॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

निरंतर नाम जप में बाधक हैं ये 5 बातें / कंस वध / देवकी-वसुदेव जी से मिलन / गुरुकुल शिक्षा ग्रहण

▶ YouTube

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का सत्संग — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

वृंदावनेश्वरी तव पदारविंदम प्रेमा मकरंद रसो पूर्णम हदितम मधुपते स्मरता मुग्रम निर्वाय परम शीतल माशयाम परम शीतल मायाम परम सच्चिदानंद धन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरुलता श्री यमुना रस रानी जो रज रानी जो समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिष प्रणाम कोटि नमन कोटिष नमस्कार श्री जी केतु की कृपा से एक एक शसे व्यतीत हो रही है धाम में नाम में रूप चिंतन में लीला श्रवण गायन में तो अब हमें और कुछ नहीं चाहिए।

हमारा जीवन परम धन्य हो गया। यदि हमारी एक भी स्वास संसार के चिंतन में शास्त्र विपरीत आचरण में जो जा रही हैं वो व्यर्थ जा रही है। इसलिए कहीं भी हो कैसे भी हो कुछ भी कर रहे हो राधा नाम मत भूलो। सब ठीक हो जाएगा। अपनी सामर्थ्य सब ठीक करने की नहीं है। राधा नाम सब ठीक कर देगा। चिंता मत करो। चिंतन करो। यदि राधा नाम का चिंतन हो रहा है तो अनंत जन्मों के संचित कर्म भस्म हो जाएंगे। यदि राधा नाम का चिंतन हो रहा है तो वर्तमान में या आगे भविष्य में जो हमसे अपराध बनेंगे वो लिखे ही नहीं जाएंगे अनुख्यांतरा मधुपति लालजू महाराज उसके अपराध ही नहीं गिनते और महा प्रेमाष्टम तो परम देती इस राधा नाम के जप करने वाले को क्या दे उनके विचार में ही नहीं आता क्योंकि यह माया जनित पदार्थ वस्तु पद प्रतिष्ठा ये भगवान स्वप्निक वस्तुएं अपने जनों को नहीं देते तो क्या करते हैं राधा नाम जपने वाले के अधीन हो जाते हैं और अपने को ऋणी कहलाते हैं।

ये राधा नाम यदि हमारी स्वास प्रश्वास में चल रहा है तो अब हमें चिंता की बात नहीं। श्रीपाद कह रहे हैं काममम वासो भवतु नरके [गाना गाने की आवाज़] च महंद कंद श्रीमद वृंदावन गुणग पूते करण रंध गतेवा स्मृति पथ मथुयावान्यथा में श्री वैकुंठे रुचिदम श्री प्रथ दास्यम महानंद कंद प्रेम सुधा रस सिंधु यदि राधा नाम का चिंतन हो रहा है राधा नाम का कीर्तन हो रहा है राधा नाम का जप हो रहा है और जहां से राधा नाम का परिचय मिला वह वृंदावन का आश्रय है। वृंदावन का वास है। वृंदावन का चिंतन है।

तो कह रहे अब हमें कोई परवाह नहीं। आप नरक भेज देना। देख लो। काममम वासो भवत नरके चैन महानंद कंद मुझे वहां भी महा आंद कंद का मूल वृंदावन आनंद में रखेगा। क्यों? क्योंकि राधा नाम जपेंगे। अगर हम राधा नाम जपने वाले हैं, निष्ठा है तो हमें नरक भेज दो। हमें उसकी कोई परवाह नहीं। और कह रहे हैं श्रीमद् वृंदावन गुणग पूरते करण रंध यदि वृंदावन के महामहिम श्री प्रिया प्रीतम की लीला गुणों का हमारे कानों में श्रवण करने का सौभाग्य मिल रहा है तो मुझे बैकुंठ का वैभव नहीं चाहिए।

मुझे महामहिम नारायण की दासता नहीं चाहिए। मुझे अपने वृंदावन बिहारी बिहारी के यश का श्रवण कानों से करना है। रज का सेवन करना है। राधा नाम जपना है। आप नरक भले भेज दो मुझे बैकुंठ मत भेजना। कितनी बड़ी बात। मुझे बैकुंठ का सुख नहीं चाहिए। नरक का दुख देना और उसी दुख में हम पुकारेंगे। राधा राधा राधा। यह प्रेमियों की बात है। क्योंकि नरक तब होता है जब हम भगवत विमुख होते हैं। चाहे जहां रहो तुम नरक के समान ही दुख भोगोगे यदि भगवत विमुख हो और भगवत सन्मुख हो तो महा दुख नरक जैसी परिस्थिति में भी आप आनंद में रहेंगे।

इसलिए हमारी बात मान लो। ये द्व अक्षर परा विद्या राधा नाम ये कभी मत भूलो। राधा राधा राधा राधा आप देख लेना आप कितने आनंद में रहेंगे लोक परलोक सब कुछ संभल जाएगा आपके संभाले नहीं संभलेगा राधा नाम संभाल देगा एक बार हमारी प्रार्थना मान लो जिनके कानों में बात पड़ रही हो किसी भी संप्रदाय के हो जैसे हम औषधि में संप्रदाय नहीं देखते ऐसे राधा नाम भव समुद्र से पार करने की औषधि और प्रेम में डुबो देने की अपार सामर्थ है। इसलिए राधा राधा राधा हर समय रखते रहो। आप देख लेना आप देख लेना इस राधा नाम का प्रताप क्या है?

खुद अनुभव कर लेना। बहुत जल्दी अनुभव हो जाएगा। यदि पापाचरण रोक दिए जाए तो पापाचरण करते हुए राधा नाम जप करोगे तो भी उद्धार करने की सामर्थ नाम में है। बड़े-बड़े वैश्यागामी पापियों का भी उद्धार नाम ने कर दिया। अगर आप पापाचरण रोक कर नाम जप करेंगे तो बहुत जल्दी आपको अनुभव में आ जाएगा कि राधा नाम क्या है? क्या मिलता है? बड़ी-बड़ी साधनाओं से जो फल मिलता है वह राधा नाम से जो फल मिलता है उसकी बराबरी नहीं कर सकता। राधा नाम उसे लघु हे कर देता है। इसलिए खूब राधा राधा जपो चाहे जैसी परिस्थिति हो।

हमारी बात पर ध्यान देना। चाहे जैसी परिस्थिति हो मन की चाहे जैसी परिस्थिति हो बाहर की तुम राधा नाम जप करोगे सब मंगल हो जाएगा। देख लेना। ये हम अपने हृदय की बात, अपने आचार्य की बात और संपूर्ण वृंदावन वासियों की बात कह रहे हैं। क्योंकि राधा नाम केवल वृंदावन की कृपा से ही जिभ्या में आ सकता है। अन्यथा नहीं। जिस पर श्री कृष्ण की असीम कृपा है वही ब्रज में कदम रख सकता है। जिस पर श्री जी की असीम कृपा है वही वृंदावन में कदम रख सकता है और वृंदावन का प्रभाव है कि तुम्हें राधा नाम रूपी महाप्रसाद देगा।

अन्यत्र नहीं आगम निगम पुराण अगोचर आगमों में निगमों में पुराणों में अगोचर है राधा रूप राधा नाम इसलिए बड़े कृपा पात्र हैं जो वृंदावन की पावन भूमि में बैठकर भगवत चर्चा सुन रहे हैं। राधा नाम की महिमा सुनकर आप राधा नाम को अपनी जिभ्या पर विराजमान कर लीजिए। बस सब हो जाएगा। इसी से सब हो जाएगा। तुम किशोरी के नाम पर विश्वास कर लो। बिल्कुल दृढ़ भाव रखो। तुम्हारा कल्याण हो जाएगा। मंगल हो जाएगा। और अगर श्री जी के रसिकों का संग होकर कहीं उपासना का रंग चढ़ा तो श्री जी की सेवा मिल जाएगी।

पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज नाम [गला साफ़ करने की आवाज़] जापक को क्या त्यागना चाहिए? हमारे जिभ्या पर निरंतर नाम चलता रहे। इसके लिए हमें क्या त्याग करना चाहिए? बोले पहला व्यर्थ भाषण। अगर नाम जब निरंतर चलना है क्योंकि चिंतन तभी होता है जब हमारा व्यर्थ भाषण होता है तो व्यर्थ चिंतन होता है। व्यर्थ भाषण बेकार की बातें। यह लोग बेकार की बातें दोद घंटे चार चार घंटे बैठे आग में सेक रहे हैं सर्दी का समय और प्रपंच की बातें कोई एक बार राम कृष्ण हरि नहीं ऐसे लोगों के बीच में नहीं बैठना चाहिए ऐसे लोगों की बातें नहीं सुननी चाहिए व्यर्थ भाषण फिर व्यर्थ चिंतन बाबा ने कहा व्यर्थ चिंतन व्यर्थ चिंतन प्रभु के सिवा सिवा और जो कुछ भी चिंतन होता है जो बहुत सोच विचार करते रहते हैं बहुत मनोराज्य करते रहते हैं बहुत कल्पना करते रहते हैं इनका समय बहुत व्यर्थ जाता है फिर वो इतने थक जाते हैं कि बुद्धि उनकी नेगेटिव सोचने लगती है।

नकारात्मक सोच इतना बढ़ जाता है कि फिर वो डिप्रेशन में पहुंच जाते हैं। डिप्रेशन इतना बढ़ जाता है कि जीना मुश्किल हो जाता है। बिना नाम के कहीं सुख शांति नहीं है। व्यर्थ चिंतन हमारा होने ना पावे। तो इसीलिए कहते हैं कि जैसे राधा जपो तो राधा ही चिंतन करो। राधा क्योंकि किशोरी जो का रूप चिंतन करने की सामर्थ्य तो किशोरी जी ही देती है। तो किशोरी जी के नाम में वो सामर्थ्य है जो किशोरी जो का चिंतन करवा दे। समस्त कलाओं में गुणों में प्रवीण हमारी स्वामिनी जो ऐसी आगरी हैं गुण सागर रूप सागर वैदग चतुरता के सागर कृपा के सागर वात्सल्य के सागर कि लाल जो को अधीन किए हुए हैं।

अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक परात परस जिनके गुणों में अधीन है वो नाम हम चिंतन करें। ये अमृतमय है अविनाशी रा बड़ा की मात्रा धा बड़ा की लिख गया राधा नाम बार-बार लिखे राधा राधा राधा तो नाम का जप चल रहा है और नाम का चिंतन चल रहा है। एक दिन देखना इसी राधा में रूप जागृत हो जाएगा। प्रिया प्रीतम देख लेना एक दिन तुम्हारी सामर्थ जैसी भजन की बढ़ती जाएगी वैसे वैसे रूप प्रकाशित होता जाएगा और रूप प्रकाशित होने का मतलब है चित्त का लुट जाना और चित्त लुट जाने का मतलब है परम पद मिल जाना प्रिया प्रीतम में चित्त लुट गया तो परम पद के अधिकारी बन गए तो व्यर्थ भाषण छोड़ो व्यर्थ चिंतन छोड़ो और व्यर्थ दर्शन छोड़ो।

ये आंखें बहुत चराते रहते हैं लोग। आंखों को थोड़ा मर्यादा में रखो। उचित देखो। अनुचित मत देखो। बात करना है तो चरणों की तरफ देख के बात करो। रास्ता चलना है तो रास्ते को देख के चलो। कोई बात है। ठीक है। कभी ऐसा हुआ। एक बार दृष्टि चली गई। दृष्टि संभालो। तभी भजन होगा। दृष्टि चराते घूमोगे तो भजन नहीं होगा। ए भाई जिनके पास मोबाइल है बहुत सही ढंग से प्रयोग करो। उसका गलत प्रयोग मत करो। उसमें अवगुण जो है उनको मत देखो। भगवत मार्ग के पथिक हो। नेत्रों को संभालो।

जितनी आवश्यकता है उतना ही खोलो। अन्यथा नहीं पूरा संसार भरा हुआ है उसमें। व्यर्थ दर्शन से बचो। और व्यर्थ श्रवण से बचो। बेकार की बातें सुनने से। और पांचवा व्यर्थ भ्रमण। यह पांच बातें नाम जापक को त्यागनी चाहिए। अब घूम रहे हैं बेकार का इधर से उधर। नहीं चुपचाप आसन लगा के बैठो। भजन करो। किनहीं किन्ही का स्वभाव होता है। आसन में बैठो या गर्दन झुकाओ। जिस लक्ष्य में जा रहे हो वहां जाओ। परिक्रमा दर्शन बस संत समागम तो नेत्र झुकाए बस संत समागम में पहुंच गए। बहुत सावधानी की जरूरत।

नाम जापक को व्यर्थ भाषण व्यर्थ चिंतन, व्यर्थ दर्शन, व्यर्थ श्रवण और व्यर्थ भ्रमण इनका त्याग कर देना चाहिए। भगवान के नाम स्मरण भगवत लीलाओं के स्मरण भगवत स्वरूप के स्मरण से व्यर्थ चिंतन दूर हो जाता है। भगवत गुणानुवाद भगवन नाम कीर्तन भगवन नाम जप से व्यर्थ भाषण निवृत्ति हो जाती है। भगवन मूर्ति महात्मा और गुरुदेव के दर्शन करने से व्यर्थ दर्शन का दोष दूर हो जाता है। भगवत कथा श्रवण नाम कीर्तन श्रवण इससे श्रवण पवित्र हो जाता है। व्यर्थ श्रवण निवृत्त हो जाता है।

भगवत [नाक से की जाने वाली आवाज़] सेवा और साधु जनों की सेवा करने से व्यर्थ भ्रमण निवत्त हो जाता है। यह हुआ नाम जापक की सावधानी। अब हम प्रेम मार्ग के प्रथिक हैं तो हमारा प्रेम बढ़े घटे ना तो किन बातों से प्रेम घट जाता है पूज्य पादु पहला जो बहुत ग्रंथों का स्वाध्याय करता है वह प्रेमी नहीं हो सकता जिज्ञासु तो हो सकता है प्रेमी नहीं प्रेमी को अब जैसे आप वृंदावन रस में जुड़ गए तो राधा सुधा निधि श्रीमद चतुरासी जी 42 लीला यही अपने प्रिया प्रीतम के जस के ग्रंथ जो इनहीं का पाठ करें इनहीं का स्वाध्याय करें हमें चलना है बिहारी जी की तरफ तो हमें छठी करा और आगरा के किलोमीटर जान के क्या जरूरत है जब हमें बिहारी जी जाना है तो अपनी दिशा की बात हम जाने अन्य दिशा की बात जान करके कोई प्रवचन करना है क्या तो बहुत ग्रंथ नहीं पढ़ना चाहिए दूसरा बहिर्मुख पुरुषों की बनाई हुई पुस्तकें और टीका नहीं पढ़नी चाहिए।

हम कहते हैं जो हमारे सद ग्रंथों की टीका प्रकाशित है उसी का भाव अपने जीवन में धारण कर लो। तो महापुरुषों की टीका पढ़े अन्य की टीका ना पढ़े। बहिर्मुख पुरुषों के द्वारा बनाई हुई बहुत विचित्र विचित्र है। जो महापुरुषों को अनुभव हुआ उसी अनुभव में हम चले हम अपने अनुभव ना छापे। महाजनो गतेन सपनता महाजन जिस मार्ग में गए उसी मार्ग में चलने से भगवत प्राप्ति होगी। प्रेमी मार्ग में चलने वाले महान साधक को केवल महापुरुषों की बातें सुननी और पड़नी चाहिए। बस अन्य नहीं बहुत ग्रंथ पढ़ना और बहिर्मुख पुरुषों की बनाई हुई पुस्तकें या टीका पढ़ना तीसरा बहिर्मुख पुरुषों का संग करना यह प्रेम को क्षीण करने वाला है बहिर्मुख पुरुषों का संग नहीं करना बहिर्मुख करते हैं जो अंतर कभी बैठकर भजन ही नहीं करते बाहर ही केवल बातें बाहर का ही केवल सब राग रंग सब में पांच भौतिक तत्व एक है सब में परमात्मा त्मा एक है वह समझे ना समझे हमको तो समझना है हमारा सिद्धांत क्या कहता है सनातन सनातन सिद्धांत कहता है वासुदेवा सर्वमति वासुदेवा हमको अपने भगवान की आज्ञा माननी सब में भगवान देखना है बोले जो दुष्टता करेगा तो ये उनकी जिम्मेवारी है यदा यदा धर्मस गिर भवती भारत अभान अधर्मस तदात्मान सजाम सजाम में हम अहम वह कर लेंगे।

अपने को उनका गुण गाना है, नाम जप करना है और उनकी जूठन पाकर जीवन व्यतीत कर देना है। धर्म संस्थापन्थाय संभवाम युगे युगे ये उनका कार्य है। हम उनका गुण गा रहे हैं। इसी से धर्म की स्थापना जितनी होनी दीपक अपना प्रकाश दिखाता है। अपना प्रकाश दिखाता है। चंद्रमा अपना प्रकाश दिखाता है। सूर्य अपना प्रकाश दिखाता है। पर सब अपूर्ण है। क्यों? सूर्य भी एक सीमित प्रकाश देने वाले असीम प्रकाश भगवान देने वाले जो सूर्य को भी प्रकाशित करते हैं। समझना होगा यहां यहां अंदर घुसो अंदर धर्म की स्थापना करो।

बहिर्मुख पुरुषों का संग ना करें और किसी व्यक्ति से अपनापन ना होने पावे। प्रेमी को ये बहुत खास बात रखनी है। किसी से अपनापन ना होने पावे। अपनापन केवल श्री जी से इसी बात में सब क्षमा हो जाएगा अवगुण करे समुद्र सम गणत ना अपनो जाने ये मेरा है अपना शब्द केवल श्री जी से जुड़ जाए व्यवहार सबसे सब जीवन से प्रीति रीति निवाहत अपनी हमारी रीति है सुख देना निष्काम भाव रखना सबसे प्रेम करो निष्काम भाव से अपनापन श्री जी से रखो श्री जी के नाते सबसे प्रेम करो पांचवा उपदेशक बनना जो दूसरों को उपदेश करता है और स्वयं स्थिति नहीं है वो कभी परमार्थ का पथिक नहीं हो सकता चाहे जितना बढ़िया उपदेश दे लेता हो स्थिति स्थितिवान पुरुष उसकी अब स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ना जो भगवदाकार वृत्ति हो गई है उसी को उपदेश देने का अधिकार है नहीं तो कह रहे उपदेशक बनने से पतन हो जाएगा।

वह सतार्ग में नहीं चल पाएगा। क्योंकि काम, क्रोध, लोभ, मोह, मत्सर, मद ये जो त्यागने योग्य हैं इनको त्याग नहीं पाएगा। क्योंकि काम, वासना उपासना से नष्ट होती है। क्रोध सत्संग से प्राप्त विवेक के द्वारा क्षमा से नष्ट होता है। मोह यह सब नाशवान है। परिवर्तनशील है। मृत्यु लोक है। एकमात्र सत्य परमात्मा है। इससे मोह का नाश होता है। लोभ भगवान के नाम में होने से नाम में लोभ होने से सांसारिक धन संपत्ति का लोभ का त्याग हो जाता है। मत्सर जो भी कर्म करें वो ईश्वर को समर्पित कर दे।

इससे मत्सर ईर्ष्या नष्ट हो जाएगी। तो अब जो दूसरों को उपदेश दे रहा है पक्का केवल व्यापार मात्र हो सकता है। लेकिन परमार्थ में चलने के लिए पहले संसार पर विजय प्राप्त करो। पहले भगवत प्राप्ति करो। फिर आप जाओ। एक बार आज्ञा हो जाए किसी बात को तो ऐसे पकड़ो कि हमारे उद्धार के लिए रस्सा फेंक दिया गया। जैसे समुद्र में कोई डूब रहा हो एक रस्सी फेंक दी जाए और वो पकड़ ले तो उससे पार हो जाए। ऐसे गुरुजन आज्ञा कर दे कि 10 पद गा लिया करो आके यहां बैठ के तो दुनिया में चाहे जो कुछ हो जाए लेकिन तुम अगर वृंदावन आए हो तो 10 पद वहां बैठ के गा लो उससे तुम्हारा कल्याण हो जाएगा।

तो पूज्य पाद श्री उड़िया बाबा जी कह रहे हैं प्रेम मार्ग में उपदेशक बनने से बड़ी बाधा आ जाती है। अगर हमारी वृत्ति भगवदाकार है तो फिर कोई परिवर्तन नहीं। क्योंकि उपदेश भी तो महत्व जन ही देते हैं। संत जन देते हैं। अगर संत जन ना दे सब बंद कर दे तो उपदेश कहां से होगा? लेकिन उपदेश देने का अधिकार उसी को है जो भगवत साक्षात्कार या निरंतर भगवान से अपनी चित्तवृत्ति जोड़ना चाहता है। क्योंकि काम, क्रोध, लोभ, मोह, मत्सर, मद इनका त्याग किए बिना उपदेश किस बात का हो रहा है?

जो केवल बाह्य है त्याग का नाटक करता है। वह ढोंग होता है। उसी को दंभ कहा जाता है। उसी को पाखंड कहा जाता है। और यदि हृदय से त्याग किया जाए तब बात तो काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर इनका हृदय से त्याग होता है। भजन से जितना भजन करोगे उतना ही इन विकारों पर विजय प्राप्त होगी। निज का कल्याण करें पहले तो जग का कल्याण स्वयं होगा। ये हमने महापुरुषों के वचन सुने। पहले स्वयं जीवन मुक्त बनो फिर जगत कल्याण अपने आप हो जाएगा। जो दंभ है यह साधक को बहुत बुरी तरह गिरा देता है।

और इसकी दंभ की गति अच्छे अच्छे नहीं समझ पाते। अतः बहुत सावधान रहो कि तुम्हारे अंदर कोई पाखंड, कोई दमकार ये दोष ना आ जाए। दूसरों के अवगुणों को देखना, सुनना, कहना, चिंतन करना ये छोड़ दिया जाए क्योंकि भजन में बाधक है। इससे हमारे भजन में मलिनता आ जाएगी मन में और भजन नहीं बनेगा। दूसरों के अवगुणों को देखना, सुनना, कहना या चिंतन करना इससे भजन में बाधा पड़ जाएगी। पर चर्चा का त्याग कर दो। दूसरों के अगर देखना है तो गुण देखो। वैसे तो कुछ ना देखो। ना गुण देखो ना दोष देखो।

तात सुनो मायाकृत गुण दोष अनेक। गुण या उभय न देखी देखी सो अभिवक। वाणी, नेत्र, हाथ, पैर इनमें जो चंचलता होती है उसका लक्षण होता है कि वो मूर्खता है। उसमें भी मूढ़ता है। नेत्र चंचल, वाणी चंचल, हाथ चंचल, पैर चंचल। बैठे हैं वो हिला रहे हैं पैर हिला रहे हैं ऐसे पैर शांत बैठो जहां हाथ रख दिया रख दिया अब घंटा घंटे शांति से बैठे जब आप शांति से बैठना चाहोगे तो आपकी त्वेंद्र में इधर उधर खुजली होगी कभी इधर कभी इधर कभी इधर शांत नेत्र गंभीर मुद्रा गंभीर साधक का एक अलग ही स्वरूप होता है जो भगवत मार्ग का होता है वाणी नेत्र नेत्र, हाथ और पैर इनमें चंचलता मूर्खता का लक्षण है।

अतः साधक को इन चारों की चंचलता छोड़नी चाहिए। वाणी, नेत्र, हाथ और पैर। जिसमें चारों चंचलता हो तो समझ लो कि ढोंग है साधक रहे। हाथ की चंचलता, नेत्र की चंचलता, वाणी की चंचलता, पैर की चंचलता। सिद्ध महापुरुष है पूज्य पादु बाबा तो वाणी की चंचलता क्या है जोर से बोलना अधिक बोलना व्यर्थ में चिल्लाना बिना प्रयोजन के बिना प्रयोजन वाली बातें करना बिना कोई उद्देश्य नहीं ऐसे बात किए चले जा रहे हैं ये वाणी की चंचलता है नेत्र की चांचलता बिना काम के इधर उधर दौड़ाना नेत्र ऊपर नीचे ऐसे बहुत चंचलताएं हैं।

इनको संभालने के लिए ही महापुरुषों के वचन जो प्राय सुनने को नहीं मिलेंगे। ग्रंथों में लिखे रखे हैं। नेत्र चांचल्यता भजन में बहुत बाधक है। कहीं ना कहीं फसा देगी। और हस्त चांचलता तिनका तोड़ना पुष्प तोड़ना, पृथ्वी पर लिखना या इधर उधर बार-बार चंचलता चपलता करना और पाद चंचलता, पैर हिलाना, बेढंगे ढंग से चलना आदि आद वाणी, नेत्र, हाथ, पैर गंभीर मुद्रा में रहो। जो अति भाषण करता है, अति परिश्रम करता है, अति भोजन करता है, और अति नींद लेता है, जो सांसारिक धर्मों में बंधा हुआ है, दुष्टों का संग करता है, रुपए का लोभ रखता है, वो परमार्थ पे नहीं चल सकता।

वह परमार्थ पर नहीं चल सकता। पूज्य बाबा जो अति भाषण करता है। बहुत बोलता रहता है। अति परिश्रम बहुत बेकार की व्यर्थ की चेष्टाओं में अपनी शक्ति को खोता है। अति भोजन बहुत भोजन पाता है। तो सारी शक्ति भोजन पचाने में लग जाती है। भजन काहे से करेगा? जो सांसारिक धर्मों में बंधा हुआ है। सांसारिक धर्म कोई किसी का पति, कोई किसी का पिता है, कोई किसी इनकी महाता नहीं महाता है भागवत सच्चिदानंद भगवान की चिंतन की तो हम कार्य सब करें पर चिंतन प्रभु का करें। इनकी प्रधानता ना रख ले।

दुष्टों का संग और लोभ रुपए का लोभ यह परमार्थ में नहीं चलने देते। अति भाषण अति परिश्रम अति भोजन अति निंद्रा और सांसारिक धर्मों के नियमों का पालन करने की बात और दुष्टों का संग और धन का लोभ यह शुद्ध परमार्थ में नहीं चलने देते। अपने कर्म को छोड़कर जो दूसरे के कर्म देखते रहते हैं, वह प्रमादी होते हैं। जो दूसरे के दोष देखते रहते हैं, उनमें रजोगुण आ जाता है। रजोगुण तमोगुण को बुला लेता है। रजोगुण तमोगुण होता है तब भजन नहीं होता। सात्विक पुरुष को चाहिए कि रजोगुण ना पावे।

कम से कम रजोगुण ही ना पावे। तमोगुण आ जाएगा तो सो जाओगे पर रजोगुण आ जाएगा तो विषय विलासिता में फंसा देगा। काम बिगाड़े भक्ति को ज्ञान बिगाड़े क्रोध और लोभ विराग बिगाड़ ही मोह बिगाड़े बोध। कामी पुरुष विशुद्ध भक्ति नहीं कर सकता। क्रोधी पुरुष विशुद्ध ज्ञान नहीं प्राप्त कर सकता। लोभी पुरुष विशुद्ध बैरागी नहीं हो सकता। मोही पुरुष बोधवान नहीं हो सकता। अतः काम, क्रोध, लोभ और मोह इनसे जो मिलग होते हैं वही भक्त होते हैं। वही ज्ञानी होते हैं। वही बैरागी होते हैं।

वही बोधवान होते हैं। चलते हैं श्रीमद् भागवत महापुराण। सच्चिदानंद करुणामय भगवान श्री कृष्ण और बलराम कंस सिंहासन पर विराजमान है। संपूर्ण मथुरा मंडल की प्रजा बैठी हुई है। और ब्रज के नंद बाबा आदि सब ग्वाल बाल भी गए हुए हैं। भगवान श्री कृष्ण और बलराम को अखाड़े में घसीटा चाणूर और मुष्टिक ने और कहा आओ हमसे युद्ध करो। श्री कृष्ण बलराम जी ने कहा हम तो बालक हैं। आप पहाड़ जैसे शरीर वाले कुश्ती तो समान बल वालों से लड़ी जाती है। अरे उन्होंने कहा तुम बालक नहीं हो।

तुम महावीर हो। ऐसा कह करो लिपट गए। और भगवान श्री कृष्ण से चाूर और बलराम जी से मुष्टिक परस्पर कुश्ती के दाव पेच एक घसा मारा चारूर ने भगवान के वक्षा स्थल पर तो जैसे हाथी को फूलों की माला मारो क्या फर्क पड़ता है ऐसे भगवान को कोई फर्क नहीं पड़ा संपूर्ण देखने वालों ने कहा अनर्थ हो रहा है। कहां दो नौ किशोर बालक और कहां यह बहुत पुराने वज्र के समान कठोर शरीर वाले बड़े-बड़े पहलवान नहीं अनर्थ हो रहा है। जिस सभा में अनर्थ होता है उस सभा में विरोध करना चाहिए।

हट जाना चाहिए। नहीं तो पाप का भागी होता है। भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने जब देखा कि संपूर्ण मथुरा मंडल की प्रजा को बड़ा इस बात पर दुख हो रहा है तो बलराम जी को इशारा किया कि निपटाओ बहुत देर खेलने से क्या फायदा? चाणूर को भगवान श्री कृष्ण ने दोनों भुजाओं में कस के पकड़ लिया। उठा के पटक दिया। पैर पकड़ के घुमा घुमा कर धरती पर जैसे कपड़ा पछाड़ा जाता है ऐसे पछाड़ पछाड़ के मार डाला। चारुर के प्राण तो पटक कर घुमाने में ही निकल गए थे। उसकी वेशभूषा अस्तव्यस्त हो गई।

केश मालाएं बिखर गई। वो इंद्रध्वज के समान गिर पड़ा। इसी प्रकार मुष्टिक ने भी पहले बलराम जी को एक घसा मारा। इस पर महाबली बलराम जी ने बड़े जोर से एक तमाचा जड़ दिया। तमाचा लगने से कंपायमान हो गया और आंधी से उखड़े हुए वृक्ष के समान अत्यंत व्यथित और अंत में प्राणहीन होकर खून उगलता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा। हे राजन इसके बाद योद्धाओं में श्रेष्ठ भगवान बलराम जी ने अपने सामने आते हुए पहाड़ के समान बलवान कूट नामक पहलवान को खेल खेल में ही बाएं हाथ के घसे से उपेक्षा पूर्वक मार डाला।

उसी समय भगवान श्री कृष्ण ने एक चरण का प्रहार किया तो शल पधार गया। तोशल को तिनके की तरह चीर कर दो टुकड़े कर दिए। इस प्रकार शल तोशल कूट मुष्टिक चाणोल इन पहलवानों को भगवान ने मारा। अब और जो वहां पहलवान थे वह सब प्राण बचाकर अखाड़े से भाग पड़े। उनके भाग जाने पर श्री कृष्ण बलराम जी समवयस्क सखाओं के साथ कुश्ती का खेल खेलने लगे। मल की रात कंस ये सब देख रहा था। भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी की इस लीला को देखकर दर्शकों को तो बड़ा आनंद हुआ। और जो वयो वृद्ध बैठे हुए थे वह आशीष देने लगे धन्य है धन्य हो ऐसी प्रशंसा करने लगे परंतु कंस बड़ा भयभीत हो गया उसने विचार किया कोलिया पीड़ हाथी को मार दिया चाडूर मुष्टि कूट छल तोसल इनको मार दिया बचे हुए सब पहलवान भाग गए भोजराज कंस ने कहा बंद कर दो यह बाजे बजाना।

बाजे बजाना बंद हो गए। अरे वासुदेव के इन दुचरित्र लड़कों को बंदी बना लो। गोपों का सारा धन छीन लो। नंद को कैद कर लो। वसुदेव शीघ्र मार डालो। उग्रसेन मेरा पिता है पर अनुयायियों के साथ शत्रुओं से मिला है। इसको जीता मत छोड़ो मार डालो। ऐसा जैसे कोई पागल आदमी बोलता हो। ऐसे कंस बकवास करने लगा। भगवान श्री कृष्ण ने छलांग मारी। वही अखाड़े से सीधे सिंहासन के समीप पहुंच गए। वेग पूर्वक छलांग मारकर मंच पर पहुंच गए। जिसमें उच्च सिंहासन पर कंस विराजमान था। जब कंस ने देखा कि छलांग मार के मेरे समीप आ गए।

अब वो बहुत घबरा गया। सहसा उठ खड़ा हुआ। हाथ में ढाल ली और तलवार और भगवान श्री कृष्ण पर चोट करने का पैतरा बदलते हुए अवसर ढूंढने लगा। कभी दाई और कभी बाई ओर। भगवान श्री कृष्ण का तेज तो प्रचंड अत्यंत दुस्सा है। जैसे गरुड़ सांप को पकड़ लेते हैं वैसे ही भगवान ने पैतरा पकड़ कर के कंस को बलपूक अपने कब्जे में किया। भयवश कंस का मुकुट गिर गया। भगवान ने केस पकड़े। जैसे देवकी जी के विवाह के समय केश पकड़े थे वैसे ही केस पकड़े। और ऊंचे मंच से फेंका तो रंग भूमि में गिराकर परम स्वतंत्र भगवान श्री कृष्ण चंद्र विश्व के आश्रय है।

फेंक के उसी के ऊपर कूद पड़े। कूदते ही कंस के प्राण निकल गए। केस पकड़ के घसीटा और रंग मंच में नीचे फेंका और उसी के ऊपर कूद पड़े। सो उसकी मृत्यु हो गई। भगवान सबके देखते देखते कंस की लाश को धरती पर घसीट घसीट कर मारने लगे। जैसे बलवान सिंह हाथी को सबके मुंह से हाय हाय की ऊंची आवाज निकलने लगी। कंस नित्य निरंतर बड़ी घबराहट के साथ भगवान श्री कृष्ण का चिंतन करता रहता था। खाते, पीते, सोते, चलते, बोलते, सांस लेते सब समय भगवान श्री कृष्ण का द्वेष पूर्वक चिंतन करता रहता था।

तो उसको दिखाई देता था हाथ में सुदर्शन चक्र लिए हुए भगवान श्री कृष्ण। इस नित्य चिंतन के फल स्वरूप वह चाहे द्वेष भाव से ही क्यों ना किया गया हो। उसे भगवान के उसी रूप की प्राप्ति हुई जिसे सारूप्य मोक्ष कहते हैं। कंस को सारूप्य मोक्ष की प्राप्ति हुई। जिसकी प्राप्ति बड़े-बड़े तपस्वी योगियों के लिए भी कठिन है। अब जब कंस के भाइयों ने देखा जो कंका आदि निग्रोधादि थे कि हमारे बड़े भ्राता महाराज कंस का वध कर दिया श्री कृष्ण ने तो अपने बड़े भाई का बदला लेने के लिए क्रोध में आग बबूला होकर भगवान श्री कृष्ण और बलराम की ओर दौड़े।

जब भगवान बलराम जी ने देखा कि बड़े वेग से युद्ध के लिए तैयार होकर दौड़े आ रहे हैं तो एक परिग उठाकर उन सबको मार डाला। जैसे सिंह पशुओं को मार डालता है। उस समय आकाश में धुंधभियां बजने लगी। भगवान के विभूति स्वरूप ब्रह्मा शंकर आदि देवता बड़े आनंद से पुष्पों की वर्षा करते हुए श्री कृष्ण बलराम की स्तुति करने लगे। महाराज कंस और उसके भाइयों की स्त्रियां स्वजनों की मृत्यु से अत्यंत दुखित हो गई और अपना सिर पीटती हुई आंखों में आंसू भरे हुए वहां आई और वीर सैया पर सोए हुए अपने पतियों से लिपट कर वो शोक ग्रस्त हो गई और बार-बार आंसू बहाती हुई ऊंचे स्वर से विलाप करने लगी वो स्त्रियां रो-रो के पुकार रही थी हा नाथ हाय हे प्यारे हे धर्मज्ञ हे करुणामय हे अनाथ व्सल आपकी मृत्यु से हम सब मरी समान हो गई आज हमारा घर उजड़ गया हमारा सौभाग्य उजड़ गया हमारी संतान अनाथ हो गई कंस से उसकी पत्नियां कहती इस पूरी के आप ही स्वामी थे आप के आपने इतने निरपराध प्राणियों से द्रोह किया कि उसी पाप के कारण आप मारे गए।

आपने बड़ा अन्याय किया था। इसी से आपकी यह गति हुई है। सच है जो जगत के जीवों से द्रोह करता है, उनका अहित करता है, ऐसे पुरुष की ऐसी ही गति होती है। उनकी पत्नियां कह रही यह भगवान श्री कृष्ण जगत के समस्त प्राणियों की उत्पत्ति और प्रलय के आधार हैं। ये भगवान श्री कृष्ण जगत के रक्षक है। जो भगवान का बुरा चाहता है या जगत का बुरा चाहता है वो कभी सुखी नहीं रह सकता। परीक्षित भगवान श्री कृष्ण ही सारे संसार के जीवन दाता हैं। फिर उन्होंने कंस और उनके भाइयों की रानियों को डांड बनाया।

सांत्वना दी। फिर लोक रीति के अनुसार मरने वालों का जैसा क्रिया कर्म होता है वो सब कराया। तदंतर भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी ने जेल में प्रवेश किया। वहां देखा कि उनके माता-पिता देवकी वसुदेव हथकड़ी बेड़ियों से जकड़े हुए हैं। स्वयं बंधन काटा और सिर से स्पर्श करके उनके चरणों की वंदना की। अपने पुत्रों के प्रणाम करने पर भी देवकी वासुदेव जी ने देखा कि यह तो जगदीश्वर है। यह तो साक्षात भगवान है। उन्होंने अपने हृदय से नहीं लगाया। शंका हो गई कि ये भगवान जगदीश्वर है।

इनको हम कैसे गले लगाएं। श्री सुखदेव जी कहते हैं परीक्षित भगवान श्री कृष्ण ने देखा कि मेरे माता-पिता को मेरे भगवत्ता का ऐश्वर्य का भगवत भाव का ज्ञान हो गया जो ठीक नहीं है। क्योंकि इससे इन्हें पुत्र स्नेह का सुख नहीं मिल पाएगा। ऐसा सोचकर उन्होंने उन पर अपनी उस योग माया का प्रभाव फैला दिया। जो उनके स्वजनों को मुग्ध रखकर उनकी लीला में सहायक होती है। [गला साफ़ करने की आवाज़] यदुवंश शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ अपने मां-बाप के पास जाकर आदर पूर्वक विनय झुक कर कहा मेरी मां और मेरे पिताजी जब ऐसा बोले कि मेरे मां मेरे पिताजी और उधर योग माया को आदेश कर दिया कि इनके ज्ञान का अपहरण करो नहीं तो पुत्र स्नेह का सुख नहीं ले पाएंगे।

हाथ जोड़कर कहा पिताजी माता जी हम आपके पुत्र हैं और आप हमारे लिए सर्वदा उत्कंठित रहे हैं फिर भी आप हमारे बाल पौगंड और किशोर अवस्था का सुख हमसे नहीं पा सके और दुरदवश आप लोगों को हमारे पास हमको आपके पास रहने का सौभाग्य नहीं मिला। ऐसी प्रेम भरी बातें करने लगे। पिता और माता इस शरीर को जन्म देते हैं। इसका लालनपालन करते हैं। तब कहीं जाकर यह शरीर धर्म, अर्थ, काम अथवा मोक्ष की प्राप्ति का साधन बनता है। इसलिए कोई भी मनुष्य 100 वर्ष तक जीवित होकर अपने माता-पिता की सेवा करता रहे।

तब भी वह माता-पिता के ऋण से उण नहीं हो सकता। फिर जो अपने माता-पिता को गाली देते हैं, मारते हैं या किसी भी तरह कष्ट पहुंचाते हैं तो उनको उनकी तो दुर्गति पक्की है। जो पुत्र सामर्थ्य रहते हुए अपने मां-बाप के शरीर और धन से सेवा नहीं करता। सामर्थ्य है, शरीर स्वस्थ है, रुपया पैसा भी है और अपने मां-बाप की सेवा नहीं करता। उसके मरने पर यमदूत उसे उसके अपने शरीर का मांस खिलाते हुए नरक भोगाते हैं। इसलिए माता-पिता की सेवा बहुत अनिवार्य है। बहुत अनिवार्य है। अरे आज का जो समय चल रहा है बड़ा मंगलमय है।

जरा देखो तो अपने माता-पिता के चरणों में मस्तक रखकर देखो अपने माता-पिता का दुलार देखो। जब वो कृपा करते हैं तब ऐसा लगता है मेरे भगवान इनमें विराजमान है। दूसरी कोई ऐसी कृपा कर ही नहीं सकता। देखो जब मां ऐसे दौड़कर गले से लगाती है और अश्रुओं से मस्तक भिगोती है उस समय का सुख कैसे वर्णन करें जिंदगी में कोई वो सुख नहीं दे सकता जो मां हृदय से लगा के जब ऐसी पवित्र मां ऐसे पवित्र पिता को जो अपमानित करते हैं उनकी बड़ी दुर्गति होती है जो अपनी पत्नी का भरण पोषण नहीं करता।

जैसे तुम्हें पानी ग्रहण मिला तो तुमने जिम्मेवारी ली। उसकी जिम्मेवारी तुमने ली है। जो उनके माता-पिता से बना वो तुम्हें दे दिया। कुछ लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। यह बहुत बड़ी निंदनीय बात है। अगर गरीब आदमी है, बेटी का ब्याह है, अपना जीवन धन बेटी दे रहा है और जो कुछ है वो दे ही दिया है। ऐसा कोई पिता नहीं होता कि बेटी के साथ कुछ देना। ऐसा नहीं। सबका हृदय उल्लसित होता है और बड़ा मंगलमय वो दिन होता है जब पानी ग्रहण कन्यादान करता है। वो पिता बड़ा भाग्यशाली होता है।

अब यह जो लोग लड़की को प्रताड़ित करते हैं दहेज है सब नरकगामी लोग हैं। यह नरकगामी लोग हैं। और जो पुरुष पार ग्रहण हाथ में लेकर पत्नी का भरण पोषण उसकी कामनाओं की पूर्ति उसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी जिम्मेवारी उसकी बनती है और पत्नी को चाहिए जिससे पानी ग्रहण हुआ है। आजीवन उसकी आज्ञा पर चलने की चेष्टा करें। बालक और बूढ़े अतिथि और गुरु भोजन सबसे पहले इनको पवाया जाता है। इनका सम्मान किया जाता है। जो ऐसा नहीं करता वह जीता हुआ मुर्दे के समान है। भगवान ने कहा पिताजी हमारे इतने दिन आपसे विमुख गए।

क्योंकि कंस के भय से सदा उदग्नित रहने के कारण हम आपके पास नहीं आ पाए। आपकी सेवा नहीं कर पाए इसलिए हम असमर्थ रहे। हमें क्षमा कीजिए। मेरी मां और मेरे पिताजी आप दोनों हमें क्षमा करें। हाय दुष्ट कंस ने आपको इतने इतने कष्ट दिए परंतु हम परतंत्र रहने के कारण आपकी कोई सेवा सुसा ना कर सके। श्री सुखदेव जी कहते हैं परीक्षित लीला से मनुष्य बने हुए विश्वात्मा भगवान श्री कृष्ण की सुवाणी से मोहित होकर के देवकी वसुदेव जी ने गोद में उठा लिया और हृदय से लगाकर मेरे बेटा ऐसा कह के परमानंद में मगन हुए यह योग माया का प्रभाव नहीं तो जान गए थे परम ब्रह्म परमात्मा है इसीलिए प्रथम बार प्रणाम करने पर हृदय से नहीं लगाया योग माया का प्रभाव कि ऐसे स्नेह पास में बंध गए पूर्णतया मोहित हो गए कि आंसुओं की धारा बहने लगी और श्री कृष्ण चंद्र जी और बलराम जी को हृदय से लगा लिया गला रंध गया कुछ बोलने की सामर्थ ना रही देवकी नंदन भगवान श्री कृष्ण चंद्र जो इस प्रकार अपने माता पिता को सांत्वना देकर जेल में ही आगे बढ़े और महाराज उग्रसेन जो यदुवंशियों के राजा बना दिए गए थे उनके पास गए और कहा महाराज हम आपकी प्रजा हैं।

आप हम लोगों पर शासन कीजिए। राजा ययाति का साप होने के कारण यदुवंशी राज सिंहासन पर नहीं बैठ सकते। परंतु मेरी ऐसी इच्छा है इसलिए आपको कोई दोष नहीं होगा। जब मैं सेवक बनकर आपकी सेवा करता रहूंगा तो बड़े-बड़े देवता भी सर झुकाकर आपको भेंट देंगे। यह दूसरे नरपतियों के बारे में तो कहना ही क्या? परीक्षित भगवान श्री कृष्ण सारे विश्व के विधाता हैं। उन्होंने जो कंस के भय से व्याकुल होकर इधरउधर यदुवंशी भाग गए थे। बृष्वंशी, अंधक वंशी, मधुर दासार, कुकुर आदि उन सब वंशजों को बुलाया।

उन्हें घर से बाहर रहने पर बड़ा क्लेश उठाना पड़ा था। भगवान ने उनका सत्कार किया, सांत्वना दी और खूब संपत्ति देकर सबको मथुरा में वास कराया। सारे के सारे यदुवंशी भगवान श्री कृष्ण तथा बलराम जी के बाहुबल से सुरक्षित थे। भगवान की कृपा से उन्हें अब किसी प्रकार की कमी नहीं। किसी प्रकार की व्यथा नहीं। दुख तो था ही नहीं। उनके सारे मनोरथ सफल हो गए। वे कृतार्थ हो गए। अब अपने अपने घरों से आनंद कंद भगवान का चिंतन करते हुए समय व्यतीत करने लगे। भगवान श्री कृष्ण का मुखारविंद आनंद का सदन है।

नित्य प्रफुल्लित है। कभी ना कुमलाने वाला कमल है। प्रभु का सौंदर्य अपार है। सदस्य हास चितवन मुखारविंद पर नाचती रहती है। यदुवंशी दिन प्रतिदिन भगवान का दर्शन करके आनंद मगन रहते हैं। मथुरा के वृद्ध पुरुष भी युवकों के समान बलवान और उत्साही हो गए थे क्योंकि सबके ऊपर भगवान की दृष्टि पड़ी थी। वे अपने नेत्रों के दोनों से बार-बार भगवान के मुखारविंद का अमृतमय मकरंद रसपान करने इसलिए बूढ़े बूढ़े भी जवान लगने लगे थे मथुरा में। अब देवकी नंदन भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी नंद बाबा के पास आए और गले लग के कहने लगे बाबा आपने और मां यशोदा ने बड़े स्नेह और दुलार से हमारा लालन पालन किया है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि माता-पिता संतान पर अपने शरीर से भी अधिक स्नेह करते हैं। जिन्हें पालन पोषण ना कर सकने के कारण सजन संबंधियों ने त्याग दिया है। उन बालकों को जो लोग अपने पुत्र के समान लाड प्यार से पालते हैं वे ही वास्तव में उनके मां-बाप हैं। पिताजी अब आप लोग ब्रज में जाइए। इसमें संदेह नहीं कि हमारे बिना वात्सल्य स्नेह के कारण आप लोगों को बहुत दुख होगा। यहां के श्रद्ध संबंधियों को सुखी करके हम आपसे मिलने आएंगे। ऐसा बाबा से कहकर उनको विदा किया।

भगवान श्री कृष्ण और नंद बाबा दूसरे ब्रजवासी इस प्रकार वार्ता हुई। सबने सुंदर सुंदर वस्त्र आभूषण धारण किए। भगवान श्री कृष्ण बलराम को नंद बाबा ने गले लगाया और बड़े प्रेम अधीर हो गए और आंसू भर के अभिषेक किया नंद बाबा ने ठाकुर जी का और बलराम जी का क्योंकि प्रभु कह रहे हम आएंगे कभी आपसे मिलने अभी आप जाए इसके बाद भगवान वहां से विदा हुए और नंद बाबा ब्रज के लिए चले। वासुदेव जी ने अपने पुरोहित गर्गाचार्य और दूसरे ब्रह्म ऋषियों को बुलाकर श्री कृष्ण बलराम का विधि पूर्वक द्विजात समुचित यज्ञोपवित संस्कार कराया।

अगर यज्ञ पवित्र पड़ा हुआ है गायत्री अनुष्ठान है उसके सामने कोई बाधा विघ्न नहीं। यज्ञ पवित्र ब्रह्म शक्ति है। द्वजाति को धारण करने का अधिकार है। कोई बिरले ऐसे हैं जो इस धर्म का पालन करते हो। वासुदेव जी ने गर्गाचार्य और अन्य ब्राह्मणों को बुलाकर यज्ञपवित संस्कार कराया। भगवान श्री कृष्ण और बलराम का। बड़ी महिमा यज्ञपवित की। अगर यज्ञ पवित पड़ा हुआ है तो भूत प्रेत नहीं आपको छू सकते। यज्ञ पवित्र पड़ा हुआ है तो आपका कोई मारण मोहन वशीकरण उाटन नहीं कर सकता।

पर महात्मा ही नहीं समझते हैं। आज के बच्चे महात्मा नहीं समझते। 12 13 में गायत्री अनुष्ठान प्रारंभ हो जाता है तो बुद्धि प्रकाशित होती है। बड़ा सब धर्म विपरीत आचरण हो रहा है। खूब दक्षिणा दी वस्त्र आभूषण ब्राह्मणों को दान किए। गौओं को सोने की मालाएं और सोने से जटित चादरें ओढ़ा के दान की। वासुदेव जी भगवान श्री कृष्ण और बलराम के जन्म नक्षत्र में जितनी गए मन ही मन संकल्प कर दी थी तो कंस के भय से वो सब दे नहीं पाए थे। अब उनका स्मरण करके ब्राह्मणों को सब गौवे दी जो भगवान के जन्म नक्षत्र के समय संकल्प किया था।

गर्गाचार्य जी से संस्कार कराकर बलराम और भगवान श्री कृष्ण को द्विजत प्राप्त कराया। यज्ञ संस्कार ये द्विजत्व है। और ब्रह्मचर्य अखंड तो है ही और अखंड व्रत दिया। ब्रह्मचर्य का अखंड व्रत यह सबको मिलता है। कुछ समय बाद जब 22 24 की अवस्था तो फिर जो नैष्ठिक ब्रह्मचारी तो सन्यास ले लेते हैं नहीं तो शेष गृहस्थ आश्रम में चले जाते हैं। ऐसी शास्त्र पद्धति है। श्री कृष्ण और बलराम जी जगत के एकमात्र स्वामी हैं। सर्वज्ञ हैं। सभी विद्याएं उन्हीं से निकली है। उनका निर्मल ज्ञान स्वतः सिद्ध है।

फिर भी उन्होंने मनुष्य की सी लीला करके अपने ज्ञान को छिपा रखा है। अब वे दोनों गुरुकुल में निवास करने की इच्छा से अवंतीपुरी गए। उज्जैन वहां काश्यप गोत्री संदीपनी मुनि के पास गुरुकुल में निवास किया। उनको गुरु पद में वरण किया। दोनों भाई विधि पूर्वक गुरु जी के पास रहने लगे। उस समय में बड़े ही सुसयत अपनी चेष्टाओं को सर्वथा नियमित रखते। गुरु जी के पास बहुत सावधान होकर रहना चाहिए। कम बोलना जितना आदेश उतनी सेवा नहीं तो नाम जप मंत्र जप शास्त्र का स्वाध्याय ऐसे व्यतीत किया जाता है।

गुरुजनों के यहां बहुत सावधानी से रहना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण बलराम बड़े सुसयत रहते हैं। चेष्टाओं को नियमित रखते हैं और गुरुदेव का विशेष आदर करते हैं। गुरुदेव भी श्री कृष्ण बलराम का विशेष आदर करते हैं। भगवान श्री कृष्ण बलराम जी ने सेवक की भांति गुरुदेव भगवान की उत्तम सेवा की। गुरुदेव के अधीनता कैसे स्वीकार करनी चाहिए? यह स्वयं श्री कृष्ण और बलराम ने आदर्श रखा। अपने गुरुदेव को साक्षात भगवान समझकर उनकी आज्ञा का पालन उनकी सेवा गुरुवर संदीपनी जी उनकी शुद्ध भाव से युक्त सेवा से बहुत प्रसन्न हुए।

उन्होंने दोनों भाइयों को छहों अंग और उपनिषदों के सहित संपूर्ण वेदों की शिक्षा दी। इसके सिवा मंत्र और देवताओं के ज्ञान के द्वारा धनुर्वेद मनुस्मृति आदि धर्म ग्रंथ मीमांसा आदि वेदों का तात्पर्य बताने वाले शास्त्र इनकी शिक्षा दी। फिर संधि, विग्रह, यान, आसन, द्वैध, आश्रय इन छह भेदों से राजनीति का भी अध्ययन कराया। परीक्षित भगवान श्री कृष्ण और बलराम सारी विद्याओं के प्रवर्तक हैं। केवल मनुष्य का सा व्यवहार करते हुए गुरुदेव के पास रहकर शिक्षा ग्रहण की। गुरुदेव जी एक बार केवल बोलते थे भगवान को कंठस्थ हो जाती थी।

क्योंकि कंठस्थ क्या है? तो भगवान है। 64 दिन में 64 दिन रात में भगवान ने 64 प्रकार की शिक्षाएं ग्रहण की। गान विद्या वाद्य भांति भांति के बाजे बजाना नृत्य करना नाट्य करना चित्रकारी करना बेल बूटे बनाना चावल और पुष्पा आदि से पूजा के उपहार की रचना करना फूलों की सेज बनाना दांत वस्त्र अंगों को रंगना मणियों की फर्श बनाना सैया रचना जल को बांध देना और विचित्र सिद्धियां हार माला आदि बनाना कान और चोटी के फूल गहने बनाना कपड़े नाना प्रकार से सुसज्जित करना फूलों के आभूषणों से श्रृंगार करना कानों के पत्तों की रचना करना सुगंधित वस्तुएं इत्र तेल इनका निर्माण करना

इंद्रजाल जादूगरी करना जैसा चाहे वैसा वेश धारण कर लेना हाथ की पूर्ति के काम तरहतरह के खाने के भोग की वस्तुएं बना लेना तरह-तरह के पीने के पदार्थ बनाना और सुई का काम सिलने का काम कठपुतली बनाना उसको नचाना पहेली बनाना और उसको गाना प्रतिमा बनाना उसकी पूजा करना कूट नीति ग्रंथों के पढ़ाने की चातुर्य नाटक आख्यायिका आदि की रचना करना समस्या पूर्ति करना पट्टी बेत बाण आदि बनाना गलीचे दरी आदि बनाना बई की पूरी कारीगरी ग्रह आदि बनाने की कारीगरी सोने चांदी आदि धातुओं की तथा हीरे पन्ने आदि रत्नों की परीक्षा करना सोना चांदी आदि बना लेना मणियों के रंग को पहचान लेना खानों की पहचान करना वृक्षों की चिकित्सा करना भेड़ा मुर्गा बटे आदि को लड़ाने की रीति सीखना तोता मैना आदि की बोलियां बोलना उचाटन करना केशों की सफाई का कौशल और मुट्ठी की चीज या मन की बात जान लेना और म्लेक्ष काव्यों को समझ लेना विभिन्न देशों की भाषाओं का ज्ञान हो जाना शकुन अपशकुन जानना और प्रश्नों के उत्तर में शुभशुभ बतलाना, नाना प्रकार के मात्र का

यंत्र बनाना, रत्नों को नाना प्रकार के आकारों में काटना, सांकेतिक भाषा बोलना, मन में कटक रचना करना, नईनई बातें निकालना, छल से काम निकालना, समस्त कोषों का ज्ञान होना, समस्त छंदों का ज्ञान होना, वस्त्रों को छिपाने या बदलने की विद्या और दत क्रीड़ा दूर के मनुष्य वस्तुओं का आकर्षण कर लेना बालकों के खेल मंत्र विद्या विजय प्राप्त कराने वाली विद्या वेताल आदि को वश में रख लेना ये 64 प्रकार की विद्याएं संदीपनी ऋषि से सुनी बलराम जी और भगवान श्री कृष्ण का पराक्रम अनंत है दोनों महारथी है गुरुदेव देव भगवान ने 64 प्रकार की शिक्षा सिखाई।

अब अध्ययन समाप्त हुआ तो संदीपनी मुनि से प्रार्थना की कि गुरु दक्षिणा ये गुरु को गुरु दक्षिणा से संतुष्ट किया जाता है। तो आपकी जो इच्छा हो वो गुरु दक्षिणा मांग लो। महाराज संदीपनी मुनि ने उनकी अद्भुत महिमा सुन रखी थी। अलौकिक बुद्धि का अनुभव कर लिया था। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी से सलाह करके गुरु दक्षिणा मांगी। कहा प्रभास क्षेत्र में हमारा बालक समुद्र में डूब कर मर गया था। उसे आप ले आओ। यही गुरु दक्षिणा है। भगवान बलराम जी और श्री कृष्ण का पराक्रम तो अनंतों महारथी।

उन्होंने बहुत अच्छा कहकर गुरु जी की आज्ञा स्वीकार की और रथ पर सवार होकर प्रभास क्षेत्र गए। समुद्र तट पर जाकर क्षण भर बैठे थे। उस समय ये जानकर के साक्षात परमेश्वर है। समुद्र ने अनेक प्रकार की पूजा सामग्री लेकर सामने आया। और भगवान ने समुद्र से कहा समुद्र तुम यहां अपनी बड़ी-बड़ी तरंगों से हमारे जिस गुरु पुत्र को बहा ले गए उसे लाकर लाओ। संदीपनी जी ने गुरु दक्षिणा में मांगा कि हमारा पुत्र प्रभात क्षेत्र में डूब गया था उसे वापस ले आओ। तो समुद्र हाथ जोड़कर बोला देवाधिदेव श्री कृष्ण मैंने उस बालक को नहीं लिया।

मेरे जल में पंचजन नाम का एक बड़ा भारी दैत्य जाति का असुर है जो शंख के रूप में रहता है। हो सकता है उसी ने वो बालक चुरा लिया हो। समुद्र की बात सुनकर भगवान तुरंत ही जल में जा घुसे और शंखासुर को मार डाला। परंतु वो बालक उसके पेट में नहीं मिला। तब उसके शरीर का शंख लेकर भगवान रथ पर चले। वहां से बलराम जी के साथ भगवान श्री कृष्ण संयमिनी पुरी यमराज की राजधानी है। वहां जाकर पांचजन ने शंख बजाया। शंख सुनकर के यमराज जी आए और भगवान का स्वागत किया। भक्ति भाव से विधि पूर्वक अर्चना वंदना की और नम्रता से झुक के कहा सबके हृदय में विराजमान सच्चिदानंद स्वरूप भगवान श्री कृष्ण क्या सेवा करें?

आप दोनों लीला से मनुष्य बने हुए हो। वैसे तो परमेश्वर हो। मैं आप दोनों की क्या सेवा करूं? भगवान ने कहा यमराज यहां हमारे अपने कर्म बंधन के अनुसार गुरु पुत्र लाया गया है। तुम मेरी आज्ञा स्वीकार करो। उसके कर्मों पर ध्यान मत दो और वो पुत्र लाकर दो। यमराज ने कहा जो आज्ञा और भगवान आदेश जो दिए थे उसका तत्काल पालन हुआ। गुरु पुत्र को लाकर दे दिया। अब आप देख लो। संदीपनी जी के पुत्र हैं। और कहां पहुंचे थे? यमपुरी में मिले। भजन नहीं करोगे तो बात नहीं बनेगी। वो संदीपनी जी हैं जिनके शिष्य भगवान श्री कृष्ण जिनको 64 विद्याओं का ज्ञान कराया।

भगवान श्री कृष्ण जिनके शिष्य बने उनके पुत्र कहां मिले? यमपुरी में। इसलिए ऐसा ना सोचो कि जो मन आवे सो करें हम नहीं बहुत सावधानी की जरूरत है जैसे हरिवंश नर्क गति दुर्भर यम द्वारे कटियत न छी केके थोड़े से अपराध का भी हिसाब होता है इसीलिए राधा राधा बोलो सब क्षमा हो जाएगा बहुत बड़ा बल है राधा नाम में यमराज जी ने आकर के गुरु पुत्र को सौंप दिया और कहा प्रभु और आज्ञा कीजिए क्या सेवा सेवा करूं। भगवान ने कहा केवल गुरु पुत्र चाहिए था और गुरु पुत्र को लिया और आकर गुरुदेव से कहा गुरुदेव ये गुरु दक्षिणा में मरा हुआ पुत्र वापस ला के दे।

गुरु जी ने कहा बेटा तुम दोनों ने भलीभांति गुरु दक्षिणा दी। अब और क्या चाहिए? तुम्हारे जैसे पुरुषोत्तम भगवान का गुरु बनने का सौभाग्य मिला। मेरे सारे मनोरथ पूर्ण हो गए। बस वीरों अब तुम्हारी विद्या पूर्ण हुई। तुम अपने घर जाओ। तुम लोकों को पवित्र करने वाली कीर्ति प्राप्त करो। तुम्हारी पढ़ी हुई विद्या इस लोक और परलोक में सदा नवीन बनी रहे। कभी विस्मृत ना हो। गुरु जी से आज्ञा लेकर वायु के समान वेग और मेघ के समान शब्द वाले रथ पर सवार होकर श्री कृष्ण बलराम मथुरा लौट आए।

मथुरा की प्रजा बहुत आनंदित हुई कि भगवान श्री कृष्ण और बलराम गुलकुल से लौट आए। सब के सब परमानंद में मगन हो गए। शेष चर्चा आ गई। श्री राधा वल्लभ लाल की जय।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Shri Hit Radha Kripa (YouTube)

संबंधित