ऐसा उपाय जिससे पापी भी बच सकता है / अरिष्टासुर वध / श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाने का षड्यंत्र
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी [गाना गाने की आवाज़] तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद ितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माया परम शीतल श्रयाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राणप्रिय श्री श्यामा श्याम जी समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम कोटि कोटि नमन नमस्कार प्रिया प्रीतम की अहेतु की कृपा बरस रही है बस हमारी हमारी कुमार्गगामी इंद्रियां हमारे बस में नहीं है।
मन हमको अधीन किए हुए हैं। इसी से हम उनकी कृपा का पान नहीं कर पा रहे। हम उनकी कृपा में पूर्ण रूप से एकाग्रित होकर तन्मय नहीं हो पा रहे। और यह होगा प्रिया प्रीतम की कृपा से ही हम कितना भी उपाय करें यह बार-बार इंद्रियां मन मलिन विषयों की तरफ ही जाते हैं। जैसे पानी को कहीं छोड़ो वो जहां ढलान होगा वहीं जाएगा। ऐसे इंद्रियां और मन कभी उर्धगामी नहीं हो सकते। यह अधोगामी ही होते हैं। स्वभावत इनको भगवान की कृपा के बल से, नाम मंत्र के बल से प्रिया प्रीतम में लगाया जा सकता है।
अन्यथा ये केवल प्रकृति जनित भोगों में ही सुख का अनुभव करने के लिए हर क्षण व्याकुल रहते हैं। इंद्रियां और मन यह बड़ा विचित्र भगवान का माया खेल है। वही साधना करवाते हैं। वही साध्य बनकर मिल जाते हैं। अपने तो इतना समझ पाए हैं कि साधना भी श्यामा श्याम है और साध्य भी श्यामा श्याम है। वही स्वयं साधना के रूप में अवतरित होते हैं और वही साध्य के रूप में दर्शन कराते हैं। नहीं जीव की गति केवल भोगों तक ही है। वह देहाभिमानी जीव बार-बार इंद्रियों की मन की अधीनता स्वीकार करके भोगों में ही सुख खोज रहा है।
यह अनंत काल से भ्रम चला आ रहा है। यह भ्रम नष्ट होगा गुरु कृपा से इष्ट कृपा से गुरु प्रसन्न साहब अनुकूला मिटे सकल कल्पित भय शूला कल्पनात्मक भय कष्ट ये जो देहाभिमान के कारण हो रहे हैं ये गुरु कृपा से जब ज्ञान प्रकट होता है तब ये क्षीण हो जाते हैं। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं नमस्कार वृंदावन मह नम्यस्त जगता नसत कुरवन वृंदावन दम्यस्त जगताम गुरु कुरवन वृंदावन मखिल देवादिक गुरु लघुम कुरवन वृंदावन तणम कोति लघु जो रोज वृंदावन को प्रणाम करता है कहीं भी रहो वही प्रातः काल उठकर सैया से जब नीचे उतरो तो भूमि के चरण स्पर्श करके फिर वृंदावन की दिशा को प्रणाम करो।
जहां भी रहते हो वहीं से वृंदावन को प्रणाम करो। क्या होगा? बोले नम कुरवन वृंदावन महा नमस्त जगताम वो इतना महान बन जाएगा कि तीनों लोक उसको नमस्कार करेंगे जो वृंदावन को नित्य नमस्कार करता है। नित्य प्रणाम करता है। तीनों जगत में उसका यश फैल जाएगा और तीनों जगत उसे प्रणाम करेंगे। ना सतगुरु वृंदावन महा दम जगताम यदि वह वृंदावन का अपमान करता है, अपराध करता है तो वो तीनों लोकों में कहीं भी भाग के चला जाए उसको दंड मिलेगा। यहां का अपराध भी वज्र के समान होता है।
वज्र अर्थात टाला नहीं जा सकता। भोगना ही पड़ेगा। जैसे गांव गली में नगर में पाप बन जाए तो तीर्थों का उगाहन करो। तीर्थों में पाप बन जाए तो प्रयागराज जो तीर्थराज है वहां संगम में स्नान करके भगवान नाम जप आदि से तीर्थों के किए हुए पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि पुरियों में और तीर्थराज प्रयाग में पाप बन जाए तो धाम सेवन करने से नष्ट हो जाते हैं। अगर धाम में पाप बन जाए तो वज्र की लीक हो जाता है। इसीलिए कह रहे हैं जो वृंदावन का सम्मान नहीं करते अपमान करते हैं न सतत कुरवन वृंदावन महा तो दम्यस्त जगताम भाग जाओ कहीं भी त्रिभुवन में तुम्हें दंड मिलेगा इस बात का तो हमने सुना है पूज्य श्री मथुरा दास जी से कि यदि वृंदावन में अपराध बन जाए तो कैसे बोले वृंदावन ही माफ करेगा वृंदावन का ही सेवन करो वृंदावन में ही पड़ रहो तो वृंदा वृंदावन का अपराध वृंदावन ही माफ करेगा।
जैसे सेवा अपराध 32 है तो सेवा अपराध सेवा से ही नष्ट हो जाते हैं। उसके लिए कोई और उपाय करने की जरूरत नहीं। जैसे नामा अपराध 10 है तो नाम कीर्तन से ही वह नष्ट हो जाते हैं। और कह रहे हैं कि जो गुरु कुरवन वृंदावन मखिल देवादिक गुरु जो श्री वृंदावन में किसी रसिक को गुरु बना ले या वृंदावन को गुरु मान ले तो वृंदावन की भाषा समझने के लिए भगवत रसिक रसिक की बातें रसिक बिना को समझ सके ना इसीलिए इसका भाव बनेगा कि वृंदावन के किसी प्रेमी महापुरुष को गुरु बना लो अगर वृंदावन के किसी प्रेमी महापुरुष को गुरु बना लिया तो समस्त देवताओं का भी वह गुरु हो जाएगा जो वृंदावन के गुरुदेव की आज्ञा में बहुत कठिन विषय है गुरु आज्ञा में रहना चले कुमारग पग पर न खा ले अगर गुरु आज्ञा कर दे कि जाओ ये कुमार्ग है इसमें निकलो तो तुम्हारा कदम नहीं लड़खड़ाएगा गुरु आज्ञा तुम्हारे को कुमार्ग से निकाल के परम पद में पहुंचा देगी।
बस महिमा जान जाए गुरु आज्ञा का पालन करना अगर वो कह दे कि कुमार्ग में कदम रख दो चलेहु कुमार्ग पग परेहु न खाले कभी गिर नहीं सकते क्योंकि गुरु आज्ञा है तो कुमार्ग कैसे हो सकता है जो वृंदावन में भगवत प्रेमी महात्मा को गुरु बना लेता है तो समस्त देवता उसको नमस्कार करते हैं। और जो वृंदावन के तण को भी हे भाव से देखा, नीच भाव से देखा तो त्रिभुवन में सबसे नीच बन जाता है। वृंदावन में किसी को नीच मत देखो। प्रियाजु ने कृपा करी है तब वो धाम आया है। अब उसकी उदंडता जब प्रियाजू पसंद करते हैं तो हमें क्या करना है?
अगर प्रियाजु ने कृपा ना करी होती तो धाम आ ही नहीं सकता। श्री राधिका कृपा बिन सबके मनन अगम में जिनको वृंदा विपिन है कृपा त की होए वृंदावन में तब तो रहन प सोए तो जब हमारी बिहारीन जो की कृपा है तो हमारा अधिकार कैसे बनता है कि उसमें दोष दर्शन करें एक दिन कृपा होगी सब दोष नष्ट हो जाएंगे तो हम किसी ब्रजवासी वृंदावन वासी पर दोष दर्शन न करें यहां तक कि पशु पक्षियों में भी अरे ये तो कुत्ता है यह सूअर है। यह सब महान है। ये सब भगवत धाम के भगवत जन है। जो वृंदावन के तण को भी छोटा समझ लिया और उसे नीच भाव से देखा तो त्रिभुवन में सबसे पतित हो जाएगा।
नीच हो जाएगा। नमन मौली वृंदा विपिन द सर्वोत तमो मना प्रीतो वृंदावन भू समस्त प्रियतम ददत कििंचित वृंदावन तनते सर्व भगवत विभूते भागी सो भवती जगताम पर जो वृंदावन को रोज प्रणाम करता है नमन मौली वृंदा विपिन द सर्वोत तमो कहीं भी हो रोज वृंदावन को प्रणाम करो जब याद आ जाए तब झुककर वृंदावन की तरफ प्रणाम करो। बोले जो श्री वृंदावन की दिशा को भी नमस्कार करता है वह सर्व लोक में पूजनीय हो जाता है। वैसा महान भक्त बनेगा सर्वलोक पूजनीय हो जाएगा। मना प्रीतो वृंदावन भू समस्त प्रियतमा जो थोड़ा भी मन से वृंदावन से प्रीति करेगा तो सब उसे प्यार करने लगेंगे।
थोड़ी भी प्रीति वृंदावन से हो जाए तो सारा जगत उसे प्यार करने लगेगा। ददत किंचित वृंदावन तनते सर्व भगवत यदि श्री वृंदावन धाम में किंचिन मात्र थोड़ी ही वस्तु किसी वासी की सेवा में लगा दिया। सर्दी है कपड़े की व्यवस्था कर दी। भोजन की व्यवस्था कर दी। यहां वास कर रहे हैं। भगवत स्वरूप है। सबके पास सब सुविधाएं नहीं है। अगर हम किसी भी वृंदावन वासी की किंचिन मात्र भी दान के द्वारा वस्त्र है, भोजन है, वास की व्यवस्था ऐसे कर देते हैं तो कह रहे हैं श्री वृंदावन की कृपा से एक दिन वो भगवत विभूतियों से युक्त हो जाएगा।
ददत किंचित वृंदावन तनते सर्व भगवत तो विभूते भागेश भवत जगताम तदति परा समस्त भगवत विभूतिया उसे घेर लेंग जो वृंदावन में दान करेगा वृंदावन में क्या दान किसी भूखे के भोजन व्यवस्था जिनकी वास व्यवस्था नहीं भगवान तुम्हें धन दिए हो तो वास की व्यवस्था कर दो सर्दी है वस्त्र की व्यवस्था बीमार है औषधि की व्यवस्था था। किसी वृंदावन वासी की थोड़ी भी सेवा भगवत विभूतियों से युक्त कर देगा तुम्हें। देख लेना जो वृंदावन में झोपड़ी डाल हम तो प्रणाम करते हैं उनको जो वृंदावन में रिक्शा चलाते हैं।
अन्य घरों में सेवकाई करते हैं और अपना उदर पोषण करके वाणी पाठ नियम निष्ठा और धाम वास कर रहे हैं। बलिहार है उनके जीवन का। प्रतिग्रह शून्य जीवन किसी से दान नहीं लेते। खूब मेहनत करते हैं और अपना वृंदावन वास करते हैं। इनको साधारण ना समझे कि ये तो रिक्शा वाले हैं। नहीं कहां के रिक्शा वाले हैं। वृंदावन के रिक्शा वाले हैं। इनके हर समय यहां की रज वायु स्पर्श करती रहती है। निष्पाप है। ये भगवत कृपा पात्र हैं। वृंदाव्या मव्या विदति न कथ वास मात्र नित्यम दुर्भागी व्यक्ति को कभी वृंदावन की ना चर्चा सुनने को मिलती है ना वृंदावन आने को मिलता है।
एक जब हमारी 1820 की अवस्था शरीर की थी तो बहुत साधन में लगे रहते थे। जब गंगा के किनारे तो 20ों वर्ष परिचय नहीं हुआ। जब वृंदावन आए तो जब ऐसा प्रकाश हुआ तो फिर वह आए उन्होंने कहा बस एक आशीर्वाद दे दो एक बिटिया रह गई है बस ब्याह करके आजीवन वृंदावन वास बड़ा कठिन है भाई देखो श्री जी की कृपा क्योंकि वृंदावन वास तो श्री जी की कृपा से ही होता है फिर कुछ दिनों बाद आए उनका बिटिया का विवाह हो गया काफी वर्ष बाद आए तो बोले नहीं उसके तो संतान भी हो गई तुम कहा अब बोले हिम्मत नहीं पड़ती परिवार को छोड़कर जाने की और वृद्ध हो गए हैं मरने की अवस्था है हिम्मत नहीं होती वो छोटा सा नाती जब दौड़कर गोद में नाना और जब छोटा सा पौत्र आकर के बाबा तब लगता है भगवान मिले चाहे ना मिले इनको छोड़कर कहां जाए वो ऐसी ममता ऐसी आसक्ति वो घुटने के बल चल रहे हैं तो वो भी घुटने के बल चल रहे हैं वह बोल रहे ततला के तो वह भी बोल रहे हैं।
यह सुख कहां मिलेगा? इस सुखों में आसक्त होकर के परम सच्चिदानंद भगवान के सुख को जीव छोड़ देता है। हरि गुरु बड़े कृपालु है। देखो आप सच्ची मांगिए जो इच्छा कर मन माही हरि प्रसाद कछु दुर्लभ नाही। अगर आप संसार भगवान से मांगोगे तो दे देंगे। उन्हीं का रचा हुआ है। लो खेलो। जब इस खेल से रोना तब फिर हमसे बताना अब क्या चाहिए तब फिर दे देंगे ऐसे अनंत जन्म हमारे व्यतीत हो गए तो वृंदाव्या मभव्या विधति न कथम वास मात्र नित्यम अगर केवल वृंदावन वास कर लिया जाए तो इसी से सब बात बन जाएगी क्योंकि परम पवित्र धाम का वास है ना आप देखो प्रति महीने माघ मास में गंगा के किनारे रामनगरिया लगती है और प्रयागराज में और कहीं अर्ध कुंभी या कुंभ हो तो पूरे भारत के सब विशेष संत महात्मा भक्त जन सब एकत्रित होते हैं।
परम पवित्रता छाती है एक महीने वास और जहां प्रयागराज आकर के घुटने टेक के रज में लौटता है वो है वृंदावन धाम। अगर यहां आप वास कर रहे हो तो सबसे बड़ा भजन वास हो रहा है। और कहीं भगवान के हेतु की कृपा से निरपराध वास हो रहा है फिर क्या कहना है? फिर तो और आनंद मंगल रहेगा। पर कैसे भी अगर वृंदावन वास कर रहा है एन किन प्रकारारेण वो बहुत बड़ी बात है। वृंदावन वास भी बहुत बड़ी बात है। यह बात सच्ची समझ लो जो वृंदावन वासियों की से हम देख रहे हैं जो वृंदावन वासियों की सेवा की ना किसी की भी सेवा कर ले।
संत महात्मा ब्रजवासी किसी की वृंदावन वासी तो भगवत विभूतियां उसको घेर लेती। भगवत विभूतियां ऐश्वर्य बढ़ता है, भगवत भक्ति बढ़ती है, भाव बढ़ता है, समर्पण बढ़ता है। किसी की भी सेवा कर दे वो कैसा है हमसे इससे मतलब नहीं। वृंदावन वासी भगवत धाम का आश्रय लिए हमसे बन जाएगा कपड़ा दे देंगे रोटी दे देंगे वस्त्र दे जो बना नहीं बना तो कम से कम हाथ जोड़ के उससे प्रभाषण तो कर सकते हैं वृंदाव्या मभव्या विदति न कथम वास मात्र च नित्यम वास मात्र से नित्य भगवान की प्राप्ति वृंदावन वास बहुत महिमाशाली है छोड़ना नहीं जिनको मिल गया बड़ी परिस्थितियां आती है।
बड़ी परिस्थितियां आती है। मान लो जोड़ा रह रहा था पति पत्नी का। अब पति पधार गए धाम गए। अब अकेले पत्नी कोई बोलने वाला नहीं। कोई सेवा करने वाला नहीं। और छड़ी लिए ऐसे महाराज ऐसे तो अब हम देख रहे हैं अंदर से कि हमारी प्रिया इसको बल देंगी। हमारी प्रिया जो उसको बुद्धि देंगी। एक बार तो टूट गए और कहा अब यहां कोई सेवा करने वाला नहीं है। मेरी बात मान लो जाना नहीं। जाने का मतलब है अपनी सद्गति को खो देना। आप सच्चे मानो इंद्रिय और मन की साधना से हम परम पद प्राप्त कर लेंगे।
कलयुग है कभी नहीं। ऐसे दो मिनट में छाछित गिराता है। जो दौड़ रहा है उसको पता है गिरना किसे कहते हैं? जो गिरे गिरे हुए का भूख लगी तो भोजन खा लिया कामना आई तो काम का उपभोग कर लिया जो मन आया सो कर लिया तुम क्या जानो गिरना किसे कहते हैं गिरना वो जो बिल्कुल सूत पे चल रहा है लड़खड़ा के जब गिरता तो लगता है हे भगवान कितने कितने वर्ष साधना करते हो जाते हैं लगता है सब ठीक हो गया और एक मिनट में लगता है कि क्या ठीक हुआ जहां से चले थे वही खड़े ये ऐसा भूल भुलैया का मार्ग है कि केवल भगवान जो गीता जी में कहते हैं देवी हष गुणमई मम माया धुरतया केवल मामेव ए
प्रपदते माया मेंता तरते जो केवल मेरा आश्रय ले लेते हैं तो त्रिगुणमय माया जो दरत्य है उससे पार हो जाते हैं यहां यहां कह रहे हैं वास मात्र च नित्यम विश्वास करो इस शब्द पर बहुत बड़े महापुरुष बोल रहे हैं केवल वास मात्र से नित्यम जत्वा सर्वत्र मोक्षा खल सुखम न वासम्यम उसको ऐसा सुख मिलेगा कि जो मोक्ष में सुख नहीं है वो सुख उसे मिलेगा प्रेम [गला साफ़ करने की आवाज़] वास मात्र च केवल वास मात्र से हमने देखा है कि कैसा भी स्वभाव हो कैसा भी विरोध करता हो वृंदावन वासी है तो धीरे धीरे धीरे धीरेधीरे उससे इतना पनापन हो जाता है कि लगता है यह हमारे घर का है।
यह हमारा है वो माने ना माने। तो ऐसे हमारी श्री जी मानने लगती है कि ये हमारे घर का है। हमारा महल है वृंदावन हमारे महल में रहता है। ये वो भले श्री जी का ध्यान ना करता हो। भले श्री जी की जय ना बोलता हो लेकिन श्री जी मान लेते हैं। इसीलिए कह रहे हैं वृंदाव्या मभव्या विदति न कथम वास मात्र नित्यम दुर्भागी व्यक्ति कभी वृंदावन वास की सोच भी नहीं सकता। अहो भाग्य जो वृंदावन वास छोड़ना नहीं भाई चाहे जैसी समस्या हो। देखो कुछ लोग कहने लगते अगर वृंदावन में भजन ना हो तो कहीं भी रहो जाके यहां क्यों रहते हो तो सबसे पहला भजन है वृंदावन वास और दूसरी बात हम श्रीपाद प्रभुदास कुछ श्लोक भाव थोड़ा सा बता बाहर मैं ब्रह्मा नहीं बनना चाहता बाहर मैं श्री कृष्ण के प्रेम में उन्मत्त होना नहीं चाहता पर वृंदावन में मैं अब जो बात है वो सबकी समझ में नहीं आएगी इसलिए अगम्यगमन करके भी रह सकता हूं।
एक परमहंस सन्यासी ब्रह्म बोध महात्मा ऐसी बात है कुछ वृंदावन में मतलब वृंदावन में हम ऐसे नीच अधम पापी ऐसे जैसे बना वैसे रहेंगे पर वृंदावन नहीं छोड़ेंगे तो बोले वास मात्र च नित्यम श्रीमद् सुधानानिधि में आखरी के श्लोक में पाप भाजप जो पाप वर्तमान में कर रहा है लेकिन अखंड वृंदावन वासी उससे पाप बन रहा तो बोले वह इतनी सामर्थ रखता है मान लो स्वभाव है गलतियां उससे हो रही पर वो वृंदावन वासी प्रिया प्रीतम का अनन्य है तो उसकी इतनी सामर्थ है कि बाहर के योगियों को पवित्र कर सकता है महाप्रभु ने लिखा है अभी उसमें वर्तमान में पाप बुद्धि है पर वो वृंदावन वासी है तो बड़े-बड़े योगेंद्रों को पवित्र करने की सामर्थ्य रखता है वृंदावन के प्रभाव से बड़ी महिमा वृंदावन की है वृंदावन के वासी में यह ना देखे कि अमुक वृत्त गलत है।
नहीं श्री जी ने उनको अपने वास दिया धाम में महल में तो निश्चित उनका भगवत आराधन माना जाएगा। पाप भाज जैसे लिखा है ऐसे वास मात्र च नित्यम वास मात्र से उसको नित्य सच्चिदानंद प्रेम की ऐसी प्राप्ति होगी जैसे मोक्ष में भी सुख नहीं। ये विश्वास करके पकड़ ले वृंदावन को। हम देख रहे हैं सबकी बात सुधार रहा है वृंदावन। जैसे नागरीदा दास जी कह रहे हैं हमारी सब ही बात सुधारी। कृपा करी श्री कुंज बिहारी अरसी कुंज बिहारी तो सच्ची बात मानो सबकी बात वृंदावन सुधार रहा है।
नहीं आप हट के देखो वृंदावन से बाहर तो कैसा आतंक मचा है कलयुग का कपट छल दोष नाना प्रकार की ये सब ऐसी हवाएं गंदी चल रही केवल बुद्धि भ्रष्ट है। कोई बिरला ऐसा है ते उभरे ते कालम जे राखे रघुवीर भगवान जिन्हें बचा रहे हैं वही बच रहे बहुत माया का आकर्षण इतना प्रबल होता चला जा रहा है कि धर्म शास्त्र गुरु सब एक कोने में रखे जो मन में आया सो हम कर रहे हैं अत्रंद सिंधुर मधुतर महासार मूर्ति किशोरौ आहा नित्यान्याम चोरौ स्व निकट मिलते वता सोमसघम अब जरा ध्यान से सुनो वृंदावन में वास करने वाले को महा आंद सिंधु नव किशोर श्री प्रिया प्रीतम जो एक दूसरे के चित्त को चुरा रहे इतने सुंदर है नित्यान्याम चोरहु लाल मरकत मन छबी लो तुम जो कंचन गात बनी सहित हरिवंश जोरी उभय गुण गन मात एक दूसरे के गुण से गुण बढ़ रहे हैं।
एक दूसरे के रूप से रूप बढ़ रहा है। एक दूसरे से लावण्य बढ़ रहा है। एक दूसरे के चित्त को चुरा रहे हैं। नागर नव किशोर मिथुन मनस चोर प्रिया प्रीतम परस्पर जो एक दूसरे के चित्त को चुरा रहे हैं। क्या होगा? स्व निकट मिलते वंटता स्व रसघम किसी दिन बगल से निकलेंगे प्रिया रसौघम उसी दिन रस में डूब जाएगा ये लिखा ही नहीं ऐसा है ऐसा है ये है ऐसा वृंदावन बहुत चमत्कारिक है हम वृंदावन का दृढ़ता पूर्वक आश्रय और वास स्वीकार कर ले। हम कैसे भी नीच स्वभाव वाले हैं। कुछ स्वभाव की प्रबलता होती है।
पूर्व पाप जो है बहुत जोर का होता है। कभी-कभी जैसे सब साधन किए जाते हैं। लक्ष्य भी भगवत प्राप्ति है। लेकिन अगर स्वभाव उसका किसी विशेष पापाचरण से पुष्ट है तो बार-बार जीवन भर वही आदत उसको फिसलाती रहेगी। अब इस कोटि की कृपा हो कि वह किसी तरह आदत कट जाए। नया संस्कार ना बने तो जीवन मुक्त हो जाए। यह बहुत बहुत प्रबल प्रारब्ध होता है कभी-कभी। कभी जब पुरुषार्थ प्रबल हो जाता है भजन साधन तो प्रारब्ध मिट जाता है। कभी-कभी प्रारब्ध इतना जोर का हो जाता है कि पुरुषार्थ को मिटा देता है।
यह नहीं कहा जा सकता कि पुरुषार्थ बड़ा है कि प्रारब्ध। कभी-कभी इतना बुरा प्रारब्ध होता है कि वह प्रारब्ध सबसे पहले अटैक कहां करता है? बुद्धि पर। बुरी दशा आने के पहले बुद्धि बदली जाती है। पहले बुद्धि काम नहीं करती। और बार-बार जैसे बचपन से लेकर के और बुढ़ापे तक आपकी जो आदत नहीं छूट रही गंदी तो समझो इतना बुरा प्रारब्ध है कि इतना लंबा साधन करने पर भी वो पुरुषार्थ को रौंद रहा है। बार-बार वही बार-बार वही तो ऐसी विवशता प्रारब्ध की कभी-कभी देखी जाती है जिसमें ना चाहते हुए भी साधक के द्वारा जो परमार्थ विरुद्ध चेष्टा है वो उसका पिंड नहीं छोड़ती।
यह मतलब तर्क का विषय नहीं है। समझने का विषय है कि वह पुरुषार्थ को रौंद करके प्रारब्ध अपना प्रभाव दिखाता रहता है। और कभी-कभी पुरुषार्थ इतना जोर का हो जाता है कि प्रारब्ध को विध्वंस कर देता है। और जिनका पुरुषार्थ कमजोर पड़ गया तो फिर प्रारब्ध आकर के टूट पड़ता है। प्रारब्ध पूर्व जन्म का किया हुआ कर्म होता है। देखो कितना जन्म का जन्म हिसाब जमा है कि छ महीना बाणों की सैया पर बाल ब्रह्मचारी भगवत अनुरागी द्वादश वैष्णवाचार्यों में भीष्म जी कितना बुरा प्रारब्ध कि आकर के छ महीना तक बाणों की सैया में कभी-कभी प्रारब्ध अपना इतना प्रबल पुरुषार्थ को भी रौंद करके अपना प्रभाव दिखाता है तो साधक को चाहिए उस समय एक ही केवल उपाय है हरिश्चर शरणम हे भगवान मैं आपकी शरण में हूं।
देख लो आप बचा लो तो बचा लो नहीं तो जैसा भी हो आप कहो। हे भगवान आपकी शरण में हूं। बस इतनी बात है। यहां कोई ऐसे मूछ पे ताव देकर नहीं निकल सकता। कोई भी ऐसा स्वरूप है भगवान की माया का कि तुम जान ही नहीं पाओगे कि ये माया है। जान ही नहीं पाओगे। और जब भगवान की कृपा से फिर ज्ञान नेत्र खुलते हैं तब लगता है हां हां हम तो सैकड़ों हाथ नीचे गिर गए तब पता चलता है इसलिए धामवास नाम निरंतर जप भगवान के लीला गुणानुवाद का श्रवण यही भरोसा है भगवत प्राप्ति के और जितेंद्रियता मनो निग्रह लोक परलोक के भोगों से वैराग्य तितक्षा और समाधान ये सब ग्रंथों में लिखे रह गए हैं।
अब जो है ना ततीक्षा समाधान बहुत बड़ी मुश्किल बातें हैं। यहां कौन तितक्षु है? कहां ततीक्षु है? नाक में गुस्सा रखा हुआ है। थोड़ा भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रतिकूलता, भूख, प्यास, गर्मी, सर्दी, मान, अपमान, निंदा, स्तुति इनको जो सहे उसे ही तो तितु कहते हैं। कोई बिरला अगर कोई त्याग भी है तो दिखावे में परिणित हो जाता है। कलयुग का ऐसा प्रभाव है। इसलिए धाम का आश्रय ना छोड़ो। कलयुग का ऐसा प्रभाव है। प्रकट कल्याण करने के लिए गरज रहा है वृंदावन धाम। इसीलिए हरिवंश महाप्रभु श्रीमद राधा सुधा जी में कहते हैं वृंदान सर्व महता महाय दूराद वृंदावी मनुसरो प्रणयन चेता सतारणी कृत सुभाव सुधार सौगम राधा विधान में दिव्य निधान मस्त तुम बड़े-बड़े साधन और साध्यों का त्याग करके वृंदावन आ जाओ क्योंकि जिनका स्वभाव ही है तार देना ऐसे सत सत स्वभाव वाले हमारी लाडली जिनका स्वभाव ही तार देना है।
यह बात नहीं कि सज्जनों को तार देना। नहीं ये तो फिर बात समझ में नहीं आई। जैसे सतारणीकृत स्वभाव जिनका स्वभाव है सज्जनों को तार देना। यार सज्जन तो तर ही जाएंगे। उनमें तारने की क्या बात है? आ जाओ अस्पताल में लेकिन तुम्हारे बुखार ना हो, जुखाम ना हो, कैंसर ना हो, किडनी फेल ना हो, कोई रोग ना हो। आइए हम वादा करते हैं आपको निरोग कर देंगे। तो ये विनोद हुआ कि नहीं हुआ? विनोद तो बोले आ जाओ वृंदावन में समस्त साधन और साध्यों का त्याग करके वहां जिनका स्वभाव है कि सज्जन पुरुषों को तार दे।
जैसे अर्थ लिखा है उसमें सतारणी कृत स्वभाव। सतारणीकृत स्वभाव तो सत स्वभाव तारणीकृत सत स्वभाव जिनका सत्य स्वभाव है वो अपने स्वभाव से विचलित नहीं होती ने कहूं ना रिस्क कहूं भूली हूं ना ओ सकी किनका जो वृंदावन वासी है तारणीकृत स्वभाव सत स्वभाव तारणीकृत तो हमारी समझ में आ ये बात आई नहीं तो ये कि संत पुरुष सत का मतलब होता है संत संत जनों को तार देना जिनका स्वभाव है। ये काहे को मजाक कर रहे हो? संतों को तारना पड़ता है क्या? संत तो तरह होते हैं। असंतों को तार दे तो महिमा की बात आती है।
तो जिनका सत स्वभाव तारणी कृत जिनका स्वभाव ही है सत्यमय कि वो तार देती है जो वृंदावन धाम का आश्रय ले लेता है। वास वृंदा सर्व महता मपहाय दूरद बड़े-बड़े साधन और साध्यों का दूर से ही त्याग कर दो। वृंदावी मनुसरो प्रणयन चेता ऐित वृंदावन का अनुसरण कर क्यों क्योंकि वहां विराजमान जो किशोरी जी है राधा नामक तत्व उनका सत स्वभाव तारणी कृत उनका स्वभाव है सतारणी कृत स्वभाव सुधारम जो प्रेमाृत की सिंधु है राधा विधान में दिव्य निधान मस्त श्री किशोरी महाराज जिनका नाम श्री राधा है जिनका स्वभाव ही है तार देना ऐसी श्री लाडली जो विराज आ जाओ वृंदावन वृंदावन वास मात्र से भगवत प्राप्ति क्योंकि लाडली जी की कृपा दृष्टि उस पर होती है पूज्यपाद शिव बाबा जी महाराज जो राग और द्वेष पाले रहता है काटता नहीं है तत्काल काटो जैसे तुम्हारे अरे कोई बहुत अनुकूल है तो राग हो जाएगा।
प्रतिकूल है तो द्वेष हो जाएगा। और यह बात हो गई तो संसारी पुरुष है। नानक साहब कहते हैं राग द्वेष दोनों खोइए खोजिए पद निर्वाण। नानक कहे पथ कठिन है कोई कोई गुरु मुख जान राग और द्वेष दोनों का जो त्याग कर देता है वही निर्वाण पद मोक्ष पद को प्राप्त होता है। नानक साहब जी कहते हैं कि यह है तो मार्ग बड़ा कठिन पर गुरुमुख से सरल हो जाता है। जब गुरु के चरणारविंद का आश्रय लेकर उनके वचनों के अनुसार साधना करते हैं तो राग द्वेष का नाश होकर समता का प्रादुर्भाव हो जाता है।
यदि कोई तपस्या कर रहा है भजन कर रहा है और क्रोधित हो जाता है छोटी-छोटी बातों में तो उसका किया कराया सब चौपट हो जाता है। क्रोध जो है यह भजन को, तपस्या को, व्रत नियम संयम को यह निष्प्रभावित कर देता है। सब बेकार हो जाता है। मतलब प्रभाव नहीं जागृत होगा उसका। निष्प्रभावित निष्प्रभा जैसे मारने के लिए मिसाइल चले और मिसाइल बीच में नष्ट हो गई। तो क्रोध क्या करता है? कि जो हम तपस्या भजन साधन करते हैं अज्ञान मिटाने के लिए तो उस अज्ञान का नाश नहीं कर पाता। जहां क्रोध आया वो तप क्षीण हो गया।
वो बीच में रह गया। वो अज्ञान को नष्ट नहीं कर पाया। चली मिसाइल पर बीच में मार के गिरा दी गई। ऐसे क्रोध चाहे कोई कितना बड़ा तपस्वी हो, कितना बड़ा भजनानंदी हो, यदि वह क्रोध करता है तो उसका किया कराया सब चौपट हो जाता है। पूज जुड़िया बाबा काम, क्रोध, लोभ यही नरक के द्वार है। कामी, क्रोधी लालची इन सो भक्ति न होए भक्ति करे कोई सुरमा जाति वरन कुल खोए। जो कामी पुरुष है, जो क्रोधी पुरुष है, जो लालची पुरुष है, इनसे भक्ति नहीं होती। इनसे भक्ति का नाटक होता है।
बाहरी भक्ति का नाटक होता है। अंदर से चाह होती है कामिनी की, रुपया की, नाना प्रकार के ऐश्वर्य, नाम, यश, कीर्ति की। भक्ति तो कोई शूरवीर करता है जो इन तीनों को छोड़कर काम, क्रोध, लालच को छोड़कर के जाति, वरण, कुल इन सबको छोड़कर एकमात्र भगवान का अनन्य होकर भक्ति करता है। तुम्हारा भजन ठीक चल रहा है। इसकी पहचान तुम्हारे हृदय में शांति बढ़ती जाए। कामनाएं हटती जाए, विनिवत्त कामा और हृदय शांत होता जाए। एकदम शांत। शांति उसे कहते हैं जब तुम्हें 10 गालियां सामने से दे और तुम शांत रहो।
10 गालियां सामने से दे। भजन का फल भजन तुम्हारा बढ़ रहा है। इसका मतलब शांति बढ़ रही है। कामना का नाश हो रहा है। शांति का परिचय 10 गाली तुम्हें कोई सामने से दे और तुम मुस्कुरा के चले जाओ। यह शांति है। बाबा ने देखा होगा आपस में साधक झगड़ते हैं, लड़ते हैं तो यह साधना किस बात की करते हैं? तुम्हें जो गाली देता है वो तुम्हारे अशुभों का नाश करता है। ध्यान करो। तुम्हारी जो प्रशंसा करता है, तुम्हारे पुण्यों का नाश करता है। सही माने में भाव देखो और जो तुम्हें गाली देता है, तुम्हारे पापों का नाश करता है।
तो बढ़िया कौन हुआ? गाली देने वाला पर बढ़िया हमको लगेगा प्रशंसा करने वाला निंदा करने वाला बुरा लगेगा इसलिए परमार्थ के पथ को समझो भजन तुम्हारा सही चल रहा है इसकी पहचान शांति शांति का अर्थ है तुम्हें कोई 10 गालियां दे तुम्हारी निंदा करे तुम्हारे सामने तो भी तुम्हें गुस्सा नहीं आनी चाहिए तुम्हारी शांति जो की देव हो कुसंगी और सत्संगी एक से नहीं हो सकते। जो कुसंगी है वह काम, क्रोध, लोभ के अधीन होगा। जो सत्संगी है वो भगवान के नाम रूप लीला धाम के अधीन होगा।
जो कुसंगी है वह दूसरों की निंदा करता झगड़ता द्वेष करता रहता है। जो सत्संगी है वो ये सब बातें ना करके सह लेता है। अगर उसकी निंदा हो कोई झगड़ा करे तो सह लेता है और खूब नाम जप करता है। बाबा हमारा अगला जन्म होगा कि नहीं? अरे भाई भावी जीवन हमारे भजन के अधीन है। यदि हमारी भावना सिद्ध नहीं हुई और हम किसी से वर करते हैं, किसी से प्रेम करते हैं तो हमारा आना जाना लगा रहेगा। हरिवंश नाम लीन जे अजात शत्रु ते सदा प्रपंच दंभ आदि दे तहां कछु न पे वही नाम सिद्ध है जिसका शत्रु इस संसार में पैदा ही नहीं हुआ अजात शत्रु महाराज युधिष्ठिर को कहते थे कैसा स्वभाव था रात्रि में दुर्योधन जाता तो कहते आओ भ्राताश्री बैठते वो पूछता भ्राता श्री कल युद्ध में कौन सा विवर चला जाएगा बता देते ऐसे ऐसे ये व्यू की रचना होगी आगे कौन खड़ा होगा बाजू में कौन खड़ा होगा सब वो बता देते तो भगवान को दो संगोष्ठी करनी पड़ती एक युधिष्ठिर जी के साथ और एक
बिल्कुल अलग तो जब युधिष्ठिर जी बता देते कल ये चक्रव्यूह होगा तो वहां दूसरा ही चक्रव्यूह मिलता वहां दूसरा ही महारथी खड़ा मिलता क्योंकि पता था युधिष्ठिर जी सब कुछ बता देंगे अजात शत्रु ते सदा एक भी शत्रु दुश्मन संसार में ना हो वह महान भागवत जब तुम्हारा कोई संसार में शत्रु नहीं होगा तो तुम्हें नहीं आना पड़ेगा और तुम्हारा मित्र भी नहीं होना चाहिए और आसक्ति भी नहीं होनी चाहिए किसी से तो तुम्हारा भावी जन्म नहीं होगा जितना उच्च भावना रखोगे उतना ही तुम्हारा भावी जन्म उच्च होगा और यदि भगवत भावना रखोगे तो जन्म जन्म होगा ही नहीं।
सब में श्री भगवान ना राग ना द्वेष ना मित्रता ना शत्रुता। इसलिए हम कह रहे हैं भगवत भावना को पुष्ट करो। उड़िया बाबा अगर अगला जन्म नहीं चाहते तो भगवत भावना को पुष्ट करो। हम यह देखते हैं कि अच्छे-अच्छे साधक भी राग द्वेष करते हैं। मिथ्या भाषण करते हैं। व्यर्थ भाषण करते हैं। ये कैसे भजन करते हैं? जो मौन बन जाते हैं वो ज्यादा प्रपंच और करने लगते हैं। पाटी, सुहा, पेन, कॉपी तीन प्रकार का प्रपंच पहले शुरू वाला। अब वो कहे ये महाराज जी अब वो परेशान है सामने वाला और परेशान है मोहनी महाराज अब दूसरी बात में कि पूरा लिख गए सीधी बात भैया ये सामान उठा अल्प वाक्यों के द्वारा उचित शब्द बोल दे बस खत्म इससे बढ़िया मौन नहीं होता मौन या तो जड़ मौन राधा बाबा बाबा जी वाला ना ऊ ना आ ना लिखना ना पढ़ना मृतक तुल्य शरीर जीवन ये तो बहुत कठिन है जड़ मौन एकदम जड़ मौन मन का निसंकल्प हो जाना वाणी का मौन हो जाना यह संकल्प रहित स्थिति है अब यह बहुत कठिन स्थिति है तो हमें लगता है सही मौन है उचित शब्दों के द्वारा उत्तर दे देना उसे विचार मौन कहते हैं जड़ मौन आवश्यक लगा तो बोल दिया नहीं आवश्यक लगा तो राधा राधा अपना चल दिए उचित मौन विचार मौन ये मिथ्या भाषण व्यर्थ भाषण जिसके वाणी के दोष बनते रहते हैं उसका भजन नहीं होता और जो मौन होकर आडंबर करता है उसका भी भजन नहीं होता तो बाबा कह रहे मौन का आडंबर ना करें मौन का ढोंग तो बहुत लोग करते देखे जाते लेकिन वास्तविक उनको मौन का लाभ नहीं मिलता।
मौन का मतलब एकदम फिर शांत हो जाना। बहुत आनंद मिलता है वाणी को। जब हम मौन की तरफ ले जाते हैं तो बहुत आनंद मिलता है। क्योंकि मंत्राकार वृत्ति करने के लिए मौन अत्यंत अनिवार्य है। बार-बार बोलते रहो तो फिर वह मंत्र का एक तार जो चलता है वह टूट जाता है। वाणी का मौन अत्यंत आवश्यक है। विचार मौन रहिएगा सब लोग। वाणी का मौन अत्यंत आवश्यक है। आवश्यक है तो बात कर लीजिए नहीं तो नहीं। आवश्यक का मतलब हां आवश्यक है। अब यहां बोलना तो बोल दिया नहीं तो चुपचाप शांत। भजनानंदी साधक 10 एकत्रित होकर कभी प्रपंच की वार्ता करके हंसी मजाक हो ही नहीं सकता।
भजन में रुचि नहीं अंतर्मुखता नहीं तो बहिर्मुखता में होता रहता है। भजनानंदी साधक को चाहिए कि भोजन का स्वाद ना ले। भाई हमें मुक्त होना है ना तो यही तो बंधन है। इंद्रियों का सुख लेने की लालसा रखना यही भगवत प्राप्ति में बाधा है। जब स्वपच वाल्मीकि जी को राजस्वी यज्ञ की पूर्णता के लिए निमंत्रण करके बुलाया गया और रात भर द्रोपदी जी ने अलग-अलग पदार्थ बनाए और जब परोसा तो सब एक ही में मिला लिया। मीठा खट्टा नमकीन चरफरा जो था और मिला तो द्रोपदी जी के मन में लगा है तो कोई राजकुमार होते तो अलग-अलग स्वाद लेते पूरी रात लगी बनाने में घंटा नहीं बजा जो यज्ञ पूर्णता के लिए लगा था तो भगवान से युधिष्ठिर जी ने कहा आप कहते थे महाभागवत पा लेगा तो तो बोले अपराध बन गया द्रोपदी जी वही खड़ी थी तो कहा किसी निज जन के द्वारा इनके प्रति दोष दृष्टि हुई।
तो द्रोपदी जी ने कहा प्रभु अगर दोष दृष्टि तो मेरी हुई है क्योंकि रात भर हमने अलग-अलग प्रकार के व्यंजन और भोजन सब बनाए और यह एक ही में मिला के सब पा लिए तो उनसे पूछा कि आपने एक में मिला क्यों पाया? तो बोले प्रभु स्वाद तो आप लेते हो हम तो प्रसाद पाते हैं। स्वाद तो आप लेते सब मिला खीर, रबड़ी, खटाई, मिठाई सब एक एक मिला। भला पाव मिला के दाल रोटी जो भी हो सब एक ही में मिलाकर और एक अलौकिक स्वाद आएगा। भजन में रुचि बढ़ेगी। तो इसलिए बाबा कह रहे हैं पहली बात तो भजनानंदी को मौन आडंबर वाला नहीं सही वाला मौन रहना चाहिए।
वाणी से मिथ्या भाषण व्यर्थ भाषण ये छोड़ देने चाहिए। दूसरा बात इसमें दो इंद्रियां एक वाक्य इंद्री बोलना एक रस इंद्री रसास्वाद के लोभ से भोजन नहीं करना चाहिए। सतोगुणी भोजन पाने पर भी तमोगुण हो जाएगा। अगर स्वाद लेकर भोजन पाया जाए। रस्द वशीभूत ना होने पर जनेंद्रिय वश में नहीं हो सकती। संध्या के समय इतने काम नहीं करने चाहिए। भोजन नहीं पाना चाहिए। [गला साफ़ करने की आवाज़] शास्त्र स्वाध्याय नहीं करना चाहिए, सोना नहीं चाहिए और मैथुन नहीं करना चाहिए। संध्या काल के समय जिस समय भगवान सूर्य अस्ताचल को जा रहे हैं या उदयाचल से प्रकट हो रहे हैं या मध्यान के ठीक 12:00 बजे 15 मिनट इधर 15 मिनट उधर पौने सवा ये 30 मिनट और संध्या काल के दोनों संध्याओं के मतलब वो दो घड़ी 24 दूनी 48 मिनट इनके समय केवल भगवत ध्यान मंत्र जप भजन किया जाए उस समय में सोना खाना तो धीरे-धीरे बुद्धि भ्रष्ट होने लगती है।
श्री कीर्ति ऐश्वर्य ये सब नष्ट होने लगता है। संध्या के समय मैथुन नहीं करना चाहिए। शयन नहीं करना चाहिए। स्वाध्याय नहीं करना चाहिए और भोजन नहीं करना चाहिए। और जब भोजन करने के समय तो दोनों हाथ पैर धोवे पहले और कुल्ला करें। ऐसे भोजन हाथ पैर धोए जाके पहले भोजन के पहले हाथ पैर धो लेना चाहिए। पूज्य बाबा कह वैसे भी वैज्ञानिक दृष्टि से भी हाथ थोड़ा पवित्र करके जाओ नहीं तो पता नहीं कहां कहां छुए कौन-कौन से उसमें कीटाणु जीवाणु है तो धो लेना चाहिए और भोजन के बाद फिर कुल्ला करके आचमन करके फिर ऐसे झूठे मुंह नहीं रह जाता प्रसादी अमनिया जूठना पवित्रता अपवित्रता इसका ज्ञान तुम्हें नहीं रहेगा तो पशुता बनी रहेगी उपासक को चाहिए कि शौचालय में उतना ही वस्त्र पहन करके जाए जितना धो सके।
ठीक नहीं है। इससे भजन नहीं बनता। बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। उपासक को चाहिए देवता, वेद, गुरु, गुरु मंत्र, तीर्थ, औषधि और महात्मा इन पर श्रद्धा और विश्वास बढ़ाता चला जाए। जितना श्रद्धा विश्वास बढ़ाता चला जाएगा उतने लाभ मिलता चला जाएगा। परमार्थ में अनेक विघ्न आते हैं और जो साधक को चलायमान करते हैं पर भगवान का कृपा पात्र साधक कभी विचलित नहीं होता। जो अधिक भाषण करता है वह मिथ्यावादी होता है। जो मिथ्यावादी होता है भजनानंदी नहीं हो सकता है। साधक को चाहिए कि हास परिहास करना बंद कर दे।
हंसी मजाक करना और तमाशा सिनेमा जिसे आज सीरीज कहते हैं। ये सब देखना बंद कर दे। काहे को प्रपंच दिमाग के सीसी कैमरा में भर रहे हो? फिर वही तुम्हारे भजन में बाधा पहुंचाएगा। तमाशा, फिल्म, समाचार यह सब देखना बंद करें क्योंकि भगवत मार्ग में चलना है। छल भरी बात ना करें। बात कुछ और है, दिखावा कुछ और है। छल ना करें। अन्याय ना करें। अभक्तों का संग ना करें। दूसरे की समालोचना ना करें। किसी दूसरे के विषय में बोले ही नहीं। शास्त्रों का ज्ञान होने पर जब तक प्रश्न ना हो तब तक बोले ना शांत रहे।
जितना पवित्र रहोगे उतना ही चित्त शुद्ध होगा। मैं दुर्बल हूं। मैं अपवित्र हूं। ऐसी भावना ही ना आने पावे। धैर्य उत्साह पूर्वक परम पवित्र मैं महान बलशाली भगवान का अंश हूं परास्त नहीं हो सकता। भोग्य वस्तु के साथ अधिक प्रेम होने से चित्त का पतन होने लगता है। भोग्य वस्तु के साथ अधिक प्रियता होने से चित्त का पतन होने लगता है। इसलिए अच्छी तरह याद कर लो कि किसी भी भोग्य वस्तु से तुम्हारी प्रीति ना होने पावे। शरीर निर्वाह के लिए केवल ले लो प्रीति ना होने पावे।
देखो शरीर को जैसा रखो वैसे ही यह रहना शुरू हो। यहां क्या पहनते हो? भीषण सर्दी में यहां क्या पहनते हो? और अति सुकुमार जगह है तो देखो बचपन से अभ्यास किया तो आपका निर्वाह हो गया। नहीं जैसे शरीर को चाहो निर्वाह कर सकते हो। जैसे चाहो वैसे निर्वाह कर सकते। इसको अभ्यास की जरूरत है। अभ्यास कर ले तो वैसे ही वैसे नहीं तो हाय सर्दी हाय गर्मी हाय बरसात ये नाना प्रकार के प्रकृति के वा उसमें विकल होने लगता है। जीवन हो गया पीछे कभी पंखा बिजली का सेवन नहीं कभी ऐसी परेशानी 10 मिनट गर्मी लगी थोड़ा ऐसे हवा किए हाथ से पंखा हाथ वाले पंखा बस जितनी नींद आनी है उतनी नींद और भजन में तो उपासक को चाहिए कि भोग्य वस्तुओं के साथ प्रीति ना होने पावे अब हम इसके बिना नहीं रह सकते इसके बिना नहीं रह सकते तो श्री जी के बिना नहीं रह सकते यह कब बोलोगे हम प्रभु के बिना नहीं रह सकते प्रभु के भजन के बिना नहीं रह सकते अगर कोई संकल्प करो तो उसे छोड़ना मत नहीं तो पुण्य नष्ट हो जाते हैं।
जैसे कि आज से नियम लेते हैं हम ऐसा सहसा कोई संकल्प मत करो। कसम मत खाओ। लेकिन अगर कसम खा लो तो फिर खा ली कसम। कसम का मतलब होता है प्रण लेना। हम किसी की कसम ना खाए। कसम का मतलब शपथ पूर्वक कहता हूं। मतलब प्रण पूर्वक कहता हूं। आज के बाद यह नहीं करूंगा। तो बस फिर उसका निर्वाह करना चाहिए। साधक इस बात को पकड़े। साधक को चाहिए कि जिस वस्तु व्यक्ति स्थान के मिलने से भजन छूटता उसका जल्दी से जल्दी त्याग कर देना चाहिए। वह वस्तु जो भजन छुड़ा दे वह व्यक्ति जो भजन छुड़ा दे वह स्थान जहां बैठने से भजन छूट जाए हमें उनका तुरंत त्याग करना चाहिए।
भजन भोजन पर विशेष आधारित है। पक्का जैसा भोजन वैसा भजन भजन करने वाले को प्रतिदिन नियत समय से अधिक नींद नहीं लेना चाहिए। आलस्य को आप बढ़ाते जाओ तो बढ़ता जाएगा। सात घंटे 10 घंटे सोते जाओ। भोजन को बढ़ाते जाओ तो बढ़ता जाएगा। आप चाहे जितना पाना चार बार पाओ पांच बार पाओ या एक बार पाओ या थोड़ा अल्पाहार करो जैसे चाहो वैसे चल सकते काहे को बोझा बढ़ा रहे हो शरीर का बोझा बढ़ना ठीक नहीं है अगर शरीर स्वस्थ है तो व्यायाम करो अल्पाहार करो और नींद का एक नियम रखो चार घंटे पांच घंटे अधिक से अधिक छ घंटे इसके आगे साधक नहीं कहा आएगा छ घंटे से अधिक जो सोएगा अपने यहां तो भगवान की ऐसी कृपा है कि सोना चाहे तो भी नहीं सो पाएगा क्योंकि समय ही नहीं सबकी अलग-अलग दिनचर्या इतनी बंधी हुई दिनचर्या है कि एक मिनट की फुर्सत किसी को नहीं तो भोजन वैसे ये साधक का नहीं है कि बदल बदल के भोजन पाना ये साधक का नहीं बदल बदल बदल के रोज आज यह बना कल वो बना परसों वो बना श्री जी के लिए तो ठीक है उतने श्री जी के लिए भोग उत्तम भोग लगाए मोर मरकट को सेव और आप एक मुट्ठी चना पाते थे स्वामी हरिदास जी महाराज राधा चरण दास जी महाराज जो तटिया स्थान के थे उनके भी वो चना ही पाते थे एक मुठी संयम पूर्वक रहने से भजन सिद्ध होता है।
उपासक को चाहिए कि अपना बिछौना, ओढ़ने का वस्त्र और आसन ये किसी को ना दे। एक दो नए आसन रखे कोई भाग जाना। गुरु बैठ सकता है आपके आसन पे। बकाया अपना आसन मोड़ के रख दे। नया आसन बिछावे उनके लिए। अगर कहीं भी जाए तो अपना आसन एक दुपट्टे चाहे डाले रहे उसको बिछा दे उस पर बैठे साधक को चाहे अपना बिछौना अपना ओढ़ना अपना वास स्थान अपना आसन ये अलग रख उससे परमाणु एकत्रित होते हैं भजन के उपासक को आलस्य से बचना चाहिए आलस्य से साधना क्षीण होती चली जाती है उपासक को आलस्य प्रमाद अरे इससे बचना चाहिए या अरे से बचना चाहिए अरे सब ऐसे नहीं जो नियम दिया गया उस नियम जब आज कोई शरणागत लेता है तो उसको चार बातें हम देते हैं चार नियम देते हैं पहला होता है 11 माला गुरु मंत्र का जपना अधिक जपो भगवान की कृपा दूसरा आचार्य ग्रंथ चतुरासी जी पूरा पाठ करो तो बहुत बढ़िया है पर हम 12 पद रोज गायन का नियम देते हैं।
तीसरा भक्ष भोजन का त्याग, चौथा कुसंग का त्याग। अब आप इसमें देखो कि अपनी दिनचर्या में क्या 11 माला और यहां के साधकों को कहा था सत्संग में एक बार कई बार संबोधन किया कि अपने ठाकुर की 11 21 51 108 दंडवत चल रही। चल रही। बड़ी कृपा है। ठाकुर जी की दंडवत चार परिक्रमा करके और अपने नियमानुसार भजन की पद्धति पूरी की जाए। आलस्य और प्रमाद ये दोनों साधु को साधुता से विलख कर देते हैं। जिस समय तुम्हारे भजन में कोई विघ्न उपस्थित हो उस समय रोते हुए भगवान से प्रार्थना करो कि हमारा ये साधना का विघ्न नष्ट हो जाए।
चलो एक प्रसंग श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो जब दिन में गाय चराने जाते तो समस्त गोपियां भगवान की चर्चा में दिन व्यतीत करती और सायं काल जब आते तब वो बभागिनी गोपियां जिनका मन श्री कृष्ण में ही लगा रहता वो श्री कृष्णमय होकर के श्री कृष्ण का दर्शन करती इस प्रकार उनके दिन व्यतीत होते परीक्षित जिस समय समय भगवान श्री कृष्ण ब्रज में प्रवेश कर रहे थे। आनंद उत्सव की धूम मची हुई थी। तो कंस ने एक बड़े महान बलशाली राक्षस को भेजा असुर को जिसका नाम अरिष्टासुर था।
वो दैत्य भयंकर बलशाली बैल का रूप धारण करके आया। बड़ा बलवान और बहुत विशाल बैल का रूप धारण करके खुरों से ब्रजभूमि को ऐसे खोदता हुआ कपाता हुआ वो बड़ी जोर से गर्जना कर रहा था। पूछ अपनी खड़ी किए सींगों से चार दीवारी तोड़ता हुआ बीचबीच में गोबर छोड़ता हुआ आंख फाड़ कर इधरउधर वो भगवान श्री कृष्ण को देख रहा था। कहां है? ऐसे वो दहाड़ हुंकार मारता सब ब्रजवासी भयभीत हो गए। तीखे सींग वाले उस अरिष्टासुर ने जो बैल का रूप धारण किया था। ब्रजवासियों ने कहा ये हमारा बैल तो है नहीं ब्रज का।
ये कहां से आ गया? पशु डर गए। भाग पड़े सब गौशाला से। सब ब्रजवासियों ने कहा हे श्री कृष्ण हे श्री कृष्ण हमें इस भय से बचाओ कृष्ण कृष्ण तते सर्वे गोविंदम शरणम य भगवानप तदवीक्ष गोकुलम भय विदुतम हे श्री कृष्ण हे श्री कृष्ण हमें इस भय से बचाओ इस प्रकार पुकारते हुए सब भगवान की शरण में हुए। भगवान ने देखा यह ब्रजवासी अत्यंत भयातुर हो रहे हैं। तब उन्होंने कहा अरे कोई डरने की बात नहीं है। मैं जानता हूं ये अरिष्टासुर है। और भगवान ने ललकारा ऐ दुष्ट मूर्ख तू इन बेचारे भोले जो ब्रजवासी जन इनको डरा रहा है।
गौओं को डरा रहा है। अरे देख तुझ जैसे दुरात्मा दुष्टों के बल का घमंड चूरचूर कर देने वाला मैं यहां हूं। ऐसा ललकार कर भगवान श्री कृष्ण ने ताल ठोकी और क्रोधित करने के लिए ताल ठोक के एक सखा के गले में बाह डालकर खड़े हो गए। भगवान श्री कृष्ण को ही वह ढूंढ रहा था और भगवान श्री कृष्ण की ताल ठोकने की चुनौती से वह और क्रोध के मारे तिलमिला उठा और खुरों से बड़े जोर से धरती खोदता हुआ श्री कृष्ण पर टूट पड़ा। उसने अपनी तीखे सींग आगे कर लिए। लाल लाल आंखों से टकटकी लगाकर श्री कृष्ण की ओर टेढ़ी नजर से देखता हुआ इतने वेग से टूटा मानो इंद्र के हाथ से छोड़ा हुआ वज्र हो भगवान सावधान होकर खड़े हो गए अरिष्टासुर जो बैल बना हुआ भगवान पर आक्रमण किया तो भगवान ने उसके दोनों सींग पकड़ लिए और जैसे एक हाथी अपने से भिड़ने वाले वाले दूसरे हाथी को पीछे हटा देता है।
वैसे ही उसे 18 पग पीछे ठेल कर दौड़ाते हुए उल्टा सींग पकड़ के उल्टा दौड़ाते हुए 18 पग ले गए और पछाड़ दिया। भगवान के इस प्रकार पछाड़ देने पर। फिर वो क्रोध करके खड़ा हुआ। लंबी लंबी सांसे छोड़ता हुआ भगवान पर टूट पड़ा। उस समय उसका शरीर पसीने से लथपथ हो रहा था। भगवान ने देखा कि तो मुझ पर प्रहार करना चाहता है। तब उसके पुनः सींग पकड़ लिए और सींग पकड़ कर उसके एक लात मारी। दोनों सींग पकड़ लिए और एक लात मारी। जे भी मारी तो धरती पर गिर पड़ा। अरे महा पराक्रमी भगवान के आगे किसका बल?
और भगवान ने जैसे गीला कपड़ा निचोड़ा जाए ऐसे पैर रख के उसको ऐसे ऐसे ऐसे सींग पकड़ के खूब कचूमर निकाल दिया उसका और फिर सींग उखाड़ के उसी से उसको पीटा अब वो अरिष्टासुर मुंह से खून उगलता हुआ पैर पटकने लगा आंखें उलट गई बड़े कष्ट के साथ प्राण निकले देवता फूलों की वर्षा करने लगे अरिष्टासुर मारा गया। भगवान श्री कृष्ण ने इस प्रकार अरिष्टासुर का उद्धार किया। सब गोप गोपियां भगवान की प्रशंसा करने लगे। फिर बलराम जी के साथ गोष्ठ में प्रवेश किया और भगवान की शोभा को देखकर ब्रजवासी जन आनंदित हो रहे हैं।
भगवान की लीला अत्यंत अद्भुत है। इधर जब अरिष्टासुर मार डाला गया तो भगवान नारद जी जो शीघ्र से शीघ्र भगवान का दर्शन कराने वाले हैं। कंस के पास पहुंचे। कंस ने पूजा की तो नारद जी ने कहा कंस जो कन्या तुम्हारे हाथ से आकाश में चली गई थी वो देवकी की कन्या नहीं थी। वो यशोदा की कन्या थी। और जो ब्रज में श्री कृष्ण है वह देवकी के पुत्र है। जो बलराम जी हैं वह रोहिणी के पुत्र है। वसुदेव ने तुमसे डरकर अपने मित्र नंद के पास उन दोनों को रख दिया है। उन्होंने ही तुम्हारे जितने असुर भेजे सबका वध किया है।
और चुप हो गए नारद जी। यह सुनते ही कंस की एक एक इंद्रियां क्रोध के मारे कांप उठी। उसने वसुदेव जी को मार डालने के लिए तुरंत तीखी तलवार उठा ली। नारद जी ने रोका गलत कर रहे हो। वासुदेव जी को अभी मारना ठीक नहीं है। क्योंकि मृत्यु तो श्री कृष्ण के हाथ से है। तो उसने कहा इन्होंने हमारे साथ छल किया। सुनो एक साथ मारना। पहले वसुदेव देवकी के सामने श्री कृष्ण को मारना फिर वसुदेव देवकी को मारना। हां, यह बात तो तभी इनको पता चलेगा कि तुमसे छल करने का क्या फल होता है।
तो हथकड़ी बेड़ियों से जकड़ करके कैद खाने में देवकी वसुदेव को रख दिया कि जब इनका पुत्र मारा जाएगा तब इनको दुखी देखकर फिर इनको मारेंगे। और फिर कहा कि तुम कृष्ण और बलराम को यहां मथुरा बुलाओ और यही मार डालो। नारद जी कंस भगवान से मिलाने का काम नारद जी करते हैं। अब नारद जी ऐसा कह के चले गए। कंस बड़ा उदास। इतने में ही केशी नाम का एक असुर आया। और उसने कहा आप उदास क्यों हो? एक बार हमको अवसर दीजिए। तो कहा ठीक है तुम बलराम और श्री कृष्ण को दोनों को मार डालो।
केसी बहुत बलवान था। कंस ने मुष्टिक चाणूर शल तोशल आदि पहलवानों को बुलाया मंत्रियों को बुलाया महावतों को बुलाया और कहा वीरवर चाणूर मुष्टिक तुम लोग ध्यान पूर्वक मेरी बात सुनो। वासुदेव के दो पुत्र बलराम और श्री कृष्ण नंद के ब्रज में रहते हैं। आकाशवाणी ने बताया है कि वही हमारी मृत्यु है। अतः हम उनको उत्सव के बहाने बुलाएंगे। और जब आ जाए तो तुम लोग कुश्ती लड़ने के बहाने उनको मार डालना। चारों ओर मुष्टिकाद से कहा कि कुश्ती के बहाने उन्हें मार डालना। मंच सजाओ, अखाड़ों को गोलगोल सजा दो।
पूरी प्रजा बैठकर देखे कि कैसे तुम श्री कृष्ण को पछाड़ पछाड़ कर मारते हो। हे महावत तुम बड़े चतुर हो। देखो भाई दंगल के घेरे के फाटक पर कोयलिया पीड़ हाथी को रखना। ये 60 हजार हाथियों का बल लगता था कोयलिया पीड़ हाथी। जब मेरे शत्रु श्री कृष्ण बलराम आवे तो ऐ महावत [गला साफ़ करने की आवाज़] हाथी के द्वारा तुम उन्हें मरवा डालना और इसी चतुर्दशी को विधि पूर्वक धनुष यज्ञ प्रारंभ कर दो। कंस तो केवल स्वार्थ साधना का सिद्धांत जानता था। इसलिए उसने मंत्री पहलवान महावत को इस प्रकार आज्ञा देकर श्रेष्ठ यदुवंशी अक्रूर जी को बुलाया और उनका हाथ अपने हाथ में लेकर बोला अक्रूर जी आप तो बड़े उदार हैं।
भूमिका बन रही महाराज की ब्रज से बाहर जाने की जो बाहर से आए थे। अक्रूर जी आप तो बड़े उदार हैं। [खांसने की आवाज़] सब तरह से मेरे आदरणीय हैं। आज मेरा एक काम कर दीजिए। भोजवंशी और वृष्णवंशी यादवों में आपसे बढ़कर मेरी भलाई करने वाला दूसरा कोई नहीं है। यह काम केवल आप ही कर सकते हैं। आप मेरे मित्र भी हैं और मैंने इस काम के लिए आपका आश्रय लिया है। ठीक वैसे ही जैसे इंद्र समर्थ होने पर भी भगवान विष्णु का आश्रय लेकर अपना स्वार्थ साधते हैं। अक्रूर जी आप नंद राय के ब्रज में जाइए।
वहां वसुदेव जी के दो पुत्र हैं। उन्हें इसी रथ पर चढ़ाकर यहां ले आइए। बस आप इतना कर दीजिए। देरी नहीं होनी चाहिए इस काम में। सुनते हैं विष्णु के भरोसे जीने वाले देवताओं ने उन दोनों लड़कों को मेरी मृत्यु का कारण बताया है। अभी लड़का ही समझ में आ रहे हैं। पूतना अगासुर बकासुर न जाने कितनों को निपटा दिया। अभी इसकी बुद्धि में बालक ही नजर आ रहे हैं। यहां आने पर पहले तो काल के समान कोलिया पेड़ हाथी से मरवा डालूंगा। ये तो बचेंगे ही नहीं। यदि उससे बच गए तो वज्र के समान मजबूत फुर्तीले पहलवान मुष्टिक चाणूर इनसे मरवा डालूंगा।
और उनके मारे जाने पर वसुदेव आदि वृणी भोज दसारवंशी उनके भाई बंधु इन सबको मैं अपने हाथों से मारूंगा। मेरा पिता उग्रसेन ये तो बूढ़ा हो गया परंतु उसको राज्य का लोभ बना हुआ है। यह सब कर चुने के बाद मैं उसके देवक को और दूसरे जो भी है सबको तलवार के घाट उतारूंगा। अपने पिता को भी, वसुदेव को भी और समस्त यदुवंशियों को। मेरे मित्र अक्रूर जी फिर तो मैं होऊंगा और आप होंगे और होगा निष्कंटक राज्य और आपको पता ही है कि जरासंध हमारे बड़े बूढ़े ससुर हैं। वानर राज द्विद मेरे प्यारे सखा हैं।
संरासुर नरकासुर बाणासुर ये मेरे से मित्रता करते मेरा मुंह ताकते रहते हैं। इन सब की सहायता से मैं देवताओं के पक्षपाती नरपतियों को मारकर पृथ्वी का अकंडक राज्य करूंगा। यह कल्पना और देखो हमारी गुप्त बातें हैं। हमने बता दिया और यह बातें किसी को बताना नहीं और आप ब्रज में जाओ जल्दी से बलराम और श्री कृष्ण को वहां ले आओ। अरे अभी वो बच्चे उनको मार डालने में क्या लगता है? केवल इतनी बात कहिएगा कि धनुष यज्ञ हो रही मथुरा में उसका दर्शन करने के लिए मथुरा की शोभा देखने के लिए आप चलो और आप उनको लेवा लाओ।
अक्रूर जी ने कहा महाराज आप अपनी मृत्यु अपना अरिष्ट दूर करना चाहते हैं। इसलिए आपका ऐसा सोचना ठीक है। मनुष्य को चाहिए कि सफलता हो या असफलता दोनों के प्रति समभाव रखकर अपना काम करता जाए। फल तो प्रयत्न से नहीं दैवी प्रेरणा से मिलता है। मनुष्य बड़े-बड़े मनोरथों के पुल बांधता रहता। परंतु वह यह नहीं जानता कि दव ने प्रारब्ध ने इसे पहले से ही नष्ट कर रखा है। यही कारण है कि कभी प्रारब्ध के अनुकूल होने पर प्रयत्न सफल हो जाता है तो हर्ष से फूल उठता है। कभी प्रतिकूल होने पर विफल हो जाता है तो शोक ग्रस्त होता है।
पर फिर भी मैं आपकी आज्ञा का पालन करूंगा। कंस ने मंत्रियों और अक्रूर जी को इस प्रकार आज्ञा देकर सबको विदा किया। तदंतर अपने महल में चला गया और अक्रूर जी अपने घर लौट आए। कंस हर समय भय के द्वारा भगवान का चिंतन करता था। वो रात में नींद नहीं आती। दिन में जिधर देखता तो उसे श्री कृष्ण नजर आते। इतना तन्मय हो गया था। तो इसीलिए श्री सुखदेव जी ने कहा चाहे भय से चाहे प्रेम से चाहे काम से रिशेदारी नातेदारी कैसे भी वृत्तियां भगवान से जुड़े तो जीव भगवान को प्राप्त होता है।
शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…