मन को एकाग्र और शान्त करने का अचूक उपाय / कुवलयापीड हाथी का उद्धार / चाणूर और मुष्टिक का उद्धार
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
वृंदावननेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हद ितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माश्रयाम परम शीतल माश्रया [चीखने की आवाज़] परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त स्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता यमुना रस रानी जी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिककर इनके चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटिष नमन नमस्कार श्री प्रियाल के पावन धाम की निष्ठा न जाने कितने जन्मों से हम भटक रहे हैं।
आज मिली है जाकर धाम निष्ठा का तात्पर्य है भगवत प्राप्ति। सीधे समझो एक है साधन पद्धति से चलते हुए मन और चित्त को भगवदाकार करके भगवत प्राप्ति। एक सुविधा भगवान ने भूमंडल में रखी है धामों की पुरियों की कि अगर इनमें निष्ठा पूर्वक वास किया जाए तो जो साधना से भगवत प्राप्ति में हो सकता है कि विलंब लगे या कई जन्म लग सकते हैं। लेकिन धाम में ऐसा संशय नहीं। अगर कोई महत अपराध बन जाए तो बहुत एक जन्म और लगेगा। पर धाम निष्ठा वाले को धाम में ही जन्म होगा और फिर धाम में ही शरीर पूरा होकर श्री प्रिया प्रीतम की प्राप्ति हो जाएगी।
बड़े सौभाग्य उदय हुए हैं जो हम लोगों को परम पावन महामहिम श्री धाम वृंदावन का वासी कहलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी महाराज कह रहे हैं तक्त धर्मम चार कामो विमुक्ति महष भक्ति वात तत साधनानी राधा कृष्णो सेवित केप धन्या वृंदाण वासमा मृत्यु कुरहु छोड़ो आशा धर्म की भी अर्थ की भी काम की भी और मोक्ष की भी। यह चारों आशाएं प्रेम प्राप्ति में बाधक हैं। इसीलिए हरिवंश महाप्रभु ने कहा धर्मा चतुष्टयं विजयताम किम तद वथा वार्तया धर्म अर्थ काम मोक्ष की मेरे सामने व्यर्थ की वार्ता मत करो क्योंकि मुझे प्रेम चाहिए प्रियाल का प्रेम प्रेम पंचम पुरुषार्थ है।
जो चारों पुरुषार्थ कहे गए हैं। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष इनका जो त्यागी होता है और भगवत भजन, परायण, भगवत आसक्तित वो प्रेम को प्राप्त होता है। वैसे धर्म और मोक्ष के तो प्राय सब त्यागी है। बिरला ही कोई धर्म से चलता है। नहीं तो धर्म त्यागी है और मोक्ष तो बड़ी दुर्लभ बात है। उसके तो सब त्यागी है। कोई करोड़ों अरबों में एक आद मोक्ष पद का अभिलाषी होगा। मुमुक्षु नहीं तो अर्थ और काम रूपी पिशाच में सब फंसे हुए हैं। लेकिन यहां उस महापुरुष की बात कहते हैं जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों का अधिकारी है।
पर उसे नहीं चाहिए। उसे भगवत प्रेम चाहिए तो कह रहे तक्त्वा धर्मम चा अर्थ कामौ और विमुक्ति तक्त्वा तो तब हो जब हमारे पास हो मान लो हमारे पास ₹100 है हमने ₹100 का त्याग किया तो माना जाएगा त्याग है अब रुपए ही नहीं हम बोले एक अरब के त्यागी है ₹100 नहीं तो यह उपहास ही तो होता है तो हमारे अंदर धर्म संपूर्णतया अर्थ की बाहुल्यता कामनाओं की पूर्ति के पूरी सुविधाएं और मोक्ष की पूर्ण अभिलाषा और मोक्ष पद का अधिकार यह सब प्राप्त होने पर भी हमें नहीं चाहिए। प्राप्त होने पर भी हमें नहीं चाहिए।
हमें प्रेम चाहिए। उसे कहते हैं चार पुरुषार्थों का त्यागी। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष मुझे नहीं चाहिए। यह बहुत बड़ी बात है। मतलब बहुत बड़ी बात है। लाखों में कोई एक भगवत मार्ग में चलना चाहता है। चलने वालों में मनोरंजन में फंस जाते हैं। बहुत कोई बिरला निकल पाता है। निकलने वालों में कोई बिरला प्रेमासक्त हो पाता है। जैसे रामचरितमानस में भगवती अंबा जी भगवान शिव से कहती है हजारों पुरुषों में हजार में नहीं हजारों पुरुषों में कोई एक धर्मात्मा होता है हजारों धर्मात्माओं में कोई एक वैराग्यवान होता है और लाखों वैराग्यवान में कोई एक ज्ञान को प्राप्त होता है और हजारों ज्ञानियों में कोई एक जीवन मुक्त होता है।
हजारों जीवन मुक्तों में कोई एक माया मद से रहित भगवान का प्रेमी महा भागवत होता है। बड़ी दुर्लभ बात है। भगवत प्रेम तत्वा धर्मम चार कामो विमुक्ति महषम भक्तिम और ईश्वर की भक्ति की भी कोई परवाह नहीं। जैसे हरिवंश महाप्रभु कहते हैं धर्मादर्थ चतुष्टय विजयताम किम तद वथा वया सकांत भक्ति योग पद तारोपिता मूर्धनी ईश्वर की एकांतिक भक्ति को भी हम हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। ईश्वर शब्द से भगवान की भगवत का महिमा है। और लाडली लाल की उपासना में भगवत का विस्मरण है। मेरे प्राण प्यारे लाडली लाल यहां भगवान लाडली लाल नहीं कहते।
यहां भगवान राधा वल्लभ लाल नहीं कहते। भगवान बांके बिहारी नहीं कहते। यहां भगवान राधा रमण नहीं कहते। नहीं श्री राधा रमण लाल जो अत्यंत दुलार ऐश्वर्य का विस्मरण ये निकुंज रस है वही प्रभु पर इतनी आत्मीयता बढ़ गई है कि अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक परात्पर ई भगवान प्रिया जी की सहचरियों की चरण वंदना करते हैं। प्यारी जी के सेवा सुख की प्राप्ति के लिए। अब ये बाहर के लोग बात नहीं जानेंगे। यह महल की बात है अंदर की। इसीलिए इतना महा सुख है सोचो जो प्रभु प्रिया सेवा के लिए सहचरियों की चरण वंदना करते हैं चाटुकारिता करते हैं उन प्रभु के महू सौंदर्य लावण्य और ऐसी प्रियाजु का महा प्रेम महा दुलार दासी व्सला करे राधा और ऐसे प्रिया लाल को स्नान कराना वस्त्र धारण कराना सुंदरित्र लगाना अंगरा चंदन पत्रावली पुष्प आभूषण श्रृंगार भोग आरती चरण चापना शयन कराना आठों पहर सेवा में मगन रहने का सौभाग्य केवल दर्शन जिन जिन महापुरुषों को हुए भगवान के तो उनकी दशा बदल गई और इनहीं प्रभु को जब हम अपने कर कमल से स्नान कराएंगे प्रियाल को अंग पोछेंगे वस्त्र धारण कराएंगे इनको आभूषण पहनाएंगे चंदन लगाएंगे, पत्रावली करेंगे, भोग लगाएंगे, जल वेंगे, आरती करेंगे।
यह महा सुख इसलिए कह रहे मुझे धर्म, अर्थ काम मोक्ष नहीं चाहिए। कैसे पान की प्रसादी श्री जी देती एक दिन बड़े भाव में भरकर वैसे तो पहले प्रियाजू को हमारे यहां भोग लगता है पर लाडली जू के प्राण प्यारे प्रीतम है तो लाडली जू ने पान की बीड़ी जब लालजू लाडली जू के मुख की तरफ की तो लाडली जू ने कर कमल पकड़ के लालजू के मुख में पवाया लुलित नवलवंगोदार कर्पूर पूरम प्रीतम मुख चंदो तांबुल खंडम अब लालू ने प्रियाजू के सुख के लिए थोड़ा तांबुल चबाया और लाडली जू के मुख कमल में प्रधान किया।
प्रीतम मुख प्रीतम के मुख से श्री लाडली अब लाडली जो देख रही थी जो सेवा में मगन दासी थी वही सजनी जी को बुलाया इशारे से और अपने मुख कमल से कपोल पे कपू मिलाकर वो पान प्रसादी सहचरी को दी। यह महा सुख जिन लाडली जो का ध्यान बड़े बड़े ईश्वर कोटि के महापुरुष नहीं कर सकते वह लाडली जो मुख में चबाए हुए पान के बेड़े को अपनी सहचरी के मुख में मुख से प्रदान कर रहे हैं। लुलित नव लवंगोदार कर्पूर पूरम प्रीतम मुख चंदो गिरण तांबूल खंडम घन पुनक कपोला स्वादती मदास पतला वत्सला कर इरादा ऐसी दासी वत्सला श्री स्वामिनी जो ऐसे सुख प्रदान करती इसके आगे मोक्ष क्या है करोड़ों मोक्ष सुख भी इसकी समानता नहीं कर सकते अब कह रहे ईश्वर की भक्ति जो भगवान शब्द से उत्पत्तिम च विनाशम च भूत नाम गति गतिम वे विद्या सारो भगति जो इस सृष्टि की उत्पत्ति करते हैं विनाश करते हैं इसका पालन करते हैं जो विद्या अविद्या के स्वामी है भूतों की गति और अगति का निर्णय करने वाले हैं वही ईश्वर वही भगवान है श्री कृष्ण कोई और थोड़ी है पर भगवत्ता में भाव आने पर फिर प्रेम नहीं रहता जैसे थोड़ी पूरी भगवत वात्सल्य में दिखा दी भगवान ने।
जब मैया ने कहा मैंने मिट्टी खाई है। दाऊ दादा भी कह रहे हैं और छड़ी उठाई मुंह खोल। तो प्रभु ने मुंह खोला अनंत ब्रह्मांड दिखा दिए। मैया कांप गई। अरे मेरी ये कैसी बुद्धि कि मैं अपने को नंद रानी समझती हूं। ब्रज की अधष्ठात्री मानती हूं। अरे ये तो मेरी बुद्धि कैसी? यह तो परम बह्म परमात्मा है। थोड़ी देर में ही वात्सल्य ने ऐश्वर्य को कहा हमारा अधिकार है और ऐश्वर्य अंतर्ध्य हुआ मैया बोल पड़े अरे ये तो मेरी निगुड़ी आंखों का दोस्त था। ये तो मेरा लाला है और गोद में बैठा लिया।
जहां ऐश्वर्य आता है वहां भाव दब जाता है। फिरुर्य रस श्रृंगार रस कांता भाव यहां तो ऐश्वर्य में देखो ना ऐश्वर्य दिखाया तो प्रेम में भंग हो गया। विकलता आ गई। भगवान अंतर्ध्य हो गए। यही तो ईश्वर इनका है। लेकिन महाधुर्य रस निकुंज में एक बार भी अंतर्ध्य की कोई बात नहीं आती। तो इसलिए कह रहे हैं कि हमें ईश्वर की एकांतिक भक्ति को भी नमस्कार है। मुझे ऐसा नहीं चाहिए। मुझे वह महाधुर्य मेरे प्रिया लाल मेरे लाडली लाल यह भगवान है इसका भी विस्मरण मेरे लाडली लाल तो कह रहे हैं विमुक्तिम और मम भक्ति वात मुझे ईश्वर की भक्ति भी नहीं चाहिए और बड़ी बात कह रहे हैं ध्यान से सुनो तत साधनानी भगवत प्राप्ति के मोक्ष के जो साधन वो भी मुझे नहीं चाहिए बड़ी विचित्र बात कह रहे हैं श्रीपाद धर्म नहीं चाहिए अर्थ नहीं चाहिए काम नहीं चाहिए मोक्ष नहीं चाहिए और हमें ईश्वर की भक्ति नहीं चाहिए और मोक्ष प्राप्ति भगवत प्राप्ति के साधन भी नहीं चाहिए हरिवंश महाप्रभु ने भी कहा दूरादपास स्वजन सुखमर्थ कोटि सर्वे साधन वर चिरम निराशा सब साधनाओं से चिराल तक नैराश्य को प्राप्त हो के हम क्या एकमात्र श्री किशोरी के चरण रज का आश्रय यो वृंदावन सी निक घना किशोरी मणि तत ककर रसामृताद परम चित नमे रोचते जो वृंदावन की सीमा में विराजमान श्री राधा किशोरी है इनके चरण की दासता सेवा के सिवा मुझे और कुछ अच्छा नहीं लगता।
यहां श्रीपाद कह रहे हैं कि जो अर्थ धर्म काम मोक्ष का त्यागी ईश्वर की भक्ति का त्यागी बड़ा विचित्र है और सब साधनों का त्यागी वह केवल श्री प्रिया प्रीतम की सेवा में अनुराग करने वाला राधा कृष्ण सेवतम कोप धन्या वो धन्य है जो आठों पैर राधा कृष्ण की सेवा में लगा है श्यामा श्याम की सच्ची मानिए सच्ची मान सेवा के आगे कोई भी भजन नहीं है सबसे बड़ा भजन सेवा आप देख लो जीवन भर कंस के राज्य में रहकर कंस के लिए माला गथते थे। सुदामा माली एक बार भगवान को माला का श्रृंगार किया तो अक्षुण लक्ष्मी भगवान ने उनको कुल परंपरागत ऐश्वर्य बढ़ता रहे।
इंद्रियों की अखंड सामर्थ और भगवान ने सबसे बड़ी बात कही मेरी अविरल प्रेम लक्षणा भक्ति और मेरे भक्तों में अनुराग ये मैं तुम्हें प्रदान करता हूं। जिंदगी भर कंस के पोशाक सिलता रहा। एक बार भगवान के कपड़े सही नाप करके काट के सिल करके भगवान को पहना दिया। भगवान ने क्या वरदान दिया आपने देखा? कुबड़ी तीन जगह से टेढ़ी एक बार चंदन भगवान को लगाया तो सर्वांग सुंदरी बना दिया। आप रोज चंदन प्रसाद अपने लगाते हैं प्रभु का। आप रोज चंदन घिसते हैं प्रभु के लिए। आप रोज चंदन की पत्रावली करते हैं।
आप प्रभु को प्रसाद पवा के प्रसाद पाते हैं। प्रभु को पोशाक पहनाते हैं। प्रभु को शयन कराते हैं। आपकी सद्गति में कोई संशय विचार करके देखिए। यदि आपको अब भी लगता है कि हमें कोई साधना तो मतलब बुद्धि मारी गई है और कुछ नहीं। भजन का मतलब जानते हो क्या होता है? उठते बैठते चलते फिरते खाते पीते हर समय इष्टाकार वृत्त रहना तो हो आप किसके श्री जी के कर क्या रहे हो? श्री जी की सेवा किसके लिए कर रहे हो? भगवत प्राप्ति के हो गई। बीच में जो असाधन है उनको मत करो। जब भजन की प्रीति है तो बात कैसे तुम्हें सुहाती है?
तुम्हें भरपेट भोजन कैसे अच्छा लगता है? तुम्हें चक नींद कैसे आती है? यह नहीं खानपान ते भावे है। नहीं कोमल वसंत सुहावे है। सब विषय लगे ते खारा है। हरि आसिक का मग न्यारा है। सिद्धांत से चलो। ठाड़े बैठे परे उताना। कबीर काहे हम ठिकाना खड़े हैं या बैठे हैं हम समय भजन में है। अब हमारा क्या भजन है? बिक चुके हैं भाई। हम बिके हुए हैं। अब हमारा भजन क्या है? अब भजन करें श्री जी समझ रहे। क्या भजन हम उनके हैं इस बात बिसरियो ना बिसारियो बिसारियो। अब आप भजन करो बिसारना नहीं हमें।
हम भी कोशिश कर रहे हैं आपके बल से कि आपको ना भूले लेकिन हम भूल सकते हैं क्योंकि आपके माया रचित है और आप माया को प्रकट करने वाले हैं। आप मत भूलना हे अब ये रोना धोना इस बात का हमारा कल्याण करते हैं सब ये नहीं तो बस ये है कि मेरी लाडली है बस कहा हम तच्छा परम अधमा प्राण गर कर्मा कहा मुझे ऐसा संबंध मिला कि महारानी जो हमारी है बस इस आनंद से निरखत नित्य विहार पुलकित तन रोमावली आनंद नैन सुधार ये आनंदस्त्र है कोई इसके थोड़ी है कि बचा लो मुझे नरक से हम चलेंगे तो तुमको भी घसीट के ले चलेंगे पक्का का समझो यत्र यत्र मम जन्म कर्मवीर नारके परमे पदे अथवा तो राधिका रति निकुंज मंडली तत्र तत्र ह
में विराजता अब हृदय आपका घर है जा ले चलो अरे बड़ी मस्ती का मार्ग है हम आपके आप हमारे बस अब होड़ लग गई हमारी और आपकी होड़ है आप भी ना बिसारना हम भी बिसारेंगे नहीं कोशिश करेंगे हम हम कोशिश करेंगे लेकिन आपको कोशिश कोशिश तो करना नहीं सर्वज्ञ त्रिकालज्ञ बिल्कुल निर्भय रहो यार अगर तुम निर्भय नहीं हो भयभीत हो तो उसका कारण है गलत आचरण बकाया बात पक्की मान लो हम एक दिन पूछा था कि भजन के सिवा होता क्या है तो सच्ची बात ये कोई मजाक से नहीं पूछ रहे थे कि मतलब किसका चिंतन होता है और होता क्या है अब जब हमारे आपके सिवा कोई है नहीं तो हम किसका चिंतन करें उठते बैठते आप ही का चिंतन है किसी का भी चिंतन होता है तो आपका चिंतन होता है क्योंकि आपके संबंध से चिंतन होता है किसी का पर्सनल संबंध क्या रह गया है अब क्या रह गया है क्योंकि एक ही परमात्मा सर्वत्र व्याप्त दिखाई दे रहा है उसके सिवा कोई नहीं हम उसी से लड़ते हैं उसी से प्यार करते हैं जो भी हमारी चेष्टा होती है केवल उसी से होती है वो देखने को लगता है कि शिष्य
है ये अमुक है ये अमुक है नहीं हम अपने प्रभु से ही प्यार करते हैं अपने प्रभु से ही लड़ते हैं अपने प्रभु को ही देखते हैं अपने प्रभु को ही चरणों में अपना समर्पण है। क्या अब चिंता करनी? तो ये जो सेवा प्राप्त हुई है बहुत दुर्लभ वस्तु है। सिद्धांत से चलोगे तो माया कभी घसीट नहीं सकती और सिद्धांत छोड़ दोगे तो कभी परमार्थ में टिक नहीं सकते। एक लिख लो शब्द लिख लो। सिद्धांत से चलोगे तो माया कभी घसीट नहीं सकती। और सिद्धांत का त्याग कर दोगे तो परमार्थ में कभी टिक नहीं सकते।
हजारों बार का अनुभव है। इसलिए उपासक जिसको भगवत सेवा मिली है उसे यह ना समझो कि ये भजन नहीं है। भज धातु सेवायाम सही माने में भजन का अर्थ है सेवा। नहीं हनुमान जी दो बार थोड़ी भजन की बात कहते हैं। कह रहे हैं कहा हनुमंत विपत्ति प्रभु सोई जब तो सुमिरन भजन ना हो। सुमिरन नाम जप आदि को लेके और भजन सेवा को लेके वही विपत्ति है जब सेवा और सुमिरन छूट जाए। सेवा और सुमिरन अच्छा हम किनकी सेवा कर रहे इतना ज्ञान नहीं है क्या अपने को? श्री जी की सेवा कर रहे हैं। बस उन्मत है हम।
हम दासत्व से युक्त है। ये ठसक कैसे हम प्रभु के दास हैं। इससे बढ़कर के अरे सात गांठ कौपीन में इंद्र बापुरो कौन? बोले लंगोटी कैसी? बोले सात जगह से गांठ लगी हुई फटी है। और बोले स्थिति क्या है? बोले बेचारा इंद्र उनके सामने क्या है? ये है फकीरी न पारमेष्ठ न महेंद्रम न सार्वभौम न रसाधिपत्यम ना योग सिद्धि अपन भव ये है भगवान का दासत्व कि ना परमेष्ठी पद ना चक्रवर्ती सम्राट पद ना देवराज इंद्र पद ना योग की सिद्धियां ना मोक्ष पद ये उसकी समानता नहीं कर सकते जिसके हृदय में भगवत दासत्व आ जाता है तो उपासक को ये समझना चाहिए कि जो हमें प्रिया प्रीतम की सेवा मिली है ये सिद्धि है साधना नहीं सर्वे साधन वरेशु चिरम निराशा ये सिद्धि है तो श्रीपाद कह रहे हैं त धर्मम चार काम विमुक्ति मसी भक्ति
वात तत साधनानी धर्म अर्थ काम मोक्ष ईश्वर की भक्ति और उसके सब साधन हम दूर से त्यागते हैं क्या करते बोले आठों पहता स्वीकार करते हैं सेवकाई स्वीकार करते कई बार आपको बताया है कि साधन से भ्रष्ट होने वाले को फिर जन्म होगा फिर साधना होगी फिर चूक हो गई तो फिर जन्म होगा फिर साधना होगी जैसे साधन में चल रहे थे श्री भरत जी महाराज चूक हुई हिरण बने फिर साधन हुआ फिर ब्रह्म बोध हुए लेकिन आपको हम बता रहे हैं सेवा में जो रहता है उससे अपराध बन जाए चूक हो जाए या गलती ही गलती होती रहे तो भी उसका अगला जन्म नहीं होगा।
जगन्नाथ जी की श्री अंग सेवा में रहते थे। पूज्य श्री मथुरा दास जी महाराज के श्री मुख से सुनी हुई वो कुसंग वसात वैश्या संग कर बैठे। अब वैश्या में इतनी आसक्ति हो गई ऐश्वर्य था ही उसको अपने पास रख लिया। अब श्री जगन्नाथ जी के पार्षदों ने संगोष्ठी की और उनको बुलाया और कहा भाई या आप जगन्नाथ जी की सेवा छोड़े या वैश्या तो उनकाित इतना आसक्त हो चुका था वैश्या के रूप सौंदर्य हाव भाव ऐसे तो उन्होंने कहा जगन्नाथ जी को छोड़ते हैं बड़ा आश्चर्य हुआ कि भगवान को छोड़ दिया तो उनको जो उनका धन संपत्ति थी हटा दिया गया उनको वो एक बात खास बात वो जगन्नाथ जी के पादुका साथ ले गए थे।
रोज सुबह उठकर पादुका माथे पर रख लेते। फिर बड़ा रोग हुआ क्योंकि अपराध बन गया। शरीर पूरा हो गया कुछ समय के बाद। तो जगन्नाथ जी ने स्वप्न में अपने प्रधान पार्षद को कहा जैसे हमारे अंग सेवियों का अंतिम संस्कार होता है वैसा उसका करो तो उनका प्रभु स्वप्न में कहा कि प्रभु वो स्वप्न क्या साक्षात जैसा ही होता है तो बोले प्रभु उसने तो आपका त्याग कर दिया था वैश्या को स्वीकार किया था प्रभु आपके पार्षदों जैसा संस्कार कैसे हो सकता है तो ध्यान देने की बात भगवान ने कहा उनसे भूल हो शक्ति है।
वह हमें छोड़ सकते हैं। लेकिन हम उनको नहीं छोड़ा। हम उन्हें नहीं छोड़ा। उनकी वही गति होगी जो हमारे अंग से भी पार्षदों की होती है। अस स्वभाव कह सुन न देख ऐसा स्वभाव को सुना देखा नहीं गया। अपने स्वामी का त्याग कर दिया पर स्वामी ने उनका त्याग नहीं किया। ऐसा केवल हमारे प्रभु का स्वभाव। श्री श्रीनाथ जी महाराज की अधिकारी पद पर श्री कृष्ण दास जी अधिकारी थे। किसी कारण से मनमुटाव हो गया वल्लभाचार्य जी के बड़े पुत्र श्री विट्ठलनाथ गोस्वामी से। तो एक दिन सेवा में पूज्यपा श्री गोस्वामी विट्ठलनाथ जी महाराज पर्दा हटाए तो ठाकुर जी गरम गरम जलेबी पा रहे थे।
यह भी श्री पूज्य मथुरा दास जी के मुख से सुनी हुई बात तो श्री विट्ठलनाथ गोस्वामी जी ने कहा जय जय बाजार की वस्तु का तो भोग नहीं लगता श्रीनाथ जी से और अभी हमने भोग पधराया नहीं आप ये भोग कहां से पा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वो अधिकारी जी कृष्णदास अधिकारी जी आगरे में है उन्होंने एक दुकान में गरम गरम जलेबी बनते देखा तो उनके भाव आ गया कि श्रीनाथ जी को पावे तो वहीं से भोग लगा रहे हैं तो हम पा रहे हैं। तो उनका उनका तो त्याग कर दिया है। तो बोले आप आचार्य हो आप त्याग कर सकते हो लेकिन मैं त्याग नहीं कर सकता।
समझे श्रीनाथ जी ने कहा आप गुरु हो आचार्य हो आप त्याग करने में समर्थ हो लेकिन मैं त्याग नहीं कर सकता। एक बार जिसको मैं स्वीकार करता हूं वो कितना भी बड़ा अपराधी हो मैं उसे त्याग नहीं करता। हमारे भगवान का स्वभाव है। सेवा सेवा से बढ़कर के मतलब काग भसुंडी जी का निज अनुभव उन्होंने कहा सेवक सेव्य भाव बिन भवन त उगा अगर आपका प्रभु के प्रति सेवक भाव नहीं बना तो बात नहीं बनेगी। बड़ा सौभाग्य जब श्री महल की टहल का सौभाग्य रसिक महापुरुषों से मिला तब समझ में आया कि अरे सब साधनों का फल सेवा है श्री जी की सेवा है तो श्री राधा कृष्ण सेवितम केप धन्य बोले धन्य है जो प्रिया प्रीतम की सेवा त्रिपुर दास जी हर वर्ष त्रिपुर दास जी ठाकुर जी को बहुत सुंदर वस्त्र रत्न जटित पहुंचाते थे और संत सेवा करते थे।
तो उस समय अन्य धर्मावलंबी बादशाह था। उस काजी जन चिढ़ करके बोले कि ये आपकी खजाने से जरूर बेईमानी करते हैं। क्योंकि इतना वैभव संतों को रोज पवाना भेंट देना और सब तो भगवान की लीला ही समझो। बादशाह की बुद्धि पलट गई और उन्होंने आदेश कर दिया कि पूरा जब्त कर लिया जाए सब संपत्ति अब पूरी फौज आई एक-एक बर्तन तक उठा ले गए कुछ नहीं रखा घर में सब खत्म सब खत्म अब जो राजकीय विभाग में था वो ज्त जो घर में था वो ज्त जो जमीन थी सब ज्त कर लिया गया अब राज आदेश एक बर्तन तक नहीं रखा सोचो कितना कष्ट हुआ होगा रोज संत सेवा करते थे भगवंत सेवा करते थे वैभव था सब जप सब दिन होत ना एक समान इसीलिए सुख में भूलो मत और दुख में भूलो मत तो दुख तुम्हारे ऊपर हावी नहीं होगा जैसे तैसे जब सर्दी का समय आया तब याद आया कि श्रीनाथ जी को तो दगला भेजते थे पोशाक भेजते थे।
अब क्या करें? बहुत पीड़ा मन में हुई। बहुत पीड़ा। और गोस्वामी जी के पार्षद जन आया करते थे लेने। तो और एक दो जगह जो सेवाएं थी जब लेने आए उनको पता चला तो वो त्रिपुर दास जी के यहां इसलिए नहीं गए कि उनको संकोच होगा। पता है कि कुछ है नहीं। उनके पास राज आज्ञा से सब जप्त कर लिया गया है। त्रिपुर दास जी महाराज भगवान की याद में बहुत रोए कि प्रभु हर वर्ष सेवा जाती इस वर्ष सेवा नहीं मेरा जीवन धिक्कार है। पूरे घर में फिर खोजा कि कुछ वस्तु तो एक दावत रखी थी वो अब बड़े घरों लिखा पढ़ी के लिए सरकारी वो दावत ₹1 की बिकी।
उस समय एक का एक थान खरीद कर लाए मार्किंग का मोटी मार्किंग और लाल रंग सेगा मानो रो कर प्रभु से यही कह रहे हो कि प्रभु बस हृदय का अनुराग ही आपको भेज रहा हूं और तो हमारे पास क्या है और बहुत संकुचित होकर के जो गोसाई जी के पार्षद आए हुए थे उनसे उनके पास जाकर कहा कि अब सामर्थ्य तो कुछ रह नहीं गई और यह वस्त्र श्रीनाथ जी के लायक नहीं पर भेजता हूं इसलिए कैसी व्यवस्था जैसी बनी अब आप उचित समझे तो इसको ले जाए कम से कम पोशाक के नीचे बिछा देना और इसके ऊपर पोशाक रख देना तो उनके आंसू चल रहे थे बड़ी दैन्यता से तो गोसाई जी के पास कहा अवश्य अवश्य इतनी सेवा में तो आ ही जाएगा क्योंकि श्री अंग लायक तो बिल्कुल नहीं है और ऐसे पहनाया भी नहीं जा सकता कि ठाकुर जी को मार्किन पहना दी जाए और वैभव की कोई कमी थोड़ी है ठाकुर जी के पर यह पोशाक के नीचे बिछाने के काम में आ बिछा के इसके ऊपर पोशाक रख दिए बोले इतना ही सौभाग्य काफी वो ले गए श्री श्रीनाथ जी महाराज सर्वांतर्यामी प्रभु कांपने लगे तो श्री विट्ठलनाथ जी गोस्वामी
ने कहा जय जय सर्दी लग रही बोले बहुत जोर की बड़ी-बड़ी गम पोशाक निकाली पहनाया फिर भी कांप रहे हैं रजाइयां ओढ़ाई बहुत सुंदर रजाई होती है कभी आई थी श्रीनाथ जी की प्रसादी रजाई बड़ी कृपा है महारानी जी की कि भारत के माने हुए जितने भी भगवत धाम है भगवत स्वरूप है सबकी प्रसादी कृपया वृंदावनेश्वरी यहां भेजती रहती है कैसे बताएं आपको विश्व के जितने भी माने हुए भगवत स्थान है ऐसा कोई स्थान नहीं जहां की प्रसादी लाए हो बद्री नारायण केदारनाथ और वैष्णो देवी वश्वरी और अपने द्वादश ज्योतिर्लिंग सब जगह का प्रसाद सब जगह के भगवत मीरा जी के सब जगह का भगवत प्रसाद तो अभी कुछ ही समय पहले श्रीनाथ जी की रजाई आई थी अहोभाग्य श्रीनाथ जी को रजाई उाई श्रीनाथ जी फिर बहुत कहा जय जय अब तो समझ में नहीं आ रहा अब समझ में नहीं आ रहा क्योंकि इतनी गरम गरम पोशाक और रजाई आपने कभी ऐसा नहीं किया बोले मुझे बहुत सर्दी लग रही है बहुत सर्दी लग रही तो उनका किसी भक्त का कोई वस्त्र ऐसा तो नहीं है जो प्रयोग में ना लाया गया हो और ये लीला कर रहे
हो रजिस्टर लाओ जो रजिस्टर सेवा बोले त्रिपुरदास और रजिस्टर में नहीं चढ़ाया गया था क्योंकि क्योंकि पहनाना नहीं है तो बोले त्रिपुर दास जी का तो सेवक ने कहा जय जय आप तो जानते हैं राज आज्ञा से सब उनका जप्त हो गया तो उन्होंने एक मार्किन भेजी है लाल रंग से रंग करके और वो अरे बोले जल्दी पोशाक सिलो उसकी इसीलिए इनको सर्दी और मारकीन की पोशाक बोले हां बोले जय जय आपकी लीला अच्छी अच्छी गरम पोशाक रजाई से सर्दी ले गए जब मार्किन धारण की बहुत सस्ती आती है तब हमारे
प्रभु का स्वभाव ऐसा है सेवा हमारी महारानी जो कहती है राई के सब भजन को मानत मेरु भजन का तात्पर्य माला चलाना से नहीं है भजन का तात्पर्य सेवा से है एक राई भर सेवा राई बहुत छोटा श्री जी मानती सुमेरु के अरे बहुत हमारी सेवा कर दी इसलिए अहो भाग्य जिनको श्री लाडली लाल की सेवा मिली है। श्रीपाद कह रहे धर्म अर्थ काम मोक्ष ईश्वर की भक्ति भगवत प्राप्ति की साधनाएं इन सबको हम नमस्कार करते हैं। बस केवल एकमात्र श्री राधा कृष्ण की सेवा वृंदावन की रज रसिकों का संग पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन समस्त संशयों का नाश करके भगवत प्राप्ति में बड़ी सहायता करते हैं।
पूज्य बाबा जो उपासक अपने मन को एकाग्र और शांत करना चाहता है तो बाबा उसको क्या करना चाहिए पूज्य बाबा मन का कार्य है मनोराज्य करना मनोराज्य का मतलब समझ रहे हो ना बेमतलब की बातें कल्पना करना ऐसा हो जाए तो ऐसा फिर ऐसा कर लेंगे फिर ऐसा ऐसा किया था वैसा ये मनोराज्य है। यदि मन को एकाग्र और पवित्र करना चाहते हो तो मनोराज्य का त्याग करो। कैसे त्याग होगा? राधा राधा राधा राधा वो बार-बार आपसे कहेगा सुनो हमारी बात सुनो। जो मैं कल्पना कर रहा हूं उसमें आप सहयोग करो।
वो बार-बार जैसे एक प्रश्न्ता ने कहा क्या स्वप्न नहीं बनाना चाहिए? उनका स्वप्न तो स्वाभाविक मन में एकांत में जब शयन करते हैं तब आते हैं तो उनका शायद था कि मनोरथ मनोरथों को शायद वो स्वप्न कह रहे होंगे कि स्वप्न नहीं अरे जागृत ही स्वप्न है। स्वप्न भी मिथ्या है तो मनोरथ क्या करोगे? यह मनोराज्य ऐसे चलता रहता है। सबका चलता रहता है। इसी मनोराज्य को रोक दे वह भजन वो भजन सेवा करते हुए नाम जप करते हुए वाणी पाठ करते सच्ची कहते हैं। चतुरासी जी बहुत कृपालु है।
आप चतुरासी जी का गायन करो। चतुराशी जी आपको पकड़ लेंगी। कई बार बहुत आश्चर्य होता है। बात करते करते रुके चलो प्रथम था तब एकदम धन्य है धन्य है जय हो हरिवंश महाप्रभु की जय हो चतुरासी जी की जय हो एक सेकंड भी खाली नहीं अपने आप चल पड़ते पद चल मनोराज की जगह नहीं रह जाती मनोराज की जगह नहीं रह जाती नाम पकड़ो वाणी पकड़ो सेवक शरण सदा रहा अनत नहीं विश्राम कह वाणी हरिवंश की कह हरिवंश नाम मनोराज्य नष्ट करना है तो दो बातें पकड़ लो नाम जप और चतुरासी जी के द ही पद याद कर लो उनहीं को बार-बार गुनगुनाओ ना द आते होंगे तो दो तीन तो सबको आते हैं तीन
आज नीकी बनी श्री राधिका नागरी बनी श्री राधा मोहन जी की जोड़ी और आज नागरी किशोर भावती विचित्र जोर ये आती होंगी क्योंकि आरती तो करते ही होंगे अब आरती ना करते हो तो फिर बात अलग है अगर एक बार भी आरती करते होगे तो धूप और श्रृंगार दो तो दो में तीन पद है मान लो बेसर कौन की तो चलो तीन तो है याद हो गए तीन तीनों गुणों से पार कर देंगे केवल तीन पद दोहराते रहो म श्री राधा मोहन जु की जोरी इंद्र नील मण श्याम मनोहर और अगर सामने दिखाई ना दे श्याम मनोहर तो हमें बताना इंद्र नील मण श्याम मनोहर सात कुंभ तन गोरी मनो राज्य हटाने के लिए दो बात पकड़ लो नाम नाम नहीं चल रहा तो पद और देख लेना मनोराज्य खत्म ना हो बे मतलब का मनोराज्य समय नष्ट करते और गाढ़ चिंतन जैसे समाधिष्ट हो व्यर्थ के मनोराज्य चलते रहते हैं दूसरा अब अगर पद चलाना है और नाम जप करना है तो दो बातें बाबा कह रहे हैं मौन या मित भाषण मौन रहो या मित भाषण मतलब बहुत कम शब्द बोलने का अभ्यास बनाओ ऐसा करना चाहिए।
हर साधक को करना चाहिए। कुछ साधकों को तो देख रहे हैं कि मौन ही रहते हैं। और कुछ साधक मित भाषण वाले भी हैं। मौन या मित भाषण मौन रहो। बहुत बढ़िया है। सम टाइम प्राय मौ नहीं रहते हैं। अगर कुछ कहना हुआ भी तो इशारे से बात करते हैं। क्योंकि एकाकार वृत्ति चलाने के लिए तो कुछ समय आप लोग भी निकालिए कि आपका मौन हो। कुछ समय मित भाषण आवश्यक है तो मित भाषण कर दीजिए। वाला मत कीजिए। उस समय मित भाषण कीजिए और कुछ समय रखिए मौन। जब यहां से सेवा से निवत्त हो जाओ तो अपने कमरे के लिए मौन हो जाओ।
इतने में तो नाम जप और वाणी का अभ्यास बना लो कि 6:30 से और शयन तक जो भी आपका शयन का समय है उस समय तक आप केवल नाम वाणी में रहोगे। कोई और कार्य आपके है नहीं। मौन रह जाओ शांति से। मनोराज्य का त्याग मौन अथवा मृत भाषण और तीसरा बहुत कठिन बात ये प्राय भगवान भी इसी बात को कहते रहते हैं काम संबंधी हर चेष्टा का त्याग काम संबंधी बालता नहीं काम संबंधी दृश्य नहीं काम संबंधी संकल्प नहीं काम संबंधी चेष्टा नहीं अगर अगर मन को निर्मल और शांत और भगवदाकार करना है चाहे गृहस्थ भक्त हो चाहे विरक्त भक्त हो आपको संतान उत्पत्ति के लिए शास्त्र आज्ञा करता है अन्यथा आपका भी उद्देश्य भगवत प्राप्ति ही है माया प्रपंच में फंसना नहीं है मानो जीवन साधन धाम मोक्ष कर द्वारा पाए न जे परलोक संारा इस पर ध्यान दीजिए और दिन भर तो चाहे कट जाए पर पर जब शयन करने रात्रि का जाओगे उस समय बहुत सावधानी की जरूरत है।
जहां एकांत हुए मध्यान में विश्राम के समय या रात्रि में एकांत के समय फिर आपका मन जो है वो इसी चेष्टा में जाएगा। इसलिए बाबा बहुत सिद्ध महापुरुष है। काम चेष्टा काम चिंतन काम दृश्य काम संकल्प विकल्प इसका त्याग कर दिया जाए। चौथा कुछ समय एकदम एकांत रहने वाला स्वभाव बनाया जाए। सोने के अलावा शयन के समय तो सब एकांत ही रहते हैं। जब सो गए तो क्या एकांत हो चाहे समाज में हो जागृत अवस्था में एकांत। अब यह एकांत का तात्पर्य अकेले बैठना नहीं है। कमरा बंद करके अकेले बैठकर के प्रपंच चिंतन कर रहे तो एकांत नहीं है।
एकांत का तात्पर्य एक प्रभु के सिवा और सब खत्म। आधा घंटा एकांत सुख मासताम अथातो ब्रह्म जिज्ञासा भगवान शंकराचार्य जी ने कहा एकांत की सफलता यही है कि एकांत में बैठकर के ब्रह्म चिंतन किया जाए। वहां तो ब्रह्म जिज्ञासा कह रहे हैं बैठ के या खड़े होकर या लेट कर एकदम भगवदाकार वृत्ति केवल प्रभु का चिंतन ये 10 मिनट करना सीख जाओ अगर आपको बैठने में परेशानी है तो आप सोफा में बैठ जाओ कुर्सी में बैठ जाओ जैसे बने चित्तवृत्ति भगवदाकार कर दो उस समय हटाओ सब जगह से हटाकर एक मात्र प्रभु में भागे तो फिर घसीट कर लाओ फिर प्रभु में अगर 10 मिनट प्रभु में टिक गए टिक गए तो आप देख लेना आपके जीवन में क्या प्रकाश होता है प्रभु में टिक जाना केवल प्रभु में 10 मिनट टिक करके दिखाओ पांचवी बात कह रहे हैं जो आचार्य ग्रंथ है उसका नित्य नियम पूर्वक पाठ करना धार्मिक ग्रंथों को ये पांच बातें जिसके जीवन में है वह मन को जीत लेगा मन को एकाग्र कर लेगा मन को पवित्र कर लेगा पहला मनोराज्य का त्याग दूसरा मौन अथवा मित भाषण तीसरा काम प्रसंग का त्याग चौथा एकांत सेवन पांचवा धार्मिक ग्रंथों का आचार्य ग्रंथों का स्वाध्याय जो अपमान और निंदा सहन कर सकता है वही वही तपस्वी भगवान का सेवक कहलाने योग्य होता है।
जो अपमान और निंदा को सह सकता है। वही तपस्वी भगवान का सेवक दास कहलाने योग्य है। सेवक सुख चा मान भिखारी जो दूसरों से अपने शरीर की सेवा करवाता है। उसका पुण्य और तप नष्ट हो जाता है। और जो अपने शरीर से दूसरों की सेवा करता है उसका पुण्य और तप बढ़ता है। इसलिए जब तक पानी उठा लेने की ताकत हो तब तक किसी से सेवा ना ले अपनी। हम इसी से कहते हैं कि अगर कोई रसोई बना रहा है। तुम भोजन पा रहे हो तुम पोछा लगाओ। दोनों पत्तल फेंको। कोई सेवा करो। नहीं यह सेवा तुम्हारे भजन तुम्हारे तप को तुम्हारे पुण्य को क्षण कर देगी।
जब तक समुद्र से कनेक्शन नहीं होता तब तक बात बहुत होश में। अब जब समुद्र मेंित प्रभु आनंद समुद्र है। प्रभु पुण्य समुद्र है। अब फिर फर्क नहीं पड़ता कि इतना हिस्सा भजन में जाएगा तो तुम घसीट लो जितना घसीट पाओ। तुम घसीट लो जितना घसीट पाओ। हमारा समुद्र है। बोले एक बार प्रणाम कोई कर दे तो भजन का इतना हिस्सा चला जाता है। भोजन का इतना हिस्सा चला जाता है। वस्त्र देने वाले का इतना हिस्सा चला जाता है। कब तक? जब तक भगवदाकार वृत्ति नहीं हो। जहां भगवदाकार भगवत साक्षात्कार हुआ।
अब तस्मित तजने भेदा भाव। भक्त और भगवान में अभेद स्थिति होती है। अब वहां कोई फर्क नहीं पड़ता। तो जब तक भगवत साक्षात्कार ना हो तब तक किसी से शरीर सेवा ना लो। बीमारी के अलावा अगर बीमार हो गए हो तो बात अलग है। अपनी कोई भी सेवा शरीर सेवा ना लो। अब अगर आप भोजन पाते हैं तो आपको सेवा ऐसी करनी चाहिए जिससे आपका तप आपका भजन सुरक्षित रहे। क्योंकि अगर आप सेवा नहीं करते तो आपके भजन का हिस्सा उनको मिलेगा जो भोजन बना रहे हैं। क्योंकि वो फ्री नहीं बना रहे। वह भी साधक भजन कर रहे हैं और बना रहे हो अगर आप पा रहे हो बड़ी मस्ती से रह रहे हो नहीं ये प्रकृति की बिजली है ये प्रकृति की सब वस्तु फिर टैक्स है सबका भगवान की प्राप्ति जब तक नहीं हो जाती तब तक टैक्स भरना पड़ेगा इसलिए बहुत एक चुल्लू भी पानी बर्बाद नहीं करना अगर हमें एक गिलास जरूरत है तो एक गिलास से ही काम चलाएंगे ऐसा नहीं कि पूरी खोल दी मनमानी मनमानी गीजर चल रहे मनमानी पानी चल रहा मनमानी बिजली चल रही यह मत समझो कोई नहीं देख रहा हो एक एक बूंद का तुम्हें टैक्स देना पड़ेगा उतने ही प्रकृति का भोग करो जितने से जीवन चल जाए और खूब भजन करके भगवत प्राप्ति कर लो फिर भगवान की जैसी इच्छा फिर जैसी इच्छा अभी अपने सावधानी से चलो सेवा करने वाले को लाभ ही लाभ है सेवा कराने वाले को घाटा ही घाटा है।
इसलिए जो कोई सेवा करता है वह महान तप रूपी धन से परिपूर्ण हो जाता है। सबकी सेवा अरे देहाभिमान नष्ट करना हो तो जिनके जूते उतरे हुए वहां चुपचाप खड़े हो गए। कपड़ा ले सबके जूते साफ कर रहे हैं। ये मत सोचो ये गृहस्थ है। सबके हृदय मंदिर में भगवान है। ये करने का सौभाग्य मिल जाए तो बहुत कृपा हो जाए। कहीं की नाली साफ कर दी, कहीं सोनी लगा दी, देहाभिमान नष्ट हो जाएगा। देहाभिमान नष्ट करने के लिए यही सेवाएं हैं। और सेवाएं तो चवर डुला रहे हैं। अगर देहाभिमान है तो श्री जी को चवर नहीं डुला रहे।
चार लोग हमें देख रहे हैं कि चरे डुला रहे हैं। लेकिन जब नाली साफ कर रहे हैं तब चार लोग देख रहे हैं यह भाव नहीं आएगा। हे भगवान हम पर कृपा करो वो बहुत दैन्यता आ जाएगी। ये इसीलिए सेवा जरूरी है। कभी कभी खड़े हो जाना चाहिए। जहां सबकी पादुकाएं उतरी एक कपड़ा ले ले। की पादुकाएं सब वो सब सत्संग में बैठे हैं। उधर पादुकाएं सब कोई जाना भी नहीं और इसके बाद वही कपड़ा माथे पर रख के और जल रख के जल से उसको धो के सबका चरणा देखो अभी हृदय में प्रेम आता है कि नहीं तो सेवा करने से लाभ ही लाभ है।
ढूंढना चाहिए सेवा। सबकी जूठन उठाने का सौभाग्य मिले। सब संतों का जूठन का किनका मिले। ये सब दन्यता के भाव है। बड़ा कठिन है दैन्यता आना। बड़ा कठिन है। इसीलिए सबको कृपा मिले। इसीलिए यहां वृंदावन के सोहनी सेवा वालों को निमंत्रण दिया गया। सबके चरण धो और सबको बताया था कि होश में किसी भी तरह का अपराध नहीं बनना चाहिए। इनको ऐसे देखो कि जैसे साक्षात भगवान पधार रहे हैं और भगवत कृपा से ऐसा ही हुआ था और उनका जब चरणामृत पिया तो आपको कैसे बताएं। एक अद्भुत आनंद, एक अद्भुत आनंद क्योंकि सबसे बड़ी दन्यता की बात यह है कि वह हमारे वृंदावन की सेवा करते हैं और वह सेवा करते हैं जहां कोई सेवा नहीं कर सकता।
सच्ची मानिए दैन्यता लाने के लिए अहंकार का नाश करने के लिए कहीं भी आप सोने लगाओ, कहीं भी आप नाली साफ कर दो, किसी की पादुकाएं साफ कर दो। श्री गुरुद्वारे जी में तो हमें लगता है यह सेवा बड़े बड़ों को दी जाती है। जोरी सेवा जोरी सेवा पादुका सेवा बड़े बड़ों को दी जाती है और जाते हैं जो गुरुद्वारे में उतरे हुए पादुकाएं होती है उनको साफ करते हैं। सेवा करने से लाभ ही लाभ है। बहुत बढ़िया बात है। अहंकार नष्ट होता है। इससे बहुत बढ़िया बात है। बहुत बढ़िया बात है।
भगवान कृपा करें और दन्यता आ जाए। पूज्यपाद बाबा कहते हैं सात जगह मौन रहना चाहिए। जब माला कर रहे हो तब मौन रहना चाहिए और जब भोजन कर रहे हो तो मौन रहना चाहिए और शौचालय में हो तब मौन रहना चाहिए। अब आजकल के नए बच्चे जानते नहीं तो शौचालय में मोबाइल ले जाते हैं। पहली बात तो मोबाइल अपवित्र हो गया और दूसरी बात सोच में बैठे-बैठे बातें भी करते रहते हैं फोन से। अरे थोड़ा तो समझो शौचालय में तब तक मौन नहीं खुलना चाहिए जब तक नहाकर आचमन ना कर ले। नहीं तो उसके सुकृत नष्ट होते हैं।
तब सुकृत रह नहीं गए तो नष्ट क्या होंगे? रही गए बुद्धि ही भ्रष्ट होती चली जा रही है। सोच में बैठे-बैठे फोन से बात करते हैं। सोच में बैठे-बैठे पेपर पढ़ लेते हैं। अरे कम से कम वहां तो राधा राधा मन में जप लो। वहां तो एकांत में भगवत स्मरण कर लो। बहुत बढ़िया एकांत है। वो पेपर पढ़ रहे हैं। वो मोबाइल ले जा रहे हैं। हमें लगता है नए बच्चे तो प्राय ले जाते होंगे। क्योंकि एक दो बच्चों से पता चला तो ऐसे लगता है कि प्राय ले जाते। शौच के समय यह साधना है। उतने ही वस्त्र धारण करो जितने प्रक्षालन करना है।
और बैठकर के भगवत चिंतन करते हुए सोचो। फिर दाहिने हाथ से बाएं रज में मतलब कम से कम तीन बार तो रज से धो लो हाथ फिर दोनों हाथ दो बार कम से कम रज से फिर आचमन जाकर के जब नहा धो के तब बात करो। लघु शंका करते समय मौन सोच करते समय मौन खड़े खड़े लघु शंका यह नहीं करना चाहिए सोच में लघु शंका में स्नान करते समय या तो मौन मंत्र जाप या फिर स्तोत्र गायन जैसे अपने स्नान करते तो जो ही जल डाला ब्रजाधराज नंदना गात चंदना यमुनाष्टक का गान स्नान करते करते यमुनाष्टक हो जाता है।
नित्य स्नान के समय यमुनाष्टक का गान और जब हवन कर रहे तो अब तो यज्ञ हवन का तो कोई है नहीं विधान अब कहां और मार्ग में चलते हुए मार्ग में चलते हुए मौन चलना चाहिए। अगर बात करना है किसी से तो साइड में खड़े हो जाओ। मार्ग चलते हुए हंसते हुए बात करते हुए ये बुद्धि को निम्न धरा में है। ऐसा परिचय दिलाती है। महापुरुषों ने जो लिखा है उसको समझ भोजन करते समय बात नहीं नाम जप करते हुए भजन करो माला पूरा हो जाए तभी बात करो माला छोड़ के बात नहीं करनी और सोच में बात नहीं करनी मौन रहना है लघु शंका करते समय जब तक आचमन ना कर लो फिर स्नान करते समय मौन या कोई स्त्रोत्र और यज्ञ हवन लिखा हुआ है तो उस समय तो और सातवा मार्ग में चलते करते हुए यह सात बातें मन को एकाग्र और निर्मल करने के लिए चार बातें मनोराज्य का त्याग मौन अथवा अमित भाषण काम प्रसंग का त्याग एकांतों और धार्मिक ग्रंथों का स्वाध्याय पूज्य पादु बाबा जी महाराज ऐसे सिद्ध महापुरुष कि जो भक्ति ज्ञान वैराग्य तीनों साधनों को ऐसी पुष्टता से किया है कि ब्रह्म बोध और भगवत प्रेम दोनों में समाहित एक भी शब्द ऐसा अब तक नहीं मिला जिसमें संशय हुआ हो।
इसलिए महापुरुषों के वचनों को धारण करो और आज के सत्संग में बाबा के वचनों को एक खास बात दी गई है कि 6:30 बजे से सयन तक मौन अब ना रहना तो कोई अपराध नहीं हमारी तरफ से कोई हम कसम नहीं दिला रहे लेकिन रहोगे तो साधन में ज्यादा लाभ मिलेगा। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने कंस के धोबी को परम पद दिया। सुदामा माली को बहुत से मंगलमय आशीर्वाद दिए। दर्जी को बहुत से मंगलमय आशीर्वाद दिए और कुब्जा को सुंदर किया। फिर जाकर धनुष यज्ञ में जो धनुष रखा हुआ था उसको भंग किया।
तो सैनिक जो रक्षा वाले थे एक बलराम जी ने टुकड़ा धनुष का ले लिया। एक श्री कृष्ण चंद्र जी ने उनको मार डाला। जब कंस ने सुना तो और बलवान सैनिक भेजे। उनको भी भगवान ने मार डाला। जब कंस ने सुना कि श्री कृष्ण और बलराम ने धनुष तोड़ डाला। रक्षकों तथा उनकी सहायता के लिए भेजी हुई सेना को संहार कर डाला और यह सब खेल खेल में कोई कठिनाई नहीं उठानी पड़ी तो कंस भयभीत हो गया। उसको उस रात नींद नहीं आई। जागृत अवस्था में वह ऐसे अपशकुन देखने लगा जो अपशकुन बताते थे कि मृत्यु तेरी निश्चित है।
जागृत अवस्था में देखा कि दर्पण या जल में उसका प्रतिबिंब नहीं पड़ रहा। ऐसे दर्पण में देखे तो प्रतिबिंब नहीं पड़ रहा। जल में देखे तो प्रतिबिंब नहीं पड़ रहा। फिर देखा तो केवल सिर दिखाई दे रहा। धड़ नहीं दिखाई दे रहा। अंगुली आदि की आड़ ना होने पर दो चंद्रमा दिखाई दे रहे हैं। दीपक की दो ज्योतियां दिखाई दे रही हैं। उसने देखा कि अपनी छाया में छेद पड़ गया है। कानों में अंगुली डालकर सुनने पर भी प्राणों का शब्द नहीं सुनाई दे रहा। जैसे कानों में उंगली डालो ऐसे ये प्राणों का शब्द है।
और उसको अपने पैरों के चिन्ह नहीं दिखाई दे रहे। जो चरण चिन्ह बनते हैं। इस ये सूचक है कि हम मरने वाला है। कंस ने देखा कि वह प्रेतों के गले लग रहा है। वो गधे पर चढ़ा हुआ विष खा रहा है। उसको यह सब दिखाई दिया जो मृत्यु सूचक है। बड़ी चिंता बढ़ गई। वो डर गया। उसे पूरी रात नींद नहीं आई। जब भगवान भुवन भास्कर प्रातः काल प्रकाशित हुए तो कंस ने जो बड़े-बड़े पहलवान दिग्विजय विश्व विजय उन सबके दंगल रचा था उन सबको बुलाया और कहा श्री कृष्ण बलराम आएंगे पक्का आएंगे आते ही उनको घसीट लेना और अखाड़े पर पछाड़ के मार देना रात भर नींद नहीं आई कि इतने बलवान धनुष तोड़ दिया और फिर उसी से सब सैनिकों को मार दिया।
धोबी भी मारा गया। ये सब सूचना पहुंची। राज कर्मचारियों ने रंगभूमि को तो कई दिन पहले से ही सजाया था। प्रातः काल होते ही तुरही भेरी बजने लगे। फूलों के गजरे झंडिय बंदनवार ये सब सजाया गया था। प्रातः काल होते ही राज आज्ञा हुई सबको बुलाकर बैठाला जाए। यथा स्थान पूरी प्रजा बैठी हुई थी। अपने अपने मर्यादा अनुसार राजा कंस अपने मंत्रियों के साथ मंडलेश्वरों के बीच में राज सिंहासन पर जा बैठा। बड़ा भयंकर बलशाली। पर उसके चेहरे पर भारी घबराहट थी। पहलवान ताल ठोकने लगे।
जब वह ताल ठोकते तो ऐसा लगता बिजली कड़क रही है। चाणूर मुष्टिक कूट शल तोशल ये विश्व विजय पहलवान अखाड़े में आकर के अब कंस ने अपने सैनिकों को और निज मंत्री को भेजा जाओ नंद बाबा को बुला के लाओ परिकर सहित। और उनका बड़ा आदर करना जिससे वह जान ना पावे। जाकर बड़ा आदर करके नंद बाबा को बुलाया गया। एक मंच पर बैठाला गया। काम क्रोधा आदि महान शत्रुओं को पराजित करने वाले भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ये क्या है? काम क्रोधा आदि महान शत्रुओं को पराजित करने वाले श्री कृष्ण और बलराम जी प्रातः काल स्नान आदि से निवत्त होकर के चंदन अंगरा वस्त्र आभूषण धारण किए और रंगभूमि देखने के लिए चल पड़े।
बाबा को पहले ही बुला लिया गया था। भगवान श्री कृष्ण रंगभूमि के दरवाजे पर पहुंचते 60 हजार हाथियों का बल रखने वाला कोलिया पेड़ हाथी महावत ने भारी अंकुश से प्रहार किया और दौड़ाया भगवान श्री कृष्ण की तरफ क्योंकि कंस का आदेश था दरवाजे पर आते हैं मार डाला जाए। अब भगवान श्री कृष्ण ने अपने पीतांबर को कमर में कसा कि अच्छा भाई यहां तो शुरुआत से ही मृत्यु का आवाहन किया गया है और अपनी घुंघराली हलके समेट के उनको बांधा कमर में पीतांबर और अपने केश पास को बांधा और महावत के सामने ताल ठोके और कहा ला अपना हाथी महावत ने पहले ही अंकुश मार रखा था।
भगवान ने कहा ए महावत हटा अपना इतना कमजोर हाथी सामने खड़े किए। मार्ग से हट जा। ए सुनता नहीं अगर देर की तो तेरे हाथी को तेरे को दोनों को यमपुरी पहुंचा देंगे। पर महाराज आपके हाथ से मारे जाने पर यमपुरी तो कोई जाएगा ही नहीं। परम पद जाएंगे। देर मत कर नहीं तो मैं हाथी के साथ अभी तुझे यमराज के घर पहुंचाता हूं। नो चेच शकुंजमध्य नयाम यम साधनम भगवान श्री कृष्ण ने जब ऐसा कहा तो क्रोध से तिलमिलाकर महावत ने यमराज के समान भयंकर कोयलिया पेड़ हाथी को अंकुश मारकर भगवान की तरफ दौड़ाया।
कोयलिया पे भगवान की ओर झपटा और बड़ी तेजी से भगवान को सूर्ण में लपेट लिया और पटकने के लिए किया। इतने भगवान सरक गए क्योंकि उसने तो एक ही साइज में पकड़ा ना भगवान ने अपने को सूक्ष्म कर लिया तो ढीला पड़ गया और उसने पटकने किया तो केवल सूंड ही पटक पाया। भगवान तो दूर खड़े थे। जब उसने देखा कि श्री कृष्ण तो हमारी पकड़ से बाहर हो गए। भगवान उसके पीछे दोनों पैरों के बीच में जाकर खड़े हो गए। कोलिया पीड़ को बड़ा क्रोध हुआ। उसने सूंघ से टटोल करके सूंघा और फिर श्री कृष्ण को पकड़ लिया।
बल पूर्वक भगवान ने ऐसे उसकी सूंड को किया। जैसे बंधन बांधता है। बल पूर्वक छुड़ा लिया। इसके बाद भगवान पीछे की तरफ गए और पूछ पकड़ कर 100 हाथ तक उसको घसीटते गए। भगवान तो भगवान है। जैसे गरुड़ सांप को घसीट लाते हैं वैसे 100 हाथ पीछे उस हाथी को घसीटता महावत सहित। गजब हो गया। जिस प्रकार घूमते हुए बछड़े के साथ बालक घूमता है। भगवान ने सैकड़ों राउंड उसको लगाए। पूछ पकड़ के ऐसे ही कभी दाएं कभी बाएं कभी दाएं कभी बाएं। विशाल गाय हाथी बाएं दाएं दाएं बाएं। बड़ा गुस्सा गया।
कोलिया पीड़ भगवान सामने जाकर खड़े हुए। दोनों हाथ कमर में रखे वो दौड़ा भगवान ने एक घसा मारा उसके मस्तक पर जे घसा जमाया वो घुटने टेक दिए भगवान के सामने ऐसे घुटने दे फिर वो क्रोधित होकर उठा भगवान ने ऐसा अभिनय किया मानो भाग रहे हो भगवान की ओर झपटा क्रोध से जला भुना वो कोलिया पेड़ हाथी समझा कि अब भगवान को दांतों से मारे तो ऐसे दांत से प्रहार किया लेकिन आक्रमण व्यर्थ गया भगवान आगे जहां प्रहार किया वहां से आगे तो दांत उसके पृथ्वी में घुस गए महावत ने फिर प्रेरणा अंकुश मारकर भगवान श्री कृष्ण की तरफ दौड़ाया उस हाथी को भगवान श्री कृष्ण ने देखा कि यह समझ रहा है कि मैं डर रहा हूं या भाग रहा हूं भगवान गए नजदीक और उसकी सुंड पकड़ी और मरोड़ ना शुरू किया।
अब वो जितना जैसे सूंड मरोड़ी गए तो धम्म से गिर गया। भगवान ने अपने चरणों से उसकी गर्दन दबाई और उसका दांत पहले तोड़ा और महावत को मारा। फिर हाथी को जान से मार दिया। कोयलिया पेड़ हाथी महावत दोनों मारे गए। अब भगवान वही रणभूमि में दांत रखे हुए कोलिया पेड़ के प्रवेश जो ही रंगभूमि में प्रवेश किया गुप्तचर ने बताया महाराज रंगभूमि के प्रवेश द्वार पर ही कोलिया पेड़ हाथी और महावत मारा गया तो देखा नील मेघ के समान सिंह वैसे अगर दुष्टता ना करता तो पूज्य मामा था पूज्य भांजे थे जे ही कर रेखा मानो महाकाल पधार रहे साक्षात मूर्तिमान काल हाथी को मारा था महावत को तो कुछ रक्त की बूंदे शरीर में पड़ी थी और कुछ पसीने की बूंदे भगवान श्री कृष्ण और बलराम दोनों प्रवेश किए ग्वाल बाल साथ चल रहे थे रंगभूमि में प्रवेश किया जिस समय भगवान श्री कृष्ण बलराम के साथ रंगभूमि में पधारे उस समय बलवानों को परास्त किए हुए विजय श्री से सुशोभित जो पहलवान थे वज्र के समान शरीर उनके कठोर थे।
साधारण मनुष्य तो लड़ ही नहीं सकते थे। उन्होंने भगवान को देखा तो उनको दिखाई दिया कि अरे इनसे नहीं जीत सकते। पहलवानों को दिखाई दिया। यह तो महाबलशाली है। इनसे नहीं जीत सकते। पहले दर्शन में ही वह अंदर से घबरा गए। जो मथुरा की स्त्रियां थी उनको भगवान दिखाई दे रहे। मानो मूर्तिमान काम पधार रहे हो। और जो बड़े बूढ़े गोप जनों सब उनको दिखाई दे रहे थे लाडले श्री कृष्ण। राजाओं को दंडधारी महान शासक माता-पिता को बच्चे और कंस को मूर्तिमान काल अज्ञानियों को विराट योगियों को परम तत्व भक्त शिरोमणि भष्टवंशियों को इष्ट देव सब ने अलग-अलग भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए।
जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूर्त [गाना गाने की आवाज़] देखी तिन तैसी सबने भगवान के अलग-अलग रंग भूमि में दर्शन किए। वैसे कंस तो बड़ा बलवान था। पर जब सुना कि दोनों ने कोलिया पीड को मार डाला। उसकी समझ में आ गया कि अब मेरी मृत्यु निश्चित है। घबरा गया अजान बाव सुसज्जित वस्त्र पुष्पों के हार आभूषण धारण किए ऐसा लग रहा था कि दो अभिनय करने वाले श्रेष्ठ नट पधारे हो जिनकी एक बार दृष्टि पड़ी बस दृष्टि ही लग जाती यही नहीं उसका मन भी चुरा लेते दोनों रंगभूमि में पधारे।
जितने लोग मथुरा के थे सब पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण बलराम को देखकर अतिशय आनंदित प्रसन्न हो गए। सबका मुख कमल खिल गया। उत्कंठा से भर गया और सब जोर से बोल पड़े जय हो जय हो। कंस जो है घबरा रहा है। मथुरा वासी जय हो जय हो कह रहे। परीक्षित भगवान श्री कृष्ण चंद्र की मुख माधुरी का पान करते करते कोई भी तृप्त नहीं हो रहा है। सब ऐसे देख रहे हैं। मानो नेत्रों से पी जाएंगे। जिभ्या से चाट रहे हैं। नासिका से सूंघ रहे हैं। भुजाओं से आलिंगन कर रहे हैं। भगवान का सौंदर्य गुण माधुर्य यह सबको निर्भय कर रहा है।
सब आपस में बात ये वही श्री कृष्ण है जिन्होंने अगासुर को मारा। कोई कह रहा है ये वही श्री कृष्ण है। अरे ये छ दिन के थे तब पूतना को मारा। कोई कहता है अरे ये वही है जो सात दिन रात गिरिराज जी को धारण किए रहे। जो बड़े बूढ़े ज्ञानी जन थे वह कहते अरे कोई साधारण थोड़ी है। यह तो नारायण है साक्षात वासुदेव जी के घर इनका अवतार हुआ है। ऐसे सब वार्ता हो रही है। कोई कहता अंगुली दिखा ये जो सांवले सांवले हैं ना ये देवकी के गर्भ से उत्पन्न हुए। देवकी के गर्भ से हमें पता है जन्म लेते ही वसुदेव जी ने इन्हें गोकुल में पहुंचा दिया था।
इतने दिनों तक वे वहां छिप कर रहे नंद बाबा के घर में। इन्होंने ही पूतना, तणावर्त, शंखचूर, केशी, धेनुकासुर और भी दुष्ट दैत्यों का वध किया। यमलार्जुन का उद्धार किया। इन्होंने ही गौ और ग्वालों को दावानल की ज्वाला से बचाया। काली नाग के दमन और इंद्र का मान मर्दन इन्होंने ही किया। इन्होंने सात दिनों तक एक ही हाथ पर गिरिराज गोवर्धन को उठाए रखा। उसके द्वारा आंधी पानी तथा वज्रपात से समस्त ब्रजवासियों को बचाया। गोपियां इनकी मंद मंद मुस्कान मधुर चितवन सर्वदा एक रस प्रसन्न रहने वाले मुखारविंद के दर्शन से आनंदित रहती थी।
अनायासी सब प्रकार के तापों से वह मुक्त हो जाता है जो इनके दर्शन पा लेता है। कहते हैं ये यदुवंश की रक्षा के लिए अवतार धारण किए हैं। ये विख्यात वंश इनके द्वारा महान समृद्धि यश और गौरव को प्राप्त करेगा। यह दूसरे जो श्याम सुंदर के पारस में खड़े कमल नयनसी बलराम जी हैं। किसी किसी के मुंह से सुना है इन्होंने प्रणंबासुर वत्सासुर बकासुर आदि को मारा है। जिस समय मथुरा वासी ऐसी चर्चा कर रहे थे। अखाड़े में तुरही बाजे बजने लगे। कंस ने इशारा किया अपने पहलवानों को।
मार डालो इनको। चाणुल भगवान श्री कृष्ण बलराम को संबोधन करके कहा नंद नंदन और बलराम जी तुम दोनों वीरों के आदरणीय हो महाराज हमने सुना है बहुत बलशाली हो आओ जरा दो दो हाथ हो जाए देखो प्रजा मन वचन कर्म से राजा का प्रिय कार्य करती है अर्थात कंस की इच्छा है कि हमारा तुम्हारा द्वंद युद्ध हो आओ हम तुम मिलकर के कुश्ती लड़े और महाराज कंस को प्रसन्न करें। राजा प्रसन्न तो संपूर्ण प्रजा प्रसन्न। भगवान श्री कृष्ण तो चाहते थे कि दोद हाथ हो। इसलिए चाणूर की बात सुनकर के भगवान ने कहा चाणूर वैसे हम भी भोजराज की वनवासी प्रजा हैं।
और हम भी इनको प्रसन्न करना चाहते हैं। इसी में हमारा कल्याण है। चाणूर किंतु हम तो बालक हैं। तुम तो पहाड़ के समान बड़े बलवान पहलवान हो। इसलिए हम लड़ेंगे पर अपने ब्रजवासी बालकों से। तुमसे कौन लड़े? इतने बड़े तुम पहलवान हो। कुश्ती समान बल वालों के साथ होनी चाहिए। जिससे देखने वालों को अन्याय का पाप ना लगे। चा ने कहा अजी तुम बालक हो तुम बालक हो अरे तुम अभी अभी 60 हजार हाथियों का बल रखने वाले कोलिया पेड़ को मार के आ रहे हो तुम बालक हो खेल खेल में कोलिया पेड़ को मार डाला इसलिए बातें मत बनाओ श्री कृष्ण तुम्हारी भुजाओं में बल है आओ मेरे से जोड़ करो भगवान ने दाती पीसी और कहा कि अभी तुमको भी कंस के सामने पछाड़ पछाड़ कर मारेंगे।
मुष्टिक को तो बलराम जी ने पकड़ा और चाडूर को भगवान श्री कृष्ण ये बहुत बड़े बलवान थे। अब कुश्ती लड़ने लगे। जैसे हाथों से हाथ पकड़ कर कुश्ती लड़ी जाती है। उसके पैकड़े होते हैं। पंजे से पंजे घुटनों से घुटने माथे से माथा छाती से छाती भिड़ाकर एक दूसरे पर चोट करने लगे। इस प्रकार दाव पेच करते करते जोड़ीदार को जैसे बलराम जी ने मुष्टिक को और भगवान श्री कृष्ण ने चारोर को ऐसे खेलते रहे। भगवान छोड़ना पीछे हटना एक दूसरे को धकेलना, रोकना, प्रहार करना। दंगल के देखने वाले जितने भी लोग थे सब कह रहे थे ये अनर्थ है।
ये नहीं होना चाहिए। कहां इतने सुकुमार बालक श्री कृष्ण और कहां पहाड़ के समान ये चांडूर और मुष्टिक नहीं ये अधर्म है। यह नहीं युद्ध होना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए। कुश्ती छोटे बलहीन बालकों से ऐसी आवाजें आने लगी। कंस बड़ा प्रसन्न होने लगा मारे गए श्री कृष्ण बलराम हमारे पहलवानों की पकड़ में आ गए कंस और सभासद इशारे दिए किसी की मत सुनो पटक दो इनको कितने लोग खड़े हो गए नहीं नहीं यहां अधर्म हो रहा है हम ऐसी सभा में नहीं बैठ सकते हम ये नहीं देख सकते कितनी खेद की बात है कि राजा ऐसे अधर्म के लिए स्वीकृति दे रहा है ये पर्वत के समान पहलवानों से बालक लड़ाए जा रहे हैं।
जो अभी किशोरा अवस्था के हैं। इनके एक-एक अंग सुकुमार हैं। कहां ये और कहां ये पहलवान बड़ी आवाजें आने लगी। यहां धर्म का उल्लंघन हो रहा है। पाप हो रहा है। अधर्म हो रहा है। अन्याय हो रहा है। चलो सब लोग यहां से चला जाए। बुद्धिमान पुरुष को चाहिए जिस सभा में पाप हो रहा है उस सभा से उठकर चला जाए। नहीं वो पाप का भागीदार बनेगा। वो दोष का भागी बनेगा। देखो देखो यह श्री कृष्ण को कैसे पकड़ रहा है। अब तो क्रोधित हो गया चाणुर और मुष्टिक भगवान को मारने के लिए। भगवान श्री कृष्ण ने बलराम जी की तरफ तिरछी दृष्टि से देखा कि अब ज्यादा फिर भगवान जैसे ब्रजभूमि में अपने सखाओं के साथ लड़ते थे।
है तो पुरुषोत्तम महाबलशाली भगवान जिनके भगवान शंकर लक्ष्मी जी आदि जिनकी आराधना करते हैं। गोपियां ब्रजवासी सबके प्राण ठाकुर जी हैं। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने मन ही मन संकल्प किया। पास में ही जेल तो जब यह हाहाकार मचा तो जेल में भी आवाज गई और देवकी वसुदेव जी ने सुना उन्होंने भगवान नारायण का स्मरण किया कि हे प्रभु मेरे बालक तो वैसे अभी हम जब से छोड़े आए तब से आज तक देखा नहीं सुना आए और मारे जाएंगे चाणुर मुष्टिक के द्वारा क्योंकि बहुत बलवान है चाणुर मुष्टिक पुत्री स्नेह से भगवान के बल का विस्मरण हो गया और वो बहुत रुदन करने लगे भगवान श्री कृष्ण और चाणुर दाव पेच कर रहे थे बलराम जी और मुष्टिक भगवान के ऊपर घूसे का प्रहार किया चाणुर ने मतलब यह घसा सहने के लिए केवल भगवान ही सामर्थ उसने समझा बालक है अब इनको मार डालते हैं भगवान के अंग में ऐसे प्रहार हो रहा है जैसे वज्र का प्रहार किया जाए चिंगारियां छूटे अब भगवान ने फासा चारूर को और दबाना शुरू किया चाणूर को भगवान ने और मुष्टिक को बलराम जी ने चूरमा बना दिया चाणूर का।
दबाते दबाते भगवान अब उसके प्राण घुटने लगे। वो अपने को छुड़ाकर दोनों हाथों से घसा बांधकर भगवान श्री कृष्ण की छाती पर मारा। भगवान ऐसे ही खड़े रहे जैसे कोई फूलों का प्रहार करे और कुछ ना बिगड़े। भगवान ने चाणूर को उठाया और उठाकर पैर पकड़ा और अंतरिक्ष में कई चक्कर लगाए धड़ा से गिरा दिया। बलराम जी ने जब देखा कि चाणूर सब उसके अंग अस्तव्यस्त हो गए। मालाएं बिखर गई। वो मृत होकर गिर पड़ा। बलराम जी ने एक घसा मारा। मुष्टिक को मुष्टिक वही भगवान श्री कृष्ण बलराम चाणूर और मुष्टिक को जे मारा तो वहां बहुत से पहलवान खड़े थे वो सब भगवान की तरफ दौड़े दौड़ ले कल इनका कर देते हैं श्री राधा वल्लभ लाल की जय
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)
संबंधित
- सर्व पापों का नाश करने वाले श्री गिरिराज ( गोवर्धन जी ) की अद्भुत महिमा // 09/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- दिव्य दीपावली महा महोत्सव // 08/11/26 — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- इन 10 दोषों से पहचानें कि हमारे भीतर पाप हैं या नहीं / गोपियों की विरह व्यथा एवं भ्रमरगीत का वर्णन — पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- उपासना में बाधा डालने वाले ये 6 दोष / उद्धव जी का ज्ञान और गोपियों का अनन्य प्रेम // 06/11/26 — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुगम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन…
- संतों की कृपा से प्राप्त होती है ऐसी अद्भुत स्थिति / उद्धव जी को देखकर ब्रजवासियों की विरहदशा — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमाइक मकरंद रसौ पूर्णम हद्य पितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल मायाम परम शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…
- निहाल कर देने वाली शरणागति का वर्णन / उद्धव जी का श्रीकृष्ण का संदेश लेकर आना / नंदबाबा से वार्ता — वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शी शीतल माया परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम…