भगवान को अधीन करने वाली 8 प्रकार की निष्ठाएँ / अक्रूर जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति / 31/10/26
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हृद पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माया परम शीतल मा श्रयाम परम सच्चिदानंद घन स्वरूप प्रेमंदमय श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के युगल सरकार श्री श्यामा श्याम समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता यमुना रस रानी रज रानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटि नमन नमस्कार श्री स्वामिनी लाडली प्रियाजु अपार कृपामई हर समय हम कृपा का दर्शन करें। जब तक अहंकार है तब तक यह आदेश भी शास्त्र का है कि आप सुधार कीजिए और जब आप अहंकार गलित स्थिति में आते हैं तो अजात पक्षायु मातरम खगा जैसे घोंसले में बैठे हुए जिसके अभी पंख नहीं निकले वो छोटा सा बच्चा क्या कर सकता है और उसके लिए कुछ करने का आदेश भी नहीं है।
सच्ची शरणागति इसी स्थिति की है। अजात पक्षा मातरम खगा जैसे छोटा बच्चा पंछी का केवल मां की बाट जो होता है वही दाना वही जल का बूंद लाकर उसके मुख में डालती है। ऐसे ही योगक्षेम वाम्यम हमारे प्रभु हम बस प्रभु की शरण में यह जीवन प्रभु को अर्पित है। वह जैसा रंग चाहे वैसा चढ़ा दें। पर यह शरणागति बहुत उच्च कोटि की है। यह कोई साधारण बात नहीं है कि बिल्कुल भगवत आश्रित। अपनी बुद्धि अपना मन अपना अहम प्रभु के चरणों में समर्पित हो गया। बहुत उच्च कोटि की शरणागति है।
अजात पक्षा मातरम खगा। अब प्रभु उसके हृदय में बैठकर के भागवतिक कार्यों का अनुष्ठान करवाते हैं। जिससे जगत मंगल होता है। पर जब तक हमारे को ऐसी भक्ति की स्थिति नहीं आती है तब तक हमें असत्मों से अपने आप को बचाने की चेष्टा करना भगवान के बल से और सतकर्मों का अधिक से अधिक समय अनुष्ठान करना नाम जप नाम कीर्तन भगवत लीला कथा श्रवण भगवत लीला कथा गायन और प्रिया प्रीतम उनकी सेवा सेवा के कई विभाग हैं। एक है प्रभु की छवि सेवा, एक है नाम सेवा, एक है प्रभु के श्री विग्रह की सेवा और एक है सारा जगत प्रभु मेंय है।
सारे जगत की सेवा। सारे जगत में माता-पिता भाई बंधु रिश्ते नाते और जो भी जन हैं पशु पक्षी सब आ जाते हैं। हमारी सेवा ही सेवा है। चाहे व्यापार हो या नौकरी हो या कोई भी क्रिया हो यदि हम उसे प्रिया प्रीतम के भाव से करते हैं तो वह सेवा ही हो जाती है। वह हमारे संसार बंधन को काटने वाली बन जाती है। इसलिए उपासक को जब तक अहम गलित ना हो जाए तब तक बहुत सावधानी की जरूरत है। यह मन बड़ा दुष्ट है। दुष्ट इसलिए है कि सुख सिंधु भगवान को छोड़कर ये भोगों की तरफ भागता है।
और ऐसा भागता है कि पकड़ में नहीं आता है और हमको पकड़ के भोगों में डाल देता है। ना वहां सुख मिलता है ना शांति मिलती है। एक और नवीन तृष्णा नवीन कामना जागृत हो जाती है। इसलिए जहां तक हो सके इस मन की पकड़ में तुम मत आओ। तुम मन को अपनी पकड़ में रखो। तुम मन की पकड़ में आ जाओगे तो तुम्हारा पतन हो जाएगा। और तुम मन को अपनी पकड़ में रखोगे तो तुम्हारी उन्नति हो जाएगी। आध्यात्मिक उन्नति, लौकिक उन्नति सब पवित्र आचरण वाले को प्राप्त होती है। पापाचारी को जो लौकिक उन्नति दिखाई देती है वो केवल उसके पुण्यों के क्षय तक की बात है।
जहां पुण्य क्षय हुए त उसका वो पतन होगा जो वो सोचा भी नहीं होगा। और धर्मात्मा पुरुष को वर्तमान में दुख मिल रहा है तो यह उसके पूर्व के पाप कृत परिणाम है। जहां पाप कृत परिणाम संपन्न हुए और वर्तमान का पुण्य और पीछे संचित पुण्य वो बहुत आनंद में रहेगा। इसलिए कभी धर्म को मत छोड़ो। सत्य को मत छोड़ो। पवित्र आचरण, पवित्र चिंतन हमारा भगवत स्वरूप स्थिति में यह जरूरी है। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं यह वृंदावन धाम बैकुंठ से भी श्रेष्ठ है। प्रकति पर विकुठ धाम दूरत रमद माध्य रसादभुतम रहस्यम इ निज कृपया विस्तष्ट वृंदावन मिदमा वसता सता प्रपदे माया त्रिगुणमय रचना नीचे के सात लोक ऊपर के सात लोक यहां से लेकर ब्रह्मलोक तक यहां से लेकर पाताल तक ये ऐसे अनंत ब्रह्मांडों की रचना सबसे श्रेष्ठ प्रकृति से परे भगवान का निज धाम वैुंठ और वैुंठ में भी जो महा सुख नहीं है प्रिया प्रीतम का महाधुर्य रस वो वृंदावन धाम में है।
यह अद्भुत रहस्यमय वृंदावन है और यह कृपा करके पृथ्वी में प्रकाशित है। अर्थात भूतल पर हरिवंश महाप्रभु ने भी कहा है जैसे हित हरिवंश विपिन भूतल पर संतत अविचल जोरी इस पृथ्वी पर विराजमान वृंदावन में हमारी जोड़ी प्रिया प्रीतम नित्य विहार परायण है। इसलिए हम सत्पुरुषों से प्रार्थना करते हैं कि यदि आपका इसी जन्म में भगवत प्राप्ति का भाव है तो आप वृंदावन से संबंध जोड़ लीजिए। वृंदावन से अपनापन कर लीजिए। वृंदावन का आश्रय ले लीजिए। वृंदावन को नमन कीजिए। वृंदावन का वास स्वीकार कीजिए।
दो दिन तीन दिन चार दिन महीना साल जीवन जितना आपको श्री जी पास दे दे उतना वृंदावन वास कर लीजिए पर वृंदावन से संबंध कर लीजिए ये वैुंठ से भी श्रेष्ठ भूतल पर विराजमान प्रिया प्रीतम का निज महल परम रहस्यमय और परम करुणामय है। हत हृदय निमज्य हंत वृंदावन भूमि निर्मल चिदसा विषय विष दुरासया नया तम कमित मसव तनो दुख सिंधु हे भाई मनुष्य शरीर प्राप्त करके तुम दुर्भागी ना कहलाओ। दुर्भागी कौन? जिसके जीवन में भजन नहीं है। भगवान से संबंध नहीं है। संबंध जो हमारा है वह स्वीकृत हो जाए।
मैं श्री भगवान का श्री भगवान हमारे हे नाथ आपके सिवा कोई हमारा नहीं। हे नाथ मैं सर्वतो भावेन आपका हूं। यह संबंध अगर यह संबंध नहीं स्वीकृत हुआ तो दुर्भागी कहलाओगे। कितने भी पतित हो भगवान से संबंध हो जाए तो भगवान का नाम पतित पावन है। हमारा नाता जुड़ गया। हम पतित हैं और हमारे प्रभु पतित पावन है तो स्वाभाविक सिद्ध नाता जुड़ गया। अगर हमारे हृदय में प्रभु से तनिक भी संबंध नहीं है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और कोई नहीं हो सकता। श्रीपाद कह रहे हैं हत हृदय बड़ा दुर्भाग्य है निमज्य हंत जो माया के भोगों में कूद रहे हैं।
माया के दलदल में कूद रहे हैं। प्रभु से विमुख है। यह हंत हृदय इनका बड़ा दुर्भाग्य है। हाय जो चिदानंदमय रस प्रदान करने वाला श्री वृंदावन धाम है। ऐसे धाम में ना आकर ऐसे धाम का आश्रय ना लेकर सत्संग न सुनकर विषयों की विषय दुराशा में अपने जीवन को नष्ट कर रहे हैं। यह हंत हृदय है। ये दुर्भागी है। हाय इनका जीवन व्यर्थ जा रहा है। तो हमारे जीवन की सार्थकता क्या है? तो कह रहे स्व साधु मिलते शोति कथ्या सयो माधुरी श्री वृंदावन मावसे मम समाध्या न सर्वात्मना सद बंधु परम सम पद गुरु सर्वस्व भू सम त निपताम दंडव सर्वाभिमानोिता ऐसे संतों से मिलो जो भगवान में अपने चित्त को अर्पित किए हुए हैं।
अब हमारी तो सामर्थ्य नहीं कि ऐसे संत कहां हम खोज ले तो हम भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जो प्रेमी भक्त जन है उनसे हमारा संबंध कर उनका दर्शन उनका संभाषण उनका मिलना हमारे जीवन का परम मंगलमय श्रीपाद कह रहे जो इष्ट प्रेम में मत वाले हैं। ऐसे संतों का मिलना बहुत दुर्लभ है। और व्यवहार और अनुष्ठान और सब ठीक है। धार्मिक प्रवृत्तियां बहुत सुंदर है। संत नहीं करेंगे तो और कौन करेंगे? पर यहां जो बात कह रहे हैं वह थोड़ा अलग है जो केवल इष्ट प्रेम में मत वाले हैं जो तज लोक धर्म धर्मम भजस सततम तज लोक धर्मान सेवन सदा साधु पुरुष जह काम तृष्णा कामना तृष्णा का त्याग करके लोक धर्म का त्याग करके केवल भगवत धर्म प्रेम धर्म में जो स्थित है ऐसे संत संत महात्माओं का संग प्राप्त हो और उनसे जुड़कर के अपना जीवन उनको समर्पित करके उनकी आज्ञा के अनुसार प्राणाधार प्राणेश युगल सरकार की माधुरी लीला रूप महातम ये हम सुने गुने और मन में धारण करें हम दुर्भागी कब नहीं कहलाएंगे हम हृदय कब नहीं कहलाएंगे जब हम भगवत प्रेमी महात्माओं का संग पाए और उनके श्री मुख से प्रियाल प्राणेश युगल सरकार की चर्चा सुने नाम कीर्तन करें खूब नाम जप करें और उनकी सेवा में अपनी वृत्ति लगाएं जब इस प्रकार हम आत्म समर्पण के द्वारा श्री प्रिया प्रीतम की आराधना करते हैं सम्यक रूप से तो परम गुरु परम सद बंधु हमारे प्रिया प्रीतम ये हमारे सद बंधु हैं।
असद बंधु नहीं है। ये हमारे परम गुरु हैं। गुरु के भी गुरु हैं। परम गुरु जीवन सर्वस्व यह कृपा करके हमारे अभिमान का नाश कर देते हैं और हम उनकी रूप माधुरी का दर्शन पाते। बिना देहाभिमान नष्ट हुए भगवत साक्षात्कार नहीं होता। जब हम भगवत प्रेमी महात्माओं का संग करते हैं, उनके मुख से भगवत चर्चा सुनते हैं। उनके श्री मुख से साधन का उपदेश पाते हैं। और वैसे ही हम साधना करते हैं तो हमारा देहाभिमान गलित हो जाता है और हम श्री प्रिया प्रीतम का साक्षात्कार कर पाते हैं।
उनके चरणों में लौटने का अवसर मिलता है। इसलिए सदैव हम नाम में हो या वाणी जी में हो या प्रिया प्रीतम के रूप में हो या लीला श्रवण लीला गायन नाम कीर्तन इसी अभ्यास में हो तो हमारा दुर्भाग्य सद्भाग्य में बदल जाएगा। हमारा जीवन मृत अमृत की स्थिति में आ जाएगा। हमारा जीवन असद है। सद में स्थिति हो जाएगी। हमारा जीवन तम में है अविद्या अंधकार में यह तेजोमय हो जाएगा। इसलिए हमारा जीवन भगवत स्वरूप हो जाए। यही हमारा लक्ष्य है। प्राय लोग एकांतिक में प्रश्न करते हैं कि सफलता जीवन की क्या है?
सफलता जीवन की ब्रह्मा भी बन जाना नहीं है। सफलता जीवन की है प्रतिपल मधुर मधुर भगवान की स्मृति। हर समय हमारे हृदय में भगवान का स्मरण हो रहा है। इससे बड़ी और कोई सफलता नहीं। यहां तो सब निष्फल है। चाहे जितनी जमीन हो तुम्हारे चाहे जितना रुपया पैसा हो चाहे जितना बड़ा पद हो जो जो भी सब यहां से छीन करके तुम्हें भेजा जाएगा। कुछ भी तुम साथ नहीं ले जाओगे। तो असफल हुए ना सफलता तो है जो हमारे साथ सुख रह सके वो है भगवत सुख जो साथ रह सके वो भगवत नाम भगवत लीला गुण श्रवण भगवत लीला गुण गायन भगवत भाव से समाज की सेवा यह आपके साथ रहेगी अतः हम अपने जीवन को दुर्भागी ना बनाकर सद्भागी बनाएं कैसे सत्संग के द्वारा प्राप्त उपासना के द्वारा निरंतर अभ्यास रहकर हम भगवत प्राप्ति करें।
पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन हमको हमारे मार्ग में दृढ़ करते हैं और हमारे जीवन की कमियां वो हमें दिखाते हैं और हमें बल देते हैं जिससे हम उन कमियों के द्वारा अपना जीवन जो नष्ट कर रहे थे उससे हम बचा लेते हैं। पूज्यपाद बाबा कोई एक निष्ठा तो होनी चाहिए उपासक में पूज्य बाबा के वचन आठ प्रकार की निष्ठाएं भागवतिक होती है। इनमें कोई एक निष्ठा तो होनी चाहिए आप में। जैसे ज्ञान निष्ठा दूसरी वैराग्य निष्ठा तीसरी सत्य निष्ठा चौथी जप निष्ठा पांचवी दान निष्ठा छठवी गुरु निष्ठा सातवीं भक्ति निष्ठा आठवीं समाधि निष्ठा ध्यान निष्ठा कोई एक निष्ठा तो मत नाम निष्ठ हर समय नाम की प्रधानता जीवन में है।
हर समय नाम जप में हमारा सब कुछ नाम है। नाम निष्ठ में सब कुछ नाम है। हमारा साधन भी नाम है। हमारा साध्य भी नाम है। जैसे सेवक जी महाराज संपूर्ण साधना केवल नाम की। श्री हरिवंश चंद्र शुभ नाम सब सुख सिंधु प्रेम रस धाम जाम घटी बिसरे नहीं सेवक जी कह रहे हैं यह जो पर सहज स्वभाव श्री हरिवंश नाम रस चाव नाव सुदृढ़ भव तरन को यह हरिवंश नाम परम मंगल परम शुभ भगवत प्राप्ति कराने में समर्थ है। भगवत प्राप्ति यहां प्रिया प्रीतम की सेवा प्रिया प्रीतम का अनुराग प्रिया प्रीतम के समीप रहना सेवक जी कह रहे हैं मैं आठों पहर केवल हरिवंश नाम जपता हूं श्री हरिवंश चंद्र शुभ नाम सब सुख सिंधु प्रेम रस धाम जाम घटी बिसरे नहीं एक क्षण के लिए भी नाम न बिसरे बोले या जो पर सहज स्वभाव मेरा तो स्वभाव पड़ गया है श्री हरिवंश नाम रस चाओ आठों पहर नाम रस ये नाम निष्ठ हर समय हरिवंश नाम में वंश बिना हरि नाम हो लियो न जाकी टेक पावे सोई वस्तु के को जाको है वत एक ऐसी
निष्ठा श्री हरिवंश श्री हरिवंश श्री हरिवंश हरिवंश नाम बिरे न छिन श्री हरिवंश सहाय भल एक क्षण के लिए भी नाम न छूटे प्रगट धर्म जैसे जानिए श्री हरिवंश नाम जाहिए नाम सिद्धि पहचानिए श्री हरिवंश नाम सब सिद्धि सब रसिक बिल नौ निद भुगत देह न जाचह पोषण भरन चिंत कराए श्री हरिवंश विभव बिलसाए श्री वृंदावन की माधुरी हरिवंश धर्म उसी के हृदय में प्रकट है जिसकी जिभ्या पे नाम विराजमान है प्रगट धर्म जैसे जानिए श्री हरिवंश नाम जा इस वृंदावन नित्य विहार रस की प्राप्ति के लिए पहले श्री हरिवंश सुनाम कहो हरिवंश सुधर्मन संग लाओ हरिवंश धर्मियों का संग हो और जिभ्या पे नाम हो नाम निष्ठ रात दिन नाम में ही एक निष्ठा कोई तो पकड़ो ज्ञान निष्ठ मैं ब्रह्म हूं दूसरी कोई बात नहीं ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या और वो सत्य मैं हूं ज्ञान निष्ठ वैराग निष्ठ यहां से लेकर ब्रह्मलोक तक के समस्त भोगों का वैराग्य वो वैराग्य निष्ठ सत्य निष्ठा वाणी से सत्य बोलना सत्य आचरण करना सत्य चिंतन करना दान निष्ठ पूरी उदारता देत लेत मन शंख न धरई
बल अनुमान सदा हित कर कभी कोई सामने से विमुख नहीं जा सकता अगर उसके पास मांगने आया अगर प्राण देना पड़े तो प्राण भी दे दे उसे दाननिष्ठ कहते हैं। ऐसे कितने दाननिष्ठ महापुरुष हुए गुरु निष्ठा हमारे जीवन धन हमारी साधना हमारा सब कुछ हमारे गुरुदेव है। परम आसक्त गुरुदेव के कोई एक निष्ठा भक्ति निष्ठा या समाधि निष्ठा ये आठ निष्ठाएं हैं। पूज्य पादु बाबा कह रहे साधक में कोई एक निष्ठा तो होनी चाहिए। अपने अंदर देखना चाहिए कौन सी निष्ठा है? ज्ञान निष्ठा, वैराग्य निष्ठा, सत्य निष्ठा, नाम जप निष्ठा, दान निष्ठा, गुरु सेवा निष्ठा या भक्ति निष्ठा या समाधि ध्यान निष्ठा कोई एक निष्ठा होनी चाहिए।
और एक ही निष्ठा रहती है। निष्ठा दो प्रकार की नहीं होती। एक ही होती है। अपने में कभी बड़प्पन का भाव ना लावे। किसी भी तरह से जहां बड़प्पन का भाव आया वही पतन शुरू हो जाता है। जहां ये लगा कि मैं कुछ बड़ा हो गया तो फिर गिर जाता है। या तो सबसे बड़े बनो। इतने बड़े बनो कि पूरे विश्व ब्रह्मांड अनंत ब्रह्मांडों को अपने आप में समाहित कर लो। वो है ब्रह्म बोध। मेरे सिवा कोई है ही नहीं और या इतने छोटे बनो तणादुच बीच वाले सब पिसते हैं छोटे बन जाओ भक्ति बड़े बन जाओ ज्ञान इतना बड़े बन जाओ कि कोई दूसरा बचा ही नहीं आप ही आप केवल बचे अपने में बड़प्पन देखना दूसरों को हे भाव से छोटा देखना दूसरों में पाप आप दृष्टि रखना, दुष्ट बुद्धि रखना, नीच बुद्धि रखना यही दुर्दशा है।
कच्चे साधकों में दोष पाए जाते हैं। वो दूसरों को पापी देखते हैं। दुष्ट देखते हैं। नीच देखते हैं। अपने को अच्छा और बड़ा मानते हैं। सर्वत्र अपने इष्ट को देखें। निंदा स्तुति पाप नीच उत्तम अधम ये सब मलिन माया का चिंतन है। पूज्य बाबा कह रहे हैं आठ निष्ठाएं व्यवहार में सावधानी अपने को छोटा समझो या सबसे बड़ा सबको समाहित कर लो अपने आप में मेरे सिवा कोई नहीं। यह है ब्रह्म बोध या सबसे छोटा बन जाओ। तण से नीच अपन को कहत और फिर यह आठ प्रकार के साधन करो। साधना में ये आठ साधन बहुत उपयोगी है।
पहला जो आप साधना कर रहे हो उसमें दिखावट पना नहीं आना चाहिए। किसी भी तरह की कोई यह अकृपा का लक्षण है। श्री सेवक जी महाराज ने वर्णन किया है। सब जग देख चाहे का कहो हरि भक्ति बिनु प्रीति कह नहीं आई श्री हरिवंश कृपा बिना बोले सारे जगत में देखते हैं हम किसको कह दे कि भक्त नहीं सब भक्त है हरि भक्त है क्योंकि सब रूपों में हरि ही विराजमान है पर हम प्रीति नहीं देख पाते सेवक जी कह रहे कहीं हमें प्रीति नहीं दिखाई दे रही कि भगवान के प्रेम में मत वाला है कोई भगवान से प्रेम चाहता फिर बोले यह सब अकपा का लक्षण है।
भक्ति तो हो रही है। बहुत हो रही है। काा का हरि भक्ति बिन भाई एक लोटा जल भी चढ़ा दे तो भक्ति ही है। कोई विषय की भक्ति कर रहा है। कोई भगवान की भक्ति कर रहा है। विविध प्रकार भक्ति तो हो रही है। पर हरि प्रीति वाली नहीं। हरि प्रीति नहीं तो बोले यह अकपा का लक्षण है। बहुत गान बजान हो रहा है। लेकिन वह संसार के लोगों को रिझाने के लिए हरि रिझाने के लिए नहीं गावत गीत रसाल ताल शोभित प्रीत बिनु देखत सकल अभाग श्री हरिवंश कृपा बिना बहुत सुंदर सुंदर गीत गाए जा रहे हैं लेकिन वह संसार के रिझाने के लिए वो अभाग है खूब राग रागिनियों का ज्ञान हो सब अभाग है।
यदि प्रीति पूर्वक प्रभु को सुनाने का भाव नहीं आया तो कोई स्वाद नहीं उसमें विषय पुरुषों को स्वाद भले मिल जाए जहां महापुरुषों की सभा में गाने का अधिकार नहीं मिलता हो सब व्यर्थ हो जाता है। चाहे जितनी राग रागिनिया हो राग रागनिया आप गा लेते हो लेकिन भगवत भक्तों की सभा में नहीं तो तुम्हारी राग रागनियों को कोई महत्व नहीं वो अकपा ही है कृपा नहीं है स्वामी जी महाराज जब बिहारी जी को पद सुनाते थे तानसेन जैसे उनके शिष्य थे साक्षात प्रेम रस की वर्षा होती थी केवल बिहारी जी को सुनाते थे उनका सुनाना केवल बिहारी जी के लिए था।
जब हम प्रभु को सुनाते हैं तो हमारा टूटा फूटा राग भी भगवान स्वीकार कर लेते हैं। और बहुत बढ़िया स्वर है। बहुत बढ़िया राग रागिनी है। लेकिन प्रभु के लिए नहीं सुनाया। तो वो अभाग ही है। देखत सकल अभाग। बहुत बढ़िया नाच लेते हो। भक्ति में नृत्य भी एक 64 अंगों में भगवान की भक्ति का गुण है कि हम अपने प्रभु को नृत्य करके नृत्य के द्वारा रिझाते हैं। तो यदि हम केवल प्रभु के लिए नृत्य कर रहे हैं तो हमारी भक्ति पुष्ट हो रही भगवान कृपा करेंगे और यदि लोगों का यह अंदर का भाव है बाहर का नहीं लोगों के दिखाने के लिए आपका नृत्य हो रहा है तो नाचत रसाल ताल न शोभित प्रीत बिन जन बंधे जंजाल श्री हरिवंश कृपा बिना गावत गीत रसाल भाल तिलक शोभित घना ऐसे वर्णन है आप बहुत ऐसे नाच रहे हैं तो बोले ऐसा लग रहा है जैसे जाल से अपने को छुड़ा रहे हैं यदि प्रभु के लिए नृत्य कर रहे हो तो ऐसे वैसे कैसे भी करो देखकर खुश हो रहे हैं ये अभाग है दर्शन भक्त अनूप रूप सुशोभित प्रीत बिन भरम भटकत भूप श्री हरिवंश कृपा बिना बहुत सुंदर भक्त का रूप दिखाई दे रहा है लेकिन भगवान से प्रीति नहीं है हो सकता है बड़े-बड़े राजा महाराजा आपके रूप पर प्रभावित होकर आपको बड़ा भक्त मान ले लेकिन अभाग्य है तुम्हारा अकपा है तुम्हारे ऊपर क्योंकि तुम भगवान के दास कहलाकर भगवान से प्रीति नहीं कर रहे हो प्रभु से अपनापन नहीं कर रहे हो तो हम अकृपा को समझे और कृपा को समझे।
हमारे अंदर अकपा का भाव बहुत ज्यादा है। दिखावा साधन में आठ नियम बहुत उपयोगी है। पहला दिखावट ना होना। हमारी कोई भी साधना दूसरों के दिखाने के लिए नहीं होनी चाहिए। प्रभु को प्रसन्न करने के लिए होनी चाहिए। हम पोशाक पहनाते हैं अपने प्रभु के सुख के लिए। हम प्रभु की सेवा करते हैं। प्रभु के सुख के लिए। हम नाम कीर्तन करते हैं। लीला कथा जो भी वो सब अपने प्रभु की प्रसन्नता के लिए करते हैं। जगत के दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए। दूसरा ब्रह्मचर्य पालन। यह तो बहुत ही बहुत ही कठिन विषय है।
पहला है दिखावट ना करना। साधना में आठ ये उपयोगी साधन है। पहला दिखावटी पना ना होना चाहिए। किसी भी साधन में किसी भी साधन में। तो हम देख रहे हैं कि अपने लोगों में दिखावटी पना बहुत बढ़ रहा है और यह दिखावटी पना भगवान से विमुख कर देता है। सेवक जी महाराज लिख गए मूल न मंत्र टटोरा की रीति धर्म पूछत बदन दुरावत मूल न मंत्र टटोरा की रीति टटोरा माने इधर से पकड़ लिया उधर से पकड़ लिया उधर से पकड़ लिया सिद्ध बन गए मूल न मंत्र टटोरा की रीति और धर्म न पूछत बदन डुरावत ऐसे ना वैसे रहे मझरे ढो ना इधर के रहे संसार के और ना सन्यास के रहे बीच में जीवन व्यतीत हो जाता है इसलिए बहुत सावधानी की जरूरत दिखावा नहीं होना चाहिए चाहिए।
दूसरा साधन है ब्रह्मचर्य कि भगवान की कृपा के बिना यह पुष्ट नहीं होता। भगवान की कृपा का आश्रय लेने के सिवा इसमें अपनी कोई भी चाल नहीं। भगवान की कृपा का बल हो और अपनी सावधानियां हो तो इस पर निर्वाह हो सकता है। कृपा बल बहुत जरूरी है। अहंकार से तो कुछ नहीं होने वाला। कृपा इसमें कृपा जरूरी है क्योंकि ये सबसे बड़ा व्रत है। सबसे बड़ा व्रत आप नौ दिन बिना जल के रह सकते हैं। जल पे रह सकते हैं। बिना जल के भी रह सकते हैं। लेकिन आप जीवन में ब्रह्मचर्य रह सकते हैं।
यह बड़ी बात है। यह जो ब्रह्मचर्य का पालन है यह बहुत कठिन है। भगवान जिस पर विशेष कृपा किए हुए हैं, जो विशेष भगवान का कृपा पात्र है, वही इस व्रत को धारण कर सकता है। हम मान सकते हैं कि आप निर्जला रह सकते हो, आप फलाहार रह सकते हो। लेकिन आप ब्रह्मचर्य रह सकते हो। यह केवल भगवान की कृपा से क्योंकि ये एक दो दिन वाला व्रत नहीं है। ये आजीवन वाला व्रत है। तो कभी ना कभी किसी न किसी मोड़ पर कहीं ना कहीं अगर हम फिसल गए तो फिर पूरा वत टूट जाता है। यह बहुत बालू का बांध है।
बालू का बांध जरा सा सुराख हुआ पूरा बह गया। ये बालू का बांध है। पर यह दूसरा बहुत उपयोगी साधन है। चाहे वो ब्रह्म ज्ञान के मार्ग में चाहे अष्टांग योग के मार्ग में चाहे भक्ति के मार्ग में जरूरी है। और एक इसी में हम जोड़ करके बता रहे हैं। कि एक होता है कि हम ब्रह्मचर्य से चल रहे हैं और एक होता है हमें जैसे चलाया जाए वैसे अब हम आपके हैं। हमको ना ब्रह्मचर्य से मतलब है ना हमें किसी साधना से मतलब है क्योंकि हमने अपना शरीर अपना मन अपना प्राण अपना जीवन आपको दे दिया।
अब आप देख लो कैसे चलाना है। यह उससे भी जोर की बात है। यह उससे भी जोर की बात है। अब ये समझ में आ जाए तो आ जाए। यद्यप भक्त अनन्य जो विषय इंद्रिय बस होए कर्मठ कोटि जितेंद्र ते समलायन को इसमें हर स्थिति में आनंद रहता है। हमारे अंदर बहुत दोष है। तो ऐसे दृष्टि जाती है। प्रिया प्रीतम देख लो आप। आपका ये मकान है। अब मेरा तो है नहीं। मैं बहुत नीच हूं। क्यों नहीं छू अब जब मैं बचा ही नहीं हमने आपको दे दिया आपके नाम में मकान लिख दिया है अब आप उसे गेरुआ पोतो पीला पोतो आप जैसा मनाओ उसको उसमें पुताई करवाओ आप इसमें प्रेम रंग डालो काम रंग डालो दुष्टता डालो उच्चता डालो अब आपके बस की बात है जय श्री राधे मैं आपका हूं यह उससे भी जोर का व्रत है यह उससे भी जोर का व्रत है जे ब्या ज बाली सो सुकंठ पुन कीन कुचाली सोई करतूत विभीषण केरी सपने राम न तन तनरी नित्यानंद महाप्रभु बचपन से ही बैरागी और अवधूत स्थिति अवधूत भष नहीं अवधूत स्थिति महाप्रभु चैतन्य देव ने आदेश किया श्रीपाद जगत कल्याण के लिए व्यास स्वीकार करो।
जिनको लंगोटी की भी सुधि नहीं थी। दिगंबर होकर कृष्णाकार वृत्ति में नव किशोर अवस्था दिगंबर लंगोटी की भी सुधि नहीं रहती। परिकर के जन लंगोटी बांधते हैं उनको सुधि नहीं रहती। ऐसे नित्यानंद महाप्रभु को महाप्रभु चैतन्य देव ने आदेश किया जगत मंगल के लिए जगत कल्याण के लिए क्योंकि आप जैसे महापुरुष से जो संतति प्रकट होगी वो महावष्ण वो जगत कल्याण के लिए होगी श्रीपाद एक बार भी प्रश्न नहीं किया कि महाप्रभु तो बचपन से सन्यासी बचपन से वैरागी नहीं दो पत्नियां ऐसा कुछ स्मरण है कि नित्यानंद महाप्रभु की दो पत्नियां महाप्रभु हरिवंश चंद्र जो श्री बचंद महाप्रभु श्री कृष्ण चंद्र महाप्रभु श्री गोपीनाथ महाप्रभु और साहिब देवी ये चार का प्रादुर्भाव देववन में हो चुका था।
महाप्रभु संपूर्णतया प्रिया प्रीतम के अनुराग रंग में रंगे हुए वृंदावन के लिए चल पड़े। रुक्मणी देवी संतानों की पुष्टता के लिए परिवार के लिए महाप्रभु की आज्ञा से वहीं रुके। आप अपने निज परिकर के साथ प्राण समर्पित करने वाला परिकर गांगू जी मैदा जी गोविंद दास जी ऐसे बिल्कुल मतलब तन भले चार पांच दिखाई दे रहे हो लेकिन प्राण समर्पित हरिवंश महाप्रभु वो महाप्रभु का अंतर्ध्य सुनते ही प्राण निकल गए ऐसे थे तीरथावल ग्राम में महाप्रभु को आदेश हुआ कि आप यहां विश्राम ्राम कीजिए।
महाप्रभु जी ग्राम के बाहर विश्राम किए। वहां एक बड़े ही महा भागवत दंपत्ति विराजमान उनको आदेश हुआ आपकी जो कृष्ण दासी मनोहारी नाम की दो ये सखियां हैं हितजू महाराज तुम्हारे नगर में पधारे हुए हैं उनको सादर लाइए और राधा वल्लभ जी को और दो सखियों को प्रदान कर दीजिए। महाप्रभु को आदेश हुआ श्री जी का कि वह आ रहे हैं। आप ऐसा सुन एक बार भी यह नहीं प्रश्न हुआ कि पूरा परिकल्प तो त्याग करके आपके लिए ही हम जा रहे हैं और आप जोई जोई प्यारो करे सोई मोह भावे डोला में राधा वल्लभ लाल सेवा में सखिया दो और महाप्रभु हरिवंश चंद्र जो उस समय पूर्ण असुविधा युक्त वृंदावन था असुविधा युक्त ऊंची ठौर पर राधा वल्लभ लाल को विराजमान किया एक सखी को संत सेवा में और एक सखी को श्रृंगार सेवा में जो दो सखियां थी और तो परिकर था ही साथ में नवलदास बैरागी बड़े-बड़े महापुरुष महाप्रभु के साथ थे तो हम ये कह रहे हैं कि एक होता है ऐसे जीवन समर्पित जैसे आप नाथ ये जीवन आपका और एक होता है कि ऐसे ऐसे चलना है और एक होता चलना नहीं है।
बैठ जाना है। बस आपकी शरण में बैठ गए। यह उससे भी जोर का है। तीसरा हर साधक को ब्रह्म मुहूर्त में उठ ही जाना चाहिए। अपने यहां तो इस सूत्र के ऊपर सूत्र चलेगा। हर साधक को रात्रि के एक बजे उठना पड़ेगा। क्योंकि जब हम 2:00 बजे वहां तो वहां सब पहुंचते हैं लगभग लगभग पौ:ने5 बजे पहुंच जाते होंगे पौ:ने5 बजे तो क्योंकि हम हम भी कभी-कभी दो में 10 कम में आते हैं तो सब मिलते हैं वहां इसके बाद सो नहीं सकते सब देखो सत्संग में बैठे हुए हैं और ये दिनचर्या हमारी तो 9:30 बजे तक चलेगी इनकी 11:30 12 बजे तक चलेगी प्रसाद पवाना पा के फिर थोड़ी देर विश्राम करना फिर श्री जी को धूप वाला फिर श्री जी के लिए फिर शुरू हो जाता है 3:00 बजे यहां कह रहे हैं कि हर साधक को
ब्रह्म मुहूर्त में तो बाहर वालों के लिए कह सकते हैं अपने राधा के निकली कुंज और वृंदावन में तो हमें लगता है यहां ब्रह्म मुहूर्त रात के एक ही बजे हो जाता है नहीं तो ब्रह्म मुहूर्त का तात्पर्य है 4 बजे 4 बजे को ब्रह्म मुहूर्त का समय कहा गया है चार 4:30 बजे उठ जाना चाहिए सबको जो बाहर हैं उनके लिए प्रार्थना है जो अन्य लोग सत्संग सुने कम से कम 4 बजे तो उठ जाइए ब्रह्म मुहूर्त में [गला साफ़ करने की आवाज़] चौथा है स्पष्ट वर्णन कर रहे हैं थोड़ा भोजन मताहार
एक बार जब से पढ़ा था कि 400 ग्राम अन्न में 24 घंटे में प्राण पोषण हो के साधना अच्छी करने के लिए जो हमें पावर चाहिए वो मिल जाता है तो तब से कोशिश करते हैं। यदि डायलिसिस होता है तो इसकी तो बड़ी अव्यवस्था है। रुचि नहीं रह जाती कुछ खानपान की कुछ ऐसी पर हम कोशिश करते हैं कि जब 400 ग्राम अन्न से काम चल सकता है तो शेष ऊपर डालना बोझा ही होगा। तो कोशिश करो दो बार चार ग्राम डाल लो उधर में प्राण पोषण करने के लिए थोड़ा मताहार किया जाए। ऐसा चौथा सूत्र है मताहार किया जाए।
पहला है दिखावटी पना बिल्कुल साधना में नहीं होना चाहिए। दूसरा है ब्रह्मचर्य का पालन। तीसरा है सर्वदा ब्रह्म मुहूर्त में उठो और चौथा है मताहार। थोड़ा भोजन करो। इसका अभ्यास कर ले। सोना और भोजन करना। ये अभ्यास के अंतर्गत आता है। आप जितना चाहो तो अभ्यास कर लो। उतने में आपका होने लगेगा। कम करते चले जाओ तो कम हो जाएगा। बढ़ाते चले जाओ तो बढ़ाते चले जाओ। पूज्य श्री रघुनाथ दास गोस्वामी जी राधा कुंड के ऐसा श्री ध्रुवदास जी ने लिखा है कि मतलब मठा के सिवा उन्होंने कुछ कभी नहीं पाया।
तक्र लोन ब्रज को लियो परस नहीं कछु आ नमक लोन माने नमक और तक्र माने मठा ब्रज का तक्र सकक्र को भी दुर्लभ है सक्रते इंद्र को ये तक्र माने मठा बस केवल छाछ मठा वो भी जरा सा नमक डाल इतना ही आहार करते थे परस नहीं कछुआ ध्रुवदास जी ने कहा तक लोन ब्रज को लियो परस नहीं तब उनकी स्थिति स्थिति थी सोवत हु रसना रटे राधा कृष्ण सुनाम सो रहे पर जबान से निकल राधा कृष्ण राधा कृष्ण राधा कृष्ण बहुत पवित्र भोजन और थोड़ा भोजन जो प्रभु को भोग लगाया गया है कभी शांत देखो पवित्र भोजन एकदम जैसे रसगुल्ला पाने में एकदम जबान रसमय हो जाती है ऐसे भगवन नाम जपने में रसमय हो जाती है।
गाढ़ नाम में स्थिति आंख खोलो तो नाम बंद करो तो नाम हृदय आनंद में आहार पर सुधार किया। पांचवा जो वस्तु व्यक्ति भोजन तुम्हें प्रिय हो उसका त्याग कर दो। क्योंकि यह प्रियता भगवान में लगानी है। किसी व्यक्ति से प्यार ना हो, किसी वस्तु से प्यार ना हो और किसी पदार्थ से प्यार ना हो। ये तो हमारा फेवरेट है। तो श्री जी फेवरेट नहीं हुए। प्रभु फेवरेट नहीं हुए। और ये ये तो हमारा फेवर जैसे ऐसे कहते हैं ना कि ये तो हमारा फेवरेट है। अर्थ नहीं जानते। फेवरेट का मतलब विशेष पसंद मनपसंद ना वही तो विशेष पसंद मतलब मनपसंद ये हमारा फेवरेट है यार मनपसंद श्री जी कब बोलोगे ये तो हमारी फेवरेट है लाल जी हमारे फेवरेट कभी नहीं बोलते ये वस्तु पदार्थ व्यक्ति में बोल ये तुम्हारा फेवरेट सांसारिक शब्दों का सांसारिक वस्तुओं का सांसारिक व्यक्तियों का सांसारिक भोगों का जो हमारा प्रियतापन है वो भागवतिक होना चाहिए।
तो जो हमें भोजन प्रिय हो, जो व्यक्ति प्रिय हो, जो वस्तु प्रिय हो, उसको हम अधिक से अधिक दूरी बना के रखें क्योंकि हमें प्रिया प्रीतम का प्रेम प्राप्त कर यार। गजब की बात है। सही कह रहे हैं। बहुत गलत पकड़ मन की है। संसार की हर बात को सजा सजा के बताने में कितना सुख मिलता है। और भगवान की वार्ता करने में वाणी काम नहीं करती। बुद्धि काम नहीं करती। मन काम नहीं करता। बड़ा यही विडंबना है। जो हमें वस्तु पदार्थ व्यक्ति दृश्य प्रिय हो हम उससे हटे क्योंकि वास्तविक प्रिय शब्द तो संसार में है।
अभी राधा प्रिय जी प्रिय नहीं हुए। अभी ठाकुर जी प्रिय नहीं हुए। यह तो जबान से कहते हैं। प्राण आराध्य प्राण प्रिय जीवन धन वास्तविक प्रिय नहीं हुए। जिस दिन प्रिय हो जाएंगे उस दिन भजन के सिवा कुछ चलेगा नहीं। जैसे हम पूछ रहे थे एक दिन यार बताओ फिर भजन के सिवा और चलता क्या है? क्योंकि यही हमारे जीवन धन है तो और चलेगा क्या? अब हमारे तो यही सब कुछ है। रिश्तेदार, नातेदार जो भी है सब यही है। तो और चलेगा क्या? बाद में हमारे समझ में आया कि जो हमारा अनंत जन्मों से संसार से राग रहा है वो राग स्वाभाविक चलता रहता है।
प्रभु के भजन की तरफ वृत्त नहीं जाती। और ऐसे ही मनोराज्य जिसे कहते हैं। व्यर्थ की बातें, व्यर्थ का सोचना, व्यर्थ की कल्पना यह चलता रहता है। छठवा जब तुमसे कोई गुस्सा करे तो तुम मौन हो जाओ। चित्त को शुद्ध मत होने दो। वाणी को खोलो मत। यह साधन में बहुत उपयोगी है। गुस्सा लोग दिलाते हैं। उपहास करते हैं। उपहास करते हैं भक्त का। उसकी अवहेलना करते हैं। उसको गुस्सा दिलाते हैं। ये माया से प्रेरित है। आपको गुस्सा नहीं होना। आपको शांत होना है। उस समय आपको मुस्कुराना है।
जब आपको कोई गाली दे, अपमान करे, निंदा करे। सातवा जो भी तुम्हें गुरु ने साधना दी है। जैसे कि आप 11 माला जप कीजिए, आप 51 दंडवत कीजिए, आप इतना पाठ कीजिए, आप इतने बजे जगिए, आप ऐसा कीजिए। यह बहुत काल तक नियमित संख्या में नियमित समय में यह चलना चाहिए। कभी टूटना नहीं चाहिए। नियमित संख्या से नियम पूर्वक जब साधना किया जाता है तो परिपक्व हो जाता है। जैसे बताई गई इतनी दंडवत करो अपने ठाकुर जी की। स्त्री शरीर है तो पंचांग करो। पुरुष शरीर है तो साष्टांग करो। यहां है।
या अपनी कुटिया में ठाकुर जी बीच में रख लिए चार परिक्रमा लगाई दरवाजा बंद किए हुए दंडवती कर रहे चाहे कोई भी हो एकांत में तो सब कोई अपने ठाकुर जी रखता है कुटिया में तो वही ठाकुर जी है अगर वहां ठाकुर जी नहीं तो कहीं ठाकुर जी नहीं और जब सब जगह ठाकुर जी तो वहां भी ठाकुर जी है अपने श्री जी ठाकुर जी को बीच कमरे में रखो चार परिक्रमा लगाओ अपनी दंडवती दो नियम निष्ठा नहीं टूटना चाहिए पाठ नाम जप, मंत्र जप, दंडवत सेवा यह सब चलने चाहिए। हमने देखा है कि गुरुजन जब बहुत भीषण बुखार पड़े हैं खाया नहीं है पर श्री जी की सेवा नहीं छोड़ी।
जैसे हमने प्रार्थना भी की हम स्नान करवा देते हैं। महाराज जी आप दर्शन केवल कर लो। नहीं नहीं नहीं उठे और कष्ट पूर्वक श्री जी को स्नान कराया। चंदन लगाया आरती की फिर लेट गए। अपनी सेवा अपना नियम निष्ठा हमने महापुरुषों में देखा वह तोड़ते नहीं और अपने लोगों की कोई नियम निष्ठा बहुत काल तक चलती नहीं है। यही अपने में कमी है। एक रस बहुत काल तक नियम निष्ठा चलती है। और आठवां ये सबको करना चाहिए। सोने के समय अपनी दिनचर्या का निरीक्षण करो कि कौन सी दिनचर्या में हमारे पापाचरण हुआ, त्रुटि हुई, कौन सा नियम टूटा, कौन सी बात नहीं करनी चाहिए जो हो गई।
निरीक्षण करके उसको नोट करो अपने दिमाग में। प्रायश्चित करो। जलो कि यार ये नहीं होना चाहिए। जो हमारे गुरुजन आज्ञा करते हैं उसके अनुसार होना चाहिए। उनके विरुद्ध नहीं होना चाहिए। और जो हमारे को नियम दिया गया था वो नियम पूरा नहीं हो। अब जैसे आप सोने जा रहे हो आपकी दंडवती नहीं हुई आज तो नियम वाले हो तो आपको नींद की तरफ खिंचाव नहीं होगा। पहले होगा कि चलो कमरे में ही सही पर 51 दंडवती अब कर लेते हैं फिर सोएंगे। तो जो नियम निष्ठा वाला नहीं उसका मन उपदेश करेगा।
दंडवती करोगे शरीर में गर्मी आ जाएगी। नींद आएगी ही नहीं। इसलिए चुपचाप सो जाओ। फिर कल कर लेंगे। 108 कर लेंगे कल। और कल हुआ तब किया नहीं तो दूसरे तीन दिन चार दिन बाद कभी याद आया ऐसे ऐसे नहीं कहा जा रहा बाबा कह रहे हैं जप ध्यान गुरु प्रदत्त साधना नियम निष्ठा से नियत समय पर होनी चाहिए और आठवा सोने से पूर्व इस बात का निरीक्षण करो कि आज किस-किस प्रकार की कौन-कौन सी गलती हुई कौन-कौन सी त्रुटि हुई और उनको दिमाग में नोट करके भगवान से प्रार्थना करके उनको दूर करने की चेष्ट चेष्टा करो।
चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी को अक्रूर जी मथुरा ले जा रहे हैं। तो ब्रह्म हृदय में अक्रूर जी ने स्नान किया तो देखा वहां रथ पर विराजमान श्री कृष्ण बलराम। तो सोचा ये क्या दृश्य देख रहा हूं। रथ तो बाहर खड़ा है। तो जल से सर ऊपर किया तो देखा रथ पे श्री कृष्ण बलराम। फिर डुबकी लगाई तो जल में देखा श्री कृष्ण बलराम। बहुत आश्चर्य हुआ। इतने में भगवान ने दृश्य बदल दिया। देखा अनंत भगवान शेष जी जिनकी फणों से दिव्य मणियों का प्रकाश हो रहा है और उनकी सया पर भगवान श्री हरि शयन किए हुए हैं।
बड़ी-बड़ी विभूतियां बड़ी-बड़ी शक्तियां बड़े-बड़े देवता लोकपाल ऋषि मुनि सब वंदना कर रहे हैं। भगवान की ये झांकी निरखकर अक्रूर जी का हृदय परमानंद से लबालब भर गया। सारा शरीर हर्षवेश से पुलकित हो गया। प्रेम भाव का उद्रेख होने से नेत्रों से आंसू झरने लगे। अक्रूर जी ने बहुत साहस बटोरा और भगवान के चरणों में सिर रखकर यह केवल भाव से नहीं दिखाई दे रहा था। साक्षात भगवान प्रकट हुए थे जल में। सिर रखकर प्रणाम किया और हाथ जोड़कर बड़ी सावधानी से धीरे-धीरे गदगद स्वर से भगवान की स्तुति करने लगे।
न तो हम ले हेतु हेत नारायणम पुरुष माध्यमव्ययम यनाजाता दरविंद को ब्रह्मा विरासी यते शोका भूम पवन खमादिर महान जादर मन सर्वेंद्रिय विभधा सर्वे ये तवस्ते जगत भूता नते स्वरूपम विदुरात्मस्ते जायो अजोब सगुण रजाया गुम वेदते स्वरूपम अक्रूर जी ने कहा प्रभु आप प्रकृति आदि समस्त कारणों के परम कारण हैं। आप ही अविनाशी पुरुषोत्तम भगवान नारायण हैं। आपके ही नाभि कमल से श्री ब्रह्मा जी का आविर्भाव हुआ। ब्रह्मा जी ने ही इस चराचर जगत की सृष्टि की। मैं आपके चरणों में नमस्कार करता हूं।
प्रभु पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, अहंकार, महातत्व, प्रकृति, पुरुष, मन, इंद्रियां, संपूर्ण इंद्रियों के विषय और उनके अधिष्ठात देवता यही सब चराचर जगत उसके व्यवहार के कारण है। और ये सब के सब आपके ही अंग स्वरूप हैं। ध्यान दीजिए। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, अहंकार, महातत्व, प्रकृति, पुरुष, मन, इंद्रियां, संपूर्ण इंद्रियों के विषय ये सब आप ही बने हुए हैं। भगवान ही हैं। प्रभु यह जानने की प्रक्रिया के कारण इन्हें अनात्मा और जड़ कहा गया है। इसीलिए इन्हीं के कारण आपके साक्षात दर्शन नहीं होते क्योंकि ये बाहर मायाकृत रूप है और आप ही बने हुए हैं और अज्ञान की निवृत्ति हुई नहीं तो इसके लिए दो पद्धतियां है व्यतिरेक और अन्वय व्यतिरेक पहले इसको काटो यह नहीं है और फिर है जब है में पहुंचोगे तो सब वही है तब अनुभव होगा आप स्वयं आत्मा है।
हमारी आत्मा हमारे प्रभु है। ब्रह्मा जी आपके स्वरूप हैं। परंतु ये प्रकृति के गुण रज से युक्त है। इसलिए वे भी आपकी प्रकृति का और उसके गुणों से परे का स्वरूप नहीं जानते। त योगिनो यज महापुरुषम साध्यात्म साध भूतम च साध देवम च साधव साधु संत महात्मा योगी ये अंतःकरण में आपका चिंतन करके आपको प्रकाशित करते हैं और हृदय में आपका साक्षात्कार करते अंतर्यामी के रूप में समस्त भूत भौतिक पदार्थों में व्याप्त परमात्मा के रूप में सूर्य चंद्रमा अग्नि आदि देव मंडल के रूप में साक्षी महापुरुषों के रूप में नियंता ईश्वर के रूप में जैसे रूप में चाहो वैसे रूप में भगवान का साक्षात्कार उपासना के द्वारा कर सकते हो।
बहुत से कर्मकांडी ब्राह्मण जन कर्म मार्ग का उपदेश करने वाली त्र विद्या के द्वारा जो आपके इंद्र अग्नि आदि अनेक देववाचक नाम तथा वज्र हस्त सप्ता रुच आदि अनेक रूप बतलाते हैं। बड़े-बड़े यज्ञ करते हैं और उनसे आपकी उपासना होती है। बहुत से ज्ञानी जन अपने समस्त कर्मों का सन्यास कर देते हैं और शांत भाव में स्थित हो जाते हैं। इस प्रकार ज्ञान यज्ञ के द्वारा ज्ञान स्वरूप आपकी ही आराधना करते हैं। बहुत से संस्कार संपन्न शुद्ध चित्त वैष्णव जन आपकी बतलाई हुई पंचरात्र आद विधियों से तन्मय होकर आपके चतुर्वह आदि अनेक और नारायण रूप एक स्वरूप की पूजा करते हैं।
भगवन दूसरे लोग भगवान शंकर के द्वारा बतलाए हुए मार्ग से जिसके आचार्य भेद से अनेक अवंतर भेद भी हैं। शिव स्वरूप से आपकी पूजा करते हैं। आप ही शिव हैं। स्वामीन जो लोग दूसरे देवताओं की भक्ति करते हैं और उन्हें आपसे भिन्न समझते हैं। वे भी वास्तव में आपकी ही आराधना करते हैं क्योंकि आप ही समस्त देवताओं के रूप में हैं और देवताओं के सर्वेश्वर रूप में है। प्रभु जैसे पर्वतों से सब ओर से बहुत सी नदियां निकलती हैं। वर्षा के जल से भरकर घूमती घामती समुद्र में प्रवेश कर जाती हैं।
वैसे कोई भी उपासना हो देर सवेेर वो सब आपके पास ही पहुंचा देती है। प्रभु आपकी प्रकृति के तीन गुण है। सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण। और ब्रह्मा से लेकर स्थावर पर्यंत संपूर्ण चराचर जीव इसी प्रकृति के अधीन है। जैसे वस्त्र सूत्रों से ओतप्रोत है। वैसे ही सब कुछ प्रकृति के गुणों से ओतप्रोत है। परंतु आप सर्व स्वरूप होने पर उनके साथ लिप्त नहीं है। आप निर्लिप्त हैं। आपकी समस्त वृत्तियां साक्षी मात्र है। गुणों के प्रवाह से होने वाली सृष्टि अज्ञान मूलक है। देवता मनुष्य पशु पक्षी आदि समस्त योनियों में आप व्याप्त हैं।
आप उनसे अलग भी हैं। हे श्री कृष्ण मैं आपको नमस्कार करता हूं। अग्नि हे भगवान आपका मुख है। पृथ्वी चरण है। सूर्य चंद्रमा आपके नेत्र है। आकाश नाभि है। दिशाएं कान है। स्वर्ग सिर है। देवता गण भुजाएं हैं। समुद्र कोख है। यह वायु ही आपकी प्राण शक्ति के रूप में उपासना के लिए कल्पित हुई है। जितने वृक्ष औषधियां ये सब आपके रोम है। मेघ सिर के केश हैं। पर्वत आपके अस्थि समूह और नख हैं। दिन और रात पलकों का खोलना और मीचना है। प्रजापति जनेंद्रिय है और वृष्टि ही आपका वीर्य है।
हे अविनाशी भगवान जैसे जल में बहुत से जलचर जीव और गूलर के फलों में नन्हेन कीट रहते हैं। उसी प्रकार उपासना के लिए स्वीकृत आपके मनोमय पुरुष रूप में अनेक प्रकार के जीव जंतुओं से भरे हुए लोग और उनके लोकपाल कल्पित किए गए हैं। प्रभु आप क्रीड़ा करने के लिए पृथ्वी पर जो जो रूप धारण करते हैं वे सब अवतार लोगों के शोक मोह को धो बहा देते हैं और फिर सब लोग बड़े आनंद से आपके निर्मल यश का गान करते हैं। प्रभु आपने वेदों, ऋषियों, औषधियों और सत्यव्रता आदि की रक्षा दीक्षा के लिए मत्स्या अवतार धारण किया और प्रलय के समुद्र में स्वच्छंद विहार किया।
आपके मत्स्य रूप को मैं नमस्कार करता हूं। आपने ही मधु और कैटम नाम के असुरों का संहार करने के लिए हयग्रीव अवतार धारण किया। मैं आपके हयव रूप को नमस्कार करता हूं। आपने ही विशाल कच्छप रूप धारण करके मंदराचल को धारण किया। मैं आपके कच्छप स्वरूप को नमस्कार करता हूं। आपने ही पृथ्वी के उद्धार के लीला पूर्वक रूप धारण किया। वाराह रूप मैं आपके वाराह रूप को बार-बार नमस्कार करता हूं। प्रह्लाद जैसे साधु जनों का भय मिटाने वाले प्रभु आपके उस अलौकिक नरसिंह रूप को मैं नमस्कार करता हूं।
आपने वामन रूप ग्रहण करके अपने पगों से तीनों लोकों को नाप लिया। आपके वामन रूप को मैं नमस्कार करता हूं। धर्म का उल्लंघन करने वाले घमंडी राक्षसी स्वभाव के क्षत्रियों के वन का छेदन कर देने के लिए आपने भगुपति परशुराम रूप ग्रहण किया। मैं आपके उस परशुराम रूप को नमस्कार करता हूं। रावण का नाश करने के लिए आपने रघुवंश में भगवान राम के रूप में अवतार ग्रहण किया। मैं आपके श्री राम रूप को नमस्कार करता हूं। वैष्णव जनों तथा यदिवंशियों का पालन पोषण करने के लिए आपने वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध इस चतुर्वह के रूप में अपने आप को प्रकट किया।
मैं इस चतुर्वह रूप आपको बार-बार नमस्कार करता हूं। दैत्य और दानवों को मोहित करने के लिए आपने शुद्ध अहिंसा मार्ग के प्रवर्तक भगवान बुद्ध का रूप ग्रहण किया। मैं आपको नमस्कार करता हूं। पृथ्वी के क्षत्रिय जब मिलेक्ष प्राय हो जाएंगे तब उनका नाश करने के लिए आप कल्कि भगवान के रूप में अवतीर्ण होंगे। मैं कल्कि भगवान स्वरूप आपको नमस्कार करता हूं। भगवन यह सब के सब जीव आपकी माया से मोहित हो रहे हैं और इस मोह के कारण ही यह मैं हूं और यह मेरा है। इस झूठे दुराग्रह में फंसकर कर्म के मार्गों में भटक रहे हैं।
हे मेरे स्वामी इसी प्रकार मैं भी स्वप्न में दिखने वाले पदार्थों के समान झूठे देह गे पत्नी पुत्र धन स्वजन आदि को सत्य समझकर उन्हीं के मुंह में फंस रहा हूं और भटक रहा हूं। मेरी मूर्खता तो देखिए प्रभु मैंने अनित्य वस्तुओं को नित्य अनात्मा को आत्मा और दुख को सुख समझ लिया। भला इस उल्टी बुद्धि की भी कोई सीमा है। इस प्रकार अज्ञान व सांसारिक सुख दुख आदि द्वंदों में ही रम गया। यह बिल्कुल भूल गया कि आप ही मेरे सच्चे प्यारे हैं। जैसे कोई अनजान मनुष्य जल के लिए तालाब पर जाए और उसे उसी से पैदा होने वाली शिवार से ढका देखकर समझ ले कि यहां जल नहीं है।
तथा सूर्य की किरणों से झूठमूठ प्रतीत होने वाले जल के लिए मृग तृष्णा की ओर दौड़ पड़े। वैसे ही मैं अपनी ही माया से छिपे रहने के कारण आपको छोड़कर विशेष सुख में भटक गया। हे अविनाशी हे अक्षर हे ज्ञान स्वरूप श्री कृष्ण मैं आपको प्रणाम करता हूं। मैं ज्ञान से रहित हूं। प्रभु इसी से मेरे मन में अनेक वस्तुओं की कामना और उनके लिए कर्म करने के संकल्प उठते रहते हैं। प्रभु ये इंद्रियां बड़ी प्रबल एवं दुर्दमनीय है। ये मन को मथमच के बल पूर्वक इधर उधर घसीट ले जा रही है।
प्रभु मैं इंद्रिय और मन को नहीं रोक पा रहा हूं। देख लो बड़े-बड़े हाथ उठा देते हैं। अक्रूर जी कह रहे हैं इसलिए मैं इन इंद्रिय और मन को नहीं रोक पा रहा हूं। बड़े प्रबल और दुर्दमनीय है। इस प्रकार भटकता हुआ मैं आपके कृपा से आपके चरण कमलों की छत्रछाया में आ पहुंचा हूं। जो पापियों और दुष्टों के लिए बहुत दुर्लभ है। मेरे स्वामी इसे भी मैं आपका कृपा प्रसाद ही मानता हूं। क्योंकि पद्मनाभ जब जीव के संसार से मुक्त होने का समय आता है तब संत पुरुषों की उपासना से चित्त वृत्ति आप में लग जाती है।
जब जीव के संसार से मुक्त होने का समय आता है तो उसे भगवत प्रेमी महात्माओं की संगवृत्ति मिलती है और उनके संग से भगवान की उपासना का रंग चढ़ता है। प्रभु आप विज्ञान स्वरूप हैं। विज्ञान घन है। जितनी भी प्रतीतियां हैं, जितनी भी वृत्तियां है, उन सब के आप ही कारण और अधिष्ठान हैं। जीव के रूप में जीवो के सुख दुख आदि के निमित्त, काल, कर्म, स्वभाव तथा प्रकृति के रूप में हे श्री कृष्ण आप ही हैं। आप ही उन सबके नियंता हैं। जीव के रूप में जीवो के सुख दुख आदि के निमित्त काल कर्म स्वभाव प्रकृति के रूप में आप ही हैं।
आप ही उन सब के नियंता हैं। आपकी शक्तियां अनंत है। आप स्वयं ब्रह्म है। मैं आपको नमस्कार करता हूं। प्रभु आप ही वासुदेव। आप ही समस्त जीवों के आश्रय संकर्षण। आप ही बुद्धि और मन के अधिष्ठात देवता प्रद्युम्न और अनिरुद्ध हैं। मैं आपको बार-बार नमस्कार करता हूं। प्रभु आप मुझ शरणागत की रक्षा कीजिए। परीक्षित जी अक्रूर जी इस प्रकार स्तुति कर चुके। भगवान ने अपना वो दिव्य रूप अंतर्ध्य कर लिया। अब अक्रूर जी ने देखा कि वो भगवान का रूप अंतर्ध्य हो गया। तब वे जल से बाहर आए।
जल्दी जल्दी अपने वस्त्र बदले और रथ पर चले गए। उस समय अक्रूर जी बहुत आश्चर्य में थे। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने पूछा चाचा जी क्या पृथ्वी आकाश या जल में कोई अद्भुत वस्तु देखी क्या? बड़े आश्चर्य में दिखाई दे रहे हो। आपकी आकृति देखने से लगता है। अक्रूर जी ने कहा जब आप ही को देख रहा हूं तो फिर पृथ्वी जल और आकाश में और क्या आश्चर्य देखना है प्रभु पृथ्वी आकाश जल में सारे जगत में जितने आश्चर्य में पदार्थ है वो तो सब आप है उनके मूल क्योंकि आप विश्वूप है जब मैं आपको ही देख रहा हूं तो ऐसी कौन सी अद्भुत वस्तु रह गई जो मैंने ना देखी हो भगवन जितनी भी अद्भुत वस्तुएं हैं चाहे वो पृथ्वी में हो जल में हो आकाश में सब के सब आप में है और मैं आपको देख रहा हूं।
अब विला आप बताइए कि मेरे लिए अद्भुत वस्तु कौन सी रह गई? गांिनी नंदन अक्रूर जी ने जब ये कहा भगवान मुस्कुरा दिए। अक्रूर जी ने रथ हाक दिया और दिन ढलते ढलते मथुरा पूरी जा पहुंचे। मार्ग में स्थान स्थान पर गांव के लोग मिलने के लिए आते। भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी को देखकर आनंद मगन हो जाते। वो एकटक उनकी ओर देखने लगते। अपनी दृष्टि हटा ना पाते। नंद बाबा आदि ब्रजवासी तो पहले ही पहुंच गए थे मथुरा। और मथुरा पूरी के बाहरी उपवन में रुक कर के प्रतीक्षा कर रहे थे।
अक्रूर जी की। अक्रूर जी का रथ जब उनके पास पहुंचा जगदीश्वर भगवान श्री कृष्ण विनीत भाव से जब अक्रूर जी उतरे प्रभु श्री कृष्ण बलराम उतरे तो अक्रूर जी का हाथ पकड़ा और मुस्कुराते हुए कहा चाचा जी अब रथ लेकर आप मथुरा पुरी में प्रवेश कीजिए अपने घर जाइए हम लोग फिर नगर देखने आएंगे अक्रूर जी ने कहा प्रभु आप दोनों के बिना मैं मथुरा पूरी नहीं जा सकता। मैं आपका भक्त हूं। भक्तवत्सल प्रभु आप मुझे मत छोड़िए और आप चलिए। मेरे परम हितषी सच्चे सुहत भगवन आप बलराम जी ग्वाल बाल नंद राय ये सब चलकर हमारे घर में वास कीजिए।
हम गृहस्थ हैं। आप अपने चरणों की धूल से हमारा घर पवित्र कीजिए। आपके चरणामृत से अग्नि देवता पितर सब के सब तृप्त हो जाते हैं। प्रभु आपके युगल चरणों को पखार कर महात्मा बलि ने वह यश प्राप्त किया जिसका गान संत पुरुष करते हैं। केवल यश ही नहीं उन्हें अतुलनी ऐश्वर्य वह गति प्राप्त हुई जो अनन्य प्रेमी भक्तों को प्राप्त होती है। प्रभु आपका चरणोदक गंगा जी तीनों लोकों को पावन कर दिया। सचमुच गंगा जी मूर्तिमान पवित्रता है क्योंकि वो आपका चरणोदक है। उन्हीं के स्पर्श से स के पुत्रों को सद्गति प्राप्त हुई।
उसी गंगाजल को भगवान शंकर ने अपने सिर पर जटाओं में धारण किया। हे यदुवंश शिरोमणि आप देवताओं के भी आराध्य देव हैं। जगत के स्वामी हैं। आपके गुण और लीलाओं का श्रवण कीर्तन बड़ा मंगलकारी है। उत्तम पुरुष आपके गुणों का कीर्तन करते रहते हैं। हे श्री कृष्ण मैं आपको नमस्कार करता हूं। श्री भगवान ने कहा चाचा जी मैं दाऊ भैया के साथ आपके घर आऊंगा पर पहले नहीं। पहले अपने मामा से मिलूंगा। पहले इस द्रोही मामा कंस को मार करके अपने सुद सुजनों का प्रिय करूंगा। फिर आपके घर आऊंगा।
परीक्षित इस प्रकार कहने पर अक्रूर जी कुछ अनमने से हो गए। उन्होंने पूरी में प्रवेश करके कंस के पास जाकर कहा श्री कृष्ण और बलराम को ले आया हूं। उपवन में रुके हुए हैं और जी अपने घर चले गए। अब भगवान अगले दिन बलराम जी और ग्वाल बालों के साथ मथुरा पूरी में प्रवेश कर रहे हैं। बड़ी सुंदर शोभा मथुरा पूरी की और अब तो और सुंदर क्योंकि परम सुंदर श्याम सुंदर और गौर सुंदर बलराम जी ये दोनों और सखा जन अब क्या-क्या लीला प्रवेश से ही शुरू होती है ये आगे सुनेंगे। श्री राधा वल्लभ लाल की जय।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…