॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

किस व्यक्ति का मृत्यु भोज नहीं पाना चाहिए?

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

प्रदीप जी सहारनपुर से श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी मेरा प्रश्न मृत्यु भोज को लेकर है। मृत्यु भोज खाने से पुण्य और अह ऊर्जा दोनों नष्ट होते हैं। तो महाराज जी क्या मृत्यु भोज खाने से अपराध लगता है? नहीं अपराध अलग चीज होती है। अपराध होता है जैसे हम कोई गलती करते हैं। वो अपराध नहीं होता। पुण्य क्षीण उसके होते हैं जो अनाधिकारी होता है। नहीं मृत्यु भोज से पुण्य क्षीण नहीं होते। जैसे मान लो किसी पापी पुरुष का मृत्यु भोज है। अब उसके भोज में आपको भी पाप लगेगा।

अपराध नहीं अपराध एक अलग चीज होती है। उसमें आपको पाप लगेगा। लेकिन नाम जप करता रहा है। वैष्णव है तो आपके पुण्य बढ़ जाएंगे। उसका भोज पाने से आपके पुण्य बढ़ जाएंगे। और अगर सम ऐसे संसारी आदमी है तो ना पाप बनेगा ना पुण्य बनेगा। समझ पा रहे हैं आप? वह कोई अपराध नहीं है। अपराध जैसे किसी जीव के मांस को खाना यह अपराध है या किसी का हिस्सा चुरा लेना फिर उसका भोग करना यह अपराध के अंतर्गत है। वो अपराध के अंतर्गत नहीं आता है। वो मतलब मृत्यु महोत्सव है। जैसे हम ब्याह महोत्सव मनाते हैं।

ऐसे मृत्यु महोत्सव मनाया जाता है। तो अगर वो भक्त का है तो जरूर जाकर पाना चाहिए। अभक्त का है, पापी पुरुष का है तो बचना चाहिए और घर परिवार का है तो सम बात है वो जाकर पा लेने से कोई हानि नहीं होती है। वो कोई अपराध नहीं होता है। लारिका शर्मा जी राधे राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मेरा प्रश्न यह है कि मुझे ज्ञात है कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। क्या सही है क्या गलत है। जैसे ही मुझे मालूम है कि मुझे पढ़ाई समय पर करनी चाहिए और अपने कर्म करना चाहिए।

परंतु मुझे इन कामों में मन नहीं लगता। इसके बजाय मुझे फोन देखना खेलना ज्यादा पसंद है। कृपया मार्गदर्शन करें। नाम जप कीजिए। नाम जप जितना अधिक करोगे अध्यात्म बल बढ़ेगा। हम अपनी जानकारी का प्रयोग क्यों नहीं कर पाते? क्योंकि हम निर्बल हैं। जैसे हम जानते हैं ये नहीं करना चाहिए। पाप कर्म है। यह समाज में भी निषेध है। शास्त्र में भी निषेध और मन हमारा इसी में लग रहा है। हम उसको नहीं रोक पाते क्योंकि हमारे अंदर अध्यात्म बल नहीं। हमारे अंदर भागवतिक बल नहीं। मन को भागवतिक बल से रोक सकते हैं।

सांसारिक बल से नहीं। मन को रोकने के लिए भागवतिक बल है। तो गलत आचरणों से रोकना और सही आचरण कराना इसके लिए हमें भागवतिक बल चाहिए। तो नाम जप कीजिए। अधिक नाम जप कीजिए और ये जैसे बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ये जो चल रहा है आज का नाटक इससे बचिए। नए बच्चे हो कभी ऐसी गलती मत करना। नाम जप करो और चुपचाप पढ़ाई में अपना मन लगाओ और मोबाइल में गंदी बातें मत देखना। घर वालों की आज्ञा में रहो। नहीं आजकल बच्चा बहुत समय खराब है। वह मित्रता का नाटक करके तुम्हें फंसाएगा और फिर गंदे आचरण करेगा।

बिल्कुल नहीं बचो। अभी जब मतलब भगवान उस योग्य बनाकर ब्याह कर दो तब बात अलग है। तब तक बच्चों को बहुत सावधान रहना चाहिए। ये सब गंदी बातें नहीं करनी चाहिए। बॉयफ्रेंड करना, नशा करना ये सब बहुत हानिकारक है। छोटे-छोटे बच्चों में गंदी बातें आती है तो बचे रहना बच्चा। ये बहुत बड़ी गंदी बातें हैं। जी मीनाक्षी जी श्री हरिवंश महाराज जी श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी जब भी श्री जी श्री धाम बुलाती है तो मेरा मन श्री धाम वृंदावन आने की खुशी से ज्यादा यहां से वापस लौटने के कष्ट में होता है और जो प्रभु के द्वारा दिया गया अभिनय है उसे पूरी तरह से मन नहीं लगा पाती महाराज नहीं अभिनय में मन लगाओ और यह दुख होना अच्छी बात है धाम छोड़ना भगवान का नाम छोड़ना भगवान की रूप लीला छूट जाना इसमें तो दुख होना चाहिए पर अपना कर्तव्य भी भगवान की पूजा है जो हमें घर परिवार पति पुत्र परिवार आदि मिले हैं।

इनकी धर्म पूर्वक आराधना करना। यह हमारी पूजा उसे नहीं छोड़ा जाए। उसको किया जाए। अगर वह छोड़ दोगे तो यह भी सुख चला जाएगा। यह जो वृंदावन आप आती हो आपको सुख लगता है यह भी छूट जाएगा क्योंकि अधर्म बन जाएगा। अपने परिवार का पोषण करना धर्म है। वो भगवान ने आपको ड्यूटी दी है। भगवान की आज्ञा का पालन करते हुए पति पुत्र परिवार की सेवा करना यह आपकी पूजा है। उसी पूजा को संभालिए और नाम जप कीजिए।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित