा वही है जो अपने अस्त्रों को पास रखे घर में अस्त्र रखे और इस समय जरूरत हमारी मृत्यु कहीं भी हो सकती है। इसलिए हमारे पास रजरानी चरणामृत और आचार्य वाणी नाम जप के लिए माला काउंटर छोटी माला जो भी यह साथ होना चाहिए। इतना वीआईपी पना नहीं होना चाहिए कि माला भी नहीं है। मंत्र मंत्र का अभ्यास निरंतर कोई बिरला ही कर पाता है। तो शौक करो तो उत्तम शौक करो। कितना सुंदर लगता है जब किसी के गले में कंठी होती है माला धारण की होता है राधा नाम कितना पवित्रता झलकती है उसके शरीर से भगवत चरणारविंद का चिन्ह तिलक लगा हुआ है कंठी है माला है तो एक देव मूर्ति लगता है संसार में सबसे कठिन भजन है सेवा करना सबसे कठिन भजन सेवा करना और भजन के जो साधन है वो कर सकता है।

पर द्य होकर सेवा में अर्पित होना सबसे कठिन बात है। सेवा करना बहुत कठिन है। सेवा वही कर सकता है [खांसने की आवाज़] [गला साफ़ करने की आवाज़] जिसका अहंकार गलित हुआ है और जो भगवान की अत्यंत कृपा का पात्र है वही सेवा कर सकता है। यह हम तुम्हें चार बातें बताते हैं जिससे तुम्हें सब कुछ प्राप्त हो सकता है। लौकिक पारलौकिक सब सुख पहला ईश्वर गुरु और शास्त्र वाक्य में ऐसी श्रद्धा रखो कि भेद ना आने पावे। गुरु बोल रहे तो ईश्वर बोल रहा है। गुरु बोल रहे तो शास्त्र बोल रहा है।

पूर्ण श्रद्धा के साथ गुरु वचनों का श्रवण करना। विश्वास के साथ उसको अपने जीवन में उतारना। ईश्वर गुरु और शास्त्र के वाक्यों में प्रबल श्रद्धा। दूसरा कोई कितना भी तुम्हें नाराज करने की कोशिश करे उदग्न करने की कोशिश करें। तुम नाराज मत होना। यह तुम्हारी कसौटी है। तुम क्षमा करते रहना। तुम्हारी क्षमा उसको अपने आप दंड दे देगी। उमा क्षमा साप ते भारी अपने कर्म जाए अपकारी। दुष्ट दुष्टता करने से चूकता नहीं है तो साधु साधुता करने से नहीं चूकता। तुम्हें कोई नाराज करना चाहे तो तुम कभी नाराज ना हो।

यह बात पकड़ लो। दूसरी बात है यह। पहली बात है ईश्वर गुरु शास्त्र के वाक्यों पर प्रबल श्रद्धा। दूसरी बात है तुम्हें कोई उद्दीन करना चाहे, नाराज करना चाहे, कितना भी कुछ कर ले नाराज नहीं होना। कुछ लोग उपहास करने वाले थे। श्री एकनाथ जी महाराज महाराष्ट्र में वो चबूतरे में उपहास करने वाले बैठे थे। एक पंडित जी आए बोले कहां जा रहे हो? बोले कोई जजमान अगर अनुष्ठान दो। जो बोले जितना जजमान देंगे हम तुम्हें अभी देते हैं। तुम एकनाथ जी को गुस्सा दिला दो। बस तुम्हें दे दे।

उनको आ भी जाते हैं। भोजन के लिए वह जे गए सेनाथ जी आओ आओ आओ विपरी जी और बैठाला भोजन बड़ा उपद्रव किया भोजन को इधरउधर उपहास सब बिल्कुल शांत रहे जब उनकी पत्नी परोसने आई उनकी पीठ पर बैठे हुए उनका संभाल के संभाल के गिरने ना पावे गिरने ना पावे देखो बच्चा है उसको संभाल के पत्नी से कहा उनका कहा भगवन पहले से ही हम तैयार हैं। बिल्कुल नहीं गिरने पाएंगे। ये भी हर उपाय जब किए तो फिर रो पड़े। उन्होंने कहा नाराज हो जाते तो हमको ₹51 दक्षिणा के मिल जाते। तो उनका बता देते कि हम ऐसी बात करके आए तो हम पहली बार ही नाराज हो जाते।

पूरा उपद्रव किया। वही महापुरुष जिनके ऊपर 100 बार थूका फिर भी क्रोध नहीं आया। तो यहां कह रहे तुम्हें कोई कितना गुस्सा दिलाए तुम क्षमा ही करना नाराज मत होना क्रोध मत करना जो चाहोगे प्राप्त हो जाएगा लोक परलोक की तीसरा ये साधु का बहुत बड़ा आभूषण है ततीक्षा गर्मी सर्दी बरसात मान अपमान काम क्रोध लोभ ये सब सह सेना सहतस बाढ़ भगति गृह तन गुर हित गार हमें नाराज नहीं होना और हमें ततीक्षा पूर्ण रहना सहना है ऐसेसे संतों को देखा है जो एक महीन सी मार्किंग और वृद्ध शरीर पूरा सर्दी में गंगा किनारे शरीर कांप रहा है पर उन्होंने कुछ भी नहीं स्वीकार किया कोई कंबल स्वेटर शॉल कुछ नहीं अभ्यास योग योग देना है अभ्यास उन्हीं के बाद हमारे अंदर प्रेरणा हुई थी कि जब यह 85 वर्ष के वृद्ध एक महीन मार्किन में रह सकते हैं तो हम जवान बिल्कुल कोई वस्त्र नहीं धारण करेंगे।

यह घटिया घाट की बात है। फर्रुखा बाद फतेहगढ़ के आगे पड़ता है। बस फिर जो वस्त्र थे उनको भी जय गंगा माता वो दिगंबर बहुत समय तक तब स्वामी सच्चिदानंद जी मिले और उन्होंने कहा कि अच्छा है अच्छा है वैराग्य धारण करना पर क्या समझ के वस्त्र नहीं धारण करते कहा मैं शरीर ही नहीं हूं तो क्यों धारण तो फिर धारण क्यों नहीं करते जब शरीर नहीं हो तो धारण करने में क्या जाता है? तुम कहा दे दीजिए। वो भी सन्यासी थे। वस्त्र दे धारण कर लिए। वैराग्य ततीक्षा अरे जो आनंद वैराग्य में भोगी कभी सोच सकता है कि आनंद वैराग्यवान को जो आनंद हो ब्रह्मा को भी आनंद नहीं है।

फिर बोधवान को जो आनंद है उसकी तो बात ही जाने दो। वैराग्यवान को जो आनंद त्रिभुवन में कोई नहीं जानता कि उसका वास्तविक वैराग्य नाटक दिखावा पाखंड अलग बात है वास्तविक वैराग्य स्वभाव से भोगों के प्रति तनिक भी लगाव नहीं शरीर के प्रति कोई ममता नहीं लक्ष्य के प्रति दृढ़ वो आनंद जो उसको मिलता है चौथा निरंतर भगवत स्मरण करते हुए अपने पास जो कुछ है देत लेत मन शंक न धरे बल अनुमान सदा हित करे दूसरों को देने में हिचके ना जो अपने पास है खानपान सामग्री वस्त्र भोग लो एक बार एक परीक्षा हुई यही वृंदावन में किसी

आश्रम पर रहते थे शिवरात्रि का दिन था गोपेश्वर जल चढ़ाने गए तो बड़ी भीड़ थी अपने तो ये देखा भीड़ है सो रोड में आंख मूदा और गोपेश्वर का ध्यान किया व पूरा चढ़ा दिया वापस होने लगे मन में था भगवान शंकर ने स्वीकार किया कि नहीं एक प्रक्षन्न वेशधारी संत आए एक ही वस्त्र था हमारे से उन्होंने कहा बहुत बढ़िया वस्त्र है मुझे सर्दी लग रही है दे दोगे ले लीजिए यहां से पहनते थे ऐसे खींचा बड़ा आलम कहा है अंदर आया शिव जी ने स्वीकार कर लिया दे भावातीत हमारे अंदर यह नहीं आना चाहिए कि यह मेरी वस्तु है नहीं प्रभु ने दिया है अगर प्रभु किसी भी रूप में आकर के मांग लेते हैं तो श्री राम जी को फांसी की सजा मिली थी इसी बात के लिए उनको खजानची बना दिया गया था जो आके उनसे हमारी बेटी का ब्याह है ले जाओ।

अमुक रोग है उसके लिए औषधि के लिए पैसे ले जाओ। जब बादशाह को पता चला तो अन्य धर्मावलंबी बादशाह था। काजियों ने कहा आपके साथ बड़ा दगा किया इन्होंने और खजाने को लुटा दिया। उन्होंने कहा श्री धाम क्यों लुटाए? बोले सरकार हम किसी को दुखी नहीं देख सकते। अगर किसी के आंसू हमारे सामने गिरे तो सबसे बड़ा बंधन हमारे लिए यही है कि हमारे कदम नहीं आगे बढ़ते। क्या बात है? आप क्यों रो रहे हैं? उसका रोना बंद होना चाहिए। उसको मुस्कुराना चाहिए। यह प्रत्येक भक्त का हृदय होता है।

लड़खड़ा जाएंगे उसके कदम। अगर कोई सामने रो रहा है तो क्यों? ये क्यों रो रहा है? सैकड़ों बार प्रश्न कभी-कभी पूछ भी लेते हैं। एक जैसे रुक गए सब रोक दिए। आप क्यों रो रहे हो? क्या बात क्या चाहिए आपको? वह कुछ नहीं। बस देख के आपको रो रहे हैं। भाई साहब बुरा हाल देख के रोना आता है। प्रेमानंद प्रेम कहते हैं प्रियाजु को चांद घन प्रेम मूर्ति किशोरी और आनंद कहते हैं लाल जी को जो आनंद सिंधु सुखरासी और दोनों का संगम प्रेमानंद प्रेम आनंद प्रिया और लाल का जो मिलन है वही प्रेमानंद है।

शायद है हम नहीं देख पा रहे लेकिन वह कहीं प्रेमानंद को देख पा रहे होंगे तो उनको रोना आ रहा होगा श्री राम जी सदैव प्रभु के अनुराग में डूबे हुए आनंद में डूबे हुए जब उनसे कोई जब यह एक आदमी को मिल जाता है तो दूसरा बता देता है कोई समस्या हो तो पहुंच जाना श्री राम जी के पास उस भाव में श्री राम जी ने आधा खजाना लुटा दिया था कादियों ने कहा सरकार प्रेम से बात मत मत कीजिए। ये खजानची थे। आपके साथ दगा दिया। इनको दंड दीजिए। बोले आप लोग निर्णय करके बताइए। बोले फांसी की सजा पास हो गई।

श्री राम जी को फांसी की सजा पास हो गई। उनके हाथ पीछे बांध लिए गए और जैसे वध के लिए ले जाया जाता था। तो एक बार बादशाह ने पूछा श्री राम तुम्हारी कोई आखिरी इच्छा किसी से मिलना चाहते हो? तुम्हारा कोई है? कहा हां है। एक बार केवल आंख मिला लेने दो। कौन है परिवार का सदस्य? बोले विट्ठल भगवान। केवल एक बार मुझको उनके सामने ले चलो। आंख मिला लेने दो। बस तुरंत मार देना। ले गए पीछे हाथ बांधेंगे। और विट्ठल भगवान की तरफ देखा और कहा राजी हो? ठीक है। बस बोले ले चलो।

और इधर विट्ठल भगवान वहां पहुंच गए। हुजूर कहा कौन हो? वो सुंदर श्यामल रूप किशोर अवस्था अरविंदाक्ष मुस्कुरा के कहा श्री राम का नौकर हूं। श्री राम ने तो कभी नहीं बताया। अरे वो मानते नहीं तुम्हारी नौकरी करते हैं। उनके यहां कुछ कमी है क्या? पर पता नहीं उनको कौन सी शौक है और सुना है हमारे मालिक को तुमने खजाने में बांट देने के कारण अपराध में फांसी दी है हां तो देख ऐसे झोली से निकाला वो दिव्य हीरे दिव्य लाल जवाहरात मणि बोले देख एक हीरे की कीमत तेरे खजाने में पूरे नहीं है बुला हमारे मालिक को सुरक्षित और ये सब रख ले और जब तेरे को जो आवश्यकता हो तो मुझे बता मैं उनका नौकर हूं।

मेरे मालिक की महिमा को तू जानता है। भगवान के अमृतमय वचन भगवान का रूप वो सब वो तो पागल सा बना बादशाह। तुम्हारा नाम क्या है? बोले बिट्ठू सैनिकों को आदेश दिया तुरंत जाओ श्री राम जी को वापस लाओ। इतने में अंतर्ध्य भगवान और हीरे और वो तो बिटू बिट्ठू बस श्री राम जी को लाए घुटने पर हो गया बादशाह। मैं ऐसा नहीं जानता था तुम इतने धनी हो। कहा हुजूर क्या बात कर रहे हो? हम तो आपके नौकर हैं खदान जी बोले नहीं नहीं तुम्हारा नौकर आया था। देखो वो हीरे जवाहरात तो सब मेरा कौन नौकर तो कहा बिट्ठू ना अच्छा अच्छा अच्छा विट्ठल भगवान बिट्ठू बन के आए एक बार हमको दिखा दो मैं जीवन भर तुम्हारा दास बना रहूंगा एक बार पुनः बुला दो बोले वह बुलाने पर या हमारे अधीन नहीं है।

वह स्वतंत्र है। पता नहीं कौन सी कृपा हुई कि तुम्हारे सामने आए। वह हमारे ईश्वर है। हमारे मालिक है। तो देत लेत मन शंख न धरे। भक्त का सदैव स्वभाव होता है। उदार स्वभाव। उदार होना। रती देव जी ने 64 दिन के बाद जब उनको आहार मिला तब भूखा अतिथि आ गया उसको पवा दिया। तब भगवान से प्रार्थना की हे भगवान मुझे हृदय में ऐसी सामर्थ दो कि विश्व का दुख मैं भोगू विश्व में कोई दुखी ना रहे यही भक्त हृदय सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संत निरामया सर्वे भद्राण पश्यंतु मा कस दुख भाग भवे चार बातें हैं पहले ईश्वर गुरु और शास्त्र में प्रबल श्रद्धा कोई तुम्हें कितना भी नाराज करे तुम क्रोधित मत होना।

सर्दी, गर्मी, भूख, प्यास, बरसात सहने की कोशिश करो। तक्षावान बनो। और चौथा निरंतर भगवत स्मरण करते हुए जो भी तुम्हारे पास है वो भगवान का समझकर तदय वस्तु गोविंदम त्य समर्प। इसी से बहुत जल्दी लोक परलोक की जो वस्तु चाहोगे वो प्राप्त हो जाएगी। ना चाहोगे तो भगवान प्राप्त हो जाएंगे। भगवत विषय में जब कोई प्रश्न करता है तो उत्तर देने वाला प्रश्न्ता दोनों पुण्यवान होते हैं और पवित्र हो जाते हैं। प्रभु के विषय में प्रश्न करता है। यहां कह रहे हैं भगवत विषयक प्रश्न करता।

भगवत विषय में प्रश्न किया जाए। अपनी साधना के विषय में प्रश्न किया जाए तो उत्तर देने वाला और प्रश्न करने वाला दोनों पुण्यवान होते हैं और पवित्र हो जाते हैं। जो शरीर को गलत चेष्टाओं से बचाता है। वाणी को गलत बोलने से बचाता है। और प्राणों को सूक्ष्म आहार देकर के सूक्ष्म करता है। उसकी इंद्रियां और मन स्वयं वशीभूत हो जाते हैं। इंद्रियां और मन को वश में करने का उपाय क्या बता रहे हैं? शरीर से गलत क्रियाओं को छोड़ो। गलत क्रियाओं से बचाओ। वाणी को गलत बातों के बोलने से बचाओ।

और प्राणों को थोड़ा आहार दो और प्राण संयम में रखो तो मन और इंद्रियां अपने आप बस में हो जाएगी। गृहस्ती संबंधी कार्य करते समय जितना नाम जप सको अच्छा है नहीं खाली समय में व्यर्थ प्रपंच 24 घंटे होते हैं लोग कहते हैं हम तो गृहस्थ है हमें फुर्सत कहां है बेईमानी की बात करते हो हम कह रहे हैं छ घंटे सोने के ले लो आप शयन के निद्रा के कितने बचे 18 छ चौको 24 तो 18 घंटे बचे 18 घंटे दो घंटे भोजन के ले लो पूरे दिन में जितने बार पा दो घंटे भोजन को दे दिए 16 बचे 16 में 12 घंटे काम के ले लीजिए के बचे चार घंटे चार घंटे बचे ना चार घंटे में एक घंटे के लिए मनोरंजन के लिए छोड़ दिया संसारी हो तीन घंटे बचे तीन घंटे भजन कर लो और भगवान की तरफ आपकी कितनी उन्नति होगी होगी।

आप देख लीजिए। लोग कहते हैं हमारे पास समय नहीं है। चाहे विद्यार्थी हो, चाहे कृषक हो या कोई व्यापारी हो। बस एक बहानेबाजी घंटों बैठे प्रपंच करते रहेंगे गद्दी में लेकिन नाम जप नहीं करेंगे। और कहता है हम तो व्यापारी हैं। हम तो किसान भैया ईमानदारी से चलो। तो आपके पास बहुत सा समय ऐसा है जो आप व्यर्थ में नष्ट करते हैं। हम केवल उतना समय आपसे मांगते हैं। व्यर्थ समय नष्ट ना करके उस समय आप साधन भजन कर लो। आपका मंगल हो जाएगा। मानते हैं जब आप किसी काम में लगते हैं तो उसमें एकाग्रता की जरूरत होती है।

मानते हैं आपका अभ्यास ठीक नहीं तो आप भजन नहीं कर सकते। लेकिन जब आप खाली हो समय तब आपको मोबाइल या ताश या इधरउधर के प्रपंच करने की जरूरत नहीं। उस समय आप शास्त्र स्वाध्याय सत्संग नाम जप आदि साधन करो। आपका मंगल हो जाएगा। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान सच्चिदानंद श्री कृष्ण चंद्र जो महाराज नवीन नवीन लीलाओं के द्वारा हम सबके लिए वो मार्ग प्रशस्त करते हैं जिससे हम लीला गाकर सुनकर उनकी आज्ञा का पालन करके इस विषम संसार पर विजय प्राप्त करके श्री भगवान को प्राप्त होते हैं।

एक बार की बात है कि नंद बाबा आदि गोपों ने शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी उत्सुकता कौतहल और आनंद में भरकर बैलों से जुती हुई गाड़ियों पर सवार होकर अंबिका वन की यात्रा की और वहां सरस्वती नदी में स्नान किया। शिवरात्रि थी इसलिए सर्वांतर्यामी पशुपति भगवान देवाधिदेव महादेव भगवती अंबिका जी का बड़ी भक्ति से अनेक सामग्रियों से पूजन किया फिर खूब गौए सोना वस्त्र मधु और मधुर अन्न ब्राह्मणों को दान किया ऋषि मुनियों को खिलाया पिलाया और उनकी चाहत इतनी ही थी कि इस दान पुण्य का फल यह मिले कि देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर हम पर प्रसन्न हो।

परम भाग्यवान नंद सुनंदा आदि गोपों ने उपवास कर रखा था। इसलिए वे लोग भगवान शिव का अभिषेक करके आरती पूजन करके थोड़ा सा जल केवल पिया और सरस्वती नदी के तट पर ही सब विश्राम करने लगे। सो गए। अजगर को खुशबू मिली। मनुष्य शरीर की बढ़िया आहार है। बहुत सो रहे हैं। विशाल अजगर वो बहुत दिनों का भूखा था। वो गंध के सहारे वहां आया उस और सबसे पहले नंद बाबा को पकड़ा। ये बढ़िया किया। और गोपों को नहीं पकड़ा। नंद बाबा क्योंकि नंद बाबा के जैसा महान कौन होगा? जिसके लाला जगत पति भगवान श्री कृष्ण है।

तो नंद बाबा को तो कोई नष्ट ही नहीं कर सकता। नंद बाबा को पकड़ लिया। अब जो औरों ने देखा जोर से चिल्लाए कृष्ण कृष्ण देखो देखो और बाबा भी चिल्लाए बेटा कृष्ण दौड़ो ये अजगर मुझे पकड़ लिया। अजगर की बहुत जोर की पकड़ होती है। यह मुझे निगल जाएगा। मैं तुम्हारी शरण में हूं। जल्दी मुझे इस संकट से बचाओ। ब्रजवासियों का नंद बाबा का चिल्लाना सुनकर जो गोप सो रहे थे वह भी उठ बैठे और देखा कि नंद बाबा को अजगर अपनी पकड़ में लिए हुए बड़े घबरा गए। तो प्रकाश के लिए वहां लकड़ी जलाई गई थी।

तो अधली लकड़ियों से उस अजगर को मारने लगे। पर बहुत विशाल अजगर उसको कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने नंद बाबा को नहीं छोड़ा। इतने में भगवान ने देखा ये तो खा ही जाएगा बाबा को। दौड़ के गए और अपने चरणों का स्पर्श कराया। जे भी चरण स्पर्श हुआ अजगर का सब पाप भस्म हो गया। उसी क्षण दिव्य तेजोमय रूप धारण करके अजगर का शरीर छूट गया। सर्वांग सुंदर विद्याधर रूप में प्रकट हो गया। उसके शरीर से दिव्य ज्योति निकल रही थी। वो सोने का आहार पहने दिव्य आभूषण धारण किए और भगवान को साष्टांग प्रणाम करके हाथ जोड़कर खड़ा हो गया।

कोई मारपीट नहीं करनी पड़ी। चरण स्पर्श करा दिए। अशुभ भस्म हुए। वो दिव्य अपने स्वरूप में आ गया। भगवान ने पूछा तुम कौन हो? तुम्हारे अंग अंग से सुंदरता फूटी पड़ती है। तुम देखने में बड़े अद्भुत जान पड़ते हो। तुम्हें अत्यंत निंदनीय अजगर की योनि क्यों प्राप्त हुई? अवश्य तुम्हें विवश होकर अजगर की योनि में आना पड़ा होगा। तो उस अजगर के शरीर से निकला हुआ पुरुष बोला भगवन मैं विद्याधर हूं। मेरा नाम सुदर्शन है। मैं बहुत सुंदर सौंदर्यवान और बहुत ऐश्वर्यवान हूं।

विमान पर चढ़कर के मैं घूमा फिरा करता था। एक दिन मैंने अंगिरा गोत्र के कुरूप ऋषियों को देखा। अपने सौंदर्य के घमंड में मैंने उनकी हंसी उड़ा दी। विमान पर चढ़े चढ़े। ऋषियों ने देखा कि ये तो संतों की अवहेलना करने वाला है। मेरे इस अपराध से कुपित होकर उन लोगों ने कहा तुझे अपने शरीर की सुंदरता पर बड़ा अभिमान है। जा अजगर योनि को प्राप्त हो। तो यह ऋषियों के अपराध का फल था कि मैं अजगर योनि में भूखा प्यासा कष्ट पाता रहा। परंतु फिर उन कृपालु ऋषियों के चरणों में मैं गिरा और कहा कि किसी तरह साप मोचन का उपाय बता दीजिए।

कि मैं अजगर की योनि से कब मुक्त होऊंगा। तो उन्होंने कहा जब चराचर के गुरु भगवान श्री कृष्ण स्वयं तुम्हारा स्पर्श करेंगे तब तुम हमारे श्राप से मुक्त हो जाओगे। तो हे प्रभु आज आप चराचर के गुरु भगवान श्री कृष्ण के चरण स्पर्श से मेरे सारे अशुभ नष्ट हो गए। समस्त पापों का नाश करने वाले प्रभु जो लोग जन्म मृत्यु रूप संसार से भयभीत होकर आपके चरणों की शरण में आ गए तम तहम भव भीता नाम प्रपना नाम भयाहम [चीखने की आवाज़] आप प्रच्छे सा निर्द स्पर्शामी प्रपनो महा योगिन महा पुरुष सतते अनुजानी मा देव सर्वलोकेश्वरेश्वर हे प्रभु जो संसार रूपी मृत्यु से भयभीत होकर आपके चरणों की शरण ग्रहण करते हैं, वह समस्त भयों से मुक्त हो जाते हैं।

भगवान के चरणों का बहुत महा महिमामय प्रभाव है। यह शब्द गोपी गीत में ये कल बहुत चिंतन हुआ। धेय मापदी ध्यान करने मात्र से समस्त मंगल आपदा का नाश धमापदी प्रणत कामदम जो आपके चरणों की शरण में हो जाए उनकी कामनाएं पूर्ण हो जाती धरण मंडनम ये चरण पंकजम ऐसे हैं पृथ्वी की शोभा है धमा पदी जो इनका ध्यान करे वह आपदा से मुक्त हो जाए। जन्म मरण से मुक्त हो जाए। यही भगवान शंकराचार्य जी ने भी बताया। गुरु कृपालु कृपया वत श्री विश्वेश्वर पादंबुज दीर्घ नौका करुणा समुद्र गुरुदेव भगवान ने कृपा कर बताया कि अपार संसार समुद्र से जो हम डूब रहे हैं बचने का उपाय एकमात्र भगवान के चरणारविंद लक्ष्मी जी के द्वारा पूजित भगवान के चरणों का जो ध्यान करता है सारे पाप ताप नष्ट हो जाते हैं।

प्रणत कामदम पद्म चार्चितम धरण मंडनम धेय मापदी आपके भता नाम प्रपन्न नाम भयाम प्रपन्न नाम जो आपकी शरण में हो गए उनका भय सदा सदा के लिए नष्ट हो जाता है। मैं आपके श्री चरणों का स्पर्श प्राप्त किया। अब तीनों लोकों में मैं पावन हो गया हूं। मैं अब आपसे अनुमति चाहता हूं। हे भक्तवत्सल हे महायोगेश्वर हे पुरुषोत्तम श्री कृष्ण मैं आपकी शरण में हूं। इंद्राद समस्त लोकेश्वरों के परमेश्वर स्वयं प्रकाश परमात्मन मुझे आज्ञा दीजिए। ब्रह्म दंडात्म मुक्तोह सस्ते अचुत दर्शनात आज मैं ब्रह्म दंड से मुक्त हो गया हूं एक रस रहने वाले अचुत मैं ब्राह्मणों के हिसाब से मुक्त हो गया ये आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि य नाम ग्रहण नखिला श्रोत्रणा मेंवच स पुस तस स्पष्ट पदा बहुत बढ़िया बात जिनका नाम मात्र उच्चारण करने से नाम गान करने वाला और नाम सुनने वाला सब पापों से मुक्त हो जाते य नाम संकीर्तनम य सर्व पाप प्रणाशनम य नाम ग्रहण नखलान अखिल अखिल पापों का नाश श्रत मान में सुनने वाला और गाने वाला दोनों निष्पाप हो जाते हैं।

जो कीर्तन करते हैं उनको दुगना लाभ मिलता है। क्योंकि वो गान करते हैं और सुनते भी हैं और दूसरों को भी सुनाते हैं तो दूसरों को सुनाने का भी उनको सुकृत प्राप्त होता है। जैसे जोर से राधा राधा नाम गा रहे हो जितने लोग सुन रहे हैं उनके पाप नष्ट हो रहे हैं और आपको सबका नाम सुनाने का लाभ प्राप्त हो रहा है और आप खुद गा रहे हैं खुद सुन रहे हैं बड़ा लाभ मिलता है प्रभु मुझे तो आपने स्वयं अपने श्री चरण कमलों से स्पर्श किया तब भला मेरी मुक्ति में क्या संदेह है इस प्रकार सुदर्शन विद्याधर ने भगवान श्री कृष्ण की विनती की परिक्रमा की और फिर साष्टांग प्रणाम किया और फिर भगवान से आज्ञा लेकर वह अपने लोक को चला गया।

नंद बाबा आदि सब ब्रजवासी देखते रह गए। लाला का इतना बड़ा प्रताप भारी संकट से बचा लिया। ब्रजवासियों ने निश्चय कर लिया कि भगवान है श्री कृष्ण। अब निश्चय हो रहा क्योंकि वरुण लोक में यहां कितने ऐसे कार्य किए जो सिर्फ भगवान के द्वारा होते सब ब्रजवासियों को निश्चय होने लगा गिरिराज धारण किया देवराज इंद्र चरणों में गिरा के अघासुर बकासुर तणावर्त पूतना कितने कितने उन्हें विस्मय हुआ कितना आश्चर्य है भगवान के स्पर्श मात्र से उसका कल्याण हो उन्होंने जो नियम ले रखे थे शिवरात्रि के वह पूर्ण किए और बड़े आदर प्रेम से श्री कृष्ण का दर्शन करते हुए उनकी लीला गान करते हुए ब्रज में लौट आए।

एक दिन की बात है अलौकिक कर्म करने वाले भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी रात्रि के समय वन में गोपियों के साथ विविध प्रकार के हास्य विनोद रास आदि भगवान श्री कृष्ण निर्मल पीतांबर और बलराम जी निर्मल नीलांबर धारण किए हुए दोनों गले में फूलों की सुंदर सुंदर माला अंगराग सुगंधित चंदन सुंदर सुंदर आभूषण पहने हुए और बड़े प्रेम से आनंद से ललित स्वर में गोपियों के साथ गायन कर रहे हैं। नृत्य कर रहे हैं। अभी निशा मुखम सायंक काल था। आकाश में तारे उग रहे थे। चांदनी छिटक रही थी।

बेला के सुंदर गंध से मतवाले होकर भोरे इधरउधर गान कर रहे थे। जलाशय में खिली हुई कुमुदिनी की सुगंध लेकर वायु मंदमंद चल रही थी। उस समय उनका सम्मान करते हुए भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी ने एक साथ मिलकर राग आलापा। राग का आरोह अवरोह स्वरों के चढ़ा उतार बहुत ही मनोरम। जगत के समस्त प्राणियों के मन और कानों को आनंद से भर देने वाला गान था। प्रभु का वह गान सुनकर गोपियां प्रेम व्यथित हो गई। परीक्षित गोपियों को अपने शरीर की सुधि ना रही। जिस समय बलराम और भगवान श्री कृष्ण दोनों भाई इस प्रकार स्वच्छंद गान नृत्यादि कर रहे थे।

उन्मत्त की भांति गा रहे थे। उसी समय कुबेर का एक अनुचर यक्ष जिसका नाम शंखचू था वो प्रेम बेशुद्ध गोपियों को चुरा ले गया भाग गया लेकर के जिनके एकमात्र स्वामी भगवान श्री कृष्ण है अब उन गोपियों को सुध आई तो देखा ये यक्ष लिए जा रहा है तो भगवान को पुकारा दे मापदी जिनका ध्यान चरणों का करने मात्र से आपदा का नाश निश्चित है। उसी समय श्री कृष्ण और बलराम जी दौड़ पड़े और कहा डरना मत। अभय वाणी कहते हुए बलराम जी ने एक साल का वृक्ष उखाड़ा और उस यक्ष के पास पहुंचा।

यक्ष ने देखा कि काल और मृत्यु के समान श्री कृष्ण और बलराम मेरे पास आ गए। वो मूढ़ घबरा गया। गोपियों को तो वही छोड़ दिया। प्राण बचाने के लिए भागा। तब बलराम जी तो गोपियों की रक्षा के लिए वही खड़े हो गए। और जहां वह भाग के जाने की कोशिश करता वही भगवान श्री कृष्ण भगवान श्री कृष्ण ने दौड़ कर पकड़ लिया और एक घंसा उस दुष्ट के सर पर मारा चूड़ामणि के साथ उसका सर एक ही घसे पिस गया। भगवान श्री कृष्ण शंख चूड को मारकर वह मणि लेकर के आए और वह मणि बलराम जी को दे दी और समस्त गोपिकाओं को सुख पहुंचाया।

परीक्षित भगवान श्री कृष्ण के गओं के चराने के लिए प्रतिदिन वन में चले जाने पर उनके साथ गोपियों का चित्त भी चला जाता था। गोपियों का मन श्री कृष्ण का चिंतन करता रहता। गोपियों की वाणी श्री कृष्ण की लीलाओं का गान करती रहती। बड़ी कठिनाई से दिन व्यतीत करती। गोपियां आपस में कहती है बाम बाहु कृत बाम कपोलो वल्लगित भू धर्पित वेणु कोमलांगुल भराित मार्गम गोप ईयति यत्र मुकुंद वयाता सा सिद्ध विस्मिताधार सलज्जा काम मार्ग गण समर्पित चित कश्मलम यरपस्मत नीव्या अरे सखी अपने प्रेमी जनों को प्रेम वितरण करने वाले और द्वेष करने वालों को मोक्ष प्रदान कर देने वाले श्याम सुंदर नटनागर जब अपने बाएं कपोल को बाई बाह की ओर लटका देते हैं और अपनी भहे नचाते हुए बांसुरी को अधों से लगाते हैं।

तब अपनी सुकुमार अंगुलियों को उसके छेदों पर फैलाते हुए मधुर तान छेड़ते हैं। उस समय क्या होता है कि सिद्ध पत्नियां देवियां ये आकाश में अपने पति सिद्ध गणों के साथ विमानों पर आ जाती है और उस वशी की तान को सुनकर अत्यंत ही चकित तथा विस्मित हो जाती है। पहले तो उन्हें अपने पतियों के साथ रहने पर भी चित्त की यह दशा देखकर लज्जा मालूम होती। परंतु क्षण में ही उनका चित्रित बंशी की ध्वनि सुनकर प्रेम बाण से बिता है और विवश अचेत हो जाती है। उन्हें इस बात की भी सुधि नहीं रहती कि उनका वस्त्र कहां खिसक गया।

आभूषण कहां गिर गए। अरे सखी तुम आश्चर्य की बात तो सुनो। हंत चित्र मला तेदम हारहास उरस स्थिर विद्युत नंद सुय मार्त जना नाम नर्मदो य कुजित वेणु बृंद सो ब्रज बसा मृग गा वेणुवा चेतस आरा दंत दष्ट कवला करणा निद्रिता लिखित चित्र निवासन अरे सखी तुम आश्चर्य की बात सुनो ये नंद नंदन ऐसे दिन व्यतीत करती है गोपियां आपस में बैठकर भगवान की रूप माधुरी गुण माधुरी महिमा का वर्णन करती हुई अरे गोपियों तुम ये आश्चर्य की बात सुनो यह नंद नंदन कितने सुंदर है पहली ने कहा जब बाम कपोल को बाम भुजा की तरफ झुकाकर अधों पर बंसी विराजमान करके तिरछी चितवन से वम में विराजमान सिद्धों की पत्नियां और सिद्ध ये प्रेम विकल हो जाते हैं।

दूसरी कहती है नंद नंदन कितने सुंदर जब हंसते हैं ना खुल के तब हास्य रेखाएं हार का रूप धारण कर लेती है। शुभ्र मोती सी चमकने लगती है। अरे सखी उनके वक्षा स्थल पर लहराते हुए हार में हास्य की किरणें चमकने लगती है। उनके वक्षा स्थल पर श्रीवत्स की सुनहली रेखा जो है ना वो लक्ष्मी जी है। वो तो ऐसी जान पड़ती है मानो श्याम मेघ पर बिजली विराजमान हो स्थिर रूप से। कितने करुणा में है हमारे श्याम सुंदर। वे जब दुखी जनों को सुख देने के लिए विरहियों के मृतक शरीर में प्राणों का संचार करने के लिए बांसुरी बजाते हैं तब ब्रज के झुंड के झुंड बैल गौए और हरिन उनके पास ही दौड़ाते हैं।

केवल आते ही नहीं सखी दांतों से चबाया हुआ घास का ग्रास उनके मुंह में ज्यों का त्यों ऐसा पड़ा रहता है। ना वो निगल पाते हैं, ना उगल पाते ना चबा पाते हैं। दोनों कान खड़े करके स्थिर भाव से केवल वशी की ध्वनि का पान करते हैं। और ऐसे लगते हैं मानो भीत पर लिखे हुए चित्र हो। उनकी ऐसी दशा होना स्वाभाविक है क्योंकि श्याम सुंदर की बांसुरी की तान का प्रभाव ऐसा है जो उनके चित्त को चुरा लिया। हे सखी जब यह नंद के लाडले लाल अपने सिर पर मोर पंख का मुकुट बांध लेते हैं।

घुंघराली हलकों में फूल के गुच्छे खस लेते हैं। बरहस्त तबक धातु पलास बद्ध मल परिबर विडंब कर चित्स सबल आलिस गोप गा समा यत्र मुकुंद तरह भगया सरितो व तत पदा भुज रजो नील नीतमहवा बहु पुण्य प्रेम वेपित भुजामिता अनुचर समनु वर्णित वीर्य आदि पुरुष इवाचल भूत बन चरो गिर तटे सु चरंत वेणुनाति गा सदाह जब ये नंद के लाडले लाल अपने सिर पर मोर पंख का मुकुट बांध लेते हैं। घुंघराली हलकों में फूल के गुच्छे खोस लेते हैं। रंगीन धातुओं से अपना अंग अंग रंग लेते हैं और नए-नए पल्लवों से ऐसा भष सजाते हैं जैसे कोई बहुत बड़ा पहलवान हो।

और फिर बलराम जी तथा ग्वाल बालों के साथ बांसुरी में जिस गाय का नाम लेकर पुकारते रभती हुई वो भागती हुई आ जाती है। प्यारी सखियों जब ये बंसी बजाते हैं तो नदियों की गति रुक जाती है। वे श्याम सुंदर की बांसुरी सुनने के लिए प्रवाह रुक जाता है। वे चाहती हैं कि वायु उड़ाकर प्रीतम श्याम सुंदर के चरणों की धूल हमारे पास पहुंचा दे और उसे पाकर हम निहाल हो जाए। सखियों जैसे नंद नंदन श्री कृष्ण का आलिंगन करते समय हमारी भुजा कांप जाती है। जड़ता रूप संचारी भाव का उदय हो जाता है और हम अपने हाथों को हिला भी नहीं पाती।

वैसे ही वे भी प्रेम के कारण कांपने लगती हैं। दो चार बार अपनी तरंग रूप भुजाओं को कांपते कांपते उठाती तो अवश्य है परंतु फिर विवश होकर स्थिर हो जाती है। प्रेमावेश से स्तंभित हो जाती है। अरि वीर जैसे देवता लोग अनंत और अचिंतश्वर्य के स्वामी भगवान नारायण की शक्तियों का गान करते हैं। वैसे ही ग्वाल बाल अनंत सुंदर नटनागर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का गान करते रहते हैं। वे अचिंतश्वर्य संपन्न श्री कृष्ण जब श्री वृंदावन में विहार करते रहते हैं बांसुरी बजाते हैं तो गिरिराज गोवर्धन की तराई में चरती हुई गौओं को जब बांसुरी की ध्वनि सुनाई पड़ती तो दौड़कर सब उनके समीप आ जाती है।

बन लता तरव आत्मनी विष्णुम व्यंजयंत इव पुष्प फला्या प्रणत भारविपा मधु धारा प्रेम हष्ट तनवा सस्म दर्शनीय तिलको वनमाला दिव्य गंध तुलसी मधुमत्त अलु रलघु गीतमष्ट मादय य संधित वेणु सरस हंस विहंगा चारु गीत हत चेतसत हरि मुसत तेत चित हंत मिलित दशोधित मौना अरे सखी जितनी भी वस्तुएं संसार में या उसके बाहर देखने योग्य हैं उन सबसे सुंदर सबसे मधुर सबके शिरोमणि है हमारे मनमोहन देखो उनके सांवले ललाट पर जब केसर मिश्रित चंदन एक और कितनी फपती देखते रह जाओ गले में घुटनों तक लटकती हुई वनमाला उसमें पिरोई हुई तुलसी की दिव्य गंध और गंध से मधुर मधुर मधु से मतवाले होकर झुंड के झुंड भवरे कैसा गुंजार कर रहे देखो कितने सुंदर है मानो गोपी के सामने भगवान श्री कृष्ण का रूप प्रकाशित है।

अरे सखी हमारे नटनागर श्याम सुंदर भंवरों की उस गुनगुनाहट का आदर करते हैं। देखो ना तभी तो उन्हीं के स्वर में स्वर मिलाकर अपनी बांसुरी बजा रहे हैं। उस समय सखी मुनि जन मोहन संगीत को सुनकर सरोवर में रहने वाले सारस हंस आदि पक्षियों का भी उनके हाथ से निकल जाता है। वह भी विवश होकर प्यारे श्याम सुंदर के पास आ बैठते हैं। आंखें मूंद लेते हैं। चुपचाप चित्त एकाग्र करके मानो भगवान की आराधना कर रहे हैं। मानो कोई विहंगम वृत्त के रसिक परमहंस ही हो। भला कहो तो ये कितने आश्चर्य की बात है।

अरे सखी ये हमारे श्याम सुंदर जब पुष्पों के कुंडल बनाकर कानों में धारण कर लेते हैं। स बला सगवत विलास शानु सुचितो ब्रज देव हर्ष यवे रवेण जात हर्ष उपमभति विश्वम महदति क्रमण संकित चेता मंद मंद मनु गर्जति मेघ सुद म्यवरत सुमनोभ छाया चवित प्रत पत्रम यह हमारे श्याम सुंदर जब पुष्पों के कुंडल बनाकर अपने कानों में धारण करते हैं और बलराम जी के साथ गिरिराज जी के शिखरों पर खड़े होकर संपूर्ण विश्व को आनंदित करते हुए बांसुरी बजाते हैं। बांसुरी क्या बजाते हैं? आनंद में भरकर उसकी ध्वनि के द्वारा सारे विश्व का आलिंगन करने लगते हैं।

हे सखी उस समय श्याम मेघ बांसुरी की तान के साथ मंद मंद गरजने लगते हैं। मंद मंद क्योंकि उनके चित्त में इस बात की शंका बनी रहती कि कहीं मैं जोर से गर्जना कर उठूं और वो कहीं बांसुरी के तान के विपरीत पड़ जाए उसमें बेसुरापन ले आए तो मुझसे भगवान श्री कृष्ण का अपराध बन जाएगा। सखी वो इतना ही नहीं करते। वह जब देखते हैं कि हमारे सखा घनश्याम को धूप लग रही है तब वह उनके ऊपर आकर छाया कर लेते हैं। उनका छत्र बन जाते हैं बादल। अरे वीर और सुनो इतना ही नहीं वह प्रसन्न होकर बड़े प्रेम से उनके ऊपर अपना जीवन ही न्योछावर कर देते हैं।

नन्ही नन्ही फइयों के रूप में ऐसा बरसने लगते हैं। मानो दिव्य पुष्पों की वर्षा कर रहे हो। कभी-कभी बादलों की ओठ में छिप कर देवता लोग भी पुष्प वर्षा कर जाया करते हैं। विविध गोप चरण सुविदगधो वेणु वाद्य उर निज शिक्षा तव सुता सती यदा धर बिं्बे दत्त वेणु रनत स्वर जाति कोई सखी कहती है यशोदा जी तुम्हारे सुंदर कुंवर ग्वाल बालों के साथ खेल खेलने में बड़े निपुण है। रानी जी जब तुम्हारे लाडले लाल सबके प्यारे तो हैं ही चतुर भी हैं। देखो ना ये बांसुरी बजाना किसने सिखाया उनको?

उन्होंने किसी से सीखा नहीं। अपने ही अनेकों प्रकार की राग रागनिया निकाल ली। जब वे अपने बिमबा फल सदस्य लाल लाल अधों पर बांसुरी रखकर ऋषभ निषाद आदि स्वरों की अनेक जातियां बजाने लगते हैं तो श्रव सद सुरेश सक्र सर्व परमेष्ठी पुरोगा कवय आत कंधित कस्मलम यर निश्चित तत्वा निज पदा दल ध्वज वज्र नीरजाकुश विचित्र ललाम ब्रजभ समय कुरतोदम वर्ष धुर्य गति रीित वेणु ब्रजत तेन वयं स विलास विक्षणपित मनोभव वेगा कुजगति गमिता विदा कस्मलेन कब वसम वा जब वो अपने अधों पर बंसी रखकर ऋषभ निषाद आदि स्वरों की अनेक जातियां बजाने लगते हैं।

उस समय बंसी की परम मोहिनी और नई तान सुनकर भगवान ब्रह्मा देवाधिदेव भगवान शंकर और देवराज इंद्र ये बड़े-बड़े देवता जो सर्वज्ञ हैं वह नहीं पहचान पाते कि अब कौन सा राग बंसी में बज रहा है और वे इतने मोहित हो जाते हैं कि उनका चित्त तो उनके रोकने पर भी उनके हाथ से निकल कर बंसी ध्वनि में तल्लीन हो जाता है। सबका सिर झुक जाता है और वे अपनी शुद्ध बुध खोकर उसी बंसी में तन्मय हो जाते हैं। अरे सखी श्री कृष्ण के चरण कमलों में ध्वजा वज्र कमल अंकुश आदि के विचित्र और सुंदर सुंदर चिन्ह है।

जब ब्रज भूमि में गौओं के खुर से खुदी हुई रज में उनके सुकुमार चरण पड़ते हैं तो ये सारे चिन्ह उभर आते हैं। गजराज के समान मंद गति से चलते हुए अधों पर बांसुरी विराजमान करके जब बजाते हैं तो उनकी वह बंसी ध्वनि उनकी वह चाल उनकी वह विलास भरी चितवन हमारे हृदय में प्रेम के मिलन की आकांक्षा आवेग को बढ़ा देती है। हम सब गोपियां इतनी मुग्ध इतनी मोहित हो जाती है कि हिल डोल तक नहीं सकती। मानो हम जड़ वृक्ष हो। हमें तो इस बात का भी पता नहीं चलता कि कौन से अंग पर कौन सा आभूषण है या वस्त्र है या नहीं है।

अरे सखी मणिधरा कचदा गणयंगा मालया दत गंध तुलस्या प्रणो चरस कद से प्रक्षिपन भुज गायत यत्र कितवेण वंचित कृष्ण मन वसत कृष्ण ग्य गुणग मनुगत हरण्यो गोपिका विमुक्त गहाशा कुंद दाम कृत कौतुक वेशो गोप गोधन वतो यमुनाया नंद सुन तव्सो नर्मदा प्रणय नाम विजहार अरे वीर उनके गले में मणियों की माला बहुत ही भली मालूम होती है। तुलसी की मधुर गंध उन्हें बहुत प्यारी है। इसी से तुलसी की माला को तो कभी उतारते ही नहीं। सदा धारण किए रहते हैं। जब वे श्याम सुंदर उस मणियों की माला से गओं की गिनती करते करते किसी प्रेमी सखा के गले में बाह डाल देते हैं और भाव बता बताकर बांसुरी बजाते हुए गाने लगते हैं।

उस समय बजती हुई उस बांसुरी के मधुर स्वर से मोहित होकर कृष्ण सार मृगों की पत्नी हरनिया अपना चित्त उनके चरणों पर न्योछावर कर देती है और जैसे हम गोपियां अपने घर गृहस्ती की आशा अभिलाषा को छोड़कर गुणसागर नटनागर नंद नंदन को घेरे रहती है। वैसे ही वे भी उनके पास हिरणियां दौड़ आती हैं और वहीं एकटक देखती हुई खड़ी रह जाती है। लौटने का नाम भी नहीं लेती। नंद रानी यशोदा जी वास्तव में तुम बड़ी पुण्यवती हो। तभी तो तुम्हें ऐसे पुत्र मिले हैं। तुम्हारे वे लाडले लाल बड़े प्रेमी हैं।

उनका चित्त बड़ा कोमल है। वे प्रेमी सखाओं की तरह-तरह से हास परिहास के द्वारा सुख पहुंचाने की चेष्टा करते रहते हैं। जब वो कुंदकली का हार पहनकर अपने को विचित्र वेश में सजा लेते हैं और ग्वाल बाल तथा गओं के साथ यमुना जी के तट पर खेलने लगते हैं। तो मंद वायु रूप वात्य अनुकूलम मानय मलजन वंदिनस्त उपदेव गणाए वाद्य गीत बलभ परिह व्सलो ब्रज गवा यदगो वंदमान चरण पथिव कृष्ण गोधन दते गीतवे रन गीत कीर्ति उत्सवम श्रमचा दना मुनयन खुर रजसुरित द सुदा देवकी जठर [गाना गाने की आवाज़] भूराजा जिस समय यमुना के पावन तट पर अपने सखाओं के साथ खेलने मिलने लगते हैं तो उस समय मलयजद चंदन के समान शीतल सुगंधित स्पर्श से मंद मंद अनुकूल बहकर वायु तुम्हारे लाला की सेवा करती है और हे यशोदा जी गंधर्वाद उपदेवता बंदी जनों के समान गाकर तुम्हारे लाला को संतुष्ट करते हैं।

अनेकों प्रकार की भेंट देते हुए सब ओर से घेर कर उनकी सेवा करते हैं। अरे सखी श्याम सुंदर ब्रज की गौओं से बड़ा प्रेम करते हैं। देखो ना हम ब्रजवासी और गौओं के लिए उन्होंने गोवर्धन धारण किया। अब तो वो गौएं लौटा कर आते होंगे। देखो सायंक काल हो चला है। तब इतनी देर क्यों हो गई सखी? अरे रास्ते में बड़े-बड़े ब्रह्मा आदि वयोवृद्ध शंकर आदि ज्ञान वृद्ध उनके चरणों की वंदना जो करने लगते हैं। अब गओं के पीछे पीछे बांसुरी बजाते हुए वे आते ही होंगे। ग्वाल बाल उनकी कीर्ति का गान कर रहे होंगे।

देखो देखो ना वो आ रहे हैं। गौओं के खुरों से उड़ उड़ कर बहुत सी धूल वनमाला पर पड़ गई। वे दिन भर जंगलों में घूमते घूमते थक गए हैं। देखो कितनी सुंदर शोभा है। हमारी आंखों को कितना सुख मिल रहा है। कितना आनंद दे रहे हैं। ये यशोदा जी की कोख से प्रकट हुए। सबको आलादित करने वाले चंद्रमा हम प्रेमी जनों की भलाई के लिए हमारी आशा अभिलाषाओं को पूर्ण करने के लिए हमारे पास आ रहे हैं। मद विभूर्णित लोचन ईश मानद स्वास सुदाम बन माली बदर पांडु वनो मृदुगंडम मंडयन कनक कुंडल लक्ष्म्या यदुपति द्वद राज विहारो यामिनी पतिव दते मुदित वक्र उपया दुरंतम मोचन ब्रज गवा दिन तापम सखी देखो कैसा सौंदर्य है मद भरी आंखें चढ़ी हुई कुछ कुछ लालिमा लिए हुए प्रभु श्री कृष्ण की आंखें कैसी भली जान पड़ती गले में वनमाला लहरा रही सोने के कुंडलों की कांत से अपने कोमल कपोलों को अलंक ृत कर रहे हैं।

श्री मुखारविंद पर अध पके बेर के समान कुछ पीलापन जान पड़ता है क्योंकि धूल जम गई। रोम रोम से विशेष प्रकार से मुख कमल प्रसन्नता फूट रही। देखो देखो अभी अपने सखा ग्वाल बालों को सम्मान करके उन्हें विदा कर रहे हैं। देखो देखो सखी ब्रज विभूषण श्री कृष्ण गजरात के समान मद भरी चाल से इस संध्या वेला में हमारी ओर आ रहे हैं। अब ब्रज में रहने वाली गओं का हम ब्रज गोपियों का दिन भर का असह विरह ताप बिताने के लिए उदित होने वाले चंद्रमा की भांति ये हमारे प्यारे श्री कृष्ण श्याम सुंदर हमारे समीप आ रहे हैं।

परीक्षित बभागनी गोपियों का ऐसे समय जाता ऐसे उनका मन श्री कृष्ण में लगा रहता। वे श्री कृष्णमय हो गई थी। जब भगवान श्री कृष्ण दिन में गओं को चराने के लिए वन में चले जाते तब वे उन्हीं का चिंतन करती रहती और अपनी अपनी सखियों के साथ अलग-अलग उन्हीं की लीलाओं का गान करके उसमें रम जाती। इस प्रकार उनके दिन बीत थे। आगे अष्टासुर का उद्धार और कंस का दिखाई देता है पक्ष लिए हुए लेकिन है श्री कृष्ण पक्ष में ही कंस के द्वारा श्री अक्रूर जी का ब्रज में भेजा जाना और भगवान को मथुरा वात्सल्य सख्य और माधव्य यही तक अब आगे भारी ऐश्वर्य का खेल खेल है।

जैसे यहां ब्रज में ऐश्वर्य छुपा हुआ है। ऐसे ही मथुरा और द्वारिका मेंुर्य छुपा हुआ है। वहां तो ऐश्वर्यश्वर की ही प्रधानता का वर्णन है। और लगेगा अब चर्चा होगी कि प्रभु मथुरा में ऐसा बोले प्रभु द्वारिका में अभी तक घर की बात हो रही थी। तो ये हम बता देते हैं। ये जो प्रभु आए थे ना देवकी नंदन यही गए हैं अपने बृजेश नंदन नहीं गए। पक्की लिखित बात कह रहा हूं। ये केवल भावात्मक बात नहीं है। यह ग्रंथ में लिखित श्री राधा माधव ग्रंथ में राधा माधव चिंतन ग्रंथ में भाई जी ने उसको बहुत सिद्धांत और श्लोकों से दिखाया ग्रंथों से एकत्रित करके कि नंद बाबा के यहां ब्रज के जो अधश्वर प्रभु हैं।

वह कभी यहां से नहीं गए। और आप मानो ब्रज में दो अवतार हुए। एक मथुरा में अवतार हुआ था और एक बाबा के यहां हुआ था। तभी हमारे महाप्रभु कह रहे हैं कि हमारे लाल जो प्रकटे हैं। चलो भाई आनंद आज नंद के द्वार दास अनन्य भजन रसकारण। अनन्य भजन रस का जो स्वरूप है वो लाल जो प्रिया जो हमारी जो है वही प्रकट हो रहे। अब देखो जब लाडली जो प्रकट होती कहते चलो वृषभान गोप के द्वार जन्म लियो मोहन हित श्यामा और जब अभी आगे आप प्रसंग में देखेंगे अक्रूर जी को दुभ मुरली मनोहर के दर्शन नहीं हुए।

शेष पर शयन करने वाले अनंत महिमाशाली भगवान के दर्शन हुए। फिर आंख खोल के देखा जल के बाहर तो श्री कृष्ण बलराम जल के नीचे तो वही बलराम जी शेष जी और भगवान सैया पर शयन कर रहे माधुर्य का ये जो क्षेत्र है वृंदावनम परित्यज पादकम नगच्छति हमारे प्रभु नहीं गए वो है जो प्रभु आए थे देवकी नंदन वही मथुरा गए और वही द्वारिका लीला करके अंतर् ध्यान की लीला की हमारे प्रभु यही विराजमान है शेष चर्चा आ गई श्री राधा वल्लभ लाल की

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित