भगवद्प्राप्ति के 4 प्रभावशाली साधन / केशी दैत्य, व्योमासुर का उद्धार/अक्रूर जी की विलक्षण ब्रजयात्रा
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृदपितम मधुपते स्मरता ताप मुगम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परकर के चरणों में कोटि नमन कोटिष सा प्रणाम नमस्कार श्री प्रिया प्रीतम जी की अपार कृपा से मानव देह मिला उसमें भी कृपा हुई हमें श्री धाम वृंदावन आने को मिला वृंदावन धाम में कुछ क्षण बैठने को मिला उसमें भी अपार कृपा सत्संग मिला सत्संग में यदि हम एकाग्रचित हो के जो उपदेश होते हैं उनको अपने आचरणों में उतारें तो इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाए।
भगवत प्राप्ति करना कठिन नहीं है। विषय चिंतन छोड़ना कठिन है। विषयों की आसक्ति छोड़ना कठिन है। शरीरा अभिमान से मुक्त होना कठिन। भगवत प्राप्ति तो सही पूछो तो है कुछ प्राप्त नहीं करना है। अप्राप्त भगवत स्वरूप नहीं है। अप्राप्त संसार स्वरूप है। यह कभी किसी को प्राप्त नहीं हुआ। आज तक किसी को प्राप्त नहीं हुआ। ना [गला साफ़ करने की आवाज़] सतो विधते भाव ना भाव विधते सता। सत का कभी अभाव नहीं। असत की कोई सत्ता नहीं है। जिसकी सत्ता नहीं उसी को प्राप्त करने के लिए पूरा जीवन नष्ट कर देते हैं।
हाथ कुछ नहीं आता। भगवान की हेतु की कृपा उसी के ऊपर बरस रही है जो कंजूस के धन की तरह अपने स्वासों को भगवान के स्मरण में लगा रहा है। प्रणाम है उस महापुरुष को। चाहे वो गृहस्थ में हो चाहे विरक्त में हो जिसके हृदय में मीठी मीठी एक जलन है कहीं भगवत स्मरण छूट ना जाए त्मण परम व्याकुल तेति धन्य हो गया उसका जीवन सात सा लोक तारति जो निरंतर भगवत स्मरण परायण है वो स्वयं तर जाता है स्वयं तर जाता है और लोकों के लोक को तार सकता है मम भक्ति युक्त भम पुन पूरे लोक को पावन करने की सामर्थ भजनंदी महापुरुष में होती है।
चाहे वह गृहस्थ हो चाहे विरक्त हो। भजन नहीं तो फिर जीवन ढोंग है। पाखंड है जीवन चाहे जो हो चाहे विरक्त हो चाहे गृहस्थ हो व्यर्थ जीवन अगर भजन नहीं तो व्यर्थ जीवन भगवत स्मरण हीन जीवन मृत जीवन जिन हरि भगत हृदय नहीं आनी जीवित सब समान ते प्राणी मुर्दे के समान उसका जीवन है व्यर्थ जीवन मुर्दे में तो एक महानता होती कि वो पाप कर्म नहीं करता लेकिन भगवत विमुख वाला उससे भी नीच है क्योंकि उसके द्वारा पाप आचरण होते रहते हैं। इस जीवन की दुर्लभता भगवत स्मरण है। खास बात सब शास्त्रों का सार नष्टो मोहा स्मृति तत प्रसादता हे गोविंद हे अचुत आपका कृपा प्रसाद ये उदय हुआ कि मोह का नाश हो गया और आपकी स्मृति प्राप्त हो गई।
स्मृति साधक को पूरा जोर लगाकर भगवत स्मृति में टिके रहने की वृत्ति बनानी है। कृपा भगवान की प्रयत्न हमारा जो प्रयत्न हीन कायरता पूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं। वह अध्यात्म के लायक नहीं होते। अध्यात्म में शूरवीर चलता है। कायर नहीं चलते। जैसे रण क्षेत्र में योद्धा के घाव होता है तो उसको और जोश आता है और सामने शत्रु को पछाड़ने की कोशिश करता है। ऐसे ही वीर उपासक जैसे काम क्रोध लोभ उस पर आक्रमण करते हैं और भगवान की तरफ आवेश में आकर भागता है ना कि काम क्रोध से परास्त होकर भगवत विस्मरण कर बैठता है।
ऐसा उपासक नहीं होता। अब जो धाम महिमा श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं इसमें थोड़ा सावधानी की बात है क्योंकि महापुरुषों के वचन ना समझने के कारण ऐसा लगेगा क्या ये पापाचरण के लिए छूट दे रहे हैं क्या बहुत सावधानी पूर्वक महापुरुषों के वचन सुने जाए पूज्यपाद श्री प्रबोधनांद जी महाराज श्री वृंदावन महिमामृत में कह रहे हैं श्री वृंदा वासे [गला साफ़ करने की आवाज़] भवस दृढ़ तरा चेत मासे तदासे निश्चिंतो हम सया किमपिन गणय दुख मस्मिन सुखमवा संतापम ने चेत कथप किमप सत्कर्म मात्रम नोवा पाप निवत्त नच हरि चरण भोज भक्ति छटे नीचे से इसका अर्थ ऊपर जाकर संगति करता है नोवा पाप निवत्त नच हरि चरण भोज भक्ति छटे पापों से अभी हमारी विरति नहीं हुई अर्थात वर्तमान में हमारे हमारे द्वारा गलत आचरण हो रहे हैं।
हरि चरणाम भोज भक्ति छटतीति भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी के चरणों की प्रेम लक्षणा भक्ति की तो छटा का लेस भी नहीं है मेरे में ये सिद्ध महापुरुष हैं ब्रह्म बोध संपन्न वाराणसी से और महा प्रेम में छके हुए वृंदावन से दोनों ज्ञान की चरम सीमा और प्रेम की चरम सीमा यह महिमा है श्री धाम वृंदावन की वर्तमान में पापाचरण करता है और भगवान की प्रेम लक्षणा भक्ति का लेस मात्र भी नहीं है। यदि ऐसा पुरुष भी श्री वृंदावासे भवसी दृढ़ चे तमासे तदा से निश्चिंतो सयाना बहुत बड़ी बात है।
ऐसे वर्तमान में गलत आचरण करने वाला जिसमें भक्ति का लेश मात्र भी नहीं है। यदि वो श्री धाम वृंदावन को अपना जीवन समर्पित कर देता है। श्री वृंदावण वासे भव दृढ़ तरा चे मासे तदा से निश्चिंतो हम सयाना निश्चिंत हो जाए वो निश्चिंत होकर शयन करें सोवे केवल ये दृढ़ नियम ले लिया आजीवन वृंदावन की सीमा के बाहर नहीं जाएंगे अखंड वृंदावन वास करेंगे वृंदावन की सीमा के बाहर नहीं जाएंगे तो किमपिन गए दुख मस्मिन सुखम उसके हृदय में वृंदावन वो प्रेम प्रकट करेगा वास मात्र से वृंदाव्या न कथ वास मात्र नित्यम जत सर्वत्र मोक्षा अवध न सुखम वास रम जो केवल दृढ़ वृंदावन वास का नियम ले लेता है तो वास मात्र नित्यम जत्वा सर्वत्र मोक्षा अवधि नख सुखमस उसके हृदय में वो सुख जागृत करता है वृंदावन जो मोक्ष में सुख नहीं है इसलिए श्रीपाद कह रहे वर्तमान में पापा आचरण करने वाला भक्ति का एक लेश मात्र भी जिसके हृदय में नहीं है वो भी वृंदावन का अखंड वास स्वीकार कर ले तो निश्चिंतो सयाना अपने कल्याण के लिए तुम निश्चिंत हो जाओ क्योंकि तुमने परम पावन महामहिम श्री वृंदावन धाम का वास स्वीकार कर लिया।
उसमें ऐसी भागवती की स्थिति आएगी कि कोई भी दुख उसे परास्त नहीं कर सकता। यह हम आपको श्री धाम वृंदावन की अनुभव गम में महिमा कहते हैं कि कलह कलेश न व्यापेठा ये ठौर विश्व ते न्यारी नागरी दासी जन्म जितायो बलिहारी बलिहारी हमारी सब ही बात सुधारी चाहे जितना बड़ा रोगी और कष्ट से पीड़ित हो सीधा वृंदावन में आ जाए और निष्ठा ले ले कि मैं मरूंगा तो यही तो उसे कष्ट परास्त नहीं कर सकते। हम यह नहीं कहते कि उसको बिल्कुल पीड़ा नहीं होगी। पर कलह कलेश ना व्याप ठोर विश्व ते न्यारी।
सच्ची मानिए इस शरीर की जो स्थिति है अगर साधारण भगवत आश्रित ना हो ये केवल धाम का प्रभाव महारानी जी की कृपा कि तुम्हारे सामने हम सत्संग का जो प्रभु प्रेरित कर रहे हैं वो वर्णन कर रहे हैं। अन्यथा सामर्थ्य नहीं। ये धाम की कृपा ये मरे हुए से भी बुलवा रहे हैं। ये धाम की कृपा पीड़ा असमर्थता नाना प्रकार की दुख वृत्तियां शरीर में फिर भी वो भगवत चर्चा करा रहे। ये धाम की ना गयति सुखम कोपी दुखम यहां दुख सुख की गणना ही नहीं है। ऐसा महा आनंद प्रदान कर देता है।
वृंदावन धाम संतापम ने चेता कथप यह और बड़ी बात अगर यहां आपने जीवन अर्पित कर दिया है और आपसे कोई बड़ा से बड़ा अपराध बन जाए तो आपको जला नहीं पाएगा। आपको तापित नहीं कर पाएगा। वो आपको थोड़ी देर में ही प्रायश्चित करवा देगा। थोड़ी सी जलन होगी और आपको रास्ता मिल जाएगा। तुरंत रास्ता मिल जाएगा प्रायश्चित करने का और प्रायश्चित होकर तत्काल शांति मिल जाएगी। कह संतापम नेति चेता कथप कभी यहांित जलेगा नहीं अगर जल रहा है तो आप आश्रित नहीं हो दृढ़ आश्रय हो जाए तो जलेगा नहीं आश्रय का मतलब समझते हो कैसा होता है बिका हुआ पुरुष बिके हुए की स्वतः कोई इच्छा नहीं होती मालिक का हुकुम जैसा वैसा वो चलता है बिक चुके हैं हम श्री लाडली जी को शिव धाम वृंदावन को अपने को बेच दिया जैसे रूप लाल हित हाथ बिकानी तो निधि पाई मन बिके हुए पुरुष का मतलब खड़े रहो खड़ा है देखो इस समय दिन है उसको रात दिखाई दे रही लेकिन वो कहेगा हां
दिन ही है मालिक बोल रहे हैं दिन है तो दिन है हमारी आंखें रात कह रही तो हमारी आंखें गलत है लेकिन वो गलत नहीं बोलेंगे दिन ही है हृदय में हमारे कोई संकल्प नहीं कोई विकल्प नहीं केवल बिका हुआ अरे कितना आनंदमय जीवन न गणति सुखम दुखम कौन गणना लौकिक सुखदख की करे जब परमानंद प्रभु की शरण में धाम में अपने जीवन को न्योछावर कर दिया अहंकार ही सुख दुख का भोगता होता है जो मन से मिलकर के सुख दुख का अनुभव कराता है और जब अहम ही समर्पित हो गया तो सुख दुख किसको संतापम
नेति चेता कथमपि सच्ची माने बड़े से बड़ा अपराध यहां धूल ध्रित हो जाता है धाम की रज लगी हवा लगी यहां के ऐसे ऐसे संतों के दर्शन हुए जिनको आप जानते भी नहीं कि संत है क्या और प्रिया प्रीतम उनके साथ खेलते हैं। ऐसे महापुरुषों के शरीर से स्पर्श की वायु जगत को पावन कर रही है। जैसा पापाचरण हो रहा है जैसा शास्त्र आचरण हो रहा है बहुत प्रकृति विध्वंसक बन जाए। पर आज जो अभी थोड़ी सौम्यता है प्रकृति में वो इन भजनानंदी महापुरुषों को लेकर है जो जगत को तारने वाले प्रभु को सदैव हृदय में लिए हुए उनके स्मरण में डूबे हुए अशुभ प्रवाह करते हुए दिन रात व्यतीत करते हैं वो एक भी महापुरुष हो तो ब्रह्मांड के ब्रह्मांड को पावन कर सकता है।
श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी कह रहे हैं किंचित मात्र कोई सत्कर्म भी ना हो तो भी उसे भगवत प्राप्ति हो जाएगी। जो श्री धाम वृंदावन का दृढ़ता पूर्वक वास स्वीकार कर लिया। वृंदा कवि का ऐसा प्रभाव है कि जैसे मलिन बालक को माता अपने गोद में ले लेती है। उसके मलिनता को नहीं देखती। ऐसे वृंदावन का वृंदावन प्रभाव सुन अपनो ही गुण देत जैसे बालक मलिन को मात गोद भर लेत ये वृंदावन वृंदावी मां है हम जैसे अपवित्र अबोध बालकों को अपनी गोद में लेकर श्रृंगारित करके सद्गुण संपन्न करके प्रिया प्रीतम के सेवा में पहुंचा देते जैसे मां श्रृंगारित करके पिता की गोद में बैठाल देते ऐसे वृंदावी उसे भागवतिक देवी संपदा से युक्त करके के भगवान की सेवा में भगवान की लीला में पहुंचा देती है।
धन्य है वो जो वृंदावन का अखंड वास स्वीकार किए हैं। श्री वृंदाण्य मनने तवरजसी लुटच्छाद देहम च धन्यम ना्यम चतुरभ श्रुति मुख रख मृग श्री भुजवाणाय बहुत बड़ी बात कह रहे कह रहे हैं वृंदावन धाम में यदि मुझे रज में रहने को मिले रज लूटने को मिले रज लगाने को मिले तो मैं बाहर ब्रह्मा का जो चतुरुख स्वरूप परमेष्ठी पद वो भी मैं नहीं चाहता ना चतुर शति मुखर मृख श्री भुजवाणाय मुझे चतुरुख ब्रह्मा का परमेष्ठी पद नहीं चाहिए यदि वृंदावन धाम मिल गया है तो और कह रहे कि अगर मनुष्य शरीर ना मिले जैसे जैसे हरि राम व्यास जी कह रहे हो मन वृंदावन को स्वान यहां हम कुत्ता भी बनेंगे तो रसिकों की जूठन मिलेगी रज में लौटने को मिलेगा और अंतिम में प्रिया प्रीतम को प्राप्त होंगे क्योंकि गलबिया दिए हुए युगल सरकार जब निकलेंगे और देखेंगे कि हमारे धाम का द्वार का कुत्ता है तो उनकी दृष्टि पड़ेगी तो हम परम पद के अधिकारी हो जाएंगे कह धन्यासो या बराकी तो वस सुनी ना मन्यत्र मनने ओ मैं बाहर चतुरुख ब्रह्मा होकर रहना नहीं चाहता।
परमेष्ठी पद नहीं चाहता। वृंदावन की रज में लौटूंगा। वृंदावन वासी कहलाऊंगा। और श्रीपाद ने पीछे कहा है कि मुझे नाली का कीड़ा बना देना धाम का। लेकिन बाहर का चतुर्मुख ब्रह्मा मत बनाना। ये बड़ी बात है। बड़ी बात है। तिरियग योनि में जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन बाहर ब्रह्मा का पद परमेष्ठी पद नहीं। जैसे परम ज्ञानी बृहस्पत शिष्य उद्धव जी महाराज गोपियों की चरण रज में लौटने के बाद यही आशा की कि मुझे वृंदावन की कोई गुलमलता औषधि बना दी जाए। मैं धन्यात धन्य हो जाऊंगा।
मनुष्य रूप में वृंदावन रहना ये तो असीम कृपा अगर मैं मनुष्य रूप से वृंदावन उद्धव रूप में ना रह पाऊं तो मुझे यहां की कोई घास लता तण औषधि गुल्म बना दिया जाए। श्रीपाद कह रहे हैं धन्यास यावरा की मैं धन्य हो जाऊंगा यदि यहां का पशु पक्षी बना दिया जाए। इन पशु पक्षियों के शरण में आचार्य महापुरुष नमस्कार करते हैं। शरणागति की मांग करते हैं। हरिराम व्यास जी कह रहे हैं जितने खग मृग पशु पंछी इस वृंदावन धाम के हैं। मैं सबसे विनय करता हूं। खग मृग पशु पंछी या बनके चरण शरण रख लीजिए।
मुझे अपनी शरण में रख लीजिए। हरिवंश महाप्रभु कहते हैं हे राधा रति गृह सुका हे मृगा हे मयूरा भयो भया प्रणति भरम प्रार्थ अनुकंपाम मैं बार-बार प्रार्थना करता हूं। बार-बार आपकी अनुकंपा की चाह करता हूं। प्रणाम करता हूं कि आप हम पर कृपा करें। क्योंकि वृंदावन के खग पशु पंछी कृपा कर देंगे। तो प्यारे जो प्यारे जु की चरणारविंद की नित्य सेवा मिल जाएगी [गला साफ़ करने की आवाज़] तो तुम्हारे मध्य में मुझे वास करने को मिले चाहे शद्र पशु पक्षियों का शरीर क्यों ना मिले रसखान जी महाराज बड़े भारी महापुरुष हुए जो भगवान की भक्ति में डूबे रहते वो कह रहे थे पान बनाओ तो गिरिराज जी का बनाओ पशु बनाओ तो ब्रज का पशु बनाओ पक्षी बनाओ तो ब्रज की लताओं में बैठकर चाह चक करके राधा राधा बोलू बस मानुष हो तो वही रस खान बसो ब्रज गोप पूरा पद है तो उसमें वर्णन
किया है बड़े बड़े महापुरुषों ने मांग की है कि मुझे वृंदावन का कुछ भी बना दो क्यों क्योंकि यहां की रज उड़ के लगेगी जब गलया दिए हुए प्रिया प्रीतम निकलेंगे दृष्टि पड़ेगी तो हमें भगवत प्राप्ति हो जाएगी हमारे जन्म मरण का चक्र नष्ट हो जाएगा लक्ष्मी हस्तावलंब प्रण धतात्म तत बड़ी बात कह रहे कह रहे हाथ में लक्ष्मी आ जाए पूरा ऐश्वर्य आ जाए सब सुख संपत्ति मिल जाए पर मुझे वृंदावन से बाहर कर दिया जाए तो मुझे नहीं चाहिए मुझे वृंदावन में चाहिए क्या कुत्ता कुतिया पशु पक्षी जो चाहो बना दो नाथ लेकिन धाम से बाहर ना करो श्री भट्ट देवाचार्य जी कहते हैं रे मन वृंदा विपिन निहार देखो वृंदावन की शोभा को देखो प्रिया प्रीतम को बाहर मत दृष्टि ले जाओ विपिन राज सीमा के बाहर हरि हूं को ना निहार कैसी बात कह रहे भगवत साक्षात्कार करने की अगर हरि भी बाहर खड़े हो तो आंख मत डालना सीमा के अंतर्गत देखना रे मन वृंदा विपिन निहार यद्यपि मिले कोटि चिंतामणि तो ना हाथ पसार जय श्री भट्ट धर तन यह आशा [चीखने की आवाज़] उधार धर तन
यह वृंदावन की रज में हमारा शरीर ऐसे लौटता हुआ राधा राधा पुकारता हुआ शरीर छोड़े बस काम बन जाए। हमें वृंदावन के बाहर दृष्टि नहीं डालनी। वृंदावन में विराजमान प्रिया प्रीतम के चरण रज में तड़प तड़प के राधा राधा बोलते हुए शरीर छोड़ना है। महापुरुषों ने दिव्यता देखी वृंदावन की। तभी कह रहे कि यहां हाथ में श्रेष्ठ लक्ष्मी आ जाए। वैभव कि चलो भाई हम इतना वैभव देते हैं। इतना नहीं निष्ठावान पुरुष प्राण त्याग सकता है। निष्ठा नहीं ये धाम निष्ठा है। प्राण त्याग यद्यपि मिले कोटि चिंतामणि त ना हाथ पसार चाहे जितना बोले फिर बिना पैसे के वृंदावन वास बड़ा कठिन है।
नहीं बिना निष्ठा के वृंदावन वास कठिन है। पैसा तो मारा घूमता है। आपकी निष्ठा नहीं है। आपने जैसा सोच लिया वैसे ही आपको जीना पड़ेगा। जैसा जीना है वैसा सोचिए। जैसा सोचोगे वैसे जीना पड़ेगा। आपने सोच लिया कि बिना बाहर जाए मेहनत करके लाए काम नहीं चलेगा। आपने सोच लिया मैंने जीवन प्रभु को दे दिया। चाहे भूखे रखो चाहे खूब छकाए रखो। आपका विषय जोई जोई प्यारो करे सोई मोह भावे फिर देख लो जीवन कैसा चलता है सीधा वृंदावन का अखंडवास प्रिया प्रीतम का चिंतन और जीवन की निष्ठा को इसमें परिणित कर दो अंग अंग हमारे काट दिए जाए तो भी धाम से बाहर नहीं जाएंगे बिल्कुल ये निष्ठा पक्की रख लो कैसे हो यह प्रश्न नहीं है किनके हो ये प्रश्न है किन के हो जगत के हो, शरीर के हो, शरीर संबंधियों के हो या प्रिया प्रीतम के नाम रूप लीला धाम के हो, बस तभी कहा वर्तमान में पाप करने वाला भी जिसमें भक्ति का लेस नहीं है, सत्कर्म का लेस नहीं है।
उसने अखंड वृंदावन वास स्वीकार कर लिया तो निश्चिंतो हम सयाना निश्चिंत होकर शयन करो। तुम्हें निश्चित भगवत प्राप्ति हो जाएगी। ये हुई धाम निष्ठा की बात। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष एक एक शब्द उनके अमृत है। ध्यान पूर्वक सुनिए बाबा भगवत प्राप्ति के लिए सहज में कोई उपाय बता दीजिए। भगवत प्राप्ति के लिए सहज में कोई उपाय बता दीजिए। भाई मैं चार बातें बताता हूं। इनसे निश्चित भगवत प्राप्ति हो जाएगी। पहली निरंतर भगवान का नाम स्मरण करने का अभ्यास ये सबसे पहली बात है और ये पहले की पूर्ति होती है सबसे पहली भक्ति की।
प्रथम भगति संतन कर संगा क्योंकि भजन न होई संग बिनु भजन बिना नहीं प्रेम छिनहु भजन न छाणिए धरिए या ध्रु नेम बिना भगवत प्रेमी महात्माओं के संग के भजन हो ही नहीं सकता और भजन के बिना प्रेम नहीं जागृत होता और प्रेम के बिना भगवान का हमारे हृदय में प्रादुर्भाव नहीं होता वो है गुप्त हैं उनको उनको प्रकट करना है। वो ऐसे हैं जैसे दूध में घी है। वो ऐसे हैं जैसे मेहंदी में लालिमा है। पर प्रक्रिया है दूध में पूरी नहीं पका सकते। उसी में घी है पर प्रक्रिया से देखो तो बाद में घी निकल आएगा।
प्रक्रिया है मेहंदी के डाल पात में चीर कर देखो। कहीं लालिमा नहीं मिलेगी। प्रक्रिया है। बांट के उसे हाथ में लगाओ। थोड़ी देर रखे रहो। फिर धो दे तो देखो लालिमा आ जाएगी। ऐसी प्रक्रिया है। परम ब्रह्म परमात्मा की प्राप्ति के लिए सद्गुरु की शरण में जाओ। उनके द्वारा दिए हुए नाम मंत्र का जप करो। जैसा वो आचरण करें वैसा आचरण करो। परमात्म प्राप्ति हो जाएगी। सबसे पहला है नाम जप जिसकी पूर्ति होती है संत महापुरुषों के सानिध्य से। दूसरा है निराभिमानता। जब हम भजन करते हैं तो कभी-कभी हमको ऐसा लगने लगता है कि हम सबसे श्रेष्ठ हैं।
यह तो देखो भजन नहीं करते। अभिमान भजन का हो जाए तो भी पतन हो जाएगा। केवल एक अभिमान पूजनीय है। अस अभिमान जाई जन भोरे मैं सेवक रघुपति पति मोरे हमारे माई श्यामा को राज यह अभिमान हम श्यामा जी के बल अभिमानी हम श्यामा के बल अभिमानी टेढ़े रहे मोहन रसिया सो बोले अटपटवानी अपने इष्ट का अभिमान बस इसके अलावा कोई भी अभिमान करोगे तो पतित हो जाओगे विद्या रूप महत्व कुल धनवन तपस्या ब्रह्मचर्य मौन उपवास कोई भी अभिमान इतने वर्ष से मैंने यह नहीं खाया ये नहीं ये सब पतन के मार्ग में ले जाएगा आपको अध्यात्म की उन्नति में नहीं पहला है भजन नाम जप जो सत्संग से पूर्ति होती है और दूसरा है निराभिमानता ये गुरु सेवा से मिटता है अभिमान जो गुरु सेवा से मिटता है तभी निराभिमानता आती बिना गुरु पद पंकज की सेवा किए कोई देहाभिमान रहित नहीं हो सकता।
चाहे कोई वेदांत कंठस्थ कर लो तो भी आपको अभिमान रहेगा कि मेरे से कोई शास्त्रार्थ कर ले। अभिमान रूपी महान दोष के नाश के लिए एकमात्र उपाय है गुरु पद पंकज सेवा। तीसरी भक्ति अमान। मान रहित होने के लिए अभिमान रहित होने के लिए गुरु पद पंकज सेवा। जैसे पहला भगवत प्राप्ति का सूत्र बताया नाम जप जो संत संग से होगा। दूसरा जो निराभिमानता है अभिमान रहित होना ये गुरु पद पंकज सेवा तीसरा भगवान का दृढ़ आश्रय दृढ़ भरोसा भगवान का भरोसा कैसे जानोगे दृढ़ आश्रय हुआ? कोई विपत्ति आई तुरंत मन भगवान में गया या कोई सुख आया तुरंत पहले मन भगवान में गया।
देख लो ये बहुत बड़े बड़ों में नहीं होता। द्रोपदी जी का मन पहले भगवान में नहीं गया। पतियों में गया सभा में गया। अपनी भुजाओं दांतों का फिर भगवान में गया। बड़े बड़ों का मन पहले भगवान में नहीं जाता। छोटों का चला जाता है। तणाद सुनी चेन जो अपने को सबसे छोटा समझते हैं उनका सीधा संबंध भगवान से होता है। भरोसो दृढ़ इन चरणन केरो दृढ़ भरोसा आचार्य गुरु इष्ट के चरणारविंद का एक भरोसो एक बल एक आस विश्वास देख लो कहां है भरोसा फोन नंबर पर भरोसा है किसी धनी मानी रिश्ते पदाधिकारी किसके या श्री भगवान का ये आप अपने अंदर खुद तौल के देखो हम सारे संबंध सारे रिश्तों को प्रभु के चरणों में समर्पित करके तब भरोसा भगवान का प्राप्त कर पाते हैं।
ऐसे नहीं ऐसे बातों से नहीं होता। मन भगवान का भरोसा नहीं करेगा। इंसान का कर लेगा। बंदूक का कर लेगा। जन बल है, धन बल है, बुद्धि बल है, पद बल ये सब भरोसा कर लेगा। श्री भगवान का भरोसा सीधे श्री भगवान वो तो कोई अमानी भक्त जो भगवान के चरणों में दन्य होकर भगवान की आस भरोसे में केवल जीता उसी का जाएगा अन्यथा नहीं किस बात का अभिमान तुम हो क्या तुम्हारे पास है क्या कौन तुम्हारा सहयोग करेगा दूर वाले का चिंतन कर रहे हो जो तुम में तुम्हारे नजदीक अनंत सामर्थ्य तुम्हारा अभिज्ञात सका है उसकी तरफ तो दृष्टि ही नहीं गई तुम्हारी भगवत प्राप्ति के लिए तीसरा सूत्र दृढ़ भरोसा अपने भगवान का।
चौथी बात सहनशीलता सब कुछ सहना है। सब कुछ सहना है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मदद, मत्सर, मान, अपमान, निंदा, स्तुति सब कुछ सहना है। चार से पक्की भगवत प्राप्ति हो जाएगी। सिद्ध महापुरुष के वचन है। पहला निरंतर भगवान का नाम जप जो संत संग से पूर्ण होता है। दूसरा निराभिमानता जो गुरु चरणारविंद की सेवा से पूर्ण होती है। तीसरा भगवत आश्रय भगवत बल। जब खूब लीला कथा सुनते हैं भक्तों की भगवान की तो भरोसा भगवान में दृढ़ होने लगता है। चौथा सब कुछ सहन करो। सहित सहित बाढ़ भगत ग तन गुरु हितगात सहनशील आशय उदार धीरज सहित विवेकी विवेकवान धैर्यवान सहनशील ही अध्यात्म मार्ग में अग्रसर होता है।
जो दान पुण्य परोपकार सामने भगवान को देखकर करता है तो उसे भगवत प्राप्ति होती है। और सामने व्यक्ति गरीब ऐसा देख के देता है तो उसे पुण्य होता है। भगवत प्राप्ति नहीं और पुण्य अपराध से क्षीण भी हो जाता है। पुण्य भोग से भी क्षीण हो जाता है। जहां भोग भोगे पुण्य क्षीण हुए खत्म उसका कोई महत्व नहीं। वही पुण्य भगवत प्राप्ति करा सकता है जिसको जो सामान दो पहले उसमें भगवत भाव करो। पूज्य पादु बाबा और दूसरी बात देते समय ऐसा मत सोचो मैं दाता हूं। नहीं देनहार कोई और है देत रहत दिन रहन रात दिन सबको देता है तो दम वस्तु गोविंदम तमे समर्प आपकी दी हुई वस्तु आपको समर्पित करता हूं इससे भगवत प्राप्ति हो जाएगी दुख का हेतु देह में अहंकार स्त्री पुत्र एवं धना आदि में घना आदि में ममता अहमता स्थूल सूक्ष्म कारण तीनों देहों में होती है।
इसी अहमता को लेकर के जीव भटक रहा है। यदि इस अहमता को मिटा दे तो भगवत प्राप्ति या तत्व बोध हो जाए। किसी से कभी कुछ लेने की इच्छा ना रखना। कभी किसी की निंदा बुराई ना करना। और संसारी मनुष्यों से राग ना करना। और जो साधन चार ऊपर बताए गए किया जाए तो बहुत जल्दी स्थूल सूक्ष्म कारण तीनों शरीरों से राग नष्ट हो जाएगा। अहंकार नष्ट हो जाएगा। खूब नाम जप ये बहुत कठिन है। निरंतर नाम जप करना। बातें बना लेना सरल है। प्रवचन कर लेना सरल है। सुन लेना सरल। जैसे कुछ ऐसे जन है कि उनसे कहे कि भाई नाम जप किया करो।
नाम जप वो तो 24 घंटे होता है। फिर रह क्या गया 24 घंटे अगर नाम जप होगा तो यह बकवास वाले लोग हैं भजन नहीं करते जो ऐसे बोल देते हैं ना 24 घंटे जिनका 24 घंटे भजन होता है उनको हमने देखा है वृंदावन धाम है ये जो ही गए सामने सो दंडवत उन्होंने पहले की और गुरुजनों की अवस्था के वयो वृद्ध और हाथ जोड़ के कह आप वैष्णव जनों से प्रार्थना है राधा रानी से प्रार्थना करो कि हमारा भजन बन जाए और भजन चल रहा है हम उनको देखा है रात्रि के 1:00 बजे से आसन में बैठकर भजन करते हुए 12:00 बजे तक एक आसन में बैठकर और इसके बाद उनको पकड़ के उठाओ परिक्रमा मार्ग में लाओ तो लौटेंगे फिर जाकर ठाकुर जी की चार परिक्रमा करेंगे फिर चरणामृत लेंगे अगर चरणामृत खत्म हो गया तो कुछ जबान में नहीं रखेंगे निष्ठा और वो रो के कहते थे कि भजन नहीं बनता आप सब संत कृपा करो कि हमारा भजन होने लगे तो ये ऐसे महान पुरुष आते हैं।
कहते हैं 24 घंटे भजन चलता है। नाम जप करना जितना कठिन काम संसार में कोई नहीं है। सबको लगता है कि भजन करना बहुत सरल काम है। हम कहते हैं एक महीने के लिए आप हमें समय दीजिए। और हम जैसे कहे वैसे रह के दिखाओ। तुम छोड़ के भाग जाओगे। नहीं चाहिए तुम्हारा कमरा। नहीं चाहिए भोजन। छोड़ के भाग जाओगे। एक बार आद्य गुरु भगवान शंकराचार्य जी गंगा जी के किनारे किनारे तो देखा दो मछुआरे एकदम एकाग्र हुए ऐसे बंसी पर ए मछली आई भगवान शंकराचार्य जी को दया लगी और कहा भाई कितने रुपए कमा लेते हो उनके समय में उन्होंने कुछ ऐसे चंद रुपए बताए अच्छा चलो हमारे साथ तुम कितने घंटे के कार्य करते हो बोले चार पांच पांच घंटे में परिवार पोषण के लिए बोले पांच घंटे चलो आश्रम मठ में चलो चार मठ स्थापित किए आद गुरु भगवान शंकराचार्य जी ने तो मठ में बैठाला और कहा नारायण नारायण नारायण रटो यही भोजन पाओ और जितने पैसे तुम्हें मछली मालने से मिलते थे उससे दो गुना पैसे देंगे चलो बैठो पर उनको बैठाल के गए तो लौट के आए तो मिले थोड़ी है वो भाग गए थे तो अपने सन्यासी जनों से पूछा कहां गए?
बोले वो कह रहे थे मुझे भोजन रुपया नहीं चाहिए। नारायण नारायण कहना कोई तुम खिलवाड़ समझते हो। पापवंत कर सहज स्वभाव भजन मोर तेह भाव न काऊ जो पे दुष्ट हृदय सोई होई मोरे सनुख आव की सोई जैसे लोग कहते हैं ना अरे संत जन इनको तो हराम का मिलता है नहीं नहीं दूर से देखने में लगता है आओ थोड़ी देर कल एक नया लड़का कह रहा था हम संत बनेंगे आ गए वृंदावन भाग के हम कहा भाग जाओ संत बनना तो खिलवाड़ पाखंड करना सहज है भैया ए पाखंड करना सहज है संत का नाटक करना तो सिनेमा में भी दो घंटे के लिए बढ़िया साधु बन जाता है पूरे जीवन साधु बनकर के निर्वाह करना बहुत कठिन
बात है बहुत कठिन बात है तुम लोग उस बात को नहीं जानोगे एक महीने का समय दे दो या एक साल का दे दो 5 साल का दे दो पाई भर गलती नहीं होने देंगे किसी साधक से पाई भर भी गलती नहीं ये पांच साल तू निपटा ले मैं तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी साधक को जलना है पूरी जिंदगी 50 साल सही चला पांच मिनट गलत हो गया संसार कालिक पोत देगा मुख पे मानेगा ही नहीं कि ये महात्मा है कि 50 साल जला है 50 साल से इंद्रियों को कब्जे किए आज छूट हो गई आज गलती हो गई कोई बात नहीं ये तो चलने वाला कहेगा कोई बात नहीं ये गिरने वाले थोड़ी कहेंगे साधु का मार्ग बहुत बड़ा कठिन मार्ग है।
संत का मार्ग मानो तलवार की धार पर चलना है। पूरे जीवन जलना है। आज जब तक भगवान की प्राप्ति नहीं होती साधक जलता ही तो रहता है। आनंद की प्राप्ति हुई तो बात अलग हो गई। नहीं तो पूरे जीवन उसको जलना होता है। खेल तमाशा समझते हो विषयों का आकर्षण। अरे पूरी रात रात भर जलकर भजन करके उसको मिटाया जाता है। ऐसे कोई खिलवाड़ थोड़ी समझ लिए पुण्य बल से धन संपत्ति यश कीर्ति होना अलग बात है। साधु बनना सबसे कठिन काम विश्व का सबसे कठिन काम है। क्या तुम्हें अच्छा भोजन मिल जाए?
अच्छे कपड़े पहना दिए जाए, अच्छे कमरे में रख दिया जाए, रह जाओगे इतने में? भाग जाओगे, कपड़ा उतार के भाग जाओगे कि नहीं चाहिए तुम्हें सुविधा? हमारे मन को स्वतंत्रता चाहिए। हमारे मन को जैसा चाहे वैसा चाहिए। वैसा मन मार के रहना पड़ता है। राधा के कुंज के प्रांगण के अंदर खेल तमाशा नहीं साधु बनना। बहुत बड़ा कठिन काम है। सबसे विश्व में कठिन काम है भजन करना। जिसको लगता हो कि ऐसी बात कह रहे हैं तो आप खुद समय दीजिए हमें। अपने घर में हमारे पास नहीं। पास तो रहने की हिम्मत किसी बिरले भाग्यवान में है।
एक घंटे केवल राधा नाम में चित्त लगाना। एक बार भी ना हटने पावे तो तुम्हें बहादुर मान लेंगे एक घंटे और हमें 24 घंटे उसी में रहना है। लगा के दिखाओ चित बहादुर हो तो लगा के दिखाओ। एक घंटे केवल राधा नाम में चित्त स्थित रहे। एक सेकंड के लिए बाहर ना जाए तो तुम्हें वीर बहादुर समझ ले। अगर समझते हो कि संत हराम का खाते हैं तो तुम खुद अनुभव करके बताओ। फावड़ा चला लेना, गोली चला लेना, व्यापार कर लेना। ये सब साधारण बात है। असाधारण बात है। मन को रोक कर परमात्मा में लगाना।
लगा के दिखाओ। बहादुर हो तो वीर विजय हो जाओगे परम पद का अधिकार मिल जाएगा। लगा के तो दिखाओ। मन नहीं लगता भजन में। फिर संतों को कहते हैं हराम का खाते हैं। संतों को खिलवाड़। हे बाबा जी बाबा जी ऐसे बनते हैं अनंत जन्मों के सुकृतों का जब उदय होता है तब कोई भगवान के लिए सर्वस्व अर्पित करता है और सद्गुरु की जब प्राप्ति हो जाती है तब इंद्रियों पर विजय प्राप्त करके सतति सतत सा लोकति इसलिए सबसे कठिन काम है भजन करना ये भजन के मार्ग में आकर प्रपंच फैलाना तो हो सकता है आज ये अनुष्ठान आज वो आज ये व्यापार आज ये व्यवहार आज ये ये सब हो सकता है।
मानते हैं सब हो सकता है। लेकिन एकांत में बैठकर परमात्मा में चित्त जोड़ना पसीना निकल आएगा। होश खराब हो जाएंगे। इसीलिए फिर आगे चलकर बैलेंस बना के चलने लगते हैं। काम चल नहीं रहा। काम मिटा देना है। जाह न चाह कब कछु तुम सन सहज सने चाह मिटी चिंता मिटी मनवा बेपरवाह। अचा स्थिति कोई भी संकल्प नहीं मन में यह है इस मार्ग का सबसे बड़ा उत्सव राधा राधा राधा इससे बड़ा कौन महोत्सव होगा सबसे बड़ी यज्ञ भगवान कह रहे यज्ञ नाम जप यज्ञ करके दिखाओ बहादुर हो तो बातें केवल बनाना थोड़ी होता है बहादुर हो वीर बहादुर हो तो हम तुम्हें एक घंटे का समय देते एक घंटे में एक बार भी मन तुम्हारा ना जाए और साधु एक घंटे 24 घंटे भगवान में रहता है।
24 घंटे क्योंकि उसकी दृष्टि बदल गई। संसार है ही नहीं। ईशा वासदम सर्वम यत किंच जगतम जगत सर्वम खलदम ब्रह्म ने नाना किंचन वासुदेवा सर्वम सब एक परमात्म स्वरूप तो भगवत मार्ग सहज नहीं है। हां महापुरुषों का आश्रय मिल जाए तो सहज है। इसलिए बाबा कहते हैं किसी से कुछ लेने की इच्छा मिटाना है। किसी की कभी निंदा बुराई नहीं करना और विषय पुरुषों की संगोष्ठी में नहीं बैठना। क्योंकि जो पापात्मा पुरुष है उसमें भी हम भगवत भाव करके प्रणाम करके दूरी बनाए। नहीं तो उसके परमाणु उसकी दृष्टि उसकी वार्ता हमारे हृदय में पाप वासना पैदा कर देगी।
याद रखो जिसका तुम चिंतन करोगे उसी के गुण दोष आप में आएंगे। भगवान का चिंतन तो दवी संपदा और विषय पुरुषों का चिंतन तो भोग आकर्षण भोग भोगने की इच्छा भोग के संकल्प भोग का चिंतन यही रहेगा। इसलिए मना करते हैं। विषय पुरुषों की संगोष्ठी में नहीं बैठना। आपका चिंतन प्रभु का चल रहा है। और क्रिया सांसारिक हो रही तो आप महात्मा हैं। और आपकी चिंतन वृत्त सांसारिक है। क्रिया भागवतिक हो रही है। आरती कर रहे हो तो आप महात्मा नहीं है। बात समझना जहां चिंतन वही उपस्थिति मानी गई।
शास्त्र का आदेश है। तुम्हारा मन जहां वही तुम्हारी उपस्थिति मानी गई। यदि संसार का चिंतन कर रहे हो और आप क्रिया भागवतिक कर रहे हो। बात भले सांसारिक क्रिया कर रहा है वो लेकिन उसका चिंतन भगवान में है वो महात्मा है। युद्ध जैसा कार्य जिसमें दूसरे का गला काटना है उसको भी भगवान ने पूजा कही है। माम्म युद्ध भगवान का स्मरण हो रहा है। युद्ध हो रहा है तो बहुत बड़ी पूजा हो रही है। अर्जुन जी कह रहे मैं सन्यास लेकर भजन करूं। भगवान निषेध कर रहे नहीं तुम पंडितों जैसी बात करते हो लेकिन तुम ज्ञानी हो नहीं।
इसलिए विषय पुरुषों की संगोष्ठी से दूर रहना। किसी की निंदा चुगली नहीं करना और निरंतर भगवान के स्मरण में रहना। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान सच्चिदानंद श्री कृष्ण चंद्र जो विविध लीलाएं करके अपने जनों को सुख पहुंचा रहे हैं और विविध लीलाएं जो भगवान ने की उनके गायन श्रवण मात्र से अंतःकरण पवित्र होकर भगवान में अनुराग हो जाता है। कल आपने श्रवण किया कंस ने केश नामक दैत्य को भेजा कि जाओ श्री कृष्ण बलराम को मार दो। बहुतों को भेजा भगवान ने। परम पद उनको प्रदान किया।
इसलिए उसको विश्वास नहीं था कि केसी मार पाएगा। तुरंत अक्रूर जी को बुलाया और हाथ पर हाथ रख के कहा अक्रूर जी आप हमारे आत्मीय हैं। परम मित्र हैं। तुम किसी भी बहाने से कि मथुरा का बहुत श्रृंगार किया गया है और सुंदर धनुष यज्ञ है। बहुत सुंदर सुंदर देखने योग्य है। आप उनको फुसला कर ले आओ श्री कृष्ण बलराम को और मारने के लिए कोलिया पीड़ हाथी प्रथम द्वार पर। फिर अखाड़ा खुदवा रखा था। मुष्टिक चारू आदि को आदेश दे दिया। आते ही उनको मार डाला। हर समय श्री कृष्ण चिंतन उसका होता था भय से।
इतना भयभीत हो गया था कि हर समय कृष्णाकार वृत्ति उसकी रहती। धन्य है ऐसा भय भी। बलिहारी ऐसे भय की जो भगवत चिंतन में लगा दे। तो कंस का भेजा हुआ केशी नामक दैत्य आया। उसने घोड़े का रूप जो केशी घाट अपने वृंदावन में है। वही उसका उद्धार हुआ। घोड़े का रूप रखकर के दौड़ता हुआ आया। वह अपनी टापों से ब्रजभूमि को खोदता आ रहा था। बड़ा विशाल काय था। गर्दन जब ऐसे घुमाता बाल छितराते तो बड़ा भयाव दिखाई देता। हिनहिनाहट से पूरा ब्रज कांप गया। बड़ी-बड़ी आंखें मुंह क्या था मानो किसी वृक्ष का बड़ा भारी खोर हो।
उसे देखने से ही डर लग रहा था। बड़ी मोटी गर्दन शरीर विशाल काली-काली बादल की घटा सी उसमें जो बाल गर्दन में थे उसकी नियत में श्री कृष्ण को मारने का पाप था कि मैं श्री कृष्ण को मारूंगा। वह ऐसा करना चाहता था कि जिससे उसके स्वामी कंस प्रसन्न हो जाए। मानो भूकंप आ गया हो ऐसे वेग से वह ब्रज में आया तम तशयंतम भगवान स्वग गोकुलम तित बाल विभितामदम आत्मजो मृगयंत मगणी रूपा्स विनद मृग्दवत भगवान श्री कृष्ण ने उसकी हनीनाहट सुनी और देखा हमारे ब्रजवासी जन भयभीत हो रहे हैं।
वो ऐसे पूछ घुमा रहा था मानो बादलों को तितर विितर कर रहा हो। और वो श्री कृष्ण को खोज रहा था। भगवान समझ गए केसी नामक दैत्य है। कंस के द्वारा भेजा गया है। भगवान स्वयं उसके सामने आ गए। सिंह के समान गरज कर ललकारा। भगवान श्री कृष्ण को सामने देखकर के वह और अपना बल प्रदर्शन किया क्योंकि इनहीं की खोज कर रहा था। भगवान की ओर मुख फैला के दौड़ा मानो भगवान को खा जाएगा। सचमुच परीक्षित केशी का वेग बड़ा प्रचंड था। उस पर विजय पाना तो कठिन था ही। वो इतना फुर्तीला था कि उसे पकड़ लेना आसान नहीं था।
वो दौड़ कर गया और भगवान की छाती में दुलत्ती मारी। भगवान ने कला कौशल के आचार्य हैं। अपने आप को बचा लिया। भला इंद्रियातीत भगवान को एक ऐसी कैसे मार सकता है? भगवान ने अपने दोनों हाथों से उसके दोनों पैर पकड़ लिए। जैसे गरुड़ भगवान सांप को पकड़ लेते हैं और क्रोध से उसे घुमाकर अपमान के साथ 400 हाथ की दूरी पर फेंक दिया और कमर में हाथ रखकर प्रभु खड़े हो गए। 400 हाथ दूर जाने पर तो बेहोश हो गया। थोड़ी देर में जब होश आया तो फिर उठ खड़ा हुआ। इसके बाद वो क्रोध से तिलमिलाकर मुंह फाड़कर बड़े वेग से भगवान की ओर झपटा।
उसको दौड़ते देखकर भगवान मुस्कुराने लगे। मुंह फाड़कर जब नजदीक आया तो बाया हाथ उसके मुंह में डाल दिया। जैसे सर्प बिना किसी आशंका के बिल में घुस जाता है। ऐसे भगवान उसके मुख में हाथ डाल दिया। वैसे तो भगवान का अत्यंत कोमल कर कमल है। पर उसको केसी को लगा मानो तपाया हुआ लोहा भर दिया गया हो। उसको स्पर्श ऐसा लगा बाहुस त देह गतो जब भगवान उसके मुख में बा पधराए उसको ऐसा लगा जैसे तपाया हुआ लोहा डाल दिया गया हो उसके सारे दांत टूट कर गिर गए भगवान श्री कृष्ण का भोजदंड मुख में बढ़ने लगा अब अचिंत शक्ति भगवान श्री कृष्ण का हाथ इतना बड़ा कि बिल्कुल फिट हो गया।
सांस आने जाने का रास्ता ही नहीं रहा। अब वो तो दम घुटने लगी। गिर पड़ा। पैर पीटने लगा। शरीर पसीने से लथपथ हो गया। आंखों की पुतली उलट गई। मल मूत्र का त्याग करते हुए थोड़ी देर में ही उसके प्राण पखेरू निकल गए। निष्प्राण शरीर फूला हुआ होने के कारण वो ककड़ी की तरह फट गया। महाबाहु भगवान श्री कृष्ण ने उनके शरीर से अपनी भुजा खींच ली और भगवान को कोई बल थोड़ी लगाना पड़ा। महाबल भगवान है। बल्कि समुद्र है। बिना प्रयत्न के केसी दैत्य का भगवान ने उद्धार कर दिया। देवताओं को बड़ा आश्चर्य हुआ।
वो भगवान पर फूलों की वर्षा करके स्तुति करने लगे। परीक्षित देवर्षि नारद जी भगवान के परम प्रेमी और समस्त जीवों के सच्चे हितैषी हैं। कंस के यहां से लौटकर वो अनायास अद्भुत कर्म करने वाले भगवान श्री कृष्ण के पास आए और एकांत में भगवान श्री कृष्ण के चरणों में साष्टांग दंडवत किया और कहा कृष्ण कृष्णा प्रमेय आत्मन योगे जगदीश्वर वासुदेवा खिलावास सात्वता प्रवर प्रभु तमात्मा सर्वभता नाम में ज्योति वैशा बढ़ो गुहा सया साक्षी महापुरुष ईश्वर हे कृष्ण हे सच्चिदानंद स्वरूप श्री कृष्ण आपका स्वरूप मन और वाणी का विषय नहीं है।
आप योगेश्वर हैं। सारे जगत का नियंत्रण आप ही करते हैं। आप सबके हृदय में निवास करते हैं। आप सबके स्वामी हैं और भक्तों को बहुत प्यार करते हैं। हे यदुवंश शिरोमणि हे हमारे स्वामी हम आपको बार-बार नमस्कार करते हैं। जैसे एक ही अग्नि सभी लकड़ियों में व्याप्त रहती है। वैसे एक आप श्री कृष्ण समस्त प्राणियों में विराजमान है। पर आप अपने स्वरूप को छिपाए रखते हैं माया के द्वारा। क्योंकि आप पंचकोश रूपी गुफाओं के भीतर रहते हैं। फिर भी पुरुषोत्तम के रूप में, सबके नियंता के रूप में, सबके साक्षी के रूप में आपका अनुभव होता है।
प्रभु आप सबके अधिष्ठान और स्वयं अधिष्ठान रहित है। आपने सृष्टि के प्रारंभ में अपनी माया से ही गुणों की सृष्टि की और उन गुणों को ही स्वीकार करके आप जगत की उत्पत्ति, स्थिति और प्रलय करते हैं। यह सब करने के लिए आपको अपने से अतिरिक्त और किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रहती। अर्थात आप अपने आप को ही सृष्टि के रूप में उत्पन्न करते हैं। अपने आप से ही अपना आपका ही पालन करते हैं और अपने आप से ही अपने आप का लय करते हैं। क्योंकि आप सर्वशक्तिमान और सत्य संकल्प है।
वही आप दैत्य प्रमथ और राक्षसों का जिन्होंने आजकल राजाओं का वेश धारण कर रखा है। विनाश करने के लिए धर्म की मर्यादा की रक्षा के लिए यदुवंश में अवतीर्ण हुए हो। यह बड़े आनंद की बात है प्रभु। आपने खेल ही खेल में घोड़े के रूप में रहने वाले इस केसी दैत्य को मार डाला। इसकी हिननाहट से देवता लोग डर कर स्वर्ग छोड़ देते थे। प्रभु अब मैं देखूंगा आपके हाथों से। चाूलूर मुष्टिक दूसरे पहलवान कोलिया पीढ़ हाथी और स्वयं कंस को भी आप मार रहे हैं। ऐसा मैं देखूंगा। प्रभु शंखासुर काल यवन मुर नरकासुर इनका वध देखूंगा।
आप स्वर्ग से कल्पवक्ष उखाड़ लाएंगे और इंद्र के अभिमान को चूर्ण करेंगे। आप अपनी कृपा वीरता सौंदर्य आदि का शुल्क देकर वीर कन्याओं से विवाह करेंगे और जगदीश्वर आप द्वारिका में रहते हुए नृग को पाप से छुड़ाएंगे। आप जाभवती के साथ समंतक मणि को जांबवान से ले आएंगे और अपने धाम से ब्राह्मण के मरे हुए पुत्रों को ला देंगे। इसके पश्चात आप पडक मिथ्या वासुदेव का वध करेंगे। काशीपुरी को दग करेंगे। युधिष्ठिर के राजसु यज्ञ में चेदराज शिशुपाल का और वहां लौटते समय उसके मौसेरे भाई दंत वक्त को नष्ट करेंगे।
प्रभु द्वारिका में निवास करते समय आप और भी बहुत से पराक्रम और लीलाएं करेंगे। जिन्हें पृथ्वी के बड़े बड़े ज्ञानी और प्रतिभाशील पुरुष आगे चलकर गाएंगे। मैं वह सब देखूंगा। इसके बाद पृथ्वी का भार उतारने के लिए काल रूप से अर्जुन के सारथी बनेंगे और अनेक अक्षुणी सेना का संहार करके यह मैं अपनी आंखों से देखूंगा प्रभु आप विशुद्ध विज्ञान घन है। आपके स्वरूप में और किसी का अस्तित्व है ही नहीं। आप ही आप हैं। आप नित्य हैं, निरंतर हैं। अपने परमानंद स्वरूप में आप स्थित रहते हैं।
इसलिए सारे पदार्थ आपको नित्य प्राप्त है। आपका संकल्प अमोग है। आपकी चिदानंदमय शक्ति के सामने माया और माया से होने वाला ये त्रिगुणमय संसार चक्र नित्य निवत्त है। कभी हुआ ही नहीं। ऐसे आप अखंड एक रस सच्चिदानंद स्वरूप निरतिशय ऐश्वर संपन्न भगवान की मैं शरण ग्रहण करता हूं। हे अंतर्यामी हे नियंता हे श्री कृष्ण आप परम स्वतंत्र हैं। जगत और उसके अशेष विशेषों भाव अभाव रूप सारे भेद विभेद ये केवल कल्पना है। केवल आप ही आप हैं। ये यही है आखिरी स्थिति जब समझ में आ जाए केवल आप ही आप है।
हे श्री कृष्ण मैं आपको नमस्कार करता हूं। श्री सुखदेव जी महाराज कहते हैं परीक्षित भगवान के परम प्रेमी भक्त देव ऋषि नारद जी ने जब इस प्रकार भगवान की स्तुति और प्रणाम किया भगवान के दर्शनों के आल्हाद से नारद जी का रोम रोम खिल उठा। तदंतर भगवान की परिक्रमा करके साष्टांग दंडवत करके उनकी आज्ञा प्राप्त करके देवर्षि नारद चले गए। इधर भगवान श्री कृष्ण केसी को मार के उद्धार किया। प्रेमी एवं प्रसन्नित ग्वाल बालों के साथ पूर्ववत गौए चराने लगे। ब्रजवासियों को परमानंद वितरण करने लगे।
एक समय सब ग्वाल बाल पहाड़ की चोटियों पर गाय आदि को चरा रहे थे। कुछ चोर और कुछ रक्षक बनकर छिपने और छिपाने का लुका लुकी का खेल खेल रहे थे। कुछ ग्वाल बाल चोर बन जाते, कुछ रक्षक बन जाते, कुछ भेड़ बन जाते। ऐसे निर्भय होकर खेल रहे थे। उसी समय वमासुर नाम का जो मायासुर का पुत्र था वो ग्वाल का वेश धारण करके आया। उसने विचार किया कैसे इनको मारे श्री कृष्ण और बलराम को बड़ा मायावी था वो खेल में कोई जान ना पावे इसलिए वो चोर बनता जैसे सब कुछ सखा चोर बन रहे थे कुछ भेड़ बन रहे थे कुछ उनके रक्षक बन रहे थे वो जो भेड़ बने हुए बच्चे खेल रहे थे सखा वो उनको चुराकर छिपाता।
महान असुर बार-बार उन्हें ले जाकर एक पहाड़ की गुफा में डाल देता और एक दरवाजा की बड़ी चट्टान ढक देता। इस प्रकार ग्वाल बालों में केवल चार पांच सखा ही रह गए। भक्तवत्सल भगवान ने देखा ये क्या हो रहा है? सब सखा कहां गए? जिस समय वो ग्वाल बालों को लिए जा रहा था। उसी समय जैसे सिंह भेड़िए को दबोच ले उसी प्रकार उसे धर दबोचा। वमासुर बड़ा बलि था। उसने पहाड़ के समान अपना असली रूप प्रकट कर दिया और चाहा कि अपने को छुड़ा ले। परंतु भगवान श्री कृष्ण की पकड़ से वो कैसे छूट सकता था?
भगवान ने दोनों हाथों से जकड़ कर उसे भूमि में गिरा दिया और उसका गला दबाकर उसका उद्धार कर दिया। विमान पर चढ़कर देवता लोग पुष्पों की वर्षा करने लगे। फिर भगवान श्री कृष्ण ने गुफा के द्वार पर लगे हुए चट्टानों के पान को तोड़ डाला और अपने सखाओं को संकट पूर्ण स्थान से निकाल लिया। बड़े-बड़े देवता जन भगवान की स्तुति करने लगे। केशी और वमासुर का वध हुआ। कंस ने अक्रूर जी को भेजा था। तो महामती अक्रूर जी पूरी रात नींद नहीं आई। कभी ऐसा चिंतन करते कि श्री कृष्ण और बलराम को लाकर यहां मैं उनको संकट में तो नहीं फसा दूंगा।
नहीं नहीं भगवान को कौन सा संकट? मैं उनको प्रेम से लाऊंगा। किसी की ताकत नहीं कि उनको संकट में डाल सके। पर कहीं ऐसा ना हो जाए। वो पूरी रात नहीं सोए और दूसरा चिंतन चलता कि अहो भाग्य मैं आज सुबह जाऊंगा और भगवान के दर्शन पाऊंगा भाग्य दो प्रकार का चिंतन कभी एक भयाव चिंतन आता अति अतिशय प्रीति में संदेह जागृत हो जाता है अधिक प्रीति मन भाव संदेहा कि कहीं मैं निमित्त तो नहीं बन जाऊंगा प्रभु को दुख पहुंचाने का मैं उनको ला रहा हूं और कंस कहीं कोई अहित कर दे एक यह चिंतन चलता एक ये चिंतन चलता अहो भाग्य मैं भगवान के दर्शन पाऊंगा पूरी रात नींद नहीं आई प्रातः काल होते ही रथ पर सवार हुए और जहां श्री कृष्ण बलराम थे उधर चल पड़े।
परम भाग्यवान अक्रूर जी यात्रा करते समय मार्ग में कमल नयन श्री कृष्ण की प्रेममय भक्ति से परिपूर्ण हो गए और इस प्रकार सोचने लगे किम मया चरितम भद्रम किम तप्तम परमम तप किम वायते दत्तम य दक्षा यद्य केशवम मम त दुर्लभम मन्य उत्तम श्लोक दर्शनम विषयत्मनो यथा ब्रह्म कीर्तनम शद्र जन्म मैंने ऐसा कौन सा शुभ कर्म किया कौन सी श्रेष्ठ तपस्या की बस यहां प्रेम लक्षणा भक्ति जब जागृत होती है तो मैंने ऐसा किया यह बात ध्यान नहीं आती कृपा आती केवल मिश्रित भक्ति में बात आती है मेरे अहो भाग्य मैंने कौन सा ऐसा पुण्य किया कौन सा तप किया कौन सा ऐसा दान दिया जिसका फल मुझे मिल रहा है कि मैं श्री कृष्ण का दर्शन करूंगा और जबकि तपस्या दान शुभ कर्म का ये फल नहीं है।
यह केवल कृपा का फल है। भगवत दर्शन भगवत कृपा से होते हैं। भक्त का हृदय अपने शुभ कर्मों की याद, अपनी तपस्या की याद, अपनी साधना की याद नहीं करता। भगवान की कृपा की याद करता है। अगर बीच में कोई याद दिला दे तो भी कहते हैं कि वो साधन भी तो भगवत कृपा से ही बना था। फिर एकदम भाव बदला। कृपा ने क्षेत्र बदला चिंतन का। मैं तो बड़ा विषय हूं। अब आया सही चिंतन। अपने शुभ कर्मों का चिंतन होना, तपस्या का चिंतन होना ये प्रेम में बाधा है। प्रेम में अपना स्मरण ही नहीं रहना चाहिए।
अपने साधन का स्मरण तो बहुत दूर की बात अपना स्मरण नहीं रहना चाहिए। इसीलिए प्रेम रस में प्रवेश पाने के लिए कहा सर्वे साधन वरेशु चिरम निराशा यह भी बाधा पहुंचा देता है साधना का अहम अब देखो बदला मैं बड़ा विषय हूं ऐसी स्थिति में बड़े-बड़े सात्विक महापुरुष जिनके गुणों का ही केवल गान करते हैं। दर्शन पाना बड़ा कठिन है। उन श्री कृष्ण का दर्शन मेरे लिए बहुत दुर्लभ था। बहुत दुर्लभ। यह सुलभ कैसे हो गया? इसका मतलब भगवान की मुझम पर कृपा। यह बात आ गई। अब सही तभी प्रेम का रसास्वादन होगा।
ओो ये तो कृपा हो गई श्री कृष्ण की। ये सही चिंतन चल रहा। मम ममा धमस्या स देवा दर्शनम मुझ अधमा अधम को भगवान का दर्शन पहला चिंतन क्या हुआ कौन सा तप किया कौन सा पुण्य किया कौन सा दान किया कौन सी साधना की जिसके फल में श्री कृष्ण नहीं तुरंत बदला चिंतन और मैं अधम मैं विषय भला मुझको श्री कृष्ण का दर्शन यह तो कृपा है जैसे नदी में बहते हुए तिनके कभी-कभी लहरों के द्वारा किनारे लग जाते हैं। तिनके का कोई बल नहीं कि वो तैर कर किनारे आया है। ऐसे ही भगवान की कृपा प्रवाह में इस संसार से अलग होकर आज मैं भगवत साक्षात्कार करूंगा।
अवश्य ही मद मंगलम नष्टम फलवा में भ आज मेरे सारे अमंगल नष्ट हो गए क्योंकि आज मैं भगवान के धाम जा रहा हूं भगवान के दर्शन करूंगा आज मेरा जन्म सफल हो गया फलवास में भवा संसार में आना मेरा सफल हो गया यही संसार में आने का फल भगवत साक्षात्कार क्योंकि आज मैं भगवान के चरण कमलों में साक्षात नमस्कार करूंगा। य नम भगवतो योग पंकजम ओो पहले तो मैं सोच रहा था कि कंस ने मुझे छल पूर्वक भेजा है। पर आज मुझे लग रहा है कि कंस ने मेरे ऊपर कृपा की है। कंस के भेजने से ही तो मैं परम ब्रह्म परमात्म तत्व स्वरूप भगवान श्री कृष्ण के चरण कमलों का दर्शन पाऊंगा।
जिनके नख मंडल की कांत का ध्यान करके पहले युगों के ऋषि महर्षि इस अज्ञान रूप अपार अंधकार रास को पार कर चुके। वही भगवान अवतार ग्रहण किए हुए हैं। कृष्ण रूप में आज मैं उनका दर्शन पाऊंगा। यदम ब्रह्म भवा भी सुर श्री देव्या मुनि भी ससा गो चारणाच चरने य गोपिका नाम कुच कुमकितम ओो भगवान ब्रह्मा भगवान शंकर इंद्रा आदि बड़े-बड़े देवता जिनकी उपासना करते हैं। स्वयं भगवती ये लक्ष्मी जी एक क्षण के लिए जिनकी सेवा नहीं छोड़ती। प्रेमी भक्तों के साथ बड़े बड़े ज्ञानी भी जिनकी आराधना में संलग्न रहते हैं वही भगवान गौचारण करते हैं।
ग्वाल बालों के साथ वन बन में फिरते हैं। वही सुर मुनि वंदित श्री चरण गोपियों के वक्षा स्थल पर लगी हुई केसर से रंग जाते हैं। चिन्हित हो जाते हैं। बड़ी कृपा मैं आज उनका दर्शन करूंगा। अक्रूर जी का चिंतन चल रहा है और रथ चल रहा है वृंदावन की तरफ मलकत मणि के समान सुश कांतमान ओो उनके कितने कोमल कपोल है चिंतन धन्य है धन्य है जिनका चिंतन हो रहा है भगवान का धन्य जीवन है तोते के ठोर के समान नुकीली नासिका ओो होठों पर मंदमंद मुस्कान प्रेम भरी चितवन कमल से कोमल रतनारे लोचन कपोलों पर घुंघराली हलके लटक रही ओ मैं प्रेम और मुक्ति के परम दानी श्री मुकुंद भगवान श्री कृष्ण के मुख का दर्शन करूंगा हां हां आज अवश्य दर्शन होगा क्योंकि हरिन मेरी दाई ओर से निकल रहे हैं।
श्री भगवान पृथ्वी का भार उतारने के लिए स्वेच्छा से मनुष्य की सी लीला कर रहे हैं। वे संपूर्ण लावण्य के धाम है। सौंदर्य की मूर्तिमान निधि है। आज मुझे उन्हीं के दर्शन होंगे। अवश्य होंगे। आज मुझे सहज आंखों का फल मिल जाएगा। आंखों का फल क्या है? भगवत साक्षात्कार हो जाए। भगवान इस कार्य कारण जगत के दृष्टा मात्र है और ऐसा होने पर भी दृष्टापन का अहंकार उन्हें छू तक नहीं गया। उनकी चिन्मय शक्ति से अज्ञान के कारण होने वाला भेद भ्रम अज्ञान सहित दूर से ही निरस्त रहता है।
भगवान श्री कृष्ण अपनी योग माया से ही अपने आप में भ्रू विलास मात्र से प्राण इंद्रिय और बुद्धि आदि के सहित अपने स्वरूप भूत जीवों की रचना कर लेते हैं। आज वृंदावन की कुंज निकुंजों में भगवान विविध लीलाएं कर रहे हैं। जो भगवान का नाम गुण कीर्तन करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। ये बात पकड़ लो कलिकाल है और कोई साधन नहीं। भगवान की लीला कथा सुनना, भगवान का नाम कीर्तन करना, भगवान का नाम जप करना, जो बन जाए भगवान की सेवा पूजा इसी से भगवत प्राप्ति है। समस्त पापों के नाशक भगवान के परम मंगलमय नाम, गुण, कर्म, जन्म, लीला इनमें जो वाणी को लगाता है वो निष्पाप हो जाता है।
दैवी संपदा जागृत हो जाती है। शोभा का संचार हो जाता है। सारी अपवित्रताएं धुलकर पवित्रता का साम्राज्य छा जाता है। परंतु जिसकी वाणी से भगवान के गुण लीला और जन्म की कथाएं नहीं गाई जाती वह तो मुर्दों को ही शोभित करने वाली वाणी होती है। होने पर भी नई के समान व्यर्थ है। आहा जिनके गुणगान का ऐसा महत्व है आज मैं उन भगवान का दर्शन करूंगा। अक्रूर जी मस्त हो रहे प्रेम में। आहा श्री कृष्ण भगवान स्वयं यदुवंश में अवतीर्ण हुए। किस लिए? अपनी ही बनाई मर्यादा का पालन करने वाले श्रेष्ठ देवताओं का, भक्तों का, संत जनों का परम मंगल करने के लिए।
यही परमेश्वरशाली भगवान ब्रज में निवास कर रहे हैं और ब्रज से संपूर्ण विश्व का यश विस्तार कर रहे हैं। ओो भगवान का यश कितना पवित्र है। संत जन भक्त जन बड़े-बड़े ऋषि मुनि देवता गण सदैव भगवान के मंगलमय यश का गान करते रहते हैं। इसमें संदेह नहीं कि आज मैं उन्हें देखूंगा। थोड़ी थोड़ी देर में कितनी पुलकन हो रही। ओ इसमें संदेह नहीं कि आज मैं भगवान का दर्शन करूंगा। बड़े-बड़े संत महात्मा बड़े-बड़े लोकपाल जिनके आश्रित हैं। उन सबके परम गुरु परम रूप सौंदर्य शाली तीनों लोकों के मन को मोह लेने वाले आज भगवान का मैं दर्शन करूंगा।
जो नेत्र वाले हैं। उनके लिए आनंद की चरम सीमा, रस की चरम सीमा यही है कि इन नेत्रों से भगवान को निरख लिया जाए। स्वयं लक्ष्मी जी भी जो सौंदर्य की अधेश्वरी है भगवान के दर्शन के लिए ललचाती रहती है। दर्शन पाते हुए भी दर्शन की भूख बढ़ती जाती है। हां हां उन्हीं को मैं आज अवश्य देखूंगा। आज दर्शन करूंगा क्योंकि आज मेरा वो मंगल प्रभात है। अनंत जन्मों में ऐसा प्रभात नहीं हुआ। आज मुझे बहुत शकुन हो रहे हैं। मन अति हरस जनावन तेह आज देख हो परम स्नेह। परम स्नेही यही अनंत जन्म व्यतीत हो गए जिनसे बिछड़े हैं।
आज उनसे मिलूंगा। हां तो जब मैं उन्हें देखूंगा चिंतन देखो चिंतन कितना बढ़िया चल रहा है। जब मैं उन्हें देखूंगा तब सर्वश्रेष्ठ पुरुष बलराम और श्री कृष्ण के चरणों में मैं तो कूद जाऊंगा। तुरंत उनके चरण पकड़ के लौट जाऊंगा। उनके चरण पकड़ लूंगा। बहुत देर तो छोडूंगा नहीं। ओ मानो अक्रूर जी को चरणों का स्पर्श प्राप्त हो रहा है भाव में। ओ कितने सुकुमार चरण है। ओो कितने दुर्लभ चरणारविंद है। बड़े-बड़े योगी यति आत्म साक्षात्कार के लिए मन ही मन अपने हृदय में इनहीं चरणों की धारणा करते हैं।
मैं तो उन्हें प्रत्यक्ष पा जाऊंगा। धारणा ध्यान की बात थोड़ी है। मैं तो प्रत्यक्ष पाऊंगा। लौट जाऊंगा उनके चरणों में। और जब उनके चरणों में लौटूंगा कितना आनंद होगा। फिर एक एक सखा के चरणों में लौट जाऊंगा। उनके चरण वंदना करूंगा। मेरे यहो भाग्य अपार कृपा हम पर आज और जब मैं उनके चरणों में गिरूंगा तब वो अपना कर कमल मेरे सिर पर रख देंगे। ओो उनका कर कमल तो सदैव अभय दान करने वाला है। अभयद भुज दंड मूल काल रूपी सांप के भय से अत्यंत घबराकर जो भगवान की शरण में आ जाते हैं भगवान उन्हें निर्भय कर देते हैं।
वही निर्भय कर कमल हमारे माथे पर रखेंगे। देवराज इंद्र दैत्यराज बलि उनहीं भगवान के कर कमलों की पूजा भेंट समर्पित करते रहते हैं। तीनों लोकों का प्रभुत्व भगवान की कृपा कोर से ही इंद्र को मिला है। भगवान के उन्हीं कर कमलों ने जिनसे दिव्य कमल की श्री सुगंध आया करती। अक्रूर जी को भावना में भगवान के श्री कर कमल की सुगंध का भी अनुभव हो रहा है। जैसे चरण कमल सुकोमल का अनुभव हुआ भाव देश में ऐसे सुगंध का अनुभव हो रहा। आ कितनी सौरभ है भगवान के श्री कर कमल में। इसी कर कमल को रास लीला के समय ब्रज युवतियों के गलबहा डाली।
जिससे उनको कभी थकान महसूस नहीं हुई। मैं कंस का दूत हूं। मैं उनके भेजने से उनके पास जा रहा हूं। कहीं वो मुझे शत्रु तो नहीं मान लेंगे। मैं सब सोच रहा हूं और इसके बिल्कुल उल्टा हो कि अरे कंस का भेजा हुआ या क्रूर जो है ये जैसे औरों को कंस ने भेजा तो वैसे ही मुझे शत्रु तो नहीं मान लेंगे। अरे राम राम राम मैं ऐसा क्या चिंतन करने लगा। वो चिंतन में डूबे। आप समझो मथुरा कितनी दूर है वृंदावन से शाम के आप आए थे शाम के राम राम ऐसा कदापि नहीं चिंतन करना चाहिए क्योंकि श्री कृष्ण निर्विकार है श्री कृष्ण अंतर्यामी सबके हृदय की जानते हैं श्री कृष्ण समुत है सारे विश्व के साक्षी है वे चित्त के बाहर भी हैं।
चित्त के भीतर भी हैं। वे क्षेत्रज रूप से स्थित होकर अंतकरण की एक एक चेष्टा को निर्मल ज्ञान के द्वारा देखते रहते हैं। नहीं नहीं मुझे ऐसी शंका नहीं करनी चाहिए। हां तो अवश्य मैं उनके चरणों में गिरूंगा और फिर विनीत भाव से हाथ जोड़कर खड़ा हो जाऊंगा। तब वो मुस्कुराते हुए दया भरी स्निग्ध दृष्टि से मेरी ओर देखेंगे। जहां वो मेरी ओर देखेंगे उसी समय मेरे जन्मजनम के समस्त अशुभ संस्कार उसी क्षण नष्ट हो जाएंगे और मैं निशंक होकर सदा के लिए परमानंद में मग्न हो जाऊंगा।
मैं उनके कुटुंब का हूं। उनका अत्यंत हित चाहता हूं और उनके सिवा मेरा आराध्य देव भी कोई नहीं है। ऐसी स्थिति में वो अजान बाह अपनी बाहों से पकड़ कर मुझे अपने हृदय से लगा लेंगे। आ जिस समय हृदय से लगाएंगे उस समय मेरा देह परम पवित्र हो जाएगा। परम पवित्र दूसरों को भी पवित्र करने वाला बन जाएगा। उस समय जब भगवान मुझे अपने हृदय से लगाए होंगे मेरे सारे कर्म बंधन छिन्न भिन्न हो जाएंगे। मैं अनादि काल से भटक रहा था। आज मुझे परमात्मा की प्राप्ति होगी। हां तो कह रहा था जब वो मेरा आलिंगन करेंगे और मैं हाथ जोड़कर सिर झुका कर फिर खड़ा हो जाऊंगा।
तब वो मुझसे कहेंगे चाचा क्रूर जी जब मुझे ऐसा संबोधन करेंगे तो उनके अमृतमय शब्द मेरे कानों में जाएंगे। कितना अपार सुख होगा जब वो कहेंगे चाचा अक्रूर जी मेरा जीवन सफल हो गया। भगवान श्री कृष्ण ने जिसको अपनाया नहीं जिसे आदर नहीं दिया उसका जन्म धिक्कार उसका जीवन धिक्कार मनुष्य जन्म की सार्थकता है। हमारे भगवान है भगवान के हम है। यह बात हृदय में आ जाए। नहीं तो अक्रूर जी महाराज कह रहे हैं भगवान श्री कृष्ण ने जिसको अपनाया नहीं जिसे आदर नहीं दिया उसके जन्म को धिक्कार उसके जीवन को धिक्कार वो जन्म किस काम का तदावयं जन्म भतो महसा नवा धग मु जन्म जो भगवान का नहीं हुआ वो जीवन धिक्कार जन्म धिक्कार हां भगवान का तो ना कोई प्रिय है ना प्रिय ना तो उनका कोई अपना है ना पराया है ना कोई आत्मनी है ना सुद है ना शत्रु है ना कोई उपेक्षा का पात्र है फिर भी जैसे कल्पवक्ष अपने निकट आकर याचना करने वालों को उनकी मुंह मांगी वस्तु देते ही हैं।
वैसे ही भगवान श्री कृष्ण भी जो जिस प्रकार से भजता है उसी रूप में भजते हैं। अपने प्रेमी भक्तों से ही वो पूर्ण प्रेम करते हैं। नातस कश्चित दता सुतमो नाचा प्रियो द्वेष उपेक्ष एववा तथाप भक्तान भजते यथा तथा सुर यपाितो सदा ये यथा माम प्रपते ता भजाम जो भगवान को जैसे भजता है वैसे भगवान भजते हैं और अपने प्रेमी भक्तों से तो बहुत प्रेम करते हैं मैं उनके सामने विनीत भाव से सिर झुका कर खड़ा हो जाऊंगा। बलराम जी मुस्कुराते हुए मुझे अपने हृदय से लगा लेंगे। फिर मेरे दोनों हाथ पकड़ कर मुझे घर के भीतर ले जाएंगे।
सब प्रकार से मेरा सत्कार करेंगे। इसके बाद मुझसे पूछेंगे कि कंस हमारे घर वालों के साथ कैसा व्यवहार करता है? श्री सुखदेव जी कहते परीक्षित स्वफलक नंदन अक्रूर मार्ग में इसी चिंतन में डूबे डूबे रथ से बैठे हुए रथ चल रहा है बस ध्यान में डूबे हुए जिनके चरण कमलों की रज सभी लोकपाल अपने किरीटों के द्वारा सेवन करते हैं। अक्रूर जी जब पहुंचे तो वहां चरण चिन्ह दिखाई दिए श्री भगवान के जिनमें कमल य अंकुश आदि असाधारण चिन्ह कूद पड़े रथ से। अरे यह तो मेरे स्वामी श्री कृष्ण के चरण चिन्ह है।
उन चरण चिन्हों के दर्शन करते ही अक्रूर जी के हृदय में इतना आल्लाद हुआ। वे अपने को संभाल ना सके। विभल हो गए। प्रेम के आवेग से उनका रोम रोम खिल उठा। नेत्रों से आंसू भर आए। और वह रथ से कूदकर चरण चिन्हों में लौटने लगे। और यह मेरे प्रभु के चरण चिन्ह है। रज में लौटने लगे। परीक्षित सत्य बात है। कंस के भेजने से लेकर यहां तक अक्रूर जी के चित्त की जैसी अवस्था रही। यही जीवों के देह धारण करने का परम लाभ है। अंदर ही अंदर भगवान का चिंतन। इसलिए जीव मात्र का यही परम कर्तव्य है।
दंभ से नहीं नाटक दिखावा नहीं। प्रेम से प्रभु की प्रतिमा, प्रभु के भक्त, प्रभु के चिन्ह, प्रभु की लीला स्थली इनका पूजन किया जाए। इनमें आसक्ति बढ़ाई जाए और भगवान का स्मरण किया जाए जिससे भगवान का दर्शन हो जाए। यही मनुष्य जीवन का परम लाभ। शेष चर्चा आगे श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…