संसार के प्रपंचों से बचाने वाली 7 बातें / श्रीकृष्ण का मथुराप्रवेश, माली और कुब्जा पर कृपा /01/11/26
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसौ पूर्णम हद्यपितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल माश्रयाम परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नव निवत निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राणप्रिय श्री युगल सरकार श्यामा श्याम समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता श्री यमुना रस रानी जो रजरानी जो समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटिष नमन नमस्कार शरणागत उपासक को अपने आराध्य देव का सदैव बल लेकर निर्भय रहना चाहिए।
हमारा जीवन प्रभु के चरणों में समर्पित है। अब हमें कोई परवाह नहीं है। क्योंकि हमको गिराने वाली प्रभु की माया ही है। अपनी माया का संवरण वही कर सकते हैं। अपनी माया को रोक वही सकते हैं। हमारी ना बुद्धि में ताकत है, ना हमारे में कोई बल है कि हम ऐसी आंधी भरी माया को रोक पाए। इसलिए हम शरणागत हैं। अब जो होगा मंगल होगा। हमें चिंता नहीं करनी। हमें चिंतन करना है। जैसे बने वैसे इस बात का चिंतन कि हम प्रभु की शरण में है। बहुत बड़ा बल है। शरणागत को अपनी रक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए।
शरणागत को अपने योगेम की चिंता नहीं करनी चाहिए। शरणागत को गुणातीत शरण भगवान करते हैं। यह दृढ़ विश्वास रखना चाहिए। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं त रचति राधिका वना सुमति भय मे पलाय तो माया बहुत ध्यान से सुनना कह रहे यदि किशोरी जो की शरण में हो गए और उन्होंने ऐसा कह दिया कि मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी। तो त्रिभुवन में कोई ऐसा नहीं है जो तुम्हें अब बाधा पहुंचा सके। जहां राधा ने कह दिया कि तू मेरी शरण में है। अब तेरी रक्षा मैं करूंगी। तो मति भय मित पलायितो माया।
माया ये देखकर भयभीत होकर भाग जाती है कि महारानी जी की शरण में है। माया दासी है प्रभु की और राधा किशोरी प्रिया है प्राण प्रिय है श्री लाल जी के तो जो किशोरी जी की शरण में होता है त रचति राधिका वनाशा मति भय मत पलायत माया हत हृदय कुतुविदम तवागाद विकृत शतम गगन प्रसून कल्पम तुम्हारे जो विकार है ना ये गगन प्रसून के समान है। गगन प्रसून कहते हैं बादलों में जो बन जाते हैं फूल मकान ऐसे बादलों में आकृति बन जाती है। वायु चली एक क्षण में नष्ट हो गए। ये गगन प्रसून के समान तुम्हारे काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर है।
यह सब नष्ट हो जाएंगे। तुम केवल किशोरी की शरण में हो। किशोरी की शरण होने मात्र से मति पलायति माया जो हमारी बुद्धि में माया का प्रभाव बैठता है वो पलायति वो भाग जाती है। पर हृदय से महारानी जी की शरण में हो जाओ। शरणागति तभी पुष्ट होती है जब अपने में कोई बल नहीं रह जाता और निश्चित ऐसा ही अनुभव होता है कि अपने में कोई बल है ही नहीं बुद्धि तो माया रचित मन तो माया रचित चित्त तो माया रचित अहंकार तो माया रचित पांच भौतिक शरीर तो माया रचित स्वभाव तो माया रचित जो हम है जो मैं है उसको हम भूल गए हैं वो वो अविनाशी चिदानंद है।
उसका विस्मरण करके माया रचित शरीर में, माया रचित अंतःकरण में, माया रचित स्वभाव में हम अपनापन कर लिए, मैंपन कर लिए। यही है बंधन। यह शरणागति से नष्ट हो जाता है। यदि हम हृदय से किशोरी जी की शरण में तो छोड़ दिया अपने आप को। अब कोई चिंता नहीं। ना लोक की ना परलोक की नर्क स्वर्ग अपवर्ग आस नहीं त्रास है ना नर्क का भय है ना स्वर्ग और मोक्ष की चाह है अब जैसा किशोरी जो की इच्छा हो वैसा करें पूर्ण शरणागत जहां तक हमसे बन रहा है वहां तक हम नाम जप कर रहे हैं। जितना हमसे प्रयास हो रहा है गलत आचरणों से बचने का कर रहे हैं कि हमसे गलत आचरण इसके बाद आप जानो आप जानो आपके हम समर्पित है बिल्कुल हृदय से पक्के ऐसे रहो इसी से भगवत प्राप्ति हो जाएगी कह रहे कि जो किशोरी जी की शरण में है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक बार वचन से भी कोई शरणागत हो जाए तो उसे छोड़ते नहीं तो हो सकता है कि हम हृदय से ना हो।
वचन से तो हैं हम कि हे लाडली जो हम आपके हैं और हम वचन से भी ना हो तो आपने तो स्वीकार किया है। नहीं हमें क्या पता कि क्या वृंदावन रस है क्या नित्य विहार है क्या भगवत मार्ग है। हमको तो इसका भी पता नहीं। आपने हमें स्वीकार किया। आप हमें लाए। तो आप चाहे तो एक क्षण में हमारा सारा काम बन सकता है। अब हमारे बनाए नहीं बनेगा। फाइनल अब हमारे बनाए नहीं बनेगा। अब आपके बनाए बनेगा। अब आप जितना घसीट के ले आए हैं तो और घसीट लीजिए थोड़ा अपने नाम रूप लीला धाम की आसक्ति प्रदान कर।
प्रगट से तो धाम में हम है पर आसक्ति हमारी भोगों में है। आसक्ति हमारी धन में है। आसक्ति हमारे शरीर में तो महारानी जी हमारे छुटाए नहीं छूटेगी। ये हमारे छुटाए नहीं छूटेगी। ये आपके छुटाए छूटेगी। अब आप शरण शरणागत की रक्षा करो। जैसे चाहो वैसे संभालो। क्या प्रयास कितना प्रयास अपना कितना प्रयास अपने तो बस शरीर पोषण को ही साधना माने हुए हैं रात दिन जो साधना का मार्ग है कि रात दिन रुदन करते हुए आपको पुकारे वो सब सामग्री नहीं है हम रुदन कर सकते हैं तो विषय भोग की लालसा के रुदन कर सकते हैं तो शरीर पीड़ा में रुदन कर सकते हैं तो अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए आपसे लेकिन आपके लिए आपको चाह के आंसू बहाए ऐसी सामर्थ्य नहीं रह गई हृदय को मलिन कर दिया है इस प्रचंड माया ने हे किशोरी जो हे करुणामई आप स्वयं संभाल लीजिए श्रीपाद कह रहे हैं तुम्हारे सैकड़ों विकार हवा की तरह उड़ जाएंगे।
[गला साफ़ करने की आवाज़] केवल किशोरी जी की शरण में हो जाओ। सैकड़ों विकार और हैं। सैकड़ों विकार हैं। ईमानदारी से देखा जाए तो ऐसे झूला झूल रहे हैं हमारे मन बुद्धि चित्त अहंकार कभी थोड़ा किशोरी की तरफ तो कभी पूरा माया की तरफ बस ऐसे झूला चल रहा है। अभी कदम आगे नहीं बढ़े। लड़खड़ा के वहीं खड़े हैं। जीवन का जीवन हो जाता है। वहीं खड़े हैं। राधा कृष्ण पदा भुजे दृढ़ रतिस तत केल कुंजोलम यो वृंदावन मावसे परमा अभ्याता तस्मा यदि य कस चप तक्तानावली धास पाद मुरधन भविता सम्या योग तदा यदि राधा कृष्ण के चरणों का तुमने दृढ़ आश्रय ले लिया है संकल्प से जरा भी विचलित मत होना संकल्प किस बात का मैं प्रभु की शरण में हूं बहुत हाथ पैर मारे किस भव समुद्र से पार हो जाएंगे पर देख लिया हाथ पैर मार करके अथाह है अगाध है कितना तैरोगे अब भरोसा है आपके चरण कमल जहाज का चाहो तो बैठाल कर पार कर दो नहीं तो हम हाथ पैर मारते मारते डूब जाएंगे पार नहीं हो सकते पक्की बात ये पक्की बात है हम हाथ हाथ पैर मारते मारते डूब जाएंगे।
पार नहीं हो सकते। पार होने का एक ही उपाय है। आपके श्री चरण कमल रूपी जहाज में हमारे मन को हमारे चित्त को स्थान मिल जाए। दे दे स्थान। अब यह सोचे कि तुम मन और बुद्धि को जैसे भगवान आदेश करते मन आदत स्वय बुद्धिम निवेश मेरे में मन लगा दो। मेरे पहाड़ में चढ़ के आ जाओ। और हम तुम्हें गले लगा लेंगे। भाई आप ही टांग में बल दो। आप ही हाथ में बल दो कि हम पहाड़ चढ़ जाए। ये पहाड़ चढ़ना है। मन को भगवान में लगाना। ये नाना प्रकार के विषय पहाड़ है। इनको लांघ करके भगवान का दर्शन प्राप्त करना है।
पहाड़ के समान है। जो बातें बनाते हैं वह बात तो अलग है। लेकिन जो चलते हैं उनको बात समझ में आती है। ये दुर्गम पहाड़ है। गृह कारज नाना जंजाला ते अति दुर्गम शैल विशाला ए सम आवत अति कठिनाई और राम कृपा बिनु आए न जाए। भगवान की कृपा के बिना इन विषय रूपी दुर्गम पहाड़ों को पार करके जाना बड़ा कठिन है। आधे चढ़े फिर गिर गए। तो जो उत्साह था वो भी नष्ट हो गया। फिर कोशिश की फिर गिर गए और आप चाहे तो पार हो सकता है। यह बिल्कुल दिमाग में बैठा लो। इसीलिए पूर्ण अहम की शरणागति हो जाती है कि अब हमारे बस का नहीं रहा।
अब आप देख लो। जब हमारे बस का नहीं रहा तो आप देख लेते हैं। आप देख लेते हैं तो वह हो जाता है जो जन्मजनम साधना करने पर भी नहीं होता। इसलिए कह रहे तुम अपना पक्ष दृढ़ रखो कि हे राधा कृष्ण हे श्यामा श्याम हम आपकी शरण में है राधा कृष्ण पदामजे दृढ़ रति अब दूसरी बात कह रहे हैं कि ये दृढ़ रति कैसे होगी तो बोले तत केल कुंजो ज्वलम यो वृंदावन मावसे जिनकी रसमई केल जहां हो रही है उसी धाम वृंदावन बिना वृंदावन का आश्रय लिए बिना वृंदावन में आए वृंदावन के रसिकों का संग किए वृंदावन में आसक्ति हुए ये राधा कृष्ण पदांबु दृढ़ रति नहीं हो सकती श्री गदाधर भट्ट जी का सखी हो श्याम रंग रंगी जब ये पद श्री जीव गोस्वामी के कर कमल में आया तो पढ़ा और गदाधर जी की छाप देखी तो उन्होंने कहां रहते हैं तो वृंदावन में तो है नहीं बोले नहीं तो बोले ऐसा कैसे हो सकता है कि वृंदावन के रज का सेवन किए बिना किशोरी जी के चरणों का आश्रय लिए बिना कोई श्याम रंग में रंग जाए श्याम रंग का होता है अर्थ शब्दार्थ में तो यह लगता है कि श्री कृष्ण के रंग में रंगना और रहस्यार्थ होता है महाधुर्य रस श्रृंगार रस श्याम रस को श्रृंगार रस भी कहते हैं।
बिना वृंदावन रस का सेवन किए बिना किशोरी की आराधना किए कोई श्रृंगार रस में कैसे रंग सकता है? सखियों श्याम रंग रंगी ये महाधुर्य रस श्रृंगार रस ये कैसे कोई रख सकता है उनके जन्मभूमि जहां रहते थे तो दो शिष्यों को भेजा प्रातः कालीन ब्रह्म मुहूर्त वेला में वो उनकी जन्मभूमि पहुंचे तो गांव के किनारे कुआं था वही गदाधर भट्ट जी अपनी नित्य क्रिया करके दतून कर रहे थे। देखा वैष्णव तत्काल दंडवत हुई। तो उन्होंने कहा यहां कहीं गदाधर भट्ट जी का घर है। उनसे हमें मिलना है।
कहां से आप आए हैं? कहा वृंदा वृंदावन वृंदावन हा वृंदावन प्राण वृंदावन मूर्छित होकर गिर गए। गदाधर भट्ट जी मूर्छित होकर गिर गए। वृंदावन, प्राण वृंदावन, जीवन वृंदावन जो जीव गोस्वामी के शिष्य गए थे कि इनको क्या हो गया? वृंदावन नाम सुनते ही ये तो मूर्छित हो गए। जल से मुख प्रक्षालन किया और कहा आप कौन है? तो कहा इस दास का नाम यही गदाधर भट्ट है। अब उनको संशय नहीं रहा। बोले जो पद लिखा है अवश्य अवश्य आपकी स्थिति है क्योंकि जिसका वृंदावन नाम सुनते ही हाल हो जाए उसकी वृंदावन में कितनी रति होगी आपको पूज्य श्री जीव गोस्वामी ने स्मरण किया है वैसे ही चल दिए वहीं से वैसे ही चल आजीवन अखंड वृंदावन वासी बड़े महापुरुष हुए गदाधर भट्ट जी जब श्री भगवान की कथा कहते तो सब प्रेम रंग में डूब जाते ऐसे महापुरुष तो बिना वृंदावन की रति के कह रहे हैं त के कुंजलम यो वृंदावन मा वसे परमा अभ्या स्व कल्पता श्री वृंदावन में रति हुए बिना वृंदावन की आसक्ति हुए बिना वृंदावन का वास स्वीकार किए बिना प्रिया प्रीतम के चरणों में रति कैसे हो सकती है जब तक वृंदावन की का सेवन नहीं वृंदावन के रसिकों का संग नहीं तस्माह यदि यस कस चिदप तक्तानावली धास पाद रज मूर्धन भविता सम्यात्म योग्य तदा यदि अभिमान त्याग करके रसिकों की चरण रज को माथे पर लगाओ जब गुरुदेव भगवान की श्री अंग सेवा का सौभाग्य मिला था।
जैसे मानसरोवर जा रहे हैं, गिरिराज जी जा रहे हैं। तो पीछे हटकर के यही काम करते थे। हर चरण चिन्ह को तो आज भी इतने बड़े डिब्बा में रज रखिए रोज उस रज को। महापुरुषों की रज का सेवन, चरण रज का सेवन। वृंदावन की प्रत्येक कण महापुरुषों की चरण रज है। प्रिया प्रीतम की चरण रज है। अगर वृंदावन की रज का सेवन किया जाए। अभिमान त्याग करके वृंदावन के रसिकों के चरणों में मस्तक नवाया जाए तो अपने अभीष्ट युगल किशोर की सेवा की योग्यता प्राप्त हो जाएगी। युगल किशोर श्री श्यामा श्याम की सेवा की योग्यता प्राप्त हो जाएगी।
श्री राधा श्याम सुंदर के चरणों में दृढ़ रति पाने के लिए वृंदावन का आश्रय वृंदावन की रज और हो सके तो जितने मिनट जितने घंटे जितने दिन वृंदावन का वास इसी से प्रिया प्रीतम के चरणारविंद की दृढ़ शरणागति होगी और यदि किशोरी जी की शरणागति हो गई तो तुम चिंता मत करो ये माया पलायन अपने आप भाग जाएगी हजारों विकार ऐसे उड़ जाएंगे जैसे बादल बनते हैं और वायु का झकोरा आता है। सब छिन्न भिन्न हो जाते हैं। ऐसे लाडली जो महाराज की कृपा आएगी और हमारे को निर्विकार कर देगी।
हम तो इसी सहारे में हैं। हमारा कोई बल नहीं है। बस ये है कि जैसे हम छोटा बच्चा गंदा पड़ा है पर भरोसा है कि मां जिस दिन नजर करेगी उस दिन सब गंदगी दूर करके और अपने योग्य बना लेगी। वो श्रृंगारित अपने कर कमल से करें। स्वयं सकला कलाशु कुशली कृता न कदा सुरास मधुरत्सवे किमत स्वामिनी स्वामिनी स्वयं अपने कर कमल से अपने शरणागत को सहचरी भाव के योग्य सहचरी के जितने सद्गुण वो सब स्वामिनी जो प्रदान कर देती है जो स्वामिनी जी को सुख पहुंचाने की वृत्ति है। बस अपने को ऐसे मानना है।
ऐसे चलना है। अब भाई किसी के बल हो तो पता नहीं अपने को तो लगता है कि हमारी अंगुली भी नहीं हिल सकती प्रभु की पावर के बिना साधना तो बहुत बड़ी की बात है ये ऐसे अंगुली नहीं हिल सकती उन्हीं के पावर से अंगुली हिल रही उन्हीं के पावर से जो हो रहा है हो रहा है तो अपने व्यर्थ में अभिमान अभी तक ढो रहे थे कि हम यह करेंगे हम ये करेंगे हम ये करेंगे जब पता चला तो यह चला कि हम कुछ करने लायक ही नहीं है बस कृपा करा रहे हैं तुम्हारी कृपा तुम्ह रघुनंदन जाने भगत भगत उर चंदन आपकी कृपा से ही भक्त जन जान पाते हैं कि आप उनके हृदय को शीतल करने वाले हैं।
आपकी कृपा से श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं ऐ राधा पदाज महा नाराय दतुष्टायाम तस्या नखल सुलभस तद्वष हरि यदि कोई कितनी भी साधना कर ले जब तक हमारी किशोरी जो की शरण में नहीं आता हमारी किशोरी जो प्रसन्न नहीं होती तब तक हरि की प्रेम लक्षणा भक्ति नहीं प्राप्त कर सकता हरि को नहीं प्राप्त कर सकता ऐ राधा पदांबुज महा ना आराध्य चे दतुष्टायाम तस्याम नखल सुलभस तद वसा हरी बिना वृंदास्या पद युगम सम कथ नात्र प्रकटम बहुत सुंदर सिद्धांत कह रहे बिना किशोरी जो के चरणों की आराधना के हरि जिस प्रेम लक्षणा भक्ति से वश में होते हैं वो प्रेम लक्षणा भक्ति नहीं मिल सकती और बिना वृंदावन की रज का सेवन किए राधा किशोरी की आराधना नहीं हो सकती बिना वृंदावन के बिना बिना वृंदावन रज के राधा किशोरी की आराधना नहीं हो सकती।
इसलिए समारा शक्यम कथपच ना्यत्र प्रकटम बिना श्री जी के चरण कमल की आराधना के ये प्रेम लक्षणा भक्ति हरि की अधीनता यह दुसाध्य है। इसलिए सबको चाहिए कि किशोरी जी को प्रसन्न कर लो। बहुत जल्दी प्रसन्न होती है। हमारी लाडली जो की प्रसन्नता के लिए केवल केवल केवल इसकी जरूरत है। अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक परात्पर इस भगवान श्री कृष्ण जिनके अधीन है उनको वो तो स्वयं प्रेम मूर्ति है। सांद्रानंद घन प्रेम मूर्ति किशोरी केवल अपनापन चाहिए। यह ठसक चाहिए कि हमारी लाडली जो हरिवंश महाप्रभु की शरण होने मात्र से ठसक आ जाती है।
हरिवंश महाप्रभु के चरणारविंद का शरणागत राधा किशोरी का अनन्य होगा। ठसक होगी। देखो आप लोगों को कभी बैठकर के सिखाया नहीं गया कि कैसे अनन्य हो जाए। यह मत करो वो मत करो उपासना सम्यक रूप से भागवत गीता वेदांत सब चलता है यहां लेकिन आप अपने हृदय में देखो क्या चलता है शरणागत हो तो आप ईमानदारी से देखो क्या आपके अंदर श्री जी के सिवा हम मानते हैं विषय चिंतन होता होगा लेकिन अन्य चिंतन नहीं हो सकता यह हम अपने शरणागति के भावनात्मक जांच से कह रहे हैं कि माना आपका विषय चिंतन हो सकता है लेकिन आपका अन्य देवी देवता अन्य का चिंतन नहीं हो सकता।
क्यों? अभी तुम्हारे अंदर अगर शरणागत हो चुके हो हरिवंश महाप्रभु के तो आप यह विचार करके देख लो कि महाप्रभु की शरणागति का जो भाव उतरेगा तो यही बात रहेगी मेरी महारानी श्री राधा रानी हमको कोई परवाह नहीं चाहे हमें नरक मिले स्वर्ग मिले अपवर्ग मिले मेरी किशोरी जी हम ये नहीं कहते कि हम बहुत बड़े तपस्वी हैं बहुत बड़े भजनानंदी पर हम ये ठसक से कहते हैं हमारे हमारे माई श्यामा जी गराज महारानी जी के सिवा लाल जी के सिवा हमारा कोई नहीं और प्रत्येक अपनी उपासना में देखो क्या और विराजमान है।
एक बार पूज्य गोस्वामी जी आए तो उन्होंने कहा बाबा हम आपकी सेवा देखना चाहते हैं। सेवा में आए राधा नाम विराजमान जो सेवा विराजमान है विराजमान थी तो कहा बाबा बस यही हमारे कई दिन से प्रश्न चल रहा था कि हम सेवा दर्शन करेंगे तो कहा महाराज जी क्या त्रुटि सेवा में बोले बस नहीं हृदय गदगद हो गया कि हरिवंश शरणागति पक्की मतलब हमारी सेवा में राधा वल्लभ लाल हरिवंश महाप्रभु नाम और गुरुदेव जिन्होंने राधा वल्लभ लाल और नाम दिया बस इसके सिवा आप देखो अभी वही विविध रूपों में है।
तो क्या आप जो शरणागत है आपके हृदय में भी कभी है? किसी के है और किसको बैठ के सिखाया गया है? तो यह हरिवंश महाप्रभु का प्रताप है। हरिवंश प्रताप जानत है। हरिवंश प्रबोध प्रमाणत है। हरिवंश सु सर्वस्व है तिनके सुख संपत्ति दंपत्ति जो जिनके आप ये समझो कि सारा वैभव वृंदावन प्रिया प्रीतम रस प्रेम नित्य विहार सब उनके मुट्ठी में है। महिमा तेरी कहां कहूं श्री हरिवंश दयाल तेरे द्वारे बटत है सहज लाडली लाल। यह हरिवंश प्रसाद है। बिना वृंदावन की रज का सेवन किए रसिकों का संग नहीं होता और बिना रसिकाचार्य रसिकों की शरण हुए प्रिया प्रीतम की शरणागति दृढ़ नहीं होती।
कोई परवाह नहीं बिल्कुल बेपरवाह ना मृत्यु का डर ना कष्ट का भय एक मतलब नवीन आनंद ऐसा नहीं कि परिस्थिति गड़बड़ ना हो। परिस्थिति गड़बड़ से गड़बड़ हो सकती है, विपत्ति हो सकती है, भारी कष्ट हो सकता है। लेकिन उस स्थिति में भी एक अपार आनंद की बिल्कुल आनंद की वृत्ति ये हरिवंश प्रताप से आपको सच्ची कह रहे हैं। आप शरणागत ना हो। श्री जी के हरिवंश महाप्रभु को भी श्री जी कहते हैं। ध्रुवदास जी ने वचन सिद्धांत विचार लीला जो है सिद्धांत विचार लीला उसमें कहते हैं त श्री जी के श्री मुख की वाणी क्योंकि किशोरी जो ही सजनी जो है सजनी जो ही किशोरी जो है पूरे निकुंज में एक के सिवा दूसरा नहीं है।
वो एक है प्रेम। प्रेम के खिलौना दो प्रिया प्रीतम और प्रेम मूर्ति सहचरी प्रेममय वृंदावन प्रेममय खग मृग पशु पंछी प्रेममय निकुंज में प्रेममय सैया पे ये प्रेम के खिलौना खेलते रहते हैं और सखियां खिलाते रहती है प्रेम प्रेम प्रेम वही प्रेम का मूर्तिमान अवतार हित अवतार हित माने प्रेम श्री हरिवंश महाप्रभु है सच्ची मानिए इनहीं की शरण शणागति से यह संपूर्ण वैभव प्राप्त होता है। इसीलिए कहा कि ऐ राधा पदांबुज महा ना आराधति जिसने श्री राधा किशोरी की आराधना नहीं की चे दतुष्टायाम तस्या नकल सुलभ तद वसा हरि हरि को वश करने वाली जो प्रेम लक्षणा भक्ति है वो उसे प्राप्त नहीं हो सकती और बिना वृंदा ने आश्रय म वृंदावन का आश्रय नहीं लिया तो तस्या पद युगम समार सक्यम वो फिर प्रिया प्रीतम की आराधना की सामर्थ्य नहीं आती कथप च ना्यत्र प्रगटम कोई और साधना कर लो प्रिया प्रीतम को आप प्रकट नहीं कर सकते वो प्रकट होगा तो वृंदावन की रज का सेवन रसिकों का संग तभी होगा इसका उदाहरण देख लो गीता वाटिका को पूरा वृंदावन बाबा बनाए हुए थे।
गिरिराज जी वृंदावन की रज सब पूरा वृंदावन की ही भावना वृंदावन की रज ही गिरिराज जी और वृंदावन की रज आज भी वहां है गीता वाटिका में वृंदावन की उपासना परिपक्व ही वृंदावन की रज से होती है। बहुत महिमा इस रज की है और रसिकों की है। पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन समस्त संशयों का नाश करके भगवत मार्ग पुष्ट करते हैं। यहां भी कह रहे हैं तुम दृढ़ प्रतिज्ञा करो। जैसे वहां कह रहे थे तुम दृढ़ संकल्प संकल्प माने प्रतिज्ञाएं होती है। तुम दृढ़ प्रतिज्ञा करो कि मैं प्रभु का हूं।
अब प्रभु के सिवा मेरा कोई नहीं तो सारे पापों का प्रायश्चित हो गया। कोई अनुष्ठान करने की जरूरत नहीं पाप नष्ट करने के लिए। सनुख हो जीव मोहि जब ही जन्म कोटि अग नासो तब ही जब जीव मेरी शरण में आ जाता है तो करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट कर देते हैं। तो बोले महाराज जब करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो गए तो ये भोग क्या रहे हो? फिर क्यों भोग रहे हो? तो ये पाप का जो संचित है करोड़ों जन्मों का वह नष्ट हो गया। अब शरणागत है आगे का हिसाब मिटा देंगे। लेकिन जिससे शरीर बना था भक्ति तो अब प्रारंभ हुई।
शरीर बना था उस समय पहले लिख गया था कि इस समय तुम्हें यह कष्ट भोगना है। इस समय ये सुख भोगना है। इस समय दुख भोगना है। वही भोगा जा रहा है। संशय मत करो। करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। जब जीव भगवान की शरण में होता है। शरणागति पुष्ट करने के लिए प्रतिज्ञा करो। नियम लो कि हम प्रमादवश स्थिति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। प्रमादव जो नहीं करना चाहिए वो करना और जो करना चाहिए वो नहीं करना। यह प्रमाद हम कभी अपने जीवन में नहीं आने देंगे। कभी हम प्रमाद वश वह कार्य नहीं करेंगे जो नहीं करना चाहिए।
यदि वह कार्य हो जाए तो फिर उसका प्रायश्चित करना चाहिए। स्वयं निर्णय ले लो या महापुरुषों से निर्णय ले लो कि हमसे ये गलती हुई इसका क्या प्रायश्चित हो सकता है? तो जैसे गुरुजन है आज्ञा कर दे तीन दिन भोजन नहीं करना और बराबर नौ परिक्रमा लगाओ वृंदावन की। तीनती परिक्रमा रोज और भोजन नहीं करना पानी पर रहो बिल्कुल प्रायश्चित हो गया आगे से वो अपराध ही नहीं बनेगा जैसे प्रायश्चित के लिए ही तो काठिया बाबा के काठ डाल दिया गुरु जी ने गुरुजनों के शासन को स्वीकार करना बड़ा कठिन है।
प्रारब्ध भोग बुरा से बुरा आएगा तो भोगना पड़ेगा और गुरुदेव दंड दे दे प्रारब्ध नष्ट कर दे गुरुदेव दंड दे दे जन्मजनम के पाप नष्ट कर दे तो गुरुदेव के दंड को साहस स्वीकार करना बहुत कठिन है अरे गुरुदेव अगर दंड दे दे तो माया दंड देना बंद कर देगी और वो जीवन मुक्त हो जाएगा भगवत प्राप्ति हो जाएगी तुम्हारी बुद्धि खराब है तो यदि हमें नियम में प्रमाद स्थिति आ गई और गुरुदेव हमको दंड दे दे बहुत बड़ा मंगल हो जाए बहुत बड़ा मंगल हो जाए गुरुदेव के द्वारा दंड दिया हुआ मतलब खत्म ब्रह्मा के विधान से आप बाहर हो चुके अब गुरुदेव के विधान में आ गए पर यह बात समझ में कम आती है और गुरुदेव दयालु है वह कभी ऐसा दंड देते ही नहीं है जो हम सह ना पावे सबसे बड़ा दंड होता है विरह जाओ इतने वर्ष हमारे सामने मत आना।
अगर वो सच्चा शिष्य है तो उतने वर्ष में ही भगवत प्राप्त होके आ जाएगा। भगवत प्राप्त हो के आ जाएगा। पर गुरुदेव के दंड को किसी सौभाग्यशाली को सहन करने की वृत्ति होती है। नहीं तो वो फिर निंदा करने लगता है। विरोध करने लगता है। जब आप नियम की पूर्णता का निर्वाह करेंगे तो आपके हृदय में एक प्रसन्नता जागृत होगी। और वही प्रसन्नता भगवत प्राप्ति कराती है। प्रसन्न आत्मा ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा प्रसन्न आत्मा ब्रह्म भूता ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा न सोचत ना काति अरे बातों को पकड़ो ये महापुरुषों की बातें हैं देखो हमारी इज्जत श्यामा श्यामा है इसके सिवा हमारी कोई इज्जत नहीं जैसे संतान है यहां उसने गाली दे दी उसने अपमान कर दिया हमारी तो बेइज्जती हो गई नहीं हमारी बेइज्जती कभी नहीं हो सकती।
तुम्हारे गाली देने पर, तुम्हारे अपमान करने पर, तुम्हारे प्रहार करने पर या जो भी क्योंकि हमारी इज्जत शरीर नहीं है। हमारी इज्जत ये सम्मान नहीं हमारी इज्जत श्यामा श्याम है। और वो अविनाशी चिदानंद सच्चिदानंद हमारी इज्जत को कुछ नहीं बिगड़ने वाला। इसीलिए साधु महात्माओं को मान अपमान से ऊपर देखा गया है और संसारी आदमी अरे यार हमको गाली दी अब तो इज्जत है फिर क्या इज्जत रह गई गाली दे दिया अब वो इज्जत के लिए देहाभिमान के लिए बड़े-बड़े अपराध कर जाते हैं नियम करो कि हम प्रमाद स्थिति में कोई भी धर्म विरुद्ध आचरण नहीं करेंगे यदि हो जाता है तो स्वयं प्रायश्चित करो या संत महात्मा महापुरुषों से आज्ञा ले लो कि ये हमने अपराध अगर वो कह देते क्षमा आगे से मत करना तो कोई प्रायश्चित की जरूरत नहीं अगर वो कह
देते कि बहुत दुष्ट हो ऐसी गलती तुम्हारे द्वारा कैसे हो गई इतने से प्रायश्चित हो गया गुरुदेव दंड दे दे अरे ललचाना चाहिए दंड पाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा के साथ जब देखा कि सुदामा जी को दंड रूपी अमृत मिल रहा भगवान भी वही पाठ बोलने वाली प्रक्रिया तुम भी वही भगवान भी दंड रूपी अमृत प्राप्त करने के लिए गुरु दंड रूपी अमृत प्राप्त करने के लिए जिनकी शसों में वेद बसे हुए हैं जिनकी शसों से वेद प्रकट हुए हैं वो हरि भूल गए पाठ भूल गए तो सुदामा जी के साथ गए थे ना लकड़ी लाने के लिए भगवान को पाठ भूल जाएंगे त्रिकालज्ञ सर्वज्ञ लेकिन गुरुदेव दंड दे जाओ श्री कृष्ण तुम्हारे लिए भी ऐसा ये सात बातें साधना को पुष्ट करती हैं।
ये सात बातें संसार के प्रपंच से छुटकारा दिला देती है। पहली तृष्णा का सर्वथा अभाव। तृष्णा समझ लीजिए। जैसे हम दो चार दिन पहले कुछ खाया पिया और अब हमें याद आ रही कि वही हमें खाने पीने को मिले या कोई भोग है उसकी फिर याद आ रही भोगे हुए भोग को पुनः भोगने की इच्छा का नाम तृष्णा है। भोगे हुए भोग को पुनः भोगने की चाहे वो नेत्र का भोग हो श्रवण इंद्री का भोग हो जनेंद्रिय का भोग हो रसेंद्र का भोग हो गणेंद्र का भोग हो तग्द्री का भोग हो भोगे हुए भोग को पुनः भोगने की इच्छा का नाम तृष्णा है और जिस साधक की तृष्णा का अभाव हो गया है या कुछ तो नियम जीवन में होने चाहिए हमारे प्रथम प्रथम गुरुदेव जो थे बड़े कट्टर नियमनिष्ठ थे।
उनको कई कई दिन भूखे रहना पड़ा। उनका नियम था कि ऐसे नारियल का वो खपर रखते थे। 24 घंटे में एक बार फलाहार फलाहार में गांव में दूध है, आलू है उबाल के गुड़ है। बस यही चीजें प्राय आती थी। अब जैसे बताने वाला कोई नहीं हुआ वो दूध और सब सामग्री लाए एक ही में डालो गुड़ आलू दूध ऐसे डाल दिए खपर में तो पा लिए अगर आप तो डाले स्वामी जी नहीं खपर पलटा दिया चार आलू डाले इसके बाद पूछा स्वामी जी और बस वही रुक नहीं तो पहले बताया जाता था बोलना नहीं कुछ चुपचाप आप जाओ खप्पर ऐसे करें आप डाल दो जितना डालना है डाल दो बोलना नहीं और अगर आप डाल दो तो खप्पर भर दो आप आलू से तो पालेंगे कई कई दिन भूखे रहते थे क्योंकि प्राय लोगों का आदत हो तो डाले स्वामी जी
नहीं और खपर पलटा दिया फिर कुछ 24 घंटे नहीं रहे फिर दूसरे दिन जब दूसरे की भिक्षा होगी तब बड़े तपस्वी और 90 वर्ष की आयु में लगभग जुड़े थे 92 93 में अंतर्ध्य हो गए थे रात दिन उनका वह वाला माला होता था ना रात दिन माला चलता बस वो उनहीं की कृपा से बात आई कि स्वास स्वास नाम जप करे दुविधा रहा ना कोई जो स्वास स्वास नाम जप करता है बड़े चमत्कार उनके संग देखे बड़े चमत्कार देखे भागवतिक चमत्कार देखे भजन में बहुत बड़ी ताकत है नियम निष्ठा उनकी महाराज जी की ऐसी थी कि पूछो मत देखो प्राय धोखा ये हो जाता था।
लोगों का यह स्वभाव होता है कि जैसे चार आली डले तो स्वामी जी और डले बस खत्म वही खत्म। दोबारा 24 घंटे में कुछ लेना नहीं। बड़े नियम निष् तो अपने कुछ नियम निष्ठाएं होनी चाहिए। तृष्णा का अभाव पहला किसी भी भोगे हुए भोग को मन पेश करता है अंदर। और फिर लगता है यार फिर भोगे। चाहे वह देखने का हो, सुनने का हो, चखने का हो, वो नाना प्रकार के भोग हैं। उसमें होना चाहिए कि आपसे पूछे कोई कि आज क्या पाओगे? तो आप खोजो अंदर तो आपको कुछ मिले ही नहीं। क्या बताएं हम? क्योंकि कोई तृष्णा ही नहीं है।
कोई भोग की तृष्णा ही नहीं। तृष्णा का मतलब भोगे हुए भोग की। तो आपसे कोई पूछे तो आपके खोजने पर अंदर पता ना चले क्या हमें तो जो प्रभु जैसा नहीं वैसे ना ऐसे ना वैसे कुछ मिले ही ना मतलब बनावट ही नहीं अंदर घुस के देखा कि अंदर कोई इच्छा तो कोई इच्छा ही नहीं भोगे हुए भोग की पुनः भोगने की इच्छा तृष्णा तृष्णा का सर्वथा अभाव सर्वथा अभाव बड़ा कठिन है देख लो भाई तृष्णा का सर्वथा अभाव और यह तृष्णा डाइन ही सबको खाए जा रही है। उसी भोग को बार-बार भोग भोग करके हमारी तृष्णा बढ़ती जाती है और पूरा जीवन नष्ट हो जाता है।
दूसरा अपने धर्म पालन के लिए कष्ट सहना। धर्म पालन के लिए कष्ट सहना। हम आपको सत्य कहते हैं। शरीर का अभ्यास जैसा कर लो वैसे हो जाएगा। माल टोपी, मफलर और दुनिया की सामग्री तो भी आप वैसे शीतलता के प्रभाव से कुछ नहीं तो कुछ नहीं। इस चमड़ी को जैसे रखो वैसे ही रहना जानती है। ज्यादा नहीं अगर आप उचित वस्त्र तो ठीक है। ज्यादा साधु महात्माओं को ज्यादा ऐसा नहीं। क्योंकि भगवान का आदेश है मात्रा स्पते शीतोष् सुख दुखदा आगमा पनो अनित्यास तास भारत एक बूढ़े महात्मा झोपड़ी में रहते थे खूब भजन करते थे एक आर्मी के बहुत बढ़िया धनी मानी थे तो आए देखा कि वैसे उघार रहते थे सर्दी का समय तो उनका स्वामी जी स्वेटर नहीं पहने तो बोले बच्चा है ही नहीं तो का पहने वो गए और नया स्वेटर ले बढ़िया ला के दिए दूसरे दिन आए स्वामी जी स्वेटर कैसा रहा बोले बहुत बढ़िया है बोले पहना बोले पहना तो नहीं वो टंगा है तो बोले स्वामी जी पहन लो पहनना आप ले आए हो जब आपका मन हो तब आप ले जाना वो टंगा है पहनने की इच्छा ही नहीं है अरे अब आज नहीं तो कल जाना जाना है तो कमा के जाओ यार गवा के काहे को जाओ खूब नाम जप करो थोड़ा भोजन कर लो हमें जाना है यहां से खूब नाम जप ये दीवारें तुम्हारे साथ नहीं जाएंगी रुपया पैसा साथ नहीं जाएगा ये शरीर साथ नहीं जाएगा चाहे इतना पेट बढ़ा लो भजन परायण भजन परायण तो कह रहे हैं धर्म पालन के लिए कष्ट सहना श्री स्वामी अनंग बोधाश्रम स्वामी जी महाराज 1820 के थे।
चित्रकूट में रामलीला हो रही थी। बड़े गौर से रामलीला पूरी देखी। जब राम जी को 14 वर्ष का वनवास दिया गया तो रो पड़े। उसी समय भागे वहां से और गंगा का किरा के जब मेरे प्रभु को वनवास हो गया तो अब इतनी तन्मयता महापुरुष थे। इतनी तन्मयता कि अब मैं घर कभी नहीं लौट सकता। मेरे प्रभु का वनवास हो गया। बहुत रोते हुए भागे वहां से और गंगा किनारे किनारे असनी असनी घाट है। वहां जब आए तो स्वामी शंकरानंद जी महाराज उनके चरणों में गिरे और कहा महाराज जी मुझे सन्यास दे दो।
तो उनका कहा बेटा तुम्हारी सन्यास की अवस्था नहीं। सन्यास 3035 के बाद ही दिया जाता है क्योंकि 3035 तक जो स्वभाव होता है वह पता चल जाता है। स्वामी जी ने देखा उनकी लगन तो कहा वैसे शास्त्र नियम के अनुसार तो सन्यास नहीं देना चाहिए पर तुम्हारी विकलता और लगन देखकर लगता है कि तुम निर्वाह कर जाओगे इसलिए सन्यास दे देते हैं। तो दूसरे दिन सन्यास पद्धति सन्यास पद्धति में सब वस्त्र उतरा दिए जाते। गंगा जी में खड़ा किया जाता है और वहां पूछा जाता है हाथ उठा के बोलो संसार में तुम्हारा कौन है तो पहला उत्तर होता है नारायण नारायण के सिवा कोई नहीं तब सन्यास पद्धति प्रारंभ होती पूरी पद्धति हुई दिगंबर फिर गुरु जी ने कहा लंगोटी दी कि ये लो तन ढकने के लिए तो उन्होंने कहा गुरु जी अब नहीं अब नहीं एक बार दिगंबर हो गया अब नहीं हमारे हाथ छवि रखी है स्वामी जी की क्या मंगल मूर्ति ऐसे बढ़ी हुई जटाए दिगंबर नंग धड़ंग बालवत एकदम पूरा जीवन गंगा किनारे वैसे ही
रहे खुला सर्दी गर्मी बरसात गर्मी में गंगा जी की बालू ऐसी हो जाती है कि चना डालो तो घुन जाए ऐसी गर्म और उसी में महाराज पड़े रहते जैसा शरीर को बना लो भाई वैसे ही एक महात्मा को चित्रकूट में देखा शिला त्रिकोण शिला मतलब ऐसे लेवल नहीं ऐसे ऐसे शिला थी मंदाकिनी के बीच में और उसी शिला पे ऐसे तो हमें तो लगा कि कोई पधारा पधार गए तो हम पूछा युगल किशोर से कि भैया ये पधार गए क्या बिल्कुल उसमें तो उन्होंने कहा नहीं बहुत उच्च कोटि के महात्मा है और रात्रि में वही
और दिन में जब दोपहर में तो वही नहीं तो हम कहा इनसे तो मिलेंगे हम और गर्मी का दिन और मोटा मिलिट्री वाला कंबल नहीं काला कंबल नहीं होता वो ओढ़े थे तो हमारी बड़ी जिज्ञासा बनी कि इन महात्मा से और वो ऐसे मुंह पूरा ढके उसी शिला पे मंदाकिनी की कोई बहुत बड़ी धारा नहीं है अनुसूया जी के पास जो गए तो ऐसे दिखाई देता था कि वो है पर हम नजदीक इसलिए नहीं गए कि किसी महात्मा को विक्षेप नहीं पहुंचाना चाहिए जब वो स्वतः चल रहे हो या जागृत हो तो बात अलग है। अगर वह ध्यानस्थ हैं या उस शयन मुद्रा में तो उनको नहीं बोलना चाहिए।
पता नहीं किस भाव में कहां डूबे हैं। तो हमने इंतजार किया तो रात्रि में निकले और पूरा कंबल ऐसे और कुछ भी हुआ बिल्कुल अवधूत स्थिति और जे भी चेहरा देखा ऐसा सुकोमल बालवत चेहरा तेज प्रस्फुटित हो रहा था। गले में कंठी थी तुलसी की। महाराज जी महाराज जी थोड़ा बात करना है वो रुके नहीं दौड़ के फिर आगे गए कहा महाराज जी एक मिनट बैठ जाइए वो बैठ गए बोलिए क्योंकि हमारा [गला साफ़ करने की आवाज़] भी सन्यास भेष था गेरुआ वस्त्र तो उन्होंने संत देखकर कृपा की उससे बात नहीं करते थे वो तो हमका पहला प्रश्न हमारा कि आप इतनी भीषण गर्मी में जब एक मार्किन भी सहन नहीं हो रही वहां पत्थर है तो और भी गर्मी होती है तो आप इतना मोटा कंबल कैसे ओढ़े उनका अभ्यास और दूसरा प्रश्न आप उसमें त्रिकोण शिला पर क्यों लिखते हैं बोले विक्षेप से बचने के लिए रोगों से बचने के लिए और तीसरा प्रश्न आपका उदर पोषण कैसे होता है बोले बस अभी निकले अगर कहीं कुछ फेंका हुआ मिल गया या कोई रोग बुला के हमें दे दिया तो दे दिया तो कुछ ऐसे जैसे चित्रकूट के ज्े इंतजार करते थे कि इस गली से निकले हो तो उनको कुछ दे भगवान दे ही देते थे।
फिर हम चौथा प्रश्न महाराज जी आप अपनी इच्छा से हमें कुछ बता दीजिए। तो उन्होंने कहा यदि गुरु मंत्र झूठे मुंह जपा जाए तो काम क्रोध आदि की वृत्ति हो जाती है और बढ़ जाती है। अच्छा नाम तो जप सकते हैं। उनका नाम जप सकते हो। गुरु मंत्र झूठे मुंह नहीं जप सकते। आज एक और जिज्ञासा है कि कंठी देखकर लगता है कि आप वैष्णव हैं तो आप किस संप्रदाय से जुड़े हुए हैं? तो उन्होंने कहा माधव गड़ेश्वर संप्रदाय से जुड़े हुए हैं। तो कहा ये तो प्रिया प्रीतम की उपासना है। बोले हां तो हम कहा फिर आप वृंदावन क्यों सेवन नहीं किए?
तो उन्होंने कहा वृंदावन से ही हमें श्री जी का आदेश हुआ कि चित्रकूट जाओ तो हम चित्रकूट वास कर रहे। बस इतनी बात है। तो महाराज जी कभी फिर हम आपसे बोल सकते हैं। बोले कभी नहीं। और चल दिए बड़े अवधूत भीषण गर्मी में मोटा कंबल अब विचार वो भीषण सर्दी में दिगंबर तो हमको चाहिए कि अपने धर्म पालन के लिए जो हमारे सामने कष्ट आ रहे हैं उन कष्टों को सह तीसरा शीत उष्ण सुख दुख निंदा स्तुति मान अपमान इन द्वंदों को समान भाव से सहना। इसको सेवक जी भी महाराज कह रहे हैं। यह कृपा प्रकरण में है।
शत्रु मित्र समान मान अपमान सम दुख सुख लाभ नहान ये जो कृपा देखो साधु हो के या साधक हो के या भक्त हो के सहना पड़ेगा। अगर सहोगे नहीं तो आपकी भूमिका ऊपर नहीं बढ़ेगी। भक्ति नहीं बढ़ेगी। चौथा वेद शास्त्र इनका अध्ययन करना। भगवान के नाम का और गुणों का कीर्तन करना। नाम गुण कीर्तन ये जरूरी है। जरूरी चाहे जिस संप्रदाय के हो नाम भगवान का जपो, नाम का कीर्तन करो, लीला गायन करो और शास्त्रों का स्वाध्याय करो। रोज किसी न किसी ग्रंथ का स्वाध्याय करना चाहिए। एक नियम बना ले नशा पड़ जाना चाहिए स्वाध्याय का अपने जब नैष्िक ब्रह्मचर्य में थे तो आज भी सहमसी में इतना बड़ा बॉक्स रखा होगा लंबा ग्रंथों से भरा बस जहां नियम अपने जप का पूरा हुआ बस एकांत में बैठ गए जंगल था ग्रंथ पूरे महाभारत योग वाशिष्ट सब जितने ग्रंथ जहां जहां जो मिलते बस उनका स्वाध्याय करना स्वाध्याय का नशा था तो तीसरी बात है द्वंदों को सहे और चौथी बात है शास्त्रों का स्वाध्याय करें नाम कीर्तन करें भगवान की लीला कथा का कीर्तन करें पांचवा मन को बस में रखें ये मन बड़ा चंचल है मन तो चंचल सबन ते याको कौन उपाय साधन को हरि भजन है कह सत्संग सहाय अगर रोज सत्संग सुनो सत्संग के अनुसार चलो और खूब नाम जप करो तो निश्चित ित मन बस में हो जाएगा।
देख लेना कोई और आपको उपाय की जरूरत नहीं है। नाम जप का अभ्यास और सत्संग सुनने से भोगों से वैराग्य। वैराग्य और अभ्यास के द्वारा नाम जप का अभ्यास जो दृढ़ हो रहा है उससे मन आपका अचंचल हो जाएगा। स्थिर हो जाएगा। शांत हो जाएगा। भोगों की चाह नहीं रहेगी। सच्ची माना ना भोगों की चाह नहीं रह जाएगी। और ज्यादा उपद्रव करोगे तो भोग लायक नहीं रह जाओगे। दोनों बातें लिख लियो। हमारे भगवान ऐसा ऑपरेशन करेंगे कि लायक नहीं रह जाओगे। तो हमें लगता है कि भोगों की चाह मिटा दो।
बढ़िया रहेगा। नहीं ऑपरेशन हो जाएगा। पक्का हो जाएगा ऑपरेशन। और वह ऑपरेशन करते हैं तो बहुत कड़वा ऑपरेशन होता है। क्योंकि जगत का ऑपरेशन जब होता है तो इसमें बेहोश का इंजेक्शन लगता है और भागवती का ऑपरेशन जब होता है तो होश का इंजेक्शन लगता है कि कहीं बेहोश ना हो जाए। अब आप समझो होश में ऑपरेशन कैसा होगा? बस ऐसा ही होता है हे भगवान हे नाथ हे दीन बंधु तो इसलिए हमें लगता है दवा खाकर रोग बैठा लो तो अच्छा है ऑपरेशन ना करना पड़े नहीं देवर्षि नारद जी का ऑपरेशन हुआ था चरित्र पढ़ के देख लो ऐसा ऑपरेशन हुआ था पूछो मत भगवान को श्राप दे दिया इष्ट देव को आराध्य देव को श्राप दे दिया बड़ा विचित्र भगवान का ऑपरेशन है जिसजिस का ऑपरेशन हुआ तो फिर वो सुड़ गए और बार-बार चरणों में गिरे कि प्रभु दोबारा नहीं यह ऑपरेशन दोबारा नहीं होना चाहिए।
तो भगवान कहते हैं कि तुम दोबारा फोड़ा मत बढ़ाना तो ऑपरेशन काहे को होगा? तो हमें लगता है ऑपरेशन तक बात ना पहुंचे। हमें लगता है कि पहले ही भगवान की कृपा से संभल के चलो तो ऑपरेशन ऑपरेशन ऐसे होते हैं कि बस एक ही रास्ता दिखाई देता है। इसलिए मन को बस में रखो। कोई ऐसा कार्य ना होने पावे जो भगवान के मार्ग से खिलाफ है। छठवा इंद्रियों को अधीन रखो। सातवा शरीर और अंतःकरण ये सच्चाई से युक्त होना चाहिए। शरीर से सच्ची क्रिया हो और अंतःकरण से सत्य कोई छल कपट ना हो।
तो इन सात बातों से तुम्हारा शरीर पवित्र हो जाएगा, मन पवित्र हो जाएगा, इंद्रियां पवित्र होगी, स्वभाव पवित्र हो जाएगा और तुम परम पवित्र भगवान को प्राप्त कर लोगे। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। करुणामय भगवान मथुरा पहुंच चुके हैं। प्रातः कालीन वेला में भगवान उठे। अपनी नित्य क्रिया की और अपने सखा और श्री बलराम जी के साथ प्रथम बार मथुरा पूरी में प्रवेश कर रहे हैं। कंस के कारागार से वासुदेव जी जब ले गए थे तब से अब मथुरा पुरी में प्रवेश कर रहे हैं। ताम संप्रविष्टो वसुदेव नंदनो व्रत वय नरदेव वर्तमना दृष्ट समीरिता पुरस्त हरण चवा सुका हल्ला मच गया पूरी मथुरा पूरी में गौर सुंदर बलराम जी श्याम सुंदर श्री कृष्ण चंद्र जी पधार रहे हैं पूरे मथुरा में क्योंकि महिमा सबने सुनी थी अगासुर बकासुर पूतना इन सबको मारा ऐसे सुंदर ऐसे महिमा में गिरिराज जी को उठाया ये सब लीलाएं तो सबके हृदय में था कि श्री कृष्ण का हम पहले दर्शन करें [गला साफ़ करने की आवाज़] अब उस समय राज पथ से भगवान चल रहे थे तो जब सामने सूचना मिली कि श्री कृष्ण आ गए।
अब नौ युवतियां कैसे श्री कृष्ण अपार भीड़ भगवान को घेरने लगी मथुरा की तो चतुर थी मथुरापुर की जो नारियां युवतियां वो ऊपर अटारी पर चढ़ गई और वहां से फूल ऐसे तो जब फूल ऐसे तो भगवान ने तो आंख में आंख मिल गई दर्शन हो गए कोई कोई वस्त्र धारण कर रही थी तो जितना वस्त्र वैसे ही भागी दर्शन के लिए कोई कुंडल कंकन जो आभूषण जहां पहने थी वहीं से छोड़कर जैसे गोपियों की दशा कोई एक आंख में अंजन आज पाई थी कोई भोजन कर रही थी कौर फेंक के दौड़ पड़ी कोई जो जो कार्य कर रहे थे मथुरा वासी सुना श्री कृष्ण बलराम जी आए सब भागी श्री कृष्ण मत वाले गजराज के समान मस्ती से चल रहे थे।
लक्ष्मी जी को आनंदित करने वाले श्याम सुंदर विग्रह से समस्त स्त्री पुरुषों केित को चुराते हुए विलास पूर्ण मुस्कुराहट से प्रेम भरी चितवन से मथुरा वासियों को सुख पहुंचा रहे भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो मथुरा वासी भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत लीलाएं सुनते आ रहे थे चाहे स्त्री हो चाहे पुरुष उनके हृदय में चिरकाल से आशा थी कि कब श्री कृष्ण को मैं देखूं। आज जे भी सुना कि वही श्री कृष्ण मथुरा पूरी पधारे सब भाग पड़े। भगवान ने सबको देखा। कोई एक व्यक्ति नहीं जिसकी आंख में आंख ना मिलाया हो।
सबको प्रेम भरी चितवन मंद मुस्कान की सुधा से सींच कर उनका सम्मान किया। सब मथुरा वासी भगवान को नेत्र द्वार से अपने हृदय में ले जाकर मानो आलिंगन कर रहे हो। मथुरा की नारियां अपने अपने महलों के तारियों पर चढ़कर बलराम श्री कृष्ण पर पुष्पों की वर्षा कर रही हैं। उस समय उन स्त्रियों के मुख कमल प्रेम के आवेग से खिल रहे थे। जगह जगह पर भगवान का आदर हो रहा है। पूरी मथुरा पूरी सजाई गई है क्योंकि कंस का आदेश था धनुष यज्ञ लीला होगी। भगवान को देखकर सभी पुरवासी आपस में कहने लगे धन्य है धन्य है।
ये ब्रजवासी जन जो अपने नेत्रों के दोनों से भर भर कर रूप सुधा का पान करते रहे। धन्य है गोपियां कौन सी महान तपस्या की जिसके कारण मनुष्य मात्र को परमानंद प्रदान करने वाले श्री कृष्ण और बलराम जी का वो दर्शन करती रही। भगवान जा रहे थे। सामने से कंस के वस्त्र धोने वाला प्रधान धोबी वो आ रहा था। बड़ा अभिमानी था वो और पापी कंस का निजन था। कंस के राज वस्त्र धोता था वो। तो वैसे भी उसका अभिमान बढ़ा हुआ था। भगवान ने कहा ए इनमें से अच्छे-अच्छे वस्त्र निकाल और हमें दे।
इन वस्त्रों के अधिकारी हम हैं। कंस नहीं। और देखो नम्रता से कह रहा हूं अगर ठीक से वस्त्र दे दोगे तो तुम्हारा परम कल्याण हो जाएगा और नहीं दोगे तो उद्धार तो हो ही जाएगा तुम्हारा पर अगर दे दोगे प्यार से तो ठीक है नहीं तो उद्धार तो तुम्हारा हो ही जाएगा परीक्षित भगवान सर्वत्र परिपूर्ण है। सब कुछ उन्हीं का है। फिर भी भगवान ने मांगा हे क्या करता है? तो बोले कंस के कपड़े धोता लाओ इन वस्त्रों के हम अधिकारी हैं। दे दोगे तो तुम्हारा परम कल्याण हो जाएगा। भगवान ने मांगा।
परंतु वो मूर्ख राजा कंस का सेवक होने के कारण बड़ा अभिमानी और मतवाला हो रहा था। भगवान की वस्तु भगवान को देना तो दूर रहा। उसने क्रोध में भर के आक्षेप करते हुए कहा ऐसे ही कपड़े पहनते रहोगे। आक्षेप किया तुम लोग रहते तो जंगल में हो पहाड़ों के बीच तो ऐसे ही कपड़े पहनते रहते हो। तुम लोग बहुत उददंड हो गए हो। और राजा कंस के वस्त्र मांग रहे हो। राजा की वस्तु लेना चाहते हो। भाग जाओ मथुरा से। भगवान से बुलाओ। बड़ा अभिमानी था। भाग जाओ। अगर जीने की इच्छा है तो तुरंत भाग जाओ।
नहीं तो अभी राज कर्मचारी तुम्हें दंड दे देंगे। तुम्हारे जैसे उंखलों को तो कैद करके मार डाला जाता है। भाग जाओ अगर जीने की इच्छा हो। जब वो धोबी इस प्रकार बहक बहक कर बातें करने लगा। तो भगवान ने कहा तुम ना मानोगे नहीं। बड़ा तगड़ा कंस का पार्षद था। फिर वो भगवान को कट वचन बोलने लगा तो भगवान उसके समीप गए। एक ही थप्पड़ पे उसकी गर्दन टूट कर अलग गिरी। जा अनंत बलशाली भगवान। अब जितने और धोबी थे सब कपड़े के गट्ठर वही फेंक के सब भाग गए। एक का जो ही भगवान ने परम पद दिया तो सब भाग गए।
उनको क्या पता कि इनके हाथ लगने से हमें क्या मिल जाएगा। सब वही गट्ठर कपड़े के छोड़कर भाग गए। भगवान ने कहा सखाओं से मनमानी पहनो राजा के वस्त्र। यह सब हमारी वस्तु है। भगवान श्री कृष्ण और बलराम को पहले सखाओं ने उनके नाप के कपड़े फिर सब उल्टा सीधे जो अब राजा के कपड़े पहनने के लिए तो जो सखा है भगवान के जो जहां आया वो कपड़ा वैसे बांध लिया फंसा लिया। अब और जो बचे कपड़े वहीं सब फेंक दिए। भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी आगे बढ़े तो एक दर्जी कपड़े सिलने का काम करता था।
उसने देखा कि अब जो जहां उचित वस्त्र चाहिए वो तो वहां पहने नहीं गए। सब सखा उल्टा सीधा पहने और भगवान के भी वस्त्र कुछ बड़े हो रहे थे क्योंकि कंस के बड़े वस्त्र थे। वो दर्जे आकर के भगवान को साष्टांग दंडवत किया और पहले तो अनुपम सौंदर्य भगवान का पान किया। फिर उसने प्रार्थना की कि प्रभु यदि आदेश हो तो आपके और आपके सखाओं के कपड़े नाप के कर दे सिल दे और हम पहना दे क्योंकि ये अभी अपनीप जगह कपड़े हैं नहीं क्योंकि सखा सखा सब भगवान के बलराम जी और श्री कृष्ण चंद्र जी इशारा दे दिए ठीक है तो जो कपड़े उनको काट कर फौरन सिल करके पहले भगवान श्री कृष्ण को पहनाया फिर बलराम जी को पहनाया फिर सब सखाओं को कपड़े जब पहना चुका तो हाथ जोड़कर सामने खड़ा हुआ तो भगवान ने कहा तुम्हें भेंट दे दे जाओ इस लोक में भरपूर धन
संपत्ति तुम्हारे घर में बनी रहे तुम्हारा शरीर बल कभी क्षीण ना हो और जाओ तुम्हें हर समय हमारी स्मृति बनी रहे और तुम्हें बहुत दूर की बात देख लेने और सुन लेने की शक्ति प्राप्त हो बहुत दूर की वस्तु देख लो और सुन लो जाओ तुम्हारी इंद्रियां अक्षुण बलवान रहे और मृत्यु के बाद तुम हमारे स्वरूप में मोक्ष को प्राप्त हो जरा हमारी श्री जी की पोशाक सुनने वाले को सत्संग सुना देना हे भैया केवल प्रभु के वस्त्र सिलने मात्र से कितनी बड़ी बात सारूप मोक्ष इंद्रियां बलवान घर संपत्ति तुम्हारी खूब बढ़ती रहे क्या भगवान ने और दूर की देखने की शक्ति और सुनने की शक्ति प्रदान की।
अब वो साष्टांग दंडवत होकर कृतकृत हो गया। भगवान ने अखंड स्मृति दी और कहा अंत में हमारे सारूप मोक्ष को प्राप्त होंगे। स्त्री जी के लिए जो कपड़ा सिलते हैं प्रभु की जो पोशाक बनाते हैं तो लोग कहेंगे भेंट भी तो ले लेते हैं। सेवा की भेंट नहीं होती। कितनी भेंट होगी? भेंट तो एक तुच्छ वस्तु होती है। मान लो 1000 2000 4000 भगवान ये नहीं देखते। भगवान सेवा को देखते अब उसके परिवार पोषण के लिए चाहिए तो तो अलग है ही है लेकिन जो सेवा पहुंच रही श्री जी की वो सुखद वो तुम्हारे जीवन को इतने से ही देख लो ना एक एक सेवा की बात सुनते जाना वस्त्र नहीं दे रहा था तो परम पद दे दिया अगर जो श्री जी के लिए वस्त्र प्यार से दे तो उसको क्या दे देंगे वो भी दे थोड़ी रहा था तब भगवान ने परम पद दे दिया और अगर प्रभु के चरणों में दंडवत करके दे देता तो अपना प्रेम दे देते।
देखो क्या क्या दिया उस दर्जी को इस लोक में भरपूर धन संपत्ति और बल ऐश्वर्य अपनी स्मृति दूर तक देखने सुनने की शक्ति और इंद्रियां अक्षुण बलवान रहे। मृत्यु के बाद सारूप मोक्ष प्रदान किया। अब तो बढ़िया सुंदर कपड़ा सब पहनकर सखाओं के साथ बीच में कृष्ण बलराम आसपास सखा आगे देखा तो एक घर था सुदामा माली नाम था उस सुंदर फूल मालाएं बनाकर कंस को भेंट करता था जे सामने दरवाजे के पहुंचे वो भाग कर निकला भगवान के चरणों में दंडवत हुआ सिर रखकर भगवान के चरणों में प्रणाम किया नजदीक जाकर फिर भगवान से कहा कि घर पधारो तो भगवान उसके घर गए पास में ही मार्ग में ही था उसने भगवान के चरण पखारे हाथ धुलवाए सुंदर आसन पर बैठाला ग्वाल बालों सहित जब बैठ गए तब उसने भगवान की पूजा की और सुंदर सुंदर मालाएं सुगंधित फूलों की भगवान को धारण कराई माला बनाने वाले सखी भावापन जन सुनो कि क्या फल होता है माला पहनाने का प्रभु को जो आप लोग जैसे सखियां लगे रहती हैं 10 15 20 श्रृंगार ही कर बनाती रहती है जब भगवान को माला पहनाई और प्रार्थना की कि प्रभु आपके दोनों के दर्शन से हमारा जन्म सफल हो गया।
आज हमारा कुल पवित्र हो गया। आज हमारे पितर, ऋषि और देवताओं के ऋण दूर भाग गए। हम उनसे मुक्त हो गए। तीनों ऋणों से मुक्त हो जाता है जीव जब भगवान का साक्षात्कार करता है। आज हम पर आप संतुष्ट हुए भगवन तभी आपका दर्शन हुआ। प्रभु आप दोनों संपूर्ण जगत के परम कारण हैं। आप संसार के अभिदय उन्नति निशय मोक्ष के लिए इस पृथ्वी पर अपने ज्ञान बल आदि अंशों के साथ अवतीर्ण हुए हैं। प्रभु जो आपसे प्रेम करते हैं, आप उनसे बहुत प्रेम करते हैं। आप अपने भजन करने वालों का भजन करते हैं।
फिर भी आपकी दृष्टि में विषमता नहीं है। क्योंकि आप सारे जगत के परम सुहद आत्मा हैं। अगर आप एक बार कृष्ण बोलोगे तो भगवान आपकी याद किए पक्का। भगवान याद ना करें तो तुम कृष्ण बोल ही नहीं सकते। सुदामा माली ने कहा प्रभु मैं आपका दास हूं। आप दोनों मुझे आज्ञा कीजिए कि मैं आपकी क्या सेवा करूं। भगवन जीव पर बड़ा अनुग्रह होता है। बड़ा पूर्ण कृपा प्रसाद होता है। जब वह आपकी सेवा करता है। बड़ी कृपा होती तब सेवा मिलती प्रभु की। सुदामा माली ने भगवान के चरणों में पुनः प्रणाम किया और सुंदर सुंदर सुगंधित मालाओं के आभूषण माला ऐसे सब धारण कराए सखाओं को और प्रभु को।
सुदामा माली जब ऐसे सुंदर भगवान को फूल माला धारण कराए तो भगवान ने कहा सुदामा माली मैं बहुत प्रसन्न हूं। वरदान मांगो। मैं समस्त प्राणियों का आत्मा हूं। सर्वस्वूप हूं। क्या चाहिए? तो उसने कहा प्रभु हमें तो कुछ मांगना ही नहीं आता। हमें पता ही नहीं कि क्या मांगा जाए आपसे। प्रभु मुझे पता नहीं कि क्या मांगा जाए। तो भगवान ने कहा जाओ मेरे चरणों में अविरल प्रेम लक्षणा भक्ति की प्राप्ति हो। और मेरे भक्तों से तुम्हारा प्रेम हो जाए। यह वरदान दिया। यह वरदान भगवान के प्रेमी भक्तों से प्रेम प्रेम लक्षणा अविचल भक्ति समस्त प्राणियों के प्रति अहे दया भाव तुम्हारे हृदय में जागृत हो जाए।
इ तस्म दत्त श्री च वर्धनी बलुर य का निर्जगाम सगजा देखो क्या क्या दिया अभीचल प्रेम लक्षणा भक्ति भक्तों से प्रेम समस्त जीवों पर दया का भाव और ऐसी लक्ष्मी दी जो वंश परंपरागत बढ़ती रहे साथ में अपार बल और आयु दी कीर्ति दी, कांत दी। इसका वरदान भगवान ने दिया। जो भगवान को रोज माला बनाते हैं, पुष्पों के आभूषण बनाते हैं, पहनाते हैं। सीधे भगवत प्राप्ति है। अगर आपको एक फूल भी की सेवा मिली तो बहुत भाग्य बनाओ। आपको एक बीता भी पोछा लगाने को मिला तो बहुत भाग्य बनाओ।
भगवत सेवा भगवत कृपा से प्राप्त होती है। तो दर्जी को निहाल कर दिया और सुदामा माली को निहाल कर दिया। परीक्षित। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण अपनी मंडली के साथ राजमार्ग में आगे बढ़े। जे भी आगे बढ़े तो एक नवयुवती स्त्री आ रही थी। मुख तो बड़ा सुंदर था। पर शरीर कुबड़ा था। इसी से उसका नाम कुब्जा था। कुब्जा और वह राजा कंस को चंदन अर्पित करती थी। वो हाथ में चंदन का पात्र लिए थे। भगवान श्री कृष्ण प्रेम रस का दान करने वाले हैं। उन्होंने कुब्दा से कहा ए क्या है इसमें?
राजमार्ग से वो आ रही थी। तो उसने कहा इसमें चंदन है। तो तुम कौन हो? सच सच बतलाओ। उसने कहा मैं कंस को अंगरा चंदन लेप प्रदान करती हूं। तो अगर यह चंदन हमें दे दोगी तो तुम्हारा शीघ्र कल्याण हो जाएगा। उस कुब्जा ने कहा परम सुंदर वैसे तो मैं कंस की दासी हूं। महाराज मुझे बहुत प्यार करते हैं। और मेरा नाम तीन जगह से उठे थे। त्रिविकता कुब्जा है। मैं कंस को चंदन लगाने का काम करती हूं। मेरे द्वारा तैयार किया हुआ चंदन और अंगराग ये भोजराज कंस को बहुत अच्छा लगता है।
पर आपने कहा कि मुझे दे दो। तो हमें लगता है हे श्याम सुंदर हे गौर सुंदर तुमसे बढ़कर तो कोई उत्तम पात्र हो ही नहीं सकता। और उसने भगवान को चंदन लगाया। चंदन लगाते लगाते उसका मन भगवान ने चुरा लिया। मन चुरा लिया। वो मनचोर है यार। सबके चुराते हैं। अपने लोगों क्यों नहीं चुराते? टेढ़े मेढ़े सबके चुरा लेते हैं। अपने लोग तरस रहे हैं कि चुरा लो महाराज। तो कह रहे नहीं चुराएंगे। अरे नहीं चुराएंगे यही तो हालत है ना अगर चुरा ले तो उसकी पहचान है गदगद कंठ सुधारा प्रवाहित रोमांच हर समय भगवत चिंतन अब महाराज चंदन लगा के कुड़ी तीर जगह से टेढ़ी काम कटाक्ष भाव से श्याम सुंदर की तरफ देखा काम भाव से अरे वैसे सुंदर है भगवान अपने सखाओं की तरफ देखकर मुस्कुरा दिए सखाओं की तरफ देखकर मुस्कुरा दिया।
भगवान श्री कृष्ण के सांवले शरीर पर उसने पीले रंग का बलराम जी के गोरे शरीर पर लाल रंग का चंदन लगाया। बहुत सुंदर पत्रावली भी की। भगवान देखे कि कुब्जा बहुत आकर्षित हो रही तो कहा तुम्हें सुंदरी बना दे। अब वो तो कुजा थी। मुख तो सुंदर था ही। चलो तुमको सुंदरी बना देते हैं। अपना चरण उसके चरण में रख कुजा के और जरा ऐसे क्या सीधी हो गई। बढ़िया सुंदरी वैसे सुंदर मुखारविंद था। अब श्याम सुंदर के चरण और श्याम सुंदर का कर कमल ऐसे कर कमल लगाया और चरण वैसे सीधा किया तो एकदम सीधी हो गई।
जे भी सीधी हुई वो इतनी सुंदर लगने लगी जैसे मतलब कोई अप्सरा उतर अब तो श्याम सुंदर का स्पर्श हो गया अब उसने पकड़ लिया पीतांबर श्री कृष्ण चंद्र जी को चलो घर चलो भगवान बलराम जी की तरफ देखे कि दाऊ दादा के सामने मजाक कर रही उसने पीतांबर पकड़ लिया भगवान का और मुस्कुराते हुए कहा अब घर चलो अब हम कंस के दरबार ले जाएंगे घर चलो भगवान ने कहा ऐसा नहीं उसने कहा ऐसा कैसे आपने हमारे चित्त को मत डाला मैं आपकी अब दासी हो गई बलराम जी के सामने जब कुब्जा ऐसे कहने लगे तो भगवान ऐसे मुंह ढककर ग्वाल बालों की तरफ देखे ग्वाल बाल भी मुस्कुरा दिए भगवान ने कहा सुंदरी तुम्हारा घर सांसारिक व्याधि मिटाने के लिए है।
अभी हमारी बहुत बड़ी व्याधि है। कंस पहले इसको पटक के मारेंगे फिर तुम्हारे घर आएंगे। पक्का आएंगे तुम्हारे घर। देखो हमारे जैसे बेघर बटोहियों के लिए तो तुम्हारे जैसों का ही घर है। भगवान ने विनोद किया। मीठी मीठी बातें की दूसरे कहा पक्का आओगे भगवान ने कहा पक्का आएंगे और गए भगवान गए भी थे भगवान गए लेकिन कुब्जा का प्रेमियों में नाम नहीं आता कुब्जा भगवान के सुख के लिए प्रेम नहीं कर रही कुब्जा अपने सुख के लिए इसलिए चर्चा तो उसकी भगवान व्यास देव जी ने की है लेकिन भगवान व्यास देव जी ने उसको दुर्गा कहा है दुर्भगा और गोपियों को वंदना बड़े-बड़े ब्रह्म ऋषियों ने की है क्योंकि श्री कृष्ण प्रेम में मतवाली थी।
अब भगवान ने कहा तुम जाओ निश्चित तुम्हारे घर आएंगे और जैसे तैसे उसे पीतांबर छुड़ाया और विदा किया। पर हम तो प्रणाम करते हैं कुबजा जी को कि कम से कम हमारे प्रभु के माथे पर चंदन लगाया पीतांबर पकड़ने को मिला उनसे मीठी मीठी बातें हुई भगवान ने विनोद किया झगड़ा करना पड़ेगा अरे आपके लिए दुर्लभ क्या आप अपने घर में बुला लिए छुप के मिलने की वो सभा में अगर आपको दर्शन देना चाहे तो केवल आप ही देख सकते हैं तो क्या परेशानी नहीं है इनको बोले नहीं निर्वासनिक हो जाओ तो कैसे हो जाए वासनिक बोले हमसे प्रेम करो तो अरे एक बार मुस्कुरा के दिखा दो बस प्रेम ही प्रेम आप ही से हो जाएगा आप ही के सब लट्टू हो जाएगी मोहन की मुस्कान बड़े-बड़े ब्रह्म ऋषियों को अध्ययन कर ली झगड़ा करना पड़ेगा स्तुति करते करते तो बहुत दिल हो गए नरसी मेहता जी ने कहा बहुत नाराज होकर बोले वो तुम्हारी बुआ है जो उससे तुम मिल गए वो तुम ऐसे ऐसे खूब नाराज हुए कि जिससे देखो उससे मिल जाते हो।
आप हमसे नहीं मिलते हो। गरिया बाबा नाराज हुए दास तुम्हारा हमारे बिना काम चल सकता है तो हमारा भी तुम्हारे बिना चल सकता है। तो सखा भाव के सिद्ध महापुरुष थे। सामय के मिल गए थे। सामय के ही रमण रीति में ग्वालिया बाबा को भगवान ने दर्शन दिए। ये पता नहीं चलता है। इनको किसी के बस में तो है नहीं। परम स्वतंत्र ना सिर पर कोई भावे मने करे सोई कहो जरा सी बात पे रीझ जाए और कहो पूरा जीवन तपस्या करते हुए मुनि मन ध्यान धरत ले पावत बड़ा विचित्र खेल इनका अब भगवान वहां से आगे बढ़े तो व्यापारियों के बाजार में पहुंचे जब व्यापारियों ने देखा भगवान आए तो तरह-तरह की भेंट पूजा लेकर भगवान के चरणों की वंदना की।
जो देखता वो सब प्रेम के आवेश में हो जाता है। चाहे वो पुरुष हो, स्त्री हो, बालक हो, बूढ़ा हो। यहां तक कि अपने शरीर की शुद्धि नहीं रहती। देखो ये एक क्षण में स्थिति आ जाती है। मजाक कर रहे हैं। अरे एक बार मान लो प्रकट हो जाए। सब हां कृष्ण पागल हो गए प्रेम में। क्या परेशानी उनको? उनका कुछ घट जाएगा क्या? कैसे कहे? माइक से तो कह रहे हैं कि एक बार भय प्रकट कृपाए बढ़िया बंसी हो जाते पियाजू के साथ सब निहाल हो जाए अभी ऐसी वृत्ति भगवदाकार हो जाएगी देख लो कह रहे दर्शन मात्र से मथुरा वासियों का हृदय प्रेम आवेग से यहां तक कि अपने शरीर की सुधि नहीं रही मूर्ति की तरह देखते रह गए भगवान को और कहीं प्रियाजु के साथ हो तो क्या होगा फिर अब आशा तो यही लगाए हैं कि कभी करुणा निधान की कोई करुणावृत्ति इधर आवे और देखे हम लोगों की दुर्दशा और करुणा कर दे दुर्दशा है अहिंछातानी में
पूरा जीवन जा रहा है ना इधर जैसे रस्सा कशी नहीं होती ऐसा हो रहा है काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर उधर लगकर घसीट रहे हैं और साधक बिचारा कभी इधर घसीटता है कभी उधर घसीटता है बड़ी दुर्दशा है निरंतर भगवदाकार वृत्ति तो केवल उनकी कृपा से आती पक्का आती कृपा से देखो ना देह सुध गई अब यही तो साधना का फल है कि देह सुध ना रहे थे थे वचन मिथुन मुख निसरत सुन सुन देह दशा किन भूलो हमें ऐसा रोना दे दे हमें तड़पना दे दे महाराज कि हम आपके लिए व्याकुल हो जाए देखो कभी तो सुनेंगे सुन तो रहे हैं है मद भक्ता गायती तष्ठा वि नारदा तो है यहां नाम वाणी जहां है सुन तो रहे हैं पर कभी सुन ले सुनने की बात तो यह है कि अभी प्रकट देव हम आ गए अरे अच्छा महाराज बड़ा आनंद आ जाए अरे उनका घर है उनका घर है वृंदावन प्रकट हो जाए तो क्या चला जाएगा जब सनक सनंदन सनातन सनत कुमार ने भागवत की तो प्रकट हो गए थे भगवान बड़े बड़े महापुरुष प्रकट होकर के जैसे नारद जी प्रह्लाद जी सुखदेव जी सब प्रकट होकर नाच रहे थे।
भगवान प्रकट हो गए थे। जब सनकाद भगवान की चर्चा कर रहे थे। अब भगवान श्री कृष्ण ने बड़े पुण्य आत्मा बालक जो थे उनसे पूछते कि धनुष यज्ञ किधर है? रंग मंच कहां है? जहां धनुष यज्ञ है वो बच्चे छूने के ऐसे पकड़ के ये इधर बड़े आनंदित होते मथुरावासी बालक भगवान उनसे धनुष यज्ञ का रंगमंच का रंगशाला का पता पूछते भगवान ने जाकर देखा बहुत बहुमूल्य अलंकारों से जटित खूब सजा हुआ धनुष रखा हुआ है और बड़े वीर सैनिक उस धनुष की रक्षा कर रहे हैं। भगवान ने रक्षक से कहा हट जा।
तो कंस के पार्षद थे। वो हटे रहे तो भगवान ने धक्का मार के अलग किया उन सैनिकों को और अंदर प्रवेश किया और जाकर खेल खेल में बाएं हाथ से धनुष को उठा लिया। और उस पर डोरी चढ़ाई और एक क्षण में खींच कर बीचोंबीच से उसको तोड़ करके दो टुकड़े कर दिए। जैसे मत वाला गजराज खेल खेल में ईंख तोड़ देता है। और वो ऐसा कोई साधारण धनुष नहीं था। असाधारण धनुष धनुष टूटते ही टूटने का शब्द आकाश पृथ्वी दिशाओं में भर गया। कंस को सूचना मिली श्री कृष्ण ने धनुष तोड़ दिया पक्का हो गया कि अब तो मार डाले क्योंकि इतना विशाल धनुष अकेले उठा लेना और तोड़ देना इसका मतलब ही हमारी मृत्यु है और भगवान ने वही धनुष के टुकड़े लिए जितने सैनिक थे सब जो भगवान श्री कृष्ण को बांधना चाहते थे मारना चाहते थे भगवान ने क्रोधित होकर के उन्हीं टुकड़े एक बलराम जी ने टुकड़ा उठाया एक श्री कृष्ण ने और सब सैनिकों को परम पद प्रदान किया।
सब सैनिकों को मार डाला कंस के। कंस ने तुरंत और बलवान सेना भेजी। इसके बाद भगवान यज्ञशाला से बाहर आए और उन सब सैनिकों को मार डाला। और फिर वैसे ही आनंद से मथुरा पुरी की शोभा देखते हुए विचरने लगे। जब नगर वासियों ने यह सुना कि धनुष भंग हो गया और रक्षक मारे गए। कंस ने पुनः सैनिक भेजा। वह भी मारे गए। तो परम पराक्रमी भगवान के तेज और साहस और अनपन रूप को देखने के लिए जो और थे वो सब आ गए। बड़े-बड़े देवता विमानों पर चढ़कर भगवान पर पुष्प की वर्षा कर रहे हैं। इस प्रकार भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी स्वतंत्रता से मथुरा पूरी का विचरण कर रहे।
सूर्यास्त हो गया तो दोनों भाई ग्वाल भालों से घिरे हुए। जहां नंद बाबा ठहरे हुए थे वहां लौट आए। तीनों लोकों के बड़े बड़े देवता चाहते थे कि लक्ष्मी जी हमें मिले परंतु सबका परित्याग करके ना चाहने वाले भगवान का लक्ष्मी जी ने वरण किया। उन्हीं को सदा के लिए अपना निवास स्थान बना लिया। मथुरा वासी उनहीं पुरुष भूषण भगवान श्री कृष्ण के अंग अंग का सौंदर्य देख रहे हैं। उनका कितना सौभाग्य है। ब्रज में भगवान की यात्रा के समय गोपियों ने विरहतुर होकर मथुरा वासियों के संबंध में जो जो बातें कही थी वे सब यहां अक्षरशा सत्य हुई।
सचमुच भगवान परमानंद प्रदान करने वाले हैं। समस्त मथुरा वासी परमानंद में मगन है। भगवान बाबा के पास रात्रि व्यतीत कर रहे हैं। भोजन आदि पाकर आराम कर रहे हैं। फिर आगे जो लीला है वह आगे वर्णन श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…