॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त कथा · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

बुरे का भी भला करना सीखना है? तो यह कहानी सुनें।

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से भक्त-चरित्र — पूरी कथा ऊपर वीडियो में सुनें।

पूरा प्रवचन

जो तुम्हारे साथ बुरा करे यदि उसके साथ परोपकार करो भलाई करो तो और डबल लाभ मिलता है। एक आपसे विरोध कर रहा है। आप उसका भला सोच रहे हो। भला बिना भगवान की कृपा के ऐसा कैसे सोचा जा सकता है? लेकिन जो हमारा बुरा करे उसका हम भला करें। ये और बढ़कर के परहित है और श्रेष्ठ परोपकार है। यही सुंदर देवत्व है। मानवता में देवत्व है। पर यह होना कठिन है। जो हमारा अपमान करे, हमारी निंदा करे और हम उसकी पर अगर हम परोपकारी हैं तो डरेंगे नहीं। एक बार हमें एक डॉक्टर मिले पागल खाना के तो हमने पूछा पागल तो पागल ही होते हैं।

वो आपके ऊपर भी प्रहार करने की कभी चेष्टा की। बोले एक दो बार खोपड़ी फूटी। कहा आपको गुस्सा नहीं आया। बोले बिल्कुल नहीं। कहा क्यों? बोले हमें पता है वो पागल है। हमारा कर्तव्य है उसको ठीक करना। बोले बिल्कुल गुस्सा नहीं आया। एक अपना कर्तव्य समझने वाला डॉक्टर अपने ऊपर प्रहार करने वाले पर गुस्सा नहीं करता तो हम अपना परमार्थ का कर्तव्य समझने वाले साधक होकर हमको गुस्सा नहीं करनी चाहिए।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित